सोमवार, 1 जनवरी 2024

नववर्ष: गुजरात के नाम बना नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'

नववर्ष: गुजरात के नाम बना नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'

इकबाल अंसारी 
गांधीनगर। नए साल के आगाज के साथ ही गुजरात के नाम एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है। यहां 108 अलग-अलग जगहों पर 4 हजार लोगों ने एक साथ सूर्य नमस्कार किया है। सबसे ज्यादा लोगों के एक साथ सूर्य नमस्कार करने से गुजरात का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है।
मोढेरा सूर्य मंदिर गुजरात के पाटन नामक स्थान से 30 किलोमीटर दक्षिण की ओर मोढेरा गांव में निर्मित है। यह सूर्य मन्दिर विलक्षण स्थापत्य और शिल्प कला का बेजोड़ उदाहरण है। इस मंदिर में नए साल की पहली सुबह के अवसर पर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम हुआ।
जानकारी के मुताबिक अकेले मोढेरा सूर्य मंदिर में ही 2 हजार लोगों ने एक साथ सूर्य नमस्कार किया। इस दौरान अब तक किसी भी देश के पास सूर्य नमस्कार को लेकर कोई रिकॉर्ड नहीं है। लेकिन गुजरात की वजह से ये रिकॉर्ड भारत के नाम दर्ज हो गया है। राज्यभर में 108 अलग-अलग जगहों पर सूर्य नमस्कार किया गया जहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने हिस्सा लिया।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर गुजरात की तारीफ करते हुए कहा,  गुजरात ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ 2024 का स्वागत किया। उन्होंने कहा, जैसा कि हम सभी जानते हैं, हमारी संस्कृति में 108 अंक का विशेष महत्व है। आयोजन स्थलों में प्रतिष्ठित मोढेरा सूर्य मंदिर भी शामिल है, जहां कई लोग शामिल हुए। यह वास्तव में योग और हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का सच्चा प्रमाण है। मैं आप सभी से भी आग्रह करता हूं कि सूर्य नमस्कार को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। फायदे बहुत हैं।

खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया

खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया 

भानु प्रताप उपाध्याय 
शामली। आठवी पैरा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामली के खिलाडियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। रविवार को शामली पहुंचने पर दिव्यांग खिलाडियों का जोरदार स्वागत किया गया।
शामली पैरा (दिव्यांग) स्पोर्ट एशोसियशन के सचिव जबरसिंह खैवाल ने बताया कि आठवीं राज्य पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शामली जिले के खिलाड़ियों ने 10 गोल्ड, 8 सिल्वर व पांच ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। खिलाडियों ने उत्तर प्रदेश राज्य में प्रथम स्थान पर प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में शारिक अली ने टी-37 में 400 मीटर में गोल्ड, 1500 मीटर में सिल्वर मेडल, सपन ठाकुर एफ-54 में जैवलिन थ्रो में गोल्ड, डिस्कस में सिल्वर, पायल कश्यप एफ-42 भाला फेंक गोल्ड, गोला फेक में गोल्ड, राधिका एफ-35 100 मीटर में गोल्ड, 200 मीटर में गोल्ड, मोनू कुमार टी-44 200 मीटर में गोल्ड, अंकित कुमार 400 मीटर में सिल्वर, 100 मीटर में ब्रांच, अमरनाथ एफ-56 गोला फेंक में गोल्ड, सारीक अली ने लंबी कूद में ब्रांच, रजनीश कुमार एफ-45 गोला फेक में सिल्वर, अमित कुमार टी-47 100 मीटर में ब्रांच मेडल प्राप्त किए है।

मानव श्रृंखला बनाकर, धूमधाम से मनाया 'नववर्ष'

मानव श्रृंखला बनाकर, धूमधाम से मनाया 'नववर्ष'

मानव श्रृंखला बनाकर बड़ी धूमधाम से बच्चों ने मनाया नए वर्ष का पर्व

कौशाम्बी। एन डी कन्वेंट स्कूल एंड स्वर्गीय श्री समाधि महाराज बाबा सूरजपाल दास इंटर कॉलेज नसीरपुर , मूरतगंज में नया वर्ष 2024 को बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर बड़ी धूमधाम से मनाया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक मिथिलेश कुमार सिंह ने समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राओं को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी।विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश कुमार ने बच्चों को नए वर्ष में नई ऊर्जा के साथ कार्य करने का आवाहन किया और कहां की पिछली गलतियों को भूलकर आगे बढ़े।
इस मौके पर रामनरेश यादव ,सुनील सिंह ,अभिषेक कुमार , आई बी सर ,राधा रानी ,सरोज अग्रवाल ,दीपिका कुमारी  ,शिवानी यादव ,आकांक्षा पाल, ज्योति,ममता,मनीषा विश्वकर्मा, अनिल कुमार ,मुन्नी देवी आदि लोग मौजूद रहे।
अनिल कुमार

सबसे लंबे समुद्री पुल का उद्घाटन करेंगे 'पीएम'

सबसे लंबे समुद्री पुल का उद्घाटन करेंगे 'पीएम'

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। देश के सबसे लंबे समुद्री पुल मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का उद्घाटन 12 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने रविवार को इस बात की जानकारी दी है। सीएम ने बताया है कि मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक परियोजना के तहत मुंबई के सेवरी और रायगढ़ जिले के न्हावा शेवा क्षेत्र के बीच यात्रा के समय को बेहद कम किया जाएगा। इस पुल को देश का सबसे लंबा समुद्री पुल कहा जा रहा है। यह पुल इससे जुड़े क्षेत्रों में आर्थिक विकास और विकास लाएगा।

भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक 6 लेन वाला कुल 21.8 किलोमीटर लंबा पुल है। इसमें से पुल का 16.5 किमी हिस्सा समुद्र के ऊपर है, और शेष 5.5 किमी हिस्सा जमीन पर है। इसे भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल भी कहा जा रहा है। पुल का नवी मुंबई छोर पर राष्ट्रीय राजमार्ग 4बी पर सेवरी, शिवाजी नगर, जस्सी और चिरले में इंटरचेंज होगा। यह मुख्य मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे से भी जुड़ेगा, जो राज्य के दो सबसे बड़े शहरों को जोड़ता है।

खड़गे व राहुल ने नए साल की शुभकामनाएं दी

खड़गे व राहुल ने नए साल की शुभकामनाएं दी

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि नव वर्ष देशवासियों के लिए भाईचारे और प्रगति की नयी सौगात लेकर आएगा। खड़गे ने कहा,“इस नव वर्ष पर मैं आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। वर्ष 2024 वह वर्ष होना चाहिए जो एक बार फिर गरीबों और हाशिये पर पड़े लोगों को आशा और शक्ति वापस दे।
यह महत्वपूर्ण है कि हम प्रत्येक नागरिक के अधिकारों के लिए एकजुट होकर लड़ें और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करें। अपने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करना हमारा पवित्र कर्तव्य है। एक बार फिर, सभी को नववर्ष की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।” गांधी ने कहा,“नया साल आप सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि की सौगात तथा भारत में न्याय और मोहब्बत का पैगाम ले कर आए।”

देह व्यापार का खुलासा, 22 लोगों को अरेस्ट किया

देह व्यापार का खुलासा, 22 लोगों को अरेस्ट किया 

इकबाल अंसारी 
गाजियाबाद। साहिबाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डीएलएफ और तुलसी निकेतन में देह व्यापार का खुलासा किया है। जिसमें 14 महिलाओं समेत 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसीपी ऑफिस के सामने और चौकी के पीछे जिस्मफरोशी का धंधा कई महीने से चल रहा था और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं थी।
गाजियाबाद के साहिबाबाद में डीएलएफ और तुलसी निकेतन के दो फ्लैटों में महीनों से चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने रविवार शाम खुलासा किया। दोनों जगह से दो संचालिका समेत 14 महिलाएं, एक फ्लैट मालिक और सात ग्राहक गिरफ्तार किए गए हैं। देह व्यापार कराने वाली दोनों महिलाओं ने 10 हजार रुपये महीने पर फ्लैट किराये पर लिया था। पुलिस को मौके से 26,100 रुपये, फोन और अन्य सामान मिला है। 
पुलिस को सूचना मिली कि एसीपी कार्यालय के सामने तुलसी निकेतन के एक फ्लैट में महिला देह व्यापार कराती हैं। एसीपी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां संचालिका रानी समेत पांच महिलाएं मिलीं। वहीं पर फ्लैट मालिक पवन भी मौजूद था। महिलाएं आपत्तिजनक हालत में थीं। 
तुलसी निकेतन निवासी संचालिका रानी कई महीनों से अलग-अलग युवतियों को फ्लैट में बुलाकर देह व्यापार कराती थीं। युवतियों से व्हाट्सएप कॉल से संपर्क किया जाता था। इसमें फ्लैट मालिक की भी भूमिका सामने आई है। पुलिस पांच महिलाओं और फ्लैट मालिक को गिरफ्तार कर टीलामोड़ थाने ले गई।
इसके बाद शालीमार गार्डन थाना पुलिस की टीम ने भोपुरा तिराहे के पास डीएलएफ के फ्लैट में दबिश दी। पुलिस को देखकर फ्लैट के अंदर महिलाएं घबराकर इधर-उधर भागने का प्रयास करने लगीं। टीम ने संचालिका नेहा राठौर निवासी चिरौड़ी लोनी समेत नौ युवतियों व सात ग्राहकों को गिरफ्तार किया। यहां से पुलिस को 26,100 रुपये, ऑनलाइन वॉलेट का नंबर, फोन और अन्य सामान मिला।
पूछताछ में पता चला कि नेहा ने फ्लैट हरीश मावी नाम के युवक से किराये पर लिया था।
 महीनों से चल रहे देह व्यापार की भनक पुलिस को नहीं लगी।इसके अलावा डीएलएफ काॅलोनी का फ्लैट भी एसीपी ऑफिस से ज्यादा दूर नहीं है।
पुलिस ने तुलसी निकेतन और डीएलएफ के दो फ्लैटों में कार्रवाई कर देह व्यापार का खुलासा किया है। इसमें संचालिकाओं और फ्लैट मालिक समेत 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया, झटके

जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया, झटके

अखिलेश पांडेय 
टोक्यो। नए साल पर जापान से एक चिंता करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां 7.5 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके बाद कई झटके महसूस किए गए। 
इससे देश के पश्चिमी तट के एक बड़े हिस्से में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, यह भी जानकारी सामने आई है कि इशिकावा प्रांत के वाजिमा शहर में 1.2 मीटर की सुनामी की लहर टकरा गई है। फिलहाल, किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन अधिकारियों को तत्काल लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के आदेश दिए गए हैं।इस बीच, जापान ने इशिकावा, निगाता और तोयामा, नागानो प्रान्तों के लिए एक और भूकंप की चेतावनी जारी की है। वहीं, सोशल मीडिया पर तोयामा शहर में आई सुनामी का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि यह वीडियो अभी की है या पहले कभी की।

- Advertisement -

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, इशिकावा प्रांत के वाजिमा बंदरगाह पर 1.2 मीटर की ऊंचाई तक ऊंची लहरें देखी गईं।
एक रिपोर्ट के अनुसार, सुनामी की चेतावनी के बाद लोगों से इशिकावा, निगाता, तोयामा और यामागाता प्रान्तों के तटीय क्षेत्रों को जल्द से जल्द छोड़ने का आग्रह किया गया है। कहा जा रहा है कि पांच मीटर (16 फीट) ऊंची लहरें उठ सकती हैं। कोस्टल एरिया में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा गया है।
हवाई स्थित प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा है कि जापान तट पर भूकंप के केंद्र के 300 किलोमीटर के दायरे में खतरनाक सुनामी लहरें उठने की आशंका है। बता दें, भूकंप के झटके टोक्यो और पूरे कांटो इलाके में महसूस किए गए हैं।

इतनी बार महसूस किए गए झटके
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने कहा कि जापान के मुख्य द्वीप होन्शू के जापान सागर की ओर नोटो क्षेत्र में स्थानीय समयानुसार शाम चार बजकर छह मिनट पर 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद शाम चार बजकर 10 मिनट पर 7.6 तीव्रता का भूकंप, चार बजकर 18 मिनट पर 6.1 तीव्रता का भूकंप, चार बजकर 23 मिनट पर 4.5 तीव्रता का भूकंप, चार बजकर 29 मिनट पर 4.6 तीव्रता का भूकंप और चार बजकर 32 मिनट पर 4.8 तीव्रता का भूकंप आया।अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बताया कि इसके तुरंत बाद 6.2 तीव्रता का एक और भूकंप आया।

2011 में भूकंप के बाद सुनामी से हुई थीं 18 हजार मौतें

जापान में मार्च 2011 में नौ तीव्रता वाले विनाशकारी भूकंप के कारण जबर्दस्त सुनामी आई थी। तब उठी सुनामी की लहरों ने फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट को तबाह कर दिया था। इसे पर्यावरण को नुकसान के लिहाज से बड़ी घटना माना गया था। तब समुद्र में उठी 10 मीटर ऊंची लहरों ने कई शहरों में तबाही मचाई थी। इसमें करीब 18 हजार लोगों की मौत हुई थी।

रिंग ऑफ फायर पर बसा है जापान

जापान भूकंप के सबसे ज्यादा सेंसेटिव एरिया में है। यह पैसिफिक रिंग ऑफ फायर में आता है। रिंग ऑफ फायर ऐसा इलाका है जहां कॉन्टिनेंटल प्लेट्स के साथ ओशियनिक टेक्टॉनिक प्लेट्स भी मौजूद हैं। ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं तो भूकंप आता है। इनके असर से ही सुनामी आती है और वॉल्केनो भी फटते हैं।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-73, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. मंगलवार, जनवरी 01, 2024

3. शक-1945, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:48, सूर्यास्त: 05:18।

5. न्‍यूनतम तापमान- 10 डी.सै., अधिकतम- 21+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...