गुरुवार, 23 मई 2019

राफेल प्रबंधन की टीम के दफ्तर में घुसपैठ

फ्रांस में भारतीय वायुसेना की राफेल परियोजना प्रबंधन टीम के  दफ्तर में घुसपैठ


फ्रांस में भारतीय राफेल परियोजना प्रबंधन टीम के कार्यालय में विमान से संबंधित डेटा चोरी करने के संभावित जासूसी के प्रयास में अज्ञात व्यक्तियों ने रविवार रात घुसपैठ की है। ये जानकारियां भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा योजनाओं से संबंधित और संवेदनशील हैं।


भारतीय वायु सेना के सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "भारतीय वायु सेना राफेल परियोजना प्रबंधन टीम कार्यालय में घुसपैठ हुई है, जो फ्रांस में पेरिस के एक उपनगर में स्थित है। कोई हार्ड डिस्क या दस्तावेज चोरी नहीं हुआ है। घुसपैठियों के मकसद के बारे में अधिक जानकारी पता की जा रही है।"


राफेल परियोजना टीम का नेतृत्व ग्रुप कैप्टन-रैंक के एक अधिकारी कर रहे हैं। वे भारत को मिलने वाले 36 राफेल लड़ाकू विमानों से संबंधित विषयों का पर्यवेक्षण कर रहे हैं, जिसमें उत्पादन समयसीमा और भारतीय कर्मियों का प्रशिक्षण शामिल है, जिन्हें विमान के रखरखाव और उड़ान संचालन के लिए प्रशिक्षित किया जाता है, जिसे भारत प्राप्त कर रहा है।


 


मोदी की मां ने मीडिया को दी बधाई

लोकसभा चुनाव में भाजपा की अपार बढ़त पर पीएम मोदी की मां ने दी मीडिया को बधाई


देश में गुरुवार को लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना चल रही है। अभी तक प्राप्त रुझानों के आधार पर देश में एक बार फिर से मोदी सरकार बनती दिखाई दे रही है। देश की 542 सीटों की मतगणना में अभी तक भाजपा ने 331 सीटों पर बढ़त बना रखी है, जबकि कांग्रेस पार्टी 97 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा 114 सीटों पर अन्य दलों ने पकड़ बना रखी है।


शुरुआती रूझानों के आधार पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। कई जगह कार्यकर्ताओं ने जश्न भी मनाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा दिल्ली में भी भाजपा पार्टी कार्यालय पर जश्न की तैयारियां शुरु कर दी गई है। इन सबके बीच गुजरात में भी भाजपा के श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर पीएम नरेन्द्र मोदी की मां ने भी खुशी जाहिर की है।


दोपहर में भाजपा के अपार बढ़त बनाने के बाद पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी ने गांधीनगर में अपने आवास के बाहर मीडिया को बधाई दी है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।


 


एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई

एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई  इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को कड़ी फटकार लग...