बुधवार, 14 फ़रवरी 2024

'विधानसभा मिलन समारोह' आयोजित हुआ

'विधानसभा मिलन समारोह' आयोजित हुआ 

अबकी बार चार सौ पार का नारा होगा साकार : धर्मराज मौर्य

भाजपा ने पांचों विधानसभाओं में  मिलन समारोह किया आयोजित, 400 से अधिक लोगों ने थामा भाजपा का दामन

कौशाम्बी। भाजपा जिला कार्यालय मंझनपुर में विधानसभा मिलन समारोह आयोजित हुआ। लोकसभा चुनाव केन्द्रीय चुनाव कार्यालय में बीजेपी ने चुनावी बिगुल बजा दिया है। लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यक्रम के संयोजक अरविंद द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा लोक सभा चुनाव का शंखनाद हो गया है। लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा जिले में अपना किला और मजबूत किया है। मिशन-2024 के दृष्टिगत‌ बुधवार को विधानसभाओं में मिलन समारोह आयोजित हुआ जिसमें विपक्षी दलों के लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। 
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने बताया कि पांचों विधानसभाओं में  सपा, बसपा व कांग्रेस से लगभग 400 से अधिक लोग भाजपा में शामिल हुए।जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता हर बूथ पर प्रचंड जीत का परचम लहराने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं। उन्होंने कहा यह चुनाव कार्यालय अब सभी चुनावी गतिविधियों का केंद्र होगा। अबकी बार 400 के पार के नारे को साकार रूप देना है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के प्रति लोगो का विश्वास बढ़ा है। जिससे लोकसभा के सभी सीटो पर भाजपा जीतेगी और कमल खिलेगा। जिले के उपाध्यक्ष कार्यक्रम के सहसंयोजक अजय एवं जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बूथ जीतो चुनाव जीतो का मंत्र दिया। स्वागत भाषण में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कार्यकर्ताओं की तरफ से आश्वासन दिया कि इस बार फिर ऐतिहासिक मतों से कमल खिलेगा, उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के अभियानों में जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन अजय पाण्डेय, वरिष्ठ भाजपा नेता भोलेशंकर कुशवाहा, पूर्व विधायक लाल बहादुर, जिला उपाध्यक्ष आशीष केसरवानी, (बच्चा भाई) दिनेश पाण्डे, अजय पाण्डे, विनय पाण्डे, सांसद प्रतिनिधि भूपेन्द्र सिंह पटेल एवं सपा से भाजपा में शामिल हुए खड़ग सिंह पटेल अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल हुए। वहीं अतुल द्विवेदी अपने समर्थकों सहित, अतुल चौधरी, कमला कांत मिश्र, ज्ञान सरोज, नीरज साहू, लाल चंद्र सरोज, पप्पू चौधरी, आशारानी मुख्य रूप से भाजपा में शामिल हुए। जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में सभी मण्डल के मंडल अध्यक्ष एवं जिले के जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।
सन्त लाल मौर्य

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...