रविवार, 19 दिसंबर 2021

एमपी: 24 घंटे में कोरोना के 15 संक्रमित मिलें

एमपी: 24 घंटे में कोरोना के 15 संक्रमित मिलें

मनोज सिंह ठाकुर        भोपाल। मध्य प्रदेश में 24 घंटे में 15 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सागर में 35 साल के मरीज की मौत भी दर्ज हुई है। सबसे ज्यादा 6 पॉजिटिव इंदौर में मिले। भोपाल में 5 नए केस आए है। सागर में 3 और सिवनी में 1 पॉजिटिव मिला है। प्रदेश में 31 दिन में 504 संक्रमित मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा भोपाल में 206 और इंदौर में 187 मरीज मिले हैं। 

भोपाल में अभी 62 एक्टिव केस हैं। 29 होम आइसोलेशन में और 33 अस्पताल में भर्ती हैं। इंदौर में अब तक ब्रिटेन, अमेरिका, यूएई और नाइजीरिया से लौटे 6 लोग भी संक्रमित आए हैं। नाइजीरिया से लौटे 8 और 16 साल के भाई-बहन को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। ब्रिटेन-अमेरिका में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में इंदौर कलेक्टर ने इन देशों से लौटे मरीजों को देखते हुए कोविड केयर सेंटर में इंतजाम करने के लिए कहा है। एमपी में अब तक 7 लाख 93 हजार 482 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 771 लोग ठीक हुए हैं। कोरोना के कारण 10 हजार 529 की जान जा चुकी है। शनिवार को 14 मरीज ठीक हुए। करीब 60 हजार सैंपल जांच को लिए गए। रिकवरी रेट 98% से अधिक है।

विमान से टकराया पक्षी, इमरजेंसी लैंडिंग कराईं

हरिओम उपाध्याय        लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट पर बर्ड हीट के चलते विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी है। रविवार की सुबह दिल्ली से लखनऊ आ रहे विमान से 2600 फीट की ऊंचाई पर बर्ड हीट की होने से कॉकपिट में दुर्गंध आने लगी। पायलेट ने बर्ड हीट की सूचना तत्काल एटीसी की दी। इसके बाद बिना देरी किए हुए एसटीसी ने इमरजेंसी लैंडिंग करने को कहा। विमान ने अमौसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की। इस विमान में कुल 148 यात्री सवार थे। लखनऊ से 144 यात्रियों को दूसरे विमान से दिल्ली भेजा गया।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से लखनऊ आते समय विस्तारा एयरलाइन के विमान संख्या यूके 641 के लखनऊ पहुंचने से पहले विमान से एक पक्षी टकरा गया। इसकी जानकारी जब पायलट को लगी तो उसने लखनऊ में एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड और अन्य स्टाफ पहुंच गया। एयरपोर्ट पर विमान को पायलट ने सेफ लैंड करा दिया। विमान में पक्षी के पंख या अन्य अवशेष नहीं मिले, लेकिन कॉकपिट में दुर्गंध आने की वजह से उसमें पक्षी फंसे होने की बात कही गई। इसके बाद विमान को न उड़ाने के लिए कहा गया। 

उसको करीब 7:30 पर ऑन ग्राउंड घोषित कर दिया गया, जिससे विमान से यात्रियों को भेजा नहीं जा सकता था। इसके बाद दिल्ली से दूसरा विमान यूके 642 नंबर मंगवाया गया, जिसके बाद लखनऊ एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे 144 यात्रियों को तकरीबन 5 घंटे बाद 7:53 पर दिल्ली भेजा गया। पक्षी टकराने वाले विमान की जांच की गई। उसके बाद उस विमान को ग्राउंड घोषित कर दिया गया।


 ‘निशान साहिब’ का अनादर, आरोप में हत्या की
अमित शर्मा        चंडीगढ़। अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में कथित रूप से बेअदबी करने का प्रयास करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने के एक दिन बाद रविवार सुबह यहां एक गुरुद्वारे में ‘निशान साहिब’ (सिख धार्मिक ध्वज) का अनादर करने के आरोप में एक अन्य व्यक्ति की हत्या कर दी गई। 
निजामपुर गांव के कुछ निवासियों ने दावा किया कि उस व्यक्ति ने ‘निशान साहिब’ का अपमान किया और भागने की कोशिश की लेकिन पीछा करने के बाद उसे पकड़ लिया गया। पुलिस के मुताबिक युवक की पीट-पीट कर हत्या की गयी है। अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में शनिवार शाम कथित तौर पर बेअदबी का प्रयास करने वाले उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति की गुस्साई भीड़ ने पिटाई कर दी थी। जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

कई बंदरों ने 250 से अधिक पिल्लों को मारा: हादसा
कविता गर्ग        मुंबई। महाराष्ट्र में कई बंदरों और कुत्तों के बीच दुश्मनी का अजब खूनी खेल सामने आया है। जानवरों के बीच खून का बदला खून से लेने की ऐसी लड़ाई देख महाराष्ट्र पुलिस भी हैरान है। खबरों के मुताबिक, बंदरों ने महाराष्ट्र के बीड जिले में 250 से ज्यादा कुत्ते के पिल्लों को मार डाला है। इसके बीच की कहानी और भी रोंगटे खड़ी करने वाली है। दो माह पहले कुत्तों ने बंदर के एक बच्चे को नोंच-नोंच कर मार डाला था। 
इसके बाद से बंदरों ने इंतकाम लेने की ठानी। बंदर जहां कहीं भी कुत्ते का पिल्ला मिलता है, वो उसे तुरंत उठा लेते हैं और किसी ऊंचाई वाली जगह या पेड़ पर ले जाकर नीचे छोड़ देते हैं। ऊंचाई से गिरने के कारण कुत्ते के पिल्ले दम तोड़ रहे हैं। नागपुर वन विभाग की टीम ने कुत्ते के पिल्लों को मारने में शामिल दो बंदरों को पकड़ा है और उन्हें जंगलों में छोड़ने की तैयारी है। बीड फारेस्ट ऑफिसर सचिन कांड ने यह जानकारी दी है। इन बंदरों को नागपुर भेजा जा रहा है और वहां जंगलों में छोड़ा जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...