शुक्रवार, 21 अगस्त 2020

आत्मनिर्भर बनने का प्रचार, केवल अत्याचार

आत्मनिर्रभर बनने का प्रचार कारोबारीयों पर हो रहा अत्याचार


बृजेश केसरवानी


नई दिल्ली। केन्द्र की मोदी सरकार एक तरफ लोगों को आत्मनिर्रभर बनने का प्रचार कर रही है तो वहीं ज़िला प्रशासन लॉकडाउन में टूट चूके कारोबारीयों पर अत्याचार कर रही है। समाजवादी पार्टी के महानगर प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी ने छोटे दूकानदारों को उजाड़े जाने की घटना पर रोष प्रकट करते हुए कहा की लॉकडाउन के कारण ऐसे ही ग़रीबों को दो निवाले नसीब नहीं हो पा रहे हैं। उपर से आए दिन ग़रीबों के रोज़गार पर डण्डे चला कर उनहे उजाड़ दिया जा रहा है। कहा तीज तेहवार पर छोटे कारोबारी कुछ कमा कर अपने बच्चों के निवाले का इन्तेज़ाम करते थे वह भी कोरोना के कारण नहीं हो पाया उपर से दो जून की रोटी के लिए जद्दोजहद कर अपना जिवोकोपार्जन करने वाले ठेले खुमचे और रेहणी लगा कर सौ दो सौ कमा कर अपने बच्चों का पेट भरने वालों पर प्रशासन लाठी और वर्दी का भय दिखा कर उजाड़ दे रहा है। भाजपा सरकार रोज़गार उजाड़ने के साथ ग़रीबी के साथ ग़रीबों को भीखत्म करने पर तुली है जो किसी भी क़ीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन पहले ऐसे लोगों को कारोबार करने की जगहा का इन्तेज़ाम करे फिर उजाड़े तो बेहतर होगा।


मोहर्रमः गाइडलाइन के हिसाब से मजलिस

पहली मोहर्रम पर सरकारी गाईड लाईन पर घरों व इमामबाड़ो में हुई मजलिस


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। ब्रहस्पतवार को देर रात मोहर्रम के चाँद का ऐलान होते ही घरों व इमामबाड़ों में अलम नसब कर दिए गए। शुक्रवार को पहली मोहर्रम पर शहर के दरियाबाद, रानीमण्डी, बख्शी बाज़ार,दायरा शाह अजमल,करैली,चक ज़ीरो रोड, घंटाघर,सब्ज़ी मण्डी, बरनतला, पानदरिबा बताशामण्डी सहित सभी छोटे बड़े इमामबाड़ों में सरकारी गाईड लाईन पर अमल करते हुए मजलिस शहीदे करबला का आयोजन किया गया। अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया के प्रवक्ता सै०मो०अस्करी के मुताबिक़ विश्व के मज़हबी धर्मगुरु आयातुल्ला सिसतानी व आयातुल्ला खामेनई की हिदायत और सरकारी गाईड लाईन के अनुसार मजलिसों के आयोजकों की ओर से घरों व इमामबाड़ो के बाहर सैनाईटाइज़र रखा गया था।  जहाँ से लोगों को सैनिटाईज़ करने के उपरान्त ही मजलिस की फर्शे अज़ा पर दो गज़ की दूरी बना कर बैठाया गया और ओलमाओं व ज़ाकिरों ने तक़रीर करते हुए शोहदा ए करबला का ज़िक्र किया।मजलिस के बाद पैक्ड तबर्ररुक़ ही तक़सीम किया गया।


बड़े इमामबाड़ों में हुई ऑनलाईन मजलिस


चक ज़ीरो रोड स्थित डिप्यूटी ज़ाहिद हुसैन,घन्टाघर स्थित इमामबाड़ा सैय्यद मियाँ व दरियाबाद के बड़े इमामबाड़ों में जहाँ भीड़ ज़्यादा होती थी वहाँ ऑनलाईन मजलिसें आयोजित की गई।मौलाना रज़ी हैदर,ज़ाकिर ए अहलेबैत रज़ा अब्बास ज़ैदी व अन्य ओलमाओं ने ऑनलाईन मजलिस को खिताब करते हुए करबला के बहत्तर शहीदों की क़ुरबानी का मार्मिक अन्दाज़ में ज़िक्र किया।
मोहर्रम के चाँद दिखाई देने के साथ घरों की छतों व बारजों पर लगे स्याह परचम
माहे मोहर्रम के चाँद के दीदार के साथ मुस्लिम क्षेत्रों में ग़म और संजीदगी का आलम तारी हो गया।रानीमण्डी,दरियाबाद,बख्शी बाज़ार,करैली,सब्ज़ी मण्डी,बरनतला,चक ज़ीरो रोड,दायरा शाह अजमल,बैदन टोला,सियाय मुर्ग,नूर उल्लाह रोड,सहित अन्य मोहल्लों में घरों व इमामबाड़ों व गलीयों में स्याह परचम के साथ लाल व हरे परचम लगा दिए गए। गलीयों मे सदा ए हुसैन ए मज़लूम की गूंज सूनाई देने लगी।               


हरियाणा में किसानों के लिए फायदेमंद

हरियाणा में किसानों के लिए एक और फायदेमंद योजना, जानिये
राणा ओबेरॉय


चंडीगढ़। हरियाणा सरकार अब किसानों के लिए एक और नई फायदेमंद योजना लेकर आई है, इससे जहां फसलों के उत्पादन में प्रयोग किए जाने वाले उनके रासायनिक खाद का खर्च कम होगा वहीं आर्गेनिक अनाज की पैदावार होने से राज्य के लोगों में कोविड-19 जैसी महामारी से लडऩे की क्षमता भी अधिक विकसित होगी। योजना के अनुसार देशी खाद बनाने के लिए जमीन में जो गड्डे खोदे जाते हैं उनको राज्य सरकार मनरेगा के तहत फ्री में खुदवाएगी। इससे जहां मजदूरों को मजदूरी मिलेगी वहीं किसानों को मुफ्त में देशी खाद उपलब्ध होगी। भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी। साथ ही, गांव में साफ-सफाई को भी बढ़ावा मिलेगा।
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के दिशा-निर्देशानुसार हरियाणा के ग्रामीण विकास विभाग ने निर्णय लिया है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत गांवों में देशी खाद के लिए गड्ढे खोदे जाएंगे। गांवों में घेर, खाली स्थान, सडक़ किनारे, खेत आदि स्थानों पर गड्ढे खोदे जाएंगे। गड्ढे खोदने के बाद किसान उसमें अपने पशुओं का गोबर व घर का कूड़ा-कर्कट डालेगा जो बाद में जैविक खाद बन जाएगा। यह खाद फसलों का उत्पादन बढ़ाने में कारगर सिद्घ होगी।
दुष्यंत चौटाला ने बताया कि आजकल किसान अधिक उत्पादन लेने के लिए रासायनिक खाद का प्रयोग कर रहे हैं, जिससे लगातार भूमि के पोषक तत्त्व समाप्त हो रहे हैं। भूमि की उर्वरा शक्ति केवल जैविक खाद से ही बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि अक्सर देखने में आता है कि गांव के लोग साफ-सफाई करके कुड़ा-कर्कट का ढ़ेर गांव के बाहर लगा देते हैं। इससे जहां गंदगी फैलती है वहीं सडक़ पर कूड़ा बिखरा होने से दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रदेश के लोगों की मांग के अनुसार मनरेगा योजना के तहत छोटे, मध्यम व बड़े साइज के गड्डे खोदे जाएंगे जो कि व्यक्तिगत, किसी डेयरी अथवा गौशाला के लिए तैयार किए जाएंगे। इन गड्डों में जहां गांव के लोग अपने पशुओं का गोबर डाल सकेंगे वहीं आस-पास की सफाई करके उसमें गलने वाला कुड़ा-कर्कट भी डाला जा सकेगा। इधर-उधर बिखरा हुआ कूड़ा भी खाद के गड्डों में डाला जा सकेगा।
बकौल डिप्टी सीएम ग्रामीणों को वैज्ञानिक ढ़ंग से जैविक खाद बनाने का तरीका भी समझाया जाएगा ताकि वे अच्छे से खाद बना सकें। उन्होंने बताया कि इस जैविक खाद से ना केवल फसल जल्द विकसित होती है बल्कि फसल की जड़ों को आयरन भी भरपूर मात्रा में मिलता है। यह पौधे की जड़ों को नाइट्रोजन प्रदान करने में भी काफी मदद करता है। इसके अलावा जैविक खाद पौधे की जड़ों में कैल्शियम की सही मात्रा सुनिश्चित करता है।                           


डब्ल्यूएचओ ने रूस से की बातचीत

लंदन/ मास्को। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस (कोविद -19) वैक्सीन पर अधिक जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से रूस के साथ बातचीत शुरू की है, जिसे देश ने पिछले सप्ताह महत्वपूर्ण चरण -3 परीक्षण शुरू करने से पहले ही मंजूरी दे दी थी। रूस अब अपने "स्पुतनिक वी" वैक्सीन के बड़े पैमाने पर परीक्षण की योजना बना रहा है जिसमें 40,000 लोग शामिल हैं।


वैक्सीन के वित्तीय समर्थकों ने कहा कि एक विदेशी शोध निकाय अगले सप्ताह शुरू होने वाले 40,000 लोगों में वैक्सीन के परीक्षणों की देखरेख करेगा। डब्लूएचओ ने पहले टीके के विकास के लिए रूस के दृष्टिकोण पर सुरक्षा चिंताओं को उठाया था। डब्ल्यूएचओ / यूरोप में गुरुवार को कहा कि एजेंसी ने रूस के साथ सीधी चर्चा शुरू की थी और वह उस देश से जानकारी मांग रही है, जिसके लिए इसकी आवश्यकता है।               


ताइवान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध 'अमेरिका'

वाशिंगटन/ ताइपे। चीन की ताइवान के प्रति बढ़ती दिलचस्‍पी के बीच अमेरिका ने साफ कर दिया है कि वह ताइवान की आत्‍मरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। अमेरिका ने कहा कि वह ताइवान की पूरी मदद करेगा। अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री क्‍लार्क कूपर ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका ताइवान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। अमेरिकी उप विदेश मंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है, जब एक सप्‍ताह पूर्व ताइवान ने अमेरिका की हथियार निर्माता कंपनी लॉकहीड के साथ 62 अरब डॉलर के F-16 फाइटर जेट खरीदने का सौदा किया था। यह सौदा करीब 10 साल में पूरा होगा। माना जा रहा है कि इस सौदे के बाद ताइवान को लेकर अमेरिका और चीन के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। इस सौदे की संवेदनशीलता को देखते हुए अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने इस सौदे का तो ऐलान किया लेकिन खरीददार का नाम नहीं बताया है। इसके पूर्व भी पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम और स्ट्रिंगर मिसाइल भी अमेरिका ने ताइवान को द‍िए थे।               


तानाशाह ने अपनी बहन का किया प्रमोशन

प्‍योंगयांग। उत्‍तर कोरिया के तानाशाह क‍िम जोंग उन ने अपनी बहन का का प्रमोशन करके दूसरा सबसे शक्तिशाली नेता बना दिया है। दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने बताया कि 32 साल की किम यो जोंग को अब अमेरिका और दक्षिण कोरिया से जुड़े मामलों को देखने के लिए उत्‍तर कोरिया का प्रभारी बनाया गया है। इस तरह से वह अब देश में अघोषित रूप से दूसरे नंबर की नेता हो गई हैं। इस बीच किम जोंग की बीमारी को लेकर दुनियाभर में अटकलें और तेज हो गई हैं। 
उत्‍तर कोरिया ने दावा किया है कि किम जोंग उन ने शासन के 'तनाव' को कम करने के लिए अपनी कुछ शक्तियां बहन को दे दी हैं। हालांकि किम जोंग उन अभी भी उत्‍तर कोरिया पर पूरा अधिकार रखते हैं। किम जोंग उन ने अपनी बहन का यह प्रमोशन ऐसे समय पर किया है जब वह मौत की अफवाहों के बीच करीब 21 दिनों तक लापता रहने के बाद सामने आए थे।                 


रूस वैक्सीन को लेकर शुरू करेगा 'स्टडी'

रूस में 45 से अधिक मेडिकल सेंटर्स पर अध्ययन


मास्को। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग के लिए दुनिया में रूस ने सबसे पहले वैक्सीन बनाने का दावा किया है। हालांकि दुनिया के कई अन्य देश इस वैक्सीन की उपयोगिता पर सवाल उठा रहे हैं लेकिन रूस अपने इस वैक्सीन को लेकर आगे बढ़ रहा हैरूस अगले हफ्ते से वैक्सीन स्पुतनिक-V की प्रभावकारिता और सुरक्षा को लेकर अध्ययन शुरू करेगा। रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-V का अगले हफ्ते से हजारों वॉलंटियर्स के टीकाकरण के साथ ही रूस में वैक्सीन की प्रभावकारिता, इम्युनोगैनेसी और सुरक्षा का एक पूर्व नियोजित पोस्ट-पंजीकरण, प्लेसबो-नियंत्रित मल्टीसेंटर क्लीनिकल ​​अध्ययन शुरू होगा। 45 से अधिक चिकित्सा केंद्रों में 40,000 से अधिक लोग अध्ययन में हिस्सा लेंगे।                


हादसे में नौं लोगों की मौत, तीन घायल

तेलंगाना। कृष्णा नदी में आंध्रप्रदेश और तेलंगाना राज्य के संयुक्त सिंचाई परियोजना श्रीसैलम जलाशय के तेलंगाना क्षेत्र में जलविद्युत संयंत्र स्थित है। नाल्लामाला पर्वत श्रृंखला में दो किमी लंबे सुरंग में पनबिजली संयंत्र का निर्माण किया गया है। सुबह करीबन 10 बजे हुए हादसे में पहले पहल अधिकारियों ने 30 कर्मचारियों के संयंत्र के अंदर होने की बात कही थी, लेकिन बाद में TSGenco के आधिकारिक बयान में 17 लोगों के अंदर होने की बात कही गई। बयान में बताया गया कि हादसे के वक्त संयंत्र के अंदर काम कर रहे लोगों में से 8 लोग घायल अवस्था में बाहर आए, वहीं 9 लोग अंदर फंसे ही रह गए, जिन्हें निकालने के साथ संयंत्र को पूरी तरह से जलने से बचाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। हादसे में जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई उनमें डिप्टी इंजीनियर श्रीनिवास गौडा, असिस्टेंड इंजीनियर वेंकट राव, मोहन कुमार और उज्मा फातिमा, प्लांट अटेंडेंट रामबाबू, जूनियर अटेंडेंट किरण और सुंदर कुमार शामिल है। इसके अलावा अैमरॉन बैटरी के दो कर्मचारी विनेश कुमार और महेश कुमार शामिल हैं।                         


गाय के गोबर से बनी गौरी-गणेश की मूर्ति

लखनऊ। भारतीय परंपरा में बेहद पवित्र और अपने औषधीय महत्व के कारण पंचगव्य में से एक गाय के गोबर से गौरी-गणेश की मूर्तियां बनाने की पहल शुरू की गयी है। इस बार के गणेशोत्व और दीपावली में लोग इन मूर्तियों का भी पूजन में उपयोग कर सकते हैं। बायोडिग्रेडबल होने के कारण ये मूर्तियां इको फ्रेंडली होंगी। घर के गमले में विसर्जित करने पर ये कंपोस्ट खाद में तब्दील हो जाएंगी। यह पर्यावरण संरक्षण का एक संदेश भी देंगे। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रही स्वयं सहयता समूह की महिलाएं भी इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। गाय के गोबर से पर्यावरण संरक्षण के साथ इसे रोजगार का जरिया भी बना लिया है। इस बार गणेश महोत्सव के अलावा होंने वाली दीपावाली में गोबर के उत्पाद जैसे गमला, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां, अगरबत्ती, हवन सामग्री भी महिलाएं तैयार कर रही हैं।


राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के निदेशक सुजीत कुमार ने बताया, “हमारे समूहों द्वारा गोबर से मूर्तियां बनाने की एक अनूठी पहल की जा रही है। इससे लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। इसके लिए कई जिलों में प्रशिक्षण भी चल रहा है। इसके अलावा मुजफ्फरनगर जिले में दुर्गा समूह की सात सदस्यों द्वारा सजावटी समान, घड़ी, गमला मूर्तियां भी गाय के गोबर से तैयार हो रहे हैं। इसी जिले की नवजागरण स्वयं सहयता की 6 महिलाएं भी इसी कार्य में लगी हुई हैं। झांसी में तीन, जलौन में चार और प्रतापगढ़ में सात स्वयं समूह सहयता में करीब 20 महिलाएं गोबर से बने उत्पादों को बनाने में लगी हैं।”


उन्होंने बताया, “ये लोग अपने हुनर से पांच सौ से लेकर हजार रूपये तक कमा लेती हैं। इसके साथ ही लखनऊ , सुल्तानपुर, हरदोई, गजियाबाद आदि जिलों में भी गोबर से मूर्तियों और पूजन समाग्री बनाने का प्रशिक्षण चल रहा है।”


सिटीजन डेवलपमेंट फाउंडेशन संस्था के माध्यम से प्रवासी महिलाओं को इसकी ट्रेनिंग दी गई। गोबर से गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां बनाने और उनकी धार्मिक मान्यताओं से रूबरू करा कर उन्हें इस काम से जोड़ा गया। करीब 300 प्रवासी महिलाओं के समूह को रोजगार मिल गया है। शालिनी सिंह ने बताया, 20 हजार गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाओं को बनाने का ऑर्डर भी महिलाओं को मिला है। ऐसे इस दीपावली मां लक्ष्मी इन महिलाओं के घरों में समृद्धि का संचार करेंगी। राजधानी के कृष्णानगर और मलीहाबाद में प्रशिक्षण के साथ बनाने का कार्य चल रहा है।


उन्होंने बताया कि गोबर की बनी इको फ्रेंडली प्रतिमाओं का दाम भी सामान्य प्रतिमाओं के मुकाबले कम होगा जबकि पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होगा। ऐसे में आने वाले गणेशोत्सव और दीपोत्सव पर ऐसी प्रतिमाओं का पूजन कर आप आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हैं।


एक अन्य समूह की महिला ने बताया कि मूर्ति बनाने में बेल का गुदा, उड़द की दाल का चूरा और हल्की मिट्टी के अलावा गोबर के प्रयोग से मूर्तियां बन रही हैं। यह पूर्णतया प्राकृतिक है। इसमें सभी चीजें नेचुरल इस्तेमाल हो रही हैं। इनको बनाते समय इनमें औषधीय महत्व के पौधे मसलन तुलसी और गिलोय आदि के बीज भी डाले जाएंगे। बाद में ये घर की औषधीय वाटिका में शामिल होकर पूरे परिवार की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगर होंगे।


हिस्ट्रीशीटर व उसके साथियों की हुई पिटाई

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


जमकर पिटाई युवती का पीछा करे हिस्ट्रीशीटर व उसके साथियों की हुई जमकर पिटाई


हापुड़। घर जा रही एक युवती का पीछा कर छेड़खानी कर रहे एक हिस्ट्रीशीटर व उसके साथियों की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई की। जिस पर हिस्ट्रीशीटर चाकू लहराता हुआ ग्रामीणों को धमकाने लगा। जिसका वीड़ियो वायरल हो गया।


वायरल वीड़ियो के अनुसार थाना हापुड़ देहात के गांव सलाई में एक युवती के साथ छेड़खानी कर रहे मनचलों व एक हिस्ट्रीशीटर सन्नाटा को गांव के लड़कों व ग्रामीणों व परिजनों ने पकड़ धुनाई शुरु कर दी । इस दौरान हिस्ट्रीशीटर बदमाश सन्नाटा ने चाकू निकाल लोगों को.धमकाना शुरू कर दिया । जिसकी लोगों ने वीड़ियो बनाकर सोशल मीड़िया पर वायरल कर दी।


इस संबंध में देहात थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि वायरल वीड़ियो की सत्यतता का पता लगाया जा रहा हैं कि उक्त वीड़ियो कब और कहा की है। जिसके बाद आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।                 


जिले में कोरोना मरीजों की होगी जांच

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी
जिलें में कोरोना मरीजों की होगी टी0बी0 की जांच


हापुड़। जनपद में कोविड- 19 जाँच में नेगेटिव रिपोर्ट आने वाले मरीजों जिनमे खांसी जुकाम आदि लक्षण हैं व आईआई जाँच के बाद कोरोना नेगेटिव आने वाले मरीजों की टी0बी0 रोग की जाँच करानी होगी।
जिला क्षय रोग विभाग नेगेटिव आये लोगों की टी0बी0 की जाँच कराने की तैयारी में जुट गया है सभी डाटा जुटाया जा रहा है।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रेखा शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस व टी0बी0 रोग के लक्षण लगभग एक समान होते हैं, इसलिए शासन ने ऐसे लोग जिनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आयी है उनकी टी0बी0 जाँच कराने का निर्णय लिया है। जिला पी0पी0एम0 समन्वयक सुशील चौधरी ने बताया कि शासन से निर्देश मिला है कि जिला सर्विलांस अधिकारी की सूची के अनुसार कोरोना 19 नेगेटिव एस0ए0आर0आई0 औऱ आईं0एल0आई0 की सूची के अनुसार उन सभी लोगो की टी0 बी0 की जाँच कराये। प्रदेश के कोविड 19 की सूची के अनुसार 31 जुलाई तक जनपद में चिन्हित एस0ए0आर0आई0 व आई0एल0आई0 के जो रोगी कोरोना नेगेटिव पाये गए हैं उनमें कुछ संदिग्ध क्षय रोगी भी हो सकते है, जिनकी टी0बी0 की जाँच कराना जरूरी है जाँच में जिन लोगों को टी0बी0 की बीमारी की पुष्टि होगी। उनका डाटा सरकार की वेबसाइट पर अपलोड किया जायेगा।


जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ0 राजेश सिह ने बताया कि सभी कोविड 19 के जिन मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है क्षय रोग विभाग के कर्मचारी ऊनके घर पहुँचगे और क्षय रोग के लक्षण जैसे खाँसी बुखार रात में पसीना आना वजन कम होना आदि की हिस्ट्री पता करेंगे व हिस्ट्री पाये जाने पर उनकी टी.बी. की जाँच सीबी. नाट मशीन द्वारा जाँच की जाएगी।                       


बाइक से बैग चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


दंवाई मार्केट से एमआर की बाईक से बैंग चोरी, सीसीटीवी कैमरें में कैद


हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के शहर के बीचों बीच स्थित दंवाई मार्केट में मेरठ से आए एक दंवाई कम्पनी के एमआर की बाईक से बैंग चोरी हो गई। चोर बाईक चुराते हुए सीसीटीवी कैमरें में कैद हो गया।


जानकारी के अनुसार हापुड़ के जवाहरगंज में स्थित दंवाई मार्केट में मेरठ की एक दंवाई कम्पनी का एमआर विपिन्न कुमार पूनिया व मैनेजर बाईक से आए थे। बाईक खड़ी कर गलती से बैंग भूलकर वे दुकानों पर चले गए। थोड़ी देर बाद ही वापस देखा, तो मोटरसाइकिल पर बैग रखा था वो बैग ग़ायब हो गया। सीसीटीवी मे चोर बैग ले जाते हुआ दिखाई दे रहा है।
पीड़ित एमआर विपिन्न ने बताया कि बैंग में दंवाईयां, नगदी व जरुरी कागजात थे।                   


हरियाणा गुरुग्राम में दिनदहाड़े 'ट्रिपल मर्डर'

हरियाणा गुरुग्राम में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर, ये है हत्याकांड की वजह
राणा ओबरॉय


चंडीगढ़। साइबर सिटी गुरुग्राम में गोलियों से तीन युवकों की भूनकर हत्या करने के मामले में अब राज खुल रहे हैं। यह पूरी वारदात प्लॉट के विवाद में अंजाम दी गई है। घटना सेक्टर 9 और बसई गाँव की है। दो युवकों की सेक्टर-9 की सोसाईटी में गोली मारी गई जबकि एक युवक की 10 मिनट के अंदर ही बसई गाँव में अंदर घुसकर मारी गई।
पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि बसई गाँव के रहने वाले 25 वर्षीय सन्नी, 19 वर्षीय अनमोल व 20 वर्षीय विकास उर्फ समीर तीनों आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं। तीनों का एक प्लॉट को लेकर किसी से विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में गुरुवार देर शाम विंग्स अपार्टमेंट के बाहर पहले सन्नी को गोलियाँ मारी।
इसके बाद अपार्टमेंट के अंदर जाकर अनमोल पर गोलियाँ बरसा दी। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद बसई गाँव में घुसकर बदमाशों ने विकास उर्फ समीर पर भी गोलियाँ की बौछार कर दी। ग्रामीणों ने गंभीर हालत में विकास को अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार इस तिहरे हत्याकांड को एक प्लाट के मामले में गाँव भुड़का कलां निवासी पवन नेहरा से विवाद चल रहा था, इस हत्याकांड को इसी रंजिश में अंजाम दिया गया है।               


गोशाला में 'अंधी बछरी' बिना ब्याहे दे रही दूध

गोशाला में जन्मजात से अंधी बछड़ी बिन ब्याहे दे रही दूध, डॉक्टर्स भी हुए हैरान
गोशाला। देवीनगर स्थित श्रीकृष्ण आदर्श गोशाला में एक गजब का मामला सामने आया है। यहां जन्मजात अंधी बछड़ी बिन ब्याहे दूध दे रही है। बछड़ी के दूध देने का ज्ञान 5 दिन पहले तब हुआ जब एक गाय मर गई और उसका बछड़ा उक्त 3 साल की बछड़ी के थनों से दूध पीता मिला। यह बछड़ी वर्तमान में सुबह और शाम, दोनों वक्त डेढ़-डेढ़ लिटर दूध दे रही है। गोशाला के सचिव राम कुमार गर्ग ने बताया कि, बछड़ी एक बार भी ब्याही नहीं है। इस के बावजूद वह सुबह और शाम दूध दे रही है। गोशाला का धारिया शकील 15 अगस्त को तब दंग रह गया जब उसने बछड़ी के नीचे एक नवजात बछड़े को खड़े देखा और वह छोटा बछड़ा बड़े आराम से दूध पी रहा था।
वस्तुत: उस छोटे बछड़े की माँ अचानक मर गई थी। शकील ने बछड़ी की थनों के ऊपर की लोटी देखी तो उसे यकीन हो गया कि बछड़ी बिन ब्याहे दूध दे सकती है। गर्ग ने दावा किया कि पहली बार जब बछड़ी को दुहा गया, उसने तब 2.500 लिटर दूध दिया।
उसके बाद से वह दोनों समय सुबह-शाम डेढ़-डेढ़ लिटर दूध दे रही है। पशु विशेषज्ञों से भी सम्पर्क किया गया, पर कोई यह नहीं बता पाया कि बिन ब्याहे बछड़ी दूध दे कैसे रही है। सचिव ने खुलासा किया कि बछड़ी जन्म से अंधी है तथा कोई व्यक्ति इसे गोशाला में छोड़ गया था।              


25 मेडिकल अफसरों को मिली पदोन्नति

हरियाणा में 25 मेडिकल अफसरों को मिली पदोन्नति, बनाए गए एसएमओ
चंडीगढ़। हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग के 25 मेडिकल अफसरों को प्रमोशन का तोहफा मिला है। इन सभी अफसरों को अब एसएमओ के पद पर पदोन्नत किया गया है। विभाग की तरफ से 25 अफसरों को पदोन्नति की लिस्ट जारी की गई है। इन सभी अफसरों को नई पदोन्नति के साथ ही पोस्टिंग भी दे दी गई है।
डॉ. अनिल सचदेवा सांपला रोहतक को बौंदकला चरखी दादरी, डा. चंदबाला करनाल से जींद अलेवा, डॉ. संगीता एमडी करनाल केसीजीएमसी उसी स्थान पर, डा. नीर आहूजा शिवजी कालोनी रोहतक सीएस दादरी भेजा गया है।
इसके अलावा नरेंद्र कुमार छाबड़ा जगाधरी यमुनानगर को वहीं, डॉ. लता सांगवान सीएच फतेहाबाद डीएमएस सीएच हिसार, डॉ. एकता मान रेडियोलाजिस्ट सीएच बहादुरगढ़ झज्जर एसएमओ बहादुरगढ़ झज्जर, डॉ. तरुण कुमार डिप्टी सीएमओ हिसार, डॉ. संदीप बतीश कैथल गुहला, डॉ. नवीन गर्ग पीजीबीसीसी बीके हास्पिटल फरीदाबाद लगाया है।
डाक्टर हरेंद्र सिंह सिवानी भिवानी, डॉ. नीलम दलाल सीएचसी गोहाना, डॉ. अर्चना अग्रवाल सीएच सिरसा, डीएमएस सिरसा, डॉ. नीरु आर्य डीओएमएस को डीएचबीवीएन रोहतक से सीएच चरखी दादरी किया गया है। राजेश श्योकंद बीके हास्पीटल फरीदाबाद को बतौर डिप्टी सीएमओ उसी जिले में रखा गया है।
संजीव गोयल गुहला कैथल, डॉ. सुशीला कुमारी डिप्टी सीएमओ जींद, डाक्टर संजय कुमार सोनीपत से समालखा, डा. सीमा चौधरी निगदू करनाल में डाक्टर राजेश कुमार कोडीएचएस मलेरिया से पिंजौर तैनात किया गया है।
स्नेहलता गर्ग को आदमपुर, नीरजा मंगला को डिप्टी सीएमओ कैथल, राहुल बुद्धिराजा डाक्टर हांसी, सुनीता तंवर को डिप्टी सीएमओ झज्जर, डाक्टर जसबीर सिंह परमार को चरखी दादरी एसएमओ तैनात किया गया है।                       


हरियाणाः 12 आईएस अफसरों के तबादलें

हरियाणा में 12 IAS अफसरों के तबादले, तीन जिलों के बदले डीसी
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 12 आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार सौंपा गया है।
मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव, हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और नागरिक संसाधन सूचना विभाग के प्रधान सचिव श्री वी. उमाशंकर को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रधान सचिव का कार्यभार सौंपा है।
सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव, सरस्वती हैरिटेज बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के प्रधान सचिव विजयेंद्र कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग का प्रधान सचिव, सरस्वती हैरिटेज बोर्ड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग का प्रधान सचिव लगाया गया है।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक और आयुक्त, रोहतक मण्डल, रोहतक के कार्यालय में ओएसडी पंकज यादव को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा महानिदेशक, शहरी संपदा, हरियाणा का कार्यभार सौंपा गया है। शहरी संपदा, हरियाणा की महानिदेशक रेणू एस. फुलिया को महिला एवं बाल विकास विभाग का महानिदेशक और सचिव, हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का सचिव और महिला विकास निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त और आयुष्मान भारत हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार मीणा को कॉपरेटिव सोसायटी, हरियाणा का रजिस्ट्रार, सहकारिता विभाग का विशेष सचिव और आयुष्मान भारत हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।
नूंह के उपायुक्त और मेवात विकास एजेंसी, नूंह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज को हारट्रॉन का प्रबंधन निदेशक और सूक्ष्म सिंचाई प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहीं शरणदीप कौर बराड़ को कुरुक्षेत्र का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।
कॉपरेटिव सोसायटी, हरियाणा के रजिस्ट्रार, सहकारिता विभाग के विशेष सचिव मनी राम शर्मा को सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग का निदेशक और विशेष सचिव तथा राज्य सैनिक बोर्ड का सचिव लगाया गया है। कुरुक्षेत्र के उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा को नूंह का उपायुक्त और मेवात विकास एजेंसी, नूंह का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।
महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक और अतिरिक्त सचिव, हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सचिव और सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक और अतिरिक्त सचिव तथा राज्य सैनिक बोर्ड के सचिव मनोज कुमार-1 को रोहतक का उपायुक्त लगाया गया है। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे ललित कुमार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन का आयुक्त नियुक्त किया गया है।                      


गौतम के पोते दुष्यंत पर फिर उमड़ा प्यार

दादा गौतम का पोते दुष्यंत पर फिर उमड़ा प्यार, बरौदा में हुड्डा को बताया मजबूत


बरौदा। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से नाराज चल रहे जेजेपी विधायक रामकुमार गौतम का फिर से प्यार उमड़ गया है। एक अखबार को दिये इंटरव्यू में रामकुमार गौतम का आक्रामक रुख अब बदला हुआ दिखाई दिया। उन्होंने दुष्यंत चौटाला को पोता बताते हुए खुद को बूढा और पार्टी को मजबूती देने वाला बताया।
एक अखबार में प्रकाशित इंटरव्यू के मुताबिक नारनौंद से विधायक रामकुमार गौतम का अब रुख बदला बदला है। उन्होंने दुष्यंत चौटाला को लेकर जो पहले कड़े तेवर दिखाए थे वो अब नरम पड़ रहे हैं। जब पत्रकार ने सवाल किया तो उन्होंने अब पद की चाहत ना रखते हुए इलाके के विकास की बात कही।
इस दौरान रामकुमार गौतम ने कहा कि जेजेपी को उठाने में उनका अहम योगदान है। दुष्ंयत चौटाला के पास 11 मंत्रालय है इसलिए दुष्यंत चौटाला को जनता के काम करवाने चाहिए।
रामकुमार गौतम ने कहा कि अब वो बूढे हो गए हैं और कोई पद की चाहत नहीं है। बुजुर्गों का हमेशा बच्चों पर आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि नारनौंद के लिए भी दुष्ंयत चौटाला को विकास करवाना चाहिए।
बरौदा उपचुनाव को लेकर रामकुमार गौतम ने कहा कि हुड्डा का पक्ष वहाँ पर मजबूत है। अब दोनों तरफ से उम्मीदवार पर दारोमदार है कि वहाँ पर कौनसी पार्टी का कैसा उम्मीदवार आता है।                           


3 पुलिसकर्मी निलंबित, छापेमारी में खुलासा

गैंगस्टर विकास दुबे के फाइनेंसर के घर में रह रहे 3 पुलिसकर्मी निलंबित, छापेमारी में खुलासा
कानपुर। कानपुर के शातिर अपराधी विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद भी इस केस में रोज नए मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस को जाँच में पता चला है कि विकास दुबे के फोइनेंसर का काम संभालने वाले जय वाजपेयी के एक मकान में तीन पुलिसकर्मी रहते थे। आईजी रेंज के आदेश पर तीनों को निलम्बित किया गया है।                   


पूर्व बल्लेबाज को पीएम ने लिखी चिट्ठी

पूर्व बल्लेबाज को पीएम मोदी ने लिखी दिल को छू जानें वाली चिट्टी लिखी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना के नाम भी चिट्टी लिखी है। पीएम ने रैना को शुभकामनाएं दी हैं।  उन्होने ने लिखा कि आने वाली पीढ़ियाँ आपको सिर्फ एक बेहतरीन बल्लेबाज के रूप में ही नहीं जानेगी, बल्कि एक ऐसे शानदार गेंदबाज के तौर पर भी पहचानेगी, जो जरूरत के हिसाब से कप्तान की उम्मीदों पर हमेशा खरा उतरा। आपकी फील्डिंग शानदार रही थी। इस दौर के कुछ बेस्ट अंतरराष्ट्रीय कैचों पर आपके निशान नजर आते हैं।
आपको बता दें पीएम मोदी की चिट्ठी को ट्विटर पर शेयर कर रैना ने आभार व्यक्त किया और कहा जब हम खेलते हैं, हम अपना खून और पसीना बहाते हैं। इस देश के लोगों और देश के पीएम द्वारा पसंद किए जाने से बेहतर कोई सराहना नहीं है। शुभकामनाओं के लिए पीएम का धन्यवाद। मैं इन्हें आभार के साथ स्वीकार करता हूँ।                       


जहरीली शराब को लेकर कोठी का घेराव

जहरीली शराब मुद्दे को लेकर पंजाब भाजपा ने मुख्यमंत्री की कोठी का किया घेराव, 
चंडीगढ़। बीते कुछ दिनों पहले पंजाब के माझा में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले को गंभीरता से लेते हुए आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के आवास का घेराव किया जा रहा है।
इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व बीजेपी नेताओं द्वारा नकली शराब मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त करवाई करने व मामले की सीबीआई जाँच करवाने की मांग की जा रही है। इस दौरान भाजपा कार्यकत्ताओं ने कैप्टन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
इस दौरान प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता ने मीडिया को बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री की नाकामी के कारण ही तरनतारन और बाटाला में जहरीली शराब पीने से 122 लोगों की मौत हुई है और सरकार की मिलीभुगत से ही नकली शराब बनाने का कार्य चल रहा है।                                 


जालंधर में 69 नए पॉजिटिव मरीज

जालंधर में आज फिर मिले कोरोना के 69 नए पॉज़िटिव मरीज, 1 की हुई मौत,
जालंधर। जालंधर में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है और ऐसे में आज फिर यानि शुक्रबार को भी कोरोना के जिले में 69 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज 1 व्यक्ति की मौत भी कोरोना संकरण की वजह से हुई है। मृतक की पहचान शिव नगर सोढल रोड के सोहन लाल (68) के रूप में हुई है।
इसके साथ ही जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 4963 तक पहुँच गई है व मरने वालों का आंकड़ा 121 तक पहुंच गया है। आपको यह भी बता दें कि बीते दिन यानी वीरवार को कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई थी वहीं भाजपा के पूर्व जिला प्रधान रमन पब्बी, डॉक्टरों तथा पुलिस मुलाजिमों सहित 276 लोग संक्रमित पाए गए थे।               


युवती ने घर से भागकर किया निकाह

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक युवती घर से भागकर पहले अपना धर्म बदला और निकाह कर लिया। निकाह के बाद युवती ने खुद एक वीडियो जारी कर खुद को और पति  को घरवालों से असुक्षित बता सुरक्षा की मांग की है।
यह घटना कानपुर के बर्रा 6 इलाके की है जहां 22 वर्षीय शालिनी यादव 29 जून को पेपर देने के लिए लखनऊ के लिए निकली थी जो कि अचानक से लापता हो गई। परेशान परिजनों ने खोजने की खूब कोशिश की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला 8 अगस्त को शालिनी ने फेसबुक पर वीडियो अपलोड करके बताया कि उसने लाल कालोनी के रहने वाले मोहम्मद फैजल से शादी कर ली है औऱ धर्मांतरण करके अपना नाम शालिनी यादव से फिजा फातिमा कर लिया है।
जिसके बाद  लड़की के घरवालों ने इसे लव जिहाद  का मामला बताया है। उनका आरोप है कि मुस्लिम युवक बहला-फुसलाकर शालिनी को अपने साथ ले गया। इसके बाद धर्मांतरण कराकर उसके साथ निकाह कर लिया। लड़की के परिजनों की तहरीर पर कानपुर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 364, 360, 120-बी और 511 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।                                       


अयोध्याः राम मंदिर में लगेंगे तांबे के प्लेट

अयोध्या: राम मंदिर में पत्थरों को जोड़ने के लिये लगेंगे तांबे के प्लेट
अयोध्या। अयोध्या में बनने जा रहे राम मंदिर में लगने वाले पत्थरों को जोड़ने के लिये तांबे के प्लेट का इस्तेमाल किया जायेगा। इसके लिये 18 ईंच लंबे, तीन मिलीमीटर गहरे और तीस मिलीमीटर चौड़े दस हजार प्लेट की आवश्यकता होगी। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम भक्तों का आहवान किया है कि वो प्लेट दान करें।               


रामदेव ने अपने भाई की कर दी ताजपेशी

पतंजलि योगपीठ समूह की कंपनी से आचार्य बालकृष्ण का इस्तीफा, बाबा रामदेव ने अपने भाई की कर दी ताजपोशी। जानिए असली वजह
पतंजलि योगपीठ समूह में बड़ा बदलाव हुआ है। योग पीठ के संस्थापक आचार्य बालकृष्ण ने समूह की कंपनी रुचि सोया के प्रबंध निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। इधर, इस्तीफा देते ही बाबा रामदेव ने बालकृष्ण के इस्तीफे से खाली हुए पद पर अपने भाई राम भरत की ताजपोशी कर दी है। हालांकि आचार्य बालकृष्ण ने रुचि सोया बोर्ड के अध्यक्ष बने रहने की जानकारी दी है। उनके इस्तीफे से कई निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। इस पर आचार्य बालकृष्ण ने कहा है कई जिम्मेदारियों को संभालना संभव नहीं हो पा रहा है। रुचि सोया की डिमांड को देखते हुए इसकी गुणवत्ता प्रभावित ना हो इसके लिए वह पूरा समय देना चाहते हैं। पूरा समय ना देने के चलते इस पर असर पड़ रहा था। लिहाजा बड़ा फैसला कंपनी के हितों को ध्यान में रखकर लिया गया है। बाबा रामदेव के भाई राम भरत की ताजपोशी कंपनी प्रबंधन ने सर्व सम्मति से की है।                 


हमारी फसलों को हाथियों से बचा लोः किसान

हमारी फसलों को हाथियों से बचा लो साहब,गौलापार के कई गाँवों के प्रतिनिधि मिले मंडलायुक्त से
हल्द्वानी। गौलापार के कई गांवों में हाथियों के आतंक को लेकर ग्रामीणों ने मंडलायुक्त से भेंटकर वन विभाग को सुरक्षा दीवार बनाने के लिए निर्देश देने का आग्रह किया है।
दिए गए ज्ञापन में कहा है कि गौलापार क्षेत्र के कालीपुर पोखरिया, मानपुर, प्रतापपुर, किशनपुर, बसंतपुर आदि गाँव जंगल से सटे हुए हैं। इन गाँवों में हाथियों की पिछले कई दिनों से आमद दर्ज ​की जा रही है। हाथी लगातार धान, मक्का व टमाटर की फसल बर्बाद किया जा रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि किसान पहले से ही कर्ज और घाटे की मार झेल रहा है ऐसे में हाथी उसके जले में नमक छिड़क रहे हैं।
ज्ञापन के अनुसार जंगल से सटे गाँवों में सुरक्षा दीवार न बनाकर वन विभाग ने जंगली जानवरों को गांवों में आने के लिए खुला छोड़ रखा है। उन्होंने ज्ञापन में मंडलायुक्त से मांग की है कि वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश देकर वे सुरक्षा दीवार बनाने और ग्रामीणों को तुरंत मुआवजा देने का निर्देश दें।
ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस के प्रदेश सचिव किरन डालाकोटी, भुवन पोखरियाल, नीरज रैक्वाल, दिनेश चौसाली, पंकज भटनागर, कैलाश पलडिया व सुंदरपुर रैक्वाल की प्रधान उमा रैक्वाल आदि शामिल थे।                 


पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने चार आरोपियों को गौकशी करते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
किच्छा। गौवंश संरक्षण स्क्वायड कुमाऊं परिक्षेत्र एसटीएफ की टीम ने सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए चार आरोपियों को गौकशी करते रंगे हाथ दबोच लिया। पुलिस ने मौके से 2 गौवंशीय पशुओं का मांस बरामद कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एसटीएफ टीम प्रभारी अंबी राम आर्य को सूचना मिली कि पुलभट्टा थाना अंतर्गत ग्राम सिरौली कला, 4 बीघा क्षेत्र में स्थित एक मकान में गौकशी की जा रही है। सूचना के आधार पर टीम प्रभारी अंबी राम आर्य के नेतृत्व में एसआई विनोद यादव, जीवन जोशी, जगपाल सिंह, रविंद्र बिष्ट, गणेश सत्याल, राजकुमार, स्वरूप सिंह, चंद्रशेखर मल्होत्रा, नरेंद्र कुमार, राजेश कुमार की टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए एक मकान की घेराबंदी कर औचक छापा मार कार्यवाही की।
पुलिस की कार्यवाही के दौरान चार आरोपी गौकशी कर रहे थे तथा उनके द्वारा 2 गौवंशीय पशुओं को काटकर मांस के टुकड़े किए जा रहे थे। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए चारों आरोपियों को दबोच लिया और करीब 150 किलो प्रतिबंधित गौ मांस बरामद कर कब्जे में ले लिया। पुलिस टीम ने मौके से मांस काटने के औजार एक कुल्हाड़ी, एक चापड, एक सुजा, चार छोटी बड़ी छूरियां, इलेक्ट्रॉनिक तराजू सहित गौवंशीय पशुओं की दो खाल मौके से बरामद कर ली।
पुलिस ने मौके से पकड़े गए चार बीघा, सिरौली, थाना पुलभट्टा, जिला उधम सिंह नगर निवासीगण लईक कुरेशी पुत्र अब्दुल करीम, मुन्ना कुरैशी पुत्र लईक कुरेशी, यासीन कुरेशी पुत्र मुन्ने कुरेशी, आसिफ कुरेशी पुत्र शकील कुरेशी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है। एसटीएफ की टीम द्वारा की गई कार्यवाही से गौ तस्करी के धंधे में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।               


राहुल को पत्र लिखा, अतिपिछड़ों को टिकट दे

बिहार: कांग्रेस नेता ने राहुल को पत्र लिख कहा, अतिपिछड़ों को टिकट दें
पटना। बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में अब पिछड़े, अतिपिछड़ों को जनसंख्या के अनुसार टिकट देने की मांग उठी है। बिहार कांग्रेस समिति के पूर्व उपाध्यक्ष कैलाश पाल ने कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को अलग-अलग पत्र लिखकर बिहार चुनाव में कांग्रेस को पिछड़े और अतिपिछड़ों को जनसंख्या के आधार पर भागीदारी की मांग की है।
शुक्रवार को भेजे गए पत्र में पाल ने लिखा है, “इस चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने के लिए हमें पिछड़े, अति पिछड़े समुदायों से अधिक समर्थन लेने के लिए इन समुदायों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देना चाहिए। हमें उम्मीदवार चयन में अधिक लोकतांत्रिक ढांचा लाना होगा, जिससे हमारी पार्टी के कार्यकर्ता प्रेरित महसूस कर सके, जिससे मनोवैज्ञानिक वृद्धि हो सके।” पाल ने राहुल गांधी को लिखे पत्र में कहा है कि आपके नेतृत्व में बिहार के युवाओं में काफी उल्लास है।
उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बिहार में एकबार फिर से महागठबंधन की सरकार ही बनेगी। पत्र में पूर्व उपाध्यक्ष ने सुझाव देते हुए लिखा है, “हमें भाजपा से मुकाबला करने के बजाय, बिहार के भविष्य के विकास और पार्टी के नीतिगत ढांचे के बारे में विचार करना चाहिए।” उन्होंने कहा, “पिछड़े और अतिपिछड़ों को सम्मान देकर ही हम सत्ता में वापसी कर सकते हैं।” पाल इससे पहले भी कांग्रेस में पिछड़े और अतिपिछड़ों की उपेक्षा का आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विचारधारा की लड़ाई लड़ती है और आगे भी लड़ेगी।                 


आतंकियों ने जारी किया हमले का वीडियो

आतंकवादियों ने जारी किया बारामूला हमले का वीडियो


श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उत्तरी कश्मीर जिले बारामूला में सोमवार तड़के हुए हमले की आतंकवादियों ने शुक्रवार को वीडियो जारी की है। पुलिस ने हालांकि कहा कि यह घाटी में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए किया गया और सुरक्षा बलों ने वीडियो में शामिल एक कमाण्डर समेत चार कमांडरों को 72 घंटों के भीतर ढेर कर दिया था।
आतंकवादियों की तरफ से सोशल मीडिया पर डाली गई वीडियो में आतंकवादी, सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करते दिखाई दे रहे है और माना जा रहा है कि यह वीडियो हमले में शामिल एक आतंकवादी ने ही बनाया है।
वीडियो को लेकर कश्मीर ज़ोन पुलिस ने ट्वीट कर कहा, “इस वीडियो के जरिए आतंकवादी, आतंकवाद को बढ़ावा देना चाहते है लेकिन वे ऐसे करने में कभी सफल नहीं होंगे। हमने वीडियो में दिखाई दे रहे चार शीर्ष कमांडर सज्जाद, हैदर, तैमूर खान और अबू उस्मान को जवाबी कार्रवाई में 72 घंटों के भीतर मार गिराया।” उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सोमवार तड़के केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल नाका पर हमले में दो जवान और एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) शहीद हो गये जबकि सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में लश्कर ए तैयबा का शीर्ष कमांडर सज्जाद समेत दो आतंकवादी भी मारे गये थे।
इस हमले के बाद बारामूला जिले के क्रिरी पाटन में सुरक्षाबलों ने मंगलवार तड़के दोबारा घेराबंदी एवं तलाश अभियान चलाया जिसके बाद मुठभेड़ फिर शुरू हो गयी जिसमें एक और आतंकवादी मारा गया। इस मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकवादी मारे गए और कुल पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हुए थे।                    


गोली हाथ में लेकर पैदा हुआ बच्चा

बन्दुक की गोली हाथ में लेकर पैदा हुआ यह बच्चा, डॉक्टरों के भी उड़े होश, जानिए पूरा मामला
सुजल गुप्ता 


मुजफ्फरनगर। हम आपको एक ऐसे बच्चे के बारें में जानकारी देने जा रहें है जो हाथ में बंदूक की गोली लेकर पैदा हुआ है। आपको यह सुनकर थोड़ा आश्चर्य होगा लेकिन यह सच है। हम आपको बतां दें यह घटना बिहार के मुजफ्फरपुर में हुई है। जानकारी के अनुसार हम आपको बतां दें कि कुछ दिनो पहले मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में एक गर्भवती महिला बच्चा डिलीवरी करवाने के लिए आई। डिलीवरी नोरमल नहीं हो पा रही थी तो डॉक्टरों ने ऑपरेशन से बच्चे को बाहर निकाला। डिलीवरी सही त​रह से करवाने के बाद जब डॉक्टरों की नजर बच्चे के हाथ पर गई तो डॉक्टर भी हैरानी में पड़ गये। डॉक्टरों ने देखा कि बच्चे की मुट्ठी में एक बंदूक की गोली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे की मां से पुछताछ की तो महिला का कहना है कि उसका किसी भी क्रिमिनल बैकग्राउंड के व्यक्ति से कोई संबंध नहीं है।ऐसे में यह गोली कहां से आई यह वाक्य ही हैरान कर देने वाला है। इस बच्चे की डिलीवरी कराने वाले डॉक्टर को कहना है कि इस अस्पताल के ही नहीं बल्कि मेरी जिंदगी में मेरे साथिया पहला केस है।                 


प्रेमिका का गला काटकर की खुदकुशी

पहले प्रेमिका का काटा गला, फिर प्रेमी ने पहाड़ी से कूदकर की खुदखुशी, जानिए पूरा मामला
सुजल गुप्ता 
बलोतरा बाड़मेर। बालोतरा के निकटवर्ती किटनोद गांव में एक प्रेमी जोड़े के मौत की खबर से सनसनी फैल गई।देर रात प्रेमी जोडा घर से दूर पहाड़ी पर पहुंचा।पहले पहाड़ी पर मस्ती की फिर प्रेमिका का गला रेत कर मौत के घाट उतारने के बाद प्रेमी ने भी पहाड़ी से कूद कर आत्म हत्या कर दी।पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द।
गुरूवार सवेरे पहाडी में मृतकों के शव दिखने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर घटना स्थन पर पुलिस ने पहुंच कर जायजा लेते हुए शवों की शिनाख्त करते हुए परिजनों को सूचना दी और घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह भाटी और डीएसपी सुभाषा खोजा ने घटना स्थल पर पहुंचे।
पुलिस ने परिजनों की मौजदूगी मे आस-पास तस्दीक करने के बाद शवों को बालोतरा नाहटा अस्पताल की मोर्चरी में लाकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द किया।
क्या हैं पूरा घटनाक्रम।
पुलिस ने बताया कि देर रात लडक़ी और लडक़ा घर से निकले और नजदीकी पहाडी पर पहुंचे जहाँ पर पुलिस को पानी की बोतले, बिछाने की राली और ओढने का शॉल मिली, उस पर खून के धब्बे भी लगे मिले जिसके आधार पर पुलिस ने पता लगाया कि प्रेमी ने पहले प्रेमिका का गला काटा और फिर कुछ दूर जाकर स्वयं ने पहाड़ी से कूद कर खुदकुशी कर दी।                 


एसएसपी मैडम को नहीं भुला पाएंगेः शहरवासी

कोरोना काल में गरीब बेसहारा परिवारों की मसीहा एसएसपी का कार्यकाल पूरा, शहरवासियों ने सलाम कर दी विदाई कहा एसएसपी मैडम को नही भुला पाएंगे
चंडीगढ़। 21 अगस्त कोरोना काल में लॉकडाउन समय गरीब और बेसहारा परिवारों की मसीहा “एसएसपी निलंबरी जगदाले” का 3 साल का कार्यकाल पूरा होने पर रिलीव हो गई है। वहीं शहर के लोगों ने एसएसपी को सलाम करते हुए कहा कि ऐसी पहली महिला एसएसपी का कार्यकाल पूरा होने पर दिल से शुभकामनाएं और सलाम किया। ऐसी महिला एसएसपी खुद लोगों की दिक्कतों को हल किया, संपर्क में रही और लगातार शहर के अलग-अलग सेक्टरो, आसपास के गांवों  में जाकर रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के साथ मीटिंगे की गई।
एसएसपी का कहना है कि शहर के लोग पढ़े लिखे हैं। सब कुछ जानते हैं। शहरवासियो ने पुलिस को पूरा सहयोग दिया। पंजाब केडर 2008 बैच की आईपीएस अधिकारी नीलाबरी जगदले द्वारा कोरोना काल में लगातार प्रतिदिन बिना, डर, भय से गरीब बेसहारा बच्चों और उनके परिवार वालों के बीच में जाकर खाने पीने का सामान, राशन , मास्क, सैनिटाइजर ,मेडिसन इत्यादि वितरित की गई। और छोटे बच्चों के लिए पिज़्ज़ा किताबे पेंसिल, मास्क, सैनिटाइजर बांटे गए।
कोरोना काल मे  एसएसपी द्वारा की गई लोगों की सेवा के चलते शहर वासी  कभी भूल नहीं पाएगा। वही शहर में कानून व्यवस्था को लेकर एसएसपी ने खुद निगरानी की। कानून व्यवस्था का पूरी तरह से पालन किया गया। और उसे मेंटेन भी रखा। कई ब्लाइंड केसो खूंखार गैंगस्टर , शातिर अपराधियों अवैध रूप से शराब की तस्करी, ड्रग तस्करों और जुआ /सट्टा पर पूरी तरह से  लगाम कसी और मामलो को सुलझाया।
आज सुबह एसएसपी निलंबरी जगदाले द्वारा एक ट्वीट भी आया जिसमे एसएसपी साहिबा ने शहर और शहर वासियों के लिए लिखते हुए कहा की“खूबसूरत शहर के सुंदर लोग।
आज मेरा कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। मैं आप सभी का आभार और प्रशंसा व्यक्त किए बिना आगे नहीं बढ़ सकती। मैं भविष्य में दुबारा से आपकी सेवा करना चाहती हूँ।
मुझे बताया गया है कि आप सिटी ब्यूटीफुल छोड़ सकते हैं लेकिन यह हमेशा आपके दिल में रहत है।


 


 


बैंक ने भारत के बारे में कहीं महत्वपूर्ण बातें

विश्व बैंक ने भारत के बारे में कही अब ये बात
नई दिल्ली। विश्व बैंक ने बुधवार को संकेत दिया कि यह भारत के लिए आर्थिक विकास के पूर्वानुमान को कम कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि कोविद -19 संकट से बाहर आने के लिए स्वास्थ्य, श्रम, भूमि, कौशल और वित्त जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सुधारों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
विश्व बैंक ने मई में भविष्यवाणी की थी कि वित्त वर्ष 2015-21 में भारत की अर्थव्यवस्था में 3.2 प्रतिशत की गिरावट आने की संभावना है और अगले वित्तीय वर्ष में यह धीरे-धीरे पटरी पर आ सकती है। बहुपक्षीय संस्था ने बुधवार को भारत की एक अद्यतन रिपोर्ट में कहा, “हाल के हफ्तों में चुनौतियां सामने आई हैं।
इससे निकट भविष्य में संभावनाओं पर असर पड़ सकता है। इन जोखिमों में वायरस का निरंतर प्रसार, वैश्विक परिदृश्य में गिरावट और वित्तीय क्षेत्र पर अतिरिक्त दबाव शामिल हैं। " उन्होंने कहा, "इन बातों को ध्यान में रखते हुए, संशोधित परिदृश्य में तीव्र गिरावट का अनुमान लगाया जा सकता है। संशोधित परिदृश्य अक्टूबर, 2020 में उपलब्ध होगा।
विश्व बैंक का अनुमान है कि भारत का राजकोषीय घाटा चालू वित्त वर्ष में 6.6 प्रतिशत तक बढ़ सकता है और बाद के वर्ष में 5.5 प्रतिशत के उच्च स्तर पर बना रह सकता है। उन्होंने कहा, "महामारी का अर्थव्यवस्था पर उस समय प्रभाव पड़ा है जब अर्थव्यवस्था पहले से ही गिरावट में थी।"               


एजेंसी का गठन स्वागत योग्यः सीएम

नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी का गठन स्वागत योग्य: सीएम  योगी आदित्यनाथ
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट आयोजित करने के लिए राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी के गठन के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया और कहा कि इसके दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे।
श्री योगी ने बुधवार को कहा कि इस प्रणाली के कार्यान्वयन के साथ, अब उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के गैर-राजपत्रित श्रेणी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के विभिन्न पदों में चयन के लिए केवल एक परीक्षा देनी होगी। इस निर्णय के दूरगामी परिणाम होंगे।
व्यक्तिगत परीक्षाओं, विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के स्थान पर एकल परीक्षा प्रणाली की शुरुआत के साथ, दूर-दराज के क्षेत्रों के उम्मीदवारों के साथ-साथ महिला उम्मीदवारों को भी बड़ी सुविधा और राहत मिलेगी।
केंद्र का यह निर्णय युवाओं को भर्ती में आसानी, चयन में आसानी और नौकरी में आसानी प्रदान करके युवाओं के लिए बेहतर जीवनयापन का आधार प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने युवा पीढ़ी के हितों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लेने के लिए प्रधान मंत्री को बधाई दी और कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार भी युवाओं के हित में इसी तरह का निर्णय लेने जा रही है।               


अतीक के साढू की खोली 'हिस्ट्री शीट'

माफिया अतीक अहमद के साढ़ू की खोली गई हिस्ट्रीशीट


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के करीब रिश्तेदार साढ़ू की गुरुवार देर रात हिस्ट्रीशीट खोली गई। उक्त अपराधी के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में कुल 9 मुकदमे दर्ज हैं। पच्चीस हजार इनामी आई.एस.227गैंग का सक्रिय सदस्य है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अधीक्षक अभिषेक दीक्षित के निर्देश पर खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के 207चकिया मोहल्ला निवासी मोहम्मद जीशान उर्फ जानू पुत्र मोहम्मद जई पूर्व सांसद अतीक अहमद का करीबी रिश्तेदार साढ़ू है। 
एस.एस.पी.कार्यालय से आज जारी की गई सूचना के मुताबिक भू माफिया अतीक के साढ़ू शहर के अन्दर और बाहर दूसरों की जमीन हड़पकर धन कमाने का जरिया बना चुका है। इसके खिलाफ नगर के कैन्ट, धूमनगंज, करेली और खुल्दाबाद में कुल नौ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गुरुवार की देर रात पुलिस ने सफलता पूर्वक हिस्ट्रीशीट एच.एस.बी.-5 खोल दिया।
गौरतलब है कि पूर्व सांसद माफिया अतीक अहमद वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद जेल में बंद हैं। अतीक का भाई पूर्व विधायक अशरफ भी जेल में बंद हैं। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अपराधी व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अबतक अतीक गैंग के कई सदस्य जेल जा चुके है।             


पत्नी-सास को युवक ने उतारा मौत के घाट

युवक ने पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट, गांव मे फैली दहशत


कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से आज यानि शुक्रवार को दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है जिससे गांव में सनसनी फैल गई है।  घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद कोतवाली पहुंच गया जहां पर उसने घटना को अंजाम देने की बात को कबूल किया।
आपको बता दें  घटना कन्नौज शहर के हौदापुरवा मोहल्ले  की है। जहां युवक ने ने अपनी पत्नी व सास की गुरुवार देर रात हसिया से हत्या कर दी। इसके बाद उसने तीसरी मंजिल से दोनों को नीचे फेंक दिया। घटना को  अंजाम देने के बाद वह थाने पहुंचा और बोला मैं अपनी सास और पत्नी को मारकर आया हूं मुझे पकड़ लो। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत हिरासत में लेकर मौके  पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और  जांच शुरू कर दी है। वहीं मौके पर एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने टीम के साथ घटनास्थल पर पूछताछ की। युवक अपनी सास की दबंगई से परेशान बताया गया है।             


मायावती की विपक्ष को नसीहत, उठाए मुद्दे

मायावती की विपक्ष को नसीहत, कहा-मानसून सत्र में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जनहित के उठाएं मुद्दे


लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने उप्र की 17वीं विधान सभा के द्वितीय सत्र (मानसून सत्र) में विपक्ष के विधायकों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जनहित के मुद्दे उठाने की नसीहत दी है।
मायावती ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश में सत्ता व विपक्ष के विधायकों से मेरी पुरजोर अपील है कि वे विधानसभा के चल रहे वर्तमान सत्र में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जनहित के विशेष मुद्दों को जरूर प्रभावी ढंग से सदन में उठाकर शासन, प्रशासन को जिम्मेदार व जवाबदेह बनायें। व्यापक जनहित की यही मांग है। 
उन्होंने कहा कि वैसे तो विकास का मुद्दा सरकार के एजेण्डे से काफी हद तक गायब है। किन्तु महिला उत्पीड़न तथा दलितों, मुस्लिमों व ब्राह्मण समाज आदि की द्वेष की भावना से हो रही हत्यायें व अन्य अत्याचार आदि की अर्थात यूपी में बिगड़ी कानून-व्यवस्था को लेकर आवाज जरूर उठायें, समय की यह मांग है। गुरुवार से शुरू हुआ 17वीं विधानसभा का द्वितीय सत्र 24 अगस्त तक चलेगा। पहले दिन विधायकों के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई। वहीं आज सत्र के दूसरे दिन विधायी कार्य होंगे। 22 व 23 अगस्त को शनिवार और रविवार के चलते बैठक नहीं होगी। वहीं 24 अगस्त को विधायी कार्य के बाद सदन स्थगित कर दिया जाएगा।             


भर्ती में सरकार की जमकर हुई किरकिरी

69000 सहायक शिक्षक भर्ती में सरकार की जमकर हुई किरकिरी


लखनऊ। 69000 सहायक शिक्षक भर्ती में सरकार की जमकर किरकिरी हुई।  राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने सरकार को  जमकर फटकार लगाई। आयोग ने सरकार से पूछा, कहां है एमआरसी से पहले  वर्ग बार गुणांक सहित चयन सूची लगाई गई। सरकार के सचिव ने कहा कि इस भर्ती की चयन सूची बनाई ही नहीं गई है।सरकार ने आयोग से 10 दिन का समय मांगा। आयोग ने चयन सूची वर्ग वार गुणांक सहित दिखाने के लिए अंतिम मौका देते हुए  इस बार 10 दिन का समय सरकार को दिया। आयोग ने कहा सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर आने के बावजूद भी जब तक भर्ती शुरू नहीं होगी। जब तक  सरकार आयोग को आरक्षण के नियमों तथा एमआरसी से संबंधित पूरा ब्यौरा पेश नहीं कर देती।आयोग ने  आज स्पष्ट  कहा कि जब तक  वर्गबार गुणांक सहित सूची देकर स्पष्ट जवाब नहीं दोगे तब तक इस भर्ती पर स्टे बरकरार रहेगा।


आयोग ने सरकार से साफ कहा कि इस भर्ती में ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाएगा।सरकार 10 दिन बाद आयोग न्यायालय में आरक्षण तथा एमआरसी को लेकर अपना पूरा डाटा वर्ग वार एवं गुणांक सहित पेश करें  अन्यथा इस बार सरकार के खिलाफ आयोग संवैधानिक नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई करेगा ।अन्य पिछड़ा वर्ग की तरफ से आज राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग में पहुंच कर अपना पक्ष रखने वालों में मनोज प्रजापति, सौरव यादव, सुशील कश्यप, सुनीता दक्ष ,राजेश कुमार, आरके सिंह  आदि आयोग न्यायालय में मौजूद थे।           


पितृपक्ष के 1 माह बाद शुरू होगें नवरात्रे

165 साल बाद ऐसा संयोग, पितृपक्ष के एक महीने बाद आएगी नवरात्र
सत्यदेव शर्मा साहोड़
बाराणसी। हर साल पितृ पक्ष के समापन के अगले दिन से नवरात्र का आरंभ हो जाता है और घट स्थापना के साथ 9 दिनों तक नवरात्र की पूजा होती है। यानी पितृ अमावस्या के अगले दिन से प्रतिपदा के साथ शारदीय नवरात्र का आरंभ हो जाता है जो कि इस साल नहीं होगा। ज्योतिर्विद पंडित सत्यानंद पांडेय ने बताया कि इस बार श्राद्ध पक्ष समाप्त होते ही अधिकमास लग जाएगा। अधिकमास लगने से नवरात्र और पितृपक्ष के बीच एक महीने का अंतर आ जाएगा। आश्विन मास में मलमास लगना और एक महीने के अंतर पर दुर्गा पूजा आरंभ होना ऐसा संयोग करीब 165 साल बाद होने जा रहा है।
सत्यानंद पांडेय ने बताया कि लीप वर्ष होने के कारण ऐसा हो रहा है। इसलिए इस बार चातुर्मास जो हमेशा चार महीने का होता है, इस बार पांच महीने का होगा। उन्होंने कहा कि ज्योतिष की मानें तो 160 साल बाद लीप ईयर और अधिकमास दोनों ही एक साल में हो रहे हैं। चातुर्मास लगने से विवाह, मुंडन, कर्ण छेदन जैसे मांगलिक कार्य नहीं होंगे। इस काल में पूजन पाठ, व्रत उपवास और साधना का विशेष महत्व होता है। इस दौरान देव सोये होते हैं। देवउठनी एकादशी के बाद ही देव जागृत होते हैं।
इस साल 17 सितंबर को श्राद्ध खत्म होंगे।
इसके अगले दिन अधिकमास शुरू हो जाएगा, जो 16 अक्टूबर तक चलेगा।
इसके बाद 17 अक्टूबर से नवरात्रि व्रत रखे जाएंगे। इसके बाद 25 नवंबर को देवउठनी एकादशी होगी। जिसके साथ ही चातुर्मास समाप्त होंगे। इसके बाद ही शुभ कार्य जैसे विवाह, मुंडन आदि शुरू होंगे। पंचांग के अनुसार इस साल आश्विन माह का अधिकमास होगा। यानी दो आश्विन मास होंगे। आश्विन मास में श्राद्ध और नवरात्रि, दशहरा जैसे त्योहार होते हैं। अधिकमास लगने के कारण इस बार दशहरा 26 अक्टूबर को दीपावली भी काफी बाद में 14 नवंबर को मनाई जाएगी।
क्या होता है अधिक मास-एक सूर्य वर्ष 365 दिन और करीब 6 घंटे का होता है, जबकि एक चंद्र वर्ष 354 दिनों का माना जाता है। दोनों वर्षों के बीच लगभग 11 दिनों का अंतर होता है। ये अंतर हर तीन वर्ष में लगभग एक माह के बराबर हो जाता है। इसी अंतर को दूर करने के लिए हर तीन साल में एक चंद्र मास अतिरिक्त आता है, जिसे अतिरिक्त होने की वजह से अधिकमास का नाम दिया गया है।
अधिकमास को कुछ स्थानों पर मलमास भी कहते हैं।
पंडित सत्यानंद पांडेय ने कहा कि दरअसल इसकी वजह यह है कि इस पूरे महीने में शुभ कार्य वर्जित होते हैं। इस पूरे माह में सूर्य संक्रांति न होने के कारण यह महीना मलिन मान लिया जाता है। इस कारण लोग इसे मलमास भी कहते हैं। मलमास में विवाह, मुंडन, गृहप्रवेश जैसे कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।
पौराणिक मान्यताओं में बताया गया है कि मलिनमास होने के कारण कोई भी देवता इस माह में अपनी पूजा नहीं करवाना चाहते थे और कोई भी इस माह के देवता नहीं बनना चाहते थे, तब मलमास ने स्वयं श्रीहरि से उन्हें स्वीकार करने का निवेदन किया। तब श्रीहरि ने इस महीने को अपना नाम दिया पुरुषोत्तम। तब से इस महीने को पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। इस महीने में भागवत कथा सुनने और प्रवचन सुनने का विशेष महत्व माना गया है। साथ ही दान पुण्य करने से आपके लिए मोक्ष के द्वार खुलते हैं।                    


स्कूलों में छात्र नहीं ले जाऐंगे 'स्कूल बैग'

हरियाणा में छात्रों को स्कूलों में नहीं लेकर जाना पड़ेगा बैग, जानिये क्या है योजना ? 


राणा ओबरॉय


चंडीगढ़। राज्य में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में 108 नए अंग्रेजी मीडियम सरकारी मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल और 1000 सरकारी मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालयों (बैग फ्री स्कूल) की स्थापना के लिए मंजूरी दे दी है। इन स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया सितंबर 2020 से शुरू होगी और यह पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह मंजूरी आज यहां सरकारी मॉडल संस्कृति स्कूल की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। बैठक में शिक्षा मंत्री कंवर पाल और महिला एवं बाल कल्याण मंत्री कमलेश ढांडा भी उपस्थित थे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार 5-एस शिक्षा, स्वास्थ, सुरक्षा, स्वालम्बन और स्वाभिमान पर विशेष बल दे रही है। मनोहर लाल ने अपने बजट भाषण के दौरान राज्य के प्रत्येक खण्ड में नए सरकारी मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल और 1000 सरकारी मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूल (बैग फ्री स्कूल) खोलने की घोषणा की थी, ताकि छात्रों को निजी स्कूलों के समान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा सके। वर्तमान में, राज्य में 23 सरकारी मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं और 418 बैग फ्री स्कूल पहले से ही चल रहे हैं।
यह भी निर्णय लिया गया कि भवनों के निर्माण तक नए सरकारी मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल मौजूदा सरकारी स्कूलों में चलेंगे। इन स्कूलों के लिए शिक्षकों का एक अलग कैडर होगा और इनका चयन मौजूदा सरकारी स्कूलों के शिक्षण स्टाफ में से स्क्रीनिंग के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा, इन स्कूलों के लिए शिक्षकों की एक अलग स्थानांतरण नीति तैयार की जाएगी।
बैठक में बताया गया कि इन स्कूलों में छात्रों से मामूली शुल्क लिया जाएगा। जबकि 1 से 5 वीं कक्षा के छात्रों से 500 रुपये का एक बार प्रवेश शुल्क लिया जाएगा, 6वीं से 12 वीं तक की कक्षाओं के लिए यह 1000 रुपये होगा। इसी प्रकार, कक्षा 1 से 3 के छात्रों से 200 रुपये, कक्षा 4 और 5वीं के लिए 250 रुपये, कक्षा 6 से 8 वीं के लिए 300 रुपये, कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए 400 रुपये और कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए 500 रुपये मासिक शुल्क लिया जाएगा। इन स्कूलों में छात्रों को पर्याप्त परिवहन सुविधा प्रदान की जाएगी।
बैठक में यह भी बताया गया कि सभी कमरों के लिए फर्नीचर, स्मॉक डिटेक्टर, अग्निशमन उपकरण, सीसीटीवी, सौर ऊर्जा पैनल और भूनिर्माण जैसी बुनियादी सुविधाओं के अलावा, ये सभी संस्कृति मॉडल स्कूल छात्रों के लिए डिजिटल सुविधाओं जैसे डिजिटल कक्षा, प्रोजेक्टर, इंटरैक्टिव व्हाइटबोर्ड, एलसीडी, डिजिटल पोडियम, क्लाउड आधारित ई-लर्निंग पहल, वाई-फाई और बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम से सुसजित होंगे।
कला और शिल्प स्टूडियो, रोबोटिक्स, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, और जीव विज्ञान की अच्छी तरह से सुसज्जित और आधुनिक प्रयोगशालाओं की व्यवस्था के साथ-साथ लाइब्रेरी या डिजिटल लाइब्रेरी भी इन स्कूलों में बनाई जाएगी।
बैठक में बताया गया कि 1000 प्ले-वे स्कूलों की स्थापना आंगनवाड़ी केंद्रों में की जाएगी, जो वर्तमान में प्राथमिक विद्यालयों के परिसर के अंदर चल रहे हैं। ये स्कूल खेल-खेल में और तनावमुक्त वातावरण में शिक्षा प्रदान करने का अवसर प्रदान करते हैं।               


मूर्ति स्थापना के लिए परमिशन जरूरी

घरों से बाहर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना-विसर्जन के लिए लेनी होगी एसडीएम से अनुमति


हरिओम उपाध्याय


कोरबा। अधिकतम चार फीट ऊंची गणेश प्रतिमा ही स्थापित हो सकेगी, कोविड प्रोटोकॉल का करना होगा पालन।कलेक्टर ने गणेशोत्सव के संबंध मे जारी किए निर्देश , घरों पर प्रतिमा स्थापना के लिए नहीं लगेगी अनुमति।कोरबा कोविड संक्रमण को देखते हुए गणेशोत्सव के दौरान इस बार सार्वजनिक रूप से या घरों से बाहर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना और विर्सजन के लिए एसडीएम से अनुमति लेनी पड़ेगी। इस बार चार फीट ऊंचाई और चार फीट चौड़ाई से अधिक आकार की गणेश मूर्तियां पंडालो में स्थापित नही की जा सकेंगी। मूर्ति स्थापना के लिए एसडीएम संबंधित क्षेत्र के पुलिस थाने से विस्तृत रिपोर्ट लेंगे और रिपोर्ट के आधार पर ही अनुमति जारी करेंगे। गणेश उत्सव के दौरान कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कलेक्टर किरण कौशल ने विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए है। मूर्ति स्थापना वाले पंडाल का आकार 15झ्15 फिट से अधिक नही होगा। गणेश पंडालो के सामने कम से कम 5000 वर्ग फिट की खुली जगह भी रखनी होगी। घरो पर गणेश प्रतिमाओ की स्थापना के लिए जिला प्रशासन द्वारा अनुमति की आवश्यकता नही होगी। परंतु भजन-पूजन के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य होगा।कलेक्टर किरण कौशल ने गणेशउत्सव के दौरान लगने वाले पण्डालों में भीड़ और श्रद्धालुओं की ज्यादा संख्या में मौजूदगी को रोकने के लिए दिशा निर्देश जारी किए है।ताकि गणेश उत्सव जैसे पवित्र पर्व के दौरान कोरोना संक्रमण के फैलाव की संभावना को कम किया जा सके। गणेश उत्सव के दौरान जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशो के साथ-साथ भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी एस.ओ.पी का पालन अनिवार्य रूप से किया जाना होगा। निर्देश के उल्लंघन करने पर ऐपीडेमिक डिसीज एक्ट एवं विधि अनुकूल नियमानुसार अन्य धाराओं के तहत् कठोर कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी।
जारी किए गए निर्देशो के अनुसार पंडाल के सामने पंडाल एवं सामने 5000 वर्ग फिट की खुली जगह में कोई भी सड़क अथवा गली का हिस्सा प्रभावित नही होना चाहिए। पंडाल के सामने दर्शकों के बैठने हेतु पृथक से पंडाल नही लगाया जाएगा। दर्शकों एवं आयोजकों के बैठने हेतु कुर्सी नहीं लगेंगी। किसी भी स्थिति में एक समय में मंडप एवं सामने मिलाकर 20 व्यक्ति से अधिक मौजूद नही होंगे। मूर्ति स्थापित करने वाले व्यक्ति अथवा समिति को रजिस्टर संधारित करना होगा, जिसमें दर्शन हेतु आने वाले सभी व्यक्तियों का नाम पता एवं मोबाईल नम्बर दर्ज किया जाएगा। ताकि उनमें से कोई भी कोरोना संक्रमित होने पर कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग किया जा सके। मूर्ति दर्शन अथवा पूजा में शामिल होने वाला कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के नहीं जाएगा। ऐसा पाये जाने पर संबंधित एवं समिति के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। मूर्ति स्थापित करने वाले व्यक्ति अथवा समिति द्वारा सेनेटाईजर, थर्मल स्क्रीनिंग, ऑक्सीमीटर, हैण्डवाश एवं क्यू मैनेजमेंट सिस्टम की व्यवस्था करनी होगी। थर्मल स्क्रीनिंग में बुखार पाये जाने अथवा कोरोना से संक्रमित सामान्य या विशेष लक्षण पाये जाने पर पंडाल में प्रवेश से रोकने की जिम्मेदारी समिति की होगी। व्यक्ति अथवा समिति द्वारा फिजिकल डिस्टेंसिंग आगमन एवं प्रस्थान की पृथक से व्यवस्था बास-बल्ली से बेरिकेटिंग कराया जाएगा।
संक्रमित होने पर समिति को देना होगा इलाज का पूरा खर्च।
यदि कोई व्यक्ति जो मूर्ति स्थापना स्थल पर जाने के कारण संक्रमित हो जाता है तो ईलाज का संपूर्ण खर्च मूर्ति स्थापना करने वाला व्यक्ति अथवा समिति द्वारा किया जाएगा। कंटेन्मेंट जोन में मूर्ति स्थापना की अनुमति नहीं होगी, यदि पूजा की अवधि के दौरान भी उपरोक्त क्षेत्र कंटेन्मेंट क्षेत्र घोषित हो जाता है तो तत्काल पूजा समाप्त करनी होगी।मूर्ति स्थापना के दौरान, विसर्जन के समय अथवा विसर्जन के पश्चात् किसी भी प्रकार के भोज, भंडारा, जगराता अथवा सांस्कृतिक कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं होगी।मूर्ति स्थापना के समय, स्थापना के दौरान , विसर्जन के समय अथवा विसर्जन के पश्चात किसी भी प्रकार के वाद्ययंत्र, ध्वनि विस्तारक यंत्र, डी.जे. बजाने की अनुमति नहीं होगी। मूर्ति स्थापना एवं विसर्जन के दौरान प्रसाद, चरणामृत या कोई भी खाद्य एवं पेय पदार्थ वितरण की अनुमति नहीं होगी।
विसर्जन के लिए केवल एक वाहन की अनुमति मिलेगी, 4 व्यक्ति से अधिक नहीं जा सकेंगे
मूर्ति विसर्जन के लिए एक से अधिक वाहन की अनुमति नहीं होगी। मूर्ति विसर्जन के लिए पिकअप, टाटा-एस (छोटा हाथी ) से बड़े वाहन का उपयोग प्रतिबंधित होगा। मूर्ति विसर्जन के वाहन में किसी भी प्रकार के अतिरिक्त साज-सज्जा, झांकी की अनुमति नहीं होगी। मूर्ति विसर्जन के लिए 4 से अधिक व्यक्ति नहीं जा सकेंगे एवं सभी मूर्ति के वाहन में ही बैठेंगे। अलग से वाहन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मूर्ति विसर्जन के लिए प्रयुक्त वाहन पंडाल से लेकर विसर्जन स्थल तक रास्ते में कहीं रोकने की अनुमति नहीं होगी। विसर्जन के लिए नगर निगम द्वारा निर्धारित रूट मार्ग, तिथि एवं समय का पालन करना होगा। शहर के व्यस्त मार्गो से मूर्ति विसर्जन वाहन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। सामान्य रूप से सभी वाहन रिंग रोड के माध्यम से ही गुजरेंगे। सूर्यास्त के पश्चात एवं सूर्योदय के पहले मूर्ति विसर्जन के किसी भी प्रक्रिया की अनुमति नहीं होगी। विसर्जन के मार्ग में कहीं भी स्वागत, भंडारा, प्रसाद वितरण पंडाल लगाने की अनुमति नहीं होगी।            


पति की लंबी आयु के लिए 'निर्जला व्रत'

पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत।


शिव पार्वती की पूजा के लिए सजाई झांकी, गणेश चतुर्थी पर टूटेगा व्रत।


रायपुर। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सुहागिन महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखकर हरितालिका की व्रत कथा के साथ ही शिव पार्वती की मूर्तियों के समक्ष झांकी सजाकर घर-घर व्रत रखा गया है। ज्ञातव्य है कि हरितालिका तीज से पहले गुरुवार को सुहागिन महिलाओं ने अपने मायके के घर में एकत्र होकर कड़ू भात का सेवन किया। पौराणिक मान्यता के अनुसार माता पार्वती ने भोलेनाथ को पाने के लिए लंबी तपस्या की थी जिसके फलस्वरूप माता पार्वती का विवाह भोलेनाथ के साथ संपन्न हुआ था विधिवत पूजन से पंडित योगेशचंद्र मिश्रा के अनुसार सुहागिन महिलाओं को अक्षय सूखों की प्राप्ति होती है। वहीं महिलाओं द्वारा सुबह से ही आज अपने हाथों में मेहंदी रचाकर सौंदर्य निखार के साधनों का उपयोग कर अपने को व्रत के अनुरूप बनाया गया। महिलाओं द्वारा निर्जला व्रत के उपरांत भजन कीर्तन के साथ ही 22 अगस्त को सुबह विधिवत पूजन के उपरांत मिट्टी के बने शंकर जी पार्वती माता गौरी पूजन कर विसर्जन के उपरांत गणेश चतुर्थी पर व्रत भंग किया जाएगा।               


चीन की शरण में पहुंचे पाक विदेश मंत्री

बीजिंग। कश्मीर मुद्दे पर सऊदी अरब में पाकिस्तान की दाल नहीं गली तो चीन की शरण में जा पहुंचा। पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी दो दिनी यात्रा पर चीन पहुंचे हैं। दूसरे वार्षिक रणनीतिक संवाद के लिए लिए दोनों देशों के विदेश मंत्री हैनान के द्वीपीय रिजॉर्ट में मिलेंगे। इस दौरान चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) समेत कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। बता दें कि सीपीईसी चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआइ) का हिस्सा है, जो बलूचिस्तान स्थित ग्वादर बंदरगाह को शिनजियांग प्रांत से जोड़ता है।


पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक सीपीईसी परियोजना की प्रगति और इस्लामाबाद द्वारा एक बिलियन डॉलर (करीब 7,511 करोड़ रुपये) के कर्ज के अनुरोध पर भी चर्चा हो सकती है। बैठक में इस साल के अंत में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के पाकिस्तान दौरे को भी अंतिम रूप दिया जा सकता है। चीन रवाना होने से पहले एक वीडियो संदेश में कुरैशी ने कहा, 'मैं एक महत्वपूर्ण दौरे पर जा रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ मेरी बैठक दोनों देशों के लिए लाभकारी होगी।           


पूर्व मुख्यमंत्री के 9 गार्ड निकले पॉजिटिव

पूर्व मुख्यमंत्री पर मंडराया कोरोना का खतरा…सुरक्षा में लगे 9 गार्ड निकले पॉजिटिव
रांंची। चीझारखंड में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में तैनात 9 जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इस समय लालू यादव को रांची रिम्स के 1 कैली डॉयरेक्टर बंगले में रखा गया है। यह सभी जवान बंगले के बाहर तैनात थे। रिम्स के अधीक्षक विवेक कश्यप ने कहा कि सभी जवानों को इलाज के लिए भेजा गया है।
रिम्स अधीक्षक विवेक कश्यप ने आजतक से बात करते हुए कहा कि सभी 9 सुरक्षाकर्मियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया और रांची के जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी गई है। लालू यादव को संरक्षण से बचाने के लिए हम कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं, इसलिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
5 अगस्त को ही लालू प्रसाद यादव को रांची रिम्स के डायरेक्टर बंगले में शिफ्ट किया गया था। चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता और रिम्स के पेइंग वार्ड में इलाजरत लालू को कोरोना संक्रमण के खतरे से बचाने के लिए शिफ्ट किया गया था। शिफ्टिंग के दौरान लालू ने मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया था।
इससे पहले लालू प्रसाद यादव का कमरा रिम्स प्राइवेट वार्ड की पहली मंजिल पर स्थित था, जबकि कोविद मरीजों के इलाज के लिए दूसरी और तीसरी मंजिल का उपयोग किया जा रहा है। ग्राउंड फ्लोर पर कैंटीन के कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित मिले थे। यानी ग्राउंड, सेकंड और थर्ड फ्लोर पर लोग कोरोना संक्रमित पाए थे।
लालू यादव के डॉक्टर ने कहा कि अस्पताल संक्रमण से भरा था। इस कारण लालू को दूसरे वार्ड में शिफ्ट करने का प्रस्ताव रिम्स प्रशासन को भेजा गया था। इस प्रस्ताव को जिला प्रशासन से भी मंजूरी मिल गई थी। इसके बाद लालू यादव को 1 कैली डायरेक्टर बंगले में शिफ्ट किया गया था।           


विधानसभा ने सिंह को दी श्रद्धांजलि

यूपी विधानसभा ने दी जन्मेजय सिंह को श्रद्धाजंलि


लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक जन्मेजय सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही दिन भर के लिये स्थगित कर दी गयी। देवरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक जन्मेजय सिंह को आज हृदयगति रूकने के कारण निधन हो गया था। वह 75 वर्ष के थे।                 


घर ढहने से पिता और 2 बच्चों की मौत

घर ढहने से पिता और दो बच्चों की मौत, पत्नी घायल


पिथौरागढ़। राज्य में हो रही लगातार बारिश से पिथौरागढ़ जिले के छिसार गाँव में आज शुक्रवार सुबह एक घर ढह गया। घर ढहने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में पिता और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। घटना में शख्स की पत्नी घायल हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुँच मौजूद है।                


दल की दुर्दशा के लिए खुद हम ही जिम्मेदार

ऐरी बोले, उत्तराखंड क्रांति दल की दुर्दशा के लिए खुद हम ही जिम्मेदार


देहरादून। अब अगले विधानसभा चुनाव में उठाएंगे यह कदम उत्तराखंड क्रांति दल के नेता व पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी ने माना कि पार्टी की दयनीय हालत के लिए दल के रणनीतिकार ही जिम्मेदार हैं। साफ कहा कि हमें इस सच को स्वीकार करना ही होगा। यह भी कहा कि अब प्रदेशवासियों को भाजपा व कांग्रेस के इतर मजबूत विकल्प देने के लिए वामदलों व दक्षिणपंथियों के साथ ही जनांदोलनों से जुड़े सभी दलों को साथ लिया जाएगा।
उक्रांद के शीर्ष नेता ऐरी ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा कि तीन सप्ताह के भीतर नई कार्यकारिणी गठित कर ली जाएगी। ऐरी बोले कि उक्रांद की दयनीय स्थिति के लिए खुद हम ही जिम्मेदार हैं। इसे स्वीकार करना होगा। जनसमर्थन पर मंथन करना होगा। जनादेश ने पहले चार, तीन फिर एक विधायक उक्रांद से चुना।
यह भी माना कि जनता भाजपा कांग्रेस का विकल्प चाह रही। मगर सामने कौन है, ये बड़ी चुनौती है। मजबूत विकल्प देने के लिए अब सबक लेते हुए नई रणनीति पर अमल करेंगे। ऐरी ने यह भी साफ कर दिया कि उक्रांद को अब वामपंथी दक्षिणपंथी या अन्य छोटे दलों को साथ मोर्चा बनाने में कोई गुरेज नहीं है। उनका कहना था कि पार्टी के सभी नेता एकजुट हैं। उक्रांद को तीसरी ताकत के रूप में खड़ा किया जाएगा।             


बैखौफ सो रही महिला को दी मौत

घर में बेखौफ सो रही थी महिला, तेजधार हथियार से वार कर उतारा मौत के घाट
सोनीपत। हरियाणा मेें अपराध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब रोहतक रोड स्थित चोपड़ा कॉलोनी में एक महिला की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। महिला की हत्या उनके घर पर ही की गई। इस घटना के बाद असपास के इलाके में सनसनी मच गई है। सूचना मिलने पर शहर थाना से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करके शव को नागरिक अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने महिला के बेटे की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। नीलम पत्नी स्व. बिजेंद्र सिंह अपने बच्चों के साथ शहर में चोपड़ा कॉलोनी में रहती थी। बुधवार की रात नीलम का बेटा सोनू एक दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में गया था। दूसरी बेटा वरुण अपने कमरे में जा कर सो गया। नीलम अलग कमरे में सो रही थी। रात करीब एक बजे सोनू घर लौटा तो नीलम लहूलुहान हालत में मृत मिली। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करके शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया।
बृहस्पतिवार को पुलिस ने बोर्ड से नीलम के शव का पोस्टमार्टम करवाया। नीलम के बेटे वरुण ने अपने ताऊ राजेंद्र पर उसकी मां की हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने वरुण की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से लाठ निवासी स्व. बिजेंद्र सिंह का परिवार करीब 20 साल से गोहाना में चोपड़ा कॉलोनी में रह रहा है। बिजेंद्र सिंह पंचायत विभाग में सचिव थे। लगभग 13 साल पहले बिजेंद्र सिंह की घर पर ही हत्या कर उनके शव को गांव कासंडी ले जाकर जला दिया गया था। वर्जन तेजधार हथियार से हमला करके नीलम की हत्या की गई थी। नीलम के बेटे वरुण की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वरुण ने अपने ताऊ राजेंद्र पर हत्या करने की आशंका जताई है।             


मां-बेटी की हत्या का खुला राज, अरेस्ट

माँ बेटी की हत्या का खुला राज, इसलिए कर दी थी हत्या


पानीपत। पानीपत की इंद्रा कॉलोनी में 17 जुलाई को माँ बेटी की हत्या मामले में पुलिस ने पड़ोसी युवक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि 900 गज के प्लाट के लिए युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला और उसकी बेटी की रात के समय निर्ममता से हत्या कर दी थी।
आपको बता दें कि इंद्रा कॉलोनी में एक महिला के प्रेमी की हत्या महिला के बेटे ने कर दी थी। मृतक इंद्रेश फेरी लगाने का काम करता था और वह जब महिला के घर आया तो रात के समय महिला के बेटे ने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
घर में महिला और उसकी बेटी बची थी, महिला के पास 900 गज का एक प्लॉट था, जिससे पड़ोस का ही युवक सस्ते में खऱीदना चाह रहा था, युवक की इस प्लॉट पर नजर थी। जब महिला का बेटा मर्डर केस में अंदर चला गया तो घर में सिर्फ माँ बेटी ही बची थी। ऐसे में युवक ने मौके का फायदा उठाकर अपने साथियों के साथ मिलकर महिला और बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी थी।
वारदात को अंजाम सुबह पौ फटने के वक्त दिया गया। दो युवकों ने घर के बाहर निगरानी की और दो युवक सीढ़ी लगाकर घर के अंदर घुसे थे। जिसके बाद घऱ में सो रही माँ बेटी की चाकू से रेतकर हत्या कर दर दी और आरोपी भाग निकले।
डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि इंद्रा कॉलोनी की रहने वाली रानी और उसकी बेटी गीता की 17 जुलाई को हत्या कर दी थी। इस मामले की जांच सीआईए- 1 कर रही थी। पुलिस ने इस मामले में रानी के पड़ोसी भीम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में भीम ने गुनाह कबूल लिया। बताया कि उसने इस वारदात को अपने दोस्त मोहित, विपिन और सुमित के साथ मिलकर अंजाम दिया था।
डीएसपी ने बताया कि आरोपी भीम ने पूछताछ में बड़ा खुलासा किया। बताया कि दोस्त अंकुश अपनी माँ के प्रेमी इंद्रेश का घर में रहना पसंद नहीं था। उसने इदरीश के साथ अपनी माँ और बहन की हत्या की योजना भी बनाई थी। अंकुश के साथ विपिन भी शामिल था। अंकुश की माँ के नाम 900 गज का प्लॉट था। जिसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए थी। वह प्लॉट अपने नाम करवाना चाहता था।               


जेई की बेटी कर रही है ये 'बिगड़ैल काम'

हरियाणा बिजली विभाग में पिता हैं जेई, बेटी कर रही ये बिगड़ैल काम


चंडीगढ़। जींद में ज्वैलर की दुकान पर इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर छापेमारी करने वाली युवतियों की पहचान अब हो गई है। पुलिस ने दोनों युवतियों को चार दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस अब इनके पूरे गिरोह का भांडाफोड़ करने में जुटी हुई है। जाँच में सामने आ रहा है कि युवतियों का पूरा गैंग है जो कि इस प्रकार की छापेमारी कर रही है।
जींद में ज्वैलर की दुकान पर छापेमारी करने वाली दोनों युवतियां बीबीए की पढ़ाई कर चुकी है। एक युवती कैथल तो दूसरी दिल्ली की है। कैथल की युवती के पिता बिजली विभाग के जेई हैं, लेकिन उन्होंने काफी समय से बेटी से किनारा किया हुआ है, इसके पीछे वजह यह है कि बेटी कुछ दिनों पहले एक युवक के साथ फरार हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने खोज खबर भी नहीं ली।
ऐशोआराम की जिंदगी बिताने के लिए इन दोनों युवतियों ने अपराध का रास्ता चुन लिया। दोनों की युवतियां खुद को इनकम टैक्स ऑफिसर बताते हुए जींद के एक ज्वैलर की दुकान पर छापेमारी करती है। इसके बाद दुकान का शटर नीचे करवा दिया और सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिये। इसके बाद दोनों युवतियों ने दुकानदार की इनकम के कागज चैक किेए और तिजोरी में रखा सोना भी देखा।
युवतियों ने इनकम टैक्स भरने और सोने को अवैध रुप से रखने के जुर्म में दुकानदार से 1 लाख 30 हजार रुपये और 11 सोने के आभूषण साथ लेकर जाने की बात कही। इसके बाद डेढ लाख में मामला सैटल करने की कोशिश की तो दुकानदार को फर्जीवाड़े की भनक लग गई जिसके बाद दुकानदार ने अपने भाई को फोन किया।
इसके बाद आसपास के दुकानदार वहां पर पहुंच गए और दोनों ही युवतियों को दुकान के अंदर ही रोक लिया और वीडियो बना ली। इसके बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और दोनों युवतियों को काबू कर लिया।
पुलिस पूछताछ में सामने आ रहा है कि युवतियों का बड़ा गिरोह इस प्रकार की वारदातों को अंजाम देने के लिए सक्रिय है। इनको ऑपरेट एक कॉल सेंटर संचालक कर रहा है। पकड़ी गई एक युवती ने अपनी पहचान श्वेता वर्मा निवासी गली नंबर 1 बलबीर नगर शाहदरा दिल्ली व दूसरी युवती ने अपना नाम स्वाति सांगवान निवासी निर्जन व हाल आबाद डिफेंस कॉलोनी कैथल के रूप में बताई।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ गबन, धोखाधड़ी सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों युवतियों को गुरुवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इस दौरान पुलिस गिरोह में कौन-कौन लोग शामिल हैं। अब तक कहाँ-कहाँ वारदात को अंजाम दिया है, इसका पता लगाएगी।             


जिला दंडाधिकारी ने जारी किया आदेश

एफ.एल.3, होटल हरियाली रेस्टोरेंट, बार, एफ.एल.4-क, बार रूम इत्यादि 31 तक रहेंगे बंद
मनोज सिंह ठाकुर


जिला दण्डाधिकारी जय प्रकाश मौर्य ने जारी किया आदेश


धमतरी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जय प्रकाश मौर्य ने नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) से आमजन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से धमतरी जिले के एफ.एल.3 होटल, हरियाली रेस्टोरेंट एवं बार तथा एफ.एल. 4-क, द रायले रिम्मीज सोशल क्लब में स्थित बार रूम, स्टॉक रूम और मदिरा संग्रहण स्थल को आगामी 31 अगस्त तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 24 की उपधारा (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्ताशय के आदेश दिए हैं।                 


एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई

एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई  इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को कड़ी फटकार लग...