शुक्रवार, 1 मार्च 2024

सोने-चांदी में भारी उछाल देखने को मिला

सोने-चांदी में भारी उछाल देखने को मिला

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। कारोबारी सप्ताह के आखरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने-चांदी में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। सोना खरीदना आज लोगों का सपना होता है। जो बढ़ती कीमतों के चलते लोग खरीद नहीं पा रहे हैं। सर्राफा बाजार में इन दिनों शादी-ब्याह के सीजन के चलते भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोना 62816 रुपये पर कारोबार कर रहा है। यानी सोना में जबरजस्त उछाल आया है।
शादी-ब्याह में लोग दुल्ह-दुल्हन के लिए भर-भरकर सोना खरीदते हैं। वहीं लोग शादी-ब्याह में बढ़ चढ़कर सोना गिफ्ट करते हैं। आप भी अपने खास लोगों के शादी-बर्थडे पार्टी या अन्य खास मौके पर सोना गिफ्ट कर सकते हैं। और कमजोर पड़ रही रिश्तों को मजबूत कर सकते हैं।
वहीं, सोना इनवेस्ट लिहाज से अच्छा होता है। एक्सपर्ट की मानें तो सर्राफा बाजार में डाउनफाल आने पर खरीदी कर लें। और मार्केट ग्रो करने पर ब्रिकी करने पर अच्छा रिटर्न मिलने का चांस बनता है। अगर आप भी सोने में अच्छा रिटर्न कमाने चाहते हैं। तो डाउनफाल का इंतजार कर सकते हैं।
24 कैरेट सोना आज 62816 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जो बीते कारोबारी दिन की अपेक्षा 576 रुपये की तेजी है। वहीं 22 कैरेट सोना 57540 रुपये पर कारोबार कर रहा है। आम आदमी का 14 कैरेट सोना 36747 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं चमकीली धातु चांदी आज प्रति किलो 69898 रुपये पर बिक रही है।

एसएसपी ने दो उपाधीक्षकों के ट्रांसफर किए

एसएसपी ने दो उपाधीक्षकों के ट्रांसफर किए 

पंकज कपूर 
हल्द्वानी। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने जिले में दो पुलिस उपाधीक्षकों के ट्रांसफर किए हैं।
जनपद नैनीताल के सबसे काबिल पुलिस ऑफिसर CO नितिन लोहनी को क्षेत्राधिकारी भवाली/ऑपरेशन से क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के साथ सीओ (कार्यालय बहुउद्देशीय भवन) स्थानांतरित किया गया है। अब पुलिस ऑफिसर नितिन लोहनी हल्द्वानी शहर की जिम्मेदारी संभालेंगे।
CO सुमित पांडे–वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से क्षेत्राधिकारी भवाली/ऑपरेशन/क्षेत्राधिकारी नैनीताल/पुलिस लाइन/सीओ (पुलिस कार्यालय नैनीताल)/ महिला सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
प्रहलाद नारायण मीणा(I.P.S) एस०एस०पी० नैनीताल द्वारा निम्नलिखित पुलिस उपाधीक्षकों के स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से उनके नाम के सम्मुख अंकित स्थानों पर किए गए हैं:-

1. नितिन लोहनी–क्षेत्राधिकारी भवाली/ऑपरेशन से क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के साथ सीओ (कार्यालय बहुउद्देशीय भवन)।

2. सुमित पांडे –वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से क्षेत्राधिकारी भवाली/ऑपरेशन/क्षेत्राधिकारी नैनीताल/पुलिस लाइन/सीओ (पुलिस कार्यालय नैनीताल)/ महिला सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार।

मासिक बैठक का आयोजन, गठन को लेकर चर्चा

मासिक बैठक का आयोजन, गठन को लेकर चर्चा

सकिपा की पंद्रह सदस्यीय नई कार्यकारिणी की घोषणा, शैलेंद्र मिश्रा जिलाध्यक्ष तो रंजीत सरोज महासचिव बने 

नवकार्यकारिणी के सदस्यों को नियुक्ति पत्र देकर दिलाई गई शपथ

कौशाम्बी। समर्थ किसान पार्टी के जिला कार्यालय मंझनपुर में एक मार्च शुक्रवार को मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा हुई। साथ ही करीब तीन घंटे की परिचर्चा के बाद पंद्रह सदस्यीय नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
शुक्रवार जिला मुख्यालय मंझनपुर में पार्टी की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक के बाद नई कार्यकारणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से पुनवार निवासी शैलेंद्र मिश्रा को जिलाध्यक्ष जबकि मंझनपुर निवासी रंजीत कुमार सरोज को जिला महासचिव बनाया गया। इसी के साथ एक और जिला महासचिव ठाकुर बीरेंद्र सिंह को चुना गया जबकि सुरजीत वर्मा और मुन्ना लाल तिवारी को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। कोषध्यक्ष के रूप में वेद प्रकाश यादव और संगठन मंत्री के रूप में उमेश चंद्र पांडेय को जिम्मेदारी दो गई। इसी के साथ अयूब अहमद को जिला प्रभारी बनाया गया। पांच जिला सचिव और तीन जिला कार्यकारिणी सदस्य भी चुने गए। 
इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर, माला पहनाकर एवं लड्डू खिलाकर उन्हे उनके पद की शपथ दिलाई गई। साथ ही जिम्मेदारी के साथ पद के अनुरूप सक्रिय रूप से कार्य करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर पार्टी अध्यक्ष अजय सोनी, तेज बहादुर सिंह, भैरवदीन, राजू सोनी, जुम्मन अली,राजवंत सिंह, मानबाबू सोनकर, राजा अंसारी समेत कई लोग मौजूद रहे।
शैलेंद्र मिश्रा अध्यक्ष पुनवार सरसवा सुरजीत वर्मा उपध्यक्ष  देवखरपुर सिराथू मुन्नालाल तिवारी   उपध्यक्ष जवई पड़रीसिराथू रंजीत सरोज महासचिव मंझनपुर बनाए गए इसी तरह ठा वीरेंद्र सिंह महासचिव अंधावा सरसवा अयूब अहमद  प्रभारी जगन्नाथपुर सिराथू वेदप्रकाश यादव कोषाध्यक्ष मालीपुर महराजगंज उमेशचंद्र पांडेय  संगठन मंत्री मलाक पिंजरी सिराथू बनाए गए भोलानाथ मौर्य सचिव कटरा रक्सवारा परिहार लोधी सचिव  घोसरा पूरब शरीरा सरसवा राजवंत सिंह सचिव बथुई फदिलाबाद मूरतगंज भैरवदीन  सचिव सरसवा बनाए गए तेज बहादुर सिंह पटेल सचिव जगन्नाथपुर सिराथू राजेश गौतम सदस्य टेनशाह आलम मंझनपुर जुम्मन अली सदस्य उदहिन बुजुर्ग सिराथू बनाए गए हैं। सभी पदाधिकारी को बधाई दी गई है।
सुशील केसरवानी

जिला व्यापार बन्धु की बैठक आयोजित की

जिला व्यापार बन्धु की बैठक आयोजित की

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला व्यापार बन्धु की बैठक सम्पन्न

मुख्य विकास अधिकारी ने व्यापार बंधुओं की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर शीघ्रता से निस्तारित किए जाने के दिए निर्देश

प्रयागराज। मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में जिला व्यापार बन्धु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से यातायात से सम्बन्धित समस्याओं, पार्किंग की समस्याओं, नगर निगम/नगर पालिका क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शौचालयों एवं यूरिनल से सम्बन्धित अनुलब्धता के कारण होने वाली समस्याओ को बैठक में उठाया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को उक्त समस्याओं का निराकरण अविलम्ब किए जाने के सम्बन्ध में ठोस कदम उठाये जाने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त शहर में हीरा हलवाई से सांई मन्दिर तक स्ट्रीट लाइट के नहीं जलने की समस्या बताई गई। शहर में बाजारों में पार्किग क्षेत्र को चिन्हित कर पार्किग की समस्याओं को दूर करने के भी निर्देश दिये गये। उक्त बैठक में श्री एस०एम० पाण्डेय, उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर, श्री बृज नन्दन ओझा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री जयकरण प्रसाद ए०आर०एम० रोडवेज, श्रीमती पद्मजा मिश्रा, अधिशाषी अधिकारी लाल गोपालगंज, अधिशाषी अधिकारी नगर निगम प्रयागराज एवं विभिन्न व्यापार मण्डल के पदाधिकारी गण तथा व्यापारी उपस्थित रहे।

मुठभेड़: गोली लगने से 3 बदमाश घायल

मुठभेड़: गोली लगने से 3 बदमाश घायल

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से 3 बदमाश घायल हो गए। जबकि तीन बदमाश मौके का फायदा उठाकर भागने में कामयाम रहे। इस दौरान फायरिंग में एख दरोगा भी गंभीर रुप से घायल हो गया, सभी घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया है।
एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली बुढाना क्षेत्र में गोकशी हो रही है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिस ने गोकशों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस पार्टी पर गौ तस्करों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक दरोगा भी घायल हो गया। जवाबी फायरिंग में तीन बदमाश भी घायल हुए।
तीन मौका देखकर फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के द्वारा और भी पूछताछ चल रही है।

प्रभारी का स्वर्गवास होने पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रभारी का स्वर्गवास होने पर श्रद्धांजलि अर्पित की 

भानु प्रताप उपाध्याय 
शामली। शामली के पत्रकारों ने छुटमलपुरके पत्रकार राकेश बंसल के बड़े भाई सुरेश गुप्ता छुटमलपुर शाह टाइम्स प्रभारी का स्वर्गवास होने पर श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मन रखकर परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की। की दिवंगत आत्मा कोअपनी श्री चरणों में स्थान दें। इस अवसर पर सत्य प्रकाश अग्रवाल ,भूदेव शर्मा,अरविंद कौशिक, महेश शर्मा, रावराफे ,जमीर आलम, उपेंद्र चौधरी ,नीरज गौतम ,भानु प्रताप उपाध्याय ,नवनीत गर्ग ,अजीत श्रीवास्तव ,सुमित कौशिक ,सूरज कौशिक, अमन कौशिकआदि उपस्थित रहे।

सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 5 मार्च को ओडिशा की आगामी यात्रा ने अप्रैल में एक साथ होने वाले लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनावों से पहले सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजेडी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच संभावित गठबंधन की अटकलों को हवा दे दी है। चंडीखोल में एक सार्वजनिक बैठक को पीएम मोदी संबोधित करेंगे। उम्मीद है कि पीएम मोदी जाजपुर के चंडीखोल में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे और विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। यह यात्रा अपने उल्लेखनीय योगदान के लिए जाने जाने वाले ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की 108वीं जयंती के अवसर पर हो रही है। बीजेडी और बीजेपी के बीच शीर्ष स्तर पर चल रही बातचीत के बीच अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों का सुझाव है कि गठबंधन दोनों पार्टियों के लिए फायदेमंद हो सकता है, खासकर जनमत सर्वेक्षणों में भाजपा की लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है। गठबंधन संसद में एनडीए की स्थिति को मजबूत कर सकता है, जिससे महत्वपूर्ण कानूनों को पारित करने में आसानी होगी। 2019 के आम चुनावों में, बीजेपी ने 21 लोकसभा सीटों में से 8 सीटें जीतीं, जबकि बीजेडी ने 12 सीटें हासिल कीं। पिछला तनाव 2009 के लोकसभा चुनावों से उत्पन्न हुआ था, जब कंधमाल जिले के दंगों में भाजपा की संलिप्तता का आरोप लगा था। इस महीने की शुरुआत में, पीएम मोदी ने ओडिशा के संबलपुर की अपनी यात्रा के दौरान पटनायक को अपना दोस्त बताया था और बीजेडी ने भी राज्य से केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की राज्यसभा उम्मीदवारी का समर्थन किया था।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-133, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. शनिवार, मार्च 02, 2024

3. शक-1945, पौष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-नवमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 07:13, सूर्यास्त: 06:52।

5. न्‍यूनतम तापमान- 17 डी.सै., अधिकतम- 23+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...