बुधवार, 28 अक्तूबर 2020

नवंबर में भारत को मिलेंगे 3 और राफेल

हरिओम उपाध्याय


नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ चल रही तनातनी के बीच वायु सेना को फ्रांस से जल्द ही तीन और राफेल लड़ाकू विमान मिलने वाले हैं जिससे उसके पास कुल आठ राफेल विमान हो जायेंगे। सूत्रों के अनुसार वायु सेना को आगामी 5 नवम्बर को फ्रांस से तीन और राफेल लड़ाकू विमान मिलने वाले हैं जिससे वायु सेना के बेड़े में राफेल विमानों की संख्या आठ पहुंच जायेगी क्योंकि उसे पांच विमान पहले ही मिल चुके हैं। इन विमानों को अंबाला वायु सेना स्टेशन में एक समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनकी फ्रांसीसी समकक्ष की मौजूदगी में वायु सेना के बेड़े में शामिल किया गया था।               


पीएम ने सावधानी बरतने की अपील की

बिहार चुनावः पीएम मोदी ने की मतदाताओं से कोविड-19 की सावधानी बरतने की अपील


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा के बुधवार को पहले चरण के मतदान के लिए मतदाताओं से वैश्विक महामारी कोविड-19 संबंधी सावधानियों का पालन करने की अपील करते हुए कहा याद रखें पहले मतदान फिर जलपान। बिहार विधानसभा की 243 सीटों के तीन चरणों के मतदान में आज पहले दौर में 16 जिलों की 71 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। मोदी ने ट्वीट कर मतदाताओं से आग्रह किया बिहार विधानसभा चुनावों में आज पहले दौर की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है। कि वे कोविड संबंधी सावधानियों को बरतते हुए। लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करें। दो गज की दूरी का रखें ध्यान मास्क जरूर पहनें। याद रखें पहले मतदान फिर जलपान। प्रधानमंत्री आज अपने चुनाव प्रचार के दूसरे दौर में तीन रैलियों दरभंगा मुजफ्फरपुर और राजधानी पटना में संबोधित करेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान की अपील करते हुए कहा कि उनका हर वोट राज्य को भय और भ्रष्टाचार से दूर करेगा तथा उसे विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर रखेगा। उन्होंने ट्वीट किया बिहार के प्रथम चरण के सभी मतदाताओं से अपील करता हूंँ। कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। आपका हर वोट बिहार को भय और भ्रष्टाचार से दूर रख विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर रखेगा। वहीं भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मतदाताओं से अनुरोध किया कि कोरोना वारयस (कोविड-19) सम्बन्धी सावधानियों का ध्यान रखते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में जरूर हिस्सा लें। नड्डा ने ट्वीट किया बिहार विधानसभा चुनावों के लिए आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। आप का मत ही लोकतंत्र में आपकी सबसे सबसे बड़ी ताक़त है। मेरा सभी मतदाताओं से अनुरोध है। कि कोविड सम्बन्धी सावधानियों का ध्यान रखते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में जरूर हिस्सा लें। पहले मतदान फिर जलपान।                


सुप्रीम कोर्ट में याचिका पर हुई सुनवाई

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को सेक्स वर्कर से जुड़ी याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने सभी राज्यों को निर्देश दिया है कि वे सेक्स वर्कर्स को राशन उपलब्ध कराएं। जानकारी के अनुसार, सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्य सरकारों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) द्वारा सेक्स वर्कर्स को सूखा राशन पर्याप्त मात्रा और एकरूपता में प्रदान किया जा रहा है या नहीं। सेक्स वर्कर्स को यह राशन कोरोना वायरस के मद्देनजर उत्पन्न हुईं परिस्थितियों के चलते मुहैया कराया जा रहा है।                       


देश में लगातार कोरोना का कहर जारी

नई दिल्ली। देश में लगातार कोरोना का कहर जारी है। सरकार की ओर से भी लोगों से एतियात बरतने की अपील की जा रही है। इस बीच पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 43,893 नए मामले सामने आए हैं। वहीं,508 लोगों की मौत हो गई। मंगलवार को कोरोना के नए मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। मंगलवार को करीब तीन महीने बाद 36469 मामले आए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब कोरोना के कुल मामले 79 लाख 90 हजार 323 हो गए हैं। इनमें से एक लाख 20 हजार 10 लोगों की मौत हो गई हैं। वहीं, 72 लाख 59 हजार 509 लोग ठीक हो चुके हैं. अभी 6 लाख 10 हजार 803 लोगों का इलाज चल रहा है। कोरोना का कहर: अगले आदेश तक सभी स्कूल बंद, ऑनलाइन पढ़ाई रहेगी जारी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने आज बताया है कि देश में 27 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 10 करोड़ 54 लाख 87 हजार 680 सैंपल टेस्ट किए गए। जिनमें से 10 लाख 66 हजार 786 सैंपल कल टेस्ट किए गए। देश में कोरोना वायरस की मृत्यु दर लगातार घट रही है और रिकवरी रेट बढ़ रहा है। फिलहाल देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.5% है जबकि रिकवरी रेट 90.62% है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया है कि अब 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की मृत्य दर एक फीसदी से भी कम है। अभिनेता सोनू सूद ने लोगों से की ये अपील, कहा- उस दिन देश की जीत होगी। दिमाग़ से लगाना देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,363 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 16,54,028 हो गई। राज्य में कोविड-19 से 115 और मरीजों की मौत हो गई. इसके साथ ही राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 43,463 हो गई। इस महामारी से 7,836 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिससे राज्य में अब तक ठीक हुए लोगों की संख्या 14,78,496 हो गई हैं। राज्य में अभी 1,31,544 मरीजों का इलाज चल रहा हैं।             


पाक संसद में प्रस्ताव पास, ईरान ने दी प्रतिक्रिया

फ्रांस के खिलाफ बांग्लादेश में सड़कों पर उतरे हज़ारों लोग पाकिस्तान संसद में प्रस्ताव पास ईरान ने भी दी कड़ी प्रतिक्रिया


पेरिस/ ढाका/ इस्लामाबाद। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ इस्लामिक दुनिया में लगातार रोष बढ़ता जा रहा है।फ्रांसीसी पत्रिका शार्ली हेब्दो में पैगंबर मोहम्मद के कार्टून फिर से छपने के बाद से बढ़ा विवाद अब राजनयिक संकट का रूप ले चुका है। तुर्की, पाकिस्तान, बांग्लादेश, कतर, ईरान जॉर्डन समेत मुस्लिम देशों स कड़ी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी को लेकर मंगलवार को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में फ़्रांसीसी सामानों के बहिष्कार की मांग के समर्थन में हज़ारों लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। फ़्रांस के इस्लामिक अतिवाद के ख़िलाफ़ कड़े रुख़ के कारण विवाद बढ़ता जा रहा है। इसे लेकर इस्लामिक देशों से कड़ी प्रतिक्रिया आई है। ढाका में प्रदर्शनकारियों ने फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का पुतला जलाया। प्रदर्शनकारी ढाका स्थित फ़्रांसीसी दूतावास की तरफ़ बढ़ रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इमैनुएल मैक्रों ने फ़्रांसीसी सेक्युलरिज़्म का बचाव किया था। और उसके बाद से वो कई मुस्लिम बहुल देशों के निशाने पर हैं।
पुलिस के अनुमान के मुताबिक़ फ़्रांस के ख़िलाफ़ मार्च में क़रीब 40 हज़ार लोग शामिल हुए. इस मार्च का आयोजन इस्लामी आंदोलन बांग्लादेश ने किया था। यह बांग्लादेश की बड़ी इस्लामिक पार्टियों में से एक है। प्रदर्शनकारी फ़्रांसीसी सामानों के बहिष्कार का नारा लगा रहे थे। और राष्ट्रपति मैक्रों को सज़ा देने की मांग कर रहे थे। इस्लामी आंदोलन के नेता अताउर रहमान ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि मैक्रों उन चुनिंदे नेताओं में से एक हैं। जो शैतान की इबादत करते हैं। रहमान ने बांग्लादेश की सरकार से फ़्रांस के राजदूत को वापस भेजने की भी मांग की। बता दें कि फ्रांसीसी पत्रिका शार्ली हेब्दो में पैगंबर मोहम्मद साहब के कार्टून फिर से छपने के बाद से बढ़ा विवाद अब राजनयिक संकट का रूप ले चुका है। इस्लामिक दुनिया से कार्टून को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया आई तो इसी बीच फ्रांस के एक स्कूल में कार्टून पर चर्चा करने वाले एक शिक्षक का सिर कलम कर दिया गया। राष्ट्रपति मैक्रों ने इसे इस्लामिक आतंकवाद करार दिया और कार्टून छापे जाने के फैसले का बचाव किया. मैक्रों ने कुछ दिनों पहले ये भी कहा था। कि पूरी दुनिया में इस्लाम संकट में है। इसके साथ ही उन्होंने फ्रांस मौजूद इस्लामिक कट्टरपंथियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही थी। इसके बाद से कई इस्लामिक देशों ने मैक्रों के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई और फ्रांसीसी सामान के बहिष्कार की अपील की।
इस मामले में तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दवान सबसे आगे रहे। टर्की के बाद कतर, पाकिस्तान और ईरान भी खुलकर सामने आए। पाकिस्तानी संसद में फ्रांस के खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया और ईरान की संसद में भी फ्रांस की मैक्रों सरकार की कड़ी आलोचना की गई। ईरान के सांसदों ने कहा कि मैक्रों फ्रांस में इस्लाम के प्रति लोगों के बढ़ते झुकाव से परेशान हैं। इसीलिए वो मुसलमानों को निशाने पर ले रहे हैं।
संसद में बहस के दौरान ईरान के सांसदों ने कहा मुसलमानों के खिलाफ मैक्रों का रुख उनकी उस बड़ी योजना का हिस्सा है। जिसके तहत वो इस्लाम के प्रति लोगों के बढ़ते आकर्षण को रोकना चाहते हैं। फ्रांस में इस्लाम के प्रति लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। दुनिया भर के मुसलमानों को इस्लाम और पैगंबर को अपमानित करने के खिलाफ एकता दिखानी चाहिए। ईरान की सरकार ने पूरे मामले में तेहरान स्थित फ्रांसीसी दूतावास के राजदूत को समन भेजा और विरोध जताया है। ईरान ने फ्रांस के राजनयिकों से कहा कि पूरे मामले में फ्रांस का रुख अतार्किक रहा है। ईरान ने आरोप लगाया कि फ्रांस अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर इस्लाम के प्रति नफरत को बढ़ावा दे रहा है। और यह दुर्भाग्यपूर्ण है। 25 अक्टूबर को इमैनुएल मैक्रों ने एक ट्वीट कर कहा था। हम झुकेंगे नहीं शांतिप्रिय मतभेदों का हम आदर करते हैं। हम नफरत फैलाने वाले भाषण स्वीकार नहीं करेंगे और विवेकपूर्ण बहस का आदर करते हैं। हम हमेशा मानवता के साथ खड़े रहेंगे। वहीं ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ ने आज यानी 27 अक्टूबर को अपने ट्वीट में लिखा है। औपनिवेशिक ताकतों और उनके समर्थकों ने के नफरत भरे अभियान के सबसे ज्यादा शिकार मुसलमान हुए हैं। कुछ चरमपंथियों के संगीन अपराधों की वजह से 1.9 अरब मुसलमानों और उनके धार्मिक स्थलों का अपमान करना मौकापरस्ती और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग है। ये चरमपंथी विचारधारा के लिए आग में घी का काम करेगा।
पाकिस्तान की संसद में सोमवार को मैक्रों के बयान को इस्लामोफोबिया को बढ़ावा देने वाला करार दिया गया है। और फ्रांस से राजनयिक रिश्ते खत्म करने की मांग की गई है।
पाकिस्तान की संसद में पारित हुए प्रस्ताव में इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) से 15 मार्च को इस्लामोफोबिया से लड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने की अपील की गई।


दशहरे के दिन पुतला दहन के नाम पर आंदोलन

राणा ऑबरॉय


शाहबाद/ कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के राजनीतिक सचिव एवं पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी के शाहबाद निवास पर दशहरे के दिन किसान आंदोलन के नाम पर पुतला फूंकने वाले कुछ उपद्रवियों के खिलाफ वाल्मीकि महापंचायत ने जबरदस्त संज्ञान लेते हुए धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। महापंचायत के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़ के संपादक से बातचीत करते हुए बताया की शाहाबाद के कृष्णा मंदिर धर्मशाला में समाज के लोगो ने एक मीटिंग की थी। उन्होंने बताया की सर्व समाज के 11लोगो की एक कमेटी गठित की गई है। जिसमे हर वर्ग हर जाति केेे व्यक्ति को बतौर सदस्य कमेटी में शामिल किया गया है। सर्व समाज की गठित कमेटी ने निर्णय लिया है कि यदि किसान आंदोलन के नाम पर उपद्रव करने वाले लोग अपनी गलती मान लेते हैं और भविष्य में ऐसा घिनौना कार्य न करने का आश्वासन देते हैं तो बाल्मीकि महापंचायत उनकी इस गलती को नजरअंदाज कर सकती है। अन्यथा वाल्मीकि महापंचायत हरियाणा के सभी जिलों में डीसी को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपेंगे बाल्मीकि नेता ने जानकारी देते हुए बताया आज वाल्मीकि महापंचायत के लोगों ने करनाल व अंबाला जिले के डीसी को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की प्रार्थना की और पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी को कड़ी सुरक्षा देने की भी मांग करी है। महापंचायत के कार्यकर्ता ने बताया कल इसी कड़ी में महापंचायत के लोग यमुनानगर और कुरुक्षेत्र के डीसी को मुख्यमंत्री के नाम कार्यवाही करने के लिए ज्ञापन सौंपेंगे व परसो बाल्मीकि महापंचायत के लोग जींद व कैथल के डीसी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगे। इसी तरह पूरे हरियाणा में पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी के शाहबाद निवास पर उपद्रव करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ कार्यवाही करने के जिला उपायुक्तों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। यदि फिर भी इन उपद्रवियों के खिलाफ कार्यवाही नही हुई तो पूरे हरियाणा प्रदेश से बाल्मीकि समाज के लोग महापंचायत के रूप में शाहबाद में एकत्र होकर उपद्रवियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करेंगे।             


राष्ट्रपति ने कुलपति को किया निलंबित, जांच

राष्ट्रपति कोविंद ने डीयू के कुलपति योगेश त्यागी को किया निलंबित, जांच का दिया आदेश


बृजेश केसरवानी


नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली विश्वविद्यालय के विजिटर के रूप में अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए कुलपति प्रोफेसर योगेश त्यागी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और उनके खिलाफ कर्तव्यों के निष्कासन के आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं। शिक्षा मंत्रालय को कथित प्रशासनिक त्रुटियों के मामले में दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश त्यागी के खिलाफ जांच के लिए राष्ट्रपति ने ये मंजूरी दी है। मिली जानकारी के मुताबिक विश्वविद्यालय के कुलाधिपति राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज अपनी मंजूरी भेज दी है। त्यागी के खिलाफ जांच के प्रस्ताव को भी राष्ट्रपति कार्यालय ने अनुमति दे दी है। जांच पूरी होने तक त्यागी अवकाश पर रहेंगे। त्यागी 2 जुलाई को आपातकालीन चिकित्सा परिस्थितियों में एम्स में भर्ती होने के बाद से अवकाश पर हैं। सरकार ने 17 जुलाई को, त्यागी के वापस लौटने तक प्रति कुलपति पीसी जोशी को कुलपति का प्रभार सौंप दिया था।       


मोबाइल चोर-तस्कर गिरोह के 6 गिरफ्तार किए

घूरपुर पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह का किया खुलासा, 6 तस्कर गिरफ्तार


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक यमुनापार चक्रेश मिश्रा के कुशल निर्देशन में लूट चोरी करने वाले शातिर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घूरपुर थाना प्रभारी भुवनेश कुमार चौबे को बड़ी सफलता मिली। मोबाइल लूट/छिनैती/टप्पेबाजी करने वाले गिरोह के 6 अभियुक्त राजेंद्र कुमार पटेल विकास पटेल बालकुमार जयंती प्रसाद राजकुमार संतोष को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वही गिरफ्तार हुए आरोपियों के पास से घूरपुर पुलिस ने बरामद किया। 12 मोबाइल फोन, 1 मोटरसाइकिल बरामद आपको बता दें मीडिया को जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक यमुनापार चक्रेश मिश्रा ने बताया अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा यमुनापार को हर हाल में करना है। अपराध मुक्त सभी थाना प्रभारी के निर्देश दिया गया है, कि शाम को खनन चेकिंग अभियान चलाए ताकि आरोपियों पर शिकंजा कसा जा सके।                                                                                 


हाई कोर्ट और अधिकरणों का अधिवक्ता पैनल

केंद्र सरकार ने जारी किया इलाहाबाद हाई कोर्ट और अधिकरणों का अधिवक्ता पैनल


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट, केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण और सशस्त्र बल अधिकरण में केंद्र सरकार का अधिवक्ता पैनल जारी किया गया है। पिछले सभी आदेशों को प्रतिस्थापित करते हुए यह नियुक्ति अगले तीन वर्षों के लिए की गयी है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने यह पैनल जारी किया है। पैनल अधिवक्ताओं में भी कुछ बदलाव किये गए हैं। सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल एलपी तिवारी को हटाकर चक्रपाणि वात्स्यायन को कैट इलाहाबाद का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट में 24 सीनियर पैनल अधिवक्ताओं सहित कुल 243 केंद्र सरकार के अधिवक्ताओं की अगले तीन साल के लिए नियुक्ति की गयी है। इसी प्रकार इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में सीनियर पैनल सहित कुल 98 अधिवक्ताओं, केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण इलाहाबाद में 17 सीनियर पैनल अधिवक्ताओं सहित कुल 74 अधिवक्ताओं, केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण लखनऊ में प्रज्ञामति गुप्ता इंचार्ज व 51 अधिवक्ताओं एवं सशस्त्र बल अधिकरण लखनऊ में डॉ. शैलेंद्र शर्मा 'अटल' इंचार्ज व 45 अधिवक्ता पैनल घोषित कर दिया गया है।                   


दुर्गा पूजा पर कॉलोनी के लोगों ने भंडारा किया

नव दुर्गा पूजा कमेटी के द्वारा कॉलोनी में भंडारे का आयोजन 


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। नव दुर्गा पूजा कमेटी देवप्रयागम कॉलोनी निकट पावर हाउस झलवा प्रयागराज की तरफ से प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता प्रसाद वितरण किया गया। आज लगातार तीसरे वर्ष दशमी के दिन भंडारा किया गया। इस वर्ष कोरोना महामारी का समय होने के कारण लोगों को एक साथ एकत्रित ना करते हुए 2 गज की दूरी और मास्क है जरूरी, नियम का पालन करते हुए वितरण किया गया। इस वितरण में लोगों को मास्क और दूरी का पालन करा कर माता का प्रसाद भंडारा किया गया। नव दुर्गा पूजा कमेटी देवप्रयाग झलवा प्रयागराज के सदस्य गण एक कमरे में दूरी को ध्यान में रखते हुए खाने को पैकेट में पैक कर करके लोगों में एक-एक कर वितरण किया गया। भंडारे के प्रसाद को कमेटी में उपस्थित सदस्यगण महिला व पुरुष सभी ने मिलकर स्वछता पूर्वक खाने को पैक कर वितरण किया। इस भंडारे के कार्यक्रम में कमेटी के सदस्य गणों में अनिल शर्मा, सुनील शर्मा, प्रशांत शर्मा, अयोध्या प्रसाद द्विवेदी, युगांत मिश्रा, राजेश शुक्ला, आर पी सिंह, हरिओम मिश्रा,अनुज चौहान व अन्य  सदस्य उपस्थित थे।                                     


नए फोन नंबर पर बुक होगा इंडेन गैस सिलेंडर

1 नवंबर से नए फोन नंबर पर बुक होगा इण्डेन गैस सिलेंडर


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। इण्डेन के गैस उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुक कराने के लिए एक नवंबर से नए मोबाइल नंबर का प्रयोग करना होगा। कंपनी ने अपने आईवीआरएस (इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम) नंबर में बदलाव कर दिया है। सिलेंडर बुक कराने के लिए इण्डेन के उपभोक्ताओं को अब 7718955555 डायल करना होगा। उत्तर प्रदेश में इण्डेन के करीब 2.19 करोड़ उपभोक्ता हैं। अन्य प्रक्रिया में पहले की तरह ही रहेंगी। एसएमएस के जरिए उपभोक्ताओं को दी जाएगी जानकारीआईओसी के महाप्रबंधक (एलपीजी) अरुण प्रसाद बताते हैं कि आईवीआरएस नंबर बदले जाने की जानकारी उपभोक्ताओं को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी। अभी तक इण्डेन के उपभोक्ता गैस बुक कराने के लिए 8726024365 मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर रहे थे। एसएमएस से भी बुक करा सकेंगे सिलेंडर इण्डेन के उपभोक्ता एसएमएस के माध्यम से भी सिलेंडर बुक करा सकते हैं। आईओसी के डीजीएम मनीष कुमार ने बताया कि नए नंबर पर उपभोक्ता एसएमएस भेज कर भी सिलेंडर बुक करा सकते हैं। इस सुविधा की टेस्टिंग चल रही है।               


कैंटर और वेन की भीषण टक्कर, 1 की मौत

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


भीषण सडक हादस कैंटर और वैन की भीषण टक्कर, वैन चालक की मौत


हापुड़। थाना बहादुरगढ़ प्रभारी नीरज कुमार आनन-फानन में घटना स्थल पर पहुंचे और वैन चालक को अपनी थाना मौबाइल गाडी में लेकर अस्पताल पहुंचे। टक्कर इतनी भयानक थी, वैन चालक की जान नहीं बच सकी। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गढ स्याना रोड पैट्रोल पम्प के पास का मामला है।                       


गढ़मुक्तेश्वर में मंडल का प्रशिक्षण संपन्न हुआ

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार


जनपद हापुड़़ के गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के बहादुरगढ़ मंडल का प्रशिक्षण वर्ग हुआ संपन्न


गढ़मुक्तेश्वर/ हापुड़। हापुड जनपद के गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के बहादुरगढ़ मंडल का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ। गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डाक्टर कमल मलिक ने कार्यक्रम संपन्न कराया। मंडल अध्यक्ष दिनेश तोमर ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रशिक्षण वर्ग में महेश आर्य, सेक्टर प्रभारी भाजपा चुनाव प्रभारी सहकारी गन्ना समिति सिंभावली डाक्टर रामपाल चौहान सैक्टर प्रभारी भाजपा, नलिन शर्मा , नरेश तोमर जिला कार्यकारिणी सदस्य, मोनू  उर्फ तरुण चौहान भैया, आशु चौहान,बीना चौहान, कुंवरपाल प्रधान, जयबीर लोदी, भारत राहुल चौहान भूषण , बौबी अग्रवाल, मूलचंद आर्य, योगेश चौहान, ब्रह्मपाल सिंह, आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।                 


मतदान सिर्फ अधिकार नहीं, जिम्मेदारी भी

लोकतंत्र में मतदान केवल अधिकार नहीं, जिम्मेदारी भीः नीतीश


पटना। बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज कहा कि लोकतंत्र में मतदान केवल अधिकार नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी है।
नीतीश कुमार ने बुधवार को पहले चरण का मतदान शुरू होने के बाद मतदाताओं को संबोधित करते हुए ट्वीट किया लोकतंत्र में मतदान सिर्फ अधिकार नहीं जिम्मेदारी भी है। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 71 सीटों पर मतदान है। यदि आप इन क्षेत्रों के मतदाता हैं। तो कृपया वोट के लिए समय जरूर निकलें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपका एक वोट बिहार में विकास की रफ्तार को जारी रखते हुए इसे एक विकसित प्रदेश बना सकता है। उल्लेखनीय है। कि बिहार में प्रथम चरण में विधानसभा की 71 सीटों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है।               


देह व्यापार के बड़ें रैकेट का हुआ पर्दाफाश

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। सिहानी गेट पुलिस ने लकी पंजाबी नाम के व्यक्ति और उसके 4 साथियों को गिरफ्तार किया देह व्यापार के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। लकी पर आरोप है कि उसने एक महिला को शादी का झांसा देकर, उसके साथ बलात्कार किया। इतना ही नहीं उसने महिला को देह व्यापार में भी धकेल दिया। पुलिस ने अभियुक्त लकी के साथ दो महिलाएं और दो युवक भी गिरफ्तार किए गए हैं। देह व्यापार का ये हाई प्रोफाइल रैकेट राजधानी दिल्ली से चलाया जा रहा था। इसमें महिलाओं को फंसाने के लिए युवतियों को शादी का झांसा दिया जाता था।


आईएएस को ईडी ने हिरासत में लिया

कोच्चि। केरल उच्च न्यायालय ने सोने की तस्करी से जुड़े मामले में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के निलंबित अधिकारी एम. शिवशंकर की अंतरिम जमानत याचिकाएं खारिज होने के बाद बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें हिरासत में ले लिया। ईडी अधिकारियों की एक टीम ‘आयुर्वेद अस्पताल’ पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया।               


श्रीनगरः कानून में बदलाव का विरोध किया

नई दिल्ली। कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में भूमि खरीद संबंधी कानून में बदलाव कर देश के हर नागरिक को वहां जमीन खरीदने की इजाजत देने का विरोध करते हुए कहा है कि मोदी सरकार मनमानी कर लोगों पर उनकी इच्छा के विरुद्ध कानून थोप रही है।


               

राष्ट्रीय ध्वज को फहराने से रोकाः शिवसेना

मुंबई। शिवसेना ने बुधवार को सवाल किया कि अनुच्छेद-370 के ज्यादातर प्रावधान निरस्त किए जाने के बावजूद श्रीनगर के लाल चौक पर कुछ युवकों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने से क्यों रोका गया? शिवसेना ने पूछा कि अनुच्छेद-370 के ज्यादातर प्रावधान नष्प्रिभावी करने के बाद जम्मू-कश्मीर में क्या बदलाव आया है? पार्टी ने साथ ही कहा कि हिन्दुत्व का मतलब राष्ट्रवाद है।               


दिल्लीः अगले आदेश तक स्कूल बंद रहेंगे

अर्षलान खान


नई दिल्ली। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे। सिसोदिया ने एक ऑनलाइन संवाददाता सम्मलेन में कहा कि अभिभावक भी स्कूलों को दोबारा खोलने के पक्ष में नहीं हैं। दिल्ली सरकार ने पहले घोषणा की थी कि स्कूल 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे।                     


पूजा-पाठ में क्यों जलाए जाते हैं दीपक ?

आनंद भट्टाचार्य


दीपक प्रकाश का प्रतीक है और सूर्य का प्रतिनिधित्व करता है। हिंदू धर्म में कोई भी कार्य किया जाए सबसे पहले भगवान की अर्चना कर दीपक जलाने की परंपरा है। लेकिन यह क्यों जलाया जाता है। इस बात को बहुत ही कम लोग जानते है। हम किसी भी शुभ कार्य को करने जाते हैं उससे पहले घर के बड़े लोग कहते हैं कि मंदिर में दीपक जरुर जला देना। आपका काम शुभ होगा। इस बारें में जानें कितनी मान्यताएं है। जो लोगों के मन में फैली हुई है।               


बेरोजगारी पर पीएम कुछ नहीं बोलतेः राहुल

रोशन प्रजापति


वाल्मीकिनगर/बिहार। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने भाषणों में वह दूसरे देशों की बात करते हैं लेकिन अपने देश के समक्ष पेश आ रही बेरोजगारी जैसी समस्याओं पर कुछ नहीं बोलते। अपने दूसरे चरण के चुनाव प्रचार अभियान के तहत पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकिनगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बेरोजगारी और पलायन के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी घेरा।                 


चुनावः 'बसपा' के 6 विधायकों ने की बगावत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के छह विधायकों ने बगावत कर दी है। इन विधायकों ने राज्यसभा चुनाव के लिये पार्टी प्रत्याशी के नामांकन में प्रस्तावक के तौर पर किये गये अपने हस्ताक्षरों को फर्जी बताते हुए बुधवार को पीठासीन अधिकारी को एक शपथपत्र दिया।               


डिस्टेन्सिंग के नियमों को लेकर प्रशासन सख्त

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। जिले की मुख्य विकास अधिकारी  (सीडीओ) अस्मिता लाल ने जिला मुख्यालय के सभागार में स्वास्थ्य विभाग और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना संक्रमण के प्रति सावधानी बरतने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नगर निकाय व पुलिस को विशेष निगरानी व सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित सीएमओ डॉ एन के गुप्ता को कोरोना वायरस से संबंधित लक्षण पाये जाने पर मरीज को प्राथमिकता के आधार पर आइसोलेशन वार्ड में रखने को कहा। उन्होंने डीपीआरओ अनिल त्रिपाठी, डीडीओ भालचंद्र त्रिपाठी व ब्लाक के बीडीओे, समाज कल्याण व राजस्व विभाग के अधिकारियों को प्रधानों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने को कहा। उन्होंने लोगों से अनावश्यक यात्रा व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में न जाने की अपील की।               


17 हॉटस्पॉट से यातायात का दबाव कम करेगा

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। वायु प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से गाज़ियाबाद और दिल्ली समेत 15 अक्तूबर से ग्रेडेड रिस्पांस प्लान लागू किया जा चुका है। इसके बावजूद भी गाज़ियाबाद में प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है।  ऐसे में अब जिला प्रशासन प्रदूषण कम करने के लिए जिला प्रशासन योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई कर रहा है। गाजियाबाद जिला प्रशासन द्वारा जिले में ऐसे 17 प्रमुख स्पॉट्स को चिन्हित किया गया है जहां यातायात का आवागमन अधिक रहता है। जिलाधिकारी ने संभागीय परिवहन अधिकारी को वाहनों के पी.यू.सी प्रमाणपत्र और फिटनेस की जांच किए जाने और जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित किए गए 17 हॉटस्पॉट में यातायात को अभियान चलाकर सुगम बनाएं जाने के लिए निर्देशित किया है।               


अभिनेता आमिर खान पहुंचे 'ट्रोनिका सिटी'

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान आज अचानक ट्रोनिका सिटी पहुंचे। उन्हें देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा लेकिन पुलिस और प्रशासन की टीम ने फैंस को दूर ही रोक लिया।  दरअसल आमिर खान ट्रोनिका सिटी एक विज्ञापन की शूटिंग के सिलसिले में कुछ घंटों के लिए ही आए थे। शूटिंग के इस कार्यक्रम को पूरी तरह से आम जनता से गुप्त रखा गया था। लेकिन आमिर खान के बाहर निकलते ही जानकारी सोशल मीडिया पर फैलने लगी। इसके बाद लोग ट्रॉनिका सिटी की तरफ दौड़ने लगे। हालांकि पुलिस प्रशासन ने पहले से ही ट्रॉनिका सिटी के संबंधित गेट से आगे जाने वाला रास्ता डायवर्ट कर दिया और लोगों को आगे नहीं जाने दिया।               


दबंगों के कब्जे से मुक्त कराया सामुदायिक केंद्र

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। नगर निगम ने नन्द ग्राम में विकलांग कॉलोनी स्थित एक समुदाय केंद्र को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराने में सफलता प्राप्त की है। दरअसल निगम द्वारा आयोजित जन चौपाल में क्षेत्रीय पार्षद माया देवी ने नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर से सामुदायिक केंद्र पर दबंगों द्वारा कब्जे की बात बताई। इस पर नगर आयुक्त ने मौके पर ही संबन्धित अधिकारियों को कब्जा हटा कर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त महोदय के आदेश पर आज अपर नगर आयुक्त आर. एन पांडे और जोनल प्रभारी सुधीर शर्मा ने मौके पर पहुंचकर वर्षों से कब्जाए हुए सामुदायिक केंद्र को खाली करा कर नगर निगम का ताला लगाया गया। सामुदायिक भवन अब सामाजिक कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। यहाँ क्षेत्रीय जनता अपने वैवाहिक कार्यक्रम भी सामुदायिक केंद्र में कर सकेगी।                  


शहर के बीच स्थित गांवों पर टैक्स लगाया

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। नगर निगम ने फैसला किया है कि अब निगम की सीमा क्षेत्र में आने वाले ग्रामीण इलाके के लोगों को भी संपत्ति कर, सीवर कर और अन्य वह सभी टैक्स देने होंगे जो बाकी अन्य वार्डों पर लागू होते हैं। इसके लिए नगर निगम ने जीओ सर्वे का काम शुरू कर दिया है। सर्वे पूरा होने के बाद सभी वार्डों में डिमांड नोटिस भेजे जाएंगे। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि 10 साल पहले गाज़ियाबाद नगर निगम के कार्य क्षेत्र में 17 नए गाँव शामिल किए गए थे। लेकिन अब तक इन गांवों से कर संग्रहण की प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं की गई थी। इससे पहले भी ऐसे कई गाँव थे जो नगर निगम की सीमा में तो आते थे मगर वहाँ से कोई टैक्स नहीं लिया जाता था।  कुल मिला कर नगर निगम की सीमा में ऐसे 57 गाँव है जहां से अभी तक टैक्स नहीं लिया जाता है।   नगर निगम ने अब इन गांवों में सर्वे शुरू कर टैक्स संग्रहण की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। प्रयास है कि इसी वित्तीय वर्ष में डिमांड नोटिस भेजकर कर एकत्र किया जाए।                      


गोदाम में लगीं आग, समान जलकर खाक

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। बीती रात ट्रांस हिंडन क्षेत्र स्थित हिंडन बैराज के पास बने एक गोदाम में आग लग गई। सूत्रों के अनुसार सिंचाई विभाग के इस गोदाम में बड़ी मात्रा में लकड़ियाँ रखी हुईं थी। हालांकि अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुँच कर आग पर काबू पा लिया है मगर इस दौरान लाखों रुपए की लकड़ियाँ जल कर रख हो गईं। आग इतनी भयंकर थी की धुएँ का गुबार दूर से ही दिखाई दे रहा था। आग को देखते हुए पुलिस को थोड़ी देर के लिए ट्रैफिक को भी डायवर्ट करना पड़ा। बता दें कि गोदाम के पास से ही विजय नगर की ओर रास्ता जाता है। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है मगर अग्निशमन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि संभवतः आग सुखी पत्तियों के ढेर के पास जलती हुई सिगरेट फेंके जाने के कारण लगी है।                 


कार्यालय समेत कई स्थानों पर छापे मारें

श्रीनगर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को श्रीनगर में एक अंग्रेजी अखबार, एक पत्रकार, एक सामाजिक कार्यकर्ता के कार्यालय समेत कई स्थानों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने आज यह जानकारी दी। छापा मारे जाने से पहले बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों और पुलिस कर्मियों को कानून एवं व्यस्था बनाए रखने के लिए इन इलाकों में एहतियातन तैनात किया गया था। सूत्रों ने बताया कि अंतिम रिपेर्ट मिलने तक छापेमारी जारी थी। मामले में विस्तृत विवरण मिलना अभी बाकि है।             


मेधावी छात्रा को योगी ने किया सम्मानित

लखनऊ। नीट परीक्षा में पूर्णांक हासिल कर देश में द्वितीय स्थान हासिल करने वाली कुशीनगर की मेधावी छात्रा आकांक्षा सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। आकांक्षा और उसका परिवार बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में मेहमान बन कर पहुंचा था।                            


समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए बब्बू

अखिलेश की मौजूदगी में अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए बब्बू


शाहाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में मंगलवार को बसपा के कई दिग्गज नेताओ ने सपा का दामन थाम लिया। इसमें पूर्व विधायक आसिफ खा बब्बू,बसपा के कोआर्डिनेटर अम्बेडकर नगर से पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त,हापुड़ की धौलाना सीट से मौजूदा बसपा विधायक असलम चौधरी की पत्नी,कानपुर देहात के कैप्टन इंद्रपाल सिंह पाल और महराजगंज के जिलांपंचयत अध्यक्ष प्रभु दयाल चौहान समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।मंगलवार को पूर्व विधायक बब्बू ने नगरपालिका अध्यक्ष नसरीन बानो,पूर्व ब्लाक प्रमुख कमलेश पाठक और नगरपालिका शाहाबाद के 20 सभासदों व अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली।बता दे कि पूर्व विधायक आसिफ खां ने बसपा की ‌गलत नीतियों के चलते फरवरी में बसपा को अलविदा कर दिया था।बब्बू के सपा ज्वाइन करते ही उनके समर्थकों ने जोरदार नारो से उनका स्वागत किया।इस मौके पर अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सपा में शामिल हुए नेताओं का स्वागत किया।साथ ही यूपी की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा 2022 में यूपी होने वाले विधानसभा चुनाव न सिर्फ समाजवादी पार्टी की सत्ता में वापसी करवाएगा, बल्कि देश की दिशा भी तय करेगा।पार्टी में जोश भरते हुए अखिलेश ने कहा कि आने वाला वक्त बताएगा कि समाजवादी पार्टी कितना मेहनत कर रही है।इस दौरान अखिलेश यादव ने सूबे की योगी सरकार पर भी जमकर हमला बोला।अखिलेश ने कहा,कोरोना से आज पूरी दुनिया लड़ रही है। लेकिन यूपी सरकार का एक ही निर्णय है। जितने कम टेस्ट उतनी कम बीमारी ज्यादा टेस्ट होगा तो पता चलेगा कि आखिर कितने लोग बीमार हैं। प्रेस वार्ता के अंत मे अखिलेश यादव ने पार्टी में शामिल हुए सभी नेताओं का स्वागत किया और समाजवादी में लगातार तेजी से बढ़ रहे जनाधार को शुभ संकेत बताया।               


नदारद होकर कागजों में कैद होगें 'शेर'

अभ्यारण्य से नदारद होकर कागजों में कैद हो गए 'शेर' 


रायपुर। उदंती सीतानदी अभ्यारण्य में बाघ होने की खबर यदा कदा आते रहती है। पिछले कई बरसों से वन विभाग भी जानवरों की गिनती के आड़ में बाघ के नकली पग चिन्हों को दिखाता चला आ रहा है जिसकी वास्तविक पुष्टि करने वाला कोई भी नहीं है। वन्य जीवों की गणना हेतु लगाए गए ट्रेकिंग कैमरो में बाघ के कैद होने की अफवाहें भी फैला दी गई लेकिन धरातल पर बाघ तो क्या एक खरगोश का दिखाई देना भी अब इस इलाके में मुश्किल हो गया है। बरसों से उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के नाम पर जिप्सी में घूमते अधिकारी केवल टाइगर रिजर्व के नाम पर मिलने वाली सरकारी सुविधाओं का आनंद ले रहे है वास्तविक धरातल पर उपलब्धि नगण्य ही है सिवाए कागजी आकड़ों के। बाघ का होना भी कागजी शेर है। 247 वर्ग कि.मी में फैले पडोसी राज्य उड़ीसा से जुड़े इस नक्सल प्रभावित बेहद खूबसूरत अभ्यारण्य में देखने के लिए सिर्फ रेस्क्यू सेंटर में लुप्तप्राय वन भैसें ही बचे हैं। पर्यटन विभाग द्वारा दो स्थानों जुंगाड़ व कोयबा में करोड़ों रुपए लगाकर रिसोर्ट का निर्माण कराया गया था। जिसका उद्घाटन होने के पहले ही खंडहर में तब्दील हो गया। वन विभाग एवं पर्यटन विभाग में तालमेल की कमी या अधिकारियों की हठधर्मिता कहें बेहद खूबसूरत अभ्यारण्य में पर्यटकों की संख्या भी नगण्य है जिस प्रकार खूबसूरती लिए अभ्यारण्य है उस हिसाब से पर्यटक आ नहीं रहे हैं। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में राजकीय पशु जुगाड़ू और श्यामू नामक वनभैंसा की मौत भी हो चुकी है। इन वन भैसों पर कॉलर आईडी लगाने के बावजूद भी वन विभाग नजऱ नहीं रख पा रहा था। प्रदेश के तेज़ तर्रार और स्वच्छ छवि के माने जाने वाले मो. अकबर के पास वन विभाग है लेकिन वन विभाग के अधिकारी उनके अनुभवों को लाभ उठा नहीं पा रहे है। विगत दिनों एक हाथी शावक की मौत उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के आमामोरा क्षेत्र में हुई। वन विभाग हाथी की मौत को बाघ के द्वारा हमला किया जाना साबित करने के लिए एड़ीचोटी का जोर लगाए हुए हैं जबकि ग्रामीणों ने इसे झूठा मनगणंत कहानी बताया। वन विभाग ने बाघ का पग चिन्ह भी दिखाया लेकिन अब प्रश्न उठता है कि अगर बाघ है तो जायेगा कहां, होगा तो आस-पास ही, इस पर वन विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने भी कभी बाघ दिखने की पुष्टि नहीं की है। इस संबंध में उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व को लेकर राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ने वर्ष 2018 में जो रिपोर्ट जारी की है उसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं उनके मुताबिक उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व से लगभग 32 गांव लगे हुए हैं अधिकांश गांव बाहर जाना चाहते है लेकिन वन विभाग की उदासीनता पूर्वक रवैया इसमें रोड़े अटका रहा है। कमोबेश यही स्थिति बारनवापारा अभ्यारण्य में है यहां भी काळा हिरण छोडऩे की तैयारी है वन ग्रामों को अभ्यारण्य से हटाया नहीं गया है। ऐसे में वन्य जीवों का संरक्षण और संवर्धन की बात बेमानी है। सबसे पहले वन विभाग को इन वन्य ग्रामों को अन्यत्र बसाना होगा ताकि वन्य जीवों का अवैध शिकार रुक सके। बारनवापारा हो या उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व या कोई भी अभ्यारण्य जब तक वन ग्रामों को शिफ्ट नहीं किया जाएगा तब तक अवैध शिकार रोका नहीं जा सकेगा। क्योंकि वन ग्राम के लोग उस एरिया के चप्पे-चप्पे से वाकिफ होते हैं और मौका देखते ही आसानी से शिकार कर लेते हैं।                 


पनीर रोल का स्वाद कैसा होता है ?

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। पनीर रोल का स्वाद बहुत ही तीखा और चटपटा होता है। पनीर रोल की खूबी है की इसमें सब्ज़िया और मसाले डाले जाते है जो इसका स्वाद तीखा बना देते है। अब घर पर ही पनीर रोल बनाकर अपने घरवालों को खिलाइए। इन सामाग्रियों की आवश्यकता है। 1 कप मैदा, 1 कप पानी, 1 प्याज़, 1 हरी मिर्च, 1 टमाटर, 2 शिमला मिर्च, 200 ग्राम पनीर, 1 टी स्पून सोडा, 1 टी स्पून लाल मिर्च, 1 टी स्पून हल्दी, 1 टी स्पून धनिया, 1/2 टी स्पून कॉर्न फ्लोर, 1/2 टी स्पून मक्खन, 1/2 टी स्पून गरम मसाला, 1/2 टी स्पून अदरक का पेस्ट, 2 टी स्पून तेल, नमक स्वादानुसार डाले। इसके अलावा 2 चीज क्यूब्स, 1 कप कटा हुआ लेट्यूस या कटा हुआ पत्ता गोभी, 4 टीस्पून हरी चटनी, तेल सेकने के लिए चाहिए। चपाती बनाने की विधि: एक परात में 3/4 कप गेहूं का आटा, 2 टीस्पून तेल और नमक लें। जरूरत के अनुसार दूध या पानी डालें और चपाती या पराठा के आटा की तरह नरम आटा गूंध लें। बनाने की विधि: पनीर रोल बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मैदा डालें साथ ही उसमें कॉर्न फ्लौर, सोडा, नमक, मक्खन और थोड़ा पानी डाले। अब मिश्रण को अच्छी तरह से गूथ ले। कपड़े को गीला करें और आटे को ढक कर रख दें। कढ़ाई ले उसमें तेल गरम कर लें। इसमें प्याज़ डालकर भूने। जब तक प्याज़ का रंग हल्का सुन्हेरा ना हो जाए। इतना करने के बाद इसमें टमाटर डाल दें। इस मिश्रण में गरम मसाला, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया डाले और मिलाए। इतना करने के बाद इसमें शिमला मिर्च, पनीर, अदरक का पेस्ट, नमक, हरी मिर्च आदि डाले और अच्छे से मिक्स कर लें।               


मलाइका ने अपना 47 वां जन्मदिन मनाया

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक बार फिर आई हॉट लुक में नजर


मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। मलाइका अरोड़ा ने बीते 23 अक्टूबर को अपना 47 वां जन्मदिन मनाया था। इस दौरान उन्होंने ऑरेंज कलर का काफी बोल्ड आउटफिट पहन रखा था। आज कल इस ऑटफिट की चर्चा हर ओर हो रही है। वैसा तो मलाइका हमेशा ही बोल्ड और ग्लैमरस लुक में नजर आती हैं। लेकिन इस बार वे अपने इस अउटफिट में थोड़ा असहज नजर आईं। उन्होंने अपने बेटे अरहान के साथ पेप्राजी को पोज दिया, मगर वे इस दौरान कॉन्फिडेंट नहीं लगीं। ग्रैंड नहीं था मलाइका का बर्थडे सेलिब्रेशन वैसे हर बार की तरह इस बार मलाइका का बर्थडे सेलिब्रेशन ग्रैंड नहीं था। उनकी ब्रथ डे पार्टी में केवल फैमिली और क्लोज फ्रैंड्स ही नजर आए। बर्थडे की शाम, मलाइका नारंगी रंग के कोट-सूट में नजर आईं थीं। पार्टी के लिए पहुंची मलाइका ब्राइट ऑरेंज ड्रेस में काफी हॉट और सिजलिंग नजर आ रही थीं। इसके साथ ही उन्होंने इस लुक को कांप्लिमेंट करने के लिए ऑरेंज कलर के पीप टो हील्स वाले फुटवियर कैरी किए थे।                          


महामारी ने लोगों के शरीर पर प्रभाव डाले

बीजिंग। शुरुआत से ही कोरोना महामारी ने लोगों के शरीर पर हजारों तरह के प्रभाव डाले हैं, जिन पर आज भी रिसर्च चल रही है। लेकिन चीन में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया था जिसमें कोरोना वायरस के कारण एक डॉक्टर की त्वचा का रंग काला पड़ गया था। खुशी की बात यह है कि डॉक्टर यी फैन की त्वचा अब पहले की तरह सामान्य हो गई है, जिसे लेकर वह काफी खुश हैं। यी फैन हृदयरोग विशेषज्ञ हैं जो मरीजों का इलाज करते वक्त कोरोना से पीड़ित हो गए थे। कोरोना का कहर: अगले आदेश तक सभी स्कूल बंद, ऑनलाइन पढ़ाई रहेगी जारी एक प्रवक्ता ने कहा कि उनकी त्वचा काली इसलिए पड़ गई थी क्योंकि उन्होंने गहन देखभाल के दौरान एक एंटीबायोटिक दवा ले ली थी। इसके कारण उनकी त्वचा का रंग इतना गहरा हो गया था। डॉ. यी फैन ने एक वीडियो भी जारी किया जिसमें वो अपनी कोरोना वायरस से लड़ने के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने मीडिया को बताया कि कोरोना बेहद खतरनाक बीमारी है, जब उन्हें कोरोना संक्रमण के बारे में पता चला तो वे काफी डर गए थे।  कोरोना को लेकर अब तक का सबसे चौंकाने वाला दावा, संक्रमित मरीजों के दिमाग पर कही ये बड़ी बात आपको बता दें, चीनी डॉ. यी फैन को 18 जनवरी को अस्पताल में भर्ती किया गया था। यी फैन हृदयरोग विशेषज्ञ हैं और उन्होंने 39 दिनों में ही कोरोना को मात दे दी थी। हालांकि इस बीच उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था।                     


चुनाव में प्रचार करने पहुंची एक्ट्रेस अमीषा

बिहार चुनाव में प्रचार करने पहुंची थी एक्ट्रेस अमीषा पटेल, अब कहा- मेरा रेप हो सकता था, प्रत्याशी को कहा ब्लैकमेलर


पटना। बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव के साथ ही नेताओं के वीडियो और ऑडियो वायरल होने का सिलसिला भी लगातार जारी है। इस कड़ी में लोजपा के सांसद चिराग पासवान का शूटिंग वाला वीडियो वायरल होने के बाद लोजपा के एक और उम्मीदवार का ऑडियो सामने आया है। इस ऑडियो में लोजपा के उम्मीदवार पर संगीन आरोप लगे हैं। इस ऑडियो में बोलनी वाली महिला खुद को बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अमीषा पटेल बता रही है। उन्‍होंने कहा कि उनके साथ रेप भी हो सकता था। हालांकि, हम इस वायरल ऑडियो और बोलने वाली महिला के अमिषा पटेल होने की पुष्टि नहीं करते है। कोरोना का कहर: अगले आदेश तक सभी स्कूल बंद, ऑनलाइन पढ़ाई रहेगी जारी दरअसल, पिछले दिनों 26 अक्टूबर को फिल्म स्टार अमीषा पटेल औरंगबाद के ओबरा विधानसभा से LJP उम्मीदवार डॉ प्रकाश चंद्रा के समर्थन में प्रचार के लिए आई थीं। सोमवार को ओबरा से लोजपा के प्रत्याशी डॉ प्रकाश चंद्रा के समर्थन में सनरूफ कार से रोड शो भी किया था। इस दौरान कई जगहों पर पुष्प वर्षा करते हुए अमीषा पटेल और डॉ प्रकाश चंद्रा का स्वागत किया गया था। अब इस ऑडियो में अमीषा पटेल ने कहा है कि उम्मीदवार डॉ प्रकाश चंद्रा एक नम्बर के झूठे, ब्लैकमेलर और गंदे इंसान हैं। उन्होंने प्रचार के दौरान मुझे तंग करने और परेशान करने की कोशिश की। अभिनेता सोनू सूद ने लोगों से की ये अपील, कहा- उस दिन देश की जीत होगी दिमाग़ से लगाना अमीषा ने कहा है कि मेरा बिहार आने का अनुभव काफी बुरा रहा है। मेरे साथ रेप हो सकता था। मैं न तो सही ढंग से सो सकी और न ही खा सकी। मैं इतनी डरी सहमी थी कि मैंने अगले दिन सुबह की फ्लाइट ली और खुद के पैसे से ही मुंबई गई। अमीषा ने लोजपा प्रत्याशी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मुझे कहा गया कि गांव में अकेले छोड़ दूंगा मर जाओगी। मुझे 2 बजे की मुम्बई के लिए फ्लाइट भी नहीं पकड़ने दी गई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है।                 


पार्टियों में तकरार, लेकिन दोस्ती बरकरार

पार्टियों मे तकरार लेकिन दोस्ती बरकरार: सचिन पायलट से मिले ज्योतिरादित्य सिंध‍िया, जानिए क्या क्या


भोपाल। बीजेपी के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि उन्होंने अपने पूर्व सहयोगी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट से ग्वालियर में मुलाकात की और उपचुनाव में प्रचार के लिए मध्य प्रदेश आने पर उनका स्वागत है। पायलट कांग्रेस के प्रचार अभियान में शामिल होने के लिए ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार सुबह को ग्वालियर पहुंचे। मार्च महीने में ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए सिंधिया ने कहा, ''मैं उनसे ग्वालियर में मिला और उनका स्वागत किया.'' ग्वालियर राजघराने के वंशज सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश में सबका स्वागत करने की परंपरा है, इसलिए उनका (पायलट) यहां स्वागत है। कोरोना का कहर: अगले आदेश तक सभी स्कूल बंद, ऑनलाइन पढ़ाई रहेगी जारी यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस के पक्ष में पायलट के प्रचार करने से उपचुनाव में क्या कोई फर्क पड़ेगा, सिंधिया ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को प्रचार करने का अधिकार है। मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के तहत तीन नवंबर को मतदान होगा। मतों की गणना 10 नवंबर को होगी। राजस्थान में राजनीतिक संकट से पहले पायलट से मुलाकात के सवाल पर सिंधिया ने कहा कि वह कांग्रेस के आंतरिक मामलों पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते है।             


दिल्ली में शख्स को मारी गोली, हुई हत्या

शख्स की गोली मारकर हत्या, फिर मोबाइल से ली फ़ोटो मचा हड़कंप


नई दिल्ली। दिल्‍ली पुलिस को एक सफलता मिली है। उसने एक हत्‍या मामले में एक शख्‍स को गिरफ्तार किया है। मोहन गार्डन थाना क्षेत्र स्थित नवादा हाउसिंग काम्प्लैक्स में 22 अक्टूबर को विकास मेहता नामक शख्स की हत्या के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान पवन गहलोत के रूप में हुई है। कुछ समय पहले प्रवीण उर्फ गोलू की हुई थी हत्‍या पुलिस के अनुसार पिछले वर्ष मई महीने में प्रवीण उर्फ गोलू की हत्या हुई थी। पवन इस हत्या के लिए विकास को दोषी मानता था। ऐसे में उसने विकास की हत्या की योजना बनाई। अब इस मामले में पुलिस को पवन के बेटे कमल की तलाश है। कोरोना का कहर: अगले आदेश तक सभी स्कूल बंद, ऑनलाइन पढ़ाई रहेगी जारी प्रदीप सोलंकी गिरोह के लिए काम करता था द्वारका जिला पुलिस अतिरिक्त उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि छानबीन में पता चला कि विकास इलाके का घोषित बदमाश था और प्रदीप सोलंकी गिरोह के लिए काम करता था। पिछले वर्ष मई महीने में द्वारका मोड़ पर बीच सड़क पर हुए खूनी संघर्ष में पवन के भाई प्रवीण गहलोत उर्फ गोलू व विकास दलाल की मौत हो गई थी। पवन इस हत्या के लिए विकास मेहता को भी जिम्मेदार मानता था और बदला लेना चाहता था। अभिनेता सोनू सूद ने लोगों से की ये अपील, कहा- उस दिन देश की जीत होगी। दिमाग़ से लगाना अचानक से किया था वार इसके लिए पवन ने विकास को 22 अक्तूबर को 55 फुटा रोड पर समझौता करने की बात कहकर बुलाया था। इसी दौरान पवन ने अपने बेटे को भी बुला लिया। पवन के बेटे ने अचानक विकास पर गोलियों की बौछार कर दी।                         


निकिता की हत्या के आरोपी ने कबूला जुर्म

निकिता की हत्या के आरोपी ने कुबूल किया जुर्म, वारदात की वजह भी बताई


राणा ऑबरॉय


चंडीगढ़। हरियाणा के बल्लभगढ़ में दिनदहाड़े छात्रा के कत्ल के आरोपियों- तौसीफ और रेहान को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने कत्ल की बात को स्वीकार कर लिया है। साथ ही हत्या का मोटिव यानी मकसद भी बताया है। मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक में इस मामले की चर्चा हो रही है। क्या है पूरा मामला 26 अक्टूबर की शाम करीब चार बजे निकिता नाम की लड़की अपनी सहेली के साथ कॉलेज से घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान कार सवार दो युवक वहां पहुंचे और निकिता को गाड़ी में खींचने की कोशिश करने लगे। निकिता और उसकी सहेली ने इसका विरोध किया। इसके बाद एक लड़के ने पिस्टल निकाली और निकिता को गोली मार दी। गोली लगते ही निकिता जमीन पर गिर गई और आरोपी गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। ये पूरा मामला सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हो गया।
लड़की का परिवार आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क पर बैठ गया। परिवार के लोगों के साथ कुछ और लोग भी मौके पर पहुंच गए और दिल्ली-मथुरा हाइवे को जाम कर दिया। हालांकि पुलिस के आश्वासन के बाद परिवार धरने पर से उठ गया और जाम खुल गया। तौसीफ ने कुबूल किया गुनाह तौसीफ ने पुलिस को दिए अपने प्राथमिक बयान में बताया है कि 24-25 अक्टूबर की रात दोनों के बीच एक हजार सेकंड से अधिक देर तक बात हुई थी। उसने कहा कि निकिता किसी और से शादी करने वाली थी। इसलिए उसने लड़की को मार दिया। तौसीफ निकिता के अपहरण के मामले में 2018 में जेल भी गया था। उसने कहा कि वह जेल जाने के कारण पढ़ नहीं पाया था। लिहाजा उसे इसका भी गुस्सा था।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि तौसीफ 12वीं तक निकिता के साथ पढ़ा था और दोस्ती के लिए दवाब डालता था। साल 2018 में उसने लड़की का अपहरण भी कर लिया था। लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। निकिता के परिवार ने कहा कि लड़के के परिवार ने काफी रिक्वेस्ट की थी। जिसके बाद उन्होंने मामला वापस ले लिया था। अब पिछले कुछ दिनों से तौसीफ लड़की पर शादी के लिए दवाब बना रहा था। फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने कहा कि इस जघन्य अपराध की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। राजपत्रित अधिकारी इस मामले की जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि जांच में जो साक्ष्य मिलेंगे, उनके आधार पर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
तौसीफ के दादा कबीर अहमद विधायक रह चुके हैं। तौसीफ का चचेरा भाई आफताब अहमद मेवात जिले की नूंह सीट से कांग्रेस विधायक है। आफताब के पिता खुर्शीद अहमद भी हरियाणा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। तौसीफ के सगे चाचा जावेद अहमद भी नेता हैं और विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।                   


पोलिंग बूथ के पास 2 आइइडी बम बरामद

औरंगाबाद। पोलिंग बूथ के पास दो आइईडी बम बरामद, सीआरपीएफ के टीम ने किया डिफीउज बिहार के औरंगाबाद में बुधवार को सीआरपीएफ ने आइइडी बम बरामद किए हैं। बिहार के औरंगाबाद में बुधवार को सीआरपीएफ ने आइइडी बम बरामद किए है। नक्सल प्रभावित इलाके में वोटिंग होनी है। इससे पहले नक्सली संगठनों ने चुनाव के बहिष्कार का आह्वान किया है। यहां पुल के नीचे दो बम लगाए गए थे। लेकिन सीआरपीएफ ने वक्त रहते इन्हें देखा और डिफ्यूज़ कर दिया।               


पुष्पम चौधरी को पुलिस ने हिरासत में लिया

पटना। पुलिस हिरासत में बिहार के सीएम कैंडिडेट, जानें क्या है। पूरा मामला फाइल फोटो पुलिस हिरासत में बिहार के सीएम कैंडिडेट, जानें क्या है, पूरा मामला पटना। सीएम कैंडिडेट और प्लुरल्स पार्टी की प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पटना पुलिस ने पुष्पम को इनकम टैक्स चौराहे पर उस समय हिरासत में लिया, जब वह अपने समर्थकों के साथ राज्यपाल से मिलने जा रही थीं। पटना पुलिस का कहना है कि उन्‍हें प्रतिबंधित इलाके में जाने की अनुमति नहीं थी। उसके बावजूद वह बिना किसी अधिकारी को बताए और नियमों के विरुद्ध जा रही थीं। इसी दौरान इनकम टैक्स चौराहे पर कोतवाली एसएचओ के साथ पुष्पम प्रिया चौधरी की जमकर नोकझोंक भी हुई। कोरोना का कहर अगले आदेश तक सभी स्कूल बंद, ऑनलाइन पढ़ाई रहेगी जारी दरअसल, पुष्पम प्रिया चौधरी की पार्टी के वैशाली से उम्मीदवार की जमकर पिटाई हुई है। आरोप है कि पुलिस-प्रशासन पूरे मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इन्हीं बातों को लेकर पुष्पम अपनी पार्टी के कुछ नेताओं के साथ राज्यपाल से मिलना चाह रही थीं। वह राज्यपाल से अनुरोध करना चाह रही थीं कि बिहार में राष्ट्रपति शासन लगा कर चुनाव कराया जाए। पुलिस के मुताबिक, चुनाव की वजह से यह इलाका प्रतिबंधित जोन में है। ऐसे में बिना इजाजत के प्रतिबंधित इलाके में किसी का प्रवेश वर्जित है. पुष्‍पम प्रिया ने इसका उल्‍लंघन किया। इसीलिए पुलिस ने तत्काल उनको हिरासत में लिया। अभिनेता सोनू सूद ने लोगों से की ये अपील, कहा- उस दिन देश की जीत होगी। दिमाग़ से लगाना पटना के डाकबंगला चौराहे पर मीडिया से बातचीत करते हुए पुष्पम प्रिया ने आरोप लगाया कि एक साजिश के तहत बिहार चुनाव में उनके प्रत्याशियों का निर्वाचन रद्द किया जा रहा है। प्रिया ने कहा कि कभी किसी बड़ी पार्टी के प्रत्‍याशी का नामांकन खारिज नहीं हुआ है। पुष्पम ने पटना में कहा कि महामहिम से केवल यह कहना है कि राष्ट्रपति शासन लगाने में क्या दिक्कत है। बिहार में अधिकारियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। पुष्पम प्रिया ने दावा किया कि जब तक राज्यपाल से मिलने नहीं दिया जाएगा वह कहीं नहीं जाएंगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि देर रात तक पुष्पम प्रिया चौधरी को छोड़ दिया गया।             


सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर

 सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर।


श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बड़गाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कि मंगलवार रात आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय राइफल्स जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने बड़गाम के मौचवा में घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया। इस दौरान छिपे हुये आंतकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलाबारी शुरू कर दी।
इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और फिर मुठभेड़ शुरू हो गयी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए है। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक सुरक्षा बलों का अभियान जारी था।                 


सरसों तेल के दाम पर लगातार बढ़ोतरी

अब सरसों का तेल हुआ महंगा।


नई दिल्ली। देशभर में इस वक्त प्याज की चर्चा ज़ोर शोर से हो रही है। देश के अलग-अलग हिस्सों में प्याज 70 रुपये किलो से लेकर 100 रुपये तक बिक रहा है। लेकिन सरसो के तेल की तरफ अभी किसी का ध्यान नहीं गया है। 4 से 5 दिन में ही सरसो के तेल पर 8 से 15 रुपये प्रति किलोग्राम तक दाम बढ़ चुके हैं। अगर बीते एक साल की बात करें तो सरसो का तेल 50 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है। हाल फिलहाल इसके दाम काबू में आते हुए नज़र नहीं आ रहे हैं। ब्लेंडिंग का खत्म होना, सरसो का इस साल कम उत्पादन होना और तेलों के लिए बनी विदेशी नीति में कुछ बदलाव होने के चलते यह असर पड़ रहा है। लेकिन बीते 4 दिन पहले प्रति क्विंटल सरसो के दाम में 300 रुपये की तेजी आने के बाद तेल में फिर से उछाल आ गया है। साल 2019 के अक्टूबर में सरसो का तेल 80 से 105 रुपये लीटर तक बिक रहा था। लेकिन जनवरी में पाम आयल पर लगी पाबंदियों के चलते एक लीटर सरसो के तेल के दाम 115 से 120 रुपये लीटर तक पहुंच गए। फिर लॉकडाउन लग गया। नई सरसो की फसल आई तो पैदावार कम हुई। वहीं दूसरी ओर एक अक्टूबर से सरसो के तेल में ब्लेंडिंग पर रोक लगा दी। दाम 10 से 15 रुपये लीटर तक बढ़ गए। लेकिन सरसो के दाम में बढ़ोतरी होते ही तेल के दाम में भी उछाल आ गया है। अगर ब्रांडेड सरसो के तेल के दाम की बात करें तो बाज़ार में 130 से 145 रुपये लीटर तक पहुंच है।                


दिवाली से पहले होगी राहत पैकेज की घोषणा

राहत पैकेज को लेकर सुबह-सुबह आई खुशखबरी ।


पालूराम


नई दिल्ली। कोरोना संकट से भारतीय अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए सरकार दिवाली से पहले एक और राहत पैकेज की घोषणा कर सकती है। तीसरे राहत पैकेज से रोजगार बढ़ाने और कोविड-19 के चलते सबसे बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों को राहत पहुंचाने की तैयारी है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों के अनुसार सरकार इस पैकेज के तहत शहरी परियोजनाओं के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को बढ़ावा दे सकती है। वहीं उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (पीएलआई) स्कीम में और कई सेक्टर को शामिल करने की योजना है। मोबाइल मैन्यूफैक्चिरंग में पीएलआई स्कीम का बहुत ही बढ़िया रिस्पांस रहा है। कई विदेशी मोबाइल कंपनियों ने भारत में बड़े निवेश के लिए सरकार के साथ करार किया है। इससे आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में रोजगार सृजन होंगे। इसके अलावा आतिथ्य और पर्यटन इंडस्ट्री के लिए सीधे मदद दी जा सकती है। सरकार का इस राहत पैकेज के जरिये नौकरियों के अवसर बढ़ाने का पूरा प्लान है। तीसरे पैकेज में सरकार का जोर टीयर-1 से लेकर टीयर-4 (छोटे से बड़े शहर) तक की परियोजनाओं पर होगा।               


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 अक्टूबर 29, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-74 (साल-02)
2. बृहस्पतिवार, अक्टूबर 29, 2020
3. शक-1980, अश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि- त्रयोदशी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:19, सूर्यास्त 05:40।


5. न्‍यूनतम तापमान 18+ डी.सै.,अधिकतम-30+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)                 



एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई

एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई  इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को कड़ी फटकार लग...