शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020

विश्वः संक्रमितो की संख्या 1.41 करोड़

विश्वभर में कोरोना से हुई मौतों की संख्या 1.41 करोड़


हरिओम उपाध्याय


नई दिल्ली। कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में अब तक 1.41 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 2,76,157 मरीजों की मौत हुई है। वाशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से 15 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि इस महामारी के चपेट में आने से दुनियाभर में अब तक 6.51 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 65,169, 904 लोग संक्रमित हुए हैं और 15,05,527 लोगों की मौत हो चुकी है। फिल्म फेस्टिवल में 30 फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में अब तक 1.41 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 2,76,157 मरीजों की मौत हुई है। भारत में पिछले 24 घंटों में 36,595 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या करीब 95.71 लाख हो गयी। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या 90.16 लाख से अधिक हो गयी है, जबकि 540 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,39,188 हो गया है। विस्कॉन्सिन सुप्रीम कोर्ट का ट्रंप के मुदकमें पर सुनवाई से इंकार ब्राजील में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 64.87 लाख से ज्यादा हो गयी है जबकि 1,75,270 लोगों की मौत हो चुकी हैं। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 23.54 लाख से अधिक हो गई है और अब तक 41,173 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में 23.10 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं और 54,231 मरीजों की मौत हाे चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 16.71 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 46,038 लोगों की मौत हुई है। ब्रिटेन में अब तक 16.78 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 60,210 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में करीब 16.64 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 58,038 लोगों की मौत हुई है। कोरोना वैक्सीन मिलने के बाद भी कई चुनौतियां अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 14.47 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 39,305 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक करीब 13.34 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 37,305 लोगों ने जान गंवाई है। मेक्सिको में कोरोना से अब तक 11.44 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 1,08,173 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में करीब 11.42 लाख लोग आ चुके हैं तथा 18,097 लोगों की मौत हुई है। पोलैंड में संक्रमण के 10.28 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं तथा 18,828 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में इस महामारी से अब तक 1,003,494 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 49,348 लोगों की मौत हो गई है। पेरू में इस वायरस से अब तक 9.67 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 36,076 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में आठ लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 21,803 लोग काल के गाल में समा गए हैं। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 7.93 लाख से अधिक हो गई है तथा 13,394 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना से अब तक 7.33 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 14,316 लोगों की मौत हुई है। बेल्जियम में कोरोना से 5.84 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 17,033 लोगाें की मौत हो चुकी है। इराक में संक्रमितों की संख्या 5.56 लाख से अधिक और मृतकों का आंकड़ा 12,540 तक पहुंच गया है। चिली में कोरोना से करीब 5.55 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 15,519 लोगों की मौत हुई है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 5.57 लाख से ज्यादा हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 17,355 तक पहुंच गया है। नीदरलैंड में कोरोना से 5.46 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 9,645 लोगों की मौत हुई है। चेक गणराज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 5.33 लाख हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 8,515 तक पहुंच गया है। रोमानिया में कोरोना वायरस से 4.92 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुये हैं और 11,876 लोगों की मौत हुई है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 4.71 लाख से ज्यादा हो गई है और 6,748 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलीपींस में इस महामारी से अब तक 4.35 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8,446 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक करीब 4.10 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8,260 लोगों की मौत हो चुकी है। कनाडा ने कोरोना के मामले में सऊदी अरब को पीछे छोड़ दिया है और यहां संक्रमितों की संख्या 3.99 लाख से ज्यादा हो गई जबकि अब तक 12,423 लोगों की मौत हुई है। मोरक्को में इस महामारी से अब तक 3.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 6,063 लोगों की जान जा चुकी है। सऊदी अरब में भी अब तक कोरोना से करीब 3.58 लाख मामले सामने आए हैं जबकि 5,930 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इजरायल में इस महामारी से अब तक 3.41 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 2,891 लोगों की जान जा चुकी है। स्विटजरलैंड में इस महामारी से अब तक 3.40 लाख ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 5,181 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 13,612, बोलीविया में 8,982, मिस्र में 6,713, चीन में 4,745, ग्वाटेमाला में 4,205, पनामा में 3,141 और होंडुरास में 2,930 लोगों की मौत हो चुकी है।                   


न्यूजीलैंडः विलियमसन ने रचा इतिहास

हैमिल्टन। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने वेस्टइंडीज़ (NZ vs WI) के खिपलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शानदार दोहरा शतक लगाया। ये उनके करियर का तीसरा दोहरा शतक है। विलियमसन टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए 3 या उससे ज्यादा दोहरा शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज़ बन गए हैं। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा चार दोहरा शतक ब्रैडन मैक्कलम ने लगाया है. जबकि रॉस टेलर और स्टिफन फ्लेमिंग ने भी इससे पहले 3-3 दोहरा शतक लगाया था।             


व्हाइट हाउस की संचार निदेशक का इस्तीफा

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका में व्हाइट हाउस की संचार निदेशक एलिसा फराह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सुश्री फराह ने ट्रम्प प्रशासन के साथ साढ़े तीन वर्ष काम करने के बाद व्हाइट हाउस को अपना इस्तीफा सौंप दिया। ट्रम्प प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने भी इस सप्ताह अपने प्रस्थान की घोषणा की। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कोरोना वायरस महामारी पर विशेष सलाहकार स्कॉट एडम्स ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। संघीय संचार आयोग (एफसीसी) के प्रमुख अजीत पई ने सोमवार को दिए एक बयान में कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया है और वह 21 जनवरी को पद छोड़ देंगे।                                 


दुनिया के देश अपनाएं, मेरा फार्मूलाः इमरान

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने दुनिया के विकासशील देशों की अर्थव्यवस्था के लिए शुक्रवार को अपना एक 10 सूत्रीय एजेंडा सामने रखा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के एक दो दिवसीय विशेष सत्र को वर्चुअल तरीके से संबोधित करते हुए इमरान ने कहा कि विकासशील देश यदि उनकी ओर से सुझाए गए 10 सूत्री फॉर्मूले को यदि अपनाते हैं तो उनकी अर्थव्यवस्था कोविड-19 के संकट से तबाह होने से बच सकती है। विशेष सत्र के आयोजन का लक्ष्य कोरोना महामारी से अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए एक राह की तलाश करना है। इस सत्र को 141 देशों के नुमाइंदों को संबोधित करना है।               


अमेरिकाः सैन्य उपकरण खरीदने की मंजूरी

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका ने नौ करोड़ डॉलर मूल्य के सैन्य उपकरण खरीदने एवं सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस विमान के बेड़े के पक्ष में सेवाएं प्रदान करने के भारत के अनुरोध को मंजूरी दे दी है। रक्षा विभाग की डिफेंस सिक्योरिटी को-ऑपरेशन एजेंसी (डीएससीए) ने कहा कि यह प्रस्तावित बिक्री अमेरिका-भारत रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने में मदद करके अमेरिका की विदेश नीति एवं राष्ट्रीय सुरक्षा में सहयोग करेगी तथा 'बड़े रक्षा साझेदार' की सुरक्षा सुधारेगी।                   


एनसीसी की छात्राओं द्वारा निकाली गई रैली

एनसीसी की छात्राओं द्वारा निकाली गई रैली


कौशांबी। भरवारी कस्बे के कस्तूरबा गांधी गर्ल्स इंटर कॉलेज की एनसीसी छात्राओं द्वारा शुक्रवार को भरवारी नगर के विभिन्न सड़कों पर  रैली निकाली गई है। इस रैली में विद्यालय की तमाम छात्राओं ने हिस्सा लिया है। कस्तूरबा गांधी कन्या इंटर कॉलेज भरवारी के एनसीसी सीनियर विंग एवं जूनियर विंग कैडेट्स द्वारा भरवारी नगर क्षेत्र में 4 दिसंबर को यूथ मार्च रैली निकाली गई। रैली का भ्रमण छात्रों ने कस्बे में किया हाथों में झंडा लेकर नारेबाजी करते छात्राओं का जत्था नगर में घूमा यूथ मार्च रैली के दौरान विद्यालय की ANO श्रीमती रेखा सिंह व श्रीमती नीलम सहित तमाम शिक्षिकाएं मौजूद रही।


सुशील केशरवानी


मजदूर की मौत, समर्थकों ने लगाया जाम

मजदूर की मौत पर समर्थकों ने किया चक्का जाम


कौशांबी। मंझनपुर मुख्यालय के एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहे एक मजदूर की अचानक छत से गिरकर मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जब पोस्टमार्टम से लाश वापस परिजन लेकर आ रहे थे, तो मंझनपुर मुख्यालय के मुख्य चौराहे पर परिजन और समर्थकों ने मृतक मजदूर के लाश को चौराहे पर रखकर सड़क जाम कर दिया है। परिजनों का कहना था कि इस मामले की पुलिस जांच कर उन्हें न्याय दिलाएं पुलिस का कहना था कि पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद सब तफ्तीश कराई जाएगी जो दोषी पाया जाएगा। उसे दंडित किया जाएगा काफी देर तक मृतक मजदूर के समर्थक और परिजन धरना प्रदर्शन और तत्काल कार्यवाही कर न्याय की मांग पर अड़े रहे जिस पर मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टिगत चौराहे पर तमाम उप निरीक्षक कोतवाल और पुलिस के जवान बुला लिया। पुलिस की बढ़ती भीड़ देख धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बातचीत करने के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया है। जानकारी के मुताबिक मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के भड़ेसर ग्राम पंचायत के मजरा गडरियन का पुरवा निवासी बच्ची लाल पाल उम्र 45 वर्ष पुत्र कमलेश पाल मजदूरी करके परिवार का जीविकोपार्जन चलाता है। शुक्रवार की सुबह वह मजदूरी करने मंझनपुर कस्बे के राजू के घर गया था जहां मजदूरी करने के दौरान वह अचानक छत से नीचे गिर पड़ा छत से कैसे गिरा यह तो वहां के मजदूर और भवन निर्माण करा रहे मकान मालिक ही बता सकते हैं। जैसे ही मजदूर छत से जमीन पर गिरा वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों और निर्माणाधीन मकान के मालिक ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया हादसे की जानकारी मजदूर के परिजनों को मिली वह भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराए जाने पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पोस्टमार्टम से मजदूर की लाश वापस आने के बाद मंझनपुर चौराहे पर समर्थकों और परिजनों ने मृतक के शव को रखकर सड़क जाम कर दिया काफी समय तक परिजन और समर्थक अपनी मांगों पर अड़े रहे कोतवाल के समझाने के बाद जाम समाप्त हो सका है।


गणेश साहू


ड्यूटी पर दौड़ने से सिक्योरिटी गार्ड की मौत

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार 


अस्पताल में दौड़ लगाते वक्त सिक्योरिटी गार्ड की गिरने से हुई मौत


हापुड़। मामला जनपद के थाना पिलखुवा क्षेत्र के जीएस मेडिकल कॉलेज का है। जहां सिक्योरिटी गार्ड लगाते हैं।सिक्योरिटी इंचार्ज के निर्देशानुसार अनुसार दौड़, दौड़ लगाते वक्त हुआ हादसा 48 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड की दौड़ लगाते वक्त दर्दनाक मौत हुई। मिली जानकारी के अनुसार सभी सिक्योरिटी गार्ड दौड़ लगा रहे थे। तभी 48 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड अचानक गिरने से हल्का घायल हो गया। आनन-फानन में इमरजेंसी वार्ड में ले जाकर भर्ती कराया जहां उसने दम तोड़ दिया सिक्योरिटी गार्ड की मौत की खबर जैसे ही उसके परिजनों को पता चली तो काफी संख्या में एकत्रित होकर अस्पताल में परिजन पहुंच गए। वहीं परिजनों का कहना है। मामला संदिग्ध लग रहा है, फिलहाल पुलिस मौके पर है। मेडिकल कॉलेज मैनेजमेंट और सिक्योरिटी इंचार्ज से परिजनों की बात चल रही है, फिलहाल मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके बाद ही पता चल पाएगा सिक्योरिटी गार्ड की कैसे मौत हुई और परिजन क्या चाहते हैं।                                     


ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्ट किए जाएंगे ट्रांसपोर्ट

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार 


बहुत जल्द ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्ट किए जाएंगे ट्रांसपोर्टर : अर्चना वर्मा


हापुड़। जनपद में पिलखुआ विकास प्राधिकरण द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर बनाया गया। लेकिन आज तक ट्रांसपोर्ट ट्रांसपोर्ट नगर में जाने के लिए तैयार नहीं है। इस संदर्भ में जब हमारे संवाददाता अतुल त्यागी द्वारा एचपीडीए के एमबेसी से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि बहुत जल्द आचार संहिता खत्म होने के बाद प्रशासन के साथ एक बैठक कर ट्रांसपोर्ट को ट्रांसपोर्ट नगर शिफ्ट कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में जो कुछ सुविधाओं का अभाव  ट्रांसपोर्ट के द्वारा बताया गया था उन सबको दूर करा कर बहुत जल्द शासन और प्रशासन का साथ लेते हुए ट्रांसपोर्टरों को ट्रांसपोर्ट नगर में स्थानांतरित कराया जाएगा ताकि शहर के अंदर जाम की भी समस्या ना रह सके करीब 2 माह पूर्व एक बैठक का आयोजन कर भी इस संदर्भ में बात की गई थी। लेकिन आचार संहिता लगने के कारण उस पर कार्यवाही नहीं हो सकी लेकिन बहुत जल्द इस संदर्भ में कार्रवाई की जाएगी और ट्रांसपोर्टरों को शहर से बाहर निकालते हुए ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्ट किया जाएगा। कोरोना काल के चलते हुए भी थोड़ा ट्रांसपोर्टरों को ठिलाई दी गई थी लेकिन अब जल्द ही इस और कार्रवाई की जाएगी।


यूपीः किसान यूनियन का प्रदेश व्यापी आह्वान

भारतीय किसान यूनियन भानु का प्रदेश व्यापी आवाहन शासन-प्रशासन को चेतावनी


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। भारतीय किसान यूनियन भानु की प्रान्तीय कमेटी की आकस्मिक बैठक आज दिनांंक 4 दिसम्बर को प्रदेश संरक्षक फूल चन्द्र दुबे की अध्यक्षता में बैकुण्ठ धाम आश्रम में सम्पन्न हुई। बैठक में दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन पर विस्तार से विचार विमर्ष किया गया। यूनियन के प्रदेश महा सचिव डॉ बी के सिंह ने बताया कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह एवम प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में पूरे देश के किसान विगत 3 दिनों से नोयडा दिल्ली बॉर्डर पर न केवल चक्का जाम किये हुए है। बल्कि वही पर विशाल किसान पंचायत भी हो रही है। पूरा आंदोलन शांति पूर्ण चल रहा है। किंतु यदि केंद्र या प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अथवा प्रदेश अध्यक्ष जी के साथ किसी भी प्रकार से दुर्व्यवहार करती है, तो सम्पूर्ण प्रदेश आंदोलन में कूद जाएगा और आर पार की लडाई सुरू हो जाएगी।
यूनियन के प्रदेश संरक्षक फूल चन्द्र दुबे ने 4 दिसंबर की बैठक के माध्यम से प्रदेश के किसानों को हमेशा तैयार रहने की अपील करते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेश आते ही सब एक साथ दिल्ली कूच कर जाएंगे। जो पूरे प्रदेश में अस्थिरता पैदा कर देगी। दुबे ने कहा कि अगले तीन दिन बहुत महत्वपूर्ण है, यदि किसानों के पक्ष में निर्णय नही हुआ तो स्थिति भयावह हो जाएगी। बैठक में मण्डल अध्यक्ष राजीव चन्देल मण्डल संरक्षक राजेन्द्र तिवारी दुकान जी महासचिव के के मिश्र स्याम ,सूरत पांडेय,अन्नू बेगम, विमला देवी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


जल्दी खोले जाएंगे वकीलों के चैंबरः हाई कोर्ट

वकीलो के चैम्बर जल्दी खोले जाएंगे: मुख्य न्यायाधीश


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिसगोविंद माथुर ने वकीलों के चैंबर जल्द खोले जाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि जनवरी माह में वकीलों के बायोमीट्रिक प्रवेश के लिए भी प्रयास करेंगे। चीफ जस्टिस गोविंद माथुर गुरुवार हाईकोर्ट बार की ओर से ओल्ड स्टडी रूम में आयोजित अपने अभिनंदन समारोह में वकीलों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने वकीलों को आश्वस्त किया कि चैंबर खुलने के साथ जनवरी माह से वकीलों के बायोमीट्रिक प्रवेश के लिए कोशिश की जाएगी और अधिवक्ता क्लर्कों के प्रवेश का मार्ग भी प्रशस्त होगा। प्रारंभ में हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष अमरेंद्र नाथ सिंह एवं महासचिव प्रभाशंकर मिश्र ने मुख्य न्यायमूर्ति गोविंद माथुर को अंगवस्त्रम व स्मृति चिह्न प्रदान कर उनका स्वागत किया। अन्य पदाधिकारियों व कार्यकारिणी ने चीफ जस्टिस को पुष्पगुच्छ प्रदान किया।                                 


'यूनाइटेड मेडिसिटी' रावतपुर का उद्घाटन किया

बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। 4 दिसंबर को पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र, प्रयागराज कवीन्द्र प्रताप सिंह द्वारा जनपद कौशांबी के थाना पिपरी के यूनाइटेड यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर पुलिस चौकी "यूनाइटेड मेडिसिटी" रावतपुर का उद्घाटन पूजा-पाठ एवं फीता काटकर किया गया। जिससे कैम्पस में संचालित हो रही शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस बल की मौजूदगी भी बनी रहेगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन, क्षेत्राधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।


किसानों पर भारी पुलिस, बॉर्डर खाली कराएं

किसानों पर भारी पड़ी पुलिस, खाली कराए ये बॉर्डर


मोमिन मलिक


नई दिल्ली। दिल्ली-हरिय़ाणा- यूपी की सीमाओं पर किसान आदोलन के चलते पाबंदी का ताला लगा है। गौरतलब है कि पुलिस ने दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर को खाली करा लिया है। पुलिस ने इलाके में मौजूद प्रदर्शनकारियों को हटा दिया है। बतादें कि कृषि कानून के मुद्दे पर आंदोलन कर रहे किसानों और केंद्र सरकार के बीच अब शनिवार को 5वें दौर की बातचीत होगी। कल चौथे दौर की बातचीत से भी कोई निष्कर्ष नहीं निकला। इन सबके बीच दिल्ली के रास्तों पर सख्ती का पहरा है। 
दरअसल दिल्ली पुलिस ने टिकरी, झारोदा बॉर्डर को पूरी तरह से बंद कर दिया है। वहीं, बदुसराय बॉर्डर छोटी गाड़ियों जैसे कार और टू-व्हीलर को लिए खोली गई है। झटीकरा बॉर्डर को सिर्फ टू-व्हीलर के लिए खोला गया है। सिंधु, लामपुर, औचंडी, साफियाबाद, पिओ मनीआरी और साबोली बॉर्डर को भी बंद कर दिया गया है। इसके अलावा एनएच-44 को दोनों तरफ से बंद किया गया है। लोगों से एनएच-8/भोपुरा/अप्सरा बॉर्डर/पेरिफेरक एक्सप्रेस-वे लेने की सलाह दी गई है। साथ ही आउटर रिंग रोड, जीटीके रोड और एनएच-44 पर यात्रा न करने की सलाह दी गई है। 
बतादें कि हरियाणा जाने वाले लोगों के लिए दिल्ली पुलिस ने धनसा, दौराला, कापसहेड़ा, राजोकरी एनएच-8, बिजवासन/बाजघेरा, पालम विहार और दुनदाहेड़ा बॉर्डर को खोला है। बताना लाजमी है कि किसान दिल्ली के बॉर्डर पर चारों ओर जमा हैं। गाजीपुर बॉर्डर पर गुरुवार को किसानों ने फिर से आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच तनातनी भी हुई। गाजीपुर, टिकरी, और सिंधु बॉर्डर पर अभी भी किसानों का पहुंचना जारी है। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।                                        


हादसाः ऑटो सवार सात लोगों की मौत

सड़क हादसे में सात मरे, दो घायल 


बांदा। गुरूवार रात रोडवेज बस की चपेट में आकर आटो सवार सात लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में गुरूवार रात रोडवेज बस की चपेट में आकर आटो सवार सात लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर आलोक मिश्र ने बताया कि बांदा-कानपुर मार्ग पर का जमालपुर गांव के निकट यह घटना उस समय हुई जब काम समाप्त करने के बाद मजदूर और अन्य लोग बांदा से ऑटो में अपने गांव पपरेन्दा वापस हो रहे थे कि अनियंत्रित रोडवेज बस ने ऑटो में टक्कर मार दी जिससे ऑटो कई बार पलट कर क्षतिग्रस्त हो गया। 60 हजार वाहन स्वामियों के राशन कार्ड होंगे निरस्त इस हादसे में पपरेन्दा गांव निवासी ऑटो चालक मंगाराम तिवारी, रामदीन, राम गोपाल, लाल बहादुर और उसकी तीन वर्षीय पुत्री शानवी , लूसन प्रजापति और बिंदु कुरील की मृत्यु हो गयी जबकि जमालपुर गांव की आशा बहू सुमित्रा यादव समेत दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सुमित्रा की हालत नाजुक होने से उसे इलाज हेतु बांदा जिला अस्पताल से कानपुर रिफर किया गया है। उन्होने बताया कि बस चालक अजय बाबू को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक अन्य घायल का इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।                                


लूट के मामले में पुलिस इंस्पेक्टर निलंबित

लूट मामले में पुलिस इंस्पेक्टर निलंबित


पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने शिकारपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के शिकारपुर कस्बे में गुरुवार की देर शाम एक सर्राफा व्यापारी से हुई लूट के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने शिकारपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। शिकारपुर स्थित सर्राफा बाजार के सर्राफा व्यवसाई अतुल कुमार मित्तल गुरुवार की शाम को अपना शोरुम बंद कर पैदल ही मोहल्ला जस्सी वाला स्थिति अपने घर जा रहे थे। घर के पास पहुंचते ही तीन लुटेरों ने उनके हाथ से सोने चांदी से भरा थैला लूट लिया विरोध करने पर हमलावरों ने सर्राफ के सिर पर तमंचे की बट से प्रहार किया जिससे वे घायल हो गए। 60 हजार वाहन स्वामियों के राशन कार्ड होंगे निरस्त बदमाश सोने चांदी से भरे थैले को लूटकर कर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। थैले में, लगभग 600 ग्राम सोने 7 किलो चांदी के जेवरात थे जिनका बाजारी मूल्य लगभग 3500000 रुपए था। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए । लुटेरों की खोज के लिए नाकेबंदी की गई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने निर्देशों के बावजूद पुलिस की पैदल गश्त व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू न करने काम में शिथिलता लापरवाही बरतने के आरोप में शिकारपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया।                                     


1525 किग्रा विस्फोटक 6000 डेटोनेटर बरामद

मेघालय में 1525 किलोग्राम विस्फोटक, 6000 डेटोनेटर बरामद, छह लोग गिरफ्तार


शिलांग। मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में भारी मात्रा में विस्फोटक और डेटोनेटर के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक गाड़ी में विस्फोटक होने के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बुधवार रात इलाके में अभियान चलाया। इस दौरान लाडरिमबाई पुलिस चौकी इलाके के कोंगोंग में असम के पंजीकरण नंबर वाली एक गाड़ी को रोका गया।
सहायक पुलिस महानिरीक्षक जी के इंगराई ने बताया कि कार से दस पेटी में 250 किलोग्राम विस्फोटक (2,000 जिलेटिन छड़ें), 1000 डेटोनेटर बरामद किए गए। गाड़ी में सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों से सूचना मिलने के बाद खलीहरियट में चार और लोगों को पकड़ा गया।
वहां पर छापेमारी के दौरान करीब 1275 किलोग्राम विस्फोटक (10,200 जिलेटिन छड़ें), 5000 डेटोनेटर बरामद किए गए। इंगराई ने बताया, ”अभियान के दौरान कुल मिलाकर 1525 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद की गयी।” उन्होंने बताया कि विस्फोटक कानून तथा अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले में आगे छानबीन की जा रही है।                                   


उत्तराखंडः 21 से शुरू होगा विधानसभा सत्र

उत्तराखंड- इस तारीख से शुरू होगा विधानसभा सत्र, राजभवन से मिली मंजूरी


पंकज कपूर


देहरादून। उत्तराखंड में शीतकालीन विधानसभा सत्र के कार्यक्रम को राज्यपाल द्वारा मंजूरी मिलने के बाद अधिसूचना जारी कर दी गई है विधानसभा की ओर से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार 21 दिसंबर से विधानसभा का शीतकालीन सत्र आयोजित किया जाएगा। सत्र 21 दिसंबर से 24 दिसंबर के बीच आयोजित होगा विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने बताया कि अभी तक विधायी से जो जानकारी मिली है उसमें अनुपूरक बजट का जिक्र नहीं है सरकार ने सिर्फ विधायी कार्यक्रम की जानकारी दी है।


इस बार के विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने विभागों से संबंधित सवालों का जवाब देंगे सत्र सोमवार को शुरू हो रहा है और सोमवार के दिन मुख्यमंत्री द्वारा अपने विभागों के संबंधित सवालों के उत्तर का है इसके अलावा मंगलवार को सतपाल महाराज और परिवहन मंत्री यशपाल आर्य और बुधवार को वन मंत्री हरक सिंह रावत और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक इसके अलावा कोरोनावायरस कोविड-19 को लेकर भी विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा है कि व्यापक इंतजाम किए जाएंगे।                               


जीडीपी का सकारात्मक रहने का अनुमान

मौद्रिक समीक्षा: रेपो दर में बदलाव नहीं, तीसरी तिमाही में जीडीपी सकारात्मक रहने का अनुमान


मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने शक्रवार को पेश द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में प्रमुख नीतिगत दर रेपो में कोई बदलाव नहीं किया और इसे 4 प्रतिशत पर बरकरार रखा। वहीं केन्द्रीय बैंक ने चालू वित्त वर्ष के दौरान अर्थव्यवस्था में 7.5 प्रतिशत गिरावट आने का नया अनुमान व्यक्त किया है। इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिये उदार रुख को कायम रखते हुए कहा है कि कोविड-19 से प्रभावित अर्थव्यवस्था को गति देने के लिये वह आगे भी नीतिगत दर में कटौती समेत हर संभव कदम उठाएगा।
मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की निर्णय की जानकारी देते हुए आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि खुदरा मुद्रास्फीति के उच्च स्तर को देखते हुए एमपीसी के सभी छह सदस्यों ने आम सहमति से नीतिगत दर को यथावत रखने का निर्णय किया।


अनुच्छेद 370 हटने के बाद आतंकियों की आई शामत, पिछले 11 महीनों में 211 आतंकवादी ढेर
उन्होंने यह भी कहा कि कोविड-19 से प्रभावित अर्थव्यवस्था को गति देने के लिये जरूरी कदम उठाये जाएंगे। एमपीसी के आज के निर्णय से जहां रेपो दर 4 प्रतिशत पर बरकरार है, वहीं रिवर्स रेपो दर 3.35 प्रतिशत पर बनी रहेगी। इससे पहले, केंद्रीय बैंक आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिये मार्च से रेपो दर में 1.15 प्रतिशत कटौती कर चुका है।


आर्थिक वृद्धि के अनुमान के बारे में दास ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में इसमें 7.5 प्रतिशत की गिरावट आएगी। तीसरी तिमाही और चौथी तिमाही में इसमें क्रमश: 0.1 प्रतिशत और 0.7 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान जताया गया है।                                


डीडीसी चुनाव में तीसरे चरण का मतदान

जम्मू-कश्मीर: डीडीसी चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान जारी


श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के तीसरे चरण के लिए शुक्रवार को मतदान की गति धीमी रही और ठंड की वजह से अधिकतर लोग सुबह अपने-अपने घरों से बाहर नहीं निकले। अधिकारियों ने बताया कि डीडीसी की 33 सीटों पर चुनाव हो रहा है। इसमें 16 सीटें कश्मीर में और 17 सीटें जम्मू संभाग में हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ।


उन्होंने बताया कि दिन बढ़ने पर मतदान प्रतिशत में सुधार होने की संभावना है। मतदान अपराह्न दो बजे समाप्त हो जाएगा। डीडीसी के तीसरे चरण के चुनाव में कुल 305 उम्मीदवार हैं जिनमें कश्मीर संभाग में 166 जबकि जम्मू संभाग में 139 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 252 पुरुष और 53 महिला उम्मीदवार हैं।
पंच और सरपंच की रिक्त सीटों के लिए भी मतदान जारी है। कुल 126 क्षेत्रों में से 66 क्षेत्रों में मतदान होगा और मुकाबले में कुल 184 उम्मीदवार हैं। इसके अलावा 40 सरपंच निर्विरोध चुन लिए गए हैं। पंच की सीटों के लिए 1738 क्षेत्रों में उपचुनाव हो रहा है। इसमें से 798 पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। कुल 327 क्षेत्रों में चुनाव होगा और मुकाबले में 749 उम्मीदवार हैं।                                    


भगवान भरोसे ओवरफ्लो डग्गामार वाहन

बांदा जिले में भगवान भरोसे चल रहे ओवरलोड डग्गामार वाहन


बांदा। बांदा जिले में अभी कुछ घंटे भी नही गुजरे हादसे को और आज डग्गामार वाहनों में सवारी इस कदर भरी जा रही है जैसे एक और हादसे का इंतजार हो। पुलिस प्रशासन और आरटीओ को कोई जानकारी भी नही है।
डग्गामार वाहन हर थाना चौकी के समाने से गुजरते हैं। बीते दिन हुए हादसे के बाद भी बांदा में ओवरलोड डग्गामार वाहन अपनी ही गति से दौड़ रहे हैं। जोकि कभी भी हादसे का सबब बन सकते हैं।                                


500 कंपनियों की लिस्ट में टॉप रिलायंस

फॉर्च्यून-500 कंपनियों की लिस्ट में टॉप पर रिलायंस, IOC को दूसरा पायदान


नई दिल्ली। फॉर्च्यून इंडिया ने 500 टॉप भारतीय कंपनियों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) को पहला पायदान हासिल हुआ है. फॉर्च्यून की 500 भारतीय कंपनियों की लिस्ट में तेल-टेलीकॉम कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने टॉप किया है. इसके अलावा इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन को इस लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल हुआ है।


दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। अब रिलायंस ने एक बार फिर नया मुकाम हासिल किया है. रिलायंस फॉर्च्यून 500 भारतीय कंपनियों की लिस्ट में टॉप पर रही है। बता दें कि रिलायंस देश की सबसे मूल्यवान कंपनी है. इस साल अगस्त के महीने में जारी की गई वर्ल्ड रैंकिंग में रिलायंस को दुनिया की टॉप-100 कंपनियों में शामिल किया गया था।


इन कंपनियों को भी मिली जगह


वहीं फॉर्च्यून की 500 भारतीय कंपनियों की लिस्ट में देश की कई नामी कंपनियों को भी जगह मिली है. इस लिस्ट में आईओसी भी शामिल है. फॉर्च्यून इंडिया ने कहा कि रिलायंस के बाद भारत की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) दूसरे स्थान पर रही है. तीसरे नंबर पर इस लिस्ट में ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) का जगह मिली है. वहीं चौथे नंबर पर भारतीय स्टेट बैंक को इस लिस्ट में स्थान दिया गया है. इस लिस्ट में देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को चौथा स्थान मिला है।


इसके अलावा इस लिस्ट में देश की दूसरी सबसे बड़ी खुदरा ईंधन कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (बीपीसीएल) पांचवें, टाटा मोटर्स छठे, राजेश एक्सपोर्ट सातवें, आईटी सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) आठवें, आईसीआईसीआई बैंक नौवें और लार्सन एंड टूब्रो को 10वें पायदान पर जगह मिली है।                                      


तीनों कृषि कानूनों में बदलाव के संकेत दिए

सरकार ने दिए तीनों कृषि कानूनों में बदलाव के संकेत, MSP पर भी बनेगा कानून


पालूराम


नई दिल्ली। किसान आंदोलन को लेकर सरकार ने संकेत दिया है कि वो तीनों कृषि कानूनों में कुछ बदलाव को तैयार है. किसान संगठनों के साथ बैठक में सरकार ने ये भी संकेत दिया कि वो एमएसपी को भी क़ानूनी जामा पहनाने पर खुले मन से विचार कर सकती है। हालांकि किसान नेताओं ने क़ानून में बदलाव के प्रस्ताव को नामंज़ूर करते हुए फिर से क़ानून वापस लेने की मांग की अगली बैठक 5 दिसम्बर को होगी।


एक क़दम पीछे हटी है सरकार


नौ दिनों से राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर जारी किसान आंदोलन को खत्म करने के लिए सरकार एक क़दम पीछे हटी है। गुरुवार को सरकार और किसान संगठनों के बीच हुई बैठक में सरकार ने तीनों विवादित कृषि क़ानून में कुछ बदलाव पर विचार करने की बात कही. एपीएमसी क़ानून के तहत आने वाली मंडियों को और सशक्त करने पर सरकार तैयार है. किसानों की एक मांग यह है कि किसानों और व्यापारियों के बीच विवाद का निपटारा एसडीएम की अदालत में होने की बजाए सिविल कोर्ट में होना चाहिए. सरकार इस बदलाव के लिए तैयार लग रही है।


किसान चाहते हैं कि जिन व्यापारियों को प्राइवेट मंडियों में व्यापार करने की इजाज़त मिले उनका रजिस्ट्रेशन होना चाहिए, जबकि क़ानून में केवल पैन कार्ड होना अनिवार्य बनाया गया है। इन सभी बातों पर विचार करने के लिए पांच दिसम्बर को सरकार और किसान नेताओं के बीच पांचवें दौर की बातचीत होगी. सरकार को उम्मीद है कि अगली बैठक गतिरोध तोड़ने में निर्णायक साबित होगी।


सरकार ने ये भी साफ़ किया कि एमएसपी यानि न्यूनतम समर्थन मूल्य पहले की तरह जारी रहेगी और उसे कैसे ज़्यादा सशक्त बनाया जाए, इसपर विचार किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक़ सरकार किसानों की इस मांग पर भी विचार करेगी कि एमएसपी को एक क़ानून के ज़रिए क़ानूनी जामा पहनाया जाए. सरकार किसानों को इस बारे में लिखित आश्वासन देने पर भी राज़ी है।


हालांकि किसान संगठनों ने सरकार के उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया जिसमें कृषि क़ानूनों में बदलाव की बात कही गई है. बैठक के बाद किसानों ने कहा कि तीनों क़ानूनों के वापस करने से कम उन्हें कुछ भी मंज़ूर है। बैठक में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों से अपील की कि सर्दी को देखते हुए वो अपना आंदोलन वापस ले लें जिसे किसानों ने नकारते हुए कहा कि जबतक सरकार उनकी मांगें नहीं मानती हैं तबतक आंदोलन चलता रहेगा।                             


किसानों के समर्थन में सपा का प्रदर्शन

 किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन


कन्नौज। समाजवादी पार्टी ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर जोरदार किया प्रदर्शन। सपा ने किसानों के आंदोलन के समर्थन में दिया ज्ञापन। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि समाजवादी पार्टी अन्नदाता के लिए सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगी । कन्नौज सपा कार्यकर्ताओं ने किसानों को लेकर अपना समर्थन व्यक्त किया है।                                 


मेरठः भाजपा ने 48 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

 मेरठ से शिक्षक सीट पर BJP ने 48 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, श्रीचंद शर्मा की ऐतिहासिक जीत


मेरठ। मेरठ खंड शिक्षक और स्नातक सीट से एमएलसी के चुनाव में भाजपा इतिहास बनाने की ओर से अग्रसर है। शिक्षक सीट पर भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा निर्णायक बढ़त बना चुके हैं। उन्होंने 48 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। उन्होंने आठ बार से एमएलसी रहे ओमप्रकाश शर्मा को प्रथम वरीयता के मतों में 4184 से हरा दिया है। हालांकि अभी द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती बाकी है। वहीं स्नातक सीट पर भी भाजपा के दिनेश कुमार गोयल आगे चल रहे हैं। स्नातक सीट पर मतों की गिनती का काम करीब दो दिन में पूर्ण हो पाएगा। हालांकि किसी सीट की आधिकारिक घोषणा फिलहाल नहीं हुई है। 


मेरठ खंड शिक्षक और स्नातक सीट से एमएलसी चुनाव की मतगणना मेरठ में परतापुर कताई मिल में सुबह करीब नौ बजे से प्रारंभ हुई। सबसे पहले आयोग के नियमों के तहत बैलेट बॉक्स खोलकर मतों के बंडल बनाने का काम शुरू हुआ, जिसमें शिक्षक सीट पर पहले राउंड से ही भाजपा के श्रीचंद शर्मा ने बढ़त बना ली। पहले राउंड में सात हजार मतों की गणना में भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा को 2854 वोट और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी व निवर्तमान एमएलसी ओमप्रकाश शर्मा 894 वोट मिले। तीसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी व शिक्षक नेता उमेश चंद्र त्यागी रहे। उन्हें 718 वोट मिले।


वहीं दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी को 2562 वोट मिले। निवर्तमान एमएलसी को 1162 वोट और उमेश चंद त्यागी को 852 वोट मिले। तीसरे और अंतिम राउंड में भाजपा प्रत्याशी को कुल 7187, ओमप्रकाश शर्मा को 3003, उमेश चंद त्यागी को 2162 वोट मिले। इस तरह शिक्षक सीट से प्रथम वरीयता के अंतिम राउंड में भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा 4184 वोटों के अंतर से निर्णायक बढ़त बना चुके। उन्हें प्रथम वरीयता के कुल 7187 वोट मिले। वहीं निवर्तमान एमएलसी ओमप्रकाश शर्मा को 3003 वोट मिले। तीसरे स्थान पर उमेश चंद्र त्यागी को 2162 वोट मिले। हालांकि जीत के लिए नौ हजार 71 का कोटा ’अंक’ किसी प्रत्याशी को अब तक नहीं मिला है। अब द्वितीय वरीयता के वोटों की गिनती हो रही है। उधर, देर शाम तक स्नातक सीट के वोटों के बंडल बनाने का काम ही जारी रहा। प्रारंभिक रुझान में भाजपा प्रत्याशी दिनेश गोयल को बढ़त मिली है।                              


शामलीः उलझे हत्या केस की गुत्थी सुलझाई

थाना झिंझाना पुलिस द्वारा 48 घण्टे में गागोर-झिंझाना रोड पर हुई हत्या का किया सफल अनावरण, तीन अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलाह कारतूस व घटना में प्रयुक्त सैन्ट्रो कार बरामद

भानु प्रताप उपाध्याय

शामली। 2 दिसंबर को प्रातः करीब 08:00 बजे एक व्यक्ति का गोली लगा शव स्कॉर्पियो गाड़ी के समीप गागोर-झिंझाना रोड किनारे ईख के खेत से बरामद, हुआ था। जिसके संबंध में थाना झिंझाना पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर छानबीन करते हुए मृतक की पहचान कराई गई। शव की पहचान राजकुमार पुत्र कृष्ण कुमार निवासी मौहल्ला ब्राहमणान कस्बा व थाना झिंझाना जनपद शामली के रूप में हुई, जो स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर UP-19F-7907 पर ड्राइवर था। घटना के संबंध में थाना झिंझाना पर मृतक के भाई रामकुमार पुत्र कृष्ण कुमार निवासी मौहल्ला ब्राहमणान कस्बा व थाना झिंझाना जनपद शामली द्वारा दाखिला तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । मौके पर पहुंची थाना झिंझाना पुलिस द्वारा घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित की गई। पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा घटना के अनावरण हेतु थाना झिंझाना से दो टीमों के अलावा सर्विलांस और एसओजी को लगाया गया। थाना झिंझाना पुलिस द्वारा उक्त घटना को कारित करने में सम्मिलित रहे तीन अभियुक्तों निरंकार पुत्र सुरेन्द्र निवासी ग्राम दरगाहपुर थाना झिंझाना जनपद शामली दीपक उर्फ लीला पुत्र ओमपाल निवासी ग्राम जिवाना थाना बिनौली जनपद बागपत रोहित पुत्र धर्मवीर निवासी ग्राम ताना थाना गढ़ीपुख्ता जनपद शामली को दिनांक 03.12.2020 को गिरफ्तार कर हत्या का 48 घण्टे के भीतर सफल अनावरण करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है, अभियुक्तगण के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 12 बोर मय जिन्दा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त सैन्ट्रो कार बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के संबंध में थाना झिंझाना पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

घटना का उद्देश्य एवं कारित करने का तरीका

 गिरफ्तार अभियुत रोहित ने पूछताछ पर बताया है कि दिनांक 01 दिसंबर की रात्रि उसने प्रदीप उर्फ टीनू पुत्र रामफल निवासी दरगाहपुर, दीपक पुत्र लीला, सचिन उर्फ जोन्टी ने स्कॉर्पियो गाड़ी लूटने के इरादे से गागोर झिंझाना मील रोड पर स्कार्पियों चालक राजकूमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। लूट की घटना करने के लिये स्कार्पियों गाडी लूटनी थी। हत्या के बाद निरंकार ने अपनी सैन्ट्रो गाडी से सुरक्षित जगह ले जाकर छोडा था। घटना करने के दौरान स्कार्पियों गाडी ईख के खेत में जा फसी, जिसे बाहर नही निकाल पाये थे और मौके पर ही छोड कर फरार हो गये थे।                             

किसान आंदोलन के समर्थन में उतरी आरजेडी

अविनाश श्रीवास्तव


पटना। देश में कृषि बिल को लेकर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।इसके समर्थन में आरजेडी भी कल पटना में धरना देगी। पटना के गांधी मैदान में तेजस्वी समेत कई नेता धरना पर बैठेंगे।तेजस्वी ने कहा कि मैं बिहार के किसान और संगठनों से अपील करता हूं कि इस काले कानून के खिलाफ आपलोग सड़कों पर आए और इस आंदोलन को मजबूत करें। पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों के किसानों में आक्रोश हैं। यह वही सरकार हैं तो किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करनी की बात करती है, लेकिन एमएसपी को खत्म कर दिया है।कृषि को भी प्राइवेट हाथ को सौंप रही है। जिससे प्राइवेट कंपनियों से किसान खरीद बिक्री करेंगे। लेकिन सरकार के सारे फैसले को हमलोगों ने देखा चाहे नोटबंदी हो गया कुछ हो। देश भर में मौजदा सरकार से किसान नाराज हैं। यह किसान विरोधी कानून है। किसानों को मिलना सही मूल्य मिलना चाहिए। कई जगहों पर कर्ज में डूबने से किसान आत्महत्या कर रहे है। जो अन्यदाता है उनके के लिए इस तरह का कानून बनाने देश के खिलाफ है।               







 






फेसबुक पर दोस्ती कर महिला से दुष्कर्म

लखनऊ। फेसबुक पर दोस्ती कर 7 जन्मों तक साथ निभाने का वादा कर दो जोड़ों में संबंध बने। ये संबंध लगातार 1.5 वर्षों तक बनते रहे। लेकिन इसके बाद प्रेमिका को प्रेमी ने धोखा दे दिया और शादी करने से मना कर दिया। प्यार में धोखा खाने के बाद प्रेमिका ने प्रेमी को कई बार मनाने की कोशिश की कि वो उसके बिना नहीं रह सकती और उसने संबंध सिर्फ इसलिए बनाएं थे कि वो उससे शादी करेगा।           






 





बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का आपत्तिजनक बयान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनावी साल आने से पहले ही राजनीतिक दलों में चुनावी जंग तेज हो गई है। बंगाल भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने फिर ममता सरकार पर आक्रामक अंदाज में हमला बोला है। दिलीप घोष बोले कि जय श्री राम बोलने से ममता दीदी को काफी दिक्कत होती है। दिलीप घोष ने कहा कि आखिर उनके खून में ऐसा क्या है कि वो जय श्री राम नहीं बोल सकती हैं। राम के देश में ही ऐसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है।          


यूपीः भाजपा ने लहराया जीत का परचम

हरिओम उपाध्याय


लखनऊ। यूपी एमएलसी चुनाव 2020 में भाजपा की जीत का परचम लहरा रहा है। विधानपरिषद में अपनी ताकत बढ़ाकर बहुमत हासिल करने के लिए बनाई भाजपा की रणनीति रंग लाई है। लखनऊ, बरेली और मेरठ शिक्षक खंड सीट पर भाजपा के उम्मीदवार चुनाव जीत गए हैं। भाजपा ने न सिर्फ अपनी मुख्य प्रतिद्वंदी सपा और कांग्रेस को पटखनी दे दी है बल्कि मेरठ सीट पर 45 साल से काबिज शर्मा गुट के नेता ओमप्रकाश शर्मा का किला भी फतह कर लिया है। वाराणसी में समाजवादी पार्टी के लाल बिहारी यादव तो गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी सीट पर शर्मा गुट के ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत हुई है।             


मेथी की खेती तथा बुआई की विधि

जयपुर/ गांधीनगर। राजस्थान तथा गुजरात मेथी पैदा करने वाले राज्यों में अग्रणी है। 80 फीसदी से अधिक मेथी का उत्पादन इन दोनों राज्यों में होता है। इसकी खेती मुख्यतः रबी मौसम में की जाती है, दक्षिण भारत में इसकी खेती बारिश के मौसम में की जाती है। यह औषधीय गुणों से भरपूर भोज्यपदार्थ है। इसका उपयोग मुख्य रूप से हरी सब्जी, भोजन, दवा, सौन्दर्य प्रसाधन आदि में किया जाता है। मेथी के बीज सब्जी तथा अँचार के जायके को बढ़ाने के लिए मसाले के रूप में किया जाता है।               


हैदराबादः ओवैसी को तगड़ा झटका, बढ़त

चैन्नई। हैदराबाद नगर निगम में संपन्न हुए चुनावों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा भारी बढ़त बनाए हुए है। वहीं सत्तारुढ़ पार्टी टीआरएस की स्थिति भी अच्छी बनी हुई है। जबकि चुनाव जितने का दावा करने वाले ओवैसी की पार्टी को इस चुनाव में तगड़ा झटका लगता दिख रहा है। मतगणना केंद्र 30 स्थानों पर बनाए गए हैं और मतगणना में लगे कर्मियों की कुल संख्या 8,152 है।                 


डेयरी उद्योग एवं सफल कृषि व्यापार

डेयरी उद्योग के तहत पशुपालन हमारे देश में ग्रामीणों के लिए सिर्फ आमदनी का उत्तम जरिया भी रहा है। सही जानकारी के अभाव में अक्सर लोग पशुपालन का पूरा फायदा नहीं उठा पाते हैं। पशुपालन से संबंधित थोड़ा सा ज्ञान और सही दिशा में की गयी प्लानिंग बेहतरीन मुनाफे का रास्ता दिखा सकती है।


              


मुंबईः 1 ही परिवार के 3 लोगों ने की आत्महत्या

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। मुंबई के कांदिवली इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आर्थिक तंगी से परेशान होकर एक परिवार ने 3 लोगों ने आत्महत्या कर ली। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है और पुलिस ने घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जांच के लिए पुलिस फॉरेंसिक एक्सपर्ट की भी मदद ले रही है।                   


पूर्व विधायक व पूर्व सांसद पर मामला दर्ज

अलीगढ। सपा में हाल ही में शामिल हुए पूर्व विधायक जमीरउल्लाह खान और पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह पर कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर एफआईआर दर्ज हुई है | सपाइयों के स्वागत और शहर में जुलूस निकाले जाने को लेकर पुलिस ने इसे कोविड-19 गाइडलाइन का उल्लंघन माना है। इसे लेकर पूर्व विधायक जमीरउल्लाह, पूर्व सांसद चौ.बिजेंद्र सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इशहाक सहित तमाम सपाइयों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा क्वार्सी थाने में लिखा गया है।


 

 

 


इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल के अनुसार कोविड काल में बिना अनुमति जुलूस निकालने और स्वागत के दौरान न तो सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया और न कोरोना गाइड लाइन का ध्यान रखा गया। इसे लेकर निषेधाज्ञा उल्लंघन, महामारी अधिनियम के तहत पूर्व विधायक जमीरउल्लाह, पूर्व सांसद चौ.बिजेंद्र सिंह, सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इशहाक, गुलिस्ताना, संजू, आशू, बबलू होल्कर, राशिद, संतोष यादव, शेर मोहम्मद, प्रवेश यादव, सरताज, हिमांशु रावत, उमेश, आदित्य जुनूनी, जैकी ठाकुर, इसरार, अफजाल पार्षद सहित 31 नामजद व अन्य अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है।कोरोना पुलिस नोडल एसपी क्राइम डॉ. अरविंद के अनुसार इनके द्वारा जहां से जुलूस निकाला गया है, वहां से लेकर क्वार्सी तक की गतिविधियों की जानकारी की जा रही है। कहीं और भी यह तथ्य सामने आएगा तो वहां भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।                               


साफ-सफाई के प्रति उदासीन नगर पालिका

नगर पालिका की सफाई को ठेंगा दिखा रहे नगर पालिका के सफाई कर्मी


बुलंदशहर। नगर पालिका कर्मी ही सड़क पर फैला रहे गंदगी,  कुढे़दान होने के बावजूद भी नगर पालिका कर्मी  सड़को पर फैला रहे गंदगी। बता दे कि नगर पालिका सफाई पर जितना ध्यान दे रही हैं उतने ही सफाई कर्मी गंदगी सड़को पर फैलाने से बाज नहीं आते नजर आते हे।
इसी प्रकार का एक मामला उ0प्र0 के जिला बुंलदशहर के तहसील सिकन्दराबाद में मुहल्ला कायस्थबाडा में जे0एस0 डिग्री कोलिज के सामने का नजर में आया है। गंदगी स्थल के आसपास के लोगों का कहना है कि नगर पालिका जितनी सफाई कराती है ओर कूडा ना फैलाने व कूडे़दान में डालने को कहती है। उतने ही नगर पालिका कर्मी कूड़े को सडको पर फैलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ओर हम लोग मना करते हैं तो हमसे लडने मरने को तैयार रहते हैं। ओर बताया कि यह गंदगी दिन के 12 बजे तक फैली रहती है नगर पालिका का वाहन 12 से 1 बजे तक इस कूड़े को उठाने आता है। इसी समस्या से निजात पाने हेतु  हम लोगों ने यह वीडियो बनाकर मीडिया के माध्यम से नगर पालिका के ई0ओ व सफाई इंसपैटर साहब तक पहुंचाने की कोशिश की है। इस वीडियो के देखने से यह लगता है कि अगर सफाई कर्मी  इस गंदगी को कूडेंदान में डाल दें तो सडक पर गंदगी ना फैले जिसमें की कोरोना काल चल रहा है। यहाँ पर कई  स्कूल भी चलते हैं  काफी मात्रा में छात्रों का आवागमन होता है। सफाई पर सरकार भी विशेष ध्यान दे रही है। ओर गंदगी ना फैलाने पर जोर डाल रही है। लेकिन यहाँ पर सफाई कर्मी अपनी मनमानी व हठधर्मी के चलते गंदगी के अंबार लगा कर  नगर पालिका को ठेंगा दिखा रहे हैं। 
  ब्यूरों -पवन शर्मा                    


वायरसः जल्द आरंभ हो सकता है टीकाकरण

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी पर एक सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बैठक में आए विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। बैठक में प्रधानमंत्री ने बताया कि कोरोना की वैक्सीन के लिए अब अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हम वैक्सीन पाने की दहलीज पर हैं। टीका कुछ हफते तैयार होगा। वैक्सीन कंपनियों से चर्चा के बाद मोदी की यह पहली अहम बैठक है।               


करोड़ों भारतीयों की उम्मीद को बड़ा झटका

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में हल्की गिरावट जरूर देखी गई है, किन्तु अभी महामारी से पूरी तरह राहत नहीं है। ऐसे में हर भारतीय उम्मीद लगाए बैठा है कि सरकार हर किसी को कोरोना का टीका लगाएगी। यदि आप भी यही सोच रहे हैं, तो आप गलत है। दरअसल, सरकार ने मंगलवार को एक बयान जारी करते हुए साफ़ कर दिया है कि कोरोना का टीका देश की पूरी आबादी को नहीं लगेगा।               


मुंबई: कंगना ने कांग्रेस पर कसा तंज

चैन्नई। ग्रेटर हैदराबाद नगर निकाय चुनाव की एक सौ पचास सीटों के लिए वोटों की गितनी जारी है। नतीजा शाम तक ही आएगा, लेकिन शुरुआती रुझानों में भाजपा बड़ा उलटफेर करने की तरफ बढ़ रही है। भाजपा ने टीआरएस और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के खिलाफ बड़ी बढ़त बना ली है। (ताजा अपडेट के लिए यहां क्लिक करें) इस बीच, प्रतिक्रियाएं भी आना शुरू हो गई हैं। हैदराबाद का निजाम बदलते देख अभिनेत्री कंगना रनोट (Kangana Ranaut) ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कांग्रेस के हाथ से एक एक कर उसके राज्य फिसल रहे हैं, और पार्टी दिनभर कंगना कंगना करती रहती है। इसका कोई फायदा नहीं हो रहा है, लेकिन एक बार साफ है कि भाजपा लोगों के दिलों पर राज कर रही है।' वहीं भाजपा प्रवक्ता ने माता लक्ष्मी की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'भाग्यनगर'।             


दशरथ का भी 51 फुट ऊंचा मंदिर बनेगा

अयोध्या में बनेगा 51 फीट ऊंचा महाराज दशरथ का मंदिर, उनके चारों पुत्रों की बाल प्रतिमाएं भी बढ़ाएंगी शोभा
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या को त्रेतायुग की तरह सजाने-संवारने का काम सरकारी स्तर पर तो हो ही रहा है। अब रामनगरी के संत भी अयोध्या को भव्यता प्रदान करने के लिए आगे आए हैं। इसी क्रम में राममंदिर निर्माण से पूर्व रामकोट स्थित दशरथ महल में महाराज दशरथ का भव्य मंदिर बनने जा रहा है। यह मंदिर 51 फीट ऊंचा होगा। मंदिर निर्माण का काम शुरू हो चुका है एक से डेढ़ वर्ष में मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा।
भगवान राम के मंदिर निर्माण से पहले उनके पिता महाराजा दशरथ के भव्य मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस मंदिर को त्रेता युग के महल की तरह सजाए जाने की योजना है।
रामकोट क्षेत्र में रामजन्मभूमि के समीप स्थित दशरथ महल में प्राचीन दशरथ मंदिर को तैयार करने का कार्य शुरू हो चुका है। इस मंदिर को विशेष आर्किटेक्ट के माध्यम से डिजाइन किया गया है।
इस मंदिर की ऊंचाई 51 फीट होगी। जिसमें महाराजा दशरथ के साथ भगवान राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न के बाल स्वरूप की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। साथ ही मंदिर में भव्य जगमोहन के साथ सत्संग भवन का भी निर्माण किया जाएगा। जिसमें 1000 पंडित एक साथ बैठकर पाठ कर सकेंगे।
इस मंदिर को इस तरह सजाया और संवारा जा रहा है कि आने वाले भक्तों को यह महसूस हो कि त्रेता कालीन भगवान श्री राम के पिता राजा दशरथ के महल में पहुंचे हैं।
इस महती योजना के सूत्रधार बिंदुसंप्रदाय के गौरव महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य ने बताया कि महाराजा दशरथ के महल के परिसर में ही दशरथजी का भव्य मंदिर बनाया जाएगा। इसके लिए नींव के निर्माण का काम पूरा कर लिया गया है। आगे का कार्य स्वीकृत मॉडल के अनुसार कराया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्य एक से डेढ़ वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा।
संतों से ली गई दशरथ महल मंदिर के मॉडल की स्वीकृति
प्राचीन दशरथ महल के महंत बिंदुगद्दाचार्य देवेंद्र प्रसादाचार्य ने बताया कि दशरथ जी का यह स्थान बहुत ही प्राचीन स्थल है। देशभर के लाखों भक्तों की आस्था यहां से जुड़ी हुई है। जब से राममंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है तब से भक्तों में बड़ा ही उल्लास है। भक्तों की इच्छा थी कि भगवान श्रीराम का सुंदर मंदिर बन रहा है तो उनके पिता महाराजा दशरथ का भव्य मंदिर बने। इसलिए भक्तों की इच्छा के अनुरूप और प्रदेश सरकार द्वारा अयोध्या को सजाने संवारने की योजना को लेकर हम लोगों ने भी निर्णय लिया कि अपने स्थानों को भी सजाने और संवारने का कार्य करें। महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य ने कहा कि चक्रवर्ती महाराज दशरथ का स्वतंत्र मंदिर अयोध्या में नहीं हैं। चक्रवर्ती महाराजा दशरथ के गौरवपूर्ण योगदान को देखते हुए उनकी गरिमा के अनुरूप भव्य मंदिर बनाने का मॉडल अक्षय नवमी पर्व पर रामनगरी के विशेष धर्माचार्यों की मौजूदगी में दशरथ मंदिर का मॉडल प्रस्तुत किया गया। इसे धर्माचार्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान कर दी, जिसके बाद काम शुरू हो गया है।                             


मीटरों की जांच के लिए देने होंगे ₹175

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन के एमडी एम देवराज ने एक आदेश जारी कर स्मार्ट मीटरों के लिए दरें तय कर दी हैं।  अब यदि आपको शक है कि आपका बिजली का मीटर तेज़ी से चल रहा है तो आपको अपने स्मार्ट मीटर की जांच के लिए ₹ 175 जमा कराने होंगे। उन्होंने बताया कि यदि उपभोक्ता को अपने परिसर पर लगे मीटर की रीडिंग पर संदेह है, तो आप चेक मीटर लगाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। विद्युत उपभोक्ता को टैरिफ ऑर्डर -2020 के अनुसार स्मार्ट मीटर को चेक करने के लिए मीटर टेस्टिंग एवं चेकिंग के लिए निर्धारित शुल्क 175 जमा करना होगा। उन्होंने बताया कि विद्युत प्रदाय संहिता 2005 के अनुसार आवेदन के सात दिनों के भीतर वर्तमान मीटर के साथ ही सिरीज में एक चेक मीटर स्थापित करते हुये मीटर का परीक्षण किया जाएगा।               


रॉयल एनफील्ड की बाइक होने जा रही लॉन्च

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण काल में ऑटो जगत को बड़ा आर्थिक नुकसान भुगतना पड़ा है, जिसे पूरा करने को कंपनियां एड़ी से चोटी तक जोर लगा रही हैं। कंपनियों का मकसद किसी तरह बिक्री बढ़ाकर आर्थिक पहिये को मजबूत करना है। पावरफुल और धांसू बाइक बनाने वाली देसी कंपनी रॉयल एनफील्ड भी भारतीय बाजार में जल्द एक दमदार बाइक क्लासिक 350 लॉन्च करने जा रही है, जो कि काफी अडवांस फीचर्स के साथ ही बेहतर लुक में आएगी।               


'स्ट्रीट डॉग्स' के लिए बना रैन बसेरा

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। सर्दी के मौसम में बेसहारा व्यक्तियों के लिए नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से रैन बसेरों की व्यवस्था की जाती है। एनजीटी की लाठी चलने से पहले शहर में निगम की ओर से कई जगहों पर अलाव की भी व्यवस्था की जाती रही है। लेकिन उत्तर भारत की कड़ाके की सर्दी से आवारा जानवरों को बचाने के लिए सरकार की ओर से कभी भी कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं। इसी कमी को अब गाज़ियाबाद में परमार्थ समिति जैसी सामाजिक संस्थाएं पूरा कर रही हैं।                 


किसान आंदोलन से कई बॉर्डर बंद, लगा जाम

किसान आंदोलन कई बॉर्डर बंद, जाम से बचना है तो इन रास्तों से ना गुजरे


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों की दिल्ली से लगी सीमाओं पर बढ़ती संख्या को देख पुलिस ने सुरक्षा और कड़ी कर दी है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए एनएच 44 समेत सिंघु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर, चिल्ला बॉर्डर समेत कई बॉर्डर को बंद कर दिया गया है। लोगों को शहर में प्रवेश और निकास के लिए वैकल्पिक मार्गों से आवागमन करने का सुझाव दिया गया है।
दरअसल आंदोलनरत किसानों ने अपनी मांगे नहीं मानी जाने पर दिल्ली के अन्य मार्गों को बंद करने की धमकी दी थी। जिसे देखते हुए उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद को दिल्ली से जोड़ने वाले दो राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ने वाले रास्तों को भी बंद कर दिया गया। दिल्ली पुलिस ने वीरवार को ट्वीट कर बताया था। कि स्थानीय पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-9 और राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर गाजियाबाद से दिल्ली के लिए मार्गों को बंद कर दिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग-1 पर शनि मंदिर के पास दोनों ओर के मार्गों को बंद कर दिया गया है।
चिल्ला बॉर्डर पर दिल्ली से नोएडा के लिए एक रास्ता यातायात के लिए खुला है। लेकिन नोएडा से दिल्ली वाला रास्ता अब भी बंद है। झाडौदा झटिकरा में दिल्ली हरियाणा सीमा यातायात के लिए बंद है। केवल बड़ूसराय बॉर्डर दोपहिया वाहनों के लिए खुला है। यातायात पुलिस ने कहा कि हरियाणा के लिए लोग ढांसा, दौराला, कापसहेड़ा, रजोकरी एनएच8 बिजवासन। बजघेड़ा, पालम विहार और डूंडाहेड़ा बॉर्डर वाला रास्ता ले सकते हैं।
यातायात पुलिस ने ट्वीट किया कि सिंघू बॉर्डर अब भी दोनों ओर से बंद है। लामपुर, औचंदी और अन्य छोटे बॉर्डर भी बंद हैं। कृपया वैकल्पिक माार्गों का सहारा लीजिए। मुकरबा चौक और जीटीके रोड से यातायात परिवर्तित किया गया है। लोगों से कहा गया कि सिग्नेचर ब्रिज से रोहिणी तक आउटर रिंग रोड जाने से बचें इसी प्रकार जीटीके रोड, एनएच44और सिंघू, औचंदी और लामपुर बॉर्डर से भी बचें। गौरतलब है। कि ‘दिल्ली चलो मार्च के तहत किसान राष्ट्रीय राजधानी के अति व्यस्त सिंघू, टिकरी नोएडा और गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। जगह-जगह बॉर्डर बंद होने से चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।                       


दिल्ली में 3700 से अधिक नए मरीज मिलें

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस (COVID-19) का ग्राफ अब नीचे आता दिख रहा है। गुरुवार को दिल्ली में कोरोना के 3700 से अधिक नए मरीज मिलने के बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 5 लाख 82 हजार से अधिक हो गई है। वहीं आज संक्रमण से 82 और लोगों की मौत होने से मृतकों संख्या भी बढ़कर 9,400 से अधिक हो गई है।               


बुजुर्ग महिला की तस्वीर शेयर करते हुएं ट्वीट

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। देश में किसानों के विरोध के बीच गुरुवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और पंजाबी सिंगर एक्टर दिलजीत दो सांझ के बीच शब्दों की जंग सुर्खियों में रहीं। ट्विटर पर दोनों की बहस के बाद बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कंगना की बयानबाजी के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। मीका सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर बुजुर्ग महिला की तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया है। मीका सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर बुजुर्ग महिला की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा मेरे मन में कंगना रनौत के लिए बहुत सम्मान था। उनके ऑफिस में तोड़फोड पर मैंने उनका समर्थन किया था। मुझे अब लगता है। कि मैं गलत था। कंगना रनौत एक महिला होने के नाते आपको बुजुर्ग महिला का कुछ सम्मान देना चाहिए। अगर तुम में थोड़ा सा शिष्टाचार है। तो माफी मांगो। शर्म आती है तुम पर।               


पंप मालिक का फ्री में तेल डालने का ऐलान

पेट्रोल पंप मालिक का फ्री में तेल डालने का ऐलान


जींद। कृषि विरोधी कानूनों को लेकर दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों को हरियाणावासियों से पूरी मदद मिलनी शुरू हो गई है। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के विधानसभा क्षेत्र उचाना के एक पेट्रोल पंप मालिक ने दिल्ली धरने पर जा रहे किसानों के ट्रैक्टरों में मुफ्त में डीजल डालने का ऐलान कर दिया है। पंप के मालिक महिपाल लोहान ने कहा कि मैं एक किसान का बेटा हूं। इसलिए अपना फर्ज अदा कर रहा हूं। बता दें कि हरियाणा के जींद जिले में उचाना विधानसभा सीट से राज्य के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला विधायक चुन कर गए हैं। पहले इस क्षेत्र की सर्वजातीय दाड़न ने दिल्ली कूच शुरू किया था। और अब पेट्रोल पंप मालिक भी मदद को आगे आ गए हैं। पंप के मालिक ने कहा कि जब तक दिल्ली की सीमाओं पर तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलित रहेंगे तब तक वहा जाने वाले ट्रेक्टर को फ्री में तेल मिलता रहेगा। उन्होंने बताया कि मैं खुद एक किसान का बेटा हूं इसलिए किसानों की मदद के लिए अपना फर्ज निभा रहा हूं। उन्होंने कहा कि आज 10 ट्रैक्टरों में तेल डालकर उन्हें दिल्ली रवाना किया है। और आगे भी मदद जारी रहेगी।                 


वैक्सीन को लेकर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कोरोना महामारी के खिलाफ जंग जारी है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई। बैठक में पहले सभी नेताओं ने अपने विचार रखे, फिर पीएम मोदी ने संबोधित किया। पीएम ने बताया कि देश में 3 कोरोना वैक्सीन पर ट्रायल चल रहा है। हमारी वैक्सीन सबसे सुरक्षित है और आने वाले कुछ हफ्तों में यह टीकाकरण के लिए उपलब्ध हो जाएगी। इस वैक्सीन की कीमत पर पीएम ने बताया कि सभी राज्यों के साथ विचार विमर्श के बाद इसकी कीमत तय की जाएगी।पीएम मोद ने कहा, दुनिया की नजर कम कीमत वाली सुरक्षित वैक्सीन पर है, और इसलिए स्वाभाविक है कि पूरी दुनिया की नजर भारत पर भी है। कोरोना वैक्सीन को लेकर जो विश्वास इस चर्चा में नजर आया है वो कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई को और मजबूत करेगा।               


महाराष्ट्र विधान परिषद में भाजपा की हार

मुंबई। महाराष्ट्र विधान परिषद की 6 सीटों के लिए हुए चुुुनाव में बीजेपी को बुरी हार का सामना करना पड़ा है। 6 सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी सिर्फ 1 सीट पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही है। बाकी 5 सीटों पर शिवसेना, एनसीपी, कांग्रेस काा महाविकास आघाडी गठबंधन ने जीत दर्ज की है। एक साल के अंदर के बीजेपी के लिए राज्य में यह दूसरा बड़ा झटका है। पिछले साल नवंबर महीने में बीजेपी के हाथों से महाराष्ट्र की सत्ता भी फिसल गई थी।


बीजेपी ने 4 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे और एक निर्दलीय को समर्थन दिया था। हार स्वीकार करते हुए बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'महाराष्ट्र विधानपरिषद चुनाव के परिणाम हमारी उम्मीदों के मुताबिक नहीं हैं। हम ज्यादा सीटों की उम्मीद कर रहे थे जबकि सिर्फ 1 सीट पर जीत मिली है। हमसे तीनों पार्टियों (महाविकास आघाड़ी) की सम्मिलित ताकत को आंकने में चूक हुई।'
बीजेपी को अपने गढ़ नागपुर में भी मिली हार
बीजेपी की सबसे बुरी हार नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में हुई है। नागपुर को बीजेपी का गढ़ माना जाता है और इस सीट से पूर्व में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और फडणवीस के पिता गंगाधर राव फडणवीस जीत चुके हैं। मंगलवार को हुए चुनाव को महाविकास आघाड़ी और बीजेपी के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई के तौर पर देखा जा रहा था।
डेप्युटी सीएम पवार बोले, आघाड़ी की जीत हमारी एकता का सबूत
6 में से 5 सीटों पर महाविकास आघाड़ी की जीत पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा, 'विधानपरिषद चुनाव में आघाड़ी की जीत गठबंधन पार्टियों के बीच एकता का सबूत हैं।'
नवाब मलिक बोले, सत्ता परिवर्तन का दावा खोखला साबित हुआ
पुणे निर्वाचन क्षेत्र से आघाड़ी के उम्मीदवार अरुण लाड ने एनडीए उम्मीदवार संग्राम देशमुख को 48 हजार वोटों से हराया है। राज्य सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा, 'चुनाव परिणाम पिछले एक साल में महाविकास आघाड़ी के विकास कार्यों पर मुहर की तरह हैं। बीजेपी को सच्चाई स्वीकार करनी चाहिए। विधानपरिषद चुनाव के बाद राज्य में सत्ता परिवर्तन का उनका दावा खोखला साबित हुआ है।'                                 


देश में नए मामलों की संख्या-40 हजार हुई

नई दिल्ली। भारत में नए कोरोना संक्रमण की संख्या 40 हजार से कम बनी हुई है। बीतें दिन लगातार 26वें दिन कोरोना के 50 हजार से कम और लगातार पांचवें दिन 40 हजार से कम नए मामले दर्ज किए गए। देश में पिछले 24 घंटे में 36,595 नए संक्रमित मरीज आए हैं। वहीं 540 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। अच्छी बात ये है कि बीते दिन 42,916 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं।कोरोना मामले बढ़ने की ये संख्या दुनिया में अमेरिका और ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा है।  वहीं मौत की संख्या दुनिया में छठे नंबर पर है।               


'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के लेखक की मौत

मुंबई। टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ के लेखकों में से एक अभिषेक मकवाना ने आत्‍महत्‍या की है, ज‍िनका एक सुसाइड नोट सामने आया है।अभिषेक लंबे समय से इस सीरियल के ल‍िए ल‍िख रहे थे।पुल‍िस द्वारा सामने आ रही जानकारी के अनुसार अभिषेक ने आत्‍महत्‍या से पहले एक सुसाइड नोट भी ल‍िख छोड़ा है और इसमें ‘आर्थिक परेशानियों’ का ज‍िक्र क‍िया है। अभिषेक ने प‍िछले हफ्ते आत्‍महत्‍या की और उनके पर‍िवार का आरोप है क‍ि वह सायबर धोखाधड़ी का श‍िकार हुआ था ।और उसे ब्‍लैकमेल किया जा रहा था। मुंबई म‍िरर की खबर के अनुसार अभिषेक के परिवार वालों और दोस्‍तों का आरोप है कि उसकी मौत के बाद से ही उन्‍हें धोखा करने वालों की तरफ से लगातार फोन आ रहे हैं क‍ि वह उनका पैसा लौटा दें क्‍योंकि अभिषेक ने उन्‍हें लोन में गैरंटर बनाया था।


अभिषेक मकवाना, 27 नवंबर को अपने कांदिवली वाले घर में मृत पाए गए थे, ज‍िसके बाद चारकोाप पुलिस ने इस मामले में एक्सिडेंटल डेथ का केस दर्ज किया था। इस मामले में परिवार का बयान दर्ज किया गया है. र‍िपोर्ट के अनुसार अभिषेक के भाई जेनिस ने खुलासा क‍िया है कि अभिषेक के ईमेल्‍स से फाइनेंश‍ियल फ्रॉड की बात सामने आई है।  इसके अलावा पुल‍िस के अनुसार अभिषेक के सुसाइड नोट में भी आर्थ‍िक धोखाधड़ी की बात सामने आई है, जो व‍ह प‍िछले बहुत महीनों से झेल रहा था लेकिन उसने इसके बारे में ज्‍यादा कुछ नहीं ल‍िखा है।        


पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...