शुक्रवार, 11 जून 2021

चीन के व्यवहार से हिंद-प्रशांत में हो सकता हैं संकट

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने चीन को एक बढ़ती हुई चुनौती बताते हुए अमेरिकी सांसदों से कहा, कि चीन के ''आक्रामक व्यवहार से रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद-प्रशांत क्षेत्र में संकट पैदा हो सकता है। पेंटागन के वार्षिक बजट पर कांग्रेस की सुनवाई के दौरान सीनेट की सशस्त्र सेवा समिति के सदस्यों के सवालों के जवाब में उन्होंने जोर देकर कहा कि दोनों देशों की सेनाओं और सरकारी अधिकारियों के बीच संवाद की सीधी लाइन होनी चाहिए। ऑस्टिन ने बृहस्पतिवार को कहा, ''हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के आक्रामक बर्ताव को देखते हुए मुझे आशंका है कि कुछ ऐसा हो सकता है जिसके कारण वहां संकट पैदा हो जाए। हम चाहते हैं कि अपने सहयोगियों और साझेदारों तथा शत्रुओं या संभावित शत्रुओं से बात करने की क्षमता हमारे पास हो। इसलिए मुझे लगता है कि सेना बल्कि सरकारी अधिकारियों के बीच भी संवाद की सीधी लाइन होनी चाहिए। 

ऑस्टिन ने कहा कि वर्तमान में चीन के साथ अमेरिका के संबंध प्रतिस्पर्धा वाले हैं। उन्होंने कहा, ''वे इस ग्रह का सबसे प्रभावशाली देश बनना चाहते हैं। उनका दीर्घकालिक लक्ष्य यही है। वे सेना समेत अनेक गतिविधियों में हमारे साथ प्रतिस्पर्धा करना चाहते हैं। हम जो कुछ भी करते हैं। सेना या सरकार के अन्य क्षेत्रों में, इसलिए करते हैं। ताकि हम आर्थिक रूप से प्रतिस्पर्धी बने रह सकें, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक तैयार कर सकें और सबसे विस्तृत शोध कर सकें। यह व्यापक गतिविधियों की प्रतिस्पर्धा है।     

चीन ने अमेरिका से अनुरोध किया है कि वह उसके साथ एक ''काल्पनिक शत्रु की तरह बर्ताव न करे। चीन के विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस हफ्ते बीजिंग में कहा कि चीन अमेरिका के साथ अविवादित, बिना मुकाबले वाले, परस्पर सम्मान के तथा दोनों के लिए लाभदायक संबंध विकसित करना चाहता है।हालांकि, इसके साथ ही वह अपनी संप्रभुता, सुरक्षा और विकास संबंधी हितों की भी मजबूती से रक्षा करेगा।उल्लेखनीय है कि चीन 10.3 लाख वर्गमील के लगभग पूरे दक्षिण चीन सागर को अपना संप्रभु क्षेत्र बताता है। हालांकि अमेरिकी नौसेना के पोत अक्सर इस विवादित क्षेत्र से गुजरते हैं। जिनके जरिए अमेरिका क्षेत्र में नौवहन की स्वतंत्रता पर जोर देता है। बुधवार को ऑस्टिन ने रक्षा विभाग को निर्देश जारी किए। जिनमें कहा गया कि वह अमेरिका के लिए सबसे बड़ी चुनौती बने चीन की ओर से उठने वाली सुरक्षा चुनौतियों से और बेहतर तरीके से निबटें। ये निर्देश विभाग की चाइना टास्क फोर्स की अंतिम अनुशंसाओं के आधार पर दिए गए।

हर शनिवार को मार्केट का सेनिटाइजेशन होगा, निर्णय

बृजेश केसरवानी              

प्रयागराज। जनपद में दवा की होलसेल मंडी लीडर रोड पर शुक्रवार को बंदी को लेके एक विशेष बैठक हुई।
जिसमें सभी के सभी व्यापारी की सहमत के साथ।निर्णय हुए की कोरोना महामारी और सरकारी निर्देश अनुसार, शनिवार की बंदी चोर महीने में रहेगी।
हर शनिवार को मार्केट का सेनिटाइजेशन होगा। अध्यक्ष बोले, हमे अभी और सावधनी से काम करना होगा। लॉकडाउन खुलने से कोरोना के नए केस अब भी आ रहे हैं। दो दिन के अवकाश से इससे बचा जा सकता हैं।अभी भी सोशल डिस्टेंसिंग से काम करना जरूरी हैं।सभी को मास्क पहनकर ही दवा लेने आना अनिवार्य होगा। सोशल डिस्टिंग का पालन सभी दुकानदारो पालन करे। बैठक में अनिल दुबे ,प्रेम अग्रवाल,राजू गांधी, रोहित (रिंकू),मनोज रस्तोगी, अचल अग्रवाल,रवि अग्रवाल,दीपू पुरवार,जीतू, आदि उपस्थित रहे।

हापुड़: वाहन चालकों को वैक्सीन लगाना प्राथमिकता

अतुल त्यागी                 
हापुड़। जनपद में 14 जून से रेहड़ी,पटरी ऑटो चालक,बस चालक हेवी वाहन चालकों को वैक्सीन लगाना प्रारंभ किया जाएगा। जिसके तहत आरटीओ ऑफिस पर एक सी.वी.सी कैंप लगाया जाएगा। जिसमें हैवी वाहनों के ड्राइवर, कंडक्टर तथा ऑटो चालक, ई रिक्शा चालको तथा अन्य कॉमर्शियल वाहन चलाने वाले चालकों व परिचालकों आदि को टीकाकरण किया जाएगा। इस दौरान 50-50 के 2 बुथ लगाए जाएंगे।जिसमें एक बूथ 45 साल से ऊपर के व्यक्ति का होगा तथा दूसरा 18 से 44 साल तक के व्यक्तियों के लिए होगा। 
प्रत्येक दिन 100 लोगों को यहां पर टीकाकरण किया जाएगा। प्रत्येक नगर पालिका क्षेत्र में नगरपालिका प्रांगण में रेहड़ी पटरी वालों के लिए भी इसी प्रकार एक सी.वी.सी बनाई जाएगी। जहां पर 45 से ऊपर के व्यक्तियों के लिए 50 तथा 18 से 44 की उम्र तक के व्यक्तियों के लिए 50 व्यक्तियों को टीकाकरण किया जाएगा।

10वीं का परिणाम जारी करेंगा शिक्षा बोर्ड: हरियाणा

हरियाणा शिक्षा बोर्ड आज घोषित करेगा हरियाणा 10वीं बोर्ड का रिजल्ट, टॉपर की नही होगा घोषणा...
राणा ओबराय          
चंडीगढ। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड शुक्रवार दोपहर ढाई बजे 10वीं की कक्षा का परिणाम जारी करेगा। खास बात यह है कि इस बार कोई भी टॉपर घोषित नहीं किया जाएगा और न ही कोई विद्यार्थी फेल किया जाएगा। परिणाम स्कूलों द्वारा दी गई इंटरनल असेसमेंट के आधार पर दिया जाएगा। वहीं, ओपन और प्राइवेट से आवेदन करने वाले बच्चों का परिणाम होल्ड किया जाएगा। शिक्षा बोर्ड ने परिणाम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।

महगांई: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया

अश्वनी उपाध्याय                 
गाजियाबाद। जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष बिजेंद्र यादव-मनोज कौशिक के नेतृत्व में शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों के विरोध में कार्यकर्ताओं ने पुराना बस अड्डा स्थित बजाज पेट्रोल पंप पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस के इस देशव्यापी प्रदर्शन के दौरान पार्टी के पदाधिकारियों ने जमकर सरकार की नीतियों के विरोध में नारे लगाए। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने कहा कि केंद्र सरकार कोरोना से जूझ रहे आम आदमी की जेब पर डाका डाल रही है।
पेट्रो उत्पादों की कीमत बढ़ाकर केंद्र सरकार आमजन का शोषण कर रही है। पेट्रो उत्पादों में हो रही बढ़ोतरी का सीधा असर महंगाई के रूप में सामने आ रहा है। महंगाई से आमजन की कमर टूट गई है, लेकिन केंद्र को इसकी कोई चिंता नहीं। कहा कि यदि केंद्र ने पेट्रो उत्पादों की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी वापस नहीं ली तो कांग्रेस जनआंदोलन शुरू करेगी। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने प्रचार के दौरान जनता से वायदा किया था कि डीजल के दाम तीस रुपये और पेट्रोल के दाम चालीस रुपये किए जाएंगे। 
सरकार बनने के बाद पेट्रोल और डीजल के दामों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी हुई। आम आदमी महंगाई की चौतरफा मार झेलने को मजबूर है। उधर महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में हापुड़ तिराहा स्थित पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन होना था। डीजल और पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी अध्यक्ष मनोज कौशिक के नेतृत्व में हापुड़ तिराहा पहुंचे। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल ने उन्हें घेर लिया। पुलिस फोर्स महानगर अध्यक्ष और उनकी टीम को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन पहुंची। मनोज कौशिक ने कहा कि पुलिस प्रशासन नहीं चाहता कि वे देशहित में आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस चाहे जितने भी जुल्म कांग्रेसियों पर कर ले, वे जनहित में आवाज उठाते रहेंगे। कांग्रेसियों ने किसान नेता राजेश पायलट को उनकी 21 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्घासुमन भी अर्पित किए।
इस दौरान प्रदेश सचिव वीर सिंह चौधरी, नरेन्द्र राठी, अमोल वशिष्ठ, पार्षद जाकिर अली सैफी, सलीम सैफी, दिनेश शर्मा, रजनीकांत राजू, त्रिलोक सिंह, विजयपाल चौधरी, रवि चौधरी, मोह मद हनीफ चीनी, अशोक कुमार शर्मा एडवोकेट, केएन पांडेय, ओंकार सिंह, रुपेश त्यागी, दिनेश गौतम, संजय श्रीवास्तव, लक्ष्मीकांत झा, शिवदत्त अधाना, श्रीचंद दिवाकर, सोनू त्यागी, सुनीता उपाध्याय, रामप्रकाश कश्यप, एसएन राम आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

कीड़े-मकोड़ों से बचाव, रिचार्जेबल टॉर्च उपलब्ध किया

गणेश साहू                     
कौशाम्बी। भारतीय जनता पार्टी के विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने मानसून के आगमन को देखते हुए अपने विधानसभा के ग्राम कोठिया व रहौनी में मेरी विधानसभा मेरा परिवार को चरितार्थ करते हुए सभी किसान भाइयों को बारिश से बचने के लिए एक-एक छाता व रात्रि के अंधेरे में कीड़े मकोड़ों से बचाव हेतु एक एक रिचार्जेबल टॉर्च उपलब्ध करवाया।
टार्च व छाता पाकर सभी किसान भाइयों ने उत्साह पूर्ण वातावरण में विधायक को दिल से आशीर्वाद देते हुए कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत के इतिहास में आपके अतिरिक्त ऐसा कोई विधायक क्षेत्र में नहीं हुआ।जो समय-समय पर अपने पारिवारिक सदस्यों की भांति क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में अनवरत रहे। उनकी जरूरतों को बिना मांगे समस्याओं का पूरा करता रहे।

पानी में डुबने की वजह से 2 मासूम बच्चों ने दम तोड़ा

संदीप मिश्र       
बलिया। सड़क किनारे बने गड्ढे में नहाना उस समय महंगा पड गया। जब बच्चे नहाते समय अपने आप को नही संभाल पाये और डुबने की वजह से दो मासूम बच्चों ने दम तोड़ दिया। जैसे ही बच्चो के मरने की खबर गाॅव मे पता चली चारो ओर शोक की लहर फैल गयी।
मामला बलिया जनपद के मनियर थाना क्षेत्र के असना गांव में सड़क के किनारे बने गड्ढे में नहाते समय शुक्रवार की दोपहर में दो बच्चे डूब गये। ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को पानी से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव में कोहराम मच गया है। असना गांव के पास धनौती मार्ग के किनारे जेसीबी से मार्ग बनाने के लिए गड्ढे की खोदाई की गई थी। 
इसमें बरसात का पानी पानी भर गया था। इसमें गांव के कुछ छोटे-छोटे बच्चे स्नान करने गए थे। नहाते समय गौतम कुमार चैहान (7 ) पुत्र गणेश चौहान निवासी असना एवं कृष कुमार राजभर (8 ) पुत्र कृष्णा राजभर निवासी नारायणपुर थाना बांसडीह डूब गये।
कृष कुमार राजभर अपने नाना शुकर राजभर के यहां आया हुआ था। दोनों बच्चों के डूबते देख अन्य बच्चे भाग खड़े हुए। परिजन मौके पर पहुंच कर बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाले एवं आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले गए। इससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। 

2 आईएएस व 10 पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर

पंकज कपूर              
देहरादून। शासन ने प्रशानिक व्यवस्था को गतिशील बनाये रखने के लिये तबादला एक्सप्रेस में बैठाकर 2 आईएएस और 10 पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर करते हुए उनकी नई तैनाती की है। शासन की ओर से किये गये तबादलों से आईएएस और पीसीएस अधिकारियों में भारी गहमागहमी बनी रही। शुक्रवार को शासन ने राज्य में तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिया। आईएएस हरबंस सिंह चुग से सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा का कार्यभार वापिस ले लिया गया है। उनके स्थान पर आईएएस चंद्रेश कुमार यादव को प्रभारी सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा बनाया गया है। पीसीएस पंकज कुमार उपाध्याय को सचिव जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल के सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पीसीएस मनीष कुमार सिंह को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल बनाया गया है। पीसीएस प्रत्युष को जनपद स्तरीय विकास प्राधिकरण उधम सिंह नगर के सचिव पद पर नियुक्ति की गई है। पीसीएस तुषार सैनी को डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर बनाया गया है। पीसीएस ऋचा सिंह हल्द्वानी की सिटी मजिस्ट्रेट बनाई गई है। पीसीएस राहुल शाह को डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग बनाया गया है। पीसीएस योगेश सिंह रूद्रप्रयाग के डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग बनाये गये है। पीसीएस रविंद्र कुमार को चमोली का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। पीसीएस नंदन सिंह नगन्याल उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल के उपनिदेशक बनाये गये है। पीसीएस जितेंद्र कुमार को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी बनाया गया।

'भारत को लूट रही है भाजपा' अभियान, निशाना साधा

अकांशु उपाध्याय                    
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा है कि भारतीय जनता पार्टी भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ाकर देश को लूट रही है और ढहती अर्थव्यवस्था, आसमान छूती महंगाई और रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची बेरोजगारी को रोकने के लिए कदम नहीं उठा रही है। कांग्रेस नेता ने 'भारत को लूट रही है भाजपा' अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि वह सच बोलने, सवाल पूछने और आलोचना से डरते हैं। उनके नेतृत्व वाली सरकार में हो रही लूट से देश मुश्किल हालात में पहुंच गया है। लेकिन इसकी उन्हें कोई परवाह नहीं है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, कि "सच से, सवालों से, कार्टून से- वह सब से डरता है।" एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, "देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) धराशाई हो रही है, बेरोजगारी चरम पर है, ईंधन की कीमतें आसमान छू रही है। और कितने तरीके से भाजपा देश को लूटेगी।" गौरतलब है कि हाल ही में पिछले दिनों पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद से देश में लगभग रोजाना डीजल पेट्रोल की कीमतें बढ रही है। पेट्रोल डीजल की कीमतों पर रोष व्यक्त करने के लिये उत्तर प्रदेश कांग्रेस के साथ समूचे देश में आक्रोश दिवस मनाते हुए कांग्रेस द्वारा जगह जगह विरोध प्रदर्शन किये जा रहे है। अनेक स्थानों पर पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करने के आरोप भी कांग्रेस की तरफ से लगाये गये है।

दुनिया को टीके की 10 करोड़ खुराकें दान करेंगा ब्रिटेन

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शुक्रवार को कॉर्नवाल में जी7 शिखर सम्मेलन की शुरुआत में घोषणा की, उनका देश अगले साल तक दुनिया को कोविड टीके की 10 करोड़ खुराकें दान करेगा। शिखर सम्मेलन के औपचारिक सत्रों के शुरू होने से पहले मेजबान के तौर पर जॉनसन ने कोरोना वायरस महामारी पर काबू के लिए एक बड़ा कदम उठाने का संकल्प लिया। इस समूह के सदस्य देशों में ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और जापान शामिल हैं।इन देशों के नेताओं के साथ ही यूरोपीय संघ और अतिथि देशों के रूप में भारत, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया तथा दक्षिण कोरिया के नेता भी शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक को डिजिटल तरीके से संबोधित करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि शिखर सम्मेलन में दुनिया को कोविड टीकों की कम से कम एक अरब खुराकें देने की घोषणा की जाएगी।
जॉनसन ने कहा कि इस महामारी की शुरुआत से ही ब्रिटेन ने इस घातक बीमारी से मानवता की रक्षा करने के प्रयासों का नेतृत्व किया है। एक साल पहले हमने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका टीका के विकास के लिए वित्तपोषण इस आधार पर किया कि इसे दुनिया में कीमत के आधार पर वितरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभूतपूर्व मॉडल में लोगों को लाभ से ऊपर रखा गया है और इसका मतलब है कि अब तक 160 देशों में आधा अरब से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के टीका कार्यक्रम की सफलता के फलस्वरूप अब हम अपनी कुछ अतिरिक्त खुराकें उन लोगों के साथ साझा करने की स्थिति में हैं जिन्हें इसकी आवश्यकता है।
जॉनसन ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि जी-7 शिखर सम्मेलन में मेरे सहयोगी नेता भी इसी तरह का संकल्प लेंगे ताकि हम अगले साल के अंत तक दुनिया का टीकाकरण कर सकें और कोरोना वायरस से बेहतर तरीके से मुकाबला कर सकें।” ब्रिटेन सितंबर के अंत तक 50 लाख खुराकें दान करेगा और इसकी शुरुआत आने वाले हफ्तों में होगी और यह मुख्य रूप से दुनिया के सबसे गरीब देशों के लिए होगी।

दिहाड़ी या ठेके पर काम कर रहे हैं भारत के योग गुरु

अकांशु उपाध्याय                    
नई दिल्ली। योग के नाम पर बाबा रामदेव भले ही करोड़ों के वारे-न्यारे कर रहे हो, मगर भारत के भावी योग गुरुओं की हालत यह है कि वह दिहाड़ी या ठेके पर काम कर रहे हैं। जिसके चलते बड़ी संख्या में उनका विदेशों में पलायन हो रहा है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, सफदरजंग, रोहतक मेडिकल कॉलेज व चौधरी ब्रह्म प्रकाश आयुर्वेद संस्थान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में योग के डिग्री धारी शिक्षक ठेके पर काम कर रहे हैं। देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में भी योग शिक्षकों को ठेके पर रखा जा रहा है और उन्हें 10 माह का वेतन दिया जाता है। उन्हें अवकाश एवं अन्य सुविधाएं भी नहीं दी जा रही हैं। इनमें से ज्यादातर पीएचडी एवं नेट क्वालीफाई कर चुके योग गुरु हैं।
डॉ योगेंद्र सिंह ने योग से पीएचडी किया था जब उन्हें नौकरी नहीं मिली तो वे सिंगापुर चले गए। इसी तरह डॉ गणेश सेमवाल व डॉ मनीष ठाकुर सहित तमाम मास्टर डिग्री व पीएचडी कर चुके लोगों को जब देश के किसी भी संस्थान कॉलेज या अस्पताल में काम नहीं मिला तो वे देश छोड़कर चले गए।अब वह लाखों रुपए कमा रहे हैं। जबकि भारत में केंद्रीय विद्यालयों में काम करने वाले योग गुरुओं को 22, हजार 500 रुपए मिलते हैं। इसमें भी उन्हें 70 दिन का कोई वेतन नहीं मिलता है।योग विज्ञान से एमएससी करने वाले राम नरेश यादव ने बताया कि उन्होंने एक वर्ष तक केंद्रीय विद्यालय में काम किया लेकिन जब उन्हें स्थाई नहीं किया गया तो अब वे यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं और ऑनलाइन योग सिखाते हैं जिसमें वे 25 से 30 हजार रुपए कमा लेते हैं।
आयुष मंत्रालय एवं शिक्षा मंत्रालय की पहल पर कई विश्वविद्यालयों, डिग्री कॉलेजों एम्स जैसे अस्पतालों में योग विभाग खोल तो दिए गए हैं मगर वहां पर स्थाई नौकरियां नहीं है। देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में भी योग शिक्षक की नियुक्ति हो रही है।
मगर उन्हें 10-10 माह के ठेके पर रखा जाता है। जिसके चलते बड़ी संख्या में भारत के प्रशिक्षित योग गुरु कनाडा, अमेरिका, वियतनाम, सिंगापुर, चीन, मलेशिया, सऊदी अरब, रूस व कतर सहित कई देशों में जा रहे है।
प्रतिभा पलायन का यह खेल तब से चल रहा है जब से संयुक्त राष्ट्र की पहल पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत हुई और विदेशों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग योग को पसंद करने लगे।

यूके में शुक्रवार को कोरोना के 287 नए मामलें मिलें

पंकज कपूर                        
देहरादून। उत्तराखंड में आज कोरोना के 287 नए मामले सामने आए है और 21 मरीजों की मौत हुई है। जबकि आज 1614 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। जिन्हें घरों को रवाना कर दिया गया है। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 5277 रह गयी है। जिनका प्रदेश के अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज देहरादून में 93, हरिद्वार में 44, पिथौरागढ़ में 37, चंपावत में 26, बागेश्वर में 15, टिहरी गढ़वाल में 13, पौड़ी गढ़वाल में 9, चमोली में 11, उत्तरकाशी में 8, नैनीताल में 7, यूएस नगर में 6, रुद्रप्रयाग में 5 नए मामले सामने आए है।

डॉक्टरों ने पीड़ित कामिनी को मृतक घोषित किया

गोपीचंद                
बागपत। थाना मवाना जिला मेरठ के मोहल्ला हीरा लाल निवासी तेजवीर ने अपने पुत्र राहुल का विवाह 6 वर्ष पूर्व ग्राम बालपुर जिला सहारनपुर निवासी नरेश सैनी की पुत्री कामिनी के साथ हिन्दू रीतिरिवाज के साथ की थी और प्रार्थी का पुत्र राहुल अपनी पत्नी कामिनी के साथ खेकड़ा जिला बागपत में खुशी-खुशी रह रहा था और राहुल ने अपनी पत्नी के उत्तम भविष्य को ध्यान में रखते हुये उसे जीएनएम का कोर्स भी कराया था। 
कामिनी काफी दिनों से ह्रदय की समस्या से पीड़ित थी। जिसका इलाज खेकड़ा के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था और दिनांक 31/05/2021 को उसकी हालत अचानक बिगड़ने पर उसको मेरठ शुभ भारती मैडिकल के लिये रैफर कर दिया गया। शुभ भारती मैडिकल पहुचने के कुछ समय बाद डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। कामिनी की मृत्यु की सूचना उसके पिता के घर दी और प्रार्थीगण मृतका कामिनी को अपने घर मवाना ले आये और कामिनी के माता पिता भी मौके पर पहुच गये और प्रार्थीगणों ने अन्य अन्य प्रकार की शंकाओं को ध्यान में रखते हुये मृतका कामिनी का पोस्टमॉस्टम करने की सहमति भी दी, परन्तु उन्होंने उसके लिये मन कर दिया। और उनकी सहमति से ही हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार कामिनी का अंतिम संस्कार किया गया। 
परन्तु दिनांक 06/06/2021 को तेरहवी के दिन कामिनी के माता पिता और भाईयों में अचानक बदलाव के कारण वह कहने लगे कि तुमने हमारी लड़की को लापरवाही कर जानबूझकर मारा है और अब जब हमारी लड़की ही नहीं रही तो हम उसका समान व उसका लड़का अपने साथ ले कर जायेंगे। जिसपर हमने समान पर अपनी सहमति दे दी। परन्तु लगके के लिये हमने मना कर दिया तो वह इसी बात को लेकर हमारे साथ गाली गलौच करते हुये हमारे घर में जबरन घुस कर समान इकट्ठा करने लगे और कामिनी से प्राप्त 10 महा के लड़के को जबरन उठाकर ले जाने लगे तो हम लोगो ने विरोध किया तो वह लाठी डंडे व सरिये उठाकर हमे मारने लगे और हमारे घर की कच्ची दीवार से ईंट उखाड़ कर हम पर बरसाने लगे। जिससे प्रार्थी गणों और अन्य रिस्तेदारों व आस-पास के लोगों को गहरी चोट आ गयी और प्रार्थी के पुत्र राहुल को जान से मारने की नीयत से मार-मार कर खून से लतपत कर दिया और उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने लगे तो कुछ अन्य रिस्तेदारों ने गम्भीर और अधमरी हालत में मृतका के पति राहुल को बड़ी मुश्किलों से बचाया। 
जिसकारण बीच बचाव करने वाले भी गम्भीर रूप से घायल हो गये। पुलिस हेल्फ़ लाईन 112 पर घटना की सूचना दर्ज कराई। जिस पर कुछ समय बाद प्रार्थी गणों को थाने से बेक कॉल आई और प्रार्थीगणों को थाने में आकर ही बात करने के लिये कहा, जिस पर प्रार्थीगणों की और से मोहित सैनी थाने में बात करने गया तो थाना पुलिस ने उसे वही बंधक बना लिया। इस बात का पता लगते ही जब हम लोग लिखित तहरीर लेकर थाना पहुचें तो प्रार्थी के पुत्र राहुल की बिगति हालत को देख कर उसको तो मैडिकल के लिये भेज दिया और हमने अन्य घायल हुये व्यक्तियों का मैडिकल करने को कहा तो हमें थाना पुलिस ने थाने से भगा दिया और हमारी कोई बात नहीं सुनी। प्रार्थीगणों के परिवार के जान माल की बड़ी भारी हानि होने के बाद भी प्रार्थी अपनी दुखद स्थिति में बेबश व निसहाय और अकेले है। 
मवाना थाना की ओर से प्रार्थीगणों के साथ इस प्रकार का व्यवहार अमानवीय है। प्रार्थी पक्ष का राहुल जो कि मृतका का पति है। गम्भीर हालत में प्यारेलाल अस्पताल मेरठ में भर्ती है और मवाना थाना की और से विवाद की एक पक्षीय कार्यवाही प्रार्थीगणों के लिये लाचारी व बेबसी का कारण बनी हुई हैं और विपक्षी गणों की और से उनकी शर्तों को मान कर फैसला करने का दबाव अन्य प्रभावशील व्यक्तियों द्वारा बनाया जा रहा है। 

लालू प्रसाद के 74वें जन्मदिन को समर्थकों ने मनाया

अविनाश श्रीवास्तव                  

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के आज 74 वें जन्मदिन को उनके समर्थकों ने सामाजिक न्याय सद्भावना दिवस के रूप में मनाया और रक्तदान शिविर का आयोजन किया। राजद के यहां बीर चंद पटेल पथ स्थित प्रदेश कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन राजद अध्यक्ष के बड़े पुत्र एवं विधायक तेज प्रताप यादव ने किया। इसके बाद बड़ी संख्या में युवा राजद के कार्यकर्ताओं ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए रक्तदान किया।

राजद के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बताया कि लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन को पार्टी सामाजिक न्याय सद्भावना दिवस के रूप में मना रही है। गरीबों की मुखर आवाज के रूप में लालू प्रसाद यादव की पहचान रही है। इसलिए उनके जन्मदिन पर राज्य के सभी जिलों, प्रखंडों, पंचायतों एवं गांव में गरीबों को भोजन कराया गया। उन्होंने कहा कि लालू रसोई के माध्यम से भी बड़ी संख्या में लोगों को भोजन की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कई स्थानों पर डिब्बाबंद भोजन की व्यवस्था की गई।

चितरंजन गगन ने बताया कि इसी तरह गरीब बच्चों के बीच कपड़ा, पठन-पाठन की सामग्री के साथ ही बिस्किट और दूध का भी वितरण किया गया। कई जगहों पर गरीब बच्चों के बीच उपहार भी बांटे गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्यसभा सांसद मीसा भारती के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एवं परिवार के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में लालू प्रसाद यादव यादव ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। उल्लेखनीय है कि चारा घोटाले के मामले में दिसंबर 2017 में जेल जाने के बाद लगभग सवा 3 वर्ष पर पिछले माह लालू प्रसाद यादव यादव को जमानत मिली है और तभी से वह अपनी बड़ी पुत्री एवं राज्यसभा सांसद मीसा भारती के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

भाजपा ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसी

विनोद मिश्रा   
लखनऊ। एक तरफ पिछले लंबे समय से कोरोना का प्रकोप चल रहा है और वहीं उत्तर प्रदेश में अब जल्द ही विधानसभा चुनाव आने को हैं। विधानसभा चुनावों में करीब नौ महीने का समय बचा है। और कोरोना के प्रकोप के चलते बीजेपी के लिए भी मुश्किल समय चल रहा था। इसके चलते अभी तक पार्टी जमीनी स्तर पर उतरने में नाकाम थी और काफी परेशानियां भी थीं। लेकिन अब बीजेपी ने अपनी कमर कस ली है। कोरोना काल को ही एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने की योजना बनाते हुए अब पार्टी ने जमीनी स्तर पर उतरने की तैयारी कर ली है। पार्टी संगठन ने अब सेवा संगठन कार्यक्रम के माध्यम से पांच प्रोग्राम तय किए हैं। पांचों कार्यक्रमों की जिम्मेदारी पार्टी महामंत्रियों को दी गई हैं। खास बात ये है कि इन महामंत्रियों के साथ एक प्रदेश मंत्री भी लगाए गए हैं।

इसके तहत पहला कार्यक्रम प्राथमिक स्वास्‍थ्य केंद्र को गोद लेने का है। इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी महामंत्री प्रियंका रावत को दी गई है। प्रदेश के मंत्री त्रयंबक नाथ त्रिपाठी भी उनके साथ इस कार्यक्रम में सहयोगी की भूमिका में रहेंगे। पीएचसी कार्यक्रम में सभी लोकसभा, राज्यसभा सांसद अपने संसदीय क्षेत्र की विधानसभा में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को गोद लेंगे। सभी विधायक और एमएलसी भी अपने क्षेत्र का एक-एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोद लेंगे। इतना ही नहीं सभी निगम बोर्ड आयोग के चेयरमैन समेत प्रमुख पदों पर मनोनीत लोगों को भी एक-एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोद लेना है। पार्टी का उद्देश्य है कि उत्कृष्ट सक्षम स्वास्थ्य केंद्र बने।

दूसरा कार्यक्रम पोस्ट कोविड सेंटर को लेकर है। इसके माध्यम से बीजेपी के कार्यकर्ता लोगों की सेवा कर सकेंगे। इसकी जिम्मेदारी महामंत्री अनूप गुप्ता और प्रदेश मंत्री रामचंद्र कन्नौजिया को दी गई है। पार्टी का निर्देश है कि कोरोना से ठीक होने के बाद दुष्प्रभावों से आमजन को बचाने के लिए कार्यकर्ता सामाजिक भूमिका का निर्वहन करें। इसके लिए पोस्ट कोविड सेंटर बनाकर जरुरतमंदों को चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराएं। हर जिले में पोस्ट कोविड सेंटर चिकित्सकों को जोड़कर एक टीम तैयार करेगा जो जरुरतमंदों की मदद कर सकें। तीसरा बड़ा कार्यक्रम वैक्सीनेशन को लेकर जागरुकता लाना है। 

जिसकी जिम्मेदारी गोविंद नारायण शुक्ला को दी गई है। इनके साथ प्रदेश मंत्री संजय राय रहेंगे। वैक्सीनेशन जागरुकता के माध्यम से बीजेपी के आईटी और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जागरुक करेंगे।चौथा कार्यक्रम यूपी स्कीम है जिसकी जिम्मेदारी अमरपाल मौर्य को दी गई है और उनके साथ प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश रहेंगे। इसके माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ जनता को दिलवाया जाएगा। कोई भी व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। पांचवा कार्यक्रम पंचायत चुनाव को लेकर है। इसमें एजेंडा तैयार किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी महामंत्री जे पी एस राठौर को दी गई है। इनके साथ प्रदेश मंत्री शंकर लोधी को रखा गया है।

बीजेपी के चुनावी तैयारियों के बारे में महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला कहते हैं कि यह केवल चुनावी तैयारी नहीं है बल्कि सेवा ही संगठन के भाव को लेकर अपने अपने क्षेत्र में पार्टी के कार्यकर्ता कोरोना के संकट काल में जनता की सेवा में लगे रहें।कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता रहेगी कि सभी अपने क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित अलग अलग योजनाओं का लाभ जरुरतमंद लोगों तक पहुचाएं। बीजेपी ने सेवा को हथियार बनाकर जमीन पर अपने कार्यकर्ताओं को उतारने का प्लान तैयार कर लिया है ताकि लोगों के बीच में पैठ बनाई जा सके।

अस्पताल में पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाया

दुष्यंत सिंह टीकम   

सागर। मध्यप्रदेश सागर जिला अस्पताल पहुंचकर एक सिरफिरे युवक ने मारपीट पीड़ित पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी तेजी से फरार हो गया। सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि पीड़ित जलते हुए आरोपी को पकड़ने युवक की ओर दौड़ता है, लेकिन युवक अस्पताल से फरार होने में कामयाब हो जाता है।

गोपालगंज थाना पुलिस जांच में जुट गई है। आग से जले व्यक्ति का बीएमसी में इलाज जारी है, आरोपी का नाम मिलन रजक बताया जा रहा है। पीड़ित का नाम दामोदर कोरी है,पीड़ित इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती था।

638 खतरनाक संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार किया

ने पी ताव। म्यांमार के अधिकारियों ने हाल ही में आतंकी कृत्यों और अवैध रूप से आग्नेयास्त्र रखने के आरोप में कुल 638 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार संदिग्धों में से 49 लोग आग लगाने के लिए , 61 लोग हत्या के लिए, 256 लोगों को अवैध रूप से हथियार और गोला बारूद रखने के लिए और 272 लोगों को आतंकी और विनाशकारी कृत्यों में शामिल होने के लिए गिरफ्तार किया गया हैं।
संदिग्धों की गिरफ्तारी के साथ साथ कुल 50 छोटे हथियार, 2,502 राउंड मिश्रित गोला बारूद, 914 घर की बनी बंदूकें, 5,947 होम मेड खदानें, घर में बने बम और संबंधित उपकरण जब्त किए गए।
म्यांमार के क्षेत्रों और राज्यों में पिछले महीने से सार्वजनिक संपत्ति और स्कूलों में विस्फोट और आग लगाने की घटनाएं हुई हैं। म्यांमार ने इस साल 1 फरवरी को आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी थी और राज्य की शक्ति रक्षा सेवा को कमांडर इन चीफ सीनियर जनरल मिन आंग हलिंग को हस्तांतरित कर दिया गया था।

कैबिनेट बैठक में कोरोना कर्फ्यू में किए गए बदलाव

जसवीर सिंह हंस 

शिमला। हिमाचल कैबिनेट की बैठक आज पीटरहॉफ में सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई है। कैबिनेट की बैठक में हिमाचल के अंदर बसें चलाने को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। 14 जून को हिमाचल में बसें चलेंगी। अभी बसें पचास फीसदी क्षमता के साथ एसओपी के तहत राज्य के अंदर ही चलेंगी। राज्य के बाहर बसें चलाने को लेकर बाद में फैसला होगा।

इसके अलावा निजी बस ऑपरेटरों को टोकन टैक्स व एसआरटी आदि को लेकर राहत प्रदान करने का भी निर्णय लिया है। साथ ही अब बाजार और दुकानें सुबह 9 बजे से पांच बजे तक खुली रहेंगी। पहले यह समय 9 से दो बजे तक था। कैबिनेट ने कॉलेज की परीक्षाओं को लेकर भी बड़ा फैसला लिया है।कॉलेज की परीक्षाएं करवाने का निर्णय लिया है। पहले जुलाई माह में अंतिम वर्ष की परीक्षाएं होंगी।

इसके बाद प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं करवाई जाएंगी। अभी स्कूल नहीं खोले जाएंगे। इसके अलावा टूरिस्ट सेक्टर के लिए भी बड़ी राहत प्रदान की है।शिक्षा विभाग की स्कूली बच्चों के परिजनों के साथ हुई चर्चा बाद यह कैबिनेट ने भी यह फैसला लिया है कि राज्य में स्कूल अभी बंद रहेंगे। इस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया हैं। वहीं शादी, मंदिरों को लेकर कोई छूट नहीं दी गई हैं। मेडिकल, नर्सिंग, आयुर्वेद कॉलेज खुलेंगे। सरकारी दफ्तरों में भी अब कर्मचारी 50 फीसदी की हाजरी के साथ ऑफिस जा सकेंगे।

पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के खिलाफ प्रदर्शन किया

श्रीराम मौर्य  

हल्द्वानी। प्रदेश नेतृत्व के अहवान पर महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल के नेतृत्व में शहर के अलग-अलग पेट्रोल पंपों में नारेबाजी कर बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। नैनीताल रोड चड्डा पेट्रोल पम्प में प्रदर्शन में मौजूद नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों को गम्भीर समस्या बताते हुए मोदी सरकार को नाकाम करार दिया। उन्होंने कहा की आज जब पूरा देश एक बड़ी महामारी से जूझ रहा है ऐसे समय मी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से आम जनता पर बोझ पड़ रहा है।

महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल, एआईसीसी सदस्य सुमित हृदयेश, हेमन्त बगड़वाल, हरीश मेहता जगमोहन चिल्वाल, हूकम सिंह कुंवर, विजय सिज्वाली, दीपक बलुटिया, ललित जोशी, गोविंद बिष्ट ने केंद्र सरकार को पेट्रोल-डीजल समेत सभी प्रकार की वस्तुओं में बेतहाशा वृद्धि का दोषी ठहराते हुए आम जनता की भावनाओं से खिलवाड़ करने वाली सरकार का तमगा लगाया है।महानगर कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सतनम सिंह, महामन्त्री संदीप भेसोरा, प्रदेश सचिव मयंक भट्ट, किसान महामन्त्री वरुण भाकुनी, युवा कांग्रेस गुर्प्रीत प्रिन्स, गोविंद बगड़वाल ने कहा कि महंगाई पर काबू नहीं रख पाने के लिए सरकार को जनता से माफी मांगते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। महंगाई के कार्यक्रम में गिरीश पांडे, त्रिलोक कठयत, आशिस कुडाई, हिमांशु जोशी, हिमांशु गांधी, रोहित भट्ट, देवेश तिवारी, महानगर महामन्त्री दीप पाठक, केदार पलरिया, प्रदेश सचिव प्रकाश पांडे, केदार पलदिया, महानगर उपाध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट मौजूद थे।

कोवैक्सीन को अमेरिकी मंजूरी मिलने में वक्त लगेगा

हैदराबाद। भारत बायोटेक की कोविड-19 वैक्सीन कोवैक्सीन को झटका देते हुए अमेरिकी खाद्य एवं दवा नियामक ने इसके अमेरिकी साझेदार ओक्यूजेन इंक को सलाह दी है कि वह भारतीय वैक्सीन के इस्तेमाल की मंजूरी हासिल करने के लिए अतिरिक्त आंकड़ों के साथ जैविक लाइसेंस आवेदन (बीएलए) मार्ग से अनुरोध करे।ओक्यूजेन ने गुरुवार को एक बयान में कहा था कि वह एफडीए की सलाह के अनुसार कोवैक्सीन के लिए बीएलए दाखिल करेगी। बीएलए, एफडीए की ”पूर्ण अनुमोदन” व्यवस्था है, जिसके तहत दवाओं और टीकों की मंजूरी दी जाती है। ऐसे में कोवैक्सीन को अमेरिकी मंजूरी मिलने में थोड़ा और वक्त लग सकता है।ओक्यूजेन ने कहा, ”कंपनी अब कोवैक्सीन के लिए आपातकालीन उपयोग की अनुमति (ईयूए) पाने की कोशिश नहीं करेगी। एफडीए ने मास्टर फाइल के बारे में ओक्यूजेन को प्रतिक्रिया दी है। यह सलाह दी गई है कि ओक्यूजेन को अपनी वैक्सीन के लिए ईयूए आवेदन के बजाय बीएलए अनुरोध दाखिल करना चाहिए।

इसके साथ ही कुछ अतिरिक्त जानकारी और डेटा के लिए अनुरोध भी किया गया है।” ओक्यूजेन ने कहा कि इसके चलते अमेरिका में कोवैक्सीन की पेशकश में देरी हो सकती है। बीएलए अनुरोध के लिए जरूरी अतिरिक्त जानकारी को समझने के लिए ओक्यूजेन एफडीए के साथ चर्चा कर रही है। कंपनी का अनुमान है कि आवेदन की स्वीकृति के लिए एक अतिरिक्त नैदानिक ​​परीक्षण के आंकड़ों की जरूरत होगी। ओक्यूजेन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सह-संस्थापक शंकर मुसुनुरी ने कहा, ”हालांकि, हम अपने ईयूए आवेदन को अंतिम रूप देने के बेहद करीब थे, लेकिन एफडीए ने हमें बीएलए के जरिए अनुरोध करने की सलाह दी है। इससे ज्यादा वक्त लगेगा, लेकिन हम कोवैक्सीन को अमेरिका में लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

प्रदर्शन न दिखाने के कारण कोच कार्य मुक्त किया

अखिलेश पाण्डेय  
नई दिल्ली। भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसने जार्जिया के कुश्ती कोच टेमो कजाराशविली को प्रदर्शन नहीं दिखाने के लिये कार्य मुक्त कर दिया है। क्योंकि कोई भी ग्रीको रोमन पहलवान तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई नहीं कर सका। भारत ने सोनीपत में राष्ट्रीय शिविर में देश के ग्रीको रोमन पहलवानों को ट्रेनिंग देने के लिये फरवरी 2019 में टेमो को ओलंपिक तक नियुक्त किया था।
चार पुरूष फ्री स्टाइल पहलवानों और इतनी ही महिला पहलवानों ने ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर लिया है लेकिन देश को ग्रीको रोमन वर्ग में एक भी कोटा नहीं मिला। भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने एक बयान में कहा, ”किसी भी भारतीय ग्रीको रोमन पहलवान ने ओलंपिक खेलों के लिये क्वालीफाई नहीं किया है जिससे साइ ने विदेशी कोच टेमो कजाराशविली को उनके अनुबंध से कार्य मुक्त कर दिया है।” उनके अनुसार,”यह फैसला भारतीय कुश्ती महासंघ की सिफारिशों के बाद लिया गया है। उनका साइ से अनुबंध फरवरी 2019 से लेकर ओलंपिक तक था।”
भारतीय कुश्ती महासंघ के सहायक सचिव विनोद तोमर ने फैसले का बचाव किया। उन्होंने कहा, ”हमने उन्हें विशेषकर ओलंपिक के लिये ही नियुक्त किया था लेकिन कोई नतीजे नहीं मिले। उनका अनुबंध इस साल अगस्त तक था लेकिन तब तक कोई राष्ट्रीय शिविर ही नहीं है तो वह अब क्या करते जब ध्यान तोक्यो ओलंपिक पर लगा हुआ है इसलिये हमने साइ को बताया कि उनकी सेवाओं की जरूरत नहीं है।”

तोमर ने कहा कि वे ओलंपिक के बाद नये विदेशी कोचों को नियुक्त करेंगे। महासंघ ने ईरान के हुसैन करीमी (फ्री स्टाइल) और अमेरिका के एंड्रयू कुक (महिलाओं के) को यह कहते हुए उनके कार्यकाल के बीच में ही बर्खास्त कर दिया कि उनके नखरे उठाना मुश्किल हो गया था।

नमाजियों की हत्या पर बनने वाली फिल्म पर विवाद

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड की मस्जिदों पर एक बंदूकधारी के हमले और बड़ी संख्या में नमाजियों की हत्या पर प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न की प्रतिक्रिया पर बनने वाली एक फिल्म पर विवाद पैदा हो गया है और कहा जा रहा है कि इस फिल्म में उनका पक्ष नहीं दिखाया गया जो हमले में मारे गए थे।

हॉलीवुड पर समाचार देने वाली ऑनलाइन पत्रिका ‘डेडलाइन’ की खबर के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री रोज बायर्न “दे आर अस” नाम से बनने वाली फिल्म में आर्डर्न का किरदार निभाने वाली हैं। फिल्म में, क्राइस्टचर्च स्थित दो मस्जिदों में 2019 में हुए हमलों के बाद के दिनों की परिस्थिति को दर्शाया जाएगा। डेडलाइन के अनुसार, फिल्म में यह दिखाया जाएगा कि आर्डर्न ने उन हमलों पर किस प्रकार प्रतिक्रिया दी थी और कैसे उनके आह्वान पर लोगों ने सहानुभूति तथा एकता का प्रदर्शन करते हुए रैलियां निकाली थीं। फिल्म में यह भी दिखाया जाएगा कि प्रधानमंत्री ने कैसे ‘सेमी आटोमेटिक’ हथियारों पर प्रतिबंध लगाने में सफलता पाई।

शेयर बाजार शिखर छूने के बाद रिकॉर्ड स्तर पर बंद

मनोज सिंह ठाकुर   
मुंबई। घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन चढ़ते हुए आज नए शिखर को छूने के बाद रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 174.29 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की छलांग लगाकर 52,474.76 अंक पर पहुंच गया। यह पहली बार 52,400 अंक के पार बंद हुआ है। दोपहर से पहले यह 52,641.53 अंक तक चढ़ गया था जो बीच कारोबार का ऐतिहासिक उच्चतम स्तर है।नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी पहली बार 15,835.55 अंक के शिखर को छूने के बाद 61.60 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,799.35 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। आईटी, टेक और बिजली क्षेत्र की कंपनियों के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में हुई लिवाली से बाजार को बल मिला। कोविड-19 के मामलों में लगातार आ रही कमी और कई राज्य सरकारों द्वारा प्रतिबंधों में ढील देने से अर्थव्यवस्था को लेकर निवेशकों का विश्वास मजबूत हुआ है।मझौली और छोटी कंपनियों के शेयर भी बढ़त के साथ नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुये। बीएसई का मिडकैप 0.14 फीसदी की​ बढ़त के साथ 22,927.83 अंक पर और स्मॉलकैप 0.40 प्रतिशत उछलकर 25,116.30 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स की कंपनियों में डॉ. रेड्डीज लैब का शेयर 3.03 प्रतिशत मजबूत हुआ।

पावरग्रिड में 1.97 प्रतिशत, टीसीएस में 1.73 प्रतिशत, इंफोसिस में 1.56 प्रतिशत, एचसीएल टेक्नोलॉजीज में 1.54 प्रतिशत और रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.39 प्रतिशत की तेजी रही। एलएंडटी का शेयर 1.07 फीसदी लुढ़क गया। अधिकतर विदेशी बाजारों में तेजी देखी गई। एशिया में चीन का शंधाई कंपोजिट 0.58 प्रतिशत और जापान का निक्केई 0.03 प्रतिशत टूट गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.77 प्रतिशत और हांगकांग का हैंगसेंग 0.36 प्रतिशत की मजबूती में बंद हुआ। यूरोप में शुरुआती कारोबार में ब्रिटेन का एफटीएसई 0.58 प्रतिशत और जर्मनी का डैक्स 0.19 प्रतिशत की बढ़त में रहा।

सड़क हादसे में एक परिवार के तीन लोगों की मौत

रवि चौहान   

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार से जा रहे टेम्पो ने चार लोगों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतकों में से तीन एक ही परिवार के थे। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अशोक (30), उनकी पत्नी किरण, बेटे इशांत और एक अन्य व्यक्ति जवाहर सिंह (93) के तौर पर हुई है। यह सभी नजफगढ़ के निवासी थे। हादसा सुबह करीब सवा पांच बजे हुआ, जब ये लोग सैर करने निकले थे।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) संतोष कुमार मीणा ने बताया, ” अशोक का दूसरा बेटा देव गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टेम्पो चालक की पहचान राजेश (35) के तौर पर हुई है। जिसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।” उन्होंने बताया कि चालक टेम्पो बेहद तेज गति से और लापरवाही से चला रहा था। उसकी चिकित्सकीय जांच की जा रही है। उसके खिलाफ भादंवि की धारा 279 और 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए राव तुलाराम मेमोरियल अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।

मंगल की धूल भरी चट्टानी सतह पर चीन का झंडा

बीजिंग। चीन राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (सीएनएसए) ने शुक्रवार को तस्वीरें जारी की जिनमें मंगल ग्रह की धूल भरी चट्टानी सतह और चीन का राष्ट्रीय झंडा लगा चीनी रोवर और लैंडर नजर आ रहे हैं। सीएनएसए ने मंगल ग्रह की चार तस्वीरें जारी की हैं जिनमें झूरोंग रोवर का ऊपरी हिस्सा नजर आ रहा है और अपने प्लेटफॉर्म से बाहर निकलने से पहले के रोवर के दृश्य नजर आ रहे हैं।सीएनएसए ने एक बयान में कहा कि झूरोंग जिस जगह सतह पर उतरा था, वहां से करीब 10 मीटर की दूरी पर उसने एक रिमोट कैमरा लगाया था और फिर उसने कई तस्वीरें लीं। चीन ने पिछले महीने मंगल की सतह पर रोवर के साथ तियानवेन-1 अंतरिक्ष यान को उतारा था। इससे पहले यान करीब तीन महीने मंगल की कक्षा में था।
मंगल में अंतरिक्ष यान भेजने वाला दूसरा देश
अमेरिका के बाद मंगल की सतह पर अंतरिक्ष यान भेजने वाला चीन दूसरा देश है। यान के ऑर्बिटर और लैंडर दोनों पर छोटे चीनी झंडे लगे हैं। लैंडर पर 2022 बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक एवं पैराओलंपिक के शुभंकर की आकृति भी है। छह पहियों वाला रोवर उस स्थान का सर्वेक्षण कर रहा है जिसे यूटोपिया प्लानिशिया कहा जाता है।
पानी या वर्फ की कर रहा तलाश

रोवर मंगल की सतह पर विशेषकर पानी या बर्फ के संकेतों की तलाश कर रहा है जिससे कि ग्रह पर जीवन की संभावनाओं का पता लगाया जा सके। झूरोंग की ऊंचाई 1.85 मीटर (छह फुट) है और यह अमेरिका के परसेवियरेंस रोवर से छोटा है। परसेवियरेंस रोवर एक छोटे हेलीकॉप्टर के साथ ग्रह का अवलोकन कर रहा है।

2031 से पहले वापस आने की उम्मीद
नासा को उम्मीद है कि उसका रोवर जुलाई में ग्रह से नमूने एकत्रित कर 2031 से पहले जल्द से जल्द धरती पर वापस आ जायेगा। चीन अपनी महात्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम योजनाओं के तहत अगले सप्ताह अपने नए अंतरिक्ष स्टेशन में पहले चालक दल को भेजेगा।

चालक दल तीन महीने ठहरेगा

चालक दल के तीन सदस्यों की तियान्हे (हेवेनली हारमनी) स्टेशन पर करीब तीन महीने ठहरने की योजना है जो पूर्व के किसी भी चीनी अभियान से अधिक समय वाला है। इस दौरान ये सदस्य अंतरिक्ष में चहलकदमी, निर्माण, रखरखाव का काम और वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे। एजेंसी.

बीआरओ के 2 उत्कृष्टता केंद्रों का उद्घाटन, सुरक्षा

हरिओम उपाध्याय  
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के दो उत्कृष्टता केंद्रों का उद्घाटन किया। बीआरओ की स्थापना सड़कों, पुलों, सुरंगों आदि के निर्माण को बढ़ावा देने के साथ ही सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई थी। अधिकारियों ने बताया कि एक उत्कृष्टता केंद्र देश के पूर्वी और पश्चिमोत्तर हिस्सों में लगभग 60,000 किलोमीटर सड़कों, 56,000 मीटर पुलों, 19 हवाई पट्टियों और चार सुरंगों के विकास के क्रम में बीआरओ को मिले अनुभव को संस्थागत रूप देगा।
दोनों केंद्र राष्ट्रीय राजधानी में बीआरओ मुख्यालय में स्थापित किए गए हैं। रक्षा मंत्रालय ने कहा, “इन केंद्रों की स्थापना सड़क सुरक्षा के साथ-साथ सड़कों, पुलों, हवाई पट्टियों और सुरंगों के निर्माण में बढ़ावा देने में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए की गई है।” इस अवसर पर अपने संबोधन में रक्षा मंत्री सिंह ने दोनों केंद्रों की स्थापना में बीआरओ के प्रयासों की सराहना की और भेरासा जताया कि वे लोगों की कीमती जान को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
सिंह ने सड़क दुर्घटनाओं को मूक महामारी बताया जिसमें हर साल करीब 1.5 लाख लोगों की मौत हो जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा नीति, मोटर वाहन कानून 2020 और राष्ट्रीय राजमार्गों पर खतरनाक स्थानों की पहचान जैसी कई पहल की हैं ताकि इस संकट का सामना किया जा सके। सिंह ने दूरदराज के इलाकों में सड़कों, सुरंगों और अन्य आधारभूत ढांचे का विकास कर देश की प्रगति में बीआरओ की भूमिका की भी सराहना की।

उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में, खासकर कोविड महामारी के दौरान सड़क संपर्क बढ़ाने के लिए कठिन मौसम में भी अथक रूप से काम करने के लिए बीआरओ की सराहना की। उन्होंने कहा कि बीआरओ सशस्त्र बलों की जरूरतों को पूरा करने के साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक विकास की दिशा में भी काम कर रहा है।

उन्होंने विशेष रूप से बीआरओ की हालिया उपलब्धियों का जिक्र किया, जिनमें रोहतांग और जोजिला दर्रे में अटल सुरंग का निर्माण शामिल है। सिंह ने बीआरओ के विकास के लिए सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों की भी चर्चा की। इनमें बीआरओ के बजट में वृद्धि, संगठन के कर्मियों के लिए विशेष ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पहने जाने वाले कपड़ों की मंजूरी के साथ ही कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए कैडर समीक्षा शामिल हैं।

सुशील की न्यायिक हिरासत 25 जून तक बढ़ा दी

अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। छत्रसाल स्टेडियम में कथित तौर पर हुई एक झड़प में एक पहलवान की मौत के सिलसिले में दिल्ली की एक अदालत ने ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार की न्यायिक हिरासत 25 जून तक के लिए शुक्रवार को बढ़ा दी। सुशील कुमार को नौ दिन न्यायिक हिरासत में रखने के बाद मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट रीतिका जैन के सामने पेश किया गया था।कुमार पर हत्या और अपहरण के मामले दर्ज हैं। संपत्ति के एक कथित विवाद में चार और पांच मई की दरम्यानी रात में स्टेडियम में कुमार और उसके कुछ दोस्तों ने कथित तौर पर सागर धनखड़ और उसके दो दोस्तों पर हमला कर दिया था। इस घटना में धनखड़ की मौत हो गई थी।
पुलिस का आरोप है कि सुशील कुमार हत्या का “मुख्य दोषी और साजिशकर्ता” है। पुलिस के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मौजूद हैं जिनमें कुमार और उसके साथियों को धनखड़ को पीटते देखा जा सकता है। कुमार और सह आरोपी अजय कुमार सहरावत को 23 मई को गिरफ्तार किया गया था। घटना के संबंध में अब तक कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पालिकाध्यक्ष पर नहीं लिखा मुकदमा, थाने का घेराव

सुरेन्द्र चावला उर्फ राजू
गदरपुर। 
दुकान के स्थानान्तरण के नाम पर पालिकाध्यक्ष एवं ईओं द्वारा 09 लाख रुपये पारितोषण (सुविधा शुल्क) की मांग किये जाने का आरोप लगाते हुए दुकान स्वामियों द्वारा पालिकाध्यक्ष एवं ईओं के खिलाफ एक सप्ताह पूर्व थाने में तहरीर देते के बाद मामला दर्ज न किये जाने को लेकर व्यापारियों को गुस्सा फूट गया और सैकड़ों की संख्या में व्यापारी थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष से मामला दर्ज करने को कहा। थानाध्यक्ष द्वारा मामला दर्ज करने के लिए उच्चाधिकारियों से जब वार्ता करने की बात कही तो इसको लेकर व्यापारी नेताओं की थानाध्यक्ष से काफी तीखी नोकझोक हुई। बाद में कुछ समय मांगने पर व्यापारी थाने दरी बिछाकर धरने पर बैठ गये। व्यापारियों के बढ़ते आक्रोष को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक सीओ एवं जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस फोर्स पहुंची। पुलिस ने व्यापारियों की भीड़ को थाने से खदेड़ा और प्रतिनिधि के रुप में पांच लोगो वार्ता करने के लिए बुलाया गया। वार्ता के दौरान एएसपी द्वारा कार्यवाही के लिए चार दिन का समय मांगा गया और जांच के बाद ही मामला दर्ज करने की बात कही गयी। जिस पर व्यापारी शांत हुए। 
यहां बता दें कि चन्द्रकांता पत्नी विरेन्द्र मुंजाल, सुमन बाला पत्नी इन्द्रजी कुलवंत नगर, शमीमा परवीन पत्नी जरीफ वार्ड नंबर 6 गदरपुर  द्वारा तीन जून को थाने में तहरीर दी गयी थी। जिसमें कहा गया था कि प्रार्थिनी की दुकान 1625 वर्ग फिट मुख्य बाजार में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हैं। प्रार्थीगण द्वारा उक्त दुकानों को जरिये पंजीकृत बैनामा वर्ष 2019 में की गयी थी जिसका बैनामा 16 अप्रैल 2019 को सब रजिस्टार बाजपुर में दर्ज हुआ था। प्रार्थीगण द्वारा दो वर्ष पूूर्व उक्त दुकानों के नामान्तरण हेतु नगरपालिका परिषद में आवेदन किया गया था। तहरीर में आरोप लगाया गया कि इस संबंध में चैयरमैन व अधिशासी अधिकारी द्वारा 9 लाख रुपये अवैध पारितोषण (सुविधा शुल्क) की मांग की जा रही थी। अवैध पारितोषण न दिये जाने के कारण पालिका द्वारा दुकानों का नामान्तरण नहीं किया गया जिसकी पत्रावली कार्यालय में लम्बित पड़ी है। प्रार्थीगणों का आरोप है कि जब उनके द्वारा जर्जर हालत में पड़ी दुकानों को तोड़कर उसका जीर्णोधार करवाने की प्रक्रिया शुरु की गयी तो उनके द्वारा निर्माण कार्य भी रुकवा दिया है। प्रार्थीगणों द्वारा अन्याय होते देख उच्चाधिकारियों को भी अवगत करवाया गया और नगर के व्यापार मंडल सहित समस्त संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों को भी अवगत करवाया कि थानाध्यक्ष द्वारा किसी दबाव में आकर चैयरमैन व ईओ के खिलाफ तहरीर देने के बाद भी मामला दर्ज नहीं किया। जिससे व्यापारियों का गुस्सा फूट गया और व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी, वरिष्ठ भाजपा नेता रविन्द्र बजाज, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़ सहित काफी संख्या में व्यापारी थाने पहुंचे। व्यापारी नेताओं द्वारा जब थानाध्यक्ष सतीश कापड़ी से कहा गया कि एक सप्ताह के बाद भी उक्त के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया। इस पर जब थानाध्यक्ष द्वारा कहा गया कि अधिकारियों से वार्ता करके बताते है इतना कहते ही नगर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रविन्द्र बजाज से काफी तीखी नौकझोक हुई। इनका स्पष्ट कहना था कि गदरपुर थाना आप चला रहे है या किसी के इशारे पर चल रहा है किसी से पूछने की क्या जरुरत है। वहीं सभासद परमजीत सिंह पम्मा ने भी पुलिस की कार्य प्रणाली पर कई सवाल उठाते हुए कहा कि उनके द्वारा भी पालिकाध्यक्ष के खिलाफ कई लिखित शिकायते की थी लेकिन अभी तक उसकी भी जांच पूरी नहीं हो पायी। परमजीत पम्मा ने यहां तक कह दिया कि जब मैं मर जाउंगा तक मुझे न्याय मिलेगा। इसके बाद थानाध्यक्ष ने कुछ समय मांगा और घटना की जानकारी पुलिस के आला अफसरों को दी। व्यापारी थाने में दरी बिछाकर धरने पर बैठ गये और पुलिस प्रशासन एवं पालिकाध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घटना के करीब एक घंटे पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, सीओ बाजपुर वंदना वर्मा सहित जनपद के विभिन्न थानों दिनेशपुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार,बाजपुर इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय, एसएसआई जसविन्दर सिंह, केलाखेड़ा एसओ भूवन जोशी सहित काफी संख्या में पुलिस बल थाने पहुंचा। जिससे गदरपुर थाना पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने थाने में भीड़ को तितर-वितर किया और वार्ता के लिए पांच लोगों को बुलाया गया। जिसमें.
रविन्द्र बजाज, सिद्धार्थ भुसरी, एडवोकेट आरपी सिंह, एडवोकेट संतोष गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़ आदि। वार्ता के दौरान व्यापारियों ने कहा कि एक सप्ताह के बाद भी रिपोर्ट दर्ज क्यों नहीं की गयी। थानाध्यक्ष द्वारा रिपोर्ट दर्ज करने में आना कानी की गयी। थानाध्यक्ष की कार्यप्रणाली को लेकर रोष उभरा। वहीं एसएसपी ने व्यापारियों से चार दिन का समय मांगा और जांच के बाद ही मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया। जिस पर व्यापारी सहमत हो गये। इस मौके पर तहसीलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट पटवारी दीपक महल, पंजाबी महासभा अध्यक्ष कृष्ण लाल सुधा, महामंत्री संजीव झाम, कोषाध्यक्ष कृष्ण लाल अनेजा, व्यापार मंडल महामंत्री संदीप चावला, कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा, सभासद मनोज गूम्बर, पारस धवन, रवीश देवा, चिराग मुरादिया एसपी सिंह, अनिल गगनेजा, विमल गगनेजा, अंकित मुंजाल, अकाश कोचर, सुरेश खुराना, विनोद फौगाट,  लवेश ग्रोवर, डा. आरके महाजन मनोज रघुवंशी, अजय गाबा, मोहम्मद आलम, दीपक जैन विकास, नवीन खेड़ा, राजकुमार खेड़ा, सक्षम ग्रोवर सहित काफी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।

पहली बार पेट्रोल 102, डीजल 94 रुपये के पार

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम एक दिन स्थिर रहने के बाद शुक्रवार को फिर बढ़कर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गये। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल 29 पैसे तक और डीजल 30 पैसे तक महंगा हुआ। इससे मुंबई में पहली बार पेट्रोल 102 रुपये और डीजल 94 रुपये के पार पहुंच गया। चेन्नई में पेट्रोल पहली बार 97 रुपये से ऊपर निकल गया। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 29 पैसे महंगा होकर 95.85 रुपये और डीजल 28 पैसे महंगा होकर 86.75 रुपये प्रति लीटर हो गया। गत 04 मई से अब तक 22 दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाये गये हैं जबकि शेष 17 दिन कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 5.45 रुपये तथा डीजल 6.02 रुपये महंगा हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल में 28 पैसे और डीजल में 30 पैसे की बढ़ोतरी की गई। इसके साथ ही पेट्रोल की कीमत 102.04 रुपये और डीजल की कीमत 94.15 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गई। चेन्नई में पेट्रोल 25 पैसे महंगा होकर 97.19 रुपये और डीजल 27 पैसे महंगा होकर 91.42 रुपये प्रति लीटर के भाव बिका।

कोलकाता में दोनों ईंधनों के दाम 28-28 पैसे बढ़े। वहां एक लीटर पेट्रोल 95.80 रुपये और डीजल 89.60 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं।

यूके बोर्ड की परीक्षा रद्द किये जाने का निर्णय लिया

पंकज कपूर                     
देहरादून। प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा रद्द/निरस्त किये जाने का निर्णय लिया गया है। नए आदेश के अनुसार 12 की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित करने के लिए उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर बोर्ड नैनीताल द्वारा वस्तुनिष्ठ मानदण्ड पृथक से निर्धारित/तैयार किये जायेगें। यदि कोई अभ्यर्थी दिए गए अंकों से संतुष्ट नहीं होता है, तो वह परिस्थितियां सामान्य होने पर बोर्ड द्वारा परीक्षा कराई जाति है, तो विद्यार्थी परीक्षा में आवेदन कर सकता है। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण दिन-प्रतिदिन बड़ी संख्या में संक्रमित व्यक्ति चिन्हित हो रहे है।

सीएम योगी ने पीएम से आवास पर मुलाकात की

अकांशु उपाध्याय            

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। सवा घंटे से अधिक समय की मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री आवास से बाहर निकले मुख्यमंत्री योगी ने पत्रकारों से कोई संवाद नहीं किया और सीधे भाजपा अध्यक्ष उनके आवास की ओर निकल गए। फिलहाल, नड्डा की योगी से मुलाकात जारी है। इस बीच, योगी ने ट्वीट कर कहा, ”आज आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट एवं मार्गदर्शन प्राप्ति का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अपनी व्यस्ततम दिनचर्या से भेंट के लिए समय प्रदान करने व आत्मीय मार्गदर्शन करने हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदयतल से आभार।”

दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली आए योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी और विभिन्न मुद्दों पर उनसे तकरीबन डेढ़ घंटे चर्चा की थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नड्डा से मुलाकात के बाद योगी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे। शाह के साथ बैठक में योगी ने उन्हें ‘प्रवासी संकट समाधान’ रिपोर्ट की एक प्रति भी दी। अभी कुछ दिन पहले ही भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी एल संतोष और पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने लखनऊ का दौरा किया था और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की थी। दोनों नेताओं ने इस दौरान राज्य सरकार के मंत्रियों, विधायकों और संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों से अलग-अलग मुलाकात की थी। इसके बाद योगी आदित्यनाथ के अचानक दिल्ली पहुंचने और उनकी, पार्टी के शीर्ष नेताओं से इन मुलाकातों के दौर को भाजपा की, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है।

साथ ही राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं से भी इसे जोड़कर देखा जा रहा है। योगी की दिल्ली यात्रा से ठीक एक दिन पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने भाजपा का दामन थामा है। पूर्व प्रशासनिक अधिकारी और उत्तर प्रदेश में भाजपा के विधान परिषद के सदस्य ए. के. शर्मा भी पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए है तथा पार्टी के नेताओं से मुलाकातें कर रहे हैं। शर्मा को प्रधानमंत्री मोदी का विश्वस्त माना जाता है। हालांकि अभी तक उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि राज्य के प्रतिष्ठित ब्राह्मण परिवार और राजनीतिक हलके से ताल्लुक रखने वाले जितिन प्रसाद को और शर्मा को इस संभावित विस्तार में शामिल किया जाएगा।

अयोध्या: 14 को सर्किट हाउस फैजाबाद में होगीं बैठक

उमय सिंह साहू          

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक 13 व 14 जून को सर्किट हाउस फैजाबाद में होगी। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा बैठक में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण और भावी योजना पर चिंतन के लिए 13 और 14 जून को अयोध्या में ही रहेंगे। जानकारी के मुताबिक, जो सदस्य बैठक में किन्ही कारणों से नहीं आ सकते हैं। 

वह वीडियो के माध्यम से अपने स्थान से ही बैठक में सहभाग कर सकते हैं। वीडियो से जुड़ने के लिए लिंक उनको समय से पहले ही प्रेषित कर दिया जाएगा। रामजन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण के लिए 400 फुट लंबे और 300 फुट चौड़े स्थल पर 50 फुट गहरे की गई खुदाई को भरे जाने का कार्य हा रहा है। लगभग 5 फुट से अधिक इम्प्रूवमेंट का कार्य पूरा हो चुका है। इसके साथ मंदिर के लिए बेस प्लिंथ को बनाये जाने के साथ परकोटा निर्माण के लिए तैयारी की जा रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू को पुलिस ने गिरफ्तार किया

हरिओम उपाध्याय                   
लखनऊ। सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आज यूपी कांग्रेस पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदेशव्यापी प्रदर्शन कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी विधानसभा और पेट्रोल पंप पर जब समर्थकों के साथ प्रदर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें उनके सरकारी आवास के बाहर तैनात लखनऊ पुलिस ने उन्हें समर्थकों के साथ गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले सुबह अजय कुमार लल्लू को पुलिस ने लखनऊ के बहुखंडी आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया था। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।
जिसके बाद उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आज लखनऊ स्थित मेरे आवास पर फिर पुलिस के पहरे लगा दिए गए। हमें आंदोलन की आज़ादी नहीं है, लेकिन किसान से डीजल-पेट्रोल में, आम आदमी से सरसों तेल में इन्हें लूटने की पूरी आज़ादी है। लोकतंत्र अपने काले अध्यायों से गुज़र रहा है। कांग्रेस के पत्र में कहा गया है कि मंहगाई के इस दौर में प्रदेश की जनता कोरोना महामारी से त्रस्त है। कोरोना कर्फ्यू व लाकडाउन की वजह से देश एवं प्रदेश की जनता, व्यापार व्यवसाय के ठप हो जाने, आर्थिक रूप से पिछड़ जाने के बावजूद केंद्र व राज्य सरकार पेट्रोल व डीजल कीमतों को बढ़ाकर मुनाफा कमाने में लगी है। यह बढ़ोतरी ऐसे समय की गई है जब जनता केंद्र एवं प्रदेश सरकार से मदद की उम्मीद कर रही है। वहीं केंद्र सरकार ने दो लाख 94 हजार करोड़ रुपये का टैक्स लगाया है। जो सीधा जनता की जेब पर डाका डालने जैसा है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-300 (साल-02)
2. शनिवार, जून 12, 2021
3. शक-1984, ज्येठ, शुक्ल-पक्ष, तिथि- तीज, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:45, सूर्यास्त 07:13।
5. न्‍यूनतम तापमान -20 डी.सै., अधिकतम-37+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई

एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई  इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को कड़ी फटकार लग...