रविवार, 6 दिसंबर 2020

बॉर्डर पर निहंग सिखों ने संभाला मोर्चा

मोमिन मलिक


नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन 11वें दिन में प्रवेश कर गया है। दिल्ली-हरियाणा पर स्थित सिंधु बॉर्डर पर हजारों किसानों की भीड़ पिछले 10 दिनों से 24 घंटे से दिन रात डटी है। किसानों का प्रदर्शन गाजीपुर बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर पर भी जारी है। इसके अलावा बुराडी ग्राउंड पर भी कुछ किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। गौरतलब है कि सिंघु बॉर्डर पर एक तरफ RAF के जवानों को फ्रंटलाइन पर तैनात किया गया है तो दूसरी ओर किसानों की तरफ से फ्रंट लाइन पर निहंग सरदार तैनात हैं। हांथों में तलवार कृपाण लिए, घोड़े के साथ मौजूद निहंग सरदार वक्त वक्त पर तलवारबाजी दिखा रहे हैं। हरियाणा का स्वास्थ्य विभाग हरियाणा में जहां किसान धरना दे रहे हैं वहां पर मेडिकल हेल्थ कैंप लगा रहा है। इन स्थानों पर डॉक्टर दवाइयां एम्बुलेंस सब मौजूद रहेंगी। ताकि आपात स्थिति में किसानों को चिकित्सा सेवा दी जा सके। दरअसल सिंघु बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों की संख्या हर रोज बढ़ रही है तो यहां फोर्स की तैनाती में भी इजाफा हो रहा है। दिल्ली पुलिस की एंटी टेरर स्क्वाड, स्पेशल सेल के सीनियर अफसर भी अब ड्यूटी में तैनात किए गए हैं। ये अधिकारी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।


बॉर्डर पर आईटीबीपी, आरएएफ, सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए है। यहां पर नए सिरे से सीमेंटेड बैरिकेडिंग की जा रही है। तो वहीं हरियाणा जाने के लिए धंसा, दरौला, कापसेहड़ा, रजोकरी एनएच-8, बिजवासन, पलाम विहार और दुंढेरा बॉर्डर का इस्तेमाल किया जा सकता है। नोएडा लिंक रोड पर चिल्ला बॉर्डर को बंद कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली आने के लिए नोएडा लिंक रोड का इस्तेमाल न करें बजाय इसके डीएनडी का इस्तेमाल करें।


बतादें कि दिल्ली पुलिस ने राजधानी में ट्रैफिक मैनेजमेंट की जानकारी देते हुए कहा है कि कालिंदी कुंज, सूरज कुंड, बदरपुर और आयानगर बॉर्डर दोनों ओर खुला हुआ है। गौरतलब है कि किसानों और सरकार के बीच 5 राउंड की बात हो चुकी है, लेकिन गतिरोध जारी है। अब किसानों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। इसी के साथ सबकी निगाहें अब 9 दिसंबर को सरकार के साथ होने वाली किसानों पर बातचीत पर टिकी है।                               


पीएम किसान योजना से 2 करोड़ नाम गायब








पालूराम

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश भर के किसानों को दी जाने वाली 6 हजार रुपये की सहायता वाली पीएम किसान सम्मान निधि योजना से 2 करोड़ से अधिक किसानों को हटा दिया है। सरकार फिलहाल किसानों के खातों में सातवीं किस्त के तहत 2 हजार रुपये ट्रांसफर कर रही है।

















कसी जा रही फर्जी किसानों पर नकेल
वहीं दूसरी तरफ सरकार फर्जी किसानों पर भी अपनी नकेल कस रही है, इस वजह से लिस्ट में से ऐसे किसानों को हटाया गया है। इस समय पीएम किसान पोर्टल में योजना का लाभ लेने वाले किसानों की संख्या 9 करोड़ 97 लाख के आसपास रह गई है जबकि कुछ दिन पहले तक यह संख्या 11 करोड़ के करीब थी।

हर बार कम हो रहे हैं किसान
किस्त-दर-किस्त योजना का लाभ लेने वाले किसानों की संख्या घटती जा रही है। पीएम किसान पोर्टल के मुताबिक पहली किस्त  10.52 करोड़ किसानों को मिली थी, वहीं दूसरी किस्त  9.97 करोड़, तीसरी  9.05 करोड़, चौथी  7.83 करोड़ और पांचवीं किस्त 6.58 करोड़ किसानों तक पहुंची, जबकि छठी किस्त पाने वाले किसानों की संख्या केवल 3.84 करोड़ रह गई है।
नई लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम



  • वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं. 

  • होम पेज पर मेन्यू बार देखें और यहां ‘फार्मर कार्नर’ पर जाएं.

  • यहां ‘लाभार्थी सूची’ के लिंक पर क्लिक करें.

  • इसके बाद अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव विवरण दर्ज करें.

  • इतना भरने के बाद Get Report पर क्लिक करें और पाएं पूरी लिस्ट                           













प्राथमिक विद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित

भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण पर प्राथमिक विद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित


कौशाम्बी। सिराथू तहसील क्षेत्र के कड़ा विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय टांडा में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए विद्यालय द्वारा संगोष्ठी का आयोजन कर बाबा भीमराव अंबेडकर के जीवन पर चर्चा की गई है। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं अध्यापकों द्वारा एक रैली निकालकर बाबा भीमराव के बारे में चर्चा की गई है। विद्यालय से निकाली गई रैली गांव गांव घूमी इस मौके पर चित्र वितरण और खिचड़ी भोज का भी आयोजन विद्यालय की ओर से किया गया है। कार्यक्रम में तान्या केसरवानी, शिप्रा मौर्या, रिचा पांडेय, दीपू कुमार, अवनीश कुमार, मधु यादव, दीपेंद्र बिहारी, अनुज पांडेय, अर्जुन प्रसाद, शुभम सिंह, सौरभ केसरवानी, संतोष विश्वकर्मा सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।


राजकुमार


महिला हिंसा विरोध में रैली व कैंडल मार्च

गाजीपुर। मरदह क्षेत्र के रविदास मंदिर से अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा विरोध दिवस पर गाँव की बेटियों ने साइकिल रैली निकालकर महिलाओं के अधिकार और रोजगार के बारे में पर्चा, पोस्टर, और नारों के ज़रिए जानकारी देकर जागरूकता अभियान चलाया। यात्रा का नेतृत्व कर रही रेड ब्रिगेड ट्रस्ट की सचिव प्रियंका भारती ने कहा सरकार उत्पीड़न रोकने को तमाम कार्यक्रम चला रही है लेकिन महिलाओं में जागरूकता का अभाव होने से वे अधिकारों से अनभिज्ञ हैं। इसके लिए सभी का शिक्षित होना जरूरी है।                       


भारत बंद में किसानों को कांग्रेस का समर्थन

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संघों द्वारा आठ दिसंबर को आहूत ‘भारत बंद’ के प्रति कांग्रेस ने रविवार को पूरा समर्थन जताया और घोषणा की कि इस दिन वह किसानों की मांगों के समर्थन में सभी जिला एवं राज्य मुख्यालयों में प्रदर्शन करेगी। कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर 26 नवंबर से डटे हजारों किसानों के प्रतिनिधियों ने कहा है कि आठ दिसंबर को पूरी ताकत के साथ ‘भारत बंद’ किया जाएगा। यहां कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं यहां घोषणा करना चाहता हूं कि कांग्रेस आठ दिसंबर को होने वाले भारत बंद को पूरा समर्थन देती है।’’


उन्होंने कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ट्रैक्टर रैलियों, हस्ताक्षर अभियानों और किसान रैलियों के जरिए किसानों के पक्ष में पार्टी की आवाज बुलंद कर रहे हैं। खेड़ा ने कहा, ‘‘हमारे सभी जिला मुख्यालय एवं प्रदेश मुख्यालयों के कार्यकर्ता इस बंद में हिस्सा लेंगे। वे प्रदर्शन करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि बंद सफल रहे।’’


उन्होंने कहा, ‘‘सारी दुनिया हमारे किसानों की दयनीय अवस्था देख रही है। पूरा विश्व यह भयावह मंजर देख रहा है कि किसान जाड़े की रातों में राजधानी के बाहर बैठे इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि सरकार उनकी बात सुन ले।’’ कांग्रेस प्रवक्ता ने पूछा कि सरकार को कानूनों को लागू करने की इतनी जल्दी क्या थी। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘कोविड-19 महामारी के बीच, जून में सरकार चोरी छिपे अध्यादेश ले आई। इतनी जल्दी किस बात की थी। जब पूरे देश का ध्यान कोविड-19 के आर्थिक, सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी प्रभावों पर था तब सरकार अपने उद्योगपति-कॉर्पोरेट मित्रों की मदद करने के लिए चोरी-छिपे अध्यादेश लाने में व्यस्त थी।’’


खेड़ा ने कहा कि सरकार ने किसानों को भरोसे में नहीं लिया और अब किसानों के हितों की आड़ में छिप रही है। उन्होंने कहा, ‘‘यदि आपको वाकई में किसानों के हितों की चिंता होती तो आपने इन विधेयकों को लाने से पहले उनकी सलाह ली होती।’’ खेड़ा ने आगे कहा, ‘‘जो कुछ भी आज देखने को मिल रहा है वह सरकार और उसके कॉर्पोरेट मित्रों के बीच की साजिश का नतीजा है जिसमें पीड़ित किसान ही होगा और किसान इस बात को जानता है।’’ शनिवार को प्रदर्शनकारी किसानों और सरकार के बीच वार्ता बेनतीजा रही। पांच चरणों की बातचीत हो चुकी है तथा अगली बैठक केंद्र ने नौ दिसंबर को बुलाई है।                                


चांद पर फहराया चीन ने अपना झंडा

बीजिंग। चीन ने चांद की सतह पर अपना झंडा फहरा दिया है। ऐसा करने वाला चीन दुनिया का दूसरा देश बन गया। चीन ने अपने अनमैंड स्पेसक्राफ्ट 'Chang'e-5' के जरिए यह कारनामा कर दिखाया। चीन के नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि स्पेसक्राफ्ट ने चांद की सतह पर फहराए झंडे की फोटो भी ली। यह झंडा 2 मीटर चौड़ा और 90 सेमी लंबा है। अब तक अमेरिका ही दुनिया में ऐसा देश था, जिसने चांद की सतह पर झंडा फहराया था। अमेरिका ने 50 साल पहले यह उपलब्धि हासिल की थी। चीन ने अब जाकर यह सफलता पाई है। चीन का अनमैंड स्पेसक्राफ्ट 1 दिसंबर को चांद की सतह पर लैंड हुआ था। इसके बाद स्पेसक्राफ्ट ने चांद की सतह से नमूने जुटाने से पहले यह झंडा फहराया।              


हैरतअंगेजः चीन ने बनाया नकली 'सूरज'

बीजिंग। चीन ने तकनीक के मामले में नित नए मुकाम हासिल कर रहा है। तकनीक के मामले में चीन ने अमेरिका, रूस और जापान जैसे विकसित देशों को पछाड़ दिया है। चीन के वैज्ञानिकों ने कृत्रिम सूरज परमाणु संलयन रिएक्टर को सफलतापूर्वक कर दुनिया में दूसरे सूरज के दावे को सच कर दिखाया है। ये ऐसा परमाणु फ्यूजन है, जो असली सूरज से कई गुना ज्यादा ऊर्जा देगा।चीन की सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है।
चीन की कृत्रिम सूरज बनाने की ये कोशिश कई साल से जारी थी। कृत्रिम सूरज के प्रोजेक्ट की कामयाबी ने चीन को विज्ञान की दुनिया में उस मुकाम पर पहुंचा दिया है, जहां आज तक अमेरिका, जापान जैसे तकनीकि रूप से उन्नत देश भी नहीं पहुंच पाए।               


चीन ने बनाया महाशक्तिशाली कम्प्यूटर

बीजिंग। टेक्नॉलजी की रेस में सुपरकंप्यूटर्स एक बड़ा पड़ाव माना जाता है और चीन के वैज्ञानिकों ने रोशनी पर आधारित दुनिया का पहला क्वॉन्टम कंप्यूटर बनाने का दावा किया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह कंप्यूटर पारंपरिक सुपरकंप्यूटर के मुकाबले कहीं अधिक तेजी से काम कर सकता है। चीन की सरकारी मीडिया में शनिवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक यह वैज्ञानिकों को मिली बड़ी सफलता है। जिसकी मदद से ऐसी शक्तिशाली मशीन को बनाने के तरीके में मौलिक बदलाव आएगा।                   


कौशाम्बीः अधिकारियों की लापरवाही का दंश

जाम के झाम और लोडर ड्राइवर की लापरवाही से बालक गंभीर घायल


कौशाम्बी। नगर पंचायत अझुवा शायरी माता से अझुवा बस्ती तक 870 मीटर सड़क का 96 लाख से अधिक रुपये से सड़क पुनर्निर्माण हो रहा है। जिसमे 3 मीटर सीसी मार्ग और दोनों तरफ डेढ़ मीटर इंटरलॉकिंग सहित सीमेंटेड नाली प्रस्तावित है। निर्माण भी हो रहा लेकिन गुणवत्ता तो छोड़िए सीसी मार्ग निर्माण करने के बाद महीनों बीते इंटरलॉकिंग का कार्य बंद है। एक चार पहिया के साथ मे मोटरसाइकिल निकलने में भी दिक्कत होती है। ठेकेदार द्वारा सर्विस रोड नहीं बनाई गई है। जिससे निकलने वालों को दिक्कतों से जूझना पड़ता है। लोगों का कहना है, कि यदि संबंधित ठेकेदार गिट्टी डलवा दे तो समस्या से छुटकारा मिल जाये आये दिन प्रतिदिन पहले हम निकलेंगे की होड़ में विवाद मारपीट गाड़ियों का एक दूसरे में धक्का लगना आम बात हो गयी है। शीघ्र निकलने की होड़ में कई लोग चुटहिल हो चुके हैं, कई बार जमकर गाली गलौज मारपीट हो चुकी है। फिर भी जिम्मेदारों की कान में जू नही रेंग रही स्थानीय निवासियों ने अपने क्षेत्रीय विधायक से भी अनुरोध किया एक बार सड़क की गुणवत्ता परखें वहीं पुलिस प्रशासन भी कभी कभी फोटो सेंसन करवाकर अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ लेते हैं। इसी जाम के झाम से आज एक बच्चे आनंद कुमार रैदास उम्र लगभग 12 वर्ष पुत्र सन्तलाल निवासी ग्राम सभा सांखा जो अपनी माँ गीता देवी के साथ नगर पंचायत में लगने वाली बाजार से सामान खरीदने आया था। अनियंत्रित लोडर चालक सागर मौर्य ने स्पीड से लोडर को पीछे करने के प्रयास में गंभीर घायल कर दिया। जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने लोडर चालक के साथ मोटरसाइकिल से स्थानीय अस्पताल भेजा जहां पर घायल बच्चे की स्थिति दयनीय बनी हुई है। वहीँ लोडर और ड्राइवर पुलिस कब्जे में।


सन्तलाल मौर्य


जादौन के इंचार्ज लेने के बाद मचा हड़कंप

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार


कप्तान नीरज कुमार जादौन के चार्ज लेते ही हापुड़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई।


हापुड़। थाना सिंभावली पुलिस को बड़ी सफलता मिलीं। सिंभावली पुलिस और एसओजी 1 की संयुक्त टीम ने अवैध/ अपमिश्रित शराब बनाने वह बिक्री करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के एक सदस्य को भी गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के कब्जे से शराब तस्करी में प्रयुक्त एक बोलेरो कार 35 बोतल अंग्रेजी शराब, और शराब बनाने का केमिकल 1 कैन वे भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। हापुड़ कप्तान नीरज कुमार जादौन के चार्ज संभालते ही हापुड़ पुलिस लगातार एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। पुलिस ताबडतोड कार्रवाई कर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचा रही है। अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। हापुड़ कप्तान लगातार पुलिस को कार्यवाही करने के निर्देश दे रहे हैं। जिसका असर हापुड़ में साफ साफ दिखाई दे रहा है।                             


हापुड़ः विकलांग की 'जान' के दुश्मन दबंग

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार


विकलांग की जान के दुश्मन बने दबंग, नहीं मिल रहा न्याय। कप्तान साहब को सुनाया अपना दुखड़ा।


हापुड़़। मामला हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के मोहल्ला भटानियां का है। जहां एक विकलांग व्यक्ति काफी समय से अपने परिवार का जीवन यापन कर रहा है। इतना ही नहीं मोबाइल के कबर आदि बेचने की दुकान करता है। सबसे पहली बात तो गरीब, दूसरी बात विकलांग, और तीसरी बात अपने परिवार का एक छोटी सी दुकान कर पालन-पोषण कर रहा है। लेकिन गरीब की दुकान के सामने दबंग लोगों  की मार्केट और घर बना हुआ है। 20 दिन पहले विकलांग व्यक्ति को सबके सामने सड़क पर दबंगों ने बुरी तरह पीटा था। जिसकी रोने चीखने की आवाज सुनकर ,विकलांग व्यक्ति की पत्नी भी अपने छोटे-छोटे मासूम बच्चों को लेकर वहां पर दौड़कर आ गई। जब पीड़ित की पत्नी ने अपने विकलांग पति का विरोध किया तो, दबंगों ने पत्नी को भी नहीं बख्शा सड़क पर गिरा कर धक्के मारते हुए गर्दन पर पैर रख दिया और तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दे डाली। तथा बुरी तरह पीटकर जान से मारने का प्रयास किया। अपनी मां को पीटते देख 11 साल की मासूम बच्ची बीच भी आ गई, दबंगों को बच्ची पर भी रहम नहीं आया बच्ची को भी बुरी तरह पीटा। अफसोस की बात तो यह है। सड़क पर गरीब परिवार को पिटते हुए देख  दबंगों के बीच में बचाने कोई नहीं आया। पीड़ित के लिए मात्र एक सहारा था पुलिस, जब पंडित दबंग व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर लेकर थाने में न्याय के लिए पहुंचा तो पुलिस ने तहरीर तो लेकर रख ली लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। और दबंगों से अपनी सेटिंग कर ली जब पंडित को इस बात का पता चला कि अब उसकी यहां पर सुनवाई नहीं होने वाली, तो अपने मासूम बच्चों और पत्नी को लेकर हापुड़ कप्तान रहे संजीव सुमन के दरबार पहुंच गया। और अपनी पीड़ा सुनाई कप्तान साहब ने भी विकलांग व्यक्ति की मजबूरी सुनी और देखा तुरंत स्थानीय अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दे दिए। कप्तान साहब के आदेश के बाद पुलिस ने जांच कर 307 सहित अन्य कई धाराओं में पीड़ित विकलांग व्यक्ति का मुकदमा दर्ज कर दिया। अब पीड़ित विकलांग व्यक्ति पर जगह-जगह से अपने लोगों को भेजकर फैसले का दबाव बना रहा है। लेकिन स्थानीय पुलिस का अभी भी दिल नहीं पसीज रहा 307 सहित अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद भी किसी आरोपी को अभी तक जेल नहीं भेजा। अब नए कप्तान नीरज कुमार जादौन को दुखड़ा सुनाने पहुंचा पीड़ित विकलांग आरोपियों को गिरफ्तार करने की लगाई गुहार कप्तान साहब ने विकलांग व्यक्ति की सुनी पीड़ा जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी।                           


उप मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास एवं पूजन

उप मुख्यमंत्री ने टोंस नदी पर बनने जा रहे 02 लेन सेतु का किया शिलान्यास एवं भूमि-पूजन


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नाबार्ड योजना के अन्तर्गत जनपद में नारी बारी से कोरांव को जोड़ने वाले मार्ग पर क्षतिग्रस्त एक्वाडक्ट के बगल में टोंस नदी पर बनने जा रहे 02 लेन सेतु का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने बारा और कोरांव तहसील के दोनों तरफ भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। इस परियोजना की कुल लागत 6256.24 लाख रू. तथा सेतु की लम्बाई 718.88 मीटर है। परियोजना के पूर्ण होने का समय 24 माह निर्धारित है एवं सेतु का निर्माण उत्तर-प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमेटेड द्वारा किया जायेगा। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री जी ने उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस सेतु के बन जाने से बारा और कोरांव के लोगो को यातायात में सुगमता होगी और समय की बचत होगी। भारी वाहनों को पुराने हो चुके पुल पर आने-जाने में असुविधा का सामना करना पड़ता था। इससे भारी वाहनों को लम्बा चक्कर लगाकर अपने गन्तव्य तक जाना होता था। इस सेतु के बन जाने से इस समस्या से भी निजात मिलेगी। भारी वाहन कम समय से फर्राटा भरते हुए अपने गन्तव्य स्थान तक पहुंच सकेंगे। इससे इस क्षेत्र विकास कार्य तेज गति से होगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोगो की यह पुरानी मांग चली आ रही थी। जिसको हमारी सरकार ने पूरा किया। उन्होंने वहां पर उपस्थित सेतु निगम के अधिकारियों से कहा कि पुल के निर्माण कार्य को तय समय से पहले ही पूरा कर लिया जाये। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार क्षेत्र के सम्पूर्ण विकास के लिए दृढ़संकल्पित है। प्रयागराज में विकास को गति प्रदान करने के लिए व जाम की समस्या से निजात के लिए पिछले कुछ वर्षो में कई पुलों व आरओबी का निर्माण कार्य कराया गया है। इसके अलावा कई पुलों और आरओबी का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज को चारों ओर से रिंग रोड़ से जोड़ा जा रहा है। उप मुख्यमत्री ने कहा कि हमारी सरकार प्रयागराज के साथ-साथ प्रदेश सभी जनपदों में विकास की गंगा बहा रही है। इसी तरह के आरओबी और पुलों का निर्माण कार्य लगभग हर जनपदों में चल रहा है। उन्होंने जसरा में लगने वाले जाम की समस्या के वहां के लोगो को निजात दिलाने के लिए जसरा रेलवे फाटक पर आरओबी के निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर  सांसद फूलपुर- केशरी देवी पटेल,  विधायक कोरांव- राजमणि कौल,  विधायक बारा- अजय भारतीय सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।                           


आंदोलनः 'भारत बंद' में आप समर्थन करेगी

आम आदमी पार्टी जिला कार्यकारणी की बैठक किसान द्वारा भारत बंद का समर्थन करेगीं


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। आम आदमी पार्टी जिला कार्यकारणी की बैठक जिला अध्यक्ष डॉक्टर अल्ताफ़ अहमद की अध्यक्षता में हुई।बैठक मे निर्णय लिया गया कि आम आदमी पार्टी 8 दिसंबर को किसानों द्वारा 'भारत बन्द' का पूर्ण समर्थन करेगी। आम आदमी पार्टी प्रयागराज के कार्यकर्ता प्रयागराज की जनता से अपील करेगी की। हम सभी अन्नदाता का साथ दें और अपनी दुकान, व्यापार,को 1 दिन के लिए  बंद करें और अन्नदाताओं को समर्थन करें। ज़िला अध्यक्ष अल्ताफ़ अहमद ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र सरकार मनमाना कृषी बिल लाकर सिर्फ और सिर्फ अपने पूंजीपति दोस्तों को फायदा पहुंचना चाहती है। जब किसान ने किसी नए कृषि कानून की मांग ही नही की तो क्यों केंद्र सरकार किसानों पर ज़बरदस्ती कृषि बिल थोपना चाहती है। सरकार अगर चाह ले तो कृषि कानून तुरंत खत्म हो सकता है, पर सरकार सिर्फ किसानों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। दक्षिण विधान सभा के अध्यक्ष मोहम्मद जैद ने कहा हम किसान भाइयों का पूर्ण रूप से समर्थन करते हैं और सरकार से मांग करते हैं कि किसानों की मांग जायज है जिसे जल्द से जल्द पूरी करनी चाहिए।
पश्चिमी विधान सभा के अध्यक्ष राम लखन चौरसिया जी ने कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी ने नारा दिया था। 'जय जवान जय किसान' लेकिन आज दुर्भाग्य पूर्ण स्थिति है मोदी जी के राज्य में इस नारे का मतलब ही बदल गया। 'मार जवान मर किसान' मे बदल गया हम सब किसानों के कंधे से कंधे मिलाकर खड़े हैं।
उत्तरी विधान सभा के अध्यक्ष आर आर मिश्रा जी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि जो किसान हमारी थाली में अन्न पहुंचाने का काम करते हैं। मोदी सरकार को आज उन्हीं किसानों की कोई चिंता ही नहीं है।                                         


डीआईजी ने वालेन्टियर्स को शपथ दिलाई

कार्यालय जिलाधिकारी/नियन्त्रक नागरिक सुरक्षा


बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। 58 वें सिविल डिफेन्स स्थापना दिवस पर जिलाधिकारी भानू चन्द्र गोस्वामी डीआईजी सर्वेश त्रिपाठी ने ध्वजा उत्तोलन राष्ट्र गान के उपरान्त वार्डेन्स वालेन्टियर्स को शपथ दिलाई। डिप्टी कन्ट्रोलर ओंकार शर्मा ने वर्ष भर किये गये कार्यो बताया चीफ वार्डेन अनिल कुमार ने मुख्य अतिथियो को स्मृती चिन्ह भेटं किया। जिलाधिकारी ने सिविल डिफेन्स वार्डेन्स द्वारा कोविड 19 वैश्विक महामारी लाक डाऊन में निष्काम सेवा से जिला प्रशासन पुलिस स्वास्थ विभाग,नगर निगम वार्ड में मोहल्ला निगरानी समिति क्रमित की पहचान व दवा वितरण राशन वितरण मास्क वितरण के साथ साथ बुजुर्ग बीमार लोगो के घरो तक आवश्यक वस्तुएं पहुंचाई प्रवासी मजदूरो छात्रो को बसो द्वारा उनके मूल निवास भेजने के साथ वर्तमान समय कोविड 19 जांच केन्द्रो पर नागरिको की  जांच कराने में अपना सराहनीय योगदान दिया है,संगठन को गतिमान बनाएं रखने के लिए निरन्तरता आवश्यक है। उक्त विचार जिलाधिकारी/कन्ट्रोलर ने कहे।डी आई जी सर्वेश त्रिपाठी ने सिविल डिफेन्स का प्रत्येक वार्डेन्स सीधे आम जन मानस से जुड़ा है। जिला व पुलिस प्रशासन की महत्वपूण कड़ी है मै आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ। मुख्य अतिथीयो द्वारा वर्ष भर किये गये कार्यो के लिए वार्डेन्स वालेन्टियर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया कार्यक्रम में दिल्ली से आई चीफ वार्डेन सध्या गौतम सुधीर सक्सेना राजीव भनोट एल के अहेरवार रवि शंकर द्विवेदी महेन्द्र सक्सेना आर के तिवारी राम जी पाण्डे डा रमा सिंह रौनक गुप्ता डा० शंशाक ओझा मो० याकूब नागेन्द्र अस्थाना एम राय सुरेन्दर यादव अबरार खाँ आशीष बाजपेई प्रवीण कुमार फूल चन्द्र ललित कुमार मनी मेहरा सहित सभी डिवीजन के पदाधिकारी वार्डेन्स स्वयं सेवक मौजूद रहे।                                                


'पुलिसमित्र' का रक्तदान शिविर का आयोजित

बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। रविवार को पुलिस मित्र"के द्वारा "स्वैच्छिक रक्तदान शिविर" का आयोजन काल्विन ब्लड बैंक प्रयागराज में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया। पुलिस मित्र की तरफ से रक्तदान शिविर अब "प्रत्येक महीने" के "प्रथम रविवार" को आयोजित किया जाएगा। पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र, प्रयागराज कवीन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी "जनवरी माह" में "स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 26 जनवरी 2021" को "माघ मेले के पुलिस लाइन" में आयोजित किया जाएगा। जिसमे लनभग 500 यूनिट रक्तदान किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस शिविर में रक्तदान की शुरुआत दो दम्पतियों "अमित अग्रवाल एवं माधुरी अग्रवाल" द्वारा अपने "शादी की सालगिरह" के अवसर पर  किया गया। अमित अग्रवाल पुलिस मित्र के सदस्य तो थे कि इनकी पत्नी माधुरी भी अपने पति और पुलिस मित्र से प्रेरित होकर रक्तदान करने का फैसला किया और शादी की सालगिरह पर आज स्वैच्छिक रक्तदान किये। इसके पाश्चत पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में नियुक्ति मीडिया सेल प्रभारी उ0नि0 श्री रवि प्रकाश द्वारा रक्तदान किया गया। रवि प्रकाश का यह प्रथम रक्तदान था जिन्होंने रक्तदान तो किया ही साथ ही साथी पुलिसकर्मियों और समाजसेवियों को इस मुहिम का हिस्सा बनने एवं रक्तदान करने हेतु प्रेरित भी किये।
इसके पश्चात अपने "बेटे की जन्मदिन" के अवसर पर अंकित यादव जी द्वारा रक्तदान किया गया। इनके द्वारा यह सन्देश दिया गया कि इंसान अपने बच्चो के जन्मदिन पर दूसरों को रक्तदान कर अगर जीवन देना शुरू कर दे तो देश मे किसी की मृत्यु रक्त के अभाव में कभी नही होगी। इसके बाद पत्रकार बन्धु श्री राजुल जी द्वारा "अपने जन्मदिन" के अवसर पर रक्तदान किया गया। इनके द्वारा देश को सन्देश दिया गया कि देश का युवा देश को बदल सकता है, रक्तदान की क्रांति ला सकता , रक्तदान से दूसरों को जान बचा सकता है। इसलिए युवाओ की भागीदारी बहुत जरूरी है।इसके बाद महिला पत्रकार मनु जी एवं विशाल जी द्वारा रक्तदान किया गया। बेसिक शिक्षा के प्रिंसिपल ओम नारायण , रचित अग्रवाल, विवेक, अनुराग वैश्य , पूनम सिन्हा, दिलीप , वैभव, मोहम्मद रिज़वान एवं कुल 20 रक्तदाताओं द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। इस शिविर में सभी रक्तदानियों  द्वारा सोशल डिस्टसिंग का पालन किया गया और मास्क तथा सेनेटाइजर  का प्रयोग कर सावधानी बरतते हुए रक्तदान किया गया। "पुलिस मित्र" समूह आज उत्तर प्रदेश के साथ साथ भारत के अन्य राज्यो में रक्तदान के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। पुलिस मित्र द्वारा अयोजित यह 10वां शिविर था। इसके साथ ही "पुलिस मित्र" की वेबसाईट www.policemitraa.org का भी शुभारंभ 19 अगस्त 2020 को आईजी प्रयागराज रेंज श्री कवीन्द्र प्रताप सिंह द्वारा किया जा चुका है, जिसके माध्यम से देश का कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर भी सकता है और वास्तविक जरूरतमंद रक्त प्राप्त भी कर सकता है। इसके पूर्व पुलिस मित्र का शिविर 17 सितंबर 2020 को लगाया गया था, जहा 25 लोगो ने रक्तदान किया था। "पुलिस मित्र" द्वारा अब तक लगभग 1500 से ऊपर व्यक्तिओ की जान बचाई जा चुकी है। इस अवसर पर पुलिस मित्र के सदस्य प्रवीण अग्रवाल, कुँवर जी तिवारी, आशीष शुक्ल, विकास सिंह, आदित्य निषाद एवं आशीष मिश्रा उपस्थित रहे।


हिमाचल का सड़ा हुआ सेबः कांग्रेस सांसद

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी बेबाक बोली के लिए काफी चर्चित हैं। लेकिन उनकी ये आदत कई बार उन्हें महंगी पड़ चुकी है। विवाद चाहे शिवसेना के साथ रहा हो या दिलजीत दोसांझ के साथ दोनों ही बार कंगना काफी ट्रोल हुई हैं। हाल ही में कंगना ने लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के एक पुराने ट्वीट को रिट्वीट किया, जिसके बाद कांग्रेस ने उन्हें हिमाचल का सड़ा हुआ सेब करार दे दिया।           


भारतः 24 घंटे में 482 लोगों की मौत हुई

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की वजह से 482 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, जबकि 36,011 नए मामले सामने आए हैं। भारत में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या अब 96,44,222 पहुंच गई है। फिलहाल देश में कोरोना वायरस के 4,03,248 एक्टिव मामले हैं। पिछले 24 घंटे में 41,970 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है। भारत में अब तक 91,00792 लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस की वजह से देश में अब तक 1,40,182 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।           


दर्दनाक सड़क हादसे में 3 की मौत 4 गंभीर

रियाजुल हक 


जलालपुर/जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के असबरनपुर के पास रविवार को सुबह तेज रफ्तार बस के जोरदार भिड़ंत से बोलेरो सवार तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है  वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । 


जलालपुर थाना क्षेत्र के सेहमलपुर तरियारी गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार सरोज ने बताया कि रविवार को वह अपने भाई शैलेंद्र कुमार जिसकी शादी 5 दिसम्बर 2020 को ग्राम बौरहवां थाना बड़ागांव वाराणसी में हुई है, लड़की की विदाई कराकर अपनी—अपनी गाड़ी से लौट रहे थे। 


इसी दौरान उसका भाई रविंद्र उर्फ अतुल अपनी बोलेरो गाड़ी यूपी 65 बीबी 4084 को लेकर बड़ागांव से जलालपुर आ रहा था जिसमें उसके अलावा छह अन्य लोग बैठे थे। गाड़ी असबरनपुर के पास पहुंची ही थी कि इसी दौरान जौनपुर की तरफ से एक बस यूपी 65 डीटी 9354 लहराते हुए तेज गति से बोलेरो से टकरा गयी और गाड़ी के दाहिने साइड में जोरदार टक्कर मार दी जिससे गाड़ी उछलकर दूसरे लेन में चली गयी। 


गाड़ी में बैठे संजय चौबे पुत्र रत्नाकर चौबे निवासी कोतवालपुर थाना जलालपुर, जवाहर सरोज पुत्र संवरु सरोज निवासी डेंगूरपुर थाना जलालपुर और रामलाल सरोज पुत्र माधव सरोज निवासी उदपुर की मौके पर ही मौत हो गयी। अतुल उर्फ रविन्द्र सरोज, मजीद सलमान, रामजीत सरोज और इदरीश अहमद गंभीर रूप से घायल हो गये। उनका उपचार स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है। आरोप हैं कि बस चालक की लापरवाही से यह दुर्घटना हुई है। फिलहाल पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है और आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है।                             


यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक

कानपुर। समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय नवीन मार्केट में जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवाहन पर आगामी 7 दिसम्बर से पार्टी द्वारा किसान यात्रा का आयोजन कर किसान विरोधी तथा जन विरोधी सरकार का पुरजोर विरोध करेगी।                   


ऑटो ट्रैक्टर की भिड़ंत, 4 लोगों की मौत






कुशीनगर। जिले के रामकोला थाना क्षेत्र में खोटही गांव के रामबाग टोले के पास शनिवार की देर रात मजदूरों को लेकर आ रही ऑटो ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो चालक समेत उसमें सवार तीन मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कप्तानगंज सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां एसडीएम देश दीपक सिंह ने घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली।




बोरिंग करने गए थे मजदूर



कप्तानगंज के पटखौली गांव से एक साथ छह मजदूर खोटही गांव के रामबाग टोले पर आज शनिवार को ठेके पर हैंडपंप की बोरिंग करने गए थे। सभी लोग पेशेवर मजदूर हैं, जो कप्तानगंज से ही एक ऑटो भी बुक करके वहां गए हुए थे। काम खत्म करके रात होने के कारण उसी ऑटो से लौटने के दौरान यह हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।


घटना में हुई चार की मौत
ऑटो चालक राजू , मुन्ना, निगम प्रसाद और तथा बिन्द्रेश गोंड की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। इसके अलावा ऑटो में सवार जयसिंह, दिनेश व रामनवल नामक मजूदूर गम्भीर घायल हो गए। तीनों को सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। 


एसडीएम व एसओ पहुंचे घटनास्थल पर
देर रात लगभग 10 बजे जब घटना की सूचना आई तो क्षेत्रीय एसडीएम देश दीपक सिंह और कप्तानगंज थानाध्यक्ष मिथिलेश राय तत्काल मौके पर पहुंचे। वहां की स्थिति देखने के बाद दोनों अधिकारी सीएचसी आए और घायलों की स्थिति और उनके उपचार के बारे में जाना। बातचीत में उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने तीनों घायलों को खतरे से बाहर बताया है।                       







बिहार में 'बाबरी विध्वंस' के पोस्टर लगाएं

अविनाश श्रीवास्तव


कटिहार। विवादों के घिरे संगठन पॉपुलर फ्रंट ने कटिहार के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाए हैं। पोस्टर अयोध्‍या में बाबरी मस्जिद के विवादित ढ़ांचा को गिराए जाने को लेकर है। पोस्‍टरों में बाबरी मस्जिद को लेकर विवादित बातें लिखी गई हैं। पोस्टर में बाबरी मस्जिद के गुंबदों की तस्वीर देते हुए छह दिसंबर के दिन को नहीं भूलने का आह्वान किया गया है। बता दें,6 दिसंबर 1992 में अयोध्‍या में बाबरी मस्जिद के विवादित ढ़ांचा को गिराया गया था।हालांकि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब यहां राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है।


जानकारी के अनुसार पीएफआइ के नाम से कटिहार में बाबरी मस्जिद के समर्थन में पोस्‍टर लगाए गए हैं। पांच दिसंबर को इन पोस्‍टरों के समाने आने के बाद हड़कम्‍प मच गया है। प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। जानकारी के मुताबिक कटिहार सहित पूरे बीते दिनों देश में नागरिकता संशोधन कानून एवं राष्‍ट्रीय नागरिकता रजिस्‍टर के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शनों में पीएफआइ की सक्रिय भूमिका रही थी। इस आंदोलन में विदेशी फंडिंग की बात सामने आने पर प्रवर्तन निदेशालय इसकी जांच कर रहा है। दो दिन पहले ही बिहार के पूर्णिया व दरभंगा सहित संगठन के कई ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। दरभंगा में पीएफआइ के महासचिव मो. सनाउल्लाह के घर तथा पूर्णिया के राजाबाड़ी स्थित संगठन के प्रदेश कार्याल में छापेमारी हुई थी। हालांकि इस दौरान इडी को विरोध भी झेलना पड़ा था।                             


गोरखपुर एम्स में शुरू होगी मरीजों की भर्ती

गोरखपुर। नए साल में एम्स पूर्वांचलवासियों को बड़ी सौगात देने जा रहा है। एम्स में मरीजों की भर्ती जनवरी से शुरू हो जाएगी। इसके लिए 300 बेड के हॉस्पिटल भवन को जनवरी के पहले पखवाड़े में कार्यदाई संस्था एम्स के सुपुर्द कर देगी। यह जानकारी पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला ने दी। उन्होंने शुक्रवार को एम्स का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी मे मरीजों के इलाज के इंतजाम को देखा। इसके बाद वह प्रशासनिक भवन गए। जहां उन्होंने एम्स प्रशासन के साथ ही कार्यदाई संस्था हाईट्स व एलएनटी के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में वह एम्स प्रशासन के रिपोर्ट से संतुष्ट नजर आए। राज्यसभा सांसद ने बताया कि एम्स को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा हुई है। उन्होंने एम्स के निर्माण प्रगति पर नजर रखने को कहा है। एम्स में इस बार एमबीबीएस की परीक्षा समय से कराई गई। कोरोना संक्रमण का कोई खास असर एम्स की कार्यप्रणाली पर नहीं दिखा है। यह एम्स के बेहतर प्रशासन का नजीर है।           


अंतर्राज्यीय सहित 6 गौतस्कर गिरफ्तार, गौवंश

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के मार्गदर्शन व अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी धनघटाअंबरीश भदौरिया निकट पर्यवेक्षण जनपद संतकबीरनगर मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान शनिवार को समय 03.40 बजे थानाध्यक्ष महुली प्रदीप सिंह द्वारा मुखबिर की सूचना पर छितही गांव के निकट  कठिनईया नदी के पास से 06 नफर अभियुक्त 1 – मोहम्मद आमिर 2 –  अनिल 3 –  रोशन अली 4 –  छोटू अली 5 – सोनू  6 – रामलाल को 03 राशि गोवंशीय पशु 1 अदद विना नम्बर पिकप वाहन, 96 अदद अवैध नशीली गोली, 03 अदद अवैध चाकू, कै साथ गिरफ्तार कर थाना महुली पर मु0अ0सं0 386/2020 धारा 3/5 A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम, मु0अ0सं0 387/2020 धारा 8/21 एनडीपीएस अधिनियम ( बनाम उपरोक्त रोशन अली), मु0अ0सं0 388/2020 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम (बनाम मो0आमिर उपरोक्त ), मु0अ0सं0 389/2020 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम (बनाम सोनू अली उपरोक्त ), मु0अ0सं0 390/2020 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम ( बनाम छोटू अली उपरोक्त) पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।                   



खतरे में है लोकतंत्र, मूलनिवासी संकल्प लें

लोकतंत्र खतरे में है समस्त मूल निवासी संकल्प ले कि हम भारतीय लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए हर कोशिश संभव प्रयासरत रहेंगे
मेरठ। लोकतंत्र भारतीय संविधान खतरे में है हम सब भारतीय मूल निवासियों को आज बाबा भीमराव अंबेडकर साहब के महापरिनिर्वाण दिवस पर संकल्प लें कि हम तन मन धन से अपने भारतीय संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए हर संभव प्रयासरत रहेंगे।
बहुजन मुक्ति पार्टी के पश्चिमांचल प्रदेश महासचिव एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष आर डी गादरे ने जानकारी दी की बहुजन मुक्ति पार्टी के 403 विधानसभाओं में उत्तर प्रदेश के गांव गांव में बाबा भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया और भारतीय लोकतंत्र को बचाने के लिए आज ही के दिन 6 दिसंबर 2012 को बहुजन मुक्ति पार्टी का स्थापना दिवस भी बड़ी जोरों शोरों से मनाया गया और समस्त मूल निवासी साथियों से आह्वान किया गया कि भारतीय लोकतंत्र संविधान को बचाने के लिए।
आर डी गादरे ने अपने बयानों में कहां की आज भारतीय किसान को सड़कों पर इस सरकार ने लाने का काम किया जो अध्यादेश किसानों के विरुद्ध यह सरकारी लाई है इसको बहुत महंगा पड़ेगा और आए दिन नए-नए फार्मूले अपना कर जनता को गुमराह कर रही है जनता को भारत समाज को भारतीय जीडीपी को गिराने पर लगी हुई है कुछ पूंजीपतियों को पूरा देश बेचा जा रहा है और यह बहुजन मुक्ति पार्टी सहन नहीं करेगी जन-जन में क्रांति लाएगी और इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम होगा। बहुजन मुक्ति पार्टी के द्वारा अनेक विधानसभाओं में आज संकल्प दिवस के रूप में और बहुजन मुक्ति पार्टी के स्थापना दिवस के रुप में मनाया गया मनाया गया और लोकतंत्र की हत्या मनुवादियो  इस मनु वादियों की सरकार ने भारत की धरोहर बाबरी मस्जिद को आज के दिन शहीद किया था इससे मालूम होता है किन का षड्यंत्र बहुत घातक सिद्ध हो रहा है और चारों स्तंभों पर ब्राह्मणी व्यवस्था ने कब्जा पा लिया है लेकिन बहुजन मुक्ति पार्टी मनुवादी नीतियों को कामयाब नहीं होने देगी और ना ही मनुवादी संविधान लागू होने देगी क्योंकि यह लोकतंत्र गणतंत्र देश है इसमें सभी समाज के सभी धर्मों का लोगों का योगदान शामिल है और जिसकी जितनी संख्या भारी उतनी उसकी हिस्सेदारी पर बहुजन मुक्ति पार्टी काम कर रही है आने वाले समय में बहुजन मुक्ति पार्टी की सरकार 1 दिन कायम होगी और सभी भारतवासियों को उनका बराबर का अधिकार मिलेगा यह ब्राह्मण वैश्य और छत्रिय तीनों विदेशी हैं और बहुजन मुक्ति पार्टी इन तीनों को कभी सदस्यता या पदाधिकारी नहीं बनाती है बीएमपी बामसेफ की विचारधारा पर कड़ा रुख अपनाकर चल रही है माननीय वामन मेश्राम राष्ट्रीय अध्यक्ष बहुजन क्रांति मोर्चा संयोजक के जो बताए हुए रास्ते और बाबा भीमराव अंबेडकर साहब के रास्तों पर कायम है और हमेशा आने वाले वक्त में भी कामयाब कायम रहेगी।
बहुजन क्रांति मोर्चा का आज बहुत सहयोग रहा बहुजन क्रांति मोर्चा के मेरठ मंडल अध्यक्ष माननीय डॉक्टर एसपी सिंह दिनेश कुमार प्रोफेसर हितेश कुमार, कुमारी गरिमा, महेंद्र प्रकाश एडवोकेट बृजेश कुमार एडवोकेट राहुल एडवोकेट संजय अध्यापक मनोज कुमार राष्ट्रीय किसान मोर्चा के प्रदेश उत्तर प्रदेश महासचिव ज्ञानेंद्र पटेल मेरठ जिला अध्यक्ष चौधरी इश्तियाक भगत सिंह राहुल देव बहुजन मुक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह महिला विंग के जिला अध्यक्ष फरजाना प्रवीण सैफी हितेंद्र पाल सूफी जमशेद अली मेरठ दक्षिण विधानसभा सचिव दीन मोहम्मद सलमानी मेरठ जिला उपाध्यक्ष डॉ खुर्शीद महासचिव प्रवेंद्र कुमार जयप्रकाश सैनी सोहन वीर जाटव रघुवीर चमार नहीं पाल सरदार सरदार गुरमीत सिंह आदि ने अपने-अपने अनेक गांवों में अपने विचार रखे और संकल्प दिवस को बहुजन मुक्ति पार्टी का स्थापना दिवस मनाया बी एम पी की जड़े मजबूत करने के लिए योगदान देने का वादा किया।                          


हमारा देश बहुत धनवान हैः गड़करी

नई दिल्ली। एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने कहा कि हमारा देश बहुत धनवान है, लेकिन यहां के लोग गरीब हैं। इसका कारण हमारी आर्थिक नीतियां हैं। लेकिन अगर हम आर्थिक नीतियों को ठीक से लागू करें तो देश का विकास हो सकता है। राज्यों का विकास कर सकते हैं।                 


दो पुलिसकर्मियों संग मारपीट, राइफल छीनी

मोगा। जिले के गांव जलालाबाद के पास देर रात कुछ युवक एक पुलिसकर्मी से एके.47 राइफल छीन कर भाग गए। घटना मोगा, जालंधर हाईवे पर धर्मकोट क्षेत्र के गांव जलालाबाद के निकट हुई। देर रात करीब 2ः30 बजे नाके पर दो पुलिसकर्मियों के साथ कुछ युवकों का झगड़ा हो गया। युवकों ने दोनों पुलिसकर्मियों के साथ काफी मारपीट की और उनसे एक एके.47 राइफल छीनकर फरार हो गए। पुलिस राइफल बरामद करने और युवकों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चला रही है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि ये युवक देर रात शराब पी रहे थे और गश्‍त कर रहे पुलिसकर्मियों ने उनको टोका तो पत्‍थर बरसाने लगे।युवकों ने पुलिसकर्मियों पर पत्थर बरसाए, एएसआई व हैड कांस्टेबल को लहूलुहान कर डाला


जानकारी के अनुसार, मोगा जिले में देर रात माेगा.जालंधर हाईवे पर धर्मकोट क्षेत्र में गांव जलालाबाद के पास एक पुलिसकर्मी नाके पर था। इस दौरान कुछ युवकों को शराब पीते देखकर गयपुलिसकर्मी ने उनसे पूछताछ की। इसी दौरान युवकों और पुलिसकर्मी के बीच विवाद हो गया और उनमें कहासुनी हो गई। इसके बाद युवकों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया और पत्‍थर बरसाने लगे। इस दौरान वे एक पुलिसकर्मी की एके.47 राइफल लेकर फरार हो गए।                               


दिल्ली सहारा सुब्रत की वीडियो कांफ्रेंसिंग

बेचन प्रसाद यादव



नई दिल्ली। दिल्ली सहारा सुब्रत राय की वीडियो कांफ्रेंसिंग सम्पन्न हुई। जिसमे उँन्होने हम सबकी समस्यायों को ही सुनने एवं उसपर बात करने पर ज्यादा समय दिया। यह कहने पर कि हम सभी कार्यकर्ताओं को मेम्बर के भुगतान नहीं होने से बहुत ही परेशान एवं अपमानित होना पड़ रहा है। साथ ही व्यवसाय कम हो जाने तथा रेगुलर कमीशन नहीं मिल पाने एवं पूर्व के प्राप्त कमीशन/बचत को भी संस्था में ही जमा होने से हम सबका जीवन यापन दुभर हो गया है। उँन्होने कहा कि हम आपकी हर स्थिति परिस्थिति को महसूस कर सकतें हैं…और बड़े ही दृढ़ता एवं आत्मविश्वास के साथ कहा कि आप सबको प्रेषित विडियो एवं न्यूज पेपर द्वारा मैं जो कह रहा हूँ। वह मैं जो स्पष्ट रूप से देख पा रहा हूँ, वही कह रहा हूँ, मैं अपने प्रयासों एवं सफलताओं को अभी विस्तार से आप सबको नहीं बता सकता, कारण आप सब लोग समझतें हैं। एन आई पर पूछे जाने पर उँन्होने कहा कि बहुत ही जल्द सम्भवतः इसी माह के लास्ट वीक तक सुरू हो सकती है, क्योंकि यह प्रतिबन्ध अस्थायी हैं।                 


वैक्सीन के सुरक्षित भंडारण के निर्देश दिए

संदीप मिश्र


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड वैक्सीन को स्टोर करने के लिए सभी जिलों में कोल्ड चेन स्थापित की जाए। उन्होंने मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा तथा अपर मुख्य सचिव गृह को टीम बनाकर वैक्सीन स्टोरेज की सुरक्षा के प्रबन्ध करने के निर्देश दिये।


योगी ने रविवार को अपने आवास पर आयोजित बैठक में कहा कि राज्य सरकार कोविड-19 वैक्सीन के स्टोरेज के लिये पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिये राज्य सरकार संकल्पबद्ध है और इस दिशा में सभी प्रयास किये जा रहे हैं। 

गौरतलब है कि कल की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश में वैक्सीन स्टोरेज क्षमता को 15 दिसम्बर तक बढ़ाकर दो लाख 30 हजार लीटर करने के निर्देश दिये गये थे। उन्होंने जिला तथा मण्डल स्तर पर कोरोना वैक्सीन के स्टोरेज के लिये सुरक्षित कोल्ड चेन की व्यवस्था करने के निर्देश दिये थे। उन्होंने वैक्सीन लगाने के लिये बड़ी संख्या में मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित करने के भी निर्देश दिए थे।                                                             

सरकार ने बेईमानी पर उतर कर जीतीं सीटें

कानपुर। समाजवादी पार्टी के शिक्षक नेता एवं पूर्व शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी कुलदीप यादव के नेतृत्व में झांसी प्रयागराज स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विजई घोषित समाजवादी पार्टी के जुझारू प्रत्याशी डॉक्टर मान सिंह का स्वागत सैकड़ों समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भौती बाईपास बाईपास पर किए यादव ने बताया कि जहां एक ओर सरकार बेईमानी पर उतर कर सीटें जीतने का काम कर रही थी। वहीं पर झांसी प्रयागराज समेत दस जिलो की पढ़े-लिखे नौजवानों ने भाजपा के मुंह पर करारा जवाब देते हुए 30 साल से भारतीय जनता पार्टी को धूल चटाई और नौजवान समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अपना आशीर्वाद देते हुए विजई बनाया यादव ने कहा यह लोकतंत्र की जीत है। उनसे फिरका परस्त ताकतों जो केवल और केवल अपना उल्लू सीधा करने के लिए नौजवनो किसानो महिलाओं पर अत्याचार और उनके शोषण करते हैं कार्यक्रम।                                 


गरीबों की मदद के लिए अमीरों पर टैक्स


ब्यूनस आर्यस। लातिन अमेरिकी देश अर्जेंटीना ने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए एक नया संपत्ति क़ानून पास किया है जिसके तहत देश के पूंजीपतियों पर एक ख़ास टैक्स लगया जाएगा। सरकार का कहना है कि इससे इकट्ठा किए धन का इस्तेमाल दवा और ज़रूरी चीज़ों को ख़रीदने में और राहत कार्य में किया जाएगा। शुक्रवार को सीनेटरों ने 'लखपतियों पर टैक्स' कहे जा रहे इस विशेष संपत्ति कर के प्रस्ताव को 42 मतों से पारित कर दिया। इसके विरोध में 26 मत पड़े। इस नए क़ानून के अनुसार ये टैक्स एक बार ही लगाया जाएगा। ये उन लोगों पर लागू होगा जिनके पास 20 करोड़ पेसो यानी 25 लाख डॉलर से अधिक की संपत्ति है. देश में क़रीब 12,000 ऐसे लखपति हैं जिन्हें इस टैक्स के तहत सरकार को कर देना होगा।                         



महाप्रबंधक में जंक्शन का निरीक्षण किया

मुरादाबाद। उत्तर रेलवे के महाप्रंबधक आशुतोष गंगल ने रविवार को मुरादाबाद जंक्शन का निरीक्षण किया। हालांकि उनका निरीक्षण प्रस्तावित नहीं था। लेकिन ट्रेन का स्टॉपेज होने के कारण वह प्लेटफार्म एक पर उतरे। यहां से मुख्य द्वार से बाहर आकर डीआरएम सहित अन्य अधिकारियों से वार्ता की। पांच से सात मिनट निरीक्षण करने के बाद वह शाहजहांपुर के लिए रवाना हो गए। उत्तर रेलवे महाप्रबंधक का कार्यभार संभालने के बाद आशुतोष गंगल पहली बार अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन से मुरादाबाद पहुंचे। इस दौरान डीआरएम तरुण प्रकाश, एडीआरएम मान सिंह मीणा सहित मंडल के तमाम अधिकारियों ने स्वागत किया।


ट्रेन का 10 मिनट स्टॉपेज होने के कारण जीएम रेलवे कुछ देर बाद ही स्पेशल बोगी से बाहर निकले। उन्होंने प्लेटफार्म एक से होते हुए मुख्य द्वार तक आकर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। जीएम के निरीक्षण के चलते स्टेशन पर साफ सफाई के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रही। मुख्य द्वार से बाहर आकर उन्होंने डीआरएम सहित अन्य अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने डीआरम को रेलवे स्टेशन के बेहतर रखरखाव ओर सफाई व्यवस्था पर बधाई देते हुए इसको बरकरार रखने को कहा।


रीक्षण के बाद जीएम मुरादाबाद से शाहजहांपुर तक विडों ट्रेलिंग से निरीक्षण करने के लिये रवाना हुए। इस दौरान डीआरएम तरुण प्रकाश, सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा, सीनियर डीओएम नवीन कुमार, डीएसई (सी) नीरज कुमार शाहजहांपुर के लिए रवाना हुए।                               


दिग्गज अभिनेता रवि पटवर्धन का निधन

कविता गर्ग


मुंबई। दिग्गज अभिनेता रवि पटवर्धन का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया। वह 84 साल के थे। उनके बड़े बेटे निरंजन पटवर्धन ने यह जानकारी दी। मराठी शो ‘आगाबाई सासुबाई’ से लोकप्रिय हुए पटवर्धन ने 80 के दशक की ‘तेजाब’ और ‘अंकुश’ जैसी हिंदी फिल्मों में भी काम किया था। मनोरंजन की दुनिया में उनका चार दशक का लंबा करियर है। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें ठाणे के जुपिटर अस्पताल में ले जाया गया था।


निरंजन पटवर्धन ने रविवार को कहा, ‘‘ कल रात करीब नौ-साढ़े नौ बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी और जकड़न आ गई जिसके बाद हम उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए। इलाज पर उन्होंने प्रतिक्रिया देनी बंद कर दी और आधे घंटे के भीतर उनका निधन हो गया।’’उन्होंने बताया कि ठाणे में दोपहर के समय उनका अंतिम संस्कार किया गया। अभिनेता ने करीब 200 फिल्मों में काम किया था।                                


लड़ाई जारी रखने की जरूरतः सीएम राव

हैदराबाद। कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े हुए किसानों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। किसान संगठन और ट्रेड यूनियनों के साथ ही कई राजनीतिक दलों ने भी इस बंद का समर्थन किया है। अब तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने भी इस बंद को समर्थन करने का ऐलान कर दिया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री और तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव ने 8 दिसंबर को किसानों के भारत बंद को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि टीआरएस के कार्यकर्ता इस बंद में सक्रिय रूप से हिस्सा लेंगे। गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न हुए हैदराबाद नगर निगम के चुनाव में टीआरएस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।             


3 दिन बाद फिर सोने-चांदी का भाव गिरा

हरिओम उपाध्याय


नई दिल्ली। सोने के भाव में शुक्रवार को अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में राष्ट्रीय राजधानी में सोने का मूल्य 136 रुपये टूटकर 48,813 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया। इससे पिछले सत्र यानी गुरुवार को दिल्ली में सोने का बंद भाव 48,949 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। सिक्योरिटीज के मुताबिक रुपये की कीमतों में मजबूती और वैश्विक स्तर पर सोने एवं चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव की वजह से घरेलू सर्राफा बाजार में भी इन धातुओं की कीमतों में कमी देखने को मिली।  .


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमत भी 346 रुपये घटकर 63,343 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई। इससे पिछले सत्र में चांदी की कीमत 63,689 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। मुद्रा बाजार में शुक्रवार को शुरुआती सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे मजबूत होकर 73.77 के स्तर पर पहुंच गया। 


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत मामूली बढ़त के साथ 1,842 डॉलर प्रति औंस पर रही। वहीं, चांदी की कीमत 24.20 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही।  


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम में तेजी के संदर्भ में कहा, ''डॉलर में गिरावट से मूल्यवान धातुओं की डिमांड बढ़ी और इस वजह से सोने के दाम में इजाफा देखने को मिला। प्रोत्साहन पैकेज को लेकर नई उम्मीदों से डॉलर के भाव कमजोर पड़े हैं और इससे सर्राफा बाजार में तेजी देखने को मिली है।'' 


सोने का वायदा भाव 


मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दिसंबर में डिलिवरी वाले सोने का मूल्य 18 रुपये या 0.04 फीसद की बढ़त के साथ 49,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इसमें 12,108 लॉट के लिए बिजनेस हुआ। विश्लेषकों का कहना है कि प्रतिभागियों के नए सौदे बनाने से सोने के दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिली।                                                  


बाबरी विध्वंस की बरसी पर बोलें औवेसी

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन एआइएमआइएम के अध्यक्ष असादुद्दीन औवेसी ने 6 दिसंबर को विध्वंस की बरसी पर बाबरी मज्जिद को याद किया है। उन्होंने कहा कि 400 सालों तक बाबरी अयोध्या में खड़ी थी, इसे आने वाली पीढ़ियों को याद दिलाने और सिखाने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस नाइंसाफी को कभी नहीं भुलाया जा सकता है।           


अवैध तरीके से रह रहे 6 विदेशी गिरफ्तार

ठाके। महाराष्ट्र के ठाके जिला में अवैध तरीके से रहे रहे छह नाइजीरियाई नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मुंबई पुलिस के आयुक्त बिपिन कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों को इस क्षेत्र में अवैध तरीके रहे रहे विदेशी नागरिकों का पता लगाने का निर्देश दिया था। उनके आदेश के मद्देनजर वाशी पुलिस ने तलाश अभियान चलाया और छह नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धुमल ने बताया कि जुहू गांव में शुक्रवार की रात को लगभग 10 बजे छापा मारा गया था, जहां एक फ्लैट में छह नाइजीरियाई नागरिक मिले। ये सभी एक महिला द्वारा संचालित रेस्तरां मिले, जहां पर गर्म पेय पदार्थ परोसा जा रहा था। पकड़े गये आरोपियों के नाम ओबिओरा अनिवाव्वेवा (57), प्रिंस ओकी जॉन (49), एहमो इले हेलन (47), चुकुंडी लुके उस्लौर (30) नालोमोरिसा कोस्मोस चिनेंवे (50) तथा ओकाइयो टुचुकोआ फिलिप (43) है।               


उत्थान के लिए बाबा का मिशन जारी रहेगा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने कहा कि सत्ता की मास्टर चाबी के जरिये उनकी पार्टी दलित, पिछड़ों के उत्थान के भारत रत्न बाबा साहब अम्बेडकर के मिशन को जारी रखेगी। डॉ. अम्बेडकर की पुण्यतिथि की मौके पर मायावती ने रविवार को कहा "बाबा साहेब के सपनों का मानवतावादी भारत बनाने के सपना को साकार करने वाले लोग ही इस देश के शासक वर्ग बनेंगें।"





रेप के बाद किशोरी की हत्या की, शव फेंका

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश में गाजीपुर के बहरियाबाद क्षेत्र के खाजेपुर मठिया गांव के पास रविवार की सुबह एक किशोरी छात्रा की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। घटना की जानकारी होते ही सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। मृतका कक्षा 12 की छात्रा है। उसके गले पर जख्म का निशान है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने के सामने शव रखकर सैदपुर-चिरैयाकोट मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस ने कहा कि बहरियाबाद इलाके की खाजेपुर मठिया गांव निवासी किशोरी रविवार सुबह 6:00 बजे नित्य की भांति घर से शौच के लिए कुछ दूर खेत की तरफ गई। लगभग एक घंटा से अधिक समय बीत जाने के बाद जब किशोरी घर नहीं लौटी तो उसकी मां उसे ढूंढते हुए खेत की तरफ गई। जहां निर्वस्त्र किशोरी जमीन पर पड़ी हुई मिली। आनन-फानन में परिजनों द्वारा किशोरी को हॉस्पिटल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।           


एक, दो, तीन नहीं, 4 बच्चों को जन्म दिया

सीतापुर। मां बनना बहुत सुखद एहसास होता है, कहते है जब एक महिला बच्चे को जन्म देती है तो वो भी दोबारा जन्म लेती है। प्रसव पीड़ा के दौरान होने वाले दर्द का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। सोचिए एक बच्चे को पैदा करने में महिला मौत के मुंह से गुजर कर आती है तो 4 बच्चे एक साथ पैदा करने वाली महिला का क्या हाल हुआ होगा। मामला उत्तर प्रदेश के सीतापुर का है, जहाँ एक गर्भवती महिला ने एक साथ एक नहीं दो नहीं बल्कि 4 बच्चों को जन्म दिया। जिनमें 1 बेटा है और 3 बेटियाँ हैं। इतना ही नहीं बल्कि चारों बच्चे पूरी तरह से स्वास्थ्य भी है।


मुन्नू लाल भार्गव ने बताया कि उनकी पत्नी मौसम देवी को बीती रात तेज दर्द शुरू हो गए। घरवालों नें अस्पताल ले जाने की तैयारी की लेकिन दर्द बहुत अधिक बढ़ गया जिसकी वजह से घर पर ही डिलीवरी करनी पड़ी। लेकिन हैरानी की बात है कि चारों बच्चे बिल्कुल स्वास्थ्य है।बच्चों के साथ माँ मौसम देवी की तबीयत बिल्कुल ठीक है। जन्म के बाद कुछ घंटों बाद डॉक्टर को बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ है। सभी इस कुदरत के करिश्मे को देखकर खुश है।                                


डीएम ने मिडिया से दुर्व्यवहार पर संज्ञान लिया

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। जिला अधिकारी अजय शंकर पांडे को सोशल मीडिया के माध्यम से ज्ञात हुआ कि जिला महिला अस्पताल में रानी नाम की महिला के द्वारा एक बच्चे को जन्म दिया गया। जिसमें बच्चे को स्टाफ के द्वारा कई घंटों तक मां को नहीं दिया गया और संबंधित परिवार के साथ स्टाफ के द्वारा दुर्व्यवहार भी किया गया। बता दें कि जैसे ही जिला अधिकारी अजय शंकर पांडे के संज्ञान में यह खबर आई तो उन्होंने इसे तत्काल गंभीरता से लेते हुए संपूर्ण प्रकरण की जांच मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता को सौंपते हुए तत्काल सायंकाल तक रिपोर्ट चाहि गई हैं, ताकि दोषी पाए जाने वाले स्टाफ के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही प्रस्तावित की जा सकें।               


59 वें स्थापना दिवस पर सीएम से कई उम्मीदें

लखनऊ। प्रदेश के करीब 90 हज़ार होमगार्ड जवानों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बड़ी उम्मीदें हैं। आज यानी रविवार को मुख्यमंत्री होमगार्ड के 59 वें स्थापना दिवस पर आलमबाग स्थित होमगार्ड मुख्यालय में आयोजित रैतिक परेड का मान प्रणाम स्वीकार करेंगे। शनिवार को अफसरों ने परेड ग्राउंड का मुआयना कर तैयारियों का जायजा लिया हैं। समारोह में मुख्यमंत्री ड्यूटी के दौरान दिवंगत हुए होमगार्ड जवानों के आश्रितों को आर्थिक मदद के रूप में चेक वितरित करेंगे। मुरादाबाद में बनकर तैयार मंडलीय कमाण्डेन्ट प्रशिक्षण संस्थान का लोकार्पण करेंगे। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम में महिला होमगार्ड की 180 दिन की प्रसूता अवकाश की घोषणा कर सकते हैं। महिलाओं की यह मांग लंबे समय से चल रही है। होमगार्ड मुख्यालय द्वारा इसका प्रस्ताव भेजा जा चुका है।


यह हैं मांगे


  • महिलाओं को 180 दिन का प्रसूता अवकाश

  • वर्दी भत्ता नगद दिया जाय

  • प्रशिक्षण व अंतर्जनपदीय भत्ता बढ़ाया जाय

  • प्रत्येक होमगार्ड की मौत पर उसके आश्रित को पांच लाख रुपये की अर्थिक मदद दी जाय                                          

  • वैतनिक स्टाफ अफसर को पुलिस की तरह पौष्टिक आहार भत्ता

  • वर्दी धुलाई भत्ता बढ़ाने



महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। थाना मुरादनगर पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए काफी सतर्क नजर आ रही हैं और उनकी तत्काल रुप से सुनवाई भी करती नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि जनसंपर्क अधिकारी उपनिरीक्षक अतुल चौहान महिलाएं द्वारा की जा रही शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित चौकी प्रभारियों को अवगत करा रहे हैं तथा थाना मुरादनगर प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में तत्काल कार्रवाईया करनी सुनिश्चित कराते नजर आ रहे हैं। वहीं, महिला हेल्प डेस्क पर बैठी महिला सिपाही पूनम द्वारा शिकायत करने वाले पीड़ितों को सेनीटाइज कराते हुए उनकी एंट्रियां रजिस्टर में की जा रही हैं। जिसको मद्देनज़र रखते पीड़ितए और उनके परिवार वाले पुलिस की कार्यप्रणाली की प्रशंसा कर रहें हैं।                 


नशे में पति ने की पत्नी के साथ मार-पीट

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। मुरादनगर थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला के साथ नशे में धुत पति द्वारा मार-पीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया हैं। आपको बता दें कि गाज़ियाबाद की एक कॉलोनी निवासी महिला मनीषा की शादी अब से लगभग बारह वर्ष पहले दीपक निवासी ग्राम नेकपुर मुरादनगर के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि उसका पति चरस, गांजा, शराब आदि का सेवन करता है और फिर नशे की हालत में उसके साथ मार-पीट करता हैं। महिला का यह भी कहना है कि आज तक वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया हैं। आपको बता दें कि महिला के परिवार वालों ने उसके पति को काफी बार समाज के गणमान्य व्यक्तियों के बीच बुलाया और फिर समझाया, लेकिन वह अपनी नशे की लत को नही जोड़ता। इतना ही नहीं, पीड़ित महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि वह तीन वर्ष से अपने पति से अलग किराए के एक घर में थानाक्षेत्र की शिवम विहार कॉलोनी में रहती आ रही है तथा उसका किराया भी वह खुद ही बच्चों को ट्यूशन देकर कमाए गए पैसों से चुकाती हैं।               


बाल सुधार गृह में नाबालिगो की आत्महत्या

बुलढाणा। महाराष्ट्र के बुलढाणा के शासकीय बाल निरीक्षण गृह (बाल सुधार गृह/रिमांड होम) में रहने वाले 2 नाबालिग लड़कों ने शनिवार सुबह तड़के फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सामने आने के बाद जिले में हडकंप मच गया। बाल निरीक्षण गृह में रात 2 बजे के करीब आत्महत्या की घटना हुई। बाल निरीक्षण गृह में रह रहे अन्य लड़कों को सुबह दोनों लाशें लटकती दिखाई दी जिससे घबराए बच्चों ने बाल निरीक्षणकर्मियों को इसकी जानकारी दी।



जानकारी मिलने के बाद तुरंत पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा किया। शनिवार की सुबह दो नाबालिग लड़कों जिनकी उम्र 15 और 17 साल थी, की लाशें लोहे के एंगल पर चादर और टॉवेल से बने फंदे में से लटकती हुई मिली। इन दोनों नाबालिगों ने बुलढाणा के शेगाव शहर में घर में चोरी की थी, जिसके चलते उन्हें बाल निरीक्षण गृह में 1 हफ्ते पहले ही लाया गया था।

बुलढाणा के एसपी अरविंद चावरिया ने पूरे मामले में कहा कि यह आत्महत्या है, क्योंकि वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। इन लड़कों ने यह आत्महत्या क्यों की अब इसकी जांच की जाएगी।

बुलढाणा के एसपी ने कहा कि शेगाव शहर के एक मामले इन मृतकों का लिंक था। फ्तेभर पहले ही इन्हें बुलढाणा लाया गया था। आज सुबह हमें जानकारी मिली कि इन्होंने आत्महत्या की है। जिला सत्र न्यायाधीश ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुई है जिससे प्राथमिक तौर पर यह आत्महत्या है, आगे की जांच की जाएगी।                          


गाजियाबादः पुलिस ने कई अपराधी गिरफ्तार किएंं

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा जनपद में बड़ते अपराध पर विराम लगाने हेतु चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के अंतर्गत चलाए जा रहे एबीसी स्कीम के चेकिंग अभियान के तहत थाना कविनगर पुलिस ने अपनी सक्रियता के चलते शुक्रवार रात्रि दो शातिर तस्करों को गिरफ़्तार किया हैं। पुलिस को इनके पास से एक अवैध तमंचा, एक कारतूस और पांच किलो अवैध गांजा भी बरामद हुआ हैं। वहीं, पुलिस को पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम निसार पुत्र मुस्तकीम निवासी थाना करावल नगर दिल्ली और दूसरे ने अमित कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी थाना बादलपुर गौतमबुधनगर बताया हैं।                     


मोटरसाइकिल सहित 2 शातिर गिरफ्तार किएं

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा सभी थानाक्षेत्रों में शातिर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ताबड़तोड़ अभियानों के अंतर्गत थाना साहिबाबाद पुलिस ने एबीसी स्कीम के चेकिंग अभियान के तहत शुक्रवार देर रात्रि 25 फुटा रोड शालीमार गार्डन से दो शातिर लुटेरों को उस समय गिरफ़्तार कर लिया गया जब वह अवैध असलहा एवं फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सक्रिय थे। पुलिस को पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम परवेज पुत्र नवाब और दूसरे ने रिजवान पुत्र अब्दुल निवासी थाना टीला मोर गाज़ियाबाद बताया हैं।                   


संविधान के शिल्पकार की पुण्यतिथि मनाई

पंकज कुमार/आदर्श श्रीवास्तव


लखीमपुर खीरी। 6 दिसंबर को भारतीय संविधान के शिल्पकार प्रमुख अर्थशास्त्री एवं समाज सुधारक भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर नगर गोला गोकर्णनाथ लखीमपुर खीरी के अंबेडकर तिराहे पर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने बाद गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें जिला उपाध्यक्ष सहजेंद्र दीक्षित ,जिला महासचिव प्रेम कुमार वर्मा, युवा नेता अमित गुप्ता, रामकुमार वर्मा, कमलेश कुमार वर्मा, रामासरे चौरसिया, राकेश विश्वकर्मा ,सदस्य जिला पंचायत  रघुनंदन राजपासी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के बेटे मास्टर सत्य प्रकाश बाजपेई, टोनी शुक्ला ,दादा देवीदीन मिश्रा, खलील अहमद, हेमू शुक्ला ,अकील अहमद, फकीर मोहम्मद, इसरार अली, पंकज पटेल, सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित रहे सभी ने एक स्वर से अखंड भारत के निर्माण में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के योगदान को सराहा और उनके नारे लगाए बाबा जी का मिशन अधूरा! हम सब मिलकर करेंगे पूरा!! बाबा साहब अमर रहे! भारतीय संविधान अमर रहे!! जय भीम !जय भारत !आदि नारों से चौराहा गूंजता रहा!                               


4 मंजिला मकान में लगी आग, हुआ खाक

श्रीराम मौर्य


शिमला। शिमला जिला के तहत पड़ने वाले नावर क्षेत्र के गुजांदली गांव में आधी रात मकान में आग लग गई। भयंकर अग्‍िनकांड में 4 मंजिला मकान जलकर खाक हो गया। चार मंजिला इस भवन में करीब आठ परिवार रहते थे। मकान पूरी तरह जल जाने के बाद ये परिवार बेघर हो गए हैं। आग की इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्राप्त सूचना के अनुसार आग की यह घटना रात करीब 12 बजे पेश आई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। चार मंजिला इस भवन में 20 से ज्यादा कमरे थे। पूरा मकान लकड़ी का बना हुआ था। आग लगने के बाद परिवार के सभी सदस्यों ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई।


मौके पर स्थानीय लोग और पुलिस की टीम भी पहुंची व साथ लगते घरों को बचाया गया। लोगों ने फायर ब्रिगेड को तुरंत आग लगने की सूचना दे दी थी। अन्‍यथा साथ लगते मकान भी आग की चपेट में आ सकते थे। रातभर ठंड में राहत कार्य चलता रहा। गनीमत रही कि अग्‍िनकांड में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।


डीएसपी रोहड़ू सुनील नेगी ने बताया रात के समय यह घटना पेश आई है। उन्होंने कहा प्रभावित परिवारों को फौरी राहत के साथ हर संभव सहायता दी जाएगी।                              


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई

एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई  इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को कड़ी फटकार लग...