मंगलवार, 2 मार्च 2021

रूस के 7 शीर्ष अधिकारियों पर लगाएं प्रतिबंध

वाशिंगटन डीसी/ मास्को। अमेरिकी सरकार ने मंगलवार को रूस के 7 शीर्ष अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। इनमें से कुछ खुफिया अधिकारी भी हैं। जिन्हें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलोचक एलेक्सेई नवेलनी को जहर देने के मामले में शामिल समझा जा रहा है। जो बाइडेन प्रशासन के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि नवेलनी पर 20 अगस्त 2020 को नर्व एजेंट से हमला किया गया था। जिसमें रूस के फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (एफएसबी) के अधिकारी शामिल थे। ये प्रतिबंध रूस की ओर से नवेलनी की हत्या की कोशिशों के खिलाफ लगाया गया है। हालांकि, रूस ने नवेलनी पर जानलेवा हमले से इनकार किया है।  नवेलनी पर हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने रूस को लेकर बयानबाजी तो की थी, लेकिन कोई प्रतिबंध नहीं लगाए थे। वहीं जो बाइडेन प्रशासन ने न सिर्फ रूस की कड़ी निंदा की है।बल्कि रूस के 7 शीर्ष अधिकारियों पर प्रतिबंध भी लगा दिए हैं. हमारी सहयोगी वेबसाइट wion के मुताबिक, एक अधिकारी ने कहा कि हम न तो रूस के साथ अपने संबंधों को रीसेट कर रहे हैं। न ही संबंधों को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगियों की नीति साफ है कि रूस अपनी सीमा से बाहर जाकर जो भी अनैतिक कृत्य करेगा, उसपर हम प्रतिबंध लगाएंगे।

अमेरिका ने चीन को बड़ा झटका देने की तैयारी की

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका ने चीन को बड़ा झटका देने की तैयारी की है। अमेरिकी संसद में 'वन चाइना पॉलिसी' को रद्द करने के लिए बिल पेश किया गया है। रिपब्लिकन पार्टी के दो सांसदों ने ये बिल पेश करते हुए मांग की है कि अमेरिका को ताइवान के साथ कूटनीतिक संबंधों को शुरू करना चाहिए। अमेरिका ने 1979 में ताइवान के साथ कूटनीतिक संबंधों को ख़त्म करते हुए चीन की कम्युनिस्ट सरकार को मान्यता दी थी। उस वक़्त से अमेरिका आधिकारिक तौर पर ताइवान को चीन का हिस्सा मानता रहा है। लेकिन अब रिपब्लिकन सांसद टॉम टिफिनी और स्कॉट पेरी ने ताइवान को अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में शामिल करने की मांग की है। इंडो पैसिफिक की पॉलिसी को लेकर अमेरिकी कांग्रेस में जिस तरह की प्रक्रिया शुरू हुई है। उससे जो बाइडेन प्रशासन से चीन की उम्मीदों को झटका लगा है।हॉन्गकॉन्ग को लेकर चीन सवाल उठाता रहा है। ताइवान को लेकर भी चीन अमेरिका पर आंतरिक मामलों में दखल देने का मामला उठाता रहा है। ताइवान को चीन एक स्वतंत्र देश के तौर पर मानने से इनकार करता रहा है। लेकिन अब अगर अमेरिका इसे अलग तौर पर मान्यता देता है तो यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ताइवान को अलग पहचान देगा।

मेक इन इंडिया, अमेरिका को भी चिंता में डाल दिया

वाशिंगटन डीसी/ नई दिल्ली। भारत के ‘मेक इन इंडिया’ अभियान ने अमेरिका को भी चिंता में डाल दिया है। राष्ट्रपति जो बाइडेन को लगता है कि यदि भारत इसी तरह ‘मेक इन इंडिया’ पर जोर देता रहा, तो द्विपक्षीय व्यापार प्रभावित हो सकता है। बाइडेन प्रशासन ने अमेरिकी कांग्रेस को बताया है कि भारत सरकार की यह नीति अमेरिका-भारत के द्विपक्षीय व्यापार में बड़ी चुनौतियों को दर्शाती है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में ‘मेक इन इंडिया’ पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। पीएम मोदी चाहते हैं कि भारत हर क्षेत्र पर अपनी पकड़ मजबूत करे। 2021 के लिए व्यापार नीति पर आई रिपोर्ट में यूएस ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव ने कहा कि साल 2020 में अमेरिका की तरफ से भारतीय बाजार में पहुंच से जुड़े मुद्दों को सुलझाने की कोशिश जारी रखी गई. ‘मेक इन इंडिया’ पर केंद्रित भारत की व्यापार नीतियों से अमेरिकी निर्यातकों पर भी असर पड़ा है। यूएसटीआर ने सोमवार को यूएस कांग्रेस को सौंपी अपनी रिपोर्ट में कहा कि भारत अपने बड़े बाजार और आर्थिक विकास के तमाम मौकों की वजह से अमेरिकी निर्यातकों के लिए जरूरी बाजार बन गया है। लेकिन जिस तरह से भारत में व्यापार को सीमित करने वालीं नीतियां अमल में आ रही हैं। उससे दोनों देशों के व्यापारिक संबंध कमजोर होंगे।

विकास के लिए रणनीति की जरूरत: सोनिया

तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को कहा कि केरल का समाजिक सद्भाव व सौहार्द दबाव में हैं। उन्होंने लोगों के बीच भाईचारे को बढ़ाने और दक्षिणी राज्य के समूचे विकास के लिए नई विकास रणनीति की वकालत की। राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट स्टडीज (आरजीआईडीएस) द्वारा आयोजित एक डिजिटल शिखर सम्मेलन में अपने संदेश में सोनिया गांधी ने कहा कि केरल देश के अन्य हिस्सों और कहें तो दुनिया को यह सबक देता है कि कैसे सामाजिक सद्भाव व सौहार्द का संरक्षण और संवर्धन करें। उन्होंने कहा कि यह दबाव व तनाव में है और भविष्य की विकास की रणनीति में भाइचारे के बंधन को मजबूती दी जानी चाहिए। यह न केवल इसके मूल उद्देश्यों में से एक हैं। बल्कि केरल के अद्भुत विविध समाज की पहचान रहा है। आरजीआईडीएस केरल में कांग्रेस की विचारधारा से संबद्ध एक आर्थिक ‘थिंक-टैंक’ है। शिखर सम्मेलन, प्रतीक्षा 2030, अगले दशक में केरल के विकास की व्यापक कार्ययोजना तैयार करने के लिये भारत और विदेश में आरजीआईडीएस के विस्तृत और व्यापक परामर्श की परिणति है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने इस शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया था।

राजनाथ ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, किया ट्वीट

अकांशु उपाध्याय  

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज सेना के रिसर्च एंड रैफरल (आरआर) अस्पताल में कोरोना की वैक्सीन लगवाई। वैक्सीन लगवाने के बाद राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने वैक्सीन लगवाते हुए अपनी फोटो भी साझा की। उन्होंने कहा कि मुझे आज आर आर अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गयी। इस टीकाकरण अभियान से देश को कोराेना मुक्त बनाने का संकल्प मजबूत हुआ है। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इसे लगवाने की प्रक्रिया भी सरल है।

पेट्रोल-डीजल के बाद गैस-सिलेंडर के भी बढ़े दाम

बड़ा झटका- पेट्रोल और डीजल के बाद अब सीएनजी गैस के भी बढ़े दाम, फटाफट जानें नए रेट
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी और पीएनजी के दाम में बढ़ोतरी की गई है। सीएनजी गैस के दाम में 70 पैसे प्रति किलोग्राम और पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) गैस में 91 पैसे की बढ़ोत्तरी की गई है। नई दरें आज सुबह छह बजे से लागू हो गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने बयान में कहा कि दिल्ली में अब कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की कीमत 43.40 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में 49.08 प्रति किलोग्राम की दर से सीएनजी मिलेगी। दिल्ली में अब पीएनजी की नई कीमत 28.41 रुपये प्रति एसएम होगी। बता दें कि सोमवार को ही रसोई गैस यानी एलपीजी में प्रति सिलेंडर 25 रुपये की और वृद्धि हुई। एक माह में रसोई गैस सिलेंडर के दाम चौथी बार बढ़े हैं। फरवरी से अब तक 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर के दाम 125 रुपये बढ़ चुके हैं।
दिल्ली में अब 14।2 किलोग्राम के सिलेंडर का दाम 794 रुपये से बढ़कर 819 रुपये हो गया है। यह वृद्धि सभी श्रेणियों सब्सिडी वाले और बिना सब्सिडी वाले दोनों सिलेंडरों में की गई है।

जींद: क्रिकेट खेलते समय 2 भाइयों को मारी गोली

दो भाइयों को मारी गोली, दिन में क्रिकेट खेलते हुई थी कहासुनी

जींद। जिले के खरक रामजी गांव में क्रिकेट मैच खेलते समय हुई कहासुनी में दो भाइयों को गोली मारने की खबर सामने आ रही है। वारदात के बाद दोनों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।
दोनों भाइयों की पहचान विकास और बलजीत के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वारदात देर रात की है। बताया जा रहा है। लीलमा नाम के युवक ने दोनों भाइयों को गोली मारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है। कि कल दिन के समय गांव में युवक क्रिकेट खेल रहे थे। उसी समय किसी बात को लेकर दोनों पक्षो में बहस हुई थी। जिसके बाद रात के समय पीड़ित लीलमा के घर शिकायत करने गए गए लेकिन वहां हुई कहासुनी में आरोपी ने दोनों भाइयों को गोली मार दी।

सेंटर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, खुलासा

स्पा सेंटर में मसाज करवाने के नाम पर चलता था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने मारा छापा तो हुआ खुलासा

हिसार। स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चलाने का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मामला हरियाणा के हिसार जिले अग्रोहा का है। यहां के सिरसा रोड पर स्पा एंव सैलून सेंटर के नाम पर देह व्यापार करवाने वाले सपा सेंटर संचालक को पुलिस टीम ने रंगें हाथों काबू किया है। डीएसपी अशोक के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि अग्रोहा के सिरसा रोड पर ए-वन-सैलून एंड स्पा सेंटर पर बाहर से लड़कियां लाकर उनसे देहव्यापार करवाया जाता है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम के सदस्य इंस्पेक्टर सरोज, पीएसआइ संदीप, एसआइ महेंद्र, एएसआइ मांगेराम, एचसी मक्खन, एचसी विजेश्वर, ईएचसी सुनील ने एक टीम बनाई।
इसके बाद स्पा सेंटर पर डीएसपी के आदेशानुसार पुलिसकर्मी पीएसआइ संदीप को 500- 500 के 4 नोटों पर हस्ताक्षर करके ग्राहक को स्पा सेंटर में भेजा। पुलिस की टीम के सदस्य दुकान के पास इशारे का इंतजार करने लगे। वहां पर काउंटर पर मैनेजर बैठा था। बोगस ग्राहक ने मैनेजर से जिस्मफरोशी के लिए लड़की की डिमांड रखी तो मैनेजर ने हां कर दी और ₹2000 मैनेजर को दे दिए तो नोट गल्ले में रख लिये। इतने में ही पुलिस कर्मी संदीप कुमार का इशारा पाते ही बाकि टीम ने स्पा सेंटर पर छापेमारी कर कांउटर की दराज में रखे हस्ताक्षर युक्त दो हजार के नोट बरामद कर स्पा मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस टीम ने चारों नोटो के नंबर और हस्ताक्षर की जांच की तो चारों हस्ताक्षर वाले मिले।
पुलिस टीम द्वारा पड़ताल में स्पा सेंटर के मैनेजर ने अपना नाम रवि कुमार निवासी मंगाली मोहब्बत बताया। पुलिस टीम ने बाहर से लड़किया लाकर देहव्यापार करवाने के अपराध में युवक के खिलाफ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

राजस्थान: 7 जिलोें के लिए होनेे जा रही हैं सेना भर्ती

इंडियन आर्मी इन 7 जिलोें के लिए होनेे जा रही हैं सेना भर्ती रैली, यहां देखें पूरी जानकारी
अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका। भरतपुर, धोलपुर, करौली, सावल, माधोपुर, दौसा, और अलवर जिले के योग्य उम्मीदवारों के लिए 20 अप्रैल 2021 से 15 मई 2021 तक भारतीय सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।
इस रैली में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य है। सटीक स्थान और रैली स्थल की पुष्टि बाद में बता दी जाएगी।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल 20 फरवरी 2021 से 06 अप्रैल 2021 तक खुला रहेगा। रैली के लिए एडमिट कार्ड पंजीकृत ई-मेल पर रैली शुरू होने से 15 दिन पलहे उम्मीदवारों को भेजे जाएंगे। उम्मीदवार को दी गई तारीख और समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना होगा।
यदि कोई भी उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में विफल रहता है तो उसे रैली में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

पेपर लीक केस में पकड़े गए कर्मचारी का खुलासा

दिल्ली कोर्ट पेपर लीक केस में पकड़े गए कैग कर्मचारी का बड़ा खुलासा, अब तक 7 पेपर करवा चुके, इस बार फंसे
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। पेपर लीक कर उसे सॉल्व कर परीक्षार्थी तक पहुंचाने के मामले में पुलिस पुछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल दिल्ली की जिला अदालत में ग्रुप डी के पदों की भर्ती के पेपर लीक व सॉल्व मामले में जींद के पकड़े गए कैग कर्मचारी सुरेंद्र व हरदीप दनौदा 8वीं बार सॉल्वर बने थे। गिरोह का मुख्य सरगना अशोक काकड़ौद उन्हें आंसर की और मोबाइल देकर परीक्षार्थियों का नंबर देता था। और ये उन्हें आंसर की बताते थे। इसके लिए दोनों को 30-30 हजार रुपए अशोक काकड़ौद द्वारा दिए जाने की बात कही थी। सीआईए ने दोनों आरोपियों को नरवाना अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए तीसरे आरोपी मंदीप को अभी तक अदालत में पेश नहीं किया है। पुलिस उसे अब तक मामले में इंफोरमर बता रही है। ग्रेजुएट कैग कर्मचारी सुरेंद्र व हरदीप ने पुलिस पूछताछ में कबूला कि वे पिछले डेढ़ साल पहले अशोक काकड़ौद के संपर्क में आए थे। और उसके बाद से उन्हें भर्ती परीक्षाओं में पेपर सॉल्व कराने के लिए आंसर की और फोन देकर परीक्षार्थियों से संपर्क करने को कहा जाता था। अपने आप को पुलिस कर्मचारी बताने वाले अशोक काकडौद पॉल्ट्री व्यवसायी भी है। सीआईए थाना प्रभारी मनोज वर्मा के अनुसार पुलिस मुख्य सरगना अशोक की गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर रेड कर रही है। मुख्य सरगना की गिरफ्तारी के बाद ही पेपर लीक मामले का पूरा खुलासा हो पाएगा कि वह परीक्षार्थियों से कितनी रकम लेता था। पुलिस का कहना है। कि मुख्यारोपी को पकड़ने के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। उसकी गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा हो सकता है।
उचाना के डीएसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पेपर लीक व सॉल्व करने मामले का पूरा नेटवर्क का पता लगाने के लिए पुलिस आरोपियों को साथ लेकर दिल्ली में दबिश देकर परीक्षा देने वाले युवकों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। आरोपियों ने 10 से 12 परीक्षार्थियों के पेपर सॉल्व कराने के सौदे की बात कही है। लेकिन अभी तक आरोपियों ने सारी परतें नहीं खोली हैं। हालांकि, पुलिस का मानना है कि पेपर सॉल्व कराने का यह बड़ा नेटवर्क फैला है। इसमें ज्यादातर नौकरीपेशा युवक ही शामिल होकर गौरखधंधे से जुड़कर मोटा पैसा कमा रहे हैं। पेपर कैसे लीक हुआ इसका खुलासा नहीं किया गया। यह गिरोह पिछले लंबे समय से सक्रिय है। और युवाओं से पेपर सॉल्व के नाम पर लाखों रुपए कमा रहे हैं। रविवार को दिल्ली जिला अदालत में ग्रुप डी के पदों की भर्ती परीक्षा ऑनलाइन कराई गई थी। जींद के उचाना क्षेत्र के गांव काकड़ौद के खेतों से पुलिस ने रेड कर पेपर सॉल्व करा रहे गैंग को पकड़ा था। जिसमें मौके से आधा दर्जन आरोपी फरार हो गए थे। और पुलिस ने दनौदा निवासी सुरेंद्र व हरदीप तथा मंदीप काकड़ौद को काबू कर लिया था।
इसमें पकड़े गए सुरेंद्र व हरदीप दोनों पंजाब के कैग ऑफिसर के कर्मचारी हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियो को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।

1 चिता में हुआ मां और 2 बेटियों का अंतिम संस्कार

एक चिता में हुआ मां और दो बेटियों को अंतिम संस्कार, सात साल के बेटे ने दी मुखाग्नि, सुसाइड नोट ने खोला ये राज, पढ़िए
राणा ओबराय 
रोहतक। बोहर में जहर निगलने से मां और दो बेटियों की मौत मामले में सोमवार को अंतिम संस्कार करवाया गया। तीनों के शव एक ही चिता में रखे गए थे। और तीनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। इधर पुलिस ने आरोपी पति और प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक रविवार की दोपहर को रोहतक के बोहर में महिला सोनिया ने अपनी 16 साल की बेटी रिया व 12 की बेटी दीया के साथ जहर निगल जान दे दी थी।
तीनों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई थी।
बताया जा रहा है। कि महिला सोनिया ने पहले खुद जहर खाया और इसके बाद अपनी 16 साल की बेटी रिया और 12 साल की दीया को भी जहर दे दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। अब मृतका के मायके पक्ष की शिकायत पर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने उसके पति राजेश और उसकी प्रेमिका बताई जा रही रोहतक की एक युवती पर केस दर्ज कर लि या था। और दोनों को गिऱफ्तार कर लिया है। मृतका के मायके पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति राजेश और उसकी प्रेमिका बताई जा रही रोहतक की एक युवती पर केस दर्ज किया है। युवती रोहतक में एक एकेडमी में शिक्षिका है। राजेश शुगर मिल में टरबाइन अटेंडेंट है। पुलिस को अभी मृतका सोनिया का सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि राजेश एकेडमी में टीचर युवती के साथ अपने संबंध खत्म नहीं कर रहा था।
इस वजह से घर में कलह रहती थी। कुछ दिन पहले राजेश की बड़ी बेटी रिया ने अपने पिता की प्रेमिका के साथ बहस की थी। इसी बात पर नाराज होकर राजेश ने 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली अपनी बेटी की पढ़ाई छुड़ा दी। इससे रिया की मां सोनिया काफी आहत थी। मृतका के परिजनों के अनुसार सोनिया का सात वर्षीय बेटा मयंक पिछले एक सप्ताह से अपने ननिहाल में गया हुआ है। सोनिया ने रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे अपने मायके में फोन किया था।
इस दौरान परिजनों को कहा था। कि वो अपने बेटे को लेने के लिए खुद ही आएगी। मगर सोनिया अपने मायके में बेटे को लेने मायके भापड़ौदा नहीं पहुंची। परिजनों को कुछ घंटे बाद सोनिया और उसकी बेटियों के जहर निगलने के बारे में पता चला।
झज्जर के गांव भापड़ौदा निवासी देवेंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि उसने अपनी बेटी सोनिया की शादी करीब 18 साल पहले बोहर गांव निवासी राजेश के साथ की थी। सोनिया के 3 बच्चे है। इनमें करीब 16 वर्षीय रिया, 12 वर्षीय दिया और 7 वर्षीय मयंक है।
शादी के कुछ समय बाद ही सोनिया ने उन्हें बताया था। कि राजेश का चरित्र ठीक नहीं है। राजेश के एक एकेडमी की शिक्षिका के साथ अवैध संबंध है। आरोप है, कि राजेश सोनिया के साथ आए दिन मारपीट करता था। देवेंद्र के अनुसार सोनिया ने फोन कर बताया था। कि राजेश उसके साथ और दोनों बेटियों के साथ मारपीट कर रहा है। गांव बोहर में राजेश के परिवार की अच्छी खासी प्रतिष्ठा है। उसके वैवाहिक जीवन में तनाव को लेकर पास पड़ोस के लोगों को कोई जानकारी नहीं थी। सोनिया के मेलजोल को भी पड़ोसी काफी अच्छा बताते हैं। पूरे गांव में तीन मौत से मातम का माहौल है।पीजीआई में सोमवार को सोनिया, रिया और दीया के शवों का पोस्टमार्टम होगा।

सपा की सरकार जनता के प्रति जबाव देह रहीं

समाजवादी सरकार की नीतियां प्रदेश की जनता के प्रति जबावदेह थी। अखिलेश यादव
हरिओम उपाध्याय 
लखनऊ। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है, कि पिछली समाजवादी सरकार की नीतियां जनता के प्रति जबावदेह थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की हनक केवल बयानों में ही दिख रही है।उन्होंने पीलीभीत में मासूम के साथ दुष्कर्म और एटा में किशोरी के उत्पीडन को उ.प्र के लिए शर्मनाक बताया।उन्होंने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था बनाये रखने में पूरी तरह फेल है। अपराधियों के हौशले चारों तरफ बढ़े हुए है। उन्होने कानपुर और पश्चिमी उ.प्र मे हो रही हत्याओं पर भी चिन्ता व्यक्त की और कहा कि इन घटनाओं से सूबे की साख आये दिन गिरती जा रही है।भाजपा के कथनी करनी के अन्तर को जनता बखूबी समझ चूकी है। जिसका परिणाम भाजपा को भुगतना होगा।

किसान मजदूर सम्‍मलेन में कांग्रेस फिर दिखी दोफाड़

राणा ओबराय   
कैथल। कृषि कानूनों को लेकर हो रहे किसानों के विरोध के समर्थन में कांग्रेस पार्टी द्वारा खुरानियां पैलेस में किसान मजदूर सम्‍मेलन आयोजित किया। कांग्रेस प्रदेशाध्‍यक्ष कुमारी शैलजा इस सम्मेलन में नहीं पहुंची। हरियाणा प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन कृषि कानून एक साजिश के तहत बनाए गए हैं। मंगलवार को पूरे देश का किसान इन कानूनों से परेशान है। यही कारण है कि किसान इस समय दिल्ली में प्रदर्शन कर रहा है। हरियाणा और पंजाब का आभार है, कि जिन्होंने देश को स्वाभिमान और गौरव से जीना सिखाया है। हरियाणा और पंजाब की धरती कर्मभूमि है। परंतु आज इन्हीं किसानों को आंतकवादी और देशद्रोही कहा जाता है। कृषि कानून विरोधी आंदोलन में 200 से अधिक किसान अपनी जान गवां चुके हैं। भाजपा को बांटना आता है, जोड़ना नहीं आता है। इनके सामने केवल सत्ता का लक्ष्य रहता है, जिसे वह कुछ भी करके हासिल करना चाहते हैं। पूरी कांग्रेस किसानों के साथ है। लगातार बढ़ रही महंगाई के तहत पेट्रोल, डीजल और सिलिंडर के दाम बढ़ाने का फरमान दिल्ली से जारी हो जाता है। इन्हें गरीबों के आंसू की कोई परवाह नहीं हैं। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को निशाने पर रखते हुए कहा कि धरतीं मां के बेटे, जिन्होंने अपनी जिंदगियां देश के लिए कुर्बान कर दीं। देश की संसद में बैठे भाजपा के सांसदों ने जान गंवाने वाले किसानों का मजाक उड़ाया है। यह लड़ाई जिंदा रहने की लड़ाई है। यह लड़ाई मजदूर और किसान लड़ रहा है। यदि वह यह लड़ाई हार गए तो वजूद मिट जाएगा। भाजपा के सत्ताधारी नेताओं ने किसानों के सीने में खंजर घोंपा है। इन्होंने किसान की फसल और नस्ल को बर्बाद करने का रास्ता बनाया है। यह लड़ाई कांग्रेस के झंडे के नीचे नहीं, बल्कि तिरंगे झंडे के नीचे की लड़ाई है। सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा ने पहले तो किसानों को नाम से वोट मांगी, अब वोट लेने वालों से दगाबाजी की जा रही है। दुष्यंत चौटाला ने कानून में लिखवाया कि मंडी न रहें और अब खुद ही किसानों को झूठ बोलकर गुमराह कर रहे हैं कि मंडियां खत्म नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि शुरुआत में तो अदानी-अंबानी किसान को फसल के ज्यादा रेट देंगे और जब मंडियां खत्म हो जाएंगी तो तरह-तरह के बहाने बनाकर फसल को औने-पौने दामों में खरीदेंगे। देश में पांच आदमी ही किसान की फसल का फैसला किया करेंगे।

हापुड़ः जिला प्रभारी ने की प्रभारियों के साथ बैठक

अतुल त्यागी 
हापुड़। मंगलवार को प्रीत विहार स्थित जिला कार्यालय पर जिला प्रभारी ने पंचायत चुनाव के वार्ड प्रभारियों के साथ की मुख्य बैठक की। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दयाल ने जिला पंचायत वार्ड प्रभारियों के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बैठक में सुनीता दयाल ने सभी वार्ड प्रभारियों से उनके वार्ड के वर्तमान परिस्थिति जानी तथा प्रत्येक वार्ड में किस किस स्तर पर चुनाव को लेकर तैयारी हो चुकी है। आगामी तैयारियां क्या है ? इन सभी विषय पर विस्तृत चर्चा की इस पर जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने बताया कि सभी वार्डों में लगभग सभी तैयारियां त्री स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। वार्ड प्रभारी प्रभारियों से उनकी तैयारियों का जायजा लेते हुए बताया कि हम सभी वार्ड में बहुत मजबूती से चुनाव लड़ेंगे।

हापुड़: योजनाओं की गति की डीएम ने समीक्षा की

अतुल त्यागी 
हापुड़। मंगलवार को जिलाधिकारी अनुज सिंह व मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह जनपद में 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यों को लेकर समीक्षा कर रहे थे। जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्थाओं के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी कार्यदाई संस्थाएं निर्माण कार्यों में गंभीरता से कार्य नहीं कर रही हैं, उनका स्पष्टीकरण किया जायेगा।
जनपद में राजकीय निर्माण निगम द्वारा राजकीय महिला विद्यालय धौलाना का निर्माण किया जा रहा है और यूपी सिडको द्वारा निबंधक कार्यालय हापुड़ का निर्माण कार्य किया जा रहा है। निबंधक कार्यालय निर्माणाधीन प्रक्रिया में है। सीएनडीएस के इंजीनियर राहुल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को निर्मित करने हेतु भूमि की उपलब्धता नहीं हो पा रही है।
जिलाधिकारी ने कहा कि मेरी तरफ से शासन को डीओ लेटर भिजवाया जाए। तहसील हापुड के ग्राम भटेल में गौशाला का निर्माण किया जा चुका है उसमें सोलर सिस्टम का कार्य किया जाना शेष है। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि खंड विकास अधिकारियों व सचिवों के माध्यम से पेयजल पाइप लाइनों की गुणवत्ता की जांच करा ली जाये। सी एन डी एस द्वारा ब्रजघाट पर समेकित कार्य कराया जा रहा है जिसमें विद्युत कनेक्शन होना शेष है। इस पर जिलाधिकारी ने एक्शन विद्युत से कहा कि इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई कराना सुनिश्चित करें। जिले का 100 सैया वाला अस्पताल संचालन करने हेतु निर्माण दाई संस्था जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करें। जिलाधिकारी ने समस्त कार्यदाई संस्थाओं को निर्देशित करते हुए कहा कि जो परियोजनाएं इस माह पूरी की जा सके उन्हें पूर्ण करने हेतु प्रयास किया जाए और निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण और समय सीमा के अंतर्गत ही पूरा किया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रेखा शर्मा, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार , एक्सन पी डब्ल्यू डी, ई ओ नगर पालिका परिषद हापुड़, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक निशा अस्थाना, सहित कार्यदाई संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

फेसबुक लाइव के दौरान शिकायतों का निस्तारण

अश्वनी उपाध्याय   

गाजियाबाद। म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर को फेसबुक लाइव पर प्राप्त शिकायतों का निदान तेजी से होने लगा है। संजय कॉलोनी अर्थला में सोमवार को नगर निगम की टीम पहुंची। इस टीम ने नाले का निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी और पानी का फ्लो न होने का कारण जांचा गया। टीम ने शिकायतकर्ता को 10 दिन में समस्या का निदान कराने का आश्वासन दिया। अर्थला निवासी दीपक राघव ने म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर को फेसबुक लाइव पर कॉलोनी के नाले की बदहाली की शिकायत की थी। आरोप है कि काफी समय से नाले की सफाई न होने से कूड़े का ढेर बढ़ गया है। इस कारण नाले का पानी आगे फ्लो भी नहीं हो पाता। नतीजन संजय कॉलोनी में मुख्य रास्ते पर जलभराव की स्थिति रहती है। नागरिकों ने इस बावत कई बार नगर निगम में शिकायत की थी, मगर कार्रवाई न होने से नागरिकों को राहत नहीं मिल पा रही थी।दीपक राघव का कहना है कि म्युनिसिपल कमिश्नर ने शिकायत पर संज्ञान लेकर मातहतों को समाधान के लिए निर्देशित किया। जिसके मद्देनजर संजय कॉलोनी में मोहन नगर जोन प्रभारी एस.के. गौतम, जेई संजय गंगवार, सफाईनायक, सफाई निरीक्षक और एक्सईएन स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे। जोनल प्रभारी गौतम ने बताया कि म्युनिसिपल कमिश्नर के निर्देश पर नाले की सफाई के लिए टीम गठित की गई है। मंगलवार से वहां काम शुरू हो जाएगा।

केमिस्ट एसोसिएशन ने शुरू किया जागरण अभियान

अश्वनी उपाध्याय  

गाजियाबाद। केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को “संस्था आपके द्वार” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सभी फुटकर दवा व्यापारियों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। जिसके अंतर्गत विभिन्न बिंदुओं पर ध्यानाकर्षण कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष राज देव त्यागी द्वारा जिला एमएमजी हॉस्पिटल के गेट पर स्थित उदय मेडिकल स्टोर पर किया गया। उन्होंने बताया कि फुटकर दवा व्यापारियों को जागरूक किया जाएगा। उन्हें कोविड-19 (कोरोना वायरस) व क्षय रोग (टीबी) आदि की जानकारी दी जाएगी। संस्था अध्यक्ष राजदेव त्यागी ने बताया कि नींद की दवाओं का विक्रय डॉक्टर के पर्चे पर करने, रिकार्ड सुरक्षित रखने, प्रतिष्ठान में साफ-सफाई रखने और एक्सपायरी दवाओं का स्थान सुनिश्चित करने और फ्रिज की दवाओं का भंडारण फ्रिज में सुनिश्चित करने और प्रतिस्पर्धा से बचने व 2 गज की दूरी का पालन करने जैसे बिंदुओं से व्यापारियों को अवगत कराया जाएगा। त्यागी का कहना है कि दवा का व्यापार, व्यापार ही नहीं मानव सेवा भी है। कार्यक्रम में केमिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री आर पचोरी, कोषाध्यक्ष अश्वनी कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप गर्ग, वरिष्ठ मंत्री अमित बंसल, उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, मनीष गर्ग, संजीव शर्मा, संयुक्त सचिव तुषार अरोड़ा, अमित गुप्ता, आयुष सिंघल, योगेश मित्तल, संगठन मंत्री आलोक त्यागी, संजीव देव कमल, साजिद खान, मंत्री पंकज गर्ग, शैलेश सैनी, विजय कुमार, डी.के. चौहान, बलदेव राज आदि मौजूद रहे।

गाजियाबाद: नगर निगम में कम नहीं हो रहा भ्रष्टाचार

अश्वनी उपाध्याय   

गाज़ियाबाद। नगर निगम समेत सभी सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के नित नए कारनामे सामने आते रहते हैं। हाल ही में घटित मुरादनगर श्मशान कांड के बाद भी किसी विभाग ने अपने यहाँ ऊपर से नीचे तक व्याप्त भ्रष्टाचार को कम करने का कोई प्रयास किया है। ठेकेदारों और अधिकारियों के गठजोड़ की ताजा मिसाल प्रताप विहार सेक्टर 11 के जी ब्लॉक में सामने आई है। जहां निर्माण के 2 दिन बाद ही नाले की बाउंड्री वाल धराशायी हो गई। प्राप्त जानकारी जानकारी के अनुसार नगर निगम द्वारा पूरे शहर में नालों का निर्माण किया जा रहा है। इसी कड़ी में विजय नगर ज़ोन के प्रताप विहार सेक्टर 11 जी ब्लाक में चिल्ड्रन्स एकेडमी स्कूल के बाहर नाला बनाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा घटिया साम्रगी का जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है। कुछ लोगों ने अधिकारियों को सूचित किया लेकिन ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई। नतीजा यह निकला कि निर्माण के 2 दिन बाद ही नाले की दीवार धराशायी हो गई। नगर आयुक्त महोदय से अनुरोध है कि मानकों के विरुद्ध हुए इस निर्माण कार्य की जांच करा कर दोषी अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएंं।

राहत: दिल्ली से गाज़ियाबाद आने वाला रूट बहाल

अश्वनी उपाध्याय   

गाजियाबाद। दिल्ली से गाजियाबाद जाने वालों के लिए राहत की खबर है। नेशनल हाईवे 9 पर किसान आंदोलन के चलते बंद की गई,हाईवे की एक लेन को दिल्ली पुलिस ने खोल दिया है। इससे राहत इस बात की होगी कि दिल्ली से जो ट्रैफिक गाजियाबाद के लिए जा रहा है। उसको आनंद विहार से डायवर्ट होकर गाजियाबाद नहीं जाना पड़ेगा। अब सीधे नेशनल हाईवे 9 की इस लें से दिल्ली का ट्रैफिक गाजियाबाद में प्रवेश कर सकता है। हालांकि दूसरी लेन पर लगातार किसान आंदोलन कर रहे हैं। लिहाजा गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाली नेशनल हाईवे 9 की लेन पहले की तरह बंद रहेगी। दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च के दौरान जो हिंसा हुई थी। उसके बाद से दिल्ली पुलिस ने एहतियातन दूसरी तरफ से भी बैरिकेड लगा दिए थे। कई लेन में ये बैरिकेड लगाए गए थे। 26 जनवरी के बाद पहली बार इन बैरिकेट्स को खोला गया है। लोगों ने भी इसके बाद एक राहत महसूस की है। क्योंकि जो लोग शाम के समय दिल्ली से आते थे। उनको काफी मुश्किल होती थी। गाजियाबाद आने के लिए उन्हें गाजीपुर गोल चक्कर से आनंद विहार जाकर, यू-टर्न लेकर महाराजपुर बॉर्डर से यूपी में प्रवेश करना पड़ रहा था। लोगों का इसके बाद काफी समय बचेगा।

देह व्यापार में 3 पुरुष और 6 महिलाएं गिरफ्तार

अश्वनी उपाध्याय   

साहिबाबाद। पुलिस ने रविवार रात डीएलएफ कालोनी स्थित एक फ्लैट में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। मौके से तीन पुरुष और छह महिलाओं को दबोचा है। पुलिस को फ्लैट से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं। पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान समीर, फरमान और रवि के रूप में हुई है। मौके से छह महिलाएं भी पकड़ी गई हैं। अभियुक्तों के पास से 48 सौ रुपये और आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं। साहिबाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक विष्णु कौशिक ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ की गई है। पता चला है कि सतीश नामक व्यक्ति ने 10 दिन पहले परिवार रखने के नाम पर फ्लैट किराये पर लिया था। वह मौके पर नहीं मिला है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपित फोन से ग्राहकों से संपर्क करते थे। मात्र पांच सौ से एक हजार में ग्राहक यहां आते थे। ज्यादातर पुराने ग्राहक थे। पता चला है कि यह लोग जगह बदल-बदल कर गंदा धंधा करते थे। उनके बारे में अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

मेरठ: सिलेंडर में आग लगने से घर जला, 2 की मौत

मेरठ। नवाजुद्दीन मलिक के घर फतेहउल्लेपुर रोड नूर गार्डन में 40 फुटा गली नंबर 3 में गैस चूल्हे पर काम करते वक्त सिलेंडर में आग लगने से घर जला और लोगों का दम घुटा दो की मृत्यु 5 घायल हुए, हाहाकार मचा।बहुजन मुक्ति पार्टी के पश्चिमांचल जोन महासचिव एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष आर डी गादरे अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। नवाजुद्दीन मलिक पुत्र मोहम्मद हनीफ मलिक के घर में गैस सिलेंडर पर खाना बनाते हुए आग लगने से एक महिला और एक बच्चे की जलकर मौत हो गई। साथ 5 लोग घायल हुए दो बैल वेंटिलेटर पर भर्ती एक आईसीयू में बहुजन मुक्ति पार्टी के आर डी गादरे अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचकर नवाबउद्दीन मलिक और उनके साहबजादे और लोगों को सांत्वना दी और हॉस्पिटल जगदंबा में जाकर वेंटीलेटर पर भर्ती मोहम्मद कैफ उम्र करीब 8 वर्ष रुकैया उम्र करीब 16 वर्ष का जायजा लिया और मैक्स हॉस्पिटल में आईसीयू में आयशा उम्र करीब 16 वर्ष पुत्री इकरामुद्दीन लकी पुरा गली नंबर 27 से का भी हालचाल पूछा।
मौके पर पहुंचे लोगों का दूर-दूर से ताता लगा हुआ था और नवाजुद्दीन उनके पुत्र और बच्चों की हालत बड़ी दयनीय स्थिति थी चारों ओर हाहाकार मचा हुआ था। इसी बीच घर में जो जानकारी मिली नवाब उद्दीन की बहन ग्राम सितारों से चित्तौड़ा से भात नोटने आई हुई थी। किसी भी मेहमानों की खुशी में खाना बनाया जा रहा था। लेकिन अचानक से गैस सिलेंडर में आग लगने से उनकी बहन का पोता 4 साल का भी आग के हवाले होते हुए मृत्यु हो गई और उनकी बहन उम्र करीब 42 वर्ष का भी मौके पर मृत्यु हो गई। 5 लोग जले और आज पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर छाते तोड़कर धमाल और आग निकलने का रास्ता बनाया। तब जाकर उन लोगों को बाहर निकलने में मदद मिली मौके पर आरडी गादरे अदनान राजपूत शहरयाब एडवोकेट मोहम्मद आसिफ, डॉक्टर मोहम्मद उमेश, डॉक्टर शकील सैफी, मोहम्मद मारूफ, आरिफ ओमवीर सिंह, महेंद्र प्रताप, रविंद्र भडाना, ओंकार जाटव, मनीष आदि लोग मौके पर पहुंचे और दुआ की। उनके परिवार को हौसला मिले और इस घटना से निबटने के लिए सहनशक्ति मिले।

नगर निगम साफ-सफाई के नाम पर शून्य: गादरे

मेरठ। नगर निगम मेरठ द्वारा कॉलोनियों में हाउस टैक्स लगाने और सर्वे करने आई टीम से बहुजन मुक्ति पार्टी पश्चिमांचल महासचिव और मेरठ मंडल अध्यक्ष आरडी कादरी ने मिलकर कहा कि गरीब मजदूर मजलूम पसमांदा लोगों पर नगर निगम ज्यादा टैक्स ना बढ़ाएं।क्योंकि पहले ही कोरोना से लोग खस्ताहाल से भी बदतर हालत की जिंदगी जीने पर मजबूर हो चुके हैं।
नगर निगम मेरठ के द्वारा डॉ. जाकिर हुसैन कॉलोनी मेरठ में एक टीम हाउस टैक्स के नाम पर चेक चेकिंग और सर्वे करने को लेकर घूम रहे थे। लेकिन कुछ लोगों की हालत बहुत दयनीय हो गई है। कोरोना के नाम पर लोगों के कारोबार उजड़ गए हैं, मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। कारोबार की स्थितियां बहुत नाराज हो चुकी हैं। मंगलवार को लोग गुलामी की ओर सरकार ने अपने मंसूबे में कोई कसर नहीं छोड़ी है इन सभी बातों को लेकर आरडी गादरे ने नगर निगम की सर्वे टीम से आह्वान किया किसी भी लोगों के ऊपर नाजायज टैक्स ना बढ़ाए जाने को ध्यान में रखकर सर्वे किया जाना चाहिए आप और हम सभी जनता के लिए हैं और शासन प्रशासन का शोषण स्वीकार नहीं किया जाएगा। किसी के ऊपर नाजायज ज्यादा टैक्स ना बढ़ाया जाए अन्यथा बहुजन मुक्ति पार्टी इसका विरोध आंदोलन के रूप में करेगी आज किसान बिल्ला कर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार ने जाहिर कर दिया है कि देश को गुलामी की ओर धकेला जा रहा है और करो ना के नाम पर लोगों को बेरोजगार कर दिया गया आज लोग बेरोजगार की संख्या बढ़ गई और महंगाई आसमान छूने लगी है। वह सरकार जो ₹1 बढ़ने पर जनता की हिमायत किया करती थी। आज जनता को ही जमीन दोष करने पर लगी हुई है और महंगाई आसमान छूने लगी है। अंबानी अदानी और उद्योगपतियों को देश बेचा जा रहा है। हम देश को बिकने नहीं देंगे और संविधान बचाने के लिए प्रयासरत हैं। नगर निगम सर्वेक्षण के दोरान मोहम्मद इसरार, रवि हेमंत दिनकर, संदीप पोसवाल, विरेश कुमार, दिनेश कुमार, चराना वीरेश कुमार, सौरभ भड़ाना, गौरव कुमार, कृष्णा चपराना, मनीष ककराना आदि मौजूद रहे और एक गरीब महिला जरीफन मलिक का मंगलवार तक तक हाउस टैक्स ना आने पर भी निंदा जताई कि कुछ गरीब  परिवारों को भी सताया जा रहा है।

कौशांबी: सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

कौशाम्बी। सिराथू तहसील में मंगलवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें एसडीएम सिराथू प्रखर उत्तम, क्षेत्राधिकारी राम वीर सिंह ने फरियाद लेकर आये 45 फरियादियों की शिकायतों को सुनकर 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। शेष शिकायतों को सम्बंधित जिम्मेदारों को देते हुए उन्हें निर्देशित किया है, कि वह मौके पर जाकर शिकायती पत्रों का गुण दोष के आधार पर निस्तारण करे।
सन्तलाल मौर्य 

पुलिस को जवाब देने के लिए सप्ताह का समय मिला

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। किसानों के प्रदर्शन से संबंधित ‘टूलकिट’ सोशल मीडिया पर साझा करने के मामले में दिशा रवि के साथ सह-आरोपी निकिता जैकब की अग्रिम जमानत याचिका पर जवाब देने के लिए यहां एक अदालत ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस को एक सप्ताह का और समय दिया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र राणा ने अर्जी स्वीकार करते हुए नौ मार्च तक पुलिस को जवाब दाखिल करने की अनुमति दे दी।इससे पहले लोक अभियोजक ने कहा कि एजेंसी को जैकब की याचिका पर विस्तृत जवाब दाखिल करने के लिए समय चाहिए। अदालत 9 मार्च को एक और सह आरोपी शांतनु मुलुक की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करेगी। वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संक्षिप्त सुनवाई के दौरान जैकब की तरफ से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता रेबेका जॉन ने कहा कि वह मुलुक की याचिका के साथ नहीं बल्कि अलग मामले के तौर पर उनकी याचिका पर जिरह करना चाहती हैं। अदालत ने कहा कि वह 9 मार्च को दलीलें रख पाएंगी।

लाठियों के विरोध में पार्टी ने फूंका सरकार का पुतला

पंकज कपूर  
हल्द्वानी। विधानसभा घेराव करने भराड़ीसैंड़ जा रहे सैकड़ों लोगों पर उत्तराखंड पुलिस द्वारा भांजी गई लाठियों के विरोध में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व जिला समन्वयक समित टिक्कू के साथ आप कार्यकर्ताओं ने मंगलवार दोपहर 1ः00 बजे बुद्ध पार्क, तिकोनिया, हल्द्वानी में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आप नेता समित टिक्कू ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस द्वारा लाठीचार्ज की घटना निंदनीय व दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा की सरकार केन्द्र में हो या राज्यों में जनता की मांगों का इसी प्रकार दमन कर रही है। साथ ही उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की। इस दौरान आप नेता समित टिक्कू, संगठन मंत्री कालाढूंगी मनोज नेगी, अब्दुल कादिर, शबाब खान, पुष्कर बिष्ट, खेम करण, शमी कुरैशी, रमेश सिंह राठौर, दिनेश जोशी, हिमांशू ठाकुर, अजय शाहू, मुकेश शर्मा आदि शामिल थे।

संसद चैनल: लोकसभा-राज्यसभा टीवी का विलय

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। राज्यसभा टीवी और लोकसभा टीवी चैनलों का विलय कर एक नया टीवी चैनल बनाया गया है। जिसका नाम संसद टीवी रखा गया। राज्यसभा सचिवालय की ओर से आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा की गयी है। इस विलय के बारे में पिछले साल जून में सूचना दी गयी थी।इस नये विलय के साथ शीर्ष स्तर के अधिकारियों में भी बदलाव किया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी रवि कपूर को संसद टीवी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनाया गया है। वह मंगलवार से पदभार सम्भालेंगे। उनका कार्यकाल एक वर्ष तक के लिए होगा। वहीं, राज्यसभा टीवी के मौजूदा सीईओ मनोज कुमार पांडे को उनके कर्त्तव्यों से मुक्त कर दिया गया है।

नौवहन क्षेत्र में 82 अरब डॉलर के निवेश पर काम

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि देश में समुद्री नौवहन क्षेत्र के विकास में 2035 तक विभिन्न परियोजनाओं में 82 अरब डालर का निवेश किया जायेगा। बंदरगाहों के विकास के साथ ही जलमार्गों का विकास और लाइटहाउस के आसपास पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये कदम उठाये जायेंगे।समुद्री नौवहन क्षेत्र पर आयोजित शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करते हुये प्रधानमंत्री ने भारतीय बंदरगाहों, जलपोत कारखानों और जलमार्गों में निवेश के लिये वैश्विक निवेशकों को आमंत्रित किया। मोदी ने कहा कि सागरमाला परियोजना के तहत 574 से अधिक परियोजनाओं की पहचान की गई है। इन पर 82 अरब डालर यानी छह लाख करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। इन परियोजनाओं पर 2015 से 2035 के बीच काम पूरा किया जाना है।

तेल-रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन

हरिओम उपाध्याय  
लखनऊ। समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी और यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता और महिलाएं भी मौजूद हैं और सरकार विरोधी नारेबाजी कर रहे हैं। देश में बढ़ती महंगाई को लेकर कलेक्ट्रेट ज्ञापन देने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को महानगर कार्यालय कैसरबाग में ही पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिसबल तैनात है।

शाहजहांपुर: स्कूल गईं 3 नाबालिग छात्राएं लापता

शाहजहांपुर। सोमवार सुबह स्कूल गईं तीन नाबालिग छात्राओं के लापता हो जाने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। एसपी एस आनंद ने छात्राओं की तलाश में एसओजी समेत पुलिस की कई टीमों को लगा दिया। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला दिलाजाक की रहने वाली तीन नाबालिग छात्राएं बीते सोमवार स्कूल गईं थी। जिसके बाद वह देर रात तक घर नहीं लौटीं। परिजनों ने सदर थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे एसपी समेत आलाधिकारी सदर थाने में कई घण्टों तक मौजूद रहे। छात्राओं की तलाश में एसओजी समेत कई पुलिस टीमों को लगा दिया गया है। वहीं पुलिस लगातार छात्राओं की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने सदर बाजार क्षेत्र से कुछ लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया है।

दर्जनों दांत व नाखून के साथ 1 गिरफ्तार, 1 फरार

पिथौरागढ़। उत्तराखंड एसटीएफ ने पिथौरागढ़ के सेराघाट इलाके से एक व्यक्ति को छह गुलदारों की खालें, नाखून व दांतों के साथ गिरफ्तार किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद सामान की कीमत पचास लाख रूपये आंकी जा रही है। आरोपी आल्टो कार में उक्त सामान सफर कर रहा था। अंधेरे का फायदा उठा कर उसका एक साथी जंगल में भाग गया। उत्तराखण्ड एसटीएफ इन कदनों वन्य जीवों के अंगो की अवैध तस्करी में लिप्त तस्करों के खिलाफ गिरफ्तारी अभियान चला रही है। एसटीएफ के प्रभारी को सूचना मिली कि जनपद पिथौरागढ़ के सेराघाट क्षेत्र में दो वन्य जीव के अंगो के अन्तर्राष्ट्रीय तस्कर अपना ताना बाना बुन रहे हैं। सूचना पर एसटीएफ की कुमॉऊ युनिट को सतर्क कर निरीक्षक एसटीएफ कुमॉऊ एमपी सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। उक्त सूचना पर स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा सेराघाट क्षेत्र में एक युवक 20 वर्षीय राहुल सिंह डसीला पुत्र स्वर्गीय प्रताप सिंह डसीला निवासी ग्राम सेरा उर्फ बडोली थाना बेरीनाग के एक वन्य जीव अंगों के अंतर्राष्ट्रीय तस्कर को 6 लैपर्ड की खाल नाजायज व गुलदार के 43 नाखून व 24 दांत व एक वाहन ऑल्टो सँख्या UKO5 C 3938 के साथ गिरफ्तार किया गया। उसका साथी सोनू डोभाल पुत्र स्वर्गीय कैलाश सिंह डोभाल, निवासी शेरा बडोली सेराघाट, जिला पिथौरागढ़ उम्र 25 वर्ष जंगल में अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। लेपर्ड वाइल्डलाइफ एक्ट में शेड्यूल 1 श्रेणी में आता है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना बेरीनाग में वन्य जीव जन्तू संरक्षण अधिनियम की सम्बन्धित धाराओं का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह यह लैपर्ड की खाल सेराघाट के जंगलों में करंट लगाकर मारते हैं तथा फिर ऊंची कीमतों में नेपाल के वन्यजीव तस्करों को बेचते हैं। इससे पूर्व भी 2019 में गिरफ्तार अभियुक्त व उसका फरार साथी नेपाल में एक खाल बेच चुके हैं। यह खाल करीब एक से दो वर्ष पुरानी है । बरामद 6 खालों की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब पचास लाख रूपया है। अभियुक्त लैपर्ड की खालों को नेपाल में किस-किस को सप्लाई करता है, इस सम्बन्ध में अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ जारी है। बताते चलें कि उत्तराखंड टास्क फोर्स द्वारा कुछ दिन पूर्व भी खटीमा फारेस्ट रेंज से लेपोर्ड खाल के साथ पीलीभीत के तस्कर को किया था गिरफ्तार।

शारजांह से लखनऊ आ रहे विमान की आपात लैंडिंग

नई दिल्ली/ इस्लामाबाद। पाकिस्तान के शारजाह से लखनऊ आ रही इंडिगो की उड़ान को मंगलवार को चिकित्सकीय आपात स्थिति के कारण मार्ग परिवर्तित कर कराची हवाईअड्डा पर उतारा गया। इंडिगो के बयान के अनुसार यात्री को समय रहते चिकित्सकीय मदद नहीं मिल सकी और हवाई अड्डा मेडिकल टीम के वहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। एयरलाइन ने कहा कि उड़ान 6ई 1412 शारजाह से लखनऊ आ रही थी और उसका मार्ग परिवर्तित कर उसे कराची ले जाया गया। एयरलाइन ने अपने बयान में कहा, ”इस खबर से हम बेहद दुखी हैं और पीड़ित के परिवार के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं।

ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, 3 की मौत,1 घायल

बदायूं। जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात ट्रैक्‍टर की टक्‍कर से एक ही बाइक पर सवार चार युवकों में तीन की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घायल का अस्‍पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में बीती देर रात चंदौसी से अपने गांव लक्ष्मीपुर वापस लौट रहे। बाइक सवार चार युवक ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। इनमें से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक युवक ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सिद्धार्थ वर्मा ने मंगलवार को बताया। ‘‘कोतवाली बिसौली के गांव लक्ष्मीपुर निवासी अब्दाल उर्फ पुन्ना (23), रागिब (22), यूनुस (22) और सोहिल (18) एक ही बाइक पर सवार होकर संभल जिले के कस्बा चंदौसी किसी काम से गए थे। लौटते वक़्त रात के लगभग साढ़े दस बजे आसफपुर चंदौसी मार्ग पर ग्राम सुरैनी के निकट विपरीत दिशा से आ रहे आलू भरे ट्रैक्टर ट्रॉली के पास से गुजरे, उसी वक़्त अचानक ट्रैक्टर का पहिया निकल गया।’’ वर्मा ने बताया, कि पहिया निकलने से अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर बाइक से टकरा गया। जिससे बाइक सवार चारों लोग सड़क पर गिर गए। इनमें रागिब और यूनुस की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि सोहिल ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में अब्दाल बुरी तरह घायल हो गया। जिसे उसके परिजनों ने चंदौसी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

छेडखानी का विरोध किया, पिता को मारी गोली

हाथरस। उत्तर प्रदेश में हाथरस जिले के सासनीगेट क्षेत्र में बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने पर आरोपियों ने खेत में काम कर रहे उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गये। इलाके की पुलिस उपाधीक्षक रूचि गुप्ता ने बताया है कि सासनी इलाके के नौजरपुर गांव में सोमवार शाम करीब साढ़े तीन बजे करीब 50 वर्षीय अमरीश अपने खेत में आलू की खुदाई करवा रहा था। उसी दौरान चार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय अमरीश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।उन्होंने बताया कि घटना के बाद अमरीश की पुत्री ने बताया कि उसके साथ छेड़छाड़ की गई थी और उसकी शिकायत पिता ने थाने में कर दी थी। उन्होंने बताया कि युवती के अनुसार उसके पिता की हत्या छेड़छाड की शिकायत करने पर गौरव शर्मा आदि ने की है। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में पुलिस ने चार नामजद समेत छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

देश में 12,286 नए मामले, 1,57,248 की मौत

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 12,286 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,11,24,527 हो गई। इनमें से 1,07,98,921 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, वायरस से 91 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,57,248 हो गई। आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,07,98,921 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 97.07 प्रतिशत पर पहुंच गई है। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर में गिरावट दर्ज की गई और अब वह 1.41 प्रतिशत है। देश में अभी कुल 1,68,358 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.51 प्रतिशत है।देश में पिछले साल सात अगस्त में संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में एक मार्च तक 21,76,18,057 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। इनमें से 7,59,283 नमूनों की जांच सोमवार को की गई थी।

हादसे में महिला व बच्चों समेत 6 की मौत,15 घायल

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात जिले के भोगनीपुर क्षेत्र में आज भोर एक तेज रफ्तार कोयला लदा ट्रॉला अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उस पर सवार बच्चों व महिलाओं समेत छह लोगों की मोत हो गई जबकि 15 गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि ट्रॉला सवार घायल शिवलाल ने बताया कि सभी लोग हमीरपुर जिले के रहने वाले हैं और देर रात हमीरपुर के कलौली तीर गांव व घाटमपुर के बरनाव से एक ठेकेदार मजदूरों के साथ सिरसागंज फीरोजाबाद जाने के लिए निकले थे और टेम्पो और ट्रक से वह भोगनीपुर तक आये।

भाजपा सांसद नंदकुमार का कोरोना से निधन हुआ

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद एवं पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान का मंगलवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। नंदकुमार चौहान 68 वर्ष के थे। उन्होंने आज तड़के अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे पिछले लगभग एक माह से अस्पताल में भर्ती थे। उसके पहले वे कोरोना के चलते भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। भोपाल में स्वास्थ्य में लाभ नहीं होने के चलते उन्हें एयरएंबूलेंस से दिल्ली शिफ्ट किया गया था। उनके परिवार में पत्नी दुर्गेशश्री और पुत्र हर्षवर्धन सिंह और दो पुत्रियां हैं। भाजपा सूत्रों के अनुसार मंगलवार को तड़के वेंटीलेटर से हटाने के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी पार्थिव देह आज अपरान्ह विशेष विमान से खंडवा लाए जाने की संभावना है। उनका गृह गांव शाहपुर है। खंडवा संसदीय क्षेत्र के अधीन आता है। नंदकुमार चौहान वर्ष 2014 से 2018 तक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रहे। वे प्रदेश भाजपा में अनेक पदों पर भी रहे। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नंदकुमार सिंह चौहान के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है। चौहान ने ट्वीट के जरिए कहा कि लोकप्रिय जननेता ‘नंदू भैया’ हम सबको छोड़कर चले गए। हमारे सब प्रयास विफल हुए। नंदू भैया के रूप में भाजपा ने एक आदर्श कार्यकर्ता, कुशल संगठक, समर्पित जननेता को खाे दिया। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने नंदकुमार सिंह चौहान के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन हम सब के लिए बड़ी क्षति है। नरोत्तम मिश्रा ने अपने ट्वीट के जरिए कहा कि नंदू भैया आप बहुत याद आएंगे, आपका देवलोक गमन हम सबके लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि वह उनके निधन की दुखद सूचना से स्तब्ध और आहत हैं। सरलता, सहजता और साफगोई के लिए पहचाने जाने वाले नंदू भैया का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने ट्वीट के जरिए शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि खंडवा के सांसद नंदकुमार चौहान के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अचानक आज सुबह इस दुखद समाचार से वे बेहद दुखी है। उन्होंने उनके मध्यप्रदेश की भाजपा इकाई के अध्यक्षीय कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि कुशल संघटक, किसान नेता, मजदूर नेता के तौर पर उनका नेतृत्व करिश्मायी था। उन्होंने कहा यही वजह थी कि वह मजबूत जनाधार वाले नेता माने जाते रहें हैं। उन्होंने कहा चौहान का निधन अपूरणीय क्षति है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव ने नंदकुमार सिंह चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अरुण यादव ने ट्वीट कर कहा कि खण्डवा से सांसद नंदकुमार सिंह चौहान (नंदू भैया) का आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करे।

कुंभ मेले में अलौकिक आनंद की अनुभूति होती है

पंकज कपूर  
हरिद्वार। कुंभ मेले में विभिन्न अखाड़ों द्वारा आयोजित पेशवाईयां आकर्षण का केन्द्र होती है। भव्य पेशवाईयों में साधु-संतों एवं धर्म गुरूओं के दर्शन मात्र से ही लोग अभिभूत हो उठते हैं। तथा लोगों को परम-आलौकिक आनंद की अनुभूति होती है। यह बात मेलाधिकारी दीपक रावत ने कही है। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे महाकुम्भ मेला परवान चढ़ता जा रहा है। निर्धारित स्नान की तिथियों में लोगों की आस्था का सैलाब धर्मनगरी में देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा, कि विभिन्न अखाड़ों के प्रस्तावित शाही प्रवेश तथा अखाड़ों के निकलने वाले पेशवाई-जुलूसों के मार्गों की अच्छी हालत होना अनिवार्य है। ताकि पेशवाई-जुलूसों के आयोजन में कोई गतिरोध उत्पन्न न हो। उन्होंने मेला व्यवस्था में लगे अधिकारियों से कहा कि 3 मार्च से शुरू हो रहे पेशवाई-जुलूसों के मार्गों की सभी व्यवस्थाएं समय रहते दुरूस्त कर ली जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि जहां से अखाड़ों के पेशवाई-जुलूस निकलेंगे, उन मार्गों की हालत अच्छी हो। मार्गों में किसी प्रकार के गडढे, कीचड़, खुले हुए मेनहाॅल तथा किसी अन्य प्रकार की गंदगी, कूड़ा-कचरा नहीं होना चाहिए। पेशवाई जुलूस मार्गों की सफाई व्यवस्था की ओर विशेष ध्यान दिया जाए। कहीं पर भी किसी प्रकार की गंदगी नहीं होनी चाहिए। विद्युत, टेलीफोन व केबिल आदि के तार इतने नीचे नहीं होने चाहिए। जो पेशनवाईयों के रथों एवं ध्वजों को छूएं।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण   

1. अंक-198 (साल-02)
2. बुधवार, मार्च 03, 2021
3. शक-1983, फाल्गुन, कृष्ण-पक्ष, तिथि- चतुर्थी, विक्रमी संवत 2077। 

4. प्रातः 06:48, सूर्यास्त 06:21।

5. न्‍यूनतम तापमान -11 डी.सै., अधिकतम-29+ डी.सै.। 

6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110

http://www.universalexpress.page/

email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)

एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई

एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई  इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को कड़ी फटकार लग...