सोमवार, 18 जनवरी 2021

वायरस: जेल में साधारण मनाएंगे 'गणतंत्र' दिवस

अश्वनी उपाध्याय  

गाजियाबाद। कोरोना का असर दूसरी चीजों के साथ अब गणतंत्र दिवस पर भी दिखेगा। महामारी के चलते अब की बार गणतंत्र दिवस के जश्न का रंग जेल में भी साधारण ही रहेगा। हर साल उत्साह, उल्लास एवं उमंग से मनाया जाने वाला गणतंत्र दिवस अब की बार सिर्फ ध्वजारोहण तक सीमित रहेगा। कोरोना के चलते इस बार परेड भी नहीं होगी। जेल अधीक्षक विपिन मिश्रा ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर वर्ष बंदियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। सांस्कृतिक गतिविधियों की धूम रहती है। बंदियों में इसको लेकर उत्साह भी रहता है। बंदी भी इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हालांकि अब की बार कोरोना संक्रमण चल रहा है।कई बंदी भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। ऐसे में जेल प्रशासन पूरा एहतियात बरत रहा है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए ही सामूहिक कार्यक्रम आयोजित न कराने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही परेड भी नहीं करने का फैसला लिया गया है।इस गणतन्त्र दिवस के अवसर पर सिर्फ ध्वजारोहण होगा, उसमें सीमित संख्या में लोग प्रतिभाग करेंगे। साथ ही प्रतिभाग करने वाले सभी लोगों को कोविड गाइलाइन का पालन करना होगा। मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इधर, जिला जेल में भी यही नियम लागू रहेगा। जिला जेल अधीक्षक विपिन मिश्रा ने बताया कि सामूहिक कार्यक्रम पर रोक रहेगी। ध्वजारोहरण व भाषण कार्यक्रम ऑनलाइन रहेगा, जो बंदी देख सकेंगे। का कहना है कि कोरोना के चलते गणतंत्र दिवस पर सामूहिक स्तर पर होने वाले कार्यक्रम पर पूर्णतया रोक रहेगी। कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

आन: पश्चिमी उत्तर-प्रदेश में आरएलडी की उठापटक

आरएलडी में उठापटक जारी, गाजियाबाद-मेरठ और बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष हटाए, इन्हे मिली जिम्मेदारी
अश्वनी उपाध्याय 
गाजियाबाद। पश्चिमी यूपी में सक्रिय राष्ट्रीय लोकदल में उठापटक जारी है। अलीगढ के बाद अब बुलंदशहर, मेरठ और गाजियाबाद में बदलाव हुआ है। रालोद नेतृत्व ने तीनो जिले के जिलाध्यक्ष हटा दिए हैं।
बुलंदशहर का जिलाध्यक्ष अब अरुण चौधरी को गाजियाबाद का जिलाध्यक्ष अजय प्रमुख को और मेरठ में मतलूब गौड़ को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

भारत का 'झंडा' बदलने की साजिश रचीं: सपा

अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- ‘भारत का झंडा बदलने की हो रही साजिश
 हरिओम उपाध्याय 
लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है, कि यूपी देश का बड़ा और राजनीतिक हैसियत वाला राज्य है। आने वाले दिनों में यहां साजिश व षडयंत्र की राजनीति होगी। वह सब होगा जो पहले नहीं देखा है। देश में जिस तरह का प्रचार हो रहा है। उससे लगता है। कि भारत का झंडा बदलने की साजिश हो रही है।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा षड़यंत्रकारी, जातिवादी पार्टी है। उसका काम नफरत फैलाना है। भाजपा राज में किसान दुखी है। कृषि कानूनों से उन्हें लूट लिया जाएगा। तीनों कानून वापस होने चाहिए। उन्होंने किसान आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सपा डॉ. आंबेडकर और डॉ. लोहिया की विचारधारा पर चल रही है। विपक्षी नेताओं से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा मांगने की मंदिर ट्रस्ट की इच्छा पर अखिलेश ने कहा कि कोरोना काल न होता तो पता नहीं कितने लोग अब तक चंदा मांगने आ गए होते। नवरात्र में चंदा लिया जाता है। उन्होंने कहा कि हर धर्म में चंदा लेने की अलग-अलग व्यवस्था है। भाजपा इसे राजनीतिक कार्यक्रम बनाना बंद करें। हम हिंदू हैं। वेदों, गीता, रामायण में चंदा शब्द का जिक्र नहीं है। हम जहां भी मंदिर में गए दक्षिणा दी।

प्रारंभ: श्रीराम मंदिर निर्माण के प्रारूप की तैयारी

राम मंदिर की नींव का प्रारूप तैयार, फरवरी से शुरू होगा काम
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राममंदिर निर्माण के लिए नींव का प्रारूप तैयार हो चुका है। नींव खोदाई का कार्य फरवरी के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि राममंदिर के नींव के ढांचे पर इंजीनियरों ने मुहर लगा दी है। पूरा मंदिर विश्व में इंजीनियरिंग की अद्भुत संरचना में शामिल होगा। 01 फरवरी से नींव खोदाई का कार्य शुरू होने की पूरी संभावना है। राममंदिर शताब्दियों तक सुरक्षित रहे इसके लिए देश की 10 बड़ी तकनीकी एजेंसियों ने करीब आठ माह तक मंथन किया है। उन्होंने कहा कि राममंदिर के नींव का प्रारूप तैयार हो चुका है। ऐसे में यदि 01 फरवरी से काम शुरू हो जाता है तो 39 से 40 महीने के भीतर राममंदिर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। बताया कि पत्थर का वजन जिस नींव पर टिका रहना है। उसकी आयु कैसी है। दूसरी बात इस नींव की ड्राइंग किस ढंग से बनाई जाए ताकि लंबे समय तक नींव पत्थर का वजन सह सके। इस पर इंजीनियर मंथन कर चुके है। उसका प्रारूप आ गया है। कार्य अब शीघ्र शुरू होगा। उन्होंने कहा कि नींव मजबूत करने के लिए 50 फीट गहराई तक खोदाई की जाएगी।
इसके बाद पत्थरों का भार सहने लायक नींव बनाई जाएगी। ऐसी ड्राइंग तैयार हो चुकी है जिससे राममंदिर शताब्दियों तक सुरक्षित रहेगा। राममंदिर भारत की इंजीनियरिंग ब्रेन का अद्भुत उदाहरण बनेगा। चंपत राय ने कहा कि हमारा 39 महीने के भीतर राममंदिर का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है। कहा कि राममंदिर में बहुत सारा काम मैनुअल होना है। इसलिए यदि चार-पांच महीने देर भी हो जाए तो भी कोई बात नहीं है। राममंदिर में मनुष्य के हाथों की कारीगरी होगी, आरसीसी, प्री फेब्रिकेशन का काम नहीं है। अनुभवी लोगों की मदद ली जा रही है।

सांसद प्रत्याशी की विधानसभा में दावेदारी: सपा

सपा में शामिल हुईं अलीगढ की पूर्व लोकसभा प्रत्याशी लक्ष्मी धनगर, छर्रा विधानसभा पर कर सकती हैं दावेदारी !

अलीगढ। जिले की सियासत में एक और उलटफेर हुआ है। वर्ष 2019 में अलीगढ़ सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुकी लक्ष्मी धनगर शनिवार को सपा में शामिल हो गईं। सपा के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के समक्ष लक्ष्मी धनगर ने दलबल के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कोविड-19 प्रोटोकाल के कारण लक्ष्मी धनगर के साथ केवल 20 लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति मिली थी। इस मौके पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि लक्ष्मी के सपा में आने से पार्टी मजबूत होगी। अलीगढ़ में इसका व्यापक असर होगा। लक्ष्मी ने कहा कि वह सपा के साथ पूरे समाज को जोड़ेंगी और भविष्य में हरेक चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों को विजयी बनाने में पूर्ण निष्ठा से काम करेंगी। जिलाध्यक्ष गिरीश यादव को भी लक्ष्मी के साथ पूर्व सीएम अखिलेश ने मंच में जगह दी। बाद में जिलाध्यक्ष से संगठन विस्तार और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर बातचीत की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। पूरे प्रदेश से पूर्व विधायक, बड़े-बड़े नेता सपा के साथ हो रहे हैं। जिससे पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव 2022 में बेहतर प्रदर्शन कर सकेगी।
माना जा रहा है, कि लक्ष्मी धनगर छर्रा विधानसभा पर सपा से दावेदारी करेंगी। जिले में उनके सपा में शामिल होने से तरह तरह की चर्चाएं हैं।

70 विधानभाओं में नियुक्त किये 'संगठन' मंत्री

काशीपुर। आम आदमी पार्टी सूबे में 2022 का चुनाव पूरी ताकत से लड़ने के लिए तैयार है। इस ही क्रम में आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड के देहरादून स्थित प्रदेश कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में बड़े स्तर पर संगठन विस्तार की घोषणा की गई। जिसमे पूरे प्रदेश की सभी विधानसभाओं में एक एक संगठन मंत्री की नियुक्ति की गई है। ऊधम सिंह नगर की काशीपुर विधानसभा से प्रदेश प्रवक्ता मयंक शर्मा को संगठन मंत्री बनाया गया है। वहीं ऊधम सिंह नगर की अन्य विधानसभाओं में जसपुर से अभिताभ सक्सैना, बाजपुर से दीनदयाल सिंह, गदरपुर से अमरदीप सिंह विर्क, रुद्रपर से हरपेन्द्र खैरा, किच्छा से दिनेश यादव, सितारगंज से माखन सिंह, नानकमत्ता से गुरविंदर सिंह व खटीमा से सुनील कंडवाल को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। आम आदमी पार्टी ने अपने बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का भी विस्तार करते हुए पूर्व आईएएस अधिकारी सुवर्धन शाह जी को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। इसके अतिरिक्त गंगोत्री से राजेन्द्र बुटोला व धर्मपुर देहरादून से योगेंद्र चौहान को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। काशीपुर में लंबे समय से पार्टी संगठन के लिए काम कर रहे मयंक शर्मा को संगठन मंत्री नियुक्त किये जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। प्रदेश प्रवक्ता व वि.स. संगठन मंत्री मयंक शर्मा को काशीपुर स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया जी, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली, केंद्रीय जोनल प्रभारी धर्मवीर अवाना, आकाश मोहन दीक्षित, आयुष मेहरोत्रा, आमिर हुसैन, ज़ोनल संगठन मंत्री प्रवीन कुमार, जितेंद्र भट्ट आदि ‘आप’ नेताओं ने मिष्ठान खिलाकर व पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दीं व शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया।

प्रयागराज: प्रभावित क्षेत्रों का डीएम ने किया निरीक्षण

प्रयागराज। माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर 4-5 में जल स्तर बढ़ने के कारण आई कटान का निरीक्षण सोमवार को जिलाधिकारी श्री भानु चंद्र गोस्वामी ने किया। हाल ही में संगम नोज एवं कुछ अन्य घाटों पर जल के रंग में बदलाव की चिंता साधु एवं अन्य श्रद्धालुओं द्वारा व्यक्त की गई थी। जिसके दृष्टिगत नरोरा डैम से पानी छुड़वाया गया था। जल स्तर बढ़ने के कारण जल स्वच्छ एवं निर्मल हो गया। परंतु कटान की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। जानकारी मिलते ही प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई। जिससे स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया एवं किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ। कटान के कारण श्री जगतगुरु शंकराचार्य श्री स्वामी मुनीषाश्रम महाराज के कैंप के पिछले हिस्से में लगे कुछ टेंट का स्थानांतरण एहतियात के तौर पर किया गया है। इसके अतिरिक्त कोई भी संस्था कटान से प्रभावित नहीं हुई है। श्री जगतगुरु शंकराचार्य श्री स्वामी मुनीषाश्रम जी महाराज शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चल रहे एंटीजन टेस्ट को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की तथा वहां उपस्थित कल्पवासियों से उनके आरटी पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट भी चेक की। निरीक्षण उपरांत जिलाधकारी ने कुछ संस्थाओं के महंतों से भेंट की तथा वहां कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन शतप्रतिशत सुनिश्चित करवाने का निवेदन किया। दंडी वाडा के श्री ब्रह्म आश्रम जी महाराज के दर्शन करते हुए उनके शिविर में रह रहे कुछ कल्पवासियों से बातचीत की तथा उनकी भी कोविड-19 आरटीपीसीआर रिपोर्ट चेक की। जांच के दौरान सभी जगह उपस्थित शत प्रतिशत लोगों के पास 5 दिन के भीतर की आरटी पीसीआर रिपोर्ट पाई गई। बातचीत के दौरान विभिन्न जनपदों से आए कल्पवासियों ने बताया कि उन्हें संस्था द्वारा पहले से ही कह दिया गया था कि बिना आरटी पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट के संस्था में आने की अनुमति नहीं इसलिए वे सब अपने साथ रिपोर्ट लेकर आए हैं। महंत श्री ब्रह्म आश्रम जी महाराज ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि कल्पवासियों के एंटीजन टेस्ट हेतु स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस निरंतर आ रही है। 
तत्पश्चात जिलाधिकारी मनी रामदास छावनी गए तथा महंत श्री राम गोपाल दास जी के दर्शन कर उनके यहां कोविड-19 से संबंधित की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। महंत जी ने भी आश्वस्त कराया की उनके यहां भी कोविड-19 प्रोटोकॉल का शत प्रतिशत अनुपालन हो रहा है एवं किसी भी कल्पवासी को बिना आरटी पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट के आने की अनुमति नहीं है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा कार्यक्रम किया जारी

लखनऊ। विश्वविद्यालय पहली बार परीक्षा तीन पालियों में आयोजित कराने जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने रविवार को परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 28 जनवरी से शुरू होगी। कोरोना महामारी की वजह से इस साल भी परीक्षा ओएमआर पर बहुविकल्पीय सवाल आधारित होगी। विवि प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि सेमेस्टर की स्नातक परीक्षाएं तीन पाली में कराई जा रही हैं। बीए तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा सुबह 9.00 से 10.30 बजे तक, बीकॉम तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर की परीक्षा दोपहर 12.00 से 1.30 बजे तक, बीएससी तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर तथा बीए पंचम की परीक्षाऐं दोपहर 3.00 बजे से 4.30 बजे तक होगी। परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर उपलब्ध है।

प्रयागराज: गरीब-असहायों को कम्बल वितरण किया

बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। अरैल स्थित आदि वेणी माधव मंदिर पर गरीब एवं असहायों को कम्बल वितरण किया गया। संस्थाध्यक्ष संतोष तिवारी एवं कार्यक्रम अधिकारी निखिलेश पांडेय ने मुख्य अतिथियों आनंद कुमार साहू, डॉ. संगम लाल विश्वकर्मा, राजकुमार विश्वकर्मा, डॉ. ए. के. चौबे, सिद्धार्थ पाण्डेय, अनिल कुमार विश्वकर्मा, दया शंकर पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, सुशील श्रीवास्तव का माल्यार्पण कर उनका स्वागत एवं अभिनन्दन किया। मुख्य अतिथियों द्वारा सामाजिक क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले सत्येन्द्र सोनकर- गंगा यमुना तहजीब, एडवोकेट राजन शर्मा, गोपाल, आनन्द कुमार उपाध्याय को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सर्वश्री कुंवर तिवारी, सुनील मिश्रा, महेश प्रसाद केसरवानी, सुनील कुशवाहा, आशीष कुमार पाण्डेय, संदीप सिंह,डां प्रमोद मिश्रा, रोहित तिवारी, नागेश नारायण मिश्रा, ऋषि दीक्षित,मीनू पांडे, पूर्णिमा चौबे, कंचन पाण्डेय, गुड़िया सिंह परिहार, स्मिता वर्मा,सरिता गिरी, तुलसी तिवारी,देव दीप मालवीय, दामोदर प्रसाद तिवारी, पप्पू पुजारी, बृजेन्द्र नारायण शर्मा, मनोज कुमार,गोविंद सिंह, प्रवीण तिवारी,कार्तिकेय तिवारी, पीयूष, प्रियांशु शुक्ला, आनन्द कुमार उपाध्याय, आर्यन तिवारी, ऋषभ पाण्डेय, कार्तिकेय शर्मा, राहुल कुशवाहा, यश तिवारी आदि उपस्थित रहे।

प्रयागराज: सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया

बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। विकास भवन स्थित सरस भवन के सभागार में मण्डलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कुल लोकनाट्य नौटंकी विधा से 05 टीमों ने प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागियों ने अपने अभिनय से वहां उपस्थित लोगो व निर्णायक मण्डल के सदस्यों का मन मोह लिया। निर्णायक मण्डल में अपर आयुक्त प्रथम रमेश चन्द्र (अध्यक्ष), हर्षित कुमार, केन्द्राध्यक्ष/कार्यक्रम प्रमुख दूरदर्शन, मोहन धनराज, सहायक निदेशक कार्यक्रम आकाशवाणी, अतुल यदुवंशी अध्यक्ष लोककला महासंघ, गुलाम सरवर, पाण्डुलिपि अधिकारी सस्कृति विभाग, शैलेश श्रीवास्तव, नाट्यविद् एवं इन्द्रमणि पाण्डेय, जिला सूचना अधिकारी निर्णायक मण्डल की भूमिका में मौजूद रहे। सभी प्रतियोगियों को अपना प्रदर्शन दिखाने के लिए 20 मिनट का समय दिया गया था। विजेता का चयन विषय वस्तु, वेश-भूषा एवं वाद्य्य यंत्र पर निर्धारित 20-20 अंक के आधार पर प्रतिभागियों को नम्बर दिये गये। जिसके आधार पर मेवालाल बिंद नौटंकी मण्डली को प्रथम स्थान, शिव प्रकाश नौटंकी मण्डली को द्वितीय एवं श्री संतोष कुमार नौटंकी मण्डली को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में प्रतियोगी सांस्कृतिक दलों के द्वारा सामाजिक विषयों पर अपनी कला के माध्यम से प्रदर्शन किया गया।

प्रयागराज: डायरी का निर्माण अतिशीघ्र किया जाए

बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी चौक मंडल के द्वारा आयोजित बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी पदाधिकारी बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की डायरी का निर्माण शीघ्र से शीघ्र कराएं। जिससे कि पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ता पार्टी के उद्देश सिद्धांत एवं उसका इतिहास जान सके और कार्य योजना के अंतर्गत पार्टी को बूथ स्तर और मजबूत बनाया जा सके और आगे का... सेक्टर और बूथ हमारी शक्ति के केंद्र हैं। इनमें, मजबूत, गतिशील संगठन खड़ा हो इस निमित्त  डायरी का निर्माण शीघ्र से शीघ्र करें। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा ने की संचालन राजू वर्मा ने की
बैठक में मुख्य रूप से श्रीमती अनीता सचान, नवरत्न  कत्याल, विवेक अग्रवाल, राजेश केसरवानी, अरविंद केसरवानी, शिव शरण सिंह, शिव मोहन गुप्ता, नीरज केसरवानी, मनमोहन मिश्रा, अतुल खन्ना, लता उपाध्याय आदि मंडल के सभी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

प्रयागराज: अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न हुआ

बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। जिला कचहरी के अधिवक्ता संघ के चुनाव की तैयारी मे सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चुनाव सोमवार को सकुशल संपन्न हुआ। कुल मतदाता की संख्या करीब 4083 थी। 60 बूथ पर अधिवक्ता द्वारा डाले गए वोट व  08 बैलेट पेपर मतदान के लिए उपयोग किए गए। प्रातः 9:00 से शाम 5:00 बजे तक हुआ मतदान प्रशासन भी अपनी तरफ से पूर्ण सहयोग करते हुए मतदान को संपन्न कराया।

तमंचा सहित 2 जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त अरेस्ट

बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध व वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी किये जाने के निर्देश के क्रम में एवं निरन्तर एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित द्वारा अपराधियो की धड़ पकड़ के लिए चलाये गए अभियान के क्रम में एवं क्षेत्राअधिकारी मेजा डॉक्टर भीम कुमार गौतम के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष खीरी संतोष कुमार सिंह तथा क्राइम ब्रांच यमुनापार प्रभारी बृंदावन राय व उनकी टीम और थाना खीरी की टीम उपनिरीक्षक सिंह,उपनिरीक्षक मसीद खान एवं पुलिस टीम ने थाना खीरी में शिवम सोनी हत्या का वांछित अभियुक्त अभिषेक कुशवाहा को एक अबैध देशी तमंचा 2 जिंदा कारतूस एक खोखा कारतूस के साथ गिफ़्तार किया।

किसानों की मुख्य मांग को सुने 'सरकार': ज्ञानेंद्र

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी
हापुड़। जनपद से राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई हापुड़ की टीम पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी के नेतृत्व में गाजीपुर बार्डर पर पहुची और किसान आन्दोलन को लेकर सरकार के प्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी जाहिर की पश्चिमी उत्तर प्रदेशाध्यक्ष सुमन त्यागी ने कहा कि लगातार दिल्ली के विभिन्न बॉर्डरो पर किसानों की मौतें हो रही है या किसान आत्महत्या कर रहें हैं। लेकिन किसानों के बीच में कोई सरकार का प्रतिनिधि नहीं आया जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ने कहा कि सरकार को तुरंत न्यूनतम समर्थन मूल्य की खरीद की सुनिश्चितता पर कानून बनाने की जरूरत है।चाहें किसानों की फसलों को कोई भी खरीदें। जिला प्रवक्ता हाक्मीन अली मन्सूरी ने कहा कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था कुछ अहम मुद्दों पर किसानों के साथ है। क्योंकि राष्ट्रीय सैनिक संस्था सैनिक संतो व किसानों को मिलाकर बनाया गया संगठन है।
किसानों की हौसलाअफजाई करने के लिए गाजीपुर बार्डर पर पहुंचने वालों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी, जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी, महिला ब्रिगेड की जिला अध्यक्ष मोनिका त्यागी, जिला प्रवक्ता हाक्मीन अली मन्सूरी, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश प्रजापति, तहसील उपाध्यक्ष ताराचंद जाटव, जिला कोर्डिनेटर दिवाकर त्यागी व चिराग त्यागी मौजूद रहे।

हापुड़ः अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, घायल

अतुल त्यागी
हापुड़। सड़क पर जाते वक्त अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी। जिससे सिपाही पवन कुमार घायल हो गए। घायल सिपाही पवन कुमार को पास के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। हमारा वाहन स्वामियों से अनुरोध है। ठंड और कोहरे का सितम दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। जिसके चलते वाहन स्वामी अपने घर पहुंचने की जल्दी में वाहन तेज गति से चलाते हैं। इसलिए अक्सर वाहन टकराने का खतरा बना रहता है। सड़क पर चल रहे व्यक्तियों को भी नहीं देखा जाता जिससे बेगुनाह लोग चपेट में आ जाते हैं। इसलिए वाहन धीमी गति से चलाएं अपना और दूसरों का ख्याल रखें।

अयोध्या: 2 दिन के अंदर मिलें 100 करोड़ रुपये

राम मंदिर में हो रहा है दिल खोलकर दान, 2 दिन के अंदर मिले 100 करोड़ रूपए

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकरट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जानकारी दी, कि भक्त दिल खोलक दान कर रहे हैं। मंदिर के निर्माण हेतु श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को 2 दिन के अंदर ही 100 करोड़ रुपये का दान मिल चुका है। महासचिव ने बताया कि दान को लेकर डाटा नहीं मिल पाया है। लेकिन कार्यकर्ताओं से मिली रिपोर्ट के अनुसार अब तक 100 करोड़ रुपए इकट्ठा हो चुके हैं।
अक्षय कुमार ने भी दिया योगदान...
दरअसल, विश्व हिंदू परिषद ने 15 जनवरी से मंदिर निर्माण के लिए पूरे देश में सहयोग अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत राम भक्तों से राम मंदिर के भव्य निर्माण के लिए सहयोग लिया जा रहा है। अभिनेता अक्षय कुमार ने सहयोग करते हुए अपने प्रशंसकों से भी योगदान देने का आग्रह किया है। कुमार ने अभिनेता ने ट्वीट कर बताया कि यह बहुत खुशी की बात है कि श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण अयोध्या में शुरू हो गया है …अब हमारी योगदान देने की बारी है। मैंने शुरुआत कर दी है। आशा है कि आप भी इसमें शामिल होंगे। जय सियाराम।
राष्ट्रपति ने दिए 5 लाख...
वहीं इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के परिवार ने मंदिर के निर्माण के लिए पांच लाख रुपये से अधिक का योगदान दिया। सबसे बड़ा योगदान रायबरेली जिले के बैसवाड़ा के तेजगांव के पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह का रहा जिन्होंने विहिप के उपाध्यक्ष एवं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय को 1,11,11,111 रुपये का चेक प्रदान किया। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) राम मंदिर निर्माण आंदोलन में सबसे आगे रही है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास ने मंदिर निर्माण के लिए धन एकत्रित करने के लिए विहिप को अधिकृत किया है।
मंदिर निर्माण के लिए देश भर से मिल रहा दान
खबरों के अनुसार, देश भर में राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों द्वारा भी योगदान दिया गया है। विहिप के एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से भी मुलाकात की और मंदिर के निर्माण के लिए दान के रूप में 1.21 लाख रुपये प्राप्त किए, जबकि राज्य के मुख्यमंत्री ने भी 1.51 लाख रुपये का योगदान दिया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल और उत्तर प्रदेश और झारखंड के राज्यपालों ने भी विहिप के प्रतिनिधिमंडलों को अपना योगदान दिया।

वैक्सीन पर सवाल नहीं उठाना चाहिए: वीरेंद्र

भारत में होगा कोरोना का अंत, वैक्सीन पर सवाल नहीं उठाना चाहिए: वीरेंद्र कंवर

ऊना। ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है, कि भारत में कोरोना के अंत की शुरूआत दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान से हो चुकी है। जिसके तहत प्रथम चरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने इस महाअभियान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए इसे वैश्विक महामारी कोरोना पर अंतिम वार बताया है।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल व नेता वैक्सीनेशन अभियान पर भी राजनीतिक रोटियां सेंकने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे नेताओं को देश के वैज्ञानिकों की क्षमताओं पर पूरा भरोसा रखना चाहिए और कोई सवाल नहीं उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत में बनाया गया स्वदेशी कोविड वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है तथा यह कोरोना वायरस के प्रति मजबूत प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करता है। ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि पहले चरण के टीकाकरण का पूरा खर्च केंद्र सरकार वहन कर रही है। उन्होंने कहा कि कुछ नेता वैक्सीन का राजनीतिककरण कर अपनी छोटी मानसिकता दर्शा रहे हैं।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने कोरोना की रोकथाम के लिए मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए बेहतर निर्णय लिए। लॉकडाउन के बीच इस बात का भी ध्यान रखा कि गरीब तबके के जख्मों पर मरहम लगाया जाए। देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पैकेज दिए। उन्होंने कहा कि आपदा की घड़ी को अवसर में बदला गया और देश के वैज्ञानिकों ने रिकॉर्ड समय में वायरस को खत्म करने के लिए टीके का आविष्कार

जिलों में 22 साल की युवतियां, पंचायत की प्रधान

हिमाचल प्रदेश के इन दो जिला में 22 साल की युवतियां बनी पंचायत प्रधान

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बिते दिन रविवार को प्रथम चरण के चुनाव सपंन्न हुए है। जिनमें पूरे प्रदेश में 1227 पंचायतों में चुनाव करवाए गए। इन चुनावों में दो 22 साल की युवतियां प्रधान बनी हैं। इनमें राजधानी शिमला के रोहड़ू की रहने वाली अवंतिका चौहान लोअरकोटी पंचायत से प्रधान पद के लिए चुनी गई है। अंवतिका ने बीकॉम की पढ़ाई की है।
वहीं, दूसरी तरफ जिला बिलासपुर की साई खरसी पंचायत से जागृति प्रधान पद के लिए चुनी गई है। इनकी उम्र महज 22 साल है। गांव वासी दोनों युवा नेत्रियों को इस जीत पर बधाई दे रहे हैं। दोनों युवतीयों के प्रधान चुने जाने पर सोशल मीडिया में खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं उक्त पंचायतों में लोगों द्वारा दानों युवतीयों को बधाई का संदेश दिया जा रहा है।

आंदोलनः राज्य सरकारों को गिराने की साजिश

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। करीब डेढ़ माह से चल रहे किसान आंदोलन के बीच से अब रिश्वत लेकर आंदोलन करने और राज्य सरकारों को गिराने की साजिश रचने जैसे आरोप सामने आ रहे हैं। किसान आंदोलन के दौरान पहली बार संयुक्त मोर्चा की बैठक में किसानों के बीच आपसी फूट नजर आई है। किसान नेता गुरनाम चढूनी पर 10 करोड़ रूपये रिश्वत लेने का अरोप लगा है। रविवार को मोर्चा की बैठक के दौरान हरियाणा भाकियू के अध्यक्ष गुरनाम चढूनी पर आंदोलन को राजनीति का अड्डा बनाने, कांग्रेस समेत दूसरे राज नेताओं को बुलाने और दिल्ली में सक्रिय हरियाणा के एक कांग्रेस नेता से आंदोलन के नाम पर करीब 10 करोड़ रुपए लेने के गंभीर आरोप लगे। गुरनाम सिंह के ऊपर यह आरोप भी लगा है कि वह कांग्रेसी टिकट के बदले हरियाणा सरकार को गिराने की डील भी कर रहे हैं।
हालांकि गुरनाम सिंह चढू़नी ने ऐसे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। हालांकि गुरनाम सिंह ने संयुक्त किसान मोर्चा से अलग विभिन्न दलों के नेताओं के साथ मिलकर ‘किसान संसद’ के नाम पर नई पहल शुरू कर दी है। पूर्व निर्धारित नीति से अलग अब आने वाले दिनों में ‘किसान संसद’ के आयोजन के लिए वामपंथी दलों सहित सभी विपक्षी पार्टियों को जोड़ा जा रहा है।
10 करोड़ के रिश्वत मामले में किसान मोर्चा के सदस्य गुरनाम सिंह को मोर्चे से बाहर का रास्ता दिखाना चाहते थे। लेकिन बैठक की अध्यक्षता कर रहे किसान नेता शिव कुमार कक्का ने बताया कि बैठक में मोर्चा के सदस्य उन्हें तुरंत मोर्चे से निकालना चाहते थे। लेकिन आरोपों की जांच के लिए हमने 5 सदस्यों की एक कमेटी बनाई है, जो इस मामले में 20 जनवरी को अपनी रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे का फैसला लिया जाएगा। बता दें कि रविवार को जिस समय किसान मोर्चे की बैठक सिंघु बॉर्डर पर चल रही थी। उस समय गुरनाम सिंह दिल्ली में दूसरे ग्रुप की बैठक में हिस्सेदारी कर रहे थे।
किस पर है राहु और केतु की टेढ़ी नजर?
खास बात है कि संयुक्त किसान मोर्चा अब तक अपनी इस लड़ाई से विपक्षी राजनीतिक दलों व नेताओं से गुरेज करता रहा है। लेकिन अब उसी संयुक्त किसान मोर्चा की रविवार को हुई रणनीतिक बैठक से भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढूनी गायब रहे। वह कांस्टीट्यूशन क्लब में ‘किसान संसद’ के नए राग के लिए साज तैयार कर रहे थे। चढ़ूनी ही इस किसान, मजदूर, बेरोजगार, कर्जदार समर्थक जनप्रतिनिधि संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष हैं।
निशाने पर पश्चिम बंगाल
पूर्व घोषित रणनीति के तहत 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद बोस की जयंती पर उनकी याद में संयुक्त किसान मोर्चा ने देश में आजाद हिंद किसान फौज बनाने का एलान कर रखा है। पश्चिम बंगाल में इस फौज को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी है। दिल्ली-एनसीआर बॉर्डर के सभी आंदोलन स्थलों पर इस दिन को यादगार बनाने के लिए संपर्क जारी है।
‘किसान संसद’ के आयोजन की तैयारी
जन प्रतिनिधि संघर्ष मोर्चा ने अचानक 23-24 जनवरी को सिंघु बॉर्डर पर ‘किसान संसद’ के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को कांस्टीट्यूशन क्लब के एनेक्सी हॉल में किसान संसद की तैयारी को लेकर पहली बैठक हुई। इसमें कांग्रेस, माकपा, इनेलो, एनसीपी, जनअधिकार पार्टी, आप, अकाली दल आदि के कई नेताओं-प्रतिनिधियों ने हिस्सेदारी की। उम्मीद की जा रही है कि सपा, तृणमूल कांग्रेस सहित कई और दल इस किसान संसद में शामिल हो सकते हैं।
19 जनवरी को हो सकती है घोषणा
किसान संगठनों के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से अलग इस ‘किसान संसद’ के आयोजन की घोषणा 19 जनवरी को नई दिल्ली के प्रेस क्लब में की जा सकती है। खास बात यह है कि उसी दिन आंदोलनकारी किसान संगठनों के साथ सरकार की दसवें दौर की वार्ता के साथ ही सुप्रीम कोर्ट के पैनल की पहली बैठक भी प्रस्तावित है। इस किसान संसद के आयोजक मंडल में जस्टिस गोपाल गौडा, जस्टिस कोसले पाटिल, एडमिरल रामदास, अरुणा राय, पी साईंनाथ, यशवंत सिन्हा, मेधा पाटकर, संत गोपालदास, मोहम्मद अदीब, जगमोहन सिंह, सोमपाल शास्त्री, प्रशांत भूषण आदि के नाम शामिल हैं। ऐसे में नया ‘राग’ सुनने के लिए सरकार के ‘कान’ खड़े हैं और ‘आंखें’ भी टिकी हैं।
प्रशांत भूषण की पहल पर बन रहा समानांतर मोर्चा
क्रांतिकारी किसान यूनियन के डॉ. दर्शनपाल ने कहा है कि किसान संसद और इसमें विभिन्न विपक्षी दलों की भागीदारी की पहल मशहूर वकील प्रशांत भूषण की ओर से की गई है। हालांकि किसाना मोर्चा में शामिल किसान नेता इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं बोल पा रहे हैं। माना जा रहा है कि सरकार को घेरने के लिए विपक्षी दलों द्वारा किसान मोर्चा के सहयोग के लिए ‘किसान संसद’ के नाम पर समानांतर रूप से बी टीम तयारी की जा रही है।

3 किलो चरस की खेप समेत जाल में फंसा आरोपी

हिमाचल: तीन किलो चरस की खेप समेत पुलिस के जाल में फंसा आरोपी

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में पुलिस के हाथ एक बड़ी चरस की खेप लगी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना बालीचौकी के तहत पुलिस ने एक युवक से 3 किलो चरस की खेप बरामद करने में सफलता हांसिल की है। बताया जा रहा है कि जब युवक बाजार में एक चरस से भरा बैग लेकर जा रहा था। तो उसी दौरान पुलिस की एस आई यू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर युवक को धर दबोचा।
टीम ने युवक को मौके पर गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह सफलता पुलिस को उस दौरान लगी जब टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति द्वारा बाजार में चरस से भरा बैग लाया गया है जिसके तहत पुलिस ने अपनी टीम का जाल बिछा दिया और युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

भ्रष्टाचार पर गोण्डा जिलाधिकारी का अंकुश जारी

भ्रष्टाचार पर जिलाधिकारी का अंकुश जारी, लेखपाल को निलंबित तो वाहन चालक को सेवा मुक्ति

गोण्डा। नवागत जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार पर प्रहार जारी रखते हुए जहाँ एक भ्रस्ट लेखपाल को निलंबित किया वही दूसरी ओर एक वाहन चालक की सेवा समाप्त किया। भ्रष्टाचार के खिलाफ डीएम मार्कंडेय शाही का जीरो टॉलरेंस जारी है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने व काटने के लिए लेखपाल द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत संज्ञान में आते ही डीएम श्री शाही ने ग्राम बिसवां गणेश, खरहटिया, विकासखंड पंडरीकृपाल की लेखपाल दीपा सैनी को सस्पेंड करते हुए संबन्धित लेखपाल के खिलाफ जांच बैठा दी है तथा लेखपाल के पर्वेक्षनीय अधिकारियों की भूमिका तथा नियंत्रण में शिथिलता के लिए भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बताते चलें कि आज दोपहर ग्राम बिसवां गणेश, खरहटिया, की लेखपाल दीपा सैनी द्वारा रिश्वत मांगने का प्रकरण संज्ञान में आया था जिस पर डीएम ने कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ने बताया की मतदाता सूची में नाम जोड़ने और घटाने को लेकर आई इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित सभी अधिकारियों का भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।
वही दूसरी ओर जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज के तीमारदार से खून दिलाने के लिए पैसा वसूलने वाले शव वाहन के चालक चन्द्र प्रकाश सिंह की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। इसके साथ ही जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में कार्यरत कर्मियों की संलिप्तता की जांच के लिए सिटी मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी को जांच सौंपी गई है।
बताते चलें कि मीडिया में आई खबरों का संज्ञान लेते हुए डीएम मार्कण्डेय शाही ने जिला अस्पताल में परसपुर विकासखंड के हड्डी वार्ड में भर्ती मरीज फूलचंद को खून की आवश्यकता पड़ने पर उसके तीमारदार से शव वाहन के संविदा कर्मी चालक चन्द्र प्रकाश द्वारा सात हजार रुपए वसूल लेने की शिकायत प्रकाश में आई, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डीएम ने संबंधित चालक को सेवा से पृथक् करते हुए प्रकरण में शामिल ब्लड बैंक कर्मियो की संलिप्तता की जांच के लिए सिटी मजिस्ट्रेट गोंडा को जांच अधिकारी नामित करते हुए मामले की रिपोर्ट एक सप्ताह में मांगी गई है। डीएम श्री शाही ने कहा है शासन की मंशानुरूप भ्रष्टाचार के खिलाफ उनका क्विक एक्शन जारी रहैगा।

लखनऊ में एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरें

लखनऊ में शहीद एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे

लखनऊ। अमृतसर से जयनगर जा रही ट्रेन संख्या 4674 शहीद एक्सप्रेस के दो डिब्बे लखनऊ में पटरी से उतर गए। हालांकि घटना में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जगतोष शुक्ला ने बताया कि सोमवार सुबह करीब आठ बजे शहीद एक्सप्रेस जैसे ही चारबाग के प्लेटफॉर्म से आगे बढ़ी, उसके दो डिब्बे पटरी से उतर गये। हालांकि, हादसे में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि इन दोनों डिब्बों के यात्रियों को दूसरे डिब्बों में भेज कर ट्रेन को रवाना किया जाएगा।
रेलवे सूत्रों के अनुसार ट्रेन के दोनों डिब्बों के पटरी से उतरते ही यात्रियों में चीखपुकार मच गयी लेकिन रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत स्थिति को संभाल लिया। हादसा चूंकि चारबाग रेलवे स्टेशन पर ही हुआ था इसलिए मामले को तुरंत संभाल लिया गया।

भारतः 24 घंटे में कोरोना से 145 लोगों की मौत

भारत में आठ महीने बाद 24 घंटे में कोरोना से सबसे कम 145 लोगों की मौत
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। भारत में इस महीने में दूसरी बार एक दिन में कोविड-19 के 14 हजार से कम नए मामले सामने आए हालांकि नए मामलों के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,05,71,773 हो गई। वहीं एक दिन में 145 और मरीजों की मौत हुई, जो पिछले करीब आठ महीने में सबसे कम है।
केन्द्रीय स्वास्थय मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के 13,788 नए मामले सामने आए। इससे पहले 12 जनवरी को 12,548 नए मामले सामने आए थे। वहीं 145 और लोगों की वायरस से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,52,419 हो गई।
आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,02,11,342 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.59 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है। देश में वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या तीन लाख से कम ही है। कुल 2,08,012 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।। जो कुल मामलों का 1.97 प्रतिशत है।
भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।
भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 17 जनवरी तक कुल 18,70,93,036 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। उनमें से 5,48,168 नमूनों की जांच रविवार को की गई।

विश्व में कोरोना संक्रमित संख्या-साढ़े 9 करोड़ हुई

विश्व में कोरोना संक्रमिताें की संख्या साढ़े नौ करोड़ के पार

वाशिंगटन। विश्व में जानलेवा कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और अभी तक इससे साढ़े नौ करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। और इसके कारण 20 लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अब तक नौ करोड़ 50 लाख तीन हजार 533 लोग संक्रमित हुए हैं। तथा 20 लाख 29 हजार 938 लोग काल का ग्रास बन चुके हैं।
कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 2.39 करोड़ के पार हो चुकी है। जबकि करीब 3.97 लाख से अधिक मरीजों की मौत हुई है। भारत में संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ पांच लाख 71 हजार 773 तक पहुंच गया है। कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ दो लाख 11 हजार 342 हो गयी है। जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,52,419 तक पहुंच गया है। ब्राजील में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 84.88 लाख के पार हो गयी है। जबकि इस महामारी से 2.09 लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 34.30 लाख से अधिक हो गयी है जबकि 64,601 लोगों की मौत हो गई है। ब्रिटेन में 34.05 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। और 89,429 लोगों की मौत हुई है। फ्रांस में करीब 29.69 लाख से अधिक लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं। और 70,422 मरीजों की मौत हाे चुकी है। तुर्की में कोविड-19 से अब तक करीब 23.87 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। तथा 23,997 लाेग काल के गाल में समा गए हैं।
इटली में अब तक 23.81 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं और 82,177 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 22.52 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। तथा 53,314 लोगों की मौत हुई है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 20.51 लाख के पार पहुंच गयी है तथा 46,781 लोगों की मौत हुई है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 19.08 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। तथा 48,631 लोगों ने जान गंवाई है।
अर्जेंटीना में कोविड-19 से 17.99 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 45,407 लोगों की मौत हो चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से करीब 16.30 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। और 1.40 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में संक्रमण के 14.35 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। तथा 33,355 लोगों की मौत हो गई है। दक्षिण अफ्रीका कोरोना संक्रमितों के मामले में ईरान से आगे निकल गया है यहां कोरोना से संक्रमित के मामले करीब 13.38 लाख तक पहुंच गयी है। और तथा 37,105 लोग काल के गाल में समा गए हैं।
ईरान में इस महामारी से अब तक करीब 13.30 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 56,803 लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन में 11.98 लाख से ज्यादा लाेग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं। जबकि 21,767 लोगों की मौत हो चुकी है। पेरू में इस वायरस से अब तक 10.60 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। और 38,770 लोगों की मौत हो चुकी है। नीदरलैंड में कोरोना से 9.25 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 13,107 लोगों की मौत हुई है।
इंडोनेशिया में कोरोना से 9.07 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं और मृतकों का आंकड़ा 25,987 तक पहुंच गया है। चेक गणराज्य में कोरोना से अब तक 8.89 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। तथा 14,338 लोगों की मौत हुई है। कनाडा में अब तक 7.13 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं।.जबकि 18,024 लोगों की मौत हुई है। रोमानिया में कोरोना से 6.93 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। जबकि 17,221 लोगाें की मौत हो चुकी है।
बेल्जियम में 6.77 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 20,396 लोगाें की मौत हो चुकी है। चिली में कोविड-19 से 6.69 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 17,477 लोगों ने जान गंवाई है। इराक में संक्रमितों की संख्या 6.08 लाख से ज्यादा है। और मृतकों का आंकड़ा 12,944 तक पहुंच गया है। पुर्तगाल में संक्रमितों की संख्या 5.49 लाख को पार कर गयी है और 8,861 लोगों की मौत हो चुकी है। इजरायल में इस महामारी से 5.48 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 4,005 लोगों की जान जा चुकी है। 
बंगलादेश में कोरोना में 5.27 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। जबकि 7,906 लोगों की मौत हो चुकी हैं। स्वीडन में इस महामारी से 5.23 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। तथा 10,323 लोगों की मौत हुई है। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक करीब 5.19 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 10,951 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलीपींस में पांच लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में हैं तथा 9,895 लोगों की मौत हो चुकी है। स्विट्ज़रलैंड में इस महामारी से 4.95 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। और 8,682 लोगों की मौत हो चुकी है।
मोरक्को में इस महामारी से 4.59 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 7,942 लोगों की जान जा चुकी है। ऑस्ट्रिया में कोरोना से 3.93 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 7,082 लोगों की मौत हो चुकी हैं। सऊदी अरब में कोरोना से करीब 3.65 लाख लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 6,323 लोगों की मौत हो चुकी हैं। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 14,319, बोलीविया में 9,636, मिस्र में 8,583, ग्वाटेमाला में 5,254 तथा चीन में 4,797 लोगों की मौत हो चुकी है।

महिला पुलिसकर्मी ने किया डांस, वीडियों वायरल

राणा ओबराय 

चंडीगढ़। पंजाब में लोहड़ी का जश्न अलग ही स्तर पर देखने को मिलता है। इसका एक उदाहरण वायरल वीडियो के रूप में हमारे सामने आया है। सोशल मीडिया पर हर रोज न जाने कितने ही डांस वीडियो अपलोड किए जाते हैं। एक वीडियो इन दिनों लोगों की पहली पसंद बना है। वीडियो में महिला पुलिसकर्मी दिलजीत दोसांझ के मशहूर गाने ‘पंजाब पुलिस सरदारा दे’ पर डांस करती दिख रही है। इसके डांस मूव्स इतने शानदार हैं कि लोग इसके फैन हो गए हैं। ये वीडियो लोहड़ी के जश्न का बताया जा रहा है। लोहड़ी पर रखे गए एक प्रोग्राम में अमृतसर पुलिस लाइन की महिला पुलिसकर्मी ने ये परफामेंस दी। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के बाद से ये वीडियो टॉप सर्च में आ गया है। दरअसल, पंजाब में लोहड़ी के त्योहार पर रखे गए एक प्रोग्राम में अमृतसर पुलिस लाइन की महिला पुलिसकर्मी ने एक दमदार परफॉर्मेंस दी, जो तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टैलेंट से भरपूर इस महिला पुलिसकर्मी ने ‘जेहड़ा धक्के चढ़ गया यारा दे, पंजाब पुलिस सरदारा दे’ पर एनर्जी भरा परफॉर्मेंस दे कर लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर अमृतसर सुखचैन गिल भी बैठे हैं।

दुल्हे को लाखों का चूना लगा दुल्हन हुई फरार

लखनऊ। लखनऊ से शादी को लेकर एक हेरतअंगेज मामला सामने आया है। जहां एक लुटेरी दुल्हन शादी से पहले होने वाले दूल्हे को लाखों रुपये का चूना लगाकर फरार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार 16 दिसंबर को युवक की शादी होनी थी लेकिन उससे पहले ही लड़की उसे लाखों की चपत लगाकर कर फरार हो गई। दरअसल मनोज अग्रवाल नाम के युवक की मेट्रोमोनियल वेबसाइट जीवन साथी डॉट कॉम के जरिए एक लड़की से जान-पहचान हुई थी। उसके बाद दोनों में बाते होने लगी और धिरे-धिरे बाद बात शादी तक पहुंची थी। मनोज अग्रवाल ने शादी के लिए जीवन साथी डॉट कॉम पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी। इसके बाद 15 अगस्त को उसकी प्रियंका सिंह नाम की एक लड़की की उसे रिक्वेस्ट मिला जिसके बाद दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया।

रिश्वत लेते रेलवे अधिकारी को किया गिरफ्तार

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भारतीय रेल इंजीनियरिंग सेवा (आईआरईएस) के वरिष्ठ अधिकारी को कथित तौर पर एक करोड़ रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही जांच एजेंसी ने देशभर के 20 ठिकानों पर छापे भी मारे हैं। सीबीआई ने पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) और दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें एक निजी कंपनी को परियोजनाओं के ठेके दिलाने के ऐवज में रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।अधिकारियों ने कहा कि 1985 बैच के भारतीय रेलवे आभियांत्रिकी सेवा (आईआरईएस) अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान को गुवाहाटी के मालीगांव से गिरफ्तार किया गया। वहीं दो अन्य को उत्तराखंड के देहरादून में गिरफ्तार किया गया। जहां अधिकारी के निर्देश पर कथित रिश्वत का लेनदेन हुआ था। उन्होंने कहा कि आरोप है कि 58 वर्षीय चौहान ने निजी कंपनी को पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) की अनेक परियोजनाओं के ठेके दिलाने के बदले कथित तौर पर घूस मांगी थी।

शादी के बंधन में बंधेगी 'हॉकी' खिलाड़ी पूनम

राणा ओबराय 

चंडीगढ़। हरियाणा के हिसार की रहने वाली अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी पूनम मलिक जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। पूनम मलिक नौ मार्च को शादी के बंधन में बंधेंगी। इससे पहले 28 फरवरी को गोद भराई की रस्म निभाई जाएगी। पूनम की शादी गोरछी निवासी सुनील ख्यालिया के साथ होगी। सुनील सीआईएसएफ में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। वहीं पूनम भी आयकर विभाग में निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हरियाणा प्रदेश के हिसार जिले के उमरा गांव की पूनम की शादी को लेकर घर में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। आपको बता दें कि उमरा की पूनम ने रियो ओलंपिक-2016 में देश का प्रतिनिधित्व किया था। पूनम मूलरूप से उमरा की रहने वाली हैं, वो दिल्ली और हिसार में हॉकी का अभ्यास कर रही हैं, वहीं पूनम ने अपने गांव से ही हॉकी की शुरुआत की थी।

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी, लगातार बारिश

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। उत्तर भारत में कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी है। लेकिन अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत के मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में यहां बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर रात का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। साथ ही कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि दिल्ली में अगले दो दिनों में हवा की दिशा बदलने के साथ तापमान भी बढ़ सकते हैं। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार की सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा और हल्की बारिश का भी अनुमान है। अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर में 22 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पड़ने की संभावना है। जिससे केंद्र शासित प्रदेश में बर्फबारी और बारिश हो सकती है।

जमीनी विवाद में मारपीट, महिला का गर्भपात हुआ

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली।

 कोतवाली क्षेत्र के मऊ सर्की गांव में कुए पर पानी भरने के विवाद को लेकर 4 दबंगों ने एक गर्भवती महिला की इस कदर पिटाई कर दी, कि वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला का आरोप है कि, मारपीट के चलते उसका 3 महीने का गर्भ गिर गया है। पुलिस ने मामले में दबंगों के विरुद्ध एनसीआर पंजीकृत कर महिला को डॉक्टरी के लिए भेजा है।

आपको बता दें कि, घटना मऊ सर्की मजरे मऊ गांव की रहने वाली रन्नो देवी पत्नी शीतला प्रसाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि, विगत 15 जनवरी को सुबह 7:00 बजे वह सार्वजनिक कुएं पर पानी भरने गई थी, तभी उसके पड़ोसियों राम लखन पुत्र काशी प्रसाद, गोलू पुत्र रमा, मोनू पुत्र रमा तथा सुरेश पुत्र राम लखन ने उसे कुएं में पानी भरने से जबरन रोक दिया। जब उसने वजह पूछी तो चारों ने लाठी-डंडे लात घूसो से उस पर हमला बोल दिया, और इस कदर पीटा कि, वह गंभीर रूप से घायल हो गई। थाने आकर भुक्तभोगी ने चारों अभियुक्तों के विरुद्ध तहरीर दी पुलिस ने एनसीआर लिखकर उसे मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा है, जहां डॉक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया है।

हालांकि भुक्तभोगी रन्नों देवी ने आरोप लगाया है कि, बिपक्षियों की पिटाई की वजह से उसके पेट में पल रहे -तीन माह के बच्चे की मौत हो गई है। वहीं कोतवाल शरद कुमार का कहना है कि, मामले में दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीकृत कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

वीरेंद्र को टिकट कटने से गुर्जर समाज में भारी रोष

भानु प्रताप उपाध्याय  
शामली। कांधला पूर्व कैबिनेट मंत्री विरेंद्र सिंह को भाजपा के द्वारा एमएलसी का टिकट नहीं दिए जाने से गुर्जर समाज के लोगों में भारी रोष बना हुआ है। गुर्जर समाज के लोगों ने पंचायत कर विरेंद्र सिंह को एमएलसी का टिकट दिए जाने की मांग की है। क्षेत्र के गांव गंगेरू में अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के बैनर तले रविवार को एक पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में भाजपा के द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री विरेंद्र सिंह को एमएलसी का टिकट नहीं दिए जाने को लेकर रोष प्रकट किया गया। पंचायत को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधान संजीव चौधरी ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री विरेंद्र सिंह के अह्वान पर गुर्जर समाज के लोगों ने लोकसभा और विधानसभा में भाजपा प्रत्याशियों को अपना मत देकर लोकसभा और विधानसभा में भेजने का काम किया था। समाज के लोगों को पूरा विश्वास था कि भाजपा के दस एमएलसी प्रत्याशी वाली सूची में पूर्व कैबिनेट मंत्री विरेंद्र सिंह का भी नाम होगा, सूची में नाम नहीं होने से गुर्जर समाज के साथ हीं पश्चिम यूपी के लोगों के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर पूर्व कैबिनेट मंत्री विरेंद्र सिंह को एमएलसी प्रत्याशी नहीं बनाया गया तो समाज सड़कों पर उतरकर भाजपा का विरोध करेगा, और आने वाले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगा। पंचायत में सतपाल सिंह, पूर्व राजपाल सिंह, पूर्व प्रधान पप्पू, रवि चौहान, देवी सिंह, सोनू चौहान, तनवीर, फाजिल, देवी सिंह, सतीश, धूमसिंह, करण सिंह, भंवर सिंह, संतोष सहित आदि लोग मौजूद रहे।

पीएम ने मेट्रो रेल परियोजना की रखी आधारशिला

प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद मेट्रो के दूसरे चरण और सूरत मेट्रो रेल परियोजना की रखी आधारशिला
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को भूमि पूजन कर अहमदाबाद मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण और सूरत मेट्रो रेल परियोजना की आधारशिला रखी। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी शामिल हुए। ये मेट्रो परियोजनाएं इन शहरों में पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन प्रणाली उपलब्‍ध कराएंगी। अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण में कुल 28.25 किलोमीटर की लंबाई के दो मार्गों पर मेट्रो का संचालन होगा। पहला कॉरिडोर मोटेरा स्टेडियम से महात्मा मंदिर तक होगा और इसकी कुल लंबाई 22.83 किलोमीटर होगी जबकि दूसरा कॉरिडोर जीएनएलयू से गिफ्ट सिटी तक होगा और इसकी कुल लंबाई 5.41 किलोमीटर होगी। इन परियोजनाओं पर कुल लागत 5384.17 करोड़ रुपये की आएगी। कुल 40.35 किलोमीटर लंबाई के दो मेट्रो रेल गलियारों वाली सूरत मेट्रो रेल परियोजना की अनुमानित लागत 12020.32 करोड़ रुपए है।
सरथना से ड्रीम सिटी तक पहले गलियारे की कुल लंबाई 21.61 किलोमीटर है। जिसमें से 6.47 किलोमीटर हिस्सा भूमिगत है। और 15.14 किलोमीटर हिस्सा जमीन के ऊपर है। यह गलियारा 20 स्‍टेशनों – सरथना, नेचर पार्क, कपोदरा, लाभेश्‍वर चौक एरिया, सेंट्रल वेयर हाउस, सूरत रेलवे स्‍टेशन, मस्‍कटी हॉस्पिटल, गांधी बाग, मजूर गेट, रूपाली कनाल, ड्रीम सिटी को जोड़ेगा। दूसरा गलियारा भेसन से सरोली लाइन का है जो 18.74 किलोमीटर लंबा है। यह पूरी तरह जमीन से ऊपर (एलिवेटिड) है। यह 18 मेट्रो स्‍टेशनों – भेसन, उगाट, वारिग्रह, पालनपुर रोड, एलपी सावनी स्‍कूल, अडाजन गाम, एक्‍वेरियम, मजूर गेट, कामेला दरवाजा, मगोब और सरोली को जोड़ेगा।

पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

लंदन। जॉनी बेयरस्टॉ और डैन लारेंस के बीच 52 रन की अटूट साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने पहले क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन सोमवार को श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड को जीत के लिये आखिरी दिन 36 रन की जरूरत थी। श्रीलंका ने टर्निंग विकेट पर उसे 74 रन का लक्ष्य दिया था। इंग्लैंड ने कल तीन विकेट 14 रन पर गंवा दिये थे। जिसके बाद बेयरस्टॉ और लारेंस ने उसे संकट से निकाला।
बेयरस्टॉ 65 गेंद में 35 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि लारेंस ने 21 रन बनाये। बेयरस्टॉ तीसरे ही ओवर में दिलरूवान परेरा की आफ स्पिन पर पगबाधा हो जाते लेकिन कार्यवाहक कप्तान दिनेश चांदीमल ने रिव्यू नहीं लिया। इससे पहले श्रीलंका के पहली पारी के 135 रन के जवाब में इंग्लैंडने 421 रन बनाये थे। श्रीलंका ने दूसरी पारी में 359 रन बनाये। दूसरा टेस्ट शुक्रवार से यहीं खेला जायेगा। इंग्लैंड ने 2018 में तीन मैचों की श्रृंखला 3-0 से जीती थी।

किसानों का पैसा पूंजीपतियों में बांट रही सरकार

किसानों का पैसा पूंजीपतियों में बांट रही सरकार: राहुल
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है, कि मोदी सरकार को किसानों की फिक्र नहीं है और वह उनकी पूंजी को अपने उद्योगपति मित्रों में बांट रही है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया अपने सूट-बूट वाले दोस्तों का 8,75,000 करोड़ रूपये का कर्ज माफ करने वाली मोदी सरकार अन्नदाताओं की पूंजी साफ़ करने में लगी है।
इसके साथ ही उन्होंने एक आंकड़ा दिया है। जिसमें कहा गया है, कि 2014 से अब तक सरकार पूंजीपतियों को बड़ी रकम दे चुकी है। उन्होंने कहा कि 2014 में 60 हजार करोड़ से पूंजीपतियों में बांटी गयी यह रकम हर साल बढ़ती गयी और 2019 में 237 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा पैसा पूंजीपतियों को दिया गया।

दिल्ली में किसे एंट्री देनी है, पुलिस तय करें: एससी

किसानों की ट्रैक्टर रैली पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- दिल्ली में किसे एंट्री देनी है, ये पुलिस तय करे
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार से कहा कि 26 जनवरी को किसानों की प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली कानून-व्यवस्था से जुड़ा मामला है। और यह फैसला लेने का पहला अधिकार पुलिस को है कि राष्ट्रीय राजधानी में किसे प्रवेश की अनुमति दी जानी चाहते है।
प्रस्तावित ट्रैक्टर या ट्रॉली रैली अथवा गणतंत्र दिवस पर समारोहों एवं सभाओं को बाधित करने की कोशिश करने अन्य प्रकार के प्रदर्शनों पर रोक का अनुरोध करने वाली केंद्र की याचिका पर सुनवाई के दौरान प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि पुलिस के पास इस मामले से निपटने का पूरा अधिकार हैं। न्यायमूर्ति एलएन राव और न्यायमूर्ति विनीत सरन भी इस पीठ में शामिल हैं।
पीठ ने कहा क्या उच्चतम न्यायालय यह बताएगा कि पुलिस की क्या शक्तियां हैं। और वह इनका इस्तेमाल कैसे करेगी? हम आपको यह नहीं बताने जा रहे कि आपको क्या करना चाहिए। पीठ ने अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल को बताया कि मामले में आगे की सुनवाई 20 जनवरी को होगी। पीठ ने कहा दिल्ली में प्रवेश का मामला न्याय व्यवस्था से जुड़ा है। और पुलिस इस पर फैसला करेगी। उसने कहा अटॉर्नी जनरल हम इस मामले की सुनवाई स्थगित कर रहे हैं। और आपके पास इस मामले से निपटने का पूरा अधिकार है।

सीएम का बीजेपी पर निशाना, असम रवाना हुए

असम रवाना हुए सीएम भूपेश ने बघेल किसान आंदोलन को लेकर बीजेपी पर साधा निशाना

रायपुर। असम रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसान आंदोलन, प्रदेश में बीजेपी के आंदोलन सहित अन्य मुद्दों को लेकर बयान दिया। किसान आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान आंदोलन को बीजेपी ने एक नहीं कई बार बदनाम करने की कोशिश की। किसान नहीं दलाल है। इस तरह के आरोप लगाए। रेप का भी आरोप लगाए। फिर भी किसान डटे रहे। कभी पाकिस्तानी,चीनी, खालिस्तानी कहती हैं। देश के किसान न दबेंगे और न पीछे हटेंगे। किसानों को एनआईए नोटिस दे रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी के आंदोलन पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी हंटर मार रहीं है। इसलिए बीजेपी के नेता आंदोलन करने को मजबूर हो गए हैं। उनके पास अब कुछ बता नहीं। इस दौरान सीएम ने बीजेपी से सवाल किया कि ​क्या वो खुले मंडी में धान बेचेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार की योजना का लाभ नहीं लेंगे।

कर्मचारियों को वैक्सीन न लगवाने पर धमकी

आदेश पर बढ़ा विवाद: सरकारी कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन न लगवाने पर वेतन रोकने की धमकी, अब उठाया ये कदम

रांची। झारखंड के कोडरमा जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों के कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगवाने के संबंध में जारी एक आदेश पर विवाद बढ़ने के बाद रविवार को आदेश वापस ले लिया गया है। आदेश में सरकारी कर्मचारियों को चेतावनी दी गई थी कि अगर उन्होंने टीका नहीं लगवाया तो उनका वेतन रोक दिया जाएगा। झारखंड के कोडरमा जिले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला स्वास्थ्य समिति की मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी पार्वती कुमारी नाग और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं एसीएमओ डा. अभय भूषण प्रसाद की ओर से 16 जनवरी को एक आदेश जारी किया गया था। इस आदेश को स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को दिया गया जिसमें चेतावनी देते हुए लिखा था। ''कार्यालय आदेश ज्ञापांक 90, कोडरमा दिनांक 15-01-2021 के निर्देशानुसार जो सरकारी सेवक कोविड-19 का टीका नहीं लगाये हैं। वे शीघ्र कोविड-19 टीका लगायें. कोविड-19 का टीकाकरण नहीं लेने की स्थिति में अगले आदेश तक संबन्धित सरकारी सेवकों का वेतन अवरुद्ध रहेगा. लिये गये टीकाकरण का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के पश्चात ही वेतन भुगतान किया जायेगा। गौरतलब है कि इस सरकारी आदेश के जारी होते ही इसका विरोध शुरू हो गया और जब मामले ने तूल पकड़ लिया तो इसे वापस ले लिया गया। इस संबंध में कोडरमा स्वास्थ्य विभाग के अनेक कर्मियों ने आदेश की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें यह आदेश प्राप्त हुआ है। जिससे कर्मियों में भारी रोष है। झारखंड के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य नितिन मदन कुलकर्णी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि इस तरह का आदेश निकाला गया था लेकिन इसे वापस ले लिया गया है। यह पूछे जाने पर कि इस संबन्ध में विभाग ने संबद्ध लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की है, स्वास्थ्य सचिव ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। सूत्रों ने बताया कि टीकाकरण के पहले दिन कोडरमा जिले के दोनों केन्द्रों पर सौ-सौ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था। लेकिन जब लोग कम संख्या में पहुंचे तो दबाव डालने के लिए यह आदेश जारी किया गया लेकिन इस आदेश के बाद भी 200 के स्थान पर सिर्फ 139 लोगों ने ही टीकाकरण करवाया।

पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हुई बढ़ोतरी

पेट्रोल और डीजल के दाम फिर बढ़े जानें आपके शहर में क्या हैं कीमत
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमतों में इजाफे के कारण देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी लागातर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। लगातार तीन दिनों तक दाम स्थिर रहने के बाद आज फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। आज डीजल की कीमत में 24 से 27 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। तो वहीं पेट्रोल की कीमत में 23 से 25 पैसे तक इजाफा किया गया है। इन शहरों में आज पेट्रोल की कीमत ये है। आईओईसीएल से मिली जानकारी के मुताबिक आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 84.95 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल के दाम 86.39 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 91.56 रुपये प्रति लीटर है। तो चेन्नई में कीमतों में इजाफा होने के बाद पेट्रोल के दाम 87.63 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
मासूम बच्चों को दी ये खौफनाक मौत इन शहरों में आज प्रति लीटर डीजल की ये है।दाम वहीं डीजल के दाम दिल्ली में 75.13 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 78.72 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में 81.87 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 80.43 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. कैसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत बता दें कि आप पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता एसएमएस के जरिए लगा सकते हैं।इसके लिए इंडियन ऑयल वेबसाइट के मुताबिक आपको आर एस पी और अपने शहर का कोड लिखकर 92249992249 पर एसएमएस करना होगा। गौरतलब है। कि हर शहर का कोड अलग है। ये आपको आईओसीएल की वेबसाइट पर मिल जाएगा। ये भी बता दें कि हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमत बदलती हैं। और सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू भी हो जाती है।

एक्ट्रेस काजोल की बहन ने शेयर की तस्वीरें, वायरल

एक्ट्रेस काजोल की बहन ने शेयर की ऐसी तस्वीर कि मिनटों में हुआ वायरल
मनोज सिंह ठाकुर 
मुंबई। बाँलीवुड अभिनेत्री काजोल की बहन और एक्ट्रेस तनिषा मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीरों में तनिषा बिकनी पहने समंदर किनारे चिल करती दिखाई दे रही हैं। बता दें तनिषा की उम्र 42 साल है। हालाकि एक्ट्रेस ने अभी तक शादी नहीं की हैं। तनिषा अपनी हॉटनेस को लेकर को सुर्खियों में रहती है। लेकिन उनका करयर ग्राफ देखे तो उन्होंने यहां कुछ खास परफॉर्म नहीं किया है। बता दें कि तनिषा बिग बॉस में भई दिखाई दे चुकी हैं। हालांकि उनका गेम भी दर्शको को ज्यादा पसंद नहीं आया था। तनिशा सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। उनका सोशल मीडिया देखे तो पूरा का पूरा उनकी ऐसी ही दिलकश तस्वीरों से पटा हुआ है।इंडियन हो या वेस्टर्स तनिशा हर ड्रेस को बेहद शानदार अंदाज में कैरी करती हैं।

भाजपा के प्रतियाशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 12 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए सोमवार को भाजपा के 10 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। एक निर्दलीय उम्मीदवार ने भी नामांकन पत्र दाखिलू किया है। निर्वाचन अधिकारी ब्रजभूषण दुबे ने बताया कि निर्दलीय महेश चंद्र शर्मा ने भी नामांकन पत्र भरा है। इससे पहले, समाजवादी पार्टी के दो उम्मीदवार शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।
उन्होंने बताया कि सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा, कुंवर मानवेन्द्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य शामिल हैं। इसके अलावा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई, प्रदेश महासचिव गोविंद नारायण शुक्ला और प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति और सुरेंद्र चौधरी ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना समेत कई मंत्री और विधायक मौजूद थे।
नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले भाजपा के सभी उम्मीदवार पार्टी के प्रदेश मुख्यालय गए और इसके बाद विधान भवन पहुंचे। उल्लेखनीय है। क़ि सपा के अहमद हसन और राजेंद्र चौधरी ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। उप्र के संसदीय एवं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सोमवार को कहा भाजपा ने दस सुयोग्य उम्मीदवार दिए हैं। जिन्हें राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र का व्यापक तजुर्बा है।

मुंबई: वेब सीरीज 'तांडव' को लेकर मचा बवाल

कविता गर्ग 

मुंबई। वेब सीरीज तांडव को लेकर बवाल मचा हुआ है। आरोप है कि निर्देशक अली अब्बास जफर, सैफ अली खान, लेखक गौरव सोलंकी ने इस वेब सीरीज के जरिए भगवान राम और शिव का अपमान किया है। अब इस मामले में मेकर्स के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान  स्टारर वेब सीरीज तांडव  रिलीज के बाद से ही विवादों में घि‍र गई है। अब उत्‍तर प्रदेश में भी इस फिल्‍म का विरोध शुरू हो गया है। इस फिल्‍म को तत्‍काल बैन करने की मांग की जा रही है। वहीं, अब लखनऊ के हजरतगंज थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमरनाथ यादव की तहरीर पर ‘तांडव’ को रिलीज कराने वाले ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो की ओरिजनल कंटेंट हेड इंडिया अपर्णा पुरोहित, तांडव वेब सीरीज के डायरेक्टर अली अब्बास जफर, प्रोड्यूसर हिमांशु कृष्णा मेहरा और राइटर गौरव सोलंकी के खिलाफ नामजद और एक अन्य अज्ञात समेत 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

गृह मंत्रालय का अलर्ट, ठगों ने अपनाया नया तरीका

अकांशु उपाध्याय  

नई दिल्ली। देश में ऑनलाइन धोखाधड़ी के लगातार सामने आ रहे है। पिछले एक दशक में सायबर अपराधों के ग्राफ में तेजी से इजाफा हुआ है। फ्रॉडस्‍टर्स सबसे ज्यादा निशाना डिजिटल बैंकिंग और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने वालों को बना रहे हैं। ऐसे में आपको बैंक अकाउंट को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। इसी बीच गृह मंत्रालय ने इन सभी ठगी करने वालों से बचने का आगाह किया है। सरकार ने अपने ट्विटर हैंडल Cyber Dost पर ट्वीट कर लोगों को इस तरह के फ्रॉड से बचने के बारे में सतर्क किया है। गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि फ्रॉडस्टर्स आजकल लोगों को SMS भेजकर उनके बैंक अकाउंट से पैसा उड़ा रहे हैं। ऐसे में किसी भी मैसेज में आने वाले लिंक पर क्‍लिक करना आपके लिए खतरा हो सकता है। सरकार ने आगाह किया है कि अगर आपको कोई इस तरह का मैसेज मिलता है तो साइबर क्राइम पुलिस से तुरंत शिकायत करें। एक यूजर्स को भेजे मैसेज में लिखा है कि आपके बैंक अकाउंट में नॉमिनी को जोड़ा गया है। आप आधे घंटे में नॉमिनी के खाते में पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे। ऐसा नहीं होने पर इस लिंक पर क्लिक कर शिकायत दर्ज कराएं। इस लिंक पर क्लिक करते ही हैकर्स आपकी सारी जानकारी चुरा सकते हैं। ऐसे में कभी भी ऐसे किसी लिंक पर क्लिक न करें। कई बार आप बिना सोचे लिंक पर क्लिक कर देते हैं और हैकर्स अपना उल्‍लू सीधा कर जाते हैं।

स्कूलों में 10वीं-12वीं के छात्रों का जोरदार स्वागत

अकांशु उपाध्याय  

नई दिल्ली। गुब्बारों, फूलों, सेनिटाइज़र और मुस्कुराते चेहरों के साथ राष्ट्रीय राजधानी में करीब 10 महीने बाद सोमवार को खुले स्कूलों में 10वीं और 12वीं के छात्रों का स्वागत किया गया। दिल्ली सरकार ने कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर स्थित स्कूलों को 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 18 जनवरी से खोलने की अनुमति दी है। हालांकि विद्यार्थियों के लिए स्कूल आना अनिवार्य नहीं, वे चाहें तो अब भी ऑनलाइन कक्षाएं ले सकते हैं। कक्षा 12वीं की छात्रा प्रगति दिवान ने कहा, ‘‘ यह वैकल्पिक था लेकिन मुझे आना ही था। यह मेरे स्कूल का आखिरी साल है और मैं एक दिन भी अभी तक स्कूल नहीं आई थी।’’ ‘गीता बाल भारती स्कूल’ की एक अन्य छात्रा ने कहा, ‘‘ ऐसा नहीं लग रहा कि मैं 10 महीने बाद स्कूल आ रही हूं, बल्कि ऐसा लग रहा है कि मैं पहली बार स्कूल आई हूं। मैं बोर्ड की परीक्षा की तैयारी करने को लेकर उत्साहित हूं।’’ स्कूल ने यहां गलियारों में ‘‘वापसी पर स्वागत है’’ के पोस्टर लगाए और शिक्षक हाथ में सेनिटाइज़र लिए खड़े थे। स्कूल में प्रवेश करने से पहले प्रत्येक छात्रा का तापमान भी मापा गया। मंडावली में ‘सर्वोदय कन्या विद्यालय’ में परिसर को गुब्बारों सजाया गया था और छात्रों के आने पर शिक्षकों ने उन पर फूल भी बरसाए। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी सोमवार को चिराग एनक्लेव के एक स्कूल का दौरा कर तैयारी का मुआयना किया। इस अकादमिक सत्र में पहली बार 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए स्कूल खोले गए हैं। इस दौरान छात्रों को अलग-अलग समय बुलाया गया है और बार-बार परिसर को रोगाणु मुक्त भी किया जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी में 10 महीने बाद स्कूल खुले हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए पिछले साल मार्च में स्कूलों को बंद कर दिया गया था और ये तभी से बंद हैं। विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि सोमवार से स्कूल खुलने पर कोविड-19 संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए। दिल्ली सरकार ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं व प्रायोगिक परीक्षाओं के मद्देनज़र 10वीं और 12 वीं कक्षा के लिए 18 जनवरी से प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट, काउंसिलिंग आदि के लिए स्कूल खोलने की अनुमति थी। साथ ही स्पष्ट कर दिया था कि छात्रों को अभिभावकों की सहमति से ही (स्कूल) बुलाया जाएगा, स्कूल आना किसी के लिए भी अनिवार्य नहीं होगा। दिल्ली में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए तीन लाख से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कराया है जबकि 12वीं कक्षा के लिए 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। गौरतलब है कि केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए पहले ही बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर चुका है। ये परीक्षाएं चार मई से 10 जून के बीच होंगी। दिल्ली सरकार ने पहले सुझाव दिया था कि स्कूलों में कक्षा 12वीं के लिए 20 मार्च से 15 अप्रैल के बीच प्री बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की जाएं जबकि कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के एक अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच प्री बोर्ड के इम्तिहान लिए जाएं।

मंदिर निर्माण के लिए बनें वानर व गिलहरी: अक्षय

मुंबई। बॉलीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार भी रामकाज करने के लिए मैदान में उतर आए हैं। उन्होंने देशवासियों से राम मंदिर के निर्माण के लिए वानर और गिलहरी जैसी भूमिका अदा करने की अपील की है।
 गौरतलब है कि उनकी यह अपील उस वक्त सामने आई है। जब खरमास बाद देश भर में रामकाज का आरंभ हो चुका है। अयोध्या में रामलला का भव्य और दिव्य मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि एकत्र करने के लिए रामभक्तों की टोलियां देश भर में निकल पड़ी हैं। संघ और उसके आनुषांगिक संगठन प्रभु राम के मंदिर के लिए लोगों से समर्पण राशि प्राप्त करने में जुटे हैं।
बॉलीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार ने वीडियो जारी कर सेतुबंध निर्माण का जिक्र किया है। उन्होंने कहा है कि एक ओर वानरों की सेना थी और दूसरी तरफ लंका थी। बीच में महासागर था। उस पर सेतु का बंधना जरूरी था। सो वानरों ने समुद्र में पत्थर डालना आरंभ किया था। उनमें एक गिलहरी भी थी जो प्रभु श्रीराम के काम यानी कि समुद्र पर सेतु बनाने में अपना सहयोग दे रही थी। जब प्रभु श्रीराम की उस पर नजर पड़ी तो उन्होंने उससे पूछा कि वह क्या कर रही है तो उसका जवाब था कि वह समुद्र में पहले अपने को भिगोती है फिर बालू में लेटकर अपने बालों में बालुओं को उलझाती है और उसे ले जाकर दो पत्थरों के बीच की दरारों को भरने का काम करती है।
उन्होंने देशवासियों से इस वीडियो के माध्यम से मार्मिक अपील की है कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बन रहा है। इसके निर्माण में वे यथासामर्थ्य सहयोग करें। कुछ वानर बनें, कुछ गिलहरियां बनें। राम मंदिर के निर्माण में आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि सहयोग की शुरुआत मैं करता हूं। आप भी सहयोगी बने। उनकी इस मार्मिक अपील को बुद्धिजीवी वर्ग में काफी सराहा जा रहा है। लोगों का कहना है कि उन्हीं की तरह अन्य फिल्मी हस्तियां भी अगर राम मंदिर निर्माण में सहयोग का हाथ बढ़ाएंगी तो रामकाज को पूरा होते देर नहीं लगेगी। समर्पण निधि को देश के साधु-संतों का भी आशीर्वाद प्राप्त है। अक्षय कुमार जैसे नेता अगर सहयोग के साथ इस तरह की मार्मिक अपील कर रहे हैं तो इसका आम जन-जीवन पर असर होना तय है।

56 अंक लुढ़का, 49,000 के नीचे पहुंचा सेंसेक्स

कविता गर्ग 

मुंबई। बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को बाजार गिरावट के साथ खुला। प्रमुख सेंसेक्स 56 अंक लुढ़ककर 49 हजार के नीचे पहुंच गया है। निफ्टी 21.70 यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 14,412 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 662 शेयरों में आज गिरावट व 710 शेयरों में तेजी देखी जा रही है। वहीं 89 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया है। केंद्रीय बजट से पहले निवेशक निवेश को लेकर चिंतित हैं क्योंकि ज्यादातर मार्केट विश्लेषकों के अनुसार, कोरोना के चलते इस बार का बजट उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा, जिसकी वजह से बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 252.16 अंक या 0.51 फीसदी के लाभ में रहा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 86.45 अंक या 0.60 फीसदी चढ़ गया। शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह कंपनियों के तिमाही नतीजों और वैश्विक घटनाक्रमों से तय होगी। विश्लेषकों का कहना है कि आगामी आम बजट से पहले बाजार में उतार-चढ़ाव रह सकता है। इसके अलावा निवेशकों की निगाह कोविड-19 से जुड़े घटनाक्रमों, विशेषरूप से देश में टीकाकरण अभियान पर रहेगी। इस सप्ताह बैंक आॅफ महाराष्ट्र, बजाज फाइनेंस, फेडरल बैंक, एशियन पेंट्स, बजाज आटो और रिलायंस इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजे आने हैं। वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के बीच इस सप्ताह घरेलू बाजारों की निगाह बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र पर रहेगी। कारोबारियों ने कहा कि देश में टीकाकरण शुरू होने के बाद शेयर मूल्यों में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है।

छत्तीसगढ़ से 53 टन अनाज-₹66 हजार दिल्ली रवाना

रायपुर। देश की राजधानी दिल्ली में किसानों के आंदोलन को 50 से ज्यादा दिन का वक्त गुजर चुका है। लेकिन अब तक सरकार और अन्नदाताओं के बीच कोई सुलह नहीं पाई है। वहीं आज प्रदेश NSUI के विशेष अभियान के तहत बटोरे गए अनाज और पैसे को किसानों के लिए दिल्ली भेजा गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। गौरतलब है कि दिल्ली की सीमाओं में कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के लिए NSUI ने “एक रुपए एक पैली देकर बढ़ाएं किसानों का मान” अभियान छेड़ा था। इसके तहत कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के लोगों से एक रूपए और एक पैली धान जुटाया। इस अभियान से कुल 53 टन अनाज और 66 हजार 500 रुपए बटोरे जिसे किसानों के मदद के लिए भेजा गया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृषि कानूनों को लेकर बयान दिया। सीएम ने कहा कि किसान आंदोलन को बीजेपी ने एक नहीं कई बार बदनाम करने की कोशिश की। अन्नदाताओं पर किसान नहीं दलाल होने के आरोप लगाए। रेप के भी आरोप लगाए। फिर भी किसान डटे रहे। वहीं किसानों को एनआईए नोटिस दे रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने TRP चोरी मामले में अर्णब गोस्वामी के व्हाट्सएप्प चैट लीक मामले में गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने अर्णब गोस्वामी को देश की सुरक्ष के लिए खतरनाक बताया।सीएम ने रक्षा मंत्री से स्पष्टीकरण की मांग की है। मामले में सीएम बघेल ने मौजूदा जज की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर जांच की मांग की है। मुख्यमंत्री ने असम दौरे को लेकर भी बयान दिया। सीएम ने बताया कि असम में विधानसभा चुनाव होने को है। चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ अहम बैठकें होंगी।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई

एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई  इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को कड़ी फटकार लग...