रविवार, 19 दिसंबर 2021

विधायक संजय ने जनसंवाद का कार्यक्रम किया

विधायक संजय ने जनसंवाद का कार्यक्रम किया
गणेश साहू       
कौशाम्बी। विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने रविवार को विधानसभा चायल के मूरतगंज ब्लाक के जलालपुर बोरियो में रामभवन सरोज की अगुवाई में जनसंवाद का कार्यक्रम किया।
जनसंवाद के दौरान विधायक चायल संजय गुप्ता ने कहा कि रविवार को योगी सरकार ने गरीब किसान नौजवान के लिए कई कल्याणकारी योजनाये चलाकर आम जनमानस के हित में काम किया है।
इस मौके पर उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी भयावाह महामारी आने के बाद भाजपा सरकार ने मुफ्त राशन दे कर गरीबों को सहायता देने का काम किया है और किसानों को किसान सम्माननिधि जैसी योजनाए चलाकर किसान हित में भाजपा सरकार ने काम किया है। विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से कई गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए तत्काल धन आवंटन कर बीमार लोगों को राहत प्रदान किया गया है। 
विधायक ने योगी और मोदी की सभी योजनाओं को एक-एक करके गिनाया। विधायक श्री गुप्ता ने कार्यक्रम में मौजूद देवदानी गया प्रसाद यादव को माला पहनाकर अंग वस्त्र से सम्मानित किया साथ ही विधायक ने वहां पर उपस्थित बेटियों से कुछ प्रश्नोत्तरी करते हुए अपने देश और प्रदेश व जिले के बारे में पूछा विधायक ने सभी बच्चियों को पुरस्कृत करते हुए एक एक बैग उपहार में दिया जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला महामंत्री दीपचंद्र दिवाकर,पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष काजू राममिलन चौधरी, जिला महामंत्री सूरज यादव, जिला पंचायत सदस्य रामनरेश पासी, राजन सरोज, भूत अध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव, रामभवन सरोज बीरेंद्र फौजी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद शर्मा पवन त्रिपाठी राहुल मिश्रा दयाराम पाल पंकज सिंह महफूज आलम सहित हजारो स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

संगम सेवा ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की
अश्वनी उपाध्याय           
गाजियाबाद। जनपद में पिछले कुछ समय से एनसीआर ऑटो पर रूट डालने की बाते बड़ी जोर-शोर से चल रही है और एनसीआर ऑटो चालकों से भी रूट के लिए आवेदन-पत्र व गाड़ी सभी कागजों को कॉपी मांगी जा रही थी। जिसको लेकर आज सर्व धर्म संगम सेवा के जिम्मेदार साथियों ने पुलिस अधीक्षक यातायात से मुलाकात कर इस विषय पर चर्चा की।
एसपी ट्रैफिक ने आश्वासन देते हुए कहा कि एनसीआर ऑटो पर रूट नंबर नहीं डाले जाएंगे। सिर्फ लोनी, मुरादनगर और सिटी परमिट ऑटो पर ही रूट नम्बर डाले जाएंगे। समिति महासचिव मो. रिजवान ने बताया कि अब एनसीआर ऑटो चालकों को भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। एनसीआर ऑटो चालक गाजियाबाद, नोएडा पूरी दिल्ली में सवारी लेकर कहीं भी आना जाना कर सकते हैं। इस मौके पर मौजूद रहे महासचिव मो. रिजवान, उपाध्यक्ष सखावत अंसारी, सचिव लक्ष्मीकांत शर्मा उर्फ पंडित जी उपस्थित रहे।

यूपी में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी: कांग्रेस
बृजेश केसरवानी        प्रयागराज। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रयागराज शहर पश्चिमी से विधायक प्रत्यासी अनिल कुशवाहा क्षेत्र में घूम-घूमकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में लगे हैं। अनिल कुशवाहा लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रह कर आम जनता की समस्याओं को सुनकर उसका निवारण करने का प्रयास करते हैं। कांग्रेस पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराते हुए उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर शिक्षा, रोजगार सहित अन्य मुद्दों को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जाएगा। 
अनिल कुशवाहा ने भारतीय जनता पार्टी के ऊपर तंज कसते हुए कहा वर्तमान सरकार तानाशाह सरकार है। इस सरकार में बेरोजगारी, महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है और इस समस्या से निजात सिर्फ कांग्रेस सरकार ही दिला पाएगी।

रेलमंत्री पीयूष ने वैश्य महाकुंभ को संबोधित किया
अश्वनी उपाध्याय        गाजियाबाद। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को गाज़ियाबाद में विराट वैश्य महाकुंभ को संबोधित किया। कमला नेहरू मैदान पर आयोजित महाकुंभ में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। 2017 के यूपी चुनाव से पहले कानून व्यवस्था क्या थी, वह किसी से भी छुपा नहीं है।

उन्होंने कहा कि एक समय था जब गुंडागर्दी और रंगदारी के कारण, उत्तर प्रदेश से व्यापारी, उद्यमी पलायन करने के लिए विवश थे। 2017 के चुनाव के दौरान प्रदेश को ईमानदार सरकार दिए जाने का नतीजा ये है कि प्रदेश विकास की राह में बढ़ रहा है। काशी विश्वनाथ मंदिर का सपना सदियों पुराना था। इसी तरह से अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बने ये भी पुराना सपना था जो कि साकार होने की दिशा में है। प्रदेश में जो विकास हो रहा है। वह प्रदेश के कारोबारी, उद्यमियों के सहयोग की देन है। यदि समाज का योगदान न होता तो कदापि प्रदेश विकास की राह में बढ़ने वाला नहीं था।


आरक्षण के संबंध में वाराणसी डीएम को ज्ञापन 
संदीप मिश्र         वाराणसी। कहार कल्याण समिति के संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष प्रवेश कहार और समिति के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कहार की अगुवाई में शुक्रवार को वाराणसी जिलाधिकारी को कहार समाज के आरक्षण संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। कहार कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रवेश कहार ने कहाँ की आज हम सभी कहार समाज के लोगो ने वाराणसी जिला अधिकारी को आरक्षण संबंधित मामले में ज्ञापन सौंपा है और अपने कहार समाज की कुछ महत्वपूर्ण समस्याओं से अवगत कराया है। 
उन्होंने कहा कि हमारे समाज को हमारा अधिकार मिले और हमारे समाज को एसटी/एससी का दर्जा दिया जाए। ताकि हमारे समाज के सभी युवा वर्ग के लोग शिक्षा, रोजगार के अलावा अपने अधिकारों को पा सके। लेकिन आज तक जितनी भी सरकारें बनी सभी लोगों ने सिर्फ अपनी अपनी रोटी सेकने का काम किया है। लेकिन अब हमारे कहार समाज के लोग जाग चुके हैं। और हमारा एक ही नारा है आरक्षण नहीं तो वोट नहीं वोट नहीं तो सरकार नहीं के तर्ज पर हम उसी पार्टी को वोट और समर्थन देंगे। 
जो हमारे हक हुकुम और आरक्षण मुद्दों पर हमारी मदद करेगा। प्रवेश ने मौजूदा सरकार को चेतावनी देते हुए यह भी कहा कि अगर हमारी मांगे जल्द से जल्द पूरी नहीं की गई तो कहार कल्याण समिति आंदोलन और अनशन के लिए बाधित होगा। जिसकी स्वतह जिम्मेदारी मौजूदा सरकार और जिला प्रशासन की होगी।

एमपी: 24 घंटे में कोरोना के 15 संक्रमित मिलें

एमपी: 24 घंटे में कोरोना के 15 संक्रमित मिलें

मनोज सिंह ठाकुर        भोपाल। मध्य प्रदेश में 24 घंटे में 15 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सागर में 35 साल के मरीज की मौत भी दर्ज हुई है। सबसे ज्यादा 6 पॉजिटिव इंदौर में मिले। भोपाल में 5 नए केस आए है। सागर में 3 और सिवनी में 1 पॉजिटिव मिला है। प्रदेश में 31 दिन में 504 संक्रमित मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा भोपाल में 206 और इंदौर में 187 मरीज मिले हैं। 

भोपाल में अभी 62 एक्टिव केस हैं। 29 होम आइसोलेशन में और 33 अस्पताल में भर्ती हैं। इंदौर में अब तक ब्रिटेन, अमेरिका, यूएई और नाइजीरिया से लौटे 6 लोग भी संक्रमित आए हैं। नाइजीरिया से लौटे 8 और 16 साल के भाई-बहन को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। ब्रिटेन-अमेरिका में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में इंदौर कलेक्टर ने इन देशों से लौटे मरीजों को देखते हुए कोविड केयर सेंटर में इंतजाम करने के लिए कहा है। एमपी में अब तक 7 लाख 93 हजार 482 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 771 लोग ठीक हुए हैं। कोरोना के कारण 10 हजार 529 की जान जा चुकी है। शनिवार को 14 मरीज ठीक हुए। करीब 60 हजार सैंपल जांच को लिए गए। रिकवरी रेट 98% से अधिक है।

विमान से टकराया पक्षी, इमरजेंसी लैंडिंग कराईं

हरिओम उपाध्याय        लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट पर बर्ड हीट के चलते विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी है। रविवार की सुबह दिल्ली से लखनऊ आ रहे विमान से 2600 फीट की ऊंचाई पर बर्ड हीट की होने से कॉकपिट में दुर्गंध आने लगी। पायलेट ने बर्ड हीट की सूचना तत्काल एटीसी की दी। इसके बाद बिना देरी किए हुए एसटीसी ने इमरजेंसी लैंडिंग करने को कहा। विमान ने अमौसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की। इस विमान में कुल 148 यात्री सवार थे। लखनऊ से 144 यात्रियों को दूसरे विमान से दिल्ली भेजा गया।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से लखनऊ आते समय विस्तारा एयरलाइन के विमान संख्या यूके 641 के लखनऊ पहुंचने से पहले विमान से एक पक्षी टकरा गया। इसकी जानकारी जब पायलट को लगी तो उसने लखनऊ में एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड और अन्य स्टाफ पहुंच गया। एयरपोर्ट पर विमान को पायलट ने सेफ लैंड करा दिया। विमान में पक्षी के पंख या अन्य अवशेष नहीं मिले, लेकिन कॉकपिट में दुर्गंध आने की वजह से उसमें पक्षी फंसे होने की बात कही गई। इसके बाद विमान को न उड़ाने के लिए कहा गया। 

उसको करीब 7:30 पर ऑन ग्राउंड घोषित कर दिया गया, जिससे विमान से यात्रियों को भेजा नहीं जा सकता था। इसके बाद दिल्ली से दूसरा विमान यूके 642 नंबर मंगवाया गया, जिसके बाद लखनऊ एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे 144 यात्रियों को तकरीबन 5 घंटे बाद 7:53 पर दिल्ली भेजा गया। पक्षी टकराने वाले विमान की जांच की गई। उसके बाद उस विमान को ग्राउंड घोषित कर दिया गया।


 ‘निशान साहिब’ का अनादर, आरोप में हत्या की
अमित शर्मा        चंडीगढ़। अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में कथित रूप से बेअदबी करने का प्रयास करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने के एक दिन बाद रविवार सुबह यहां एक गुरुद्वारे में ‘निशान साहिब’ (सिख धार्मिक ध्वज) का अनादर करने के आरोप में एक अन्य व्यक्ति की हत्या कर दी गई। 
निजामपुर गांव के कुछ निवासियों ने दावा किया कि उस व्यक्ति ने ‘निशान साहिब’ का अपमान किया और भागने की कोशिश की लेकिन पीछा करने के बाद उसे पकड़ लिया गया। पुलिस के मुताबिक युवक की पीट-पीट कर हत्या की गयी है। अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में शनिवार शाम कथित तौर पर बेअदबी का प्रयास करने वाले उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति की गुस्साई भीड़ ने पिटाई कर दी थी। जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

कई बंदरों ने 250 से अधिक पिल्लों को मारा: हादसा
कविता गर्ग        मुंबई। महाराष्ट्र में कई बंदरों और कुत्तों के बीच दुश्मनी का अजब खूनी खेल सामने आया है। जानवरों के बीच खून का बदला खून से लेने की ऐसी लड़ाई देख महाराष्ट्र पुलिस भी हैरान है। खबरों के मुताबिक, बंदरों ने महाराष्ट्र के बीड जिले में 250 से ज्यादा कुत्ते के पिल्लों को मार डाला है। इसके बीच की कहानी और भी रोंगटे खड़ी करने वाली है। दो माह पहले कुत्तों ने बंदर के एक बच्चे को नोंच-नोंच कर मार डाला था। 
इसके बाद से बंदरों ने इंतकाम लेने की ठानी। बंदर जहां कहीं भी कुत्ते का पिल्ला मिलता है, वो उसे तुरंत उठा लेते हैं और किसी ऊंचाई वाली जगह या पेड़ पर ले जाकर नीचे छोड़ देते हैं। ऊंचाई से गिरने के कारण कुत्ते के पिल्ले दम तोड़ रहे हैं। नागपुर वन विभाग की टीम ने कुत्ते के पिल्लों को मारने में शामिल दो बंदरों को पकड़ा है और उन्हें जंगलों में छोड़ने की तैयारी है। बीड फारेस्ट ऑफिसर सचिन कांड ने यह जानकारी दी है। इन बंदरों को नागपुर भेजा जा रहा है और वहां जंगलों में छोड़ा जाएगा।

भारतीय शटलर श्रीकांत ने रचा इतिहास, फाइनल

भारतीय शटलर श्रीकांत ने रचा इतिहास, फाइनल

मोमीन मलिक       नई दिल्ली। भारतीय शटलर किदाम्बी श्रीकांत ने इतिहास रच दिया। वह विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में स्थान बनाने वाले देश के पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने स्पेन के हुएलवा में चल रही इस चैंपियनशिप के सेमी फ़ाइनल में हमवतन लक्ष्य सेन को एक घंटा और आठ मिनट के मैच में 17-21, 21-14 और 21-17 से हराया। यह पहला मौक़ा होगा, जब भारतीय पुरुष खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में दो पदकों के साथ लौटेंगे। पहली बार विश्व चैंपियनशिप में भाग लेने वाले लक्ष्य सेन का कांस्य पदक पक्का हो गया है। श्रीकांत के लिए अभी स्वर्ण पदक जीतने का मौक़ा है।

भारतीय खिलाड़ियों में इससे पहले प्रकाश पादुकोण और बी साई प्रणीत कांस्य पदक जीत चुके हैं। श्रीकांत ने कम से कम रजत पदक जीतकर लौटना पक्का कर लिया है। उनके और लक्ष्य के बीच पहले दो गेम बँटने के बाद तीसरे और निर्णायक गेम में बढ़त बदलती रही।

नींबू पानी पीने के फायदे और नुकसान, जानिए

मो. रियाज        नींबू पानी के हेल्थ टिप्स: मौसम कोई भी हो, ज्यादातर लोग नींबू का रस नियमित रूप से पीते हैं। क्योंकि, नींबू के रस में मौजूद विटामिन-सी हमारे शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है। यह शरीर को निर्जलित होने से रोकेगा। पाचन के लिए अच्छा है। अतिरिक्त वजन कम करता है। ऐसे बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ हैं। आमतौर पर नींबू के रस को नमक या चीनी के साथ पिया जाता है, तो ज्यादा नींबू का रस न पिएं चाहे वह अच्छा हो या नहीं। प्रति दिन एक से अधिक नींबू का रस पीना खतरनाक है। मूल रूप से अगर आप नींबू के रस का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो 7 प्रकार की समस्याएं होती हैं। बहुत सारे नींबू के रस का सेवन करने से पहले कुछ दिनों में कोई फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतते हैं। नकारात्मक असर शुरू हो जाता है। जब यह शुरू हो जाए। नींबू का रस पीना बंद कर दें। यदि आप ना कहना जारी रखते हैं। वे सभी 7 प्रकार की समस्याएं गंभीर रूप से सता रही हैं।

दांतों की सड़न: पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से भी। ज्यादा पीने से दांत खराब हो जाएंगे। नींबू पानी में एसिटिक एसिड होता है। यह दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचाता है। ऐसे होता है। दांत धीरे-धीरे पीले हो जाते हैं। जीभ से छूने पर दांत खुरदुरे लगते हैं। अगर ऐसा लगता है नींबू के रस का असर होता है। अगर आप दांतों पर असर नहीं करना चाहते हैं तो नींबू के रस को भूसे के साथ पीना बेहतर है।

पेट खराब होना: कुछ भी बहुत खतरनाक। बहुत अधिक नींबू के रस से अल्सर, एसीडीटी की समस्या और पेट में दर्द हो सकता है। जीईआरडी नामक समस्या उत्पन्न होती है। इसे गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिसऑर्डर कहते हैं। इससे पेट में गर्मी, जी मिचलाना और उल्टी होने लगती है। नींबू पर खतरनाक वायरस: नींबू का रस सिर्फ हमारे लिए नहीं, कीटाणुओं के लिए भी है। 21 रेस्तरां में इस्तेमाल किए गए नींबू का परीक्षण किया गया है और 70 प्रतिशत नींबू पर ई-कोलाई जैसा वायरस पाया गया है। वायरस को उल्टी और दस्त से जोड़ा गया है। तो बेहतर है कि पानी में नींबू के टुकड़े डाल दें। उस पानी को पीने से बेहतर है कि पानी में सिर्फ नींबू का रस डाल कर उस पानी को पी जाएं।

मूत्राशय के रोग: नींबू के रस के अत्यधिक सेवन से मूत्राशय अधिक काम करने लगता है। इसलिए उस पर उच्च दबाव है। परिणाम मूत्राशय के रोग हैं। जल्दी पेशाब आना।

मसूड़ों की बीमारी का खतरा: क्या हम सोचते हैं कि चॉकलेट और मिठाई खाने से दांतों को नुकसान होगा ? ज्यादातर लोग नींबू के रस में चीनी मिलाकर पीते हैं। चीनी के अणु मसूड़ों पर बैक्टीरिया द्वारा खाए जाते हैं। यह वहां कॉलोनियां बनाता है और एसिड छोड़ता है। परिणाम क्षतिग्रस्त मसूड़े हैं। 

जीभ पर दरारें: नींबू का रस हमारी जीभ के लिए हानिकारक होता है। एक हफ्ते तक। नियमित रूप से नींबू का रस पिएंगे तो जीभ जल जाएगी। कभी-कभी दरारें दिखाई देती हैं। असहज महसूस करता है। ठीक से बोल नहीं पाता। दरार की ये समस्या एक हफ्ते तक रहती है और फिर अपने आप दूर हो जाती है। माइग्रेन का खतरा: कुछ लोगों को नींबू का रस पीने से सिरदर्द हो जाता है। इससे अच्छा है कि वे इससे दूर रहें। क्योंकि, अगर आप ज्यादा नींबू का रस पीते हैं। इससे माइग्रेन का सिरदर्द हो सकता है।

40 लाख की स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

40 लाख की स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
राणा ओबरॉय         चंडीगढ़। हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव के नेतृत्व में समूचे हरियाणा में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो सिरसा यूनिट की इकाई ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए कार सवार तीन नशा तस्करों को करीब 40 लाख रुपए की स्मैक के साथ गिरफ्तार करनेे में बड़ी सफलता हासिल की है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सिरसा यूनिट के प्रभारी उप निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि यूनिट की एक पुलिस टीम सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में गश्त व चेकिंग के दौरान ऐलनाबाद क्षेत्र में मौजूद थी। 
उन्होंने बताया कि इसी दौरान पुलिस टीम को महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हुई कि नशा तस्कर जयपुर से स्मैक की बड़ी खेप लेकर ऐलनाबाद क्षेत्र की ओर आ रहे हैं। प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि इस आशय की सूचना पाकर पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान तीनों नशा तस्करों को लाखों रुपए की 405 ग्राम स्मैक के साथ काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान कर्मजीत सिंह पुत्र निक्का सिंह,विजय कुमार पुत्र ओम प्रकाश व संदीप कुमार पुत्र जसवंत सिंह निवासियान गांव बणी थाना रानिया जिला सिरसा के रूप में हुई है। यूनिट प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि कार सवार तीनों आरोपियों को तलवाड़ा खुर्द से बेहरवाला रोड पर नाकाबंदी के दौरान काबू किया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि वे जयपुर से उक्त स्मैक को लेकर आए थे और उसे रानिया ऐलनाबाद क्षेत्र में सप्लाई करने की फिराक में थे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में ऐलनाबाद थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर दिया गया है। 
सिरसा यूनिट के प्रभारी उप निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों को कल अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान स्नेक के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

सख्ती: एसएसपी द्वारा चलाया अभियान, गिरफ्तार
अश्वनी उपाध्याय       
गाजियाबाद। एसएसपी पवन कुमार द्वारा अपराध व अपराधियों की रोकथाम हेतु जिले में हर जगह सख़्ती के साथ अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी पवन कुमार के आदेशों पर कार्यवाही करते हुए। 
थाना लोनी कोतवाली की पुलिस टीम एसआई दिनेशपाल सिंह, एसआई नरेन्द्र कुमार, हैड कांस्टेबल सुरजीत सिंह,हैड कांस्टेबल ऋषिपाल सिंह, कॉन्स्टेबल पवन शर्मा, व कॉन्स्टेबल ब्रजकिशोर ने दिनांक 19/12/2021 को लोनी तिराहा से दो अभियुक्त (1) जयकरण उर्फ़ जयप्रकाश पुत्र गोविंद सिंह बावरिया निवासी ग्राम अलाउद्दीन थाना झिझाना जनपद शामली हाल पता मीतनगर दिल्ली (2) संजय पुत्र बदली निवासी ग्राम जटान खानपुर थाना झिझाना जनपद शामली हाल निवासी जहागीरपुरी दिल्ली को चोरी की 08 मोटरसाइकिल व 02 चाक़ू नाजायज सहित गिरफ्तार किया।

सीआरपीएफ कर्मी ने खुद को गोली मारीं, खुदकुशी 
मनोज सिंह ठाकुर        भोपाल। मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में सीआरपीएफ कर्मी ने खुद की सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि गुंड सीआरपीएफ कैंप में तैनात 118 बटालियन के कर्मी देवनाथ यादव (41) ने ड्यूटी के दौरान खुद की सर्विस राइफल से रविवार की सुबह गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही साथी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देवनाथ को खून से लथपथ गिरे पड़े देखा। उसे तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार देवनाथ उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का रहने वाला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
कुपवाड़ा में सोमवार 13 दिसंबर को सैन्य कैंप के अंदर हवलदार ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान शिंदे संदीप अर्जुन के तौर पर हुई है। वह द्रंग्यारी चौकीबल में तैनात थे। यह घटना सुबह 4:30 बजे की है। जब शिंदे ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। उन्हें अन्य जवान श्रीनगर के सैन्य अस्पताल ले ले गए जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि इस घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस बारे में केस  दर्ज कर लिया गया है। इससे एक दिन पहले रविवार 12 दिसंबर को रामबन में कंपनी कमांडर की जिम्मेदारी संभालने वाले मेजर ने सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।  
23 राष्ट्रीय राइफ्ल्स की अल्फा कंपनी की महू बल पोस्ट पर तैनात मेजर की पहचान परविंदर सिंह पुत्र रशपाल सिंह निवासी प्रियदर्शनी विहार नई दिल्ली के रूप में हुई। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।  पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार रात साढ़े दस बजे मेजर परविंदर सिंह की आत्महत्या की सूचना दी गई। मेजर परविंदर 23 आरआर में पिछले दिनों ही कंपनी कमांडर बनाए गए थे। रात को अपने क्वार्टर में उन्होंने एके राइफल से खुद को गोली मार ली।

टाइगर-3 की शूटिंग पूरी करेगी अभिनेत्री कैटरीना

टाइगर-3 की शूटिंग पूरी करेगी अभिनेत्री कैटरीना

कविता गर्ग        मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल शादी के करीब एक सप्ताह बाद अब काम पर वापसी कर चुके हैं। सिनेमा जगत की काफी चर्चित शादियों में से एक अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री कैटरीना कैफ की शादी को लेकर प्रशंसक काफी उत्सुक थे। इन दोनों की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार प्रशंसकों की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही थी। पर वापसी करने की जानकारी दी। उन्होंने फोटो के साथ लिखा कि पहले चाय फिर कैमरा''। 

अभिनेता के इस पोस्ट पर उनके प्रशंसक उन्हें शादी की बधाई दे रहे हैं और कटरीना कैफ के बारे में पुछ रहे हैं। वहीं खबर है कि अभिनेता विक्की कौशल की पत्नी कैटरीना कैफ भी जल्द ही काम पर वापस लौटने वाली है। अभिनेत्री अगले साल जनवरी के मध्य में अभिनेता सलमान खान के साथ टाइगर-3 की शूटिंग का काम पूरा करेगी। विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी नौ दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर में संपन्न हुई थी।

 फैन अकाउंट ने न्यासा की फोटो शेयर की: मुंबई
कविता गर्ग       मुबंई। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। यह बाकी लोगों से अलग अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं। सोशल मीडिया पर भी यह कुछ खास एक्टिव नहीं हैं। हालांकि, इनके नाम से कई फैन पेज जरूर बने हुए हैं, जहां इनके कई अनदेखे वीडियोज और फोटोज पोस्ट होते रहते हैं। 

एक फैन अकाउंट ने हाल ही में न्यासा की एक फोटो शेयर की। जिसमें वह अपनी दोस्त संग नजर आ रही हैं। न्यासा के एक फैन अकाउंट ने यह फोटो शेयर की है। इस फोटो में न्यासा ने रेड कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुई है। बालों को खुला रखा है और न्यूड मेकअप किया है। रेड लिपस्टिक से न्यासा ने अपने लुक को कम्प्लीट किया हुआ है। बता दें कि न्यासा इस समय सिंगापुर में पढ़ाई कर रही हैं। वह कोविड-19 और लॉकडाउन के दौरान भारत आई थीं, लेकिन जब उनका कॉलेज दोबारा खुला तो वह मां काजोल संग वापस लौट गईं।



धर्मांतरण विरोधी कानून और सख्त बनाया: भाजपा

धर्मांतरण विरोधी कानून और सख्त बनाया: भाजपा 

बेंगलुरु। कर्नाटक की भाजपा सरकार विधानसभा सत्र के दौरान धर्मांतरण विरोधी कानून लेकर आने वाली है। भाजपा की बसवराज बोम्मई सरकार ने इस बात के संकेत दिए हैं कि धर्मांतरण विरोधी कानून को और सख्त बनाया जाएगा। बिल के नए मसौदे में सजा की अवधि तीन साल से बढ़ाकर 10 साल और जुर्माने की रकम 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख और 5 लाख तक की जा सकती है। कर्नाटक विधानसभा सत्र के दौरान बसवराज बोम्मई सरकार धर्मांतरण विरोधी कानून को और सख्त कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, इस सप्ताह सरकार विधानसभा के पटल पर कर्नाटक धर्म की स्वतंत्रता के अधिकार संरक्षण विधेयक 2021 बिल पेश कर सकती है। सरकार का ये कदम हाल ही में हिंदू धर्म से इस्लाम और ईसाई धर्म में परिवर्तन की खबरों के बीच आया है।

सत्तारूढ़ भाजपा इस विधेयक को शीतकालीन सत्र के दौरान कर्नाटक विधानसभा में पेश करने पर जोर दे रही है। राज्य सरकार ने प्रस्तावित कानून की वैधता की जांच के लिए पिछले कुछ दिनों में कई बैठकें भी आयोजित की हैं। बुधवार रात को विधायक दल की हुई बैठक में भाजपा ने यह निर्णय लिया कि मौजूदा सत्र के दौरान सदन में प्रस्तावित विधेयक पेश किया जाएगा। इस विधेयक में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति से आने वाले लोगों, नाबालिगों और महिलाओं के दूसरे धर्म में जबरन धर्मांतरण के लिए अधिकतम 10 साल की कैद की सजा का प्रावधान रखा गया है। सामान्य वर्ग के लोगों के धर्मांतरण के मामले में तीन साल से पांच साल की जेल और 25,000 रुपये के जुर्माने का प्रस्ताव रखा गया है। जबकि नाबालिगों, महिलाओं, एससी और एसटी समुदायों के व्यक्तियों के धर्म परिवर्तन के मामले में तीन से दस साल की जेल की सजा और 50,000 रुपये का जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है।

इस नए विधेयक में ग्रुप में धर्मांतरण होने पर दोषी को दस साल तक की सजा और एक लाख तक जुर्माना देना होगा। इसके अलावा विधेयक यह भी कहता है कि कोर्ट सुनवाई के दौरान दोषी को जुर्माने की रकम एक लाख से बढ़ाकर पांच लाख भी कर सकता है।


दिल्ली को सार्वधिक प्रदूषित राजधानी का दर्जा दिया
अकांशु उपाध्याय          नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के शासन में दिल्ली विश्व की सब से अधिक प्रदूषित राजधानी नगर बनी है। यह बात आज सैक्टर 35 स्थित चण्डीगढ़ कांग्रेस भवन में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अल्का लाम्बा ने कही। इस सम्मेलन में नगर निगर चुनावों हेतु अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के कोआर्डीनेटर अभिषेक दत्त, चण्डीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चावला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीडी जिन्दल तथा प्रवक्ता राजेश शर्मा व राजीव शर्मा भी उपस्थित थे।
अल्का लाम्बा ने आरोप लगाया,‘वर्ष 2013 में दिल्ली विश्व की ग्रीन कैपीटल थी अर्थात प्रदूषण से पूर्णतया मुक्त नं 1 रैंकिंग पर थी परन्तु अब वह ‘प्रदूषण की राजधानी’ बन कर रह गई है और उसे ‘विश्व का सब से प्रदूषित राजधानी नगर’ करार दिया जा रहा है। केजरीवाल द्वारा किए गए सभी वायदे कहीं पर दिखाई नहीं देते। जीवनयापन, प्रदूषण, दूषण, कचरा इत्यादि के मामले में उन्होंने दिल्ली को अव्यस्थित करके रख दिया है। आम आदमी पार्टी की ग़लत नीतियों के कारण दिल्ली में वायु प्रदूषण अब ख़तरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। छठ पूजा के लिए महिलाओं को यमुना के दूषित जल से काम चलााना पड़ा। आम आदमी र्पाअी ने दिल्ली को पूरी दूनिया में बदनाम करके रख दिया है।’
बता दें कि स्विस एयर टैक्नोलोजी कंपनी आईक्यूएयर द्वारा जारी ‘वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट, 2020’ में दिल्ली को विश्व के सबसे अधिक प्रदूषित राजधानी नगर का दर्जा दिया गया है।
अल्का लाम्बा ने सवाल किया कि यहां चंडीगढ़ में, आप नेता चंडीगढ़ की कचरा समस्या को हल करने का आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन क्या वे जवाब दे सकते हैं कि उन्होंने मिट्टी का भराव डालने वाली तीन साइटों पर कचरा फेंकने की अनुमति कैसे दी, जो कुतुबमीनार की ऊंचाई तक कचरे के विशाल पहाड़ों में बदल गई हैं।
उन्होंने आगे कहा कि केजरीवाल भारत के सबसे गैर जिम्मेदार मुख्यमंत्री हैं। जिन्होंने पिछले सात वर्षों में दिल्ली सरकार में किसी भी विभाग या विभाग की जिम्मेदारी नहीं ली है, जबकि वह अन्य राज्यों में लंबे और लंबे वादे करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास हर राज्य के लिए समाधान है, लेकिन उस राजधानी शहर के लिए नहीं, जहां वह स्वयं मुख्यमंत्री हैं।
लांबा ने मीडिया को केजरीवाल द्वारा लिखी किताब ‘स्वराज’ दिखलाते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री खुद उन सिद्धांतों को भूल गए हैं, जो उन्होंने अपनी पुस्तक में लिखे थे। वे दिन लद गए जब वे एक तरफ ‘जन लोकपाल’ लिखी टोपी और दूसरी तरफ ‘स्वराज’ लिखा करते थे। उन्होंने कहा कि आप का स्रोत पूरी तरह से पारदर्शी नहीं है, पार्टी सैकड़ों करोड़ रुपए खर्च कर रही है। उन्होंने पूछा कि ये फंड कहां से आ रहे हैं।
अल्का लांबा ने कहा कि दिल्ली लोकायुक्त कार्यालय पिछले एक साल से बंद है, क्योंकि उनके अधिकांश विधायकों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों वाली कई फाइलें हैं।
“चंडीगढ़ एमसी चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के साथ हाथ मिलाया है। दोनों पार्टियों के पास झूठे वादों पर लोगों को बेवकूफ बनाने का एक छिपा हुआ एजेंडा है और वोट हासिल करने के लिए चुनाव में एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं। यह देखकर कि चंडीगढ़ के लोगों ने इस बार कांग्रेस को समर्थन देने का मन बना लिया है। अब बीजेपी ने आप के स्टार प्रचारक अरविंद केजरीवाल को भेजा है। जो बीजेपी की ‘बी’ टीम के रूप में काम कर रहे हैं।
एआईसीसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अभिषेक दत्त ने केजरीवाल को याद दिलाया कि शपथ पत्र में उन्होंने शपथ ली है कि वह कभी कोठी के मालिक नहीं होंगे और न ही सुरक्षा की मांग करेंगे। अब कोई देख सकता है कि वह कितने सरल ‘आम आदमी’ हैं। वह अब एक आलीशान बंगले में रह रहे हैं तथा उनके पास अनेक कारें और दर्जनों सुरक्षाकर्मी हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि वह दिल्ली के अस्पतालों में लोगों के पर्याप्त इलाज का दावा करते हैं, लेकिन अपने स्वास्थ्य के इलाज के लिए वह दिल्ली से बाहर चले जाते हैं।
अल्का शर्मा ने यह भी कहा,“आप सरकार ने दिल्ली के निवासी क्षेत्रों में शराब की 864 दुकानें खोलने की योजना बनाई है और यह शराब खरीदने की न्यूनतम आयु को 25 से घटाकर 21 वर्ष करने का भी प्रस्ताव कर रही है। यह विडंबना है कि एक बार उन्होंने समाज में शराब के बड़े पैमाने पर इस्तेमाल का विरोध किया था।”
“केजरीवाल को कोई भी ज़िम्मेदारी अपने ऊपर न लेने की पुरानी आदत है, चाहे वह कोविड के समय में ऑक्सीजन की उपलब्धता हो, महिलाओं की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और सुरक्षा के मामले हों।”
‘आप’ के ‘दिल्ली मॉडल’ के सही अर्थ के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि यह मॉडल वास्तव में जल और वायु प्रदूषण की उच्च दर, कचरा डंपिंग कुप्रबंधन और स्वच्छता की कमी है।
चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला ने कहा कि शहर की जनता आगामी चुनाव में दोनों पार्टियों को बाहर कर बीजेपी और एपीपी को करारा जवाब देगी।
आम आदमी के कल्याण के लिए अस्तित्व में आई एक पार्टी ने आम जनता के करों के पैसे की कथित हेराफेरी करके प्रचार के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में भी पार्टी चुनाव प्रचार के लिए भारी रकम खर्च कर रही है।

नदी में डूबे 3 लोग, एसडीआरएफ की टीम को बुलाया

मनोज सिंह ठाकुर       रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के उदयपुरा थाना क्षेत्र में स्थित नर्मदा नदी में नाव पलटने से डूबे तीन लोगों की तलाश के लिए भोपाल से राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम को बुला गया।जो आज सुबह मौके पर पहुंच गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीना ने बताया कि रायसेन जिले की नर्मदा नदी में कल डूबे 3 लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चला है। भोपाल से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया था, जो आज सुबह मौके पर पहुंच गया है। नरसिंहपुर और रायसेन जिले की पुलिस एवं होमगार्ड के जवान भी रेस्क्यू के कार्य में लगे हैं। नाव में सवार 9 लोगों में से 6 लोगों को कल ही बचा लिया गया था। शेष 3 लोग अभी भी लापता हैं, जिसमें देवेन्द्र अहिरवार उनकी पत्नी अंगूरी अहिरवार और उनका पुत्र देवांश शामिल हैं।

सभी बाँसखेड़ा ग्राम के निवासी हैं। ये सभी लोग कल शाम नरसिंहपुर जिले में आयोजित एक मेले से लौट रहे थे। यह हादसा रायसेन और नरसिंहपुर जिले की सीमा पर हुआ है। लापता लोगों की तलाश नदी के पानी में जारी है।

'व्हाट्सएप' मैसेंजिंग ऐप ने नया फीचर अपडेट किया

'व्हाट्सएप' मैसेंजिंग ऐप ने नया फीचर अपडेट किया

अकांशु उपाध्याय          नई दिल्ली। जल्द ही आपको दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप पर एक और नया फीचर मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी एक ऐसे अपडेट पर काम कर रही है। जिसमें ग्रुप के एडमिन को ग्रुप के किसी भी मैसेज को डिलीट करने का अधिकार दिया जाएगा। इस फीचर के आने के बाद ग्रुप एडमिन कोई भी मैसेज अपने पास रख सकता है और किसी के मैसेज को डिलीट भी कर सकता है। इस फीचर को लेकर टेस्टिंग शुरू हो गई है। जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए जारी कर दिया जाएगा। सभी एडमिन के पास सभी के लिए मैसेज डिलीट करने का अधिकार। कंपनी ने इस फीचर के लिए बीटा वर्जन 2.22.1.1 अपडेट जारी किया है, जो ग्रुप एडमिन को ग्रुप में दूसरे मेंबर्स द्वारा डाले गए मैसेज को डिलीट करने की सुविधा देता है। ग्रुप के सभी एडमिन के पास सभी के लिए मैसेज डिलीट करने का अधिकार होगा।

जब ग्रुप एडमिन किसी मैसेज को डिलीट करेगा, तो वॉट्सऐप ग्रुप के स्क्रीन पर एक इंडिकेटर छोड़ देगा, जिसमें लिखा होगा, इसे एक एडमिन ने हटा दिया था। इससे ग्रुप में शामिल अन्य मेंबर्स यह जान सकें कि मैसेज को किसने डिलीट किया।
कंपनी मैसेज डिलीट के प्रोसेस को अपडेट कर रही है। इस फीचर के आने के बाद ग्रुप एडमिन के पास अधिक पावर होगी। ग्रुप एडमिन के लिए अश्लील या आपत्तिजनक मैसेज को हटाना आसान हो जाएगा।
भारत: संक्रमितों की संख्या-3,47,40,275 हुईं
अकांशु उपाध्याय      नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 7,081 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या-3,47,40,275 हो गई है। जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 83,913 रह गई है। जो पिछले 570 दिन में सबसे कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, महामारी से 264 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,77,422 हो गई है। भारत में संक्रमण के दैनिक मामले पिछले 52 दिनों से 15,000 से कम बने हुए हैं। मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर अब 83,913 रह गई है। यह संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.24 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.38 प्रतिशत दर्ज की गई, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है।

कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में पिछले 24 घंटों में 652 मामलों की कमी दर्ज की गई है। आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण की दैनिक दर 0.58 प्रतिशत दर्ज की गई। यह पिछले 76 दिनों से दो प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 0.61 प्रतिशत दर्ज गई और यह पिछले 35 दिनों से एक प्रतिशत से कम है। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,41,78,940 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.37 फीसदी है। भारत में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 137.46 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। देश में जान गंवाने वाले 264 और मरीजों में से 218 लोगों की मौत केरल में और 11 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। केरल पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 संबंधी मौत के पुराने मामलों को भी मृतक संख्या में जोड़ रहा है, जिसके कारण राज्य में मृतक संख्या अधिक है। इस महामारी से देश में अब तक कुल 4,77,422 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें से महाराष्ट्र में 1,41,340, केरल में 44,407, कर्नाटक में 38,287, तमिलनाडु में 36,676, दिल्ली में 25,100, उत्तर प्रदेश में 22,915 और पश्चिम बंगाल में 19,660 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

कंप्यूटर प्रोग्रामर के पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी  

रिपब्लिकन पार्टी के सांसद का निधन हुआ: अमेरिका

रिपब्लिकन पार्टी के सांसद का निधन हुआ: अमेरिका

अखिलेश पांडेय      वाशिंगटन डीसी। अमेरिका वाशिंगटन से रिपब्लिकन पार्टी के सांसद डग एरिक्सन का निधन हो गया। वह 52 वर्ष के थे। एरिक्सन की मृत्यु शुक्रवार को हुई। कुछ सप्ताह पहले उन्होंने बताया था कि लातिन अमेरिकी देश अल सल्वाडोर के दौरे के दौरान वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे, हालांकि उनकी मृत्यु के कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। राज्य सीनेट रिपब्लिकन कॉकस ने शनिवार को उनके निधन की पुष्टि की। फर्नडेल से रिपब्लिक पार्टी के सांसद एरिक्सन पिछले महीने पार्टी के सहयोगियों से मिले थे और बताया था कि उन्होंने अल सल्वाडोर की यात्रा की थी, जहां पहुंचने के कुछ ही समय बाद एरिक्सन कोविड​​​​-19 से संक्रमित हो गए थे।

उनके दौरे का कारण स्पष्ट नहीं था। राज्य की संसद और सीनेट के सदस्यों को एक संदेश में एरिक्सन ने सलाह मांगकर पूछा था कि मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कैसे प्राप्त की जा सकती हैं। सिएटल टाइम्स ने बताया कि एरिक्सन ने व्हाटकॉम काउंटी में 42वें डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व किया और 1998 से वह विधानमंडल में थे। 2010 में सीनेट के लिए चुने जाने से पहले वह राज्य की संसद के लिए छह बार निर्वाचित हुए। एरिक्सन पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के वाशिंगटन में अभियान के नेता थे। वह डेमोक्रेटिक पार्टी के गवर्नर जे इंसली के कोविड-19 संबंधी आपातकालीन आदेशों के मुखर आलोचक भी थे और टीकाकरण नहीं कराने के इच्छुक लोगों के अधिकारों की रक्षा करने के उद्देश्य से उन्होंने विधेयक भी पेश किया था।

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि एरिक्सन ने कोविड-19 रोधी टीका लगवाया था या नहीं। अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र का कहना है कि अल सल्वाडोर जाने से पहले लोगों को टीके की सभी खुराक ले लेनी चाहिए, जहां कोविड​​​​-19 तेजी से फैला है।

मछुआरे के जाल में फसें आईफोन व आईपैड के डिब्बे

सुनील श्रीवास्तव        जकार्ता। इंडोनेशिया के एक मछुआरे के साथ कुछ ऐसा हुआ कि जिससे रातों-रात उसकी किस्मत प्लट गई। कहां वह समुद्र में मछली पकड़ने गया था और कहां उसके हाथ करोड़ों रुपये का खजाना लग गया। यह खबर सामने आने के बाद लोग मछुआरे को किस्मत का धनी बता रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंडोनेशिया की बांग्का बेलितुंग बीच पर एक मछुआरा मछली पकड़ने गया था। वह नाव में जाल लेकर समुद्र से मछली पकड़ रहा था। उसने समुद्र में अपना जाल फेंका और मछलियों के फंसने का इंतजार करता रहा। इसके कुछ देर बाद जब उसने जाल खींचा तो उसकी आंखें खुली की खुली रह गईं। दरअसल, उसकी जाल में मछली की जगह कुछ बॉक्स फंस गए थे।

इसके बाद मछुआरे ने डरते-डरते इन डिब्बों को खोला। मछुआरे ने जब डिब्बों को खोला तो उसमें से निकली चीज देखकर वह हैरान रह गया। दरअसल, इन डिब्बों में एप्पल के अलग-अलग प्रोडक्ट्स रखे हुए थे। इसमें आईफोन, आईपैड और मैकबुक थे। इनकी कीमत करोड़ों रुपये की बताई जा रही है। इसके बाद मछुआरे ने इस घटना का वीडियो टिकटॉक पर शेयर किया। मछुआरे ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘ऐसे पलटती है किस्मत’ इस घटना के बारे में जिसने भी जाना वह हैरान रह गया। मछुआरे ने वीडियो में बताया कि बॉक्स में रखे प्रोडक्ट्स पानी की वजह से खराब नहीं हुए हैं। उसने बताया कि डिब्बों की पैकिंग इतने अच्छे तरीके से की गई थी कि सामान को कोई नुकसान नहीं हुआ।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

1. अंक-62, (वर्ष-05)
2. सोमवार, दिसंबर 20, 2021
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-दूज, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 06:48, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान -6 डी.सै., अधिकतम-19+ डी.सै.।  
बर्फबारी व शीतलहर के साथ कहीं- कहीं तेज बारिश की संभावना।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवाशुं के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई

एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई  इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को कड़ी फटकार लग...