गुरुवार, 1 जून 2023

राजनीति, जेपीसी की मांग पर जोर देगी 'कांग्रेस'

राजनीति, जेपीसी की मांग पर जोर देगी 'कांग्रेस'

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। अडाणी मामलें की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की विपक्ष की मांग का नेतृत्व कर रही कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि वह संसद के आगामी मानसून सत्र में जेपीसी की अपनी मांग पर जोर देगी।

कांग्रेस के प्रभारी महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने अदानी मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पार्टी की ओर से पूछे गये 100 सवालों को लेकर 'हम अडाणी के हैं कौन' शीर्षक से पुस्तिका जारी करने के बाद संवाददाताओं से कहा , “संसद के आगामी मानसून सत्र में जब हम नये 'संसद भवन' में बैठेंगे, तो हमारी पहली मांग 'मोदानी' घोटाले की जेपीसी जांच होगी।” कांग्रेस सांसद ने कहा, “सभी विपक्षी दल एकजुट हैं।

हम जेपीसी जांच की मांग करेंगे। हम पीछे नहीं हटेंगे। जेपीसी जांच से ही मोदनी घोटाले का पर्दाफाश हो सकता है।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की ओर से मोदानी घोटाले पर पूछे गए 100 सवालों पर उन्हें (श्री मोदी) अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए।

गौरतलब है कि हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि अडाणी समूह दशकों से स्टॉक हेरफेर और अकाउंटिंग धोखाधड़ी योजनाओं में लिप्त रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री पर अरबपति व्यावसायी गौतम अडानी समेत 'कुछ उद्योगपतियों' का पक्ष लेने का आरोप लगाते रहे हैं। उन्होंने श्री मोदी से अडाणी के साथ अपने संबंधों का खुलासा करने के लिए कहा था। 

चुनाव में एक बार फिर से जीत दर्ज करेगी 'भाजपा'

चुनाव में एक बार फिर से जीत दर्ज करेगी 'भाजपा'

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर से जीत दर्ज करेगी। गडकरी ने ‘टाइम्स नेटवर्क इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव’ को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने पिछले नौ वर्षों में देश के विकास के लिए बेहतर काम किया है।

उन्होंने कहा कि गरीबी उन्मूलन और भारत को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के प्रधानमंत्री के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने की आवश्यकता है। सड़क परिवहन मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘2024 हम जीतने वाले हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने अच्छा काम किया है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे। देश के विकास के लिए जनता हमें चुनेगी।’’

भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 543 में से 303 सीट जीती थीं, जबकि कांग्रेस को 52 सीटें मिली थीं। गडकरी ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी समस्याएं भूख, गरीबी और बेरोजगारी है। उन्होंने कहा कि वह निर्माण उपकरण के लिए सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध कराने पर विचार कर रहे हैं जो हरित हाइड्रोजन, एलएनजी और बिजली जैसे स्वच्छ ईंधन से संचालित होंगे।

उन्होंने कहा कि निर्माण की गुणवत्ता के साथ समझौता किए बिना निर्माण की लागत को कम करने की भी आवश्यकता है। उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान में, निर्माण उपकरण डीजल पर चलते हैं। मैं चाहूंगा कि वे हरित हाइड्रोजन, एलएनजी और बिजली से संचालित हों।’’ सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा, ‘‘मैं एक ऐसी नीति लाने के बारे में सोच रहा हूं। जिसके तहत उन्हें सस्ती दरों पर ऋण (निर्माण उपकरण जो स्वच्छ ईंधन पर चलेंगे) उपलब्ध कराया जा सके।’’

गुवाहाटी और सिलचर के बीच दैनिक उड़ानें शुरू 

गुवाहाटी और सिलचर के बीच दैनिक उड़ानें शुरू 

इकबाल अंसारी 

दिसपुर। फ्लाईबिग एयरलाइंस ने असम में गुवाहाटी और सिलचर के बीच बृहस्पतिवार से दैनिक उड़ानें शुरू की। असम के पर्यटन मंत्री जयंत मल्ल बरुआ ने पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाई। गुवाहाटी से सिलचर के लिए कुल 63 यात्रियों ने उड़ान भरी। यह असम में फ्लाईबिग एयरलाइंस की दूसरी सेवा है। इसकी पहली सेवा एक मई को गुवाहाटी-डिब्रूगढ़-गुवाहाटी सेक्टर में शुरू हुई थी।

गुवाहाटी-सिलचर-गुवाहाटी रूट पर फ्लाईबिग की उड़ानों को असम पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (एटीडीसीएल) की मदद मिलेगी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने ट्वीट किया, ‘‘ सबसे कम किराए के साथ गुवाहाटी से डिब्रूगढ़ और सिलचर के बीच संचालित इन दोनों सेवाओं से ऊपरी असम और बराक घाटी के लोगों को काफी मदद मिलेगी।

हम अपने लोगों की हर संभव तरीके से सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ’’ गुवाहाटी से सिलचर के लिए सुबह 7.30 बजे उड़ान का परिचालन होगा जबकि सिलचर से गुवाहाटी के लिए उड़ान का समय प्रतिदिन सुबह 8.30 बजे होगा।

मुंबई और लंदन के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू 

मुंबई और लंदन के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। एयरलाइन विस्तारा ने मुंबई और लंदन (हीथ्रो) के बीच अपनी सीधी उड़ान सेवा शुरू की। टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइन्स के संयुक्त उद्यम विस्तारा की गुरुवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस हवाई मार्ग पर दोनों तरफ से सप्ताह में पांच-पांच उड़ानें उपलब्ध होंगी। मुंबई से विस्तारा की उड़ान संख्या यूके 015 सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को स्थानीय समयानुसार अपराह्न 14:35 बजे प्रस्थान कर गंतव्य पर उसी दिन रात को 19:55 बजे पहुंचेगी।

लंदन (हीथ्रो) से मुंबई के लिए यूके 016 उड़ान हर सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को रात्रि 21:55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाह्न 11:00 बजे मुंबई पहुंचेगी। गुरुवार को यह उड़ान 21:50 बजे प्रथान कर अगले दिन 11:00 बजे मुंबई पहुंचेगी। इस मार्ग पर विस्तारा की पहली उड़ान में ड्रीमलाइनर बोइंग 787-9 विमान ने आज 14:35 बजे प्रस्थान किया।

विस्तारा के मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) विनोद कन्नन ने कहा , “दिल्ली-लंदन मार्ग व्यापार, व्यवसाय और पर्यटन के लिए ऐतिहासिक रूप से महत्वूपूर्ण मार्ग रहा है। हम इन दोनों शहरों के बीच सीधी उड़ान सेवा देकर बहुत उत्साहित हैं।” विस्तारा दुनिया की 20 सर्वोत्तम विमान सेवाओं में गिनी गयी है और इसे लगातार दो वर्ष से भारत तथा दक्षिण एशिया की सबसे अच्छी एयरलाइन चुना गया है।

आज 'महाकालेश्वर' भगवान के दर्शन करेंगे पीएम 

आज 'महाकालेश्वर' भगवान के दर्शन करेंगे पीएम 

अकांशु उपाध्याय/सुनील श्रीवास्तव 

नई दिल्ली/उज्जैन/काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ कल दो जून को विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर भगवान के दर्शन करेंगे। उनके दर्शन के मद्देनजर मंदिर की व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप सोनी ने आज बताया कि कल 2 जून को नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन करेंगे।

इस दौरान श्री महाकाल लोक दोपहर 12 बजे के बाद दर्शनार्थियों के लिए खोला जाएगा और सामान्य दर्शन व्यवस्था चालू रहेगी। उन्होंने बताया कि सामान्य दर्शन के लिए दर्शनार्थी हरसिध्दि चौराहे से बड़ा गणेश से होकर चार नंबर गेट से विश्राम धाम और सभा मंडप में होते हुए गणपति मंडपम में बेरिकेट से दर्शन के लिए पहुंचेंगे।

दर्शन उपरांत इसी रास्ते से वापस होकर दर्शनार्थी पांच नंबर गेट से वापस जाएंगे। इस दौरान गर्भगृह दर्शन, शीघ्र दर्शन बंद रहेगी। श्री महाकाल महालोक एवं दर्शन दोपहर 12 बजे बाद से पुनः प्रारंभ हो जाएगा।

मोदी के 9 साल के कार्यकाल को नाकाम बताया 

मोदी के 9 साल के कार्यकाल को नाकाम बताया 

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल को नाकाम बताते हुए कहा है कि इस अवधि में साफ हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में देशप्रेम का भाव नहीं है और उसका राष्ट्रवाद पूरी तरह से फर्जी है। 

खडगे ने तुकबंदी करते हुए ट्वीट कर सरकार पर हमला किया और कहा - “ नौ साल पहले करते थे 'लाल आँख' की बात, फिर झुलाया झूला,की मुस्कुराते हुए मुलाक़ात। गलवान में भारत के 20 जवानों ने दिया प्राणदान, चीन को क्लीन चिट दे,भुलाया वीरों का बलिदान। चीन हमारी ज़मीन पर जमा रहा क़ब्ज़ा, फ़र्ज़ी राष्ट्रवादी भाजपा में, शून्य है देशप्रेम का जज़्बा।” 

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन




प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-231, (वर्ष-06)

2. शुक्रवार, जून 02, 2023

3. शक-1944, ज्येष्ठ, शुक्ल-पक्ष, तिथि-त्रयोदशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 05:40, सूर्यास्त: 06:45। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 22 डी.सै., अधिकतम- 35+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...