शनिवार, 19 नवंबर 2022

छात्रों की वीडियो बनाना पड़ा महंगा, जमकर पिटाई 

छात्रों की वीडियो बनाना पड़ा महंगा, जमकर पिटाई 

भानु प्रताप उपाध्याय 

गढीपुख्ता। कॉलेज की छुट्टी होने से पूर्व ही दीवार फांदकर घर जा रहे छात्रों की वीडियो बनाना एक छात्र को महंगा पडा गया। छात्रों ने वीडियो बनाने वाले छात्र की बैल्टों से जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने मारपीट के एक आरोपी छात्र का शांतिभंग में चालान कर दिया है। जानकारी के अनुसार गढीपुख्ता क्षेत्र के गांव जंधेडी के मजरा पटडा निवासी मोनू पुत्र राजकुमार जवाहरलाल नेहरु इंटर कालेज में कक्षा 11 का छात्र है। बताया जाता है कि गत दिवस कालेज की छुट्टी होने से पूर्व ही कुछ छात्र कालेज की दीवार फांदकर अपने घर जा रहे थे जिस पर मोनू ने उनकी वीडियो बनाना शुरू कर दी, इस पर छात्रों ने छुट्टी होने पर मोनू को सबक सिखाने की धमकी दी थी जिसे मोनू ने नजरअंदाज कर दिया।

आरोप है कि जैसे ही कालेज की छुट्टी हुई, उक्त छात्रों ने मोनू को घेर लिया तथा उस पर बैल्टों से हमला बोल दिया, जिसमें मोनू घायल हो गया। शोर शराबा होने पर अन्य छात्र व शिक्षकों के मौके पर आने से हमलावर छात्र वहां से फरार हो गए। सूचना पर घायल के परिजन भी मौके पर पहुंचे तथा मोनू को लेकर गढीपुख्ता थाने पहुंचे। पीडित छात्र ने आरोपी छात्रों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मारपीट के एक आरोपित शुभम निवासी जंधेडी को गिरफ्तार करते हुए उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। बताया जाता है कि मोनू के साथ मारपीट करने वाले अन्य छात्र नाबालिग थे जिनके परिजनों को पुलिस ने कडी हिदायत दी है।

रोडवेज बस स्टैंड पर विश्व शौचालय दिवस मनाया 

रोडवेज बस स्टैंड पर विश्व शौचालय दिवस मनाया 

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। नगर पालिका परिषद शामली द्वारा आज विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर दिनांक 19-11-2022 को प्रशासक महोदय श्री उद्भव त्रिपाठी नगर पालिका परिषद शामली एवं अधिशासी अधिकारी श्री सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश कुमार सैनी, उत्तम सिंह पुनिया जिला समन्वयक (स्वच्छ भारत मिशन), चांद खान परियोजना विश्लेषक (स्वच्छ भारत मिशन) एवं पालिका के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर निशीकांत संगल द्वारा रोडवेज बस स्टैंड शामली पर विश्व शौचालय दिवस मनाया गया। रोडवेज बस स्टैंड दिल्ली रोड पर स्थित सार्वजनिक शौचालय के केयरटेकर सचिन कुमार को आदेश कुमार सैनी व स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर निशिकांत संगल द्वारा फूल माला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया व नगर वासियों को खुले में शोच न करने एवं खुले में ऑडी न करने के बारे में जागरूक किया गया। 

नगर सेवा पखवाड़े के अंतर्गत नगर वासियो को संचारी रोगों से बचाव हेतु जानकारी दी गई एवं गीला कूड़ा सुखा कूड़ा अलग अलग करके देने के लिए भी नगर वासियों को प्रेरित किया गया। इसमें मुख्य रूप से सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश कुमार सैनी, उत्तम सिंह पुनिया, चांद खान, निशिकांत संगल, सुपरवाइजर दीपक चंद्रा, प्रवीण कुमार, स्वच्छता कर्मी राधेश्याम, प्रमोद, सागर, सहदेव सिंह एवं अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।

गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया

गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। जिला कांग्रेस कमेटी के केंप कार्यालय पर जनपद के कांग्रेसियों ने भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती मनाई। शनिवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया गया।कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सेनी ने बताया कि इंदिरा गांधी जी देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री थीं उन्होंने देश की सेन्य शक्ति का विस्तार किया। इंदिरा बचपन से ही आजादी की लडाई मे सक्रिय रही उन्होंने महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन में भी हिस्सा लिया। इंदिरा गांधी जी ने बचपन में स्कूली बच्चों को साथ लेकर बाल सेना नामक संगठन का निर्माण किया।

असहयोग आंदोलन में दिल्ली दंगों के दौरान उन्होंने अपनी टीम के साथ पीडितों की सेवा की। इंदिरा जी ने देश की अखण्डता के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी थी।शहर अध्यक्ष अनुज गोतम ने कहा कि इंदिरा गांधी के साशन के दौरान देश की सीमाओं का विस्तार हुआ था। उन्हें युगो तक याद किया जाता रहेगा।जिला उपाध्यक्ष प्रवीण तरार ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी जी को देश आयरन लेडी के नाम से जानता है। कांग्रेस के यूवा प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा ने कहा कि भिंडरावाला के आतंकवादी संगठन को इंदिरा गांधी की सूझबूझ के कारण खत्म कर दिया गया था।

गोल्डन टेंपल को बिना क्षति पहुँचाये लांखो सिख श्रद्धालुओं की आस्था का ख्याल रखते हुए इंदिरा गांधी के सैनिको के द्वारा अपने मिशन को अंजाम दिया गया था।इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कराने में अहम भूमिका निभाई थी।मुख्य रूप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण तरार,  अश्वनी शर्मा प्रदेश महासचिव, शैखरपाल प्रदेश महासचिव, जबरसिहपाल जिला सचिव, अरविंद झझोट जिला सचिव,  रमेश मराठा वरिष्ठ कांग्रेसी , निन्ना अन्सारी पुर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक, रामशरण नामदेव, संदीप शर्मा जिला सचिव, प्रमोद कश्यप, राहुल शर्मा  जिला सचिव, विनोद सेन वरिष्ठ कांग्रेस, महाबीर सैनी वरिष्ठ कांग्रेस सुरेश सैनी ,रामपाल पांचाल, गयुर ब्लाक अध्यक्ष शामली ,आदि शामिल हुए।

भारत जोड़ो यात्रा, पांच दिन में 100 किमी यात्रा पूर्ण

भारत जोड़ो यात्रा, पांच दिन में 100 किमी यात्रा पूर्ण


काली माता की महा आरती कर भारत जोडो यात्रा का समापन किया गया।

शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला एवं महामंत्री आनंद कुकरेजा जी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

भारत जोड़ो यात्रा युवा कांग्रेस के द्वारा उत्तर विधानसभा पांच दिन मे 100 किलोमीटर पूरा किया।

दुष्यंत टीकम 

रायपुर। 'भारत जोड़ो यात्रा' का समापन पांचवा दिन उत्तर विधानसभा तेलीबांधा तालाब से प्रारंभ हुआ। बीएसयूपी कालोनी शारदा मंदिर मे पूजा-अर्चना कर इंदिरा गांधी चौक पर स्व. इंदिरा गांधी पर माल्यार्पण किया गया। कटोरा तालाब में शहीद भगत सिंह पर माल्यार्पण किया गया। सिविल लाईन वार्ड होते हुए आकाशवाणी स्थित काली माता मंदिर मे महाआरती कर पांचवा दिवस भारत जोडो यात्रा का समापन किया गया‌। भारत जोडो यात्रा आज अंतिम दिन मदर टेरेसा वार्ड, गुरूघासीदास वार्ड एवं सिविल लाईन वार्ड  कवर्ड किया गया। भारत जोड़ो यात्रा का आज जगह जगह भव्य स्वागत वार्ड की महिलाओं के द्वारा किया गया। 

भारत जोडो यात्रा पार्षद एवं एमआईसी सदस्य अजीत कुकरेजा के मार्गदर्शन में उत्तर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष पलाश मल्होत्रा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के द्वारा 100 किलोमीटर पद यात्रा किया गया। पार्षद एवं एम आई सी सदस्य अजीत कुकरेजा ने लगातार पांच दिनों तक भारत जोड़ो यात्रा मे भारी संख्या मे युवा साथियों के द्वारा साथ देने, पद यात्रा मे सामिल होने के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया एवं भारत जोडो यात्रा मे उत्तर विधानसभा के सभी वार्डो के महिलाओं ने बढ़चढ कर भारत जोड़ो यात्रा का भव्य स्वागत किया उन महिलाओं एवं वार्डवासियों का आभार व्यक्त किया। 

उत्तर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष पलाश मल्होत्रा ने अपने सभी साथियों को इसी तरह अपने साथ देने और अपने युवा नेता राहुल गांधी के संदेशों को आमजन तक पहुंचाने का आग्रह किया। भारत जोडो यात्रा मे प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी आनंद कुकरेजा जी, अमरजीत चावला जी, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य अजीत कुकरेजा, पंकज मिश्रा, युवा कांग्रेस रायपुर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुनील कुकरेजा, युवा कांग्रेस उत्तर विधानसभा अध्यक्ष पलाश मल्होत्रा, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हीरा नागराची,आशीष चन्द्राकर, हेमन्त पाल, विशाल कुकरेजा, अजय प्रेमचंदानी, अनुज शुक्ला उत्तर विधानसभा अध्यक्ष एनएसयुसाई, हर्षित, प्रशांत, मोनु तिवारी, अनुज शर्मा, बबलु साहु, दिवाकर साहु, विशाल राजानी, विनोद द्विवेदी, सागर दुल्हानी, गोविंद भोगल, राजु यादव, बंटी निहाल, शशीकांत साहु, कन्नु स्वामी, कुमार चंदर, युवराज मरकाम, गोलु ओझा, सजल मानके, तुषार, अमन शर्मा, ब्रिजेश शर्मा, सागर बाग, प्रेम नेताम, गोपाल कुर्रे, अब्दुल गफ्फार, गोलु ओझा, संजु साहु, गुड्डू यादव, विश्वनाथ बाग, विनोद नायक, जय सोना, जतिन तांडी अशोक नायक एवं सैकड़ों की संख्या मे कार्यकर्ताओ की उपस्थित रही।

शिक्षा जगत को कॉन्फ्रेंस में हुई चर्चाओं का लाभ होगा

शिक्षा जगत को कॉन्फ्रेंस में हुई चर्चाओं का लाभ होगा

मनोज सिंह ठाकुर 

भोपाल। महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान, मध्यप्रदेश के चेयरमेन भरत बैरागी ने कहा कि कॉउंसिल ऑफ बोर्डस ऑफ एज्यूकेशन (कोबसे) की तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस में हुई चर्चाओं का निश्चित ही शिक्षा जगत को लाभ होगा। भरत कॉन्फ्रेन्स के समापन-सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि कॉन्फेंस के माध्यम शिक्षा की दृष्टि से भारत में बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों में एक योग्यता होती है और हम उस योग्यता को कहाँ जोड़ पा रहे हैं, हम उनको क्या शिक्षा दे रहे हैं, यह देखना बहुत जरूरी है। बच्चों की रूचि के अनुसार ही शिक्षा देना चाहिए और उसके अनुरूप ही शिक्षा नीति होना चाहिए। बच्चों के पास अपनी विधा हो, एक कौशल हो, यह सब शिक्षा से ही आयेगा।

नई शिक्षा में आमूलचूल बदलाव कर हम बच्चे को एक योग्य नागरिक बनाये, जिससे भारत में एक समरसता का भाव होगा और वह समाज को पोषक करेगा। श्री बैरागी ने कहा कि इस कॉन्फ्रेंस में आये भारत वर्ष के 32 राज्यों के अधिकारियों द्वारा शिक्षा नीति पर की किये गये मंथन से निकला अमृत स्कूल शिक्षा बोर्ड की प्रक्रिया सुधारने का काम करेगा।

कोबसे की प्रेसीडेन्ट एवं नागालेण्ड एज्यूकेशन बोर्ड की चेयरमेन श्रीमती असानो सिकोसे ने कहा कि 51वीं वार्षिक कॉन्फ्रेन्स में जो चर्चा और निर्णय हुए हैं, उनको शीघ्र ही मूर्तरूप दिया जायेगा। महासचिव एम. सी. शर्मा ने कहा कि शिक्षा नीति पर हुई ऑनलाइन और ऑफलाइन चर्चा के निष्कर्ष को शीघ्र ही सभी ओपन बोर्ड को अपने राज्यों में आगामी कार्यवाही के लिए भेजा जाएगा।

बिहार: तस्करों के लिए मुफीद जगह बना 'हाईवे'

बिहार: तस्करों के लिए मुफीद जगह बना 'हाईवे'

अविनाश श्रीवास्तव 

चन्दौली। बिहार में शराब बंदी के बाद जिले में पड़ने वाला हाईवे तस्करों के लिए मुफीद जगह बन चुका है। वहीं अब इस मार्ग से कारतूस तस्करी  किए जाने का मामला सामने आया है। चंदौली जिले से सटे बिहार प्रांत के कैमूर जिला अंतर्गत डिडखिली टोल प्लाजा पर पुलिस ने एक कार से 2200 कारतूस बरामद किये थे, जोकि बनारस से आरा ले जाए जा रहे थे। इस खुलासे के बाद से अब चंदौली जिले का हाईवे का इस्तेमाल कारतूस तस्करी के लिए होने की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। दरसअल, जिले में होकर बिहार जाने के लिए दो प्रमुख रास्ते हैं‌। पहला मार्ग वाराणसी-पड़ाव-पीडीडीयू नगर से होते हुए हाईवे पर मिल जाता है। इस मार्ग की अधिकतर सीमा मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में पड़ती है। 

वहीं दूसरी तरफ सबसे महत्वपूर्ण मार्ग राष्ट्रीयराज मार्ग दो है, जोकि वाराणसी से सीधे सैयदराजा नौबतपुर होते हुए बिहार की सीमा में प्रवेश करता है। जिले में पड़ने वाले लगभग चालीस किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर अलीनगर, सदर व सैयदराजा थाने की सीमा पड़ती है, लेकिन हाईवे होने के कारण इस मार्ग पर चेकिंग भी काफी कम होती है।

बृहस्पतिवार को बिहार के कैमूर जिले के डिडखिली टोल प्लाजा पर कार से कारतूस मिलने के मामले में पकड़े गये आरोपियों ने बताया कि वह इसे बनारस से लेकर आरा सप्लाई के लिए जा रहे थे। काफी बड़ी मात्रा में‌ जिले की चार थानों की सीमा को पार करते हुए कारतूस का बिहार पहुंच जाना पुलिस के सूचना तंत्र पर सवाल खड़े कर रहा है। वहीं, दूसरी तरफ चर्चा इस बात की है कि शराब तस्करी के मुफीद माने जाने वाले जिले के हाईवे का इस्तेमाल अन्य सामानों की तस्करी के लिए भी होने लगा है।

मनोरंजन: अपना 47वां जन्मदिन मना रही 'अभिनेत्री'

मनोरंजन: अपना 47वां जन्मदिन मना रही 'अभिनेत्री'

कविता गर्ग 

मुंबई। मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। सुष्मिता एक अच्छी अभिनेत्री होने के साथ ही एक अच्छी मां भी हैं, अक्सर वह अपने साथ अपनी बेटियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। अब उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी बेटी रेनी सेन ने अपने अंदाज में अपनी मां के लिए बेहद भावुक पोस्ट शेयर की है।

सुष्मिता के जन्मदिन के मौके पर उनकी बेटी रेनी सेन ने अपनी मां पर प्यार लुटाते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरी लाइफलाइन को जन्मदिन मुबारक हो। आप अपने जीवन के सबसे अच्छे फेस में प्रवेश कर रही हैं, इसके लिए मैं बस आपको धन्यवाद कहना चाहती हूं। आपके पास बहुत बड़ा दिल है। आपकी बेटी होना मेरे लिए भगवान का सबसे बड़ा आशीर्वाद है। आपने एक विरासत बनाई है, जो बेजोड़ है और मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मैं हर रोज इसकी गवाह बनती हूं।

रेना आगे लिखती हैं, ‘आप जिस भी चीज को छूती हैं, वह सोना बन जाती है और ऐसा इसलिए है, क्योंकि आप हर चीज को इतने प्यार, समर्पण और कड़ी मेहनत से करती हैं। आप खुद ही अभिनय में एक संस्था हैं। इतनी ईमानदारी से आपने अपना जीवन जिया है कि मुझे खुद इस बात पर भरोसा नहीं होता है कि क्या मैं कभी आपकी तरह बन पाऊंगी।’

अपनी मां को धन्यवाद कहते हुए रेना ने लिखा, ‘आप जहां भी रहती हैं वह जगह घर बन जाती है। अलीसा और मुझे मजबूत, स्वतंत्र महिला बनाने के लिए और मुझे जमीन से जोड़े रखने के लिए धन्यवाद। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं मां, आपके 47वें साल में आपका स्वागत है। जन्मदिन मुबारक हो मां।’ सुष्मिता सेन ने अपनी बेटी के प्यार भरे पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा ‘आई लव यू शोना मां, मैं आप दोनों के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं’।

बता दें कि सुष्मिता के जन्मदिन पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में उनकी एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर करते हुए खास अंदाज में विश किया है। इतना ही रोहमन ने फोटो शेयर करते हुए रेड हार्ट के साथ ’47’ लिखा है।

अर्थव्यवस्था बनने में 58 साल से अधिक का समय लगा

अर्थव्यवस्था बनने में 58 साल से अधिक का समय लगा

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। एशिया के सबसे अमीर कारोबारी गौतम अदाणी ने शनिवार को कहा कि भारत को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने में 58 साल से अधिक का समय लगा, लेकिन आने वाले हर 12 से 18 महीनों में भारतीय अर्थव्यवस्था में एक ट्रिलियन डॉलर की वृद्धि होगी और 2050 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। 21वीं वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ अकाउंटेंट्स में भाषण देते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में दुनिया के सामने नए- नए संकट खड़े हो रहे हैं। आज के उभरते हुए मल्टी पोलर वर्ल्ड में ऐसी महाशक्ति की जरूरत है, जो संकट के समय में दूसरे देशों की मदद कर सके, न कि दूसरे देशों को परेशान करें। इसके साथ ही मानवता को अपना पहला सिद्धांत मानें।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार की ओर से किए गए सामाजिक और आर्थिक बदलावों के कारण अर्थव्यवस्था में गति बनी हुई है। मुझे लगता है कि अगले एक दशक में भारत हर 12 से 18 महीनों में एक ट्रिलियन डॉलर जोड़ना शुरू कर देगा। इस तरह देश की अर्थव्यवस्था 2050 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी। इसके साथ शेयर बाजार के मूल्यांकन बढ़कर 45 ट्रिलियन डॉलर का हो जाएगा।

आगे कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत की हिस्सेदारी 2050 तक 20 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी। 2050 तक हर भारतीय की औसत उम्र करीब 38 वर्ष होगी और जनसंख्या करीब 160 करोड़ के पार होगी। इसके साथ ही देश में प्रति व्यक्ति आय 16,000 डॉलर के पार पहुंच जाएगी, जो कि मौजूदा प्रति व्यक्ति आय से 700 प्रतिशत अधिक है।

इसके साथ उन्होंने कहा कि भारत में विदेशी निवेश यानी एफडीआई एक ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच जाएगा। इस बात को दिखाता है कि दुनिया का भारत में विश्वास बढ़ रहा है। गौतम अदाणी के नेतृत्व वाला अदाणी ग्रुप देश में ग्रीन एनर्जी सेक्टर में 70 बिलियन डॉलर का निवेश कर रहा है। उन्होंने इसे लेकर कहा कि भारत 2050 तक ग्रीन एनर्जी सेक्टर का निर्यातक देश बन सकता है।

सीएम केजरीवाल ने जैन को पद से क्यों नहीं हटाया ?

सीएम केजरीवाल ने जैन को पद से क्यों नहीं हटाया ?

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन के जेल में पैर की मालिश’ के कथित वीडियो के वायरल होने के बाद शनिवार को सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा और सवाल किया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अभी तक उन्हें पद से क्यों नहीं हटाया है। धन शोधन मामले में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद जैन (58) का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा हैजिसमें देखा जा सकता है कि जैन तिहाड़ जेल में बिस्तर पर लेटे हुये हैं और उनके पैर की मालिश की जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आप नेता कुछ दस्तावेज देख रहे हैं और सफेद टी-शर्ट में मौजूद एक व्यक्ति उनके पैरों की मालिश कर रहा है । वीडियो का हवाला देते हुये लांबा ने कहा कि यह जेल का बैरक कम और होटल का कमरा अधिक दिख रहा है।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल को इस बात का उत्तर देना चाहिये कि ऐसी क्या मजबूरी है कि उन्होंने अब तक जैन को मंत्री पद से नहीं हटाया है। अगर आप वायरल वीडियो देखेंगे तो यह जैल का बैरक कम और होटल का कमरा अधिक लगता है।’ दिल्ली का कारागार विभाग आम आदमी पार्टी की सरकार के अधीन है। इससे पहलेइस सप्ताह की शुरुआत में तिहाड़ जेल के एक अधीक्षक को जेल में जैन को विशेष सुविधा प्रदान करने में कथित संलिप्तता के लिए निलंबित कर दिया गया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यहां एक अदालत में दावा किया था कि जैन को तिहाड़ जेल के अंदर विशेष सुविधा मुहैया करायी जा रही है।

लांबा ने आरोप लगाया कि जैन को जेल में जिस तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैंउससे इस बात की पुष्टि होती है कि उनके खिलाफ एक ठग (समान) सुकेश चंद्रशेखर द्वारा लगाए गए आरोप सही प्रतीत होते हैं।

चंद्रशेखर ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना को पत्र लिख कर आरोप लगाया है कि 2019 में जैन ने जेल में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये उनसे दस करोड़ रुपये की जबरन वसूली’ की थी। यहां की मंडोली जेल में बंद चंद्रशेखर का यह पत्र उनके अधिवक्ता अशोक के सिंह ने आठ अक्टूबर को उपराज्यपाल को सौंपा था । यह पत्र सात अक्टूबर को लिखा गया था । कांग्रेस नेता लांबा ने मांग की है कि जैन के खिलाफ लगाये गये चंद्रशेखर के आरोपों की जांच की जानी चाहिये।

सस्पेंड करा देना, मैं चेकिंग पॉइंट से नहीं हटूंगा: दरोगा

सस्पेंड करा देना, मैं चेकिंग पॉइंट से नहीं हटूंगा: दरोगा

संदीप मिश्र 

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर तैयार किए गए सुरक्षा घेरे को तोड़कर जब बीजेपी के एमएलए ने चेकिंग पॉइंट से अंदर जाने की कोशिश की, तो दरोगा के रोके जाने पर बीजेपी एमएलए उनके साथ भिड गए। दरोगा ने दो टूक कहा कि भले ही मुझे सस्पेंड करा देना, लेकिन मैं चेकिंग पॉइंट से नहीं हटूंगा। दरअसल शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे के मद्देनजर हमीरपुर में तैनात दरोगा शेषमणि त्रिपाठी की ड्यूटी चेकिंग पॉइंट पर लगाई गई थी। इस दौरान हुए एक घटनाक्रम के अंतर्गत वाराणसी के कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव जब अपने लाव लश्कर के साथ चेकिंग पॉइंट से भीतर घुसने लगे तो वहां पर तैनात दरोगा ने बीजेपी एमएलए को रोक लिया।

दरोगा के रोकते ही एमएलए बुरी तरह से विफर गये। जिसके चलते दोनों के बीच घर आकर गरमा गरम बहस शुरू हो गई। भाजपा विधायक के वहीं से जाने की जिद करने पर दरोगा ने विधायक से दो टूक कहा कि भले ही मुझे सस्पेंड करा देना, लेकिन मैं चेकिंग पॉइंट से नहीं हटूंगा। उल्लेखनीय है कि वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय में महीने भर चलने वाले काशी-तमिल समागम का उद्घाटन करने के लिये वाराणसी के दौरे पर पहुंचे थे। यह आयोजन ज्ञान के सदियों पुराने बंधन और उत्तर और दक्षिण के बीच प्राचीन सभ्यतागत जुड़ाव को फिर से खोजने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पवित्र शहर वाराणसी में श्काशी-तमिल समागमश् का भव्य आयोजन करने और द्रविड़ संस्कृति के साथ-साथ तमिल संस्कृति, व्यंजन और संगीत की झलक दिखाने के लिए हरकत में आ गई है। सोशल मीडिया पर अब बीजेपी एमएलए और दरोगा की गरमा गरम बहस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसे देखकर जहां भाजपाई एमएलए का पक्ष लेते हुए दिखाई दे रहे हैं, वहीं आम जनमानस सुरक्षा को लेकर दरोगा के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

ग्रहों के राशि परिवर्तन और उदित होने का प्रभाव पड़ेगा 

ग्रहों के राशि परिवर्तन और उदित होने का प्रभाव पड़ेगा 

ज्योतिष अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन और उदित होने का प्रभाव सभी राशियों पर देखा जाता है। इस कड़ी में 20 नवंबर 2022 की रात को वैभव के दाता शुक्र देव वृश्चिक राशि में उदित होने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखा जाएगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये तीन राशियां…

सिंह शु्क्र देव आपकी कुंडली के चतुर्थ भाव में उदय होने जा रहे हैं। इसे माता और भौतिक सुख का भाव कहा जाता है। शुक्र के उदय होने से बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने के योग हैं। प्रॉपर्टी और वाहन खरीद सकते हैं। आर्थिक लाभ होगा। इस समय आपको माता का भी सहयोग प्राप्त होगा।

वृष शुक्र देव आपकी कुंडली के सातवें घर में उदित हो रहे हैं। ये घर शादी-विवाह और पार्टनरशिप का होता है। आपका वैवाहिक जीवन सुखद होगा। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आएगा। साझेदारी के काम में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथी के साथ मिलकर निवेश करना अनुकूल साबित हो सकता है।

कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र का उदित होना लाभदायक है। आपकी कुंडली के पांचवे घर में शुक्र उदय होने से संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पांचवा घर संतान और शिक्षा का होता है। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्रेम-सबंधों में मधुरता आएगी। वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं।

पूनावाला की निशानदेही पर काली पॉलिथीन बरामद

पूनावाला की निशानदेही पर काली पॉलिथीन बरामद 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। दिल्ली में श्रद्धा मर्डर केस में बुरी तरह से उलझ चुकी दिल्ली पुलिस ने आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की निशानदेही पर एक काली पॉलिथीन बरामद की है। पुलिस का दावा है कि यही काली पॉलिथीन इस पूरे हत्याकांड के राज को सुलझा सकती है। पुलिस ने इस काली पॉलिथीन को फोरेंसिक लैब भेज दिया है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी आफताब की निशानदेही पर कुछ कपड़े भी बरामद किए हैं। पुलिस को उम्मीद है कि इन कपड़ों पर खून के छींटे जरूर मिलेंगे। इससे केस को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शुरुआत में आरोपी आफताब ने पुलिस को खूब गुमराह किया। लेकिन अब जब पुलिस ने मामले में सख्ती शुरू की तो आरोपी भी टूटने लगा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपने घर से कुछ ऐसे सुराग उपलब्ध कराए हैं, जिससे उसके खिलाफ मजबूत केस बन सकेगा। वहीं वारदात का भी जल्दी खुलासा संभव होगा। इसमें एक काली पॉलिथीन और कुछ कपड़े शामिल हैं। इसके अलावा आरोपी की निशानदेही पर एक हथियारनुमा चीज भी बरामद हुई है‌। पुलिस को आशंका है कि इस हथियार का इस्तेमाल श्रद्धा की हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े करने में किया गया होगा।

कपड़े पर हो सकते हैं खून के धब्बे
शव के टुकड़े करने के दौरान उठे खून के फब्बारे को साफ करने के लिए आरोपी आफताब ने एसिड का इस्तेमाल किया था। उसने खून की सफाई का तरीका इंटरनेट पर सीखा था। फोरेंसिक टीम ने आशंका जाहिर की है कि खून के कुछ छींटे आरोपी के कपड़े पर पड़े होंगे। कितनी भी सफाई की जाए तो इनपर खून के ट्रेसेज जरूर मिलेंगे। संभवत: इसीलिए आरोपी ने अपने और श्रद्धा के कपड़े को बहुत चालाकी के साथ ठिकाने लगा दिया। फिलहाल पुलिस ने घर में मिले कई सारे कपड़े और सामान अपने कब्जे में लेकर फोरेंसिक टेस्ट के लिए भेज दिया है।

कैसे सुलझेगा जंगल में मिले हड्डियों का राज
पुलिस ने महरौली के जंगलों में सर्च अभियान के दौरान कई तरह की हड्डियां बरामद की है। पुलिस की टीम जब 16 नवंबर की सुबह ये छह बजे छतरपुर के जंगल पहुंची तो कुछ हड्डियां मिली। इसके बाद जहाँ पुलिस को सर्च के दौरान कुछ हड्डियां मिली इसके बाद दूसरी बार उसी दिन सुबह नौ बजे जंगल एरिया में ही 100 फुटा रोड से भी थाई बोन समेत कुछ हड्डियां बरामद की है। पुलिस ने अगले दिन तीसरी बार सर्च ऑपरेशन चलाया तो मेट्रो पिलर के पास से रेडियस अलना, पेटेला और फेमर आदि हड्डियां मिली थी। हालांकि अब तक पुलिस यह साफ नहीं कर पायी है कि यह हड्डियां किसकी हैं।

ये मिली हड्डियां
पुलिस के मुताबिक रेडियस अलना हाथ की कलाई और कोनी के बीच की हड्डी होती है। वहीं पेटेला वो हड्डी है जिसे नी कैप कहते हैं। इसी प्रकार थाई बोन यानी जांघ की हड्डी भी मिली है। इन सभी हड्डियों को बल पूर्वक तोड़ने के निशान हैं। इसके अलावा किसी बड़े तेज धार वाले हथियार के कट के निशान भी मिले हैं।

भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत अंबेडकर की मूर्ति से की

भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत अंबेडकर की मूर्ति से की

पंकज कपूर 

रूड़की। रूड़की में कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में शहर में भारत जोड़ो यात्रा की नगर पालिका भीमराव अंबेडकर की मूर्ति से शुरुआत की गई। वही यात्रा से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन भी अर्पित किए गए।

कांग्रेस प्रदेश कमेटी के महामंत्री सचिन गुप्ता ने बताया कि राहुल गाँधी के नेतृत्व में पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। उन्ही की तर्ज पर उत्तराखंड में भी पहले चरण में भारत जोड़ो यात्रा पहले चरण में माना से रुद्रप्रयाग तक निकाली गयी थी। अब दूसरे चरण में 14 नवंबर से 19 नवंबर तक निकाली गई थी। जिसमें आज समापन पर रूड़की में यात्रा प्रभारी के नेतृत्व में यात्रा नगर निगम से शुरू होकर सिविल लाइन में समापन होगा।

मौर्य ने भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिया 

मौर्य ने भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिया 

संदीप मिश्र 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। इस सीट से समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है। जबकि बीजेपी ने शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) के करीबी कहे जाने वाले रघुराज सिंह शाक्य को टिकट दिया है। सपा की तरफ एक से जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिया है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया विवादित बयान

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि जो भारतीय जनता पार्टी अपने राम का सौदा कर सकती है, वो आपको बेचने में देरी नहीं करेगी। कत्लेआम करने में देरी नहीं करेगी। आपके हक पर तलवार चलाने में देरी नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी (BJP) वाले नारा देते हैं कि मोदी जी (Narendra Modi) आये हैं राम को लाए हैं। ऐसे लगता है कि राम को मोदी ने पैदा किया है, राम पहले थे ही नहीं? ये राम का भी सौदा कर लेते हैं।

लोगों की प्रतिक्रियाएं

स्वामी प्रसाद मौर्य के इस बयान पर उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। राकेश त्रिपाठी ने कहा कि जिस राजनीतिक दल में कार्यकर्ता रहता है, उसी दल के हिसाब से उसकी विचारधारा बदल जाती है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) में जब स्वामी प्रसाद थे तो भी इस तरह की बदजुबानी करते थे। लेकिन जब तक भाजपा में थे, तब तक वह इस तरह के आपत्तिजनक बयान नहीं दे रहे थे। अब सपा में जाने के बाद उन्होंने जो बयान दिया है, अपने संस्कारों को दिखाने का काम किया है। वह सपा के संस्कारों को लेकर चल रहे हैं। भगवान राम किसी राजनीतिक दल के नहीं है!

@vinay1402sharma यूजर ने लिखा भगवान श्री राम के बारे में फालतू बकवास पसंद नहीं है। @MahajjanNilesh यूजर ने लिखा कि समाजवादी पार्टी को बर्बाद करके ही रहेंगे क्या? @RWAWESTKARAWAL1 यूजर ने लिखा कि आपकी पार्टी अभी तक क्यों पिछड़ी रह गई? वैसे आपकी याद ताजा कर दूं कि आपकी पार्टी ने गोलियां चलवाई थी। याद आया कि किस नेता ने चलवाई थी।

यूपी भाजपा नेता अलोक अवस्थी ने लिखा कि भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम पर स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पड़ी बेहूदी और दुर्भाग्यपूर्ण है। श्री रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनता देख कर इनकी आत्मा को अपार कष्ट हो रहा है। यह वही पार्टी हैं, जिसने राम भक्तों के खून से सरयू को लाल किया था। एक यूजर ने लिखा कि समाजवादी पार्टी के लोग अब भगवान राम का अपमान कर चुनाव जीतने की कोशिश कर रहे हैं।

बिना पहचान-पत्र कमरा उपलब्ध, कार्यवाही की जाएगी 

बिना पहचान-पत्र कमरा उपलब्ध, कार्यवाही की जाएगी 

पंकज कपूर 

हरिद्वार। पुलिस ने एक बच्चा चोर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, उक्त मामले में पता चला है कि होटल स्टाफ ने आरोपी अभियुक्त को बिना पहचान पत्र होटल में कमरा दिया था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूछताछ में मौहम्मद मुस्ताक कादरी ने बताया कि आरोपी अभियुक्त किशोरी को होटल में ले गया तथा होटल मैनेजर ने लापरवाही बरतते हुये बिना आईडी आरोपी कोे कमरा दिया था। यह सूचना मिलते ही एसएसपी अजय सिंह ने होटल स्वामियों और मैनेजरों को सख्त निर्देश दिए हैं।

यदि जनपद के किसी होटल मेें अपराध का मामला सामने आया यदि कार्यवाही में पता चला कि आरोपी को बिना पहचान-पत्र कमरा उपलब्ध कराया गया है, उक्त आधार पर मैनेजर और होटल स्वामियों को अपराधी मानते हुए कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

दांत की समस्या से छुटकारा, अपनाएं घरेलू उपाय 

दांत की समस्या से छुटकारा, अपनाएं घरेलू उपाय 

सरस्वती उपाध्याय 

आज दांत के दर्द की समस्या आम हो गई है, लेकिन कभी-कभी इसका दर्द असहनीय हो जाता है। दांत के दर्द होने से कान और सिर में भी दर्द होने लगता है। जिसकी वजह से कई बार लोगों को बुखार तक आ जाता है। वैसे तो दांतों में दर्द के कई कारण हो सकते हैं जैसे कैल्शियम की कमी, बैक्टीरियल इंफेक्शन या फिर दांतों की सफाई ना रखना हो सकता है। यदि आप भी दांत की समस्या से गुज़र रहे हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो दवाओं के अलावा आप कुछ आसान घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं। आइए जानते हैं।

  • दांत दर्द में लौंग बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अगर आपका दांत दर्द हो रहा है, तो आप लौंग लेकर उसे उस दांत के नीचे दबा लें, जिसमे दर्द हो रहा हो। ऐसा करने से दांत दर्द कुछ ही मिनटों में ठीक हो जाएगा।

  • गर्म पानी की सिकाई से भी दांत दर्द में आराम मिलता है। एक गिलास पानी गर्म करें और उसमें आधा चम्मच नमक मिला लें। अब इस पानी के छोटे-छोटे घूंट लें और इस पानी को मुंह में ही रोककर उस दांत की सिकाई करें, जिसमें दर्द हो रहा हो। इस तरह आप 10 से 15 मिनट तक सिकाई कर सकते हैं।

  • प्याज ऐंटिबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। दांत में दर्द होने पर आप प्याज को छीलकर काट लें और उसका एक छोटा-सा टुकड़ा दांत के बीच रख लें। आप प्याज को कद्दूकस कर, उसे रुई के साथ लपेटकर, उस फोहे को दांत पर रख लें। ऐसा करने से आपको काफी आराम मिलेगा।

  • अमरूद के पत्तों में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं। ऐसे में उन्हें चबाने से दांत दर्द में राहत मिलती है।

  • दांत के दर्द को दूर भगाने में हींग भी बहुत असरदार माना गया है। इसके लिए आधा चम्मच हींग में नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। उसके बाद इस पेस्ट को बहुत हल्का गर्म करें और फिर उस दांत पर लगाएं, जिसमें दर्द हो रहा हो। इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा।

आईपीओ: भारतीय प्रतिभूति व विनिमय बोर्ड की मंजूरी 

आईपीओ: भारतीय प्रतिभूति व विनिमय बोर्ड की मंजूरी 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। यात्रा ऑनलाइन लिमिटेड को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की मंजूरी मिली है। यात्रा ऑनलाइन लिमिटेड की पितृ कंपनी यात्रा ऑनलाइन इंक ने यह जानकारी दी। मसौदा दस्तावेजों के अनुसार, निर्गम के तहत कंपनी 750 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। इसके अलावा 93,28,358 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी की जाएगी।

नैसडेक में सूचीबद्ध यात्रा ऑनलाइन इंक ने एक बयान में कहा कि यात्रा ऑनलाइन लिमिटेड को मार्च में जमा कराए।आईपीओ दस्तावेजों के संबंध में 17 नवंबर को बाजार नियामक सेबी से मंजूरी मिली। कंपनी आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल रणनीतिक निवेश, अधिग्रहण और कारोबार वृद्धि के लिए करेगी।

सावरकर पर टिप्पणी के लिए गांधी की आलोचना 

सावरकर पर टिप्पणी के लिए गांधी की आलोचना 

कविता गर्ग 

बुलढाना। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने शनिवार को कहा कि जो लोग वी डी सावरकर पर टिप्पणी के लिए पार्टी नेता राहुल गांधी की आलोचना कर रहे हैं, उन्हें पहले यह बताना चाहिए कि हिंदुत्व विचारक को अंग्रेजों से 60 रुपये की पेंशन क्यों मिलती थी। गांधी ने अपनी ‘भारत जोड़ो’ यात्रा के महाराष्ट्र चरण के दौरान इस सप्ताह की शुरुआत में सावरकर पर टिप्पणी की थी, जिसको लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है।

उन्होंने दावा किया था कि सावरकर ने अंग्रेजों की मदद की थी और भय के चलते उन्हें दया याचिका लिखी थी। सावरकर पर टिप्पणी को लेकर गांधी की आलोचना और शिवसेना के इस रुख के बारे में पूछे जाने पर कि ऐसी टिप्पणी से महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन प्रभावित होगा, पटोले ने कहा, ‘‘जिन लोगों ने राहुल गांधी की सावरकर पर उनकी टिप्पणी के लिए आलोचना की, उन्हें पहले जवाब देना चाहिए कि उन्हें अंग्रेजों से 60 रुपये की पेंशन क्यों मिलती थी।’’

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को महाराष्ट्र में जबरदस्त समर्थन मिला है और कांग्रेस एकजुट एवं ऊर्जावान है। पटोले ने कहा कि उनकी पार्टी एक वैचारिक चर्चा चाहती है और वह लोगों को एकजुट करना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अहिंसा में विश्वास करती है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी 19 नवंबर को ‘किसान विजय दिवस’ के रूप में मना रही है क्योंकि पिछले साल इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन कृषि कानूनों को विरोध के बाद वापस ले लिया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘19 नवंबर एक ऐतिहासिक दिन है और हम इसे किसान विजय दिवस के रूप में मना रहे हैं।

महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में किसानों के कल्याण के लिए एकमात्र दीर्घकालिक समाधान सिंचाई सुविधाओं का उन्नयन है, जहां किसान आत्महत्या कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि महिला निर्वाचित प्रतिनिधि और स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के सदस्य पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल हुए।

'यकीन'   संपादकीय

'यकीन'   संपादकीय 

बचपन की ख्वाहिशें आज भी खत लिखती हैं मुझे,

शायद,

बेखबर है इस बात से कि वो जिंदगी अब इस पते पर नहीं रहती है।

बदलाव की बढ़ती शोहरत अनवरत अपनों के बीच गुमनामी की गुस्ताख़ इबारत ग़म की स्याही से गमगीन भरे वातावरण में रोज तहरीर कर रही है। बचपन से पचपन तक आते-आते सब कुछ बदल गया। मौसम का मिज़ाज बदला सियासी ताज बदला,शहर बदली गांव बदला अन्त और आगाज बदला'। इन्सानियत का लोप हो गया। लोगों के दिलो में मनुष्यता पर परजीवी फफूंद जैसे वैमनस्यता का कब्जा हो गया। संस्कार शब्द का अर्थ बदल गया। पुरातन सभ्यता का अर्थ ब्यर्थ हो गया। सम्बन्धों की परिभाषा ‌अभिलाषा के दहलीज पर दम तोड रही है। इस मतलबी जमाने में फरिस्ता भी बदल रहे रिश्ता को देखकर हैरान हैं। लोग बरबस ही कह रहे हैं कैसी दुनियां बनाई भगवान है? अजीब मंजर है। सबके दिल में घुल चुका जहर है। हर चीज में तिजारत है। घर-घर में शकुनी घर-घर में महाभारत है ? स्वार्थ के वशीभूत अपनो के लिए जीवन भर सपना देखने वालों का आखरी सफर का हश्र भी मिश्र की पिरामिड की तरह रहस्यमी बनता जा रहा है। एक ही नदी के दो किनारे है दोस्तों।

दोस्ताना जिन्दगी से मौत से यारी रखो' मालिक की बनाई कारनामा में सबसे बुद्धिमान प्राणी आदमी है लेकिन जिस तरह से आज दुर्दशा झेल रहा है उतना तो पशु भी नहीं झेलते। वो भी मौत के दिन तक अपनी खुशहाली में खेलते हुते मरते! कितना गिर गया है आज का आदमी झूठ फरेब बेइमानी उसके खून के कतरे कतरे में समाहित हो गया है। बाप, मां, भाई जिनके बाजुओं में पलकर जमाने की खुशियां पाई वहीं रिश्ते- होते ही सगाई -कैसे -बदल जाते हैं?

वहीं घर बार सगे सम्बन्धी दिल से कैसे निकल जाते हैं!जीवन भर मर मर कर खून पसीना से पैदा की गई कमाई जिस औलाद पर उसकी खुशियों पर लुटाई वहीं आखरी सफर में बन गया कसाई! घर से निकला शहर के लिए तो फिर कभी वापस नहीं हुआ अपना पता तक गुमनाम कर दिया ?

'क्यों खाक छानते हो शहर की गलियों का'

जो दिल से ताल्लुक तोड़ते हैं फिर कही नही मिलते। हालात इस कदर ग़म जदा हो गया है की कदम कदम पर दर्द का तूफान आसमान पर छा गया। गलती कर रहा है इन्सान आरोप भगवान पर आ गया। आज गांव बीरान हो रहे हैं। कभी सम्बृधि की अलख जगाने वाली मकान सुनसान हो रहे हैं। पढ़-लिखकर ओहदा पाते ही वहीं सन्तान भूल गए जिनके लिए खेत खलिहान तक बिक गये! मकान गिरवी पड गया!सिसकते अरमान के साथ बूढ़े मां बाप का इम्तिहान भी भगवान खूब लेता है!आने वाली नस्लों को नसीहत देता है! सम्हल जा ए मगरुर इन्सान तेरा कोई नहीं! मत रह मुगालते में तेरा कोई नहीं! कोई घर ऐसा नहीं बचा जहां इन्सानियत रोई नहीं!अपना पराया का भेद आज पारिवारिक विच्छेद का जो नजारा पेश कर रहा उसी का दुष्परिणाम हर जगह देखने को मिल रहा है।

समाज में बढ़ रही बुराईयों को देखना हो तो एक बार बृद्धा आश्रमों में कराहती सिसकती आखरी सफर के तन्हा रास्तों पर बेसहारा अश्रु धारा बहाती उन बूढ़ी आंखों में अपनों के लिए गए दर्द की रुसवाईभरी जिन्दगी को जरुर देखें! सच सतह पर आकर आप के   इन्सानियत को जगा देगी! बता देगी देख यही सच्चाई है। वक्त को पहचानिए!वर्ना एक दिन सिर्फ पश्चाताप के आंसू साथ रह जाएंगे।समाज में फैली रही हकीकत को जो करीब से होकर गुजरती है उसी को कलमबद्ध कर लिखता हूं।हो सकता है कुछ भाईयों को ठीक न लगे लेकिन सच हमेशा कड़वा होता है। 

जगदीश सिंह सम्पादक


बिहार में फिर स्थापित हुआ गुंडाराज: भाजपा

बिहार में फिर स्थापित हुआ गुंडाराज: भाजपा

अविनाश श्रीवास्तव

पटना। बिहार में अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। राजधानी में दिनदहाड़े गोलीबारी होती है। पुलिस का इकबाल खत्म होते देख स्थानीय लोग अपराधियों से लोहा लेते हैं। तब जाकर पुलिस पहुंचती है और मर्डर करने वाले अपराधियों को लोगों के चंगुल से छुड़ाती है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सरकार के इकबाल पर सवाल खड़े किये हैं। कहा है कि यह तो हद है, राजधानी में ही ऐसी हालात है। बिहार में अब गुंडा राज स्थापित हो गया है। लेकिन बीजेपी चुप बैठने वाली नहीं, जनता मालिक है और जनता इस सरकार को रगेद कर नीतीश-तेजस्वी के सिंघासन को खाली करा देगी।

प्रिंट मीडिया पर सेंसरशीप 

विजय सिन्हा ने कहा कि आज बिहार की हालत ऐसी हो गई है कि विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही। प्रेस-मीडिया के मुंह को बंद किया जा रहा। नेता प्रतिपक्ष की खबर को सेंसर करने का दबाव प्रिंट मीडिया पर है। नेता प्रतिपक्ष ने आज अपने आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए इसका  खुलासा किया । उन्होंने कहा कि सरकार प्रेस मीडिया के मुंह को चुप करा रही। कई लोगों ने हमें गोपनीय ढंग से कहा है कि आपका न्यूज़ नहीं छपे, इसके लिए प्रेशर बनाया जाता है। प्रिंट मीडिया में विज्ञापन बंद करने की अपरोक्ष धमकी दी जाती है। कहा जा रहा है कि अगर नेता प्रतिपक्ष की खबर छपेगी तो विज्ञापन बंद कर देंगे। प्रेशर बनाया जा रहा है। विजय सिन्हा ने कहा कि आज जिस तरह का वातावरण बनाया जा रहा है वह कतई उचित नहीं है। लेकिन जनता मालिक है, सरकार में  भ्रष्टाचारी और अपराधी शामिल हो गए हैं। ऐसे में जनता रगेद कर आपके सिंहासन को खाली करा देगी। बिहार को गुंडा राज से करायेंगे मुक्त।

भारतीय जनता पार्टी पहले भी लड़ाई लड़ी है और बिहार को जंगलराज से मुक्त कराया है, अब गुंडाराज से भी मुक्त करायेंगे।  हमलोगों की आवाज को कितना दबायेंगे ,हम देख लेंगे। प्रेस मीडिया के माध्यम से हमारी आवाज को दबाना लोकतंत्र के लिए खतरा है। लोकतंत्र में पक्ष और प्रतिपक्ष दोनों सरकार के अंग होते हैं। उन्होंने सीएम नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि आप मालिक नहीं हैं। आज जनता के भरोसे सत्ता की कुर्सी पर बैठकर सारी व्यवस्था का उपभोग कर रहे।

डिप्टी सीएम ने पर्यटन स्थलों का जायजा लिया: बिहार

डिप्टी सीएम ने पर्यटन स्थलों का जायजा लिया: बिहार

इकबाल अंसारी   

बघहा । पश्चिम चंपारण के बगहा पहुंचे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव लगातार पर्यटन स्थलों का जायजा ले रहे हैं। दौरे के दूसरे दिन शनिवार को तेजस्वी ने गंडक नदी में नौका विहार किया। इसके साथ ही तेजस्वी ने जंगल सफारी का भी लुत्फ उठाया। तेजस्वी के उनके साथ बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री ललित यादव भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने पर्यटन के क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।दरअसल, दो दिवसीय दौरे पर बिहार के डिप्टी सीएम और पर्यटन मंत्री तेजस्वी यादव बगहा पहुंचे हैं।

अपने दौरे के दूसरे दिन तेजस्वी यादव ने गंडक नदी में नौका विहार किया। जंगल सफारी से लौटने के बाद तेजस्वी यादव ने अधिकारियों के साथ गंडक नदी में वन विभाग की तरफ से कराए जा रहे हैं नौका विहार का जायजा लिया और पर्यटन के क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद तेजस्वी वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बराज भी पहुंचे और बराज की देखभाल से जुड़ी जानकारी हासिल की।इस दौरान डिप्टी सीएम अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर के निर्माण स्थल पर भी गए और निर्माण कार्य का जायजा लिया।

तेजस्वी के साथ संबंधित विभाग के कई अधिकारी भी मौजूद थे। तेजस्वी ने कहा कि वाल्मीकिनगर में पर्यटन के क्षेत्र में सरकार कई योजनाओं पर काम कर रही है और पर्यटन मंत्रालय की तरफ से कई योजनाएं भी प्रस्तावित हैं। उन्होंने बताया कि वाल्मीकिनगर में पर्यटन के क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी लेने के लिए वे बगहा पहुंचे हैं।

सरकार के कारण श्रद्धा हत्याकांड जैसे मामलें होते हैं 

सरकार के कारण श्रद्धा हत्याकांड जैसे मामलें होते हैं 

सुनील श्रीवास्तव

गुहावटी। दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर केस ने पूरे देश में हड़कंप मचाया हुआ है। हर व्यक्ति इस केस को लेकर हैरान नजर आ रहा है और इस पूरे केस ने देश को झकझोर दिया है।

आपको बता दें कि आरोपी आफताब ने श्रद्धा के 35 टुकड़े किए, और उनको महरौली के जंगल समेत अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया था। करीब 6 महीने तक उसने इस घटना को छुपाए रखा और जब सच सामने आया तो सभी के होश उड़ गए। श्रद्धा के शव के टुकड़ों की तलाश में पुलिस अभी तक जुटी हुई है। इन सभी के बीच अब असम में एआईयूडीएफ (AIUDF) के विधायक अमीनुल इस्लाम का श्रद्धा हत्याकांड को लेकर विवादित बयान सामने आया है।  दरअसल हाल ही में विधायक अमीनुल इस्लाम ने कहा कि मोदी सरकार के कारण श्रद्धा जैसा केस हुआ। दरअसल एआईयूडीएफ विधायक अमीनुल इस्लाम ने एक बयान दिया है और इस बयान में उन्होंने कहा कि, 'मोदी सरकार आने से पहले ऐसी घटनाएं नहीं होती थीं कि किसी के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए। बीजेपी विकास के नाम पर वोट नहीं मांगती है। नरेंद्र मोदी ज्यादा दिन रहेंगे तो ऐसे केस हर शहर में होते रहेंगे।'

क्या है मामला- दरअसल यह मामला दिल्ली का है जहाँ आफताब आमीन पूनावाला ने अपनी लिव-इन पार्टनर को मार दिया और उसके बाद उसके 35 टुकड़े कर रोज रात को 2 बजे जाकर जंगल में फेंकता रहा। वहीं उसके चेहरे को जला दिया ताकि किसी को पहचान ना हो सके। यह हत्या किस वजह से हुई यह अब तक साफ़ नहीं हो सका है क्योंकि आफताब बार-बार अपने बयान बदल रहा है। वहीं श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब ने कई लड़कियों को डेट भी किया है।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती, श्रद्धांजलि अर्पित 

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती, श्रद्धांजलि अर्पित 

अकाशुं उपाध्याय 

नई दिल्ली। देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज 105वीं जयंती है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर, 1917 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था।कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 105वीं जयंती पर दिल्ली के शक्ति स्थल पर श्रद्धांजलि दी। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इंदिरा गांधी की जयंती पर ट्वीट कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। देश की पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती के अवसर पर नेताओं सहित देशभर में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी जा रही है।

कांग्रेस ने ट्वीट कर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को किया सलामभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, 'श्रीमती इंदिरा गांधी को उनके 105वें जन्मदिन के अवसर पर हम याद कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, इंदिरा गांधी साहस की पर्याय थीं - उन्होंने अमीरों के एकाधिकार को तोड़ दिया, गरीबों की देखभाल की और भारत के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए शक्तिशाली राष्ट्रों को ललकारा।

देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, जिन्हें भारत की 'लौह महिला' के रूप में जाना जाता है। उनकी जयंती के अवसर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दादी इंदिरा गांधी की प्रशंसा करते हुए ट्वीट कर कहा - आज़ादी के संग्राम में पली, भारत के महान नेताओं से सीखी पढ़ी, पिता की लाडली थी वो। देश के लिए दुर्गा, दुश्मनों के लिए काली थी - निडर, तेजस्विनी, प्रियदर्शिनी।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-39, (वर्ष-06)

2. रविवार, नवंबर 20, 2022

3. शक-1944, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-एकादशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:43, सूर्यास्त: 05:26। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 15 डी.सै., अधिकतम- 24+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई

एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई  इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को कड़ी फटकार लग...