शुक्रवार, 24 मई 2024

एक्ट्रेस रुबीना का एक्स अकाउंट हैक हुआ

एक्ट्रेस रुबीना का एक्स अकाउंट हैक हुआ 

कविता गर्ग 
मुंबई। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक का एक्स अकाउंट हैक हो गया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा अकाउंट पर इस बारे में जानकारी दी है। हैकर्स ने रुबीना दिलैक के एक्स अकाउंट की प्रोफाइल फोटो के साथ-साथ यूजरनेम भी बदल दिया है। रुबीना ने अपने एक्स अकाउंट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, मेरा X (ट्विटर) अकाउंट हैक हो गया है! प्लीज एंगेज ना करें और प्लीज ‘रिपोर्ट इट एज हैक’ करें।
वहीं, रुबीना के पति अभिनव शुक्ला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, यह आपको इंफॉर्म करने के लिए है कि रुबीना का X अकाउंट हैक हो गया है। प्लीज हैकर को रिप्लाई ना करें, एंगेज और रिएक्ट ना करें। रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। 
रुबीना टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने शो ‘छोटी बहू’ से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘शक्ति-अस्तित्व के एहसास की’ और ‘पुनर्विवाह-एक नई उम्मीद’ सहित जैसे कई सुपरहिट शो में अभिनय किया। रुबीना ‘बिग बॉस 14’ की विजेता रह चुकी हैं। रुबीना को आखिरी बार पंजाबी ड्रामा फिल्म ‘चल भज्ज चलिये’ में देखा गया था। रुबीना हाल ही में दो प्यारी-सी जुड़वा बेटियां की मां बनीं हैं।

हल्द्वानी: डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक ली

हल्द्वानी: डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक ली

पंकज कपूर 
हल्द्वानी। हल्द्वानी शहर में प्रस्तावित 13 चौराहों और सड़कों के चौड़ीकरण को लेकर डीएम वंदना ने वन निगम, लोनिवि, राजस्व और विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ कैंप हल्द्वानी में बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने चौराहों के चौड़ीकरण में यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए एसडीएम हल्द्वानी और सिटी मजिस्ट्रेट को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। नोडल अधिकारी नामित होने से विभिन्न विभागों के बीच समन्वय रहेगा और मौके पर होने वाली समस्याओं का आसानी से निस्तारण होगा।
इसके साथ ही विभिन्न चौराहों के चौड़ीकरण में आने वाले पेड़ो के संबंध में डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि वन विभाग को पूर्व में भी जिन पेड़ो को ट्रांसप्लांट किया जा सकता है। उन्हें ट्रांसप्लांट किया जाने की संभावना पर कार्य करने के निर्देश दिए गए थे, वन विभाग के समन्वय से इसके लिए पेड़ों के ट्रांसप्लांट/रिलॉकेशन कार्य हेतु विशेषज्ञ को बुलाकर पेड़ो का चिन्हीकरण किया जाए। हमारा प्रयास होना चाहिए कि जहां तक संभव को पेड़ो को ट्रांसप्लांट/रिलॉकेटिड किया जाए। रिलॉकेशन संभव न होने पर ही पेड़ों का कटान किया जाए। विद्युत विभाग के ईई को चौराहों के चौड़ीकरण में आ रहे पेड़ो के कटान हेतु वन निगम के साथ समन्वय हेतु एक अधिकारी नियुक्त करने को कहा जिससे काम में आसानी बनी रहे।
डीएम ने लोनिवि को निर्देशित किया है कि तीनपानी से नरीमन चौराहे तक हर हाल में ब्लैक टॉप दोनो साइड 10 मीटर होना चाहिए। इसके अतिरिक्त दोनों छोर में जो जगह बचती है, वहां नाली, पार्किंग आदि की सुविधाएं विकसित की जाए। उन्होंने कहा कि प्रायः देखा जाता है विद्युत विभाग सड़क के ब्लैक टॉप के बाद लगती जगह पर पोल शिफ्ट कर देता है, जिससे लोग बची हुई जगह में अतिक्रमण कर देते है। इससे बेहतर रहेगा कि विद्युत विभाग हर हाल में अपने पालों को नाली और पार्किंग स्पेस के बाद बची हुई जगह में शिफ्ट करे जिससे भविष्य में होने वाले अतिक्रमण से बचा जा सके। इसके साथ हो जितने भी धार्मिक स्थल है, उन्हें शिफ्टिंग या ध्वस्तीकरण कार्यवाही के लिए वार्ता करके भूमि के स्वामित्व की स्थिति के अनुसार कार्य किया जाए।
बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, एस डी एम हल्द्वानी परितोष वर्मा, ईई लोनिवि अशोक चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

मेधा को मानहानि के मामलें में दोषी ठहराया

मेधा को मानहानि के मामलें में दोषी ठहराया

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। दिल्ली की अदालत ने 'नर्मदा बचाओ' आंदोलन की नेता मेधा पाटकर को एक मानहानि के मामलें में दोषी ठहराया है। यह मामला दिल्ली के मौजूदा उपराज्यपाल एलजी वीके सक्सेना से जुड़ा हुआ है। दरअसल वी. के. सक्सेना ने ही मेधा पाटकर के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट राघव शर्मा ने पाटकर को आपराधिक मानहानि का दोषी पाया है। इसके लिए मेधा पाटकर को सजा के रूप में दो साल की जेल या जुर्माना या दोनों मिल सकते हैं।
बता दें, साल 2000 में मेधा पाटकर ने वीके सक्सेना के खिलाफ उनके और नर्मदा बचाओ आंदोलन (एनबीए) के खिलाफ विज्ञापन छापने के आरोप में केस दर्ज किया था। तब से ही दोनों के बीच कानूनी लड़ाई चल रही थी। उस समय वीके सक्सेना अहमदाबाद स्थित एनजीओ नेशनल काउंसिल फॉर सिविल लिबर्टीज के प्रमुख थे। इसके बाद वीके सक्सेना ने भी साल 2001 में उनके खिलाफ अपमानजनक प्रेस नोट जारी करने के आरोप में मानहानि का मामला दर्ज किया था। यह प्रेस नोट 25 नवंबर 2000 को जारी किया गया था।
पाटकर ने कहा था, ”हवाला लेनदेन से आहत वीके सक्सेना खुद मालेगांव आए, एनबीए की प्रशंसा की और 40 हजार रुपये का चेक दिया। लोक समिति ने भोलेपन में तुरंत रसीद और पत्र भेज दिया, जो ईमानदारी और अच्छे रिकॉर्ड रखने को दर्शाता है। लेकिन चेक भुनाया नहीं जा सका और बाउंस हो गया। पूछताछ करने पर, बैंक ने बताया कि ऐसा कोई अकाउंट मौजूद ही नहीं है। मेधा पाटकर ने अपने इस प्रेस नोट में कहा था, वीके सक्सेना देशभक्त नहीं कायर थे।
फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने कहा कि पाटकर ने जो भी किया, वो जानबूझकर और वीके सक्सेना की छवि खराब करने के मकसद से किया। इससे उनकी प्रतिष्ठा और साख को काफी नुकसान पहुंचा है। कोर्ट ने कहा, सक्सेना को देशभक्त नहीं कायर कहना और हवाला लेनदेन में शामिल होने का आरोप लगाने वाले मेधा पाटकर के बयान न केवल मानहानिकारक थे, बल्कि नकारात्मक धारणाओं को भड़काने के लिए भी तैयार किए गए थे। मामले की सुनवाई कर रहे जज ने कहा, शिकायतकर्ता को ‘देश भक्त नहीं कायर’ कहना उनके व्यक्तिगत चरित्र और राष्ट्र के प्रति वफादारी पर सीधा हमला था। कोर्ट ने कहा, सार्वजनिक क्षेत्र में ऐसे आरोप काफी गंभीर हैं खास तौर पर वहां जहां देशभक्ति को अत्यधिक महत्व दिया जाता है, और किसी के साहस और राष्ट्रीय निष्ठा पर सवाल उठाने से उनकी सार्वजनिक छवि और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है।

मुंबई: 75,410.39 के स्तर पर बंद हुआ 'सेंसेक्स'

मुंबई: 75,410.39 के स्तर पर बंद हुआ 'सेंसेक्स'

कविता गर्ग 
मुंबई। ग्लोबल बाजार में मिले कमजोर संकेत के बाद घरेलु बाजार सपाट बंद हुआ है। शुक्रवार के कारोबार में बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 7.65 अंक यानी (0.010%) की गिरावट के साथ 75,410.39 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं NSE का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) 10.55 अंक यानी (0.046%) टूटकर 22,957.10 अंकों पर बंद हुआ है। फ्लैट बंद होने से पहले शेयर बाजार न्यू ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था।
इसमें रही बढ़त और गिरावट
आज के कारोबार में सेंसेक्स में एचडीएफ़सी बैंक का शेयर शुक्रवार को सबसे ज्यादा 1.64 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ। इसके अलावा भारती एयरटेल, एलएंडटी, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक और मारुति के शेयर प्रमुख रूप से लाभ में रहे। वहीं एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, TCS, इनफ़ोसिस, जेएडल्यू स्टील, विप्रो समेत 21 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए।

पश्चिम बंगाल के तटों से टकराएगा 'चक्रवाती तूफान'

पश्चिम बंगाल के तटों से टकराएगा 'चक्रवाती तूफान' 

मिनाक्षी लोढी 
कोलकाता। बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र और तेज होने की संभावना है। रविवार शाम तक यह भीषण चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। यह बांग्लादेश और इससे सटे पश्चिम बंगाल के तटों से टकराएगा। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी है। इस मॉनसून से पहले बंगाल की खाड़ी में उठने वाला यह पहला चक्रवात होगा। हिंद महासागर क्षेत्र में चक्रवात के नामकरण प्रणाली के अनुसार, इस तूफान का नाम रेमल रखा जाएगा।
भारत मौसम विभाग की वैज्ञानिक ने बताया, ’’यह प्रणाली शुक्रवार की सुबह तक मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक दबाव क्षेत्र में केंद्रित हो जाएगा। यह शनिवार की सुबह एक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा और इसमें तेजी आयेगी। इसके बाद रविवार शाम तक यह एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में बांग्लादेश और निकटवर्ती पश्चिम बंगाल तट पर पहुंचेगा।’’
आईएमडी के मुताबिक, रविवार को चक्रवात के कारण 102 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम कार्यालय ने 26-27 मई को पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण मणिपुर के तटीय जिलों में बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी है। समुद्र में मछली पकड़ने गए मछुआरों को तट पर लौटने तथा 27 मई तक बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 30 वर्षों में समुद्र की सतह का तापमान सबसे अधिक दर्ज किया गया है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डीएस पई के अनुसार, समुद्र की सतह के गर्म तापमान का मतलब अधिक नमी है, जो चक्रवातों की तीव्रता के लिए अनुकूल है। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के पूर्व सचिव माधवन राजीवन ने कहा कि कम दबाव प्रणाली को चक्रवात में बदलने के लिए समुद्र की सतह का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बंगाल की खाड़ी में सतह का तापमान फिलहाल 30 डिग्री सेल्सियस है।
राजीवन ने कहा, ’’बंगाल की खाड़ी और अरब सागर इस समय बहुत गर्म हैं, इसलिए उष्णकटिबंधीय चक्रवात आसानी से बन सकता है।’’ उन्होंने कहा, लेकिन उष्णकटिबंधीय चक्रवात न केवल समुद्र द्वारा नियंत्रित होते हैं, बल्कि इसमें वायुमंडल भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है । राजीवन ने कहा, “अगर ऊर्ध्वाधर हवा का झोंका बहुत बड़ा है तो चक्रवात तेज नहीं होगा। यह कमजोर हो जाएगा।“

हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर, 7 की मौत

हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर, 7 की मौत 

राणा ओबरॉय 
चंडीगढ़। वैष्णो देवी में दर्शन के लिए जा रही मिनी बस और ट्रक की हरियाणा में टक्कर हो गई। जिसमें सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। इस घटना में 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि अंबाला - दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मिनी बस में सवार लगभग ढाई दर्जन लोग वैष्णो देवी में दर्शन के लिए जा रहे थे। बताया जाता है कि तभी इस मिनी बस की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई । यह टक्कर इतनी भयंकर थी कि राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से वाहनों से घायलों को बाहर निकाल कर सिविल अस्पताल में भिजवाए। इस एक्सीडेंट में सात लोगों की मृत्यु हो गई है। जबकि लगभग 20 लोग घायल है। अभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

विभव को 4 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

विभव को 4 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल मारपीट मामलें में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने सीएम केजरीवाल के पीए विभव कुमार को चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आज विभव की पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया। दिल्ली पुलिस ने विभव कुमार की 4 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। अदालत ने विभव को 28 मई तक 4 दिन की न्यायिक हिरासत दी है।

विभव कुमार ने की कोर्ट से ये अपील

जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस विभव कुमार को लेकर तीस हजारी कोर्ट पहुंची थी। स्वाति मालीवाल केस में पुलिस ने उन्हें 18 मई को सीएम आवास के गिरफ्तार किया था। इस मामले में आरोपी विभव कुमार ने जांच के दौरान जब्त किए गए डीवीआर की सुरक्षा और उसे रिकॉर्ड पर रखने के लिए एक आवेदन दायर किया है।

चुनाव प्रचार खत्म, जिले की सीमाएं सील की

चुनाव प्रचार खत्म, जिले की सीमाएं सील की

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। छठें चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार शाम छह बजे खत्म होने के साथ ही बृहस्पतिवार से जिले की सीमाएं सील कर दी गईं। जनपद में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। सुरक्षा के मद्देनजर शाम को ही पैरामिलिट्री फोर्स के साथ एरिया डॉमिनेशन(फ्लैग मार्च) की कार्रवाई के साथ ही चप्पे-चप्पे पर नाकेबंदी कराई गई। जनपद में कुल 71 स्थानों पर चेक प्वाइंट बनाए गए हैं, जो अंतरराज्यीय व अंतरजनपदीय सीमा पर स्थित हैं।
जिन 71 स्थानों पर चेकपोस्ट बनाए गए हैं, वहां पुलिस की विशेष टीमें तैनात हैं। इनमें अंतरराज्यीय व अंतरजनपीय संग जनपद के भीतर बनने वाले चेक पोस्ट भी शामिल हैं। चुनाव के मद्देनजर सीमावर्ती राज्याें, जनपदों से अवांछनीय लोगों का प्रवेश व गतिविधियां रोकने के लिए निर्देश पुलिस बलों को दिए गए हैं। प्रयागराज कुल छह जनपदों, जबकि एक राज्य से सटा हुआ है।
चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, जौनपुर, संत रविदास नगर और मिर्जापुर जनपद की सीमा प्रयागराज से मिलती है। वहीं, जनपद के दक्षिणी दिशा की सीमा मध्य प्रदेश से सटी हुई है। मतदान के दौरान सीमा पार से अवांछित तत्वों के प्रवेश व गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए ही नाकेबंदी कराई गई है।
मप्र सीमा पर काेरांव, शंकरगढ़ व खीरी थाना क्षेत्र में कुल 13 स्थानों पर चेकपोस्ट पर सतर्कता बरती जा रही है। वहीं, पूरामुफ्ती, एयरपोर्ट, मऊआइमा, फूलपुर, हंडिया और मेजा थाना क्षेत्र में 15 अंतरजनपदीय चेक पोस्ट बनाए गए हैं। वहां अगले दो दिनों तक लगातार 24 घंटे निगरानी बरती जाएगी। इसके अलावा जनपद में भी संवेदनशील स्थानाें पर कुल 43 चेकपोस्ट पर सघन चेकिंग शुरू करा दी गई है।
अंतरराज्यीय व अंतरजनपदीय सीमा पर चेकिंग के साथ ही जनपदभर में दौड़ रहे कुल 108 उड़नदस्ते भी हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर बनाए हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तीन शिफ्टों में कुल तीन-तीन फ्लाइंग सर्विलांस व स्टेटिक सर्विलांस टीमें लगातार भ्रमणशील की गई हैं। स्टेटिक टीमों को जनपद के भीतर भ्रमणशील रहकर चुनाव के दौरान अवांछित गतिविधियों को रोकने के लिए जबकि, फ्लाइंग सर्विलांस टीमें को किसी भी सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने को निर्देशित किया गया है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-217, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. शनिवार, मई 25, 2024

3. शक-1945, ज्येष्ठ, कृष्ण-पक्ष, तिथि-दूज, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 06:03, सूर्यास्त: 06:43।

5. न्‍यूनतम तापमान- 37 डी.सै., अधिकतम- 19+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया: सीएम

वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया: सीएम 

पंकज कपूर 
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को लमगड़ा क्षेत्र में वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय और हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस साल आग से काफी नुकसान हुआ, लेकिन अब वनाग्नि नियंत्रण में है। 
उन्होंने कहा कि इस वर्ष में वानाग्नि से बहुत चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन स्थानीय लोगों एवं वन महकमे के प्रयासों से हालत काबू में है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वनाग्नि जैसी स्थितियों से निपटने तथा ऐसी घटनाएं दोबारा न हो, इसके लिए फायर लाइन बनाए जाने पर कार्य किया जा रहा है तथा पूरे साल का प्लान तैयार किया जा रहा है। 
वनाग्नि की चपेट में आकर अपनी जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति उन्होंने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की तथा कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों इसके लिए ठोस प्लान बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने कल्याणिका डोल आश्रम के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मायावती ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया

मायावती ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया

बृजेश केसरवानी 
मिर्जापुर। पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती ने विंध्याचल मंडल के मड़िहान तहसील के समीप चुनावी जनसभा को संबोधित किया। हजारों की संख्या और मंडल के तीनों जिलों में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस, भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि देश में गरीब परिवारों को फ्री में थोड़ा सा राशन दिया जा रहा है, इससे उनका कोई भला होने वाला नहीं है। जब चुनाव आता है तो मुफ्त राशन की आड़ में भाजपा, आरएसएस लोगों को गुमराह कर वोट लेने का प्रयास कर रही है। यह राशन पार्टियां अपने जेब से नहीं देतीं बल्कि जनता जो टेक्स देती है, उससे यह राशन आता है।
उन्होंने कहा कि जनता को किसी बहकावे में नहीं आना है। गरीबी, बेरोजगारी राशन से नहीं बल्कि हर हाथ में काम देने से दूर होगी और यह कार्य बसपा करेगी। आगे कहा कि इस बार कांग्रेस की तरह ही भाजपा सत्ता में आने वाली नहीं है। कहा कि अगर वे वोटिंग मशीन में गड़बड़ी नहीं करते हैं। पुरानी, नई नाटकबाजी, गुंडेबाजी, गारंटी काम में आने वाली नहीं है।
जनता समझ गई है कि देश देश के गरीब, बेरोजगार लोगों को अच्छे दिन दिखाने के जो हवा-हवाई वादे किए गए, उससे संबंधित एक चौथाई काम भी नहीं किए गए। यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा का ज्यादा समय बड़े पूंजीपतियों, धनाढ्यों को मालामाल बनाने में लग गया और वे उन्हीं के आर्थिक सहयोग से कार्य कर रही हैं। कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बॉन्ड से पैसा लेने का खुलासा हुआ। कांग्रेस और बीजेपी व सहयोगी पार्टियों ने धन्नासेठों से पार्टी चलाने व चुनाव लड़ाने के लिए अरबों खरबों रुपये लिए।
इस रिपोर्ट ने यह भी सिद्ध कर दिया कि बसपा ने एक भी रुपया बॉन्ड के माध्यम से नहीं लिया। कांग्रेस की तरह ही भाजपा भी ज्यादातर जांच एजेंसियों का राजनीतिकरण कर दिया है। उन्होंने कहा कि किसान इस सरकार में काफी परेशान है। चार बार बसपा की सरकार यूपी में रही तब किसानों का विशेष ध्यान रखा गया। किसानों को खेती के लिए सस्ते साधन उपलब्ध कराए और फसल का उचित दाम दिया। मिर्जापुर मंडल पिछड़ा हुआ था। इस क्षेत्र में काम किया। सोनभद्र का इलाका पिछड़ा था। आदिवासी की हालत खराब थी। विकास का कार्य किया, गांवों को सड़कों से जोड़ा। रोजी रोटी का साधन उपलब्ध कराया।
सपा सरकार ने भी प्रदेश में यह व्यवस्था खत्म कर दी। प्राइवेट सेक्टर से ज्यादातर सरकारी कार्य कराए जा रहे हैं। आरक्षण का बहुत कम लाभ मिल रहा है। आगे कहा कि केंद्र में ऐसी पार्टियों को सत्ता में आने से रोकना है। इस चुनाव में भाजपा, कांग्रेस साम, दाम, दंड, भेद अनेकों हथकंडों को इस्तेमाल करके सत्ता में आने में लगी हैं। हमें सावधान रहना है। कहा कि विरोधी पार्टियों के जारी हुए हवा-हवाई घोषणापत्रों के प्रलोभन में नहीं आना है। चुनाव खत्म होने के बाद ये पार्टियां वादे भूल जाती हैं। बसपा चुनाव में घोषणा-पत्र जारी नहीं करती है। हमारा काम करने में विश्वास है। केंद्र में हमें मौका मिलता है तो हम काम करके दिखाएंगे।

मंडल तीनों जिलों के प्रत्याशियों के लिए मांगा समर्थन

जनसभा में उमड़ी भीड़ देखकर कहा कि इस बार परिणाम बदलने वाला है। मिर्जापुर, सोनभद्र व भदोही से बीएसपी उम्मीदवारों के लिए जनता से वोट का समर्थन मांगते हुए मायावती ने कहा कि हमने विरोधियों से गठबंधन नहीं किया। बीएसपी अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है। बीएसपी का कोई चुनावी घोषणा पत्र नहीं है। कहा कि बीएसपी सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय... की सरकार रही है। समाजवादियों ने भी जनता को छलने का काम किया है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का हेलीकॉप्टर गुरुवार की दोपहर दो बजे ग्राउंड में पहुंचा। बीस मिनट तक सभा को संबोधित करने के बाद लगभग दो बजकर चालीस मिनट पर वे दूसरी सभा के लिए रवाना हो गईं। इस अवसर पर मिर्जापुर लोकसभा प्रत्याशी मनीष तिवारी, सोनभद्र से धनेश्वर गौतम तथा भदोही से हरिशंकर चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक्टर शाहरूख की सेहत में सुधार, मुंबई पहुंचे

एक्टर शाहरूख की सेहत में सुधार, मुंबई पहुंचे

कविता गर्ग 
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के फैंस के लिए एक बेहद अच्छी खबर आई है। किंग खान को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। एक्टर को डीहाइड्रेशन की वजह से कल (बुधवार) दोपहर में अस्पताल में एडमिट कराया गया था। शाहरुख अहमदाबाद की केडी हॉस्पिटल में एडमिट थे। अब बताया जा रहा है कि एक्टर की सेहत में सुधार है। डिस्चार्ज के बाद शाहरुख मुंबई पहुंच चुके हैं। शाहरुख खान की हेल्थ को लेकर हाल ही में उनकी मैनेजर पूजा डडलानी ने अपडेट दिया था। किंग खान की मैनेजर ने पोस्ट शेयर कर लिखा था कि शाहरुख की तबीयत अब पहले से काफी हद तक बेहतर है। पूजा ने लिखा-मैं मिस्टर खान के सभी वेल विशर्स और फैन्स से ये बात कहना चाहती हूं कि उनकी तबीयत पहले से अच्छी है। आप सभी के प्यार, प्रार्थनाएं और कन्सर्न के लिए शुक्रिया। शाहरुख खान के फैंस को उस समय सदमा लग गया था जब खबर आई कि वो अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। शाहरुख 21 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और हैदराबाद सरराइजर्स (HR) के बीच हो रहा मैच देख रहे थे। शाहरुख इस मैच में अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए दो दिन से अहमदाबाद में ही रहे। एक्टर ने KKR की जीत को खिलाड़ियों के साथ सेलिब्रेट भी किया। फुल जोश में वो मैदान में भी उतरे, लेकिन गर्मी की वजह से उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई। एक्टर डीहाइड्रेशन का शिकार हो गए‌। शाहरुख स्टेडियम से तो ठीक ठाक निकले लेकिन फिर उनकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद शाहरुख को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाहरुख 24 घंटे अस्पताल में एडमिट रहे। अब उनकी सेहत ठीक बताई जा रही हैं। शाहरुख के साथ पत्नी गौरी खान और बिजनेस पार्टनर एक्ट्रेस जूही चावला भी मौजूद रहीं। बीते दिन जूही ने शाहरुख का हेल्थ अपडेट देते हुए कहा था कि उनकी हालत बेहतर है। फैंस चिंता ना करें। सभी की दुआओं का शुक्रिया।

व्यापारी से हुई लूट का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

व्यापारी से हुई लूट का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार 

भानु प्रताप उपाध्याय 
शामली। जनपद में कुछ दिनों पहले हुई मुजफ्फरनगर निवासी सर्राफा व्यापारी से हुई लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पीड़ित व्यापारी से लूट किया हुआ आभूषण व नगदी भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बाबरी थाना क्षेत्र के पानीपत-खटीमा हाइवे मार्ग पर बुटराडा बस स्टैंड का है। जहां पर सर्राफा व्यापारी रविंद्र निवासी गौशाला नदी रोड थाना कोतवाली मुज़फ़्फ़र नगर निवासी से 16 मई को शामली से मुजफ्फरनगर जाते हुए बुटराड़ा बस स्टैंड के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। घटना में आरोपियों ने पीड़ित व्यापारी से सोने चांदी के आभूषण व नगदी की लूट की घटना को अंजाम दिया था।
वहीं पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों का एक साथी अभी फरार बताया जा रहा है। पकड़े गए आरोपों में मटरू निवासी हड़ौली माजरा थाना भोरा कला ,शादाब निवासी किनोनी बरवाला थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। वहीं शाकिर निवासी ग्राम शेरपुर लुहारा थाना छपरौली बागपत का रहने वाला है। जबकि असलम निवासी हिरणवाड़ा थाना बाबरी का ही रहने वाला है। वही इस मामले में पुलिस ने बताया कि असलम ने अपनी और अपनी बहन की शादी के लिए पीड़ित व्यापारी रविंद्र से कुछ ज्वेलरी खरीदी थी।जिसको लेकर उसने उसकी फिर कुछ समय के लिए रेकी की और 16 मई को अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देता है।
पुलिस ने इस मामले में लूटा हुआ सोना चांदी और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल व अन्य सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने जहां चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया वहीं एक आरोपी अन्य जो फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया है।

थाना पुलिस ने फोर्स के साथ पैदल गस्त किया

थाना पुलिस ने फोर्स के साथ पैदल गस्त किया

जिले की सम्पूर्ण थाना पुलिस ने किया पैदल गस्त

गस्त के दौरान संदिग्धों की तलाश में निकली पुलिस

कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में सम्पूर्ण जिले की समस्त थाना पुलिस ने गुरुवार को अपने-अपने क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स के साथ बाजार कस्बा नगर भीड़-भाड़ इलाके में पैदल गस्त किया। अपराधियों को कड़ी चेतावनी दी जनपद में शांति एवं सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के समस्त थाना पुलिस बल द्वारा भीड़-भाड़ एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर अपराधियों मनचलों पर पैनी नजर रखी गई तथा पुलिस टीम द्वारा गस्त के दौरान आमजनमानस से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया इस दौरान थाना पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग की गयी और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही साथ पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर उन्हें कड़े निर्देश दिए।
सुबोध केसरवानी

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-216, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. शुक्रवार, मई 24, 2024

3. शक-1945, ज्येष्ठ, कृष्ण-पक्ष, तिथि-प्रतिपदा, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 06:03, सूर्यास्त: 06:43।

5. न्‍यूनतम तापमान- 35 डी.सै., अधिकतम- 17+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

मात्र 1 रन से चूका नेपाल, अफ्रीका जीतीं

मात्र 1 रन से चूका नेपाल, अफ्रीका जीतीं  इकबाल अंसारी  किंग्सटाउन। टी-20 वर्ल्ड कप के  31वें मुकाबले में नेपाल बड़ा उलट-फेर करने से मात्र 1 ...