गुरुवार, 22 अक्तूबर 2020

सीएम भूपेश ने 'पीएम' को लिखीं चिठ्ठी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ सरकार प्रयासों के फलस्वरूप अधिशेष चावल से एथेनॉल उत्पादन की दर 54 रूपए 87 पैसे प्रति लीटर निर्धारित करने के निर्णय के लिए धन्यवाद दिया है साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ के किसानों से खरीदे गए अधिशेष धान को सीधे एथेनॉल संयत्रों को जैव ईधन उत्पादन की अनुमति प्रदान करने की मांग भी की है, जिससे राज्य में लगने वाले एथेनॉल संयंत्रों को किसानों द्वारा सीधे धान का विक्रय किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र में लिखा है – छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राष्ट्रीय जैव नीति 2018 एवं उसके लक्ष्य की पूर्ति की दिशा में जैव ईंधन के उत्पादन को प्रोत्साहित करने हेतु राज्य में उत्पादित अतिरिक्त धान से बायो-एथेनॉल उत्पादन की अनुमति के लिए विगत 18 माह से लगातार प्रयास किए गए।
राज्य शासन के इन प्रयासों के फलस्वरूप आपके द्वारा लिए गए निर्णय के लिए अनुसार तेल वितरण कंपनियों द्वारा अधिशेष चॉवल (एफसीआई के गोदाम के माध्यम से प्राप्त) से एथेनॉल उत्पादन की दर 54 रूपए 87 पैसे प्रति लीटर निर्धारित की गई है। इस निर्णय हेतु आपको कोटि-कोटि धन्यवाद। मुख्यमंत्री ने लिखा है कि- राज्य शासन की मांग है कि राज्य के किसानो से खरीदे गए अतिशेष धान को सीधे एथेनॉल संयत्रों को जैव ईधन उत्पादन हेतु अनुमति प्रदान की जाए, इससे राज्य में लगने वाले एथेनॉल संयत्रों को किसानों द्वारा सीधे धान का विक्रय किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि अतिशेष धान से सीधे एथेनॉल उत्पादन की अनुमति राज्य के किसानो की आर्थिक उन्नति के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध होगी।               


गलत मानचित्र को लेकर ट्विटर को चेतावनी

भारत के गलत मानचित्र को लेकर सरकार ने ट्विटर को दी चेतावनी


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारत सरकार ने देश का गलत मानचित्र दिखाने को लेकर ट्विटर को सख्त चेतावनी दी है। सरकार ने कहा है। कि देश की संप्रभुता और अखंडता का असम्मान करने का ट्विटर का हर प्रयास अस्वीकार्य है। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय के सचिव अजय साहनी ने इस बारे में ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जैक डोर्सी को कड़े शब्दों में एक पत्र लिखा है। साहनी ने कहा कि इस तरह का कोई भी प्रयास न सिर्फ ट्विटर की प्रतिष्ठा को कम करता है। बल्कि यह एक माध्यम होने के नाते ट्विटर की निष्पक्षता को भी संदिग्ध बनाता है। मंत्रालय के सूत्रों ने पीटीआई-भाषा से कहा कि साहनी ने भारत का गलत मानचित्र दिखाने को लेकर सरकार की नाराजगी जताते हुए ट्विटर सीईओ को कड़े शब्दों में पत्र लिखा है। उल्लेखनीय है कि ट्विटर ने लेह की भौगोलिक स्थिति बताते हुए उसे पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के जम्मू-कश्मीर का हिस्सा बता दिया था। साहनी ने अपने पत्र में ट्विटर को याद दिलाया है। कि लेह केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का मुख्यालय है। पत्र में कहा गया है। कि लद्दाख और जम्मू-कश्मीर दोनों भारत के अभिन्न व अविभाज्य अंग हैं। तथा भारत के संविधान से प्रशासित हैं। सरकार ने ट्विटर को भारतीय नागरिकों की संवेदनशीलता का सम्मान करने को कहा है। सरकार ने यह भी साफ कहा है। कि भारत की संप्रभुता व अखंडता का असम्मान करने का ट्विटर का कोई भी प्रयास जैसा कि मानचित्र के मामले में किया गया है। पूरी तरह से गैरकानूनी और अस्वीकार्य है।             


लड़ाकू पोत आईएनएस को सेना में शामिल किया

अकाशुं उपाध्याय


नई दिल्ली। भारतीय सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने यहां नौसेना डॉकयार्ड में लड़ाकू पोत आईएनएस कवरत्ती को भारतीय नौसेना में शामिल किया। आईएनएस कवरत्ती प्रोजेक्ट 28 (कमरोटा श्रेणी) के तहत स्वदेशी चार जहाजों में से आखिरी जहाज है और इसका डिजाइन नौसेना की शाखा नौसेना डिजाइन निदेशालय ने तैयार किया है। सभी प्रणाली लगाए जाने और समुद्र में परीक्षण के बाद लड़ाकू भूमिका में तैयारी के साथ इसे नौसेना में शामिल किया गया है। आईएनएस कवरत्ती अत्याधुनिक हथियारों से लैस है और यह सेंसर के जरिए पनडुब्बियों का पता लगाने में सक्षम है। पनडुब्बी रोधी युद्धक क्षमता से लैस होने के साथ इस जहाज को लंबी तैनाती पर भेजा जा सकता है। इसमें ऐसी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है कि यह दुश्मनों की नजर से बचकर निकल सकता है। नौसेना के मुताबिक, ‘‘जहाज में 90 प्रतिशत तक स्वदेशी सामान का इस्तेमाल हुआ है और इसमें ढांचा के निर्माण में कार्बन कम्पोजिट इस्तेमाल किया गया। कवरत्ती को शामिल करने से भारतीय नौसेना की क्षमता में इजाफा होगा। नौसेना ने कहा है कि गार्डन रिच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई), कोलकाता ने यह जंगी पोत तैयार किया है। पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल अतुल कुमार जैन, जीआरएसई के अध्यक्ष और प्रबंधन निदेशक एडमिरल (सेवानिवृत्त) वी के सक्सेना और अन्य अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद थे।         


300 सालों की वैज्ञानिकों की ऐतिहासिक खोज

वैज्ञानिकों की ऐतिहासिक खोजः जो पिछले 300 सालों में नहीं हुआ अब हुआ साल 2020 में


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। जो पिछले 300 सालों में नहीं हुआ था। अब हुआ साल 2020 में हुआ है। वैज्ञानिकों ने मानव शरीर में गले के ऊपरी हिस्से में लार ग्रंथियों का एक सेट खोजा है। माना जा रहा है। कि पिछली तीन सदियों में मानव शरीर संरचना से जुड़ा यह सबसे बड़ा और अहम अनुसंधान है। जिससे जीवन और चिकित्सा विज्ञान को और बेहतर किए जाने में काफी मदद मिलेगी। खास तौर से गले और सिर के कैंसर के उन मरीज़ों के इलाज में, जिन्हें रेडिएशन थेरेपी से गुज़रना होता है।
ग्रंथियों का यह नया सेट नाक के पीछे और गले के कुछ ऊपर के हिस्से में मिला है। जो करीब 1.5 इंच का है। एम्सटरडम स्थित नीदरलैंड्स कैंसर इंस्टिट्यूट के रिसर्चरों ने कहा कि इस खोज से रेडियोथेरेपी की वो तकनीकें विकसित करने और समझने में मदद मिलेगी, जिनसे कैंसर के मरीज़ों को लार और निगलने में होने वाली समस्याओं को दूर किया जा सकेगा।
रेडियोथेरेपी एंड ओंकोलॉजी नाम पत्र में प्रकाशित हुए शोध में शोधकर्ताओं ने लिखा कि मानव शरीर में ये माइक्रोस्कोपिक सलाइवरी ग्लैंड लोकेशन चिकित्सा विज्ञान के लिहाज़ से काफी अहम है। जिसे अब तक जाना ही नहीं गया था। रिसर्चरों ने इन ग्लैंड्स का नाम ट्यूबेरियल ग्लैंड्स प्रस्तावित किया. इसकी वजह यह है कि ये ग्लैंड्स टोरस ट्यूबेरियस नाम के कार्टिलेज के एक हिस्से पर स्थित हैं।
हालांकि कहा गया है। कि इस बारे में और गहन रिसर्च की ज़रूरत है। ताकि इन ग्लैंड्स को लेकर बारीक से बारीक बात कन्फर्म हो सके। अगर आने वाली रिसर्चों में इन ग्लैंड्स की मौजूदगी और इससे जुड़ी कुछ और जिज्ञासाओं का समाधान हो जाता है। तो पिछले 300 सालों में नये सलाइवरी ग्लैंड्स की यह पहली अहम खोज मानी जाएगी।
जी हां, रिसर्चर वास्तव में, प्रोस्टेट कैंसर को लेकर स्टडी कर रहे थे। और इसी दौरान संयोग से उन्हें इन ग्लैंड्स के बारे में पता चला। संकेत मिलने पर इस दिशा में और रिसर्च की गई। रिसर्चरों ने कहा कि मानव शरीर में सलाइवरी ग्लैंड्स के तीन बड़े सेट हैं। लेकिन जहां नई ग्लैंड्स मिली हैं। वहां नहीं। रिसर्चरों ने खुद माना कि इन ग्लैंड्स के बारे में पता चलना उनके लिए भी किसी आश्चर्य से कम नहीं था।
मेडिकल रिसर्च संबंधी भारतीय परिषद की कैंसर इकाई के मुताबिक भारत में गर्दन और और​ सिर का कैंसर बड़ी संख्या में होता है। साथ ही, ओरल कैविटी के कैंसर के केस भी काफी हैं। भारत में रेडिएशन ओंकोलॉजी के विशेषज्ञ मान रहे हैं। कि इस खोज से कैंसर मरीज़ों के रेडियोथेरेपी इलाज में काफी मदद मिलेगी। कैंसर के इलाज में रेडिएशन का साइड इफेक्ट ये होता है। मुंह में लार संबंधी ग्रंथियां डैमेज हो जाती हैं। जिससे मुंह सूखा रहता है। यानी मरीज़ को खाने और बोलने में लंबे समय की तकलीफ़ हो जाती है। अब जो नई ग्लैंड्स की खोज हुई है। उनसे सलाइवरी ग्लैंड्स का एक और जोड़ा मिलता है। एम्स दिल्ली में रेडिएशन ओंकोलॉजी के विशेषज्ञ रहे डॉ. पीके जुल्का के हवाले से एचटी की रिपोर्ट कहती है। कि माना जा रहा है। कि ये ग्लैंड्स चूंकि ऊपरी हिस्से में है। इसलिए रेडिएशन के दायरे से बाहर रहेगी इसलिए बेहतर इलाज संभव होगा।             


गृहमंत्री शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

मोदी, राजनाथ ने दी शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। शाह आज 56 वर्ष के हो गए, वह 2014 से 2020 तक भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे। उनकी अगुवाई में पार्टी ने 2019 का आम चुनाव लड़ा और शानदार विजय हासिल की। वह 2019 के चुनाव में स्वयं गुजरात में गांधीनगर से चुनाव लड़े और लोकसभा पहुंचे।
प्रधानमंत्री मोदी ने शाह को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा अमित शाह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। देश के विकास के लिए वह जिस कर्मठता और उत्कृष्टता के साथ अपना योगदान दे रहे हैं। उसके सभी साक्षी हैं। भाजपा को मजबूत बनाने में भी उनका योगदान बहुत अहम है। मैं देश की सेवा में जुटे रहने के लिये उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा केंद्रीय गृहमंत्री और कैबिनेट में हमारे साथी अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। वे देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूती देने में पूरे मनोयोग से काम कर रहे हैं। अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और कर्मठता के लिए विख्यात अमित भाई दीर्घायु हों और उनका स्वास्थ्य हमेशा उत्तम रहे।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शाह को बधाई संदेश में लिखा राष्ट्रभक्ति, समर्पण, कर्मठता, संगठन कौशल में निपुण व करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत माननीय अमित शाह जी को उनके जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। देश को समर्पित आपके जीवन के स्वस्थ, सुदीर्घ एवं मंगलमय होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बधाई संदेश में कहा राष्ट्रवाद के जुनून-जज़्बे से भरपूर नेतृत्व, कुशल प्रशासक, बेहतरीन संगठनकर्ता, भारत की सुरक्षा-समृद्धि को समर्पित यशस्वी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत मुबारकबाद।              


आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करना है

आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से सोनार बांग्ला के संकल्प को पूरा करना हैः मोदी


हरिओम उपाध्याय


कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल में महाषष्ठी से दुर्गा पूजा उत्सव की शुरुआत के मौके पर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से ‘सोनार बांग्ला के संकल्प को पूरा करने का आहृवान किया और कहा कि इससे राज्य की समृद्ध और संपन्न विरासत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना है। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पूजोर शुभेच्छा (पूजा की शुभेच्छा) कार्यक्रम के तहत राज्य के लोगों को दिए अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तिकरण से लेकर पश्चिम बंगाल के विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की विस्तार से चर्चा की और कहा कि उनकी सरकार ने पूर्वोदय का मंत्र अपनाया है। और इसी के मद्देनजर पूर्वी भारत के विकास के लिए निरंतर फैसले लिए हैं। प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम का राज्य की सभी 294 विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने सीधा प्रसारण करने की व्यवस्था की थी। मोदी ने बांग्ला में लोगों को शुभकामना संदेश दिया और कहा, ‘‘जब हमारा किसान, हमारा श्रमिक आत्मनिर्भर बनेगा, तभी हमारा देश आत्मनिर्भर बनेगा। आत्मनिर्भर भारत के इसी संकल्प से हमें सोनार बांग्ला के संकल्प को पूरा करना है।
उन्होंने कहा कि यह बंगाल की पवित्र धरती थी। जिसने आजादी के आंदोलन में स्वदेशी को संकल्प बनाने का काम किया, बंगाल की धरती से ही गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर और बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने ‘‘आत्मनिर्भर किसान, आत्मनिर्भर जीवन का संदेश दिया था। उन्होंने कहा 21वीं सदी में आत्मनिर्भर भारत का नया संकल्प भी बंगाल की धरती से मजबूत होगा। बंगाल के गौरव को, बंगाल के उद्यम और उद्योग को, यहां की समृद्धि व संपन्नता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना है। प्ररधानमंत्रीधध ने कहा कि बंगाल के तेज विकास के लिए और बंगाल के लोगों को मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर काम हो रहा है। उन्होंने कहा भाजपा की केंद्र सरकार ने पूर्वोदय का मंत्र अपनाया है। पूर्वी भारत के विकास के लिए निरंतर फैसले लिए हैं। पूर्वोदय के इस मिशन में पश्चिम बंगाल को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। मुझे भरोसा है। कि पूर्वोदय का केंद्र बनकर पश्चिम बंगाल जल्द ही एक नई दिशा की तरफ बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि बंगाल के अवसंरचना विकास के लिए, संपर्क सुधारने के लिए भी लगातार काम हो रहा है। इसी के तहत कोलकाता में ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर परियोजना के लिए भी साढ़े 8 हजार करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। मोदी ने कहा कि इस बार कोरोना के संकट के बीच दुर्गा पूजा का उत्सव मनाया जा रहा है। भक्त, पंडालों के आयोजकों सहित सभी ने इस बार ‘‘अद्भुत संयम दिखाया है।उन्होंने कहा, ‘‘संख्या पर भले असर पड़ा हो लेकिन भव्यता वही है। दिव्यता वही है। आयोजन भले ही सीमित है। लेकिन उत्सव का रंग, उल्लास-आनंद असीमित है। यही तो बंगाल की पहचान है। यही तो बंगाल की चेतना है। यही तो असली बंगाल है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में आज महिलाओं के सशक्तिकरण का भी अभियान तेज गति से जारी है। चाहे जनधन योजना के तहत 22 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते खोलना हो या फिर मुद्रा योजना के तहत करोड़ों महिलाओं को आसान ऋण देना, चाहे ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान हो या फिर तीन तलाक के खिलाफ कानून। उन्होंने कहा कि भारत ने जो नया संकल्प लिया है। आत्मनिर्भर भारत का उसमें भी नारी शक्ति की बहुत बड़ी भूमिका है।             


सीएम योगी के 'शक्ति-मिशन' का प्रभाव बढ़ा

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश में नारी शक्ति मिशन का अभियान अधिकारी बड़े ही तेजी से बढ़ाते दिखाई दे रहे हैं, जिसका असर हापुड़ में देखने को मिला


हापुड़। जनपद के मेरठ रोड पर बने परिवहन विभाग कार्यालय पर नारी शक्ति मिशन का आयोजन किया गया। परिवहन विभाग के अलावा अधिकारियों ने इस मिशन में परिवहन विभाग से जुड़े लोगों को प्रेरणा देते हुए कहा कि हमें महिला का सम्मान करना चाहिए और इतना ही नहीं वाहन चालकों से कहा कि हमें महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और वाहन चालकों को रोक रोक कर समझाया, जब महिलाएं बस में अथवा किसी भी वाहन में सफर कर रही हो तो उनसे अच्छा व्यवहार करें और सीट बंटवारे को लेकर कोई विवाद नहीं करना चाहिए, मधुर वाणी का प्रयोग करना चाहिए। इस प्रोग्राम में परिवहन विभाग के अधिकारी राजेश श्रीवास्तव महेश चंद शर्मा सहित परिवहन विभाग के सभी अधिकारी और ट्रैफिक पुलिस कर्मी अन्य अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने सहयोग दिया। और नारी शक्ति मिशन के आयोजन को आगे बढ़ाया ताकि महिलाओं को मिलने वाले सम्मान की लोग प्रेरणा ले सकें इस दौरान अधिकारियों ने वाहनों पर नारी शक्ति मिशन का पोस्टर लगाते हुए वाहनों को आगे बढ़ाया। रोड पर जो भी वाहन दिखाई दिया सभी पर पोस्टर लगाते हुए सभी को प्यार से समझाया और नारी शक्ति मिशन के बारे में बताया।


112 की सेवाओं को बेहतर करने का प्रयास

हरिओम उपाध्याय


लखनऊ। अब यदि आप पुलिस की सहायता के लिये 112-यूपी पर फोन कर अपनी शिकायत या समस्या बतायेंगे तो आपसे आपकी उसी क्षेत्रीय भाषा में बातचीत की जायेगी। 112-यूपी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है, ताकि परस्पर संवाद की प्रक्रिया को और बेहतर किया जा सके।                


राहुल ने चुनावी वायदों को लेकर कसा तंज

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार के लोगों को कोरोना वायरस का टीका मुफ्त उपलब्ध कराने के भाजपा के चुनावी वादे को लेकर तंज कसते हुए कहा कि भारत सरकार ने कोविड के टीके तक पहुंच की रणनीति की घोषणा कर दी है। अब लोग इसे हासिल करने की जानकारी के लिए राज्यों के चुनाव कार्यक्रमों पर गौर कर सकते हैं।                 


लखनऊ में एयरपोर्ट पर अडानी का राज शुरू

लखनऊ। राजधानी का चौधरी चरण सिंह अमौसी इंटरनेशनल एयरपोर्ट आगामी 1 नवंबर से अडानी ग्रुप का हो जायेगा। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित इस एयरपोर्ट का नाम भी बदला जाएगा। लखनऊ एयरपोर्ट का नाम अब अडानी लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड होगा।                       


बोनस की मांग पूरी होने पर उत्सव आयोजित

रेवाड़ी। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन नोट वेस्टर्न रेलवे वर्कर्स की बोनस मांग को सरकार ने मान लिया है। इसके बाद कर्मचारियों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। इस दौरान मंडल मंत्री देवेंद्र यादव ने कहा कि ये कर्मचारी की एकता है, जिसे सरकार ने मान लिया है।                            


सोमालिया की कंपनी ने 33 को बंधक बनाया

गोरखपुर। सोमालिया की एक कंपनी ने उत्तर प्रदेश के 25 मजदूरों सहित 33 मजदूरों को बंधक बना लिया है। मानव सेवा संस्थान के राजेश मणि ने बताया कि कुशीनगर के एक मजदूर ने उनसे संपर्क किया था उसके बाद यह मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि मैंने भारतीय दूतावास नैरोबी, केन्या और विदेश मंत्रालय से ट्वीट और ईमेल के जरिए संपर्क किया और उन्होंने मजदूरों की मदद करने का आश्वासन दिया है।               


कच्चा मकान गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत

हलिया/मिर्जापुर। सोठिया खुर्द गांव में कच्चे मकान के खंडहर से मिट्टी लेने गए दो बच्चों की दीवार गिरने से मौत हो गई। जबकि अन्य तीन बच्चे मिट्टी के मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बच्चों को इलाज के लिए पीएचसी हलिया में ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बता दें कि मिट्टी लेने के लिए चार बच्चियां और एक बच्चा गए थे। बच्चों की चीख सुनकर खंडहर के समीप मवेशियों को पानी पिलाने गए गांव के एक युवक ने बच्चियों व बच्चे को मलबे से बाहर निकाला और घटना की सूचना परिजनों को दी।             


संवेदनाः मुठभेड़ से पहले कर दिया समर्पण

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सेना ने जब अपना सर्च अभियान शुरू किया, तो उसी दौरान दिन दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई है। जब मां की पुकार सुन दो स्थानीय आतंकियों ने मुठभेड़ शुरू होने से पहले ही हथियार डाल दिए। हथियार डालने के तुरंत बाद जब वे बाहर आए तो अपनी मां से गले लग कर खूब रोए। वह दृश्य बहुत ही भावुक था। पिछले हफ्ते भी मां की पुकार सुनकर एक आतंकी ने आतंकवाद का रास्ता छोड़ दिया था। उत्तरी कश्मीर के सोपोर के तुज्जर इलाके में अल-बदर में हाल ही में शामिल हुए दो युवकों ने मुठभेड़ शुरू होने से पहले ही सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।             


पुलिस की शक्ति बढ़ाई, शत-प्रतिशत मास्क

पुलिस सर्विलांस बढाकर व सडकों गलियों में पुलिस तैनाती कर सौ फीसदी मास्क लागू करने का निर्देश 


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए डीजीपी ने उठाये गए कदमों की जानकारी के साथ हलफ़नामा दाखिल किया। कोर्ट ने सौ फीसदी मास्क पहनने को लागू करने के लिए हर सडक,गली में पुलिस की सर्विलांस करने तथा मास्क न पहनने वालो को रोककर बाध्य करने का निर्देश दिया है। कहा है कि जो कोई न माने ,उलझ जाय ,उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाय।सडकों पर पुलिस तैनाती की जाय। कोर्ट ने इसे पहले प्रयागराज, कानपुर,वाराणसी, आगरा,लखनऊ मे अमल मे लाया जाय और फिर पूरे प्रदेश के सभी जिलों में लागू किया जाय।
कोर्ट ने राज्य सरकार को प्रत्येक नगर निगम मे स्वास्थ्य अधिकारी की नियुक्ति करने का निर्देश दिया है। और कहा है कि संक्रमण रोकने के लिए फागिंग व सेनेटाइजेशन जारी रखा जाय। यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा तथा न्यायमूर्ति अजित कुमार की खंडपीठ ने कोविड एवं पार्किंग मामले की सुनवाई करते हुए दिया है।             


कस्बे में डे-नाइट बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित

कस्बे में डे- नाईट बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ 


प्रथम स्थान टिकरी टीम द्वितीय स्थान गढी पुख्ता टीम ने प्राप्त किया 


भानु प्रताप उपाध्याय


गढीपुखता/ शामली। कसबे मे मौहल्ला चौधारन में डे- नाईट बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया किया है। जिसका अंकुज चौधरी ने फीताकाटर किया। जिसमें 16 टीमो ने प्रतिभाग लिया। जिसमें फाईनल मैंच मे टिकरी टीम ने 2-1 के अंतर से गढी पुख्ता टीम को हराया। बैंडमिटन  मैंच की रेफरी मा कवला सिंह ने की। इस दौरान पप्पू चौधरी, सचिन पंवार, कवर तोमर, डा रविंदर, नितिन, अमित, राहुल, गुडडू सैनी, अमरपाल पंवार, मुकेश ,सचिन, देवराज सिंह, सतवीर, अर्जुन तोमर आदि मौजूद रहे।               


कृषि कानून के खिलाफ तहसील में प्रदर्शन किया

भानु प्रताप उपाध्याय


शामली/ ऊन। केंद्र सरकार द्वारा पारित तीनों कृषि कानूनों के विरुद्ध अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निवारण परिषद के कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय पर धरना प्रदर्शन चल रहा था तथा कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। केंद्र सरकार द्वारा तीन कृषि कानूनों के खिलाफ अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निवारण परिषद के राष्ट्रीय महासचिव तेजपाल गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील गेट पर धरना प्रदर्शन किया। वही एक सप्ताह पूर्व कार्यकर्ताओं ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा था। जिसमें मांगे न मानने पर तहसील कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। वही दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अपनी तीन सूत्रीय मांगो जिनमें कृषि कानूनों को वापस लेने हरियाणा पंजाब के समान बिजली बिल करने व बकाया के नाम पर उत्पीड़न बंद करने के साथ ही गन्ना भुगतान मय ब्याज कराया जाए। किसानों मजदूरों के शोषण के खिलाफ तहसील मुख्यालय शामली पर अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निवारण परिषद के तत्वाधान में वह राष्ट्रीय महासचिव व वरिष्ठ कांग्रेस नेता चौधरी तेजपाल सिंह गुर्जर हथछोया के नेतृत्व में 1 नवंबर 2020 तक सरकार किसानों विरोधी बिल वापस बिजली की बढ़ी दरें व हार्श पावर वापस अन्य पड़ोसी राज्यों के समान बिजली दरें करने उपभोक्ता के बकाया के नाम पर कनेक्शन कटने फर्जी मुकदमे वापस लेने एवं गन्ना मूल्य भुगतान में ब्याज दिलाने गन्ना मूल्य 350 प्रति कुंतल करने व आगामी सत्र 2000 -2021 का गन्ना भुगतान गन्ना मूल्य एक्ट के अनुसार 14 दिन में कराने आदि सभी मांगे किसान मजदूरों के हित में नहीं मानती है, तो संगठन एवं कांग्रेस पार्टी के नेता व कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्र केराना के प्रत्येक ग्राम में पंचायत कर किसानों मजदूरों को उनके उत्पीड़न के खिलाफ जन आंदोलन चलाया जाएगा। तय हुआ कि दिनांक 1 नवंबर 2020 से सुबह 10:00 तहसील मुख्यालय उन जनपद शामली पर पुण्य धरना प्रदर्शन करते हुए प्रत्येक दिन 10 आंदोलनकारी अपनी गिरफ्तारी देकर जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे। अब नवरात्रि एवं विजयदशमी को देखते हुए जनप्रिय उप जिलाधिकारी महोदय एवं तहसीलदार महोदय जनपद शामली के आश्वासन के बाद धरना स्थगित किया जाता है। वही सरकार किसान मजदूर हित की यह मांगे पूरी करेगी। धरना प्रदर्शन करने वालों में पप्पू नायक, साधु गुज्जर, धर्मवीर शर्मा ,किरण पाल, बनारसी, हरपाल कश्यप, मानसिंह, बिजेंदर, लाल सिंह आदि शामिल रहे।             


हापुड़ः गंधक-पोटाश के विस्फोट से मासूम जख्मी

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार


हापुड़ः गंधक और पोटाश का विस्फोट, मासूम जख्मी


हापुड़। थाना क्षेत्र के गांव बझेड़ा कलां में फैजान पुत्र बाबू अपनी गली के पास खेल रहा था। जैसे ही मासूम खेल में मसगुल था। तभी एक युवक ने गंधक पोटाश से बने अवैध यंत्र से धमाका कर दिया। गंधक पोटाश का विस्फोट इतना भयंकर था कि मासूम के कान को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। मासूम को रोता बिलखते देखा। आसपास में भीड़ इकट्ठा हो गई और घटना इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मासूम को तत्काल धौलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जिसको डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया है। वहीं घटना की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।               


मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर कलश स्थापित किया

श्री दुर्गा पूजा गोल्डन क्लब के तत्वाधान में बहादुरगंज सर्वाय इंटर कॉलेज में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर मां शक्ति का कलश स्थापना किया गया


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। श्री दुर्गा पूजा गोल्डन क्लब बहादुरगंज के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोरोना वायरस जैसी महामारी को देखते हुए नियम के तहत पूजा कार्यक्रम छठ महापर्व जय मां शक्ति का मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा मंत्रों द्वारा कलश स्थापना करते हुए पूजा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। श्री गोल्डन क्लब दुर्गा पूजा के पदाधिकारियों ने बताया की कोरोनावायरस के चलते विगत वर्षों की भांति इस वर्ष दुर्गा पूजा में भीड़ देखने को नहीं मिल रही है। प्रशासन की कोरोना वायरस महामारी को लेकर जो गाइडलाइन भी है। उसे फॉलो करते हुए सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जय  शरण गुप्ता, अन्नू गुप्ता, सुरेश वर्मा, मोनू साहू, विवेक केसरवानी, राजू गुप्ता, विकास सिंह, उमेश कुमार वर्मा, पूर्णिमा गुप्ता आदि भक्तजन मौजूद थे।             


स्मारकों से छेड़-छाड़, कांग्रेसियों ने विरोध किया






वायरस के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया

मानसा। सेहत व परिवार भलाई विभाग की ओर से लोगों को कोविड-19 संबंधी जागरूक करने के लिए मुहिम चलाई जा रही है। इसमें सिविल सर्जन डा. लाल चंद ठुकराल की अगुआई में जिला लोक सांझेदारी कमेटी के अलावा ब्लाक व सेंटर स्तरीय कमेटियों का गठन किया जा रहा है। एसएमओ डाक्टर नवजोत पाल सिंह भुल्लर की अगुआई में सब सेंटर नंगल कलां में साझेदारी कमेटी की मीटिग की गई। कमेटी सदस्य चानन सिंह ने कहा कि कोविड-19 से होने वाली मौत दर को कम करने के लिए मास्क पहनना जरूरी है।               


वालंटियरश की सेफ्टी के लिए बांटे किट-मास्क

बठिडा। आसरा वेलफेयर सोसायटी की तरफ से कोरोना वायरस के चलते शहरवासियों की सेवा के लिए लगाए वालंटियरों की सेफ्टी के लिए एसबीआइ ने क्षेत्रीय कार्यालय नंबर पांच के क्षेत्रीय प्रबंधक कृष्ण कुमार धोलिया ने पीपीई किट व 200 मास्क भेंट किए। इस मौके पर बैंक के चीफ मैनेजर अरविद कुमार, डिप्टी मैनेजर राकेश कुमार, रमेश मेहता, हरभजन सिंह आदि उपस्थित थे।             


सीएम का प्याज की उपलब्धता को दिशा-निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार राज्य शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को उनके जिले में प्याज की उपलब्धता तथा खुदरा बाजार मूल्य की निगरानी एवं पर्यवेक्षण के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिला कलेक्टरों को जारी निर्देश में कहा गया है कि राज्य स्तरीय प्राईस मॉनिटरिंग सेल में जिलों से आवश्यक वस्तुओं के बाजार भाव के विश्लेषण से स्पष्ट हुआ है कि विगत 01 माह में प्याज के खुदरा बाजार मूल्य में अप्रत्याशित वृद्धि परिलक्षित हो रही है। सभी जिला कलेक्टर जिले में प्याज की उपलब्धता तथा खुदरा बाजार मूल्य की निगरानी एवं पर्यवेक्षण हेतु सतत कार्यवाही सुनिश्चित करें।              


फूड प्वाइजनिंग से परिवार के 9 लोगों की मौत

बीजिंग। चीन में फूड पॉयजनिंग से एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि फ्रिज में करीब एक साल से पुराने नूडल्स रखे हुए थे जिसे खाने के बाद लोग बीमार पड़ गए। फ्रिज में लंबे वक्त से रखे गए नूडल्स से परिवार ने नूडल सूप तैयार किया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नूडल्स खाने के कुछ ही घंटे बाद लोग बीमार पड़ गए। हालांकि, ब्रेकफास्ट के मौके खाने के लिए कुल 12 लोग जमा हुए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, जहरीला खाना खाने की यह घटना पांच अक्टूबर की है। 10 अक्टूबर को सात लोगों को मृत घोषित कर दिया गया था। जबकि आठवें शख्स की मौत दो दिन के बाद हुई। आखिरी शख्स की मौत सोमवार को हुई। पीडि़त परिवार उत्तरी पूर्वी चीन के हेलोंगजिआंग में रहता था। घटना के बाद चीन के हेल्थ कमिशन ने राष्ट्रीय चेतावनी जारी की है और लोगों ने फरमेंटेड आटे से बने खाने से परहेज करने की सलाह दी है। नूडल्स खाने के बाद बीमार पड़े लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। बताया जाता है कि तीन लोगों ने उस दिन अजीबोगरीब स्वाद की वजह से नूडल खाने से मना कर दिया था जिससे उन तीनों की जान बच गई। चीन में हुई इस घटना से पूरे देश में सनसनी फैला दी है। वहां की सरकार ने तमाम दिशानिर्देश जारी करते हुए लोगों से इस तरह का खाना न खाने अपील की है।           


नाइजीरियाः 20 लोगों को गोली मारकर हत्या की

एबूजा। नाइजीरिया में जम्फरा प्रांत में बंदूकधारियों के एक समूह ने 20 ग्रामीणों की गोलीमार हत्या कर दी है। राज्य पुलिस के प्रवक्ता मोहम्मद शेहू ने बुधवार को बताया कि सुरक्षा एजेंसियों को बंदूकधारियों की खबर देने को लेकर तुंगर काना गांव में ग्रामीणों पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह ग्रामीणों की जानकारी से सुरक्षा बलों के जवानों ने कई बंदूकधारियों को ढेर कर दिया था। उन्होंने कहा कि बंदूकधारियों ने उनके खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों के चलते ग्रामीणों को निशाना बनाया है। सुरक्षाबलों ने बंदूकधारियों को पकडऩे के लिए अभियान शुरु कर दिया है।             


सभी प्रकार के वीजा बहाली का निर्णय लिया

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। सरकार ने आठ महीने के बाद चुनिंदा श्रेणियों को छोड़ सभी प्रकार के वीजा को बहाल करने का बृहस्पतिवार को निर्णय लिया। कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए देश भर में लागू किए गए लॉकडाउन के चलते सरकार ने सभी प्रकार के वीजा को निलंबित कर दिया था। गृह मंत्रालय ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वीजा, पर्यटक वीजा और चिकित्सा वीजा को छोड़ शेष सभी प्रकार के वीजा को तत्काल प्रभाव से बहाल किया जा रहा है। मंत्रालय ने कहा कि वर्जित श्रेणियों को छोड़ भारत के विदेशी नागरिक (ओसीआई) और भारतीय मूल के व्यक्ति (पीआईओ) कार्ड रखने वाले सभी व्यक्तियों समेत सभी विदेशी नागरिक अब किसी भी उद्देश्य से भारत की यात्रा कर सकते हैं। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर सरकार ने फरवरी 2020 से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की आवाजाही को रोकने के लिये कई कदम उठाये थे। सरकार ने अब भारत में प्रवेश करने या यहां से बाहर जाने के इच्छुक विदेशी नागरिकों और भारतीय नागरिकों की अधिक श्रेणियों के लिये वीजा व यात्रा प्रतिबंधों में क्रमिक छूट देने का निर्णय लिया है।                 


एमपीः प्रस्तावित चुनावी सभाएं निरस्त की गई

भोपाल। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ के फैसले के परिप्रेक्ष्य में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अशोकनगर जिले के शाडोरा और दतिया जिले के भांडेर क्षेत्र में प्रस्तावित चुनावी सभाएं निरस्त कर दीं। शिवराज चौहान ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी देते हुए दोनों क्षेत्रों की जनता से इसके लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि वे उच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन उन्होंने इसे उच्चतम न्यायालय में चुनौती देने का निर्णय लिया है। शिवराज चौहान को आज शाडोरा के अलावा भांडेर विधानसभा क्षेत्र के बराच में चुनावी सभाओं को संबोधित करना था।            


आबकारी विभाग ने सोने का तस्कर पकड़ा

रिकॉन्गपिओ। बिना कागजात के अपने साथ सोना और चांदी ले जा रहे पंजाब के युवक को हिमाचल के आबकारी विभाग ने पकड़ा। मामला हिमाचल के किन्नौर जिले का है। बाद में युवक पर जुर्माना ठोका गया है। जानकारी के अनुसार, आबकारी एंव कराधान विभाग किन्नौर की टीम ने बिना बिल के सोना-चांदी और अन्य सामान ले जाते हुए पंजाब के एक युवक को पकड़ा। विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर पंजाब के युवक को किन्नौर जिला के टापरी के पास बिना बिल के ही आधा किलो सोना और चार किलो चांदी के आभूषण के साथ पकड़ा।                  


बिहारः भाजपा का चुनावी घोषणा-पत्र जारी

पटना। भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में पटना में ये संकल्प पत्र जारी किया गया। इस दौरान बीजेपी ने 11 बड़े संकल्प किए हैं और सत्ता में आने पर कई वादों को पूरा करने का दावा किया है। बीजेपी की ओर से नए नारे भी दिए गए हैं, जिसमें ‘भाजपा है तो भरोसा है’ और ‘5 सूत्र, एक लक्ष्य, 11 संकल्प’ भी शामिल है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, भूपेंद्र यादव समेत अन्य नेताओं ने यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। निर्मला सीतारमण बोलीं कि जब तक कोरोना वैक्सीन नहीं आती है, तब तक मास्क ही वैक्सीन है, लेकिन जैसे ही वैक्सीन आएगी तो भारत में उसका प्रोडक्शन बड़े स्तर पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर बिहारवासी का कोरोना वैक्सीन का निशुल्क टीकाकरण करवाया जाएगा।             


बीमा लेते वक्त तथ्यों को छुपा नहीं सकतें




संघ आर्थिक रूप से प्रभावित देशों की मदद करेगा

ब्रुसेल्स। यूरोपीय संघ ने वैश्विक महामारी कोविड-19 से आर्थिक रूप से प्रभावित देशों की मदद करने के लिए 118 अरब डॉलर की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। कोरोना वायरस के आर्थिक प्रभावों को कम करने और लोगों की नौकरियों को बचाने के लिए यूरोपीय संघ की ओर से यूरोपीय आयोग ने सदस्य देशों के लिए एक योजना तैयार की है। यूरोपीय संघ अपने सदस्य देशों के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कोरोना के कारण आर्थिक रूप से बुरी तरह प्रभावित देशों को वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। इसके तहत कई देशों को ऋण दिया जायेगा। यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उरसुला वोन डेर लेयन ने यह जानकारी दी। यूरोपीय संघ ने आर्थिक रूप से प्रभावित देशों की मदद करने के लिए 118 अरब डॉलर की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। यूरोपीय संघ ने मंगलवार को ही 11.8 अरब डॉलर जारी किए हैं जिसका पुनर्भुगतान 2030 तक किया जा सकता है जबकि आठ अरब डॉलर का भुगतान 2040 तक किया जा सकता है। वित्तीय मदद हासिल करने के लिए अब तक यूरोपीय संघ के 17 देश आवेदन कर चुके हैं।                            


शहीद स्मारको को ध्वस्त कराने का आरोप

ऋषिकेश में धार्मिक स्थलों तथा आंदोलनकारियों व शहीदों के स्थलों को ध्वस्त कराने को लेकर प्रदेश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप


काशीपुर। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया साथ ही कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की बता दें कि दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में एकत्रित होकर उत्तराखंड की भारतीय जनता पार्टी की सरकार का पुतला दहन किया है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर राज्य आंदोलनकारियों व शहीदों के अपमान करने का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार का पुतला दहन किया काशीपुर के चैती चौराहे पर पहुंचे दर्जनों कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा राज्य में चलाए जा रहे। अतिक्रमण विरोधी अभियान के नाम पर ऋषिकेश में कई धार्मिक स्थलों के साथ-साथ शहीद स्मारक को तोड़ दिया गया है।
उन्होंने कहा कि यह सरासर राज्य आंदोलन के शहीदों का अपमान कर रही है। जिसको कांग्रेश बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी उन्होंने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने कोर्ट के निर्देश की आड़ में सिर्फ शहीदों स्मारकों को ध्वस्त कराने का कार्य कर रही है। इस मौके पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल,प्रदेश सचिव मुशर्रफ हुसैन, जय सिंह गौतम, त्रिलोक सिंह अधिकारी, नितिन कौशिक, सचिन नाडिग, महेंद्र बेदी,इंदु मान, राशिद सुभाष पाल फारुखी, जगदीश पनेहरु, नौशाद हुसैन, रोशनी बेगम मनसूर अली मंसूरी समेत कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।             


हाथरस कांड, साजिश की जांच करेगी एसटीएफ

हाथरस मामलाः साजिश की जांच करेगी एसटीएफ


लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) को हाथरस मामले के पीछे जातीय हिंसा भड़काने की साजिश की जांच सौंपी गई है। एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि एसटीएफ की एक टीम जल्द ही मौका-ए-वारदात पर जाकर तथ्य इकट्ठा करेगी। अधिकारी ने बताया कि एसटीएफ को अभी तक चार मुकदमे मिले हैं। जिनमें से दो हाथरस में और एक-एक अलीगढ़ तथा मथुरा में दर्ज किया गया है। मथुरा में दर्ज मामला चार लोगों की गिरफ्तारी से जुड़ा है, जिनके पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के साथ कथित संबंध हैं। गौरतलब है कि हाथरस मामले को लेकर राजनीति तेज होने के बीच राज्य सरकार ने इस घटना के पीछे जातीय हिंसा की साजिश का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस सिलसिले में राज्य के विभिन्न जिलों में अज्ञात लोगों के खिलाफ कुल 19 मुकदमे दर्ज किए थे। पुलिस ने जातीय हिंसा भड़काने की साजिश के मामले में केरल के एक पत्रकार सिद्दीक कप्पन समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मथुरा के माट थाने में देशद्रोह तथा अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया था। ज्ञातव्य है कि हाथरस जिले के एक गांव में गत 14 सितंबर को 19 साल की एक दलित लड़की से अगड़ी जाति के चार युवकों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया था। बाद में दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान पीड़िता मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर विपक्ष ने सरकार पर जोरदार हमला बोला था।             


एप्पल के मेकबुक एयर ऑनलाइन हुआ सस्ता

एप्पल का ये मेकबुक एयर ऑनलाइन सेल में हुआ बेहद ही सस्ता, जाने फीचर्ड 


नई दिल्ली। एप्पल का मैकबुक एयर ऑनलाइन सेल में बेहद ही सस्ता हो गया है। एप्पल का ये मैकबुक एयर कोर से मिलता है। यह चिकना और लाइटवेट लैपटॉप प्रोसेसर द्वारा संचालित है। जिसमें मल्टीटास्किंग को सुचारू और आसान बनाने के लिए 8 जीबी DDR3 रैम और 128 जीबी एसएसडी क्षमता है। यह एक बैकलिट कीबोर्ड के साथ डिज़ाइन किया गया है। और इसका मल्टी-टच ट्रैकपैड उपयोग करने के लिए एक परम आनंद होगा। ऑनलाइन सेल में 59,990 रूपए में मैकबुक एयर मिल रहा है। 
चिकना, हल्का और शक्तिशाली
यह एक अविश्वसनीय रूप से पतले और चिकना शरीर के साथ डिज़ाइन किया गया है। और यह शक्तिशाली रूप से शक्तिशाली कार्य कर सकता है। जो भी कार्य हो - यह फ़ोटो संपादित करना, मल्टीटास्किंग करना या वेब ब्राउज़ करना, यह पांचवीं पीढ़ी की मैकबुक एयर सब कुछ अल्ट्रा-फास्ट बना सकती है।
फास्ट एसएसडी स्टोरेज
फ्लिप अपनी मैकबुक हवा खोलें और यह जीवन को सीधे वसंत देगा। इस अत्यधिक संवेदनशील और शक्तिशाली डिवाइस में 8 जीबी डीडीआर 3 रैम और 128 जीबी एसएसडी क्षमता है जो डेटा तक तेजी से पहुंच प्रदान करती है।
तुरंत वायरलेस प्रदर्शन
यह मैकबुक एयर वाई-फाई का समर्थन करता है। जो तीन गुना तेज वायरलेस प्रदर्शन प्रदान करता है। यह वाई-फाई रेंज को भी बढ़ाता है। और ब्लूटूथ तकनीक के साथ, आप किसी भी तार की आवश्यकता के बिना अपने टैबलेट, स्पीकर या हेडफ़ोन कनेक्ट कर सकते हैं। तो, अनायास कनेक्ट करें और अविश्वसनीय वायरलेस प्रदर्शन का अनुभव करें।
इसके 64-बिट macOS सिएरा ऑपरेटिंग सिस्टम में प्रभावशाली और शक्तिशाली ऐप्स का एक पूरा सूट है। यह वह सब कुछ करता है। जो आप सरल और आसान करते हैं। इसके अलावा, इसकी मजबूत गोपनीयता और सुरक्षा विशेषताएं आपकी व्यक्तिगत जानकारी को सुनिश्चित करती हैं। और डेटा पूरी तरह से आपके नियंत्रण में है।
एलईडी बैकलिट डिस्प्ले
1440 x 900 पिक्सेल स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन और एलईडी बैकलाइटिंग के साथ डिज़ाइन किया गया, यह मैकबुक एयर अपने 33.78 सेमी (13.3) स्क्रीन आकार के साथ अपने शानदार चमकीले और जीवंत रंगों के साथ आपके देखने के अनुभव को बढ़ाएगा।
चलो फेसटाइम
इसके 720p फेसटाइम एचडी कैमरा के साथ, आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ वीडियो चैट कर सकते हैं। भले ही वे दुनिया के आधे हिस्से में हों। इसका वाइडस्क्रीन प्रारूप सभी को चित्र में फिट कर सकता है। और दोहरे माइक्रोफोन बुद्धिमानी से आपकी आवाज का पता लगाते हैं। और पृष्ठभूमि के शोर को कम करते हैं। जिससे आपको जोर से और स्पष्ट सुना जा सकता है।
थंडरबोल्ट 2.0 के साथ पावरफुल कनेक्शन
यह मैकबुक एयर दो यूएसबी 3.0 और दो थंडरबोल्ट 2.0 पोर्ट से लैस है जिससे आप आसानी से अपने यूएसबी उपकरणों को कनेक्ट कर सकते हैं। और उच्च गति पर डेटा साझा कर सकते हैं।
बैक लाइट वाला कीबोर्ड
इसका कॉम्पैक्ट और आरामदायक पूर्ण आकार का कीबोर्ड बैकलिट है। जिससे आप कम रोशनी होने पर भी आसानी से टाइप कर सकते हैं। इसके बिल्ट-इन एम्बिएंट लाइट सेंसर प्रकाश की स्थिति में बदलाव का पता लगा सकते हैं। और आपको सही लाइटिंग देने के लिए ब्राइटनेस को अपने आप एडजस्ट कर सकते हैं।
मल्टी-टच ट्रैकपैड
अपने सहज और मजेदार मल्टी-टच ट्रैकपैड पर स्वाइप करें, क्लिक करें, पिंच करें या स्क्रॉल करें। इसका विशाल और उत्तरदायी ट्रैकपैड इतना चिकना और यथार्थवादी है। कि ऐसा लगेगा जैसे आप जो देख रहे हैं। उसे छू रहे हैं।
स्टे पोवेरेड 12 घंटे बैटरी तक
यह पावर कुशल मैकबुक एयर एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है। ताकि आप पूरे दिन वेब पर सर्फ कर सकें, फिल्में देख सकें या प्रस्तुतियों पर काम कर सकें।               


अब कार में नहीं पड़ेगी ड्राइवर की जरूरत

नई दिल्ली। दुनिया भर में टेस्ला कार ऑटोपायलट की वजह से बहुत प्रसिद्द है। लेकिन कंपनी ने अब कुछ चुनिंदा कस्टमर के लिए फुल सेल्फ ड्राइविंग मोड भी रोल आउट कर दिया है।टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। मस्क ने कहा कि टेस्ला ने इस सप्ताह कुछ चुनिंदा ग्राहकों को पहला “सेल्फ ड्राइविंग मोड” बीटा सॉफ़्टवेयर अपडेट भेजा है, इसे साल के अंत तक रिलीज कर दिया जाएगा। टेस्ला के ‘अर्ली ऐक्सेस प्रोग्राम’ के तहत केवल उन ग्राहकों को सॉफ्टवेयर अपडेट प्राप्त होगा, जो ड्राइवर शहर की सड़कों पर ऑटोपायलट मोड में गाड़ी चलाने में सक्षम हैं। शुरुआती एक्सेस प्रोग्राम का इस्तेमाल टेस्टिंग प्लेटफॉर्म के रूप में किया जाता है ताकि सॉफ्टवेयर बग्स को ट्रैक किया जा सके। मस्क ने कहा कि टेस्ला इस सॉफ़्टवेयर अपडेट के लिए बहुत सावधानी बरत रहा है।                 


मानक के अनुरूप मास्क का उपयोग नहीं होता

लंदन। भारत-ब्रिटेन सहित विभिन्न देशों में सार्वजनिक स्थलों में प्रवेश के लिए जुलाई अंत से ही मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया था। हालांकि, यू-गव के हालिया सर्वे की मानें तो बड़ी संख्या में लोगों ने बार-बार इस्तेमाल में लाए जाने वाले मास्क को तभी से नहीं धोया है। डिस्पोजेबल मास्क का प्रयोग करने वाले लोग तो उसे फेंकने के बजाय लगातार लगाते आ रहे हैं।शोधकर्ताओं की मानें तो अकेले ब्रिटेन में ही 85 फीसदी लोग कपड़े के मास्क को इस्तेमाल के बाद अच्छे से नहीं धो रहे। 15 फीसदी ने बीते तीन महीने में न तो मास्क को एक बार भी धोया है, न ही उसे धूप दिखाई है। वहीं, डिस्पोजेबल मास्क लगाने वाले आधे से ज्यादा लोगों ने उसे इस्तेमाल के बाद नहीं फेंका है। धूप दिखाए बिना ही वे मास्क को बार-बार प्रयोग में ला रहे हैं।                 


असम में भाजपा दोबारा बहुमत हासिल करेगी

गोवर्धन। भारतीय जनता पार्टी की असम इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष और असम सरकार के पर्यटन मंत्री जयंत मल्ल बरुआ ने यहां कहा कि अगले वर्ष विधानसभा चुनाव में भाजपा दोबारा भारी बहुमत के साथ विजय हासिल करेगी और एक बार फिर से असम में सरकार बनाएगी।

श्री बरुआ आज मथुरा में गोवर्धन स्थित शंकराचार्य आश्रम पहुंचकर वहां चल रहे महायज्ञ में आहुति दी और पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ का आशीर्वाद लिया। आश्रम पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले आद्य शंकराचार्य भगवान की पादुका का पूजन किया। इसके बाद असम के मंत्री ने विधि विधान से यज्ञ किया। बरुआ के साथ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा असम प्रदेश उपाध्यक्ष खलीलुर्रहमान भी शंकराचार्य का आशीर्वाद लेने आश्रम पहुंचे थे।                 

ताहिर के 3 मामलों में जमानत याचिका खारिज

अश्वनी उपाध्याय


गजियाबाद। दिल्ली दंगों के प्रमुख आरोपी और आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन की तीन अलग-अलग मामलों में जमानत याचिकाएँ खारिज हो गईं। राजधानी की कड़कड़डूमा अदालत ने दंगों से संबन्धित तीन अलग-अलग मामलों में दायर जमानत याचिकाओं को खारिज किया। अदालत ने जमानत याचिकाओं पर अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि ताहिर हुसैन पर दंगे की साजिश रचने का आरोप है और वह उसी इलाके में रहता है जो दंगों से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है।                  


मुरादनगर में तैनात पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। जिले के मुरादनगर थाना क्षेत्र में तैनात एक पुलिसकर्मी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। विकास यादव नामक पुलिस का यह जवान ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर पीसी56 पर तैनात था। सिपाही की मृत्यु उस समय हुई जब वह ट्यूबवेल पर नहा रहा था। मुरादनगर के मिल्क चाकरपुर गाँव के पास हुई इस घटना में मौके मौजूद लोगों का कहना है कि उन्होंने विकास को ट्यूबवेल की हौद में गिरे हुए देखा। घटना से पहले वे अपनी बाइक से गश्त के लिए निकले थे। विकास को मुरादनगर से जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि विकास की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, जिससे मौत का कारण साफ हो पाएगा।                 


धर्म परिवर्तन को राजनीतिक रूप देने का प्रयास

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। गाज़ियाबाद के करहेड़ा गाँव में रहने वाले 50 वाल्मीकि परिवारों के तथाकथित सामूहिक धर्म परिवर्तन ने अब राजनैतिक रूप ले लिया है और विपक्षी दलों ने इस मामले पर अपनी रोटियाँ सेंकनी शुरू कर दी हैं। बुधवार को हिन्दू धर्म छोड़ कर बौद्ध धर्म अपनाने वाले परिवारों के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाक़ात की। इस मुलाक़ात के बाद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक ट्वीट कर कहा कि आदित्यनाथ के राज में दलितों के लिए न्याय नहीं है। दलितों के साथ हत्या, बलात्कार जैसी घटनाएं हो रहीं हैं। दलित समाज पीड़ित है। हाथरस कांड से आक्रोशित हिन्दू धर्म छोड़ने वाले बाल्मीकी समाज के लोगों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर अपना दर्द साझा किया।”               


देवी को खुश करने के लिए पुत्र की बलि चढ़ाई

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में अंधविश्वास के चलते देवी मां को खुश करने के लिए एक महिला ने अपने सोते हुए 24 वर्षीय बेटे की कुल्हाड़ी से गले पर वार कर बृहस्पतिवार तड़के कथित रूप से बलि चढ़ा दी। यह घटना पन्ना जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कोहनी गांव में हुई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।                                          


बाढ़ का स्थायी हल निकालेगी 'योगी' सरकार

बाढ़ का सरकार निकालेगी स्थायी हल योगी।


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथजी ने कहा है। कि शीघ्र ही सरकार बाढ़ की समस्या का स्थायी हल निकालेगी। इस बाबत कार्ययोजना तैयार हो रही है। जब तक ऐसा नहीं होता तब तक बाढ़ से सुरक्षा के लिए सभी संवेदनशील जगहों पर समय से मानक के अनुसार काम होगा। यही वजह है। कि हिमालय से लगे तराई के इलाके में इस साल औसत से दो-तीन गुना बारिश हाेने के बावजूद कहीं भी बाढ़ के कारण गंभीर समस्या नहीं उत्पन्न हुई।
मुख्यमंत्री गुरुवार को यहां अपने आवास पर बाढ़ प्रभावित 19 जिलों के 348511 किसानों को उनकी फसलों की क्षतिपूर्ति के बदले 113.21 करोड़ रुपये का ऑनलाइन भुगतान कर रहे थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हालांकि आपकी मेहनत और क्षति की तुलना में यह रकम मामूली है। पर मरहम जैसी यह रकम आपके हितों की प्रति हमारी प्रतिबद्धता का सबूत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई और मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार किसानों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है। कोरोना के असाधारण संकट से लेकर वैश्विक आर्थिक मंदी तक अगर भारत की अर्थव्यवस्था पर कोई खास असर नहीं रहा तो इसकी वजह खेतीबाड़ी की मजबूती और इसे अपने खून-पसीने से लगातार बेहतर बनाने वाले हमारे किसान भाई ही रहे।
ऐसे में हमारा भी फर्ज है। कि किसानों को उनके उपज का वाजिब दाम मिले। किसी भी स्तर पर उनका शोषण न हो। हर जिले के डीएम को इस बाबत स्पष्ट निर्देश दिये जा चुके हैं। जो भी किसानों का शोषण करेगा उसे दंडित किया जाएगा। केंद्र और प्रदेश सरकार ने किसानों की आय दोगुना करने के लिए पीएम सिंचाई, पीएम फसल बीमा, पीएम किसान सम्मान निधि जैसी कई योजनाएं भी चला रही हैं।
कार्यक्रम के शुरू में अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार ने सबका स्वागत किया। राहत आयुक्त संजय गोयल ने आभार जताया। कार्यक्रम में मुख्य सचिव आरके तिवारी, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद और सूचना निदेश शिशिर आदि मौजूद रहे।
किसान बोले हम खुश हैं। बाढ़ में राहत मिली अब और मुआवजा भी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पांच जिलों के कुछ किसानों से बात भी की। मुख्यमंत्री ने हालचाल के साथ यह भी पूछा कि फसल की क्षति बाढ़ से हुई थी या अतिवृिष्ट के नाते हुए जलभराव से बाढ़ के दौरान राहत सामग्री मिली थी। या नहीं किसानों ने कहा हम आपके काम से बेहद खुश हैं। बाढ़ के दौरान सभी प्रभावित गांवों में राहत सामग्री मिली थी। जहां जरूरत थी। वहां युद्ध स्तर पर बचाव कार्य भी हुआ।
अब फसलों की क्षति के बदले मुआवजा पाकर हम बेहद खुश हैं। मुख्यमंत्री ने सभी किसानों को नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं। जिन किसानों से मुख्यमंत्री ने बात की उनके नाम हैं। लखीमपुर खीरी के विष्णु वल्लभ राय, गोरखपुर के परमहंस एवं कुंती देवी, बाराबंकी के रामचंद्र एवं शिवकुमार, बहराइच के पनहारू और सिद्धार्थनगर के रामसुमेर।               


भारत में संक्रमित संख्या 77 लाख के पार

कोरोना के सक्रिय मामलों में लगातार कमी, संक्रमितों की संख्या 77 लाख के पार


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामलों में लगातार कमी हो रही है। और अब इसकी संख्या घटकर 7.15 लाख पर आ गई है। तथा संक्रमण का आंकड़ा लगातार बढ़ते हुए 77 लाख को पार कर गया है। देश में स्वस्थ होने वाले कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने से सक्रिय मामलों में कमी देखी जा रही है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 55,839 नये मामले आये और संक्रमितों की कुल संख्या 77 लाख को पार कर 77,06,946 हो गयी। इसी अवधि में 79,415 लोगों ने कोरोना को मात दी है। और इसे मिलाकर देश में अब तक 68,74,518 मरीज कोरोनामुक्त हो चुके हैं। नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामले 24,278 घटकर 7,15,812 हो गये हैं। इस दौरान 702 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई और इस संख्या को मिलाकर अब तक 1,16,616 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। देश में स्वस्थ होने वालों की दर बढ़कर 89.20 प्रतिशत और सक्रिय मामलों की दर घटकर 9.29 प्रतिशत पर आ गयी है। जबकि मृत्यु दर अभी 1.51 फीसदी है। कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 15,409 घटकर 1,59,346 लाख हो गये हैं। जबकि 180 की मौत होने से मृतकों की संख्या 42,633 हो गयी है। इस दौरान 23,371 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 14.15 लाख से अधिक हो गयी।               


चिप्स खाना हो सकता है बेहद खतरनाक

एक रसायन होता है एक्रिलामाइड। ये अलग-अलग तरह के खाने में होता है। खाना बनाते समय ये बनता ही है। ऐसा होना स्वाभाविक है, लेकिन ये ही रसायन सेहत के लिए घातक साबित होता है, जब ज्यादा भुना या सिका हुआ खाते हैं। जब खाना ज्यादा देर तक सेका, भूना और ग्रिल किया जाता है, तो एक्रिलामाइड ज्यादा पैदा होता है।
प्त टोस्ट खाना इसलिए सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि ग्रिल करने से एक्रिलामाइड ज्यादा बनते हैं। गहरा रंग जितना ज्यादा होगा, एक्रिलामाइड उतने ज्यादा बनेंगे। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि ज्यादा भुने खाने से कैंसर हो सकता है। फिलहाल जानवरों पर ये शोध किया गया है। जिसमें ये खुलासा हुआ है कि ये केमिकल डीनए के लिए टॉक्सिक होता है। एक्रिलामाइड कैंसर इंसानों के लिए भी नुकसानदेह होता है। इस केमिकल से रिप्रॉडक्टिव ऑर्गन पर भी बुरा असर हो सकता है। फूड स्टैंडर्ड एजेंसी की सलाह है कि खाने-पीने की चीजों को भूरा होने तक न पकाएं।               


ब्रेड और बर्गर का सेवन होता हैं खतरनाक

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सभी का एक मात्र आहार ब्रेड हो गया है। यह हर घरों का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। लोग इसके इतने आदी हो चुके हैं कि सुबह के नाश्ते में इसका उपयोग करना ही अपनी शान समझने लगे हैं। अक्सर देखा जाता है कि इसका सेवन बीमार व्यक्तियों को ज्यादा कराया जाता है।
ब्रेड से होने वाली बीमारियां
अल्सर का खतरा: 
इससे कब्जियत की शिकायत होने से पेट में दर्द रहता है और यही रोग धीरे-धीरे बढ़कर अमाशय में छेद कर अल्सर जैसी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।
प्त हार्ट के लिये खतरनाक: ब्रेड में काफी मात्रा का सोडियम मिलाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर की गति को तेज कर हार्ट की बीमारी को बढ़ावा देने का काम करता है। इससे अटैक आने के खतरे बढ़ जाते हैं।
लीवर डैमेज: ब्रेड मैदे से बनती है। इसे पचाने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इसके अलावा इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स हमारे लीवर को कमजोर उसे खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ता।
प्त पोषक तत्वों का अभाव: रोज अपनी दिनचर्या की शुरूआत ब्रेड से करने से आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है, जिससे शरीर काफी कमजोर हो जाता है।
प्त वजन का बढऩा: ब्रेड में कार्बोहाइट्रेड की मात्रा भऱपूर पाई जाती है। जो हमारे शरीर में फैट्स को बढ़ाने का काम करती है। इससे शरीर का वजन बढऩे लगता है जो कि आपके शरीर का लिये खतरा बन सकता है।             


90 साल की महिला से रेप की कोशिश

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। अब बुजुर्ग महिला भी सुरक्षित नहीं है। आये दिन महिलाओं के साथ रेप की घटनायें होती जा रही है। ताजा और बेहद ही शर्मनाक मामला छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से सामने आया है। जहां 90 साल की बुजुर्ग महिला के साथ एक युवक ने रेप की कोशिश की है। जानकारी के मुताबिक 18 अक्टूबर को आरोपी युवक ने बुजुर्ग के घर में घुसकर घटना को अंजाम देना चाहा लेकिन बुजुर्ग महिला द्वारा शोर मचाने पर आरोपी युवक घबराकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।


'पूर्व मंत्री' माधव सिंह ध्रुव का हुआ निधन

रायपुर। पूर्व मंत्री माधव सिंह ध्रुव का निधन हुआ। जोगी सरकार में ट्राइबल मंत्री और नगरी सिहावा के पूर्व कांग्रेस विधायक, माधव सिंह भी। 67 वर्ष में अंतिम सांस भी ली।इलाज के दौरान आज सुबह निधन हुआ। रायपुर के आरकेसीएच लाया गया था। इलाज के लिए एमपी में पंचायत एवं जल संसाधन, मंत्री माधव सिंह भी रहे।


'पंजाब नेशनल बैंक' में हुई दिन-दहाड़े लूट

झज्जर। नेशनल हाईवे-71 स्थित माछरौली गांव के पंजाब नैशनल बैंक की शाखा में दिनदहाड़े पांच नकाबपोश बदमाशों ने हवाई फायर कर कैश काउंटर से 7 लाख 11 हजार 331 रुपये लूट लिए। इससे पहले बदमाशों ने बैंक के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी की आंख पर मुक्का मारकर उसकी डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक छीन ली और बैंक में घुस गए। दहशत फैलाने के लिए आरोपियों ने हवाई फायर किया और नकदी लूट दो बाइकों पर फरार हो गए। सूचना मिलने पर एसपी हिमांशु गर्ग, दो डीएसपी, सीआईए की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद जिलेभर में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।


'कोरोना' वैक्सीन ट्रायल में हुई पहली मौत

मास्को। एस्ट्रजेनेका और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित की जा रही कोरोना वैक्सीन के ट्रायल में शामिल एक वॉलंटियर की मौत हो गई है। ब्राजील हेल्थ अथॉरिटी अनवीसा ने इस बात की जानकारी दी। हालांकि वॉलंटियर की मौत के बावजूद वैक्सीन के ट्रायल रोके नहीं जाएंगे। चिकित्सा गोपनीयता की वजह से इस बारे में और कोई जानकारी नहीं दी गई है।त्रफेडरल यूनिवर्सिटी ऑफ साओ पाओलो (जो ब्राजील में कोरोना वायरस की वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल करवा रही है। मुताबिक मरने वाला वॉलंटियर ब्राजील का ही था, लेकिन वह कहां रहता था इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। वॉलंटियर की मौत की खबर की वजह से एस्ट्राजेनेका के शेयर में 1.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।


या देवी सर्वभूतेषु कालरात्रि रूपेण संस्थिता


माँ दुर्गा की सातवीं शक्ति कालरात्रि के नाम से जानी जाती हैं।दुर्गा पूजा के सातवें दिन माँ कालरात्रि की उपासना का विधान है। इस दिन साधक का मन 'सहस्रार' चक्र में स्थित रहता है। इसके लिए ब्रह्मांड की समस्त सिद्धियों का द्वार खुलने लगता है। देवी कालात्रि को व्यापक रूप से माता देवी - काली, महाकाली, भद्रकाली, भैरवी, मृित्यू, रुद्रानी, चामुंडा, चंडी और दुर्गा के कई विनाशकारी रूपों में से एक माना जाता है। रौद्री और धुमोरना देवी कालात्री के अन्य कम प्रसिद्ध नामों में हैं |


































कालरात्रि
सिद्धियां
कालरात्रि- नवदुर्गाओं में सप्तम्
 कालरात्रि
संबंधहिन्दू देवी
अस्त्रतलवार
जीवनसाथीशिव
सवारीगधा

यह ध्यान रखना जरूरी है कि नाम, काली और कालरात्रि का उपयोग एक दूसरे के परिपूरक है, हालांकि इन दो देवीओं को कुछ लोगों द्वारा अलग-अलग सत्ताओं के रूप में माना गया है। डेविड किन्स्ले के मुताबिक, काली का उल्लेख हिंदू धर्म में लगभग ६०० ईसा के आसपास एक अलग देवी के रूप में किया गया है। कालानुक्रमिक रूप से, कालरात्रि महाभारत में वर्णित, ३०० ईसा पूर्व - ३०० ईसा के बीच वर्णित है जो कि वर्त्तमान काली का ही वर्णन है |


माना जाता है कि देवी के इस रूप में सभी राक्षस,भूत, प्रेत, पिसाच और नकारात्मक ऊर्जाओं का नाश होता है, जो उनके आगमन से पलायन करते हैं |


सिल्प प्रकाश में संदर्भित एक प्राचीन तांत्रिक पाठ, सौधिकागम, देवी कालरात्रि का वर्णन रात्रि के नियंत्रा रूप में किया गया है। सहस्रार चक्र में स्थित साधक का मन पूर्णतः माँ कालरात्रि के स्वरूप में अवस्थित रहता है। उनके साक्षात्कार से मिलने वाले पुण्य (सिद्धियों और निधियों विशेष रूप से ज्ञान, शक्ति और धन) का वह भागी हो जाता है। उसके समस्त पापों-विघ्नों का नाश हो जाता है और अक्षय पुण्य-लोकों की प्राप्ति होती है।



श्लोक



एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता | लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्तशरीरिणी || वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा | वर्धन्मूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयन्करि ||



वर्णन



इनके शरीर का रंग घने अंधकार की तरह एकदम काला है। सिर के बाल बिखरे हुए हैं। गले में विद्युत की तरह चमकने वाली माला है। इनके तीन नेत्र हैं। ये तीनों नेत्र ब्रह्मांड के सदृश गोल हैं। इनसे विद्युत के समान चमकीली किरणें निःसृत होती रहती हैं।




कालरात्रि का रक्तपान



माँ की नासिका के श्वास-प्रश्वास से अग्नि की भयंकर ज्वालाएँ निकलती रहती हैं। इनका वाहन गर्दभ (गदहा) है। ये ऊपर उठे हुए दाहिने हाथ की वरमुद्रा से सभी को वर प्रदान करती हैं। दाहिनी तरफ का नीचे वाला हाथ अभयमुद्रा में है। बाईं तरफ के ऊपर वाले हाथ में लोहे का काँटा तथा नीचे वाले हाथ में खड्ग (कटार) है।



महिमा



माँ कालरात्रि का स्वरूप देखने में अत्यंत भयानक है, लेकिन ये सदैव शुभ फल ही देने वाली हैं। इसी कारण इनका एक नाम 'शुभंकारी' भी है। अतः इनसे भक्तों को किसी प्रकार भी भयभीत अथवा आतंकित होने की आवश्यकता नहीं है।


माँ कालरात्रि दुष्टों का विनाश करने वाली हैं। दानव, दैत्य, राक्षस, भूत, प्रेत आदि इनके स्मरण मात्र से ही भयभीत होकर भाग जाते हैं। ये ग्रह-बाधाओं को भी दूर करने वाली हैं। इनके उपासकों को अग्नि-भय, जल-भय, जंतु-भय, शत्रु-भय, रात्रि-भय आदि कभी नहीं होते। इनकी कृपा से वह सर्वथा भय-मुक्त हो जाता है।


माँ कालरात्रि के स्वरूप-विग्रह को अपने हृदय में अवस्थित करके मनुष्य को एकनिष्ठ भाव से उपासना करनी चाहिए। यम, नियम, संयम का उसे पूर्ण पालन करना चाहिए। मन, वचन, काया की पवित्रता रखनी चाहिए। वे शुभंकारी देवी हैं। उनकी उपासना से होने वाले शुभों की गणना नहीं की जा सकती। हमें निरंतर उनका स्मरण, ध्यान और पूजा करना चाहिए।



मंत्र



या देवी सर्वभू‍तेषु माँ कालरात्रि रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।


अर्थ : हे माँ! सर्वत्र विराजमान और कालरात्रि के रूप में प्रसिद्ध अम्बे, आपको मेरा बार-बार प्रणाम है। या मैं आपको बारंबार प्रणाम करता हूँ। हे माँ, मुझे पाप से मुक्ति प्रदान कर।


ॐ ऐं ह्रीं क्रीं कालरात्रै नमः |           



पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...