बुधवार, 18 अगस्त 2021

तालिबान व चीन के संबंधों की खोलीं पोल: यूएसए

काबुल/ वाशिंगटन डीसी। अफगानिस्‍तान पर तालिबान के कब्‍जे के बाद अफरा-तफरी की स्थिति के बीच दुनिया के तमाम मुल्‍क अपने नागरिकों और सहयोग‍ियों को निकालने की जद्दोजहद में जुटे हुए हैं। इस बीच तालिबान इस बात के लिए राजी हो गया है कि वह काबुल एयरपोर्ट से अफगान सहयोगियों को ले जाने के अभियान में बाधा नहीं बनेगा। वहीं एक अमेरिकी सिनेटर ने तालिबान और चीन के संबंधों की पोल खोलकर रख दी है। रिपब्लिकन सीनेटर माइकल मैककाल का कहना है कि चीन अब अफगानिस्तान के कीमती खनिजों पर अपनी नजर लगाए हुए है।

समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार अमेरिका में सीनेट की विदेशी मामलों की समिति के सदस्य रिपब्लिकन सीनेटर माइकल मैककाल ने कहा कि चीन अब अफगानिस्तान के कीमती खनिजों पर अपनी नजर लगाए हुए है। चीन यहां से इन खनिजों का दोहन करने के बारे में विचार कर रहा है। वर्तमान स्थिति में चीन विजयी और अमेरिका अपने को हारा हुआ महसूस कर रहा है।

आरोपी को 10 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाईं

श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर में लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण प्रकरण मामलों की विशेष अदालत (संख्या-1) के न्यायाधीश ने शादी कर लेने का झांसा देकर किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी को 10 वर्ष कठोर कारावास की सजा और 15 हजार का अर्थदंड लगाया है। विशिष्ट लोक अभियोजक गुरचरणसिंह रूपाणा एडवोकेट बताया कि सदर थाना में अपहरण और दुष्कर्म का यह प्रकरण 2015 को 16 वर्षीय पीड़ित किशोरी द्वारा जिला अस्पताल में उपचाराधीन रहते दिए गए बयान के आधार पर संदीप धानक (33) के खिलाफ दर्ज हुआ था।

अनुसंधान करने के पश्चात उसके विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत है। पोक्सो एक्ट मामलों की विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। लगभग छह वर्ष तक इस प्रकरण की अदालत में सुनवाई हुई।विशिष्ट लोक अभियोजक के अनुसार अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 13 गवाह, 22 दस्तावेज साक्ष्य और 14 वस्तुएं (आर्टिकल) साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किए गए।

मजबूत करने की बात कर भृमित कर रहीं सरकार

हरिओम उपाध्याय       

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बुधवार को विधानसभा मे पेश किये गये अनुपूरक बजट को गुमराह करने वाला बताते हुए कहा कि रोजगार छिनने वाली सरकार युवाओं को डिजिटली रूप से मजबूत करने की बात कर भृमित कर रही है।अजय कुमार लल्लू ने कहा कि अनूपूरक बजट समाज के किसी वर्ग किसी तरह की राहत देने वाला नही है।महंगाई के मुद्दे पर इसमें किसी तरह की राहत नही है। अच्छा होता सरकार सब्जबाग दिखाने के बजाय अनुपूरक बजट में रोजगार,महंगाई से निजात दिलाने के क्रम में कोई अच्छा काम करती महिला उत्पीड़न की रोकथाम के साथ स्वास्थ्य व्यवस्था के लिये धन के साथ डॉक्टर्स पैरामेडिकल स्टाफ की भर्तियां के लिये बजट आवंटित करती। गन्ना किसानों,किसानों को मिल रही महंगी बिजली पर राहत देने का प्रवधान करती। योगी सरकार के इस अनुपूरक बजट से समाज के सभी वर्ग को निराशा हाथ लगी है।

उन्होने कहा कि निराशाजनक बजट से लोगो का कोई भला नही होगा। क्योंकि इसमें बुनियादी सुविधाओं से लेकर समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के लिये कुछ भी अच्छा नही है।

हापुड़: डॉक्टर की लापरवाही से युवक ने तोड़ा दम

अतुल त्यागी             
हापुड़। डॉक्टर के इंजेक्शन लगाते ही युवक ने तोड़ दिया दम। अपनी चाची को अस्पताल लेकर आए युवक की अचानक तबीयत खराब हो गई। युवक को डॉक्टर ने इंजेक्शन लगते ही युवक कुर्सी से गिरकर तड़पने लगा। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी मैं कैद हो गई।परिजनों ने हंगामा करते हुए डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। फिलहाल परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

अकिल में वृद्धजन आश्रम का संचालन शुरू किया

कौशाम्बी। सराय अकिल कस्बे में वृद्धजन आश्रम का शुभारंभ करते हुए समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार ने कहा कि वृद्ध आश्रम से वृद्धजनों को रहने खाने कपड़ा दवाई मनोरंजन आदि की व्यवस्था सरकार के सहयोग से संस्था द्वारा दी जाती है। उन्होंने कहा कि वृद्धजन की सेवा करना पुनीत का कार्य है। बताते चलें कि संस्था एक्स सर्विसमैन सोशल वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा सराय अकिल में वृद्धजन आश्रम का संचालन शुरू किया गया है। कार्यक्रम में आरआरटीसी अनुग्रह रंजीत सिंह संस्था अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सहित नगर के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे कार्यक्रम की शुरुआत में संस्था के पदाधिकारियों ने समाज कल्याण अधिकारी को माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया है। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने वृद्धजन आश्रम के बारे में विस्तार से चर्चा की है।
सुशील केसरवानी 

2-2 बच्चों को गोद लेने के लिए सहमति प्रदान की

अश्वनी उपाध्याय        

गाज़ियाबाद। जिलें में जिला क्षय रोग विभाग ने इस वर्ष टीबी से ग्रसित 1200 बच्चों का उपचार शुरू करने के साथ ही उनकी देखरेख की व्यवस्था भी कर दी है। इन बच्चों को उपचार के साथ ही बेहतर पोषण के लिए जहां सरकार की ओर से निक्षय पोषण योजना के तहत पांच सौ रुपये प्रति माह दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही बच्चों को पुष्टाहार के अलावा भावनात्मक और सामाजिक सहयोग के लिए गोद लिया जाएगा। इसके लिए जहां सभी जिला स्तरीय अधिकारियों ने दो-दो बच्चों को गोद लेने के लिए सहमति प्रदान की है। वहीं रेडक्रॉस सोसायटी के अलावा जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के साथ ही कई एनजीओ भी आगे आए हैं।

जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डा. आरके यादव ने बताया कि जिलाधिकारी के आह्वान पर सभी जिला स्तरीय अधिकारियों ने टीबी ग्रसित दो-दो बच्चों को गोद लेने की इच्छा जाहिर की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जिला क्षय रोग अधिकारी भी दो-दो बच्चों को गोद लेंगे। इसके अलावा रेडक्रॉस सोसायटी, जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, रोटरी क्लब, व्यापार संघ के अजय गुप्ता, सतमोला के एमडी अनिल मित्तल, गैर सरकारी संगठन आईएमडीटी लोनी और अमन डिस्पेंसरी लोनी की ओर से भी ऐसे बच्चों की देखभाल और भावनात्मक व सामाजिक सहयोग का जिम्मा उठाया गया है।

रायबरेली: संदिग्ध हालात में 1 युवक की मौंत हुईं

हरिओम उपाध्याय       

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के जगतपुर इलाके में संदिग्ध हालात में एक युवक की मृत्यु हो गई। जिसका का शव रेलवे लाइन के पास मिला। पुलिस सूत्रों से बुधवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज जगतपुर इलाके में केवलपुर बरेठा गांव के निकट रेलवे लाइन के पास एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस ने बरामद कब्जे में लिया। उसकी उम्र करीब 30 वर्ष है। लेकिन अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।

उन्होने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मामला हत्या का है या दुर्घटना का। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बात स्थिति स्पष्ट होगी।

दसवीं कक्षा का अंग्रेजी पेपर देने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

राणा ओबरॉय        

सिरसा। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला आज दोपहर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के दसवीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर देने यहां पहुंचे। चौटाला ने आज यहां बताया कि उन्होंने दो वर्ष पहले दसवीं कक्षा के सभी विषयों के पेपर दिए थे जबकि वह अंग्रेजी विषय में फेल हो गए। इसलिए अब वह अंग्रेजी विषय का कंपार्टमेंट का पेपर दे रहे हैं। 

उन्होंने इस पेपर की पूरी तैयारी की है। विश्वास है कि वह अच्छे अंक लेकर इस पेपर में पास होंगे। सिरसा के आर्य समाज रोड पर आर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने बाहरवीं कक्षा की भी परीक्षा दी हुई है। लेकिन भिवानी बोर्ड ने उनका परिणाम रोक लिया है।उन्होंने इसकी वजह दसवीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के पेपर में पास न होना बताया है।

कब्जा करने के बाद व्यापार पर गहरा असर पड़ा

काबुल। अफगानिस्तान पर तालिबानियों के कब्जा करने के बाद व्यापार पर भी गहरा असर पड़ा है। मेवा का कारोबार ठप हो गया है। इससे बरेली के व्यापारियों का करीब 40 करोड़ रुपये का माल फंस गया। रक्षाबंधन की तैयारियों में जुटे व्यापारियों ने पहले ही आर्डर दे दिया लेकिन अब आर्डर पर माल आना मुश्किल हो गया है। व्यापारी अफगानिस्तान से किशमिश, अखरोट, बादाम, अंजीर, पिस्ता मेवा मंगाते हैं। इस साल बेरी और सीड्स की मांग भी बढ़ी है। बताते हैं कि विदेशी व्यापार में उधार नहीं होता है, इसलिए आर्डर देने के साथ भुगतान पहले ही करना पड़ता है। वहीं, मेवा नहीं आने का असर साफ नजर आने लगा है। जिन व्यापारियों के यहां मेवा रखी है, उन्होंने 200 से 350 रुपये प्रति किलो के हिसाब से दाम बढ़ा दिए हैं।

शाहजहांपुर सेक्शन पर ट्रेन संचालन को हरी झंडी दी

सदींप मिश्र                 
बरेली। पीलीभीत-शाहजहांपुर सेक्शन पर अब यात्री ट्रेन संचालन के लिए हरी झंडी दे दी गई है। बता दें कि पीलीभीत-शाहजहांपुर सेक्शन को मीटरगेज से ब्राडगेज में परिवर्तित करने का काम शुरू किया गया था। जिसका तीन चरणों में पीलीभीत से बीसलपुर, बीसलपुर से शहबाजनगर और शहबाजनगर से शाहजहांपुर का सीआरएस निरीक्षण हुआ था। 
बीते दिनों शाहजहांपुर से शहबाजनगर तक मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त लतीफ खान ने टेक्निकल अधिकारियों के साथ रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया था। जिसे यात्री ट्रेन संचालन के लिए हरी झंडी दे दी गई। रेल सुरक्षा आयुक्त ने अपनी रिपोर्ट में पीलीभीत-शाहजहांपुर सेक्शन को संचालन के लिए सही बताया है।
मंडल के जनसपंर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पीलीभीत-शाहजहांपुर सेक्शन को सीआरएस निरीक्षण में हरी झंडी मिल गई है। ऐसे में अब ट्रेनों का संचालन शुरू करने के लिए प्रस्ताव बनाकर रेल बोर्ड को भेजा गया है। जिसकी अनुमति मिलने के बाद यात्री ट्रेनें इस सेक्शन पर चलना शुरू हो जाएंगी।

एलएलबी: विषम सेमेस्टर के रिजल्ट जारी किएं

सदींप मिश्र                    
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने मंगलवार को एलएलबी के दो महाविद्यालयों के विषम सेमेस्टर के रिजल्ट जारी कर दिए। अंक अपलोड न होने की वजह से केजीके कॉलेज मुरादाबाद के एलएलबी प्रथम, तृतीय व पंचम सेमेस्टर और कुंदन सिंह मेमोरियल कॉलेज ऑफ लॉ अमरोहा के एलएलबी तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट रुका हुआ था।
मंगलवार को विषम सेमेस्टर के अपडेट रिजल्ट जारी किए। वहीं मंगलवार को भी स्नातक व परास्नातक प्रथम वर्ष के प्रोन्नत छात्रों के रिजल्ट जारी नहीं हो सके हैं। जबकि 16 अगस्त से द्वितीय वर्ष की कक्षाएं संचालित हो चुकी हैं। अभी मुख्य परीक्षा के परिणाम भी 31 अगस्त तक जारी करना विश्वविद्यालय के बड़ी चुनौती है, क्योंकि 28 अगस्त तक स्नातक की प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षाएं होंगी।

शिव को प्रसन्न करने के लिए प्रदोष व्रत माना गया

शिव कल्याणकारी और पालनहार हैं। वह कलयुग में भी अपने भक्तों की हर कदम पर रक्षा करते हैं। शिव को प्रसन्न करने के लिए प्रदोष व्रत मंगलकारी माना गया है। सायं काल को प्रदोष काल कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि शिव प्रदोष काल में कैलाश पर्वत के रजत भवन में इस समय नृत्य करते हैं और देवता उनके गुणों की स्तुति करते हैं। इस समय वह प्रसन्न मुद्रा में होते हैं और इस वक्त भक्तों द्वारा की गई उनकी पूजा और मनोकामना वह आसनी से टाल नहीं पाते हैं। ऐसे में अगर प्रदोष व्रत किसी खास दिन और किसी खास योग में पड़ता है तो उसका महत्व बढ़ जाता है।
ज्योतिषाचार्य पं. मुकेश मिश्रा ने बताया कि हर महीने में प्रदोष व्रत शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर रखा जाता है। शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत 20 अगस्त को रखा जाएगा। प्रदोष व्रत का तिथि, योग, और वार के संगम से महत्व बढ़ जाता है। कुल 27 योग होते हैं। 20 तारीख को शुक्रवार के दिन आयुष्मान योग पड़ रहा है जो इस व्रत को खास बनाता है। इस दिन व्रत रखने से यश, आयु और वैभव प्राप्त होता है। इसी प्रकार हर दिन के हिसाब से व्रत के बाद मिलने वाले वरदान कुछ खास हो जाते हैं।
पं. मिश्रा ने बताया कि कलयुग में मानसिक शांति की समस्या आम होती जा रही है। सोमवार को चन्द्रमा प्रधान होता है। जब प्रदोष व्रत इस दिन पड़ता है तो अभिषेक करने से मन को शांति मिलती है और मनोस्थिति मजबूत होती है। इस दिन व्यक्ति को ध्यान मुद्रा में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करनी चाहिए।
मंगलवार का दिन शरीर और रक्त का कारक माना जाता है। चिकित्सक द्वारा दी गई दवाओं के साथ  शिव की पूजा अर्चना करने से रक्त संबंधी बीमारियों से आराम मिलता है। इस दिन शिव मंगलकारी वरदान देते हैं इसलिए किसी के घर में काफी दिनों से मांगलिक कार्य न हुए हो या घर में किसी की शादी नहीं हो रही हो तो मंगवार को पड़ने वाला प्रदोष यह सारी समस्याओं को दूर कर देता है।
बुधवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से व्यापार कार्यों में आश्चर्य जनक लाभ होते देखा जा सकता है। इस दिन प्रदोष व्रत और अभिषेक करने से बुद्धि कुशार्ग होती है और व्यक्ति सद्मार्ग पर चलता है। परिवार में सभी सदस्यों का कल्याण होता है।
गुरूवार को पड़ने वाले कल्याणकारी प्रदोष व्रत का फल जातक को अध्यात्म की ओर ले जाता है। कलयुग में लोग भगवान से थोड़ा दूर होते जा रहे हैं। इस दिन की जाने वाली शिव की पूजा से भगवान विष्णु की कृपा भी प्राप्त होती है। लोगों में सकरात्मकता का संचार होता है।
शुक्र प्रतिष्ठा और सौन्द्रर्य का कारक होता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा से दाम्पत्य जीवन में सुधार आता है। परिवार में परस्पर प्रेम बढ़ता है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धी होती है। शुक्र ग्रह पेट की बीमारियों से संबंध रखता है इसलिए इस दिन भगवान शिव का ध्यान और पूजा-अर्चना पेट की समस्याओं से राहत मिलती है।

शनि शिव के परम भक्तों में से एक हैं। इसलिए शनिवार को प्रदोष व्रत पड़ने से जो भक्त शिव की पूजा करता है उसे शनि भगवान कुदृष्टि का कोपभाजन नहीं बनना पड़ता है। रोगों से मुक्ति का भी वरदान मिलता है। यह व्रत सबके लिए कल्याणकारी होता है।
रविवार ऊर्जा का कारक होता है। इस दिन भगवान शिव की अर्चना करने से तेज की प्राप्ती होती है। सूर्य के कारण आंखों के रोग से आराम मिलता है और मन में आने वाले बुरे विचारों से मुक्ती मिलती है।

परीक्षाओं में महिलाओं का भाग, आदेश जारी किया

अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की प्रवेश परीक्षा का रास्ता महिलाओं के लिए बुधवार को साफ कर दिया। शीर्ष अदालत ने एनडीए की प्रवेश परीक्षाओं में महिलाओं के भाग लेने के लिए अंतरिम आदेश जारी किया।
न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय की खंडपीठ कुश कालरा की रिट याचिका की सुनवाई करते हुए अंतरिम आदेश पारित किया। याचिकाकर्ता ने एनडीए परीक्षा में शामिल होने के लिए महिला उम्मीदवारों को अनुमति देने के निर्देश की शीर्ष अदालत से मांग की थी।
न्यायालय ने संघ लोक सेवा आयोग को भी इस बाबत जारी अधिसूचना को संशोधन के साथ प्रकाशित करने को कहा

सपा सांसद के खिलाफ मुकदमों को फर्जी बताया

हरिओम उपाध्याय                 
रामपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद आजम खां के खिलाफ दर्ज मुकदमो को फर्जी बताते हुये इसे खारिज करने की मांग करने वाले आरटीआई एक्टिविस्ट इस मामले को संयुक्त राष्ट्र संघ ले जाने पर विचार कर रहे हैं।
मूल रूप से उत्तराखंड के नैनीताल जिले के निवासी आरटीआई एक्टिविस्ट दानिश खान ने बुधवार को यूनीवार्ता से कहा कि उन्होने सात जुलाई को राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग में एक याचिका दाखिल की थी जिसमें उन्होने रामपुर के सपा सांसद के खिलाफ दर्ज मुकदमो को फर्जी बताते हुये इसे मानवाधिकार उल्लघंन का मामला बताया था। आयोग ने उनकी याचिका को दस अगस्त को पंजीकृत किया था जबकि 16 अगस्त को याचिका को यह कहते हुये खारिज कर दिया था कि यह न्याय पालिका के क्षेत्र का मामला है,इसलिये इस पर विचार नहीं किया जा सकता।
दानिश खान ने कहा कि आजम खान के खिलाफ अधिकतर मामलों में जमानत मिल चुकी है, इसके बावजूद उन्हे प्रताड़ित किया जा रहा है। उनका कहना था कि मानवीय संवेदनाओं को देखते हुए मानव अधिकार आयोग इस पर एक्शन ले।

गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी कर रही है भाजपा

अकांशु उपाध्याय             
नई दिल्ली। डीजल और पेट्रोल के दामों में तकरीबन रोजाना हो रही बढ़ोतरी के बीच रसोई गैस के दामों में की गई 25 रूपये की बढ़ोतरी पर करारा तंज कसते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि उज्ज्वला का सपना दिखाने वाली भाजपा सरकार रसोई गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी कर रही है। पैट्रोलियम पदार्थो के जरिये भाजपा सरकार की उगाही योजना इस तरह से खूब फल-फूल रही है। भले ही सरकार की उगाही योजना से लोगों में त्राहि-त्राहि मच रही है। सरकार को इससे कोई सरोकार नही है।
बुधवार को देश की पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा रसोई गैस के दामों में 25 रुपए 50 पैसे की बढ़ोतरी किए जाने को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोगों की रसोई, पेट और जेब पर सरकार का हमला करार दिया है। रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी किए जाने पर करारा तंज कसते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि अच्छे दिनों का सपना दिखाकर सत्ता में आई भाजपा सरकार लोगों को लगातार महंगाई की सौगात दे रही है। देश में डीजल और पेट्रोल के दामों में रोजाना बढ़ोतरी की जा रही है। इसी तरह गरीब की रसोई तक पहुंचाये गये गैस सिलेंडरों के दाम में बढ़ोतरी कर सरकार लोगों के मुंह से निवाला छीनने को तैयार है। उन्होंने कहा है कि बीते माह की 1 जुलाई को ही पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से गैस सिलेंडर के दामों में 25 रूपये की बढ़ोतरी की गई थी। अभी ठीक तरह से एक महीना भी नहीं हुआ है कि 17 अगस्त को एक बार फिर से 25 रूपये 50 पैसे की बढ़ोतरी रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कर दी गई है। रसोई गैस पर मिलने वाली सब्सिडी को भी भाजपा की मोदी सरकार ने पिछले दरवाजे से बंद कर दिया है। सब्सिडी के नाम पर लोगों को महज दो-चार रूपये दिखाकर महंगाई से जूझ रही जनता का मजाक उडाया जा रहा हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि हर महीने रसोई के गैस दाम बढ़ाकर भाजपा सरकार अपनी उगाही योजना को पाल पोसकर लगातार आगे बढ़ा रही है।

21 के बीच कई इलाकों में हो सकती हैं बारिश

अकांशु उपाध्याय          
नई दिल्ली। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 18 से 21 के बीच अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, देश के कई अन्य राज्यों में इनदिनों झमाझम बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बुधवार को तेज बारिश हो सकती है। इसके लिए आइएमडी ने यलो अलर्ट जारी किया है। पिछले कई दिनों से महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की जा रही है। वेदर डॉट कॉम के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक महाराष्ट्र के विदर्भ-और आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है।
इसके साथ ही दक्षिण बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, तटीय आंध्र, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों में बारिश होने के आसार वज्रपात गिरने की संभावना है।

हैती में भूकंप से मरने वालों की संख्या-1,941 हुईं

पोर्ट-औं-प्रिंस। कैरेबियाई द्वीप हैती में शनिवार को आये शक्तिशाली भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,941 हो गयी है।
देश की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने मंगलवार को बताया कि दक्षिण-पश्चिम हैती में 7.2 तीव्रता के भूकंप के जबरदस्त झटकों के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,941 हो गयी है और 9,900 से अधिक लोग घायल हुए हैं। एजेंसी ने बताया कि सबसे कठिन क्षेत्रों में बचाव अभियान जारी है। भूकंप के कारण दक्षिण में 1,597, ग्रैंड एनसे में 205, निप्प्स में 137 और उत्तर-पश्चिम में दो लोगों की मौत हाे गयी।गौरतलब है कि यह भूकंप देश में अब तक आये सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक था, जिसके कारण सैकड़ों लोगों की मौत हुई और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए। इसके अलावा बड़ी संख्या में मकान और इमारतें धराशायी हो गयीं, जिससे देश का अस्पताल नेटवर्क बुरी तरह प्रभावित हुआ। एजेंसी के अनुसार, 84 हजार से अधिक मकान क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गये और लगभग 60 हजार लोग विस्थापित हो गये।
गुटेरेस ने एक बयान में कहा, "मेरे पास हैती के लोगों के लिए एक संदेश है, आप अकेले नहीं हैं। हम आपके साथ खड़े रहेंगे और इस संकट से निकलने के लिए हर कदम पर आपका समर्थन करेंगे।

कोविड-19 नियमों का उल्लंघन, प्राथमिकी दर्ज की

कविता गर्ग                   
ठाणे। महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के दौरान आयोजित एक कार्यक्रम में कोविड-19 नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर आयोजकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल महाराष्ट्र के कुछ मंत्रियों की राज्य में लोगों से संपर्क साधने के प्रयास के तौर पर आयोजित यात्रा में पंचायती राज राज्यमंत्री और भिवंडी के सांसद कपिल पाटिल सोमवार को ठाणे में शामिल हुए। जहां सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और आगरी तथा कोली समुदाय के लोगों ने गीतों पर नृत्य किया।
ठाणे के कोपरी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में से एक के दौरान आयोजकों ने एक मंच सजाया, जहां भाजपा कार्यकर्ता कथित तौर पर बिना सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किए और बिना मास्क पहने बड़ी संख्या में जमा हो गए।
अधिकारी ने बताया कि उन्होंने पुलिस से इस कार्यक्रम के लिए मंजूरी भी नहीं ली थी। कोपरी पुलिस ने सोमवार रात दो पार्षदों और भाजपा के दो अन्य स्थानीय पदाधिकारियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और महामारी रोग अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

स्वास्थ्य: पनीर के दही वड़े बनाने की जानिएं रेसिपी

दुष्यंत टीकम                   
रायपुर। अक्सर दाल के बने दही वड़े खाएं होंगे। लेकिन क्या आपने कभी पनीर के दही वड़े खाएं है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए पनीर के दही वड़े बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। 
सामग्री
पनीर 200 ग्राम
उबले आलू - 2
जीरा - 2 छोटे चम्मच
तेल - तलने के लिए
अरारोट - 2 बड़े चम्मच
दही - 4 कप
हरी चटनी - 1/2 कप
मीठी चटनी - 1/2 कप
हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
नमक - स्वादानुसार
हींग- चुटकीभर
लहसुन और लाल मिर्च का पेस्‍ट- 1 छोटा चम्मच
विधि
इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में पनीर, आलू और थोड़ा अरारोट का आटा मिक्स करें।
इसके बाद अब इसमें हरी मिर्च, नमक डालकर मसलकर गूंथें।
फिर पैन में धीमी आंच पर गर्म करें और वड़े के मिक्सचर को हाथ से गोलाकार करके फैलाएं और हल्का सा दबाव कर फ्राई करें।
अब एक कटोरी में दही फेंट कर लाल मिर्च और लहसुन का पेस्ट डालें।
फिर अब इसमें जीरा, लहसुन और हींग का तड़का लगाकर दही में मिक्स करें।
फिर प्लेट में वड़े रखकर ऊपर से फेंटा हुआ दही डालें।
इसके ऊपर हरा धनिया, खट्टी-मीठी चटनी डालकर सर्व करें।

फिल्म ‘भूत पुलिस’ का शानदार ट्रेलर रिलीज किया

कविता गर्ग                   
मुंबई। फिल्म ‘भूत पुलिस’ का शानदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। सैफ अली खान और अर्जुन कपू के अलावा भूत पुलिस में जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम भी नजर आ रही है। 
लगभग तीन मिनट का ये ट्रेलर आपको हंसाएगा भी और डराएगा भी। फिल्म में हॉरर और कॉमेडी का भरपूर डोज देखने को मिलेगा। ट्रेलर में सैफ का फनी और मजाकिया अंदाज देखने को मिल रहा है, तो वहीं अर्जुन कपूर काफी सीरियस मूड में दिखाई दे रहे हैं। रिलीज होते ही फिल्म के ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 9 नामों को मंजूदी दी

अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली। कुछ ही सालों में भारत को देश की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश मिल सकती है। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मंगलवार को 9 नामों को मंजूदी दे दी है। 
जिसमें जस्टिस बीवी नागरत्ना का नाम शामिल है। बता दें कि अभी तक कोई भी महिला भारत की मुख्य न्यायाधीश नहीं बनी है। पहली बार आजाद भारत के इतिहास में कोई महिला मुख्य न्यायाधीश के पद पर बैठेंगी।

छत्तीसगढ़: 0.14 प्रतिशत पर पहुंचीं पॉजिटिविटी दर

दुष्यंत टीकम                    
रायपुर। प्रदेश की पॉजिटिविटी दर और घटकर 0.14 प्रतिशत पर पहुंच गई है। बीते दिन प्रदेश में 38 हजार 926 सैंपलों की जांच में 56 लोग पॉजिटिव पाए गए। प्रदेश के नौ जिलों बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, धमतरी, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया और दंतेवाड़ा में कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला नहीं आया है। नौ जिलों राजनांदगांव, रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, रायगढ़, मुंगेली, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, नारायणपुर और बीजापुर में कोरोना के एक-एक और तीन जिलों महासमुंद, बिलासपुर और कोंडागांव में दो-दो मरीज मिले हैं। अभी विभिन्न जिलों में संक्रमण की दर शून्य से लेकर अधिकतम 0.52 प्रतिशत तक है। प्रदेश में 17 अगस्त को कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने और रोज कम संख्या में नए मरीज मिलने के कारण कोविड-19 के सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। राज्य में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या 1037 है।

जन्माष्टमी पर्व: मांस के विक्रय पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

दुष्यंत टीकम               
रायपुर। नगर निगम रायपुर के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में 30 अगस्त सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर मांस-मटन के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग के आदेश के परिपालन में नगर निगम रायपुर के स्वास्थ्य अधिकारी विजय पांडेय ने भी आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक 30 अगस्त सोमवार को पशुवध गृह और समस्त मांस-मटन विक्रय दुकानों को बंद रखने कहा गया है। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी पांडेय ने कहा है कि किसी भी दुकान में मांस विक्रय करते पकड़े जाने पर मांस जब्त किया जाएगा। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ यथोचित कार्रवाई भी की जाएगी। नगर निगम रायपुर के समस्त जोन स्वास्थ्य अधिकारी/समस्त जोन स्वच्छता निरीक्षक मांस विक्रय पर प्रतिबंध के आदेश का पालन करवाएंगे। अपने संबंधित जोन क्षेत्रों में लगातार पर्यवेक्षण करेंगे।

पेगासस जासूसी मामले में केंद्र को नोटिस: चिंदबरम

अकांशु उपाध्याय              
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने उच्चतम न्यायालय की ओर से कथित पेगासस जासूसी मामले में केंद्र को नोटिस जारी किये जाने की पृष्ठभूमि में बुधवार को दावा किया कि सॉलिसिटर जनरल का सर्वोच्च अदालत के समक्ष यह कहना पेगासस के उपयोग की स्वीकारोक्ति है कि इस स्पाईवेयर के बारे में सरकार के पास सूचना है। जिसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।
पूर्व गृह मंत्री ने यह सवाल भी किया कि आखिर पेगासस का उपयोग किस मकसद से किया गया? उन्होंने ट्वीट किया, ”सॉलिसिटर जनरल ने उच्चतम न्यायालय को सूचित कि सरकार के पास सूचना है जिसे हलफनामे के जरिये सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। यह इस बात की स्वीकारोक्ति है कि इस सॉफ्टवेयर-स्पाईवेयर का उपयोग किया गया। यह किसके लिए इस्तेमाल हुआ, हम यह नहीं जानते।”
चिदंबरम ने कहा, ”हम यह जरूर जानते हैं कि एक स्पाईवेयर का उपयोग किया गया जिससे पेगासस कहते हैं। इसके इस्तेमाल का मकसद क्या था? अगर सरकार इस सवाल का जवाब दे तो शेष सवालों के जवाब अपने आप मिल जाएंगे।
चिदंबरम ने एक अन्य ट्वीट में कहा ”एनएसओ समूह (इजरायली कंपनी) ने स्वीकार किया और कहा कि पेगासस स्पाईवेयर है। जिसका उपयोग फोन हैक करने में होता है। सरकार इस सवाल का जवाब देने की इच्छुक क्यों नहीं है कि क्या किसी एजेंसी ने पेगासस स्पाईवेयर खरीदा और इसका इस्तेमाल किया? हम इसका सीधा जवाब चाहते हैं।

यूके: ट्रेन से कटकर दो हाथियों की दर्दनाक मौंत हुईं

पंकज कपूर                    
हल्द्वानी। लालकुआं से रामनगर जा रही आगरा फोर्ट ट्रेन से कटकर दो हाथियों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार आज सुबह तराई पूवी वन प्रभाग के पीपल पड़ाव रेंज में एक हाथी और उसका बच्चा ट्रेन की चपेट में आ गए। हाथियों की मौत के बाद अन्य हाथी रेलवे ट्रैक पर खड़े हो गए। लोको पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन को बैक स्टेशन की ओर ले लिया. वहीं, घटना के बाद से वन विभाग और रेल प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। फिलहाल, वन विभाग के कर्मचारियों ने हाथी के झुंड को जंगल की ओर भगा दिया।
बताया जा रहा है कि ट्रेन लालकुआं से रामनगर के लिए रवाना हुई थी और सिडकुल स्टेशन से आगे तराई केंद्रीय वन प्रभाग के पीपल पड़ाव रेंज में दो हाथी ट्रेन की चपेट में आ गए. घटना के बाद से अन्य हाथी उग्र हो गए और रेलवे ट्रैक पर ही खड़े रहे घना जंगल होने के चलते रेलवे प्रशासन और वन विभाग हाथियों को रेलवे ट्रैक से हटाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी।
मुख्य वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त राहुल सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम द्वारा हाथियों के झुंड को जंगल की ओर भगा दिया गया है। ट्रेन की चपेट में आकर हाथी और उसके एक बच्चे की मौत हुई है। उन्होनें बताया डॉक्टरों की टीम द्वारा मृत हाथियों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,22,85,857 हुईं

अकांशु उपाध्याय                     
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के 35,178 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,22,85,857 हो गई। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 97.52 प्रतिशत दर्ज की गई, जो मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों से यह जानकारी मिली। बुधवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण से 440 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,32,519 हो गई।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,67,415 रह गई है। जो 148 दिनों में सबसे कम है। यह संक्रमण के कुल मामलों का 1.14 प्रतिशत है।
जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है। पिछले 24 घंटे की अवधि में इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या में 2,431 की कमी आई। मंगलवार को कोविड-19 के लिये 17,97,559 नमूनों की जांच की गई, जिसके बाद देश में कुल जांच की संख्या बढ़कर 49,84,27,083 हो गई। दैनिक संक्रमण दर 1.96 प्रतिशत दर्ज की गई। पिछले 23 दिनों से यह तीन फ़ीसदी से नीचे रही है।स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक साप्ताहिक संक्रमण दर 1.95 प्रतिशत दर्ज की गई। पिछले 54 दिनों से यह तीन फीसदी से नीचे रही है। आंकड़ों के अनुसार, बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,14,85,923 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 टीकों की कुल 56.06 करोड़ खुराक दी गई हैं।
भारत में कोविड-19 मामलों का आंकड़ा सात अगस्त, 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख को पार कर गया था। यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार कर गया था। इसने 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार किया था। देश में संक्रमण की संख्या चार मई को दो करोड़ और 23 जून को तीन करोड़ के आंकड़े को पार कर गई थी।

तालिबान का ऐलान, महिला एंकर न्यूज नहीं पढ़ेंगी

काबुल। तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद एलान किया है की महिला न्यूज एंकर न्यूज नहीं पढ़ेंगी। यहां तक की सरकारी न्यूज चैनल की महिला न्यूज एंकर को नौकरी से हटा दिया है। अफगानिस्तान में अब केवल तालिबानी एंकर ही टीवी पर न्यूज पढ़ेंगे। तालिबान पहले ही कहा था कि महिलाओं के हितों की रक्षा होगी लेकिन अब पलटी मारते हुए तालिबान कह रहा है कि सिर्फ शरीयत कानून के तहत ही महिलाओं को काम करने की इजाजत होगी।

कैटरीना कैफ ने ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में काम किया

कविता गर्ग                       
मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक आर.बाल्की महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री कैटरीना कैफ को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। कैटरीना कैफ ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म बूम, सरकार और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में काम किया है।
कैटरीना एक बार फिर अमिताभ के साथ काम करती नजर आ सकती है। चर्चा है कि आर.बाल्की की आने वाली फिल्म के लिए कैटरीना कैफ को साइन कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि कैटरीना कैफ के साथ इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी साथ नजर आने वाले हैं। कहा जा रहा है यह फिल्म महिला प्रधान होगी।
आर. बाल्की और अमिताभ रिश्ते काफी अच्छे हैं और दोनों ने कई फिल्में साथ में की हैं। आर:बाल्की और अमिताभ बच्चन ने चीनी कम, पा और शमिताभ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

250 अंक से बढ़कर 56,000 के पार गया सेंसेक्स

कविता गर्ग               
मुंबई। एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 250 अंक से अधिक बढ़कर पहली बार 56,000 के पार चला गया।
इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 252.54 अंक या 0.40 प्रतिशत बढ़कर 56,044.81 के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 66.75 अंक या 0.40 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 16,681.35 पर था।
सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी एचडीएफसी बैंक में हुई। इसके अलावा अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, पावरग्रिड, एलएंडटी, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक, बजाज ऑटो और इंफोसिस में गिरावट देखने को मिली।
पिछले सत्र में सेंसेक्स 209.69 अंक या 0.38 प्रतिशत बढ़कर 55,792.27 पर, और निफ्टी 51.55 अंक या 0.31 प्रतिशत बढ़कर 16,614.60 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को सकल आधार पर 343.73 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
अन्य एशिया बाजारों में शंघाई, हांगकांग, तोक्यो और सोल के शेयर मध्य सत्र में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.25 फीसदी बढ़कर 69.20 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

गिरावट: 20 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ 'डीजल'

अकांशु उपाध्याय                             
नई दिल्ली। अंतर्रष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में जारी गिरावट के कारण आज चार महीने बाद देश में डीज़ल 20 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया। जबकि पेट्रोल की कीमत 31वें दिन स्थिर रही। इससे पहले गत 15 अप्रैल को डीजल के दाम में 14 पैसे प्रति लीटर की कमी हुई थी।
दिल्ली में बुधवार को इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल जहां 101.84 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा, वहीं डीजल 20 पैसे सस्ता होकर 89.67 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा जबकि डीजल 20पैसे सस्ता होकर 89.67 रुपये प्रति लीटर पर आ गया।
दुनिया के कई देशों में कोविड-19 के डेल्टा वैरिएंट की वजह से तेल की मांग में सुधार नहीं हो पा रही है। इसलिए कल कारोबार बंद होते समय ब्रेंट क्रूड 0.48 डॉलर प्रति बैरल घट कर 69.03 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.70 डॉलर प्रति बैरल कम होकर 66.59 डॉलर पर बंद हुआ। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

अमेरिका ने 1000 नागरिकों को अफगान से निकाला

काबुल। अफगानिस्तान में बिगड़ते हालत के बीच अमेरिका ने आज 1000 से अधिक अमेरिकी नागरिकों को वहां से निकाला। यह जानकारी व्हाइट हाउस ने दी है। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को कहा कि आज अमेरिकी सैन्य उड़ानों ने लगभग 1100 अमेरिकी नागरिकों, अमेरिका के स्थायी निवासियों और उनके परिवारों को 13 उड़ानों (जिनमें 12 सी-17 उड़ान और एक सी-130 उड़ान शामिल है) से निकाला गया।
हमें उम्मीद है कि वहां से निकाले जाने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया, हमने अब तक अपने कर्मचारियों सहित 3,200 से अधिक लोगों को वहां से (अफगानिस्तान) निकाला है।
वहां से निकाले गए कुल 3,200 लोगों के अलावा, हमने लगभग 2,000 अफगानिस्तान के विशेष अप्रवासियों को अमेरिका में स्थानांतरित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि तालिबान ने गत रविवार को अफगानिस्तान सरकार को पराजित कर सत्ता की बागड़ोर अपने हाथ में ले ली है। वहां के राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर चले गए हैं।

कर्नल अजय को सीएम पद का उम्मीदवार बनाया

पंकज कपूर        
देहरादून। हरीश रावत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। हरीश रावत ने कहा है कि अगर मैं केदारनाथ से चुनाव लड़ता तो लोग यह कहते कि मैंने राजनीतिक स्वार्थ के लिए केदारनाथ धाम में काम करवाया है। दरअसल आम आदमी पार्टी ने कर्नल अजय कोठियाल को सीएम पद का उम्मीदवार बनाया है और इसी दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंच से भाषण देते हुए कहा कि कर्नल अजय कोठियाल ने केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण को लेकर बहुत काम किया है। इसी बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि केदारनाथ में एक व्यक्ति ने काम नहीं बल्कि हजारों व्यक्तियों ने काम किया है और किसी एक व्यक्ति को उस काम का श्रेय देना बिल्कुल उचित नहीं है। हरीश रावत ने कहा कि केदारनाथ धाम में काम को लेकर और उस पर राजनीति करना बेहद निंदनीय है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-368 (साल-02)
2. ब्रहस्पतिवार, अगस्त 19, 2021
3. शक-1984,सावन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-एकादशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -22 डी.सै., अधिकतम-37+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई

एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई  इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को कड़ी फटकार लग...