रविवार, 4 फ़रवरी 2024

उत्तराखंड कैबिनेट ने यूसीसी रिपोर्ट को मंजूरी दी

उत्तराखंड कैबिनेट ने यूसीसी रिपोर्ट को मंजूरी दी

पंकज कपूर 
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास पर हो रही कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड कैबिनेट ने यूसीसी रिपोर्ट को मंजूरी दी। अब आगामी छह फरवरी को आयोजित विधानसभा सत्र में यूसीसी का विधेयक पेश किया जाएगा। उत्तराखंड में धामी सरकार ने आज शाम 6 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। इसमें यूसीसी ड्राफ्ट पेश किया गया। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत केबिनेट मंत्रियों ने बिल पर चर्चा की। सीएम धामी ने शनिवार को भी यूसीसी के ड्राफ्ट पर चर्चा करने के लिए कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में पांच फरवरी से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र को लेकर भी चर्चा की गई।
बता दें कि उत्तराखंड के लिए समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का मसौदा तैयार करने वाली समिति की प्रमुख सिफारिशों में बहुविवाह और बाल विवाह पर पूर्ण प्रतिबंध, सभी धर्मों की लड़कियों के लिए विवाह योग्य समान आयु और तलाक के लिए समान आधार व प्रक्रियाएं शामिल होने की बात कही जा रही है। आयोग ने यह सिफारिश भी की है कि लड़कों और लड़कियों को समान विरासत का अधिकार होगा, विवाह का पंजीकरण अनिवार्य किया जाएगा और लड़कियों के लिए विवाह योग्य आयु बढ़ाई जाएगी, ताकि वे शादी से पहले स्नातक तक की पढ़ाई कर सकें। सूत्रों ने कहा कि जिन जोड़ों की शादियां पंजीकृत नहीं हैं, उन्हें कोई सरकारी सुविधा नहीं मिलेगी और ग्रामीण स्तर पर विवाह पंजीकरण की व्यवस्था की जाएगी। हालांकि, मसौदा आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक नहीं किया गया है।
समान नागरिक संहिता राज्य में सभी नागरिकों के लिए एक समान विवाह, तलाक, भूमि, संपत्ति और विरासत कानूनों के लिए एक कानूनी ढांचा प्रदान करेगी, चाहे उनका धर्म कुछ भी हो। यूसीसी लागू होने पर उत्तराखंड आजादी के बाद इसे अपनाने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। गोवा में पुर्तगाली शासन के समय से ही यूसीसी लागू है। सूत्रों ने कहा कि सिफारिशों में यह भी कहा गया है कि सभी को गोद लेने का अधिकार मिलेगा। यहां तक कि मुस्लिम महिलाओं को भी गोद लेने का अधिकार होगा और इसकी प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हलाला और ‘इद्दत’ की प्रथाओं पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। इसके अलावा, ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ के बारे में जानकारी देना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि यह एक स्व-घोषणा होगी, जिसके लिए एक कानूनी प्रारूप होगा।

शहरी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की

शहरी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की 

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शहरी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को जाहिर करते हुए शनिवार को तीन वार्डों के लोगों को विकास की सौगात के साथ ही शहरी कायाकल्प के अपनी अभियान को और रफ्तार देने का काम किया। उन्होंने शहर के तीन वार्डों में लगभग 70 लाख रुपये की लागत से बनाई गई छह सड़कों का लोकार्पण करते हुए जनता को समर्पित किया।
नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शहर के मौहल्ला अवध विहार, कल्याणपुरी, सदर बाजार, पीठ बाजार नई मंडी और मेहता क्लब के पास नवनिर्मित सीसी सड़कों का लोकार्पण किया। इन सड़कों का निर्माण राज्य वित्त एवं 15वें वित्त आयोग से पालिका को प्राप्त हुई ग्रांट के अन्तर्गत कराया गया था।
वार्ड संख्या-10 के अन्तर्गत शहर के सदर बाजार में गुप्ता गारमेंट से श्याम जनरल स्टोर तक पालिका द्वारा लगभग 5.50 लाख रुपये की लागत से तैयार सीसी सड़क एवं आरसीसी नाली का लोकार्पण नगर पालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सभासद महिका गुप्ता के साथ किया गया।
इसके अलावा वार्ड संख्या 18 में सभासद ममता बालियान के साथ पालिका अध्यक्ष ने अवध विहार और कल्याणपुरी में नवनिर्मित दो सड़कों का लोकार्पण करते हुए जनता को समर्पित किया। इसके साथ ही उन्होंने वार्ड संख्या 36 में सभासद पारूल मित्तल के साथ पीठ बाजार की दो और मेहता क्लब के पास एक सड़क का लोकार्पण करते हुए जनता को विकास की सौगात दी।
इस अवसर पर जगह-जगह लोगों ने नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का फूल मालाओं के साथ स्वागत करते हुए विकास की सौगात देने पर आभार जताया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सबका साथ सबका विकास और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याण की नीतियों के तहत हमने शहर के विकास के लिए बिना भेदभाव के काम कराने का प्रयास किया है, यह प्रयास निरंतर जारी रखे जायेंगे। आने वाले दिनों में और भी विकास कार्य होने जा रहे हैं। उन्होंने शहरवासियों से भी शहर को सुन्दर और स्वच्छ बनाने के लिए सहयोग की अपील की।
इस दौरान मुख्य रूप से व्यापारी नेता शलभ गुप्ता, जनार्दन विश्वकर्मा, सभासद मनोज वर्मा, महिका गुप्ता, ममता बालियान, पारूल मित्तल, भाजपा नेता अचिंत मित्तल, सतीश बालियान, प्रमिला पाण्डेय, अजब सिंह, शिवकुमार गर्ग, अशोक सिंघल, शोभित गुप्ता, बंटी छाबडा, संजय गोयल, सुभाष गर्ग, लोकेश गोयल, डिंपल गर्ग, मोहित गर्ग, नीरज बंसल, रजत गोयल, शोभित सिंघल, विपिन गुप्ता, मोनू गर्ग, दिनेश कुमार, विशू शर्मा के अलावा पालिका के अवर अभियंता कपिल कुमार मौजूद रहे।

नामीबिया के राष्ट्रपति गिंगोब का निधन हुआ

नामीबिया के राष्ट्रपति गिंगोब का निधन हुआ 

अखिलेश पांडेय 
विंडहोक। रविवार सुबह राष्ट्रपति हेज गिंगोब का निधन हो गया। उन्होंने 82 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि हेज गिंगोब लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती थे। यहां उनका लंबे समय से उपचार चल रहा था और आज सुबह निधन हो गया।
नामीबिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति नांगोलो एमबुम्बा ने गिंगोब के निधन पर शोक जताया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि गींगोब की रविवार को राजधानी विंडहोक के लेडी पोहाम्बा अस्पताल में मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि नामीबियाई राष्ट्र ने लोगों के एक प्रतिष्ठित सेवक, मुक्ति संघर्ष के प्रतीक, हमारे संविधान के मुख्य वास्तुकार और नामीबियाई घराने के स्तंभ को खो दिया है। इसके साथ ही कार्यवाहक राष्ट्रपति ने गिंगोब के परिवार के प्रति अपनी संवेदना भा जाहिर की।
गौरतलब है कि राष्ट्रपति हेज गिंगोब ने पिछले महीने ही जनता को इस बात की जानकारी दी थी कि वो कैंसर से पीड़ित हैं और उनका उपचार चल रहा है। हालांकि गंभीर बीमारी के बाद उन्होंने अपना काम जारी रखा। लेकिन हालत बिगड़ने के बाद वो इलाज के लिए अमेरिका चले गए और 2 फरवरी को लौटने वाले थे। लेकिन उनके लौटने से पहले ही निधन की खबर आ गई।
आपको बता दें कि हेज गिंगोब ने 12 साल तक बतौर प्रधानमंत्री नामीबिया में काम किया। इसके बाद 2014 में वो नामीबिया के तीसरे राष्ट्रपति बने। पिछले कई सालों से गिंगोब स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का साना कर रहे थे। साल 2013 में उनके दिमाग की सर्जरी हुई थी। इसके बाद उन्होंने प्रोस्टेट कैंसर होने की जानकारी दी थी हालांकि वो ठीक हो गए थे। पिछले साल 2023 में गिंगोब ने बताया था कि दक्षिण अफ्रीका में उनकी ओर्टिक सर्जरी हुई है।

हिमाचल: भारी हिमपात को लेकर ‘अलर्ट’ जारी

हिमाचल: भारी हिमपात को लेकर ‘अलर्ट’ जारी 

श्रीराम मौर्य 
शिमला। हिमाचल प्रदेश में शिमला सहित ऊंचाई वाले इलाकों में एक बार फिर से बारिश और हिमपात का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग की तरफ से आज से पांच फरवरी तक मौसम के खराब रहने का अनुमान लगाया गया है। जबकि रविवार और सोमवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात को लेकर ‘अलर्ट’ जारी किया है।
तीन दिनों से हो रही बारिश व हिमपात के बाद तापमान में आई गिरावट से शिमला में हाड कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। शिमला में आज सुबह से ही भारी बारिश हो रही है और राजधानी धुंध की आगोश में नजर आई। मौसम विभाग ने आज शिमला, कुल्लू, चंबा, लाहौल स्पीति, किन्नौर में भारी बारिश का अनुमान जताया है।
वहीं कल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हिमपात जबकि कुछ एक स्थानों पर बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे में चंबा के भरमौर में 5.0 सेंटीमीटर किन्नौर के कल्पा में 5.6 पूह में 1.0 सांगला 1.0 लाहौल स्पीति के केलांग 3.0 कुकुमसेरी 1.6, शिमला के खदराला में 2.0 सेमी कुफरी 2.0 नारकंडा में 2.0 सिलारू में 5.00 सेमी ताजा हिमपात दर्ज की गई है।
प्रदेश में हिमपात से 518 सड़के, चार राष्ट्रीय राजमार्ग और 478 विद्युत ट्रांसफार्मर बाधित हैं जबकि 57 पानी की परियोजनाएँ ठप्प है। कई क्षेत्रों में बिजली और पानी भी गुल है। लोक निर्माण विभाग सड़कों को बहाल करने में जुटा हुआ है और 250 मशीन बर्फबारी हटाने के लिए लगाई गई है। शिमला की रिज मैदान में ताजा बर्फबारी देखकर पर्यटकों के चेहरे खिल उठे और पर्यटक हिमपात का आनंद उठाते हुए नजर आए।
शिमला घूमने पहुंचें पर्यटकों ने अपने अनुभव सांझा करते हुए बताया कि पहली बार इस तरह की बर्फ गिरते हुए देख रहें है शिमला का ट्रिप सफल हो गया है। ताजा हिमपात के कारण हिमाचल प्रदेश में कड़ाकेदार ठंड पड़ रही है।
दो दिन पहले ही प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात देखने को मिला था और अब एक बार फिर से हिमपात शुरू हो गया है जिससे स्थानीय लोगों की परेशानियां भी बढ़ गई है। फिलहाल पांच फरवरी तक प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा।

छोटी-छोटी समस्याओं पर काम करने वाला सभासद

छोटी-छोटी समस्याओं पर काम करने वाला सभासद

दीपक राणा 
गाजियाबाद। नगर पालिका परिषद लोनी में उत्तर प्रदेश निकाय निदेशालय के द्वारा नए परिसीमन के बाद विधानसभा का अधिकतर ग्रामीण क्षेत्र, नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत समाहित कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश की वृहद नगर पालिका अब क्षेत्रफल के आधार पर भी वृहद रूप धारण कर चुकी है। क्षेत्रफल और घनी आबादी के कारण नगर पालिका में विकास की गति बहुत धीमी हो गई है। इसके पीछे कुछ राजनीतिक कारण भी रहे हैं‌। इसके बावजूद भी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रंजीता धामा और नगर पालिका के वार्डों के कर्मठ सभासद अपने क्षेत्र की जनता के विकास के प्रति समर्पण के भाव से कार्य कर रहे हैं। जहां राजनीतिक विवाद उत्पन्न हो जाता है वहां विकास कार्यों की, विकास कार्यों के निर्माण की संभावनाएं बहुत कम हो जाती है। ऐसी स्थिति में जो जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र की जनता के साथ खड़ा रहता है। जनता का सानिध्य उसे हमेशा प्राप्त होता रहता है। 
हम बात कर रहे हैं वार्ड नंबर 29 की, रामेश्वर पार्क एक्सटेंशन का क्षेत्र है, जिसमें कई गांव स्थित है। यहां पर सभासद कुलबीर चौहान जुझारू जनप्रतिनिधि के रूप में जनता के साथ खड़े हैं। जनता की छोटी-छोटी समस्याओं के लिए कार्य कर रहे हैं, जल-जमाव, कूड़ा-कचरा निस्तारण के लिए सभासद वार्ड के प्रत्येक व्यक्ति की बात सुनते हैं, और उस पर त्वरित कार्य करने के लिए प्रेरित रहते हैं। वार्ड की जनता कुलबीर चौहान से पूरी तरह संतुष्ट है। 
हालांकि कुलबीर चौहान के हाथ में जो भी है वह उसे करने का भरसक प्रयास करते है। इसी के कारण वह सभी लोगों का चहिते बने हुए है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-107, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. सोमवार, फरवरी 05, 2024

3. शक-1945, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-एकादशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 07:13, सूर्यास्त: 06:52।

5. न्‍यूनतम तापमान- 10 डी.सै., अधिकतम- 19+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...