चंडीगढ। हरियाणा वासियों के लिए बड़े गर्व की बात है, कि पानीपत निवासी आईपीएस अशोक कुमार उत्तराखंड पुलिस के महानिदेशक के पद पर नियुक्त हुए हैं। रविवार को डीजीपी अशोक कुमार का पानीपत आगमन हुआ। यहां पहुंंचने पर उनके परिवार व शहर के लोगो ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ख़ोज के सम्पादक राजेश ओबराय ने उनसे पानीपत से जुड़े कुछ खास सवाल पूछें। राजेश ओबराय के सवाल के जवाब में बताया कि मेरी जब भी पदोन्नति होती है तो मैं जरूर मिठाई बांटता हूँ। उन्होंने परिवार के बारे में बताया कि हम तीन भाई औऱ एक बहन हैं। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि पानीपत आकर भाइयो औऱ दोस्तो से मिलकर मुझे बहुत खुशी औऱ सकून मिलता है। उन्होंने अपने प्रदेश के पुलिस कर्मचारियों के बारे में कहा हमारे जवान पूरा महीना डयूटी करते हैं। उनको घर पर जाने के लिए छूटी लेने में दिक्कत होती है। उन्होंने बताया कि मैं अपने प्रदेश के कर्मचारियों को प्रत्येक सप्ताह अवकाश देने पर विचार कर रहा हूँ। इस अवसर पर बचपन में उनके पड़ोसी रहे भाजपा नेता सतीश सहगल व अशोक छाबड़ा ने बताया कि अशोक हमारे पड़ोसी रहे हैं। उन्होंने बताया हमे अशोक कुमार के डीजीपी बनने पर बहुत ही गर्व है।
हरियाणा/उत्तराखंड लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हरियाणा/उत्तराखंड लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मंगलवार, 15 दिसंबर 2020
संयुक्त तत्वाधान में 'विशाल स्वास्थ्य शिविर' का आयोजन
संयुक्त तत्वाधान में 'विशाल स्वास्थ्य शिविर' का आयोजन दुष्यंत टीकम रायपुर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की ज...

-
सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं टमाटर, जानिए सरस्वती उपाध्याय टमाटर एक ऐसी सब्जी है। जिसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है। टमाटर आपको...
-
23 वर्षीय विवाहिता ने बेटी को फंदे पर लटकाया मनोज सिंह ठाकुर अलीराजपुर। जोबट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ...
-
11 वर्षीय नाबालिग ने बच्ची को जन्म दिया, दुष्कर्म नरेश राघानी उदयपुर। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के सरकारी अस्पताल में 11 साल की...