शुक्रवार, 19 अप्रैल 2019

प्रियंका ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा

प्रियंका ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा


कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने पार्टी छोड़ दी है। प्रियंका ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपना बायो भी चेंज कर लिया है। इससे पहले उन्होंने अपनी प्रोफाइल में 'राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस' जोड़ा हुआ था। उन्होंने अब अपनी ट्विटर प्रोफाइल में खुद को कॉलमिस्ट-ब्लॉगर-मदर बताया है। सूत्रों की मानें तो प्रियंका चतुर्वेदी शिवसेना के संपर्क में है।


प्रियंका ने बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस के लिए मेहनत करने वाले नेताओं की जगह गुंडों को तरजीह दी जा रही है। कांग्रेस प्रवक्ता ने एक ट्वीट को रि-ट्वीट करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनके साथ की गई बदसलूकी का मसला उठाया था। इस पत्र के मुताबिक कुछ महीनों पहले प्रियंका ने राफेल डील पर मथुरा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और इस दौरान कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने उनके साथ 'बदसलूकी' की थी।


कांग्रेस नेताओं के इस बुरे बर्ताव की शिकायत प्रियंका ने पार्टी से की। पत्र के अनुसार शिकायत मिलने के बाद कांग्रेस ने आरोपी नेताओं को निलंबित कर दिया था लेकिन अब उन्हें बहाल करने का फैसला किया है। प्रियंका चतुर्वेदी ने अपने ट्वीट में कहा, 'मैं इस बात से बेहद दुखी हूं कि पार्टी के लिए अपना खून-पसीना बहाने वाले नेताओं की जगह कांग्रेस में गुंडों को तरजीह दी जा रही है। जिन लोगों ने मुझे पार्टी के अंदर धमकियां दीं वे बच गए हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई न होना दुर्भाग्यपूर्ण है।'universalexpress.page


 


पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...