मंगलवार, 2 मार्च 2021

राहत: दिल्ली से गाज़ियाबाद आने वाला रूट बहाल

अश्वनी उपाध्याय   

गाजियाबाद। दिल्ली से गाजियाबाद जाने वालों के लिए राहत की खबर है। नेशनल हाईवे 9 पर किसान आंदोलन के चलते बंद की गई,हाईवे की एक लेन को दिल्ली पुलिस ने खोल दिया है। इससे राहत इस बात की होगी कि दिल्ली से जो ट्रैफिक गाजियाबाद के लिए जा रहा है। उसको आनंद विहार से डायवर्ट होकर गाजियाबाद नहीं जाना पड़ेगा। अब सीधे नेशनल हाईवे 9 की इस लें से दिल्ली का ट्रैफिक गाजियाबाद में प्रवेश कर सकता है। हालांकि दूसरी लेन पर लगातार किसान आंदोलन कर रहे हैं। लिहाजा गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाली नेशनल हाईवे 9 की लेन पहले की तरह बंद रहेगी। दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च के दौरान जो हिंसा हुई थी। उसके बाद से दिल्ली पुलिस ने एहतियातन दूसरी तरफ से भी बैरिकेड लगा दिए थे। कई लेन में ये बैरिकेड लगाए गए थे। 26 जनवरी के बाद पहली बार इन बैरिकेट्स को खोला गया है। लोगों ने भी इसके बाद एक राहत महसूस की है। क्योंकि जो लोग शाम के समय दिल्ली से आते थे। उनको काफी मुश्किल होती थी। गाजियाबाद आने के लिए उन्हें गाजीपुर गोल चक्कर से आनंद विहार जाकर, यू-टर्न लेकर महाराजपुर बॉर्डर से यूपी में प्रवेश करना पड़ रहा था। लोगों का इसके बाद काफी समय बचेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...