रविवार, 25 अक्तूबर 2020

भारत में 50,129 नए केस सामने आएंं

भारत में कोविड-19 के 50129 नए मामले, 578 की मौत।


अकांशु  उपाध्याय


नई दिल्ली। भारत में लगातार तीसरे दिन 24 घंटे में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 55 हजार से कम रही जबकि करीब तीन महीने के बाद एक दिन में मृतकों की संख्या घटकर 578 हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक भारत में 50,129 नए मरीजों के बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 78,64,811 हो गई है। जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,18,534 हो गया है।
संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या लगातार तीसरे दिन सात लाख से कम रही जबकि संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 90 फीसदी हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, भारत में 6,68,154 संक्रमित अपना इलाज करा रहे हैं। जो कुल मामलों का 8.50 प्रतिशत है। देश में कुल 70,78,123 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
देश में संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 90 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु 1.51 प्रतिशत है। भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख के पार चली गई थी। 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को संक्रमितों की संख्या 40 लाख के पार चली गई थी। कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख के ऊपर हो गए थे। 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार चले गए थे।
आईसीएमआर ने बताया कि 24 अक्टूबर तक 10,25,23,469 नमूनों की जांच की गई है। शनिवार को 11,40,905 नमूनों का परीक्षण किया गया। देश में पिछले 24 घंटे में जिन 578 संक्रमितों की मौत हुई है। उनमें से महाराष्ट्र के 137, पश्चिम बंगाल के 59, छत्तीसगढ़ के 55, कर्नाटक के 52, दिल्ली के 36 और तमिलनाडु के 35 मरीज शामिल हैं।
देश में अब तक कुल 1,18,534 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। जिनमें से महाराष्ट्र के 43,152, तमिलनाडु के 10,893, कर्नाटक के 10,873, उत्तर प्रदेश के 6,854, आंध्र प्रदेश के 6,566, पश्चिम बंगाल के 6,427, दिल्ली के 6,225, पंजाब के 4,107 और गुजरात के 3,679 संक्रमित शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें मरीजों में अन्य बीमारियां होने के कारण हुईं।              


स्थानीय उत्पादों को दे प्राथमिकताः मोदी

मन की बात में पीएम मोदी की अपील, खरीदारी के समय स्थानीय उत्पादों को दें प्राथमिकता।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में देशवासियों से त्योहारों के मौसम में बाजार से खरीदारी करते समय स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने का आह्वान करते हुए आग्रह किया कि वे कोरोना वायरस के इस संकट काल में संयम से काम लें और मर्यादा में रहें। मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 70वीं कड़ी में देशवासियों से यह अनुरोध भी किया कि त्योहारों के इस मौसम में वे जब भी अपने घरों में दीया जलाएं तो एक दीया देश के उन वीर जवानों के नाम जलाएं जो सरहदों पर देश की सुरक्षा में लगे हैं। उन्होंने कहा त्योहारों की ये उमंग और बाजार की चमक एक-दूसरे से जुड़ी हुई है। लेकिन इस बार जब आप खरीदारी करने जायें तो ‘वोकल फॉर लोकल का अपना संकल्प अवश्य याद रखें। बाजार से सामान खरीदते समय हमें स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देनी है।
उन्होंने कहा कि बच्चों में तो त्योहारों को लेकर विशेष उत्साह रहता है। कि इस बार त्योहार पर नया क्या मिलने वाला है। उन्होंने कहा जब त्योहार की बात करते हैं। तैयारी करते हैं। तो सबसे पहले मन में यही आता है। कि बाजार कब जाना है। क्या-क्या खरीदारी करनी है। कोरोना के इस संकट काल में हमें संयम से ही काम लेना है। मर्यादा में ही रहना है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के कई स्थानीय उत्पादों में वैश्विक होने की बहुत बड़ी शक्ति है। और उनमें एक है खादी। कोरोना के समय में खादी के मास्क भी बहुत प्रचलित हो रहे है। और देशभर में कई जगह स्व सहायता समूह और दूसरी संस्थाएं खादी के मास्क बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित खादी स्टोर में इस बार गांधी जयंती पर एक ही दिन में एक करोड़ रुपये से ज्यादा की खरीदारी हुई। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी की महिला सुमन देवी का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि उन्होंने स्व सहायता समूह की अपनी साथी महिलाओं के साथ मिलकर खादी मास्क बनाना शुरू किया और धीरे-धीरे उनके साथ अन्य महिलाएँ भी जुड़ती चली गईं। उन्होंने कहा अब वे सभी मिलकर हजारों खादी मास्क बना रही हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि त्योहारों के मौसम में सरहदों की रक्षा कर रहे सैनिकों को भी याद रखना है। उन्होंने कहा वे भारत-माता की सेवा और सुरक्षा कर रहें हैं। हमें उनको याद करके ही अपने त्योहार मनाने हैं। घर में एक दीया भारत माता के वीर बेटे-बेटियों के सम्मान में भी जलाना है। मैं अपने वीर जवानों से भी कहना चाहता हूं कि आप भले ही सीमा पर हैं। लेकिन पूरा देश आपके साथ है। आपके लिए कामना कर रहा है।               


हम भाजपा विरोधी है, देश के विरोधी नहीं




पाक और चीन के साथ युद्ध पीएम ने तय किया

बलिया। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने एक विवादित टिप्पणी में कहा है, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तय कर दिया है, कि पाकिस्‍तान और चीन से युद्ध कब होना है। उनकी यह टिप्पणी शुक्रवार को आई। उल्लेखनीय है, कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीन के बीच तनाव व्याप्त है। जहां दोनों देशों के सैनिक काफी संख्या में तैनात हैं।              


शासक के जीवन में वादा खिलाफी का स्थान नहीं

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने दशहरा की बधाई देते हुए कहा कि विजयादशमी का सबसे बड़ा संदेश यह है कि शासन में लोग सर्वोपरि हैं और एक शासक की जिंदगी में अहंकार, झूठ और वादाखिलाफी की कोई जगह नहीं है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मौके पर ट्वीट कर कहा कि सच की अंतत: विजय होगी।         


नीलकंठ के दर्शन से खुल जाते हैं दरवाजे

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। ‘विजयदशमी’ जिसे असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक कहा जाता है। दहशहरा के दिन खंजन, यानी नीलकंठ पक्षी के दर्शन करना बड़ा ही शुभ माना जाता है। दशहरे के दिन इसका दर्शन करना अपनी किस्मत के दरवाजे खोलने के समान है। अगर आज के दिन आपको कहीं भी नीलकंठ के दर्शन हो जाए तो उसे देखते हुए कहना चाहिए। दशहरे पर इसका दिखना आपके अच्छे समय की शुरुआत होने के संकेत जैसा है। भगवान राम ने इस पक्षी को देखने के बाद ही रावण को पराजित किया था। दशहरे पर नीलकंठ पक्षी के दर्शन होने से घर के धन-धान्य में वृद्धि होती है और फलदायी एवं शुभ कार्य घर में अनवरत्‌ होते रहते हैं। सुबह से लेकर शाम तक किसी वक्त नीलकंठ दिख जाए तो वह देखने वाले के लिए शुभ होता है। दशहरे पर नीलकंठ के दर्शन की परंपरा बरसों से जुड़ी है।             


वाल्मीकि प्रकट उत्सव पर समरसता का संदेश

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने भगवान महर्षि वाल्मीकि प्रकट उत्सव पर सामाजिक समरसता का दिया संदेश


गाजियाबाद। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला गाजियाबाद के अध्यक्ष भोपाल प्रधान की अध्यक्षता में देहात लोनी प्रखंड मे 25 अक्टूबर को बाल्मीकि जयंती का कार्यक्रम बहुत धूमधाम से सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मनाया गया।जिसमें मुख्य अतिथि बाल्मीकि समाज के प्रमुख माननीय मुरारी लाल लोहरा और वक्ता क्षेत्रिय समरसता प्रमुख विरेन्द्र भाईसाहब इस मौके पर वीरेंद्र भाई साहब ने हिंदू समाज की एकजुटता के लिए आह्वान किया और समाज की एकजुटता ही हिंदू समाज को मजबूती प्रदान करती है और छुआछूत को समाज के लिए सामाजिक कलंक बताया। कार्यक्रम में बाल्मीकि समाज के सभी प्रमुख लोगों को बाल्मीकि भगवान का स्मृति चिन्ह एवं सोल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भोपाल प्रधान ने भगवान महर्षि वाल्मीकि प्रकट उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा भगवान महर्षि वाल्मीकि ने हर मोड़ पर आदर्श निर्णय लेने का संदेश दिया रामायण में यह संदेश दिया है और मुरारी लाल लोहरा ने अपने बोद्धिक विचारो को प्रस्तुत करते हुए कहा कि जब अत्याचार के विरुद्ध शांति के सभी प्रयास विफल हो जाए, तो अंतिम विकल्प के रूप में आतंकवादी रूपी अत्याचार का समूल नाश करने की आवश्यकता है। भगवान महर्षि बाल्मीकि आध्यात्मिक के क्षेत्र में पहले इस लोक की रचना करके मानवता को ज्ञान का मार्ग दिखाया। विशाल भाईसहाब ने बाल्मीकि समाज की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा 
भगवान महर्षि के वंशज बाल्मीकि समाज आज भारतीय संस्कृति को बनाए रखने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। सर्व समाज आपके योगदान के लिए आभारी है। अतिथियो में गाजियाबाद जिला संगठन मंत्री अंकुर भाईसाहब, जिला संघ प्रचारक विशाल जी भाईसाहब, गाजियाबाद विभाग से संयोजक नीरज मावी, जिला मंत्री पंडित जय भोले, जिला सह मंत्री कुलदीप सिंह, जिला सयोंजक हरदीप सिह, लोनी नगर अध्यक्ष अभय चौहान, कार्यकारी लोनी नगर अध्यक्ष नरेंद्र ढेढा, जिला प्रचार सह प्रमुख प्रशांत पंडित, लोनी से बाल्मीकि समाज के प्रमुख गणमान्य, राजेंद्र बाल्मीकि हिमांशु लोहरा नरेश बाल्मीकि, राजेश गहलोत, रामें प्रधान आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। एवं सभी प्रखंडों के कार्यकर्ता शामिल हुए।


संदीप गुप्ता   


इनोवा कार, बाइक के बीच टक्कर, हालत गंभीर

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार


हापुड़ के देहली रोड पर इन्नोवा कार ने मारी बाइक को टक्कर


हापुड़। जनपद के देहली रोड पर पाइप लाइन का काम होने के कारण लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आये दिन वहां एक्सीडेंट होते रहते है। अभी पिछले कुछ दिनों पहले जेसीबी की वजह से एक अखबार बाटने वाले साईकल सवार व्यक्ति की मृत्यु हो गयी थी। ऐसे ही कल रात एक इंनोवा कार से बाइक का एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट इतना ज्यादा जबरदस्त था कि बाइक सवार की हालत गंभीर थी। बाइक का आगे का हिस्सा बिल्कुल चकना चूर हो गया। घायल बाइक सवार को देवनंदनी अस्पताल ले जाया गया। इन एक्सीडेंट्स की वजह कुछ और नही है। सिंगल साइड में टू वे वाहन चलना है ओर देहली रोड पर ट्रैफिक भी बहुत ज्यादा रहता है। वहां मौजूद लोगों के बताने के अनुसार बाइक सवार बहुत स्पीड के साथ आ रहा था। जिसकी वजह से इंनोवा कार और बाइक की भिड़ंत हो गयी और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को जैसे ही इस सड़क हादसे की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। ओर घटनास्थल से कार और बाइक को एक साइड कराया। जिसकी वजह से काफी लंबा जाम लग गया था।                               


आग लगने से 10 लाख का सामान हुआ खाक

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार


आग लगने से दस लाख रुपए का इलैक्ट्रोनिक सामान जला, हुआ राख


हापुड़। जनपद के मेरठ गेट पुलिस चौकी के निकट दशहरा पर्व के दिन दोपहर को इलैक्ट्रोनिक्स से भरे गोदाम में अचानक भयंकर आग लग जाने से करीब 10 लाख रुपए मूल्य का सामान जल कर राख हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। हापुड़ शिवपुरी के प्रवीन सूरी की पुराना बाजार में इलैक्ट्रोनिक सामान की दुकान है। दीवाली पर्व पर वाशिंग मशीन,एलईडी,फ्रीज आदि मांग निकलने की उम्मीद से प्रवीण ने मेरठ गेट पुलिस चौकी के एक गोदाम में इलैक्ट्रोनिक सामान का भंडारण किया हुआ था।रविवार की दोपहर को गोदाम की प्रथम मंजिल पर रखे सामान में अचानक आग लग गई। जिस कारण एक बार तो अफरा तफरी मच गई, बाद में मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पाते ही तीन दमकलें मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। प्रवीण ने बताया कि आग से करीब दस लाख रुपए का माल जल गया है।                                                                                               


मुसीबतों में सांसद ने 'पीएम' मोदी से की मांग

मिर्जापुर। प्राइम वीडियो पर यह सीरीज आते ही लोग इसे देखने में जुट गए। अब ये वेब सीरीज मुश्किल में पड़ सकती है। दरअसल, मिर्जापुर शहर यूपी में स्थित है और मिर्जापुर जिले की सांसद अनुप्रिया पटेल ने इसके खिलाफ जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग किया है और इसके खिलाफ जांच की मांग का ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि, मिर्जापुर वेब सीरीज के जरिए इसे हिंसक इलाका बताकर बदनाम किया जा रहा है। इस सीरीज के माध्यम से जातीय वैमनस्य भी फैलाया जा रहा है। मिर्जापुर जिले की सांसद होने के नाते इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग करती हूं। दरअसल, मिर्जापुर वेब सीरीज ओटीटी प्लैटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 22 अक्तूबर को रिलीज हुई थी। वैसे सीरीज 23 अक्तूबर को आधिकारिक रूप से दर्शकों को देखने के लिए उपलब्ध हुई। इसके दूसरे भाग ने भी धूम मचा दी है। अब सांसद की इस मांग से इस वेब सीरीज के सामने मुश्किल नजर आ रही हैं। देखना है कि सरकार इस पर क्या कार्रवाई करती है।                                   

              

अजीबो गरीब बच्चे की सर्जरी में मिली सफलता

इंदौर। एमवाय अस्पताल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां देवास की एक गर्भवती महिला कविता ने ऐसे बच्चे को जन्म दिया जिसके चार हाथ, चार पैर और सिर एक था। ये बच्चा हेट्रोफोगस बीमारी से ग्रसित था। झाबुआ का ये बच्चा 12 तारीख को इंदौर लाया गया, जिसे स्पेशल डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेट करने का फैसला लिया और सफलतापूर्वक सर्जरी कर बच्चे को नई जिंदगी दी।            


सीएम ने चुने गए अध्यापकों से की बातचीत

लखनऊ। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने जब नए चुने सहायक अध्‍यापकों से बातचीत की तो शिक्षकों की खुशी का ठिकाना नहीं था। बातचीत कार्यक्रम के तहत सीएम ने मेरठ, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी और झांसी के सात अध्‍यापकों से बात की। गोरखपुर की निकहत परवीन से सीएम ने पूछा कि आप बेटियों की शिक्षा के लिए क्‍या करेंगी। इस पर निकहत ने कहा कि बेटियों की शिक्षा को प्रोत्‍साहित करने के लिए जो प्रयास मेरी ओर से हो सकेंगे वो करूंगी। इसके साथ ही मैैं दिव्‍यांग बेटियों की शिक्षा पर जोर दूंगी।                 


सामान्य रोगियों को कोरोना से अधिक खतरा

अकाशुं उपाध्याय


नई दिल्ली। वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन में बताया है कि भारत में मधुमेह जैसे रोगों से प्रभावित लोगों में कोरोना से संक्रमित होने और मरने का खतरा ज्यादा है। अध्ययन के अनुसार, मधुमेह जैसे गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) वाले मरीजों पर कोविड-19 के प्रभाव का आकलन किया गया। इसमें पता चला कि उनके लिए इस महामारी से ज्यादा खतरनाक समय पहले कभी नहीं रहा। उनके संक्रमित होने और इससे मृत्यु होने का अधिक खतरा है। कर्नाटक में मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन की श्रद्धा एस पारसेकर सहित अन्य अनुसंधानकर्ता इस अध्ययन में शामिल थे।              


पीएम ने नवमी-दशहरे की शुभकामनाएं दी

नई दिल्ली। रविवार को देशभर में विजयादशमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने हर किसी को अपने कार्यों में सिद्धि मिलने की मनोकामना की। उन्होंने लिखा कि, “देशवासियों को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। नवरात्रि के इस पावन दिवस पर मां दुर्गा की नौवीं शक्ति देवी सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। मां सिद्धिदात्री के आशीर्वाद से हर किसी को अपने कार्यों में सिद्धि प्राप्त हो।” वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने भी शुभकामना देते हुए समस्त देशवासियों को ‘महानवमी’ के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। इसके अलावा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा कि, “सभी देशवासियों को विजयदशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।आज के इस पावन अवसर पर मैं सिक्किम के नाथूला क्षेत्र में जाकर भारतीय सेना के जवानों से भेंट करूंगा एवं शस्त्र पूजन समारोह में भी मौजूद रहूंगा।”                           


अकबर ने सनातन संस्कृति को बढ़ावा दिया

नई दिल्ली। औरंगजेब को छोड़कर सारे मुग़ल बादशाह हर हिंदुस्तानी त्योहार को धूमधाम से शाही अंदाज में मनाया करते थे। जिसकी शुरुआत अकबर ने की थी जो आखिरी मुग़ल बादशाह बहादुर शाह जफर तक चलती रही। मुग़ल दरबारी मुंशी फैजुद्दीन लिखते हैं- दशहरे की सुबह बहादुरशाह ज़फ़र सबसे पहले किले की बालकनी से खड़े होकर नीलकण्ठ पक्षी देखते थे जो हिंदू धर्म के अनुसार दशहरे के दिन नीलकंठ देखना शुभ माना जाता है। फिर दोपहर होते ही किले से शाही सवारी निकलती थी जो किले के पीछे यमुना नदी के किनारे बने रामलीला स्टेज तक जाती थी।                 


'जल-निकासी' की समस्या का होगा समाधान

शहर के तमाम बाजारों में जल निकासी की समस्या का होगा स्थाई समाधान


निर्माण कार्य में व्यापारियों के सहयोग के लिए महापौर ने जताया आभार


ऋषिकेश। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश के तमाम बाजारों में जल निकासी की समस्या का स्थाई समाधान कराने के लिए नगर निगम प्रशासन द्वारा इन दिनों बाजारों में नालियों पर जाल लगाए जाने का कार्य जोर-शोर से कराया जा रहा है। इससे पूर्व निगम प्रशासन की ओर से नालियों में बरसाती पानी की निकासी के लिए जर्जर पाइपों को भी बदल कर नई पाईप लाइन भी डाली गई हैं। उक्त तमाम कार्यों का निरीक्षण करने आज दोपहर नगर निगम महापौर निगम अधिकारियों व पार्षदों के साथ क्षेत्र बाजार पहुंची, जहां उन्होंने कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। विजयदशमी के सरकारी अवकाश के बावजूद नगर निगम महापौर उक्त निर्माण कार्य का जायजा लेने पूरे लाव लश्कर के साथ क्षेत्र बाजार पहुंची, जहां उन्होंने व्यापारियों को पर्व की बधाई देने के साथ ही जाल लगाने के निर्माण कार्य में निगम को किए गए सहयोग के लिए उनका आभार जताया। इस दौरान महापौर ने बताया कि, शहर के तमाम बाजारों में जल निकासी की समस्या का स्थाई समाधान कराने के लिए जहां जर्जर पाइप लाइनों को बदला जा रहा है, वहीं जाल लगाकर दुकानों की सुंदरता के लिए टाईले भी लगवाई जा रही है।              


यूपी के युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में पहला डाटा सेंटर बनने जा रहा है।करीब 600 करोड़ रुपये से ज्‍यादा निवेश वाले इस हाई प्रोफाइल प्रोजेक्‍ट को सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंजूरी दे दी है। योगी सरकार रोजगार का एक बड़ा अवसर यूपी के युवाओं को देने जा रही है। आपको बता दें मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने राज्‍य के विकास और रोजगार देने वाली योजना को हाथों हाथ लेते हुए अधिकारियों को निर्देश देकर जमीन की व्‍यवस्‍था भी कर दी है। मुंबई का हीरानंदानी समूह ग्रेटर नोएडा में करीब 20 एकड़ भूमि पर इसे बनाएगा। यह परियोजना जहां युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर लेकर आएगी।             

सोने के दाम में मामूली बढत हुई

नई दिल्ली। बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को दिसंबर वायदा की सोने की कीमत एमसीएक्स एक्सचेंज पर 73 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 50.839 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। वहीं पांच फरवरी 2021 के सोने का वायदा भाव शुक्रवार को एमसीएक्स पर 30 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 50.926 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। आइए जानते हैं कि बीते हफ्ते में सोने की कीमतों में कितना अंतर आया है।                                                


कार्यक्रमों में डीजे बजाने की मिली अनुमति

रायपुर। जिले के अंतर्गत सामाजिक कार्यक्रमों में डीजे बजाने की अनुमति प्रदान की गई है। अनुमति निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुसार दी गई है। इस संबंध में अपर कलेक्टर ने आदेश जारी किया है। कोविड-19 से संबंधित गाइडलाइन का अक्षरश: पालन करना होगा। केवल दो छोटे साउंड बॉक्स का उपयोग किया जा सकेगा। किसी भी सार्वजनिक रोड पर नहीं बजाया जा सकेगा। केवल कार्यक्रम के नियत स्थान पर बजाने की अनुमति अधिकतम समय रात्रि 10:00 बजे तक के लिए मान्य होगी। संबंधित थाना क्षेत्र में सूचना देनी होगी। जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि यदि उक्त शर्तों का उल्लंघन पाया जाता है तो संपूर्ण जिम्मेदारी धुमाल, बैंड और डीजे पार्टी के प्रबंधक या संचालक की होगी। नियमों के उल्लंघन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 व अन्य विधि अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।           


गर्दन काटकर शिव को चढ़ाने की कोशिश की

हमीरपुर। खबर उत्तर-प्रदेश के हमीरपुर जिले से है। यहां एक अधेड़ शख्स ने तंत्र सिद्धि के लिए खुद की गर्दन काट कर भगवान शिव को चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान तांत्रिक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, घटना की जानकारी मंदिर के पुजारी ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मंदिर से बलि चढ़ाने में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। घटना कुरारा थाना क्षेत्र के बेरी गांव की है। जानकारी के मुताबिक, कोटेश्वर मंदिर में तंत्र साधना के चक्कर में एक अधेड़ ने खुद की बलि देने का प्रयास किया। भगवान शंकर को प्रसन्न करने के अधेड़ ने अपनी गर्दन काट ली। इसके बाद मंदिर पहुंचे पुजारी ने जब उसे नेहोशी की हालत में देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शख्स को जिला अस्पताल में एडमिट कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।               


सीएम ने विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व विधायक और कवर्धा रियासत की राजमाता शशिप्रभा देवी के निधन पर दुःख प्रकट किया है। शशिप्रभा देवी का शनिवार को निधन हो गया। वे दो बार अविभाजित मध्यप्रदेश में कवर्धा क्षेत्र से विधायक रहीं। मुख्यमंत्री ने शशिप्रभा देवी के शोकसंतप्त परिवारजनों को संबल प्रदान करने और आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि विधायक के रूप में उन्होंने क्षेत्र की जनता के लिए उल्लेखनीय सेवा की। उन्होंने अनेक पहुंचविहीन गांवों में सड़क, बिजली और सिंचाई सुविधा के विस्तार के काम किए। वे वर्ष 1977 और वर्ष 1980 में कवर्धा क्षेत्र से विधायक रहीं।              


सबसे बड़ी मक्खी के घोंसले को किया तबाह

वॉशिंगटन डीसी। मई में जब अमेरिका चीन से आए कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित था, तो उसी वक्त वहां पर एक और मुसीबत आ गई थी। वो मुसीबत जापान से आई मर्डर हार्नेट थी, जो इंसानों के लिए बहुत ज्यादा खतरनाक है। दिखने में ये मधुमक्खी की तरह लगती है, लेकिन इसके डंक से इंसान की मौत भी हो जाती है। जिस वजह से अमेरिका इसको भगाने की कोशिश में लगा है।


बॉडी प्रोटेक्टिव गियर पहनकर पहुंचे एक्सपर्ट


अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक वाशिंगटन में एक पेड़ पर एक्सपर्ट की टीम फुल बॉडी प्रोटेक्टिव गियर पहनकर पहुंची और मर्डर हार्नेट के घोंसले (छत्ता) को हटाया। कृषि विभाग के मुताबिक हार्नेट को खोजने और उसे हटाने में हफ्तों का वक्त लग जाता है। ये मधुमक्खियों पर तो हमला करती ही हैं, साथ ही इंसानों को भी अपना निशाना बनाती हैं। इनका जहर जान लेने के लिए काफी है।             


हिमाचल में कुल 18 मामले सामने आएंं

शिमला। हिमाचल में अब तक कोरोना के 18 मामले सामने आए हैं। वहीं, 241 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। हिमाचल में रिकवरी रेट 86 फीसदी से अधिक हो गया है। अभी यह 86.48 फीसदी के करीब है। प्रदेश में कुल आंकड़ा 20231 पहुंच गया है। अभी 2382 एक्टिव केस है। अब तक 17542 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 285 है।                             


भाजपा को करारी हार का अंदेशा हो चुका है

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के एक विधायक राहुल सिंह के आज त्यागपत्र देकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामने की घटना के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भाजपा पर ही हमला बोला है। कमलनाथ ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि भाजपा काे पता है कि 10 नवंबर को मतगणना के बाद क्या परिणाम आने वाले हैं। अपनी संभावित करारी हार का उन्हें अंदेशा है। उनकी सत्ता की हवस, तड़प और बौखलाहट साफ दिखायी दे रही है।           


गाजियाबादः यूनिवर्सिटी में बना 1 अस्पताल

जिले में कम हो रहे हैं, कोरोना के मरीज बंद हुआ एसआरएम यूनिवर्सिटी में बना एल-1 अस्पताल।


अंकित गोस्वामी


गाजियाबाद। गाज़ियाबाद में कोरोना संक्रमितों की संख्या में निरंतर आती कमी के कारण जिला प्रशासन ने एसआरएम यूनिवर्सिटी में बने एल-1 अस्पताल को बंद कर दिया है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने फैसला किया है। की अब से बिना लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेट किया जाएगा। यदि किसी मरीज को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ी तो उसे राजेंद्र नगर साहिबाबाद स्थित ईएसआई अस्पताल में भर्ती कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि प्रारंभिक तौर पर कोरोना के संदिग्ध व्यक्तियों को क्वारंटीन किया जाता थ। और मरीजों को आईसोलेशन में रखा जाता था। कोरोना पर वैज्ञानिक शोध आगे बढ़ने के साथ ही कोरोना संक्रमितों को तीन श्रेणियों एल-1, एल-2 एल-3 में बांटा गया। एल-1 में बिना लक्षण वाले मरीजों को रखा जाता है। जिले में बिना लक्षण वाले संक्रमितों की संख्या सबसे ज्यादा है। जिसके चलते जिले में एल-1 स्तर के 5 अस्पताल बनाए गए। इनमें चार अस्पताल विभिन्न कॉलेजों में बनाए गए थे।
शासन स्तर से बिना लक्षण वाले मरीजों के लिए होम आइसोलेश की सुविधा शुरु किए जाने के बाद से जिले के एल-1 अस्पताल खाली रहने लगे। जिसके चलते तीन एल-1 अस्पतालों को बंद कर दिया गया था। एसआरएम यूनिवर्सिटी में चल रहे एल-1 अस्पताल में पिछले लगभग एक सप्ताह से किसी मरीज को भर्ती नहीं किया गया है। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी प्रबंधन भी शैक्षणिक सत्र शुरु होने के चलते अस्पताल को बंद किए जाने की मांग कर रहा था।
सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं हो रहा। जिसके चलते एसआरएम यूनिवर्सिटी में बनाए गए एल-1 अस्पताल को बंद कर दिया गया है। अब बिना लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा जाएगा। यदि बिना लक्षण वाले किसी मरीज को अस्पताल में भर्ती करने की बहुत जरूरत हुई तो उसे ईएसआई राजेंद्र नगर में भर्ती किया जाएगा। फिलहाल जिले में एल-1 स्तर का ईएसआई, एल-2 स्तर का कंबाइंड अस्पताल 100 बेड और एल-3 स्तर का संतोष अस्पताल 400 बेड संचालित हैं। इसके साथ ही 12 निजी अस्पताल भी कोविड का उपचार कर रहे हैं। सीएमओ का कहना है। कि जिले में मरीजों की संख्या की अपेक्षा कोविड के बेड की पर्याप्त व्यवस्था है। अब संक्रमण में कमी आई है। साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी आई है।             


पुलिस ने 1 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

सूरजपुर। सूरजपुर पुलिस ने एक शातीर चोर से चोरी के मोटर सायकल बेचने के फिराक के दौरान पकड़ा है। चोरी की 80 हजार कीमत के 3 नग मोटर सायकल जप्त कर उसके विरूद्व धारा 41(1-4) जा.फौ./379 भादवि के तहत् कार्यवाही किया है। शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020 को चौकी प्रभारी उमेश्वरपुर महेश्वर सिंह को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति उमेश्वरपुर के श्यामपुर चौक के पास चोरी की मोटर सायकल बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश में घुम रहा है। जिसकी सूचना से पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा को अवगत कराए जाने पर उन्होंने घेराबंदी कर पकड़ने के निर्देश दिए। एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उमेश्वरपुर पुलिस टीम के साथ मुखबीर सूचना की तस्दीकी व कार्यवाही हेतु उमेश्वरपुर के श्यामपुर चौक पहुंचकर घेराबंदी लगाए जहां एक व्यक्ति को फैशन प्रो बाईक में घुमते पकड़ा जिससे वाहन के दस्तावेज मांग किए जाने पर दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। बारीकी से पूछताछ करने पर बताया कि उसने 3 मोटर सायकल चोरी किया है। फैशन प्रो मोटर सायकल को बैकुण्ठपुर के अमरपुर गांव से, 1 होण्डा साईन मोटर सायकल को ग्राम जमगहना के बाजार के पास से एवं 1 एचएफ डिलक्स मोटर सायकल को ग्राम बटवापारा मुड़ा, सुखरी-सपना, थाना गांधीनगर से चोरी करना बताया। आरोपी के निशानदेही पर होण्डा साईन को केतका जंगल से, एचएफ डिलक्स को चोरी कर चलाने के दौरान कलुआ स्कूल के पास एक्सीडेंट होने से शिवप्रसादनगर में एक व्यक्ति के घर पर रख दिया था जिसे बरामद किया गया। आरोपी से चोरी के 3 नग मोटर सायकल फैशन प्रो क्रमांक सीजी 16 सीबी 8395, होण्डा साईन सीजी 16 सीई 1733 व एचएफ डिलक्स सीजी 15 बीक्यू 8930 कुल कीमत 80 हजार रूपये को बरामद किया गया जो चोरी की सम्पत्ति होने की पूर्ण अंदेशा पर गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी बंधन सिंह मरावी उर्फ अजय उर्फ जोधा पिता चंद्रभान सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम लांची, थाना सूरजपुर के विरूद्व इस्त. क्र. 01/20 धारा 41(1-4) जा.फौ./379 भादवि के तहत् विधिवत् कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी शातीर चोर है। जो सूरजपुर, अम्बिकापुर व कोरिया जिला में घुम-घुमकर मोटर सायकल चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इस आरोपी को थाना सूरजपुर पुलिस के द्वारा जनवरी 2020 में चोरी की 5 मोटर सायकल बरामद कर गिरफ्तार कर चालानी कार्यवाही की गई थी। ऐसी सूचना है कि जेल से छूटने के बाद पुनः खड़गवां जिला कोरिया क्षेत्र से मोटर सायकल चोरी के मामले में जेल गया था । और माह अगस्त में जेल से छूटने के बाद पुन 3 नग मोटर सायकल चोरी किया था जिसे पकड़कर चोरी की तीनों मोटर सायकल बरामद कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। बरामद मोटर सायकल के बारे में थाना गांधीनगर, बैकुण्ठपुर को सूचना दे दी गई है।


उमर अब्दुल्ला ने रविशंकर पर कसा तंज

उमर ने रविशंकर पर कसा तंज, कहा- अनुच्छेद 370 पर एससी के फैसले का अंदाजा न लगाएं।


श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने संविधान के अनुच्छेद 370 को बहाल नहीं करने संबंधी केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के बयान पर रविवार को तंज कसते हुए कहा कि इस मामले पर उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश क्या फैसला सुनाएंगे, इसका अंदाजा नहीं लगाएं। अब्दुल्ला ने ट्वीट किया प्रिय रविशंकर प्रसाद जी हम आपसे कुछ भी बहाल करने की उम्मीद नहीं रखते हैं। लेकिन जब तक उच्चतम न्यायालय की स्वतंत्रता है। कृपया यह अंदाजा नहीं लगाए कि माननीय न्यायाधीश क्या फैसला देंगे। केंद्रीय कानून मंत्री प्रसाद ने शनिवार को कहा था। कि अनुच्छेद 370 के तहत भूतपूर्व राज्य जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा बहाल नहीं किया जाएगा। उच्चतम न्यायालय, नेशनल कॉन्फ्रेंस समेत जम्मू-कश्मीर की मुख्यधारा की कई पार्टियों की ओर से दायर याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है। जिसमें केंद्र सरकार के पांच अगस्त 2019 के निर्णय को चुनौती दी गई है। इसी के तहत जम्मू कश्मीर के विशेष राज्य के दर्जे को खत्म कर दिया गया था। और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया गया था।               


दिवाली पर सैनिकों के नाम जलाएं 1 दीया

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। मन की बात’ कार्यक्रम के 70वें संस्करण की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी पर्व की बधाई देकर की।मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने देशवासियों से कहा कि दशहरा संकटों पर जीत का भी पर्व है। दशहरा असत्य पर सत्य की जीत का पर्व तो है ही, साथ ही ये त्योहार संकटों पर जीत का भी उत्सव है।इस दौरान पीएम मोदी ने लोगों से आग्रह किया कि वे कोरोना वायरस के इस संकट काल में संयम से काम लें। त्योहार का मौसम है। लोग खरीदारी करेंगे, आप खरीदारी के दौरान वोकल फॉर का संदेश जरूर याद रखें‌।साथ ही लोगों से स्थानीय और स्वदेशी सामानों खरीदने की अपील की।पीएम मोदी ने लोगों से एक बार फिर अपील की कि वे त्योहारों के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।                 


टिप्पर ने बाइक को मारी टक्कर, हुई मौत

हरिपुर। पांवटा साहिब के हरिपुर टोहाना में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। जहां पर माइनिंग विभाग में तैनात गार्ड को एक टिप्पर ने टक्कर मार दी। बाइक सवार माइनिंग गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। वही ग्रामीणों ने हादसे के बाद टिप्परो खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर की जा रही लापरवाही को लेकर जाम लगा दिया है। वहीं डीएसपी पावटा साहिब वीर बहादुर मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने में जुटे हैं तथा पुरूवाला पुलिस स्टेशन से पुलिस मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।             


सिक्किम में महसूस किए गए भूकंप के झटके

गंगटोक। सिक्किम में गंगटोक के नजदीक रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 रही। सेंटर ने बताया कि भूकंप के झटके दोपहर 12 बजकर छह मिनट पर महसूस किए गए। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।             


एमपीः कांग्रेस पार्टी से राहुल ने दिया इस्तीफा

मप्र में उपचुनाव से पहले कांग्रेस विधायक राहुल सिंह ने दिया इस्तीफा, भाजपा में शामिल।


भोपाल। मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनावों के लिए मतदान के ठीक नौ दिन पहले आज सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को करारा झटका देते हुए उसके एक विधायक राहुल सिंह को विधानसभा की सदस्यता से ‘त्यागपत्र’ के बाद भाजपा में शामिल कर लिया। प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह की मौजूदगी में राहुल सिंह ने विधिवत भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके पहले उन्होंने विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को विधायक पद से त्यागपत्र सौंपा, जिसे स्वीकार कर लिया गया।
राहुल सिंह नवंबर दिसंबर 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर दमोह से पहली बार विधायक चुने गए थे। और उन्होंने तब भाजपा प्रत्याशी एवं राज्य के तत्कालीन वित्त मंत्री जयंत मलैया को पराजित किया था। राहुल सिंह ने भाजपा की सदस्यता लेने के दौरान मीडिया से चर्चा में मलैया को पिता तुल्य बताया और कहा कि वे भूपेंद्र सिंह की अगुवायी में भविष्य की राजनीति करेंगे।
उन्होंने इस बात से इंकार किया कि इस कार्य के लिए उन्हें कोई प्रलोभन दिया गया है। पूर्व विधायक ने कहा कि उनकी मुख्य मांग दमोह में मेडिकल कॉलेज खोलने की थी। और यह मांग कांग्रेस के 15 माह के शासन में पूर्ण नहीं हुई। मौजूदा सरकार ने विश्वास दिलाया है। कि मेडिकल कॉलेज खाेलने की मांग पूरी होगी।


             


पंजाब ने हैदराबाद को 12 रनों से हराया

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 43वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रनों से हराया। टीम की इस जीत में गेंदबाजों ने अहम रोल अदा किया। पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए।
जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 114 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पंजाब की तरफ से क्रिस जोर्डन और अर्शदीप ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। पंजाब के इस मैच में जबर्दस्त कमबैक से टीम की को-ओनर प्रीति जिंटा भी काफी इंप्रेस हुई और उन्होंने फ्लाइंग किस देते हुए अपनी खुशी का इजहार किया।               


पंजाबः 'दशहरे' के दिन हुआ बड़ा धमाका

पंजाबः दशहरे’ के दिन बॉयलर फटने से बड़ा धमाका देखें तस्वीरे। 


लुधियाना। लुधियाना के ताजपुर रोड पर गीता कालोनी में स्थित ए. डी. डायंग में बॉयलर फटने के कारण बड़ा धमाका हुआ जिसने आसपास की इमारतें तक कांप उठी।
दशहरा, जानकारी मुताबिक यह हादसा रविवार सुबह सुबह हुआ। ए. डी. डायंग में अचानक बॉयलर फट गया जिस दौरान 7-8 व्यक्तियों के ज़ख़्मी होने की सूचना है। इस धमाके के कारण इमारतें पूरी तरह हिल गई, जबकि कई घरों की छतें तक उड़ गई और छतेें गिरने से कई लोगों की मौत भी हो गई। इस धमाके के कारण लोहे की सीढ़ी 11 हजार वोल्टेज के टावर पर गिर गई और साथ एक कामगार भी ज़ख़्मी हो गया। फिलहाल सभी जख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। इस धमाके के कारण करोड़ों रुपए का नुक्सान होने का अंदेशा ज़ाहिर किया जा रहा है।                 


अफ़गानः हमले में 18 की मौत, 50 घायल

शिक्षण संस्थान के पास आत्मघाती हमला, 18 की मौत व 50 से ज्यादा घायल।


काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आत्मघाती हमले में स्कूली बच्चों सहित 18 लोगों की मौत हो गई जबकि 50 ले ज्यादा लोग घायल हुए हैं। गृह मंत्रालय ने बताया कि धमाका पश्चिमी काबुल के दश्त-ए-बारची स्थित शिया बहुल इलाके में एक शिक्षण केंद्र के बाहर हुआ। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक अरियान ने बताया कि जब सुरक्षा गार्ड ने उसे रोका तब हमलावर शिक्षण केंद्र में घुसने का प्रयास कर रहा था। अरियान ने बताया कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। क्योंकि पीड़ितों के परिवार अब भी विभिन्न अस्पतालों में तलाश कर रहे हैं जहां पर घायलों को ले जाया गया है। इस हमले की तत्काल किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। वहीं तालिबान ने इस धमाके में हाथ होने से इनकार किया है।
उल्लेखनीय है। कि इस्लामिक स्टेट से जुड़े संगठन ने अगस्त 2018 में इसी तरह शिक्षण केंद्र पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी। जिसमें 34 विद्यार्थियों की मौत हुई थी। अफगानिस्तान के भीतर इस्लामिक स्टेट ने बड़े पैमाने पर अल्पसंख्यक शियाओं सिखों और हिंदुओं पर हमने शुरू किया है। जिन्हें वह गैर मजहबी मानता है। काबुल में इस्लामिक स्टेट के प्रति वफादार एक बंदूकधारी द्वारा काबुल में धार्मिक स्थल पर हमला करने और 25 लोगों की हत्या के बाद सितंबर में हिंदू और सिख समुदाय के सैकड़ों लोगों ने देश से पलायन किया है। वहीं अमेरिका ने फरवरी में तालिबान के साथ शांति समझौता किया है। जिससे देश से अमेरिकी बलों की वापसी का रास्ता खुल गया है। इस्लामिक स्टेट तालिबान का प्रतिद्वंद्वी है। देश में तालिबान और अफगान बलों के बीच हिंसा में वृद्धि देखी गई है। वहीं तालिबान और सरकार के प्रतिनिधि कतर की राजधानी दोहा में अफगानिस्तान में दशकों लंबे युद्ध को खत्म करने के लिए शांति वार्ता कर रहे हैं। इससे पहले शनिवार को पूर्वी अफगानिस्तान में सड़क के किनारे किए गए विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई। इस विस्फोट की चपेट में मिनी वैन आ गई थी। जिसमें आम लोग बैठ हुए थे। गज़नी प्रांत के पुलिस प्रवक्ता अहमद खान सीरत ने बताया कि सड़क के किनारे किए गए दूसरे विस्फोट में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।             


बैंक में जमा कर सकते हैं कटे-फटे नोट

अब फ्री में मिलेगी नोटों संबंधी यह सुविधा


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। क्या आपके पास पुराने या फिर फटे हुए नोट है। क्या उन नोटों को कोई भी दुकानदार नहीं ले रहा है। अगर ऐसा कुछ भी है। तो आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अब आप आसानी से इन नोटों को बदल सकते हैं। ( आरबीआई) की ओर से भी फटे-पुराने नोटों को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है। जिसके मुताबिक, ग्राहक बैंक में जाकर इस तरह के नोटों को चेंज करा सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के नियमानुसार, हर बैंक को पुराने, फटे या मुड़े नोट स्वीकार करने होंगे बशर्ते वह नकली न हों, इसलिए आप आसानी से अपने पास वाले बैंक ब्रांच में जाकर नोट बदलाव सकते हैं। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। साथ ही इसके लिए उस बैंक का ग्राहक होना भी जरूरी नहीं। आपको बता दें कि नोट बदलना बैंक के ऊपर निर्भर करता है। कि वह बदलेगा या नहीं। इसके लिए कोई भी ग्राहक बैंक में जबरदस्ती नहीं कर सकता है। बता दें बैंक नोट लेते समय यह चेक करता है कि नोट को जानबूझकर तो नहीं फाड़ा गया है। इसके अलावा नोट की कंडीशन कैसी है। इसके बाद ही बैंक उसको बदलता है। अगर नोट नकली नहीं है और उसकी कंडीशन थोड़ी ठीक है तो बैंक उसको आसानी से बदल लेता है। आपको बता दें कि कुछ स्थितियों में नोटों को बदला नहीं जा सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार, बुरी तरह जले हुए, टुकड़े-टुकड़े होने की स्थिति में नोटों को नहीं बदला जा सकता। इस तरह के नोटों को आरबीआई के इश्यू ऑफिस में ही जमा कराया जा सकता है। आपको बता दें आप इस तरह के नोटों से आप अपने बिल या टैक्स का भुगतान बैंकों में कर सकते हैं। इसके अलावा इस तरह के नोटों को बैंक में जमा कर आप अपने खाते की राशि को बढ़ा सकते हैं। आपको बता दें जिन भी नोट पर कोई संदेश लिखा हो या फिर किसी तरह का राजनैतिक संदेश लिखा हो उन नोटों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।             


सीएम योगी ने कन्याओं को कराया भोजन

मुख्यमंत्री योगी ने गोरखनाथ मंदिर में कन्याओं को कराया भाेजन


गोरखपुर। मुख्यमंत्री तथा गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र की नवमीं के पावन अवसर पर रविवार को गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान से नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को भोजन कराया। गोरखनाथ मंदिर में यह परंपरा सदियों से चली आ रही है।योगी आदित्यनाथ ने इसके साथ यह संदेश भी दिया प्रदेश में महिलाओं और बेटियों का सम्मान इसी प्रकार होता रहेगा। नवरात्र की नवमी तिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर स्थित अपने आवास पूरे विधि-विधान से नवमी पूजन किया। इस अवसर उन्होंने परंपरागत रूप से नौ कन्याओं और एक बटुक भैरव की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा की और अपने हाथ से भोजन कराया। कन्या पूजन के लिए पहले 12 बजे का समय निर्धारित था। लेकिन दोपहर 11ः45 बजे तक ही नवमी तिथि होने की वजह से यह पूजा नौ बजे तक ही सम्पन्न कर ली गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति में मातृ शक्ति की आस्था रही है। इसी का प्रतीक यह कन्या पूजन है। कन्याओं को भोजन कराने से पूर्व मुख्यमंत्री ने सभी नौ कन्याओं तथा भैरव के प्रतीक एक बालक के पैर धाेए और उनकी थाल में अपने हाथ से भोजन परोसा। भाेजन कराने के बाद उन्होंने सभी कन्याओं को दक्षिणा और उपहार भी दिए।           


भारत को शक्ति में चीन से बड़ा होना चाहिए

शक्ति और दायरे में भारत को चीन से बड़ा होना चाहिएः मोहन भागवत


नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि भारत को शक्ति एवं व्याप्ति (ताकत एवं दायरा) के क्षेत्र में चीन से बड़ा होना चाहिये। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि चीन की विस्तारवादी प्रकृति से पूरी दुनिया अवगत है। भागवत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक दशहरा रैली को संबोधित कर रहे थे।
कोरोना वायरस महामारी के दिशा निर्देशों के अनुसार संघ ने इस कार्यक्रम का आयोजन इस साल सीमित रूप से किया था। जिसमें 50 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। भागवत ने कहा कि भारत को चीन के खिलाफ बेहतर सैन्य तैयारियां करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अब कई देश चीन के सामने खड़े हैं। उन्होंने कहा चीनी घुसपैठ पर भारत की प्रतिक्रिया से चीन सकते में है। चीन की अपेक्षा भारत को अपनी शक्ति एवं दायरा बढ़ाने की आवश्यकता है। संघ प्रमुख ने कहा चीन ने महामारी के बीच में हमारी सीमाओं का अतिक्रमण किया। उन्होंने कहा कि उस देश (चीन) की विस्तारवादी प्रकृति से पूरी दुनिया अवगत है। उन्होंने ताइवान एवं वियतनाम का उदाहरण चीन की विस्तारवादी योजना के रूप में दिया।
भागवत ने कहा कि हमारी मंशा सबके साथ मित्रता करने की है। और यह हमारी प्रकृति है। उन्होंने कहा कि हमें किसी प्रकार से कमजोर करने अथवा खंडित करने का प्रयास कत्तई स्वीकार्य नहीं है और हमारे विरोधी अब इससे अवगत हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून किसी खास धार्मिक समुदाय के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा कुछ लोग हमारे मुसलमान भाइयों को भ्रमित कर रहे हैं। और दावा कर रहे हैं। कि यह उनकी जनसंख्या को सीमित करने के लिये है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर आगे चर्चा होती इससे पहले कोरोना वायरस की तरफ ध्यान केंद्रित करना पड़ा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के दिमाग में केवल सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ना ही रहता है। कोरोना वायरस के कारण सब मुद्दे पीछे रह गये हैं। उन्होंने कहा हमें कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं है।  लेकिन हमें सतर्क एवं सावधान रहना चाहिये। हम जीना नहीं छोड़ सकते हैं। कोरोना वायरस फैल रहा है। लेकिन इससे मरने वालों की संख्या कम है। महामारी के कारण हमने फिर से स्वच्छता सफाई पर्यावरण और पारिवारिक मूल्यों के महत्व को जानना शुरू कर दिया है। भागवत ने कहा कोरोना वायरस ने बेरोजगारी की चुनौतियों को जन्म दिया है। कई लोगों की नौकरियां चली गयी हैं। ​श्रमिकों ने अब शहरों में लौटना शुरू कर दिया है। लेकिन नौकरियों का अब अभाव हो सकता है। चुनौती अब विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा करने की है। संघ प्रमुख ने कहा अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्तत कर दिया गया राम मंदिर निर्माण के उच्चतम न्यायालय के फैसले को देश ने संयम एवं समझदारी के साथ स्वीकार किया।              


ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी कांग्रेसः बघेल

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल बिहार औैर मध्यप्रदेश में चुनावी रैली औैर सभा कर छत्तीसगढ़ लौट आए हैं। उन्होंने अपनी सरकार द्वारा बस्तर में 5 से 5 स्टील प्लांट लगाने की योजना पर पूर्व सीएम डा.रमन सिंह के उठाए गए सवाल पर भूपेश ने कहा कि पता नहीं रमन सिंह किस दुनिया में रहते हैं। हम बड़ा-बड़ा प्लांट नहीं लगाएंगे बल्कि छोटे-छोटे यूनिट लगाएंगे जिससे अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। हम ये यूनिट सरकारी जमीनों पर लगाएंगे। प्लांट लगाने के दौरान हमारी यह कोशिश होगी कि जंगल न काटे जाएं किसी को बेघर न किया जाए। सीएम ने रमन सिंह के विदेश दौरों पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि निवेश लाने के नाम पर पूरी दुनिया घूम आए नहीं आया निवेश। हम ऐसा नहीं करेंगे। मरवाही उपचुनाव पर कहा कि मरवाही कांग्रेस का गढ़ रहा है औैर वहां कांग्रेस भारी बहुमत के साथ चुनाव जीत रही है।             


पैनल ने प्रत्याशी चयन के लिए बनाई समिति

चेंबर चुनाव: ललित जैसिंघ-राजेश वासवानी प्रवक्ता बनाए गए


रायपुर। व्यापारी एकता पैनल के अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी द्वारा आगामी चेंबर चुनाव में प्रत्याशियों के चयन हेतु चयन समिति का गठन किया गया। चयन समिति में प्रमुख रमेश मोदी मनोनीत किया गया है, एवं अन्य सदस्यों के नाम है। खूबचंद पारेख जी राजनंदगांव, हरचरण सिंह साहनी जी, तिलोक बरडिया,सुशील अग्रवाल, मोहन तेजवानी,जितेंद्र बरलोटा, चेतन तारवानी ,(रायपुर)संजय रुंगटा जी दुर्ग, राजेंद्र अग्रवाल रायगढ़ से हैं। चेंबर चुनाव में व्यापारी एकता पेनल के प्रत्याशियों के आवेदन सुशील अग्रवाल जी ,फैशन साड़ी केंद्र, शॉप नंबर 92, महालक्ष्मी क्लॉथ मार्केट रायपुर में 5 नवंबर 2020 तक स्वीकार किए जाएंगे सभी व्यापारी एकता पैनल के प्रत्याशियों से निवेदन है। वे अपना आवेदन बायोडाटा सहित उपरोक्त पते में जमा करें। व्यापारी एकता पेनल के अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी जी के द्वारा व्यपारी एकता पेनल के प्रवक्ता की नियुक्ति की गई है। जिनके नाम ललित जैसिंघ जी एवं राजेश वासवानी है।                 


कारोबारियों ने खोलें चिल्हर काउंटर, गिरा रेट

प्रशासन की सख्ती का दिखने लगा असर


रायपुर। प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन सख्ती बरतने लगा है। इसके लिए प्याज का स्टाक लिमिट भी तय कर दिया गया है। इसके अनुसार होलसेल कारोबारी 250 क्विंटल और चिल्हर कारोबारी 20 क्विंटल प्याज रख सकते हैं। दूसरी ओर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार शनिवार से होलसेल कारोबारियों ने प्याज के चिल्हर काउंटर भी खोल दिए। बताया जा रहा है कि भनपुरी में होलसेल के साथ प्याज के 22 रिटेल काउंटर खोले गए हैं। यहां उपभोक्ताओं को प्याज होलसेल कीमतों में ही मिलेंगे। इसके लिए कारोबारियों ने दो और 10 किलो के पैकेट भी बना दिए हैं। गौरतलब है कि पिछले साल भी त्योहारी सीजन में प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई थी। इसके बाद चिल्हर काउंटर खोले जाने लगे।               


वॉक पर निकले 5 युवकों को कार ने रौंदा

बदायूं। उत्तर-प्रदेश के बदायूं जनपद में रविवार सुबह फ़ौज में नौकरी लिए दौड़ लगा रहे पांच युवकों को एक लग्जरी कार ने रौंद दिया। इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। उधर सूचना के बावजूद पुलिस के देरी से पहुंचने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया, हालांकि बाद में समझाने पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।           


तेजस्वी यादव पर नड्डा का करारा हमला

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान होने में अब चंद दिन बचे हैं। पहले चरण के तहत 28 अक्टूबर को बिहार की 71 सीटों पर वोटिंग होगी। मतदान से पहले सभी पार्टियों ने अपने प्रचार में तेजी ला दी है। नेताओं के बीच जुबानी जंग भी काफी तेज हो चुकी है। ऐसे में चुनाव से ठीक पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आजतक को एक बड़ा इंटरव्यू दिया।                   


सार्वजनिक सूचना एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचना एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 अक्टूबर 26, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-71 (साल-02)
2. सोमवार, अक्टूबर 26, 2020
3. शक-1980, अश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि- एकादशी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:15, सूर्यास्त 06:15।


5. न्‍यूनतम तापमान 20+ डी.सै.,अधिकतम-32+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)                                    " alt="" aria-hidden="true" />



एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई

एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई  इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को कड़ी फटकार लग...