बुधवार, 9 दिसंबर 2020

विश्व में कुल 6.80 करोड़ संक्रमित हुयें

अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार बढ़ते मामले


नई दिल्ली। दुनिया भर में अब तक घातक वायरस से 6.80 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 15.53 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। इस बीच, अमेरिका में संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के बावजूद न्यूयार्क शहर में प्राथमिक स्कूल खोल दिए गए हैं। जबकि फ्रांस ने स्पष्ट कह दिया है कि वह देश से फिलहाल लॉकडाउन नहीं हटाएगा। 
ब्रिटेन में मंगलवार से टीकाकरण की शुरुआत हुई है। यहां कि ब्रिटेन की 90 साल की माग्रेट कीनन फाइजर की वैक्सीन लेने वाली दुनिया की पहली शख्स बन गई हैं। उन्हें यह टीका सेंट्रल इंग्लैंड के लोकल कोवेंट्री अस्पताल में यह टीका लगाया गया। टीका लगवाने के बाद कीनन ने कहा- मुझे खुशी है कि मैं यह कोरोना वैक्सीन लेने वाली पहली इंसान हूं। मुझे खुशी है कि अब मैं नए साल पर निश्चिंत होकर अपने परिवार के साथ समय बिता पाऊंगी। 
हांगकांग में मंगलवार से फिर से सोशल डिस्टेंसिंग से जुड़ी पाबंदियां सख्त कर दी गईं। नियमों के अनुसार शाम 6 बजे के बाद लोग रेस्तरां  नहीं जा सकेंगे। इसके अलावा जिम और सैलून बंद रहेंगे। हांगकांग की चीफ एक्जीक्यूटिव कैरी लाम ने मंगलवार को कहा, संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा होने के कारण नियमों में सख्ती बरती गई है। यहां अब तक कुल 7076 लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं।
अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के बावजूद न्यूयार्क शहर में प्राथमिक स्कूल खोल दिए गए हैं। न्यूयॉर्क में करीब 10 लाख छात्र हैं और कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण यहां मात्र दो सप्ताह पहले स्कूल बंद किए गए थे, लेकिन अभिभावकों के दबाव बनाने के बाद प्राथमिक स्कूल पुन: खोलने का फैसला किया गया।
न्यूयॉर्क के मेयर बिल डी ब्लासियो ने भी कहा है कि यदि जांच बढ़ा दी जाए तो स्कूल खोलना सुरक्षित है। अमेरिका में संक्रमण के प्रतिदिन औसतन दो लाख मामले सामने आ रहे है, जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है। देश में एक करोड़ 48 लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और दो लाख 80 हजार लोगों की इस संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है।                               


ऑस्ट्रेलिया-चीन के बीच दरार के आसार

कैनबरा द्वारा पारित नया कानून बना वजह


ऑस्ट्रेलिया-चीन के रिश्तों में दरार बढ़ने के आसार


सीडनी। ऑस्ट्रेलिया की संसद ने मंगलवार को एक नए कानून को पास किया, जिसके बाद विदेशी मुल्कों के साथ किए गए कैनबरा के समझौतों को विदेश नीति का हवाला देते हुए खत्म किया जा सकेगा। इससे चीन-ऑस्ट्रेलिया के बीच रिश्तों में खटास पैदा हो सकती है, क्योंकि बीजिंग ने हाल में कैनबरा के साथ कई द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किया है। चीन ने पहले ही चेतावनी दी थी कि ये कानून द्विपक्षीय रिश्तों में तनाव पैदा कर सकता है। 
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट की बताया गया कि नए कानून के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री अन्य देशों और उप-राष्ट्रीय निकायों जैसे राज्य और क्षेत्र सरकारों, स्थानीय परिषदों और विश्वविद्यालयों के बीच समझौतों को रद्द करने में सक्षम होंगे जहां वह मानते हैं कि वे विदेश नीति को कमजोर कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मरीस पेन ने कहा, यह कानून इस बात को पुख्ता करेगा कि तेजी से भूमंडलीकृत दुनिया में जिन भी समझौतों पर हस्ताक्षर किया जाए, वह ऑस्ट्रेलिया की विदेश नीति के अनुरूप हों। 
ऑस्ट्रेलियाई, अमेरिकी और ब्रिटिश सरकारों द्वारा आंशिक रूप से वित्त पोषित ऑस्ट्रेलियाई रणनीतिक नीति संस्थान में एक शोधकर्ता नेथन एट्रील ने कहा, यह निश्चित रूप से दोनों सरकारों के बीच मौजूदा लड़ाई को कम करने में मदद करने वाला नहीं है, लेकिन जैसा कि बीजिंग को विदेशी देशों के साथ चीन के रिश्तों का दायरा तय करने का अधिकार है, वैसे ही कैनबरा को भी है।  
चीन-ऑस्ट्रेलियाई संबंध अप्रैल से बिगड़ने शुरू हो गए थे। दरअसल, कैनबरा ने कोरोना वायरस महामारी की उत्पत्ति की स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय जांच का प्रस्ताव देकर बीजिंग को क्रोधित कर दिया था। बीजिंग ने हाल के महीनों में अरबों डॉलर के ऑस्ट्रेलियाई निर्यात पर कई प्रतिबंध लगाए हैं, जिसमें गोमांस, जौ और वाइन शामिल हैं। 
इस कानून के बाद ऑस्ट्रेलिया और चीन के बीच रिश्तों में तल्खियां बढ़ सकती हैं, क्योंकि इसमें 14 शिकायतों की एक सूची को भी शामिल किया गया है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, 14 शिकायतों की सूची को पिछले महीने कैनबरा स्थित चीनी दूतावास द्वारा जारी किया गया था। इस सूची में कैनबरा द्वारा 2018 में हुआवेई के 5जी में शामिल होने पर प्रतिबंध और चीन विरोधी मीडिया रिपोर्ट्स भी शामिल हैं।                           


पाकिस्तान के पीएम ट्रोलिंग का शिकार हुए

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान हो गए ट्रोलिंग का शिकार


इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को अपने ट्विटर अकाउंट से सभी को अनफॉलो कर दिया। इसमें उनकी पहली पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ भी शामिल हैं।
जैसे ही ट्विटर यूजर्स की नजर इस पर पी तो उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों ने इमरान के इस फैसले पर नाराजगी जाहिर की। इमरान के खिलाफ ट्विटर पर लेट्स अनफॉलो इमरान खान को ट्रेंड कराने की अपील की गई।
इमरान ने अपना ट्विटर अकाउंट 2010 में बनाया था। जेमिमा एक ब्रिटिश फिल्म प्रोड्यूसर हैं। इमरान ने उनसे दो बार शादी की और दोनों ही बार अलग हो गए। हालांकि, वह पिछले कुछ समय तक जेमिमा को फॉलो किया करते थे।
एक ट्विटर यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, इमरान खान ने नवाज शरीफ का के ट्विटर अकाउंट की नकल की है। उन्हें महसूस हुआ कि नवाज किसी को फॉलो नहीं करते हैं। इससे वह नाराज हो गए। उन्हें लगा कि अगर वे किसी को फॉलो करेंगे तो नवाज से कमतर हो जाएंगे। इसके बाद उन्होंने अपने सभी सांसदों और पहली पत्नी को अनफॉलो कर दिया।                                      


ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, वॉर्नर बाहर हुए

 ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका पहले टेस्ट मैच से डेविड वॉर्नर बाहर


सिडनी। आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ग्रोइन की चोट के कारण भारत के खिलाफ एडीलेड में 17 दिसंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। वॉर्नर ने कहा कि वह टेस्ट क्रिकेट में सौ फीसदी फिट होकर ही उतरना चाहते हैं। और उनका लक्ष्य मेलबर्न में 26 दिसंबर से शुरू हो रहा बॉक्सिंग डे टेस्ट है।
उन्होंने कहा अब चोट पहले से बेहतर है। लेकिन मैं अपनी तसल्ली के लिये सौ प्रतिशत फिट होकर ही उतरना चाहता हूं ताकि विकेटों के बीच दौड़ और क्षेत्ररक्षण अपेक्षा के अनुरूप रहे।उन्होंने कहा अभी मैं उस स्तर पर नहीं हूं। अगले दस दिन में काफी फर्क आ जायेगा।
वॉर्नर को दूसरे वनडे के दौरान चोट लगी थी। और वह कैनबरा में तीसरा वनडे तथा तीन टी20 मैचों की श्रृंखला नहीं खेल सके थे। आस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने कहा उम्मीद है। कि वह मेलबर्न टेस्ट से पहले फिट हो जायेगा। मुझे उस पर पूरा भरोसा है।वॉर्नर के नहीं खेलने से पारी की शुरूआत को लेकर चयनकर्ताओं का सिरदर्द बढ़ जायेगा। विल पुकोवस्की को भारत ए के खिलाफ अभ्यास मैच में सिर में चोट लगी है। दूसरे सलामी बल्लेबाज जो बर्न्स खराब फार्म में हैं।                             


तेवरः भड़के चीन ने कार्रवाई की घोषणा की

बीजिंग/ वाशिंगटन डीसी। चीन ने अपने अधिकारियों पर नए प्रतिबंध लगाए जाने और ताइवान को हथियारों की और अधिक बिक्री किए जाने के मुद्दे पर मंगलवार को अमेरिका की निंदा की है।विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिका की कार्रवाई राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की ओर से अधिक दबाव वाले तौर तरीकों की है जिससे नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के लिए चीन के साथ संबंधों को सुगम करने में जटिलता उत्पन्न हो सकती है।   


पतंग के साथ उड़ा 12 साल का बच्चा

जकार्ता। विशालकाय पतंग पर करतब दिखा रहे एक लड़के के साथ हादसा हुआ है। एक बड़े मैदान में पतंग को पकड़कर हवा में झूल रहा था, तभी ये दुर्घटना सामने आई।....


इस घटना के समय वहां बहुत भीड़ थी, वही इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ये हादसा होते हुए दिख रहा है। यह घटना 1 दिसंबर को लम्पुंग के प्रिंगसेवू रीजेंसी के एक हाई स्कूल में हुई थी। एक चौंकाने वाली घटना में, प्रिंगसेवू रीजेंसी में भीड़ के सामने 30 फीट गिरने से पहले इंडोनेशिया में एक 12 वर्षीय लड़के को एक विशाल पतंग द्वारा हवा में उठा दिया गया था, इस घटना को कैमरे में कैद किया गया और सोशल मीडिया पर शेयर किया गया।


वायरल फुटेज में पतंग द्वारा लड़के को हवा में ऊंचा उठाते हुए दिखाया गया है फिर अचानक वो नीचे गिरने लगता है जब तक कि वह नीचे नहीं गिरता है वहीं जमीन पर बैठे लोग डरावने स्वर में चिल्ला रहे हैं।               


केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने नए नियम लागू किए

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग ने मोटर साइकिल सवारों को सड़क दुर्घटना से बचाने के लिए कई नए नियम बनाए हैं। इसमें गाड़ियों की बनावट और उसमें मिलने वाली सुविधाएं भी शामिल हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि सरकार ने आपके लिए क्या-क्या बदला है। नई गाइडलाइन के अनुसार बाइक के पीछे की सीट के दोनों तरफ हैंड होल्ड जरूरी है। हैंड होल्ड पीछे बैठे सवारी की सेफ्टी के लिए है। बाइक ड्राइवर के अचानक ब्रेक मारने की स्थिति में हैंड होल्ड काफी मददगार साबित होता है। अभी तक अधिकतर बाइक में ये सुविधा नहीं होती थी। इसके साथ ही बाइक के पीछे बैठने वाले कि लिए दोनों तरफ पायदान अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा बाइक के पिछले पहिए के बाएं हिस्से का कम से कम आधा हिस्सा सुरक्षित तरीके से कवर होगा ताकि पीछे बैठने वालों के कपड़े पिछले पहिए में नहीं उलझे।                         


हमदर्दः संक्रमित के ना लगे पोस्टरः एससी

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण मामले में राज्यों को आदेश दिया है कि कोरोना मरीजों के घरों के बाहर कोई भी पोस्टर नहीं लगाया जाए। कोर्ट का कहना है कि कोरोना संक्रमितों के घरों के बाहर, राज्य सरकार के अधिकारियों द्वारा उनकी पहचान को देखते हुए पोस्टर चिपकाए जाने की आवश्यकता नहीं है। जब तक कि एक सक्षम अधिकारी से कोई निर्देश न हो। इससे पहले केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा था कि होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के घरों के बाहर से पोस्टर हटाए जाएं। दरअसल शीर्ष अदालत ने ने केंद्र से कहा था कि मरीजों के मकान के बाहर एक बार पोस्टर लग जाने पर उनके साथ समाज में अछूतों जैसा व्यवहार हो रहा है। इसके जवाब में केंद्र सरकार ने अदालत से कहा था कि कोरोना मरीजों को लेकर ऐसी कोई भी मंशा नहीं है। सरकार ने कहा था कि लोगों की सुरक्षा के लिए ये कदम उठाए गए हैं।                                             


14 जिलों में बोर्ड बनाने की स्थिति में भाजपा

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस को पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिए हुए चुनावों में जबरदस्त टक्कर दी है। अब तक ज़िला परिषद सदस्यों के घोषित नतीजों के मुताबिक़ बीजेपी कुल 14 ज़िलों में बोर्ड बनाने की स्थिति में आ चुकी है, जबकि कांग्रेस का सिर्फ पाँच ज़िलों में बोर्ड बनता दिख रहा है। राज्य में ज़िला परिषद की कुल 636 सीटों के लिए चुनाव हुए थे। इनमें से 323 सीटें भारतीय जनता पार्टी और 246 सीटें कांग्रेस के कब्जे में आई हैं। पंचायत समिति सदस्यों के लिए हुए चुनाव के अब तक घोषित नतीजों से साफ़ है कि ग्रामीण इलाक़ों में भी भाजपा कांग्रेस पर हावी हो रही है। यहाँ कुल 4371 सीटों में से बीजेपी को 1836 और कांग्रेस को 1718 सीटों पर जीत मिली है।                                             


नरमीः 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए 11 भर्ती

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय जैविक संस्थान (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल्स) में 12वीं पास और पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं के लिए 11 वैकेंसी निकली है। ये भर्ती असिस्टेंट और जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर के पद पर निकाली गई है। आवेदकों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 02 फरवरी 2021 है। एप्लीकेशन फॉर्म nib.gov.in पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।                                             


सहजता व सरलता हेतु आत्मा से नाता जोड़े

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। जीवन में स्थिरता, सहजता और सरलता लाने के लिए परमात्मा के साथ नाता जोड़े।’’ यह विचार सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने मानवता को प्रेरित करते हुए तीन दिवसीय 73वें वर्चुअल वार्षिक निरंकारी सन्त समागम के समापन दिवस पर अपने प्रवचनों में व्यक्त किए। इस समागम का सन्त निरंकारी मिशन की वेबसाईट एवं संस्कार टी.वी. चैनल पर, विश्व में फैले लाखों श्रद्धालु भक्तों द्वारा आनंद प्राप्त किया गया। सद्गुरु माता सुदीक्षा ने कहा कि जीवन के हर पहलू में स्थिरता की आवश्यकता है। परमात्मा स्थिर, शाश्वत एवं एक रस है। जब हम अपना मन इसके साथ जोड़ देते हैं तो मन में भी ठहराव आ जाता है। जिससे हमारी विवेकपूर्ण निर्णय लेने की क्षमता बढ़ जाती है और जीवन के हर उतार-चढ़ाव का सामना हम उचित तरीके से कर पाते हैं।                                          


सीएचसी संचालित करने हेतु ज्ञापन सौंपा

चायल सीएचसी को चालू कराने के लिए किसान नेताओं ने धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन


कौशाम्बी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चायल के बंद रहने से नाराज भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने चायल तहसील में धरना प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। नेताओं ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जर्जर बताकर उस अस्पताल को चालू नहीं किया जा रहा है। जब उसी अस्पताल भवन में स्वास्थ्य कर्मी निवास बनाए हुए हैं। किसान नेताओं ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों का यह दोगलापन बेहद निंदनीय है और इस पर आला अधिकारी संज्ञान लें और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चायल की स्वास्थ्य व्यवस्था शुरू कराई जाएंं। जिससे आम जनता को सरकार की मंशा के अनुसार सस्ता और सुलभ इलाज मिल सके। गौरतलब है कि भारतीय किसान यूनियन की तरफ से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ब्लॉक व तहसील चायल परिसर में बुधवार को किया गया। जिसमें प्रमुख मांगे तीनों बिल वापस हो। एसडीएम चायल को किसान यूनियन नेताओ ने ज्ञापन सौंपा है। लंबे समय से स्वास्थ्य केंद्र बंद चल रहा है। उसे चालू करवाने के लिए बराबर किसान नेता परेशान है। चायल स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी चालू करवाने के लिए यूनियन के नेताओं द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है। क्योंकि सीएचसी में सारे कर्मचारी रहते हैं। स्वास्थ्य विभाग के लेकिन सुचारू रूप से चलाने के लिए कहते हैं की बिल्डिंग जर्जर है। लेकिन वह खुद रहते हैं, तो क्या जर्जर नहीं है। इसीलिए यह सब बातें एसडीएम चायल से कही गई इस पर एसडीएम चायल ने आश्वासन दिया है की सीएचसी चालू कराई जाएगी लेकिन कई बार यह बातें एसडीएम कह चुकी हैं। लेकिन आज तक शुरू नहीं हुई। यह धरना भारतीय किसान यूनियन तहसील अध्यक्ष चंदू तिवारी व ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम नारायण मौर्य और अन्य तमाम पदाधिकारी की उपस्थिति में हुआ।


अनुराग कुमार कुशवाहा


भरण-पोषण, कल्याण के नियम में संशोधन

बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। योगी सरकार माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण नियमावली में संशोधन करने की तैयारी कर रही है। सूत्रों की मानें तो इस नियमावली प्रस्ताव भी सरकार तक पहुंच गया है। मिल रही जानकारी के अनुसार, नियमावली संशोधन को अगली कैबिनेट में मंजूरी मिल सकती है। हालांकि सरकार की ओर कोई जानकारी नहीं मिली है। संशोधन में बेदखली भी जोड़ा जा सकता है। प्रस्तावित संशोधन में बुजुर्ग माता पिता के बच्चों के साथ रिश्तेदारों को भी रखा गया है। इसमें बेटा और रिश्तेदार बुजुर्ग माता- पिता को परेशान करता है तो पीड़ित एसडीएम या प्रधिकरण में केस कर सकते हैं। कार्रवाई के बाद मां-बाप अपने बेटे को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं। वर्ष 2014 में यूपी  में माता-पिता तथा वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण नियमावली बनी थी। नियमावली के बाद भी इसे सरकार ने गंभीरता से नहीं लिया। बुजुर्ग माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों की सम्पति के संरक्षण के लिए कोई भी विस्तृत कार्य योजना नहीं बनाई गई थी। आपको बता दें कि अभी 24 नवंबर को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन परिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश, 2020 पास कर दिया। इस नए कानून के मुताबिक उत्तर प्रदेश में बलपूर्वक, झूठ बोलकर, लालच देकर या अन्य किसी कपटपूर्ण तरीके से अथवा विवाह के लिए धर्म परिवर्तन गैर जमानती अपराध होगा।                            


112 के कार्यालय का निरीक्षण एवं निर्देश

डीआईजी/एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी डायल 112 कार्यालय का निरीक्षण कर सम्बन्धित निर्देश दिएंं


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। पुलिस उप महानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने प्रयागराज पुलिस लाइन में स्थित 112 डायल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिएं। प्रयागराज जनपदो के थाने एवम कार्यालयों की सुरक्षा एवं ब्यवस्था प्रबंधन को चुस्त एवं दुरुस्त करने डीआईजी/एसएसपी सर्व सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी आज दोपहर में रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचे और उन्होंने वहां पर डायल 112 कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में नियुक्ति कर्मचारीयो से उनके हाल जाने वहीँ उनके द्वारा किये जा रहे कार्य व रखे अभिलेखों को चेक किया गया। साथ ही साफ सफाई हेतु भी आवश्यक निर्देश दिये।इसके अलावा डीआईजी एसएसपी ने कर्मियों के कार्यो में किसी भी प्रकार की शितिलता न बरतने की हिदायत दी। उन्होंने वहां सभी सिस्टमो एवं उपकरणों व अन्य की सघन जाँच पड़ताल की जहा भी कमिया रही सुधार हेतु निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने सभी कर्मचारियों को पुरे लगन से कार्य करने को कहा।



3,209 नलकूप चालकों को नियुक्ति-पत्र

बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा बुधवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में प्रदेश में नवचयनित 3209 नलकूप चालकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। मुख्यमंत्री ने नलकूप चालकों को खेती का महत्वपूर्ण अंग बताया। उन्होंने पहली बार नलकूप चालक के पद पर महिलाओं के चयन पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि यह 516 महिला नलकूप चालक एक नया इतिहास रच रही हैं। सीएम ने नवचयनित सभी नलकूप चालकों को बधाई देते हुए उन्हें जल संरक्षण की सीख भी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी 3209 नवचयनित अभ्यर्थियों को इस बात पर गर्व करना चाहिए कि उन्हें किसी सिफारिश या जुगाड़ से यह सरकारी नौकरी नहीं मिली है। यह नौकरी आपकी अपनी मेधा, क्षमता और मेहनत से मिली है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों में तैनाती पाने वाले वाले नवचयनित नलकूप चालकों से संवाद भी किया।
जनपद प्रयागराज में कलेक्टेट स्थित एनआईसी में मा0 सांसद फूलपुर-श्रीमती केशरी देवी पटेल, मा0 विधायक कोरांव-श्री राजमणि कौल, मण्डलायुक्त-श्री आर0 रमेश कुमार, जिलाधिकारी-श्री भानु चन्द्र गोस्वामी व मुख्य विकास अधिकारी-श्री आशीष कुमार की उपस्थिति में मा0 मुख्यमंत्री के लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त नलकूप चालक प्रदीप कुमार पटेल से बात भी की। एनआईसी में ही मा0 सांसद फूलपुर-श्रीमती केशरी देवी पटेल के कर-कमलों द्वारा जनपद के नवनियुक्त नलकूप चालक प्रदीप कुमार पटेल, अजीत कुमार सरोज एवं अलका देवी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। कलेक्टेट स्थित संगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त नलकूप चालकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। जनपद के कुल 98 नवनियुक्त नलकूप चालकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।                                                                 


हापुड़ः एसपी ने सुरक्षा का जायजा लिया

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार 


बाजारों में गश्त कर स्वयं सुरक्षाओं का जायजा ले रहे कप्तान


हापुुुड़। जनपद के नवनियुक्त एसपी नीरज कुमार जादौन लगातार सिटी के मैन बाजारों में भारी पुलिस फोर्स के साथ निरीक्षण कर जन सुरक्षाओं का जयजा ले रहे हैं। बुद्धवार को कप्तान ने अतरपुरा चौपला कोठी गेट गोल मार्केट आदि मैन बाजारों में पैदल गश्त की। दुकानदारों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी व्यापारी सतर्कता बरतें सर्दियों में लूट चोरी इत्यादि की घटनाएं होने का खतरा बना रहता है और कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिये जाने पर तुरंत नजदीकी पुलिस को सूचित करें। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।                                       


हापुड़ः फार्म हाउस में फायरिंग और मारपीट

अतुल त्यागी 


हापुड के स्वर्ग आश्रम रोड पर फॉर्म हाउस में हुई फायरिंग और मारपीट


हापुड़। सगाई के प्रोग्राम के बाद रात में फार्म हाउस की पार्किंग में शराब पी रहा था दूल्हा और उसके साथी। फार्म हाउस संचालक ने वहा शराब पीने से मना किया तो की फायरिंग और पत्थरबाजी। फर्महाउस संचालक बुरी तरह घायल, दूल्हा और उसके साथी फरार। दूल्हे के पिता हैं दरोगा, तो पुलिस कार्रवाई में कर रही है आनाकानी।                                   


मिसालः 9 लाख में बेचा साधारण बल्ब, ठगी

ठगी की नई मिसाल, 9 लाख में बेचा साधारण बल्ब


नई दिल्ली। आपने अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेस खिलाड़ी’ जरूर देखी होगी। इस फिल्म में एक सीन है। जब अक्षय कुमार एक साधारण सी बकरी को भविष्य बांचने वाली बकरी बताकर 25 हजार रुपये में बेच देते हैं। ये महज एक फिल्म थी। लेकिन बरेली के कुछ ठगों द्वारा दिल्ली के एक व्यापारी को 9 लाख रुपये में जादुई बल्ब बेचने का मामला सामने आया है। ठगों ने व्यापारी को ऐसी पट्टी पढ़ाई कि इस बल्ब से उसे सोने-चांदी जैसी कीमती धातुएं मिलेंगी और घर में समृद्धि आएगी। लेकिन वास्तव में वो एक साधारण बल्ब निकला।
ये शातिर ठग लखीमपुर खीरी के निवासी हैं। आरोपी ने खास चुंबक के जरिए बल्ब को अलग- अलग तरह से जलाकर दिखाया और बिजनेसमैन का भरोसा जीत लिया। जब ठगों ने इस बात को भांप लिया कि व्यापारी उनकी बातों में आ गया है। तब ये ठग उस बल्ब को 9 लाख रुपये में बेचकर वहां से निकल लिए। व्यापारी कोरोना महामारी के कारण कारोबार में नुकसान झेल रहा था। ऐसे में आसानी से पैसा कमाने की चाहत में वो ठगों की बातों में आ गया।
इस अजीबो गरीब धोखाधड़ी का मामला तब सामने आया जब तीनों आरोपियों (छुटकन खान मासूम खान और इरफान खान) के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज हुई। पीड़ित बिजनेसमैन और शिकायतकर्ता का नाम नितेश मल्होत्रा है। वहीं इस मामले को लेकर खीरी के एसएसपी विजय ढुल ने बताया कि इरफान पर पहले से हीं आधा दर्जन धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।             


रिया का ड्रग सप्लायर आरोपी अरेस्ट किया

रिया चक्रवती को ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप में अब यह गिरफ्तार


मुंबई। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े बॉलीवुड ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ( एनसीबी) ने बुधवार को एक पैडलर को गिरफ्तार किया है। एनसीबी के मुताबिक पैडलर का नाम रिगल महाकाल है। दावा किया जा रहा है। कि ये सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड रह चुकीं एक्ट्रेस रिया चक्रवती और उनके भाई शोविक को डायरेक्ट ड्रग्स की सप्लाई किया करता था। आज एनसीबी महाकाल को कोर्ट में पेश करेगी। जानकारी के मुताबिक एनसीबी ने बड़ी मात्रा में हशीश और नगद बरामद किया है। खबर है, कि एनसीबी अधिकारी अंधेरी वेस्ट इलाके में छापेमारी कर रहे हैं।             


दिल्लीः लगातार किसानों का प्रदर्शन जारी

14वें दिन भी किसानों का प्रदर्शन जारी


नई दिल्ली। दिल्ली व इसके आसपास के इलाकों में प्रदर्शन की वजह से कई रास्ते बंद हैं। कुछ जगहों पर ट्रैफिक को भी डायवर्ट किया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसके मुताबिक आज सिंधु बार्डर, औचंदी बॉर्डर, पियाओ मनियारी बॉर्डर और मंगेश बॉर्डर यातायात के लिए पूरी तरह बंद है।
एनएच-44 भी दोनों तरफ से बंद रहेगा। जो लोग इन इलाकों से गुजरने वाले हैं। इन्हें वैकल्पिक रास्तों से आने जाने की सलाह दी गई है। दिल्ली के सिंध बॉर्डर पर दोपहर 12 बजे किसान संगठनों की बैठक होगी। किसान नेता हनन मुल्ला ने कहा है। कि सरकार को कृषि कानूनों को निरस्त करना होगा और बीच का कोई रास्ता नहीं है। किसान आंदोलन को लेकर शरद पवार समेत पांच विपक्षी नेता आज शाम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करने वाले हैं। राष्ट्रपति से मिलने जाने वाले नेताओं में एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी सीपीएम नेता सीताराम येचुरी, सीपीआई महासचिव डी राजा और डीएमके नेता टीआर बालू शामिल हैं। राष्ट्रपति से मुलाकात से पहले पवार के घर सभी नेताओं की बैठक होगी उसके बाद राष्ट्रपति भवन रवाना होने का प्रोग्राम है।               


कानून में 3 बदलाव करने को तैयार सरकार

कृषि कानून में 3 बड़े बदलाव करने को तैयार सरकार


नई दिल्‍ली। किसान आंदोलन का आज 14वां दिन है। किसान कृषि कानूनों का वापस लेने की मांग पर अड़े हुए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कुछ किसान नेताओं के बीच मंगलवार की रात हुई बैठक विफल रहने के बाद सरकार और किसान यूनियनों के बीच बुधवार को प्रस्तावित छठे दौर की वार्ता अधर में लटक गई है। हालांकि सरकार कृषि कानूनों में संशोधन को तैयार है। लेकिन किसान यह नहीं चाहते। उनका कहना है। कि सभी कानून वापस लिए जाएं।
सरकार की ओर से बुधवार की वार्ता के संबंध में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। लेकिन शाह के साथ हुई बैठक के बाद कुछ किसान नेताओं ने कहा कि प्रस्तावित बैठक में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता। इन नेताओं ने कहा कि सरकार के लिखित प्रस्ताव पर विचार-विमर्श के बाद ही अगले कदम पर निर्णय लिया जाएगा। अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव हन्नान मोल्लाह ने कहा ‘शाह जी ने कहा कि सरकार जिन संशोधनों के पक्ष में हैं। उन्हें बुधवार को लिखित में देगी। हम लिखित संशोधनों को लेकर सभी 40 किसान यूनियनों से चर्चा करने के बाद बैठक में शामिल होने के बारे में फैसला लेंगे।वहीं किसानों ने मंगलवार को कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया था। इसमें किसानों ट्रेड यूनियनों अन्य संगठनों और कांग्रेस सहित 24 विपक्षी दलों का समर्थन मिला था। वहीं सरकार और किसानों के बीच हुई पांच दौर की वार्ता में कोई सफलता नहीं मिली थी। सरकार कानूनों में संशोधन की इच्छा जता चुकी है और कई तरह के आश्वासन भी दे चुकी है। लेकिन किसान संगठन नए कृषि कानूनों को पूरी तरह वापस लिए जाने की मांग पर अड़े हैं।                 


कानून की आड़ में तस्करी का मुद्दा गरमाया

अविनाश श्रीवास्तव


पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान शराबबंदी कानून की आड़ में शराब तस्करी का मुद्दा काफी गरमाया था। इसको लेकर कई राजनीतिक दलों ने सीधे सीएम नीतीश कुमार को ही दोषी ठहराया था। आरोप यह भी लगे थे, कि इसमें पुलिसकर्मियों की मिलीभगत रहती है। तभी यह अवैध कारोबार बदस्तूर जाकी है। अब जब नई सरकार बन गई है। तो इन शराब स्मगलरों और इनको सहयोग करने वालों पर कानून का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। इसी क्रम में अब अपराधियों के साथ सख्ती के साथ ही शराबबंदी कानून को लागू करने में लापरवाही थानेदारों पर भारी पड़ रही है। पुलिस मुख्यालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराबबंदी को लागू करने में लापरवाही बरतने और आसूचना संकलन नहीं कर पाने के आरोप में तीन थानेदारों को सस्पेंड कर दिया है। वहीं सासाराम और मोहनियां के एसडीपीओ से स्पष्टीकरण की मांग की गई है।             


सपा अधिवक्ता सभा ने विरोध मार्च किया

कृषि कानून वापिस लेने की मांग को समाजवादी अधिवक्ता सभा ने कचहरी मे निकाला विरोध मार्च


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आहृवान पर किसानो के हक़ और हुक़ूक़ की खातिर कचेहरी में सपाईयों ने जम कर विरोध प्रदर्शन करते हुए कृषि बिल सहित अनेक मांगों को लेकर समाजवादी अधिवक्ता सभा के बैनर तले महामहिम रष्ट्रपति को सम्बोधित ६ सूत्रिय मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट सौंपा गया।समाजवादी पार्टी द्वारा किसानो के आन्दोलन मे सहभागिता और किसान यात्रा के तीसरे दिन लगातार सपा का विरोध जारी रहा।ज़िला कचेहरी मे समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा से जुड़े सपाईयों ने कचेहरी परिसर मे केन्द्र व प्रदेश.सरकार के खिलाफ हमला बोला।कृषि काला कानून वापिस लेने की मांग करते हुए ज़िलाधिकारी कार्यालय तक मार्च निकाल कर सिटी मजिस्ट्रेट को महमहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित ६ सूत्रि मांग पत्र भी सौंपा।महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन के नेत्रित्व में अधिवक्ताओं ने किसानो को न्याय दो,किसानो के परिवार को दवाई पढ़ाई मुफ्त करो आदि नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया।समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के निर्वतमान महासचिव राकेश यादव एडवोकेट ने ६ सूत्रिय मांग पत्र पढ़ कर ज़िआधिकारी की अनुपस्थिती में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।ज्ञापन में महामहिम राष्ट्रपति से मांग की गई के किसान बिल जो किसानो के हित को नुकसान पहोँचा रहा हो उसे तत्काल रद किया जाए,किसानो के उतपादन का समर्थन मूल्य उनकी लागत से डेढ़ गुना दिया जाए,किसानो को उर्वरक,खाद्ध बीज मे सब्सिडी दी जाए,किसानों को किसानी यंत्र खरीदने में कम ब्याज पर ऋण दिया जाए,प्रयागराज जनपद मे किसानो की तय्यार फसल को बिना बिचौलियों के क्रय केन्द्रों पर खरीदारी सुनिश्चित कि जाए।किसानो के उत्पादन मूल्य के साथ पढ़ाई दवाई मुफ्त की जाए।अधिवक्ताओं ने इन ६ सूत्रिय मांग पत्र को महामहिम राष्ट्रपति महोदय को प्रेषित कर सूचित करने का आग्रह  किया।प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपते वक्त उपस्थित बड़ी संख्या मे अधिवक्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारे बाज़ी की।अधिवक्ताओ को काला कोट मे कचेहरी परिसर मे घूम घूम कर विरोध करने के दौरान पुलिस मूक दर्षक बन कर देखती रही।इस मौके पर अधिवक्ता गण सर्व श्री सै०इफ्तेखार हुसैन,राकेश यादव,किताब अली,फरीद उद्दीन,मोहम्मद सैफ,फहीम अहमद सिद्दीकी,राजमणि यादव,मो०ज़फर,भोला एडो०,सुनील यादव,दिनेश यादव,विजय कुमार बिन्द,नीरज पाल,जय भारत यादव,मो०हसीब,मशहद अली खाँ,सुरेन्द्र यादव,अनुज यादव,मुकेश यादव,छोटे लाल पाल,वीरेन्द्र पटेल,संजय पटेल,मोहम्मद अहमद,सै०मो०अस्करी आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।                      


गाजियाबादः पुलिस लाइन का निरीक्षण किया

एसएसपी द्वारा किया गया पुलिस लाइन का आकस्मिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री कलानिधि नैथानी द्वारा पुलिस लाइन, सीसीटीएनएस, कंट्रोल रूम का विस्तृत निरीक्षण कर जायजा लिया गया।


जिसमें पुलिस लाइन में स्टोर,क्वार्टर गार्ड, परेड ग्राउंड,भोजनालय ,शौचालय स्नान घर, पुलिस कर्मियों के बैरक आदि में साफ सफाई, आवासीय परिसर का रखरखाव, पुलिस कर्मियों के लिए वेलफेयर के लिए चलाई जा रही योजनाओं का क्रियान्वयन आदि का निरीक्षण कर जायजा लिया गया। तथा शांति एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर क्यूआरटी का व्यवस्थापन, ड्यूटी के संबंध में संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
साथ ही कोरोना संक्रमण की रोकथाम के संबंध में किए जा रहे उपायों की समीक्षा कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। 
इस दौरान एएसपी/ क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक व संबंधित शाखा प्रभारी व अन्य मौजूद रहे।                                    


पंचायत चुनाव में शिवसेना की अहम भूमिका

पंचायती चुनावों में शिवसेना निभाऐगी निर्णायक भूमिका:शिवदत्त वशिष्ठ
हिमाचल में शिवसेना पार्टी उच्च स्तरीय कार्यकारिणी का विस्तार, पार्टी हाई कमान ने दिए निर्देश
सत्यदेव शर्मा सहोड़
मैहतपुर (ऊना)। हिमाचल प्रदेश में पंचायती चुनावों की आहट के चलते शिवसेना पार्टी सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी निभाने के लिए जुट गई है। शिवसेना पार्टी के राष्ट्रीय हाई कमान के दिशा निर्देशों के अनुसार राष्ट्रीय संगठक गुलाब चंद दुबे के अनुसार हिमाचल प्रदेश में शिवसेना की प्रदेश कार्यकारिणी का विशेष स्तर पर उच्च स्तरीय विस्तार किया जाएगा। शिवसेना पार्टी हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से कार्य कर रही है। इस बार पंचायती चुनावों में अपनी ठोस उपस्थिति दर्ज करा सकती है। वहीं हिमाचल प्रदेश शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ ने बताया कि पार्टी हाई कमान व राष्ट्रीय संगठक गुलाब चंद दूबे के दिशा-निर्देशों के अनुसार हिमाचल प्रदेश में शिवसेना पार्टी उच्च स्तरीय प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करेगी। शिवदत्त वशिष्ठ ने कहा कि शिवसेना पार्टी हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज निकाय चुनावों में अपने उम्मीदवारों को उतारेगी। पंचायती चुनावों में अपनी अहम भूमिका निभाएगी।                           


शादी के अवसर पर माता का जागरण किया

वार्ड नम्बर 21 में किया गया महामाई का जागरण।
अंकित गोस्वामी


गाजियाबाद। लोनी स्थित राहुल गार्डन वार्ड नंबर 21 के निवासी रॉकी राज यूट्यूवर ने शादी के उपलक्ष्य में मातारानी का जागरण करा कर हिन्दुत्व की मिसाल कायम की। हिंदू परिवार में जहां शुभ काम होता है वहीं पर देवी देवताओं का नाम लेना जरूरी माना गया है। हिंदू संस्कृति को बचाए रखने के लिए इस तरह कीर्तन जागरण भंडारे इत्यादि का कार्यक्रम किए जाने चाहिए।
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर जी ने हिंदू संस्कृति को बचाए रखने के लिए सबसे आसान तरीका बताया और कहा कि लोनी की पावन भूमि पर माता रानी की परम कृपा बनी हुई है जिससे कोरोना जैसे राक्षस की भी हिम्मत लोनी की भूमि पर आने की नहीं हुई, लोनी के पूर्व से ही राक्षसों से युद्ध जीत के आए हैं और आगे भी इसी तरह विजय पाएंगे। विधायक जी ने रॉकी राज यूट्यूवर व उनके परिवार को धन्यवाद कहा कि उन्होंने सोशल डिस्टेंस व सैनिटाइज के द्वारा इस तरह के सांस्कृतिक प्रोग्रामों को बढ़ावा दिया।
हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उर्फ पिंकी भैया जी ने कहा कि हिंदू धर्म की संस्कृति को जीवित रखने के लिए समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होने जरूरी है जिससे हमारे बच्चे व युवाओं को अपने धर्म के प्रति ज्ञान प्राप्त हो, भारतवर्ष विश्व गुरु रहा है, आज के युवा अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं जिसके लिए हमें अपनी संस्कृति को बचाए रखने के लिए इस तरह के कार्यक्रम जरूरी है, चौधरी जी ने रॉकी राज की सराहना करते हुए कहा कि अगर हर युवा रॉकी राज की तरह अपने धर्म के प्रति जागरूक हो जाए तो जल्द ही भारत विश्व गुरु बन जाएगा। चौधरी साहब के साथ पूर्व विधायक प्रत्याशी अमित प्रजापति जी, सोनू प्रजापति जी व वार्ड नंबर 5 सभासद श्रवन चंदेल जी उपस्थित रहे
जागरण के समय रॉकी राज यूट्यूवर, कमल समस्त रिश्तेदार, परिवार सदस्य, हिंदू रक्षा दल वार्ड अध्यक्ष बृजेश चौधरी, अरुण भीम, अंकुर प्रजापति (बजरंग दल हिंदुस्तान प्रदेश मंत्री), केशव पंडित (विहिप), छोटेलाल, बाबा ठाकुर, छोटा हिन्दू, रोहित पांचाल, सागर हि्दू, अनिल हिन्दू,अर्जुन पंडित, बॉर्बी हिन्दू, कपिल हिन्दू,दीपक हिन्दू, आशीष हिन्दू, गोपाल हिन्दू,बबलू प्रजापति,मुकेश भैया , जीतू पाल,सूरज ठाकुर, यादव, मोतीलाल चौरसिया (पूर्व सभासद प्रत्याशी) यादव , बजरंग दल हिंदुस्तान से नगर मंत्री अनुपम ठाकुर, राकेश प्रजापति, पूर्व जिला अध्यक्ष पवनेश ठाकुर वार्ड संयोजक राहुल व समस्त क्षेत्रवासी मौजूद रहे।                            


राज्य कैबिनेट की बैठक में अहम फैसले लिए

राज्य कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में हुए यह फैसले


पंकज कपूर


देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में कई निर्णय लिए गए इनमें सबसे अहम निर्णय लंबे समय से राज्य के डिग्री कॉलेजों को खोले जाने को लेकर लिया गया राज्य के भीतर सभी उच्च शिक्षण संस्थान अब 15 दिसंबर से खोले जा सकेंगे कैबिनेट द्वारा इस को मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा कई अन्य प्रस्तावों में भी कैबिनेट की बैठक में चर्चा हुई।
कैबिनेट में पूर्व विधायक अनुसूया प्रसाद मेख़ुरी को दी गई श्रधांजलि
कोविड दवा को लेकर चर्चा, फ़्रंट लाइन वाले 20 प्रतिशत लोगों को दवा लगाने का फ़ैसला
29 प्रस्तावों पर चर्चा, 27 प्रस्तावों को मंज़ूरी
पेयजल निगम के कर्मिको की सेवा नियमावली को राज्य सरकार की नियमावली से जोड़ा गया
रूद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 100 एम बी बी एस सीट पर 927 पदों के सृजन को मंज़ूर
दून मेडिकल कॉलेज में 44 सुपर स्पेशलिटी पदों को मंज़ूरी
लालकुआं स्थित कंट्री पेपर मेल की लैस का प्रीमियम तय समय पर देने का भेजा गया नोटिस
निजी सुरक्षा एजेन्सी के लिए रजिस्टर वाले जनपद को मंज़ूरी
अमृत कौर रोड पर खुलने वाले नर्सिंग होम में सड़क निर्माण को दी गई सिथिलता
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नियमावली में आंशिक संशोधन को मंज़ूरी
विधानसभा सत्र आहूत करने को कैबिनेट की मंज़ूरी
उत्तराखंड खादी ग्रामोद्योग बोर्ड में पूर्व पदों को किया गया सरेंडर केवल बोर्ड में चार पदों की रखी गई माँग, कैबिनेट की मंज़ूरी                                   


कोहरे के चलते आमने-सामने ट्रक भिड़े

 कोहरे के चलते आमने-सामने से भिड़े दो ट्रक, तीन घायल


सीतापुर। महोली कोतवाली इलाके में कोहरा के कारण दो ट्रकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक और एक खलासी घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल एक चालक और खलासी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बुधवार को शाहजहांपुर की ओर से अमरोहा से गुड़ लादकर एक ट्रक असम जा रहा था। जिसमें चालक आजम अब्बास निवासी नवाबगंज जनपद बरेली और खलासी वसीम निवासी मोहम्मदी जनपद खीरी सवार था। वहीं लखनऊ की ओर से धान लदा ट्रक बाराबंकी से करनाल हरियाणा जा रहा था। जिसे सचिन पुत्र इकबाल सिंह निवासी बड़ौत जिला बागपत चला रहा था।
महोली कोतवाली इलाके में बाईपास पर हरगांव ओवरब्रिज के करीब दोनों ट्रकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में शाहजहांपुर की ओर से आ रहे ट्रक के चालक आजम अब्बास और खलासी वसीम तथा सीतापुर की ओर से आ रहे ट्रक का चालक सचिन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से आजम और वसीम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।                               


दुर्दांतः नवजात का गला कटा शव मिला

 दुधमुंहे बच्चे का गला कटा हुआ शव मिला


गोंडा। मनकापुर थाना क्षेत्र के बटोही पुरवा में मंगलवार रात चार महीने के बच्चे का गला कटा हुआ शव मिला है। बच्चे का शव घर से कुछ दूर खेत में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, हरना टायर के बटोही पुरवा में मंगलवार को राम बाबू वर्मा का चार माह का बेटा घर से अचानक गायब हो गया था। जिसका शव रात 9 बजे घर से 50 मीटर दूर एक खेत की मेड़ पर मिला। बच्चे का गला कटा हुआ था। और गले का मांस भी गायब था। बच्चे के पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी राम भवन यादव ने बताया कि बच्चे का शव देखकर लगता है। कि किसी जानवर ने हमला किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।                               


ममता के खिलाफ मोर्चा खोलेगी भाजपा

ममता बनर्जी के खिलाफ करेंगे घेराबंदी


कोलकाता/नई दिल्ली। साल  2021 में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी ममता बनर्जी को सत्ता से बेदखल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा बुधवार से दो दिवसीय बंगाल दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।


अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान नड्डा कोलकाता के हैस्टिंग्स में पार्टी के चुनाव कार्यालय और नौ जिलों में पार्टी कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे। आर नोय ओन्याय  (और नहीं अत्याचार) अभियान के तहत नड्डा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से भी मुलाकात करेंगे। भाजपा अध्यक्ष झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं पर उनसे चर्चा करेंगे।


भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 117 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन टीम का गठन किया है। इन टीमों को 31 इकाइयों में बांटा गया है। इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों को राज्य में काम करने के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। दस दिसंबर को भाजपा अध्यक्ष एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और 24 परगना पूर्व से पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।


नड्डा पश्चिम बंगाल में पार्टी का आधार मजबूत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए नड्डा 120 दिनों का देशव्यापी दौरा कर रहे हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने चार दिसंबर को उत्तराखंड से की थी।                                 


कांग्रेस ने भारत बंद को सफल बताया

कांग्रेस ने भारत बंद को बताया सफल


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कांग्रेस ने किसानों के आह्वान पर भारत बंद को सफल बताया है। पार्टी का कहना है कि सरकार किसानों से एमएसपी पर एक-एक दाना खरीदें और एमएसपी पर किसान का कोई खरीदे, तो हमें क्या एतराज है। तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर पार्टी का कहना है कि तीनों कानून आपस में जुडे़ हुए हैं और किसानों के हित में नहीं हैं।
महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने एक वीडियो संदेश से  किसानों से अपील किया कि अगली फसल और अगली नस्ल के लिए लड़ना होगा। उस मोदी सरकार से जिसने उद्योगपतियों के हित साधने के लिए जमीर बेच कर जमीन पर हमला बोला है। हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बंद को पूरी तरह सफल बताया। उन्होंने कहा कि हर संगठन ट्रांसपोर्ट, पेट्रोल, ट्रेड यूनियन आदि सबका समर्थन मिला है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि मोदी जी किसानों से चोरी बंद करो। सभी देशवासी जानते हैं कि आज भारत बंद है। इसका सम्पूर्ण समर्थन करके हमारे अन्नदाता के संघर्ष को सफल बनाएं।                             


हादसा: ट्रक की 7 कारों से टक्कर, 3 की मौत

सोनीपत में हुआ भीषण हादसा : ट्रक की 7 कारों से टक्कर, तीन लोगों की मौत


सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में भयानक सड़क हादसा हो गया है। बताना लाजमी है कि बढ़ती ठंड और बढ़ते कोहरे के कारण हादसों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। बतादें कि घने कोहरे ने तीन लोगों की जान ले ली। हादसा ट्रक की वजह से हुआ, जिसने टोल प्लाजा पर खड़ी एक कार को पीछे से टक्कर मारी। उसके बाद एक के बाद कारें टकराती चली गईं। बताया जा रहा है कि ट्रक की रफ्तार बहुत तेज थी। पुलिस के अनुसार, एक कार टोल अदा करने के लिए बैरियर पर खड़ी थी। पीछे से तेज रफ्तार ट्रक आया और उसने कार को टक्कर मार दी। उसके बाद कारें एक दूसरे के ऊपर चढ़ती चली गईं। अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सात लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों की कारों से बरामद हुए दस्तावेजों के आधार पर पुलिस शिनाख्त कर रही है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।                 


सरकार विरोधी प्रदर्शन में 8 अरेस्ट किए

सरकार विरोधी प्रदर्शनों के मामले में 8 कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार


विक्टोरिया। हांगकांग पुलिस ने जुलाई में सरकार विरोधी प्रदर्शन को लेकर आठ और कार्यकर्ताओं को किया  गिरफ्तार 
हांगकांग पुलिस ने जुलाई में सरकार विरोधी प्रदर्शन को लेकर मंगलवार को आठ और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने विपक्षी ताकतों पर लगातार कार्रवाई की है।
हालांकि, पुलिस ने अभी गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान उजागर नहीं की है। लेकिन कार्यकर्ताओं की उम्र 24 और 64 वर्ष के बीच है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, लोकतंत्र समर्थक पूर्व विधायक और अनुभवी कार्यकर्ता लेउंग क्वोक-हंग, जिसे लॉन्ग हेयर के नाम से जाना जाता है, गिरफ्तार किए गए लोगों में से थे।
इससे पहले विश्वविद्यालय परिसर में एक छोटे स्तर पर किए गए प्रदर्शन में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के उल्लंघन के संदेह में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने एक जुलाई को प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े थे।                                   


जींद में धरना दे रहे किसान की हुई मौत

जींद में धरना दे रहे किसान की मौत 


जींद। नए कृषि कानूनों को लेकर धरना दे रहे किसानो को काफी दिक्कतों का सामना करना पद रहा है। बताना लाजमी है कि इस आंदोलन के दौरान कई किसानो ने अपनी जिंदगी से हाथ धो दिए। बतादें कि जींद जिले के नरवाना में कृषि कानून के विरोध में मंगलवार को भारत बंद के दौरान दिल्ली-पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग उझाना गांव के पास धरने पर बैठे उझाना गांव निवासी किसान 60 वर्षीय किताब सिंह चहल की हृदय गति रुकने से मौत हो गई।
पुलिस ने मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। यहां किसानों ने शव लेने से मना कर दिया और उझगा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि किताब सिंह को शहीद का दर्जा दिया जाए और परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए।
साथ ही परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी की भी मांग की। उन्होंने धरनास्थल पर पहुंचे एसडीएम सुमित सिहाग के आश्वासन पर उन्हें ज्ञापन देकर शाम सात बजे खोल दिया। एसडीएम सिहाग ने कहा कि मृतक परिवार की मांगों को सरकार के पास भेजा जाएगा।               


सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर

सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर, एक नागरिक घायल


सुरक्षा बल के जवान गांव में एक लक्षित इलाके की ओर बढ़ रहे थे, तभी वहां छुपे आतंकवादियों ने स्वाचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।  


श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये जबकि एक नागरिक घायल हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने टिकेन गांव में सुबह अभियान छेड़ा। सुरक्षा बल के जवान गांव में एक लक्षित इलाके की ओर बढ़ रहे थे, तभी वहां छुपे आतंकवादियों ने स्वाचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलायी। दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये। इसी दौरान एक नागरिक सादिक लोन गोली लगने से घायल हो गया, जिसे श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किये गये हैं। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ जारी थी। इस बीच किसी प्रकार की अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए एहतियात के तौर पर प्रशासन ने पुलवामा में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी है। कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।                                           


सलमान को लेकर फिल्म बनाएंगे रोहित

सलमान को लेकर फिल्म बनायेंगे रोहित शेट्टी 


कविता गर्ग


मुंबई। बॉलीवुड के इंटरटेनर नंबर वन निर्देशक रोहित शेट्ठी दबंग स्टार सलमान खान को लेकर फिल्म बना सकते हैं। मुंबई। बॉलीवुड के इंटरटेनर नंबर वन निर्देशक रोहित शेट्ठी दबंग स्टार सलमान खान को लेकर फिल्म बना सकते हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि रोहित शे्टी एक अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश में हैं, जो सलमान के स्टारडम के साथ न्याय कर सके, लेकिन उस स्क्रिप्ट की तलाश खत्म नहीं हुई है। फैंस चाहते हैं कि यह तलाश जल्दी खत्म हो और रोहित-सलमान साथ में फिल्म करें। सलमान खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा है कि ये अफवाह नहीं है। वे खुद रोहित के साथ फिल्म करना चाहते हैं। सलमान ने कहा है कि हमने इस बारे में बात भी की है, लेकिन अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है।                                 


हिसार: युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

डॉक्टर की क्लीनिक में युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म


हिसार। हैवानियत की सारी  हदे पर होती जा रही है। बतादें कि हरियाणा के हिसार जिले से एक चौका देने वाली खबर सामने आयी है। बताना लाजमी है कि नाबालिग से डॉक्टर की दुकान में एक युवक ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि व्यक्ति ने नाबालिग के फोटो भी ले लिए। पुलिस ने भैणी अमीरपुर के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में पाेक्साे और एससी-एसटी एक्ट भी लगाया गया है।
शिकायत में पीड़िता के दादा ने बताया कि उनकी साढ़े 17 वर्षीय पोती डॉक्टर की दुकान में उपचार करवाने गई थी। तभी वहां भैणी अमीरपुर का एक युवक घुस गया और उनकी पोती के साथ दुष्कर्म किया। युवक ने उसके साथ अश्लील फोटो भी ली। उनकी पोती को जान से मारने की धमकी दी गई। उनके अनुसार मामला जून का है। मामले में अब हांसी महिला थाना में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।                         


यूपीः सड़क पर संघर्ष करने फिर लौटें यादव

सड़क पर संघर्ष करने फिर लौट आये अखिलेश यादव राशिद अली खोजी 


हरिओम उपाध्याय


लखनऊ। केन्द्र सरकार के खिलाफ कृषि कानूनों को लेकर किसानों का आक्रोश चरम पर है। किसान आंदोलन ने भाजपा के खिलाफ विपक्ष को फिर से एक बड़ा अवसर देने का काम किया है। उत्तर प्रदेश में इस किसान आंदोलन का हर आंदोलन की भांति ही व्यापक प्रभाव नजर आया है। यहां मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने किसान आंदोलन का समर्थन करने के साथ ही अपने नेता अखिलेश यादव के नेतृत्व में किसान यात्रा अभियान छेड़ दिया है। किसान यात्रा को शुरू कराने के लिए कन्नौज जाने के लिए निकले अखिलेश यादव को यूपी सरकार की 'पाबंदी' के बाद पुलिस ने घर के बाहर ही रोक दिया। इससे पूरे प्रदेश में सपाईयों में गजब का जोश नजर आया और हर जिले में सपाईयों ने जोरदार प्रदर्शन किया। आखिरकार फिर से एक यात्रा के सहारे सपाईयों को अखिलेश यादव के रूप में सड़क पर सत्ता के खिलाफ एक जोशीला कमांडर खड़ा नजर आया है। कार्य बात राजनीति की हो या सामाजिक, शैक्षिक और अन्य किसी भी क्षेत्र की संघर्ष ही वह पारस है, जो पत्थरीला होने के बावजूद भी खुद को छूकर चलने वालों का व्यक्तित्व स्वर्णिम बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ता। शर्त यही है कि संघर्ष रूपी पारस पर हमारी परिश्रम का रगड़ा कुछ तगड़ा होना चाहिए। हम बात भारतीय राजनीति की करें तो जेपी आंदोलन ने संघर्ष से शिखर तक पहुंचने का फार्मूला अभावग्रस्त और संसाधनविहीन व्यवस्था के बीच युवाओं को दिखाया था। इसी आंदोलन ने देश की राजनीतिक दिशा व दशा को बदला और देश को भविष्य के अनेक राजनेता मिले। आज हम बिहार से बंगाल तक और देहरादून से दिल्ली तक कुछेक नेताओं को युवा राजनीतिक कार्यकर्ताओं के रोल माॅडल के रूप में देखते हैं, उनके व्यक्तित्व के निखार की बूटी की जड़ जेपी आंदोलन का संघर्ष ही रहा है। उत्तर प्रदेश में ऐसे ही युवा संघर्ष सत्ता को पलटने में सफल रहे है। आज समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व संभाल रहे अखिलेश यादव भी ऐसे ही युवा संघर्षशील नेता हैं।           


10 करोड़ वैक्सीन की डोज उपलब्ध होगी

सौ दिनों में 10 करोड़ कोविड-19 वैक्सीन की डोज उपलब्ध होगी 


वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा कि राष्ट्रपति पद संभालने के 100 दिनों में उनका प्रशासन 10 करोड़ कोविड-19 वैक्सीन की खुराक प्राप्त करेगा। जो बिडेन ने विलमिंगटोन, डेलावरे में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "उनकी टीम पहले 100 दिनों में कोविड-19 टीके की कम से कम 10 करोड़ प्राप्त करने में मदद करेगी। देश में कोरोना के हालात बेहतर होने से पहले ही इसका प्रकोप और बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी जनता को वैक्सीन लेने के लिए राजी करने की जागरुकता की आवश्यकता होगी क्योंकि कई लोग इसको लगाने से डर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रपति पद संभालने के पहले 100 दिनों के अंदर स्कूलों को खोलना चाहते हैं, यह कांग्रेस पर निर्भर करता है कि वह कोविड-19 राहत कानून पारित करती है या नही। अमेरिकी प्रशासन काे आने वाले दिनों में हर व्यक्ति को दो वैक्सीन की मंजूरी देने की उम्मीद है, जो दिसंबर में 10 करोड़ खुराक देने के लिए बाद आने वाले महीनों में एक करोड़ से अधिक लोगों को खुराक पहुंचने पर काम करेगा। सरकार की वर्ष 2021 की दूसरी तिमाही के अंत तक लगभग सभी अमेरिकी नागरिकों का टीकाकरण करने की योजना है।             


समस्या सुनकर मौके पर पहुंची पालिकाध्यक्ष

जनसमस्या सुन मौके पर पहुंची पालिकाध्यक्ष


लखीमपुर खीरी। नपाप लखीमपुर की अध्यक्षा निरुपमा मौनी वाजपेई  को सीतापुर रोड पर अमर मिलन गेस्ट हाउस के पास नाला टूट जाने के कारण एवं बड़ा गड्ढा होने से लगातार शिकायते मिल रही थी। उक्त जनहित की समस्या को ध्यान में रखते हुए  समस्या के समाधान हेतु अवर अभियंता निर्माण को निर्देश अध्यक्षा जी के द्वारा दिया गया था जिसका अब समाधान लगभग हो गया है यथास्थिति देखने के लिए अध्यक्षा जी ने स्थलीय निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष जी ने कहा कि जनहित की कोई भी समस्या हो उसको तत्काल प्रभाव से हल किया जाए यह हमारी प्राथमिकता में से एक हैनिरीक्षण के दौरान नगरपालिका के अवर अभियंता निर्माण अमरदीप मौर्य, शोभितम मिश्रा, उपेंद्र वर्मा, विनीत गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।               


कुंडली बॉर्डर पर एक किसान की मौत हुईं

सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर आंदोलनकारी किसान की मौत


सोनीपत। लगातार चल रहे किसान आंदोलन ने कई किसानो की जान ले ली है। बताना लाजमी है कि सोनीपत में पड़ते हरियाणा-दिल्ली के सीमावर्ती इलाके कुंडली में किसानों के आंदोलन के 13वें दिन यानी कि बीते दिन एक किसान की मौत हो गई। वजह हार्ट अटैक को बताया जा रहा है। मृतक की पहचान, सोनीपत जिले के ही गांव बरोदा के रहने वाले अजय के रूप में हुई है। पिछले कई दिन से वह सिंघु बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में शामिल था।
सोमवार रात को रात का खाना खाकर वह टीडीआई सिटी के सामने ट्रॉली के नीचे सोया था। मंगलवार सुबह जब नहीं उठा तो चला पता। सूचना के बाद कुंडली थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल स्थित मोर्चरी में भिजवा दिया है। जहां तक कारण की बात है, उसके परिजनों ने उसकी जान ठंड की वजह से गई है। उधर, आज ही झज्जर जिले के टीकरी बॉर्डर पर चल रहे धरने में शामिल मोगा जिले के मेवा सिंह नामक एक और किसान की भी दिल का दौरा पड़ने से सांसें थम गई।
इसे मिलाकर अब तक हरियाणा में दिल्ली मोर्चे पर आंदोलन का हिस्सा रहे 7 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें से टीकरी बॉर्डर पर मारे गए 4 पंजाब के विभिन्न इलाकों से थे। हालांकि कुंडली बॉर्डर पर इस तरह की यह पहली घटना है। दूसरी ओर किसानों की हिम्मत देखिए कि साथियों की मौत के बाद भी वो लगातार आंदोलन पर डटे हैं।                               


घने कोहरे से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

अंबेडकर नगर में घने कोहरे से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त


अंबेडकर नगर। घने कुहासे ने जिंदगी की पटरी ही रोक दी, लगातार बीते 2 दिन से घने कोहरे के चलते आवागमन मे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है दूसरी तरफ शादी और बारात का सीजन मे जान जोखिम में डालकर लोग घने कोहरे के बीच बरात गाड़ियों का काफिला भी निकाल रहे हैं जिससे सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी, 18 घंटे से कोहरे से धुंध की चादर ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर रखा है। लोग सुबह देर से उठ रहे हैं। वहीं कोहरे की कहर से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। वाहनों के परिचालन में खासी दिक्कतें पेश आ रही हैं। 


नतीजतन लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में विलंब हो रहा है जिससे कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वहीं अंबेडकर नगर जिले का आलम यह कि शाम 6:00 बजे से ही दूसरे दिन 2 बजे से पहले सूर्य के दर्शन नहीं हो रहे वहीं शाम ढलते ही फिर से घना कोहरा छाने के डर से लोग जल्दी ही अपने घरों को लौट जा रहे हैं। इसका असर बाजार पर भी देखा जा रहा है। व्यवसायियों को ग्राहकों का इंतजार करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों की है। जिन्हें ठंड ने बुरी तरह प्रभावित किया है। 


वहीं खासकर उन लोगों को जो रक्तचाप, मधुमेह या फिर ह्रदय रोग से ग्रसित हैं। उनकी परेशानी कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। चिकित्सकों की राय है कि वैसे तो ठंड से सभी को बचने की जरूरत है किन्तु बच्चे एवं बूढ़ों के प्रति विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। गर्म कपड़े, भोजन एवं धूप सेंकने से सेहत को संतुलित रखता था सकता है।                                       


किसानों की मौत पर दो लाख की सहायता

बलराज कुंडू ने किया ऐलान, आंदोलन में जान गंवा चुके किसानों के परिवारों को देंगे 2-2 लाख रूपये


रोहतक। हरियाणा की सड़कों पर डटे किसानों  के तीखे तेवरों से राज्य की राजनीति पल-पल करवट बदल रही है। कांग्रेस और इनेलो के पूरी तरह समर्थन में उतरने के बाद जजपा नेताओं के सियासी सुर भी बदले हैं। पार्षद, ब्लॉक समिति और जिला परिषद सदस्यों के इस्तीफों का सिलसिला लगातार जारी है। 
महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू तो पहले से ही किसानों के समर्थन में थे, लेकिन अब उन्होंने एलान किया है कि किसान आंदोलन के दाैरान जान गंवाने वाले हरियाणा के किसानों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देंगे। साथ ही उन्होंने हरियाणा की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार से मांग की है कि किसान आंदोलन में मृतक इन किसानों के आश्रित परिवारों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
बलराज कुंडू पहले दिन से ही किसान आंदोलन में सक्रिय भूमिका में किसानों के साथ टिकरी बॉर्डर पर डटे रहे हैं लेकिन तीन दिसंबर को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उनको क्वारेंटाइन होना पड़ा। बलराज कुंडू ने जारी बयान में कहा कि अब तक किसान आंदोलन में हरियाणा के कई किसानों की मौत हो चुकी है। 


ऐसे में उन्होंने इन किसानों के परिवारों को आर्थिक मदद करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस लेकर किसानों की सभी मांगों को स्वीकार करे, ताकि अपने हकों के लिए सड़कों पर आया अन्नदाता वापस लौटकर अपने खेत-खलिहान संभाल सके।                               


विरोध में किसान संगठनों ने किया चक्का जाम

कृषि बिल के विरोध में किसान संगठनों ने किया चक्का जाम


आदर्श श्रीवास्तव


लखीमपुर खीरी। संसद के दोनों सदनों से पारित कृषि विधेयकों के खिलाफ किसानों द्वारा किये गए भारत बंद के आवाह्न पर आज मंगलवार को भारतीय यूनियन समेत विभिन्न किसान संगठनों ने देशभर में चक्का जाम कर किसान बिल को वापस लेने की मांग के साथ ही सरकार विरोधी नारे लगा कर अपना विरोध प्रदर्शित किया। किसानों के विरोध प्रदर्शन में सहयोग करते हुए देश के अधिकांश लोगों ने अपने रोजगार भारत बन्द के अंतर्गत बन्द रखे। सरकार ने इन विधयकों को किसान हितैषी बताते हुए दावा किया है कि इनसे किसानों की आय बढ़ेगी और बाजार उनके उत्पादों के लिए खुलेगा। लेकिन किसान संगठनों का कहना है कि ये विधेयक कृषि क्षेत्र को कार्पोरेट के हांथो में सौंपने की कोशिशों के हिस्सा है।इसी के चलते कृषि बिल के विरोध में आठ दिसम्बर (मंगलवार) को किसानों ने एक दिन के भारत बन्द के ऐलान में जगह-जगह से खबर सुनने में आ रही हैं कि चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा। किसानों द्वारा देश में जगह-जगह पर किये जा रहे कृषि बिल विरोध प्रदर्शन में निघासन क्षेत्र का किसान भी रोड जाम कर सरकार के विरोध में जमकर नारे बाजी की।बता दें कि इससे पहले किसान के पक्ष में समाजवादी पार्टी, कांग्रेस पार्टी, बीएसपी ने भी बिल का विरोध किया है।उत्तर प्रदेश के साथ-साथ कई राज्यों में किसान यूनियन के नेताओं ने कृषि बिल के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। सरकार किसानों के हित में कोई फैसला नही ले रही है। यूनियन नेताओं व किसान संगठनों का कहना है कि किसानों की आय दोगुना करने का वादा सरकार भूल गई है। सरकार ताना शाही तरीके से सभी कानून लागू कर रही है।जिसके खिलाफ किसान आज रोड पर आ गया है। किसानों द्वारा आज एक दिन के भारत बंद के आवाह्न पर निघासन क्षेत्र के प्रमुख चौराहों निघासन चौराहा व क्लेशहरण चौराहे पर किसानों ने चक्का जाम कर शान्ति ढंग से कृषि बिल का विरोध प्रदर्शन किया व सरकार के खिलाफ नारे बाजी की व बिल वा सम्बंधित अपनी मांगों को लेकर  उपजिलाधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता को ज्ञापन दिया। क्षेत्र के किसानों द्वारा किये जा रहे कृषि विरोधी आंदोलन में किसी प्रकार की कोई  अशांति न फैल पाए जिसके लिए क्षेत्र प्रशासन भी मुस्तैदी साथ खड़ा रहा। क्षेत्र के क्लेशहरण चौराहे पर चल रहे विरोध प्रदर्शन को शान्ति ढंग से पूर्ण होने के लिए सिंगाही थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह व तिकुनिया कोतवाली प्रभारी राम कुमार वर्मा मय फोर्स के साथ उपस्थित रहे व निघासन चौराहे पर निघासन कोतवाली प्रभारी दिलेश कुमार सिंह मय फोर्स के साथ उपस्थित रहे। कृषि बिल के विरोध में किसान ओमकार सिंह, गुरदेव सिंह, भल्लू भाई, गुरनेवाज सिंह, सैनखेडा प्रधान अहमद खां, गुरमीत सिंह, वशीर खां, प्रीतम सिंह, रमनजीत सिंह सहित क्षेत्र के हजारों किसान संसद के दोनों सदनों में पारित कृषि बिल के विरोध में क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर जाकर चक्का जाम कर सरकार के खिलाफ नारे बाजी करते हुए बिल वापस करने की मांग रखी।                       


किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया, सौंपा ज्ञापन

आदर्श श्रीवास्तव


लखीमपुर खीरी। किसान विरोधी कानून को वापस किये जाने के विरोध में किसानों ने धरना प्रदर्शन कर एसडीएम धौरहरा को ज्ञापन सौंप कर किसानों की समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की। मंगलवार को तहसील धौरहरा क्षेत्र के टॉपर पुरवा में सिख समुदाय व अन्य किसानों ने किसान आंदोलन के समर्थन में शांति पूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन किया और भारत सरकार द्वारा बनाये गए किसान विरोधी बिल को वापस कराने को लेकर एसडीएम धौरहरा एस. सुधाकरन को ज्ञापन देकर किसानों की समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की। दिए गए ज्ञापन में किसानों ने कहा कि कोरोना काल मे किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है किसानों की आमदनी दोगुनी होने की बजाय किसान कर्ज में डूब गया है जो भारत सरकार ने किसान विरोधी काले कानून बनाये है जो किसानों के विरोध में है जिससे किसान सड़कों पर उतरने को मजबूर है। किसानों ने मांग की किसान विरोध तीनो बिल वापस लिये जाए। गन्ने की पत्ती और पराली जलाने पर जो प्रतिबंध है उसे हटाया जाए और कोई दूसरा समाधान निकाला जाए। किसानों की सभी समस्याओं से निजात दिलाई जाए।               


दिल्ली-वाराणसी के बीच बुलेट की तैयारी

मुंबई। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट कॉरिडोर के बाद अब मोदी सरकार ने दिल्ली और वाराणसी के बीच बुलेट चलाने की तैयारी कर ली है। 13 दिसंबर से दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का सर्वे शुरू होगा। दिल्ली से वाराणसी के बीच 865 किलोमीटर लंबे ट्रैक के लिए हेलिकॉप्टर से लिडार सर्वे किया जाएगा। इस तकनीक में लेज़र बीम वाले उपकरणों से लैस एक हेलिकॉप्टर का उपयोग लिडार यानी लाईट डिटेक्शन एंड रेंजिंग तकनीक के लिए होगा। परंपरागत तरीक़े से सर्वे करने पर करीब साल भार का वक्त लगता है लेकिन इस तकनीक से ये काम तीन महीने में पूरा हो सकता है। दिल्ली से वाराणसी के रास्ते में मथुरा, आगरा, इटावा, लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज, भदोही और अयोध्या भी शामिल किए जा सकते हैं। वहीं देश के पहले बुलेट ट्रेन रूट मुंबई अहमदाबाद पर भी तेजी से काम चल रहा है।               


छत्तीसगढ़ः फलों और सब्जियों के दाम घटे




रोहित बर्मन

रायपुर। राजधानी रायपुर में सब्जियों और फलों के दामों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। बड़े दिनों बाद सब्जियों ने आम लोगों को थोड़ी राहत दी है। बढ़ती कीमतों के बीच आज सब्जियों और फलों के दाम घटे हैं। हालांकि कीमतों में इतनी कमी काफी नहीं है। बीते दिनों थोक मार्केट में सब्जियों के दाम लगभग दोगुने रेट में मिल रहे थे। जिसके चलते चल्हर मार्केट में भी सब्जियां आग उगल रही थी। थोक बाजार में 12 से 15 रूपए किलो में मिलने वाला टमाटर 30 रूपए किलो में बिक रहा था।आज कीमते कम होने से लोगों के रसोई में कुछ खास प्रभाव नहीं होगा। कीमते अभी भी काफी बढ़ी हुई हैं।             




लायंस क्लब की कैबिनेट बैठक आयोजित की

लायंस क्लब की कैबिनेट मीटिंग आयोजित


आदर्श श्रीवास्तव


लखीमपुर खीरी। लायंस क्लब 321बी1 की कैबिनेट मीटिंग डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन कमल शेखर गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। होटल दि इलीट इन, लखीमपुर में मंडल की द्वितीय केबिनेट मीटिंग में आये सदस्यों ने समाज सेवा के कार्यो को तेज गति से बढ़ाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर कमल शेखर गुप्ता ने कहा कि  लॉयन्स क्लब लखीमपुर उपकार के लायन्स साथियों का प्रयास अति सराहनीय है। 18वर्षों के लम्बे अन्तराल के बाद लखीमपुर में हुयी मण्डलीय बैठक के आयोजन हेतु उन सभी के प्रति आभार व्यक्त किया जिनके प्रयासों से यह मीटिंग सफल रही। क्लब के अध्यक्ष लायन एच०एस०पाहवा , लायन लीडर लायन आर्येन्द्र पाल सिंह एवं उनकी टीम का सहयोग अति प्रशंसनीय रहा। डिस्ट्रिक्ट केबिनेट सचिव लायन कुलदीप सिंह के नेतृत्व में संपन्न अत्यंत सफल मीटिंग में कैबिनेट के  साथी उप मंडलाधीश प्रथम लायन बी०एम० श्रीवास्तव, उप मंडलाधीश द्वितीय लायन बी०एन०चौधरी एवम मंडल कोर्डिनेटर लायन तेजेन्द्र पाल सिंह, विशाल सेठ आदि का विशेष सहयोग रहा। मीटिंग में लखनऊ, बहराइच, शाहजहांपुर, गोला, गोंडा, लखीमपुर आदि जनपदों के लायन सदस्य शामिल हुए।


सरकार का रोजगार देने के मामले में रिकॉर्ड

संदीप मिश्र


लखनऊ। यूपी की योगी सरकार ने नौकरी और रोजगार देने के मामले में एक और रिकॉर्ड बनाया है। यूपी सरकार ने चार साल में सबसे ज्यादा नौकरी और रोजगार दिया है। योगी सरकार ने चार साल में लगभग चार लाख लोगों को रोजगार दिया है। इस तरह से यूपी सबसे ज्यादा नौकरी और रोजगार देने वाला राज्य बन गया है। सरकार का लक्ष्य इस वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक 50 लाख प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।सीएम योगी ने खुद बुधवार को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के नवचयनित 3,209 नलकूप चालकों को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। सीएम योगी ने इस दौरान नवनियुक्त नलकूप चालकों से संवाद भी किया। योगी ने कहा कि नलकूप चालक प्रदेश के किसानों की आय की वृद्धि में सहायता करेंगे। योगी ने आगे कहा कि 34 हजार के करीब सरकारी नलकूपों पर हमारे पास नलकूप चालक नहीं थे। वहां, पर एक नलकूप चालक को कई नलकूपों पर अपनी सेवा देनी होती थी। हमारी सरकार ने सबसे पहले ग्रामीण इलाकों में बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की, 2022 तक हमें किसानों की आय को दोगुना करना है।              


बदमाशों ने बारातियों के साथ लूटपाट की

बदमाशों ने बारातियों को लूटा


जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर के सिंगरामऊ क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने बारातियों के साथ जमकर लूटपाट की। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि वाराणसी लखनऊ राजमार्ग पर जौनपुर-प्रतापगढ़ जिले की सीमा के निकट सदिका गांव में बीती रात बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर बोलेरो सवार बरातियों के मोबाइल, पर्स लूट लिए। पुलिस की महिलाकर्मी पहनेंगी खादी सिल्क साड़ी पुलिस के अनुसार बारात कटघरा से प्रतापगढ़ जा रही थी जिसमें शामिल होने सिकरारा के खानापट्टी निवासी सचिन सिंह, सौरभ सिंह, शिवम सिंह अपने कुछ अन्य साथियों के साथ जा रहे थे। वे सदिका गांव के पास पहुंचे थे कि तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलहे के बल पर उन्हें रोक लिया और उनके पास से पांच मोबाइल और सभी करीब दस हजार से अधिक रुपये लूट लिए कर फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश कर रही है।             


एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई

एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई  इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को कड़ी फटकार लग...