शनिवार, 6 जनवरी 2024
मतदाताओं की संख्या में एक फीसदी वृद्धि दर्ज की
शुक्रवार, 12 मई 2023
कर्मचारियों को अतिरिक्त वेतन वृद्धि देने का फैसला
कर्मचारियों को अतिरिक्त वेतन वृद्धि देने का फैसला
इकबाल अंसारी
गंगटोक। सिक्किम में जातीय समुदायों की आबादी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस साल एक जनवरी से प्रभावी योजना के तहत राज्य सरकार ने दो या तीन बच्चों वाले अपने कर्मचारियों को अग्रिम एवं अतिरिक्त वेतन वृद्धि देने का फैसला किया है। एक अधिसूचना के जरिए यह जानकारी दी गई।
कार्मिक विभाग के सचिव रिनजिंग चेवांग भूटिया ने 10 मई को जारी अधिसूचना में कहा कि सिक्किम विषय प्रमाण पत्र/पहचान प्रमाण पत्र प्राप्त राज्य सरकार के जिन कर्मचारियों के दो बच्चे हैं, उन्हें अग्रिम वेतन वृद्धि दी जाएगी।उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों को तीन बच्चे हैं वे एक अतिरिक्त वेतन वृद्धि पाएंगे। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी में से कोई भी आपसी समझ के तहत अग्रिम वेतन वृद्धि के लिए दावा कर सकता है। भूटिया ने कहा कि योजना एक जनवरी, 2023 से प्रभावी होगी और जिन कर्मचारियों के दूसरे या तीसरे बच्चे का जन्म एक जनवरी, 2023 के बाद हुआ है वे भी इस योजना के पात्र होंगे।
कार्मिक विभाग के सचिव ने कहा कि योजना का लाभ दत्तक संतान ग्रहण के मामले में लागू नहीं होगा। करीब चार महीने पहले सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने राज्य में स्थानीय जातीय मूल के लोगों के बीच कम प्रजनन दर को दूर करने के लिए योजनाओं का वादा किया था जिसके बाद राज्य सरकार के कर्मचारियों को वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान करने वाली यह योजना सामने आई है।
तमांग ने इस साल जनवरी में गंगटोक में एक कार्यक्रम में कहा था, ‘‘स्थानीय जातीय मूल की आबादी के बीच कम प्रजनन दर सिक्किम में गंभीर चिंता का विषय है... हमें इस प्रक्रिया को पलटने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।’’ लगभग सात लाख लोगों की आबादी वाला सिक्किम भारत का सबसे कम आबादी वाला राज्य है।
शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2021
सिक्किम में भूकंप के मध्यम झटके महसूस किए
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार भूकंप पश्चिम सिक्किम से 54 किलोमीटर दूर युक्सुम के उत्तर पर 27.6 अक्षांश और 88.14 देशांतर तथा 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। भूकंप आज तड़के तीन बजकर 43 मिनट पर आया था।
इसके अलावा नेपाल की राजधानी काठमांडू से 189 किमी दूर आज सुबह चार बजकर 33 मिनट पर 3.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र 29.3 देशांतर और 86.55 अक्षांश पर 10 किलोमीटर गहरा था। भूकंप से अभी तक किसी तरह के जानमाल की क्षति की कोई सूचना नहीं है।
सीएम ने मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लिया
सीएम ने मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लिया संदीप मिश्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को उत्तराखंड के...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
80 वर्षीय बुजुर्ग ने 34 साल की महिला से मैरिज की मनोज सिंह ठाकुर आगर मालवा। अजब मध्य प्रदेश में एक बार फिर से गजब हो गया है। आगर मालवा जिले...
-
कोरबा। जननी जन्म भूमि स्वर्ग से महान है, हम प्रेम से सबको जोड़ेंगे मर्यादा को नहीं तोड़ेंगे। राष्ट्र प्रेम की यह अभिव्यक्ति प्रकट हुई कोरबा ...