रविवार, 21 फ़रवरी 2021

साल के अंत तक सब कुछ सामान्य होने की उम्मीद

वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने देश में साल के अंत तक सब कुछ सामान्य होने की उम्मीद जताई है। उनका यह बयान ऐसे समय आया। जब अमेरिका में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान तेज किया जा रहा है। गौरतलब है, कि दुनिया में कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा जूझने वाले अमेरिका में अब तक दो करोड़ 80 लाख से ज्यादा संक्रमित पाए गए और चार लाख 95 हजार से अधिक पीडि़तों की मौत हुई है। ऐसे में अमेरिकी राष्‍ट्रपति बाइडन का यह बयान लोगों को संतोष प्रदान कर सकता है। बाइडन ने शुक्रवार को मिशिगन स्थित फाइजर कंपनी के एक उत्पादन केंद्र का दौरा किया और वैक्सीन के उत्पादन में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि उनका प्रशासन तेज टीकाकरण के लिए आपूर्ति बढ़ाने के रास्ते तलाश रहा है। एक सवाल पर अमेरिकी राष्ट्रपति कहा, 'मेरा मानना है, कि इस साल के अंत तक हालात सामान्य हो जाएंगे। ईश्वर की कृपा से पिछले साल की तुलना में इस वर्ष क्रिसमस पर्व अलग रहेगा।' उन्होंने बताया, 'हमारे पास जुलाई के आखिर तक वैक्सीन की 60 करोड़ खुराक हो जाएगी। फिलहाल खराब मौसम रोड़ा बन रहा है। वैक्सीन की आपूर्ति की गति धीमी पड़ रही है।

हरियाणा: अधिकारी को रिश्वत लेते हुए किया सस्पेंड

राणा ओबराय 
दादरी। हरियाणा के दादरी जिला के झोझू कलां खंड के समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी सुरेन्द्र सिंह को सस्पेंड किया गया है। जिला उपायुक्त राजेश जोगपाल ने समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी सुरेन्द्र सिंह को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए हैं। आपको बता दें कि समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी सुरेन्द्र सिंह का रिश्वत लेते विडियो वायरल हुआ था। जिस पर संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की गई है।

जन्म, सैफ-करीना के घर दूसरी बार गूंजी किलकारी

बेबो ने दिया बेटे को जन्म, सैफ-करीना के घर दूसरी बार गूंजी किलकारी
मनोज सिंह ठाकुर 
मुंबई। करीना ने बेटे को जन्म दिया है। सैफ-करीना के घर एक बार फिर किलकारी गूंजी है। उनके इस खबर के बाद फैंस में खुशी की लहर है। अगस्त 2020 में करीना-सैफ ने अपने दूसरे बच्चे के आने का ऐलान किया था।
बता दें कि करीना और सैफ का एक बेटा पहले से है। जिसका नाम तैमूर है। तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। बात करें करीना कपूर खान के प्रोजेक्ट्स की तो उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के समय में भी काम किया है।

कौशाम्बी: निर्माण कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण

कौशाम्बी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ में आयोजित जनपद में सिचाई एंव जल संसाधन विभाग की नहरों पर निर्मित क्षतिग्रस्त बी.आर.बी/डी.आर.बी के मरम्मत एंव पुर्नर्निमाण की परियोजना मुख्य अभियन्ता एंव सिचाई जल संसाधन विभाग उ.प्र द्वारा 1367.20 लाख की अनुमोदित परियोजना कार्यक्रम का रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कार्यालय में लाइव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, विधायक मंझनपुर लालबहादुर, ने बताया कि इस परियोजना से सिचाई खण्ड कौशाम्बी द्वारा 234 कार्य सिचाई खण्ड फतेहपुर द्वारा 54 और निचली गंगा नहर प्रखण्ड फतेहपुर द्वारा 38 मरम्मत एंव पुर्नर्निमाण के कार्य सम्पादित किया जाना प्रस्तावित परियोजना के पूर्ण होने से जनपद कौशाम्बी के लगभग 375 राजस्व ग्राम लाभान्वित होगें। परियोजना का सुभारम्भ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा डॉ. महेन्द्र सिंह मंत्री जल शक्ति विभाग एंव बलदेव सिंह औलख राज्य मंत्री की उपस्थित में बीडियों कांनफेशिंग के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शशिकान्त त्रिपाठी, एंव जगदीश लाल अधिशाषी सिचाई खण्ड कौशाम्बी एंव सिचाई खण्ड के सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता उपस्थित रहे।
गणेश साहू 

हापुड़ः थमने का नाम नहीं ले रहा तेज रफ्तार का कहर

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार
हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद के बाबूगढ़ क्षेत्र के नेशनल हाईवे 9 पर तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां तेज रफ्तार कार ने दो बाइक व एक कार में जोरदार टक्कर मारी वही दो लोग घायल हो गए हैं।आपको बता दें, कि थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के नेशनल हाईवे अंबेडकर मूर्ति के सामने तेज रफ्तार कार ने खड़ी बाइक व एक कार में जोरदार टक्कर मार दी। वही तो लोगों को गंभीर चोटें भी आई है। वह इस सूचना पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भेज दिया। वह चालक को गिरफ्तार कर थाने में लेकर पहुंच गई। दूसरी तरफ तेज रफ्तार का कहर जहां बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर टक्कर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल युवकों को पुलिस की मदद से प्राथमिक उपचार दिलाया।

अधिकारी के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश किए जारी

राणा ओबराय 
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक आईएएस अधिकारी के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। शहरी संपदा विभाग के विशेष सचिव, यमुनानगर के उपायुक्त और हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सचिव मुकुल कुमार को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा श्रीमती शरणदीप कौर बराड़ की प्रशिक्षण अवधि के दौरान कुरुक्षेत्र के उपायुक्त का कार्यभार भी सौंपा है।

कोरोना के बढ़ते कहर के बीच पुणे में स्कूल-काजेल बंद

मनोज सिंह ठाकुर 
 मुंबई। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बड़ा फैसला किया है। पुणे में एहतियाती कदम उठाते हुए सरकार ने फिलहाल स्‍कूल और कॉलेजों को एक बार फिर से बंद करने का फैसला किया है। इसके साथ ही एक बार फिर से कोचिंग सेंटर खोलने पर रोक लगा दी गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने पहले ही साफ कर दिया है कि अगर राज्य में मामले लगातार बढ़ते रहे, तो 12 घंटे का नाइट कर्फ्यू लगाया जा सकता है। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने जिले में कोरोना की स्थिति का आकलन करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद एहतियाती कदम उठाए गए हैं। महाराष्‍ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए होटल्स, रेस्टोरेंट और बार को अब रात में केवल 11 बजे तक ही खोलने की अनुमति दी गई है। पुणे में मायक्रो कॉन्टेंटमेंट फिर से शुरू करने की बात कही गई है। फिलहाल नाइट कर्फ्यू नहीं है लेकिन रात 11 बजे के बाद बेवजह घूमनेवालों पर कार्रवाई की जाएगी। पुणे में कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने की बात कही गई है। इसके अलावा शादी समारोह, सम्‍मेलन और रैली में सिर्फ 200 लोगों को ही जाने की इजाजत दी गई है। यही नहीं सभी तरह कार्यक्रम के लिए पुलिस की लिखित अनुमति अनिवार्य कर दी गई है। नतीजे महाराष्‍ट्र सरकार के मंत्री विजय वडेट्टीवार ने राज्‍य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कहा कि अगर ये आंकड़े इसी तरह से आगे भी जारी रहे तो राज्‍य में नाइट कर्फ्यू भी लगाया जा सकता है।

हरियाणा: अधिकारी को रिश्वत लेते हुए किया सस्पेंड

राणा ओबराय 
दादरी। हरियाणा के दादरी जिला के झोझू कलां खंड के समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी सुरेन्द्र सिंह को सस्पेंड किया गया है। जिला उपायुक्त राजेश जोगपाल ने समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी सुरेन्द्र सिंह को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए हैं। आपको बता दें कि समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी सुरेन्द्र सिंह का रिश्वत लेते विडियो वायरल हुआ था। जिस पर संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की गई है।

एसएसपी त्रिपाठी ने फीता काटकर किया उद्घाटन

 बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने रविवार को थाना धूमनगंज में नवनिर्मित थाना प्रभारी कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस सराहनीय कार्य को देखकर जिले के कप्तान सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने थाना प्रभारी अरुण चतुर्वेदी की जमकर तारीफ की उन्होंने कहा कार्यशैली अच्छी होने की वजह से क्षेत्र में पुलिस की लोकप्रियता बढ़ रही है। उम्मीद है, आगे भी आप ईमानदारी निष्ठा के साथ इसी तरह समाज की सेवा करते रहेंगे इस अवसर पर एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह थाना प्रभारी अरुण कुमार चतुर्वेदी व अन्य ऑफिसर मौजूद रहे।

हापुड़ः पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी
हापुड़। जनपद के थाना गढ़मुक्तेश्वर एवं जनपदीय टीम-बी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा कोरियर कम्पनी की गाड़ियों को लूटने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए ब्लूडार्ट कोरियर कम्पनी के करोड़ों के सामान की रोकी डकैती, गैंग के 7 सदस्यों को किया गिरफ्तार जिनके कब्जे से घटना घटित करने में प्रयुक्त महिन्द्रा एक्सयूवी कार बरामद। राजेन्द्र दसांह पत्रु देवीराम निवासी नां. 1100 तुलसी दनकेतन थान। साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद की तहरीर पर एक मुकदमा  पंजीकृत कराया गया। ब्लूडाटट कम्पनी का माल लेकर
अपनी आयशर केन्ट्र DL 1LAB 2767 को लेकर दिल्ली से बरेली जा रहा था। थाना कस्ब बाबूगढ के पास हाईवे पर अज्ञात बदमाशों द्वार ब्लूडाटट कम्पनी की गाडी को अपने कब्जे में लेकर डाईवर को बदमाशों ने अपनी गाडी में डालकर ले गये। आगे चलकर थान क्षेत्र गढमक्तुेश्वर में हाईवे के पास मंडी रोड पर खडी गाडी क ताल तोडक कर गाडी में रखे सम्मान को इधऱ-उधऱ 
कर के  पलट रहे थे मौके पर एवां डाईवर को नहर के पास ग्राम अठसैनी के पास छोडकर भाग गये।
पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हापड़ द्वार जनपदीय टीम-बी व थान पुलिस की टीम गठित की गयी। अपर पुलिस  अधीक्षक  सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि उक्त मामले में 7 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। घटन में प्रयुक्त महेन्द्र एक्सयूवी-300 कार नांं. DL 14 CE 7786 रांग लाल को बरामद किया गया है।
अभयुक्तगण का नाम पिता: 1. रितेश कुमार पत्रु स्व0 वकील ठाकुर उम्र करीब24 वर्ष म0न0139 शालीमार साउथ दिल्ली। 2.पंकज उर्फ राहुल पांचाल पत्रु ऋषिपाल पांचाल थान गोकुल पुरी दिल्ली...
3.महेन्द्र कुमार पत्रु विजय पाल सिह थान बसन्द्त कुंज साउथ दिल्ली... 4. मनीष कुमार पत्रु स्वः वकील ठाकुर निवासी  भागलपुर बिहार... 5. दीपक पत्रु स्व. अमर सिंह शिकारपुर, बुलंदशहर। 6. मोंटी पंचाल पुत्र राम पाल सिंह पंचायत निवासी लोनी जनपद गाजियाबाद
राहुल गोस्वामी पुत्र, सतबीर सिंह, गोस्वामी निवासी लोनी गाजियाबाद।

लीड्स: 14 वर्षीय लड़के ने 5 महिलाओं से किया रेप

हवस का जुनून। 14 साल के लड़के ने 2 हफ्तों में 5 महिलाओं से किया रेप

लीड्स। यूनाइटेड किंगडम के लीड्स से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। यहां क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट ने एक 14 साल के नाबालिग को गिरफ्तार किया। इस लड़के ने बीते 2 हफ्ते के अंदर 5 महिलाओं के साथ रेप किया है। ये मामला अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
सीआईडी ने खुलासा किया कि 14 साल के नाबालिग लड़के ने यूनाइटेड किंगडम के लीड्स में अलग-अलग जगहों पर 5 महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाया। हालांकि आरोपी को पकड़ लिया गया है।
जांच के दौरान सीआईडी को पता चला कि अलग-अलग जगहों पर 5 महिलाओं के साथ रेप करने वाला शख्स एक ही है। पीड़ित महिलाओं ने आरोपी की जो पहचान बताई वो एक जैसी ही थी। इसके बाद सीआईडी ने आरोपी को पकड़ने के लिए अभियान चलाया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की

पंकज कपूर 
देहरादून। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के किच्छा क्षेत्र में पुलिस ने पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोप है, कि शराब के पैग के लिए पानी लाने में देरी हुई तो युवक की आंख फोड़ डाली घटना वार्ड नंबर 5 आदर्श कॉलोनी की है। जहां एक बारात समारोह में यह सब हुआ। जानकारी के मुताबिक किच्छा पुलिस को दी गई तहरीर में मीना पत्नी मुन्ना निवासी वार्ड नंबर 5 आदर्श कॉलोनी ने शिकायती पत्र में कहा कि 17 फरवरी की रात को उनके इलाके में शादी समारोह था। और उसके बेटे किशन के दोस्त इस पार्टी में बतौर वेटर काम कर रहे थे। इस बीच किशन के दोस्तों ने उसे अच्छा पैसा देने का लालच देकर बारात में अपने साथ काम पर रख लिया बारात में काम करते समय बीच में किशन के दोस्त अंकित ने किशन को काम रोककर उसके लिए पानी लाने को कहा और किशन के पानी लाने में थोड़ा लेट होने पर नशे में धुत अंकित ने उसे गाली देनी शुरू कर दी यही नहीं उसकी आंख पर डंडा मारा तो आंख से खून आने लगा जिसे आनन-फानन में किच्छा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। आरोप है, कि पीड़ित किशन को हमलावरों ने पुलिस से शिकायत करने पर झूठे आरोप में फंसाने की धमकी भी दी। किशन की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अंकित और मोहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आंदोलन: 1 मार्च को नेता टिकैत करेंगे संबोधित

गांधी पार्क में आएंगे किसान नेता राकेश टिकैत किसानों को करेंगे संबोधित

काशीपुर। कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर में किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उसी को लेकर 1 मार्च को रुद्रपुर में स्थित गांधी पार्क में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत भी पहुंचेंगे। उन्हीं के आने की तैयारियों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों तथा किसानों ने नवीन मंडी में मीटिंग का आयोजन किया है। बता दें कि उधम सिंह नगर के गांधी पार्क में 1 मार्च 2021 राष्ट्रीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत उधम सिंह नगर के गांधी पार्क में किसानों को संबोधित करेंगे। 1 मार्च को किसानों को एकत्रित करने को लेकर आज भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने नवीन मंडी समिति के गेस्ट हाउस में मीटिंग ली। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से राय मशवरा किया इस दौरान मीटिंग में उधम सिंह नगर के गांधी पार्क में किस प्रकार से किसानों को लेकर जाना है। उसको लेकर रणनीति तय की गई है। इस दौरान किसान यूनियन के जिला सचिव बलजिंदर सिंह संधू ने काशी क्रान्ति को बताया कि 1 मार्च को भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत उधम सिंह नगर के गांधी पार्क में किसानों को संबोधित करेंगे। उसी को लेकर रणनीति तय की गई है। उन्होंने बताया कि किसान नेता तथा किसान हर गांव गांव जाकर किसानों को रुद्रपुर जाने के लिए जागरूक करेंगे। उन्होंने बताया कि रुद्रपुर के गांधी पार्क में लगभग एक लाख किसान भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि अगली रणनीति गांधी पार्क की मीटिंग के बाद तय की जाएगी। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के कोषाध्यक्ष दलजीत सिंह रंधावा, भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता, भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष टीका सिंह सैनी, जिला उपाध्यक्ष बलकार सिंह फौजी, प्रदेश सचिव कुलदीप सिंह चीमा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत सिंह चीमा, जिला सचिव बलबीर सिंह फौजी, ग्राम सभा अध्यक्ष रमेश पाल सिंह, जगदीश सिंह, रिंकू सिंह मिड्डा, किसान विकास क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण शर्मा, सुभाष चौधरी, समेत तमाम किसान मौजूद रहे।

अनंतनाग में आतंकवादियों के ठिकाने का भंडाफोड़

अनंतनाग में आतंकवादियों के ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद

श्रीनगर। सुरक्षाबलों ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियें के छिपने के ठिकाने का भंडाफोड़ कर हथियारों एवं गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर स्थित पॉपुलर रेस्तरां मालिक के बेटे पर हुए हमले के साजिशकर्ता की गिरफ्तारी के बाद यह जखीरा बरामद किया गया। अधिकारी ने बताया कि कृष्णा ढाबा हमले के साजिशकर्ता की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने अनंतनाग के जंगल में आतंकवादियों के ठिकाने का भंडाफोड़ किया। उन्होंने बताया कि ठिकाने से बरामद हथियारों में तीन एके-56 राइफल दो चीन निर्मित पिस्तौल, दो ग्रेनेड, एक दूरबीन एके राइफल और पिस्तौल की मैगजीन और अपराध में संलिप्तता साबित करने वाली अन्य सामग्री शामिल है। पुलिस ने बताया कि दुर्गानाग इलाके स्थित लोकप्रिय कृष्णा ढाबे के मालिक के बेटे पर बुधवार को हुए हमले के सिलसिले में शुक्रवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

भारत-चीन के बीच 10वें दौर की हुई बातचीत

भारत-चीन के बीच 10वें दौर की वार्ता, पूर्वी लद्दाख से सैन्य वापसी पर हुई बात
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख से सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया को और विस्तार देने के लिये 10वें दौर की सैन्य वार्ता के दौरान भारत और चीन ने व्यापक चर्चा की। वार्ता करीब 16 घंटे चली। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन की तरफ मोल्डो सीमा बिंदु पर कोर कमांडर स्तरीय वार्ता शनिवार सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई और रविवार तड़के दो बजे खत्म हुई।
सूत्रों ने कहा कि वार्ता के दौरान पूर्वी लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स, गोगरा और देप्सांग जैसे गतिरोध वाले बिंदुओं से सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। वार्ता के बारे में हालांकि अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। यह बातचीत दोनों सेनाओं के पैंगांग सो (झील) के उत्तरी व दक्षिणी किनारों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों से सैनिकों व हथियारों की वापसी के पूरा होने के दो दिन बाद हुई।
माना जा रहा है। कि भारत ने बातचीत के दौरान क्षेत्र में तनाव कम करने के लिये हॉट स्प्रिंग्स,गोगरा और देप्सांग जैसे इलाकों से वापसी प्रक्रिया को तेज करने पर जोर दिया। सूत्रों ने शनिवार को कहा था। कि बातचीत के दौरान व्यापक प्राथमिकता क्षेत्र में तनाव में कमी लाने की है। भारत इस बात पर जोर देता रहा है। कि क्षेत्र में तनाव कम करने के लिये गतिरोध वाले सभी बिंदुओं से सैनिकों की वापसी जरूरी है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 11 फरवरी को संसद में एक बयान में कहा था। कि भारत और चीन के बीच पैंगोंग झील क्षेत्र से सैनिकों को चरणबद्ध, समन्वित व प्रमाणिक तरीके से हटाने का समझौता हो गया है। उन्होंने कहा था। कि समझौते के अनुरूप चीन अपनी सेना की टुकड़ियों को हटाकर पैंगांग झील के उत्तरी किनारे में फिंगर आठ क्षेत्र की पूर्व दिशा की ओर ले जाएगा।
उन्होंने कहा था। कि भारत अपनी सैन्य टुकड़ियों को फिंगर तीन के पास अपने स्थायी शिविर धन सिंह थापा पोस्ट पर रखेगा। राजनाथ सिंह ने कहा था। कि इसी तरह का कदम पैंगांग झील के दक्षिणी तट क्षेत्र में उठाया जाएगा। सूत्रों ने कहा कि दोनों पक्षों के सैनिक समझौते के मुताबिक अपने ठिकानों पर वापसी की है। सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया 10 फरवरी को शुरू हुई थी।
शनिवार को हुई वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन कर रहे थे। जो लेह स्थित 14वीं कोर के कमांडर हैं। वहीं, चीनी पक्ष का नेतृत्व मेजर जनरल लिउ लिन कर रहे थे। जो चीनी सेना के दक्षिणी शिनजियांग सैन्य जिले के कमांडर हैं। संसद में दिये अपने बयान में रक्षा मंत्री ने कहा था कि इस पर सहमति बनी है। कि पैंगांग झील क्षेत्र में सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के 48 घंटे के भीतर दोनों पक्षों के वरिष्ठ कमांडरों की अगली बैठक अन्य सभी मुद्दों के समाधान के लिए बुलाई जाएगी।
इसके कुछ दिन बाद रक्षा मंत्रालय ने कहा था। कि देप्सांग, हॉट स्प्रिंग्स और गोगरा समेत अन्य लंबित “समस्याओं को दोनों देशों के सैन्य कमांडरों के बीच आगामी वार्ता में उठाया जाएगा। दोनों देशों के बीच पिछले साल पांच मई को पैंगांग झील क्षेत्र में हिंसक संघर्ष के बाद सैन्य गतिरोध शुरू हुआ था। और फिर हर रोज बदलते घटनाक्रम में दोनों पक्षों ने भारी संख्या में सैनिकों तथा घातक अस्त्र-शस्त्रों की तैनाती कर दी थी। दोनों पक्षों की बीच हालांकि गतिरोध दूर करने के लिये इस दौरान सैन्य व कूटनीतिक बातचीत का दौर भी जारी रहा।
पिछले साल चीनी सेना ने फिंगर 4 और फिंगर 8 के इलाके केबीच कुछ बंकर और अन्य ढांचे बना लिये थे। और भारतीय गश्ती दल को फिंगर 4 से आगे नहीं जाने दे रहे थे। जिसका भारतीय सेना ने कड़ा प्रतिरोध किया था। नौ दौर की सैन्य वार्ता में भारत ने विशेषकर पैंगांग झील के उत्तरी क्षेत्र में फिंगर 4 से फिंगर 8 तक के क्षेत्रों से चीनी सैनिकों की वापसी पर जोर दिया था।
वहीं, चीन ने पैंगांग झील के दक्षिणी छोर पर सामरिक महत्व की चोटियों से भारतीय सैनिकों की वापसी पर जोर दे रहा था। गतिरोध के लगभग पांच महीने बाद भारतीय सैनिकों ने कार्रवाई करते हुए पैंगोंग झील के दक्षिणी छोर क्षेत्र में मुखपारी, रेचिल ला और मगर हिल क्षेत्रों में सामरिक महत्व की कई पर्वत चोटियों पर तैनाती कर दी थी।

क्राइम ब्रांच ने 4 और लोगों को किया गिरफ्तार

रिंकू शर्मा हत्याकांड। क्राइम ब्रांच ने चार और लोगों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में 25 वर्षीय रिंकू शर्मा की हत्या के मामले में चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की एक टीम ने दीन मोहम्मद (40), दिलशान (22), फैयाज (21) और फैजान (21) को गिरफ्तार किया है। ये सभी मंगोलपुरी के निवासी हैं। पुलिस ने कहा कि शर्मा की हत्या के मामले में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अतिरिक्त पीआरओ (दिल्ली पुलिस) अनिल मित्तल ने कहा कि साक्ष्यों की जांच करने और सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करने के बाद मामले की जांच कर रही अपराध शाखा की टीम ने चार और लोगों को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि एक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार किया गया जिसमें वे शर्मा पर हमला करते देखे गए थे। पुलिस ने कहा था। कि 10 फरवरी की रात शर्मा और आरोपी रोहिणी में एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए थे। और इस दौरान उनके बीच हुए झगड़े के बाद यह घटना हुई।

वाट्सएप की नई शर्तें मानने के लिए समयसीमा तय

व्हाट्सएप यूजर्स के लिए जरूरी खबर, नई शर्तें मानने के लिए समयसीमा तय, उसके बाद

मॉस्को। लोकप्रिय मैसेंजर एप व्हाट्सएप ने अपनी नई शर्तों और नीतियों को स्वीकार करने के लिए 15 मई की समयसीमा तय की है। और इसे न मानने वाले यूजर्स इस अवधि के बाद संदेशों का आदान-प्रदान नहीं कर पायेंगे। टैक्क्रंच ने फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप के ईमेल के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
व्हाट्सऐप ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि वह यूजर्स को अपनी गोपनीयता अपडेट की सावधानीपूर्वक समीक्षा करने और उन्हें नयी शर्तों के अनुपालन के लिए पूछताछ की अनुमति देगा। ईमेल में कहा गया है। कि यदि यूजर्स शर्तों को स्वीकार नहीं करते हैं। तो वे कॉल और सूचनाएं प्राप्त कर सकेंगे, लेकिन संदेश प्राप्त करने अथवा भेजने के पात्र नहीं होंगे। व्हाट्सएप ने हाल ही में एक नयी नीति एवं शर्तो की घोषणा की है। जिसके तहत वह मूल कंपनी फेसबुक के साथ डाटा की साझेदारी कर सकती है।

अमेठी में घर बनाएंगी स्‍मृति, जमीन का बैनामा

अमेठी में अपना घर बनाएंगी स्‍मृति ईरानी कल कराएंगी जमीन का बैनामा

अमेठी। केंद्रीय मंत्री व अमेठी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद स्‍मृति ईरानी अमेठी में अपना घर बनाएंगी जिसके लिए जमीन का बैनामा (रजिस्‍ट्री) कराने वह सोमवार को एक दिन के अमेठी दौरे पर आ रही है।
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अमेठी से हराने के बाद स्‍मृति ईरानी ने क्षेत्र के लोगों से वादा किया था। कि वह अमेठी को रिमोट से नहीं चलाएंगी बल्कि यहां अपना घर बनाकर रहेंगी। इसी निमित्‍त स्मृति ईरानी सोमवार (22 फरवरी) को दोपहर 12 बजे अमेठी आएंगी और वह कलेक्‍ट्रेट परिसर स्थित उप निबंधक कार्यालय में जमीन का बैनामा कराएंगी। स्‍मृति ईरानी के प्रतिनिधि विजय गुप्‍ता ने बताया कि केंद्रीय मंत्री विमान से लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे आने के बाद सड़क मार्ग से दोपहर को गौरीगंज उप निबंधक कार्यालय में पहुचंकर उस जमीन की रजिस्ट्री कराएंगी, जहां उनका घर बनना है। उन्होंने बताया कि इसके बाद वह राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रशिक्षण संस्थान, बहादुरपुर जायस में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। गुप्ता ने बताया कि स्मृति ईरानी रायबरेली जिले के सलोन क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वापसी के लिए रवाना हो जाएंगी।

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, बीएसएफ ने दिया मुंहतोड़ जवाब

 श्रीनगर। पाकिस्तानी रेंजर्स ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित भारत की अग्रिम चौकियों एवं गांवों को निशाना बनाया। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पाकिस्तान ने शनिवार रात करीब 10 बजकर 25 मिनट पर हीरानगर सेक्टर के बोबिया इलाके में सीमा चौकियों को निशाना बनाया, जिसका सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
उन्होंने बताया कि दोनों ओर से तड़के करीब चार बजकर 30 मिनट तक गोलीबारी जारी रही लेकिन भारतीय पक्ष को किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने कई दिनों की शांति के बाद संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गोलीबारी की है। जिसकी वजह से ग्रामीणों को रात भूमिगत बंकरों में बितानी पड़ी है।

लापरवाही: विभाग ने शिकारियों को नहीं दीं सजा

वन विभाग की घोर लापरवाही- अफसर भूले अंतरराष्ट्रीय पैंगोलिन दिवस मनाना, मंत्री से शिकायत

रायपुर। रायपुर के वन्यजीव प्रेमी नितिन सिंघवी ने वन विभाग पर आरोप लगाते हुए वन मंत्री को पत्र लिखकर कहा है। कि वन विभाग वास्तव में पर्यटन विकास विभाग बन गया है। शिकारियों को सजा दिलवाने, वन तथा वन्य प्राणियों की रक्षा करने के अपने दायित्वों को पूरा करने की बजाय वन विभाग, पर्यटन के विकास पर ज्यादा ध्यान दे रहा है। वन तथा वन्यजीवों के प्रति अपने दायित्व को भूल गया है।
इसका प्रमाण यह है। कि आईयूसीएन की लाल सूची में (खतरे में अस्तित्व) दर्ज तथा वन्य संरक्षण अधिनियम की अनुसूची-1 में दर्ज पैंगोलिन की रक्षा के लिए जागरूकता फैलाए जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय पेंगोलिन दिवस को मनाना वन विभाग भूल गया है। गौरतलब है। कि देश-विदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 20 फरवरी अर्थात फरवरी के तीसरे शनिवार को यह दिवस मनाया जा रहा है।
वन विभाग की घोर लापरवाही तथा नजरअंदाजी के कारण छत्तीसगढ़ पैंगोलिन (साल खपरी) के शिकार का गढ़ बन गया है। विगत कुछ वर्षों में शायद ऐसे कोई भी 15 दिन नहीं निकले होंगे, जिसमें छत्तीसगढ़ से पैंगोलिन की तस्करी के समाचार नहीं प्रकाशित हुए हैं। शिकारियों और तस्करों के विरुद्ध कमजोर प्रकरण बनाने के कारण वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत अनुसूचित एक के वन्यप्राणी जैसे पेंगोलिन के शिकार और अंगों की तस्करी के गैरजमानती अपराधों में भी दो-तीन दिनों में जमानत मिल जाती है। इससे अपराधियों के होसले बुलंद हैं।
चीन है पेंगोलिन का दुश्मन
पैंगोलिन की खाल की दक्षिण पूर्व एशिया के देशों विशेष रूप से चीन और वियतनाम में काफी डिमांड है। चीनी इसके मास को चाव से खाते हैं। इसकी परतदार खाल का इस्तेमाल शक्तिवर्धक दवाइयों, ड्रग्स, बुलट प्रूफ जैकेट, कपड़े और सजावट के सामान बनाने के लिए किया जाता है। ये केरोटिन की बनी होती है। यह खाल दूसरे जानवरों से बचाव में उसकी रक्षा भी करती है। ज्यादा डिमांड होने के चलते इसकी कीमत भी अच्छी मिलती है। रुपयों के लालच में पैंगोलिन की तस्करी भी बढ़ गई है।

संकल्प के लिए काम करना सबका कर्तव्य: कोविंद

भेदभाव मुक्त समाज की गुरू रविदास के संकल्प के लिए काम करना सभी का कर्तव्य: कोविंद
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संत गुरू रविदास की समता-मूलक और भेदभाव-मुक्त समाज की संकल्पना को रेखांकित करते हुए रविवार को कहा कि ऐसे समाज एवं राष्ट्र के निर्माण के लिये संकल्पबद्ध होकर काम करना सभी देशवासियों का कर्तव्य है। जहां समाज में समता रहे और सभी लोगों की मूलभूत आवश्यकताएं पूरी हों।
‘श्री गुरू रविदास विश्व महापीठ राष्ट्रीय अधिवेशन’ को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा गुरू रविदास जी ने समता-मूलक और भेदभाव-मुक्त सुखमय समाज की कल्पना की थी। ऐसे में सभी देशवासियों का यह कर्तव्य है। कि हम सभी ऐसे ही समाज एवं राष्ट्र के निर्माण के लिये संकल्पबद्ध होकर कार्य करें और संत रविदास के सच्चे साथी कहलाने के योग्य बनें।उन्होंने कहा कि अच्छा इंसान वह है। जो संवेदनशील है। समाज की मानवोचित मर्यादाओं का सम्मान तथा कायदे-कानून और संविधान का पालन करता है। कोविंद ने कहा कि हमारे संविधान के प्रमुख शिल्पी बाबासाहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर ने संत रविदास की संत-वाणी में व्यक्त अनेक आदर्शों को संवैधानिक स्वरूप प्रदान किया है।
राष्ट्रपति ने कहा कि संत रविदास ने अपनी करुणा और प्रेम की परिधि से समाज के किसी भी व्यक्ति या वर्ग को बाहर नहीं रखा था। उन्होंने कहा यदि ऐसे संत शिरोमणि रविदास को किसी विशेष समुदाय तक बांध कर रखा जाता है। तो, मेरे विचार से, ऐसा करना उनकी सर्व-समावेशी उदारता के अनुसार नहीं है।
गुरु रविदास के जीवन दर्शन, सामाजिक-सांस्कृतिक मूल्यों को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताते हुए राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि संत की न कोई जाति होती है। न संप्रदाय और न ही कोई क्षेत्र बल्कि पूरी मानवता का कल्याण ही उनका कार्य क्षेत्र होता है । इसीलिए संत का आचरण सभी प्रकार के भेद-भाव तथा संकीर्णताओं से परे होता है।
उन्होंने कहा मुझे यह देखकर प्रसन्नता होती है। कि सामाजिक न्याय, स्वतन्त्रता, समता तथा बंधुता के हमारे संवैधानिक मूल्य भी उनके आदर्शों के अनुरूप ही हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास यह कामना करते थे। कि समाज में समता रहे तथा सभी लोगों की मूलभूत आवश्यकताएं पूरी हों। उन्होंने गुरु नानक और संत रविदास के सत्संग के अनेक विवरणों का उल्लेख भी किया।

योजना: अगर आपके पास है 'हुनर' तो मिलेंगें अवसर

अगर आपके पास है कुछ खास ‘हुनर’ तो रोजगार के मिलेंगे अवसर, सरकार ने बताई अपनी योजना
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को कहा कि स्थानीय हस्तशिल्प दस्तकारी और कला उद्योग को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए देश में जिला स्तर पर हुनर हाट का आयोजन किया जाएगा।
नकवी ने 26वें हुनर हाट के उद्घाटन के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि सरकार दस्तकारों, शिल्पकारों और कलाकारों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करना चाहती है। और इसके लिए बड़ा बाजार उपलब्ध करा कर उन्हें उनके उत्पादों का उचित मूल्य दिलाना चाहती है। जिसके लिए बड़ी संख्या में हुनर हाट आयोजित करने की योजना है।
उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर इसका आयोजन शुरू कर दिया गया है। और उत्तर प्रदेश के रामपुर तथा कर्नाटक के मैसुरु में इसका आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि हुनर के उस्तादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने के प्रयास किये जा रहे हैं और इसके लिए हुनर हाट को ई- प्लेटफार्म से जोड़ा गया है। इसके माध्यम से विदेशों में कलाकारों के उत्पादों को खरीदा जा रहा है। और उन्हें इसका बेहतरीन मूल्य भी मिल रहा है। हुनर हाट में कई देशों के राजदूतों ने अपनी गहरी दिलचस्पी दिखायी।
नकवी ने कहा कि पिछले पांच साल के दौरान पांच लाख कलाकारों को रोजगार तथा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गये हैं। तथा आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर 75 हुनर हाट के माध्यम से साढ़े सात लाख कलाकारों को रोजगार के अवसरों से जोड़ा जायेगा।
नकवी ने हुनर हाट को मिल रही सफलता की चर्चा करते हुए कहा कि हाल ही में लखनऊ में आयोजित हुनर हाट में 29 लाख लोगों ने वहां जाकर उत्पादों के बारे में पूछताछ की। हुनर हाट के माध्यम से खादी के उत्पादों बेंत और बांस, कपड़ा उद्योग, सजावटी वस्तुओं ब्लैक स्टोन पॉटरी, दरी, कारपेट, सिरेमिक पॉटरी, लकड़ी के उत्पादों, आभूषण, मार्बल उत्पादों चमड़े की वस्तुओं, लाख के उत्पादों आदि को बढ़ावा दिया जा रहा है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार ने लोगों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ग्रामीण हस्तकला उद्योग का करोबार अगले दो-तीन साल में बढ़ाकर पांच लाख करोड़ रुपये करने का लक्ष्य रखा है। वहीं वर्तमान में ग्रामीण हस्तकला उद्योग का सालाना कारोबार 80 हजार करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि कला, प्रतिभा और क्षमता सिर्फ अट्टालिकाओं में ही नहीं बल्कि गांव और गलियों में भी होती है। दस्तकारों, शिल्पकारों और कलाकारों का देश की अर्थव्यवस्था में योगदान है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण उद्योग को जितना प्रोत्साहन मिलना चाहिए था। उतना नहीं मिला। सरकार विकास में विश्वास करती है। और इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हस्तशिल्प को जो बाजार उपलब्ध कराया जाना चाहिए था। वह नहीं मिल सका है। इसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रांडिंग की जानी चाहिए ताकि वस्तुओं को उचित कीमत मिल सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण कलाकारों ने कोरोना काल को अवसर में बदला है। जो बेहद प्रशंसनीय है।
जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में आज से आयोजित हुनर हाट 01 मार्च तक चलेगा। इसमें देश के 31 राज्यों के 600 से अधिक दस्तकार, शिल्पकार और कारीगर हिस्सा ले रहे हैं। हिस्सा लेने वाले राज्यों में आन्ध्र प्रदेश, असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, जम्मू कश्मीर, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, छत्तीसगढ, गोवा, गुजरात, हरियाणा, ओडिशा, नागालैंड, मेघालय, मणिपुर आदि प्रमुख हैं।

सूर्यकुमार-किशन, तेवतिया टीम इंडिया में शामिल

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड सूर्यकुमार यादव, किशन, तेवतिया टीम इंडिया में शामिल होकर रचा इतिहास, तेंदुलकर ने दिया रिएक्शन, जानें क्या कहा

नई दिल्ली/ लंदन। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन सूर्यकुमार यादव और राहुल तेवतिया को शनिवार को पहली बार भारतीय टीम में चुना गया। इन खिलाड़ियों को इंडियन प्रीमियर लीग में अपने शानदार प्रदर्शन का पुरस्कार मिला। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आल राउंडर अक्षर पटेल और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की भी वापसी हुई है। चयनकर्ताओं ने विश्व कप वर्ष में नये चेहरों जैसे किशन, यादव और तेवतिया को आजमाने के उद्देश्य से 12 मार्च से अहमदाबाद में शुरू होने वाली सीरीज के लिये 19 सदस्यीय टीम का चयन किया। इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने होने वाली पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के लिये नाम तय किया गया है।
इन खिलाड़ियों को टी-20 टीम में जगह मिलने के बाद सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर सभी को बधाई दी है। और साथ ही कुछ ऐसी बातें लिखी है। जिससे इन खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ेगा. तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए लिखा सूर्यकुमार, इशान, तेवतिया आप सभी को बधाई, इंडिया के लिए खेलना किसी भी क्रिकेटर के लिए सर्वोच्च सम्मान है। आप सभी को जबरदस्त सफलता मिले। 
बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव, संजू सैमसन और मनीष पांडे को टीम से बाहर किया गया है। जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा अब भी चोटों से उबर रहे हैं। जो उन्हें आस्ट्रेलियाई दौरे पर लगी थी।
आस्ट्रेलिया में टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के बाद पंत की टीम में वापसी हुई है। और उनकी अच्छी फार्म इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में भी जारी है। भुवनेश्वर ने आईपीएल में लगी हैमस्ट्रिंग चोट से उबरने के बाद टीम में वापसी की है। वह हाल में सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में उत्तर प्रदेश के लिये खेले थे।
पटेल फरवरी 2018 में अंतिम टी20 मैच खेले थे। उन्होंने आईपीएल में निरंतर प्रदर्शन के बूते वापसी की। उन्हें अपने पदार्पण टेस्ट में पांच विकेट चटकाने के बाद चुना गया है। रहस्यमयी स्पिनर वरूण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण आस्ट्रेलिया श्रृंखला नहीं खेल पाये थे। उन्हें भी टीम में चुना गया है। बायें हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन ने आस्ट्रेलिया में शानदार पदार्पण श्रृंखला के बाद उम्मीदों के अनुरूप टीम में अपना स्थान बरकरार रखा. सभी पांचों मैच अहमदाबाद में खेल जायेंगे।
भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम इस प्रकार है।
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, वरूण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, नवदीप सैनी और शारदुल ठाकुर आदि शामिल है।

थूक लगाकर रोटी बनाने वाला अरेस्ट, वीडियो वायरल

थूक लगाकर रोटी बनाने वाला गिरफ्तार, वायरल हुआ था ये वीडियो 

मेरठ। सोशल मीडिया पर बीते दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें शख्स किसी समारोह में थूक लगाकर रोटी बना रहा था। वीडियो को लेकर दावा किया गया था। कि यह वीडियो मेरठ के किसी शादी समारोह का है। वीडियो सामने आने के बाद हिंदू जागरण मंच नाम की संस्था ने इस पर खूब हंगामा किया और आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी। अब पुलिस ने थूक लगाकर रोटी बनाने के आरोपी सोहेल को गिरफ्तार कर लिया है। थूक लगाकर रोटी बनाने वाले इस 1 मिनट 5 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है, कि रोटी बनाए जाने के दौरान एक शख्स लगातार उसके ऊपर थूक रहा है। यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ मेरठ हिंदू जागरण मंच ने दावा किया कि यह मेडिकल थाने इलाके के आरोमा गार्डेन में हुई शादी समारोह का है। वीडियो को लेकर हिन्दू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही अपने कार्यकर्ताओं के साथ थाना मेडिकल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। इसके बाद रोटी बनाने वाले आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए जल्द से जल्द उसकी गिरफ्तारी की मांग की थी। सचिन सिरोही की मानें तो यह वीडियो जब उनके मोबाइल तक पहुंचा तो उन्होंने इसका पता लगाया। उन्हें जानकारी मिली की वीडियो मेरठ के एक ही एक बैंक्वेट हॉल की है। हालांकि उस वक्त ये साफ नहीं था। कि वीडियो कब की है। और इस वीडियो में रोटी बनाने वाला शख्स कौन है। लेकिन सचिन सिरोही ने दावा किया था। कि उस आरोपी का नाम सोहेल है। हिंदू जागरण मंच ने मांग की है। कि इस तरह की घटना को देखते हुए शहर के तमाम बैंक्वेट हॉल जहां पर भी खाना पकाया जाता है। वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।

अभिनेत्री रेखा ने दिया धोखा, कारण अमिताभ रहें

जब रेखा ने आमिर खान के पिता को दिया था। धोखा, अमिताभ बच्चन थे। वजह, पढ़े पर्सनल लाइफ को लेकर अनसुनी बातें
मनोज सिंह ठाकुर 
मुंबई। 70 और 80 के दशक में अपनी खूबसूरती और दमदार अभिनय के दम पर हिंदी सिनेमा पर राज करने वाली अदाकारा रेखा को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। भले ही रेखा ने अपनी फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हों। लेकिन वो अपने करियर के शुरूआती दिनों से लेकर आज तक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा लाइमलाइट में र​हती थीं। और हैं। रेखा अपने रिलेशनशिप पर खुलकर अपनी राय रखने के लिए जानी जाती हैं। वैसे तो, रेखा ने अपनी लाइफ में न जानें कितने दिल को तोड़े हैं। लेकिन इनकी और अमिताभ बच्चन की लव स्टोरी तो किसी से नहीं छिपी है। बॉलीवुड में थोड़ा सा भी इंट्रेस्ट रखने वाला व्यक्ति इन दोनों की अधूरी प्रेम कहानी के बारे में जानता है। रेखा की लव लाइफ से जुड़े कई अनसुने किस्से भी अक्सर सामने आते रहते हैं। इन्हीं में से एक है। अभिनेता आमिर खान के पिता ताहिर हुसैन से जुड़ा एक किस्सा। आइए आपको बताते हैं। इसके बारे में। दरअसल, वो समय था साल 1980 का। जब रेखा ने एक साथ दो फिल्में साइन की थीं। पहली संजीव कुमार के साथ दासी और दूसरी प्रोड्यूसर ताहिर हुसैन की फिल्म 'लॉकेट'। दोनों की शूटिंग भी शुरू हो चुकी थी। लेकिन तभी रेखा के पास यश चोपड़ा की फिल्म सिलसिला' का भी ऑफर आया। 'सिलसिला' में बिग बी सालों बाद अपनी कथित एक्स गर्लफ्रेंड रेखा के अपोजिट कास्ट हुए थे। इस समय उनकी शादी को करीब 8 साल हो चुके थे। अमिताभ के कारण रेखा ने तुरंत फिल्म 'सिलसिला' के लिए भी हामी भर दी और यश चोपड़ा को डेट्स दे दीं। इससे यश चोपड़ा तो खुश हुए, लेकिन बाकी के प्रोड्यूसर्स को अपनी फिल्मों की शूटिंग के लिए काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। इसका सबसे ज्यादा नुकसान ताहिर हुसैन को हुआ था। साइन के बाद रेखा फिल्म 'सिलसिला' की शूटिंग में लग गईं। शूटिंग पूरी होने के बाद जैसे-तैसे 'दासी' फिल्म तो उन्होंने पूरी कर ली। लेकिन 'लॉकेट' के लिए समय ना निकाल पाईं। नतीजन 'लॉकेट' को बनने में करीब 5 साल लग गए और ये फिल्म साल 1986 में रिलीज हो पाई। इस फिल्म के लेटलतीफी की वजह से निर्माता ताहिर हुसैन को आ​र्थिक नुकसान के साथ-साथ काफी मानसिक प्रताड़ना भी झेलनी पड़ी, जिसके चलते ताहिर हुसैन ने रेखा के इस व्यवहार के लिए उन्हें कभी माफ नहीं किया और ना तो कभी उनके साथ दोबारा कोई फिल्म की। हैरानी की बात तो ये थी। कि अमिताभ के साथ जिस फिल्म के लिए रेखा ने आमिर के पिता को 'धोखा' दिया, वो फिल्म 'सिलसिला' पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई फिल्म 'सिलसिला' की शूटिंग के बाद अमिताभ और रेखा का रिश्ता फीका पड़ने लगा। रेखा-अमिताभ से शादी करना चाहती थीं। लेकिन वो अमिताभ के जीवन में 'दूसरी महिला' के टैग के साथ घर नहीं बसाना चाहती थीं। उन्होंने महसूस किया कि इस रिश्ते में उनका कोई भविष्य नहीं है। क्योंकि रेखा के लिए अमिताभ अपनी पत्नी जया को छोड़ने के मूड में नहीं थे। इसके साथ ही रील और रियल लाइफ दोनों में ही इस कपल की भावुक प्रेम कहानी का अंत हो गया। स्टोरी अब आइए रेखा और अमिताभ की लव स्टोरी पर एक नजर डाल लेते हैं। जब रेखा और बिग बी की पहली मुलाकात हुई थी। तब अमिताभ बच्चन शादीशुदा थे। दोनों पहली बार साथ में फिल्म दो अंजाने में नजर आए थे। सिमी गरेवाल के साथ एक बातचीत में, रेखा ने इस बात को स्वीकारा था। कि उन्हें विवाह के बावजूद बिग बी से प्यार हो गया था। रेखा ने कहा था। ''ये सही है कि अमिताभ बच्चन विवाहित थे। लेकिन हमें उससे फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि एक गुलाब गुलाब ही है। मैं उनका सम्मान करती हूं। मैं यहां बोलकर उनका घर 'तोड़ने' के लिए नहीं आई हूं। दोनों एक-दूसरे को बेतहाशा मोहब्‍बत करते थे। मन से दोनों एक-दूसरे को स्‍वीकार भी कर चुके थे। लेकिन अचानक दोनों अलग हो गए। यही वजह है कि आज भी रेखा और अमिताभ की प्रेम कहानी एक अनसुलझी पहेली बनी हुई है। (ये भी पढ़ें: अपने बचपन के प्यार से इन 8 स्टार्स ने रचाई शादी, किंग खान से लेकर वरुण धवन तक इस लिस्ट में हैं। शामिल) इंटरव्यू में अमिताभ ने रेखा को लेकर कही थी। ये बात इन सभी कहानियों और अफवाहों का सामना अमिताभ बच्चन को एक भी इंटरव्यू में करना पड़ा था। जिस वजह से बिग बी इंटरव्यू में अपना आपा तक खो बैठे थे। इस बात का खुलासा पत्रकार करण थापर ने अपनी किताब 'डेविल्स एडवोकेट द अनटोल्ड स्टोरी' में किया है। इस किताब में करण थापर ने बताया था। कि, जब अमिताभ बच्चन से इंटरव्यू में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में पूछा गया था। तो वह काफी ज्यादा भड़क गए थे। दरअसल, करण थापर ने अमिताभ बच्चन से पूछा था। आपकी शादी के बाद, क्या आपका किसी और महिला के साथ अफेयर था। इस पर बिग बी ने बेबाकी से जवाब देते हुए कहा था। नहीं। कभी नहीं।' करण ने आगे बढ़ते हुए पूछा था। लोग कहते हैं। कि आपका परवीन बॉबी के साथ संबंध था। क्या इस कहानी में कोई भी सच्चाई है। इस पर अमिताभ ने जबाव देते हुए कहा था। नहीं, मैंने भी ऐसी कहानियां पढ़ी हैं। ये सच नहीं है। लेकिन मैं इस तरह की चीजें लिखने से मैगजीन्स को रोक नहीं सकता।' करण ने आगे पूछा था। रेखा के बारे में क्या। इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा था। नहीं, उसके साथ भी नहीं। जया बच्चन ने रेखा को डिनर पर किया था। इनवाइट, फिर कहा जाता है। कि एक दिन जब अमिताभ बच्चन शूटिंग के लिए मुंबई से बाहर गए थे। तो जया ने रेखा को डिनर पर इनवाइट किया। जया ने रेखा को फोन किया। हालांकि, जया का फोन रिसीव करते समय रेखा सोच रही थीं। कि कहीं वो उन पर नाराज न हों या कुछ भला-बुरा न कह दें, लेकिन हुआ उसका उल्टा ही। जया ने बेहद सादगी से रेखा को डिनर करने के लिए घर बुलाया। जया का निमंत्रण मिलने के बाद रेखा ने सोचा कि ऐसा न हो कि जया उन्हें घर बुलाकर बेइज्जत करें। ये सब सोचते हुए रेखा जया के घर डिनर पर पहुंचीं। जया ने खुले दिल से रेखा का स्वागत किया। उनसे खूब सारी बातें की। हालांकि इस बीच, अमिताभ का जिक्र दूर-दूर तक नहीं था। डिनर करने के बाद जया ने रेखा को अपना घर दिखाया। जब रेखा लौटने लगीं तो जया उन्हें बाहर तक छोड़ने भी आईं। जया ने दरवाजे पर रेखा को कहा, 'चाहे कुछ भी हो जाए मैं अमित को नहीं छोड़ूंगी'। ये सुनकर रेखा सन्न रह गईं और दबे पांव वहां से अपने घर को लौट गईं। (ये भी पढ़ें: चेचक की वजह से हुआ था। एक्ट्रेस गीता बाली का निधन, मां के जाने के बाद बेटे ने कही थी। ये बात) रेखा ने बिजनेसमैन से रचाई थी। शादी, लेकिन अमिताभ और रेखा के रिश्ते का दुर्भाग्यपूर्ण अंत होने के बाद, रेखा अपने जीवन में आगे बढ़ीं, और साल 1990 में उन्होंने बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी कर ली। शादी के तीन महीने बाद रेखा को ये पता चला कि उनके पति मानसिक रूप से बीमार थे। उन्होंने कुछ समय सोचकर अलग होने का फैसला किया और रेखा ने उनका घर छोड़ दिया लेकिन इसके बाद, एक्ट्रेस के पति मुकेश ने अपनी पत्नी रेखा के दुपट्टे का इस्तेमाल करते हुए छत के पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। दोनों की शादी केवल सात महीने ही चल पाई थी। मुकेश के परिवार ने रेखा पर बुरी पत्नी होने और मुकेश की जान लेने का आरोप लगाते हुए उन्हें दोषी ठहराया था। उस वक्त रेखा को ना केवल मीडिया द्वारा बल्कि फिल्म बिरादरी के कई लोगों द्वारा 'वैम्प' बताया गया था। मुकेश की मौत के साथ ही रेखा का दूसरा प्यार भी अधूरा रह गया। फिलहाल, मौजूदा समय में जहां रेखा अब अपना समय अकेले बिताती हैं। तो वहीं दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन, बेटे-बहू व नाती-पोतों के साथ हंसते-खेलते जीवन को एंजॉय कर रहे हैं। तो इस एक्स कपल की लव स्टोरी पर अपकी क्या राय है। हमें कमेंट करके जरूर बताएं। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है। तो जरूर दें।

महिला मोर्चा के द्वारा 1 दिवसीय धरना-प्रदर्शन

महिला मोर्चा सूरजपुर के द्वारा आज अग्रसेन चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं आमसभा

सूरजपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सूरजपुर के द्वारा आज अग्रसेन चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं आमसभा कर कांग्रेस सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था की बदतर स्थिति प्रदेश की बहन बेटियों पर लगातार हो रहे अत्याचार के विरोध में हल्ला बोल कार्यक्रम किया गया तथा रैली के माध्यम से एसडीएम कार्यालय जाकर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जब से भूपेश बघेल की सरकार आई है। तब से प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर हो गई है । और प्रदेश की बहन बेटियों पर लगातार अत्याचार के मामले बढ़ रहे हैं। प्रदेश में पिछले 2 वर्ष में 5347 बलात्कार और 4038 अपहरण के मामले सामने आए हैं। उसके पश्चात भी प्रदेश में बैठे मंत्री के द्वारा यह कहा जा रहा है। की छोटे-मोटे अपराध है और यह घटनाएं होती रहती है। कोई खास बात नहीं है। उन्होंने महिला मोर्चा के द्वारा किए गए हल्ला बोल कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि सूरजपुर जिला की महिलाएं भी अब जागरुक हो चुकी हैं। और इस प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  पूर्णा जायसवाल एव शशी किरण खेस ने कहा की भूपेश सरकार के राज्य में आए दिन महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। और  जसपुर जिले का एक अमानवीय एवं  घृणित मामला  सामने आया है। जहां अंचल की बेटी को 6 बार अलग-अलग लोगों के हाथ बेचा गया और बाद में युवती ने आत्महत्या कर ली इसी प्रकार कोरबा जिले के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार जैसी घटनाएं झकझोर कर रख दी है। उसके पश्चात  भी इस सरकार के द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमन सिंह एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष संध्या सिंह ने सभी महिलाओं को आगे बढ़कर इस कांग्रेसी सरकार का विरोध कर सबक सिखाने की अपील आम लोगों से की और कहा कि भूपेश सरकार  में छत्तीसगढ़  की महिलाएं सुरक्षित नहीं है। जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी राजवाड़े एवं नूतन विश्वास के द्वारा कहा गया कि पूरे छत्तीसगढ़ के साथ-साथ कोई ऐसा जिला  नहीं बचा है। जहां महिलाओं के साथ अत्याचार नहीं हो रहा है। उन्होंने सूरजपुर बलरामपुर तथा आसपास के अन्य जिलों में महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अत्याचारों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि महिला मोर्चा के द्वारा आज का यह आंदोलन भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की दृष्टि से किया गया है। और यदि महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अत्याचार बंद नहीं हुए तो अब आगे और भी सड़क की लड़ाई महिला मोर्चा लड़ेगी कार्यक्रम में महिला मोर्चा के किरण केराम , शकुंतला पाठक, विमला भगत, अनीता सिंह, मोहिनी झा रुकमणी सिंह ,देव मुनिया साहू के द्वारा भी संबोधित करते हुए  अपनी बात कही l 
   भटगांव के किरण कुजुर के द्वारा सभा के दौरान उसके पति के 4 माह पूर्व  हत्या के प्रकरण में कोई सुराग नहीं मिलने पर रोते-रोते अपनी व्यथा बताई और कहीं की 4 माह पूर्व उनके पति जो हर्ष कंपनी में काम करते थे। उनकी हत्या हो गई परंतु वरिष्ठ अधिकारियों से कई बार मिलने पर और ज्ञापन देने के पश्चात भी हत्यारों के विरुद्ध कोई कार्यवाही पुलिस प्रशासन द्वारा नहीं की जा रही है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री महिला मोर्चा शांति सिंह के द्वारा किया गया सभा पश्चात महिला मोर्चा के सभी कार्यकर्ता रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय जाकर महामहिम राज्यपाल के नाम पर ज्ञापन सौंपा गया तथा यह मांग की गई  की महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध कार्रवाई कराई जावे l आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ,जिला महामंत्री राजेश महलवाला, जिला उपाध्यक्ष  अनूप सिन्हा कोषाध्यक्ष थलेश्वर साहू, जिला मंत्री संदीप अग्रवाल ,मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल, शशीकांत गर्ग ,आनंद सोनी, सत्यनारायण जायसवाल, भगवान मिश्रा, जयशंकर देवांगन ,सहित महिला मोर्चा के रुक्मणी सिंह ,पूनम देव, रेनू सोनी, सीमा सिंह, मीना राजवाड़े   बॉर्बी राजवाड़े, नेहा तिवारी,  राम बाई देवांगन ,गीता जयसवाल ,देवांगन धन कुमारी देवांगन, कौशल्या सिंह, उर्मिला सिंह, अनीता साहू ,चंद्रकला साहू , सुरेखा दास सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थे।

10 लाख की रिश्वत का मामला, एसडीएम जाएंगी जेल

10 लाख की रिश्वत का मामला। एसडीएम पिंकी मीणा आज जाएंगी जेल.दोपहर करेगी सरेंडर
 नरेश राघानी
जयपुर। निलंबित आर ए एस पिंकी मीणा की शादी हो चुकी है। इसके साथ ही अब उनकी जमानत की मियाद भी पूरी हो चुकी है। ऐसे में रविवार को पिंकी मीणा को वापस जेल जाना होगा। उल्लेखनीय है। कि दौसा महाघूसकांड की आरोपी पिंकी मीणा पिछले लगभग डेढ़ माह से लगातार सुर्खियों में है। दरअसल दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे निर्माण कंपनी के प्रतिनिधि से 10 लाख रुपए की रिश्वत की डिमांड करने के आरोप में एसीबी ने 13 जनवरी को पिंकी मीणा को गिरफ्तार किया था। बांदीकुई की तत्कालीन एसडीएम पिंकी मीणा ट्रैप होने के बाद से ही जेल में थी। इसी बीच पिंकी मीणा के जेल ने पहले एसीबी कोर्ट में शादी के लिए जमानत याचिका दाखिल की थी। लेकिन एसीबी कोर्ट ने जमानत देने से मना कर दिया था। इसके बाद पिंकी मीणा ने राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर बैंच ने जमानत याचिका दायर की थी । लिहाजा कोर्ट ने फैसला देते हुए शादी के लिए पिंकी मीणा को 10 दिन की अंतरिम जमानत दी थी। इस अंतरिम जमानत के दौरान ही पिंकी मीणा की 16 फरवरी को दौसा के बसवा के रहने वाले जज से शादी रचाई थी ।और अब अंतरिम जमानत की अवधि पूरी हो चुकी है। ऐसे में अब पिंकी को दोबारा जेल जाना होगा। मिली जानकारी के अनुसार पिंकी मीणा रविवार दोपहर तक सरेंडर कर सकती है। जेल अधिकारियों के समक्ष सरेंडर करने के बाद पिंकी मीणा को जेल में जाना होगा। वहीं आगे इसी तरह भ्रष्टाचार के मामले की सुनवाई होगी। आपको बता दें कि पिंकी मीणा की शादी काफी चर्चा में रही है। सोशल मीडिया पर विवाह स्थल की कुछ तस्वीरें इन दिनों जमकर वायरल हुई। तस्वीरों के साथ पिंकी मीणा की शादी के आयोजन लग्जरी मैरिज गार्डन को लेकर भी चर्चे रहे । साथ ही पिंकी मीणा के रिश्तेदारों और मेहमानों को लग्जरी सुविधाएं और शाही अंदाज में मेहमान नवाजी को लेकर लोग सोशल मीडिया पर कमेंट किए गए। उल्लेखनीय है। कि पिंकी मीणा की शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल रहा। इसके पीछे वजह यह थी। कि शादी के कार्ड में दो विशेष मैसेज दिए गए थे। इसमें पहला कार्ड में पहला संदेश दिया गया है। 2 गज की दूरी मास्क है। जरूरी, सभी कोविड-19 का पालन करें और मास्क लगा कर आए। इसी कार्ड में व्यर्थ खाना नहीं जाए इसके लिए भी एक संदेश दिया गया है। शादी के कार्ड में लिखा गया है। कि इतना ही लो थाली में व्यर्थ ना जाए , ना की नाली में । अब पिंकी की विवाह की औपचारिकता के बाद उसकी ससुराल के लिए विदाई हो गई है। आज 21 फरवरी को अब शादी के महज चार दिन बाद पिंकी मीणा को वापस जेल में सरेंडर करना है। ऐसे में इस बात को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है।

लॉकडाउन: महाराष्ट्र में कर्फ्यू का हो सकता है ऐलान

लॉकडाउन रिटर्न! शाम 5 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू का हो सकता है ऐलान, सरकार कर रही विचार
 मनोज सिंह ठाकुर
मुंबई। महाराष्ट्र में सरकार कोरोना वायरस महामारी को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। सरकार ने साफ कर दिया है। कि अगर राज्य में मामले लगातार बढ़ते रहे तो 12 घंटे का नाइट कर्फ्यू लगाया जा सकता है। यह जानकारी मंत्री विजय वडेट्टीवार ने शनिवार को दी है। उन्होंने बताया कि इस कर्फ्यू के दौरान शादी हॉल, बाजार, सिनेमा हॉल जैसी भीड़ वाली जगह पूरी तरह से बंद रहेंगी। सरकार शाम 5 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक पाबंदियों पर विचार कर रही है। महाराष्ट्र में कोविड स्थिति बिगड़ी हुई है। नाइट कर्फ्यू को लेकर अगले हफ्ते राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ बैठक होनी है। इसके बाद सरकार इस कर्फ्यू पर बड़ा फैसला ले सकती है। पाबंदियों के अलावा सरकार ने इस बार जुर्माने को लेकर भी कड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया है। अगर कोई शादी हॉल कोविड नियमों का उल्लंघन कर 50 से ज्यादा लोगों को जुटने की अनुमति देता है। तो उसके ऊपर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। कदम अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने विजय वडेट्टीवार के हवाले से बताया 'पूरे विदर्भ क्षेत्र में मामले बढ़ रहे हैं। नागपुर में भी शुक्रवार को 750 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि सरकार ने पहले ही अमरावती, वर्धा और यवतमाल में आंशिक लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। वडेट्टीवार ने कहा 'अगर नए मामले बढ़ते हैं। तो सरकार नाइट कर्फ्यू जैसा बढ़ा कदम उठा सकती है। हम कलेक्टर और म्युनिसिपल कमिश्नर समेत जिला प्रशासन से उनके इलाकों में हालात को देखते हुए लॉकडाउन पर अंतिम फैसला लेने के लिए कहेंगे।
मंत्री ने कहा 'ज्यादातर लोग लापरवाह हो गए हैं। और सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने जैसे कोविड-19 नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इस वजह से मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने सब्जी बाजार को लेकर कहा कि हम ऐसी जगहों को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पाबंदियों के साथ खोलने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, स्वास्थ्य जानकारों ने सरकार के इस फैसले का विरोध किया है। कोविड नियंत्रण को लेकर राज्य सरकार के सलाहकार डॉक्टर सुभाष सालुंके ने कहा कि मामले कुछ ही इलाकों में बढ़ रहे हैं। हर इलाका प्रभावित नहीं है।

देश में लगातार कोरोना संक्रमितों की बढ़ रहीं संख्या

कोरोना लगातार बढ़ रही संक्रमितों की संख्या, देश में कोरोना के 14,264 नए मामले, इतने लोगों की मौत।
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। देश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार छठे दिन इजाफा हुआ है। 16 फरवरी से कोरोना केस लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 14,264 हजार नए कोरोना केस दर्ज किए गए और 90 लोगों की जान चली गई है। बीते दिन 11,667 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। अच्छी बात ये भी है। कि बीते दिन कुछ राज्यों में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 9 लाख 91 हजार 651 हो गए हैं। कुल एक लाख 56 हजार 302 लोगों की जान जा चुकी है। एक करोड़ छह लाख 89 हजार 715 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके है। देश में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1 लाख 45 हजार 634 हो गई है। यानी कि इतने लोग अभी कोरोना संक्रमित हैं। टीकाकरण के मामले में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर कोविड-19 टीकाकरण के मामले में अमेरिका और इंग्लैंड के बाद भारत, दुनिया भर में तीसरे स्थान पर है। 20 फरवरी तक देशभर में 1 करोड़ 10 लाख 85 हजार 173 स्वास्थ्यकर्मियों और कोरोना योद्धाओं को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है। बीते दिन 4 लाख 32 हजार 931 लोगों को टीका लगा। दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ। 18 फरवरी को चले टीकाकरण अभियान के दौरान सबसे अधिक एक दिन का टीकाकरण किया गया था। जब 658674 लाभार्थियों को टीका लगाया गया था।
कुछ राज्यों में कोरोना से एक भी मौत नहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में देश में 90 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई है। लेकिन देश के कुछ राज्य ऐसे भी हैं। जहां कोरोना से एक भी संक्रमित शख्स की मौत नहीं हुई है। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों से मिली है। ये कुछ राज्य हैं। अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, दादरा नगर हवेली और दमन दीव, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, लद्दाख, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, उड़ीसा, सिक्किम, त्रिपुरा। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 20 फरवरी तक कोरोना वायरस के लिए कुल 21 करोड़ 9 लाख 31 हजार 530 कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए जिनमें से 6,70,050 सैंपल कल टेस्ट किए गए. देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.42 फीसदी है। जबकि रिकवरी रेट 97.27 फीसदी है। एक्टिव केस 1.30 फीसदी है। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का 15वां स्थान है।

भारत में पहली डिजिटल यूनिवर्सिटी की शुरुआत

भारत में पहली डिजिटल यूनिवर्सिटी की शुरुआत, शामिल हुए राज्यपाल और सीएम, जाने कहां।

तिरुवनंतपुरम। केरल ने शैक्षणिक क्षेत्र में प्रगति की ओर एक और बड़ा कदम बढ़ाते हुए देश की पहली डिजिटल यूनिवर्सिटी की शुरुआत की है। तिरुवनंतपुरम के पास मंगलापुरम स्थित टेक्नोसिटी स्थित इस यूनिवर्सिटी का उद्घाटन किया गया। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता की। राज्यपाल ने किया अनावरण राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने विश्वविद्यालय पट्टिका का अनावरण किया जोकि केरल डिजिटल विज्ञान, नवाचार एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (केयूडीएसआईटी) के चांसलर भी हैं। मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समारोह को संबोधित किया. उद्घाटन संबोधन के दौरान खान ने कहा कि डिजिटल विश्वविद्यालय की शुरुआत राज्य द्वारा नई प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए उसका उपयोग करने के संकल्प का हिस्सा है। गौरतलब है। कि शिक्षा के मामले में केरल का स्तर कई मायनों में देश के अन्य प्रदेशों की तुलना में बेहतर रहा है। शैक्षणिक दर को लेकर भी दक्षिण भारत का ये सुंदर प्रदेश अव्वल रहा है। ऐसे में श्री नारायण गुरु ओपन विश्वविद्यालय की शुरुआत समेत उच्च शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा की गई इस पहल की तारीफ हो रही है। इस यूनिवर्सिटी की तारीफ करते हुए राज्यपाल ने कहा कि जीवन के हर पहलू में ज्ञान साहस, बेहतर समझ, स्वीकार्यता और एकता लाता है। और साथ ही हमें अज्ञानता के चंगुल से मुक्त कराता है।

एसटीएफ ने दिल्ली स्थित ठिकानों पर छापेमारी की

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (यूपी एसटीएफ) ने रविवार को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और उसकी छात्र इकाई सीएफआई के दिल्ली स्थित ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस के अनुसार पीएफआई के कथित सदस्यों से पूछताछ में मिले अहम सुराग के आधार पर विशेष कार्य बल ने छापेमारी की है। यूपीएसटीएफ के महानिरीक्षक (आईजी) अमिताभ यश ने बताया,“मथुरा जिले के माट थाने में दर्ज एक मामले की विवेचना एसटीएफ द्वारा की जा रही है । एसटीएफ ने पुलिस हिरासत में लिए गए अभियुक्तों से पूछताछ की और उनसे प्राप्त सूचना के आधार पर अदालत से तलाशी वारंट प्राप्त कर आज दिल्ली स्थित पीएफआई और सीएफआई के ठिकानों पर तलाशी एवं जब्ती की कार्रवाई की जा रही है।

वजन कम करने के लिए खान-पान पर ध्यान न दें

वजन कम करने के लिए इंसान तमाम कोशिशें करता है और इन कोशिशों के बावजूद भी वजन कम नहीं हो पाता है। इसका कारण है, अपने खान-पान पर ध्यान न देना। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो कुछ ड्रिंक्स आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। रात को सोते वक्त ये ड्रिंक्स लेने से आपका वजन कम होगा। सोने से दो घंटे पहले ड्रिंक्स का इस्तेमाल पाचन, नींद और वजन घटाने के नतीजे को बेहतर बना सकते हैं।वजन कम करने के कई सिद्धान्त हैं, जो अक्सर हमें उलझन में डाल देते हैं कि क्या सही है और क्या गलत है। ज्यादातर लोग रात में शारीरिक रूप से निष्क्रिय रहते हैं। इसलिए सलाह दी जाती है कि सोने से दो घंटे पहले डिनर कर लिया जाए जिससे पाचन, नींद और वजन घटाने के नतीजे बेहतर हो सकें। अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो ये ड्रिंक्स आपके लिए मददगार होंगे।

सीएम रावत ने नियमित संचालन को दिखाई हरी झंडी

पंकज कपूर 
देहरादून। देहरादून के लोग अब इलेक्ट्रिक बस में सफर कर सकेंगे। रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दून कनेक्ट योजना के तहत शहर में इलेक्ट्रिक बस के नियमित संचालन को हरी झंडी दिखा दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बस पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत शुरू हुई यह सेवा प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे प्रदूषण पर काबू पाया जा सकेगा।
रविवार को तीन इलेक्ट्रिक बस को राजपुर रोड और दो बस को आइएसबीटी रुट पर चलाया गया। बताया कि फिलहाल बस शहर के भीतर ही चलेगी, इसके लिए न्यूनतम 10 रुपये और अधिकतम 55 रुपये किराया तय किया गया है। इस अवसर पर महापौर टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, सुनील उनियाल गामा, मसूरी विधायक गणेश जोशी, विधायक विनोद चमोली, खजान दास, जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

सीएम ममता के भतीजे के घर पहुंची सीबीआई

कोलकाता। कोयला घोटाला मामले की जांच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के परिवार तक पहुंच चुकी है। सीबीआई की टीम ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के घर पर पहुंची है। कोयला घोटाले के मामले में अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी को समन देने के लिए सीबीआई की टीम उनके घर पहुंची है।सीबीआई ने रुजिरा बनर्जी को जांच में शामिल होने के लिए कहा है। सीबीआई ने पूछताछ के नोटिस के साथ एक मोबाइल नंबर भी दिया, जिससे संपर्क करने के लिए कहा गया है। साथ ही सीबीआई ने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को भी समन जारी किया है। जिसमें उन्हें 24 घंटे के अंदर पूछताछ में शामिल होने को कहा गया है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-189 (साल-02)
2. सोमवार, फरवरी 22, 2021
3. शक-1983, माघ, शुक्ल-पक्ष, तिथि-एकादशी, विक्रमी संवत 2077।

4. प्रातः 06:50, सूर्यास्त 06:18।

5. न्‍यूनतम तापमान -07 डी.सै.,अधिकतम-25+ डी.सै.। 

6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110

http://www.universalexpress.page/

email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)

एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई

एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई  इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को कड़ी फटकार लग...