ब्रिटेन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ब्रिटेन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बुधवार, 6 जनवरी 2021
इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर कोलिन का निधन हुआ
लंदन। इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डरों में से एक और मैनचेस्टर के महान खिलाड़ी कोलिन बेल का निधन हो गया है। वह 74 साल के थे। मैनचेस्टर सिटी ने मंगलवार को बयान में कहा कि कोलिन बेल का संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। उनकी यह बीमारी कोरोना वायरस से संबंधित नहीं थी। बेल के नाम पर एतिहाद स्टेडियम में ‘कोलिन बेल स्टैंड’ है। सिटी के चेयरमैन खालदून अल मुबारक ने बयान में कहा, ”कोलिन बेल को हमेशा मैनचेस्टर सिटी के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में याद किया जाएगा और आज उनके निधन की दुखद खबर से हमारे क्लब से जुड़ा हर व्यक्ति प्रभावित होगा। ”बेल ने सिटी की तरफ से 13 सत्रों में 492 मैच खेले और 152 गोल किये। उन्होंने इंग्लैंड के लिये 48 मैच खेले और नौ गोल किये।
बुधवार, 30 दिसंबर 2020
ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन को यूके में मिली मंजूरी
ऑक्सफोर्ड की कोविड-19 ऑक्सफोर्ड की स्टार जॉन्स वैक्सीन को यूके में मिली मंजूरी, अगला नंबर भारत का?
लंदन। यूनाइटेड किंगडम यानी ब्रिटेन ने ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन को इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है। कुछ दिनों में ही ब्रिटेन के लोगों को ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन की खुराक लगनी शुरू हो जाएगी ब्रिटेन की मंजूरी के बाद भारत में उम्मीदें बढ़ गई है। क्योंकि यहां इस्तेमाल के लिए अप्रूवल की लाइन में ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन सबसे आगे खड़ी है।
नवरात्रि का तीसरा दिन मां 'चंद्रघंटा' को समर्पित
नवरात्रि का तीसरा दिन मां 'चंद्रघंटा' को समर्पित सरस्वती उपाध्याय देवी दुर्गा के हर रुप को विशेष प्रसाद चढ़ाया जाता है...
-
700 से ज्यादा पुरुषों के साथ शारीरिक संबंध बनाए अखिलेश पांडेय सीडनी/नई दिल्ली। एक रियलिटी टीवी स्टार ने अपने सेक्स एडिक्शन ...
-
यूपी में भी प्रेमिका के 6 टुकड़े कर फेंका: पुनरावृति शैलेंद्र श्रीवास्तव आजमगढ़। दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस की तर्ज पर ही उ...
-
प्रमोशन: 1249 हेड कांस्टेबल बनें अपर उपनिरीक्षक पंकज कपूर देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के जवानों के लिए खुशखबरी है। 1249 हेड कां...