शनिवार, 5 सितंबर 2020

सेना ने चीनी नागरिकों की सहायता की

नई दिल्ली/ बीजिंग। भारतीय सेना ने तीन सितंबर 2020 को 17,500 फीट की ऊंचाई पर उत्तरी सिक्किम के पठार क्षेत्र में अपना रास्ता खो चुके तीन चीनी नागरिकों की मदद की। सेना ने उन्हें ऑक्सीजन, भोजन और गर्म कपड़े सहित चिकित्सा सहायता प्रदान की। इसके अलावा उन्हें उचित मार्गदर्शन दिया गया जिसके बाद वे अपने गंतव्य पर चले गए। चीनी नागरिकों में दो पुरुष और एक महिला थी। शून्य तापमान में उनके जीवन के खतरे को भांपते हुए भारतीय सेना के सैनिकों ने उन्हें अत्यधिक ऊंचाई और कठोर जलवायु परिस्थितियों से बचाने के लिए ऑक्सीजन, भोजन और गर्म कपड़ों सहित चिकित्सा सहायता प्रदान की।


भारतीय सैनिकों ने उन्हें अपने गंतव्य स्थल तक पहुंचने के लिए उचित मार्गदर्शन दिया जिसके बाद वे वापस चले गए। चीनी नागरिकों ने अपनी त्वरित सहायता के लिए भारत और भारतीय सेना का आभार व्यक्त किया है।             


इमरान ने चीन को बेचा 'पाक का समंदर'

बीजिंग/ इस्लामाबाद। जिनपिंग को खुश करने के लिए इमरान खान ने पाकिस्तान का समंदर भी चीन के हवाले कर दिया है। पाकिस्तान ने चीनी जहाजों को अपने समुद्र तट में मछली पकड़ने की इजाजत दे दी है और चीन ने लगे हाथ यहां शिकार भी शुरू कर दिया है। लेकिन समंदर के इस सौदे ने पाकिस्तानियों को गुस्से से लाल कर दिया है। हजारों मछुआरों का हुजूम सड़कों पर उतर आया है, हर कोई इमरान और जिनपिंग को खरी खोटी सुना रहा है।


इमरान ने छीना मछुआरों का निवाला






इमरान खान की हुकूमत के खिलाफ जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर है। कराची की सड़कों पर बगावत के नारे फूट रहे हैं। लोग इमरान खान को ललकार रहे हैं, क्योंकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने चीन के चक्कर में अपनी ही जनता का गला घोंट दिया है। चीन को मैदान, रेगिस्तान और आसमान बेचने वाले इमरान खान ने पाकिस्तान के समंदर को भी चीन के हाथों गिरवी रख दिया है। समंदर बेचकर मछुआरों की रोजी रोटी छीन ली है। मछुआरे इमरान को अल्टीमेटम दे रहे हैं कि अगर चीन के मछली मारने वाले जहाजों को जल्द से जल्द नहीं लौटाया तो वो हुकूमत की चूलें हिला देंगे। इमरान को कुर्सी छोड़ने को मजबूर कर देंगे।आर्थिक रूप से तंगहाल पाकिस्तान भारत के दुश्मन चीन के चक्कर में पड़कर और कंगाल होता जा रहा है। चीन लगातार पाकिस्तान में निवेश के नाम पर उसके संसाधनों पर कब्जा जमाता जा रहा है। जंगल से रेगिस्तान तक हथियाता जा रहा है। चीन पाकिस्तान इकॉनोमिक कॉरिडोर के जरिए चीन ने पाकिस्तान को अपना उपनिवेश बना लिया है। पाकिस्तान को गुलाम बनाकर चीन अपना उल्लू सीधा कर रहा है। पाकिस्तान की गुलामी का सबसे बड़ा सबूत समंदर का वो सौदा है, जिसके खिलाफ पाकिस्तानी मछुआरों ने मोर्चा खोल दिया है।





शातिर चीन की चाल में फंसे पाकिस्तान ने चीन के जहाजों को समंदर में मछली पकड़ने की इजाजत दे दी है या यूं कहे कि ड्रैगन ने दादागीरी दिखाते हुए अपने स्पेशल इकॉनोमिक जोन में पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। जिनपिंग ने इमरान खान को समंदर का सौदा करने पर मजबूर कर दिया है। पाकिस्तान सरकार की इजाजत मिलते ही चीन से 20 ट्रॉलर कराची पहुंच गए, जो गहरे समंदर से भी मछली पकड़ सकते हैं। पाताल से भी मछलियों का खानदान साफ कर देते हैं। पाकिस्तान ने इन चीनी जहाजों को सिंध और बलूचिस्तान के तट पर मछली पकड़ने की इजाजत दी है, लेकिन मछुआरों को समंदर का सौदा हजम नहीं हुआ और वो सड़कों पर उतर आए।


पाकिस्‍तान सरकार के इस फैसले के बाद कराची में इमरान सरकार और चीन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। लोगों ने इमरान और पाकिस्तान की ज़हरीली जोड़ी के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है। कराची की सड़कें प्रदर्शन से पट गई है। सिंध के दूसरे शहरों में भी लोग इमरान और जिनपिंग को ललकार रहे हैं। पाकिस्‍तानी मछुआरे नहीं चाहते हैं कि चीन के जहाज उनके इलाके में मछली पकड़ें, क्योंकि अगर चीन के ये जहाज समंदर से मछली निकालेंगे तो इन मछुआरों का पुश्तैनी पेशा खतरे में पड़ जाएगा। लोगों को रोटी के लाले पड़ जाएंगे।


पाकिस्‍तानी मछुआरों का कहना है कि चीनी जहाज बड़े पैमाने पर मछली पकड़ सकते हैं, जिससे बाद में यहां समुद्री सिस्‍टम बिगड़ जाएगा और इसका खामियाजा भी उन्‍हें ही भुगतना पड़ेगा। पाकिस्‍तान फिशर फॉल्‍क फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक तटीय इलाकों में मछलियों की संख्‍या पहले ही 72 फीसदी तक कम हो गई है और इसकी वजह बेतहाशा मछलियों का शिकार है।           


मृतक संख्या-1, 089, संक्रमित-40,23,179

नई दिल्ली। भारत में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी जारी है। तीसरे दिन भी मरीजों की संख्या में रिकार्ड तेजी दर्ज की गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 86 हजार 432 नए मरीज सामने आए हैं। संक्रमण से 1 हजार 089 लोगों की मौत हो गई है। देश में कोरोना संक्रमितों के आंकड़े 40 लाख के पार पहुंच गई है। जारी आंकड़े के मुताबिक, कुल मरीजों की संख्या  बढ़कर 40 लाख 23 हजार 179 हो गई है, जिसमें 8 लाख 46 हजार 395 सक्रिय मामले है। इलाज के बाद अस्पताल से 31 लाख 7 हजार 223 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश में अब तक कोरोना संक्रमण से 69 हजार 561 लोग जान गंवा चुके हैं।


स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक,  मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 77.23 फीसदी हो गई है, जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है। यह अभी 1.73 फीसदी है। वहीं  21.04 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। देश में कोरोना मृत्यु दर वैश्विक औसत से भी कम है।         


ताइवान ने चीनी लड़ाकू जहाज मार गिराया

नई दिल्ली। चीन के साथ जारी तनाव के बीच ताइवान द्वारा एक चीनी लड़ाकू विमान को मार गिराने की ख़बर सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा कि ताइवान ने अपने हवाई क्षेत्र में घुस आए चीनी सुखोई-35 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। इसका वीडियो वायरल हो गया है। इसके ताजा होने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ताइवान ने इस हमले में अमेरिकी पेट्रियाट मिसाइल डिफेंस सिस्टम का उपयोग किया है। हालांकि चीन या ताइवान ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।


खबरों में इस तरह का दावा किया जा रहा है कि ताइवान ने चीनी विमान को कई बार चेतावनी दी लेकिन इसके बावजूद चीन का विमान उसके हवाई क्षेत्र में बना रहा। इसके बाद ताइवान ने उसे मार गिराया। बताया जा रहा है कि घटना में पायलट घायल हो गया है। इस परिस्थिति में दोनों देशों के बीच युद्ध की स्थिति पैदा हो सकती है।                                   


गूगल प्ले स्टोर ने हटाएं 6 खतरनाक एप्स


अकांशु उपाध्याय

नई दिल्ली। साइबर सिक्यॉरिटी रिसर्चर्स ने गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद ऐसे 6 खतरनाक ऐप्स का पता लगाया है, जो जोकर मैलवेयर से संक्रमित थे। इन ऐप्स को अब तक कुल 2 लाख से ज्यादा डाउनलोड्स मिल चुके थे। साइबर सिक्यॉरिटी फर्म Pradeo की रिपोर्ट के मुताबिक, इन छह ऐप्स में कनवीनियन्ट स्कैनर 2, सेफ्टी ऐपलॉक, पुश मेसेज- टेक्सटिंग एंड एसएमएस, इमोजी वॉलपेपर, सैपरेट डॉक स्कैनर और फिंगरटिप गेमबॉक्स शामिल हैं।


तुरंत हटाने की सलाह
रिपोर्ट में कहा गया है कि इन खतरनाक ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है, हालांकि अभी भी जिन स्मार्टफोन्स में ये ऐप मौजूद हैं उन्हें तुरंत डिलीट कर देने चाहिए। दरअसल जोकर मैलवेयर डिवाइस में आ जाने के बाद यूजर्स को प्रीमियम सर्विस के लिए बिना जानकारी के ही सब्सक्राइब कर देते हैं। बता दें कि 2017 से गूगल ने प्ले स्टोर से ऐसे 1700 ऐप्स हटाए हैं जो जोकर मैलवेयर से संक्रमित थे। हालांकि ये ऐप्स रूप बदल-बदलकर आते रहते हैं।

किस ऐप का क्या काम



गूगल प्ले स्टोर पर दिए गए विवरण के आधार पर हम बता रहे हैं कि किस ऐप यूजर्स को किस काम के लिए डाउनलोड करते थे। Convenient Scanner 2 ऐप आपके डॉक्यूमेंट स्कैन करके इन्हें ईमेल या प्रिंट के लिए भेजने का काम करता है।





 






Safety AppLock का काम किसी ऐप को पैटर्न या पासवर्ड से लॉक करने था। Push Message-Texting & SMS एक एसएमएस और मेसेजिंग ऐप था, जिसमें रिंगटोन से लेकर वाइब्रेशन पैटर्न तक कस्टमाइज किया जा सकता था। Emoji Wallpaper ऐप का इस्तेमाल फोन का बैकग्राउंड बदलने के लिए किया जाता था, वहीं Separate Doc Scanner भी एक डॉक्यूमेंट स्कैनर ऐप था।           





बीमारी से तंग आकर वृद्ध ने की आत्महत्या

भानु प्रताप उपाध्याय 


ऊन। गांव पिंडोरा में वृद्ध ने बीमारी से तंग आकर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। गांव पिंडोरा निवासी समे दीन पुत्र बशीर उम्र करीब 60 वर्ष करीब पांच-छह वर्षों से दमे की बीमारी से पीड़ित था। जिसका इलाज चल रहा था मृतक के पांच पुत्र  इमरान एहसान फैजान रिजवान फुरकान है। जो मेहनत मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहे हैं। घटना के समय  मृतक के पुत्र  मेहनत मजदूरी करने बाहर गए थे। शनिवार को सुबह करीब 9:00 बजे बीमारी से तंग आकर वृद्ध ने मकान में खुद को तमंचे से गोली मार ली आवाज सुनकर परिजन मकान में अंदर गए। जहां वृद्ध खून से लथपथ पड़ा था गोली लगने से वृद्ध ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस संबंध में चौकी प्रभारी अनिल तेवतिया ने बताया कि मर्तक लंबे समय से बीमारी से ग्रस्त था उसने तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली मौके से तमंचा व खोखा कारतूस बरामद किया है तथा शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है तमंचे को जांच हेतु फॉरेंसिक लैब को भेजा जाएगा।               


एडीएम ने मुख्य बाजारों का 'सर्वेक्षण' किया

भानु प्रताप उपाध्याय 


ऊन। उप जिलाधिकारी ने नगर में कोरोना से बचाव हेतु मेन बाजार का भ्रमण करते हुए कस्बा वासियों को जागरूक किया तथा नगर पंचायत द्वारा मास्क वितरित किए। उप जिलाधिकारी मणी अरोरा ने नगर के मेन बाजार का भ्रमण किया तथा मास्क न लगाने वालों के हाथों में मैं शर्मिंदा हूं की तख्ती लगाकर फोटो खींचकर नसीहत दी। उन्होंने व्यापारियों को कोरोना से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंस, मास्क पहनने तथा कोरोना से बचाव हेतु उपाय करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि कोरोना गाइडलाइन का पालन न करने पर कार्रवाई की जाएगी। उप जिलाधिकारी ने नगर में स्थित इंडियन बैंक में लगी ग्राहकों की भीड़ को देखकर मैनेजर कुलदीप सिंह को जमकर का हड़काया। नगर पंचायत द्वारा निशुल्क मास्क वितरित किए गए। इस दौरान अधिशासी अधिकारी योगेंद्र सिंह, लिपिक पवन कुमार, संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।               


गुरु शिक्षा और संस्कार का भंडार होता है

भानु प्रताप उपाध्याय


शामली। गुरु दिवस पर अध्यापिका रश्मि वर्मा ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गुरु का दर्जा बहुत बड़ा होता है।अगर गुरु सच्चे मन से अपने शिष्य को शिक्षा व संस्कार देता है। वहीं बच्चे पढ़ लिखकर देश का भविष्य बनते हैं। इसीलिए सनातन धर्म में भी गुरु का दर्जा बड़ा बताया गया है। उन्होंने कहा देश में कोरोना की महामारी के कारण सभी स्कूल कॉलेज बंद है। फिर भी उनका प्रयास है की लॉकडाउन में बच्चों का शिक्षण कार्य प्रभावित ना हो इसके लिए बच्चों के छोटे-छोटे व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर ऑनलाइन शिक्षण कार्य शुरू किया जिससे समस्त कक्षाओं के बच्चे व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। वीडियो कॉलिंग द्वारा बच्चों को कठिन विषय वस्तु को उनका समझाने का प्रयास रहता है।जिससे बच्चे बड़ी सरलता से  दिया गया कार्य उत्साह पूर्वक करते हैं तथा विषय वस्तु यादकर छोटी-छोटी वीडियो बनाकर भेजा जाता हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित भी नहीं होगी और उनका साल  भी बच जायेगा और  वे बच्चों को समय-समय पर क्राफ्ट कार्य, शिक्षण सहायक सामग्री का भी निर्माण कराती रहती हैं। बच्चों को ऑनलाइन होने वाली विभिन्न प्रतियोगिता में प्रतिभाग करा रही हूंँ जो बच्चे स्मार्टफोन न होने के कारण नहीं पढ़ पा रहे थे। उनके लिए उन्होंने गांव में विभिन्न स्थानों पर शिक्षण से संबंधित वॉल पेंटिंग व टीचर कॉर्नर बनवाया टीचर-कॉर्नर पर वे बच्चों के लिए पेपर शीट लगा देती हूं जिससे बच्चे पेपर शीट लेकर कार्य करते हैं। वॉल पेंटिंग द्वारा बच्चे खेलते खेलते पढ़ाई भी करते हैं। हमारे विद्यालय के 80% बच्चे ऑनलाइन ऑफलाइन शिक्षण ग्रहण कर रहे हैं। उनके प्रयासों से गांव में जागरूकता आयी है। इससे अभिभावकों का रुझान सरकारी  स्कूलों की तरफ भी बढ़ा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की इस करोना महामारी के चलते  बच्चों का विशेष ध्यान रखें उन्हें बाजारों में लेकर ना जाएं भीड़ से बचाएं उन्हें बार-बार हैंड वॉश करना सिखाए और समय-समय पर उनका खानपान का विशेष ध्यान रखें।                 


उद्योग बढ़ेगा, स्वदेशी उत्पादन आगे बढ़ेगा

माननीय पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर जी को इंटरनेशनल एमएसएमई एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल भारत का अध्यक्ष बनाया गया


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। माननीय पूर्व सांसद और एमएसएमई के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिनारायण राजभर जी ने कहा कि भारत देश में उद्योगों के द्वारा स्वदेशी माल का उत्पादन होगा। जिससे देश के विभिन्न सेक्टर के कार्य एवं उद्योग करने की इच्छा रखने वाले युवाओं उद्यमियों और स्वरोजगार स्वावलंबन बनने का मौका देश के ऊर्जावान यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी एवं एमएसएमई मंत्रालय के कर्मठ मंत्री और मेरे साथी माननीय नितिन गडकरी जी के मार्गदर्शन में प्रस्तुत हो रहा है देश के विकास में एमएसएसई को विशाल भूमिका है और देश में व्याप्त बेरोजगारी को एमएसएमई के माध्यम से उद्योग लगाकर ही मुक्त करना सफल माध्यम है। मैं अपने कार्यालय में देश के प्रत्येक युवा एवं उधमी तक एम0एस0एम0ई की योजनाओं का प्रस्तुतीकरण कर उद्योगों के माध्यम से रोजगार का सुगम मार्ग बनाने की पूरी कोशिश करूंगा। माननीय सांसद जी को एम0एस0एम0ई अध्यक्ष भारत बनाए जाने पर निजी निवास लखनऊ पर अंकित शर्मा उपाध्यक्ष सुनील राजभर अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव प्रसाद सिंह एवं अन्य समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।                 


पत्रकार और शिक्षकों का किया 'सम्मान'

संजीवनी कार्यालय पर शिक्षक एवं पत्रकारों का हुआ सम्मान


प्रयागराज। संजीवनी संस्था तिलक रोड बलवा घाट पंचमुखी महादेव के मंदिर के पास कार्यालय पर शिक्षक दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष जूही जयसवाल जी ने सोशल डिस्टेंस के तहत शिक्षकों एवं पत्रकारों को डायरी एवं पेन भेंट कर सम्मानित किया।
पदाधिकारियों ने शिक्षकों के बीच शिक्षा का प्रचार प्रसार पढ़ो और पढ़ाओ का नारा देते हुए शिक्षकों एवं पत्रकारों का सम्मान किया। कार्यक्रम में सर्वश्री मंजू गुप्ता, रेनू जयसवाल ,गुंजन निषाद, रावती यादव ,जयमाला जयसवाल ,पीयूष मारवाड़ी, गौरव मिश्रा एवं हर्षित केसरवानी आदि लोग मौजूद थे।             


एडीएम ने बांध पंपिंग का 'निरीक्षण' किया

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बक्शी बांध पम्पिंग स्टेशन का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। जिलाधिकारी श्री भानु चन्द्र गोस्वामी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री एम0पी0 सिंह शनिवार को बक्शी बांध पहुंचकर वहां पम्पिंग स्टेशन, स्लूज गेट, बांढ़ चैकी का निरीक्षण किया। उन्होंने जल निकासी के लिए लगाये गये पम्पों को निरंतर क्रियाशील बनाये रखने का निर्देश दिया है। कहा कि स्लूज गेट बंद है, किसी भी तरह से जल जमाव न होने पाये, इसके लिए सभी पम्पों को क्रियाशील रखा जाये।                 


52 पत्तों के साथ जुआरी किए गिरफ्तार

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी
जनपद हापुड़ की नगर कोतवाली पुलिस को मिली बडी सफलता 52 तास के पत्तों सहित नगदी और फोन के साथ जुआरी गिरफ्तार।


हापुड़। मामला जनपद हापुड़ की नगर कोतवाली क्षेत्र का है। जहां किराये का मकान लेकर जुआ खेलने वाले गैंग का स्वाट टीम प्रथम ने पर्दाफाश किया है। इतना ही नहीं जुआरियों के सरगना सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिन के कब्जे से एक लाख ₹15000 रुपए की नगदी 5 एंड्राइड मोबाइल फोन 52 ताश के पत्ते सहित गिरफ्तार किये है। हापुड़ की स्वाट टीम प्रथम और नगर कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता।


देहात में वायरस 'संक्रमण' अनियंत्रित हुआ

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी
6 कोरोना मरीज पक्का बाग, भगवानपुरी सहित जिलें में मिलें


हापुड़। जनपद में शनिवार को हापुड़ के नई मंड़ी पक्काबाग, भगवानपुरी सहित जिलें में 6 करोनो मरीज मिलें हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनपद में शनिवार को नई मंड़ी पक्काबाग में एक, भगवानपुरी में एक, देवलोक कालोनी में एक, फूलगढ़ी में एक,धौलाना के सालेपुर में एक व गढ़ के आलमनगर बहादुर में एक कोरोना मरीज मिला हैं। विभाग ने सभी को आईसोलेट कर इलाज शुरू कर दिया हैं।                   


'जल प्रदूषण' के मुद्दे से भटक गई सरकार

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी
किया जागरूक दूषित जल से होने वाले रोगों के बारे में किया जागरूक


दूषित जल से होने वाले रोगों के बारे में किया जागरूक !


हापुड़। पर्यावरणविद राजेंद्र सिंह ओळख ने आज वाटर बोर्न डिजीज व डेंगू के बारे में जागरूक किया, पानी के सेवन से होने वाले रोगों के बारे में विस्तार से बताया। दूषित पानी के सेवन से चर्म रोग, पेट रोग, पीलिया, हैजा, दस्त, उल्टीयां, टाइफाईड बुखार आदि रोग हो सकते हैं। गर्मी व बरसात के दिनों में इनके होने का खतरा ज्यादा होता है। उन्होने कहा कि पीने के लिए हमेशा स्वच्छ पानी का प्रयोग करें। तालाब के किनारे लगे हैं। डपंपों से पानी न पिएं। पीने वाले पानी को हमेशा ढककर रखें। बरसात के दिनों में पानी को उबाल कर पिएं। समय-समय पर कुओं में दवाई डालते रहें। वहीं कुछ भी खाने से पहले अपने हाथ अच्छी तरह से धोएं। बाजार से खुले में बिकने वाले चीजों को सेवन न करें। उन्होने कहा कि पानी की टंकियों में ढक्कन को लगाकर रखें। वहीं घर में पड़े कूलरों का पानी सप्ताह में कम से कम एक बार चेंज करें। छत पर टायर या टूटे हुए गमले न रखें जिनमें बरसात का पानी इकट्ठा हो। उन्होने बताया कि मच्छर से बचने के लिए क्रीम यां रैपलेंट का प्रयोग करें। अपने शरीर को पूरी तरह से ढक कर रखें।              


संप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी
हापुड़ गांव में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, कोंग्रेस ने दिया एसपी को ज्ञापन


शरारती तत्वों ने धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़, एसपी से मिले कांग्रेस कार्यकर्ता


हापुड़। शनिवार को जनपद हापुड़ के गांव में कुछ असामजिक शरारती तत्वों द्वारा क्षेत्र के सांप्रदायिक सौहार्द खराब करने की मंशा से पशु के अवशेष फेंकने का मामला सामने आया, जिसके बाद क्षेत्र के एक धार्मिक स्थल को निशाना बनाकर वहां पर तोड़फोड़ भी की गई। जिससे समस्त इलाकों में आमजन में रोष व्याप्त हो गया। इस पूरे मामले को लेकर पूर्व विधायक गजराज सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एसपी दफ्तर पहुंचे और उन्हें ज्ञापन दिया।
पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि यह बहुत संवेदनशील मामला है और पुलिस प्रशासन को इसकी तुरंत जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी और जिला प्रभारी विदित चौधरी ने संयुक्त रूप से अपील की लोग शांति बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दें। जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी और शहर  अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने संयुक्त रूप से कहा कि कांग्रेस प्रदेश के आम जनमानस के साथ हैं और प्रदेश में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वालों की साजिश को कामयाब नहीं होने देगी।
एएसपी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि जल्द ही उक्त मामले में उचित कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के सचिव अंकित शर्मा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष ओमवीर यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष सैयद अयाजुद्दीन, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, जिला महासचिव डॉक्टर शोएब,जिला उपाध्यक्ष शहजादा चौधरी,राहुल शर्मा, युवा नेता एकलव्य सिंह सहारा, अनूप कर्दम, अनस,सभासद नरेश भाटी, शहर कोषाध्यक्ष विक्की शर्मा, शहर कांग्रेस सचिव गौरव गर्ग, राज मोहन सिंह रौतेला, आकाश त्यागी, सुखपाल गौतम, पूर्व सभासद पात्यशी विनोद कुमार,एससी एसटी प्रकोष्ठ कोंग्रेस के जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर सागर,विकास शर्मा,राजमोहन सिंह रौतेला,विकास शर्मा, अमित सैनी, निसार खान, एहतेशाम कुरेशी अरुण, अरुण चौधरी,शकील,नितिन कुमार,आकाश जाटव,जुबेर टाटा,दीपक गुप्ता, आदि उपस्थित रहे।         


नक्सलियों ने दिया वारदात को अंजाम

4 ग्रामीणों की हत्या: बीजापुर में नक्सलियों ने दिया वारदात को अंजाम…पुलिस मुखबिरी का लगाया आरोप।


बीजापुर। नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बीजापुर जिले के पुसनार, मोटापाल गांव में जनअदालत लगाकर 4 ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या कर दी।इन ग्रामीणों पर नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया है।जानकारी के मुताबिक, मृतकों का शव अभी भी घटना स्थल पर है।दहशत के चलते परिजनों ने अभी तक नक्सलियों के खिलाफ केस दर्ज नहीं कराया है।बस्तर आईजी ने बताया कि जानकारी आ रही है कि नक्सलियों ने 4 लोगों की हत्या की है।                       


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए निर्देश

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए निर्देश, अब बिना डॉक्टर की पर्ची के करा सकेंगे कोरोना टेस्ट।


नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोरोना वायरस कोविड-19 की जांच के लिए शनिवार को अद्यतन परामर्श जारी किया है, जिसके अनुसार अब कोई भी व्यक्ति बिना किसी डॉक्टर की पर्ची के लैब में जाकर अपना कोरोना टेस्ट करा सकता है। कोविड-19 के लिए गठित नेशनल टास्क फाेर्स की सिफारिशों को लागू करते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि अब कोई भी व्यक्ति अगर चाहे तो अपना कोरोना टेस्ट खुद ही करा सकता है और इसके लिए उसे डॉक्टर की पर्ची दिखाने की जरूरत नहीं है। मंत्रालय ने साथ ही कहा है कि राज्य सरकार इसे लेकर अपने अनुसार निर्णय ले सकते हैं। इससे एक राज्य से दूसरे राज्य तथा विदेश का सफर करने वाले व्यक्तियों को आसानी होगी और उन लोगों को भी सुविधा होगी जो अपना कोरोना टेस्ट कराना चाहते हैं। मंत्रालय ने साथ ही कहा है कि कोई भी अस्पताल अब कोरोना टेस्ट की सुविधा न होने के बहाने गर्भवती महिला को किसी दूसरी जगह रिफर नहीं करेंगे। अस्पतालों को गर्भवती महिला का कोरोना टेस्ट कराने के लिए नमूने को जमा करके उसे कोरोना टेस्ट लैब में पहुंचाने की व्यवस्था करनी होगी।
दिशा-निर्देशों के अनुसार, सर्जिकल या गैर-सर्जिकल प्रक्रियाओं के तहत आने वाले सभी रोगियों का परीक्षण किया जा सकता है, लेकिन सप्ताह में एक बार से अधिक नहीं। स्ट्रोक, एन्सेफलाइटिस, हेमोप्टाइसिस जैसे रोगियों का डॉक्टर की सलाह के अनुसार ज़रूरी लगने पर टेस्ट किया जा सकता है। इसके साथ ही गाइडलाइन्स में ये भी कहा गया है कि कंटेन्टमेंट ज़ोन के एंट्री प्वॉइन्टस (प्रवेश बिन्दु) पर लगातार नज़र बनाई जाए साथ ही इन जगहों पर लगातार स्क्रीनिंग होनी चाहिए। यहां एंटीजन टेस्ट को किया जाना चाहिए। आरटी-पीसीआर टेस्ट उस वक्त ही किया जाए जब व्यक्ति एंटीजन टेस्ट में निगेटिव पाए जाने के बाद भी सांस लेने में तक़लीफ या फिर कोई अन्य लक्षण दिखाए। इन दिशा-निर्देशों में इस बात पर जो़र दिया गया है कि कंटेन्टमेंट ज़ोन में रहने वाले लोगों के लिए 100 फीसदी परीक्षण किया जाना चाहिए। आईसीएमआर ने ये भी कहा है कि इस एडवाइजरी में राज्य के स्वास्थ्य के अधिकारियों के विवेक के आधार पर संशोधन किया जा सकता है।                           


कोहली की सन्तान को लेकर ज्योतिषी का दावा

विराट कोहली के सन्तान को लेकर ज्योतिषी का बड़ा दावा… भविष्यवाणी कर बताया बेटा होगा या बेटी।


मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रैस उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा अगले साल जनवरी में मां-बाप बनने वाले हैं। दोनों ने बीते दिनों ही इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर इसका खुलासा किया था। अब एक मशहूर ज्योतिषी ने भविष्यवाणी की है जिसमें उन्होंने बताया है कि विराट के घर बेटी आएगी या बेटा।
विराट ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अनुष्का शर्मा के साथ एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था- जल्द ही हम तीन होने वाले हैं। जनवरी 2021 में आएगा बेबी। ब्लैक ड्रेस पहनी अनुष्का शर्मा का बेबी बंप इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के पेरेंट्स बनने की खबर तो आप सभी को मिल चुकी है। मगर अब एक मशहूर ज्योतिष ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि विरुष्का को बेबी गर्ल होगी या बेबी बॉय होगा। गुरूजी ने कहा- चाहे वह लड़की हो या लड़का, दोनों समान क्षमता वाले भगवान का उपहार हैं। वास्तव में, लड़कियां विभिन्न क्षेत्रों में लड़कों को पछाड़ रही हैं। विराट और अनुष्का का चेहरा पढऩे और ज्योतिषीय गणना से पता चलता है कि उन्हें सबसे अधिक संभावना एक बच्ची होगी।
आईपीएल 19 सितंबर से शुरू होना है लेकिन विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहले से ही वहां मौजूद हैं। अभी बीते दिनों ही दोनों ने एक होटल में केक काटकर प्रेग्रेंसी की खबर को सेलिब्रेट किया था। 
इंगलैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का एक पुराना ट्विट वायरल हो रहा है जिसके बाद से फैंस उन्हें ज्योतिषी बुलाने लगे हैं। दरअसल, जोफ्रा ने 2015 में एक ट्विट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था- 5 जनवरी। जोफ्रा की इस ट्विट को लोग अनुष्का की डिलिवरी डेट मान रहे हैं।               


कोरोना पर नियंत्रण, चिंता की बात नहीं

दिल्ली में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में, चिंता की कोई बात नहीं: केजरीवाल।


पालूराम


नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना का एक बार फिर प्रकोप बढ़ने के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि वायरस की स्थिति नियंत्रण में है, जांच अधिक किये जाने से संक्रमण के मामलों में इजाफा हुआ है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने वीडियो काफ्रेंसिंग के जरिए मीडिया को संबोधित करते हुए यह बात कही।
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में ज्यादा कोरोना मामले आने की वजह अधिक संख्या में जांच है। उन्होंने कहा,” अगर हम जांच कम कर देते तो मामले कम हो जाते, लेकिन हमें आंकड़ों की चिंता नहीं है। हमने जांच बढ़ा कर कोरोना पर हमला कर दिया है।” दिल्ली में कल 68 दिन बाद सर्वाधिक 2914 मामले आए थे।
मुख्यमंत्री ने कहा उनकी सरकार का प्रयास रहा है कि कोरोना के कारण मृत्यु नहीं होनी चाहिए। कल मृतकों की संख्या गिरकर 13 रह गयी जो कुल मामलों का 0.4 प्रतिशत है। ये देश में सबसे कम है। उन्होंने कहा पूरे देश से लोग अपना इलाज कराने दिल्ली आ रहे हैं। यह दिल्ली के लिए बड़े गर्व की बात है कि हमारी स्वास्थ्य व्यवस्था इतनी अच्छी हो गयी है कि देशभर के लोग हमारी स्वास्थ्य व्यवस्था में विश्वास जता रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कोरोना नमूनों की जांच बढ़ाने के लिए बाजारों में और मोहल्ला क्लिनिक में भी जांच शुरू कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि 1600 से ज्यादा मरीज़ अस्पतालों में बाहर के हैं और 3300 मरीज दिल्ली के हैं। केजरीवाल ने कहा ,” लेकिन मुझे आंकड़ों को नहीं आपकी सेहत को ठीक करना है। मरीजों की संख्या से घबराने के जरूरत नहीं है। जिस दिन मौत का आंकड़ा बढ़ने लगेगा, उस दिन चिंता की बात होगी।”
उन्होंने कहा कि लोग संक्रमित तो हो रहे हैं, लेकिन ठीक होने वाली दर में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले 20 हजार जांच करते थे, जिसे बढ़ाकर 40 हजार कर दिया गया है। केजरीवाल ने कहा,”जांच दोगनी करके हमने कोरोना पर हमला किया है।                   


प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमी की मौत

 प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर, प्रेमी की मौत।


संतलाल मौर्य


अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खा लिया, जिसमें प्रेमी की मौत हो गई वहीं प्रेमिका गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। गांव पूरे खरगी निवासी सोनू उम्र लगभग 22 वर्ष ने अपनी प्रेमिका के साथ घर से फरार होकर शुक्रवार की रात तहसील के निकट एक परिसर में जहर खा लिया। सूचना पाकर पहुंचे युवक के परिजनों ने दोनों को इलाज के लिये सी एच सी सोहावल पहुंचाया। जहां पर हालत गम्भीर देखते हुये जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान प्रेमी युवक की मौत हो गयी।                      


गाजियाबाद में 9 सितंबर से चलेगी मेट्रो

गाज़ियाबाद में 7 से नहीं 9 सितंबर से शुरू होगा मेट्रो का सफर, जानिए क्यों !


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। जिले के निवासी मेट्रो का सफर 9 तारीख से शुरू कर पाएंगे। नए नियमों के अंतर्गत मेट्रो का संचालन वैशाली से 9 सितंबर से शुरू किया जाएगा,जबकि नए बस अड्डे से मेट्रो की शुरुआत 10 तारीख से होगी। नए बस अड्डे और कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर होने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए, इन दोनों स्टेशनों पर मेट्रो के दो-दो गेट खोले जाएंगे। बाकी सभी मेट्रो स्टेशन पर एक एंट्री और एक एग्जिट प्वाइंट दिया जाएगा।
मेट्रो चलने की खबर सुनकर गाजियाबाद के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्री काफी जागरूक दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि सभी प्रोटोकॉल का पालन करेंगे।  आपको बता दें कि गाज़ियाबाद के उन निवासियों के लिए मेट्रो एक बड़ी जरूरत बन चुकी है, जो गाजियाबाद से दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद या ऐसे ही रोजाना कोई लंबा सफर तय करते हैं।                     


संगीत आचार्य का शिष्यों नें सम्मान किया

शिक्षक दिवस पर विशेष – संगीत आचार्य पंडित हरिदत्त शर्मा का शिष्यों ने किया सम्मान।


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। यह तन विष की बेल री, गुरु अमृत की खान, सीस दिए जो गुरु मिले,तो भी सस्ता जान’ शिक्षक दिवस के अवसर पर आज, अशोक नगर -नेहरू नगर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के माध्यम से संगीत आचार्य पंडित हरिदत्त शर्मा को उनके निवास स्थित वी एन भातखंडे संगीत महाविद्यालय में सम्मानित किया गया।
यह सम्मान आचार्य हरी दत्त शर्मा द्वारा निरंतर की जाने वाली संगीत व समाज की सेवाओं के लिए दिया गया। लगभग 40 वर्षों से भी अधिक समय से आप संगीत के माध्यम से निरंतर देश सेवा में कार्यरत हैं। इससे पूर्व भी आपको अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। आप संगीत आचार्य होने के साथ ही एक उत्तम वक्ता, समाज सेवी तथा देशभक्त भी हैं। लगभग पूरा शहर आपके व्यक्तित्व से परिचित है, और आपको गुरुजी कहकर प्रणाम करता है। आपने न जाने कितने ही बच्चों को निशुल्क संगीत की शिक्षा दी है, न जाने कितने ही लोगों को नौकरी पाने में मदद की है। आपका यही विलक्षण व्यक्तित्व हर किसी की नजर में आपको सम्मानित करता है।
कोविड 19 के चलते  सामूहिक कार्यक्रम नहीं हो रहे हैं, अतः एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा पंडित हरी दत्त शर्मा के निवास स्थान पर ही आपको यह सम्मान दिया गया। इस आयोजन में समीति के अध्यक्ष अजीत निगम, संरक्षक आर सी मांगलिक व सचिव मोहित गुप्ता सहित नगर के कुछ अन्य सम्मानित व्यक्ति उपस्थित थे।                 


बेरोजगार बीटेक छात्र ने की आत्महत्या

नौकरी की तलाश में आए बी टेक के छात्र ने की आत्महत्या।


 विजय भाटी


गौतमबुध नगर। कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण के बीच देश भयंकर मंदी की मार भी झेल रहा है। लंबे लॉकडाउन की वजह से हर महीने लाखों लोग बेरोजगार हो रहे हैं। बेरोजगारी और अंधकारमय भविष्य की वजह से आत्महत्याओं के मामलों में भी ख़ासी वृद्धि हो रही है। नोएडा के सेक्टर-70 में नौकरी की तलाश में 28 वर्षीय बीटेक छात्र शुक्रवार को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। वह अपने गाँव से भाई के घर आया हुआ था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना फेज-3 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
दरअसल, पुलिस के मुताबिक मूलरूप से कानपुर के देवमनपुर घाटमपुर निवासी मृतक अमन सचान (28 वर्ष) बीटेक का छात्र था। वह नौकरी की तलाश में इन दिनों सेक्टर-70 के बी-70 नोएडा में रहने वाले अपने भाई सचिन सचान के घर आया हुआ था।
एसएचओ थाना फेज-3 अमित कुमार सिंह ने बताया, मृतक के भाई और भाभी नोएडा में नौकरी करते हैं। सुबह करीब 9 बजे खाना बनाकर रख गये थे। वहीं जब वापस आये तो देखा कि अमन ने फांसी लगा ली है। मृतक के पास से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बाकी कारणों का पता लगाया जा रहा है।
मृतक अमन के बड़े भाई के मुताबिक, अमन सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। उसके बाद अगस्त में प्राइवेट नौकरी की तलाश में नोएडा आया। उसने कभी किसी तरह की कोई परेशानी का जिक्र नहीं किया। यहां वो खुशी से रह रहा था। शाम को जब मैं और मेरी पत्नी नौकरी से वापस आये तो देखा की भाई ने आत्महत्या कर ली है।                  


राष्ट्रपति ने शिक्षिका को किया सम्मानित

रायपुर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जेवरा सिरसा, दुर्ग जिले की फिजिक्स व्याख्याता सपना सोनी को अध्यापन कार्य में किए गए नवाचार हेतु आज राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया । आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सपना सोनी के साथ ही देशभर के 47 शिक्षकों को सम्मानित किया।


सपना सोनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेवरा-सिरसा दुर्ग में बतौर लेक्चरर सेवाएं दे रही हैं। राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए छत्तीसगढ़ की सपना का चयन करते हुए जूरी मेंबर ने लिखा है कि सपना सोनी ने अपने शोधपरक मॉडल व सूचना व संचार तकनीक आधारित अध्ययन सामग्र के जरिए उच्चतर माध्यमिक के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान व फीजिक्स विषय को आनंदमय व जीवंत बना दिया।                             


गड़बडिय़ों की जांच करेगी योगी 'सरकार'

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद आजम खंड की मुश्किलें हर दिन बढ़ती ही जा रही हैं।  फिलहाल वे सीतापुर जेल में फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में बेटे अब्दुल्ला आजम और पत्नी एसपी विधायक तजीन फातिमा सहित सजा काट रहे हैं। इस बीच योगी सरकार ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के द्वारा गाजियाबाद और लखनऊ में बनवाए गए हज हाउस के निर्माण की जांच कराने का फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार को पता चला है कि इस विभाग में गड़बड़ियां हुई थीं, जिसके चलते जांच कराने का फैसला लिया गया है।


राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नंद गोपाल नंदी ने पीएम जन कल्याण योजना के तहत अल्पसंख्यक विभाग में कराए गए कार्यों की जांच एसआईटी से कराने के आदेश दे दिए हैं। इस विशेष जांच में लखनऊ और गाजियाबाद में हज हाउस के निर्माण की भी जांच कराई जाएगी। बता दें कि इसी साल फरवरी में प्रशासन ने गाजियाबाद में बने हज हाउस को एनजीटी के आदेश पर सील कर दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट नहीं था। इस वजह से इससे निकलने वाला पानी हिंडन नदी के पानी को गंदा कर रहा था। इससे पहले रामपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी ने अगस्त महीने के आखिरी दिनों में आजम खान के हमसफर रिजॉर्ट को तोड़ने के लिए नोटिस जारी किया था, जिसमें कहा गया कि सपा सांसद 15 दिनों के अंदर स्वयं अवैध निर्माण को ध्वस्त करें। योगी सरकार के इस फैसले के बाद आजम खान को और बड़ा झटका लगेगा। एसआईटी जांच में आजम खां और उनके करीबियों पर और अधिक शिकंजा कसेगा।           


नौकरी की तलाश में छात्र ने की अत्महत्या

नोएडा। कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण के बीच देश भयंकर मंदी की मार भी झेल रहा है। लंबे लॉकडाउन की वजह से हर महीने लाखों लोग बेरोजगार हो रहे हैं। बेरोजगारी और अंधकारमय भविष्य की वजह से आत्महत्याओं के मामलों में भी ख़ासी वृद्धि हो रही है। नोएडा के सेक्टर-70 में नौकरी की तलाश में 28 वर्षीय बीटेक छात्र शुक्रवार को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। वह अपने गाँव से भाई के घर आया हुआ था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना फेज-3 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दरअसल, पुलिस के मुताबिक मूलरूप से कानपुर के देवमनपुर घाटमपुर निवासी मृतक अमन सचान (28 वर्ष) बीटेक का छात्र था। वह नौकरी की तलाश में इन दिनों सेक्टर-70 के बी-70 नोएडा में रहने वाले अपने भाई सचिन सचान के घर आया हुआ था।


एसएचओ थाना फेज-3 अमित कुमार सिंह ने बताया, मृतक के भाई और भाभी नोएडा में नौकरी करते हैं। सुबह करीब 9 बजे खाना बनाकर रख गये थे। वहीं जब वापस आये तो देखा कि अमन ने फांसी लगा ली है। मृतक के पास से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बाकी कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतक अमन के बड़े भाई के मुताबिक, अमन सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। उसके बाद अगस्त में प्राइवेट नौकरी की तलाश में नोएडा आया। उसने कभी किसी तरह की कोई परेशानी का जिक्र नहीं किया। यहां वो खुशी से रह रहा था। शाम को जब मैं और मेरी पत्नी नौकरी से वापस आये तो देखा की भाई ने आत्महत्या कर ली है।             


खुदरा बाजार को 19 लाख करोड़ का घाटा

नई दिल्ली। शायद ही कोई ऐसा सेक्टर हो जिसे कोरोना वायरस और लॉकडाउन ने प्रभावित नहीं किया होगा। इस वैश्विक महामारी ने देश के खुदरा सेक्टर की कमर ही तोड़ दी। व्यापारी संगठन कैट (CAIT) ने दावा किया है कि देश में कोरोना महामारी ने पिछले 5 महीनों में भारतीय खुदरा व्यापार को करीब 19 लाख करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया है। जिससे व्यापारियों को व्यापार घाटा का सामना करना पड़ा। घरेलू व्यापार में उथल-पुथल का आलम यह है कि लॉक डाउन खुलने के 3 महीने के बाद भी देश भर में व्यापारी भारी वित्तीय संकट का सामना कर रहे हैं। दुकानें खोलने की इजाजत तो मिली लेकिन ग्राहकों के बिना दुकाने सूनी पड़ी या बहुत कम ग्राहक दुकानों तक पहुंच रहे हैं।


इस विपदा से जूझ रहे व्यापारियों को कई प्रकार की वित्तीय जिम्मेदारियों को भी पूरा करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ ई-कॉमर्स कंपनियां गैर अनुमति वाली वो सब तरीके अपना रही हैं जिससे देश के खुदरा व्यापारियों को व्यापार से बाहर किया जा सके। कैट का दावा है कि रिटेल बाजार में पैसे का संकट अभी भी पुरी तरह बरक़रार है। नवम्बर -दिसंबर के दिए हुए माल का भुगतान जो फरवरी -मार्च तक आ जाना चाहिए था वो भुगतान अभी तक बाज़ार में नहीं हो पाया है। जिसकी वजह से कइयों का व्यापार का अस्तित्व ही खतरे में पड़ गया है।


देश के 20 प्रमुख शहरों से मिले आंकड़ो के आधार पर खुदरा बाजार की सेहत तय की जाती है
कनफेडेरशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने आंकड़े जारी करते हुए कहा कि देश भर में रिटेल बाज़ार विभिन्न राज्यों के 20 प्रमुख शहरों से आँका जाता है। दरअसल ये शहर राज्यों में सामान वितरण के लिए बड़े केंद्र हैं। ये 20 शहर है- दिल्ली, मुंबई, कलकत्ता, हैदराबाद, चेन्नई, नागपुर, रायपुर, भुवनेश्वर, रांची, भोपाल, सूरत, लखनऊ, कानपुर, जम्मू, कोचीन, पटना, लुधियाना, चंडीगढ़, अहमदाबाद, गुवाहाटी। व्यापारियों के नुकसान का आंकड़ा इन शहरों से बातचीत करने के बाद बनी रिपोर्ट के आधार पर तैयार किया गया। कैट ने आशंका जताई हैं कि फ़िलहाल इस कोविड 19 के प्रभाव से नहीं उबरने की कोई उम्मीद की किरण नहीं दिख रही है।
करीब 20 फीसदी दुकानों पर ताला लगने का डर


कनफेडेरशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया और राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि देश में घरेलू व्यापार अपने सबसे खराब दौर से गुजर रहा है और रिटेल व्यापार पर चारों तरफ से बुरी मार पड़ रही है। यदि तुरंत इस स्थिति संभालने के लिए जरूरी कदम नहीं उठाये गए तो देश भर में करीब 20% दुकानों को बंद करने पर मजबूर होना पड़ेगा। दुकाने बंद होने की स्थिति में बड़ी संख्यां में बेरोजगारी भी बढ़ सकती है।


व्यापारियों को किस महीने, कितना व्यापार घाटा हुआ
कोविड 19 की वजह से देश के घरेलू व्यापार को अप्रैल में करीब 5 लाख करोड़ का नुकसान हुआ। जबकि मई में लगभग साढ़े चार लाख करोड़ रुपये,जून महीने में लॉकडाउन हटने के बाद लगभग 4 लाख करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा। जुलाई में लगभग 3 लाख करोड़ और अगस्त माह में 2 .5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान व्यापारियों को उठाना पड़ा।


इन कारणों से खुदरा और थोक बाज़ारों में सन्नाटा पसरा हुआ
जानलेवा कोरोना वायरस ने आम जनता पर दहशत फैला रखी है। डर ही है जिसके कारण स्थानीय ग्राहक बाज़ारों में नहीं आ रहे हैं। ऐसे लोग जो पडोसी राज्यों या शहरों से सामान खरीदते रहे हैं वे लोग भी कोरोना से भयभीत है और दूरी बनाए हुए है। इसके अलावा एक राज्य से दूसरे राज्य में अंतर-राज्यीय परिवहन, रेल आदि की उपलब्धता न होने के कारण भी थोक बाज़ारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। मसलन दिल्ली में प्रतिदिन 5 लाख व्यापारी देश के अन्य राज्यों से आते थे लेकिन इनमें से अधिकांश व्यापारी या ग्राहक नहीं आ रहे हैं।


व्यापारियों ने केंद्रीय वित्त मंत्री से की ये अपील
व्यापारी संगठन कैट ने केंद्र और सभी राज्य सरकारों से अपील की है कि वे व्यापारियों के मौजूदा हालातों के अनुसार कदम उठाए। सरकारें देश के रिटेल व्यापार को दोबारा स्थापित करने के लिए आवश्यक कदम उठायें। यदि देश में 20 प्रतिशत दुकानें बंद हो गई तो इसका एक बड़ा खामियाजा देश की अर्थव्यवस्था को भुगतना पड़ेगा। केंद्र ही नहीं राज्य सरकारों के आर्थिक बजट भी पूरी तरह प्रभावित होंगे। कैट ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से अपील की है कि इस संकट काल में बैंकों द्वारा व्यापारियों पर ब्याज देने का दबाव नहीं डाला जाए। और ना ही जुर्माना लगाया जाना चाहिए। सरकार को इसके लिए बैंकों को निर्देशित करना चाहिए।


सेना हटानी पड़ेगी, चीन को दो टूक

नई दिल्ली। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीनी रक्षा मंत्री वेई फेंगही के बीच शुक्रवार को मॉस्को में मुलाकात हुई। करीब 2 घंटे 20 मिनट चली इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। दरअसल पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव के हालात के बाद ये दोनों नेताओं की पहली फेस टू फेस बैठक थी। कहा जा रहा है कि पिछले चार महीनों से दोनों देशों की सेना LAC पर आमने-सामने है। ऐसे में इस बैठक में तनाव कम करने पर चर्चा हुई। दोनों नेता शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन के लिए रूस पहुंचे हैं। इससे पहले भारत के विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रिंगला ने शुक्रवार को कहा था कि सीमा पर हालात अभूतपूर्व हैं।


क्या बात हुई दोनों नेताओं के बीच?
सूत्रों के मुताबिक बातचीत के दौरान सिंह ने पूर्वी लद्दाख में यथास्थिति को बनाए रखने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने सैनिकों को तेजी से हटाने के मुद्दे पर भी जोर दिया। उन्होंने साफ कहा कि शांति के लिए चीन को सेना पीछे हटानी ही होगी।


दरअसल पिछले हफ्ते पैंगोंग त्सो झील में हुई तकरार के बाद विवाद और ज्यादा बढ़ गया है। भारतीय सेना ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी को पीछे ढकेल रणनीतिक रूप से एक अहम पोस्ट पर कब्जा कर लिया है। ऐसे में भारत के पलटवार से चीन बौखलाया हुआ है। उधर चीन पैंगोंग त्सो के उत्तरी घाट और गोगरा पोस्ट से पीछे हटने को तैयार नहीं है।
राजनाथ सिंह की अपील


भारतीय प्रतिनिधिमंडल में रक्षा सचिव अजय कुमार और रूस में भारत के राजदूत डीबी वेंकटेश वर्मा भी थे। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एससीओ में अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए विश्वास का माहौल, गैर-आक्रामकता, अंतरराष्ट्रीय नियमों के प्रति सम्मान और मतभेदों का शांतिपूर्ण समाधान जरूरी है। रक्षा मंत्री के इस बयान को पूर्वी लद्दाख में भारत के साथ सीमा विवाद से जोड़ कर देखा जा रहा है। बता दें कि विदेश मंत्री एस जयशंकर भी अगले सप्ताह एससीओ के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने रूस जा सकते हैं।


सीमा पर हालात अभूतपूर्व
इससे पहले शुक्रवार को विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि सीमा पर पिछले 40 सालों में कभी भी ऐसे हालात नहीं बने थे। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ‘भारत-चीन सीमा पर अभूतपूर्व हालात हैं। 1962 के बाद से हमारे सामने इस तरह की स्थिति कभी नहीं रही। हमने पहली बार अपने जवानों को खोया है, जो पिछले 40 वर्षों में कभी नहीं हुआ। जहां तक हमारा संबंध है, हमारी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता में कोई समझौता नहीं होगा। लेकिन, एक जिम्मेदार राष्ट्र के रूप में, हम हमेशा बात करने के लिए तैयार हैं।              


छत्तीसगढ़ः सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत


रायपुर। पांच सितंबर छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में सड़क दुर्घटना में सात मजदूरों की मौत हो गई है तथा सात अन्य घायल हो गए हैं। रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि रायपुर शहर के तेलीबांधा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेरीखेड़ी गांव के करीब बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में बस में सवार सात मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है तथा सात अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि


पांच सितंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में सड़क दुर्घटना में सात मजदूरों की मौत हो गई है तथा सात अन्य घायल हो गए हैं। रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि रायपुर शहर के तेलीबांधा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेरीखेड़ी गांव के करीब बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में बस में सवार सात मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है तथा सात अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी राज्य ओडिशा के 59 मजदूर एक बस में सवार होकर गुजरात के लिए रवाना हुए थे। जब बस सेरीखेड़ी गांव के करीब पहुंची तब वह ट्रक से टकरा गई। इस घटना में सात मजूदरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया। पुलिस ने शवों को और घायलों को अस्पताल भेजा है। उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि ओडिशा के गंजाम जिले के निवासी मजदूर गुजरात के सूरत में कपड़ा मिल में काम करने जा रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।           



युवा आईपीएस सिंघम जैसे दिखावा ना करें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए युवा आईपीएस अधिकारियों को सलाह दी है कि ‘सिंघम’ की तरह फिल्मों से प्रभावित न हों। उन्होंने कहा कि कुछ पुलिसकर्मी पहले दिखावा करने में लग जाते हैं और पुलिसिंग के मुख्य पहलू की अनदेखी कर देते हैं। उन्होंने कहा, “कुछ पुलिसकर्मी जो नयी ड्यूटी पर पहुंचते हैं वह ‘सिंघम’ जैसी फिल्मों को देखकर दिखावा चाहते हैं। लोगों को डराना चाहते हैं और असामाजिक तत्वों को मेरा नाम सुनकर ही कांपना चाहिए, यह उनके दिल और दिमाग पर छा जाता है और इसकी वजह से जिन कामों को किया जाना चाहिए वह पीछे छूट जाते हैं। सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में 2018 बैच के प्रोबेशनल्स आईपीएस अधिकारियों को ऑनलाइन संबोधित कर रहे प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को इन अधिकारियों को चेताया भी कि किसी तरह के गलत कृत्य में शामिल न हों।

कोरोना महामारी में पुलिस बलों की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान पुलिस का मानवीय चेहरा नजर आया और सुरक्षाकर्मियों ने सराहनीय काम किया। मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस संकट के समय पुलिस ने लोगों को जागरुक करने के लिये गाने गाए, गरीबों को भोजन उपलब्ध कराया और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि लोग इन दृश्यों के गवाह बने। कोरोना वायरस के दौरान, मानवता ने खाकी वर्दी के जरिये काम किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंक प्रभावित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि माओं और बच्चों के साथ मिलकर महिला पुलिसकर्मी युवाओं को ‘गलत रास्ते’ पर जाने से रोक सकती हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘हमारी महिला पुलिस अधिकारी प्रभावी रूप से ऐसा कर सकती हैं। हमारा महिला बल माओं को शिक्षित करने में और उनके बच्चों को वापस लाने में प्रभावी रूप से काम कर सकता है। मुझे विश्वास है कि अगर आप शुरुआती चरण में ही ऐसा करते हैं तो हम अपने बच्चों को गलत रास्तों पर जाने से रोक सकते है।

कोबरा के साथ डांस करना पड़ा भारी

पटना। बिहार के खगड़िया जिले में डीजे के धुन पर कोबरा के साथ ‘नागिन डांस’ करना एक सपेरे को काफी महंगा पड़ गया।सपेरा कोबरा सांप के साथ डीजे के धुन पर नागिन डांस कर रहा था। नागिन डांस करने के दौरान ही कोबरा ने सपेरे को काट लिया। कोबरा के काटने से सपेरे शंभु सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। यह मामला खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र के पनसलवा गांव का है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। लोग कोबरा के साथ सपेरे के डांस करने पर अब खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


सपेरा कोबरा सांप के साथ नागिन डांस कर रहा था
वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि किस तरह सपेरा शंभु सिंह कोबरा सांप के साथ डांस कर रहा है। नागिन डांस के दौरान ही कोबरा ने सपेरे को पीठ में काट लिया। सपेरे को तुरंत ही आनन-फानन में नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन पीठ में काटने के कारण जहर पूरे शहर में फैल गया, जिससे सपेरे को नहीं बचाया जा सका और सपेरे की तड़प-तड़प कर मौत हो गई।         


वायरसः भारत नंबर दो के करीब आया

हरिओम उपाध्याय

नई दिल्ली। कोरोना केसों को लेकर भारत देश दुनिया में नंबर-2 की पोजीशन पर आने वाला है। भारत से पहले ब्राजील ही दुनिया में अमेरिका के बाद एकमात्र ऐसा देश है, जहां कोरोना के सबसे अधिक केस सामने आए हैं। लेकिन माना जा रहा है कि भारत देश ब्राजील को पछाडक़र जल्द ही नंबर-2 पर आ सकता है। फिलहाल भारत तीसने नंबर की पोजीशन पर है। 

ब्राजील में 40 लाख 41 हजार 638 कोरोना केस-


भारत में इस समय 39 लाख 36 हजार 747 कोरोना के पॉजीटिव केस हैं। भारत में बीते दो दिनों में 80 हजार से भी अधिक कोरोना के केस आए हैं। इस देश में मरीजों के मिलने की रफ्तार इसी तरह से बढ़ती रही तो भारत एक-दो दिन में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगा। जॉन हॉपकिन्स कोरोना रिसर्च सेंटर के अनुसार ब्राजील में 40 लाख 41 हजार 638 कोरोना पॉजीटिव केस हैं। इन केसों के चलते ब्राजील , अमेरिका के बाद कोरोना प्रभावित देशों में दूसरे नंबर पर है। लेकिन जिस तरह से भारत में कोरोना की रफ्तार बढ़ रही है, उसे देखते हुए लगने लगा है कि यह जल्द ही ब्राजील को पछाडक़र दूसरा नंबर हासिल कर लेगा। 


अमेरिका में 60 लाख के पार-


वहीं अमेरिका में कोरोना के केस 60 लाख के पार हैं। जिसके चलते अमेरिका पूरे विश्व में पहले नंबर पर चल रहा है। वहीं भारत में भी जिस प्रकार से कोरोना केसों की रफ्तार बढ़ रही है, उसे देखते हुए जल्द ही  भारत विश्व भर में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएगा। जोकि बेहद ही खतरनाक स्थिति है। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के दावों की बात करें तो उनका कहना है कि देश में कोरोना के केस तेजी से रिकवर हो रहे हैं। पॉजीटिव आने वाले केसों से अधिक रिकवरी होने वालों की संख्या है।                          


शांति व्यवस्था के कोतवाल ने किया भ्रमण

गाजीपुर। शांति व्यवस्था कायम रखने के मद्देनजर सदर कोतवाल दिलीप सिंह ने शुक्रवार की देर शाम पुलिस कर्मियों के साथ भ्रमण किया। कोतवाली से निकला रूचमार्च मिश्रबाजार, महुआबाग होते हुए विशेश्वरगंज तक गया। इस दौरान जिन स्थानों पर लोगों की भीड़ दिखाई दी, वहां कोतवाल ने फटकार लगाते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा। बिना मास्क नजर आए लोगों को डांट पिलाते हुए कहा कि बिना मास्क से न घूमे। कई संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने के साथ ही उनकी तलाशी ली। उधर भारी संख्या में पुलिस फोर्स को देख लोग सक्ते में आ गए। इस सोच में पड़ गए कि कोई घटना तो नहीं हुई है।भ्रमण में विशेश्वरगंज चौकी प्रभारी वंशबहादुर सिंह भारी संख्या में पुलिस कर्मी शामिल रहे।             


सड़क हादसे में 2 शिक्षकों की हुई मौत

जगदलपुर। शिक्षक दिवस से एक दिन पूर्व शनिवार की शाम को एक हृदय विदारक दुर्घटना में दो शिक्षकों ऋषिकेश सोनी और उमेश कुमार बघेल की मौत हो गई। उमेश कुमार बघेल भोंड व ऋषिकेश सोनी जगदलपुर के रहने वाले थे। दोनों ही शिक्षक जगदलपुर से कोंडागांव की ओर जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें बालेंगा के पास टक्कर मार दी। दुर्घटना में घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।
तोकापाल के खंड शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल ने बताया कि आज अंग्रेजी के शिक्षकों की जिला मुख्यालय में बैठक थी, जिसमें शामिल होने दोनों शिक्षक पहुंचे हुए थे। बैठक के बाद ऋषिकेश सोनी ने अपनी माँ से कोंडागांव जाने की बात कहकर उमेश कुमार के साथ निकला था। दोनों ही शिक्षक फिलहाल तोकापाल के अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पदस्थ थे। ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।               


दर्शन के लिए दिखानी होगी 'कोरोना' जांच

अल्मोड़ा। अगर आप भगवान भोले के दर्शन करने के लिए जागेश्वर धाम आ रहे हैं तो 72 घंटे पूर्व की कोरोना जांच रिपोर्ट साथ लाना जरूरी होगा। ऐसा नहीं किया तो वापस भी लौटना पड़ सकता है। उत्तराखंड के निवासी हैं तो आपको सिर्फ अपने राज्य की आईडी दिखानी होगी और पूजा-पाठ कर सकेंगे।


कोरोना ने भक्तों पर भी तमाम प्रतिबंध लगा दिए हैं। जागेश्वर धाम आने वाले भक्तों के लिए जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति ने कुछ प्रतुबंधों के साथ दर्शन के लिए छूट प्रदान कर दी है। मंदिर समिति की बैठक में तमाम फैसले लिए गए। जिसमें कहा गया कि श्रद्धालुओं को पूजा और ऑनलाइन दर्शन के लिए रसीद लेनी होगी। अल्मोड़ा के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया और जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कैलाश भट्ट ने बताया कि बाहरी प्रदेशों के श्रद्धालुओं के लिए मंदिर आते समय 72 घंटे पूर्व की कोरोना जांच की रिपोर्ट दिखानी होगी। निगेटिव होने पर ही दर्शन की छूट मिलेगी। इसके अलावा मास्क जरूरी होगा, सेनेटाइजर साथ होना चाहिए। सामाजिक दूरी का पालन हर हाल में करना होगा। जो श्रद्धालु उत्तराखंड के हैं, वह कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बनाए गए नियमों का तो पूरा पालन करेंगे। हां, इतना जरूर है कि दर्शन के लिए उनको उत्तराखंड की स्थायी आईडी दिखानी होगी।             


आरबीआई ने अपना बैंक किया बंद

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने गुरुवार को बैंकिंग रेग्युलेशन एक्ट के तहत आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स बैंक को बंद करने की घोषणा कर दी है। आरबीआई ने इसकी घोषणा करते हुए कंपनी का बैंकिंग दर्जा खत्म कर दिया है। दरअसल आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स बैंक ने पिछले साल नवंबर में अपने कारोबार समेटने की घोषणा की थी। कंपनी के अपनी मर्जी से अपना कारोबार समेटने का आवेदन भारतीय रिजर्व बैंक को दिया था। जिसे अब मंजूरी दे दी गई है।


रिजर्व बैंक ने जारी की अधिसूचना


भारतीय रिजर्व बैंक ने एक अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि बैंकिंग रेग्युलेशन एकट 1949 के तहत आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स बैंक अब बैंकिंग कंपनी के रूप में समाप्त हो गई है, जो 28 जुलाई 2020 से प्रभावी हो गई है।


3 साल में ही खत्म हुआ कारोबार


आपको बता दें कि आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स बैंक को बैंकिंग का लाइसेंस साल 2017 में ही मिला था। जिसके बाद कंपनी ने साल 2018 के फरवरी से पेमेंट बैंक का परिचालन शुरू किया था। 2017 में बनाई गई इस कंपनी में ग्रासिम इंडस्ट्री की 51 फीसदी की हिस्सेदारी थी, और वोडाफोन आइडिया लिमिटेड इसमें 49 फीसदी का हिस्सेदार था। यह बैंक आदित्य बिड़ला नूवो औऱ आइडिया सेल्युलर का ज्वाइंट वेंटर था।


क्यों बंद करना पड़ा कारोबार


दरअसल कंपनी पर घाटे का दबाव बढ़ रहा था। इससे पहले भी कई पेमेंट बैकों ने अपने कारोबार को समेटा है जिसमें टेक महिंद्रा, चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस, टेलिनॉर जैसे नाम शामिल है। डिजिटल के इस दौर में पेमेंट बैंक्स का बंद होना एक चिंता का विषय है। एक तरफ कई पेमेंट बैंक्स बंद हुए है तो वहीं पेटीएम जैसे बड़े खिलाड़ियों का मार्केट पर कब्जा बढ़ता जा रहा है।           


अलर्टः तेजी से बदलेगा मौसम का मिजाज

हल्द्वानी। उत्तराखंड मौसम विभाग ने छह और सात सितंबर को कई क्षेत्रों में जबरदस्त बारिश की उम्मीद जताई है। साथ ही जिलों के अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है।


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। रविवार और सोमवार को बारिश हो सकती है। कई जगह आकाशीय बिजली गिरने का भी आशंका है। सभी जिलों में जिलाधिकारियों, एसडीआरएफ पुलिस, आपदा प्रबंधन विभाग से जुड़े अधिकारियों, राजस्व विभाग के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।                 


चट्टान के नीचे बैठे ग्रामीणों पर गिरा मलबा

भीमताल। भीमताल के पांडे तोक के भांखर गांव में आज शाम हुये भू स्खलन में दो ग्रामीणों की मौत हो गई। हादसा आज शाम लगभग साढ़े 6 बजे के लगभग हुआ। पुलिस ने मौके पर से मलबे के भीतर से दोनों शवो को निकलवा कर पीएम के लियेभेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांडे गांव के तोक भांखर निवासी 24 वर्षीय कुलदीप कुमार और 58 वर्षीय जीवन राम शाम के समय बारिश होने पर गांव के पास ही जंगल एक चट्टान के नीचे बैठ गये। थे। कुछ देर में वही चट्टान गिर गई। और दोनो ग्रामीण मलबे में दब गये। ग्रामीण जब घटना स्थल पहुचे तो एक मृतक का हाथ मलबे से बाहर देख पुलिस को सूचना दी गई। भीमताल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मलबा हटवा कर दोनो शवों को बाहर निकाला।             


सीजीएल-2018 परीक्षा परिणाम नहीं आया

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नतीजों और अटकलों पर केंद्र पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, '2017-SSC CGL अभी तक नियुक्त नहीं किया गया है। 2018- CGL परीक्षा का परिणाम नहीं आया। 2019 - कोई सीजीएल परीक्षा। 2020- एसएससी सीजीएल भर्ती नहीं निकाली गई। प्रियंका गांधी ने आगे तंज कसते हुए लिखा, 'अगर भर्ती निकलती है तो कोई परीक्षा नहीं होती। परीक्षा होने पर कोई परिणाम नहीं। यदि परिणाम आता है, कोई नियुक्ति नहीं।


इससे पहले, प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को ट्वीट किया, कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) सीजीएल परीक्षा के परिणामों की घोषणा की और रेलवे परीक्षा के लिए छात्रों की मांग का समर्थन किया। उन्होंने लिखा, 'एसएससी और रेलवे ने कई परीक्षाओं के नतीजों को सालों तक टाल दिया है। किसी का रिजल्ट अटका है, किसी का टेस्ट। सरकार युवाओं के धैर्य का परीक्षण कब तक करेगी? युवाओं की सुनो, सरकार। युवाओं को नौकरी चाहिए, भाषण नहीं।


वहीं प्रियंका ने गिरती हुई जीडीपी के बारे में सरकार को लिखा था, कि अब से 6 महीने पहले, राहुल गांधी ने आर्थिक सुनामी के बारे में बात की थी। कोरोना संकट के दौरान, हाथी दांत जैसे पैकेज की घोषणा की गई थी। लेकिन आज हालत देखिए।


 स्पीक अप फॉर एसएससी रेलवे स्टूडेंट्स का चलन रहा होगा। इस प्रवृत्ति के माध्यम से, एसएससी सीजीएल 2018 और आरआरबी एनटीपीसी उम्मीदवारों के छात्रों ने अपनी मांगें रखी थीं। उन्हें सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में समर्थन मिल रहा है। कई विपक्षी दलों ने इन छात्रों के समर्थन में ट्वीट किया।                    


डोगरी व कश्मीरी भाषा को अधिकृत किया

अरमान अली की रिपोर्ट


जम्मू। जम्मू कश्मीर के केन्द्र प्रशासित राज्य बनने के बाद यूटी में डोगरी और कश्मीरी को अधिकारिक दर्जा मिलने पर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भी खुशी की लहर है। पीओजेके का उदारवादी तबका इसे सरकार का बेहतरीन कदम करार दे रहा है। उनका मानना है कि इससे दोनों भाषाओं को प्रोमोशन मिलेगा और उन्हें अपने प्रदेशों में सम्मान मिलेगा।


लंदन में रहने वाले पीओजेके के नागरिक डा अमजद आयूब मिर्जा ने इसे बेहतरीन कदम करार दिया है। उन्होंने कहा,मैं इंडियन केबिनेट का शुक्रियाअदा करना चाहता हूं जिन्होंने संसद में यह बिल पास किया। उन्होंने कहा कि जो लोग कहते थे कि धारा 370 और अनुच्छेद 35ए हटने के बाद जम्मू कश्मीर की पहचान खत्महो र्गइ  है वो लोग गलत है क्योंकि जम्मू कश्मीर को शिनाखत मिली ही धारा 370हटने के बाद हैं उन्होंने उम्मीद जताई कि जब पीओजेके जम्मू कश्मीर के साथ मिलेगा तो पहाड़ी भाषा को भी दर्जा मिलेगा।                       


ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता का सम्मान

विश्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता बीके शर्मा हनुमान का किया सम्मान ।                                                 


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। शिक्षक दिवस को प्रेरणा दिवस के रुप में मनाया। विश्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता बीके शर्मा हनुमान का उनके प्रति आस्था रखने वाले कुमार देवाशीष ओझा व संजय शुक्ला ने आरडीसी कार्यालय पर पहुंचकर बीके शर्मा हनुमान का पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र व मुकुट पहनाकर विधिवत सम्मान किया। इस अवसर पर बीके शर्मा हनुमान ने कहा कि गुरू-शिष्य परंपरा हमारे देश में सदियों से चली आ रही है। इस परंपरा के अंतर्गत गुरु अपने शिष्य को शिक्षा प्रेरणा देता है। गु शब्द का अर्थ अंधकार (अज्ञान) होता है और रू शब्द का अर्थ प्रकाश (ज्ञान) होता है। इस प्रकार जो अज्ञान का अंधकार मिटा कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं वही गुरु कहलाते हैं। गुरु का हमारे जीवन में बहुत ही बड़ा महत्व है जो की सर्वविदित है।
शिक्षक ईश्वर का दिया हुआ वह उपहार है जो हमेशा बिना किसी स्वार्थ के भेदभाव रहित स्वभाव से बच्चों को अच्छे बुरे का ज्ञान कराता है। माता-पिता के बाद शिक्षक ही होता है जो बच्चों को एक सही रूप में ढ़ालने की नींव रखता है। शिक्षक दिवस देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर 5 सितंबर 1962 से शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस दिन सभी स्कूल और संस्थानों में बच्चे और युवा किसी उत्सव के रूप में शिक्षक दिवस मनाते हैं। सभी बच्चों के माता-पिता बच्चों की उनकी जरूरतों को पूरा करने में सहायता करते हैं लेकिन शिक्षक उनके अंदर आत्मविश्वास बढ़ाने में और उनका भविष्य निखारने में उनकी मदद करते हैं। बिना गुरू के ज्ञान नहीं होता यह एक कहावत ही नहीं सच्चाई है। इस अवसर पर कुमार देवासीएसओझा ने बताया कि बीके शर्मा हनुमान भी हमारे प्रेरणा रूपी शिक्षक स्वरूप हैं। जिन्होंने हमें समाज में एकजुट करने का कार्य किया है और हमें हमेशा प्रेरणा दी है। राष्ट्रवादी विचारधारा, सामाजिक कार्यों,व देशहित की और विशेषकर कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए जागरूक किया है जो प्रेरणा दें और सही मार्ग पर चलने की शिक्षा दें तो सही मायने में वही गुरु है आज हम हनुमान जी का सम्मान करते हुए अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं
जब डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के राष्ट्रपति बने, उनके कुछ छात्र 5 सितंबर को उनका जन्मदिन मनाना चाहते थे, जिस पर उन्होंने कहा कि यदि इस दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए तो यह उनका सौभाग्य होगा। तब से 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  इस दिन शिक्षकों को प्यार, दुलार और प्रशंसा के रूप में उपहार देते हैं। इस अवसर पर पंडित देवेंद्र शर्मा ,कुमार देवासीश ओझा, संजय शुक्ला, रवि कुमार शर्मा, मनोज शर्मा, शिवकुमार शर्मा, श्यामलाल सरकार आदि मौजूद थे।            


फील्ड ऑफिसर रिश्वत लेते किए गिरफ्तार

टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के फील्ड ऑफीसर और उसके चपरासी को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं। लोकायुक्त की इस कार्यवाही से हड़कंप मच गया है।
जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर दिगौड़ा एसबीआई बैंक के फील्ड ऑफिसर को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिफ्तार किया गया है।


क्या है पूरा मामला


प्राप्त जानकारी के अनुसार,लोकायुक्त पुलिस सागर ने यह कार्रवाई की। लोकायुक्त की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। लोकायुक्त डीएसपी राजेश खेड़े ने बताया क‍ि राजेन्द्र नगर गांव निवासी देवेंद्र अहिरवार ने लोकायुक्त सागर पुलिस को शिकायत की थी कि एक योजना का लाभ दिलाने के लिए फील्ड ऑफिसर महेंद्र सिंह मीणा ने रिश्वत मांगी थी।
इसमें आवदेक देवेंद्र अहिरवार से शुक्रवार को रिश्वत की राशि देना तय किया गया। बैंक के बाहर ही फील्ड ऑफिसर महेंद्र सिंह मीणा 10 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त से ट्रेप हो गए।
इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का चपरासी राकेश केवट भी सहआरोपी बनाया गया, जिसके माध्यम से पूरी बातचीत हुई थी। लोकायुक्त ने पुलिस थाना दिगौड़ा में इस कार्रवाई को अंजाम दिया।               


एक 'पत्नी' ने 8 पतियों को चुना लगाया


















अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। एक महिला शादी के लिए योग्य वर तलाशती है। फिर विधिवत शादी कर पति का विश्वास अर्जित करती है। जब पति नामक शिकार उसकी गिरफ्त में आ जाता है, तब वो अपने असल मकशद को पूरा करने में जुट जाती है। मौका पाते ही वो घर और बैंकों में रखी नगदी और आभूषण लेकर नौ दो ग्यारह हो जाती है। ये महिला अपने पति के घर उतने दिन-महीने गुजराती है, जब तक की उसे भरोसा नहीं हो जाता कि उसने पूरा माल अपने कब्जे में ले लिया है। अब तक इस महिला ने बीते 8 सालों में 8 पतियों को चूना लगाया। इस दिलचस्प मामले का खुलासा उस समय हुआ जब पीड़ितों ने अलग-अलग थानों में एक ही कदकाठी और सूरत वाली अपनी पत्नी की तस्वीरें पुलिस से साझा की। उन तस्वीरों को देखकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई।
दरअसल हर बार उसे दूल्हे अलग-अलग मिले लेकिन तस्वीरों में सभी की पत्नियां एक पाई गई। यूपी पुलिस ने एक ऐसी लुटेरी दुल्हन के खिलाफ केस दर्ज किया है जिसने 10 सालों में रक दर्जन से ज्यादा शादियां की। इनमे से उसने 8 बुजुर्गों के साथ शादी रचाई थी। शादी के बाद यह दुल्हन घर से ज्वैलरी और कैश लेकर फरार हो जाती थी। यूपी की गाजियाबाद पुलिस ने उस लुटेरी दुल्हन के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक इस लुटेरी दुल्हन की पहचान मोनिका मलिक के रूप में हुई है। इस फ्रॉड महिला ने एक 66 साल के कंस्ट्रक्शन कॉन्ट्रेक्टर को अपना निशाना बनाया था। वह अपने इस 8वें दूल्हे का 15 लाख रुपये कीमत का सामान लेकर भाग गई थी।
लेकिन दो महीने बाद ही यह लुटेरी दुल्हन ज्वैलरी और कैश लेकर भाग गई। जुगल किशोर के मुताबिक उसने करीब 25 लाख रुपये के गहने पार कर दिए। जुगल किशोर ने मेट्रोमोनियल साइट वालों से अपनी पत्नी को लेकर बातचीत की। इसके बाद जुगल किशोर को मोनिका के पहले पति के बारे में पता लगा। वे हैरत में पड़ गए कि उसे पूर्व जिस शख्स ने मोनिका से शादी की थी, वह भी इसी तरह से ठगा गया था। जुगल किशोर ने पुलिस में इस मामले की शिकायत की।


पुलिस ने उनकी शिकायत की जब जांच की तो वो खुद हैरत में पड़ गई। उसने जाँच में पाया कि इस लुटेरी दुल्हन ने 8 -10 सालों में दर्जनों लोगों से विवाह किया था। जुगल किशोर से यह उसकी आठवीं शादी बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक हर बार वह इसी तरह दूल्हे को फंसाती और उनकी रकम लूट कर भाग जाती थी। पुलिस के मुताबिक उसकी यह सभी शादियां खन्ना विवाह केंद्र ही फिक्स कराता था। पुलिस ने मोनिका मलिक समेत मेट्रोमोनियल एजेंसी के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 380, 384, 388 और 120 बी के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मोनिका मलिक की गिरफ्तारी के प्रयास तेज किये है। उसे अंदेशा है कि नए ग्राहक को फंसाने के बाद ही मोनिका ने जुगल किशोर को छोड़ा है।           
















भीड़ ने युवक को जमकर पीटा, मौत

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक मॉब लिंचिंग की घटना सामने आई है। यहां 35 वर्षीय मुस्लिम युवक को भीड़ ने चोरी के शक में पीट दिया। इसके बाद युवक की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने नलकूप कॉलोनी को घेर लिया। पुलिस ने मुश्किल से भीड़ को खदेड़ा। क्षेत्र में तनाव बढ़ने पर एसपी देहात, एसडीएम, सीओ के साथ तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। आंवला के मोहल्ला किला तेली वाली गली निवासी गौस मोहम्मद का बेटा वासिद (35) टेंट पर मजदूरी करता था। सुबह 11 बजे वह एक ई-रिक्शे पर लोहे का गेट रखकर ले जा रहा था। उसने नलकूप कालोनी के गेट के समीप एक पानी की मोटर रखी देखी तो उसे उठा लिया। कालोनी के अन्य लोगों ने दौड़कर उसके रिक्शे को पकड़ लिया। इसके बाद मोटर चोरी की बात कहकर उसे पेड़ से बांधकर जमकर पीटा। बाद में पुलिस को बुलाकर युवक को उनके हवाले कर दिया। पुलिस कर्मी उसे थाने ले गए। नशेड़ी जैसी हालत देखते हुये आंवला पुलिस ने उसे छोड़ दिया। परिवार वालों का कहना है कि पुलिसकर्मी उसे गंभीर हालत में घर छोड़ गये। शाम चार बजे उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने एक वीडियो के आधार पर दो युवकों को हिरासत में भी लिया है। एसपीआरए डा. संसार सिंह, एसडीएम कमलेश कुमार सिंह, सीओ रामप्रकाश ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतक के भाई नासिर की ओर से आंवला थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।           


नासिक में 2 बार आएं 'भूकंप' के झटके

मुंबई। महाराष्ट्र में 12 घंटे के भीतर तीन बार धरती हिली है। महाराष्ट्र के नासिक में रात बारह बजे के करीब दो बार भूकंप के झटके के बाद एक बार फिर से मुंबई में भूकंप आया है। शनिवार की सुबह 6.36 बजे मुंबई से 98 किलोमीटर की दूरी पर उत्तर में भूकंप आया है, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 मापी गई है। इससे अधिक तीव्रता रात में नासिक में मापी गई थी। वहीं, इससे पहले रात में नासिक में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। शुक्रवार की राहत लगभग 11.41 पर महाराष्ट्र के नासिक में भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4 आंकी गई। इसके साथ ही 5 सितंबर को रात 12.05 पर 3.6 तीव्रता के भूकंप ने नासिक के लोगों को डरा दिया। हालांकि, इन तीनों भूकंप के झटकों में जानमाल के किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। यह जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने दी।             


बेटे के सामने पिता को मौत के घाट उतारा

निरंकुश हुई रायबरेली हुआ अपराधियों का बोलबाला


शिवाकांत अवस्थी


डलमऊ/रायबरेली। पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने बेटे सामने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। बेटे ने पिता को बचाने के लिए खूब शोर शराबा किया, लेकिन सुनसान रास्ते पर उसकी मदद करने के लिए कोई भी नहीं आया। विगत बृहस्पतिवार को शाम करीब 6 बजे राहगीरों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल अधेड़ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 


आपको बता दें कि, डलमऊ कोतवाली क्षेत्र की ग्राम भगवंतपुर मजरे तपे तेरूखा निवासी रामपकाश 52 वर्ष पुत्र स्वर्गीय सरजू गुरुवार की शाम करीब 6 बजे अपने 14 वर्षीय पुत्र लव कुश के साथ घुरवारा से बाइक में सवार होकर घर जा रहा था। तभी हिगांमऊ मार्ग पर पूरे लालू गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने अंधेरे का फायदा उठाकर अधेड़ को धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, पिता को बचाने के लिए जैसे ही उसका पुत्र आगे बढ़ा, वैसे ही बदमाशों ने उस पर भी हमला करना चाहा लेकिन वह भाग गया। कुछ देर बाद राहगीरों ने अधेड़ को घायल अवस्था में देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ को आनन-फानन 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते अधेड़ को मौत के घाट उतार देने का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी है।              

 

भाजपा के अंतरकलह से आप पार्टी परेशान

गोविंद चावला


पिथौरागढ़। प्रदेश की भाजपा सरकार के अंर्तकलह से आम आदमी परेशान है। राज्य के मुख्यमंत्री पर उनकी ही सरकार के विधायकों की नाराजगी और विधायक द्वारा महिला उत्पीड़न व विधायक प्रणव चैंपियन ने देवभूमि को अपमानित किया और भाजपा ने उन्हें फूल-मालाओं से सुषोभित कर घर वापसी की। भाजपा के षासन में महिलाओं का उत्पीड़न बड़ा है और महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। कोविड-19 में आम जन के लिए सरकार के पास कोई नीति नहीं है। इन मूद्दों को लेकर भाजपा के खिलाफ रैली करते हुए सरकार को घेरा।
आप पार्टी के विधानसभा प्रभारी सुशील खत्री के नेतृत्व में गॉधी चौक में एकत्रित कार्यकर्ताओ ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सिल्थाम चौक तक रैली निकाली श्री खत्री ने कहा कि भाजपा के राज में स्वास्थ्य, षिक्षा, बेरोजगारी, महंगाई, असुरक्षा, पलायन बढ़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने ही विधायकों को संभाल नहीं पा रही है ऐसे में पूरे राज्य को संभाल पाना इनके लिए नामुमकिन है। आम आदमी की समस्याएं सुनने तथा उनकी मूलभूत सुविधाएं पूरी करने में सरकार नाकाम साबित हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री जी को स्वंय इस्तीफे की पेषकष करनी चाहिए। डीडीहाट विधानसभा प्रभारी चंद्रप्रकाष पुनेड़ा ने कहा कि भाजपा भ्रश्टाचार में डूब चुकी है और राज्य की अवधारणा से उन्हें कोई लेना-देना नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार आत्महत्या कर रहे हैं और बेषर्म सरकार सोई पड़ी है। कहा कि आम आदमी पार्टी युवाओं को साथ लेकर सरकार के खिलाफ चरणबद्व आंदोलन चलाऐगी और भाजपा की पोल खोलेगी। वरिश्ठ अधिवक्ता आलोक चौधरी ने कहा कि राज्य में आप मजबूत विपक्ष के रूप में कार्य कर रही है जिसे आमजन का भरपूर समर्थन हासिल हो रहा है, कहा कि 62 प्रतिषत लोग ईमानदार सरकार की बाट जोह रहे हैं और 2022 में आम आदमी की सरकार होगी। जो षहीदों के सपनों के उत्तराखंड का निर्माण करेगी। राकेष वर्मा ने कहा कि बेरोजगारों की फौज लगातार बढ़ती जा रही है और भाजपा की सरकार रोजगार देने में असफल रही है। कहा कि ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है।
सभा को एड आलोक चौधरी, राकेष वर्मा, जगदीश कलोनी, सुरेष जोषी, षंकर राम, इमरान अली,सोषल मीडिया प्रभारी कैलाष कठायत, नरेंद्र ग्वाल,नगरध्यक्ष धीरज जोषी, विनय भाटिया, नीरज कुमार,पंकज ग्यला, लोकेश जोशी, उमेद सिंह, छवि वर्मा,।              


मेडिकल जर्नल लैंंसेट में ट्रायल किए प्रकाशित

नई दिल्ली/ मास्को। तीसरे चरण के ट्रायल के बिना ही लॉन्च हुई रूस की कोरोना वैक्सीन Sputnik V के पहले और दूसरे चरण के परिणाम सामने आ गए हैं और मेडिकल जर्नल लैंसेट में प्रकाशित किए गए हैं। रूस की सरकार ने तीसरे चरण के ट्रायल के बिना ही Sputnik V को 11 अगस्त के दिन लॉन्च कर दिया था जिसके बाद दुनियाभर में इसको लेकर रूस की आलोचना भी हुई थी। रूस ने अपनी वैक्सीन का पहले और दूसरे चरण का ट्रायल एक महीने से भी कम समय में पूरा कर लिया था और सिर्फ 76 लोगों पर यह ट्रायल हुआ था।


Sputnik V वैक्सीन के जो रिजल्ट सामने आए हैं उनमें कुछ हल्के साइड इफेक्ट बताए गए हैं लेकिन वैक्सीन को सुरक्षित बताया गया है। मेडिकल जर्नल लैंसेट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक जिन लोगों को वैक्सीन दी गई थी उनमें कुछ ने हल्के साइड इफेक्ट्स जरूर बताए हैं लेकिन वे साइड इफेक्ट ज्यादा गंभीर नहीं थे, वैक्सीन लेने वाले लगभग 58 प्रतिशत मरीजों ने इंजेक्शन वाली जगह पर दर्द की शिकायत की थी, 50 प्रतिशत मरीजों ने बुखार, 42 प्रतिशत ने सिरदर्द, 28 प्रतिशत ने कमजोरी और 24 प्रतिशत ने जोड़ों में दर्द की शिकायत की थी। लेकिन हल्के साइड इफेक्टस के बावजूद वैक्सीन लेने वाले सभी मरीजों में केरोना के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित हुआ है जो एक राहत की बात है और इससे पता चलता है कि वैक्सीन कोरोना के खिलाफ सफल हो रही है और शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत कर रही है।


रूस ने वैक्सीन के पहले और दूसरे चरण के ट्रायल में कुल 78 लोगों पर परीक्षण किया है। पहले चरण में 9 लोगों को वैक्सीन के एक फार्म्युलेशन की दवाई दी गई और और 9 को दूसरे फार्म्युलेशन की दवाई। दूसरे चरण में 20 लोगों को दोनो फार्म्युलेशन की वैक्सीन दी गई। सिर्फ 2 चरण के बाद वैक्सीन लॉन्च करने को लेकर दुनियाभर में रूस की निंदा भी हुई थी और रूस ने कहा है कि जल्द ही तीसरे चरण का ट्रायल भी होगा और दुनियाभर में कई देशों में यह ट्रायल किया जाएगा।


दुनियाभर में इस समय कोरोना वायरस की लगभग 30 वैक्सीन पर काम चल रहा है और इनमें 3 वैक्सीन सबसे आगे हैं, पहली वैक्सीन फार्मा कंपनी Pfizer द्वारा विकसित की जा रही है, दूसरी वैक्सीन अस्तराजैंस के सहयोग से ऑक्सफोर्ड युनिवर्सिटी तैयार कर रही है और तीसरी वैक्सीन को Moderna कंपनी तैयार कर रही है। ये तीनों वैक्सीन इस समय तीसरे चरण के ट्रायल में हैं।                 


अवैध हथियारों के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

अवैध हथियार के साथ एक शातिर चोर दिल्ली पुलिस क्रैक टीम के सिकंजे में।



नरेन्द्र कुमार

नई दिल्ली। थाना दक्षिण रोहिणी, क्षेत्र के इलाकों में स्नैचरों,व लुटेरों को पकड़ने के लिए, इंस्पेक्टर धनंजय कुमार गुप्ता, ATO के नेर्तत्व में थाना साऊथ रोहिणी, एक टीम, जिसमे क्रैक टीम में एसआई वीरेंद्र सिंधु, हैडकांस्टेबल प्रदीप बड़ेसरा, नंबर 3108 /RD हैडकांस्टेबल राजू पावले नंबर 1006/RD, कांस्टेबल आशीष नंबर 1305/RD और कांस्टेबल बलजीत नंबर 3171/RD का गठन किया गया। दिल्ली पुलिस की क्रैक टीम द्वारा इलाके में गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान।


02 सितम्बर को सुबह लगभग 11 बजे दो संदिग्ध लड़के भाग रहे थे। और शिकायतकर्ता उनके पीछे भाग रहा था और शोर मचा रहा था। चोर चोर पकड़ो-पकड़ो चिल्ला रहा था। यह सुनकर, क्रैक टीम के सतर्क पुलिस कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए। एक लड़के को पकड़ने में कामयाब रहे। लेकिन दूसरा लड़का भाग गया। इस बीच पीड़ित शिकायतकर्ता आया और उसने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति अपने सहयोगी के साथ मिलकर साइकिल की बंधी चेन को काटने की कोशिश कर रहा था। जोकि साईकिल बंधी हुई थी।



पूछताछ करने पर लड़के का नाम गजेंदर उर्फ गोलू उम्र 24 वर्ष,गाँव पीतमपुरा दिल्ली। पकड़े गए आरोपी लड़के के बैग की जांच पड़ताल करने पर एक देशी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस और एक कटर के साथ कुछ कपड़े आरोपी के बैग से बरामद किए हैं। जिसमें दो शर्ट स्कूल की वर्दी के थे। मामला,आर्म्स एक्ट थाना साउथ रोहिणी में दर्ज किया गया।


बरामद

1. एक देशी पिस्तौल,

2. एक जिंदा कारतूस। 

3. एक कटर

4. कुछ कपड़े।

प्रोफाइल: पकड़े गए आरोपी 8 वीं कक्षा का ड्राप आउट है और स्मैक का आदी है। स्मैक की जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी और स्नैचिंग करना शुरू कर दिया। स्नैचिंग और अन्य चोरी के मामलों में उसकी भागीदारी का पता लगाने के लिए मामले की आगे की जांच जारी है।                


पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...