बुधवार, 14 फ़रवरी 2024

प्रयागराज: संगम में स्नानार्थियों का सैलाब उमड़ा

प्रयागराज: संगम में स्नानार्थियों का सैलाब उमड़ा 

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। पतित पावनी मां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में बसंत पंचमी पर्व पर स्नानार्थियों का सैलाब उमड़ पड़ा। मौसम खुशगवार था, इसलिए रात एक बजे से ही लोगों ने स्नान शुरू कर दिया। सुबह होने तक भीड़ अचानक बढ़ी और दस बजे तक करीब 19 लाख 50 हजार लोगों के स्नान कर लेने का अनुमान प्रशासनिक आधार पर लगाया गया। मेलाधिकारी, मेला पुलिस के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए रहे और चारों तरफ सीटियों की आवाजें आती रहीं।
बसंत पंचमी माघ मेले का चौथा स्नान पर्व है। इसमें माना जाता है कि स्थानीय लोगों की संख्या अधिक होती है। प्रयागराज के अलावा प्रतापगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, भदोही, संत रविदास नगर, वाराणसी और कौशाम्बी के भी लोग स्नान करने पहुंचे। ब्रह्म मुहूर्त में हर हर गंगे के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने स्नान किया। घाट पर किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसलिये संगम वाच टावर से लगातार एनाउंस किया जाता रहा।
सुबह पांच बजे संगम नोज पर भीड़ बढ़ी । दस बजे तक घाट स्नानार्थियों से भर गया। पुलिस कर्मियों को सख्ती करके वहां से भिक्षुओं, घाटिया पंडों को हटाना पड़ा। स्नान निर्विघ्न रूप से होता रहा। कुंभ मेलाधिकारी विजय किरण आनंद संगम नोज पर रहे। उन्होंने बताया कि स्नान पर्व सकुशल चल रहा है।

नि:शुल्क सरस्वती दीक्षा का आयोजन किया

नि:शुल्क सरस्वती दीक्षा का आयोजन किया 

रायपुर: रेकी डिवाइन हीलिंग फाउंडेशन द्वारा बसंत पंचमी के उपलक्ष्य पर नि: शुल्क सरस्वती दीक्षा का आयोजन 

दुष्यंत टीकम 
रायपुर। रेकी डिवाइन हीलिंग फाउंडेशन  रायपुर द्वारा आनंद समाज वाचनालय में 14 फरवरी बसंत पंचमी के उपलक्ष्य पर नि: शुल्क सरस्वती दीक्षा का आयोजन किया गया। आरंभ गुरुदेव श्री अतनु लाहिरी फाउंडेशन अध्यक्ष के द्वारा मां सरस्वती की पूजा आरती के पश्चात बच्चों को सरस्वती मंत्र दीक्षा दी गयी तथा पढ़ाई। परीक्षा से संबंधित  टिप्स दिया गया तथा बच्चों के जिज्ञासाओं का हल बताया गया। कार्यक्रम का समापन बच्चों को प्रसाद वितरण के साथ किया गया। 
इस कार्यक्रम में संस्था के साधक साधिकाएँ उपस्थित थे, वार्ड के पार्षद श्रीमती सीमा कंदोई, सरोजनी दुबे, रश्मि, ऋषि बन्छोर्, शिउली लाहिरी, स्वीटी शर्मा, अचला शर्मा, खुशबू शर्मा, श्वेता शर्मा, रोशनी शर्मा, नेहा शर्मा,पी.. एस. वर्मा, और अनेक गन्य मान्य सदस्य उपस्थित थे,
रेकी फाउंडेशन द्वारा, आनंद समाज लाइब्रेरी  मे पुस्तको का दान भी किया गया।

सीएम केजरीवाल को छठा समन जारी किया: ईडी

सीएम केजरीवाल को छठा समन जारी किया: ईडी 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को छठा समन जारी किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल (55)को 19 फरवरी को ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।
दिल्ली की एक अदालत ने इस मामले में भेजे गये समन की अवज्ञा करने के लिए ईडी द्वारा दायर एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पिछले सप्ताह केजरीवाल को 17 फरवरी को उसके समक्ष पेश के लिए कहा था। अदालत ने कहा था कि केजरीवाल प्रथमदृष्टया इसका अनुपालन करने के लिए ‘‘कानूनी रूप से बाध्य’’ हैं।
इस मामले में ईडी द्वारा भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के पूर्व अधिकारी को भेजा गया यह छठा समन है। इससे पहले उन्हें इस साल तीन जनवरी, 18 जनवरी और दो फरवरी तथा 2023 में दो नवंबर एवं 21 दिसंबर को बुलाया गया था। मुख्यमंत्री ने हमेशा इन नोटिस को ‘‘अवैध’’ बताया है।

'विधानसभा मिलन समारोह' आयोजित हुआ

'विधानसभा मिलन समारोह' आयोजित हुआ 

अबकी बार चार सौ पार का नारा होगा साकार : धर्मराज मौर्य

भाजपा ने पांचों विधानसभाओं में  मिलन समारोह किया आयोजित, 400 से अधिक लोगों ने थामा भाजपा का दामन

कौशाम्बी। भाजपा जिला कार्यालय मंझनपुर में विधानसभा मिलन समारोह आयोजित हुआ। लोकसभा चुनाव केन्द्रीय चुनाव कार्यालय में बीजेपी ने चुनावी बिगुल बजा दिया है। लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यक्रम के संयोजक अरविंद द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा लोक सभा चुनाव का शंखनाद हो गया है। लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा जिले में अपना किला और मजबूत किया है। मिशन-2024 के दृष्टिगत‌ बुधवार को विधानसभाओं में मिलन समारोह आयोजित हुआ जिसमें विपक्षी दलों के लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। 
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने बताया कि पांचों विधानसभाओं में  सपा, बसपा व कांग्रेस से लगभग 400 से अधिक लोग भाजपा में शामिल हुए।जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता हर बूथ पर प्रचंड जीत का परचम लहराने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं। उन्होंने कहा यह चुनाव कार्यालय अब सभी चुनावी गतिविधियों का केंद्र होगा। अबकी बार 400 के पार के नारे को साकार रूप देना है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के प्रति लोगो का विश्वास बढ़ा है। जिससे लोकसभा के सभी सीटो पर भाजपा जीतेगी और कमल खिलेगा। जिले के उपाध्यक्ष कार्यक्रम के सहसंयोजक अजय एवं जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बूथ जीतो चुनाव जीतो का मंत्र दिया। स्वागत भाषण में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कार्यकर्ताओं की तरफ से आश्वासन दिया कि इस बार फिर ऐतिहासिक मतों से कमल खिलेगा, उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के अभियानों में जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन अजय पाण्डेय, वरिष्ठ भाजपा नेता भोलेशंकर कुशवाहा, पूर्व विधायक लाल बहादुर, जिला उपाध्यक्ष आशीष केसरवानी, (बच्चा भाई) दिनेश पाण्डे, अजय पाण्डे, विनय पाण्डे, सांसद प्रतिनिधि भूपेन्द्र सिंह पटेल एवं सपा से भाजपा में शामिल हुए खड़ग सिंह पटेल अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल हुए। वहीं अतुल द्विवेदी अपने समर्थकों सहित, अतुल चौधरी, कमला कांत मिश्र, ज्ञान सरोज, नीरज साहू, लाल चंद्र सरोज, पप्पू चौधरी, आशारानी मुख्य रूप से भाजपा में शामिल हुए। जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में सभी मण्डल के मंडल अध्यक्ष एवं जिले के जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।
सन्त लाल मौर्य

स्वास्थ केंद्रों पर 'एडोलसेंट हेल्थ डे' का आयोजन

स्वास्थ केंद्रों पर 'एडोलसेंट हेल्थ डे' का आयोजन 

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के दिशा-निर्देशन में सभी नगरीय प्राथमिक स्वास्थ केंद्रों पर 'एडोलसेंट हेल्थ डे' का आयोजन किया गया। जिसमें नगरीय प्राथमिक स्वास्थ केंद्र खालापार पर मनाए जा रहे एडोलसेंट हेल्थ डे का उद्घाटन डा दिव्या वर्मा और अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर कमल कुमार द्वारा किया गया।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दिव्या वर्मा ने बताया कि किशोर किशोरी दिवस प्रत्येक माह की 8 तारीख को सभी नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बनाया जाएगा, जिसमें 12 से 19 साल के किशोर किशोरी का वजन हिमोग्लोबिन टेस्ट,स्वास्थ सम्बन्धित परामर्श और काउंसलिंग की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान 16 किशोर व 37 किशोरियों की जांच की गई व उनको ए.एच.डी टूल्स में खेल के माध्यम से सुरक्षित व्यवहार अपनाये जाने पर भी बात की गई।
इस दौरान जिला अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर कमल कुमार, एमओ डा सन्नवर, डॉ. रमन कुमार, पी.एस.आई इण्डिया के टी.सी.आई नेस्ट जेन कार्यक्रम से शोभित सक्सेना, स्टाफ नर्स वैशाली, प्रमिला, गीता, फार्मासिस्ट संदीप और तरुण और आशा भी उपस्थिति रहे।

मंत्रालय ने ₹1 लाख करोड़ का आंकड़ा पार किया

मंत्रालय ने ₹1 लाख करोड़ का आंकड़ा पार किया 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने सरकारी खरीद पोर्टल (जीईएम) के माध्यम से लेन देन के मामले में एक लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सरकारी खरीद पोर्टल को ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (जीएमवी) के रूप में भी जाना जाता है। इसमें से लगभग 45,800 करोड़ रुपये के लेनदेन चालू वित्त वर्ष में दिए गए हैं। अंडे जैसी सामान्य वस्तुओं की खरीद से लेकर मिसाइल सिस्टम और महत्वपूर्ण रक्षा अधिग्रहण तक, जीईएम ने रक्षा मंत्रालय को 5.47 लाख से अधिक ऑर्डर पूरा करने में मदद की है। सरकारी पोर्टल (जीईएम) के सीईओ पी के सिंह ने कहा, “रक्षा मंत्रालय इस चौंका देने वाले आंकड़े को पार करने वाली केंद्र सरकार की पहली इकाई है। यह रक्षा क्षेत्र में सार्वजनिक खर्च को अनुकूलित करने के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता का उदाहरण है। यह उपलब्धि बदलाव को अपनाने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन के प्रमुख प्रचारक के रूप में स्थापित होने के रक्षा मंत्रालय के प्रयास और प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।” सामाजिक समावेशन को अधिकतम करने के जीईएम के मूल मूल्य के अनुरूप, रक्षा मंत्रालय ने कुल ऑर्डर का 50.7%, जिसकी राशि 60,593 करोड़ रुपये है, सूक्ष्म और लघु उद्यमों (एमएसई) को प्रदान किया है, जिससे भारत की अर्थव्यवस्था आत्मनिर्भरता के करीब पहुंच रही है। जीईएम की स्थापना के बाद से रक्षा मंत्रालय इसके माध्यम से शुरू से ही काम कर रहा है। उत्तर-पूर्वी राज्यों, लेह-लद्दाख और विभिन्न द्वीप क्षेत्रों जैसे दूर-दराज के इलाकों सहित देश भर के लगभग 19,800 रक्षा खरीदारों द्वारा पोर्टल पर रखे गए अपार भरोसे की वजह से रक्षा मंत्रालय ने यह उपलब्धि हासिल की है। इसके अलावा, जीईएम प्लेटफॉर्म पर रक्षा सार्वजनिक उपक्रमों की भागीदारी ने न केवल खरीद को आसान बनाया है, बल्कि बिक्री को भी सुविधाजनक बनाया है, जो खरीद परिदृश्य में एक आदर्श बदलाव का प्रतीक है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-117, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. बृहस्पतिवार, फरवरी 15, 2024

3. शक-1945, पौष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-षष्ठी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 07:13, सूर्यास्त: 06:52।

5. न्‍यूनतम तापमान- 15 डी.सै., अधिकतम- 22+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...