मंगलवार, 27 अक्तूबर 2020

कार्टून को लेकर 'फ्रांस' पर भड़का पाक

इस्लामाबाद/पेरिस। फ्रांस के खिलाफ टर्की के बाद अब पाकिस्तान ने भी मोर्चा खोल दिया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के इस्लाम को लेकर दिए गए बयान और पैगंबर मोहम्मद के कार्टून प्रकाशित किए जाने को लेकर पाकिस्तान ने फ्रांस के राजदूत मार्क बेर्टी को समन किया और कड़ी आपत्ति जाहिर की। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जाहिद हाफिज चौधरी ने कहा कि फ्रांस के राजदूत को विशेष सचिव (यूरोप) के जरिए एक डोजियर दिया गया है। फ्रांस के राजदूत के सामने पैगंबर मोहम्मद के कार्टून और राष्ट्रपति मैक्रों की टिप्पणी को लेकर पाकिस्तान ने विरोध दर्ज कराया।             


10 संस्थाएं, दो जहाजों पर प्रतिबंध लगाए

वाशिंगटन डीसी/ तेहरान। अमेरिका ने ईरान के पेट्रोलियम और तेल मंत्री बिजन जांगनेह के साथ-साथ दस संस्थाओं, सात व्यक्तियों और दो जहाजों पर प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिका के ट्रेजरी विभाग ने सोमवार को यहां जारी एक बयान में बताया कि आज से ईरान के पेट्रोलियम मंत्रालय और ईरान की तेल कंपनी (एनआईओसी) और राष्ट्रीय ईरानी टैंकर कंपनी (एनआईटीसी) पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स-क्यूड्स फोर्स को उनके वित्तीय मदद को लेकर प्रतिबंध लगाए गए है।                  


अहंकार में डूबी सरकार को बदलने का वक्त

अहंकार में डूबी नीतीश सरकार बदलने का वक्त आ गयाः सोनिया


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बिहार विधानासभा चुनाव में राज्य के मतदाताओं से महागठबंधन को समर्थन देने की अपील करते हुए मंगलवार को कहा कि प्रदेश में बदलाव की बयार चल रही है और लोगों की आवाज राजद, कांग्रेस एवं वाम दलों के गठबंधन के साथ है। सोनिया ने एक वीडियो संदेश में कहा आज बिहार में सत्ता और उसके अहंकार में डूबी सरकार अपने रास्ते से भटक गई है न उनकी करनी अच्छी है न कथनी। मज़दूर आज मजबूर है। किसान आज परेशान है। नौजवान आज निराश है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा बिहार की जनता की आवाज कांग्रेस महागठबंधन के साथ है। यही है। आज बिहार की पुकार। उन्होंने दावा किया दिल्ली और बिहार की सरकारें, बंदी सरकारें हैं। नोटबंदी, तालाबंदी व्यापारबंदी, आर्थिक बंदी, खेत-खलिहान बंदी, रोटी-रोजगार बंदी। इसीलिए, बंदी सरकार के खिलाफ- अगली नस्ल और अगली फसल के लिए, एक नए बिहार के निर्माण के लिए, बिहार की जनता तैयार है।
सोनिया के मुताबिक, बिहार के हाथों में गुण है। हुनर है। ताकत है। निर्माण की शक्ति है। लेकिन बेरोजगारी, पलायन, महंगाई, भुखमरी ने उनकी आंखों में आंसू और पैरों में छाले दे दिए हैं। जो शब्द कहे नहीं जा सकते, उसे आंसुओं से कहना पड़ता है। भय, डर खौफ, अपराध के आधार पर नीति और सरकारें खड़ी नहीं की जा सकतीं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया, बिहार भारत का आईना है। एक आशा है। भारत का विश्वास है। जोश है। जुनून है। बिहार के किसान, युवा, मजदूर, भाई और बहनें सिर्फ बिहार में नहीं बल्कि पूरे भारत और दुनिया के कोने कोने में हैं। आज वही बिहार अपने गांव, कस्बे, शहरों, खेतों और खलिहानों में अपनी शान और भविष्य के लिए नए बदलाव को तैयार है।               


अमेरिकाः बैरेट ने एससी के न्यायाधीश की शपथ ली

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका में आम चुनावों से एक सप्ताह पहले मंगलवार को जज एमी कोनी बैरेट ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। न्यायाधीश बैरेट ने राष्ट्रपति ट्रंप की मौजूदगी में व्हाइट हाउस में शपथ ली। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस क्लेरेंस थॉमस ने उन्हें शपथ दिलाई। इसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी जीत माना जा रहा है।               


इन्फेंट्री दिवस पर सैनिकों को पीएम की बधाई

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को इंफेंट्री दिवस पर सैनिकों को बधाई देते हुए कहा कि भारत को देश की सुरक्षा में पैदल सैन्य टुकड़ी के योगदान पर गर्व है और उनकी बहादुरी लाखों लोगों को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, इंफेंट्री दिवस के विशेष अवसर पर मैं सभी रैंक के पैदल टुकड़ी के बहादुर सैनिकों को बधाई देता हूं। देश की सुरक्षा में हमारी पैदल टुकड़ी के योगदान पर भारत को गर्व है। उनकी बहादुरी लाखों लोगों को प्रेरितकरती रहेगी।


महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी का बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। आज आदमी पार्टी यूथ विंग प्रयागराज ने सुभाष चौराहे पर प्रदेश में बढ़ती मंहगाई के ख़िलाफ़ एक ज़ोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश प्रवक्ता सत्यम राय संघर्ष, प्रदेश सचिव आकाश सिंह ज्वाला व जिला अध्यक्ष संजीव मिश्र की उपस्थित में तमाम पार्टी के कार्यकर्ता आलू व प्याज का अपने अपने गले मे माला पहनकर प्रदेश में खाद्य सामग्री के दामों में भारी वृद्धि के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया। 
ज्ञातव्य है कि प्रदेश में किसानों की स्थिति दयनीय हो ही चुकी है, ऊपर से किसानों को मिलने वाली न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलना तो प्रदेश के अंदर लग्घी से पानी पिलाने के बराबर हो गया है। आज मध्यमवर्गीय व निम्न वर्गीय परिवार की सब्जियां आसमान के भाव बिक रहे है, जमा खोरी बन्द नही हो रही है। आलू प्याज़ लहसुन अदरक मिर्चा आदि खाने वाली तमाम सब्ज़ियां आम आदमी के लिए प्रदेश में सोना भाव हो चुकी है। दिहाड़ी मजबूरी करने वाले व कम आमदनी वाले लोग कैसे जीवकोपार्जन करेंगे, यह भयावह स्थित है। योगी सरकार इस पर बिल्कुल ध्यान नही दे रही है। प्रदर्शन के दौरान यूथ विंग के प्रदेश प्रवक्ता श्री सत्यम राय संघर्ष ने कहा कि,"भारतीय जनता पार्टी की सरकार में निजी कंपनियों की जमाखोरी को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। जिससे आम जनमानस को तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। सरकार इस तानाशाही रवैये में बदलाव नहीं की तो पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी व्यापक प्रदर्शन करने पर मजबूर होगी। वही प्रदेश सचिव आकाश सिंह ज्वाला कहते है कि योगी सरकार होश में आ जाओ, नही तो आलू प्याज़ खाने वाले प्रदेश की जनता आपको 2022 में जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेगी। यूथ विंग के जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि आम जनता की परेशानी प्रदेश की परेशानी है। योगी सरकार को ध्यान देने की बहुत जरूरत है। नही तो यही जनता भविष्य में जवाब अवश्य देगी। महंगाई के खिलाफ हुए विरोध प्रर्दशन में जिला अध्यक्ष डॉक्टर अल्ताफ़ अहमद, यूथ विंग के जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सत्यमराय संघर्ष, जिला महासचिव सर्वेश यादव, प्रदेश सचिव आकाश सिंह ज्वाला, जिला महासचिव अल्पसंख्यक सद्दाम हुसैन, प्रदेश सचिव अंजनी कुमार मिश्रा, आप नेता संजय पांडे प्रचण्ड, इशराक हाशमी,प्रदेश सचिव जाबिर रजा, प्रदेश महासचिव अंकित परिहार, प्रवक्ता इमरान खान पामेला, जिला उपाध्यक्ष श्रीमत्ती ललिता अग्रवाल, सानिया मिर्जा, अभिलाषा कौशल, सुनैना आदि सैकड़ों साथी मौजूद रहे।


मादकताः 7 किलो गांजा के साथ 1 गिरफ्तार

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार


बहादुरगढ़ पुलिस का अवैध कारोबार पर चला चाबुक,
7 किलोग्राम गांझा के साथ एक दबोचा


गढ़मुक्तेश्वर/ हापुड़़। बहादुरगढ़ पुलिस ने गांझा तश्कर को सात किलोग्राम गांझा के साथ दबोचकर कार्रवाही की।
मुखबिर की सूचना पर थाना बहादुरगढ़ प्रभारी नीरज कुमार की टीम अजहर हसन सुनील कुमार अजय कुमार और प्रिंस को सूचना मिली, कि थाना क्षेत्र के गांव सदरपुर गढ स्याना मार्ग पर गांझा तश्कर ओमबीर पुत्र कंछिद बिजलीपुर निवासी खुर्जा बुलंदशहर है। थाना बहादुरगढ़ प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि उक्त के पास से 7 किलोग्राम गांझा बरामद हुआ है। जिसके विरुद्ध थाना पर वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय में पेस किया जा रहा है। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्राधिकारी पवन कुमार ने थाना बहादुरगढ़ में प्रैस वार्ता कर उक्त प्रकरण का खुलासा किया है।         


9 जुहारी, स्टोरी गिरफ्तार, 35330 रुपए बरामद

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार


जनपद हापुड़ की पिलखुवा कोतवाली पुलिस को मिली सफलता 9 जुहारी 1 स्टोरी गिरफ्तार 35330 रुपए बरामद


हापुड़। कप्तान संजीव सुमन द्वारा चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत हापुड़ पुलिस लगातार छापेमारी कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने में एक कदम आगे नजर आ रही है। मामला जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र का है। जहां पुलिस ने छापेमारी करते हुए 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से ₹ 2630 पुलिस ने बरामद किए हैं। वहीं 52 ताश के पत्ते भी बरामद किए हैं। दूसरी तरफ थाना पिलखुवा पुलिस ने एक सटोरी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से ₹ 9300 पुलिस ने बरामद की हैं। इतना ही नहीं कब्जे से एक 52 ताश के पत्तों की गड्डी भी पुलिस ने बरामद की है और कब्जे से एक सट्टा गत्ता पेंसिल पर्ची एटीएम कार्ड भी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने लगातार छापेमारी करते हुए 10 सटोरियों और जुआरियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हापुड़ की पुलिस लगातार अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है।             


कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे रक्षामंत्री

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली में आयोजित चार दिवसीय सैन्य कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन से तनातनी के बीच सैन्य कमांडरों की चार दिवसीय कांफ्रेंस सोमवार से शुरू हुई है। पहले दिन सेना में मानव संसाधन प्रबंधन से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं, आज पूर्वी लद्दाख एवं एलएसी के अन्य संवेदनशील बिंदुओं पर सेना की तैयारियों की समग्र समीक्षा की जाएगी। साल में दो बार होने वाली सैन्य कमांडर कांफ्रेंस (एसीसी) सर्वोच्च स्तरीय कांफ्रेंस है। इसमें सभी कमांडर, सैन्य मुख्यालयों के प्रिंसिपल स्टाफ ऑफिसर्स और अन्य वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह और वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे।               


उप चुनाव में 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सपा

हरिओम उपाध्याय


लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि विधान सभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और एक सीट बुलन्दशहर पर राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। अब तक जनता का जो रूझान मिला है उसमें सभी सीटों पर भाजपा की करारी हार और समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय लोक दल की भारी मतों से जीत सुनिश्चित है। जनता समाजवादी सरकार के काम और भाजपा की नाकामी दोनों से भलीभांति परिचित है। अब जनता को भ्रमित करने की उसकी कोई चाल कामयाब नहीं होगी। जनता, इन उपचुनावों में अपना जो मत व्यक्त करेगी उसमें सन् 2022 में होने वाले आम चुनावों के भी सम्भावित परिणामों का संकेत मिलेगा।               


राजस्थानः मास्क लगाना अनिवार्य विचार किया

जयपुर। राजस्थान सरकार राज्य में मास्क पहनने को अनिवार्य बनाने पर विचार कर रही है और इसके लिए कानून बनाया जाएगा। सरकार विधानसभा के आगामी सत्र में इस संबंध में एक विधेयक लाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए मास्क पहनने को अनिवार्य बनाने पर विचार कर रही है। इसके लिए आगामी विधानसभा सत्र में विधेयक लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक दवा नहीं आती तब तक मास्क पहनने, दो गज की दूरी बनाए रखने और बार-बार हाथ धोने जैसे उपाय अपनाकर ही कोरोना वायरस से बचा जा सकता है। गहलोत वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से राज्य में दो अक्तूबर से चलाए जा रहे ‘नो मास्क-नो एंट्री-कोरोना के विरूद्ध जन आन्दोलन‘ अभियान की सफलता को लेकर जिलाधिकारियों, कॉलेजों के प्राचार्यों, नगर निगम और नगर परिषद् के अधिकारियों आदि से संवाद कर रहे थे।               


मंत्रिमंडल की बैठक में स्कूल खोलने पर चर्चा

शिमला। हिमाचल प्रदेश मंत्रीमंडल की बैठक आज आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। कोरोना काल के दौरान स्कूलों को फिर से ओपन करने को लेकर बैठक में विचार विमर्श किया गया। बैठक में 2 नवंबर से 9वीं से 12 तक के स्कूल प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि बच्चों के स्कूल आने को लेकर अभिभावकों का सहमति पत्र अनिवार्य होगा। इसके साथ ही बैठक में फर्स्ट ईयर और सेंकड ईयर के छात्रों को भी प्रमोट करने पर मंत्रीमंडल ने अपनी सहमति दे दी है।                 


जम्मू-कश्मीर में जमीन खरीदने का रास्ता साफ

श्रीनगर। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर जम्मू-कश्मीर में किसी भी भारतीय के लिए जमीन खरीदने का रास्ता साफ कर दिया है। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि अभी कृषि कार्य के लिए जमीन नहीं करिडी जा सकेगी।  अधिसूचना में कहा गया है कि इस आदेश को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (केंद्रीय कानूनों का अनुकूलन) तीसरा आदेश-2020 कहा जाएगा। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि हम चाहते हैं राज्य में बाहरी उद्योग स्थापित हों ऐसे औद्योगित भूमि में निवेश की आवश्यकता है। लेकिन खेती की जमीनें सिर्फ राज्य के लोगों के पास ही रहेंगी।               


बेंगलुरु के तेज गेंदबाज नवदीप चोटिल हुए

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी चोटिल हो गए हैं और उनका अगले मैच में खेलना संदिग्ध नजर आ रहा है। सैनी को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ पिछले मैच में दाएं हाथ में चोट लग गयी जिससे उनका 28 अक्टूबर को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अगले मैच में खेलना संदिग्ध है। सैनी को पारी के 18वें ओवर में आखिरी गेंद पर बल्लेबाज का शॉट रोकते समय चोट लग गयी जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए।              


स्कूल-कोचिंग खोलने को तैयार है एसओपी

विष्णु शर्मा


जयपुर। राज्य सरकार स्कूल और कोचिंग संस्थाओं को खोलने के सम्बन्ध में चरणबद्ध तरीके से निर्णय लेगी। स्कूल एवं संस्था प्रबंधन के साथ विचार-विमर्श करने के बाद उनके सुझावों के अनुरूप स्कूल कोचिंग खोलने का निर्णय लिया जाएगा। गृह विभाग ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी कर संबंधित संस्थाओं के प्रबंधन से सुझाव लेने के निर्देश दिए हैं।             


वायरस की लड़ाई में कई यूनिक कदम उठाए

ढाका। पड़ोसी देश बांग्लादेश में कोरोना वायरस से लड़ाई में कई यूनीक कदम उठाए हैं। जिनकी दुनियाभर में चर्चा हो रही है। अब सरकार ने एक और अनूठा नियम बनाया है जो चर्चा में है। बांग्लादेश सरकार ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई को अधिक तेज कर दिया गया है। सरकार ने ‘नो मास्क, नो सर्विस’ यानि मास्क नहीं तो सरकारी सुविधा नहीं नीति को देश में सख्ती से लागू कर दिया है। देश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में ये फैसला किया गया कि किसी भी व्यक्ति को मास्क के बिना कार्यालयों में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसका सख्ती के साथ पालन कराया जाएगा। सरकार ने कोरोना से लड़ाई तेज करते हुए फैसला लिया है कि देश के सभी सरकारी और निजी कार्यालयों को देश में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने व नियंत्रित करने के लिए ‘नो मास्क, नो सर्विस’ लिखे हुए नोटिस बोर्ड कार्यालय के बाहर लगाने होंगे। अब मास्क नहीं पहनने वाले लोगों को सरकार की तरफ से कोई सेवा नहीं दी जाएगी और ना ही बिना मास्क के कार्यालयों में प्रवेश करने की इजाजत दी जाएगी। बांग्लादेश सरकार कोरोना से लड़ाई में कई अनूठे कदम उठा चुकी है। जिनकी काफी तारीफ हो रही है।             

वायु प्रदूषण पर दिल्ली के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग

वायु प्रदूषण पर रोकथाम के लिए पूर्वी दिल्ली प्रशासन के साथ हो सकती है संयुक्त पेट्रोलिंग


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। गाज़ियाबाद में जिला प्रशासन द्वारा कड़े कदम उठाए जाने के बावजूद भी वायु प्रदूषण में कोई कमी नहीं आ रही है। जिला प्रशासन का मानना है कि गाज़ियाबाद के वायु प्रदूषण के लिए काफी हद तक पूर्वी दिल्ली भी जिम्मेदार है। इस संबंध में जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने पूर्वी दिल्ली के अपने समकक्ष अधिकारियों को एक पत्र लिख कर कहा है। कि बेहतर होगा कि प्रदूषण को रोकने के लिए संयुक्त पेट्रोलिंग जैसी कोई व्यवस्था अमल में लाई जाए।
दरअसल गाज़ियाबाद के एक्यूआई विश्लेशण में पाया गया कि लोनी कार्यालय में स्थापित स्टेशन एचक्यूआई सबसे ज्यादा है। लोनी क्षेत्र पूर्वी दिल्ली से लगा है और क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के कारण क्षेत्र में पूर्वी दिल्ली क्षेत्र के समान आर्थिक, औद्योगिक तथा वाणिज्यिक गतिविधियां भी पूर्वी दिल्ली के समान ही हैं। गाज़ियाबाद जिला प्रशासन ने हाल ही में यहां पर न्यू मंडोली इलाके से लगे अमित विहार में लगभग 109 भट्टियों को नष्ट कराया गया। यहां पर ई-कचरे से बचे हुए धातु, मैटल स्क्रैप, बैट्री स्क्रैप आदि को गलाकर ढलाई किए जाने का काम होता है। इस स्क्रैप के निस्तारण की व्यवस्था दिल्ली में नहीं है। दिल्ली क्षेत्र से यह इलेक्ट्रोनिक कचरा लोनी में अवैध रूप से भट्टियों में भेजा जा रह है। समस्या के स्थाई निराकरण के लिए डीएम ने अपने पत्र में कहा है। कि दिल्ली क्षेत्र से अवैध रूप से ट्रांस्पोर्ट किए जा रहे स्क्रैप पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाए। पूर्वी दिल्ली की वायु प्रदूषण की स्थिति के लिए वहां भी सीएए एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन लगाया जाए। संयुक्त रूप से दिल्ली और गाजियाबाद की टीमें अभियान चलाएं। वहीं जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय की ओर से गाजियाबाद में ई-वेस्ट के नियमानुसार निस्तारण हेतु गाजियाबाद नगर निगम द्वारा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत ई-वेस्ट री-साइकलिंग व्यवस्था का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।               


गाजियाबादः कोविड़ टेस्ट का आंकड़ा 4 लाख

गाज़ियाबाद में कोविड टेस्ट का आंकड़ा 4 लाख पार, बढ़ाएँगे आरटी पीसीआर टेस्ट की संख्या


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। गाज़ियाबाद में जिला स्वास्थ्य विभाग ने 4 लाख सार्स-कोव-2 का आंकड़ा पार कर लिया है। यही वह टेस्ट है जिसके माध्यम से कोरोना वायरस पकड़ में आता है। स्वास्थ्य विभाग को चार लाख टेस्टों का यह प्रथम चरण पूरा करने में केवल 23 दिनों का समय लगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है।कि आने वाले दिनों में आरटी पीसीआर टेस्ट की संख्या में तेजी आएगी। प्रदेश शासन की ओर से कहा गया है। कि आने वाले दिनों में एंटीजन टेस्ट में कमी लाई जाए और आरटी पीसीआर टेस्टों पर ही ध्यान केन्द्रित किया जाए। आदेश के अनुसार जिले को प्रतिदिन 2,000 एंटीजन टेस्ट का टार्गेट मिला है।
आपको बता दें कि गाज़ियाबाद में पहले कोविड संक्रमित की पहचान 5 मार्च 2020 को हुई थी। उसके बाद 25 जून तक जिले में केवल आरटी पीसीआर टेस्ट ही कराए जा रहे थे। उसके बाद केंद्र और राज्य सरकार की सिफ़ारिश पर गाज़ियाबाद में भी एंटीजन टेस्ट शुरू हो गए थे। जिला स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पहले 147 दिनों में (5 मार्च से 30 जुलाई तक) गाज़ियाबाद जनपद में कुल 1 लाख टेस्ट कराए गए। अगले एक लाख टेस्ट पूरे करने में स्वास्थ्य विभाग को केवल 33 दिनों का समय लगा।  उसके बाद एंटीजन किट्स से टेस्ट होने लगे और 1 लाख टेस्ट पूरे करने में विभाग को 27-28 दिनों का समय लगा। इस अवधि में एंटीजन टेस्ट्स की संख्या लगभग 60 प्रतिशत रही।
एक लाख टेस्ट्स का अंतिम दौर पूरा करने में गाज़ियाबाद जिला स्वास्थ्य विभाग को केवल 23 दिनों का ही समय लगा।  जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने बताया कि हमने जिले में 29 सितंबर से 21 अक्तूबर के बीच 1 लाख टेस्ट कराए। उन्होंने कहा कि रेपिड टेस्ट्स की वजह से हमें ज्यादा से ज्यादा टेस्ट करने में सहायता मिली। रेपिड टेस्ट्स की वजह से ही हम ज्यादा प्रभावी तरीके से कोरोना के संदिग्ध मरीजों की पहचान कर उनका इलाज शुरू करने या आइसोलेट करने में सफल हो पाए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि शुरुआती चरणों में हम हर दिन 2000-2500 टेस्ट कर रहे थे। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने काम में तेज़ी लाते हुए प्रतिदिन 4-5 हज़ार टेस्ट करने शुरू कर दिए।  इस काम में हमें जिले की कई स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी मदद की।  सितम के अंतिम सप्ताह में तो हमने 6 हज़ार टेस्ट किए जोकि जिले की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए एक बड़ी उपलब्धि है।
जिलाधिकारी ने बताया कि भविष्य में हम अपना ध्यान टेस्टों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ कांटैक्ट ट्रेसिंग पर ही केन्द्रित रखेंगे। अभी हम हर केस में 15 कांटैक्ट टेस्ट कर रहे हैं। आने वाले समय में हो सकता है। कि कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आए मगर टेस्ट्स की संख्या में कोई कमी नहीं आएगी। ऐसा टेस्ट पोजिटिविटी रेट में गिरावट के कारण होगा।
जिला स्वास्थ्य विभाग ने एक दिन में सबसे अधिक टेस्ट 5 अक्तूबर को किए थे। इस दिन गाज़ियाबाद जनपद में कुल 6,042 टेस्ट किए गए थे। जोकि जिले के लिए एक नया रेकॉर्ड है। जिला स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी ने बताया कि अब हमें हर दिन 3,100 टेस्ट का नया टार्गेट मिला है। इनमें से 2000 टेस्ट रेपिड एंटीजन टेस्ट और शेष आरटी पीसीआर के माध्यम से किए जाएंगे। 23 अक्तूबर तक जिले में हर 1 मिलियन व्यक्तियों पर 397 टेस्ट कराए गए हैं। जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन हर एक लाख व्यक्तियों पर 140 टेस्ट का सुझाव दे रहा है।           


भाकियू का लोनी चीनी मिल पर धरना-प्रदर्शन

भारतीय किसान यूनियन का लोनी चीनी मिल गेट पर धरना-प्रदर्शन 10 नवंबर को


शाहाबाद। भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की समस्याओं को लेकर उप जिलाधिकारी अतुल प्रकाश श्रीवास्तव को ज्ञापन देकर समस्याओं का समाधान करने की मांग की।जिलाध्यक्ष श्री धर त्रिपाठी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है। कि चीनी मिलों द्वारा अभी तक किसानों को बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया गया। जिससे किसानों को भारी परेशानी होने के कारण किसानों में रोष व्याप्त है।शासन द्वारा चीनी मिलो को भुगतान हेतु बार बार कहा जा चुका है। लेकिन मिल प्रबंधकों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। इसके अलावा धान क्रय केंद्रों पर बिचौलियों के माध्यम से धान मात्र 12 सो रुपए में खरीदा जा रहा है। और किसानों से कम रेट पर मूल्य भुगतान के बराबर बेचे गए धान का वजन कम दिखा कर उनके खाते में कम रेट के मूल्य के बराबर भुगतान भेजा जाता है।बाकी वजन बिचौलियों द्वारा हड़प लिया जाता है एवं मंडी में खुलेआम ₹900 से लेकर ₹1200 तक प्रति कुंतल धान की खुली बिक्री हो रही है। जिसके विरुद्ध कोई कार्यवाही ना होने से किसान कुपित हैं। और प्रशासन मूकदर्शक है। किसानों को पूरा सरकारी मूल्य दिलाने हेतु प्रभावी कार्यवाही की मांग की। संगठन द्वारा फैसला किया गया। अविलंब बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न किया गया तो किसान यूनियन इसके विरोध में यह 01 नवंबर को डी सी एम श्री राम लि. सुगर यूनिट, लोनी मिल गेट पर धरना प्रदर्शन कर, बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान की मांग करेगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।ज्ञापन दाताओं में बृजेश अवस्थी एडवोकेट जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आशीष मिश्रा प्रांशु किसान नेता सहित भारी संख्या में क्षेत्र से आए हुए किसान मौजूद थे।              


विधायक रिंकू की गाड़ी का एक्सीडेंट, घायल

विधायक सुशील रिंकू की गाड़ी का एक्सीडैंट


जालंधर। हल्के के विधायक सुशील रिंकू की गाड़ी का नवांशहर के निकट एक्सीडैंट हो गया है। इस हादसे में सुशील रिंकू उनके गनमैन और ड्राईवर को चोटें लगी हैं। विधायक सुशील रिंकू व अन्य घायलों को नवांशहर के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक विधायक सुशील रिंकू आज जांलधर से चंडीगढ़ जा रहे थे। नवांशहर क्रास करते ही गांव जाडला के निकट बीच सड़क ट्रैक्टर ट्राली आने से गाड़ी अनियत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।            


वायरस ने शरीर में घुसने का नया रास्ता खोजा

ओएमजीः कोरोना वायरस ने शरीर में प्रवेश का खोज लिया नया रास्‍ता


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्‍ली। देश-विदेश में कहर बरपा रहा कोरोना वायरस संक्रमण अब और घातक हो सकता है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि उसने अब मानव शरीर में प्रवेश का नया रास्‍ता खोज लिया है। वैज्ञानिकों ने अपने शोध में पाया है। कि कोरोना वायरस अब एक प्रोटीन की मदद से शरीर में प्रवेश कर रहा है। यह खास प्रोटीन इसके लिए कोरोना वायरस को रास्‍ता प्रदान करता है। यह शोध साइंस जर्लन में प्रकाशित हुआ है। शोध में वैज्ञानिकों ने बताया है। कि कोरोना वायरस के बाहरी हिस्‍से में नुकीला या स्पाइक रूप होता है। इनकी बाहरी सतह पर एक खास प्रोटीन होता है। जो इंसान के शरीर में मौजूद कोशिकाओं के प्रोटीन एसीई-2 से जुड़ जाती हैं। इस तरह कोरोना वायरस उस इंसानी कोशिका के अंदर घुसकर संख्या बढ़ाता है।
धीरे-धीरे यह जानलेवा वायरस इसके बाद पूरे शरीर पर कब्जा कर लेता है। वैज्ञानिकों ने इस संबंध में दो शोध किए हैं। वैज्ञानिकों ने इस दौरान इंसानी कोशिकाओं में मौजूद न्यूरोपिलिन-1 नामक प्रोटीन का पता लगाया है। यह प्रोटीन भी शरीर में कोरोना वायरस के रिसेप्टर की ही तरह काम करता है। एक शोध में इंग्लैंड के ब्रिस्टल विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने न्यूरोपिलिन-1 प्रोटीन से कोरोना वायरस के शरीर में घुसने का पता लगाया है। शोध में पता चला है। कि कोशिका में मौजूद न्यूरोपिलिन-1 प्रोटीन के अंश वायरस पर मौजूद थे। वैज्ञानिकों का कहना है। कि ऐसा तब ही संभव है। जब यह वायरस इस प्रोटीन को संक्रमित करने की क्षमता रखता हो। वहीं जर्मनी और फिनलैंड के वैज्ञानिकों ने भी एकसमान मत जाहिर किया है। कि शरीर में वायरस के प्रवेश का दूसरा रास्ता न्यूरोपिलिन-1 प्रोटीन नामक प्रोटीन के रूप में मौजूद है।             


मार्च तक मिल सकता है फ्री अनाज और कैश

तैयारी में सरकार, मार्च तक मिल सकता है, फ्री में अनाज और कैश


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देशभर में फैली कोरोना महामारी के आर्थिक प्रभाव से निपटने के लिए सरकार प्रोत्साहन पैकेज 3.0 लाने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार इस पैकेज में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के फायदों को अगले साल मार्च तक के लिए बढ़ा सकती है। केंद्र सरकार सामाजिक सुरक्षा के लिए इस योजना की अवधि को बढ़ाने का प्लान बना रही है। जून तक चलने वाली इस स्कीम को सरकार ने नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया था।
बता दें देश की गरीब जनता को कोरोना वायरस महामारी से बचाने के लिए सरकार ने योजना की घोषणा मार्च में थी। पहले इस योजना को जून तक के लिए लागू किया गया था। लेकिन देश की स्थिति को देखते हुए सरकार ने इसे नवंबर 2020 तक के लिए बढ़ाने का ऐलान किया था। और अब एक बार फिर से खबरें आ रही हैं। कि सरकार इस योजना के फायदों को मार्च तक के लिए बढ़ा सकती है। खबर के मुताबिक इस योजना में सरकार कैश के साथ-साथ अनाज देने की समय सीमा को भी बढ़ा सकती है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि प्रोत्साहन पैकेज 3.0 में मांग बढ़ाने वाले और सामाजिक सुरक्षा देने वाले उपायों पर फोकस किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, तीसरे प्रोत्साहन पैकेज में सरकार द्वारा 20 करोड़ जन-धन खातों और 3 करोड़ गरीब सीनियर सिटीजन, विधवा और दिव्यांगों को कैश ट्रांसफर स्कीम को भी शामिल किया जा सकता है। यह कैश ट्रांसफर स्कीम भी पीएमजीकेवाई का हिस्सा है। पीएमजीकेवाई के तहत सरकार एक व्यक्ति को एक महीने में 5 किलो चावल या गेहूं मुफ्त देती है। सरकार की इस योजना का फायदा देश के करीब 81 करोड़ लोगों को मिल रहा है। इसके अलावा 19.4 करोड़ हाउसहोल्ड को हर महीने 1 किलो चना मुफ्त दिया जाता है।                       


कालाबाजारी के तहत थौपी गई है महंगाई

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर अलग अलग खबरों का सार यही है कि ये महंगाई नहीं है। ये कालाबाजारी के जरिये जबरन थोपी गई महंगाई है। आलू और प्याज के बढ़े दामों का किसानों को कोई फायदा नहीं मिल रहा है। बिचौलिये ये माल उड़ा रहे है। नारे में कहा जा रहा है कि हम बिचौलियों को हटा रहे हैं, ले​किन असल में बिचौलिये चांदी काट रहे हैं। उत्तर-प्रदेश से अमर उजाला ने लिखा है कि आलू और प्याज को आवश्यक वस्तु अधिनियम से बाहर करने पर मुश्किलें बढ़ गई हैं। रिकॉर्ड के मुताबिक, कोल्ड स्टोरेज में 30 लाख मीट्रिक टन आलू है। आलू की नई फसल आने तक सिर्फ 10 लाख मीट्रिक टन की खपत होगी। फिर भी दाम आसमान छू रहे हैं। इस पर कोई नेता भाषण नहीं दे रहा जनता इसी तरह से महंगाई का शिकार बनती रहे इस विषय पर कोई भी पक्ष या विपक्ष बोलने को तैयार नहीं है सबके जमीर खत्म हो चुके हैं लगता है। एक तो कोरोना दूसरा लॉकडाउन तीसरा नौकरी चली गई चौथा जिसकी नौकरी बची उसकी सैलरी आधी है ऊपर से यह महंगाई। अब देश और देश की राजनीति और देश के लोग किस तरफ जा रहे हैं यह समझ से बाहर हो रहा है।           


25,000 पीआरडी जवानों को साल भर काम

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। पीआरडी के 25 हजार सक्रिय जवानों को अब सालभर काम मिलेगा। पीआरडी 11 हजार जवानों को थानों पर शांति-सुरक्षा व शहरों की ट्रैफिक की बागडोर संभालने में लगाया जा रहा है। करीब 14 हजार जवानों को विभागीय व गैर विभागीय ड्यूटी में तैनात किया गया है। पीआरडी के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी तादाद में जवानों को साल भर का काम मिलेगा। 


थानों में छह और ट्रैफिक में लगेंगे 25 से 50 जवान 


पीआरडी जवानों को पहली बार थानों और ट्रैफिक में अब पूरे वर्ष ड्यूटी मिलेगी। ड्यूटी भत्ता (प्रति दिन 375 रुपए) विभाग की ओर से दिया जाएगा। थानों में छह से सात जवान, छोटे जिले में 25 और बड़े जिलों (लखनऊ, कानपुर, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, नोएडा, मेरठ, बरेली, मुजफ्फरनगर, आदि) में 50 जवानों को ट्रैफिक संभालने में लगे हैं। जिलों के प्रमुख थानों में में छह या सात जवानों की तैनाती हो रही है। अन्य विभागों में करीब 14 हजार जवानों को काम मिल रहा है।                                         


टीवी सीरियल अभिनेत्री पर जानलेवा हमला

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। कई हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियल में काम करने वाली अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले के बाद मालवी मल्होत्रा का मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बीती रात मालवी मल्होत्रा के एक पुराने दोस्त ने ही उनपर जानलेवा हमला करते हुए चाकू से शरीर पर किए तीन वार हैं। इस मामले को लेकर मुबई के वर्सोवा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई है। फिलहाल इलाज के बाद अब अभिनेत्री की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।



                    


केंद्र ने आतंकियों की एक और सूची जारी की

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून यूएपीए के तहत आतंकियों की अगली सूची मंगलवार को जारी कर दी है। राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत केंद्र सरकार ने मंगलवार को इस कानून के माध्यम से अठारह और व्यक्तियों को नामित आतंकवादी घोषित किया है। सूची में 26/11 मुंबई हमले का आरोपी यूसुफ मुजम्मिल शामिल है जो आतंकी संगठन लश्कर का आतंकी है। दूसरा आतंकी अब्दुर रहमान मक्की है जो लश्कर चीफ हाफिज सईद का बहनोई है साथ ही इस सूची में कंधार फ्लाइट अपहरण (1999) का आरोपी यूसुफ अजहर और बॉम्बे ब्लास्ट के दो आरोपी टाइगर मेमन और छोटा ब्लास्ट की साजिश रचने वाला शकील शामिल हैं।             


देश में नए मामले 40,000 से नीचे पहुंचे

देश में कोरोना की रफ्तार हुई धीमी नए मामले 40 हजार से नीचे।


नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार धीमी होती जा रही है। एक दिन में सामने आने मामले 40 हजार से नीचे आ गए हैं। और मृतकों का आंकड़ा लगातार दूसरे दिन 500 से नीचे रहा। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना 36,470 नए मामले सामने आए जबकि 63,842 लोगों ने इस महामारी को मात दी। इससे सक्रिय मामले 27,860 घटकर 625,857 रह गए हैं। इस दौरान 488 मरीजाें की मौत होने से इससे जान गवाने वालों की संख्या 119,502 हो गयी है।
कारोना से अबतक 79.46 लाख लोग संक्रमित हुए है। जिनमें से 72.01 लाख स्वस्थ्य हो चुके हैं। इससे स्वस्थ होने वालों की दर बढ़कर 90.62 प्रतिशत और सक्रिय मामलों की दर 7.88 प्रतिशत रह गयी है। जबकि मृत्यु दर 1.50 फीसदी है। कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में 6,344 की कमी आने के साथ इनकी संख्या घटकर 1,34,657 हो गयी हैं, जबकि 84 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 43,348 हो गयी है। वहीं इस दौरान 9,905 लोग स्वस्थ हुए हैं। जिससे इस महामारी से निजात पाने वाले लोगों की संख्या 14.70 से अधिक हो गयी है।             


तेजस्वी ने पीएम मोदी से किएं 11 सवाल

तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के दौरे से पहले पूछें 11 सवाल, कहा- नीतीश कुमार इतने कमजोर सीएम क्यों हैं


पटना। पीएम नरेंद्र मोदी एक बार फिर कल बिहार में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए आने वाले हैं। लेकिन इससे पहले तेजस्वी यादव ने 11 सवाल पूछा है। कहा कि मैं दिल्ली और पटना की ड़बल इंजन सरकार से निम्नलिखित सवाल पूछना चाहता हूं। वो बताए दरभंगा एआईआईएमएस की घोषणा 2015 में हुई लेकिन ऐन चुनाव से पहले ही उसके कार्यारंभ की घोषणा क्यों की गयी। पीएम मोदी मुजफ्फरपुर भी आ रहे है। सत्ता संरक्षण में मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में 34 अनाथ बच्चियों के साथ हुए जन बलात्कार के मुख्य आरोपी को मुख्यमंत्री ने बचाया ही नहीं बल्कि उसके घर जन्मदिन की पार्टी में गए उसे निरंतर वित्तीय मदद की और चुनाव भी लड़वाया। क्या प्रधानमंत्री जी ड़बल इंजन सरकार के इस घृणित कार्य पर बोलेंगे। दरभंगा और मुजफ्फरपुर में ड़बल इंजन सरकार ने सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने का वादा किया था। लेकिन आज तक नहीं बना। डॉक्टर्स की नियुक्ति भी नहीं हुई। डबल इंजन सरकार ने वर्षों पहले स्कील यूनिवर्सिटी बनाने का वादा किया था। क्या हुआ उस वादे का।
आशा है। पीएम मोदी पटना में हुए जल जमाव के कारण उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी द्वारा हाफ़ पैंट में पड़ोसियों को मरते छोड़ नाव से भागने की घटना और वर्षों से पटना नगर निगम और शहरी विकास विभाग में क़ाबिज़ सत्ताधारी दल की उपलब्धियों के बारे में भी विमर्श करेंगे। पीएम को बिहारवासियों को बताना चाहिए कि देश के टॉप 10 सबसे गंदे शहरों में बिहार के 6 शहर क्यों है। पटना और बिहार की इस बदहाली का ज़िम्मेवार कौन है। सीएम नीतीश कुमार इतने कमजोर मुख्यमंत्री क्यों है। जो डबल इंजन सरकार और एनडीए के 40 में से 39 सांसद होने के बावजूद पटना यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का भी दर्जा नहीं दिला पाए क्या बिहारवासियों को अब भी ऐसा कमजोर मुख्यमंत्री और डबल इंजन सरकार चाहिए। पीएम बतायेंगे कि देश में सबसे अधिक युवा आबादी वाले प्रदेश बिहार में सबसे अधिक बेरोजगारी क्यों है। 6 वर्षों की केंद्र और 15 वर्षों की बिहार सरकार ने मिलकर बिहार में कितनी नौकरियों का सृजन किया। ड़बल इंजन सरकार बताए कि 15 वर्षों में एनडीए शासनकाल में बिहार के हर दूसरे घर से पलायन क्यों हुआ। सुशासन राज में पलायन में वृद्धि क्यों हुई। ड़बल इंजन सरकार बताए कि कोटा में फंसे हज़ारों छात्रों, देशभर में फंसे लाखों मज़दूरों को बिहार आने से क्यों रोका गया। 2015 के चुनाव में पीएम ने कथित सुशासनी सरकार के 33 घोटाले गिनाए थे। उसके बाद हज़ारों करोड़ के सृजन सहित अन्य 27 बड़े घोटाले हुए है। सृजन घोटाले के मुख्य आरोपियों को सीबीआई अभी तक पकड़ नहीं पाई है। घोटालों के मास्टरमाइंड खुलेआम एनडीए नेताओं के साथ क्यों घूम रहे है।           


घोटाले की जांच से डर रहे है नीतीशः चिराग

चिराग बोले सात निश्चय में हुए घोटाले की जांच से क्यों डर रहे नीतीश कुमार, लालू की तरह जाएंगे जेल


पटना। चिराग पासवान ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है। चिराग ने कहा कि मैं तो सिर्फ इस योजना की जांच के बारे में बात कर रहा हूं आखिर उनको किस बात की परेशानी है। आखिर क्यों डरे हुए हैं। चिराग ने कहा कि यह कैसे हो सकता है। कि 12 करोड़ में सिर्फ एक आदमी नीतीश कुमार को इस बात की जानकारी नहीं है। की उनके सात निश्च्य योजना में घोटाला हुआ है। वह सबकुछ जानते हुए भी भोलाभाला बन बैठे हुए हैं। चिराग ने कहा कि जांच होगी तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा इससे घबड़ाने की जरूरत क्या है। ऐसा तो हैं। नहीं कि दोषी अगर सीएम होंगे तो वह जेल नहीं जाएंगे एक पहले के सीएम रहे लालू प्रसाद भी जेल में हैं। मैं घोटाले की बात कर रहा हूं तो मेरे उपर सवाल उठाया जा रहा है। मेरा जेडीयू के नेता अपमान कर रहे हैं। यहां तक की मुझे जमूरा बोल रहे हैं। अगर मैं जमूरा हूं तो मंदारी कौन है।  पीएम मोदी के इशारे पर काम करने का आरोप। चिराग ने कहा कि मुझे बार-बार कह रहे हैं। कि वह पीएम मोदी के इशारे पर काम कर रहे हैं। तो क्या आप पीएम मोदी का अपमान कर रहे हैं। कभी उनको कालीदास कहा जाता है। जेडीयू के नेता बार-बार पीएम मोदी का अपमान कर रहे हैं। फिल्मों की जांच कराए। चिराग पासवान ने कहा कि जेडीयू के नेता कहते है। कि उनकी फिल्म में लगे पैसे की जांच कराएंगे। जेडीयू नेता कराए मुझे भी पता चलेगा की किसका पैसा लगा था। फिल्म में मुझे अपने काम से मतलब था। बाकी किसका पैसा लगा यह मुझे पता नहीं है। जेडीयू नेता कहते हैं। कि वह फिल्म फ्लॉप रही है। चिराग ने कहा कि हां मैं उसको कबूल कर रहा हूं कि फिल्म फ्लॉप रही है। लेकिन दस साल इस इंडस्ट्री में रहता तो अपना एक मुकाम बना लेता। फिल्म इंडस्ट्री में लोग आज संघर्ष करके ही आगे बढ़े हैं।             


जनता ने मांगा हिसाब, भड़के जेडीयू प्रत्याशी

जनता ने हिसाब मांगा तो भड़के जेडीओ उम्मीदवार बोले- जाओ नहीं चाहिए तुम्हारा वोट


राजन कुमार
रोहतास। सासाराम के वर्तमान विधायक और जदयू प्रत्याशी डॉ. अशोक कुमार को उस समय फजीहत का सामना करना पड़ा जब वे वोट मांगने मुरादाबाद पहुंचे। लोगों ने जब उनसे उनके काम का हिसाब मांगा, तो विधायक जी को गुस्सा आ गया और उन्होंने गुस्से में मतदाताओं से कह दिया-जाओ मुझे नहीं चाहिए तुम्हारा वोट। सासाराम विधानसभा क्षेत्र के जदयू प्रत्याशी अशोक कुमार का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल अशोक कुमार वोट मांगने जनता के बीच पहुंचे थे। लेकिन इस दौरान लोग उनके काम का हिसाब मांगने लगें जिससे विधायक जी नाराज हो गए. इतना ही नहीं जनता पर ही चिल्लाते हुए उन्होंने कहा मुझे तुम्हारा वोट नहीं चाहिए लोगों ने उन पर रंगदारी से बात करने का आरोप लगाया तो विधायक जी और गुस्सा हो गए। फिर कहने लगे कि मैं तुम्हारा गुलाम नहीं हूं। जिस पर लोग भी चिल्ला चिल्ली करने लगे। 
बता दें कि सासाराम के जदयू प्रत्याशी डॉ. अशोक कुमार पिछले महीने ही राजद छोड़कर जदयू में आए हैं। जिसके बाद जदयू ने उन्हें टिकट देकर सासाराम से उम्मीदवार बनाया है। हाल ही में राजद छोड़कर एनडीए के पाले में जाने के बाद अचानक टिकट लेकर मैदान में आने से जदयू तथा भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता उन्हें अभी तक हृदय से स्वीकार नहीं कर पाए हैं। इसके बाद आए दिन इस तरह के नोकझोंक देखने को मिलते रहते हैं।             


प्रचारक पायलट कांग्रेस पक्ष में करेंगे जनसभाएं

नई दिल्ली। ग्वालियर, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक सचिन पायलट मध्य प्रदेश में होने जा रहे 28 विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के लिए आ रहे हैं। पायलट अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान शिवपुरी, मुरैना, भिण्ड और ग्वालियर जिले की विभिन्न विधानसभाओं में कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभाएं करेंगें। कांग्रेस के ग्वालियर-चंबल इलाके के मीडिया प्रभारी के.के. मिश्रा ने बताया कि पायलट मंगलवार को शिवपुरी जिले की करैरा विधानसभा के नरवर, पोहरी विधानसभा के सतनबाड़ा, मुरैना जिले की जौरा विधानसभा के कैलारस, ग्वालियर एवं ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा लेंगे। उनका रात्रि विश्राम ग्वालियर में रहेगा।               


दिल के मरीजों के लिए फायदेमंद है मीठा 'नीम'

नई दिल्ली। सब्जियों, दाल में केवल स्वाद ही नहीं बढ़ाता मीठा नीम इसे कड़ी पत्ता भी कहते हैं। मीठी नीम खाने के फायदे और स्वास्थ्य लाभ काफी अधिक है। कड़ी पत्ते में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल कम करने की प्रकृति होती है। एलडीएल कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर दिल की बीमारियां हो जाती हैं। इस तरह करी पत्ता दिल की बीमारियों से भी आपको दूर रखता है। कड़ी पत्ते को आयरन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत भी कहा जाता है। यह भी माना जाता है कि इसमें कैंसर से लड़ने वाले गुण होते हैं और यह लिवर की रक्षा करने के लिए भी जाना जाता है। यह संक्रमण से लड़ते हैं और जीवन शक्ति के साथ आपके बालों और त्वचा को निखार सकते हैं।
मीठा नीम के फायदे 
कोलेस्ट्रोल कम करेंः करी पत्ता शरीर में हानिकारक कोलेस्ट्रोल लेवल को बैलेंस रखता है, जिससे हार्ट की बीमरियों से बचाव होता है। किडनी और लिवर के लिए फायदेः कढ़ी पत्ता किडनी और लिवर पर बहुत अच्छा असर डालता है। शरीर के इन दो ख़ास अंगों को स्वस्थ रखना चाहते हों तो करी पत्ता नियमित सेवन करें। करी पत्ता इन्हें बहुत से इन्फेक्शन से बचाता है और इनके काम करने की ताकत बनाए रखता है। कैंसर रोगी के लिएः करी पत्ते का रस कीमोथेरेपी से होने वाले बुरे असर को कम करता है। उलटी/मतली आने परः जी मचला रहा हो तो, एक चौथाई कप करी पत्ते का रस, आधे नीम्बू का रस और एक चुटकी चीनी मिलाकर पी जाएँ, मन ठीक हो जाएगा। डायबिटीज में मददगारः मीठा नीम में हाइपोग्लाइसेमिक (शुगर लेवल को कम करना) गुण पाए जाते हैं। यह गुण शरीर में शुगर की मात्रा को कम करने में सहायक साबित होता है।                       


महमानों के लिए बनाइये सब्जी 'दम आलू'

नई दिल्ली। आलू ऐसा सब्जी है जो सबमे मिल जाता है या यु कहे की सभी सब्जियों में आलू अपना जगह बना ही लेता है। खाने में कुछ शाही बनाना चाहती है तो दम आलू बेस्ट ऑप्शन है। यह खाने में बहुत ही लजीज लगता है। दम आलू का टेस्ट नॉर्मल साधारण आलू की सब्जी से थोड़ा अलग होता है। अचानक घर आए मेहमानों को भी आप इस स्वादिष्ट सब्जी को बनाकर खुश कर सकते हैं। इसे आप तंदूरी रोटी और लच्छा परांठे के साथ भी सर्व कर सकते हैं। इतना ही नहीं सर्व करते वक्त आप हरे धनिए से गार्निश करें और थोड़ी क्रीम भी डाल सकते हैं। दम आलू बनाने की विधि: दम आलू बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को छील कर साफ करले और उनमे चाकू या काटे की सहायता से छेद कर लें।
अब कढ़ाई में तेल गरम करें उसमें इन आलू को डालकर धीमी आंच पर तल लें। जब सभी आलू तल जाए तो उन्हें किसी बर्तन में निकाल कर रख दें।
इतना करने के बाद टमाटर, अदरक, हरी मिर्च मिक्सी में डालकर उन्हें पीस लें। इस मिश्रण को निकाल लें।
गैस पर कढाई रखे उसमें तेल डाले साथ ही ज़ीरा डाले अब इसमें हल्दी, धनिया, गरम मसाला और मलाई डालकर अच्छे से मिलाए। अब इसमें पिसा हुआ मिश्रण डालें। इस सारे मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें।
अब इस मिश्रण में नमक और लाल मिर्च डाले और अच्छे से भूने। इतना करने के बाद इसमें जब तेल मसाले से अलग होने लगे तो दही डाल दें और मिला लें।
कुछ देर पकाने के बाद इसमें तरी के अनुसार पानी डाले जब इसमें उबाल आने लगे तो तले हुए आलू डाले और सारे मिश्रण को अच्छे से मिला दें। कुछ देर पकने के लिए छोड़ दे। 4-5 मिनट बाद देखें आपके गरमा गरम दम आलू तैयार है।                


शराबी ने युवक पर किया चाकू से हमला

रायपुर। शहर में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। मामूली विवाद में हुई चाकूबाजी की घटना में एक युवक को गंभीर चोट आई है। उसे जाँच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आमानाका थाना क्षेत्र में गाली गलौज करने से मना करने पर शराबियों के बीच विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने गुस्से में आकर दूसरे युवक पर चाकू से वार कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम परमानंद साहू है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ धारा 307 हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है।           


दुर्गा विसर्जन के दौरान 5 लोगो की डूबने से मौत

बेलडांगा। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बलेडांगा में देवी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई और एक अन्य लापता हो गया। सूत्रों के अनुसार दो नावों के डूबने से उनपर सवार छह लोग लापता हो गये थे। ये लोग देवी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए आये थे।


10 लाख बेरोजगारों को नौकरी देने का ऐलान

आज शाम 7 बजे तेजस्वी करेंगे नौकरी संवाद 10 लाख युवा बेरोजगार को नौकरी देने का किया है ऐलान


पटना। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज शाम सात बजे युवाओं के साथ नौकरी संवाद करेंगे। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। कि वह मंगलवार की शाम सात बजे बिहार के युवाओं के साथ नौकरी संवाद करेंगे। 
बता दें कि तेजस्वी यादव ने सत्ता में आने के बाद 10 लाख युवाओं को नौकरी देने का ऐलान किया है। राजद ने घोषणा पत्र में भी रोजगार देने की बात कही है। तेजस्वी हर चुनावी सभा से युवाओं को संबोधित करते हुए कहते है। कि राजद की सरकार आने पर बह पहली कैबिनेट की बैठक में 10 लाख बेरोजगारों को नौकरी देने की फाइल पर साइन करेंगे।
तेजस्वी यादव ने इसके साथ ही ऐलान किया है। फॉम का भी पैसा नहीं लिया जाएगा और सरकार आने-जाने का किराया भी देगी प्रथम चरण के मतदान के ठीक पहले तेजस्वी युवाओं के साथ नौकरी संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। इस संवाद के जरिए वह अपने वोटर को भी साधने का काम करेंगे
वहीं मंगलवार की सुबह तेजस्वी यादव ने एक अन्य ट्वीट कर कहा कि आदरणीय नीतीश जी मेरे बारे में कुछ भी अपशब्द कहे वो मेरे लिए आशीर्वचन है। नीतीश जी शारीरिक-मानसिक रूप से थक चुके है। इसलिए वो जो मन करे, कुछ भी बोले। मैं उनकी हर बात को आशीर्वाद के रूप में ले रहा हूँ। इस बार बिहार ने ठान लिया है। कि रोटी-रोजगार और विकास के मुद्दों पर ही चुनाव होगा।                 


चुनावी रैली में लगे नीतीश मुर्दाबाद के नारे

चुनावी रैली में लगे नीतीश मुर्दाबाद के नारे, मंच पर चप्पल फेंकी, हिरासत में लिए गए 4 युवक


सकरा। मुजफ्फरपुर के सकरा में एक चुनावी रैली के दौरान कुछ लोगों ने सीएम नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाए गए और भीड़ में से किसी ने नीतीश कुमार की तरफ चप्पल उछाली हालांकि चप्पल सीएम तक नहीं पहुंची। सीएम के कार्यक्रम में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है। कि सीएम सोमवार को मुजफ्फरपुर के सकरा में चुनावी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। जैसे ही सीएम मंच से उतकर हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए जाने लगे तभी चार युवक नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे इसके बाद किसी ने सीएम के तरफ चप्पल फेंकी हालांकि चप्पल सीएम तक नहीं पहुंची। तभी वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने चारों युवकों को हिरासत में ले लिया। बता दें कि एक दिन पहले भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुजफ्फरपुर में हुई एक अन्य सभा में भी मुर्दाबाद के नारे लगे थे। उस वक्त सीएम मंच पर ही थे। और वो भड़क गए थे। सीएम नीतीश कुमार ने मंच से ही कहा था। कि  जो जिंदाबाद है उसे सुनने जाओ तुमलोग यहां जिसके कहने पर लाए हो न वो पहले हमारे ही साथ था। तुमलोग नारा लगा के उसका भला नहीं कर रहे हो उसका वोट ही बर्बाद कर रहे हो।                 


प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की

पानीपत। यह मामला पानीपत जिले का है। जहाँ विकास नगर में 18 महीने से लापता 31 वर्षीय टेक्नीशियन के घर में खुदाई के दौरान नरकंकाल मिला है। घर से मिले मानव कंकाल के मामले का पर्दाफाश हो गया है। आरोप है कि पत्‍नी ने ही पति की हत्‍या करके शव  को घर में ही दफना दिया था। इसके बाद उसके लापता होने की कहानी गढ़ दी थी। प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव दफनाने वाली महिला दिखावे के लिए तांत्रिक के पास भी गई थी। तांत्रिक के पास जाकर उसने अपने पति का वापस लाने की बात कही। वहीं, तांत्रिक ने कहा कि दो क्विंटल दूध और दस हजार रुपये खर्च होंगे। उसके पति को वापस ले आएंगे। महिला तो जानती थी कि वह पति को दफना चुकी है। उसने मुस्कुरा कर जवाब दिया, जाने वाले लौटकर नहीं आते है।पुलिस पूछताछ में महिला ने यह बात कबूली है। मकान के पुनर्नि र्माण कराने की वजह से कंकाल सामने आ गया और उसका जुर्म पकड़ा गया। पुलिस ने महिला  को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अब उसके प्रेमी  की तलाश की जा रही है।               


पाक में हुआ विस्फोट 7 की मौत, 70 घायल

इस्लामाबाद। मदरसे में हुए ब्लास्ट से पूरे पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। पाकिस्तान के पेशावर की डार कॉलोनी में जोरदार विस्फोट हुआ है। पाकिस्तान की मीडिया के अनुसार, मदरसा के पास हुए इस विस्फोट में कम से कम 70 लोग घायल हो गए हैं। इसके अलावा 7 की मौत हो गई है। मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। डॉन से बातचीत में पेशावर के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस मंसूर अमन ने बताया कि धमाके की वजह नहीं पता लग पायी है, लेकिन शुरुआती जांच में इसके गैस एक्स्प्लोशन होने के सबूत नहीं मिले हैं। घायलों को लेडी रीडिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अस्पताल के प्रवक्ता मोहम्मद आसिम ने बताया कि 70 से ज्यादा घायल लाए गए हैं। जिनमें बच्चे अधिक हैं। कुछ बच्चों की हालत काफी गंभीर भी है।             


'सुप्रीम कोर्ट' की नई जज बनी एक महिला

नई दिल्ली/ वॉशिंगटन डीसी। एमी कोनी बैरेट को सीनेटरों ने अपना समर्थन देकर जज के तौर पर आजीवन नियुक्ति की पुष्टि की है। इसके साथ ही बेंच पर कंजर्वेटिव पकड़ मजबूत हो गई है। एमी का नाम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नामित किया गया था। राष्ट्रपति चुनाव से ठीक 8 दिन पहले सोमवार को बैरेट को रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटरों ने 52 वोट देकर जज बनने पर मुहर लगा दी और जबकि उनके विपक्ष में 48 वोट पड़े। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट की 9 सदस्यीय पीठ में से 6 सदस्य अब कंजर्वेटिव विचारधारा वाले होंगे।                 


गैंगरेप कांड को लेकर एससी ने फैसला सुनाया

लखनऊ। उत्तर-प्रदेश के हाथरस में हुए गैंगरेप कांड को लेकर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने केस के ट्रायल को राज्य से बाहर शिफ्ट करने से इनकार किया है, साथ ही कहा है कि जब मामले की जांच पूरी हो जाएगी। उसके बाद ट्रायल बाहर ट्रांसफर करने पर विचार किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि अभी इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है, ऐसे में तुरंत ट्रांसफर की जरूरत नहीं है।अन्य सभी चीज़ों पर हाईकोर्ट भी अपनी नजर बनाए हुए है।               


चांद पर पानी को लेकर जानकारी आई सामने

वाशिंगटन डीसी। चांद पर पानी की मौजूदगी को लेकर नई जानकारी सामने आई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि चांद की सतह पर पहले के अनुमानों के मुकाबले कहीं ज्यादा पानी हो सकता है। इसके ठंडे कोनों और चट्टानों में जमा हुआ पानी होने के प्रमाण मिले हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि चांद पर प्रचुर मात्रा में पानी होना भविष्य में अंतरिक्ष यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। पीने के लिए किया जा सकता है इस्तेमाल वैज्ञानिकों की मानें तो इस पानी का इस्तेमाल पीने के लिए किया जा सकता है। साथ ही ईधन के तौर पर भी इसका प्रयोग संभव है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर की टीम ने चांद की सतह पर अणु के रूप में पानी का पता लगाया है। पहले के अध्ययनों में पानी और हाइड्रोक्सिल के अणुओं को लेकर संशय था। नए अध्ययनों में इस संशय को दूर कर लिया गया है।              


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 अक्टूबर 28, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-73 (साल-02)
2. बुधवार, अक्टूबर 28, 2020
3. शक-1980, अश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि- द्वादशी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:19, सूर्यास्त 06:00।


5. न्‍यूनतम तापमान 18+ डी.सै.,अधिकतम-30+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)                   



एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई

एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई  इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को कड़ी फटकार लग...