बुधवार, 21 फ़रवरी 2024

9 मार्च तक आयोजित होगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं

9 मार्च तक आयोजित होगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

55 लाख से ज्यादा छात्र देंगे एग्जाम
यूपी बोर्ड सचिव दिव्य कांत शुक्ला की तरफ से साझा की गई जानकारी के मुताबिक यूपी बोर्ड परीक्षाएं राज्य में 8,265 केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी, जिनमें से 566 सरकारी स्कूल हैं, 3,479 वित्तपोषित स्कूल हैं और 4,220 गैर-वित्तपोषित स्कूल हैं। इस साल यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में कुल 55 लाख 25 हजार 308 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

हाई स्कूल में शामिल
हाईस्कूल परीक्षा में कुल 1571184 लड़के और 1376127 लड़कियों सहित 29 लाख 47 हजार 311 छात्र और 14,28,323 लड़के और 11,49,674 लड़कियों सहित लगभग 25 लाख 77 हजार 997 छात्र उपस्थित होंगे।

सीएम की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न

सीएम की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न

पंकज कपूर 
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य सचिवालय में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट प्रस्ताव पर चर्चा की गई। बैठक में 26 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई है। वहीं, राज्य के बजट प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई है। इस बार उत्तराखंड में करीब 90 हजार करोड़ का बजट विधानसभा सत्र में पेश किया जाएगा। बता दें कि प्रदेश सरकार ने बजट सत्र देहरादून विधानसभा में 26 फरवरी से एक मार्च तक तय किया है। प्रदेश सरकार की ओर से आम बजट सदन में कब पेश किया जाएगा। इसका निर्णय कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में लिया जाएगा।

कैबिनेट के अन्य फैसले
1- सौंग व जमरानी बांध से पेयजल आपूर्ति के टेंडर को मंजूरी मिल गई है।
2- बांध के कैचमेंट एरिया में बोरिंग पर प्रतिबंध लगाया गया है।
3- मानव तस्करी, जाली करेंसी, बाल श्रम में भी गैंगस्टर एक्ट लगेगा।
4- एलटी संवर्ग के शिक्षकों को सेवाकाल में अंतर मंडलीय तबादलों का मौका मिलेगा।
5- कर्मचारियों के यात्रा अवकाश पर वित्त व न्याय से लिया जाएगा परामर्श।
6- बदरीनाथ व केदारनाथ अस्पताल में उपकरण खरीद के टेंडर को मंजूरी मिल गई है।
7- ईडब्ल्यूएस के लिए मकान बनाने पर 12 मीटर की सीमा से राहत मिली है। 
8- राज्य के चार जिलों में स्कूली बच्चों के लिए चलती फिरती लैब संचालित होगी।

'मतदाता जागरूकता' कार्यक्रम का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' कार्यक्रम का आयोजन

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। बुधवार को सिविल लाइंस बस अड्डे पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नागरिकों व यात्रियों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ केंद्र प्रभारी श्रीमती कल्पना तिवारी ने सभी परिचालकों, चालकों , कर्मचारियों व यात्रियों से यह अपील किया कि वह आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान अवश्य करें और लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें।
इस असवर पर स्वीप के नोडल अधिकारी/ज़िला विद्यालय निरीक्षक पी. एन. सिंह, प्रभारी स्वीपगण अनुपम परिहार, एकता शुक्ला, डॉ. राकेश पांडेय, शेषनाथ सिंह, तकनीकी सहायक देवेंद्र कुमार सिंह के अलवा अशोक राय, दीपक चन्द्र वर्मा, रतन शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे। अंत में कल्पना तिवारी के द्वारा उपस्थित लोगों को मतदान करने की शपथ दिलवाई।

सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज

सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज 

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। शहर के जार्जटाउन में प्रतापगढ़ निवासी 18 साल की युवती ने नौकरी के बहाने बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज कराया है। आरोप यह भी है कि उसका अश्लील वीडियो भी बनाया गया। फिर सुलह न करने पर वीडियो वायरल करने को धमकाया गया। पुलिस ने दो नामजद समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज की है। युवती मूल रूप से हथिगवा प्रतापगढ़ की रहने वाली है और फाफामऊ बाजार में किराए पर रहकर वहीं एक कपड़े की दुकान पर काम करती थी। वहीं उसकी जान पहचान रामू पटेल निवासी सोहबतियाबाग से हुई। रामू ने उसे ज्यादा सैलरी की नौकरी दिलाने की बात कही और नंबर ले लिया। 10 फरवरी को उसने नौकरी दिलाने की बात कहते हुए उसे सोहबतियाबाग बुलाया। वहां पहुंचने पर एक मकान में ले गया। जहां अमित कुमार व एक अन्य संग मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर धमकी दी। इस दौरान अज्ञात मकान मालिक रखवाली करता रहा। पुलिस से शिकायत की बात कहने पर मकान मालिक सहित अन्य सभी ने गालियां व धमकी दी। 15 फरवरी को अज्ञात नंबर से खुद को रामू पटेल का करीबी रत्नाकर दुबे बताते हुए एक व्यक्ति ने सुलह के लिए धमकी दी। यही नहीं रामू व अन्य आरोपियों ने फोन कर यह भी कहा कि उन्हाेंने उसका अश्लील वीडियो बना लिया है। सुलह न करने पर वीडियो वायरल करने को धमकाया। युवती ने मंगलवार को जार्जटाउन थाने में शिकायत की जिस पर केस दर्ज कर लिया गया। एसीपी राजीव कुमार यादव ने बताया कि केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

बॉर्डर पर किसानों की पुलिस के साथ झड़प हुई

बॉर्डर पर किसानों की पुलिस के साथ झड़प हुई 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली जाने की कोशिश कर रहे किसानों की शंभू एवं खनोरी बॉर्डर पर पुलिस के साथ झड़प हो गई है। किसानों और पुलिस के बीच चल रहे टकराव की वजह से खनोरी में हालत बिगड़ गए हैं। कई राउंड आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के अलावा रबड़ की गोलियां भी चलाई गई है। खनोरी बॉर्डर पर एक किसान की मौत हो गई है, जबकि टोहाना बॉर्डर पर तैनात दरोगा की तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। बुधवार को शंभू और खनोरी बॉर्डर से गुजरकर देश की राजधानी दिल्ली जाने की कोशिश कर रहे किसानों का पुलिस के साथ टकराव हो गया है। पुलिस का किसानों के साथ आमना सामना होने पर खनोरी में हालत बिगड़ गये है। किसानों को नियन्त्रण में लेने के लिए पुलिस द्वारा कई राउंड किसानों पर आंसू गैस छोड़ी गई है और उनके ऊपर रबड़ की गोलियां भी दागी गई है।  दिल्ली कूच आंदोलन की अगुवाई कर रहे किसान मजदूर मोर्चा के कोऑर्डिनेटर सरवन पंढेर ने कहा है कि खनोरी बॉर्डर पर भटिंडा के रहने वाले एक किसान की मौत हो गई है। जबकि दर्जन भर अन्य किस भी घायल हुए हैं जिनमें दो की हालत गंभीर है।उधर टोहाना बॉर्डर पर तैनात दरोगा विजय कुमार को अचानक तबियत बिगड़ने की वजह से तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच पड़ताल कर उन्हें मृत घोषित कर दिया है। किसानों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा कई बार ड्रोन के माध्यम से आंसू गैस के गोले छोड़े जा चुके हैं। जिससे बचने के लिए किसानों ने स्पेशल मास्क, गीली बोरियों एवं चश्मों का इस्तेमाल किया है।

पीएम द्वारा किया जाएगा वैदिक घड़ी का लोकार्पण

पीएम द्वारा किया जाएगा वैदिक घड़ी का लोकार्पण 

मनोज सिंह ठाकुर 
उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उज्जैन में स्थापित की जा रही दुनिया की पहली वैदिक घड़ी का लोकार्पण किया जाएगा। पीएम द्वारा वर्चुअल तरीके से किए जाने वाले लोकार्पण के तहत दुनिया की पहली डिजिटल वैदिक वॉच सूर्योदय एवं सूर्यास्त से लेकर सूर्य और चंद्र ग्रहण कब होगा? आदि आदि जानकारी देगी। उज्जैन में जंतर मंतर पर 85 फीट ऊंचे टावर पर स्थापित की जा रही दुनिया की पहली वैदिक घड़ी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आगामी एक मार्च को वर्चुअल तरीके से लोकार्पण किया जाएगा। उज्जैन में स्थापित की जा रही यह वैदिक घड़ी दुनिया की पहली ऐसी डिजिटल वॉच होगी जो इंडियन स्टैंडर्ड टाइम और ग्रीनविच मीन टाइम बताने के साथ-साथ पंचांग एवं 30 मुहूर्त की भी जानकारी देगी। 85 फीट ऊंचे टावर पर लगाई जा रही यह डिजिटल वॉच सूर्योदय एवं सूर्यास्त से लेकर सूर्य एवं चंद्र ग्रहण कब होंगे? की भी जानकारी भी देगी।वैदिक घड़ी का ऐप भी इस मौके पर लॉन्च किया जाएगा, जिसे पब्लिक अपने मोबाइल पर इंस्टॉल करके इसका इस्तेमाल कर सकेगी।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-124, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. बृहस्पतिवार, फरवरी 22, 2024

3. शक-1945, पौष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-त्रयोदशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 07:13, सूर्यास्त: 06:52।

5. न्‍यूनतम तापमान- 16 डी.सै., अधिकतम- 25+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...