रविवार, 5 मई 2024

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। दबे पांव पहुंचे भूकंप ने धरती को हिलाते हुए पब्लिक को दहशत में डाल दिया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.0 रहने की वजह से अधिकांश पब्लिक को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। रविवार को राजधानी दिल्ली में पब्लिक को भूकंप के हल्के झटके लगे हैं। भूकंप का केंद्र पश्चिम दिल्ली रहा है, लेकिन इसकी तीव्रता कम होने की वजह से लोगों को भूकंप के आने का एहसास नहीं हो सका है। पश्चिमी दिल्ली में जमीन के नीचे 5 किलोमीटर की गहराई के केंद्र में रहा भूकंप रविवार को तकरीबन 4:19 पर आया। रिक्टर स्केल पर मापी गई भूकंप की तीव्रता 2.0 रहने की वजह से धरती के नीचे हुई इस हलचल का अधिकतर लोगों को एहसास नहीं हो सका। आमतौर पर माना जाता है कि रिक्टर स्केल पर तीन से कम तीव्रता के भूकंप सामान्य तौर पर महसूस नहीं होते हैं।

आगरा: 6 और 7 मई को स्कूलों का अवकाश रहेगा

आगरा: 6 और 7 मई को स्कूलों का अवकाश रहेगा

संदीप मिश्र 
आगरा। यूपी के आगरा में सात मई को लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान है। इसको लेकर कुछ स्कूलों ने छह और सात मई को अवकाश करने का फैसला लिया है। वहीं, कुछ स्कूलों की ओर से अभी तक सोमवार की छुट्टी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की जा रही है। ऐसे में शहर के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सैकड़ों वैन चालकों ने सोमवार से ही छात्रों को स्कूल छोड़ने से इंकार कर दिया है। वजह वाहनों का चुनाव प्रक्रिया में लगा होना है।
बता दें कि जनपद में सात मई को लोकसभा चुनाव में मतदान होगा। इसके लिए वाहन स्वामियों को नोटिस जारी कर उनके वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। बड़ी संख्या में स्कूली बसें और वैन चुनाव में लगाई गई हैं। इसी से अभिभावकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। परेशानी उन अभिभावकों को होगी, जिनके बच्चे बस या वैन से स्कूल जाते हैं। क्योंकि स्कूल छह मई और आठ मई को अवकाश नहीं रख रहे हैं। इसके कारण से अभिभावक परेशान हैं। हालांकि कुछ स्कूलों ने छह और सात मई को अवकाश करने का फैसला लिया है। ताकि अभिभावकों को समस्या न हो।

सत्ता परिवर्तन 'संपादकीय'

सत्ता परिवर्तन  'संपादकीय' 

जीत का मंसूबा लेकर, हम हरेक बाज़ी हार गए। 
भारत में 143 शेष है, इंडिया वाले 400 पार गए।

देश में एक बड़े परिवर्तन की हवा चल रही है, नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का स्तर तेजी से गिर रहा है, वहीं विपक्ष के नेतृत्व का स्तर बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। पत्रकारिता के बड़े-बड़े चेहरो का भाव बदल गया है, देश और दुनिया का हाल बताने वालों के बोल बदल गए हैं। जिनकी जुबां भाजपा-भाजपा बोलते थकती नहीं थी, आज आप भी देख रहे हैं कि उनके हाल-चाल ही बदल गए हैं। 
सामान्य लोकसभा चुनाव के दो चरणों के चुनाव और समीकरण भाजपा के हित में नहीं दिख रहे हैं। जनता खुले मंच से अपने आत्मीय भाव प्रकट कर रही है। देश में महंगाई, बेरोजगारी और सत्ताधारी पार्टी के द्वारा किए गए निजीकरण की सच्चाई जनता के होठों पर मुखर हो गई है। मोदी के नेतृत्व में भाजपा के पीछे चलने वाली भीड़ तीतर-भीतर हो गई है। ढेर सारा रुपया खर्च करने के बाद भी भाजपा की रैलियों का आलम ऐसा हो गया है कि जैसे बिन दूल्हा बारात होती है। 'मुफ्त का राशन और घटिया भाषण' जनता को जंच नहीं रहा है। भाजपा के हालात पर तरस करने का भी कोई फायदा नहीं है। क्योंकि प्रकृति का एक ही नियम है परिवर्तन। जनता मन बना चुकी है और परिवर्तन के आसार भी दिखाई देने लगे हैं। 
इंडिया गठबंधन और कांग्रेस के राहुल व प्रियंका को बोलना आ गया है, जो कल तक पप्पू था आज राहुल बाबा हो गया है। इतना प्रारंभिक परिवर्तन जन भावना को परिवर्तित करने का काम कर रहा है। कांग्रेस 400 पार जाएगी या नहीं ? लेकिन भाजपा किनारे लग गई है। जिस प्रकार से चुनाव प्रचार में आरोप-प्रत्यारोप और घोषणाओं की खचापच हो गई है। ऐसा लगता है कि भाजपा के नेता विषय से भटक गये है। 
प्रधानमंत्री महिलाओं के मंगलसूत्र की चिंता कर रहे हैं। राहुल गांधी मनरेगा में दहाड़ी मजदूरों की दहाड़ी बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। राहुल की यात्रा उनकी मनोदशा का प्रमाण है, उनकी चिंता और लक्ष्य का कोई उदाहरण उनकी बढ़ती हुई दाढ़ी पर प्रतीत नहीं होता है। लेकिन उनका चुनावी समर रणक्षेत्र में शत्रु की रणनीति पर विशेष प्रभाव छोड़ रहा है। भाजपा की कूटनीति और राजनीति का रंग उनके सामने फीका पड़ रहा है। राहुल के पीछे जनता का स्नेह जन सैलाब बनाकर उफन रहा है। भाजपा का आत्मविश्वास और मनोबल धराशाई हो रहा है। एक पप्पू, एक दिन राहुल बाबा बन जाएगा। यह तो सत्तारुढ भाजपा ने सोचा ही नहीं था। परिणाम स्वरुप यह चुनाव भाजपा के लिए शुभ संकेत नहीं दे रहा है। 
राधेश्याम   'निर्भयपुत्र'

प्राइवेट बस ने रोडवेज बस में मारी टक्कर, 1 की मौत

प्राइवेट बस ने रोडवेज बस में मारी टक्कर, 1 की मौत

कविता गर्ग 
मुंबई। नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर फर्राटा भरते हुए दौड़ रही प्राइवेट बस ने यात्रियों को लेकर जा रही रोडवेज बस में टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। जख्मी हुए दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार को गुजरात के सूरत से चलकर नागपुर- मुंबई समृद्धि एक्सप्रेस वे से होते हुए मेहकर की ओर जा रही प्राइवेट बस की बुलढाणा के पास आगे चल रही राज्य परिवहन निगम की बस के साथ टक्कर हो गई। दो बसों की आपस में भिड़ंत होते मौके पर बुरी तरह से चीख पुकार मच गई। गाड़ी में फंसे लोगों की चीख पुकार को सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़े और पुलिस को इस हादसे की जानकारी दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल पर जमा लोगों की सहायता से बसों में फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। इस दौरान राज्य परिवहन निगम की बस में सवार एक महिला की मौत हो गई। घायल हुए दो लोगों को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने प्राइवेट बस के ड्राइवर को गिरफ्तार करने के साथ महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गुफा के भीतर दिखा 8 फीट ऊंचा बर्फ का 'शिवलिंग'

गुफा के भीतर दिखा 8 फीट ऊंचा बर्फ का 'शिवलिंग' 

इकबाल अंसारी 
अनंतनाग। अमरनाथ की पवित्र गुफा की यात्रा आगामी 29 जून से शुरू होने जा रही है। 52 दिन तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा से पहले रविवार को पवित्र गुफा से बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आने के बाद लोगों में यात्रा शुरू होने की छटपटाहट हो गई है। गुफा के भीतर बर्फ का शिवलिंग तकरीबन 8 फीट ऊंचा दिखाई दे रहा है। 
रविवार को कश्मीर के अनंतनाग जिले में अमरनाथ की पवित्र गुफा से बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आने के बाद श्रद्धालुओं में अमरनाथ की यात्रा की इच्छा जागृत हो गई है। तकरीबन 8 फीट ऊंचे बर्फ के शिवलिंग को देखने के बाद लोगों में यात्रा के शुरू होने का इंतजार घर कर गया है। इस शिवलिंग के दर्शन पूजन के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालुओं का पहुंचना आगामी 29 जून से शुरू होगा। तकरीबन 52 दिन तक चलने वाली बाबा अमरनाथ की यात्रा रक्षाबंधन के दिन पूरी होगी। 15 अप्रैल से शुरू हुए रजिस्ट्रेशन के अंतर्गत जरूरी मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने की प्रक्रिया चल रही है।

मुंबई: 24 मई को रिलीज होगी फिल्म ‘भैया जी’

मुंबई: 24 मई को रिलीज होगी फिल्म ‘भैया जी’ 

कविता गर्ग 
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘भैया जी’ 24 मई को रिलीज होगी।
फिल्म ‘भैया जी’ का टीजर हाल ही में रिलीज किया है। वीडियो क्लिप में मनोज बाजपेयी को एक्शन अवतार में दिखाया गया है। उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया है, जो बदला लेना चाहता है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के अलावा सुविंदर विक्की, जतिन गोस्वामी, विपिन शर्मा और जोया हुसैन प्रमुख भूमिका निभा हैं।मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का अनाउंस किया है। मेकर्स ने बताया है कि मनोज बाजपेयी स्टारर ‘भैया जी’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
मनोज बाजपेयी ने अपने एक्स हैंडल पर फिल्म भैया जी मोशन पोस्टर शेयर किया, जिसमें लिखा है,आ रहा है रॉबिन हुड का बाप! मिलिए भैया जी से, 24 मई से आपकी नज़दीकी सिनेमा-घरों में.” वायरल टीज़र में, मनोज बाजपेयी का किरदार घायल दिखाई दे रहा है। वह बीड़ी पीते हुए नजर आ रहे हैं। उनके आसपास धुएं का गुबार दिख रहा है।
‘भैया जी’ को विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, समीक्षा ओसवाल और शैल ओसवाल ने प्रोड्यूस किया है। मनोज बाजपेयी इस फिल्म को को-प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्म का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी अर्जुन कुकरेती ने की है। यह फिल्म कथित तौर पर एक ऐसे व्यक्ति की कहानी पर आधारित है। जो अपने परिवार के लिए खड़ा होता है और अपने परिवार के साथ हुए सभी गलत कामों के लिए संबंधित लोगों से बदला लेने के लिए दृढ़ संकल्प लेता है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-198, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. सोमवार, मई 06, 2024

3. शक-1945, बैशाख, कृष्ण-पक्ष, तिथि-त्रयोदशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 06:03, सूर्यास्त: 06:43।

5. न्‍यूनतम तापमान- 32 डी.सै., अधिकतम- 17+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...