गुरुवार, 4 जनवरी 2024

भारत ने अफ्रीका को 7 विकेट से मात दी

भारत ने अफ्रीका को 7 विकेट से मात दी 

अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। भारत ने केपटाउन में इतिहास रच दिया। इस मैदान पर भारत पहली एशियाई टीम बनी, जिसने जीत दर्ज की। भारत ने दूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से मात देकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज ड्रा कराने में सफल रहा। 
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुरुवार को केप टाउन में दूसरे व अंतिम टेस्‍ट के दूसरे दिन भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से मात दी. बता दे कि पहले दिन का खेल तेज गेंदबाजों के नाम रहा, जहां कुल 23 विकेट‍ गिरे। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया। मगर मोहम्‍मद सिराज (6 विकेट) की घातक गेंदबाजी के सामने प्रोटियाज टीम केवल 55 रन पर ढेर हो गई।
इसके बाद भारतीय टीम की पहली पारी 153 रन पर ऑलआउट हुई। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम ने पहली पारी के आधार पर 98 रन की बढ़त हासिल की। फिर दक्षिण अफ्रीका ने दिन का खेल समाप्‍त होने तक 17 ओवर में 3 विकेट खोकर 62 रन बनाए। केप टाउन टेस्‍ट के पहले दिन रिकॉर्ड्स की झड़ी लगी।
याद हो कि दक्षिण अफ्रीका ने अपनी प्‍लेइंग 11 में तीन जबकि भारतीय टीम ने दो बदलाव किए हैं। मेजबान टीम ने गेराल्‍ड कोएत्‍जे की जगह लुंगी एनगिडी, टेंबा बावुमा की जगह ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स को डेब्‍यू का मौका दिया और कीगन पीटरसन की जगह केशव महाराज को शामिल किया गया है। वहीं, भारत ने रविचंद्रन अश्विन की जगह रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर की जगह मुकेश कुमार को शामिल किया है।

दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11

भारत की प्‍लेइंग 11 - रोहित शर्मा (कप्‍तान), यशस्‍वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्‍मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्‍णा।

दक्षिण अफ्रीका की प्‍लेइंग 11 - डीन एल्‍गर (कप्‍तान), एडेन मार्करम, टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरेनी, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, नांद्रे बर्गर और लुंगी एनगिडी।

डीएम ने धान क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया

डीएम ने धान क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। डीएम नवनीत सिंह चहल ने गुरुवार को जसरा मण्डी समिति में बनाए गए राजकीय धान क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने 29 दिसम्बर से धान क्रय न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए केन्द्र प्रभारी को कारण बताओं नोटिस देने का निर्देश दिया है। उन्होंने धान क्रय केन्द्रों पर धान की कितनी खरीद हुई है, के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने क्रय केन्द्र पर तौल मशीन, रजिस्टर के साथ ही धान से भरी बोरी का वजन कराकर भी देखा। डीएम ने किसानों के ब्यौरा वाला रजिस्टर चेक करते हुए निर्देश दिया है कि किसानों को बुलाकर उनके धान की खरीद सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि धान क्रय केन्द्रों पर केन्द्र प्रभारी स्वयं उपस्थित रह करके किसानों के धान की खरीद सुनिश्चित करायें। धान को विक्रय करने में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाये। उन्होंने हिदायत देते हुए कहा है कि निरीक्षण में यदि कहीं पर भी धान क्रय केन्द्र प्रभारी अनुपस्थित पाये गये या धान के विक्रय करने में किसानों के द्वारा किसी भी प्रकार की शिकायत करते हुए पाया गया तो सम्बंधित केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। डीएम ने जानकारी ली कि कितने किसानों से सम्पर्क किया गया है तथा कितने किसानों को टोकन जारी किया है के बारे में जानकारी लेते हुए कुछ किसान भाईयों से मोबाइल पर बातचीत करते हुए धान विक्रय किए जाने के सम्बंध में एव क्रय केन्द्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। डीएम ने एडीएम आपूर्ति को प्रतिदिन धान क्रय किए जाने की रिपोर्ट को चेक करने तथा जहां पर भी किसी दिन शून्य क्रय हो, उस क्रय केन्द्र के प्रभारी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
डीएम ने धान क्रय केन्द्र प्रभारियों को समय से टोकन जारी करने तथा उसी समय किसानों को धान खरीद हेतु तिथि का निर्धारण करते हुए अवगत कराये जाने का निर्देश दिया है, जिससे कि किसानों को अपने धान को बेचने हेतु बार-बार धान क्रय केन्द्रों पर न आना पड़े। उन्होंने किसानों के धान के मूल्य का अनिवार्य रूप से समय से भुगतान सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने वहां पर उपस्थित किसानों से धान के भुगतान होने के बारे में भी जानकारी ली। इस अवसर पर एडीएम नागरिक आपूर्ति जे0पी0 सिंह, डिप्टी आरएमओ सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

परिवहन निगम ने बस सेवा की शुरुआत की

परिवहन निगम ने बस सेवा की शुरुआत की 

पंकज कपूर 
देहरादून। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के महानगर हल्द्वानी से काठगोदाम डिपो से उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा अयोध्या धाम के लिए बस सेवा की शुरुआत की गई है। आज सहायक महाप्रबंधक आलोक बनवाल ने अयोध्या धाम के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अब हल्द्वानी से भी अयोध्या धाम के लिए बस रवाना होगी, जो कि रोजाना 8:30 बजे सुबह रवाना होगी और वह अयोध्या धाम 3:30 बजे पहुंचेगी। जिसका किराया 745 होगा, लंबे समय से अयोध्या धाम को बस सेवा शुरू करने की मांग उठ रही थी। अच्छा रिस्पांस मिलने पर अयोध्या धाम को बसे बढ़ाई जाएगी।

बम बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

बम बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार 

अश्वनी उपाध्याय 
गाजियाबाद। नंदग्राम से चोरी छुपे इलेक्ट्रॉनिक बम बनाने का मामला सामने आया है। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने नंगला गांव में अवैध रूप से इलेक्ट्रॉनिक बम बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया और संचालन करते दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से 473 इलेक्ट्रॉनिक बम बरामद किए हैं। घर मालिक सहित तीन लोगों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि नंदग्राम थाने में तैनात एसआई वीरेंद्र सिंह मोरटा चौकी क्षेत्र में तैनात टीम के साथ गश्त पर थे। अटौर गांव में पहुंचने पर मुखबिर ने सूचना दी कि नगला गांव में राहुल उर्फ कालू के घर में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी की। पुलिस की घेराबंदी को देखकर एक आरोपी जंगल की तरफ भाग गया। घर में प्रवेश करने पर वहां दो व्यक्तियों को इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी बम बनाते हुए मौके पर ही दबोच लिया।
एसीपी का कहना है कि पकड़े गया आरोपियों की पहचान टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित फरुखनगर निवासी निजामुद्दीन और मोदीनगर स्थित किदवई नगर निवासी अरबाज के रूप में हुई है। मौके से 442 इलेक्ट्रॉनिक साद बम तथा 31 इलेक्ट्रॉनिक रंगीन बम बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे पुलिस को देखकर भाग रहे थे। घर का मालिक राहुल उर्फ कालू है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया।

लक्षद्वीप की यात्रा के अनुभव को साझा किया

लक्षद्वीप की यात्रा के अनुभव को साझा किया 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप की अपनी यात्रा के अनुभव को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया। प्रधानमंत्री ने वहां 1,156 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि हाल ही में मुझे लक्षद्वीप के लोगों के बीच रहने का अवसर मिला। मैं अभी भी इसके द्वीपों की अद्भुत सुंदरता और यहां के लोगों की अविश्वसनीय गर्मजोशी से आश्चर्यचकित हूं। मुझे अगत्ती, बंगाराम और कावारत्ती में लोगों से बातचीत करने का अवसर मिला।
मोदी ने आगे कहा कि मैं द्वीप के लोगों को उनके आतिथ्य के लिए धन्यवाद देता हूं। यहां कुछ झलकियां दी गई हैं, जिनमें लक्षद्वीप की हवाई झलकियां भी शामिल हैं। उन्होंने तस्वीरों का साक्षा करते हुए लिखा कि प्राकृतिक सुंदरता के अलावा, लक्षद्वीप की शांति भी मंत्रमुग्ध कर देने वाली है। इसने मुझे इस बात पर विचार करने का अवसर दिया कि 140 करोड़ भारतीयों के कल्याण के लिए और भी अधिक मेहनत कैसे की जाए। उन्होंने कहा कि लक्षद्वीप में हमारा ध्यान उन्नत विकास के माध्यम से जीवन का उत्थान करना है।
प्रधानमंत्री ने यह भी लिखा कि भविष्य के बुनियादी ढांचे के निर्माण के अलावा, यह बेहतर स्वास्थ्य देखभाल, तेज़ इंटरनेट और पीने के पानी के अवसर पैदा करने के साथ-साथ जीवंत स्थानीय संस्कृति का जश्न मनाने के बारे में भी है। जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया, वे इसी भावना को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ उत्कृष्ट बातचीत हुई। यह प्रत्यक्ष रूप से देखना प्रेरणादायक है कि कैसे ये पहल बेहतर स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण, बेहतर कृषि पद्धतियों और बहुत कुछ को बढ़ावा दे रही हैं। मैंने जो जीवन यात्राएँ सुनीं, वे वास्तव में मार्मिक थीं।
उन्होंने लिखा कि जो लोग अपने अंदर के रोमांच को अपनाना चाहते हैं, उनके लिए लक्षद्वीप आपकी सूची में होना चाहिए। अपने प्रवास के दौरान, मैंने स्नॉर्कलिंग का भी प्रयास किया – यह कितना आनंददायक अनुभव था! और प्राचीन समुद्र तटों के साथ सुबह की सैर भी शुद्ध आनंद के क्षण थे। उन्होंने कहा कि लक्षद्वीप सिर्फ द्वीपों का एक समूह नहीं है; यह परंपराओं की एक कालातीत विरासत है और इसके लोगों की भावना का एक प्रमाण है। मेरी यात्रा सीखने और बढ़ने की एक समृद्ध यात्रा रही है।

खड़गे ने भावनात्मक मुद्दे उठाने का आरोप लगाया

खड़गे ने भावनात्मक मुद्दे उठाने का आरोप लगाया

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर पिछले 10 साल की अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए भावनात्मक मुद्दे उठाने का आरोप लगाया और कार्यकर्ताओं से 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए राहुल गांधी की सराहना की और विश्वास जताया कि मणिपुर से महाराष्ट्र तक उनकी ‘भारत न्याय यात्रा’ सामाजिक न्याय के मुद्दों को राष्ट्रीय चर्चा के केंद्र में लाएगी। खरगे ने देश भर के पार्टी नेताओं की एक बैठक में कहा, ‘‘भाजपा पिछले 10 साल में अपनी सरकार की विफलताओं को छिपाने के लिए भावनात्मक मुद्दों को आगे बढ़ा रही है।
वे जानबूझकर हर मुद्दे में कांग्रेस को शामिल करते हैं।’’ खरगे ने नेताओं से अपने मतभेद भुलाने, आंतरिक मुद्दों को मीडिया में नहीं उठाने और एक टीम की तरह काम करने की अपील करते हुए कहा, ‘‘हमें एकजुट होकर लोगों के सामने जमीनी मुद्दों पर भाजपा के झूठ, फरेब और गलत बातों का मुंहतोड़ जवाब देना है।’’
पच्चीस साल तक कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी के योगदान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उस दौरान हर राज्य में लगातार पूरे मन से काम हुआ और 2004 में उन्हीं के नेतृत्व में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को हराया और केंद्र में पूरे 10 साल लगातार सरकार रही। उन्होंने कहा, ‘‘तब हर गांव और शहर का हमारा कायकर्ता उठ खड़ा हुआ था।
आज समय आ गया है कि उसी लगन, मेहनत और समर्पण भाव से हमें काम करते हुए पार्टी को आगे ले जाना होगा।’’ यह उल्लेख करते हुए कि भाजपा के सभी हमले कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर हो रहे हैं, उन्होंने कहा, ‘‘राजग केवल नाम का रह गया है जबकि इंडिया गठबंधन में प्रमुख जमीनी दल हैं जिनके पास एक मजबूत कैडर, आधार और विचारधारा है।’’
मोदी सरकार पर आधुनिक भारत के निर्माण में कांग्रेस के योगदान को लगातार नजरअंदाज करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हमें उन्हें ठोस जवाब देना होगा।’’ उन्होंने कार्यकर्ताओं से संसदीय लोकतंत्र और आधुनिक भारत की नींव में कांग्रेस द्वारा दिए गए योगदान को हमेशा याद रखने को कहा। उन्होंने कहा, ‘‘क्योंकि जो इतिहास भूल जाते हैं, वे इतिहास नहीं रच सकते।’’
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि दिन-रात काम करके हम 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद लोगों को एक वैकल्पिक सरकार देने में सक्षम होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मतभेदों को छोड़ दें, झूठ न बोलें और आंतरिक मुद्दों को मीडिया में न उठाएं और कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए एक टीम के रूप में काम करें।’’
देश भर के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति और अन्य दलों के साथ सीटों के बंटवारे के अलावा 14 जनवरी से शुरू होने वाली ‘भारत न्याय यात्रा’ की तैयारियों पर चर्चा की। खड़गे ने कहा, ‘‘हमारे लिए दोनों (यात्रा और चुनाव) की सफलता जरूरी है। इसलिए हम सबको इस बीच में काफी समय देना है। यात्रा में कांग्रेस आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक अन्याय की हकीकत लोगों के सामने रखेगी।
संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिये अपनी अवाज़ पूरी ताकत से उठानी है, कांग्रेस के कैडर इसे सफल बनाने के लिए पूरा जोर लगाएगें। ’’ उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले 10 साल में एक भी ऐसा काम नहीं किया है जिसे मील का पत्थर कहा जा सके। उन्होंने कहा, ‘‘वे कांग्रेस के जमाने की योजनाओं का नाम और रूप बदलने का काम करते रहे हैं। वे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और बड़ी संस्थाओं को बेच रहे हैं।
देश की लाइफलाइन रेलवे से लेकर हर संस्थान को उन्होंने तबाह किया है। प्रवर्तन निदेशालय, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो और आयकर विभाग जैसी संस्थाओं का खुलेआम दुरुपयोग कर रहे हैं। मणिपुर में आज तक प्रधानमंत्री का न जाना ये बताता है कि राष्ट्रीय सवालों पर वे कितनी गैर जिम्मेदारी से काम करते हैं।’’
कांग्रेस अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की आंख और कान बताया और उनसे अगले तीन महीने रात-दिन एक करके पार्टी के लिए जी जान से जुट जाने की अपील की। पार्टी मुख्यालय में हुई इस बैठक में पार्टी महासचिवों, राज्य प्रभारियों, राज्य इकाइयों के प्रमुखों और कांग्रेस विधायक दल के नेताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे। खरगे द्वारा दिसंबर में पार्टी संगठन में फेरबदल किए जाने के बाद नवनियुक्त पार्टी पदाधिकारियों की यह पहली बैठक थी।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-76, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. शुक्रवार, जनवरी 05, 2024

3. शक-1945, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-नवमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:48, सूर्यास्त: 05:18।

5. न्‍यूनतम तापमान- 10 डी.सै., अधिकतम- 24+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...