मंगलवार, 24 अगस्त 2021

अफगानिस्तान से लोगों को लाने में जुटा है 'भारत'

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। अफगानिस्तान से लोगों को लाने में भारत जुटा है। मंगलवार को दुशांबे से 78 लोगों को वापस लाया भारत। जिनमें 25 भारतीय नागरिक तथा कई अफगान सिख और हिंदू शामिल हैं। एक दिन पहले उन्हें भारतीय वायु सेना के सैन्य परिवहन विमान से काबुल से दुशांबे पहुंचाया गया था। एयर इंडिया की फ्लाइट के जरिये दुशांबे से दिल्ली लाए गए लोगों के साथ गुरु ग्रंथ साहिब की तीन प्रतियां भी हैं। दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और वी मुरलीधरन ने उनका स्वागत किया। मंगलवार को आए लोगों के बाद, अब तक अफगानिस्तान से निकालकर लाये गए लोगों की संख्या 800 से अधिक हो चुकी है।

काबुल पर तालिबान के कब्जा के एक दिन बाद 16 अगस्त से लोगों को निकालने की प्रकिया शुरू की गई थी। पुरी ने ट्वीट किया, “कुछ देर पहले श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के तीन पवित्र स्वरूप काबुल से दिल्ली लाए गए। इनका स्वागत कर धन्य हुआ।” मुरलीधरन ने ट्वीट किया, “मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी जी के साथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का स्वागत किया जो अफगानिस्तान से लोगों के साथ लाए गए हैं।” इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि 78 लोगों को एयर इंडिया की उड़ान से दिल्ली लाया जा रहा है।

मांगों के अनुरूप गन्ने की कीमतें बढ़ाई जानी चाहिए

अमित शर्मा       

चंडीगढ़। गन्ने की कीमतों पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ किसानों की बैठक से पहले कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को कहा कि गन्ना किसानों की मांगों के अनुरूप गन्ने की कीमतें तत्काल बढ़ाई जानी चाहिए। सिद्धू ने यह भी कहा कि गन्ने का राज्य समर्थन मूल्य (एसएपी) वर्ष 2018 से नहीं बढ़ाया गया है। जबकि इसका लागत मूल्य 30 प्रतिशत तक बढ़ गया है।मुख्यमंत्री गन्ने की कीमतों और बकाए के भुगतान पर किसान नेताओं से मंगलवार को मुलाकात करने वाले हैं। अपनी मांगों को ले कर किसानों का प्रदर्शन मंगलवार को पांचवे दिन भी जारी है और इन प्रदर्शनों से रेल सेवाएं तथा सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। सिद्धू ने ट्वीट किया कि गन्ना किसानों के लिए एसएपी 2018 के बाद से नहीं बढ़ा है। जबकि लागत मूल्य में 30 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।

पाकिस्तान को लेकर की गई टिप्पणियों की निंदा की

अकांशु उपाध्याय         
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पंजाब के कांग्रेस नेताओं की ओर से पाकिस्तान को लेकर की गयी टिप्पणियों की निंदा करते हुए कहा है कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व यह स्पष्ट करे कि क्या वह ऐसी बयानबाजी का समर्थन करते हैं। 
मंगलवार को जगत प्रकाश नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि पंजाब कांग्रेस के नेताओं की हालिया टिप्पणियां, जिन्हें राज्य के शीर्ष नेतृत्व के साथ-साथ दिल्ली में हाईकमान का संरक्षण प्राप्त है, निंदनीय हैं। 
वे बार-बार गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं जिसका राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है।

छत्तीसगढ़: केक काटकर सीएम का जन्मदिन मनाया

दुष्यंत टीकम           
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर सीएम हाउस में केक काट कर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर तमाम कांग्रेस के नेतागण मौजूद रहे। प्रदेश की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। ये अवसर पर राजभवन में राधा राजपाल भी मौजूद रही। वही सिविल लाइन रोड पर कांग्रेस पार्टी द्वारा भंडारे का भी आयोजन किया गया। 
जिसमें मुख्य रूप से पार्षद नीलम जगत, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, वार्ड के कार्यकर्ता शामिल थे। जिसकी जानकारी राधा राजपाल महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव सिंधी समाज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने दी।

जिलाध्यक्ष अनिल ने कौशांबी डीएम को दिया ज्ञापन

कौशांबी। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2021 में बूथ लेवल ऑफीसर बीएलओ के अतिरिक्त दायित्व से शिक्षक शिक्षिकाओं को मुक्त किया जाए। उन्होंने शिक्षा अधिकार अधिनियम के तमाम धाराओं का हवाला देते हुए कहा कि अतिरिक्त दायित्व से शिक्षण कार्य प्रभावित होता है। उन्होंने कोविड-19 महामारी काल का भी हवाला देते हुए कहा कि छात्रों की शैक्षणिक क्षति हुई है तथा शिक्षक छात्र हित को ध्यान में रखते हुए बीएलओ के अतिरिक्त दायित्व से मुक्त किया जाए। इस दौरान कई शिक्षक मौजूद रहे।
गणेश साहू 

हादसा: कैंटर के टक्कर मारने से 2 सिपाही घायल हुए

नरेश राघानी                       
श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर से भरतपुर जिले में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की ड्यूटी में जा रहे पुलिस बल की एक बस में कल देर रात जयपुर- दौसा हाईवे पर आंधी थाना क्षेत्र में एक कैंटर के टक्कर मार देने से पुलिस के तीन हवलदार और दो सिपाही घायल हो गए।
पुलिस दल में शामिल उपनिरीक्षक रामप्रकाश ने बताया कि भरतपुर जिले में तीन चरणों में आगामी दिनों में होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में ड्यूटी लगने पर श्रीगंगानगर जिले से 350 पुलिसकर्मी कल दोपहर कई बसों से रवाना हुए थे। इनमें एक निजी बस में करीब 45 पुलिसकर्मी थेउन्होंने बताया कि कल रात जयपुर-दौसा हाईवे पर एक होटल में खाना खाने के बाद बस दौसा के लिए रवाना हुई थी। दौसा से करीब 17 किमी पहले रात 12.30 बजे लघुशंका से निवृत्त होने के लिए बस को रुकवाया गया। चालक ने सड़क किनारे बस रोक दी, एक सिपाही बस से उतरा था और 2-3 सिपाही और उतरने वाले थे, तभी पीछे से कैंटर ने टक्कर मार दी। इससे बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और पीछे बैठे पुलिसकर्मियों को ज्यादा चोटें आईं। कैंटर को चालक मौके पर छोड़कर भाग गया।
घायल पुलिसकर्मियों को एंबुलेंस एवं अन्य वाहनों से दौसा के सरकारी अस्पताल भेजा गया। घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायलों में श्रीगंगानगर पुलिस लाइन में तैनात हवलदार सुभाष, ताराचंद, राजेंद्र और सिपाही दलीप एवं कुलदीप शामिल हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार तीनों हवलदारों के फ्रैक्चर हुए हैं जबकि सिपाहियों के भी काफी चोट आई हैं। कैंटर चालक पर आंधी थाना में लापरवाही और तेजी बरतने के आरोप में मामला दर्ज किया जा रहा है।
इधर श्रीगंगानगर में कल रात करीब एक बजे इस दुर्घटना की सूचना मिलने पर घायल पुलिसकर्मियों के परिजन दौसा रवाना हो गए। यहां के पुलिस अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ गए अधिकारियों को घायल पुलिसकर्मियों का समुचित इलाज करवाने के निर्देश दिए।

हड़ताल आशाओं के हक और सम्मान की लड़ाई हैं

पंकज कपूर       

हल्द्वानी। "यह हड़ताल आशाओं के हक और सम्मान की लड़ाई है, जिसे हम जरूर जीतेंगे।" आशा हड़ताल और धरने के तेइसवें दिन ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन द्वारा जारी बयान में यह बात कही गई। यूनियन ने कहा कि, "आशा वर्करों ने उत्तराखण्ड राज्य की बदहाल हो चुकी स्वास्थ्य व्यवस्था को अपने दम पर जी-जान से चलाकर ताकत दी है। लेकिन अफसोस की बात है कि आशा कामगारों को प्रदेश की धामी सरकार सम्मानजनक मानदेय तक देने का फैसला तक नहीं ले पाई है, जबकि वे नियमित वेतनमान पाने की हकदार हैं।" यूनियन ने कहा कि, "राज्य सरकार द्वारा इस तरह से आशा वर्करों की मांगों को अनसुना करना जारी रहा तो आगामी विधानसभा चुनावों में इसका जवाब दिया जायेगा। इसलिए सरकार तत्काल आशाओं को मासिक वेतन देने की घोषणा करे।"

अफगानिस्तान में यूक्रेन का एक विमान हाइजैक हुआ

काबुल। यूक्रेन के डिप्टी विदेश मंत्री ने दावा किया है कि अफगानिस्तान में यूक्रेन का एक विमान हाइजैक हो गया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन का विमान अपने लोगों को अफगानिस्तान से निकालने आया था और हाइजैक करने के बाद विमान को ईरान ले जाया गया है। 
डिप्टी विदेश मंत्री के अनुसार रविवार को यूक्रेन का एक विमान यूक्रेन के नागरिकों को निकालने के लिए काबुल पहुंचा था। इसके बाद कुछ हथियारबंद लोगों ने इस पर कब्जा कर लिया और इसे इरान ले गए हैं।

दस्तावेजों पर काम करने के लिए ‘दृष्टिकोण’ अपनाया

अकांशु उपाध्याय              
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने कहा है कि भारत ने सुरक्षा परिषद की अपनी अध्यक्षता के दौरान अहम कार्यक्रमों के ‘महत्वपूर्ण’ निष्कर्ष दस्तावेजों पर काम करने के लिए ‘परामर्शी दृष्टिकोण’ अपनाया है। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि संयुक्त राष्ट्र की इकाई के सभी 15 सदस्यों की जरूरतों और चिंताओं पर विचार हो। तिरुमूर्ति ने साथ ही कहा कि इससे संयुक्त राष्ट्र को काफी लाभ होगा।
अगस्त माह के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की भारत की अध्यक्षता इस सप्ताह समाप्त हो रही है। देश ने अपनी अध्यक्षता के दौरान समुद्री सुरक्षा, शांति स्थापना और आतंकवाद निरोधी विषयों पर तीन अहम कार्यक्रम आयोजित किए। तिरुमूर्ति ने कहा कि ‘परामर्शी दृष्टिकोण’ के तहत तीन अहम कार्यक्रमों से महत्वपूर्ण निष्कर्ष दस्तावेज तैयार किए गए हैं। हमने परिषद में प्रवेश के समय से ही अपनी तैयारी शुरू कर दी थी।हमने पहले संयुक्त राष्ट्र की संबंधित एजेंसियों के साथ व्यापक चर्चा की ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन कार्यक्रमों के निष्कर्ष पर आधारित दस्तावेज विषय पर केंद्रित हों और इनसे संयुक्त राष्ट्र को क्षेत्र में लाभ मिले।उन्होंने कहा कि हम इन दस्तावेजों पर काम करने के लिए परामर्शी दृष्टिकोण अपना रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सभी 15 सदस्यों की जरूरतों और चिंताओं पर विचार हो।
‘परामर्शी दृष्टिकोण’ अपनाते हुए इस प्रकार की परामर्शी प्रक्रिया में वक्त लगता है। 
लेकिन अंतत: इससे ठोस नतीजे निकलते हैं, जिसे सुरक्षा परिषद के सभी सदस्यों का निर्विरोध समर्थन भी है। यह हमारी ताकत है और सभी ने विचार विमर्श में हमारे समावेशी रुख की सराहना की है।’ तिरुमूर्ति ने कहा कि वह कि इस बात से प्रसन्न हैं कि तीनों कार्यक्रम बेहद सफल रहे।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नौ अगस्त को हुए समुद्री सुरक्षा कार्यक्रम को सफल करार दिया। तिरुमूर्ति ने कहा, “यह पहली बार था जब हमने समुद्री सुरक्षा की समग्र अवधारणा और इसके मायने पर व्यापक चर्चा की। उन्होंने कहा कि समुद्री सुरक्षा पर राष्ट्रपति का बयान भी आया जो संयोग से इस अवधारणा पर राष्ट्रपति का पहला वक्तव्य भी था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के बयान में समुद्री सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दे थे। जिसमें समुद्री सुरक्षा में यूएनसीएलओएस (समुद्र के कानून पर संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन) का स्थान, नौवहन की स्वतंत्रता, आतंकवाद, हथियारों, मादक पदार्थों और मानव तस्करी, इस संदर्भ में क्षेत्रीय और उप-क्षेत्रीय संगठनों की जगह, पायरेसी आदि शामिल हैं।
कई अन्य गैर-परिषद सदस्यों ने भी लिखित में बयान दिए। उन्होंने कहा कि, ”कुल मिलाकर विषय की जटिलताओं और विभिन्न विचारों को एक सहमति बयान में साथ लाने के हमारे दल की काबिलियत को देखते हुए हमारे कार्यक्रम को काफी सराहा गया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 18 अगस्त को शांतिस्थापना और प्रौद्योगिकी पर और 19 अगस्त को आईएसआईएल या दाएश पर सम्मेलन जैसे दो अहम कार्यक्रमों की अध्यक्षता की।

कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा उत्पन्न हुआ

काबूल /नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना के बीच अफगानिस्तान पर तालिबानी कब्जे से जहां एक तरफ कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है।वहीं दूसरी तरफ भारत समेत पूरे विश्व भर में पोलियो वायरस के फैलने की भी आशंका उत्पन्न हो गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक्सपर्ट कमेटी ने पोलियो को लेकर सदस्य देशों को चेतावनी दी है कि अफगानिस्तान में गृहयुद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न होने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पोलियो वायरस के फैलने का जोखिम अब एक बार फिर से बढ़ गया है।
इंटरनेशनल हेल्थ रेगुलेशन 2005 के तहत बनाई गई विश्व स्वास्थ्य संगठन की आपात कमेटी ने अपनी 29वीं बैठक के बाद कहा है कि पोलियो की रोकथाम के लिए किए गए अभी तक के सभी प्रयास सराहनीय हैं। लेकिन इससे संतुष्ट होकर लापरवाही करने का अभी समय नहीं आया है। कमेटी ने बैठक के दौरान कहा है कि बढ़ते सैन्य संघर्ष के साथ अफगानिस्तान के कई प्रांतों में चल रही दुर्गमता एक बड़ा जोखिम है। दक्षिणी अफगानिस्तान में ही तकरीबन 1000000 बच्चों में पिछले 3 साल से पोलियो का टीका नहीं लगा है। पोलियों का टीका नही लगवा पाने बच्चों का आंकड़ा अब लगातार बढ़ता जा रहा है। अफगानिस्तान और पाकिस्तान दुनिया के सिर्फ ऐस वह दो मुल्क है जहां पोलियो अभी अपनी जड़े बनाए हुए हैं। इन दोनों की देशों में वर्ष 2018 के बाद से टीकाकरण के प्रयासों में मुश्किलें पेश आई हैं। क्योंकि जिन क्षेत्रों में तालिबान मजबूत था वहां उन्होंने घर-घर जाकर बच्चों को टीका लगाने पर पाबंदियां लगा दी थी। गौरतलब है कि अफगानिस्तान में पोलियो के खतरे को भांपते हुए भारत के स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि वहां से लौट रहे लोगों को एहतियाती उपाय के तहत पोलियो रोधी टीका लगाया जाएगा। मंडाविया ने ट्वीट किया है कि हमने अफगानिस्तान से लौट रहे लोगों को वाइल्ड पोलियो वायरस के खिलाफ एहतियातन निशुल्क पोलियो रोधी टीका ओपीवी एवम् एफआईपीवी लगाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य टीम को उनके प्रयास के लिए बधाई।

राहुल ने भूपेश व टीएस सिंहदेव के साथ बैठक की

अकांशु उपाध्याय              
नई दिल्ली। कांग्रेस की छत्तीसगढ़ इकाई में लंबे समय से चल रही गुटबाजी को खत्म करने के प्रयास के तहत पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के साथ बैठक की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि बघेल और सिंहदेव मंगलवार को सुबह राहुल गांधी के आवास 12 तुगलक लेन पहुंचे। इस बैठक के दौरान कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी के छत्तीसगढ़ मामलों के प्रभारी पीएल पूनिया भी मौजूद थे।
सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस आलाकमान छत्तीसगढ़ में पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी को जल्द खत्म करना चाहता है और यह बैठक इसी प्रयास के तहत हुई है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में दिसंबर, 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से मुख्यमंत्री बघेल और स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के बीच रिश्ते सहज नहीं रहे।
सिंहदेव के समर्थकों का कहना है कि ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री को लेकर सहमति बनी थी और ऐसे में अब सिंहदेव को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए, हालांकि कांग्रेस आलाकमान ने बघेल को मुख्यमंत्री पद से हटाने का कोई संकेत नहीं दिया है।
पिछले दिनों बघेल गुट और सिंहदेव गुट के बीच मतभेद उस वक्त और बढ़ गये जब कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पर आरोप लगाया था कि वह उनकी हत्या करवाकर मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। बृहस्पति सिंह को मुख्यमंत्री बघेल का करीबी माना जाता है।

भीड़ जुटाने के लिए कार्यकार्ताओं से आह्वान किया

अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली। लालकुआ आगमी 4 सितंबर को खटीमा से होने वाली परिवर्तन रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पूरी ताकत से जुट गई है। इसी के चलते आज नगर काग्रेंस कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई।बैठक में पहुंचे प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत रावत एंव कुमाऊं प्रभारी प्रो.जोत सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं से रैली में भीड़ जुटाने के लिए कार्यकार्ताओं से आह्वान किया।
यहा नगर काग्रेंस कार्यालय में आयोजित परिवर्तन रैली को सफल बनाने के लिए में बैठक कि गई जिसे सम्बोधित करते हुए ने कार्यकारी रंजीत रावत ने कार्यकर्ताओं से कहा गया कि रैली के जरिए भाजपा को जवाब देना है। वहीं जनता के बीच काग्रेंस का बेहतर माहौल है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन रैली की तैयारियों और लोगों को रैली स्थल में लाने के लिए संसाधनों की कोई कमी न हो उन्होंने कहा जिसको जो जिम्मेदारी मिले उसका इमानदारी से निभाना होगा।
उन्होंने ने कहा कि रैली के जरिए प्रदेश के विकास के मुद्दों को लेकर कांग्रेस जनता की अदालत में जायेगी भाजपा के खिलाफ जनता आक्रोशित है जिसका लाभ कांग्रेस को मिलेगा 2022 चुनाव नजदीक हैं उन्होंने भाजपा को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठाप है,महगाई ,बेरोजगारी चरम पर है,खाद्य सामग्री और पेट्रोल पदार्थ के दाम आसमान छू रहे हे प्रदेश में पलायन लगातार जारी,महिला , दलित उत्तपिड़न हो रहे है। कोविड घोटाल,कुभ घोटला ,छात्र वृत्ति घोटला ,इस सरकार में हुऐ है उन्होंने कहा भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है जिसको काग्रेंस जनता के बीच उजागर करेगी।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में काग्रेंस का मुकाबला भाजपा से ना कि आम आदमी पार्टी से नही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दूर दूर तक नही है।उन्होंने कहा काग्रेंस का हर एक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का चेहरा है। उन्होंने कहा कि काग्रेंस एकजुट है। जिसकी तरह का कोई मनमुटाव नहीं है। उन्होंने कहा आगमी विधानसभा चुनाव में पार्टी जिसको टिकेट देगी काग्रेंस कार्यकार्ता उसका साथ देगें और 2022 मे सरकार बनायेंगे।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 15 पैसे लीटर की कमी

अकांशु उपाध्याय                  
नई दिल्ली। अंतर्रष्ट्रीय बाजार में सोमवार को तेल की कीमतों के तेजी के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार को 15 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई। इससे पहले रविवार को पेट्रोल 35 दिनों के बाद 20 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। इसी तरह से डीजल की कीमत भी 20 पैसे प्रति लीटर कम की गई थी।
आज दिल्ली में आज इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल जहां 101.49 रुपये प्रति लीटर पर औैर डीजल 88.92 रुपये प्रति लीटर हो गया है। तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल 15 पैसे सस्ता होकर 101.49 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 15 पैसे सस्ता होकर 88.92 रुपये प्रति लीटर पर रहा।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दुनिया भर में कोविड-19 के मामलों में फिर से वृध्दि होने के बावजूद कल कच्चे तेल की कीमतें फिर बढ़ी। कल कारोबार की समाप्ति के समय ब्रेंट क्रूड 3.39 डॉलर प्रति बैरल चढ़ कर 68.57 डॉलर प्रति बैरल पर और डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 3.28 डॉलर प्रति बैरल बढ़कर 65.46 डॉलर पर बंद हुआ था।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं। दिल्ली में पेट्रोल 101.94 रुपए और डीजल 88.92, मुंबई में पेट्रोल 107.52 रुपए और डीजल 96.48, चेन्नई में पेट्रोल 99.20 रुपए और डीजल 93.52 रुपए, वहीं कोलकाता में पेट्रोल 101.82 रुपए और डीजल 91.98 रुपए हो गया है।

मुंबई: भाजपा के दफ्तर पर पत्थरबाजी का मामला

कविता गर्ग              
मुबंई। महाराष्ट्र नारायण राणे ने हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर एक बयान दिया था। इस बयान में उन्होंने ठाकरे की आलोचना करने के साथ ही उन्हें ‘थप्पड़’ तक मारने की बात कह डाली थी। राणे के इस बयान के बाद उन पर एफआईआर दर्ज की गई है।
महाराष्ट्र के नासिक में भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर पर पत्थरबाजी का मामला सामने आया है। पत्थरबाजी का आरोप शिवसेना कार्यकर्ताओं पर लगा है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता नारायण राणे के बयान पर विवाद होने के बाद ये घटना सामने आई है।
सिर्फ नासिक ही नहीं बल्कि अब मुंबई, अमरावती, रत्नागिरी समेत कई शहरों में नारायण राणे के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है।
उधर, नासिक पुलिस नारायण राणे की गिरफ्तारी के लिए निकल गई है। मुंबई में भी शिवसैनिक सड़कों पर उतर आए हैं और राणे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

साझेदारों से भी विचार-विमर्श कर रहा हैं अमेरिका

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका राजनीतिक एवं सुरक्षा माध्यमों से प्रतिदिन तालिबान से बात कर रहा है और साथ ही वह अफगानिस्तान के काबुल हवाईअड्डे पर चल रहे निकासी अभियान के संबंध में अपने सहयोगियों तथा साझेदारों से भी विचार-विमर्श कर रहा है। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलीवन ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने साथ ही कहा कि अमेरिका तालिबान पर भरोसा नहीं करता है। सुलीवन ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा कि हम राजनीतिक एवं सुरक्षा दोनों ही माध्यमों से प्रतिदिन तालिबान से बातचीत कर रहे हैं। मैं सुरक्षा के लिहाज से उन बातचीत का ब्योरा यहां नहीं दूंगा। अनेक मुद्दों पर बातचीत चल रही है। यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के तालिबानी नेतृत्व से बात करने की संभावना है। इस पर सुलीवन ने कहा कि अभी इस संबंध में कोई विचार नहीं किया गया है।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अमेरिका लोगों को सुरक्षित निकालने और इसमें हो रही प्रगति के बारे में अपने सहयोगियों तथा साझेदारों से बातचीत कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम प्रतिदिन इस पर गौर कर रहे हैं और हमारा मानना है कि हमने इसमे काफी प्रगति की है।” सुलीवन ने कहा कि काबुल में इस वक्त क्या चल रहा है और हवाईअड्डे पर क्या परिस्थितियां हैं, इसके अलावा अमेरिकी नागरिकों, अन्य देशों के नागरिकों को हवाईअड्डे तक सुरक्षित पहुंचाना सुनिश्चित करने सहित सभी पहलुओं पर तालिबान के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है।
एक प्रश्न के उत्तर में सुलीवन ने दोहराया कि अमेरिका तालिबान पर भरोसा नहीं करता है। उन्होंने कहा,” तालिबान के बारे में राष्ट्रपति के विचार एकदम स्पष्ट है। आपने उनसे कई बार पूछा है कि क्या आप उन पर भरोसा करते हैं? और उन्होंने लगातार यही जवाब दिया है कि ‘नहीं, मैं नहीं करता’ यकीनन वह नहीं करते।

चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक 49 रन बनाए

किंगस्टन। वेस्टइंडीज ने 329 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 49 रन बनाए। बारिश से प्रभावित मैच के चौथे दिन पाकिस्तान का दबदबा रहा। उसने पहले वेस्टइंडीज को पहली पारी में 150 रन पर आउट किया और फिर अपनी दूसरी पारी में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके 6.43 रन प्रति ओवर की दर से रन जुटाए। 
अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 302 रन पर समाप्त करने वाले पाकिस्तान ने दूसरी पारी छह विकेट पर 176 रन पर समाप्त घोषित करके वेस्टइंडीज के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। वेस्टइंडीज ने सजग शुरुआत की लेकिन कीरेन पावेल (23) के रन आउट होने से उसे झटका लगा।
स्टंप उखड़ने के समय कप्तान क्रेग ब्रेथवेट 17 और नाइटवाचमैन अलजारी जोसेफ आठ रन पर खेल रहे थे। वेस्टइंडीज अभी लक्ष्य से 280 रन दूर है जबकि पाकिस्तान श्रृंखला 1-1 से बराबर करने के लिये आखिरी दिन बाकी बचे नौ विकेट निकालने की कोशिश करेगा। वेस्टइंडीज ने सुबह अपनी पहली पारी तीन विकेट पर 39 रन से आगे बढ़ायी लेकिन तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की घातक गेंदबाजी के सामने उसका कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया।
अफरीदी ने 51 रन देकर छह और मोहम्मद अब्बास ने 44 रन देकर तीन विकेट लिये। वेस्टइंडीज की तरफ से नक्रुमाह बोनर ने सर्वाधिक 37 और जेरमाइन ब्लैकवुड ने 33 रन बनाये। पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में तेजी से रन बनाने को प्राथमिकता दी और इस प्रयास में उसने विकेट भी गंवाये।
उसने केवल 27.2 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद अपनी पारी समाप्त घोषित की। इमरान बट (44 गेंदों पर 37), आबिद अली (23 गेंदों पर 29) और कप्तान बाबर आजम (41 गेंदों पर 33) ने उपयोगी योगदान दिया। वेस्टइंडीज की तरफ से जैसन होल्डर और अलजारी जोसेफ ने दो – दो विकेट लिये। वेस्टइंडीज ने पहला टेस्ट मैच एक विकेट से जीता था।

दर्जनभर से अधिक आईपीएसों को इधर से उधर भेजा

हरिओम उपाध्याय                  
लखनऊ। स्टार्ट हुई शासन की तबादला एक्सप्रेस में दर्जनभर से भी अधिक आईपीएस को बैठाकर इधर से उधर भेजा गया है। बड़े पैमाने पर हुए इन तबादलों से पुलिस विभाग में अफरा-तफरी सी पसर गई है।
मंगलवार को शासन की ओर से जारी की गई आईपीएस अफसरों की तबादला सूची में पुलिस अधीक्षक सुरक्षा लखनऊ में तैनात आईपीएस नरेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस अधीक्षक विधि प्रकोष्ठ मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ में तैनाती की गई है। पुलिस अधीक्षक एवं उप सेनानायक 28 वीं वाहिनी पीएसी इटावा आईपीएस डॉ अनिल कुमार पांडे को 36 वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी में सेनानायक बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक लॉजिस्टिक लखनऊ में तैनात आईपीएस सुशील कुमार शुक्ला यूपी 112 लखनऊ में पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं। 
पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस उपायुक्त लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात रुचिता चौधरी आईपीएस को लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज आईपीएस आदित्य प्रकाश वर्मा 43 वीं वाहिनी पीएसी एटा में सेनानायक बनाकर भेजे गए हैं। पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से संबंध पुलिस अधीक्षक आईपीएस सभाराज को एससीआरबी लखनऊ में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात आईपीएस शालिनी 23 वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद की सेनानायक बनाई गई है। पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में जन शिकायत प्रकोष्ठ के पुलिस अधीक्षक आईपीएस प्रताप गोपेंद्र यादव को चतुर्थ वाहिनी पीएसी प्रयागराज का सेनानायक बनाया गया है। पुलिस महानिदेशक लखनऊ अपराध मुख्यालय में तैनात पुलिस अधीक्षक आईपीएस गौरव बंसल 22 वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज में सेनानायक नियुक्त किए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा आईपीएस मौहम्मद मुस्ताक को पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा बनाया गया है। कानपुर नगर कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त आईपीएस अभिषेक कुमार अग्रवाल प्रयागराज गंगापार के अपर पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक यातायात मथुरा कमल किशोर को 41 वीं वाहिनी पीएसी एटा का उप सेनानायक बनाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा अजय प्रताप सिंह को उप सेनानायक 32 वी वाहिनी पीएसी लखनऊ भेजा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बिजनौर संजय कुमार चतुर्थ को सीबीसीआईडी सेक्टर बरेली में अपर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी प्रतापगढ़ सुरेंद्र प्रसाद दिवेदी 24 वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद में उप सेनानायक बनाए गए हैं।

जहरीली शराब के सेवन से 8 लोगों की जानें गई

हरिओम उपाध्याय                       
आगरा। जहरीली शराब के सेवन से 24 घंटे के भीतर 8 लोगों की जान चली गई है। कोलार कला और देवरी गांव में चार-चार लोग जहरीली शराब के सेवन से मौत का शिकार हुए हैं। शराब के सेवन से मरे पांच लोगों का परिवार वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। प्रशासन शराब से मौत होने की पुष्टि नहीं कर रहा है। कोलार कला गांव में सोमवार की देर रात पहुंचे एसडीएम फतेहाबाद ने कहा है कि अभी तक जिन लोगों के शवों का संस्कार नहीं हुआ है उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उधर 2 गांव में जहरीली शराब के सेवन से 8 लोगों की मौत हो जाने से पुलिस ने शराब के दो ठेके सील कर दिए हैं।
थाना डौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोलार कला निवासी 32 वर्षीय राधेश्याम और दूध कारोबारी 35 वर्षीय अनिल ने सोमवार की देसी शराब के ठेके से शराब खरीदकर एक साथ बैठकर पी थी। लेकिन सोमवार की शाम होने तक दोनों की हालत बिगड़ गई। मामले का पता चलने के बाद जब तक परिवारजन दोनों को अस्पताल ले जा पाते उससे पहले ही उनकी मौत हो गई। इसी ग्राम पंचायत के बरकुला मजरा निवासी 35 वर्षीय प्रसाद की भी जहरीली शराब पीने से मौत हो गई है। अभी अनिल के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी किसी व्यक्ति पुलिस को मामले की जानकारी दे दी। उधर राधेश्याम के शव का अंतिम संस्कार परिजनों द्वारा कर दिया गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अनिल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया है। इसी बीच 32 वर्षीय रामवीर की भी शराब के सेवन से हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां देर रात उसने भी दम तोड़ दिया। कोलार कला गांव से 15 किलोमीटर दूर थाना ताजगंज के देवरी गांव में भी जहरीली शराब का कहर गांव के कई परिवारों के ऊपर टूटा है। 45 वर्षीय तारा चंद्र पुत्र नेतराम, 38 वर्षीय रामसहाय पुत्र जगदीश, 40 वर्षीय चंदूलाल और सुनील पुत्र भोलाराम दिन भर काम करने के बाद जब गांव में वापस लौटे तो उन्होंने एक साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद ताराचंद की भी मौत हो गई। ग्रामीण इस बाबत कुछ समझ पाते इससे पहले ही रामसहाय और चंदू ने भी दम तोड़ दिया। जबकि देर रात सुनील की भी मौत हो गई। कोलार कला गांव पहुंचे एसडीएम फतेहाबाद राजेश जायसवाल ने कहा है इस गांव में 2 शवों का अंतिम संस्कार हो चुका है। दो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अस्पताल में भर्ती एक अन्य युवक को वह देखने के लिए गए थे। वहां के डॉक्टर ने उसकी पहले से तबीयत खराब होने और खाने के बाद इंफेक्शन होने की बात बताई है। शराब से मौत की पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम के बाद अगर कोई बात सामने आती है तो कार्यवाही की जाएगी।

मंजिला मकान की छत ढहने से दो लोगों की मौंत

हरिओम उपाध्याय                 
आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के ताजगंज क्षेत्र में दो मंजिला मकान की छत ढहने से मलबे में दब कर दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि 15 अन्य घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि धांधूपुरा गांव स्थित आरपी नगर कालोनी में सोमवार देर रात जन्मदिन पार्टी के दौरान दो मंजिला मकान की छत अचानक भरभरा कर ढह गयी जिसके मलबे में 17 लोग दब गये। ग्रामीणों ने आनन फानन में लोगों को बाहर निकाला जिसमें दाे लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। उन्होने बताया कि गजेन्द्र हरि वर्मा और अनिकेत चौधरी के मकान की दूसरी मंजिल के बरामदे में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। पार्टी में करीब 60 रिश्तेदार और ईष्ट मित्र मौजूद थे। रात करीब साढे नौ बजे पुराने मकान की छत बोझ सहन नहीं कर सकी और भरभरा कर ढह गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने बताया कि हादसे में मारे गये युवकों की पहचान मंजीत (24) और अरूण (22) के रूप में की गयी है। गंभीर रूप से घायल 15 लोगाें को एसएन मेडिकल कालेज और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुये स्थानीय जिला प्रशासन को पीडितों के समुचित उपचार करने के निर्देश दिये है।

यात्रियों के लिए मंथली सीजन टिकट पुनः बहाल करें

दुष्यंत टीकम                
रायपुर। रेल प्रशासन ट्रेन में सफर करने वाले लोगो की ओर कब ध्यान देगा। दैनिक यात्रियों के लिए मंथली सीजन टिकट पुनः बहाल हो और सुबह के प्राइम टाइम की बंद लोकल ट्रेनें चालू की जाए। अब इन यात्रियो को ट्रेनों में यात्रा करने के लिए काफी समस्याओ से जूझना पड़ रहा है।
कोरोना काल के बाद रेल मंत्रालय द्वारा यात्री सुविधाओं को क्रमशः बहाल किया जा रहा है। रेल यात्रियों में बड़ी संख्या में बिलासपुर से रायपुर और रायगढ़,पेंड्रा,अनुपुपुर न तक प्रतिदिन दैनिक यात्रा करने वाले व्यापारी, कर्मचारी,विद्यार्थी एवं अन्य वर्ग के लोगों को विगत 22 मार्च 2020 से रेल सुविधाओं के लॉक डाउन होने के कारण अनेक प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जोन मुख्यालय को आम जनता की इन समस्याओं की ओर नजरे इनायत करने की आवश्यकता है।
कोरोना काल में यात्री सुविधाओं के नाम पर रेलवे के द्वारा स्पेशल गाड़ियां चलाई जा रही हैं।कोरोना काल मे यह नामकरण करके कुछ कुछ ट्रेनों को चलाया जाना समझ मे आता है।पर आज भी स्पेशल नाम से ट्रेनें चलाने का ओचित्य समझ से परे लगता है।एक तरफ रेल्वे यात्रा के पूर्व आरक्षण को जरूरी कर दिया है। दूसरी ओर लोकल गाड़ी में भी एक्सप्रेस ट्रेन की दर से टिकटों की बिक्री की जा रही है। लोकल गाडी ₹30 में रायपुर की यात्रा के लिए ₹60 लग रहे हैं वही एक्सप्रेस ट्रेन में ₹300 तक खर्च करना पड़ रहा है।आम यात्रियों की जेबो को हल्का किया जा रहा है।स्पेशल नाम की अब कोई आवश्यकता तो नही है।क्या रेलवे आगे भी स्पेशल नाम से यात्रा करवाकर आम जनता को आर्थिक झटका देता ही रहेगा।ऐसे बहुत से सवाल आज आम जनता के अंदर चल रहे है।
महामारी को दृष्टिगत रखते हुए रेल यात्रियों और आम जनता ने रेल प्रशासन के निर्णय का बढ़-चढ़कर साथ दिया। कोविड रोकथाम जांच के लिए स्टेशन में की जा रही जांच के नियमों का रेल प्रशासन के द्वारा कड़ाई से पालन कराया जा रहा है और रेलयात्री गाइडलाइन का पालन करके अपना योगदान दे रहे हैं।
कोरोना काल मे रोकथाम के अभियान की सफलता के चरण में क्रमश: विस्तार की जा रही रेल सुविधाओं की दृष्टि से दैनिक यात्रा करने वाले हजारों यात्री रेलवे प्रशासन के उस निर्णय की ओर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं , रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ की ओर रेल सुविधाओं को खोलते हुए मासिक टिकट जारी किया जाए ताकि जीवन यापन की दृष्टि से रायपुर रायगढ़ की ओर प्रतिदिन आने जाने वाले हजारों की संख्या में व्यापारी निजी और शासकीयकर्मी ,विद्यार्थी एवं अन्य वर्गों को मासिक सीजन टिकट की सुविधा मिल सके।
आज के समय मे एक्सप्रेस गाड़ियों में बिना आरक्षण के यात्रियों को यात्रा की मनाही होने से भी रायगढ़ से दुर्ग के बीच यात्रा में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।इनकी परेशानियों की ओर रेलवे को ध्यान देने की आवश्यकता है।देश के कई राज्यों में बहुत कुछ बदलाव हो चुका है।पर बिलासपुर रेलवे अब तक इन मामलो की ओर नही देख पा रहा है।

अक्षय कुमार से शाहरुख को फोन लगाने के लिए कहा

कविता गर्ग                 
मुंबई। अक्षय फैन्स का दिल भी हमेशा रखते हैं, इस बीच हाल ही में अक्षय कुमार से एक फैन ने शाहरुख खान को फोन लगाने के लिए कहा, इसके बाद जो हुआ, वो बेहद मजेदार है। बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अभिनेता अक्षय कुमार अपने स्वैग से भरपूर अंदाज के लिए जाने जाते हैं।
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अक्षय कुमार, हुमा कुरैशी, वाणी कपूर और जैकी भगनानी द कपिल शर्मा शो  में नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक फीमेल फैन अक्षय से रिक्वेस्ट करती है कि प्लीज वो उनकी बात फोन पर शाहरुख खान से करवा दें।
फैन की रिक्वेस्ट पर अक्षय कुमार, शाहरुख खान को फोन लगाते हैं, लेकिन ‘किंग खान’ का नंबर स्विच ऑफ बताता है। इसके बाद फैन कहती हैं- ‘सर, दूसरे नंबर पे कॉल कर लो प्लीज।’ इस पर कपिल शर्मा मजाकिया अंदाज में कहते हैं- ‘शाहरुख खान पीसीओ में काम करते हैं। फैन का क्रेज यहीं पर खत्म नहीं होता है, इसके बाद फैन कहती है- ‘उनका कोई और नंबर नहीं है क्या, या फिर आप उनकी वाइफ को कॉल लगा दीजिए।’ ये बात सुनकर कपिल कहते हैं,’गौरी भाभी कहेंगी कि अक्षय, आप बिगाड़ रहे हैं हमारे पति को।’ इसके बाद कपिल हंसते हुए कहते हैं, मजाक था। लेकिन आपने कॉल करने की कोशिश की, आप बहुत प्यार हैं।’

कांग्रेस नेता की जनहित याचिका को खारिज किया

दुष्यंत टीकम                
बिलासपुर। नेशनल हाइवे में जमीन अधिग्रहण के एवज में कम मुआवजा मिलने पर हाईकोर्ट में दाखिल की गई कांग्रेस नेता की जनहित याचिका को खारिज कर दिया गया है। हाईकोर्ट ने कहा है कि व्यक्तिगत लाभ के लिए यह जनहित याचिका नहीं है।
गौरतलब है कि पतरापाली से कटघोरा के मध्य भारतमाला परियोजना के अंतर्गत नेशनल हाइवे की योजना पर कार्य जारी है। इसके लिए नेशनल हाइवे क्षेत्र में आने वाली विभिन्न गांवों की भूमि का अधिग्रहण कर उसका मुआवजा वितरण को लेकर कई तरह की बातें सामने आई। इसी कड़ी में कटघोरा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुरानी बस्ती निवासी शेख इश्तियाक पिता अब्दुल रहमान की भी जमीन नेशनल हाइवे में अधिग्रहित हुई लेकिन मुआवजा को लेकर वे संतुष्ट नहीं है। कम मुआवजा मिलने के कारण इस पूरे मामले को लेकर द्वारा एक जनहित याचिका बिलासपुर हाईकोर्ट में विगत दिनों दायर की गई थी। उन्होंने भारत सरकार के सड़क मंत्रालय सचिव, नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन, छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग सचिव, कोरबा कलेक्टर एवं एसडीओ को प्रतिवादी बनाया। शेख इश्तियाक द्वारा जनहित याचिका में कहा गया कि 15 जुलाई 2019 को एसडीओ (राजस्व) भूअधिग्रहण अधिकारी कटघोरा के द्वारा भूमिअधिग्रहण के एवज में अवार्ड पारित किया गया। पारित अवार्ड में शहर व गांव की जमीन को लेकर काफी अंतर है।
मुआवजा निर्धारण अधिकारी एसडीओ पर उन्होंने मुआवजा सही ढंग से निर्धारण नहीं करने की बात कहते हुए अपने अधिवक्ता बीपी शर्मा के माध्यम से याचिका दायर की। इस जनहित याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। सुनवाई करते हुए एक्टिंग चीफ जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा व न्यायाधीश एनके चंद्रवंशी ने कहा है कि यह व्यक्तिगत लाभ के लिए दायर की गई याचिका है जिसे जनहित याचिका के रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता। 
भूअधिग्रहण अधिनियम-1956 के अंतर्गत मध्यस्थ नियुक्त कर याची अपनी समस्या का समाधान कर सकता है लेकिन अकेले के लिए जनहित याचिका दाखिल नहीं कर सकता। न्यायालय ने एक अन्य प्रकरण आशुतोष अग्रवाल विरूद्ध भारत सरकार के प्रकरण में 6 दिसंबर 2019 को दिए फैसले का न्याय दृष्टांत देते हुए कहा है कि याची द्वारा धारा 1956 के तहत पृथक से वाद लाकर समाधान करा सकता है। हाईकोर्ट ने यह भी कहा है कि भू-अर्जन अधिनियम तहत जिस दर से भू-अर्जन अधिकारी ने मुआवजा निर्धारण किया है उसी मूल्य से मुआवजा प्राप्त होगा और जनहित याचिका को खारिज कर दिया।

2 साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पारी नहीं खेली

अकांशु उपाध्याय                   
नई दिल्ली। विराट कोहली ने पिछले करीब 2 साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतकीय पारी नहीं खेली है। ऐसे में विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा को भरोसा है कि इंग्लैंड के खिलाफ अगले मैच में कोहली के बल्ले से शतक निकलेगा। भारतीय टीम ने भले ही लॉर्ड्स टेस्ट में शानदार प्रदर्शन कर इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी थी, लेकिन पिछले लंबे समय से विराट कोहली का फॉर्म में न होना टीम के लिए चिंता का विषय है।
कोहली ने नवंबर 2019 के बाद अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं जड़ा है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों की तीन पारियों में 62 रन बनाए हैं। दूसरी तरफ इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने चार पारियों में 386 रनों के साथ सर्वाधिक स्कोर बनाया है। राजकुमार शर्मा ने दिल्ली टीम के मुख्य कोच के रूप में भी काम किया है। उन्होंने खुलासा किया कि हाल ही में उनकी कोहली से बात हुई थी और उन्हें भरोसा है कि भारतीय कप्तान के बल्ले से जल्द ही शतक निकलने वाला है।
राजकुमार शर्मा ने बातचीत के दौरान कहा, “मुझे नहीं लगता कि उन्हें प्रेरित करने की जरूरत है क्योंकि वह पहले ही प्रेरित हैं। जब मैंने पिछले मैच के बाद भी उनसे बात की तो कोहली काफी ज्यादा उत्साहित थे कि टीम जीती है और अपने रन को लेकर चिंतित नहीं थे। जब वह ऐसे रवैये के साथ रहते हैं तो समझ लीजिए एक बड़ा शतक लगने वाला है।
उन्होंने कहा, “कोहली के लिए रूट का पीछा करना एक चुनौती है। मुझे पूरी उम्मीद है क्योंकि मैं उन्हें बचपन से जानता हूं और वह चुनौतियों को पसंद करते हैं। यह अच्छा है और हमें आने वाले मैचों में अच्छा मुकाबला देखने को मिलेगा। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच बुधवार से हेडिंग्ले में होगा। टीम इंडिया फिलहाल पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है।

शख्स ने सुसाइड करने के लिए अपने पार्ट को काटा

लंदन। एक अनोखा मामला सामने आया है। एक शख्स ने सुसाइड करने के लिए अपने ही प्राइवेट पार्ट को काट दिया। हालांकि इस व्यक्ति की गंभीर चोट के महज 6 हफ्तों बाद ही डॉक्टर्स ने इस शख्स के प्राइवेट पार्ट को पूरी तरह से ठीक कर दिया है।
34 साल के इस शख्स ने किचन के चाकू से अपने प्राइवेट पार्ट पर वार किया था। जब पुलिस इस शख्स के घर पहुंची तो वो बेहोश हो चुका था। उसके प्राइवेट पार्ट को बर्फ पर रखा गया और इस शख्स को एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया गया, है कि ये शख्स स्तिजोफ्रेनिया नाम की गंभीर मानसिक बीमारी से जूझ रहा है। इसके शरीर के कई हिस्सों पर जख्म के निशान देखे जा सकते थे। यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल बर्मिंगघम एनएचएस फाउंडेशन ट्रस्ट के अनुसार, सर्जरी को सफल बनाने के लिए प्राइवेट पार्ट को इंजरी के 15 घंटों के अंदर रिप्लांट करना जरूरी होता है।
हालांकि जब इस शख्स को अस्पताल पहुंचाया गया और इसे आॅपरेशन थियेटर में ले जाकर सर्जरी की गई तो इस मरीज के प्राइवेट पार्ट को अलग हुए 23 घंटों से ज्यादा हो चुके थे। ऐसे में डॉक्टर्स के लिए ये सर्जरी काफी चुनौतीपूर्ण थी।
डॉक्टर्स ने इस व्यक्ति के जख्मी हुए प्राइवेट पार्ट को रिअटैच किया था और ब्लड फ्लो के लिए मरीज की बांह से नस का इस्तेमाल किया गया था। सर्जरी के बाद इसे जनरल वॉर्ड में ले जाया गया था और उसे एंटीबॉयोटिक्स दी गई थीं। इस शख्स ने इसके बाद दो हफ्ते जनरल वॉर्ड में बिताए।
इसके बाद उसे एक साइकियेट्रिक वॉर्ड में ट्रांसफर कर दिया गया था। इस सर्जरी के छह हफ्तों बाद ही मरीज के प्राइवेट पार्ट में सेंसेशन होने लगी थी और ये सामान्य होने लगा था। इस सर्जरी से जुड़े डॉक्टर्स का कहना है कि अंग-विच्छेद होने के कई घंटों बाद भी प्राइवेट पार्ट की सफल सर्जरी का ये पहला डॉक्यूमेंटेड केस है। इस सर्जरी के बाद मरीज के प्राइवेट पार्ट को रोज एंटीसेप्टिक्स से क्लीन किया जाता था ताकि इंफेक्शन के खतरे को कम किया जा सके। इस केस से जुड़े लोगों को अब उम्मीद है कि बाकी मेडिकल प्रोफेशनल्स भी प्राइवेट पार्ट के कई घंटों के अलग होने के बाद रिअटैचमेंट सर्जरी की कोशिश करेंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले भी ब्रिटेन में एक शख्स के प्राइवेट पार्ट से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया था जिसके बाद डॉक्टर्स भी काफी हैरान हुए थे। दरअसल इस शख्स के प्राइवेट पार्ट में वर्टिकल तरीके से फ्रैक्चर होता था। इससे पहले आए सभी केसों में ये फ्रैक्चर हमेशा से ही हॉरिजॉन्टल तरीके से होता था।

जियो का प्लान, 3499 रुपये में 1000 जीबी डाटा

अकांशु उपाध्याय                    
नई दिल्ली। रिलायंस जियो के इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 1,000 जीबी से ज्यादा हाई-स्पीड डाटा दिया जाता है। इसके अलावा, इस रिचार्ज प्लान में कई और फायदे भी मिलते हैं। तो आइए जानते हैं कि जियो के इस प्लान में क्या-क्या बेनेफिट दिए जा रहे हैं। रिलायंस जियो के कुछ रिचार्ज प्लान ऐसे हैं, जो खासतौर से उन यूजर्स के लिए बेहद काम के हैं, जिन्हें दिन भर में ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है। रिलायंस जियो का एक ऐसा ही प्लान 3499 रुपये का है।
रिलायंस जियो के 3499 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 365 दिन की है। यानी, जियो का यह प्लान साल भर चलता है। जियो के इस प्लान में हर दिन 3जीबी डेटा दिया जाता है। प्लान में टोटल 1095 जीबी डेटा मिलता है। प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। प्लान में हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन प्लान के साथ फ्री में दिया जा रहा है। साल भर की वैलिडिटी देने वाला रिलायंस जियो का एक और प्लान 2599 रुपये का है। जियो के इस प्लान में हर दिन 2जीबी डेटा दिया जाता है। इसके अलावा, प्लान में 10 जीबी एक्स्ट्रा डेटा मिलता है। प्लान में टोटल 740जीबी डेटा दिया जाता है। प्लान में किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग का फायदा मिलता है। साथ ही, हर दिन 100 ज
एसएमएस भेज सकते हैं। इस प्लान की खास बात यह है। साथ ही, जियो ऐप्स का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है।

प्लेटफार्म पर आग लगने से 5 श्रमिकों की मौंत हुईं

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको की सरकारी तेल कंपनी ने सोमवार को कहा कि मेक्सिको की खाड़ी में स्थित उसके एक तेल प्लेटफार्म पर आग लगने से पांच श्रमिकों की मौत हो गई, दो लापता हैं और छह घायल हैं। ‘पेट्रोलियोस मैक्सिकानोस’ (पेमेक्स) ने बताया कि कू-मालूब-जाप में स्थित प्लेटफार्म पर लगी आग पर रविवार को काबू पा लिया गया।
कंपनी ने कहा कि आग लगने से क्षेत्र के 125 तेल कुओं को बंद करना पड़ा जिससे मेक्सिको द्वारा प्रतिदिन 4,21,000 बैरल तेल उत्पादन कम होगा। इससे कंपनी को प्रतिदिन 2.5 करोड़ डॉलर का घाटा होगा। लापता श्रमिकों के मिलने की संभावना के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है और प्लेटफार्म जलकर खाक हो चुका है।
कंपनी के निदेशक ऑक्टेवियो रोमेरो ने कहा कि प्लेटफार्म पर दैनिक कामकाज करते हुए कुछ श्रमिकों की मौत हो गई। रोमेरो ने बताया कि कंपनी जल्द से जल्द उत्पादन बहाल करने का प्रयास करेगी। पेमेक्स की ओर से कहा गया कि वह लापता लोगों का पता लगा रही है।

देश में संक्रमितों की संख्या-3,24,74,773 हुईं

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। देश में एक दिन में कोरोना वायरस के 25,467 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,24,74,773 हो गई है।वहीं, उपचाराधीन मामलों की संख्या कम होकर 3,19,551 पर आ गयी है जो कुल मामलों का 0.98 प्रतिशत है। देश में करीब 156 दिन बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या इतनी कम है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सबुह आठ बजे जारी किए गए कोरोना वायरस के आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 354 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,35,110 हो गई। देश में अभी 3,19,551 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। आंकड़ों में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 14373 कमी आयी है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.68 प्रतिशत है।
देश में अभी तक कुल 50,93,91,792 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 16,47,526 नमूनों की जांच सोमवार को की गई। आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 1.94 प्रतिशत है, जो पिछले 29 दिन से तीन प्रतिशत से कम है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 1.90 प्रतिशत है, जो पिछले 60 दिन से तीन प्रतिशत से कम है।
देश में अभी तक कुल 3,17,20,112 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। देश में मंगलवार सुबह तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 58.89 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
वहीं, कोरोना वायरस के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 1 आतंकी मारा गया

बारामूला। जम्मू-कश्मीर के सोपोर जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। अधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी खुफिया सूचना पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी), 52 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने सोमवार रात बारामूला जिले के सोपोर के पेठसीर में एक संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान (कासो) शुरू किया।
सुरक्षाबलों ने बाहर जाने वाले सभी रास्तो को सील कर घर-घर तलाशी शुरू की। जब सुरक्षा बल किसी विशेष इलाके की ओर बढ़ रहे थे तो वहां छिपे आतंकवादियों ने तड़के उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ में अब तक एक आतंकवादी मारा गया है और अभियान जारी है। लगातार हो रही गोलीबारी के कारण आतंकवादी का शव बरामद नहीं हुआ है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आस-पास के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

विधानसभा चुनाव आने से पहले भाजपा में हलचल

अकांशु उपाध्याय                   
नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव आने से पहले भाजपा में हलचल मची है। हल्द्वानी में लगातार विकेटों के बाद विकेट गिर रहे है। जिससे भाजपा संभाल नहीं पा रही है। पिछले महीने से शुरू हुए विकेटों का पतन रूकने का नाम नहीं ले रहा है। अब फिर से हल्द्वानी में भाजपा के दो विकेट गिर गये है। भाजपा में गुटबाजी लगातार सामने आ रही है। ऐसे अब पार्टी से विकेटों का पतन जारी है।
अब भाजपा जिला कार्यकारणी के सदस्य महेश जोशी व नंदलाल ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। ऐसे में भाजपा में हलचल पैदा हो गई है। जिलाध्यक्ष को सौंपे इस्तीफे में लिखा है कि वे पिछले कई वर्षों से समाज एवं जनहित कार्य व दमुआढुंगा को मालिकाना हल दिलाने की जवाब देही से नहीं बच सकते। संगठन लगातार उनकी उपेक्षा कर रहा है। ऐसे में अपने पद से त्याग पत्र दे रहे है। बकायदा उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, प्रदेश प्रभारी उत्तराखण्ड, प्रदेश महामंत्री भी इस्तीफे की कॉपी भेज दी है।
हल्द्वानी से लेकर देहरादून तक भाजपा में गुटबाजी सामने आयी है। इस्तीफों का दौर हल्द्वानी से शुरू हुआ। इसके बाद रुद्रपुर में इस्तीफा हुआ। फिर देहरादून में एक विधायक के खिलाफ गुटबाजी सामने आयी। बकायदा इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ता सीएम धामी से मिले, वहीं पिछले दिनों पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भी बयान दे दिया कि उन्हें हटाना गलत निर्णय था। यहां तक कि पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र महिला समूहों को सरकार के खिलाफ समर्थन दे दिया। अब ऐसे में लगता है कि भाजपा के लिए विधानसभा चुनाव लोहे के चबे चबाना जैसा साबित हो सकता है। फिलहाल अभी तक हल्द्वानी से उत्तरी मंडल के अध्यक्ष नवीन पंत, महामंत्री दीशांत टंडन, कोषाध्यक्ष उमेश सैनी टाटा-बाय-बाय कर चुके है।

नौ पैसे की बढ़त, 74.13 प्रति डॉलर पर पहुंचा रुपया

कविता गर्ग                      
मुबंई। स्थानीय शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया नौ पैसे की बढ़त के साथ 74.13 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि विदेशी पूंजी की निकासी, वैश्विक बाजारों में डॉलर की मजबूती तथा कच्चे तेल की ऊंची कीमतों की वजह से हालांकि रुपये का लाभ सिमट गया।
सोमवार को रुपया 74.22 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 93.04 पर पहुंच गया। वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68.98 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

सीजी: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मारा

दुष्यंत टीकम                         
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के कोंटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोमपाड़ और कन्हाईगुड़ा गांव के मध्य जंगल में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोंटा थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में डीआरजी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन के दल को गस्त में रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि दल जब गोमपाड़ और कन्हाईगुड़ा गांव के मध्य जंगल में था तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए, इसके बाद जब सुरक्षा बलों ने मौके की तलाशी ली तो वहां दो नक्सलियों का शव, हथियार और विस्फोटक बरामद किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल में भारी मात्रा में खून के निशान पाए गए हैं। इससे मुठभेड़ में कई अन्य नक्सलियों के हताहत होने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं पाई है लेकिन इनमें से एक के कोंटा क्षेत्र के एलोएस कमांडर कवासी हुंगा होने की संभावना है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

मुंबई: शुरुआती कारोबार में 149 अंक चढ़ा सेंसेक्स

कविता गर्ग                          
मुंबई। इन्फोसिस, टाटा स्टील और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में लाभ से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 149 अंक चढ़ गया। वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख से भी यहां धारणा मजबूत हुई।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 148.72 अंक या 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 55,704.51 अंक पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 49.15 अंक या 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,545.60 अंक पर था।
सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील का शेयर सबसे अधिक करीब तीन प्रतिशत चढ़ गया। टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, एलएंडटी, पावरग्रिड, इंडसइंड बैंक तथा अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी लाभ में थे। वहीं दूसरी ओर मारुति, एशियन पेंट्स, कोटक बैंक और एचडीएफसी के शेयर नुकसान में थे।
पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 226.47 अंक या 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 55,555.79 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 45.95 अंक या 0.28 प्रतिशत के लाभ से 16,496.45 अंक रहा था।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-374 (साल-02)
2. बुधवार, अगस्त 25, 2021
3. शक-1984,सावन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-अष्टमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -22 डी.सै., अधिकतम-37+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई

एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई  इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को कड़ी फटकार लग...