मंगलवार, 20 फ़रवरी 2024

संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया: डीएम

संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया: डीएम 

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में मंगलवार को फूलपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने लोगों की शिकायतों को सुनते हुए राजस्व, पुलिस एवं अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही साथ उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता को संतुष्ट भी होना चाहिए। जिलाधिकारी ने प्रार्थना पत्रों की समयबद्ध जांच, कार्रवाई एवं समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देशित किया। साथ ही अधिकारियों को चेतावनी दी कि निस्तारण में विलम्ब पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जन-शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थी मुन्ना सिंह व अन्य निवासी मौजा फिरोजपुर, परगना झूंसी तहसील फूलपुर ने कुछ लोगो के द्वारा आरक्षित भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत की गयी तथा मामले की जांच के लिए आरआई/लेखपाल की संयुक्त टीम गठित करके रास्ते की भूमि का सीमांकन करने के सम्बंध में प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार फूलपुर को प्रकरण की जांच कर 7 दिन के अंदर आख्या उपलब्ध कराये जाने के लिए निर्देशित किया है। प्रार्थी राम अनूप पुत्र बंशी लाल निवासी ग्राम अतरौरा, परगना सिकन्दरा, तहसील व थाना फूलपुर के द्वारा कराये जा रहे निर्माण में विपक्षियों द्वारा अवरोध उत्पन्न किए जाने की शिकायत की गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार फूलपुर को आवश्यक कार्यवाही करते हुए आख्या उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए है।
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर (राजस्व विभाग की 123, पुलिस की 55 व अन्य विभागों की 61) कुल 239 शिकायतें आयीं, जिनमें से 8 शिकायतों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। जिलाधिकारी ने शिकायतों के निस्तारण हेतु सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आज ही अपने विभागों से सम्बंधित शिकायती प्रार्थना पत्रों को प्राप्त करते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिये है। इस अवसर पर डीसीपी गंगापार अभिषेक भारती, उपजिलाधिकारी फूलपुर  तपन मिश्रा, तहसीलदार फूलपुर राजेश कुमार पाल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला समेत 7 लोग अरेस्ट

सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला समेत 7 लोग अरेस्ट 

अश्वनी उपाध्याय 
गाजियाबाद। गाजियाबाद के थाना शालीमार गार्डन इलाके में पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने वाली एक विदेशी महिला समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें तीन महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। पुलिस को यहां से एक कजाकिस्तान की महिला भी मिली है। एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि इलाके में विदेशी महिला सेक्स रैकेट चला रही है। इसके बाद उन्होंने महिला फोर्स और अन्य फोर्स इकट्ठा करके बताए गए फ्लैट पर रेड की। इस दौरान वहां कजाकिस्तान की महिला मारिया मिली। उसके साथ ही अन्य दो महिला पूनम और प्रिया को भी पुलिस ने पकड़ा। उनके साथ चार युवक आमिर, आसिफ, अभिषेक और रोहित भी पकड़े गए। पुलिस का खुफिया विभाग इस मामले की छानबीन कर रहा है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि यह विदेशी महिला कब से रह रही थी और कितने दिनों से सेक्स रैकेट चला रही थी। उसका वीजा कब तक का है और अगर वह एक्सपायर हो गया है तो कब एक्सपायर हुआ। इन सभी बातों की गहनता से जांच की जा रही है।

सीएम ने मंत्रिमंडल के साथ रामलला के दर्शन किए

सीएम ने मंत्रिमंडल के साथ रामलला के दर्शन किए 

संदीप मिश्र 
अयोध्या। भगवान श्री राम की पावन जन्मभूमि अयोध्या नगरी में मंगलवार को उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रिमंडल के साथ श्री रामलला के अलौकिक दर्शन कर देशवासियों की सुख समृद्धि और जगत कल्याण की कामना की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल के साथ आज अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने हनुमान गढ़ी और रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र टस्ट के के महासचिव चंपत राय भी मौजूद रहे। मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद्र अग्रवाल, श्रीमती रेखा आर्य, डा. धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल व राज्यसभा सांसद नरेश बंसल भी अयोध्या धाम पहुंचे। इस अवसर पर सभी नेताओं ने रामलला के अलौकिक दर्शन कर पूजा अर्चना की। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर अयोध्या की कई तस्वीरें भी साझा की है। सीएम धामी ने अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर के गर्भगृह में श्री रामलला के दर्शन किये। उन्होंने रामलला के दिव्य मूर्ति के समक्ष दंडवत होकर प्रणाम किया और प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने अपने संदेश में लिखा है कि सियावर रामचंद्र की जय! शताब्दियों के लंबे संघर्ष व बलिदानों के बाद 22 जनवरी को हुई प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात आज रघुकुलनंदन के दर्शन कर उल्लसित, प्रफुल्लित व हर्षित हूं। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भव्य श्रीराम मंदिर का मूर्त स्वरुप आज हम सभी के समक्ष है। निश्चित तौर पर श्रीराम मंदिर के रुप में सनातन संस्कृति का नूतन स्वर्णिम अध्याय स्थापित हुआ है।

फिर से देश के पीएम बनेंगे मोदी: शाह

फिर से देश के पीएम बनेंगे मोदी: शाह

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। दिल्ली के भारत मंडप में बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने संबोधित करते हुए कहा कि, देश ने तय कर लिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से देश के पीएम बनेंगे, इसमें कोई संदेह नहीं है। आज दुनिया में कहीं भी जाओगे तो लोग पूछेंगे कि मोदी के भारत से आ रहे हो। 75 वर्ष में इस देश ने 17 लोकसभा चुनाव, 22 सरकारें और 15 प्रधानमंत्री देखे हैं। देश में हर सरकार ने अपने समय पर समयानुकूल विकास करने का प्रयास किया है, लेकिन आज बिना किसी कन्फ्यूजन के कहा जा सकता है कि समग्र विकास, हर क्षेत्र का विकास और हर व्यक्ति का विकास करने का काम केवल नरेंद्र मोदी के 10 वर्षों में हुआ है। मोदी ने अपने 10 साल के कार्यकाल में परिवारवाद, जातिवाद, तुष्टीकरण को खत्म कर देश के अंदर पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस की स्थापना की है। देश के प्रतीकों पर अंग्रेजों की गुलामी की जितनी भी निशानियां थीं, उन्हें धीरे-धीरे हटाने का काम किया है। भारतीय राजनीति के चाणक्य शाह ने इसके अलावा कहा की इन कार्यों को आजादी के तुरंत बाद किया जाना चाहिए था। हालांकि कांग्रेस ने कभी भी यह करने की कोशिश नहीं की। पहले पांडव और कौरव जिस तरह दो खेमे में बंटे हुए थे। ठीक उसी तरह आज भी दो खेमे हैं। एक तरफ है मोदी के नेतृत्व में एनडीए का गठबंधन और दूसरा है कांग्रेस के नेतृत्व में सारी परिवारवादी पार्टियों का घमंडिया गठबंधन। ये घमंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति का पोषक है और भाजपा एवं एनडीए गठबंधन राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलने वाला गठबंधन है। राष्ट्र प्रथम हमारे गठबंधन का आधार है। दूसरी ओर अपने परिवार की चिंता करने वाली पार्टियां हैं।

सीडीओ ने डिग्री कालेज का निरीक्षण किया

सीडीओ ने डिग्री कालेज का निरीक्षण किया

पंकज कपूर 
बागेश्वर। जिला प्रशासन ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने डिग्री कालेज का निरीक्षण किया। वहां विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कहा कि डिस्पैच, पोलिंग पाटिर्यो के मूवमेंट की व्यवस्था को सुगम-सरल बनाना है। जिसका लेआउट तैयार किया जाएगा। मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने कंट्रोल, स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष, प्रशिक्षण स्थल के साथ ही विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कहा कि निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरूप सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी हैं। किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कंट्रोल रूम में दो बड़ी एलइडी लगाने, पानी व शौचालय की व्यवस्था के निर्देश दिए। कहा कि स्ट्रांग रूम सहित अन्य सारी व्यवस्थाएं प्रोटोकाल के अनुरूप सुनिचित होंगी। स्ट्रांग रूम के बाहर खाली स्थान को कवर करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि को मुख्य मार्ग से डिग्री कालेज को जोडने वाले सड़क मार्ग का मरम्मत कार्य शीघ्र करने के निर्देश दिए।उन्होंने अपर जिलाधिकारी को सभी नोडल अधिकारियों के कार्यो की भी नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, उपजिलाधिकारी मोनिका, पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी नैन सिंह महरा, तहसीलदार दलीप सिंह, ईई ग्रामीण निर्माण विभाग संजय भारती, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट आदि उपस्थित थे।

संयुक्त शिकायती ज्ञापन डीएम को सौंपा गया

संयुक्त शिकायती ज्ञापन डीएम को सौंपा गया 

भानु प्रताप उपाध्याय 
शामली। मंगलवार को शामली तहसील पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे शामली के कुड़ाना रोड निवासी अमित, सन्नी, मनोज, रूपेश आदि की शिकायत से संबंधित एक संयुक्त शिकायती ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। ज्ञापन में कुड़ाना रोड पर स्थित नाले की बदहाली और वर्षो से सफाई नही होने की शिकायत करते हुए बीमारियां फैलने का अंदेशा भी जताते हुए कार्रवाई की मांग की गई। उधर, संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली विभिन्न शिकायतों के संबंध में डीएम द्वारा संबंधित अफसरों को निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।

किसान यूनियन की महापंचायत का आयोजन

किसान यूनियन की महापंचायत का आयोजन 

भानु प्रताप उपाध्याय 
शामली। मंगलवार को शामली के जिजौला गांव में भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत पंजाब के किसानों के आंदोलन के मुद्दों पर क्षेत्रीय किसानों को जागृत करने के लिए आयोजित की गई थी। महापंचायत को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि हमारा मकसद किसानों को जागृत करना, उनकी बात सुनना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरकारों के अत्याचार बढ़ेंगे और उसके लिए किसानों को तैयार रहना होगा। जो आज पंजाब के किसानों के साथ हो रहा है, वो यहां पर भी होगा। टिकैत ने कहा कि हमारी लड़ाई हरियाणा सरकार के साथ नही थी, बल्कि भारत सरकार से थी, लेकिन फिलहाल सबसे ज्यादा दिक्कत हरियाणा सरकार पैदा कर रही है।
राकेश टिकैत ने कहा कि वह दिन दूर नही कि जब हरियाणा और यूपी के किसान मिलकर बैठकर करेंगे। उन्होंने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा की 22 तारीख में चंडीगढ़ में मीटिंग हैं, हम वहां पर वार्ता के बाद निर्णय लेंगे। टिकैत ने कहा कि एमएसपी गारंटी कानून सरकार को बनाना है, चाहे वह आज बना दे, या कल, नही तो आने वाली सरकार को बनाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार यह बात समझ ले कि व्यापारियों को फायदा देने वाले कानून नही चलेंगे, क्योंकि व्यापारी किसान को सस्ते में लूटता है, लेकिन इसके बावजूद भी सरकार उसको फायदा देती है।
राकेश टिकैत ने कहा कि वर्तमान सरकार सिर्फ किसान के लिए बोलती है, लेकिन करती कुछ नही। आम जनता में किसान के खिलाफ नफरत पैदा की जा रही है। आंदोलनों के दौरान निगेटिव बातें फैलाई जाती है। सिक्ख समाज के लोगों को खालिस्तानी, मुस्लिमों को आतंकवादी और आदिवासियों को नक्सल बताया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि जो भी सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगा, तो उसे गलत संगठन से जोड़कर दिखाया जाएगा, ताकि जनता में उनके लिए नफरत फैल सके।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-123, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. बुधवार, फरवरी 21, 2024

3. शक-1945, पौष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-द्वादशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 07:13, सूर्यास्त: 06:52।

5. न्‍यूनतम तापमान- 16 डी.सै., अधिकतम- 25+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...