रविवार, 3 सितंबर 2023

केमिकल से भरे टैंकर की टक्कर, कई वाहन जलें

केमिकल से भरे टैंकर की टक्कर, कई वाहन जलें     

अमित शर्मा   
जालंधर। लुधियाना नैशनल हाईवे पर गोराया के पास केमिकल से भरे एक टैंकर और कार की टक्कर हो गई। टक्कर के दौरान दोनों गाड़ियों में भयानक आग लग गई। टैंकर और कार में टक्कर के बाद लगी आग इतनी भयंकर थी उसने उनके आस पास खड़ी गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग के कारण गोराया नेशल हाइवे पर धुआं ही धुआं नजर आ रहा है। 
टक्कर के बाद लगी भीषण आग से जालंधर-दिल्ली वाली लेन जो कि लुधियाना की तरफ जाती है फिलहाल हाईवे पेट्रोल पुलिस ने बंद कर दी है।

जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया, गठबंधन की बैठक

जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया, गठबंधन की बैठक

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में सितम्बर महीना विशेष माह साबित होगा। सितम्बर का यह माह किस राजनीतिक गुट को केन्द्र मे सता के सिंघासन पर आसीन होने के लिए शुभ होगा या किस राजनीतिक गठबन्धन के गुटो पर सितम ढायेगा।यह अभी अतीत के गर्भ में है। इसके लिए हमे व आपको अभी इंतजार करना पड़ेगा। सितम्बर महीने के प्रथम दिन ही भारतीय राजनीति ने विश्व के राजनीतिज्ञों व राजनीति पंडितयों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।
माह के पहली व दुसरी तारीख को एक ओर विपक्षी दलों का इण्डिया की बैठक व्यवसायिक राजधानी मुम्बई में सम्पन्न हो गई है।वही सता पक्ष की एन डी ए के घटक दलो की बैठक यही हुई।वही इसी सप्ताह के अंत में देश की  राजधानी दिल्ली में जी-20 का सम्मेलन 9-10 सितम्बर आयोजित की जा रही है।उनकी तैयारियाँ इन दिनों जोरों पर है। वैश्विक राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह बैठक वैश्विक अर्थ व्यवस्था में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है।इसी बीच केन्द्र सरकार के प्रह्ललाद जोशी संसदीय कार्य मंत्री नें संसद के 18 से 22 सितम्बर तक विशेष सत्र बलाने की घोषणा कर दी। 
इस विशेष सत्र के दौरान पाँच बैठक होगी।सुत्रों के मुताबिक इस विशेष सत्र के दौरान 10 से अधिक महत्वपूर्ण विधयेक पेस किये जायेगें।इनमें से वन नेशन , वन एलेक्सन पर चर्चा होने की प्रबल संभावना है। इसके लिए एक समिति बनाई गई है।इनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और राज्यसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी का नाम शामिल किया गया है। इनके अलावा समिति में15वें​ वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष एनके सिंह,लोकसभा के पूर्व महासचिव डॉ.सुभाष कश्यप,वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे और पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी भी हैं।
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य और विधि विभाग के सचिव नितेन चंद्र समिति के सचिव होंगे।सरकार ने शनिवार को ही समिति के कामकाज की अधिसूचना भी जारी कर दी है।वहीं,कांग्रेस ने इस समिति को संसदीय लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश बताया। बीते शनिवार की रात अधीर रंजन चौधरी ने कमेटी में शामिल होने से इनकार कर दिया हैं।अधीर रंजन ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा। समिति का  गठन ऐसे किया गया है कि नतीजे पहले से तय हो सकें।आम चुनाव से पहले ऐसी समिति सरकार के गुप्त मंसूबों की ओर इशारा करती है,जिसमें संवैधानिक रूप से एक संदिग्ध व्यवस्था को लागू करने की कोशिश की जा रही है।उन्होंने कहा कि राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को शामिल नहीं करना संसदीय लोकतंत्र का अपमान है।
केन्द्र सरकार के द्वारा लिये गये इस निर्णय को भाजपा व एन डी ए के घटक दलों के द्वारा लिए गए को जनता के लिए कल्याणकारी बता रही है।वही विपक्षी दलों के गठबन्ध इण्डिया के घटक दलों के नेताओं ने इस तरह के फैसले पर प्रशन चिन्ह लगाते हुए कहा कि केन्द्र की भाजपा व एन डी ए की सरकार विपक्षी राजनीतिक दलों एकता व इण्डिया के जनता में लोकप्रिय व समर्थन से भयभीत हो गई है। तभी तो केन्द्र में भाजपा व एन डी ए व पंत प्रधान व प्रधान सेवक जी इतना घबरा गये है। उन्हे सन 2024 में अपनी हार दिख रही है।जो काम  सरकार अपनी लगभग10 वर्षो के कार्य काल में नही कर पाई। वह अब  संसद का विशेष सत्र बुलाना पड़ गया है। 
आप को बता दे कि विगत सप्ताह 
देश की व्यवसायिक राजधानी मुम्बई में 26विपक्षी दलों के 62 नेता के गठबंधनआई.एन.डी.आई ए‘(इंडिया)में आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी वर्ष 24 के लोकसभा चुनाव से जुड़े कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके बाद इंडिया ‘गठबंधन’ के शीर्ष नेताओं ने प्रेस प्रतिनिधि से मुखातिब हुए।जिसमें शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट)नेता आदित्य ठाकरे ने प्रस्तावों को पढ़कर सुनाया। इंडिया गठबन्धन के सभी घटक दल अपना संचार और मीडिया रणनीति और चुनाव अभियान "जुड़ेगाभारत और जीतेगा इंडिया " की थीम पर लड़ेंगे। इस बैठक में चार समितियां बनाने का फ़ैसला किया गया है।इंडिया गठबंधन’ की कोऑर्डिनेशन समिति में केसी वेणुगोपाल,शरदपवार,स्टालिन,संजय राउत, टी राजा,तेजस्वी यादव,अभिषेक बनर्जी,राघव चड्ढा,जावेद अली ख़ान को जगह दी गई है। इसके अलावा ललन सिंह,हेमंत सोरेन,महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्लाह को भी कमेटी में जगह दी गई है।आई.एन.डी.आई.ए (इण्डिया) के तीन पारा के प्रस्ताव में कहा गया है ''हम, इंडिया के विभिन्न दल, लोकसभा का अगला चुनाव जहां तक संभव हो,एक साथ मिलकर लड़ने का संकल्प लेते हैं। विभिन्न राज्यों में सीट के बंटवारे की व्यवस्था तुरंत शुरू होगी और विचार-विमर्श की सहयोग वाली भावना के साथ यथाशीघ्र पूरी की जाएगी। इस प्रस्ताव के अनुसार, ''हम, इंडिया के विभिन्न दल,लोगों की चिंता और महत्व के मामलों पर देश के विभिन्न हिस्सों में जल्द से जल्द सार्वजनिक रैलियाँ आयोजित करने का संकल्प लेते हैं।' प्रस्ताव के अंत में कहा गया है, ''हम,इंडिया के विभिन्न दल, विभिन्न भाषाओं में "जुड़ेगा भारत,जीतेगा इंडिया" थीम के साथ अपनी संबंधित संचार और मीडिया रणनीतियों और मुहिमों का समन्वय करने का संकल्प लेते हैं।' प्रस्ताव में सबसे नीचे इंडिया के दलों का नारा ''जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया'' लिखा है।
इस बैठक के दौरान राहुल गांधी ने कहा,''मुझे भरोसा है कि इंडिया गठबंधन बीजेपी को आसानी से हराएगा। उन्होंने कहा -"इस मंच पर बैठी सारी पार्टियां यदि एकजुट रहती हैं,तो हमें हराना नामुमकिन है। मैं देख रहा हूं कि इंडिया गठबंधन के सभी दलों ने उदारता दिखाई है। हम सबमें थोड़ा बहुत मतभेद है,लेकिन इसे दूर किया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ''हमने जो तय किया है,उस प्रस्ताव पर काम करेंगे। गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों को उठाएंगे। ईडी,सीबीआई जैसी संस्थाओं का गलत इस्तेमाल हो रहा है।ऐसा कभी नहीं हुआ।मैं 55 साल से राजनीति में हुँ। ऐसा कभी नहीं देखा।'' उन्होने कहा कि ''बिना हमें बताए संसद का विशेष सत्र बुला रहे हैं। मणिपुर जल रहा था चीन ने जब ज़मीन हड़प ली,कोरोना चल रहा था,नोटबंदी के वक्त, प्रवासी मज़दूर जब परेशान थे,तब संसद का सत्र नहीं बुलाया। आहिस्ता,आहिस्ता तानाशाही की ओर जा रहे हैं।'
‘नीतीश कुमार ने कहा कि ''आप सबको मालूम है कि आज तीसरी बैठक हो गई। आप लोगों को बता दिया है कि किन किन चीज़ों पर सहमति बन गई है। अब हम लोग विभिन्न जगहों पर जाकर लोगों को संबोधित करेंगे।अब जो केंद्र में हैं,वो हारेंगे। यह तय हो गया है ।मीडिया पर ही कब्ज़ा कर लिया है।ये कम करते हैं और ज़्यादा छपते हैं। लालू यादव ने पीएम मोदी को घेरने से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए अपनी बात रखी। उन्होंने कहा“मुझे काफ़ी प्रसन्नता हुई कि विभिन्न दलों के नेता एकजुट हो गए हैं। पहले हम एक नहीं होते थे,जिसका फ़ायदा नरेंद्र मोदी को हुआ। उन्होंने भाजपा का मतलब समझाया।भा माने भारत,ज का मतलब जलाओऔर पा माने पार्टी।
लगातार लड़ाई लड़ते लड़ते आज हम इस मुक़ाम पर पहुंचे हैं। पहले पटना,फिर बंगलुरु और आज मुंबई। अब हम सब में सहमति बन गई है।हम राहुल गांधी को विश्वास दिलाते हैं कि हम सब एक हैं और एक मिलकर लड़ेंगे ।अब सीट शेयरिंग की बात शुरू होगी। हम लोग अपना नुकसान करके भी इंडिया को जिताएंगे और मोदी को हराएंगे ।”लालू यादव ने एनसीपी चीफ़ शरद पवार को आश्वस्त करते हुए लिखा – हम शरद पवार से भी कहते हैं कि डटे रहिएगा और अपनी पार्टी को मजबूत रखिएगा । दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा ''ये जो इंडिया एलायंस है,वो केवल 26 या 28 दलों का एलायंस नहीं है। बल्कि देश के 140 करोड़ लोगों का एलायंस है।' 'हमें दुख होता है कि ये जो मोदी सरकार है,वो देश की सबसे करप्ट सरकार है। हम तीन चार दिनों से पढ़ रहे हैं कि विदेशों में ख़बर छप रहे हैं कि भारत की सरकार केवल एक आदमी के लिए काम कर रही है।इसे सुनकर दुख होता है। आज लोगों की आमदनी नहीं है।युवा पढ़कर बेरोज़गार हैं। इससे ज़्यादा अहंकारी सरकार कभी नहीं रही।
बहुत बहुत बड़ी ताक़तें इस इंडिया एलायंस को तोड़ने की कोशिशों में लगेगी। नेताओं के बारे में बताया जाएगा कि इनके बीच झगड़े हो रहे हैं,लेकिन ऐसा नहीं है।यह बताकर ख़ुशी हो रही है कि सभी दलों ने विभिन्न तरह की ज़िम्मेदारियां ली हैं।”
 भारतीय राजनीति के पंडितो का मानना है कि विपक्षी दलों की इण्डिया की अग्नि परीक्षा उस समय होगी। जब लोक सभा चुनाव में गठबन्ध के राजनीति दलों ने जो कुछ रणनीति बनाई है सभी सीटों पर विपक्षी दलों के गठबन्धन अथार्त आई एन डी आई ए (इण्डिया) का एक उम्मींद वार होगा।अथार्त आपस में एकसीटों के बंटवारों को लेकर शक व शंका जताई जा रही है। वही गठबन्ध के शीर्ष नेतृत्व को भरोसा है कि माह के अंत तक शीटों के बँटवारा का कार्य हो जायेगा। मुझे क्या। फिलहाल हम आप से यह कहते हुए विदा लेते है कि-ना ही काहुँ से दोस्ती, ना ही काहुँ से बैर। खबरीलाल तो माँगे, सबकी खैर।
विनोद तकियावाला

उस्मान को भारत परिषद का युवा मंडल अध्यक्ष बनाया

उस्मान को भारत परिषद का युवा मंडल अध्यक्ष बनाया 

अनुराग पांडेय 
शाहजहांपुर/खुदागंज। जानकारी के अनुसार आपको बताते चले इस समय हमारे भारत देश अनेक प्रकार के भ्रष्टाचार विरोधी एवं समाज सेवी संगठन है इसी प्रकार का एक भारत परिषद राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी संगठन जिसमें सैय्यद अज़हर उस्मान काफी समय से जिला मीडिया प्रभारी के पद पर कार्य कर रहे थे इनके कार्य एवं संगठन के प्रति निष्ठा एवं लगन को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चन्द्र भूषण पाण्डेय पूर्व न्यायाधीश एवं राज्यपाल विधि सलाहकार उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश पर प्रदेश अध्यक्ष श्री अजीत कुमार सिंह के अनुमोदन पर युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश परम्बर रजा़ जैदी ने सैय्यद अज़हर उस्मान बरेली मंडल का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया और आशा जताई है कि सैय्यद अज़हर उस्मान संगठन के प्रति जागरूक रहेंगे और जन जन तक संगठन को पहुचांयगे सैय्यद अजहर उस्मान के मंडल अध्यक्ष बनने पर उन्होंने कहा है कि मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चंद्र भूषण पाण्डेय जी पूर्व न्यायाधीश एवं राज्यपाल विधि सलाहकार उत्तर प्रदेश सरकार एवं प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह एवं युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री परम्बर रजा़ जैदी के विश्वास पर खरा उतरेंगे एवं भारत परिषद को जनता तक ले जाएंगे एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ हमेशा खड़े रहेंगे अजहर के मंडल अध्यक्ष बनने पर युवाओं में खुशी की लहर एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह एवं युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष परम्बर रजा़ जैदी एवं जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार यादव एवं जिला उपाध्यक्ष श्री सैय्यद रफत अली एवं सैय्यद हैदर उस्मान, योगेश सिंह, कौशलेंद्र कौशल विधार्थी, दीपक राठौर, अनुज सिंह, साजिद अली खान,अब्दुल कादिर, अभिषेक सिंह, अभिषेक जैन, वारिस अंसारी, आदि लोगों ने बधाई ।

76वें संत समागम का आयोजन 28 से 30 अक्तूबर

76वें संत समागम का आयोजन 28 से 30 अक्तूबर

मोमिन अहमद
बागपत। एक बार पुनः दृश्यमान होगी शामियानों की सुंदर नगरी, संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा के विशाल मैदानों में जहां 76वें वार्षिक निरंकारी संत समागम के रूप में दिखेगा सार्वभौमिक भाईचारे एंव विश्वबन्धुत्व का अनुपम स्वरूप।
यह आध्यात्मिक संत समागम सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के पावन सान्निध्य में भव्यता पूर्ण आयोजित होने जा रहा है। इस पावन संत समागम में देश, विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु एंव भक्तगण सम्मिलित होकर इस भव्य संत समागम का भरपूर आनंद प्राप्त करते हुए सतगुरु के साकार दर्शन एवं पावन आशीष भी प्राप्त करेंगे।
इस वर्ष निरंकारी संत समागम का विषय है ‘‘सुकुन : अंर्तमन का’’ जिस पर देश, विदेशों से सम्मिलित हुए गीतकार, वक्तागण अपने शुभ भावों को कविताओं, गीतों एवं विचारों के माध्यम से व्यक्त करेंगे और विभिन्न भाषाओं में दी गई इन प्रस्तुतियों का आनंद सभी श्रोतागण प्राप्त करेंगे।
जैसा कि विदित ही है कि निरंकारी संत समागम के पावन अवसर की प्रतीक्षा में हर श्रद्धालु भक्त की केवल यही हार्दिक इच्छा रहती है कि कब संत समागम का आयोजन हो और कब वह इस सुअवसर का साक्षी बनें। यह संत समागम निरंकारी मिशन द्वारा दिये जा रहे सत्य, प्रेम और शान्ति के दिव्य संदेश को जन-जन तक पहुँचाने हेतु एक ऐसा सशक्त माध्यम हैं जो आध्यात्मिक जागरूकता के माध्यम से समूचे संसार में समानता, सौहार्द्र एवं प्रेम का सुंदर स्वरूप प्रदर्शित कर रहा है। वर्तमान समय में जिसकी नितांत आवश्यकता भी है।
संत निरंकारी मिशन का पहला समागम सन् 1948 में मिशन के दूसरे गुरू शहनशाह बाबा अवतार सिंह जी के नेतृत्व में दिल्ली के पहाड़गंज में हुआ। उसके उपरांत शहनशाह जी ने अपने प्रेम से संत समागम की श्रृंखला को गति प्रदान करी। तदोपरांत बाबा गुरबचन सिंह जी ने सहनशीलता और नम्रता जैसे दिव्य गुणों द्वारा इसका और अधिक रूप में विस्तारण किया। अंर्तराष्टीय स्तर पर इन दिव्य मानवीय मूल्यों को ख्याति प्रदान करवाने में बाबा हरदेव सिंह जी ने अपना अहम् योगदान दिया जिसके परिणामस्वरूप आज समूचे विश्व में मिशन की लगभग 3,485 शाखाएं है। आध्यात्मिकता की इस पावन ज्योति को जन जन तक पहुंचाने हेतु सतगुरु माता सविन्दर हरदेव जी ने भी अथक प्रयास किये और अपने कर्तव्यों को बखूबी रूप में निभाया। वर्तमान में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ब्रह्मज्ञान की इस दिव्य रोशनी को विश्व के प्रत्येक कोने में एक नई ऊर्जा के साथ संचारित कर रहे हैं।
यह दिव्य संत समागम शांति, समरसता, विश्वबन्धुत्व और मानवीय गुणों का एक ऐसा सुंदर प्रतीक है जिसका एकमात्र लक्ष्य ‘एकत्व में सदभाव’ तथा शांति की भावना को प्रदर्शित करना है?
इस वार्षिक निरंकारी संत समागम में जहां देश और दूर देश से सेवादार भाई-बहन वी साध संगत के भक्तजन सतंजन सम्मिलित होकर मानवता इंसानियत भाईचारे का पैगाम देंगे वहीं मेरठ जोन से भी निरंकारी मिशन की सभी ब्रांच  बागपत जनपद सहित जहां मानव सेवाओं का भी लाभ प्राप्त करेंगे वहीं सद्गुरु का आशीर्वाद भी प्राप्त करेंगे!

मानसिक रूप से कमजोर नाबालिक से गैंगरेप

मानसिक रूप से कमजोर नाबालिक से गैंगरेप   

श्रीराम मौर्य    
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है।
यहां मानसिक रूप से कमजोर एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मामले में ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिनमें एक आरोपी नेपाली मूल का है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने इसकी जांच राजस्व पुलिस से हटा कर रेगुलर पुलिस को सौंप दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक घटना जखोली विकासखंड के एक गांव की है। गांव निवासी नाबालिग 23 अगस्त को जंगल में गाय को चुगाने के लिए गई थी। पीड़ित नाबालिग मानसिक रूप से कमजोर है। इसी का फायदा उठाकर ग्राम प्रधान समेत तीन आरोपितों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। नाबालिग ने घटना की जानकारी घर आने पर स्वजन को दी।
नाबालिग के पिता इस घटना से सन्न रह गए और उन्होंने तत्काल इसकी तहरीर पटवारी को दी, जिसमें तीन आरोपितों को नामजद किया गया। पटवारी ने 25 अगस्त को मामला दर्ज किया और 26 अगस्त को मेडिकल कराकर अदालत में पीड़ित नाबालिग के बयान दर्ज कराए। इसी दिन पटवारी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर पूरे मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने का अनुरोध किया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर मामला शुक्रवार को रेगुलर पुलिस रुद्रप्रयाग कोतवाली को हस्तांतरित किया गया।
पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद कुमार घिल्डियाल ने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित कर गहनता से विवेचना की जा रही है।

नाबालिक के साथ कुकर्म, मौत के घाट उतारा

नाबालिक के साथ कुकर्म, मौत के घाट उतारा   

अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। दिल्ली के जामिया नगर इलाके से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जानकारी मिली है कि यहां मोहम्मद वसीम नाम के युवक की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी लड़के को पकड़ लिया है जो नाबालिग है।
बताया जा रहा है कि मृतक वसीम होमोसेक्सयूअल था और नाबालिग लड़के के साथ काफी समय से दुष्कर्म कर रहा था। पता चला है कि मृतक वसीम ने नाबालिग लड़के की वीडियो भी बना ली थी और उसे वीडियो के जरिये ब्लैकमेल भी कर रहा था।
बाटला हाउस में दूसरी मंजिल पर हुआ कत्ल
मोहम्मद वसीम द्वारा की जा रही रोज़-रोज़ की प्रताड़ना से तंग आकर 30 अगस्त को नाबालिग लड़के ने फ्लैट के अंदर कटर से गला रेतकर वसीम की हत्या कर दी थी और वहां फरार हो गया था। जानकारी मिली है कि जिस फ़्लैट में हत्या की गई थी, वो वसीम के पिता का ही था और कुछ समय से फ्लैट खाली पड़ा था। इस मामले में पुलिस ने बताया कि 30 अगस्त दोपहर लगभग 02.15 बजे एक पीसीआर कॉल के जरिए पता चला कि एम-45, जामिया नगर, बाटला हाउस में दूसरी मंजिल पर स्थित एक कमरे में खून बिखरा पड़ा है और कमरा खुला हुआ है। इस पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि यह एक वन रूम सेट है, जिसमें लगभग 28 वर्ष की आयु के एक पुरुष का शव पड़ा है। उसकी गर्दन पर गहरी चोट के निशान थे।
खाली पड़ा था मृतक के पिता का फ्लैट
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान मोहम्मद वसीम उर्फ अल्ताफ के तौर पर हुई है। यह फ्लैट मृतक के स्वर्गीय पिता जमील अहमद के नाम पर है जो किराये पर रखा था और कुछ दिनों पहले ही खाली हुआ था। वसीम का पिता के ट्यूशन पढ़ाता था और अलग रहता था। मृतक अपने परिवार के साथ जाकिर नगर, मक्का पैलेस होटल के सामने स्थित एक घर में रहता था। जामिया नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की जांच में जुट गई है।
समलैंगिक था मृतक, नाबालिग का बनाया था वीडियो
जांच के दौरान सीसीटीवी के आधार पर एक नाबालिग की पहचान की गई और यह सामने आया कि मृतक समलैंगिक था और लगभग 2 महीने पहले उसे नाबालिग आरोपी के बारे में पता चला और वह बार-बार उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था। पुलिस ने बताया कि मृतक ने किशोर का एक वीडियो बनाया था और उसे धमकी दी थी कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर देगा।
पेपर कटर से वसीम का रेता गला
पुलिस ने बताया कि 30 अगस्त को मृतक ने यौन उत्पीड़न करने के लिए नाबालिग को एम-45 पर बुलाया था, जहां वह उससे सुबह 11.30 बजे मिला था। नाबालिग उसके बार-बार के उत्पीड़न से तंग आ गया था और सही मौका मिलने पर उसने वसीम को खत्म करने की योजना बनाई थी। इसी क्रम में धारदार पेपर कटर से नाबालिग ने वसीम का गला काट दिया और मौके से भाग गया। पुलिस ने नाबालिग को पकड़ लिया है।

जांच में तस्करों से 5 करोड़ की ड्रग्स बरामद

जांच में तस्करों से 5 करोड़ की ड्रग्स बरामद

इकबाल अंसारी    
मुंबई। मुंबई में बड़ी मात्रा में ड्रग्‍स पकड़ी गई है। नवी मुंबई पुलिस ने शनिवार को ड्रग तस्करों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाकर 5 करोड़ के करीब कीमत की ड्रग्स बरामद की है। नवी मुंबई पुलिस आयुक्त मिलिंद भारंबे के नेतृत्व में हुई, इस कार्रवाई में वाशी, कोपरखैरणे, खारघर और तलोजा पुलिस स्टेशनों के 6 स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें कुल 74 विदेशी नागरिकों से पूछताछ की गई।
मिलिंद भारंबे ने बताया कि नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्स्टांसेस एक्ट के तहत कुल 5 अपराध दर्ज किए गए। पांच अपराधों में 14 आरोपियों के खिलाफ 3 अपराध एनडीपीएस एक्ट के तहत हैं। 898 ग्राम कोकीन, एमडी के 267 जीआरएमएस, 4,96,26,000/- मूल्य की प्रतिबंधित ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड की 36,640 स्ट्रिप्स जब्त की गईं।
उन्‍होंने बताया कि इस दौरान भारत में अवैध रूप से रहने वाले आरोपियों के खिलाफ पासपोर्ट अधिनियम के तहत भी 2 अपराध दर्ज किए गए। 9 विदेशी नागरिकों के दस्तावेज़ गलत पाए गए। वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में रह रहे 31 लोगों को भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया गया है। डिजिटल फोरेंसिक जांच के लिए वाहन और मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक राजपत्र जब्त कर लिए गए हैं। इस दौरान आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 11 आरोपी पाए गए, जिनके खिलाफ पहले से विभिन्न अपराध दर्ज थे।

G 20: दिल्ली आने-जाने वालीं 200 ट्रेनें रद्द

G 20: दिल्ली आने-जाने वालीं 200 ट्रेनें रद्द

अविनाश श्रीवास्तव
पटना। दुनिया के राष्ट्राध्यक्षों के सबसे बड़े शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली को पूरी तरह से तैयार किया जा रहा है। वहीं इस बैठक के पूर्व सुरक्षा को लेकर भी सख्त इंतजाम किए गए हैं। अब इसी में रेलवे में दिल्ली आने-जाने वाली करीब 200 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। G 20 के लिए रेलवे ने अलग अलग रूट की 200 ट्रेनों को रद्द किया है।
भारत वर्तमान में नौ और 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। इस सम्मेलन को लेकर दिल्ली में सजावट की जा रही है, वहीं यहां सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए है।  ऐसे में जिन लोगों को नौ से 11 सितंबर के बीच दिल्ली की यात्रा करनी है वो अपनी यात्रा को ध्यान से प्लान करें। ट्रेन की सुविधा देखने के बाद ही घर से यात्रा करने के लिए निकलें। 
उत्तर रेलवे के अनुसार नई दिल्ली में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन को देखते हुए 9, 10 और 11 सितंबर को 207 ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसके अलावा 36 ट्रेनें ऐसी हैं जिन्हें रेलवे ने शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट किया है। रेलवे ने जी20 बैठक के कारण इन ट्रेनों को नई दिल्ली से पहले ही टर्निमेट करने का फैसला किया है। यानी ये ट्रेनें गाजियाबाद, हजरत निजामुद्दीन, आदर्श नगर, ओखला साहिबाबाद जैसे स्टेशनों पर ही टर्मिनेट होंगी।

डीसीएम और कार में भीषण टक्कर, चार की मौत

डीसीएम और कार में भीषण टक्कर, चार की मौत

बृजेश केसरवानी 
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ।इस हादसे में लखनऊ के दंपती समेत चार लोगों की मौत हो गई और दो बच्चे घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार‌ लखनऊ से पीलीभीत की तरफ आ रही तेज रफ्तार कार सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में सीतापुर हाईवे पर गढ़वा चौकी के पास खड़ी डीसीएस से टकरा गई।हादसा सुबह 4 बजे हुआ।टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।हादसे में लखनऊ के खदरा के रहने वाले अब्दुल्ला, उनकी पत्नी सायमा राहत, चचेरी बहन बुतुल और मरियम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। कार सवार अब्दुल्ला की आठ महीने की पुत्री अभीया और मरियम का भाई आमीन घायल हो गए। घायलों को पूरनपुर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे। लखनऊ से नैनीताल घूमने जा रहे थे।सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी। परिजन पीलीभीत के लिए रवाना हो गए। 
घटनास्थल पर बस से टकराई दूसरी बस
कार सवारों की चीख पुकार पर पंजाब से पलिया की ओर जा रही बस के चालक ने बस को धीमा कर दिया। इस दौरान पीछे से खुटार जा रही प्राइवेट बस की उससे टक्कर हो गई। इस हादसे से बस में चीख-पुकार मच गई। बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। बस में सवार कुछ सवारियां मामूली रूप से घायल हुई हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है।

शराब की दुकान बंद कराने को लेकर प्रदर्शन

शराब की दुकान बंद कराने को लेकर प्रदर्शन  

संदीप मिश्र    
बरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र में मानक को ताक पर रखते हुए खोली गई शराब की दुकान को बंद कराने की मांग को लेकर आज स्थानीय महिलाओं और लड़कियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है जब से यहां पर शराब की दुकान और कैंटीन खुली है, जब से इलाके में अराजक तत्वों का बोलबाला है।
महिलाओं और लड़कियों के गुजरने पर शराबी उन पर फब्तियां कसते हैं। इस दौरान लोगों ने रास्ता जाम करने की भी कोशिश की, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर उन्हें शांत कराया। 
दरअसल, मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के शाहमतगंज में लोहा मंडी के बाग अहमद अली खां मोहल्ले की है। जहां स्थित साहू गोपीनाथ बालिका इंटर कॉलेज से महज 40 मीटर दूरी पर मानकों को ताक पर रखते हुए प्रशासन द्वारा शराब भट्टी का लाइसेंस जारी कर दिया गया। जबकि स्कूल से कम से कम 100 मीटर दूरी होनी चाहिए। वहीं यहां चंद कदमों की दूरी पर एक मंदिर भी स्थित है। लेकिन मानक पूरे न होने के बावजूद प्रशासन ने यहां शराब भट्टी खुलवा रखी है। जिसके पास में एक कैंटीन भी शुरू हो गई है। जिसके चलते यहां शराबी प्रवृति के लोग एकजुट होते हैं, जो भट्टी पर शराब पीने के साथ कैंटीन पर खाते हैं। 
इस दौरान स्कूल आने-जाने वाली लड़कियों और शिक्षकाओं समेत मंदिर जाने वाली महिलाओं से शराबी छेड़छाड़ करते हैं। वहीं उन पर अभद्र फब्तियां भी कसते हैं। जिसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की जाती है। जिससे माहौल खराब होने के चलते महिलाएं इलाके में आने से कतराती हैं, जिसके चलते स्थानीय दुकानदारों की ग्राहकी भी प्रभावित होती है।
इन्हीं सब समस्या से निजात पाने के लिए आज एकजुट हुई इलाके की महिलाओं और लड़कियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से शराब भट्टी का लाइसेंस रद करने की मांग की है। साथ ही सभी प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग करने की बात कही है। वहीं हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

अंधेरे कमरे में लटकी भूतनी, वीडियो वायरल

अंधेरे कमरे में लटकी भूतनी, वीडियो वायरल 

सरस्वती उपाध्याय 
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक जर्जर या निर्माणाधीन इमारत है। इस इमारत में एक शख्स भी मौजूद है। इस शख्स ने इमारत में रात के समय सफेद कपड़े में एक डरावनी भूतनी देखी। इस भूतनी के लंबे बाल हैं और उसने व्हाइट गाउन पहना हुआ है। वीडियो में आप खुद देख सकते हैं कि भूतनी एक अंधेरे कमरे में हवा में लटकी हुई है और वीडियो बना रहे शख्स को देख रही है।  
वीडियो बना रहे शख्स के डर के मारे हाथ-पांव फूल रहे थे। वह इस कठिन घड़ी में अल्लाह को याद कर रहा था। वीडियो में वह शख्स 'अल्लाह हू अकबर' कहता हुआ भी नजर आ रहा है। जैसे ही शख्स ने 'अल्लाह हू अकबर' कहना शुरू किया, हवा में लटकी भूतनी छत की दीवार को भेदती हुई ऊपर चली गई और अचानक गायब हो गई। वहीं इस वीडियो में चौंकाने वाली बात ये है कि भूतनी जब छत की दीवार से ऊपर गई, तब छत में एक भी दरार नहीं आई और छत का कोई हिस्सा टूटता भी नहीं टूटा दिखाई दिया। 
ये घटना कहां की है इस बारे में तो कोई जानकारी नहीं मिला है, लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के रोंगटे जरूर खड़े हो गए हैं। एक तो रात का वक्त और ऊपर से हवा में उछलती भूतनी का दिखना किसी को भी डरा सकता है।

गिद्ध होते, नहीं होती लाखों भारतीयों की मौत

गिद्ध होते, नहीं होती लाखों भारतीयों की मौत

सुनील श्रीवास्तव 
नई दिल्ली। गिद्ध खतरनाक से दिखने वाले भद्दे पक्षी। इवॉल्यूशन की थिअरी देने वाले महान वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन तक ने इन्हें डिस्गस्टिंग यानी घृणास्पद कह दिया। लेकिन कुदरत ने गिद्धों को जो काम सौंपा है, उसके हिसाब से उनकी बनावट बिलकुल दुरुस्त है। गिद्ध पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं, शवों को खाकर। कुदरत का सफाईकर्मी भी कहा जाता है उन्हें। कुछ ही दशक पहले की बात हैए गिद्ध हर जगह नज़र आ जाते। पेड़, बिजली के खंभे और यहां तक कि रिहाइशी इमारतों की छतों पर भी। जानवरों की लाश को झुंड बनाकर खाना या आसमान में गोल चक्कर काटना सबसे बड़ी पहचान थी गिद्धों की। लेकिन, अब उनकी अधिकतर प्रजातियां विलुप्त होने की कगार पर हैं। गिद्ध इंसानों की ग़लती से गायब हुए और इसकी क़ीमत इंसानों को भी चुकानी पड़ रही है। उन्हें जान.माल, दोनों का नुकसान हो रहा। 1990 के दशक तक गिद्धों की आबादी काफी ज़्यादा थी। 1990.91 के एक सर्वे की मानें तो करीब चार करोड़। लेकिन उसके बाद से गिद्ध तेज़ी से गायब होने लगे। साल 2000 तक तो हर कोई कहने लगा कि अब गिद्ध कहीं नज़र ही नहीं आते। सरकार ने स्टडी कराई तो पता चला कि 1990 से 2007 के बीच गिद्धों की कई प्रजातियां करीब 95 फ़ीसदी तक कम हो गईं। अब तो गिद्ध बमुश्किल 60 हज़ार ही बचे हैं।

चोरी के शक में युवक को उल्टा लटका कर पिटा

चोरी के शक में युवक को उल्टा लटका कर पिटा   

इकबाल अंसारी  
तेलंगाना। तेलंगाना से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। जिसे जान आपके होश उड़ जाएंगे। जानकारी के अनुसार यह घटना मंचिरियाल जिले के मंदामरि क्षेत्र का है। जहां बकरी चोरी के आरोप में एक दलित युवक और उसके दोस्त को कुछ लोगों ने उल्टा लटका दिया और उनके साथ मारपीट की। घटना शनिवार की बताई जा रही है। 
दरअसल, स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदामारी के कोमुराजुला रामुलु, उनकी पत्नी स्वरूपा और बेटा श्रीनिवास अंगदी बाजार इलाके में रहते हैं। उनकी बकरी गायब हो जाने के बाद चरवाहे और उसके दलित दोस्त को बकरी चुराने के संदेह में शेड में बुलाया गया। इसके बाद दोनों को उल्टा लटका दिया गया और मारपीट की गई। साथ ही नीचे आग भी जला दी गई। जिसके बाद दोनों चिल्लाने लगे और नीचे उतारने की गुहार लगाते रहे लेकिन आरोपियों ने उनकी एक न सुनी। फिलहाल, किरण की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया है। इसके अलावा शनिवार को बेल्लमपल्ली एसीपी सदैया और एसएसआई चंद्र कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच भी की।
वहीं, बेल्लमपल्ली एसीपी सदैया ने बताया कि घटना शुक्रवार की है। शनिवार को इसकी शिकायत मिली जिसके बाद एससी/एसटी अधिनियम और आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है और तीन आरोपियों रामुलु, उनकी पत्नी स्वरूपा और बेटे श्रीनिवास को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पहली बार कोई प्लेन सड़क पर चलते देखा

पहली बार कोई प्लेन सड़क पर चलते देखा   

सरस्वती उपाध्याय    
सोशल मीडिया पर रोजाना चौंकाने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा कि जिसे देख आप दंग रह जाएंगे। वीडियो में  सड़क पर एक प्लेन को चलते हुए देखा जा रहा है। उसे देखने के बाद पहली नजर में ऐसा ही लगेगा कि ये कोई प्लेन है जो सड़क पर चल रहा है। मगर पूरी वीडियो देखने के बाद आपको पता चल जाएगा कि आखिर ये क्या है?
माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X(पहले ट्विटर) पर इस वीडियो को साझा किया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि यह कुछ ऐसा है जो आप सामान्य तौर पर सड़कों पर नहीं देख सकते हैं। यह एक 'प्लेनकार' है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सड़क पर कुछ गाड़ियों के बीच एक प्लेन भी चलता हुआ नजर आ रहा है। मगर आप वीडियो में इसके पहियों पर नजर डालेंगे तो आपको पता चलेगा कि एक कोई प्लेन नहीं है बल्कि यह एक कार है। इस कार के डिजाइन में बदलाव किया गया है और इसे एक प्लेन का रूप दिया गया है। कार को प्लेन का रूप देने के बाद हर किसी को पहली नजर में यह एक प्लेन ही लग रहा है।
जनता ने किए मजेदार कमेंट्स
इस टैलेंट को देखने के बाद लोगों ने काफी मजेदार कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है, इस शख्स ने कार में 'रेड बुल' भरा है, जिससे कार में 'विंग' लग गए हैं। एक अन्य शख्स ने लिखा है कि, ये ज्यादा स्पीड में चलाएगा तो थोड़ी देर में हवा में उड़ जाएगा।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 


1. अंक-321, (वर्ष-06)

पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. सोमवार, सितंबर 4, 2023

3. शक-1944, भाद्रपद, कृष्ण-पक्ष, तिथि-चतुर्थी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 05:22, सूर्यास्त: 07:06।

5. न्‍यूनतम तापमान- 21 डी.सै., अधिकतम- 33+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...