हैरतअंगेज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हैरतअंगेज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 16 अक्तूबर 2023

समुद्र के ऊपर हवा में लटका दिखा प्लेन

समुद्र के ऊपर हवा में लटका दिखा प्लेन 

सरस्वती उपाध्याय 
सोशल मीडिया पर आए दिन हैरतअंगेज वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस बीच एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक विमान एक जगह पर हवा में स्थिर देखा जा सकता है। किसी भी प्लेन का इस तरह ऊंचाई पर ठहर पाना वैज्ञानिक रूप से भी काफी असंभव है। इस वीडियो को देखकर हर किसी के होश उड़ गए हैं। 
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि प्लेन समुद्र के ऊपर हवा में लटका हुआ है। उसमें कोई हरकत नहीं हो रही है वह एक जगह स्थिर है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि प्लेन बिल्कुल अपनी सही पोजीशन में टिका हुआ है, लेकिन चौंकाने वाली बात यही है कि आखिर ये टिका कैसे है।  हालांकि ये वीडियो सभी को चौंका देने वाला है।
वीडियो देख कमेंट्स की भरमार
इस वीडियो को 'एक्स' पर @WillManidis नाम के एक यूजर ने साझा किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आज एक प्लेन को हवा में ठहरते हुए देखा। आपको अभी भी ऐसा लगता है कि फिजिक्स रियल है।' वायरल वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने अपने रिएक्शन्स शेयर किए हैं। एक यूजर ने कहा, 'पहले तो अजीब लगा, लेकिन फिर अंत में देखा जा सकता है कि प्लेन पुल के ऊपर से गुजर चुका है, जिसका मतलब है कि ये उड़ रहा था।' 
कई लोगों ने वीडियो को बताया फेक
जबकि दूसरे यूजर ने कहा, 'ध्यान दें कि समुद्र पर कोई परछाई नहीं पड़ रही है? पुल की परछाई दिख रही है, तो हमें प्लेन की परछाई भी देखना में सक्षम होना चाहिए। यही नहीं, वीडियो बनाने वाला शख्स तेज गति से आगे बढ़ रहा है। उसकी नजर से यह स्थिर दिखाई देता है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि प्लेन पुल से गुजर रहा है।' वहीं, कई यूजर्स ने इस वीडियो को फेक भी बताया है।

रविवार, 24 सितंबर 2023

दुनिया का सबसे बड़ा और भारी खीरा उगाया

दुनिया का सबसे बड़ा और भारी खीरा उगाया 

सरस्वती उपाध्याय 
सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो और फोटो वायरल होते रहते हैं। अगर बात करें खीरा की तो हर कोई इसको सलाद के तौर पर भोजन के साथ लोग सेवन करते हैं। हालांकि, खीरे के कई फायदे भी हैं। हाल ही में एक ऐसे ही शख्स का एक गजब का कारनामा किया है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, एक माली ने हाल ही में दुनिया का सबसे बड़ा और भारी खीरा उगाया है, जिसका वजह जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

दुनिया का सबसे भारी खीरा 
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, उस खीरे का वजन 30 पाउंड (13.61 kg) है। यह कारनामा करने वाले गार्डनर का नाम विंस सजोडिन है। ऐसा कर उन्होंने 2015 में डेविड थॉमस द्वारा बनाए गए वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। खीरे को दुनिया का सबसे बड़ा और भारी खीरा बताया जा रहा है, जिसे काटें तो शायद एक पूरी बारात खा ले। बता दें कि, 2 साल पहले ही विंस सजोडिन ने दुनिया का सबसे भारी मैरो विकसित किया था, जिसका वजन 116.4 किलोग्राम था। दरअसल, इस कारनामे के लिए विंस ने गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड्स का खिताब अपने नाम किया था। 

'सीक्रेट फॉर्मूले' की वजह से बड़ा आकार
बताया जा रहा है कि, मई में लगाए गए बीज से यह खीरा उगाया गया है, जिसे हर दिन लिक्विड फूड दिया गया है। विंस सजोडिन ने बताया कि, उनका परिवार उन्हें 'विंस द वेज' कहता है। 'सब्जियां ताजी हवा के साथ-साथ एक 'सीक्रेट फॉर्मूले' की वजह से इतना बड़ा आकार ले पाती हैं। यह एक बड़ा अचीवमेंट है।
विंस सजोडिन का कहना है कि मैं आज सुबह पूर्व वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक डेविड थॉमस से बात कर रहा था और वह आश्चर्यचकित था। बीच में तापमान में बदलाव के कारण डर था कि, कहीं खीरा फट ना जाए, लेकिन शुक्र है कि खीरा सुरक्षित रहा।' उन्होंने आगे बताया कि, 'खीरे को जालीदार झूलन खटोले में उगाया गया था, जिससे उसे वजन सहने में मदद मिली।' विंस सजोडिन की मानें तो उन्होंने इसके लिए काफी मेहनत की है।

बुधवार, 20 सितंबर 2023

इस तालाब में तैरने वाला कभी नहीं डूब सकता

इस तालाब में तैरने वाला कभी नहीं डूब सकता 

सरस्वती उपाध्याय 
सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर हमें अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल होता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो सच में हैरत में डाल देने वाला है।
ट्विटर अकाउंट @fasc1nate पर हाल ही में ये वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें एक शख्स बेहद छोटे से तालाब में लेटा हुआ है। ये एक नखलिस्तान है जो मिस्र में पाया जाता है। सीवा ओएसिस के नाम से मशहूर पानी का ये स्त्रोत अपने में बेहद अनोखा है। वो इसलिए क्योंकि इसमें तैरने वाला कभी नहीं डूब सकता। आप इसे जादुई समझेंगे, पर ये विज्ञान का नतीजा है।
बता दें मिस्र के पश्चिमी रेगिस्तान में सीवा ओएसिस मौजूद है, जो प्राकृतिक स्प्रिंग है। ये जगह कायरो से 500 कीलोमीटर दूर है। अगर आपको तैरना नहीं आता, तो भी आप आसानी से इसमें जाकर तैर सकते हैं और आपको डूबने का डर भी नहीं सताएगा। वायरल वीडियो में आप खुद देख सकते हैं कि कैसे एक व्यक्ति पानी के ऊपर तैरता दिख रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे वो किसी बिस्तर पर लेटा है। वो अंदर डूब ही नहीं रहा है। आपको बताते हैं कि इसके पीछे की वजह आखिर क्या है ? दरअसल, इस पानी में नमक की मात्रा 95 फीसदी है। इस वजह से पानी का घनत्व काफी ज्यादा बढ़ जाता है। घनत्व जितना ज्यादा होगा, पानी में डूबना उतना मुश्किल होगा। 
ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इसे 61 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक ने कहा कि डेड सी में भी ऐसा ही होता है। वहीं एक ने कहा कि सीवा ओएसिस में नमक बहुत ज्यादा है। क्योंकि, बारिश की वजह से आसपास के पहाड़ों का पानी भी इसमें बहकर आता है, जिसके कारण इसमें नमक मिल जाता है।

शनिवार, 9 सितंबर 2023

बड़ी पतंग के साथ उड़ा मासूम, लाख-लाख बचा

बड़ी पतंग के साथ उड़ा मासूम, लाख-लाख बचा 

सरस्वती उपाध्याय 
छोटे बच्चों के साथ कभी-कभी ऐसा कुछ हो जाता है, जिसके बारे में उनके पेरेंट्स ने भी नहीं सोचा होता है। इसी वजह से छोटे बच्चों के पेरेंट्स को हर वक्त बहुत ध्यान रखना होता है, जिससे उनके बच्चे के साथ कोई दुर्घटना न हो जाए। 
इन दिनों छोटे बच्चे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी का दिल दहल जाएगा। 
वायरल हो रहे इस वीडियो में हवा में उड़ते एक बच्चे को देखा गया। ये बच्चा अपने पेरेंट्स के साथ पतंगबाजी देखने गया हुआ था। लेकिन उसे क्या पता था कि आगे उसके साथ क्या होने वाला है। बच्चे के पेरेंट्स भी बिजी हो गए। जहां उनकी नजर थोड़ी सी हटी, वहीं एक बड़ा हादसा हो गया। वीडियो में आप देख सकते हैं एक बड़ी सी पतंग के साथ बच्चा हवा में उड़ गया। इसे देखते ही वहां मौजूद सभी लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। 
वहीं वायरल हो रह वीडियो को वहां मौजूद एक टूरिस्ट ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो को बड़ी पतंगों को कैद करने के लिए बनाया गया था, लेकिन इसमें कैद कुछ और ही हो गया। पिंक रंग की एक बड़ी सी पतंग की पूंछ को नीचे एक बच्चे ने पकड़ रखा था। किसी ने इस बात का ध्यान नहीं रखा। पतंग को हवा में उड़ा दिया गया। इसके साथ ही बच्चा भी हवा में उड़ गया। हवा में पतंग इधर से उधर अठखेलियां करने लगा। पतंग के साथ बच्चा भी हवा में स्पिन करने लगा। 
वहीं गनीमत ये रही कि बच्चे ने पतंग की पूंछ को काफी मजबूती से पकड़ रखा था। वो हवा में जिस तरह से स्पिन कर रहा था, अगर नीचे गिरता तो उसकी मौत निश्चित थी। हवा में उड़ते बच्चे को देखकर नीचे चीख-पुकार मच गई। लोग बच्चे की सलामती की दुआ मांगने लगे। वो तो शुक्र है कि हवा ने थोड़ी देर बाद अपनी गति काम कर दी। थोड़ी देर तक हवा में अठखेलियां करने के बाद बच्चा अपने आप ही नीचे आ गया।

गुरुवार, 7 सितंबर 2023

मां के गर्भ से निकलते ही चलता दिखा 'नवजात'

मां के गर्भ से निकलते ही चलता दिखा 'नवजात' 

सरस्वती उपाध्याय 
सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर हर कोई हैरत में पड़ जाता है। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर हमें अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है। 
इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। 
इस वीडियो में एक बच्चे को मां के गर्भ से निकलते ही चलते देखा गया। बच्चा जैसे ही मां के पेट से बाहर निकला, वो वॉक करने लगा। वीडियो में बच्चे को बेड पर एक नर्स पकड़े दिख रही है। वहीं उसके हाथ के सपोर्ट पर बच्चा चलने लगा। ये वीडियो अद्भुत है क्यूंकि मां के गर्भ से निकलने के बाद बच्चों की हड्डियां काफी कमजोर होती हैं। वो चलने में असमर्थ होते हैं। लेकिन यहां तो मैजिक हो गया। 
बता दें वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। इसे देखने के बाद लोग हैरान हैं। ये वाकई हैरानी की बात है कि गर्भ से निकला नवजात अपने कदम बढ़ा रहा था। बच्चों को ऐसा करने में पांच से छह महीने लगते हैं। तब तक उनके पैर की हड्डियां थोड़ी मजबूत होती हैं। इसके बाद ही वो चल पाते हैं। 
लेकिन इस बच्चे को तो कुछ ज्यादा ही जल्दी थी। उसने तुरंत ही अपना कमाल दिखाया और वॉक करने लगा। 
बता दें इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, जहां से अभी तक इसे लाखों बार देखा जा चुका है। लोगों ने इस बच्चे को 5 G बच्चा बताया। कैप्शन में लिखा था कि ऐसे बच्चे किसी चीज का वेट नहीं करते। कमेंट में लोगों ने इस वीडियो को काफी मजेदार बताया। वहीं एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि ये तो एक साल का होने से पहले ही कई कारनामे कर दिखाएगा। वहीं अन्य यूजर ने लिखा कि शायद इसकी मां ने प्रेग्नेंसी में काफी चिकन सूप पिया था।

बुधवार, 6 सितंबर 2023

भारत में ऐसा झरना, जिसका पानी ऊपर जाता है

भारत में ऐसा झरना, जिसका पानी ऊपर जाता है 

सरस्वती उपाध्याय 
नई दिल्ली। झरने को बहते हुए तो आप सभी लोगों ने देखा होगा। कोई झरना बहुत तेज बहता है, तो कोई बहुत ऊंचा होता है। लेकिन अपने देश भारत में एक झरना ऐसा भी है, जिसका पानी नीचे आने के बजाय ऊपर की ओर चला जाता है। बता दें नानेघाट पुणे में जुन्नार के पास ये झरना महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट में मौजूद है। मुंबई से लगभग तीन घंटे की दूरी पर मौजूद ये घाट उल्टे झरने यानि रिवर्स वॉटरफॉल के लिए जाना जाता है। इसकी खासियत ये है कि झरने का पानी ऊपर की ओर जाता है, नीचे नहीं। 
किताबों में तो हमने यही पढ़ा है कि ऊपर से कोई भी चीज गिरे तो नीचे ही आती है, फिर चाहे ये कोई भारी चीज हो या फिर पानी। झरनों से नीचे बहते पानी का हाहाकार तो आपने सुना ही होगा लेकिन नानेघाट का झरना कुछ अलग ही है। ये झरना घाट की ऊंचाई से नीचे गिरने के बजाय ऊपर की ओर जाता है। बता दें इससे जुड़ा हुआ एक वीडियो @wonderofscience नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब 4 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। वायरल हो रहे वीडियो में झरने का पानी नीचे से ऊपर जा रहा है।

मंगलवार, 5 सितंबर 2023

किस करने के बाद अस्पताल में भर्ती हुआ बॉयफ्रेंड

किस करने के बाद अस्पताल में भर्ती हुआ बॉयफ्रेंड

सरस्वती उपाध्याय 
सोशल मीडिया पर रोजाना एक से बढ़कर एक मामले सामने आते रहते हैं। इस बीच एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसे जान आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल, एक बॉयफ्रेंड को अपनी प्रेमिका से किस करना भारी पड़ गया। 
जानकारी के मुताबिक, चीन में एक व्यक्ति को गर्लफ्रेंड को किस करने के बाद अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। यह कपल चीन के पूर्वी झेजियांग प्रांत के वेस्ट लेक में डेट पर गया था, जहां यह घटना हुई। रिपोर्ट के अनुसार, प्रेमिका को 10 मिनट तक किस करने के बाद प्रेमी बहरा हो गया। यह बेहद हैरान कर देने वाला मामला है। इस खबर ने पूरी दुनिया में हलचल पैदा कर दी है।
ये मामला 22 अगस्त को बताया जा रहा है। कपल एक दूसर को किस कर रहे थे, तभी बॉयफ्रेंड के कान में तेज दर्द महसूस हुआ। दर्द के बाद शख्स को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों से बताया गया कि कान में दर्द है। डॉक्टर की टीम ने जब देखा तो हैरान रह गए। उन्होंने देखा कि शख्स के कान में छेद हो गया है।
डॉक्टरों ने बताई वजह
डॉक्टरों के अनुसार अधिक जोश के साथ किस करने पर इस तरह की दिक्क्तें आ सकती हैं। उनके अनुसार, तेज किस करने से शरीर में सिहरन पैदा होती है, जिससे कान के परदे पर खिंचाव पड़ता है। ऐसे में कान का पर्दा फट सकता है। चीनी युवक को डॉक्टरों ने बताया गया कि पूरी तरह ठीक होने में दो महीने लगेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, कपल लगभग 10 मिनट तक स्मूच करता रहा। इसी दौरान युवक के कान में अजीब-सी आवाज के साथ तेज दर्द उठा। फिर धीरे-धीरे उसने सुनने की क्षमता को खो दिया।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले 2008 में भी इसी तरह का एक मामला देखने को मिला था। रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी चीन की एक युवा महिला के साथ ऐसा हुआ था। जिसने किस करने के बाद सुनने की शक्ति खो दी थी। रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी चीन में पिछले महीने घर पर टीवी देखते समय एक जोड़े की सुनने की शक्ति चली गई थी।

सोमवार, 4 सितंबर 2023

पानी के साथ-साथ आग से नहाया शख्स, वायरल

पानी के साथ-साथ आग से नहाया शख्स, वायरल     

सरस्वती उपाध्याय 

सोशल मीडिया पर आए दिन चौंकाने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर हम सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इस वीडियो में एक शख्स प्रकृति के नियमों की अवहेलना करता हुआ नजर आ रहा है।

इस वीडियो में आप खुद देख सकते हैं कि एक शख्स कैसे आग को खिलौना समझने की गलती कर रहा है। इस वीडियो से प्रकृति के नियमों के उल्लंघन की बात इसलिए उठ रही है, क्योंकि नहाने के लिए हर कोई पानी का इस्तेमाल करता है। पानी के अलावा ऐसी कोई भी चीज नहीं है, जिसके जरिए शरीर को साफ किया जा सके। लेकिन वीडियो में दिख रहे शख्स ने नहाने के लिए पानी के साथ-साथ आग का भी इस्तेमाल किया है। 

वायरल हो रहे इस वीडियो में शख्स को आग से नहाते हुए साफ देखा जा सकता है। वीडियो में ये शख्स पानी के पाइप के नीचे बैठा हुआ नजर आ रहा है। पाइप के भीतर से आग और पानी दोनों ही निकल रहे हैं। उसके नीचे बैठा शख्स बड़े आराम से नहा रहा है। शख्स आग वाले पानी से न सिर्फ अपना सिर धो रहा है, बल्कि वह पूरे शरीर पर भी उसे गिरा रहा है। वहीं उसके पीछे दो व्यक्ति भी खड़े हैं। पाइप के भीतर से आग की लपटें सीधे निकल रही हैं, जबकि पानी नीचे की ओर गिर रहा है।  

बता दें Creepy.org नाम के हैंडल से सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, 'नेचुरल गैस+आग+पानी'। ये इस बात की ओर इशारा करता है, कहीं न कहीं इस पानी में किसी तरह की गैस है, जिसे जला दिया गया है। हालांकि पानी की मौजूदगी के बाद भी आग बड़ी आसानी से जल रही है। 

इस वीडियो पर लोगों के कई तरह के कमेंट आए हैं। एक शख्स ने लिखा कि ये व्यक्ति लावा बाथ ले रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया कि यहां से नहाने के बाद अगर इस व्यक्ति ने सिगरेट जलाई, तो वह धमाके में उड़ सकता है। वहीं कुछ लोगों ने आग के पानी में नहाने की वजह से शख्स के स्वास्थ्य पर सवाल उठाया है। लोगों का कहना है कि ऐसा करना खतरनाक हो सकता है।

शनिवार, 1 जुलाई 2023

लापरवाही: नूडल्स में दिखा मेंढक, उड़े होश

लापरवाही: नूडल्स में दिखा मेंढक, उड़े होश

मोमीन मलिक 

सोशल मीडिया पर कभी ऐसा कुछ सामने आता है, कि हमें बहुत हंसी आती है मगर कभी-कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। अभी एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जब एक शख्स को ऐसे नूडल्स परोस दिए गए जिसमें जिंदा मेंढक पड़ा था।

हैरानी की बात है कि ग्राहकों को भी इसकी भनक नहीं लगी कि जो नूडल्स वो खा रहा है, उसके अंदर मेंढक पड़ा हुआ है। ग्राहक को जब पता चला, जब वह आधा खाना खा चुका था।

रविवार, 5 फ़रवरी 2023

क्या आपने कभी देखा है तीन सींग वाला सांड ?

क्या आपने कभी देखा है तीन सींग वाला सांड ?

सरस्वती उपाध्याय 

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हे देखने के बाद हमें अपनी आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल होता है। इन दिनों एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांड के सिर पर दो नहीं, बल्कि तीन सींग दिखाई दे रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद आपका भी दिमाग चकरा जाएगा। सांड का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।

आमतौर पर गाय, भैंस, सांड और बकरी के सिर पर दो सींग होते हैं, जिससे वह अपना बचाव करते नजर आते हैं, लेकिन हाल ही में वायरल हो रहे इस वीडियो में एक काले रंग के सांड के सिर पर दो नहीं, बल्कि तीन सींग देखे जा सकते हैं, जिन्हें देखकर यूजर्स भी भौचक्का रह गए हैं। बताया जा रहा है कि, यह वीडियो बुंदेलखंड के छतरपुर जिले के जटाशंकर धाम का है।

बता दें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'कभी देखा है तीन सींग वाला सांड।' यूं तो इंटरनेट पर अक्सर जानवरों से जुड़े वीडियोज वायरल होते रहते हैं। लेकिन, हाल ही में वायरल यह वीडियो वाकई हैरान कर देने वाला है।

गुरुवार, 1 दिसंबर 2022

ऐसी 'मछली' रानी, जिसकी नहीं सुनी कहानी

ऐसी 'मछली' रानी, जिसकी नहीं सुनी कहानी

सरस्वती उपाध्याय 

मछली को हम सबने अभी तक पानी में हीं देखा होगा। पानी से बाहर निकलते ही वह बेसुध हो जाती है और ज्यादा देर तक जीवित नहीं रह पाती। मछली पानी में ही सांस ले पाती है, लेकिन इस बीच एक अजीबोगरीब वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायर हो रहा है। वीडियो में एक विचित्र मछली को पानी से बाहर निकलकर बर्फ की चादर पर सुस्ताते हुए देखा जा रहा है। इस वीडियो को देख लोग हैरान हैं और विश्वास नहीं कर पा रहे हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अलग तरह की मछलीबर्फ बार बैठी हुई है। उसके चारों तरफ बर्फ की चादर दिखाई दे रही है और कहीं-कहीं पानी भी नजर आ रहा है। मछलीबिना पानी के जीवित देख किसी के भी होश उड़ जाएंगे।

वीडियो पर नहीं हुआ किसी को विश्वास
वीडियो में दिख रही मछली बड़ी कॉमन सी दिख रही है और फिर भी ये किसी सामान्य मछली की भांति बिना पानी के तड़प नहीं रही है। ये नजारा जिसने देखा वो दंग रह गया है। इस वीडियो को देख कई लोगों ने कमेंट कर अपनी अलग अलग प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा है कि ये मछली पानी से बाहर नहीं खड़ी है। बल्कि ये ऑप्टिकल इल्यूजन है। एक अन्य ने कहा कि सिर्फ वायरल करने के लिए मछली का ऐसा वीडियो बनाया गया हैजो असली नहीं है।"

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...