रविवार, 11 अक्तूबर 2020

देश रोमानिया ने चीन से तोड़ा समझौता

बीजिंग। लद्दाख में भारत से उलझे चीन को पूरी दुनिया में मुंह की खानी पड़ रही है। अब यूरोपीय देश रोमानिया ने चीन के साथ हुए डील को कैंसल करते हुए अमेरिका के साथ परमाणु समझौता किया है। इतना ही नहीं, रोमानियाई सरकार ने यह भी कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के अधीन काम करने वाली प्रत्येक चीनी कंपनी पूरी दुनिया के लिए एक संभावित खतरा है। रोमानिया ने चीन से तोड़ा समझौता...
रोमानिया के अर्थव्यवस्था मंत्रालय ने 9 अक्टूबर को अमेरिका के साथ सहयोग और वित्तपोषण समझौतों पर सहमति व्यक्त की। इस समझौते के अंतर्गत डेन्यूब नदी के किनारे संयंत्र में दो परमाणु रिएक्टरों के निर्माण और इसकी मौजूदा इकाइयों में से एक का नवीनीकरण शामिल है। 2020 के शुरुआत में ही रोमानियाई सरकार ने चीन के साथ इस समझौते को रद्द कर दिया था।               


फ्रांस में 2 विमानों की टक्कर, 5 की मौत

बड़ा हादसाः विदेश में दो विमानों की टक्कर में पांच लोगो की गई जान।


पेरिस। फ्रांस में विमान दुघर्टना में 5 लोगों के मारे जाने की खबर है। दरअसल यहां एक यात्री विमान की टक्कर माइक्रोलाइट विमान से हो गई। यह घटना शनिवार शाम तकरीबन 4.30 बजे पश्चिम फ्रांस में हुई है। सरकारी प्रवक्ता नाडिया सेगहायर ने इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए कहा है। कि माइक्रोलाइट प्लेन में 2 लोग सवार थे। उसकी टक्कर DA40 यात्री विमान से हो गई। यात्री विमान में 3 लोग सवार थे। विमानों की आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।
माइक्रोलाइट प्लेन एक घर के पास लैंड हुआ जबकि दूसरा यात्री विमान रिहायशी इलाके से काफी दूर लैंड हुआ। शुक्र है कि जिस घर के पास माइक्रोलाइट प्लेन क्रेश हुआ वहां विमान में दो लोगों के मारे जाने के अलावा और कोई नहीं मरा। हादसे के बाद मौके पर तकरीबन 50 फायरफाइटर्स पहुंचे और विमान में लगी आग को बुझाने की कोशिश की।आग पर कई घंटों बाद काबू पाने में सफलता मिल पाई।
हालांकि अभी तक इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है। उनकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है। कि वह इस क्रैश की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार ट्रेवलर प्लेन पोयटायर्स शहर से उड़ान भरने के बाद दुघर्टनाग्रस्त हुआ। विमान लोशे से करीब 62 मील की दूरी पर दुघर्टनाग्रस्त हुआ है।             


अमित जोगी ने सीएम भूपेश को लिखा पत्र

अमित जोगी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लिखा पत्र।


रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने श्री बघेल को जोगेरिया रोग होने की बात कहते है। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
श्री जोगी ने अपने पत्र में लिखा है। कि मरवाही उपचुनाव जीतने के लिए खुले आम साड़ी, शॉल, शराब, कंबल, बरतन, बकरा, बाली, पायल आदि सब बटवा दिया। एक वोट के लिए 15000 रूपये भी दे दिया। इतनी सौगातों के अलावा आपने मेरी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को अपनी अपार उदारता से कांग्रेस प्रवेश भी करा लिया। आपके इशारे पर चलने वाले अपने प्रिय अधिकारी को भी निर्वाचन अधिकारी बना लिया। इन सबके बावजूद भी अब आपको चुनाव जीतने को लेकर किस बात का डर है। कि आप राज्यपाल के नाम के दुरूपयोग से कानून को ही रातो-रात बदल के और मोतिमपुर में तंत्र-मंत्र से मुझे चुनाव लडऩे से भी रोकना चाहते है।
श्री जोगी ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को कहा कि आप मेरे स्वर्गीय पिता और मेरे से जोगेरिया रोग से ग्रसित थे। अब मेरी मां और मेरे दुधमुह बेटे की मां ऋचा का भी जोगेरिया रोग आपको हो गया है। उम्मीद करता हूं। कि कोरोना की वैक्सीन के साथ जोगेरिया की वैक्सीन भी जल्द आएगी ताकि आप स्वस्थ हो सकें। अमित जोगी ने इस पत्र को लेकर मीडिया को एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की है। जिसमें उन्होंने पत्र में लिखी सारी बातों का उल्लेख  करते हुए कहा है। कि इस चुनाव को जीतने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। साम-दाम-दंड-भेद की नीति, तरह-तरह के पैतरे बाजी, सत्ता बल, बाहु बल, धनबल का दुरुपयोग कर रही, फिर भी जोगी परिवार को चुनाव लडऩे से क्यों रोक रही है।             


विश्व में संक्रमण के मामले 3.7 करोड़ के पार

वैश्विक स्तर पर कोविड-19 के मामले 3.7 करोड़ के पार।


वाशिंगटन डीसी। वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 3.7 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है, जबकि संक्रमण से हुई मौतों की संख्या 1,071,400 हो गई है। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने रविवार को दी। विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि रविवार की सुबह तक कुल मामलों की संख्या 37,087,467 हो गई, वहीं मृत्यु दर बढ़कर 1,071,399 हो गई थी।
सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक कोविड-19 प्रभावित देश है। यहां संक्रमण के 7,711,079 मामले और उससे 214,337 मौतें दर्ज की गई हैं। वहीं मामलों की दृष्टि से भारत 6,979,423 आंकड़ों के साथ दूसरे स्थान पर आता है, जबकि देश में मरने वालों की संख्या 107,416 हो गई। सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के अधिक मामलों वाले अन्य शीर्ष 15 देश ब्राजील (5,055,888), रूस (1,278,245), कोलम्बिया (902,747), अर्जेंटीना (883,882), स्पेन (861,112), पेरू (843,355), मेक्सिको (815,147), फ्रांस (732,434), दक्षिण अफ्रीका (690,896), ब्रिटेन (593,565), ईरान (496,253), चिली (479,595), इराक (400,124), बांग्लादेश (377,073), और इटली (349,494) हैं। संक्रमण से हुई मृत्यु की दृष्टि से वर्तमान में ब्राजील 149,639 आंकड़ों के साथ अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। वहीं 10,000 से अधिक मृत्यु दर वाले देशों में मेक्सिको (83,842), ब्रिटेन (42,850), इटली (36,140), पेरू (33,158), स्पेन (32,929), फ्रांस (32,601), ईरान (28,293), कोलम्बिया (27,660), अर्जेंटीना (23,581), रूस (22,331), दक्षिण अफ्रीका (17,673), चिली (13,272), इक्वाडोर (12,188), इंडोनेशिया (11,765) और बेल्जियम (10,151) हैं।             


स्वामित्व योजना से ग्रामीण बनेंगे आत्मनिर्भर

स्वामित्व योजना से ग्रामीण बनेंगे आत्मनिर्भर: 'मोदी'


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि केंद्र की स्वामित्व योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोग ‘आत्मनिर्भर’ बनेंगे। मोदी ने सर्वे ऑफ विलेजेज एंड मैपिंग विद इम्प्रोवाइज्ड टेक्नॉलोजी इन विलेज एरिया (स्वामित्व) योजना का उद्घाटन किया। जिसके अंतर्गत प्रॉपर्टी के कार्ड का फिजिकल वितरण किया जाएगा। इस मौके पर देश को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, “हम यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रॉपर्टी कार्ड देश के प्रत्येक गांवों में पहुंचे।”
उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी का रिकॉर्ड इसके स्वामी में आत्मविश्वास की बढ़ोतरी करेगा और निवेश के नए द्वार खोलेगा। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि स्वामित्व योजना ग्राम पंचायतों को ताकत प्रदान करेगा और गांवों में जमीनों के आसान प्रबंधन को बढ़ावा देगा। प्रधानमंत्री ने कहा, “दशकों से गांवों के करोड़ों परिवार के पास अपना घर नहीं था। आज गांव में करीब दो करोड़ गरीब परिवारों को पक्का घर मिला है।” मोदी ने कहा कि इस योजना से ऐतिहासिक बदलाव आएगा। उन्होंने कहा, “आज आप लाभार्थियों के पास अधिकार है, एक वैध दस्तावेज हैं कि आपका घर आपका ही है।” प्रधानमंत्री ने कहा, “आपके प्रॉपर्टी के रिकार्ड से, आपको बैंक से आसानी से लोन मिल जाएगा।” लाभार्थियों से संवाद करते हुए, उन्होंने पूछा कि क्या उनके जमीन में अब कोई विवाद है, जिसके जवाब लाभुकों ने ना के रूप में दिया। स्वामित्व योजना को प्रधानमंत्री ने अप्रैल में लांच किया था, ताकि ग्रामीण आबादी अपने प्रॉपर्टी का प्रयोग एक वित्तीय संसाधन के रूप में कर पाए और ग्रामीण संपत्तियों का एक डेटाबेस तैयार हो सके।             


प्रशिक्षण कार्यशाला, मंडल की बैठक संपन्न

भाजपा प्रशिक्षण कार्यशाला को लेकर बलराम नगर मंडल की बैठक संम्पन


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। बलराम नगर मंडल मे भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एव जिलाध्यक्ष श्रीमान दिनेश सिंघल के दिशा निर्देश में मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार की अध्यक्षा मे कामकाजी बैठक की गई। जिसमे मार्गदर्शन के लिए आए राजेन्द्र बाल्मीकि जिला महामंत्री ने आगामी भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण शिविर को लेकर जिसमे उन्होंने इस कार्यक्रम की रूप रेखा के बारे में विस्तार से हर बिंदुओं पर जानकारी दी और इस प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने वाले अपेक्षित कार्यकर्ताओं को सूचीबद्ध किया एव तमाम जानकारी उपलब्ध कराई और साथ ही बताया कि आगामी प्रशिक्षण शिविर मे शामिल होकर किस प्रकार से भाजपा कार्यकर्ता संगठन को मजबूत कर सकते है और अपने बौद्धिक स्तर बढाने मे किस प्रकार ये प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओ मे नई ऊर्जा का संचार करेगा। जिन के निर्देश पर मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार जी ने सभी कार्यों को सही तरीके से करने हेतु मंडल के सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी प्रदान की।
बैठक मंडल मंत्री राजेश सोम के संस्थान पर सम्पन्न हुई।जिसका संचालन मण्डल उपाध्यक्ष ब्रह्ममेश तिवारी ने किया।मंडल की बैठक संपन्न इस बैठक मे प्रमुख रुप से मण्डल महामंत्री राहुल श्याम सुंदर चन्द्रपाल प्रधान मण्डल उपाध्यक्ष रविन्द्र पंवार अवधेश यादव दिनेश डेढा मंडल मंत्री कपिल पांचाल विश्वकर्मा नरेन्द्र पाण्डेय डा रवीश शर्मा डा०रोहित पाल सेक्टर संयोजक एड.विकास गुप्ता मण्डल कोषाध्यक्ष संदीप शर्मा बूथ अध्यक्ष लोकेश आदि मौजूद रहे।             


कांग्रेस स्टार प्रचारक बने प्रमोद तिवारी

कांग्रेस स्टार प्रचारक बने प्रमोद तिवारी का स्वागत


बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। जिसमे कांग्रेस वर्किंग कमेटी सीडब्ल्यूसी के सदस्य प्रमोद तिवारी को भी शामिल किया गया है। प्रमोद तिवारी को स्टार प्रचारक बनाये जाने से उत्साहित कांग्रेसियो ने सिविल लाइन्स स्थित उनके आवास पर फूल माला पहनाकर नारेबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया।प्रमोद तिवारी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा बीजेपी की नौजवान और किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आम जनमानस में घोर आक्रोश व्याप्त है। जिसका परिणाम बिहार विधानसभा चुनाव में साफ देखने को मिलेगा वहीं दो तिहाई बहुमत के साथ आरजेडी और कांग्रेस की सरकार बनेगी। प्रमोद तिवारी ने दो टूक शब्दों में कहा की बिहार में नीतीश सरकार की विदाई गाजे-बाजे के साथ तह है। स्वागत करने वालो में: जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी, रामकिशुन पटेल, नफीस अनवर, मकसूद खान, सुधाकर तिवारी, तलत अज़ीम, मुकुन्द तिवारी, हसीब अहमद, गौरव पाण्डेय, महेश त्रिपाठी, जावेद उर्फी, दीपचंद्र शर्मा, मुन्ना उपाध्याय, नैय्यर रिज़वी, मकसूद शेख, तंजीद अहमद, अज़गर मदनी, दानिश माबूद समेत आदि लोग।                    


सम्मानित डॉक्टरों को प्रोत्साहित किया गया

बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। सिद्धि विनायक एजेंसी के द्वारा कोरोना काल मे निरंतन कार्य करते हुए संधर्षशील चुनिदा डॉक्टरो को जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना निरन्तरं कार्य करते चले आ रहे है। उन वीर कोरोना डॉक्टर योद्धाओं को सम्मानित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि प्रयागराज फूलपुर सांसद श्रीमती संसद केसरी देवी पटेल रही कार्यक्रम का संचालन कर रहे सिद्धिविनायक एजेंसी से सुदेश कुमार सुरेश चंद्र सहित नितिन शिवहरे, नीतीश गुप्ता, डॉक्टर ऋषि सहाय, डॉ अमृता चौरसिया, डॉ अंशु योगी, डॉ मनीष राज चौरसिया सहित अनेक गणमान्य ब्यक्ति मैजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन सांसद महोदया केसरी देवी पटेल के आगमन के उपरांत शुरू हुआ। जिसमें चुनिदा डॉक्टरो को सम्मानित करते हुए उनका आभार प्रगट किया गया। उस दौरान सम्मानित होने वाले डॉक्टरो में कोविड-19 के नोडल व जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने बताया इनदिनों कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिस प्रकार हमारी टीम ने कोरोना पॉजिटिव मरीजो को ढूंढ-ढूंंढ कर असोलेट कराने में दिन रात कार्य किया और कोरोना महामारी को फैलने से रोका वह प्रसानीय व वंदनीय है परतु आज खतरा अधिक बढ़ गया है। अगर हम लोगो ने थोड़ी सी भी लापरवाही की तो परिणाम भयावत हो सकती है आने वाले सर्दियों के दौरान यह महामारी काफी घातक हो जाती है इसका सिर्फ एक ही उपाय दो गज दूरी मास्क है जरूरी ही है।
उस दौरान कार्यक्रम संचालन सिद्धि विनायक एजेंसी के सुदेश कुमार ने कहा कोरोना महामारी में दैरान विभिन्न क्षेत्रों के लोगो ने अपनी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिसमे पुलिसकर्मी, मीडियाकर्मी, सफाईकर्मी, समाजसेवी संगठन, व चिकित्साकर्मी आदि शामिल है। कोरोना महामारी को नियंत्रित करने में कोविड-19 के नोडल व जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय के टीम ने बिना छुट्टी लिए दिनरात कार्य करते हुए मिशाल कायम किया है। उनकी जितनी भी प्रसंसा की जाए कम है उन्होंने डॉक्टरो की गरिमा को उच्च शिखर तक पहुचाया है। उन्हें व उनकी टीम को प्रसस्ति पत्र और यलईडी टीवी देकर सम्मानित करते हुए मैं गर्व महसूस कर रहा हु
इसके अलावा सांसद केसरी देवी पटेल ने उन डॉक्टरो को प्रभार प्रगट करते हुए प्रसंसा की मौजूद लोगों ने भी उनका अभिनदंन किया।           


कार्रवाई, परिवहन विभाग एक्शन मोड में आया

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार


हापुड़ में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, परिवहन विभाग आया एक्शन मोड में


हापुड़। एआरटीओ महेश शर्मा लगातार सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों पर कर रहे हैं कार्रवाई, दिन निकलते ही सड़क पर निकले एआरटीओ की कार्रवाई। सड़क पर दौड़ रहे तेज स्पीड वाहन और ओवरलोड वाहनों पर एआरटीओ महेश शर्मा का चला चाबुक सात वाहन स्वामियों के खिलाफ की कार्रवाई। हापुड़ का परिवहन विभाग लगातार एक्शन में। ओवरलोड मिट्टी से भरे डंपर हो कि रोड पर चलने की मिल रही थी शिकायत को लेकर परिवहन विभाग ने लिया एक्शन एआरटीओ महेश शर्मा हापुड़ टीम के साथ सात डंपर को सीज किया।                            


समिति ने चलाया 'जल बचाओ' अभियान

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार


युवा जल संरक्षण समिति ने चलाया जल बचाओ संरक्षण अभियान


हापुड़। नगर अध्यक्ष मधुसूदन सिंह ने ग्रामवासियों को जल की बर्बादी रोकने के लिए आगे आकर युवा जल संरक्षण समिति का सहयोग करने की गांव और शहल वासियों से अपील की। बताया जल हमारा वर्तमान भी है और भविष्य भी। कपिल वर्मा ने जल की बर्बादी रोकने के लिए वॉटर टैंक पर अलार्म बेल, समरसेबल के दुरुपयोग को रोकने के लिए ग्राम स्तर पर कमेटी बनाने को कहा। पर्यावरण प्रहरी अमित कुमार ने बताया की जल की बर्बादी रोकने के लिए सभी घरों से एक -एक सदस्य को जल योद्धा सदस्य बनाए। सुमित दुबे ने बताया जल बिन जीवन ऐसा है जैसे जल बिन मछली है, इस अभियान के दौरान सुभाष, ललित तोमर, सुमित तोमर, कार गिरी, कार्तिक,तुषार, सोनू, प्रिंस, दीपक, रोहित, सौरव, विवेक, विपिन, दीपम, शिवा, योगेश आदि उपस्थित रहे।                 


बिहार आ रही है लेफ्ट की 'महिला टीम'

सीपीआई ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची बिहार आ रही है लेफ्ट की महिला टीम।


पटना। बिहार में विधान सभा चुनाव को लेकर इस बार चुनाव आयोग ने स्टार प्रचारकों की संख्या में बदलाव किया है। अब स्टार प्रचारकों की संख्या को 40 से घटाकर 30 कर दिया गया है। लिहाजा सभी दल स्टार प्रचारकों की सूची में तीस नेताओं को जगह दे रहे। कांग्रेस से लेकर कई अन्यदलों ने अब तक पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। माकपा ने भी 30 स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक सूची में राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी, पोलित ब्यूरो सदस्य हन्नान मोल्ला, एस आर पिल्लई, महिला नेत्री बृंदा करात मोहम्मद सलीम के अलावा राज्य सचिव अवधेश कुमार, राज्य सचिव मंडल सदस्य अरुण मिश्रा, सर्वोदय शर्मा, रामाश्रय सिंह, ललन चौधरी, महिला नेत्री रामपरी, अहमद अली,श्याम भारती, प्रभु नारायण राव, बिनोद कुमार, गणेश शंकर सिंह, युवा नेता मनोज कुमार चंद्रवंशी, छात्र नेता मुकुल राज के साथ ही जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष आइशी घोष, हैदराबाद छात्र संघ के अध्यक्ष अभिषेक नंदन, पश्चिम बंगाल की युवा नेत्री मीनाक्षी मुखर्जी सहित अन्य शामिल हैं। पार्टी की तरफ से बताया गया है। कि ये स्टार प्रचारक विभूतिपुर, मांझी, मटिहानी,पिपरा में पार्टी के उम्मीदवार के अलावा महागठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में सभा को सम्बोधित करेंगे।  इसके साथ ही पार्टी के सोशल मीडिया का जिम्मा कुमार निशांत और जयवर्धन को दिया गया है।             


रिकॉर्डः हर 5 मिनट में बिक रही है यह कार

तोड़ा सारे रिकॉर्ड: हर 5 मिनट में बिक रही है यह कार जानिए इसकी खासियत।


नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच 16 मार्च 2020 को नई क्रेटा लॉन्च हुई थी, उसके एक हफ्ते के बाद देशभर में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन का ऐलान हो गया था। लेकिन लॉकडाउन के दौरान भी नई क्रेटा की बिक्री हुई थी। मार्च से लेकर अब तक के आंकड़े बताते हैं कि क्रेटा को ग्राहकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। नई क्रेटा की डिमांड कुछ इस कदर है कि यह एसयूवी 6 महीने से (अप्रैल-सितंबर) तक अपने सेगमेंट में बेस्ट सेलिंग कार रही है। इन 6 महीनों में क्रेटा की कुल 46,051 यूनिट्स बिकीं। सितंबर 2020 में क्रेटा की 12,325 यूनिट्स बिकीं। जो अभी तक इस कार का एक महीने में सबसे बढ़िया प्रदर्शन है।
यही नहीं, कंपनी के मुताबिक नई क्रेटा की बुकिंग अभी तक 1.15 लाख से ज्यादा हो चुकी है। वहीं पिछले 5 साल में 5.2 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। यानी कंपनी हर 5 मिनट में एक हुंडई क्रेटा बेच रही है। क्रेटा के ओल्ड और न्यू जेनेरेशन मॉडल को मिलाकर अभी तक 5.2 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल हो चुकी है। हुंडई ने साल 2015 में क्रेटा लॉन्च किया था। तब इस कार का जलवा बरकरार है।
नई क्रेटा के लुक में बदलाव किया गया है और इसके साथ ही कई फीचर्स अपडेट किए गए हैं। जिससे ग्राहकों को नई क्रेटा पहली नजर में पसंद आ रही है। नई क्रेटा एसयूवी 5 इंजन-गियरबॉक्स कॉम्बिनेशन और 5 वेरिएंट लेवल में उपलब्ध है। अगर कीमत की बात करें तो बेस मॉडल की शुरुआती (एक्स-शोरूम) कीमत 9.99 लाख रुपये है। जबकि टॉप मॉडल की कीमत 17.20 लाख रुपये है। नई क्रेटा के डीजल इंजन में 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। भारतीय बाजार में क्रेटा की टक्कर किआसेल्टोस, एमजी हेक्टर, महिंद्रा एक्सयूवी 500 और टाटा हैरियर जैसी एसयूवी से है। नई हुंडई क्रेटा बीएसवीआई पेट्रोल औरबीएसवीआई डीजल दोनों इंजन विकल्पों में है। इसमें 1.5L पेट्रोल, 1.4L टर्बो पेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन विकल्प हैं। हुंडई क्रेटा 2020 पांच वेरिएंट में उपलब्ध है- ई , ईअक्स, एस, एसअक्स और ऐसअक्स(O) है।  नई क्रेट में किआ सेल्टोस में लगाए गए इंजन का ही इस्तेमाल किया गया है। अगर सेफ्टी की बात करें तो 2020 हुंडई क्रेटा में ड्युअल एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर्स, ड्राइवर व पैसेंजर सीटबेल्ट रिमाइंडर, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा कार के हायर वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स, इले​क्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, रियर डिस्क ब्रेक्स, स्टीयरिंग एडेप्टिव पार्किंग गाइडलाइन्स के साथ रियर कैमरा, आईएसओएफआईएक्स और बर्गलर अलार्म दिए गए हैं।             


जिले की हालत जानने के लिए डीएम बने किसान

एक डीएम ऐसे भी–मंडी की हकीकत जानने के लिए गमछा पहन खुद बन गए किसान।


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। रामपुर के जिलाधिकारी आंजनेय कुमार क्रय केन्द्रों में चल रही घपलेबाजी को पकड़ने के लिए खुद किसान बन मंडी में पहुँच गए। क्रय केंद्रों पर घपलेबाजी पकड़ने के लिए डीएम आंजनेय कुमार सिंह खुद किसान बन गए। मुंह पर मास्क और अंगोछा और पैरों में चप्पल पहनकर पैदल ही क्रय केंद्र पहुंचे और कुछ देर तक कोई पहचान नहीं पाया,लेकिन जब बाद में डीएम ने अंगोछा उतारा तो अफसरों और कर्मचारियों में खलबली मच गई। डीएम ने घपलेबाजी करने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए। हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार रामपुर में धान क्रय के लिए स्थापित किए गए क्त्रय केंद्रों पर धान की खरीद को लेकर तमाम तरह की शिकायतें मिल रही हैं। इन शिकायतों को देखते हुए डीएम ने शनिवार को किसान की वेशभूषा धारण कर ली। डीएम आन्जनेय कुमार सिंह ने मुंह पर मास्क और अंगोछा बांधा और निजी गाड़ी से बिलासपुर के क्रय केंद्र पहुंच गए। उन्होंने निजी गाड़ी क्रय केंद्र से पांच सौ मीटर कीदूरी पर छोड़ दिया था। जिलाधिकारी ने किसान की तरह क्रय केंद्रों पर गोपनीय तरीके से व्यवस्थाएं देखीं तथा प्रभारियों से धान बिक्त्री के लिए प्रक्रिया के बारे में पूछा। उसके बाद उन्होंने किसानों के बीच जाकर उनसे बिक्री के दौरान क्रय केंद्र संचालकों द्वारा अपनाई जा रही प्रक्रिया एवं अनियमितताओं के बारे में भी गोपनीय जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी को सामान्य किसान की वेशभूषा में केंद्र संचालक पहचान नहीं पाए। बाद में डीएम ने जब अंगोछा उतारा तो कर्मचारियों में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी बिलासपुर सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए। जिलाधिकारी ने बारी-बारी से केंद्र प्रभारियों की क्लास लगाई। बिलासपुर स्थित एनसीसीएफ के क्रय केंद्र पर भारी अनियमितता पर जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारी के विरुद्ध धान क्त्रय में शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के प्रति लापरवाही बरतने के कारण एफआईआर दर्ज कराने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने किसानों का धान क्त्रय न किए जाने के कारणों के बारे में पूछा तथा कहा कि यदि धान में नमी है तो उसे सुखाने के लिए किसानों को पर्याप्त जगह मुहैया कराएं ताकि किसानों को धान वापस ले जाने के बजाय परिसर में ही सुखाने की सुविधा मिल सके। इसके बाद जिलाधिकारी ने केमरी स्थित क्रय केंद्र एवं मिलक के मंडी परिसर में स्थापित क्रय केंद्रों पर भी पहुंचकर व्यवस्थाएं देखी। मिलक मंडी सहित अन्य क्रय केंद्रों पर खराब व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि केंद्रों पर खराब व्यवस्था के कारण यदि किसानों को समस्या होगी तो केंद्र प्रभारी सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।                 


निर्वाचन अधिकारी ने क्षेत्रों का भ्रमण किया

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मरवाही के दूरस्थ क्षेत्रों का किया भ्रमण।


बिलासपुर। नीलेश मसीह -मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहब कंगाले ने मरवाही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के दूरस्थ आदिवासी बहुल ग्रामों का भ्रमण कर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। मरवाही निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा के लिए श्रीमती कंगाले ज़िले के दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने पहुँची। उन्होंने विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति बहुल गांवों में पहुँचकर ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने चर्चा करते हुए सभी मतदाताओं के पास इपिक कार्ड की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने लोगों को मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। श्रीमती कंगाले ने कहा कि मताधिकार हमारा अधिकार होने के साथ- साथ कर्तव्य भी है। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि कोरोना संक्रमित संदिग्ध(प्रमाणित) मतदाता, दिव्यांग मतदाता एवं 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता को डाक मतपत्र से मतदान करने की सुविधा प्रदान की गई है।
श्रीमती कंगाले ने निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों में पेयजल, विद्युत आपूर्ति, शौचालय सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कोविड-19 से बचाव के संबंध में दिए गए सभी दिशा-निर्देर्शों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश मरवाही के अनुविभागीय दंडाधिकारी को दिए। उन्होंने संवेदनशील मतदान केन्द्रों और वेब कास्टिंग के लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी की भी जानकारी ली। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निरीक्षण के दौरान सहायक कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेंद्र ठाकुर, मरवाही अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री रवि सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।              


उत्तराखंड में संक्रमितों की संख्या- 5,4,525

उत्तराखंड में 462 और मिले कोरोनावायरस संख्या बढ़कर हुई 54525।


पंकज कपूर


देहरादून। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर उत्तराखंड में आज भी राहत वाली खबर नहीं है। स्वास्थ्य विभाग से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार उत्तरखंड राज्य में 462 लोग कोरोना संक्रमित मिले है। जिसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमित लोगो की संख्या 54525 हो गयी है। आपको बताते चले अभी तक 46186 कोरोना संक्रमित लोग उत्तराखंड राज्य में ठीक हो चुके है तथा प्रदेश में टोटल एक्टिव केस 7321 एवं टोटल मृत्यु 734 है।               


अपहृत बच्चे को 36 घंटे में बरामद किया

पुलिस ने अपहृत बच्चे को 36 घंटे के अन्दर सकुशल किया बरामद।


मड़ियाहूँ। थाना मड़ियाहूँ क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम डेडारपुर निवासी श्री सोनू बनवासी पुत्र कल्लू बनवासी ने थाना स्थानीय पर लिखित सूचना दिया कि उनके 01 वर्षीय पुत्र को अपहरण कर लिया गया है। इस सूचना पर थाना स्थानीय पर मुअसं 260/20 धारा 363 भादवि पंजीकृत किया गया। उक्त घटना के शीघ्र अनावरण व बच्चे की सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा टीम का घठन कर लगाया गया। त्वरित कार्यवाही करते हुए प्र0नि0 मड़ियाहूँ मय टीम द्वारा अपहृत बालक पुत्र सोनू बनवासी ग्राम डेडारपुर थाना मड़ियाहूँ जनपद जौनपुर को 36 घण्टे के अन्दर बरामद कर लिया गया तथा अपहरणकर्ता अभियुक्ता रमावती पत्नी करिया उर्फ राजकुमार मुसहर निवासी जगदीशपुर कोठिया की बारी थाना सुरेरी जनपद जौनपुर उम्र 38 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। पुछताछ में अभियुक्ता ने बताया कि मेरे लड़के की शादी अपहृत बालक के बुआ के साथ हुई है। जिसकी विदाई उसके माँ बाप द्वारा नही की जा रही थी। इसी में दबाव बनाने के लिए मेरे लड़के द्वारा बच्चे का अपहरण किया गया था।
बरामद अपहृत का विवरण।
1. अपहृत बालक पुत्र सोनू बनवासी ग्राम डेडारपुर थाना मड़ियाहूँ जनपद जौनपुर।
गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण।
1. रमावती पत्नी करिया उर्फ राजकुमार मुसहर निवासी जगदीशपुर कोठिया की बारी थाना सुरेरी जनपद जौनपुर उम्र 38 वर्ष ।
गिरफ्तारी टीम का विवरण-
1. उ0नि0 श्री सुनील कुमार, थाना मड़ियाहूँ जौनपुर।
2. का0 सतीश यादव, थाना मड़ियाहूँ जौनपुर।
3. का0 अवनीश कुमार, थाना मड़ियाहूँ जौनपुर।
4. म0का0 ममता कुमार, थाना मड़ियाहूँ जौनपुर।


समाज सेवा ट्रस्ट ने चलाया सफाई अभियान

लक्ष्मी समाज सेवा ट्रस्ट ने चलाया सफाई अभियान


बाराबंकी। लक्ष्मी समाज सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तम पाण्डेय व राष्ट्रीय महामंत्री विशाल गुप्ता की अगुवाई में बाराबंकी की तहसील सिरौली गौसपुर के अन्तर्गत बरोलिया में लगे पारिजत वृक्ष की जगह की सफाई अभियान चलाकर सफाई की। सफाई करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तम पाण्डेय ने कहा कि पारिजात वृक्ष दुनिया में एक है। जो बाराबंकी जिले के बरोलिया ग्राम में स्थित है। उन्होने कहा कि स्वच्छता अभियान सिर्फ मोदी का ही सपना नही होना चाहिए।बल्कि हर एक भारतीय नागरिक का सपना होना चाहिए ।क्योकि साफ सफाई प्रत्येक व्यक्ति कर सकता है। उन्होने यह भी कहा की सबसे दुखद बात यह है की पूरे विश्व मे मात्र एक ही वृक्ष होने के बावजूद भी इस पर कोई नेता, मंत्री और सरकार का सहयोग नही मिलता जिससे वृक्ष खोखला होता जा रहा है।उन्हीने अनुरोध किया कि पारिजात वृक्ष की सुरक्षा सभी लोग करे और जितना हो सके सहयोग दें। महामंत्री विशाल गुप्ता ने कहा कि लक्ष्मी समाज सेवा ट्रस्ट के माध्यम से हम वृक्ष के जगह की सफाई अभियान चला रहे है। ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होने कहा कि स्वच्छता अभियान से सभी लोग जुड़े और स्वच्छता अभियान को सार्थक बनाए।इस मौके पर रामकुमार कौर जिला संयोजक ,आशुतोष कुमार जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा,अजय कुमार जिलाउपाध्यक्ष युवा मोर्चा,लक्ष्मीकान्त ब्लाक अध्यक्ष ,रामप्रताप ब्लाक उपाध्यक्ष,विनोद कुमार वर्मा ,अंकुल कुमार,राकेश पटेल ,सरोज कुमार,चेतराम ,रामेन्द्र, रामकिशोर,धर्मराज अमित कुमार आदि काफी संख्या में लक्ष्मी समाज सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।               


युवा केंद्र के द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित

नेहरु युवा केंद्र बाराबंकी द्वारा विविध कार्यक्रमों का किया गया आयोजन।


नवाबगंज/ बाराबंकी। अनलॉक 05 का अनुपालन करते हुए और सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष रूप से ध्यान में रखते हुए अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर ब्लाक बंकी के पालिया मसूदपुर गांव में नेहरु युवा केंद्र बाराबंकी द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कार्यक्रम प्रभारी व एन. वाई. वी. नेहा मौर्या ने की और कहा कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस हर वर्ष 11 अक्टूबर 2012 से मनाया जा रहा है। हमारी आवाज और हमारा समान भविष्य। इस वर्ष की थीम हमारी आवाज और हमारा समान भविष्य का उद्देश्य समाज में ये संदेश देना है। कि कैसे छोटी बालिकाएं आज पूरे विश्व को एक मार्ग दिखाने का प्रयास कर रही हैं।
कार्यक्रम प्रभारी ने यह भी बताया कि बालिकाओं ने चौपाल लगायी और जिसमे मोटिवेशनल के रूप में नेहा मौर्या ने समाज में बालिकाओं के साथ हो रहे। अत्याचार के खिलाफ विशेष मुहिम चलाने की बात कही। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कैरम प्रतियोगिता कराई गई और जिसमें काजल, सविता, संगीता, मनीषा, शिखा, कंचन, नेहा तथा संध्या ने बढ़ चढ़कर गेम में हिस्सा लिया।             


नगरपालिका के नाम पर हो रही अवैध उगाही

नगर पालिका के नाम पर ठैली चालको से हो रही अवैध वसूली।


ब्रजेश उदैनिया 
जालौन। नगर पालिका परिषद के नाम पर हो रही ठेला ठिलिया वालो से प्रतिदिन बीस रुपये अवैध वसूली से नाराज लोगों ने एक ज्ञापन अधिशाषी अधिकारी को सौंपने गये लेकिन अधिशाषी अधिकारी न मिलने पर ज्ञापन कर्मचारी को दिया। नगर में प्रतिदिन ठेला ठिलिया चलाने पर प्रतिदिन लोगों से गुंडागर्दी करके बीस रुपये लिए जा रहे है। जिसमे नगर पालिका की रसीद दी जाती है। जिससे नाराज ठिलिया चालक शाकिर कलाम, परमसुख, अरविंद, तुलाराम,  नसीरुद्दीन समेत दो दर्जन लोगों ने एक ज्ञापन नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डीडी सिंह को देने गए थे। लेकिन अधिकारी के मिलने पर उन्होंने नगर पालिका के कर्मचारी राघवेंद्र को सौंपा जिसमें कहा गया कि वह लोग रजिस्ट्रेशन कराए तथा उसका शुल्क भी जमा करते हैं। लेकिन उसके बाद भी हम लोगों से जबरन उनसे 20 रुपये लिये जाते है विरोध करने पर ठेकेदार अपने गुंडों से जबरन गाली गलौज लड़ाई झगड़ा करते हैं। वैसे भी हम गरीब लोग किसी तरह अपनी मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ठिलिया चालकों ने अधिशासी अधिकारी से मांग की कि अवैध वसूली को बंद कराया जाये। तो वही मौके पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष ने इकबाल मंसूरी में भी ठेला ठिलिया चालकों से की जा रही अवैध वसूली की कड़ी निंदा की और ठेला ठिलिया चालकों को आश्वासन दिया कि वह उनके मन की बात शासन-प्रशासन सकते हैं। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष इकबाल मंसूरी, सपा नगर अध्यक्ष सोनू मंसूरी, पूर्व सभासद पप्पू चौहान, हाजी छिद्दी राईन, अशफाक राईन, अरविंद यादव, बबलू मंसूरी, अहमद राईन, मंगली राईन, इसहाक मंसूरी, डॉक्टर वारिस खान, आदि जिम्मेदार साथी मौजूद रहे।             


संपूर्ण समाधान का किया गया आयोजन

संपूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन


ब्रजेश उदैनिया


जालौन। कोतवाली परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी व सीओ अध्यक्षता में किया गया। जिसमें 2 शिकायतें दर्ज की गयी जिसमे दोनों शिकायतों को निस्तारण के लिये भेज दिया गया। थाना समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी गुलाब सिंह एवं सीओ विजय आनंद की उपस्थिति में किया गया जिसमें शिकायतकर्ता शिवनारायण पुत्र पातीराम ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग ने शौचालय का गड्ढा खोदने को लेकर पड़ोसी से विवाद की शिकायत की तो वहीं गजेंद्र कुमार पुत्र बाबूराम ग्राम सिकरी राजा ने दबंगों द्वारा चकरोड तोड़ने की शिकायत दर्ज कराई। इस मौके पर 2 शिकायतें दर्ज की जिसमें क्षेत्र के लेखपाल निस्तारण के लिए भेज दिया गया। इस मौके पर कोतवाल रमेश मिश्रा, आनंद, बलराम शर्मा, रामचंद्र सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।                 


जेपी की जयंती, बताया राष्ट्रभक्त जनसेवक

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव एक जनसेवक के रूप में नि:स्वार्थ भाव से देशहित में काम किया। शाह ने रविवार को ट्वीट कर कहा ‘लोकनायक जयप्रकाश नारायण देशभक्ति, निर्भिकता और स्वाभिमान के प्रतीक है। उन्हें न सत्ता का मोह था न किसी पद की लालसा, उन्होंने सदैव एक जनसेवक के रूप में निस्वार्थ भाव से देशहित में काम किया। आपातकाल के विरुद्ध देश को एक कर अराजकता और अन्याय से डट कर लड़ने वाले ऐसे महान नेता को नमन।’ उल्लेखनीय है कि जयप्रकाश नारायण यानी जेपी का जन्म 11 अक्टूबर 1902 को बिहार में सारन के सिताबदियारा में हुआ था। पटना से शुरुआती पढ़ाई के बाद उन्होंने अमेरिका में पढ़ाई की। 1929 में स्वदेश लौटे और स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय हुए।               


ट्रक की टक्कर लगने से युवक की मौत

बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। नवाबगंज थाना क्षेत्र के दुबरा जगदीशपुर गांव में ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। नवाबगंज के दुबरा जगदीशपुर गांव निवासी नितिन कुमार दुबे (28वर्ष) पुत्र राजेंद्र प्रसाद रविवार सुबह घर से पैदल टहलने के लिए निकला। घर से कुछ दूर ही गया था कि उसे किसी ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही ग्रामीणों ने पुलिस एवं परिजनों को खबर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। अपर पुलिस अधीक्षक गंगा पार धवल जायसवाल ने बताया कि सोमवार की सुबह एक युवक की ट्रक की टक्कर से मौत हुई है। पुलिस शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है।                


बांदीपोरा में भीषण आग, 14 घर जलकर राख

जम्मू-कश्मीर: गुरेज में भीषण आग, 14 घर जलकर राख।


श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में बांदीपोरा जिले के गुरेज में भीषण आग लगने से कम से कम 14 घर जलकर राख हो गये। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरेज तुलाई घाटी में स्थित एक घर में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों के आग पर काबू पाने से पहले आस-पास की इमारतें उसकी चपेट में आ चुकी थीं। उन्होंने बताया कि इस घटना में 14 घरों को नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि इस घटना में 28 पशुओं की भी मौत हो गयी है। लेकिन कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।              


यूपीः यमुना नदी में मिला तीसरे साधु का शव

यूपीः यमुना नदी में मिला तीसरे ‘साधु’ का शव।


बागपत। यमुना नदी में एक के बाद एक अब लगातार तीसरी बार एक साधु का शव तैरता हुआ मिला है। नेवादा गांव की यह घटना मेरठ और बागपत जिलों में हुई घटनाओं से मिलती-जुलती है, जहां दो साधुओं के शव ऐसे ही संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए थे। पुलिस द्वारा शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान की कोशिश जारी है। भगवा रंग के पोशाक में बरामद किया गया यह शव मध्यम आयु वर्ग का मालूम पड़ता है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उनकी मौत का कारण पता चलेगा। 24 सितंबर को जिले के टिकरी इलाके में स्थित एक तालाब में एक तपस्वी का शव पाया गया था। पुलिस की तरफ से मेरठ के सरधना क्षेत्र के ऊपरी गंगा नहर से एक और साधु के शव को बरामद किया गया। इन शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इन मौतों के लिए योगी आदित्यनाथ की सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने शनिवार को ट्वीट किया, “यमुना से एक साधु का शव मिला है। पिछले एक महीने में तीन ऐसे शव मिले हैं। उत्तरप्रदेश में साधुओं पर अत्याचार खत्म नहीं हो रहे हैं, जंगल राज अपने सबसे बुरे स्तर पर है।”             


रमन ने भूपेश सरकार पर साधा निशाना

रमन सिंह ने बेरोजगार युवाओ को लेकर फिर भूपेश सरकार पर साधा निशाना।


मनोज सिंह ठाकुर
रायपुर। मुख्यमंत्री निवास के सामने एक बेरोजगार युवक के आत्मदाह करने पहुंचे मामले को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. रमन सिंह ने ट्वीट कर भूपेश सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा।
डा. रमन सिंह ने कहा कि शनिवार को एक बेरोजगार युवा बेरोजगारी से तंग आकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास के सामने आत्महत्या करने पहुंचा था। जो सरकार के मुंह पर तमाचा है। डा. सिंह ने कहा कि सरकार की वादाखिलाफी के चलते हम युवा हरदेव सिन्हा को खो चुके हैं। आखिर यह संवेदनहीन सरकार कब जागेगी। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओ से किए वादे निभाए।             


78 वर्ष के हुए महानायक 'अमिताभ बच्चन'

बर्थडे स्पेशल: 78 के हुए बिग बी, विरासत का बढ़ना अब भी जारी।


नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन रविवार को अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं। हालांकि इससे कुछ दिन पहले ही उन्होंने एक बहुभाषी परियोजना में काम करने के लिए हामी भरी है। जिसमें तेलुगू सुपरस्टार प्रभास के अलावा अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी हैं।
बिग बी की झोली में इस वक्त कई सारी फिल्में हैं और साथ ही वह मशहूर क्वीज शो कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) की भी मेजबानी कर रहे हैं। बिग बी की प्रतिष्ठा साल दर साल बढ़ती ही जा रही है। उम्र बढ़ने के साथ ही साथ उनमें जोश व उत्साह का संचार भी दोगुना होता जा रहा है। आइए एक नजर डालते हैं। उन फिल्मों की ओर, जिनमें आने वाले समय में हमें बिग बी की जादूगरी देखने को मिलेगी।
ब्रह्मास्त्र
यह एक सुपरहीरो एंडवेचर्स फिल्म हैं। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, नागार्जुन और मौनी रॉय जैसे कलाकार हैं। यह परियोजना तीन भागों में आएगी और यह इसका पहला भाग होगा। चेहरे।
रूमी जाफरी द्वारा निर्देशित इस रहस्यमयी थ्रिलर में अमिताभ के अलावा इमरान हाशमी रिया चक्रवर्ती क्रिस्टन डिसूजा और अन्नू कपूर भी हैं।
झुंडः निर्देशक नागराज मंजुले द्वारा निर्देशित झुंड कथित तौर पर विजय बारसे के जीवन पर आधारित है, जो स्लम सॉकर के संस्थापक हैं। बिग बी फिल्म में एक प्रोफेसर की भूमिका में हैं। जो फुटबॉल की एक टीम बनाने के लिए सड़क पर रह रहे बच्चों को प्रशिक्षित करते हैं।
उयन्र्ता मणिथन
अमिताभ बच्चन इस फिल्म के साथ तमिल में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। जिसमें अभिनेता-निर्देशक एसजे सूर्या भी हैं। यह एक द्विभाषी फिल्म है। दीपिका पादुकोण और प्रभास के साथ एक शीर्षकहीन फिल्म दीपिका पादुकोण और तेलुगु सुपरस्टार प्रभास के साथ बिग बी बड़े पर्दे के लिए एक बहुभाषी मेगा प्रोडक्शन में काम करने के लिए तैयार हैं। साल 2022 में इस फिल्म के रिलीज होने की उम्मीद जताई जा रही है। आखें 2
साल 2002 में इसी नाम से आई थ्रिलर फिल्म का यह सीक्वेल है। इसका निर्देशन अनीस बज्मी करेंगे।             


इंडियन आर्मी ने फ्लॉप किया आतंकी प्लान

पीओके से नदी रास्ते हथियारों की तस्करी की फिराक में थे आतंकवादी इंडियन आर्मी ने फ्लॉप कर दिया प्लान।


मनोज सिंह ठाकुर
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर में शनिवार को भारतीय सेना ने राज्य पुलिस के साथ मिलकर पाकिस्तानी सेना द्वारा समर्थित आतंकवादियों के बड़े मंसूबे को नाकामयाब कर दिया है। आतंकवादी किशनगंगा नदी के रास्ते पीओके से हथियारों की तस्करी का प्रयास कर रहे थे। जानकारी मिलते ही सेना ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन चलाया और आतंकवादियों के हथियार बरामद कर जब्त कर लिया। जीओसी चिनार कॉर्प्स के लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सर्विलांस डिवाइसेस का इस्तेमाल करते हुए हमारे मुस्तैद जवानों ने पाकिस्तान द्वारा तस्करी किए जा रहे हथियारों का जखीरा पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह घटना दर्शाती है। कि पाकिस्तान के इरादे अब भी वही हैं। हम आने वाले दिनों में भी पाकिस्तान के ऐसे ही बुरे इरादों से जूझते रहेंगे।
सीमापार आतंकियों के 250-300 लॉन्च पैड्स
लेफ्टिनेंट जनरल ने बताया कि हमारी खुफिया एजेंसी की जानकारियों के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर तकरीबन 250-300 आतंकी लॉन्च पैड हैं। आतंकवादियों के नियमित घुसपैठ की कोशिशों के बावजूद हम उन्हें अपने रेगुलर कोशिशों से दूर रखने में सक्षम हैं।
सीमा पार से हथियारों की तस्करीः बता दें कि शनिवार को जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तानी सेना द्वारा समर्थित आतंकवादियों के मंसूबे विफल कर दिए। आतंकी सीमा पार से हथियारों की तस्करी की कोशिश कर रहे थे। सर्विलांस संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तानी आतंकवादियों को ऐसी नापाक कोशिश करते पकड़ लिया। सेना ने किशन-गंगा नदी के किनारे आतंकी गतिविधियों का पता लगाया था।
नदी के रास्ते तस्करी की कोशिशः इसके तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया गया। बताया गया कि दो-तीन आतंकवादी नदी के दूर किनारे से रस्सी से बंधे ट्यूब में कुछ सामान ट्रांसपोर्ट करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान सेना के जवान वहां पहुंचे और हथियारों को जब्त कर लिया। आतंकवादियों के पास से 4 एके-74 राइफल, 8 मैगजीन और 230 एके राइफल बरामद किए हैं।             


दिल्ली मॉडल को यूपी के घर-घर पहुंचाएंगे

आप कार्यकर्ता दिल्ली मॉडल को उत्तर प्रदेश में घर-घर पहुंचाएंगेः सभाजीत सिंह


अयोध्या। उत्तर प्रदेश में भले ही अभी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा नहीं हुई हो। लेकिन पंचायत चुनाव में ताल ठोकने के लिए दावेदारों ने तैयारी तेज कर दी है। पंचायती व्यवस्था के माध्यम से सत्ता और व्यवस्था में परिवर्तन लाने के लिए बड़ी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी के हमराह हो रहे हैं।आदमी पार्टी ने पूरी मजबूती से दमखम के साथ पंचायत चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी प्रदेश भर में पंचायत प्रतिनिधियों को पार्टी में शामिल करने का अभियान शुरू कर दिया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा आम आदमी पार्टी के सांसद प्रदेश प्रभारी संजय सिंह 20 अक्टूबर को अयोध्या आयेगे उनकी मौजूदगी में कई लोग आम आदमी पार्टी में शामिल होगे। सभाजीत सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सरकारी स्कूलों का कायाकल्प कर दिया प्रदेश में प्राइवेट स्कूलों से भी अच्छी और मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था कराई।अमेरिका  की प्रथम महिला मिलेनिया दिल्ली के स्कूलों को देखने के लिए आई। आमजन को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मोहल्ला क्लीनिक का संचालन कराया। जिसको देखने संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान आये। जो यह प्रमाणित करता है। कि दिल्ली के कार्यों की प्रशंसा देश में ही नहीं पूरे विश्व में हो रही है।
कोरोना की महामारी में दिल्ली मॉडल की चर्चा पूरे विश्व में हो रही है। केजरीवाल सरकार ने महिलाओं को अभूतपूर्व सुरक्षा का माहौल दिया। उन्होंने कहा कि अपने कार्यों की बदौलत आज आम आदमी पार्टी का प्रभाव व कारवां पूरे उत्तर प्रदेश में बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इस महामारी में जन जन अक्सीजन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर लोगों को सहारा दिया। जिसके बदौलत उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता 1 से बढ़कर 18 को पार कर रही है। श्री सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी सभी धर्मों सभी जातियों को साथ लेकर चलती है। उन्होंनें कहा कि बहुत से लोग कहते हैं। कि आम आदमी पार्टी बहुत अच्छा कार्य कर रही है। इस वजह से पार्टी से जुडना चाहते है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि  आम आदमी पार्टी दिल्ली की तरह उत्तर प्रदेश में बदलाव लाने का निर्णय लिया है। इस बदलाव अभियान की शुरुआत पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से कर रही है। पार्टी पूरी मजबूती से पंचायत चुनाव लडेगी।इसके लिए पार्टी ने उत्तर प्रदेश के हर जिले में महा अभियान चला रखा है। प्रदेश के तमाम जिलों में  बडी स॔ख्या में लोग आम आदमी पार्टी से जुड रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि पार्टी जनहित के मुद्दों को उठा रही है। तथा दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में जो काम हुआ है। उसे यूपी के घर घर तक कार्यकर्ता पहुंचा रहे है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हर गरीब मजलूम,किसान बिजली कर्मचारियों व बच्चों के अभिभावकों के साथ खडी है। आम आदमी पार्टी अपने संघर्ष को जारी रखेगी।           


नौकरियों में भर्ती के लिए साक्षात्कार खत्म

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि अब तक 23 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों (UT) में सरकारी नौकरियों में भर्ती के लिए साक्षात्कार खत्म कर दिए गए हैं। कार्मिक मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, जितेंद्र सिंह ने कहा कि 2016 के बाद से केंद्र सरकार में ग्रुप-बी (गैर-राजपत्रित) और ग्रुप-सी पदों के लिए साक्षात्कार समाप्त कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि 2015 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साक्षात्कार समाप्त करने का सुझाव दिया था और लिखित परीक्षा के आधार पर नौकरी में चयन की बात कही थी। प्रधानमंत्री की सलाह पर कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने एक व्यापक कवायद की और तीन महीने के भीतर एक जनवरी, 2016 से केंद्र सरकार में भर्ती के लिए साक्षात्कार को समाप्त करने की घोषणा करने की प्रक्रिया पूरी कर ली।
देश के 23 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों में साक्षात्कार किए गए बंद। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और गुजरात जैसे कुछ राज्य इस नियम को लागू करने के लिए तत्पर थे। लेकिन कुछ राज्य इसे समाप्त करने के अनिच्छुक थे। जितेंद्र सिंह ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि राज्य सरकारों को काफी समझाने और बार-बार याद दिलाने के बाद आज जम्मू-कश्मीर और लद्दाख सहित भारत के सभी आठ केंद्र शासित प्रदेशों और देश के 28 राज्यों में से 23 में साक्षात्कार कराना बंद कर दिया गया है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अतीत में साक्षात्कार के अंकों को लेकर इस बात की शिकायत और आरोप लगते थे कि कुछ उम्मीदवारों की मदद के लिए उनमें जोड़-तोड़ की जा रही थी। साक्षात्कार खत्म होने और चयन के लिए सिर्फ लिखित परीक्षा के अंकों पर विचार से सभी उम्मीदवारों को समान अवसर उपलब्ध होते हैं। साक्षात्कार खत्म होने से चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता आने के साथ साथ कई राज्यों ने सरकारी खजाने में खासी बचत की बात भी कही है।
इसकी वजह यह है। कि उम्मीदवारों के साक्षात्कार आयोजित कराने में काफी खर्च होता था। क्योंकि अक्सर उम्मीदवारों की संख्या हजारों में होती थी। और साक्षात्कार की प्रक्रिया कई-कई दिनों तक चलती थी।             


सरकार सभी सरकारी मदरसे करेगी बंद

असम सरकार का बड़ा फैसला, सभी सरकारी मदरसे करेगी बंद।


दिसपुर। असम की भाजपा सरकार ने एक ऐसा फैसला लिया है। जिससे पूरे देश में सियासी बवाल खड़ा हो सकता है। सरकार का ये फैसला मदरसों से जुड़ा हुआ है।
असम की भाजपा शासित सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने घोषणा की है कि राज्य के सभी सरकारी मदरसे नवंबर से बंद कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार इसके लिए जल्द अधिसूचना जारी करेगी। अभी सरकार ने इस फैसले के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं किया है लेकिन इसको लेकर राजनीति शुरू हो गई है।
भाजपा शासित सरकार के इस फैसले पर विपक्ष हमलावर हो गया है। अब विपक्ष ने भाजपा को घेरने की तैयारी शुरू कर दी है। उधर मदरसों को बंद करने को लेकर सरकार ने किसी ठोस कारण का खुलासा नहीं किया है। अब असम सरकार इस मुद्दे को लेकर राजनीति के केंद्र में आ गई है।               


योगी ने पूर्व सैनिकों के लिए घोषणा की

योगी ने पूर्व सैनिकों के लिए पांच प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की।


लखनऊ। योगी सरकार ने पूर्व सैनिकों के लिए समूह ‘ख’ के पदों पर नौकरियों में पांच प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि थल सेना, नौसेना, वायु सेना तीनों सेवाओं से सेवानिवृत्त और पूर्व सैन्यकर्मी पांच प्रतिशत आरक्षण के लिए पात्र होंगे। नौकरी के लिए पात्र होने के लिए उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए और प्रत्येक स्तर पर ‘क्षैतिज आधार’ पर आरक्षण प्रदान किया जाएगा।
एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा, “यह कदम पूर्व अधिकारियों और कर्मियों को प्रोत्साहित करेगा और उनके परिवारों की आर्थिक रूप से मदद करेगा।” उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश भी रक्षा सेवाओं में अधिकांश लोगों को भेजता है और वर्तमान में, राज्य में बड़ी संख्या में पूर्व सैन्यकर्मी रहते हैं। राज्य सरकार ने हाल ही में शहीद हुए सैनिकों के परिवार को दी जाने वाली वित्तीय सहायता को 25 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दिया है। प्रवक्ता ने आगे कहा, “सरकार शहीद के परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी प्रदान कर रही है। यह निर्णय लिया गया कि किसी भी रक्षा सेवाओं और अर्धसैनिक बल से जुड़े 1 अप्रैल 2017 के बाद शहीद हुए सैनिक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इस आशय से संबंधित एक आदेश 19 मार्च, 2018 को जारी किया गया था।” उन्होंने यह भी कहा कि पिछली सरकारों के शासन में ऐसा कोई प्रावधान नहीं था।             


भारतीय रेलवे का टिकट नियमों में बदलाव

भारतीय रेलवे के टिकट रिजर्वेशन नियमों में हुआ बदलाव, जानिए क्या हैं। नए नियम


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने यात्रियों को थोड़ी राहत प्रदान करते हुए शनिवार से नियमों में कुछ बदलाव किये हैं। रेलवे ने दूसरा रिजर्वेशन चार्ट तैयार करने का फैसला लिया है। रेलवे ने स्टेशन से ट्रेन के निर्धारित डिपार्चर समय से 30 मिनट पहले दूसरा रिजर्वेशन चार्ट तैयार करने का फैसला लिया है।
पिछले कुछ महीनों से कोरोना वायरस महामारी के चलते इसमें दो घंटे पहले ही बदलाव किया जाता था।
भारतीय रेलवे ने एक बयान में कहा कोरोना काल से पूर्व स्थापित निर्देशों के अनुसार पहला रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन के निर्धारित डिपार्चर समय से कम से कम चार घंटे पहले तैयार किया जाता था। इसके बाद पीआरएस ( पीआरएस) सिस्टम या इंटरनेट के जरिए उपलब्ध बुकिंग पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होती थी।
यह बुकिंग दूसरा रिजर्वेशन चार्ट बनने से पहले तक होती थी।
दूसरे रिजर्वेशन चार्ट्स ट्रेन के निर्धारित या पुनर्निर्धारित डिपार्चर समय से 30 से पांच मिनट पहले तक तैयार होते थे। पहले से बुक टिकटों का कैंसिलेशन भी रिफंड नियमों के प्रावधान के अनुसार इस अवधि के दौरान मान्य होता था।
कोरोना वायरस महामारी के चलते दूसरे रिजर्वेशन चार्ट के नियमों में बदलाव करते हुए ट्रेन के निर्धारित या पुनर्निर्धारित डिपार्चर समय से दो घंटे पहले दूसरा रिजर्वेशन चार्ट तैयार करने के निर्देश जारी हुए थे। अब दोबारा से नियम में बदलाव हुआ है। जिससे दूसरा रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन छूटने के समय से 30 मिनट पहले तैयार होगा।
इस तरह अब ऑनलाइन और पीआरएस पर टिकट बुकिंग सुविधा दूसरे चार्ट के तैयार होने से पहले तक उपलब्ध रहेगी। रेल सूचना प्रणाली केंद्र ( सी आर आई एस) ने इस अनुसार सॉफ्टवेयर में आवश्यक बदलाव कर दिये हैं। इसका मतलब है । कि शनिवार से यात्री स्टेशन से ट्रेन चलने से 30 मिनट पहले तक अपना टिकट बुक करा सकते हैं। और जरूरत पड़ने पर दूसरा चार्ट तैयार होने से पहले बुक्ड टिकट कैंसिल भी करा सकते हैं।                             


शव मिलने पर विस अध्यक्ष ने शोक जताया

सोचने तक का मौका नहीं मिला तहसीलदार सुनैना राणा को, बामुश्किल मिले नहर में शव, विधानसभा अध्यक्ष ने किया शोक व्यक्त।


पंकज कपूर


नजीबाबाद/देहरादून। नैनीताल से लौट रही रुड़की की तहसीलदार सुनैना राणा, उनके अर्दली ओमपाल सिंह और ड्राइवर सुंदर की सरवनपुर नहर में डूबने से मौत हो गई। देर शाम उनकी कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने हादसे में रुड़की की तहसीलदार सुनैना राणा सहित तीन लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इधर, स्थानीय लोगों की मदद से तीनों के शवों को व क्रेन से बोलेरो को नहर से बाहर निकाला गया। तहसीलदार सुनैना राणा नैनीताल में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेकर लौट रही थी।
इस दौरान उनकी बोलेरो कार अचानक कार अनियंत्रित होकर नहर की रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी। जिससे तीनों की नहर में डूबने से मौत हो गई। इदर, हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है साथ ही तहसीलदार सुनैना राणा सहित अन्य मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी सांत्वना व्यक्त की है।             


जेपी ने आंदोलन का नेतृत्व कर रक्षा की

जब लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला हुआ, जेपी ने जन आंदोलन का नेतृत्व कर रक्षा की: 'पीएम'


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोक नायक जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि “जब हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला हुआ था, तो उन्होंने इसकी रक्षा के लिए एक मजबूत जन आंदोलन का नेतृत्व किया।” प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “मैं लोकनायक जेपी को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। उन्होंने भारत की आजादी के लिए बहादुरी से लड़ाई लड़ी और जब हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला हुआ, तो उन्होंने इसकी रक्षा के लिए एक मजबूत जन आंदोलन का नेतृत्व किया। उनके लिए, राष्ट्रहित और लोगों के कल्याण से ऊपर कुछ नहीं था।”
उन्होंने आगे कहा, “महान नानाजी देशमुख, लोकनायक जेपी के सबसे सच्चे अनुयायियों में से एक थे। उन्होंने जेपी के विचारों और आदशरें को लोकप्रिय बनाने के लिए अथक परिश्रम किया। ग्रामीण विकास के प्रति उनके स्वयं के कार्य हमें प्रेरित करते हैं। उनकी जयंती पर मैं भारत रत्न नानाजी देशमुख को याद करता हूं।”
प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत को गर्व है कि लोकनायक जेपी और नानाजी देशमुख जैसे दिग्गज इस भूमि में पैदा हुए। आज का दिन हमारे राष्ट्र के लिए उनके दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए खुद को समर्पित करने का।"               


डिस्टेंसिंग भूलें, करा रहे पीसीएस प्री परीक्षा

बरेली: सोशल डिस्टेंसिंग भूल करा रहे पीसीएस प्री की परीक्षा।


बरेली। जिले के 49 केंद्रों पर पीसीएस प्री की परीक्षा शुरू हो गई है। इस परीक्षा में 22400 अभ्यर्थियों को शामिल होना है। पहली पाली सुबह 9:30 बजे शुरू कर दी गई है। यह पाली 11:30 बजे समाप्त होगी। इसके लिए सुबह 8:30 बजे से ही अभ्यर्थियों को प्रवेश देना शुरू कर दिया गया। मगर अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कराया गया। कई केंद्रों पर सैनिटाइजेशन का काम नहीं हो रहा था। अधिकांश केंद्रों पर बिना थर्मल स्क्रीनिंग के ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दे दिया गया। सभी केंद्रों पर पुलिस का कड़ा पहरा है। इसके बाद दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शुरू होकर 4:30 बजे समाप्त होगी।             


हाथरस कांडः सीबीआई ने किया केस दर्ज

हाथरस कांडः गाजियाबाद की सीबीआई अदालत में केस दर्ज, डिप्टी एसपी सीमा पाहुजा करेंगी जांच


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। केंद्र सरकार ने हाथरस में एक दलित युवती के साथ तथाकथित गैंगरेप वाले मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है। अधिसूचना जारी करने के बाद रविवार को सीबीआई की गाजियाबाद ब्रांच ने अपने यहां हाथरस की घटना के संबंध में एक मामला दर्ज किया। सीबीआई मुख्य आरोपी संदीप व अन्य तीन आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। सूत्रों के अनुसार सीबीआई की डिप्टी एसपी सीमा पहुंच कर जांच करेंगी।
आपको बता दें कि योगी सरकार की अनुशंसा पर शनिवार को जांच सीबीआई ने अपने हाथ में ले ली थी। इस मामले में यूपी सरकार ने 3 अक्तूबर को सीबीआई से जांच कराए जाने का फैसला किया था। चार अक्टूबर को सरकार ने इसके लिए डीओपीटी को निर्धारित प्रारूप में सिफारिश भेजी थी। शनिवार को डीओपीटी ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। सीबीआई जिन मुख्य बिन्दुओं पर जांच करेगी उनमें प्रमुख हैं। 14 सितंबर को खेत में लड़की को किसने मारा? लड़की ने पहले दिन वाले बयान में अपने साथ कथित बलात्कार की बात क्यों नहीं की? पीड़िता ने आखिरी बयान में बलात्कार की बात की लेकिन मेडिकल रिपोर्ट इसके विपरीत क्यों है? 29 सितंबर को पीड़िता की मौत के बाद आनन-फानन में रात के अंधेरे में उसकी लाश क्यों जला दी गई? सीबीआई को यूपी सरकार द्वारा गठित एसआईटी की अब तक की पड़ताल से मदद भी मिलेगी। लेकिन एक बड़ा पेच ये भी है कि पीड़िता के परिवार को सीबीआई जांच पर भरोसा ही नहीं है। पीड़ित परिवार बार-बार कह रहा है कि उन्हें सिर्फ न्यायिक जांच पर ही भरोसा है।             


राजस्थान घटना पर माया ने उठाया सवाल

मायावती का सवाल, कांग्रेसी नेता राजस्थान की घटना पर खामोश क्यों


लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने राजस्थान में हो रही घटनाओं पर आज सवाल उठाया और कहा कि उत्तर प्रदेश की घटनाओं पर लोगों से मिलना और घटनास्थल पर जाना नाटकबाजी से ज्यादा कुछ नहीं है।               


नहर में गिरी गाड़ी, तहसीलदार सहित 3 की मौत

बिजनौर में बड़ा सड़क हादसा, नहर में गिरी सरकारी गाड़ी, तहसीलदार समेत तीन की मौत


बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। तहसीलदार की कार नहर में गिर गई। हादसे में तहसीलदार समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों के शव निकाल लिए गए हैं। बिजनौर के नजीबाबाद की सरवनपुर नहर में देर रात रुड़की की तहसीलदार की सरकारी गाड़ी गिर गई। तहसीलदार सुनैना राणा अपने अर्दली ओमपाल और ड्राइवर सुंदर सिंह के साथ नैनीताल से रुड़की वापस हो रही थी।
नजीबाबाद से 4 किलोमीटर पहले नहर पुलिया की रेलिंग को तोड़कर कार नहर में गिर गई। घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय, एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, सीओ प्रवीण कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।
काफी तलाश के बाद तीनों शवों को निकाला गया। वहीं क्रेन द्वारा कार को नहर से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।               


सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 महिला संक्रमित

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला निकली कोरोना पॉजिटिव, 03 गिरफ्तार।


कोरबा। चाम्पा के 2 व्यापारी व्यापार के सिलसिले में घर से कोरबा के लिए निकले और आसमान से टपके और खजूर पर अटके की तर्ज पर सलाखों के पीछे पहुंच गए। दरअसल ये दोनों देह व्यापार के एक संचालक के घर पर मजबूर महिला के साथ रंगरलिया मनाते पकड़े गए। यहां तक तो व्यापारियों की हालत खस्ता थी ही, लेकिन जैसे ही पता चला कि महिला को कोरोना हुआ है, तीनों के होश फाख्ता हो गए। इन तीनों ने भगवान का शुक्र मनाया कि इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई।
देह व्यापार के मामले का खुलासा करते हुए कोरबा सीएसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र अंतर्गत पंपहाउस कालोनी निवासी सुखविन्दर सिंह सरदार पिता हरनाम सिंह 70 वर्ष के द्वारा अपने घर पर देह व्यापार कराने की सूचना मिल रही थी। शनिवार को भी कुछ लोग उसके घर पहुंचे थे। सूचना पर टीआई दुर्गेश शर्मा, चौकी प्रभारी एसआई कृष्णा साहू, आरक्षक देवनारायण कुर्रे, बुद्ध सिंह मधुकर, दीपेश प्रधान, गुनाराम सिन्हा, महिला आरक्षक संध्या राज व रीता क्रिस्टिना तिग्गा की संयुक्त टीम ने दबिश दी। एक आरक्षक को ग्राहक बनाकर हस्ताक्षरयुक्त 500-500 रुपए के दो नोट देकर शारीरिक संबंध के लिए युवती की मांग हेतु सुखविन्दर के पास सौदा के लिए भेजा गया। सौदा तय होते ही आरक्षक का इशारा पाकर टीम ने छापा मारा। भीतर कमरे में सुखविन्दर व एक अन्य व्यक्ति मिले, एक अन्य कमरे का दरवाजा बंद था जिसे खुलवाने पर अर्धनग्न हालत में महिला व पुरुष मिले। इस व्यक्ति ने अपना नाम विजय अग्रवाल पिता राम अवतार बताया। तलाशी में सुखविन्दर के पास से पुलिस द्वारा दिए गए हस्ताक्षरित नोट के अतिरिक्त 500-500 के 4 और नोट मिले जिसे ग्राहक गुलाब पटेल व विजय अग्रवाल द्वारा उक्त महिला के साथ संबंध बनाने हेतु दिया जाना बताया गया। तलाशी में आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद हुई। इस मामले में पीड़िता की ओर से प्रार्थी बनी पुलिस की रिपोर्ट पर संचालक सुखविन्दर सिंह, ग्राहक विजय अग्रवाल पिता राम अवतार 50 वर्ष निवासी ग्राम कोसमंदा एवं गुलाब पटेल पिता रामप्यारे पटेल 50 वर्ष निवासी लक्षनपुर चौक जिला जांजगीर-चांपा के विरुद्ध अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5, 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। दोनों आरोपी चांपा से विजय अग्रवाल की वैगनार कार क्र. सीजी-11 आर-0634 से कोरबा आए थे जिसे सुखविन्दर के घर के सामने से जब्त किया गया।             


बस-ट्रेन की टक्कर 17 की मौत, 30 घायल

थाईलैंड में बस-ट्रेन की टक्कर में 17 की मौत, 30 घायल।


बैंकॉक। थाईलैंड में एक मालवाहक ट्रेन और बस की टक्कर में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए हैं। एक सरकारी अधिकारी की तरफ से इस हादसे की सूचना मिली है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मुख्य जिला अधिकारी प्रथुआंग युकासेम के हवाले से बताया, दुर्घटना के वक्त बस में 65 यात्री सवार थे। चैचोंग्सौ प्रांत के बैंग टॉय इलाके में रेलवे क्रॉसिंग पार करते वक्त यह बस दुर्घटना का शिकार हुई। बचाव कर्मियों द्वारा घायल यात्रियों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया गया।
सामुत प्रकान प्रांत के चाचोन्गासाओ में एक मंदिर की ओर जा रही यह बस टक्कर लगने के चलते पलट गई। चोनबुरी प्रांत के लीम चबैंग बंदरगाह से यह ट्रेन बैंकॉक के लाट क्रैबंग के अपने रास्ते पर थी। दुर्घटना के कारणों की जांच चल रही है।                 


मार्केट में लगी आग से 9 दुकानें जलकर राख

यूपी: कानपुर की बाकरगंज मार्केट में लगी आग से नौ दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान


बाबूपुरवा। बाकरगंज बाजार की दुकानों में शनिवार देर रात आग लग गई। आग की लपटों को देख लोगों ने सूचना कंट्रोल रूम को दी। मौके पर दमकल की चार गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया। आग से नौ दुकानें जलकर खाक हुई हैं।
बाकरगंज बाजार में कच्ची टट्टरनुमा करीब ढाई सौ दुकाने हैं। शनिवार रात करीब दो बजे बगाही निवासी विजय साहू की परचून की दुकान में आग लग गई। जब तक लोग पहुंचे आग की लपटों ने आसपास की नौ दुकानों को चपेट में ले लिया और दुकानें धू-धूकर जलने लगीं। जिसे देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हल्ला गुहार मचाते हुए लोगों ने सूचना पुलिस और फायर कंट्रोल रूम पर दी। मौके पर मीरपुर कैंट से चार दमकल की गाड़ी पहुंची। जिसमें तीन गाड़ियों की मदद से आग पर डेढ़ घंटे बाद काबू पाया गया। आग से विजय साहू की दुकान के साथ अजीत गंज निवासी सोहनलाल अग्रहरि, भरत अग्रहरि, मनोज कुशवाहा, रामकरन साहू, राजेंद्र साहू, सुनील साहू, राजू साहू और बउवा साहू की दुकानें जलकर खाक हो गईं। वहीं दो-तीन दुकानें के बाहर पड़ा सामान भी जला है। व्यापारियों ने अराजकतत्वों पर आग लगाने की आशंका जताई है।               


नगर निगम उपायुक्त सहित 2 निलंबित किए

नगर निगम उपायुक्त सहित 2 निलंबित, एक की सेवा समाप्त


इंदौर। बिंजलिया रिसॉर्ट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा के लिए नगर निगम के उद्यान विभाग द्वारा गमले भेजने के मामले में कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को शिकायत कर नगर निगम की आयुक्त श्रीमती प्रतिभा पाल को हटाने की मांग की थी। इसके तहत कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने जांच के निर्देश दिए थे। निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिभा पाल ने यह जांच निगम के अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह को सौपी थी। जांच में पाया गया कि निगम अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में गमले भेजे थे। यही नहीं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान उद्यान विभाग के वाहन भी यहीं खड़े थे जो आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। मामले में आयुक्त ने दोषी नगर निगम के उपायुक्त उद्यान श्री प्रताप सिंह सोलंकी नेहरू पार्क नर्सरी प्रभारी सुभाष को निलंबित कर दिया है। वहीं झोन नंबर 19 के दरोगा उद्यान सौरभ शर्मा की सेवाएं समाप्त कर दी है।               


राजनीति में राहुल ने योगी पर कसा तंज

कुछ लोग दलित और मुस्लिमों को इंसान नहीं मानते – जातिगत राजनीति में जमीन तलाशते राहुल गांधी का योगी पर तंज़


लखनऊ। आगामी उपचुनावों के दृष्टिगत कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल वायनाड से सांसद राहुल गांधी का दलित और मुस्लिम वोटों को संगठित करने का प्रयास लगातार जारी है। उत्तर प्रदेश में खत्म हो चुकी कांग्रेस पार्टी को लग रहा है कि चूंकि हाथरस कांड में पीड़ित महिला दलित समाज से संबंध रखती है इसलिए इसे सवर्णों के खिलाफ मुद्दा बना कर दलितों को अपनी ओर लाया जा सकता है।  इस प्रयास में युवा दलित नेता चंद्रशेखर आजाद कांग्रेस का गेम प्लान खराब कर रहे हैं। यही कारण है कि राहुल गांधी अपने राजनैतिक ट्यूटरों से शिक्षा लेकर कुछ ऐसे बयान दे रहे हैं जो समाज के लिए विघटनकारी साबित हो रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाथरस केस में आज फिर एक ट्वीट करते हुए ​कहा, शर्मनाक सच्चाई ये है कि कई भारतीय दलित, मुसलमान और आदिवासियों को इंसान समझते ही नहीं है। मुख्यमंत्री और उनकी पुलिस कहती है कि किसी का रेप नहीं हुआ था। क्योंकि उनके लिए और कई दूसरे भारतीयों के लिए वो पीड़िता कोई नहीं थी।
राहुल गांधी इससे पहले भी यूपी सरकार पर हमला करते हुए कहा था कि मुझे थोड़ा सा धक्का लग गया तो कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन पूरे देश को धकेला जा रहा है। काम है। देश की जनता का रक्षा करना। ऐसी सरकार के खिलाफ हम खड़े होंगे तो धक्का लगेगा, लाठी लगेगी खा लेंगे।                


भारत में 60 लाख से अधिक स्वस्थ हुए

भारत में 60 लाख से अधिक कोरोना संक्रमित हुए स्वस्थ


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित 89,154 लोग स्वस्थ हुए हैं। जिसके साथ ही देश में इस महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 60 लाख के पार पहुंच गई है।                  


हार के बाद भी क्या बोले कप्तान 'धोनी'

जानिए आरसीबी से भी हार के बाद क्या बोले कप्तान धोनी, टीम को लेकर कही है बड़ी बात।


नई दिल्ली। आईपीएल आईपीएल सीजन 13 में बीते शनिवार को एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ी हार मिली। रॉयल चैलेंजर्स बंग्लुरु की टीम ने 37 रन से शिकस्त दी। इस मैच में एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बुरी तरह से फ्लॉप रही टीम की बल्लेबाजी में काफी कमियां नजर आईं साथ ही टीम के बल्लेबाज भी बुरी तरह से फ्लॉप रहे, इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बंग्लुरु की टीम ने 170 रन का टारगेट सेट किया था जिसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में महज 132 रन ही बना सकी इस मैच में ना तो वाटसन चले, ने डुप्लेसी चले और ना ही कप्तान एम एस धोनी का बल्ला बोला, आखिरी ओवर्स में जिस घातक बल्लेबाजी के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अब तक आईपीएल इतिहास में जानी जाती रही है वो तेवर भी इस आईपीएल में अबतक देखने को नहीं मिला है। हार के बाद कप्तान धोनी काफी निराश भी नजर आए साथ ही कई खिलाड़ियों पर जमकर बरसे भी, वहीं टीम की कई खामियों पर भी खुलकर बात की। हार के बाद कप्तान धोनी ने कहा मुझे लगता है कि गेंदबाजी करते हुए आखिरी के 4 ओवर्स में हमने अच्छा नहीं किया हमें अच्छे से खत्म करने की जरूरत थी बल्लेबाजी हमारी चिंता का विषय है, और इस मैच में भी यह साफ दिखी हमें इसे लेकर कुछ करना होगा कप्तान आगे कहते हैं मुझे लगता है कि हमें दूसरे तरीके से खेलना चाहिए था बड़े शॉट लगाने चाहिए थे, फिर चाहे हम आउट भी क्यों ना हो जाएं, ये ऐसी चीज है जिसे हम आने वाले मैच में कर सकते हैं मुझे लगता है कि यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपने अभी तक टूर्नामेंट में किस तरह का प्रदर्शन किया है।  हमारी बल्लेबाजी में छठे ओवर के बाद से कमी रही है धोनी ने बताया कि उनकी टीम को एक खास रणनीति पर काम करना होगा उन्होंने कहा मुझे लगता है कि यहां हमने अच्छा नहीं किया है और हम किसी रणनीति के साथ नहीं उतरे हैं हमें 6 से 14 ओवर के बीच में गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों के सामने कैसे खेलना है, इसे लेकर कोई रणनीति नहीं थी।
धोनी ने टीम की कमियों के बारे में खुलकर बात की उन्होंने कहा या या तो हम शुरुआत में या फिर अंत में रन दे रहे हैं, टीम में काफी कमियां है। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल-13 में अब तक 7 मुकाबले खेले हैं जिसमें पांच मैच में टीम को हार मिली है तो वहीं दो मुकाबलों में जीत मिली है और इस आंकड़े के बाद और रॉयल चैलेंजर्स बंग्लुरु के खिलाफ हार के बाद अब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की प्लेऑफ की रेस मुश्किल नजर आने लगी है।               


आईपीएल में होगा दो मैचों का रोमांच

आईपीएल में आज दो मैच का रोमांच, दिल्ली कैपिटल्स के युवाओं को क्या हरा पाएगा मुंबई।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। आईपीएल में आज रविवार का दिन है और रविवार के दिन आज क्रिकेट प्रेमियों के लिए ये सुपर संडे होने वाला है, अच्छी खबर ये है कि आईपीएल में आज दो मुकाबले खेले जाएं। आईपीएल में आज का पहला मुकाबला दो ऐसी टीमों के बीच है जो जीत से कम तो बिल्कुल भी नहीं चाहेंगी।  मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच है, मैच दुबई में भारतीय समयानुसार दिन में 3:30 बजे से शुरू होगा। तो वहीं आज का दूसरा मुकाबला दो ऐसी टीमों के बीच है जो जबरदस्त खेल दिखा रही हैं मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है,  और इस मुकाबले पर हर किसी की नजर रहेगी क्योंकि मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स काफी बैलेंसिंग टीम हैं, और मौजूदा सीजन में इनके कमाल का खेल जारी है, मुकाबला आबूधाबी में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इसलिए दिलचस्प होगा घमासान।
पॉइंट टेबल पर नजर डालें तो आज का जो पहला मुकाबला है सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच तो यह मुकाबला काफी दिलचस्प हो सकता है क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद छह मैच में तीन जीत और तीन हार के साथ पांचवें नंबर पर है तो वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम छह मैच में महज 2 मैच ही जीत सकी है जबकि चार मैच में हार मिली है और सातवें पोजीशन पर है इस स्थिति में दोनों ही टीम जीत हासिल करना चाहेंगी।
राजस्थान रॉयल्स की टीम से आज बेन स्टोक्स को प्लेइंग  इलेवन में शामिल किया जा सकता है।
वहीं आज का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है और यह मैच काफी दिलचस्प हो सकता है क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स जहां पॉइंट टेबल की पहले नंबर की टीम है तो वहीं मुंबई इंडियंस प्वाइंट टेबल में दूसरी पोजीशन पर है, दिल्ली कैपिटल्स टीम के छह मैच में पांच जीत और एक हार हैं, तो वहीं मुंबई इंडियंस की टीम के  चार जीत और दो हार हैं, दोनों ही टीम काफी बैलेंस है।
मुंबई और दिल्ली के मुकाबले में कैगिसो रबादा की गेंदबाजी और मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी की टक्कर भी होगी, क्योंकि कैगिसो रबादा अबतक अपनी गेंदबाजी से कमाल का खेल दिखा रहे हैं, और दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़े ट्रंप कार्ड बने हुए हैं। हर किसी की नजर इस बात पर भी रहेगी कि दिल्ली  कैपिटल्स के युवाओं से भरी टीम के सामने मुंबई इंडियंस की मजबूत टीम कैसा खेल दिखाती है।             


अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का इतिहास जाने

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस: जाने क्या है इतिहास।


रायपुर। हर साल 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। बालिका दिवस को मनाने का उद्देश्य बालिकाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके अधिकारों के संरक्षण के बारे में जागरूक करना है। आधुनिक युग में लड़कियों को उनके अधिकार देने और उनके प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा कई तरह से प्रयास किए जा रहे हैं। यहीं कारण है कि इस दिशा में सरकारें काम कर रही है और कई योजनाएं लागू कर रही है।
क्या है अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस वर्ष 2012 से मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और उन्हें उनके अधिकार प्रदान करने में मदद करना, ताकि दुनिया भर में उनके सामने आने वाली चुनौतियों का वे सामना कर सकें और अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें। साथ ही दुनिया भर में लड़कियों के प्रति होने वाली लैंगिक असामानताओं को खत्म करने के बारे में जागरूकता फैलाना भी है।
ये है अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का इतिहास। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बालिका दिवस मनाने की पहल एक गैर-सरकारी संगठन ‘प्लान इंटरनेशनल’ प्रोजेक्ट के रूप में की गई। इस संगठन ने “क्योंकि में एक लड़की हूँ” नाम से एक अभियान भी शुरू किया। इसके बाद इस अभियान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने के लिए कनाडा सरकार से संपर्क किया। फिर कनाडा सरकार ने 55वें आम सभा में इस प्रस्ताव को रखा। अंतत: संयुक्त राष्ट्र ने 19 दिसंबर, 2011 को इस प्रस्ताव को पारित किया और इसके लिए 11 अक्टूबर का दिन चुना। इस प्रकार पहला अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर, 2012 को मनाया गया और उस समय इसका थीम था “बाल विवाह को समाप्त करना है।           


महिलाओं को कमर दर्द से राहत देगा 'ब्लाउज'

महिलाओं को कमर दर्द से राहत देगा ये ब्लाउज, जानिए इसकी खासियत।


लंदन। कमर दर्द से परेशान मरीजों के लिए एक अच्छी खबर है। फ्रांस स्थित लिली यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के शोधकर्ताओं ने ‘एटलस’ नाम का एक ऐसा ब्लाउज तैयार किया है, जो रीढ़ की हड्डी पर पड़ने वाले दबाव में कमी लाकर कमर दर्द की छुट्टी करेगा। निर्माण दल से जुड़े रॉजर हैकनी ने बताया कि ‘एटलस’ में लगे अत्याधुनिक सेंसर और मोटर कमर के उस हिस्से में मौजूद मांसपेशियों में खिंचाव लाते हैं, जो दर्द का सबब हैं। इससे दर्द के एहसास में तो कमी आती ही है, साथ ही व्यक्ति झुककर किए जाने वाले काम भी आसानी से निपटा पाता है। पेरिस में कमर दर्द से जूझ रहे 32 मरीजों पर इस ब्लाउज के इस्तेमाल के सकारात्मक नतीजे देखने को मिले हैं। सभी मरीज दर्दनिवारक दवाएं खाए बगैर ही तकलीफ से निजात पाने और सामान्य जीवन जीने में सफल रहे।              


जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी हैदराबाद

आईपीएल-13: जीत का क्रम जारी रखना चाहेगी हैदराबाद।


आबुधाबी। पूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण में दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। हैदराबाद ने अपने पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को हराया था और अब उसकी कोशिश अपने जीत के क्रम को बनाए रखने की होगी।
राजस्थान के सामने उसके लिए यह आसान भी लगता है। क्योंकि शुरुआत में दम दिखाने वाली 2008 की विजेता टीम धीरे-धीरे अपनी लय खो चुकी है और हार झेल रही है। उसके प्रदर्शन में निरंतरता नहीं है और न ही उसके स्टार खिलाड़ी अपनी उस फॉर्म को दिखा पा रहे हैं जो उन्होंने शुरुआत में दिखाई थी। इस मैच में राजस्थान के बेन स्टोक्स के खेलने की उम्मीद थी जिन्होंने शनिवार को अपना क्वारंटीन पीरियड पूरा कर लिया है, लेकिन शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच के बाद स्मिथ ने कहा कि स्टोक्स अगले मैच में खेलेंगे या नहीं इस पर अभी स्थिति साफ नहीं है क्योंकि उन्होंने अभ्यास नहीं किया है।
स्मिथ ने कहा, “स्टोक्स ने ज्यादा अभ्यास नहीं किया है, उनका क्वारंटीन कल खत्म हुआ है। इसलिए देखना होगा कि वह अगले मैच में खेलते हैं या नहीं।” अगर स्टोक्स खेलते हैं तो यह राजस्थान के लिए बड़ी राहत होगी और उसे गेंदबाजी के साथ-साथ मध्य क्रम में जिस मजबूती की जरूरत है वो मिलेगी। स्टोक्स अपने देश के जोफ्रा आर्चर के साथ मिलकर टीम के लिए मजबूत गेंदबाजी आक्रमण तैयार करेंगे। लेकिन अगर नहीं आते हैं तो राजस्थान को नुकसान ही है।
लेकिन एक खिलाड़ी टीम को मैच नहीं जिताता। इसके लिए जरूरी है कि बाकी के खिलाड़ी भी योगदान दें। कप्तान स्टीव स्मिथ, जोस बटलर और संजू सैमसन शुरूआती गुरराहट के बाद शांत हैं और इनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं। वहीं गेंदबाजी में अपने पिछले मैच में राजस्थान ने शारजाह क्रिकेट स्टेडियम जैसे छोटे मैदान पर खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा स्कोर नहीं करने दिया गया था। लेकिन राजस्थान के गेंदबाज अपने इसी कसे हुए प्रदर्शन को कायम रख पाते हैं या नहीं यह देखना होगा।
वहीं हैदराबाद की बात की जाए तो राजस्थान पर उसका पलड़ा भारी है और इसका कारण उसकी गेंदबाजी है। भुवनेश्वर कुमार के बाहर होने के बाद भी टीम पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है और टीम के गेंदबाजों ने अच्छा किया है। कमजोर राजस्थान के सामने तो यह गेंदबाजी आक्रामण और खतरनाक साबित हो सकता है। संदीप शर्मा, खलील अहमद और टी. नटराजन ने तेज गेंदबाजी का भार साझा किया है तो वहीं स्पिन में राशिद खान से बेहतर टीम के पास कोई हो नहीं सकता।
बल्लेबाजी में जरूर टीम को अपने शीर्षक्रम के भरोसा ही रहना होगा। डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो की जिस जुगलबंदी का इंतजार फैंस को था वो किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ पिछले मैच में देखने को मिली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 160 रन जोड़े। अगर यह दोनों इसी फॉर्म को बरकरार रखते हैं तो राजस्थान के लिए समस्या ही होगी। इन दोनों के अलावा मनीष पांडे और केन विलियम्सन है जिनसे रन करने की उम्ममीदें।
टीमें (सम्भावित)
सनराइजर्स हैदराबाद। डेविड वार्नर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, बैसिल थम्पी, भुवनेश्वर कुमार, बिली स्टानलेक, जॉनी बेयरस्टो, केन विलियम्सन, मनीष पांडे, मोहम्मद नबी, राशिद खान, संदीप शर्मा, शहबाज नदीम, श्रीवत्स गोस्वामी, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद, टी. नटराजन, विजय शंकर, रिद्धिमान साहा, विराट सिंह, प्रीयम गर्ग, जेसन होल्डर, संदीप बवांका, फाबियान ऐलेन, अब्दुल समद, संजय यादव।
राजस्थान रॉयल्स: स्टीव स्मिथ (कप्तान), अंकित राजपूत, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, महिपाल लोमरोर, मनन वोहरा, मयंक माकंर्डे, राहुल तेवतिया, रियान पराग, संजू सैमसन, शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, वरुण एरॉन, रॉबिन उथप्पा, जयदेव उनादकट, यशस्वी जायसवाल, अनुज रावत, आकाश सिंह, कार्तिक त्यागी, डेविड मिलर, ओशाने थॉमस, अनिरुद्ध जोशी, एंड्रयू टाई, टॉम कुरैन।             


प्यार में पागल अधिकारी ने गिफ्ट किया मकान

प्यार में पागल अधिकारी ने गिफ्ट किया मकान, तबादला होते ही प्रेमिका ने दूसरे से लड़ा लीं आंखें। पता चला तो ऐसे फटा प्यार का बम।


लखनऊ। इन दिनों सेना के अफसर और उनकी मासूका का मामला काफी चर्चा में है। बरेली में तैनाती के दौरान युवती से जब उनका प्यार परवान चढ़ा तो उन्होंने एक घर उसे तोहफे में दे दिया लेकिन जब उनका ट्रांसफर सहारनपुर हुआ तो मासूका किसी डॉक्टर से दिल लगा बैठी। धोखा खाये सैन्य अफसर ने कोर्ट से नोटिस भेजकर युवती से घर खाली करवाने के लिए कहा। इस पर युवती रोती हुई थाने पहुंची पर वहां भी उसको निराशा ही हाथ लगी।
सैन्य अफसर का आरोप है, बदायूं निवासी युवती ने उन्हें प्यार के झांसे में लिया। पूर्व में वे जाट रेजीमेंट सेंटर बरेली में तैनात थे। इसी बीच उनकी युवती से मुलाकात हुई। मेल-मुलाकात का दौर बढ़ने के बाद कुछ ही दिन में दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। अफसर ने प्रेमिका को पीलीभीत रोड सेटेलाइट के पास एक आलीशान घर खरीदकर गिफ्ट कर दिया। घर गिफ्ट करने के कुछ दिन बाद उनका तबादला सहारनपुर हो गया। ट्रांसफर के बाद भी वे बरेली आते-जाते रहे लेकिन कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन के कारण 11 माह तक वह बरेली नहीं आ सके। इधर, युवती किसी डॉक्टर से दिल्लगी कर बैठी। डॉक्टर का सैन्य अफसर के गिफ्ट किये मकान में आना जाना शुरू हो गया। मकान के पड़ोस में सैन्य अफसर के एक दोस्त का घर भी है जब उनके दोस्त ने उनकी प्रेमिका और डॉक्टर के बीच के किस्से बताये तो सैन्य अफसर को पहले तो विश्वास नहीं हुआ लेकिन जब डॉक्टर को उन्होंने युवती के साथ देखा तो उनके बीच काफी गर्मागर्मी हो गई। धोखा खाने के बाद सैन्य अफसर ने युवती से मकान छीनने का निर्णय लिया। सैन्य अफसर ने युवती से मकान वापस लेने के लिए सहारनपुर न्यायालय में वाद दायर किया। कोर्ट से जब युवती के पास नोटिस पहुंचा तो वह मकान छिनने के डर से परेशान हो गई। शनिवार को वह थाना बारादरी में समाधान दिवस में पहुंची। खुद को बेकसूर बताते हुए इंस्पेक्टर व अन्य पुलिसकर्मियों से सैन्य अफसर से समझौता कराने की बात कही। पुलिसकर्मियों ने सैन्य अधिकारी से बात की, लेकिन उन्होंने युवती से संबंध रखने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती रोती हुई थाने से चली गई।             


एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई

एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई  इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को कड़ी फटकार लग...