बुधवार, 9 दिसंबर 2020

ममता के खिलाफ मोर्चा खोलेगी भाजपा

ममता बनर्जी के खिलाफ करेंगे घेराबंदी


कोलकाता/नई दिल्ली। साल  2021 में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी ममता बनर्जी को सत्ता से बेदखल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा बुधवार से दो दिवसीय बंगाल दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।


अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान नड्डा कोलकाता के हैस्टिंग्स में पार्टी के चुनाव कार्यालय और नौ जिलों में पार्टी कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे। आर नोय ओन्याय  (और नहीं अत्याचार) अभियान के तहत नड्डा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से भी मुलाकात करेंगे। भाजपा अध्यक्ष झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं पर उनसे चर्चा करेंगे।


भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 117 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन टीम का गठन किया है। इन टीमों को 31 इकाइयों में बांटा गया है। इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों को राज्य में काम करने के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। दस दिसंबर को भाजपा अध्यक्ष एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और 24 परगना पूर्व से पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।


नड्डा पश्चिम बंगाल में पार्टी का आधार मजबूत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए नड्डा 120 दिनों का देशव्यापी दौरा कर रहे हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने चार दिसंबर को उत्तराखंड से की थी।                                 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...