बुधवार, 21 दिसंबर 2022

दारोगा की पिस्टल छीनकर भागे 2 आरोपी, गिरफ्तार 

दारोगा की पिस्टल छीनकर भागे 2 आरोपी, गिरफ्तार 

गोपीचंद 

बागपत। जनपद बागपत में काठा रोड पर एक घटना हुई। शौर्य हत्याकांड में पुलिस तीनों आरोपियों का मेडिकल कराने ले जा रही थी। शौर्य के चाचा विनीत और दूसरे आरोपी निरिज उर्फ डैनी दरोगा मोहम्मद आसिफ की पिस्टल छीनकर भागे। पुलिस ने दोनों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की।

दोनो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। सिपाही बबलू हाथ मे गोली लगने से घायल हुआ। जवाबी फायरिंग में आरोपी शौर्य का चाचा विनीत और नीरज पैर में गोली लगने से घायल हुए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पिस्टल बरामद किया। सिपाही और दोनों आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

3 जनवरी को शामली में आ रही है 'भारत जोड़ो यात्रा'

3 जनवरी को शामली में आ रही है 'भारत जोड़ो यात्रा'

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। शामली जिला कांग्रेस कमेटी के केंप कार्यालय पर आयोजित मीटिंग में राहुल गांधी के नेतृत्व मे चल रही भारत जोडो यात्रा को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आदरणीय राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' 3 जनवरी को शामली जनपद में आ रही है। जिसके स्वागत के लिए कांग्रेसीयो मे अथाह उत्साह है। आए दिन हजारो की संख्या मे लोग भारत जोडो यात्रा से जुडते जा रहे है। राहुल गांधी के नेतृत्व मे भारत जोडो यात्रा एतिहासिक होगी। भारत जोडो यात्रा से विपक्षीयों के होस उड गए है। आने वाला समय कांग्रेस का ही होगा। राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा के स्वागत के लिए 24 दिसंबर को लोनी बार्डर पर जनपद से भारी संख्या मे पहुंचेंगे।

यह यात्रा सबक है। उन लोगो के लिए जो हर वक्त राहुल गांधी जी की आलोचना करते रहते थे। आज ऐसे व्यक्तियो के पास शब्द नही बचे है। कांग्रेस का इतिहास बलिदानो से लिखा हुआ है। यूवा प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा सींगरा ने बताया कि राहुल एशियाई गांधी उस परिवार से आते है। जिनके पूर्वजो ने देश की अखंडता के लिए अपने प्राणो की आहूति दे दी थी। देश का भविष्य केवल कांग्रेस के हाथो मे ही सुरक्षित है। देश मे शांति और सौहार्द के लिए कांग्रेस की वापसी जरूरी है। यूवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह गोल्डी ने कहा कि भारत जोडो यात्रा से यूवाओं मे खासा उत्साह है।

जनपद से सैकडो युवा यात्रा मे भागीदारी निभायेंगे। जिला उपाध्यक्ष प्रवीण तरार ने कहा कि भारत जोडो यात्रा से परिवर्तन की लहर चल पडी है। आगामी लोकसभा चुनाव मे राहुल गाधी के नेतृत्व मे कांग्रेस की सरकार बनेगी। मुख्य रूप से विश्वनाथ शास्त्री वरिष्ठ कांग्रेसी जिलाध्यक्ष दीपक सैनी,उपाध्यक्ष प्रवीण तरार, यूवा प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा, पिछडा वर्ग प्रदेश महासचिव शेखर पाल, यूवा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह गोल्डी, अनूसूचित जिलाध्यक्ष लोकेश कटारिया,संदीप शर्मा जिला सचिव, राहुल शर्मा जिला सचिव, सुबोध कोरी जिला  सचिव, निन्ना अन्सारी ,महाबीर सैनी,रामशरन नामदेव, टोनी गिरी , श्याम सैनी , आदि मौजूद रहे।

प्रशिक्षण केन्द्र-ग्रामीण विकास संस्थान का निरीक्षण 

प्रशिक्षण केन्द्र-ग्रामीण विकास संस्थान का निरीक्षण 


प्रशिक्षण केन्द्र-ग्रामीण विकास संस्थान का सीडीओ ने किया निरीक्षण

कौशाम्बी। डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत प्रशिक्षण केन्द्र-ग्रामीण विकास संस्थान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कृष्ण कुमार जिला समन्वय कौशल विकास मिशन, एम0आई0एस0 मैनेजर, प्रबन्धक ग्रामीण विकास संस्थान आदि उपस्थित थे, उक्त प्रशिक्षण केन्द्र में पैटर्न मास्टर (कपड़ा की डिजाइन व कढ़ाई) की ट्रेनिग 06 बैच में संचालित है। जिसमें प्रथम पाली में 03 बैच व द्वितीय पाली में 03 बैच है तथा 01 बैच में 27 छात्राओं को प्रशिक्षित किया जाता है। 

प्रबन्धक ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा अवगत कराया गया कि प्रशिक्षकों को ड्रेस, पुस्तक व लैब का रा-मटेरियल निःशुल्क प्रदान किया गया है। जिसकी पुष्टि प्रशिक्षकों द्वारा की गई। ग्रामीण विकास संस्थान के प्रबन्धक द्वारा यह भी बताया गया कि उनके यहॉ प्रशिक्षण प्राप्त कर रही कु. उमरानाज को द्वितीय, कु0 मेजबा सेख को तृतीय एवं जैनक बानो का चतुर्थ स्थान पर मण्डल स्तर पर पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

सुशील केसरवानी 

क्या खिलाड़ी मेस्सी ने इतिहास की पढ़ाई की ?

क्या खिलाड़ी मेस्सी ने इतिहास की पढ़ाई की ?

अकांशु उपाध्याय/कविता गर्ग

नई दिल्ली/मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को इतिहास वाले केंद्रीय बैंक गवर्नर के ताने का जवाब देते हुए कहा कि क्या अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेस्सी ने भी इतिहास की पढ़ाई की है ?

बिजनेस स्टैंडर्ड द्वारा आयोजित शिखर सम्मेलन में एक गर्मजोशी भरी बातचीत की एंकरिंग कर रहे एक साक्षात्कारकर्ता ने अपनी स्थिति की तुलना कतर में फुटबॉल मैदान में मेस्सी का सामना करने वाले एक प्रतिद्वंद्वी से की। दरअसल दास उनका बेहद चतुराई से जवाब दे रहे थे। दास ने कहा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन क्या मेस्सी ने भी इतिहास की पढ़ाई की थी। अक्सर नहीं, लेकिन कई बार मुझे लोगों द्वारा याद दिलाया जाता है कि मैंने इतिहास की पढ़ाई की है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास में परास्नातक दास नौकरशाह थे और उन्हें दिसंबर 2018 में केंद्रीय बैंक का गवर्नर बनाया गया था। सरकार के साथ तत्कालीन गवर्नर उर्जित पटेल के मतभेदों के बाद उन्हें लाया गया। दास 28 वर्षों में आरबीआई के पहले गैर-अर्थशास्त्री गवर्नर हैं। उन्होंने अपने चार साल के कार्यकाल में यूक्रेन पर रूसी हमले, कोविड महामारी और मुद्रास्फीति में वृद्धि जैसे संकटों का सामना किया। उनकी नियुक्ति के बाद से कई आलोचक दास की इसलिए आलोचना करते रहे हैं, क्योंकि उन्होंने इतिहास विषय से पढ़ाई की है।

वर्ष 2018 से 2021 तक 4798 लोगों की भर्ती

वर्ष 2018 से 2021 तक 4798 लोगों की भर्ती

अकांशु उपाध्याय

नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को लोक सभा में बताया कि वर्ष 2018 से 2021 तक केंद्र सरकार के पदों और सेवाओं में सीधी भर्ती के माध्यम से 4798 विकलांग लोगों की भर्ती की गई है। सदन में बुधवार को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि कहा कि जन जागरूकता पैदा करने और प्रासंगिक पदों के लिए आवेदन करने में बेंचमार्क विकलांग उम्मीदवारों की सहायता के लिए सरकार द्वासरा कई उपाय शुरू किए गए हैं।

मंत्री ने बताया कि अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा/कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए किसी लिखने वाले की सुविधा दृष्टिहीनता, लोकोमोटर डिसेबिलिटी (दोनों हाथ प्रभावित) और सेरेब्रल पाल्सी की श्रेणी में अक्षमता के निर्धारित पैमानों के आधार पर उनकी इच्छा के अनुसार प्रदान की जाती है।

बाकी मामलों में मानकों के आधार पर विकलांग अभ्यर्थियों को परीक्षा के समय यह सुविधा सरकारी स्वास्थ्य देखभाल संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधिकारी/सिविल सर्जन/चिकित्सा अधीक्षक से प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि ऐसे उम्मीदवारों को परीक्षा में प्रति घंटे बीस मिनट का प्रतिपूरक समय भी दिया जाता है । उन्होंने कहा कि ऐसे सभी प्रावधानों के उल्लेख परीक्षा की सूचनाओं में शामिल होते हैं। 

22 और 23 दिसंबर को जलापूर्ति प्रभावित रहेगी

22 और 23 दिसंबर को जलापूर्ति प्रभावित रहेगी

अकांशु उपाध्याय

नई दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड ने बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी में भूमिगत जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की सफाई के चलते 22 और 23 दिसंबर को कुछ इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। इनमें प्रीत विहार, लक्ष्मी नगर, पटपड़गंज सोसायटी एरिया, पूर्व व पश्चिम विनोद नगर, मयूर विहार फेज़-1 व 2 के कुछ हिस्से और कालकाजी (बी-ब्लॉक) समेत अन्य क्षेत्र शामिल हैं।

दिल्ली जल बोर्ड द्वारा दी जानकारी के अनुसार चित्रा विहार, निर्माण विहार, प्रीत विहार, शकरपुर, लक्ष्मी नगर, पटपड़गंज सोसायटी एरिया, वेस्ट विनोद नगर और आसपास, गाजीपुर गांव, विवेक विहार फेज-1 और आसपास, विवेक विहार फेज-2, जनता कॉलोनी झिलमिल, शिवम एन्क्लेव, बीपी स्टेशन पॉकेट-1 और 2, मयूर विहार फेज-1, गीता कॉलोनी, सी.आर पार्क ई-ब्लॉक, हेमकुंट कॉलोनी इलाके में पानी नहीं आएगा।

वहीं, कालकाजी बी-ब्लॉक, मोतिया खान डीडीए फ्लैट्स, बापा नगर, टैंक रोड, देव नगर, रेगर पुरा, इंद्रलोक, चंद्रशेखर आजाद कॉलोनी और इससे लगते एरिया, वेस्ट पटेल नगर, वाल्मीकि मंदिर एरिया, बोडेला बीपीएस, एजी-1 विकासपुरी में भी इन दो दिन पानी नहीं आएगा। इन दो दिन पानी लोगों से बचा कर खर्ज करने को लेकर दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से गुजारिश की गई है।

'बिटकॉइन' जैसे साधनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग 

'बिटकॉइन' जैसे साधनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग 

अकांशु उपाध्याय/कविता गर्ग

नई दिल्ली/मुंबई। निजी क्रिप्टोकरेंसी जैसे सट्टेबाजी के साधनों को अगर बढ़ने की इजाजत दी गई, तो ये अगले वित्तीय संकट की वजह बन सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को यह चेतावनी दी। उन्होंने साथ ही बिटकॉइन जैसे साधनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी की। दास ऐसे साधनों के प्रबल विरोधी रहे हैं और आरबीआई इस मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय तक गया है।

उन्होंने यहां बिजनेस स्टैंडर्ड द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, क्रिप्टोकरेंसी... में व्यापक आर्थिक और वित्तीय स्थिरता से जुड़े बड़े जोखिम शामिल हैं और हम इस बारे में हमेशा बताते रहे हैं। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि पिछले एक साल के घटनाक्रम इस तरह के साधनों से पैदा होने वाले खतरों के बारे में बताते हैं। इनमें क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज एफटीएक्स का धराशायी होना शामिल है, जो अमेरिका के इतिहास में सबसे बड़ी वित्तीय धोखाधड़ी में से एक है।

दास ने कहा, इतना सब होने के बाद, मुझे नहीं लगता कि हमें अपने रुख के बारे में कुछ और कहने की जरूरत है। निजी क्रिप्टोकरेंसी का मूल्यांकन 190 अरब अमेरिकी डॉलर से घटकर 140 अरब डॉलर रह गया है।

चीन के सामने गठबंधन का सीना 0.56 इंच हो जाता है

चीन के सामने गठबंधन का सीना 0.56 इंच हो जाता है

अकांशु उपाध्याय

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने चीन के साथ सीमा पर तनाव के मुद्दे पर संसद में चर्चा नहीं करने के लिए बुधवार को सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन किसानों को तो अपना 56 इंच का सीना दिखाता है, लेकिन चीन के सामने यह 0.56 इंच हो जाता है। आप, कांग्रेस और जनता दल (यूनाइटेड) सहित कई अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने अरुणाचल प्रदेश में हालिया चीनी अतिक्रमण और दोनों देशों की सीमा पर तनाव के मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हुए संसद भवन परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना दिया। 

संजय सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा सरकार एलएसी (वास्तविक नियंत्रण रेखा) पर तनाव के मुद्दे पर इस देश के लोगों के प्रति और संसद के प्रति जवाबदेह है। यह सरकार विरोध प्रदर्शन करने वाले किसानों को 56 इंच का सीना दिखाती है। लेकिन चीन के सामने यह 0.56 इंच की हो जाती है। उन्होंने सवाल किया चीन से आयात बढ़ रहा है। सरकार ऐसा क्यों कर रही है? हमारे सैनिकों ने सीमाओं की रक्षा के लिए अपनी जान गंवा दी। फिर सरकार चीन के साथ व्यापार को बढ़ावा क्यों दे रही है? सात दिसंबर को संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने के बाद से ही, विपक्षी दल भारत-चीन सीमा पर तनाव और चीनी अतिक्रमण के मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहे हैं।

बुधवार को संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस, भाकपा, माकपा, राजद, जदयू, शिवसेना, द्रमुक और राकांपा समेत 12 विपक्षी दलों के सदस्यों ने भारत-चीन सीमा पर तनाव के मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर संसद भवन परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

2724 भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई: सरकार 

2724 भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई: सरकार 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार को संसद में बताया कि 2021 में अभियोजन की मंजूरी के 248 मामलों सहित 2724 भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 2,724 मामलों में सीवीसी की सलाह पर संबंधित सक्षम प्राधिकारी ने अंतिम निर्णय लिया था। इनमें आयोग की सलाह से उल्लंघन के 55 मामले दर्ज किए गए। 

उन्होंने बताया कि जिन मंत्रालयों/विभागों के अधीन संगठनों सहित संबंधित सक्षम प्राधिकारी ने उपरोक्त 55 मामलों में अंतिम निर्णय लिया है। उनमें रेल मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, वस्त्र मंत्रालय, कोयला मंत्रालय, उर्वरक विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, विद्युत मंत्रालय, वाणिज्य विभाग, युवा कार्यक्रम विभाग, उच्चतर शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) दिल्ली सरकार, आवास और शहरी कार्य मंत्रालय व गृह मंत्रालय शामिल हैं।

स्टे को 22 तक बढ़ाया, सुनवाई की तारीख लगाई 

स्टे को 22 तक बढ़ाया, सुनवाई की तारीख लगाई 

इकबाल अंसारी

लखनऊ/इलाहाबाद। नगर निकाय आरक्षण के मामले को लेकर हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में बुधवार को सुनवाई और स्टे को 22-12-2022 तक बढ़ाते हुए अगली सुनवाई की तारीख लगा दी गई है। वहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट में जनपद मुजफ्फरनगर की पुरकाजी नगर निकाय के आरक्षण को लेकर दाखिल याचिका पर बुधवार को अलग से सुनवाई हुई। पुरकाजी नगर निकाय के आरक्षण को लेकर दाखिल याचिका को भी कनेक्ट कर दिया गया है।

पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर से परवेज आलम एडवोकेट आदि द्वारा दाखिल की गई याचिका पर अगली सुनवाई 23-12- 2022 को होगी।

राजस्थान का पड़ाव समाप्त होने पर राहत की सांस ली 

राजस्थान का पड़ाव समाप्त होने पर राहत की सांस ली 

अकांशु उपाध्याय/नरेश राघानी

नई दिल्ली/अलवर। भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान का पड़ाव बुधवार को समाप्त होने पर कांग्रेस ने राहत की सांस ली होगी। क्योंकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके चिर प्रतिंद्वद्वी माने जाने वाले सचिन पायलट के समर्थकों के बीच कोई टकराव हुए बिना राज्य में यह यात्रा संपन्न हुई। हालांकि, समर्थकों ने सड़कों पर नारेबाजी जरूर की थी। राजस्थान में यात्रा के करीब 500 किलोमीटर के रास्ते में पायलट के गढ़ माने जाने वाले कई इलाके आए और पदयात्रा में लोगों का हुजूम उमड़ा जिनमें से कई उनके युवा समर्थक शामिल थे। 

इन युवा समर्थकों ने हमारा सीएम कैसा हो, सचिन पायलट जैसा हो और आई लव यू, आई लव यू, सचिन पायलट, आई लव यू जैसे नारे लगाए। पायलट ने खुद ज्यादातर वक्त राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की और कुछ मौकों पर उन्हें अपने समर्थकों को उनके समर्थन में नारे नहीं लगाने के लिए कहते हुए भी देखा गया। गहलोत ने भी यात्रा में नियमित रूप से भाग लिया। खासतौर से राज्य में यात्रा के सुबह के सत्र के दौरान उन्हें अक्सर पदयात्रा करते हुए देखा गया। कुछ स्थानों पर गहलोत के समर्थकों ने उनके पक्ष में नारे भी लगाए और राज्य में उनके सुशासन का जिक्र किया। 

यात्रा के 100 दिन पूर होने के मौके पर दौसा की सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ा और कई लोग अपने घरों की छत पर खड़े होकर गांधी, गहलोत और पायलट का उत्साह बढ़ाते दिखे। दौसा पायलट का गढ़ रहा है जहां बड़ी संख्या में उनके समर्थकों को यह कहते हुए सुना गया कि राज्य की बागडोर पायलट के हाथ में सौंपी जाए और केवल वही 2023 में कांग्रेस को सत्ता में वापस ला सकते हैं। गुर्जर समुदाय से आने वाले पायलट और उनके पिता दिवंगत राजेश पायलट दौसा से संसद में निर्वाचित होते रहे हैं।

दौसा में यात्रा में भाग ले रहे सुमेश गुर्जर ने कहा, अंदरुनी कलह पार्टी की संभावनाओं को नुकसान पहुंचा रही है। कांग्रेस को निर्णय लेना चाहिए और अगर पायलट को सम्मान नहीं दिया गया तो पार्टी 2023 के विधानसभा चुनावों में मुश्किल में आ जाएगी। दौसा में गुर्जर समुदाय के एक अन्य व्यक्ति ने पायलट के संदर्भ में कहा कि अब वक्त आ गया है कि युवा कमान संभाले और कांग्रेस को युवाओं का समर्थन करना चाहिए। यह यात्रा उन इलाकों से नहीं गुजरी जिन्हें पारंपरिक रूप से गहलोत का गढ़ माना जाता है।

जयपुर में कैब चालक कृपा शंकर ने कहा कि कांग्रेस राजस्थान में सत्ता में लौट सकती है लेकिन इसके लिए उसे गहलोत-पायलट के झगड़े को खत्म करना होगा। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी थे जिनका मानना है कि राज्य में सत्ता विरोधी लहर जोर पकड़ रही है। अलवर में प्याज की खेती करने वाले नवीन कुमार ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। यात्रा ने गहलोत और पायलट के बीच लंबे समय से चल रही तनातनी में अस्थायी रूप से विराम लगाया है लेकिन ज्यादातर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर पार्टी आलाकमान ने इस मसले का हल नहीं निकाला तो भविष्य में यह विवाद फिर बढ़ सकता है।

पिछले सप्ताह अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा था, सब कुछ सुचारू रूप से हल कर लिया जाएगा और पार्टी राज्य में पूरी तरह एकजुट है। गौरतलब है कि पिछले महीने गहलोत द्वारा पायलट को गद्दार बताए जाने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। पायलट ने इस टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था कि इतने अनुभवी किसी व्यक्ति को ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना शोभा नहीं देता और ऐसे वक्त में इस तरह कीचड़ उछालने से कोई फायदा नहीं मिलेगा जब ध्यान यात्रा पर केंद्रित होना चाहिए।

भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह राजस्थान से हरियाणा में प्रवेश कर गयी। यात्रा ने पांच दिसंबर को मध्य प्रदेश से राजस्थान में प्रवेश किया था। यह झालावाड़, कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, दौसा और अलवर जिलों से गुजरी।

पंजाब में घुसने वाले ड्रोन को मार गिराया: बीएसएफ

पंजाब में घुसने वाले ड्रोन को मार गिराया: बीएसएफ

अकांशु उपाध्याय/अमित शर्मा

नई दिल्ली/अमृतसर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते पंजाब में घुसने वाले एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ड्रोन पाकिस्तानी सीमा में जा गिरा। अधिकारी के मुताबिक, बीएसएफ जवानों ने मंगलवार रात 7.20 बजे एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया जिसके बाद पाकिस्तान रेंजर्स उसे अपने साथ ले गए। उन्होंने बताया कि घटना अमृतसर में दाओके पुलिस चौकी के पास हुई।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार सुबह जब तलाशी ली गई तो ड्रोन भारतीय सीमा चौकी भरोपाल के उस पार पाकिस्तान की सीमा में 20 मीटर अंदर गिरा पाया गया।प्रवक्ता के अनुसार, ड्रोन रोधी उपाय किए जाने के बाद वह (ड्रोन) कुछ मिनटों तक आसमान में उड़ा और फिर लौटते समय जमीन पर गिर गया। ड्रोन के जरिये भारतीय सीमा में कुछ गिराया तो नहीं गया है, इसका पता लगाने के लिए जांच जारी है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-71, (वर्ष-06)

2. बृहस्पतिवार, दिसंबर 22, 2022

3. शक-1944, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-चतुर्दशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:44, सूर्यास्त: 05:24। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 11 डी.सै., अधिकतम- 18+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...