अभिनेत्री प्राची ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया

कविता गर्ग        मुबंई। भोजपुरी सिनेमा की प्राची सिंह बॉलीवुड एक्ट्रेस की बोल्डनेस को टक्कर देती हैं। प्राची की तस्वीरों को देख नहीं हटा पाएंगे आप अपनी नजरे। वैसे तो भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसी बहुत सी एक्ट्रेस हैं। जो बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। उनमें मोनालिसा, आम्रपाली दुबे, अक्षरा सिंह जैसे चेहरे सामिल है। बता दे इनके अलावा भी बहुत सी ऐसी अभिनेत्रियां हैं। जिन्हें बहुत कम ही लोग जानते हैं। उन्ही में से ही एक प्राची सिंह है। प्राची सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री में धीरे-धीरे अपनी जगह बना रही है। अभिनेत्री सोशल मीडिया के जरिए लोगों का अटेंशन लेती रहती है। इस बार उन्होंने अपने बोल्ड लुक को इंटरनेट पर दर्शाया है। प्राची के इस बोल्ड लुक को देख लोग काफी ज्यादा उन्हें पसंद कर रहे है।

अभिनेत्री नोरा का म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ: मुंबई

कविता गर्ग       मुबंई। एक्ट्रेस नोरा फतेही ने इंडस्ट्री में काफी मेहनत की है। इन्होंने खुद की पहचान बनाने में दिन-रात एक किया है। आज नोरा फतेही सबसे शानदार डांसर्स में गिनी जाती हैं। 21 दिसंबर को नोरा फतेही का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है। जिसका नाम 'डांस मेरी रानी' है। इस गाने को गुरु रंधावा ने गाया है और कंपोज किया है। यूट्यूब पर इस सॉन्ग का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

सॉन्ग में आप देख सकते हैं कि नोरा ब्लॉन्ड हेयर और बेज कलर की बिकनी में नजर आ रही हैं। हर बार की तरह इस बार भी वह अपने डांस मूव्ज से दर्शकों को इंप्रेस कर रही हैं। करीब से देखें तो नोरा फतेही का यह लुक हॉलीवुड सिंगर शकीरा से काफी मिलता-जुलता है। लोग गाने को पसंद करने के साथ-साथ नोरा को ट्रोल करने लगे हैं। इसके साथ ही वीडियो में देखेंगे कि नोरा कुछ-कुछ शकीरा की तरह डांस भी कर रही हैं।
व्यूअर्स को शकीरा के सॉन्ग्स 'हिप्स डोन्ट लाई' और 'वेनएवर वेनएवर' की झलक नोरा में मार रही हैं। एक व्यूअर ने सॉन्ग के वीडियो पर कॉमेंट करते हुए लिखा, "अरे हेयरस्टाइल कॉपी किया शकीरा का तो कम से कम ड्रेस तो कॉपी न करते यार, गजब बेइज्जती है। एक और यूजर ने कॉमेंट किया कि शकीरा का पालिका बाजार। एक और यूजर ने लिखा, "टोनी कक्कड़ और शकीरा का रीमिक्स। 
गोवा में साथ नजर आए। नोरा फतेही और गुरु रंधावा फैंस बोले 'पंजाब नु एक और परजाई मिल गई।
नोरा फतेही और गुरु रंधावा ने 'नाच मेरी रानी' म्यूज‍िक वीड‍ियो में साथ काम किया था। यह गाना काफी हिट रहा था। बता दें नोरा ने हाल ही में यूएई में विडकॉन कॉन्सर्ट में हिस्सा लिया था। इस इवेंट में नोरा की परफॉर्मेंस पर ऑड‍ियंस भी झूमने पर मजबूर हो गई थी।