गुरुवार, 6 अक्तूबर 2022

डीएम ने संस्था की अध्यक्ष वंदना को सम्मानित किया

डीएम ने संस्था की अध्यक्ष वंदना को सम्मानित किया


जिलाधिकारी ने सारथी वेलफेयर फाउंडेशन को सम्मानित किया

संस्था की अध्यक्ष वन्दना गुप्ता को दिया प्रसंशित-पत्र

गोपीचंद 

बागपत। बृहस्पतिवार को राजकमल यादव जिलाधिकारी महोदय द्वारा सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्य्क्ष वंदना गुप्ता को उनके सामाजिक कार्य के लिए हर घर तिरंगा कार्यक्रम और प्रशासन का समय-समय पर सहयोग करने के लिए सम्मानित किया गया। इसी के साथ-साथ करोना संक्रमण की रोकथाम हेतु संस्था द्वारा मास्क सैनिटाइजर एवं ग्लब्स आदि जन सामान्य को वितरण कर संक्रमण की रोकथाम करने हेतु सराहनीय कार्य के लिए प्रमाण-पत्र देकर राजकमल यादव जिलाधिकारी महोदय ने संस्था की अध्यक्ष वंदना गुप्ता को सम्मानित किया।

इस मौके पर वंदना गुप्ता ने कहा, जिले की सभी पदाधिकारियों से आशा करती हूं कि आगे भी हमें ऐसे ही सहयोग मिलता रहे और ताकि, हम शासन और प्रशासन के साथ हमेशा ऐसे ही सामाजिक कार्य पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करते रहे।

विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने कांंग्रेस पार्टी ज्वाइन की

विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने कांंग्रेस पार्टी ज्वाइन की


शामली जनपद के विभिन्न दलों को छोड कांग्रेस मे शामिल हुए कई युवा: दीपक सैनी 

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली‌। शामली कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी व अशवनी शर्मा सींगरा के नेतृत्व मे बृहस्पतिवार को विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मे अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कांंग्रेस पार्टी ज्वाइन की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के द्वारा कांग्रेस का पटका पहनाकर सभी का स्वागत किया। गुरुवार को शामली मे सपा व रालोद छोडकर आएं नासिर चौधरी, भूरा, राजेंद्र कश्यप, फूल सिहँ सैनी, राकेश उपाध्याय, आशूतोष सैनी सचिन शर्मा कांग्रेस जिलाध्यक्ष व प्रदेश महासचिव के समक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से प्रभावित होकर कांग्रेस मे सामिल हो गए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सेनी ने बताया कि जनपद में पार्टी का विस्तार करना ही हमारा लक्ष्य है। नए लोगों के जुडने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

कांग्रेस ने हमेशा सबका साथ सबका विकास की बात की है। कांग्रेस ने कभी जाति धर्म की राजनीति नही की। आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस सबसे बड़ा दल बनके उभरेगी। कांग्रेस नेता अशवनी शर्मा ने बताया कि राहुल गांधी जी की भारत जोडो यात्रा से देश में परिवर्तन की लहर चल पडी है। विपक्षी दलों के नेता राहुल गांधी की बढती हुई लोकप्रियता से बोखला गए हैं। बीजेपी की प्रदर्शनकारी नेत्री अनाब सनाब ब्यान बाजी करने लगी हैं। देश के बिजनेसमैन बाबा भी कांग्रेस की भारत जोडो यात्रा की दबे शब्दों में प्रसंशा करते हुए दिखाई देने लगे हैं।

नासिर चौधरी व फुरकान ने बताया कि कांग्रेस की भारत जोडो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की कार्यशैली एवं यूवाओं के बढते हुए उत्साह से प्रभावित होकर कांंग्रेसी कुनबे मे शामिल हुए हैं। पार्टी के प्रचार और प्रसार में जी जान से मेहनत करेंगे। देश का यूवा राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के साथ जुडने जा रहा है। मुख्य रूप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सेनी, प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा, यूवा जिलाध्यक्ष राजेंद्र गोल्डी, जिला उपाध्यक्ष अशवनी कौशिक, अंकित राणा,सुधीर चौधरी, महावीर सैनी, रिजवान, प्रमोद कश्यप, इंतजार अहमद, अरविन्द झंझोट, नासिर चौधरी, भूरा भाई,फुरकान, राजेंद्र कश्यप, फूल सिंह सैनी, सचिन शर्मा, राकेश उपाध्याय, आशूतोष सेनी आदि मोजूद रहे।

अस्पताल भवन के सी-ब्लॉक में पीएम का आगमन 

अस्पताल भवन के सी-ब्लॉक में पीएम का आगमन 

अकांशु उपाध्याय/दुष्यंत टीकम 

नई दिल्ली/रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को एम्स, बिलासपुर का दौरा किया। प्रधानमंत्री का अस्पताल भवन के सी-ब्लॉक में आगमन हुआ। फिर, उन्होंने एम्स, बिलासपुर परिसर के थ्री-डी मॉडल पर एक प्रस्तुति देखी और संस्थान के उद्घाटन के अवसर पर फीता काटने के समारोह में भाग लिया। प्रधानमंत्री अस्पताल के सीटी स्कैन सेंटर और आपातकालीन एवं ट्रॉमा केंद्र भी देखने गए। देश भर में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के प्रधानमंत्री के विजन और प्रतिबद्धता के अनुरूप एम्स, बिलासपुर राष्ट्र को समर्पित किया गया। अस्पताल की आधारशिला भी प्रधानमंत्री द्वारा अक्टूबर 2017 में रखी गई थी और इसे केंद्रीय क्षेत्र की योजना प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत स्थापित किया जा रहा है।

एम्स, बिलासपुर का निर्माण 1470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से हुआ है और यह 18 स्पेशलिटी विभाग, 17 सुपर स्पेशियलिटी विभाग, 18 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और 64 आईसीयू बेड के साथ 750 बेड से युक्त एक अत्याधुनिक अस्पताल है। 247 एकड़ में फैले इस अस्पताल में 24 घंटे आपातकालीन और डायलिसिस सुविधाएं, अल्ट्रासोनोग्राफी, सीटी स्कैन, एमआरआई आदि जैसी आधुनिक डायग्नोस्टिक मशीनों, अमृत फार्मेसी व जन औषधि केंद्र और 30 बिस्तरों वाला आयुष ब्लॉक की व्यवस्था है।

अस्पताल ने हिमाचल प्रदेश के जनजातीय और दुर्गम जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए डिजिटल स्वास्थ्य केंद्र भी स्थापित किया है। साथ ही, काजा, सलूनी और केलांग जैसे दुर्गम जनजातीय तथा उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से अस्पताल द्वारा विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। अस्पताल हर साल एमबीबीएस पाठ्यक्रमों के लिए 100 छात्रों और नर्सिंग पाठ्यक्रमों के लिए 60 छात्रों की भर्ती करेगा।प्रधानमंत्री के साथ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर, केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और संसद सदस्य तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी उपस्थित्त थे।

73.41 लाख रुपये मूल्य का गुटखा बरामद, 2 अरेस्ट 

73.41 लाख रुपये मूल्य का गुटखा बरामद, 2 अरेस्ट 

कविता गर्ग 

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले के पेल्हार इलाके में 73.41 लाख रुपये मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा बरामद कर इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पेल्हार पुलिस थाने के अधिकारी के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को मुंबई-आगरा राजमार्ग पर दो ट्रकों को रोका गया और उनकी तलाशी ली गई, जिनसे यह मादक पदार्थ जब्त किया गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘बरामद किए गए गुटखा और सुगंधित पान मसाला का कुल मूल्य 73.41 लाख रुपये है। महाराष्ट्र में यह प्रतिबंधित है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अभिषेक निंबालकर और भुवासाहेब खुमतकर के रूप में की गयी है। दोनों ट्रक चालक हैं।’’ दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और खाद्य एवं औषधि प्रशासन अधिनियम के प्रावधानों के तहत आरोप लगाए गए हैं। इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

विदेशी निवेश व रोजगार के नाम पर गुमराह: चौटाला

विदेशी निवेश व रोजगार के नाम पर गुमराह: चौटाला 

राणा ओबरॉय 

सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय चौटाला ने कहा कि राज्य सरकार विदेशी निवेश और रोजगार के नाम पर गुमराह कर रही है। जबकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल को दुबई भा गई है, इसलिए विदेशी निवेश के बहाने दो-दो रोज के अंतराल पर वहां जा रहे हैं। जिस ग्लोबल सिटी और मारूति प्लांट के नाम पर युवाओं को नौकरी की बात कर रहे हैं, उसके बनने में अभी लंबा समय लगेगा।

चौटाला गुरुवार को यहां मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि इस दौरान कालांवाली विधानसभा क्षेत्र के जजपा के मग्घर सिंह, संदीप सिंह सुरतिया, श्याम सुंदर ठकराल करीब 12 पार्टी पदाधिकारियों सहित लगभग दो सौ लोगों ने जजपा छोड़ इनेलो का दामन थामा। श्री चौटाला ने सभी को पार्टी की पट्टिकाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। जजपा के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। श्री चौटाला ने आदमपुर उप-चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि अन्य दलों की तरह वह पैराशूटर प्रत्याशी नहीं उतारेंगे।

इस संदर्भ में प्रदेश कार्यकारिणी की एक बैठक आज हिसार में बुलाई गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा आदमपुर विस क्षेत्र का तीन दिन तक भ्रमण कर आमजन से उम्मीदवार के नाम की रायसुमारी की जाएगी। इसके बाद रिर्पोट आगामी 10 अक्टूबर तक पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला को सौंपी जाएगी जिसके बाद पार्टी की ओर से अपना मजबूत प्रत्याशी मैदान में उतार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर की जनता को ठगा है और वे लगातार अपने बेटे को राजनीति में सफल बनाने के लिए राजनीतिक शुचिता का दोहन कर रहे हैं। ज्ञर बिश्नोई लोकसभा चुनाव में भी विफल साबित हो चुके हैं।

इस अवसर पर उनके साथ इनेलो की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जसवीर सिंह जस्सा, इनेलो नेता विनोद बेनीवाल, विनोद दड़बी व पार्टी प्रवक्ता महावीर शर्मा भी मौजूद थे। एक सवाल के जबाव में चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश में जंगल सफारी बनाने की पक्षधर है। इनेलो शासन के चलते इसको लेकर काम किया गया, मगर भाजपा ने एतराज जताया था।मानेसर में किसानों की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों को दबाने का काम करती है और उसने अभी तक वर्षा प्रभावित किसानों की फसलों की न तो विशेष गिरदावरी करवाई और न ही कोई मुआवजा दिया। जजपा को ठगों का गिरोह बताते हुए इनेलो नेता चौटाला ने कहा कि कोई भी ईमानदार व्यक्ति वहां कार्य नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि जजपा विकास और नौकरी के मामले में आमजन को हमेशा गुमराह करती है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय इनेलो का है।

विकसित राष्ट्र बनाने हेतु ‘ब्रांड इंडिया’ का निर्माण जरूरी 

विकसित राष्ट्र बनाने हेतु ‘ब्रांड इंडिया’ का निर्माण जरूरी 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य हासिल करने के लिए ‘ब्रांड इंडिया’ का निर्माण जरूरी है, जिसमें उद्योग जगत अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कर मदद कर सकता है। गोयल ने यहां भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) की तरफ से आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि गुणवत्ता मानक अनुपालन सुनिश्चित करने वाले भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक परिषद (एफएसएसएआई) और भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) जैसे संगठनों के बीच बेहतर तालमेल बैठाने की भी जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं मंत्रालय के अलावा क्यूसीआई से भी इन संगठनों के बीच सम्मिलन स्थापित करने का अनुरोध करूंगा। इससे हमारा बनाया हुआ निवेश परिवेश लगातार मजबूत हो सकता है और भारत को 2047 तक एक विकसित देश बनाने का मिशन पूरा करने में मदद कर सकता है।’’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गुणवत्ता बेहतर होने से ‘ब्रांड इंडिया’ को परिभाषित किया जा सकेगा। गोयल ने इसके पहले भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान (आईसीएआई) द्वारा आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट के पेशे में अधिक महिलाओं को आने की जरूरत है। उन्होंने आईसीएआई से भारत की चार्टर्ड अकाउंटेंसी फर्मों को विश्वस्तरीय कंपनियां बनाने के लिए प्रयास करने को भी कहा।

अपनी आने वाली फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया

अपनी आने वाली फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया

कविता गर्ग 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा ने अपनी आने वाली फिल्म का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आयुष शर्मा ने अपनी आने वाली फिल्म की एक झलक शेयर की है। यह अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट आयुष की बॉलीवुड में तीसरी फिल्म है। 1 मिनट 30 सेकंड के इस टीजर में जंगल की भयंकर, अधेंरी और डरावनी दुनिया की झलक पेश की गई है, जिसमें आयुष किसी का गला काटते नजर आते हैं।

टीजर के साथ आयुष ने कैप्शन में लिखा, कुछ लोगों के लिए राजा, कुछ लोगों के लिए राक्षस, कुछ लोगों के लिए अच्छा, कुछ लोगों के लिए बुरा कौन हूं मैं? जल्द शिकार शुरू होगा। आयुष अपनी नई फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। इस फिल्म को रवि वर्मा और इमरान सरधरिया ने निर्देशित किया है। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

मुख्यालय को घेरने की कोशिश, हिरासत में लिया 

मुख्यालय को घेरने की कोशिश, हिरासत में लिया 

कविता गर्ग 

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नागपुर स्थित मुख्यालय को जब घेरने की कोशिश की गई, तो सक्रिय हुए पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने मुख्यालय पहुंचते हुए बाहर डेरा जमाये बैठे कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा आरएसएस मुख्यालय की सुरक्षा में  बृहस्पतिवार को भारत मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष वामन मेश्राम की अगुवाई में संगठन के कार्यकर्ताओं ने नागपुर पहुंच कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय के बाहर अपना डेरा जमा लिया। इस दौरान जब आरएसएस के मुख्यालय को घेरने की कोशिश की गई तो मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन के अफसरों में हड़कंप मच गया।

तुरंत पुलिस फोर्स को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और मुख्यालय के बाहर अपना डेरा जमाए बैठे कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने घेराव करने वाले लोगोेेेेेेेेेे की अगवाई करने वाले वामन मेश्राम को हिरासत में लेने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दफ्तर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा कर दिया है। आरएसएस दफ्तर का घेराव करने के लिए पहुंचे लोगों का कहना है कि इस संगठन की विचारधारा भारतीय संविधान के अनुरूप नहीं है। इस दौरान हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों द्वारा आर एस एस के खिलाफ नारेबाजी भी की गई है।

36 उपग्रहों के प्रक्षेपण की तैयारी में जुटा 'इसरो'

36 उपग्रहों के प्रक्षेपण की तैयारी में जुटा 'इसरो'

अकांशु उपाध्याय/इकबाल अंसारी 

नई दिल्ली/चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ब्रिटेन स्थित वन वेब के 36 उपग्रहों के प्रक्षेपण की तैयारी में जुटा है तथा इस काम के लिए इसरों अपने सबसे भारी रॉकेट जीएसएलवी-एमके3 का उपयोग करेगा और इसी महीने के तीसरे या चौथे सप्ताह में श्रीहरीकोटा के एसएचएआर से इन्हे प्रक्षेपित कर दिया जायेगा। इसरो ने गुरुवार को यहां जारी बयान में कहा कि यह भारतीय अंतरिक्ष एजेन्सी के लिए पूर्णरुप से व्यवसायिक उड़ान होगी।

प्रक्षेपण के लिए तीन चरणों का एकीकृत जिसमें ठोस, तरल और क्रायोजेनिक इंजन द्वारा संचालित रॉकेट तैयार किया जा रहा है। बयान में कहा गया है कि सतीश धवन अंतरिक्ष में दूसरे लॉन्च पैड पर दो सॉलिड स्ट्रैप-ऑन बूस्टर और एलवीएम 3 का तरल कोर एकीकृत स्टेज तैयार कर लिया गया है। शेष गतिविधियों के लिए सफलता-उन्मुख कार्यक्रम के आधार पर, इनका प्रक्षेपण अक्टूबर के तीसरे या चौथे सप्ताह में किया जा सकता है।

द न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल), अंतरिक्ष विभाग के तहत एक सीपीएसई और इसरो की वाणिज्यिक शाखा ने दो प्रक्षेपण सेवा अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए हैं। वहीं इसरो के सबसे भारी प्रक्षेपण वाहन एलवीएम 3 से ब्रॉडबैंड संचार उपग्रह लॉन्च करने के लिए मैसर्स नेटवर्क एक्सेस एसोसिएटेड लिमिटेड (मैसर्स वनवेब), यूनाइटेड किंगडम और ऑन-बोर्ड वनवेब लियो के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किये गये है।

गजेन्द्र ने तान्या के साथ कई विषयों पर चर्चा की

गजेन्द्र ने तान्या के साथ कई विषयों पर चर्चा की

अकांशु उपाध्याय/अखिलेश पांडेय 

नई दिल्ली/सिडनी। जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने ऑस्ट्रेलिया की पर्यावरण एवं जल मंत्री तान्या जॉन प्लीबरसेक के साथ मर्रे डार्लिंग नदी प्राधिकरण के कामकाज, नमामि गंगे अभियान, पारिस्थितिकी तंत्र के अनुसार जल बहाव बनाए रखने तथा नदियों के कायाकल्प के विषय पर चर्चा की।शेखावत ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में 24वीं अंतरराष्ट्रीय सिंचाई एवं जलनिकासी आयोग (आईसीआईडी) महासभा में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं । सरकारी बयान के अनुसार, शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदलते भारत में जल संरक्षण का अभियान जनआंदोलन में बदल गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि दुनिया हमारे बदलाव की साक्षी और साझीदार बने। शेखावत ने सऊदी अरब के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और भूजल भंडारण से लेकर जल के सदुपयोग-पुन:उपयोग, जल प्रबंधन में जनता की सीधी भागीदारी जैसे मुद्दों पर द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की‌। जल शक्ति मंत्री ने नदियों के कायाकल्प को लेकर ऑस्ट्रेलिया की पर्यावरण एवं जल मंत्री तान्या जॉन प्लीबरसेक से चर्चा की।

दोनों नेताओं ने मर्रे डार्लिंग नदी प्राधिकरण, नमामि गंगे अभियान, पानी के सदुपयोग की क्षमता, जल जीवन मिशन, निरंतर प्रभाव तथा पारिस्थितिकी तंत्र के अनुसार जल बहाव बनाए रखने आदि विषयों पर विचारों का आदान प्रदान किया। जल शक्ति मंत्री शेखावत ने उज़्बेकिस्तान के जल संसाधन मंत्री शौकत खामारेव से मुलाकात की और उन्हें ‘रोइंग डाउन द गंगा’ किताब की एक प्रति भेंट की। शेखावत एडिलेड में प्रवासी भारतीयों के एक कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

पुलिस विभाग में 2500 पद जल्द भरे जाएंगे: सीएम 

पुलिस विभाग में 2500 पद जल्द भरे जाएंगे: सीएम 

अमित शर्मा 

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को ऐलान किया, कि पुलिस विभाग में 2500 पद जल्द भरे जाएंगे। यहां एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि पदों को भरने के लिए इस महीने के अंत तक परीक्षा कराई जाएगी। मान ने कहा कि पंजाब के युवाओं को रोजगार प्रदान करने की जारी प्रक्रिया के हिस्से के रूप में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पंजाब पुलिस में 2500 से अधिक लोगों की भर्ती करेगी। उन्होंने कहा कि इससे पुलिस के कार्यबल में इजाफा होगा और यह प्रभावी तरीके से कानून-व्यवस्था बरकार रखने समेत अन्य आपात चुनौतियों से निपट सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिपाही (खुफिया एवं जांच कैडर) के 1156 पद और खुफिया विभाग में दीवान (हेड कॉन्सटेबल) के 786 पद पर भर्ती होगी।

उन्होंने कहा कि उपनिरीक्षक (जांच, खुफिया, जिला एंव सशस्त्र पुलिस कैडर) के 560 पद भी भरे जायेंगे। सिपाही और दीवान की भर्ती के लिए 14 और 15 अक्टूबर को परीक्षा होगी और उपनिरीक्षक पद के लिए 16 अक्टूबर को परीक्षा होगी। मान ने कहा कि पंजाब सरकार पुलिस बल में 4,374 सिपाहियों को पहले ही नियुक्ति पत्र दे चुकी है। उन्होंने कहा कि भर्ती पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी।

गांधी के जूतों के फीते बांधने नजर आए, राहुल 

गांधी के जूतों के फीते बांधने नजर आए, राहुल 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक में गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के साथ पदयात्रा भी की। पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी कभी अपनी मां के कंधे पर हाथ रखे नजर आए, तो कभी उन्होंने मां के जूतों के फीते खुलने के बाद उन्हें बांधा। सोनिया गांधी के जूतों के फीते बांधने वाली फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। लोग राहुल गांधी की तारीफ भी कर रहे हैं। शशि थरूर ने भी इस फोटो को शेयर किया। उन्होंने लिखा, मां तो मां होती है, उनका कोई तोड़ नहीं होता।

सोनिया गांधी कर्नाटक के मांड्या में राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही इस पदयात्रा में शामिल हुईं। सोनिया राहुल के साथ पैदल चलीं। भारत जोड़ो यात्रा आज कर्नाटक के पांडवपुरा से नागमंगला तालुक तक जाएगी। थरूर बोले- मां का कोई तोड़ नहीं होता वो साँस भी लेती है तो, उनमें भी दुआएं होती हैं माँओं का तोड़ नही होता, माएँ तो माएँ होती हैं सोनिया जी की मुस्कुराहट बता रही कि उनकी परवरिश कितनी सुंदर है कि बच्चों को सहज, अकृत्रिम और और ज़मीन से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फेसबुक पर कहा कि कांग्रेस अध्यक्षा, सोनिया गांधी ने हमेशा लोकतंत्र और सद्भाव को ही पार्टी की आधारशिला के रूप में सशक्त किया है। वह आज देश में उन्हीं मूल्यों की रक्षा के लिए चल रहीं हैं। मुझे गर्व है कि मैं उनके साथ चल रहा हूं।

लंबे समय बाद सोनिया ने दिखाई सक्रियता सोनिया गांधी कांग्रेस की पदयात्रा में ऐसे वक्त पर शामिल हुईं, जब पार्टी में अध्यक्ष पद को लेकर घमासान मचा है। लंबे समय बाद सोनिया किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुई हैं। स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने पिछले कुछ चुनावों में प्रचार भी नहीं किया था। भारत जोड़ो यात्रा के शुरुआत के वक्त सोनिया गांधी विदेश में अपना इलाज करवा रही थीं। उस वक्त उनकी मां का भी निधन हो गया था। सोनिया के साथ प्रियंका और राहुल भी इटली गए थे। सोनिया कुछ दिनों पहले ही वह भारत लौटी हैं।

4 कफ-कोल्ड सिरप के इस्तेमाल को लेकर चेतावनी

4 कफ-कोल्ड सिरप के इस्तेमाल को लेकर चेतावनी

अकांशु उपाध्याय/अखिलेश पांडेय 

नई दिल्ली/बंजुल/वाशिंगटन डीसी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डबल्यूएचओ) ने गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत और किडनी को हुई गंभीर क्षति से कथित संबंध वाले 4 कफ-कोल्ड सिरप के इस्तेमाल को लेकर चेतावनी जारी की है। डब्ल्यूएचओ ने बताया कि ये चारों कफ सिरप भारत में मेडेन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड द्वारा बनाए जाते हैं। डब्ल्यूएचओ ने कहा हम सभी देशों से ये प्रोडक्ट हटाने की मांग करते हैं। डबल्यूएचओ द्वारा भारत की मेडेन फार्मास्यूटिकल्स के कफ सिरप उत्पाद पर अलर्ट जारी करने पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमने संज्ञान लिया है। केंद्र के अधिकारी भी जानकारी ले रहे हैं। सैंपल की जांच केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। अगर कुछ गलत पाया जाता है, तो सख्त कार्रवाई होगी।

डब्ल्यूएचओ ने गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत से कथित संबंध वाले 4 भारतीय कफ-कोल्ड सिरप के इस्तेमाल को लेकर चेतावनी दी है। जिनमें प्रोमेथाज़ीन ओरल सॉल्यूशन, कोफेक्समलिन बेबी कफ सिरप, मेकऑफ बेबी कफ सिरप और मैग्रिप एन कोल्ड सिरप शामिल हैं। बकौल डब्ल्यूएचओ, हरियाणा की मेडन फार्मास्युटिकल्स लिमिडेट ने इन उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर गारंटी मुहैया नहीं कराईं। बुखार, जुकाम और खांसी की इन दवाओं के नाम प्रोमेथाजिन ओरल सॉल्यूशन, कोफेक्समलिन बेबी कफ सिरप, मेकॉफ बेबी कफ सिरस और माग्रिप एन कोल्ड सिरप हैं और हरियाणा स्थित मेडन फार्मास्यूटिकल नामक कंपनी इनका उत्पादन करती है। डबल्यूएचओ ने लोगों से इन दवाओं का इस्तेमाल न करने की अपील की है।

डबल्यूएचओ की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि लैब टेस्ट में इन चारों उत्पादों के सैंपल में डायथिलीन ग्लाइकोल और इथिलीन ग्लाइकोल की अस्वीकार्य मात्रा पाई गई है। अभी तक केवल गांबिया में इन उत्पादों की पहचान हुई है, लेकिन ये अन्य देशों और क्षेत्रों में भी पाए जा सकते हैं। इसमें आगे कहा गया है कि जब तक संबंधित देश इसकी जांच नहीं कर लेते, तब तक इस बैच के सभी उत्पाद असुक्षित माने जाने चाहिए। संगठन के प्रमुख डॉ. टेड्रोस अधेनोम ग्रैबेयसस ने बताया, कि इन चारों दवाएं किडनी को नुकसान पहुंचाने और गांबिया में 66 बच्चों की मौत से जुड़ी हुई हैं। डबल्यूएचओ की टीम भारतीय एजेंसियों के साथ मिलकर इस मामले की जांच कर रही है।

डबल्यूएचओ ने बताया कि डायथिलीन ग्लाइकोल और इथिलीन ग्लाईकोल की ज्यादा मात्रा पेट दर्द, उल्टी आना, दस्त लगना, पेशाब करने में परेशानी, सिरदर्द और किडनी की बीमारियों का कारण बन सकती हैं। ये दवाएं असुरक्षित हैं और खास तौर पर बच्चों में इनका इस्तेमाल गंभीर बीमारी और मौत तक की वजह बन सकता है। संगठन ने लोगों से इन चारों दवाओं को इस्तेमाल न करने और दूसरे लोगों को भी इस बारे में जागरूक करने की अपील की है।

भारत सरकार ने भी शुरू की जांच...

भारत सरकार की संस्था सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (सीडीएससीओ) ने 29 सितंबर को जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी थी। हालांकि, भारत को इससे संबंधित दस्तावेज नहीं भेजे गए हैं। हरियाणा के दवा नियामक ने भी पुष्टि की है कि कंपनी ने ये दवाएं बनाकर गांबिया भेजी हैं। वहीं कंपनी ने अब तक ये दवाएं केवल गांबिया भेजने की बात स्वीकार की है।

भारत में भी हो चुकी हैं ऐसी मौतें...

भारत में भी खराब दवा लेने से बच्चों की मौत के मामले सामने आ चुके हैं। 2020 में जम्मू-कश्मीर में डायथिलीन ग्लाइकोल से युक्त खांसी की दवा लेने से 17 बच्चों की मौत हुई थी। एक और मामले में पिछले साल दिल्ली में डेक्स्ट्रोमेथोर्फन से युक्त खांसी की दवा लेने से तीन बच्चों की मौत हुई थी। WHO ने जिन चार दवाओं पर अब रोक लगाई है, उनमें से एक में डेक्स्ट्रोमेथोर्फन मिला हुआ है।

व्हाट्सएप पर फोटो-वीडियो का स्क्रीनशॉट नहीं ले पाएंगे

व्हाट्सएप पर फोटो-वीडियो का स्क्रीनशॉट नहीं ले पाएंगे 

अकांशु उपाध्याय/सुनील श्रीवास्तव 

नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। व्हाट्सएप पर अब कोई भी आपके प्राइवेट फोटो-वीडियो का स्क्रीनशॉट नहीं ले पाएगा। वॉट्सऐप अब एक गजब का सेफ्टी फीचर रोलआउट कर रहा है, जो यूजर्स को सेफ रखने में काफी मददगार साबित हो सकता है। दरअसल, मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप कथित तौर एक ऐसा फीचर रोलआउट कर रहा है, जो यूजर्स को view once मैसेज का स्क्रीनशॉट लेने से रोकेगा। व्हाट्सएप के नए फीचर्स को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WaBetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि, WhatsApp लोगों को स्क्रीनशॉट लेने से रोकने के लिए व्यू-वन्स फोटो और वीडियो का एक नया वर्जन रोलआउट कर रहा है। यूजर्स न इन मैसेज का स्क्रीनशॉट ले पाएंगे बल्कि स्क्रीन रिकॉर्ड भी नहीं कर पाएंगे। फिलहाल फीचर कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है।

व्हाट्सएप ने इस साल की शुरुआत में व्यू वन्स फीचर पेश किया था। यह फीचर यूजर्स को फोटो और वीडियो भेजने की अनुमति देता है, जो प्राप्तकर्ता के चैट को खोलने के बाद उसे मैसेज को ऑटोमैटिकली डिलीट कर देता है। इस फीचर का मकसद व्हाट्सएप यूजर्स को और प्राइवेसी देना है। हालांकि, यदि प्राप्तकर्ता चैट का स्क्रीनशॉट लेता है, तो पूरा उद्देश्य विफल हो जाता है।हालांकि, प्राप्तकर्ता अभी भी बातचीत के स्क्रीनशॉट ले सकता है, भले ही उनमें कुछ डिसअपीयरिंग मैसेज हों। ऐसा इसलिए है, क्योंकि नया फीचर केवल व्यू-वन्स फोटो और वीडियो तक ही सीमित है। कोई भी व्यू वन्स फोटो और वीडियो को फॉरवर्ड, एक्सपोर्ट या सेव नहीं कर सकता है। लेकिन, प्राप्तकर्ता अभी भी किसी सेकेंडरी मोबाइल डिवाइस का उपयोग करके फोटो ले सकता है। इसलिए, व्यू वन्स मैसेज भेजते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

इस बीच, व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए पोल बनाने की क्षमता शुरू कर रहा है। WaBetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, कुछ बीटा यूजर अंततः ग्रुप चैट के भीतर पोल बनाने में सक्षम हैं, Android 2.22.1.16 अपडेट के लिए नए व्हाट्सएप बीटा के लिए धन्यवाद। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह फीचर सिर्फ ग्रुप एडमिन तक ही सीमित नहीं है।

मुर्मू जैसा 'राष्ट्रपति' किसी देश को ना मिलें: राज

मुर्मू जैसा 'राष्ट्रपति' किसी देश को ना मिलें: राज

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता उदित राज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए एक ट्वीट किया, जो अब विवाद का कारण बन गया है। ट्वीट में कहा, कि द्रौपदी मुर्मू जैसा राष्ट्रपति किसी देश को ना मिलें। एक तरफ कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) निकाल रही है। वहीं, उसके कुछ नेता ऐसे हैं, जो अपनी बयानबाजी से बाज नहीं आ रहे हैं। इनमें एक नाम है उदित राज का, जो अक्सर विवादित बयानों के लिए मशहूर है। उदित राज (Udit Raj) ने देश की पहली दलित महिला राष्ट्रपति Droupadi Murmu को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। चमचागिरी की भी हद्द है। कहती हैं 70% लोग गुजरात का नमक खाते हैं। खुद नमक खाकर जिंदगी जिएं तो पता लगेगा।

इसके बाद उदित राज ने एक और ट्वीट किया और लिखा कि मेरा बयान द्रोपदी मुर्मू जी के लिऐ निजी है,कांग्रेस पार्टी का नही है।मुर्मू जी को उम्मीदवार बनाया व वोट मांगा आदीवासी के नाम से।राष्ट्रपति बनने से क्या आदिवासी नही रहीं? देश की राष्ट्रपती हैं तो आदिवासी की प्रतिनिधि भी। रोना आता है जब एससी/एसटी के नाम से पद पर जाते हैं फिर चुप।

राष्ट्रपति पर कांग्रेस नेता उदित राज के बयान पर बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने का पलटवार किया और कहा, बार-बार देश के सर्वोच्च पद और आदिवासी समाज को अपमानित करना कांग्रेस का चरित्र है, कांग्रेस हमेशा आदिवासी समाज के खिलाफ रही है। क्या कांग्रेस आदिवासी समाज के इस अपमान का समर्थन करती है’ विवाद बढ़ा तो उदित राज ने सफाई देते हुए कहा, ‘मेरा बयान द्रौपदी मुर्मू जी के लिऐ निजी है,कांग्रेस पार्टी का नही है। मुर्मू जी को उम्मीदवार बनाया व वोट मांगा आदीवासी के नाम से।राष्ट्रपति बनने से क्या आदिवासी नही रहीं? देश की राष्ट्रपती हैं तो आदिवासी की प्रतिनिधि भी। रोना आता है जब एससी/एसटी के नाम से पद पर जाते हैं फिर चुप।

यह पहली बार नहीं है जब उदित राज ने संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों का अपनाम किया हो वह पहले भी ऐसे ही बयान दे चुके हैं। राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू के नाम का ऐलान उदित राज ने ट्वीट के लिखा, ‘जाति देखकर खुश न होना. कोविंद जी राष्ट्रपति बने तो दलित खुश हुए और भला एक चपरासी का नही कर पाए।’ दिसंबर 2020 में उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित किसान महापंचायत दौरान विवादित बयान देते हुए । न्यायलयों में जजों की नियुक्ति को लेकर सवाल खड़े किए और बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की।

NCW ने जारी किया नोटिस...

रेखा शर्मा (अध्यक्ष, NCW) ने कहा कि महिलाओं के प्रति इस तरह बयान देने के लिए उदित जी अभ्यस्त है, उनके ऐसे ही बयान के लिए पहले भी NCW ने रिकॉग्निजेंस लिया है। इस बार उन्होंने महिलाओं के लिए नहीं बल्कि सरकार के संवैधानिक प्रमुख के खिलाफ कहा है। उन्होंने इसलिए टारगेट किया क्योंकि वो महिला हैं? उन्होंने जिस प्रकार का बयान दिया है वो निंदनीय हैं इसलिए NCW ने उन्हें नोटिस दिया है।

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जिस प्रकार का शब्द उन्होंने (उदित राज) राष्ट्रपति जी के लिए प्रयोग किया है वो चिंताजनक है,ये कोई पहली बार कांग्रेस ने इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग राष्ट्रपति के लिए नहीं किया है। इससे पहले अधीर रंजन चौधरी जी ने किया…वो भी हमने सुना है। ये सब कही न कही कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है और ये कही न कही आदिवासी विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। कांग्रेस को इसके लिए क्षमा मांगना चाहिए।

बड़ी-बड़ी बिल्डिंग से उड़ते हुए गुजर रहा, डिलीवरी बॉय

बड़ी-बड़ी बिल्डिंग से उड़ते हुए गुजर रहा, डिलीवरी बॉय

डॉक्टर सुभाषचंद्र गहलोत 

रियाद। आजकल ऑनलाइन खाना मंगाने का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। जब भी हमें भूख लगती है, हम जो चाहते हैं ऑनलाइन ऑर्डर कर देते हैं। जिसके बाद आधे घंटे में हमें अपना खाना मिल भी जाता है। लेकिन कभी-कभी ऐसा भी होता है कि हमें एक घंटे तक इंतजार करना पड़ता है, मगर अब नहीं करना होगा। जी हां, अब ऐसा नहीं होगा अब आपको पांच या दस मिनट के अंदर ही आपको अपना भोजन मिल जाएगा। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में देख सकते हैं, एक डिलीवरी बॉय उड़ते हुए खाना डिलीवरी करने जा रहा है। बड़ी-बड़ी बिल्डिंग से उड़ते हुए गुजर रहा है। यह वीडियो सऊदी अरब का बताया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि डिलीवरी बॉय बताया जा रहा एक शख्स तकनीक की मदद से हवा में उड़ते हुए खाना डिलीवर करने जा रहा है। इस वीडियो को देख पहली बार में लोग यकीन नहीं कर पाए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कई लोग कमेंट भी कर रहे हैं।

बता दें इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्विटर पर @DailyLoud नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को 45 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। वहीं इस वीडियो पर एक कैप्शन भी लिखा है। कैप्शन में लिखा है सऊदी अरब में खाना पहुंचाने वाला पहला उड़ने वाला आदमी। वहीं इस वीडियो को  81 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 


1. अंक-362, (वर्ष-05)

2. बृहस्पतिवार, अक्टूबर 7, 2022

3. शक-1944, आश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-द्वादशी, विक्रमी सवंत-2079।

4. सूर्योदय प्रातः 06:20, सूर्यास्त: 06:25। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 22 डी.सै., अधिकतम-34+ डी.सै., उत्तर भारत में भारी बरसात की संभावना है।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु,(विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसेन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी। 

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

 (सर्वाधिकार सुरक्षित)

एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई

एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई  इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को कड़ी फटकार लग...