शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप 

दुष्यंत टीकम 
जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। लाश मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र के मुड़ापारा गांव का है।
मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टि में यह बिन व्याही मां की करतूत का मामला प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने कुएं से नवजात शिशु का शव निकाल कर उसे अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इलेक्शन जीतने पर मुफ्त बिजली देंगे 'पीएम' मोदी

इलेक्शन जीतने पर मुफ्त बिजली देंगे 'पीएम' मोदी 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि बिजली संकट से पीड़ित लोगों को इलेक्शन जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुफ्त बिजली देंगे। शुक्रवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि आप राष्ट्र हित के लिए मतदान कीजिए, बाकी आपके सब काम पूरे होंगे।  उन्होंने दावा किया कि लोग बिजली संकट से सबसे अधिक पीड़ित है और चुनाव जीतने पर प्रधानमंत्री सभी को मुफ्त बिजली देंगे। विपक्ष की चुटकी लेते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि अखिलेश राहुल बच्चा है और हम इन दोनों के चच्चा है। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी देश के गरीब, मजलूम, शोषण एवं पिछड़े लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने का काम करती है। इससे सभी समाज के लोगों का फायदा होता है।

रोजाना दही खाने के शानदार फायदे, जानिए

रोजाना दही खाने के शानदार फायदे, जानिए 

सरस्वती उपाध्याय 
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हेल्दी रहना काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में रोजाना दही का सेवन एक आसान और फायदेमंद तरीका है। अपनी सेहत का ख्याल रखने का। आइए जानते हैं, रोजाना दही खाने के शानदार फायदों के बारे में ?

वजन घटाने में मदद...
दही में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, जो आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराती है और अनहेल्दी भोजन की कमी को कम करती है। इससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

पाचन क्रिया को बेहतर...
दही में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स आंतों में अच्छे बैक्टीरिया के संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं। इससे पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और कब्ज, गैस जैसी समस्याएं दूर होती हैं।

डायबिटीज कंट्रोल...
दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही, दही में ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) कम होता है, जिसका मतलब है कि यह ब्लड शुगर लेवल को अचानक नहीं बढ़ाता है।

हड्डियों को मजबूत...
दही कैल्शियम और फॉस्फोरस का रिच सोर्स होता है। ये दोनों ही मिनरल्स हड्डियों को मजबूत बनाने और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।

इम्यूनिटी बूस्ट...
दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करते हैं। यह शरीर को संक्रमण से बचाने में अहम भूमिका निभाता है।

कितना दही खाएं ?
अधिकांश वयस्कों के लिए रोजाना एक से दो कप दही का सेवन फायदेमंद होता है। आप इसे फलों के साथ, मीठे के साथ या फिर सब्जी रायते के रूप में भी खा सकते हैं। हालांकि, मीठा दही खाने से बचना चाहिए। क्योंकि, इससे शुगर की मात्रा बढ़ सकती है।

100 साल में धरती खत्म हो जाएगी: सीएम

100 साल में धरती खत्म हो जाएगी: सीएम 

अविनाश श्रीवास्तव 
पटना। एक चुनावी सभा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वह अब मोबाइल नहीं देखते हैं। इसको लेकर उन्होंने काफी विस्तार से बताया। नीतीश कुमार ने दावा किया कि मोबाइल की वजह से 100 साल में धरती खत्म हो जाएगी। वह बिहार के बांका में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि 2019 में उन्हें पता चला कि 100 साल में दुनिया खत्म हो जाएगी। इसके बाद मैंने मोबाइल देखना बंद कर दिया। दरअसल, नीतीश ने एक नेता को मंच पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए देखा। इसी के बाद उन्होंने यह सारी बातें कह दी। उन्होंने कहा कि जब धरती खत्म हुई, यही आ गया है और एक-एक आदमी देखते रहिए, हर चीज भूल जाएगा।
नीतीश ने कहा कि सब चीज एक बार में ही खत्म हो जाएगा। हम सबको मना करते हैं। लेकिन सब इसी को यानी कि मोबाइल को देखते रहते हैं। हालांकि नीतीश ने फिर इसे मजाकिया लहजे में कहा कि मैं तो मजाक कर रहा हूं। आजकल यही पॉपुलर है तो क्या कीजिएगा। देखिएगा ही। हम क्यों कुछ कहेंगे। लेकिन हम देखना छोड़ दिए। हमको लगा बड़ी खराब चीज है यह तो एकदम। इसके साथ ही अपनी चुनावी सभा में नीतीश कुमार ने लालू यादव और राबड़ी देवी के राज को याद किया और कहा कि पहले क्या था। पति पत्नी बिहार ने राज किया लेकिन बिहार का क्या हाल था। कहीं कुछ नहीं था कोई शाम में निकल नहीं पता था ।बहुत सारी चुनौतियां थी। हिंदू मुस्लिम की लड़ाई होती रहती थी। लेकिन हम जब आए तो हमने सभी समस्याओं को खत्म किया।
नीतीश ने कहा कि 2005 के पहले की स्थिति को हमने बदला है। हम मुस्लिम लोगों से आग्रह करेंगे कि आप वोट के चक्कर में उनकी ओर ना जाएं। हमने आपके लिए काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में कुछ लोग सिर्फ अपने परिवार को आगे बढ़ाने में लगे रहते हैं। हमलोग समाज के हर तबके के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिले, इसे लेकर हमारी सरकार लगातार शानदार कार्य कर रही है।

कौशाम्बी: 'मतदाता जागरूकता' अभियान चलाया

कौशाम्बी: 'मतदाता जागरूकता' अभियान चलाया

डॉ रिज़वी डिग्री कॉलेज के तत्वाधान में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान  
 
कौशाम्बी। करारी कस्बा स्थित डॉ ए एच रिज़वी डिग्री कॉलेज के तत्वाधान में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक और स्वयं सेविकाओं द्वारा ग्राम व नगर के लोगो को वोट करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रमाधिकारी डॉ. कैप्टन अबुतलहा अंसारी ने की। स्वयं सेवक और स्वयं सेविकाओं ने ग्रामीण इलाकों में घूम घूम कर नारो,बैनर एवम पोस्टर के माध्यम से बताया कि चुनाव लोकतंत्र का हिस्सा है। चुनाव के द्वारा ही लोकतंत्र का निर्माण होता है। देश के निवासी ही चुनावों के माध्यम से देश का भविष्य तय करते है। नारो के माध्यम से "सारे काम छोड़ दो,सबसे पहले वोट दो लगाते हुए जन जागरूक किया।  कौशांबी जनपद में 20 मई 2024 को चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं के इसी महत्व को प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से मतदान करना जरूरी है। जिससे आपका एक वोट बहुत ही निर्णायक भूमिका निभाता है। इस मौके पर डॉ जितेंद्र कुमार वर्मा, डॉ मोहित कुमार त्रिपाठी,सौरभ सिंह, अवधेश मिश्रा, मुकेश ज्ञान सिंह कुशवाहा आदि शिक्षक गण मौजूद थे स्वयं सेवक और स्वयं सेविकाओं में मो आफताब,मो गुलाम,राधना अग्रहरी,साधना अग्रहरी, राखी देवी,सदफ जहरा,इशरत फात्मा इत्यादि ने इस रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
सुबोध केशरवानी

मतदान की गति धीमी, सपा ने प्रशासन को घेरा

मतदान की गति धीमी, सपा ने प्रशासन को घेरा 

भानु प्रताप उपाध्याय 
शामली। यूपी की कैराना लोकसभा सीट पर मतदान की गति धीमी होने को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रशासन को घेरा है। सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म ‘एक्‍स’ पर पार्टी के अधिकारिक अकांउट पर एक पोस्‍ट के जरिए इस पर सवाल उठाया गया है। समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि प्रशासन जबरन मतदान की गति को प्रभावित कर रहा है। पार्टी ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करते हुए संज्ञान लेने की मांग की है।
एक अन्‍य ट्वीट में समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि कैराना लोकसभा सीट के बूथ नंबर 94 पर पीठासीन अधिकारी मतदाताओं को मतदान करने से रोक रहे हैं। मतदाताओं को बेवजह परेशान किया जा रहा है। वहीं सपा ने रामपुर लोकसभा सीट पर वोटर लिस्‍ट में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं।
उधर, कैराना के कांधला के रसूलपुर गुजरान में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्‍कार कर दिया है। भाजपा एमएलसी वीरेन्‍द्र सिंह लोगों को मनाने पहुंचे हैं। गांव में अब तक किसी ग्रामीण ने मतदान नहीं किया है। यहां दो बूथ बनाए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2019 में ग्रामीणों ने 95 प्रतिशत मतदान किया था। इसके बाद प्रशासन ने कुछ ग्रामीणों पर मुकदमे करा दिए थे। पांच साल बीत जाने के बाद भी सरकार ने ग्रमीणों की सुध नहीं ली है। गांव में पहुंचे भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।

25 अप्रैल से पहले रिजल्ट जारी करेगा 'यूपी बोर्ड'

25 अप्रैल से पहले रिजल्ट जारी करेगा 'यूपी बोर्ड' 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस साल 55 लाख से ज्यादा छात्रों ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। छात्रों इंतजार जल्दी ही खत्म होने जा रहा है। यूपी बोर्ड इस बार 25 अप्रैल से पहले रिजल्ट जारी कर सकता है।
रिजल्ट जारी होने पर छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम देख सकेंगे। रिजल्ट की तारीख यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला के द्वारा जारी की जाएगी।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-182, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. शनिवार, अप्रैल 20, 2024

3. शक-1945, पौष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-द्वादशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 06:03, सूर्यास्त: 06:43।

5. न्‍यूनतम तापमान- 27 डी.सै., अधिकतम- 19+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...