शुक्रवार, 6 अक्तूबर 2023

दिल्ली: खराब स्तर पर पहुंची 'वायु गुणवत्ता'

दिल्ली: खराब स्तर पर पहुंची 'वायु गुणवत्ता' 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। दिल्ली में वायु गुणवत्ता शुक्रवार को 'खराब' स्तर पर पहुंचने के बाद, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अधिकारियों को चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (जीआरएपी) के पहले चरण के तहत उपायों को कड़ाई से लागू करने के लिए कहा गया है, जिसमें सड़क किनारे बने भोजनालयों, होटलों और रेस्तरां में कोयले के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। 
जीआरएपी से संबंधित केंद्र सरकार की उप-समिति की एक बैठक में कहा गया कि पिछले 24 घंटों में क्षेत्र में वायु गुणवत्ता मापदंडों में “अचानक गिरावट” हुई है, जिससे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 212 यानी खराब श्रेणी में पहुंच गया है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने एक बयान में कहा, “क्षेत्र में वायु गुणवत्ता में और गिरावट को रोकने के प्रयासों के तहत पूरे एनसीआर में तत्काल प्रभाव से जीआरएपी का पहला चरण लागू करने की आवश्यकता है।” 
दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता के आधार पर जीआरएपी को चार चरणों में वर्गीकृत किया गया है। पहला चरण वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 201-300 यानी ‘खराब’ होने पर लागू किया जाता है। दूसरा चरण एक्यूआई 301-400 (बहुत खराब) होने पर, तीसरा चरण एक्यूआई 401-450 (गंभीर) होने पर और चौथा चरण एक्यूआई 450 से अधिक (गंभीर से भी ज्यादा) होने पर लागू किया जाता है। पहले चरण के तहत, अधिकारी प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ दंडात्मक और कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं।

करी पत्ते के पानी को पीने से अनेक फायदे

करी पत्ते के पानी को पीने से अनेक फायदे 

सरस्वती उपाध्याय 
करी पत्ते का उपयोग खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा, करी के पत्तों में विभिन्न पोषक तत्व और औषधीय गुण होते हैं, जैसे कि विटामिन C, विटामिन A, कैल्शियम, फोलिक एसिड और विटामिन K। ये सभी सेहत के लिए महत्वपूर्ण होते है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स के हानिकारक प्रभाव से बचाते हैं। वहीं, करी पत्ते के पानी को पीने से शरीर को अनेक फायदे मिलते हैं। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको इसे रोजाना पीने के फायदे बताते हैं। आइए बताते हैं विस्तार से…

पाचन
करी पत्तों में पाचन को बेहतर बनाने में मदद करने वाले एंजाइम्स होते हैं। यह आपके पाचन स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करते हैं। करी पत्तों का पानी पीने से पाचन शक्ति बढ़ जाती है और मल त्याग की क्रिया में सुधार आती है। इसलिए आप रोजाना इसे खाली पेट पिएं, जिससे आपकी समस्या दूर होगी।

स्ट्रेस
करी पत्तों का पानी एक प्रकार का होम रेमेडी है जो स्ट्रेस को कम करता है। करी पत्तों की खुशबू, ताजगी और स्वाद मनोबल को बढ़ा सकती है। करी पत्तों का इस्तेमाल स्ट्रेस और तनाव को कम करने के लिए किया जाता है। इसके लिए आप सुबह के समय इसका पानी पीएं, जिससे शांति मिलेगी और स्ट्रेस को कम किया जा सकता है। आप एक कप गर्म पानी में करी पत्तों का पानी डालकर भी पी सकते हैं।

हार्ट
करी पत्तों में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स का सेवन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है और हृदय स्वास्थ्य को सुधारता है। इसका नियमित रुप से सेवन आपको इस समस्या से सदैव बचाए रख सकता है। इसलिए करी पत्ते का पानी आप रोज सुबह उठकर खाली पेट पिएं।

डायबिटीज
करी पत्तों में पाए जाने वाले कार्बाजोल एल्कलॉइड्स का इस्तेमाल डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए किया जाता है। यह ग्लूकोज के स्तर को कम करता है, खासकर टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए यह बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसलिए आज ही अपनी डेली डाइट में इसे शामिल कर लें।

सुबह ऐसे करें पानी का सेवन
सबसे पहले एक कप गर्म पानी उबालें और इसे ठंडा होने दें।
एक छोटे से पात्र में कुछ स्वच्छ करी पत्ते डालें।
अब ठंडे हुए पानी में करी पत्तों को मिलाएं।
इस करी पत्तों के पानी को सुबह खाली पेट पीएं।

भ्रष्ट शासन, लोग अपनी जान गंवा रहे हैं: ठाकरे

भ्रष्ट शासन, लोग अपनी जान गंवा रहे हैं: ठाकरे 

कविता गर्ग 
मुंबई। शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के सरकारी अस्पतालों में मरीजों की मौत को लेकर एकनाथ शिंदे नीत सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भ्रष्ट शासन की वजह से लोग अपनी जान गंवा रहे हैं।
यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के पास विज्ञापनों पर खर्च करने के लिए पैसा है। लेकिन लोगों की जान बचाने के लिए धन नहीं है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि बिना निविदा प्रक्रिया के दवाईयां खरीदी जा रही हैं।
ठाकरे ने आरोप लगाया, ‘‘अगर यह सब हो रहा है, तो आप भ्रष्टाचार के रास्ते खोल रहे हैं। उनके भ्रष्ट शासन की वजह से लोग अपनी जान गंवा रहे हैं’’।
नांदेड़ स्थित डॉ.शंकर राव चव्हाण राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में 30 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच 48 घंटों में नवजातों सहित 31 मरीजों और छत्रपति संभाजीनगर के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय व अस्पताल में दो और तीन अक्टूबर के बीच 18 मरीजों की मौत दर्ज की गई थी।

गलत मामले थोपे जा रहे हैं, डर का माहौल: सीएम

गलत मामले थोपे जा रहे हैं, डर का माहौल: सीएम 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यहां शुक्रवार को कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं और पार्टियों पर नकेल कसने और धमकी देने की कोशिश के तहत उनके खिलाफ गलत मामले थोपे जा रहे हैं और ‘‘डर का माहौल’’ पैदा किया जा रहा है।
आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख ने केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की गई कई छापेमारी की कार्रवाई पर पत्रकारों के सवालों के जवाब में ये बातें कहीं। केजरीवाल ने कहा, ‘‘हम देख रहे हैं कि किस तरह से विपक्षी दलों के नेताओं और विपक्षी पार्टियों को काबू में रखने तथा धमकाने के प्रयास के तहत गलत मामले थोपे जा रहे हैं।
’’ उन्होंने आरोप लगाया कि कई मामलों में तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल करने के लिए लोगों को ‘‘बांटा’ जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। वर्ष 2021-22 की दिल्ली आबकारी नीति मामले से संबंधित धन शोधन जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (इ्रडी) द्वारा आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के दो दिन बाद केजरीवाल की यह टिप्पणी सामने आई है।

प्रयागराज: गंगा में स्नान करते समय पांच बच्चे डूबे

प्रयागराज: गंगा में स्नान करते समय पांच बच्चे डूबे 

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। प्रयागराज शहर के शिवकुटी इलाके में मेंहदौरी एसटीपी के पास शुक्रवार को दिन में दो बजे गंगा में स्नान करते समय पांच बच्चे डूब गए।
ये सभी बच्चे 16 से 18 वर्ष के बीच के थे। इसकी जानकारी मिलते ही मेंहदौरी कालोनी से परिवार के लोग भाग कर मौके पर पहुंचे। 
सूचना पर पुलिस भी आ गई और गोताखोरों को गंगा में उतारा गया। एक-एक करके सभी पांचों बच्चों आकाश, मुलायम, गिरधारी, नंदू एवं प्रियांशु के शव निकाल लिए गए। उनके परिवार में कोहराम मचा है।

इमारत में आग लगने से 7 लोगों की मौत, 39 घायल

इमारत में आग लगने से 7 लोगों की मौत, 39 घायल 

कविता गर्ग 
मुंबई। मुंबई के गोरेगांव में स्थित एक इमारत में शुक्रवार तड़के भीषण आग लगने से करीब सात लोगों की जलकर मौत हो गई और 39 घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
अग्निशमन विभाग के सूत्रों के अनुसार आजाद मैदान के पास एमजी रोड पर जय भवानी बिल्डिंग में तड़के करीब तीन बजे आग लग गई जिससे सात लोगों की जलकर मौत हो गयी और 39 लोग घायल हो गए।
मुंबई पुलिस ने बताया कि अब तक आग में घायल हुए कुल 46 लोगों में से सात की मौत हो चुकी है और 39 लोगों को एचबीटी और कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों के अनुसार, भीषण आग से दुकानों, स्क्रैप सामग्री, खड़े किए गए दोपहिया और चार पहिया वाहनों, मीटर केबिन, रैग्स, प्लाईवुड और अन्य सामग्री जलकर राख हो गए। अग्निशमन विभाग ने आग पर सुबह करीब 06:54 बजे पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

25वीं राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

25वीं राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

माध्यमिक विद्यालयों की 25वीं जनपदीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता धर्मा देवी इण्टर कॉलेज में आयोजित

कौशाम्बी। माध्यमिक विद्यालयों की 25वीं जनपदीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार में 6 अक्टूबर को किया गया। जिसमे जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  शैलेश मिश्र रहे मुख्य अतिथि ने सर्वप्रथम माँ शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर तथा राइफल शूटिंग रेंज का फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सब जूनियर बालिका वर्ग राइफल (अंडर-14) में शिखा वर्मा धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन को प्रथम स्थान तथा पलक जायसवाल धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन को द्वितीय स्थान एवं चित्रा धनपत्ती देवी श्याम नारायण थुलगुला को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी क्रम में हुयी प्रतियोगिता में जूनियर बालिका वर्ग राइफ़ल (अंडर-17) में मधु देवी धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन को प्रथम स्थान तथा रेशमा देवी धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन को द्वितीय स्थान एवं आरुषी सक्सेना धनपत्ती देवी श्याम नारायण थुलगुला को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
अगले क्रम में हुयी सीनियर बालिका वर्ग राइफल (अंडर-19) में साक्षी देवी धनपत्ती देवी श्याम नारायण थुलगुला को प्रथम स्थान एवं आकांक्षा सक्सेना धनपत्ती देवी श्याम नारायण थुलगुला को द्वितीय स्थान एवं पिंकी देवी धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। तथा सब जूनियर बालिका वर्ग (अंडर-14) पिस्टल में गरिमा मिश्रा धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। तथा इसी क्रम में जूनियर बालिका पिस्टल(अंडर-17) में नीलू कुशवाहा धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन को प्रथम स्थान,रुषमा देवी धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन को द्वितीय स्थान तथा सोनाली निर्मल धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। तथा सीनियर बालक राइफल(अंडर-19) में राजवर्धन सिंह धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन को प्रथम स्थान एवं आजाद राजकीय आश्रम पद्धति ककोढा को द्वितीय स्थान एवं शिवम विश्वकर्मा राजकीय आश्रम पद्धति ककोढा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सबजूनियर बालक राइफल(अंडर-14) में दिव्यांश सिंह धर्मा देवी इण्टर कॉलेज को प्रथम स्थान,मोहित राजकीय आश्रम पद्धति को द्वितीय स्थान तथा आदित्य कुमार राजकीय आश्रम पद्धति को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।तथा जूनियर बालक राइफल(अंडर-17) में यश जायसवाल धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन को प्रथम स्थान, सिद्धार्थ कुमार दिवाकर धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन को द्वितीय स्थान तथा मनीष कुमार बाल्मीकि धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।सीनियर बालिका पिस्टल(अंडर-19) में महेक धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन को प्रथम स्थान,रचना धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन को द्वितीय स्थान तथा अमिता सिंह धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

इस कार्यक्रम के अवसर पर लाल बहादर मिश्र महेन्द्र सिंह श्याम लाल चन्द्र भूषण पाण्डेय शिव प्रकाश राजपूत दिनेश कुमार प्रशान्त त्रिपाठी अमित त्रिपाठी शुभनेत्र कुमार कु.जागृति सिंह शतेन्द्र कुमार रामचन्द्र ललित कुमार धनवन्तरि कुमार मुलायम सिंह रामहित त्रिपाठी अमित यादव पुनीत अग्रहरि धर्मेन्द्र कुमार शास्त्री आदि शिक्षक एवं समस्त प्रतिभागी छात्र छात्रायें उपस्थित रहें। अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रामकिरण त्रिपाठी एवं विद्यालय के प्रबंधक  रामसुभग त्रिपाठी ने आये हुए अतिथियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन रामशंकर सिंह ने किया।
सुशील केसरवानी

भारत ने जापान को 5-1 से हराया, रचा इतिहास

भारत ने जापान को 5-1 से हराया, रचा इतिहास 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। हांगझोऊ एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। स्वर्ण पदक के मुकाबले में भारत ने 2018 के स्वर्ण पदक विजेता जापान को 5-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने हॉकी में नौ साल बाद इन खेलों में स्वर्ण हासिल किया है। पिछली बार एशियाई खेलों में भारत ने 2014 इंचियोन एशियाई खेलों में स्वर्ण जीता था।
वहीं, 2023 और 2014 से पहले 1966 और 1998 के एशियाई खेलों में भी भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्वर्ण अपने नाम किया था। चार स्वर्ण के अलावा टीम इंडिया ने 1958, 1962, 1970, 1974, 1978, 1982, 1990, 1994, 2002 एशियाई खेलों में रजत जीता था, जबकि 1986, 2010 और 2018 एशियाई खेलों में कांस्य पर कब्जा जमाया था।
पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा आठ बार (1958, 1962, 1970, 1974, 1978, 1982, 1990, 2010) स्वर्ण जीता है। वहीं, भारत और दक्षिण कोरिया ने चार-चार बार और जापान ने एक बार स्वर्ण जीता है।भारतीय हॉकी टीम ने स्वर्ण जीतने के साथ-साथ 2024 में पेरिस में होने वाले ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।
भारत ने जापान पर प्रभावी तरीके से जीत हासिल की है। भारत ने दूसरे क्वार्टर में पहला गोल किया। इसके बाद तीसरे क्वार्टर और चौथे क्वार्टर में भारत ने दो-दो गोल दागे। भारत की ओर से मनप्रीत सिंह (25वें मिनट), अमित रोहिदास (36वें मिनट), कप्तान हरमनप्रीत सिंह (32वें मिनट) और अभिषेक (48वें मिनट) में गोल दागे। जापान की ओर से एकमात्र गोल तनाका सेरेन ने किया।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  


1. अंक-354, (वर्ष-06)

पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. शनिवार, अक्टूबर 07, 2023

3. शक-1944, आश्विन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-नवमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:11, सूर्यास्त: 06:13।

5. न्‍यूनतम तापमान- 17 डी.सै., अधिकतम- 21+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...