मंगलवार, 2 अप्रैल 2024

80 वर्षीय बुजुर्ग ने 34 साल की महिला से मैरिज की

80 वर्षीय बुजुर्ग ने 34 साल की महिला से मैरिज की

मनोज सिंह ठाकुर 
आगर मालवा। अजब मध्य प्रदेश में एक बार फिर से गजब हो गया है। आगर मालवा जिले में एक 80 साल के बुजुर्ग ने 34 साल की महिला से कोर्ट मैरिज की है। इसके बाद दोनों ने मंदिर में जाकर शादी की है। इस शादी की चर्चा पूरे प्रदेश में है। वहीं, खास बात यह है कि दोनों की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों का प्यारा परवान चढ़ता गया है। यह पूरा मामला आगर मालवा जिले के सुसनेर का है। दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से हनुमान मंदिर में शादी की है।
दरअसल, प्यार में उम्र का कोई बंधन नहीं होता है। यही मगरिया निवासी बालू सिंह के साथ हुआ है। बालू सिंह 80 की उम्र में दूल्हा बने हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इसी दौरान उन्हें महाराष्ट्र के रहने वाली शीला बाई इंगले से पहचान हुई थी। शीला अभी 34 साल की है। वह मूल रूप से अमरावती की रहने वाली हैं। सोशल मीडिया पर पहचान के बाद दोनों में बातचीत आगे बढ़ी है।
बातचीत बढ़ने के बाद दोनों ने साथ रहने के लिए शादी करने का फैसला किया। इसके बाद बालू बागरी और शीला बाई ने शादी रचा ली है। दोनों ने अपने परिवार और न्यायालय के कर्मचारियों की मौजूदगी में यह शादी रचाई है। इसके बाद बालू बागरी अपनी दुल्हन शीला को लेकर घर गए हैं। कोर्ट के बाद मंदिर में दोनों ने सात फेरे लिए हैं। उम्र में 46 साल का फासला होने के बावजूद दोनों बहुत खुश हैं।
वहीं, कोर्ट में दिए हलफनामे में शीला ने लिखा है कि मैं बालिग हूं और अपनी मर्जी से शादी कर रही हूं। शीला का जन्म एक जनवरी 1989 को हुआ है। वहीं, बालूराम का जन्म एक जनवरी 1944 को हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...