शनिवार, 3 अक्तूबर 2020

फायदेमंद है प्याज के छिलकों की चाय

जीरो-वेस्ट कुकिंग का कॉनसेप्ट खराब पड़े कूड़े को भी उपयोग में लाकर उससे कुछ ना कुछ प्राप्त करना हैं।


अधिक से अधिक लोग सब्जियों के छिलकों और स्किन का उपयोग करने के ऑप्शन की तलाश मे लगे रहते हैं। जो अक्सर खाना बनाने में फेंक दिए जाते हैं, सबसे दिलचस्प बात यह है कि जीरो-वेस्ट कुकिंग का कॉनसेप्ट भारत के लिए अलग-थलग नहीं है। इंडियन अपनी डाइट में सब्जी के हर हिस्से का इस्तेमाल करने में माहिर रहे हैं। और आज भी करते हैं। पल्प से लेकर स्किन और यहां तक की पौधों की जड़, तना और पत्तियों को भी भारतीय खाना पकाने में इस्तेमाल किया जाता है। हम में से ज्यादातर लोग आलू की स्किन और गाजर की स्किन का इस्तेमाल फ्राइड सब्जी को बनाने में करते हैं। इसी तरह, आप जब भी प्याज काट रहे हैं, तो आपको एक बार में छिलकों को निकालने की जरूरत नहीं है। आप इन छिलकों को एक डिटॉक्स टी बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
प्याज के छिलको से बनी चाय के 6 स्वास्थ्य लाभः 
1. प्याज की स्किन में विटामिन का अच्छा स्रोत पाया जाता हैं।विटामिन ए से भरपूर यह चाय आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद कर सकती है।
2.  प्याज की स्किन भी विटामिन सी और ई  के गुण पाए जाते हैं जो आपकी स्किन के लिए अच्छा माना जाता है।             


कोहली की कप्तानी पारी से जीता बेंगलौर

अबूधाबी। कप्तान विराट कोहली और इन फॉर्म देवदत्त पडिकल के अर्धशतकों की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण के 15वें मैच में शनिवार को यहां शेख जाएद स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को आठ विकेट से हरा दिया। बेंगलोर की यह लगातार दूसरी जीत है। वहीं, राजस्थान को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इस जीत के बाद बेंगलोर की टीम चार मैचों में छह अंकों के साथ अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गई है। राजस्थान छठे नंबर पर खिसक गई है। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 154 रन का स्कोर बनाया, जिसे बेंगलोर ने पांच गेंद बाकी रहते हुए दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। बेंगलोर के लिए कप्तान कोहली ने फॉर्म में लौटते हुए सर्वाधिक नाबाद 72 रनों की पारी खेली। उन्होंने 53 गेंदों पर सात चौके और दो छक्के लगाए। देवत्त पडिकल ने 45 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का लगाया। अब्राहम डिविलियर्स ने नाबाद 12 रन बनाए। राजस्थान की ओर से जोफरा आर्चर और श्रेयस गोपाल ने एक-एक विकेट लिए।                 


ब्रिटेन की महारानी के सभी कार्यक्रम रद्द

महारानी ने बकिंघम पैलेस, विंडसर कैसल में होने वाले सभी कार्यक्रम किए रद्द।


लंदन। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने बकिंघम पैलेस और विंडसर कैसल में होने वाले सभी कार्यक्रमों को वर्ष के अंत तक के लिए रद्द कर दिया है। यह कदम कोरोना वायरस के मद्देनजर उठाया गया है जो दश में अब तक 469,764 लोगों को संक्रमित कर चुका है जबकि 42,358 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं।
अपनी वेबसाइट पर पब्लिश एक बयान में बकिंघम पैलेस ने कहा, “वर्तमान सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप, और वर्तमान परिस्थितियों में एक एहतियात के तौर पर, बकिंघम पैलेस या विंडसर कैसल में वर्ष के अंत तक बड़े पैमाने पर कोई आयोजन नहीं होगा।”
इसने कहा कि बड़ी संख्या में मेहमानों और लोगों के आने के कारण, वर्तमान परिस्थितियों में इन कार्यक्रमों को करना संभव नहीं था।
समाचार पत्र मेट्रो ने बताया कि रानी इस समय अपने पति और एडिनबर्ग के ड्यूक प्रिंस फिलिप के साथ नोरफोक के सैंड्रिंगम हाउस में हैं और जल्द ही विंडसर कैसल में जाने की उम्मीद है।               


सेहत को कई लाभ देता है कीवी का सेवन

नई दिल्ली। अपने बेहद अलग तरह के स्वाद के लिए पसंद किया जाना वाला कीवी कई मायनों में सेहत को काफी लाभ पहुंचाने वाला फल है। कीवी में विटिमिन C, K, E, फोलेट और पोटैशियम मौजूद होता है। इसके अलावा फल में काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होता है। कीवी में पाया जाने वाला काला बीज और इसका भूरा छिलका भी खाने योग्य होता है। आइये जानते हैं। इसके सेहत से जुड़े भरपूर लाभ 
अस्थमा में होता है। लाभ 
ऐसा समझा जाता है। कि कीवी में मौजूद विटामिन C की प्रचुर मात्रा और एंटीऑक्सीडेंट्स अस्थमा का सामना कर रहे लोगों के लिए फायदेमंद होता है। सांस की तकलीफ का सामना कर रहे बच्चों में भी ताजे कीवी के सेवन से सुधार हो देखने को मिले।               


हेल्थ के लिए फायदेमंद है अमरुद खाना

भारत में बडे़ पैमाने पर अमरूद की बागवानी होती है। आर्थिक रूप से अमरूद से लाभ तो होता ही है। लेकिन ये सेहत के लिए भी गुणकारी है। अमरूद को सेहत के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। इसके गुणों की वजह से ही इसको सुपर फूड भी कहा जाता है। अमरूद में मैग्नीज, पोटैशियम, विटामिन, विटामिन सी, मिनरल, लाइकोपीन, फाइबर के गुण पाए जाते हैं। अमरूद के गुणों का आयुर्वेद में भी जिक्र है। आयुर्वेद में अमरूद को कई बीमारियों के इलाज के लिए भी लाभदायक बताया गया है। अमरूद एक ऐसा फल है। जो सर्दीयों के मौसम में सबसे अधिक मिलता हैं। अमरूद स्वाद में जितना अच्छा होता है। उतना ही हेल्थ के लिए भी गुणकारी है। तो चलिए हम आपको बताते हैं। अमरूद के फायदो के बारे में।
अमरूद खाने के स्वास्थ्य लाभ।
1. वजन घटाने के लिए।
अमरूद में प्रोटीन, विटामिन और फाइबर के गुण पाए जाते हैं। इस फल में मौजूद फाइबर कॉलेस्ट्रोल लेवल को कम करने में मदद करता है। जिससे वजन को कम किया जा सकता है।
2. डायबिटीज के लिए।
डायबिटीज के मरीजों के लिए अमरूद का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है। अमरूद की पत्तियों का काढ़ा पीने से शुगर लेबल को कंट्रोल किया जा सकता है। जो डायबिटीज के खतरे को कम कर सकता है।                


हापुड़ः 1 गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश

अतुल त्यागी


हापुड़। अगर आप ब्रांडेड जूता खरीदने जा रहे हैं तो हो जाएं सावधान ऐसे ही एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। जनपद हापुड़ की थाना बाबूगढ़ पुलिस ने एक ऐसे जाल साजों का पर्दाफाश किया है जो ब्रांडेड जूते की कंपनी के नाम पर नकली जूता बनाकर लोगों को लूटने का काम कर रहे थे पुलिस ने असली के नाम पर नकली का काला कारोबार करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आपको ब्रांडेड जूते की कीमत में मिल सकते हैं नकली जूते हो जाएं सावधान हापुड़ में कहाँ हो रहा है आम आदमी नकली सामान का शिकार। एसपी संजीव सुमन के नेतृत्व में बाबूगढ़ पुलिस का किया सनसनीखेज खुलासा। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र मैं गोल्ड स्टार नकली जूता बनाने वाले दो शातिर जालसाजों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 181 बोरे यानी 5430 जोड़ी बने हुए जूते और 4460 जोड़ी अध बने जूते और भारी मात्रा में नकली जूते बनाने के उपकरण पुलिस ने बरामद की है साथ ही दो शातिर जाल साजों को भी गिरफ्तार किया है।                 


जिलाधिकारी ने कोविड सेंटर का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने कालिंदीपुरम में बनाये गये कोविड सेंटर का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


प्रयागराज। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी कालिंदीपुरम में बनाये गये कोविड सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां पर साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में मरीजों से जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक मरीजों से खाने-पीने तथा दवाओं आदि की जानकारी ली, जिस पर वहां के मरीजों ने संतोष जाहिर करते हुए व्यवस्थाओं की तारीफ की। जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती कोविड मरीजों के खान-पान सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समुचित व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि भर्ती मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कोविड केयर सेंटर में साफ-सफाई की निरंतर समुचित व्यवस्था बनाये रखने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि भर्ती मरीजों के लिए जो भी सुविधायें सुनिश्चित की गयी है, समय से मरीजों को उपलब्ध होती रहे, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये।
इसी क्रम में जिलाधिकारी ने मोती लाल नेहरू मेडिकल कालेज पहुंचकर कोविड-19 की समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कोविड मरीजों के अद्यतन स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए वार्ड प्रभारियों से भी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य से कहा कि चिकित्सालय में भर्ती हेतु आने वाले कोविड मरीजों को तत्काल अटेंड करते हुए उन्हें आवश्यकतानुसार सम्बंधित वार्ड में भर्ती कराकर उनका तत्काल समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाता रहे। उन्होंने यह भी निर्देशित करते हुए कहा कि चिकित्सालय में भर्ती होने वाले कोविड मरीजों का भर्ती के बाद तत्काल  एक्सरे करा लिया जाये और यदि आवश्यक हो तो उनका सीटी स्कैन भी समय से करा लिया जाये। जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य एवं सभी वार्ड प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को बेहतर ढंग से चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध रहे। बैठक में प्रधानाचार्य-श्री एस0पी0 सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी-श्री जी0एस0 वाजपेयी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।             


विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया

भानु प्रताप उपाध्याय


छपरौली (बागपत)। क्षेत्र के गाँव शबगा में आँखें के पर्यावरण संरक्षकों ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए पौधा रोपण के संकल्प के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया।
सामाजिक संस्था आँखें मीडिया सोशल नेटवर्क द्वारा चलाये जा रहे पौधा रोपण अभियान के चरण वन महोत्सव अभियान के तहत क्षेत्र के गाँव शबगा में आँखें मीडिया सोशल नेटवर्क के डायरेक्टर समाजसेवी आर०आर०डी० उपाध्याय, मा० राकेश सरोहा, डॉ० रवि शास्ती ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए, पौधा रोपण के संकल्प क साथ बादाम, नीम, पीपल,टीकोमा, नाशपाती, नीबू, आम, अमरूद, जामुन सहित विभिन्न प्रजापति के  पौधों का रोपण किया।
समाजसेवी आर०आर०डी० उपाध्याय ने कहा पेड़-पौधें किसी से भेदभाव करते वह सभी के लिए उपयोगी होते है। ये किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं अपितु समस्त पृथ्वी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
मा० राकेश सरोहा ने कहा पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना भी सम्भव नहीं। पेड़ पौधें नहीं तो जीवन नहीं।
डॉ० रवि शास्त्री ने विकास के नाम पर पेड़ों की अंधाधुंध कटाई चिन्ता का विषय है।
इस अवसर पर समाजसेवी राकेश सरोहा, डॉ रवि शास्त्री, आर०आर०डी० उपाध्याय, पूर्व प्रधानाचार्य रामपाल सिंह पवांर, मा० रणबीर सिंह, चौधरी अश्मित, रोहित गौड़, दीपक, धर्मेंद्र आर्य आदि उपस्थित रहे।                 


शामलीः स्कूल ने किया 3 माह का शुल्क माफ

भानु प्रताप उपाध्याय


भारत इंटरनेशनल स्कूल ने किया 3 माह का शुल्क माफ


शामली। क्षेत्र के गांव गढ़ी अब्दुल्लाखा खा में स्थित भारत इंटरनेशनल स्कूल ने कोविड-19 में हो रही परेशानी को देखते हुए अभिभावकों को एक बड़ी राहत दी है। जिसमें नए सत्र 2020 2021 में 3 माह का शिक्षण शुल्क माफ कर दिया है।कोविड-19 के चलते लागू किए गए लॉकडाउन में लोगों का व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हो गया है जिसके चलते उनके सामने और रोजगार का संकट खड़ा हो गया है कुछ लोगों की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर है कि वह अपने बच्चों की फीस तक जमा नहीं कर सकते इन हालातों को देखते हुए भारत इंटरनेशनल स्कूल में 3 माह का शुल्क माफ कर दिया है प्रधानाचार्य जी एस जॉनसन ने बताया है कि कोविड-19 के चलते मैनेजमेंट ने अप्रैल से लेकर जून तक का शिक्षण शुल्क माफ कर दिया है स्कूल द्वारा दी गई राहत से अभिभावकों ने अपनी प्रसन्नता जाहिर की है।               


203 दिनो में मौतों का आकड़ा 1 लाख पार

भारत दुनिया के उन तीन देशों में शामिल हो गया है जहां कोरोना संक्रमण से एक लाख से ज्‍यादा लोगों की मौत हुई।


नई दिल्ली। भारत से अधिक अमेरिका में 2.12 लाख और ब्राजील में 1.44 लाख से अधिक लोगों की अब तक इस महामारी से जान जा चुकी है। भारत में महामारी से पहली मौत 12 मार्च को हुई थी। उसके बाद 203 दिनों में मौत का आंकड़ा एक लाख पहुंच गया। राहत यह है कि ज्यादा जांच के बावजूद नए मामलों में लगातार कमी आ रही है और बड़ी संख्या में मरीज ठीक हो रहे हैं। फि‍र भी हर रोज एक हजार से अधिक मरीजों की मौत का सिलसिला बना हुआ है,जिसमें सबसे अधिक मौतें महाराष्ट्र में हो रही हैं।                    


हाथरस मामले की सीबीआई जांच होः माया

हाथरस मामले की सीबीआई जांच हो, राष्ट्रपति करें हस्तक्षेप: मायावती।


लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने हाथरस में सामूहिक बलात्कार कांड की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूराे (सीबीआई) से कराने की मांग की है। बसपा सुप्रीमो ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिये हस्तक्षेप की अपील की।
मायावती ने शनिवार को ट्वीट किया “ हाथरस जघन्य गैंगरेप काण्ड को लेकर पूरे देश में ज़बरदस्त आक्रोश है। इसकी शुरूआती आई जांच रिपोर्ट से जनता सन्तुष्ट नहीं लगती है। अतः इस मामले की सीबीआई से या फिर माननीय सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच होनी चाहिये, बसपा की यह मांग है।”
उन्होने कहा “ देश के माननीय राष्ट्रपति यूपी से आते हैं व एक दलित होने के नाते भी इस प्रकरण में ख़ासकर सरकार के अमानवीय रवैये को ध्यान में रखकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिये दखल देने की भी उनसे पुरज़ोर अपील।”             


समिति ने निकाली मोटर साइकिल रैली

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। जिले में मुरादनगर से लोनी टीला मोड़ तक तकरीबन 18 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण और सौंदर्य करण की मांग को लेकर विकास संघर्ष समिति लगभग 20 साल से आंदोलन कर रही है। अभी बीते दिनों पहले ही रोड बनवाने की मांग को लेकर विकास संघर्ष समिति ने पदयात्रा भी की थी और आज आंदोलन के दूसरे चरण में 101 मोटर साइकिल की रैली निकालकर रोड बनवाने की मांग की है।




विकास संघर्ष समिति के सचिव सलेक भैया ने बताया कि बादशाही मार्ग मुरादनगर से टीला मोड़ लोनी तक रोड की लंबाई 18 किलोमीटर है। उनकी मांग है कि इस रोड़ का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण किया जाए। इस मांग को करते हुए उनको 20 साल हो चुके हैं। इतनी मांग करने के बावजूद जब उनकी सुनवाई नहीं हुई है तो उनको मजबूरी में आंदोलन करना पड़ा है। सलेक भैया ने बताया कि इस रोड से तकरीबन 51 गांव प्रभावित हो रहे हैं। अपनी इस मांग को लेकर आज उन्होंने आंदोलन के दूसरे चरण में 101 मोटर साइकिल की रैली निकाली है जो कि 51 गाँवों में होते हुए जाएगी।                   



नहीं देना होगा कर्ज पर 6 महीने का ब्याज

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने लोन लेने वालों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। सरकार ने सर्वोच्च में हलफनामा दाखिल कर कहा है कि एमएसएमई लोन, एजुकेशन, हाउसिंग, कंज्यूमर, ऑटो, क्रेडिट कार्ड बकाया और उपभोग लोन पर लागू चक्रवृद्धि ब्याज (ब्याज पर ब्याज) को माफ किया जाएगा। सरकारी के मुताबिक 6 महीने के लोन मोरेटोरियम समय में दो करोड़ रुपये तक के लोन के ब्याज पर ब्याज की छूट देगी। कोरोना वायरस महामारी की स्थिति में, ब्याज की छूट का भार वहन सरकार करे यहीं सिर्फ  समाधान है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने कहा है कि उपयुक्त अनुदान के लिए संसद से अनुमति मांगी जाएगी। आपको बता दें कि बता दें बीते महीने में सुप्रीम कोर्ट ने मोरेटोरियम मामले में केंद्र सरकार पर सख्त टिप्पणी की थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि इस बारे में हलफनामा दाखिल कर केंद्र सरकार अपना रुख स्पष्ट करे और रिजर्व बैंक के पीछे छुपकर अपने को बचाए नहीं। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि आप सिर्फ व्यापार में दिलचस्पी नहीं ले सकते। लोगों की परेशानियों को भी देखना होगा।             


यूपीः 24 घंटे में 520 नए संक्रमित हुए

उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।


लखनऊ। बीते 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना के 3946 नए मामले सामने आए हैं। राज्य की राजधानी लखनऊ की बात करें, तो यहां पिछले 24 घंटों में कोरोना के 520 नए मरीज मिले हैं। वहीं 718 मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं।
उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 4 लाख से ज्यादा कोरोना के केस सामने आ चुके हैं। राहत की बात यह है कि यहां मरीजों का रिकवरी रेट भी बढ़ रहा है। अब तक 3.51 लाख मरीज कोरोना को मात देकर घर लौट चुके हैं।फिलहाल प्रदेश में 49,112 मामले एक्टिव हैं।                 


मुंबई इंडियंस ने पंजाब को 48 रन से हराया

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 13वें मैच में मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को 48 रन से हराया।


चंडीगढ़/ मुंबई। मुंबई की टीम की इस टूर्नामेंट में ये दूसरी जीत है। वहीं, पंजाब की तीसरी हार है। पंजाब के खिलाफ मुंबई की यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले मुंबई ने पंजाब को 2016 में 25 रन से हराया था। राहुल चाहर ने केएल राहुल और ग्लेन मैक्सवेल को आउट कर मैच पलट दिया। उन्होंने 4 ओवर में 26 रन दिए।
मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 191 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 148 रन ही बना सकी। उसके लिए निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। मयंक अग्रवाल ने 25 और कृष्णप्पा गौतम ने 22 रनों की पारी खेली।                   


परिजनों के साथ व्यवहार की आलोचना की

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हाथरस की पीड़ित युवती के परिजनों के साथ पुलिस के व्यवहार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि उन्हें धमकाया तथा डराया जा रहा है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “दुनिया की कोई भी ताकत मुझे हाथरस के इस दुखी परिवार से मिलकर उनका दर्द बांटने से नहीं रोक सकती।’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘इस प्यारी बच्ची और उसके परिवार के साथ उप्र सरकार और उसकी पुलिस द्वारा किया जा रहा व्यवहार मुझे स्वीकार नहीं। किसी भी हिन्दुस्तानी को ये स्वीकार नहीं करना चाहिए।” प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा “उत्तर प्रदेश सरकार नैतिक रूप से भ्रष्ट है। पीड़िता को इलाज नहीं मिला, समय पर शिकायत नहीं लिखी, शव को जबरदस्ती जलाया, परिवार कैद में है, उन्हें दबाया जा रहा है- अब उन्हें धमकी दी जा रही कि नार्को टेस्ट होगा। ये व्यवहार देश को मंजूर नहीं। पीड़िता के परिवार को धमकाना बंद कीजिए।” इस बीच कांग्रेस ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी के सांसदों तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं का एक दल आज हाथरस जाएगा और पीड़ित परिजनों के साथ हो रहे पुलिस बर्ताव के बारे में विस्तृत जानकारी लेगा।                 


यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अरेस्ट, पुलिस तैनात

यूपी के कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू होम अरेस्ट, पुलिस तैनात।


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हाथरस की घटना पर मुखर कांग्रेस के बढ़ते कदमों काे थामने के लिये योगी सरकार ने तमाम इंतजाम किये हैं। इस कवायद में कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के लखनऊ स्थित बहुखंडी आवास में देर रात से ही पहरा बैठा दिया गया है। लल्लू ने कहा कि उन्हे उनके घर में देर रात एक बजे से ही नजरबंद कर दिया गया है। उन्हें कहीं बाहर जाने की मनाही है। पुलिस पूछने पर बताती है कि उनकी सुरक्षा के लिए ये कदम उठाया गया है।                      


मिट्टी का टीला ढहने से 2 भाइयों की मौत

बांदा: जसपुरा में मिट्टी का टीला ढहने से दो सगे भाइयों की मौत।


बांदा/जसपुरा। जसपुरा थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों की मिट्टी खोदते वक्त टीला ढह जाने से दबकर मौत हो गई। टीला गिरने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से दोनों भइयों को मिट्टी से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जसपुरा थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव का बीरेंद्र अपनी पत्नी और बच्चों सहित जसपुरा कस्बे में लगभग 10 साल से किराए का कमरा लेकर रह रहे हैं। वह जिस घर में रहते है वह घर कच्चा था। सुबह मां ने विवेक एवं अभिषेक दोनों बेटों को मिट्टी लाने के लिए कस्बे से कुछ दूर तरौडा मोड़ के पास मिट्टी लाने के लिए भेजा था।जहां पर मिट्टी खोदने के समय टीला गिर जाने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना सुबह लगभग 8 बजे की है। टीला गिरने की आवाज सुनकर आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दिया सूचना मिलने पर पहुंचे जसपुरा थाना प्रभारी अर्जुन सिंह अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच कर जेसीबी मशीन बुलाई। जेसीबी मशीन से खुदाई में 10 बजकर 14 मिनट में अभिषेक मिला फिर 16 मिनट बाद विवेक का शव मिला। पहले से ही खड़ी एम्बुलेंस से जसपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले कर गए जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।               


अध्यक्ष-सभासद का विवाद अध्यक्ष तक पहुंचा

गदरपुर। पालिका अध्यक्ष गुलाम गौस एवं सभासद परमजीत सिंह पम्मा के बीच हुआ विवाद अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के दरबार में पहुंच गया है। सभासद परमजीत सिंह पम्पा अजय भट्ट के पास पहुंचे और उन्हें एक ज्ञापन देते हुए न्याय की गुहार लगायी। यहां बता देें कि कुछ दिन पूर्व नगरपालिका कार्यालय में वार्ड नंबर पांच सभासद परमजीत सिंह पम्मा एवं पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि सभासद द्वारा पालिकाध्यक्ष के खिलाफ थाने में जान से मारने की नियत से लाइसेंसी रिवाल्वर तानने व गाली गलौच करने का मामला दर्ज करवाया। वहीं पालिकाध्यक्ष द्वारा भी सभासद के खिलाफ एससीएसटी का मामला दर्ज करवाया गया। वहीं इस मामले में सभासद परमजीत पम्मा को न्याय न मिलने व पालिकाध्यक्ष द्वारा एससीएसटी का झूठा मुकदमा दर्ज करवाने पर वह मुख्यमंत्री से भी मिले थे। शनिवार को सभासद परमजीत सिंह पम्मा न्याय की गुहार लगाने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंप न्याय दिलाने की मांग की। परमजीत पम्मा ने बताया कि श्री भट्ट द्वारा भी उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया गया है। वहीं पालिकाध्यक्ष द्वारा सभासद परमजीत सिंह पम्मा पर लगी धारा एससीएसटी की जांच क्षेत्राधिकारी दीप शिखा अग्रवाल ने शुरु कर दी है। उनके द्वारा कल पालिका कर्मी के बयान भी दर्ज किये गये है। सूत्र बताते है कि क्षेत्राधिकारी द्वारा की गयी जांच में परमजीत सिंह पम्मा एससीएसटी एक्ट से दोष मुक्त हो सकते हैै। वही इस घटना को लेकर पालिका के अधिकांश सभासद पालिकाध्यक्ष के खिलाफ एक जुट हो गये है। उन्होंने ने भी मन बना लिया है कि वह किसी भी सभासद का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे। उधर पालिकाध्यक्ष के कुछ समर्थक इस मामले को रफा-दफा करने में जुट गये है और सभासद परमजीत सिंह के घर के चक्कर लगाते देखें गये है जो नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
                     


गांधी जयंती का त्योहार, खुशी का अवसर

भानु प्रताप उपाध्याय


शमली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय अनुसूचित जन जागृति समिति एवं राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद झंझोट, नंदू प्रसाद वखल्मीकि जिला संयोजक कुमारी, काजल वाल्मीकि, अरुण झंझोट, मुकेश कुमार, शोएब काजी, दीपक सैनी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी नगर अध्यक्ष अनुज गौतम कांग्रेस पार्टी आदि ने महात्मा गांधी पार्क पहुंच कर माल्यार्पण की इस अवसर पर अरविंद झंझोट ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने देश को आजाद कराने के लिए अहिंसा के पथ पर चलकर देश के युवाओं एवं मातृशक्ति को एकजुट करके संघर्ष करके अंग्रेजों को देश को छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया था और देश को कड़ा संघर्ष करके आजाद कराया और लाल बहादुर शास्त्री जी एक इमानदार कर्मठ देश को समर्पित व्यक्तित्व  के व्यक्ति थे और  शास्त्री जी राष्ट्र उन्नति की सोच रखने वाले साफ स्वच्छ छवि के प्रधानमंत्री थे जिन्होंने देश को मजबूत करने के लिए देश को प्रगति के मार्ग पर ले जाने के लिए उनका अथक प्रयास रहा है हमें इन महान शख्सियत को याद रखना चाहिए और उनके बताए मार्ग पर उनके आदर्शों पर हम सभी को चलकर राष्ट्र उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए कुमारी काजल वाल्मीकि ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी और प्रधानमंत्री जी के विचारों पर चलना चाहिए और प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कहा कि आज महिलाओं पर अत्यधिक अत्याचार व्यभिचार बढ़ गए हैं जिन्हें रोकने के लिए सरकार को ठोस कारगर कदम उठाने चाहिए देश की बेटी मनीषा वाल्मीकि के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कड़े शब्दों में निंदा की और दोषियों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की और इस प्रकार की अन्य के घटनाएं उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों में भी हुई हैं उन पर भी प्रभावी कार्रवाई कराए जाने की मांग की। अरविंद झंझोट नंदू प्रसाद वाल्मीकि कुमारी काजल वाल्मीकि दीपक सैनी जिलाध्यक्ष कांग्रेश अनुज गौतम नगर अध्यक्ष कांग्रेस अरुण झंझोट मुकेश कुमार शोएब काजी आदि शामिल रहे।               


लोकतंत्र की हत्या हाथरस की रेप घटना

भानु प्रताप उपाध्याय


सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या हाथरस की घटना 


शामली। समाजवादी पार्टी कार्यलय पर 2अक्टूबर गाँधी जयंती के  उपलक्षय मे कार्यकर्त्ताओ द्वारा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व मे गाँधी जी की मूर्ति के समक्ष दो घंटे का सत्याग्रह किया। अशोक चौधरी जी ने कहा की भाजपा सरकार की नीति किसान विरोधी रही है, देश की आर्थिक व्यवस्था कमजोर हो गई है। चारों तरफ अपराध बढ़ रहा है।पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मलक ने कहा की हाथरस की घटना लोकतंत्र की हत्या मे गिनी जाएगी। मांगे राम मलिक (विधानसभा अध्यक्ष शामली ) ने भी सत्याग्रह मे मौन धारण रख कर सरकार और प्रशासन की  आलोचना की /रविंद्र प्रधान जोगी ने भी प्रदेश मे आरजकता का महोल बताया. मौन धारण मे श्री शेर सिंह राणा प्रमुख, अनुज जावला, डॉ. अनुज पवार, रवि बालियान, जबरदिन मलिक, सत्यपाल कश्यप, विपिन सैनी, जाकिर राणा, जाबिर राव, शेर मोहम्मद राव, खुशनुद, कपिल राणा आदि सपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।               


महिलाओं पर अत्याचार के विरुद्ध मौर्चा

भानु प्रताप उपाध्याय 


लखनऊ। हाथरस बलरामपुर उत्तर प्रदेश के आदि जनपदों में महिलाओं पर अत्याचार दुष्कर्म किए जा रहे हैं। उसकी कड़े शब्दों में निंदा की है और हाथरस में मनीषा वाल्मीकि के साथ दुष्कर्म गैंगरेप 4 लोगों द्वारा किया गया और उन दरिंदों द्वारा मनीषा की गर्दन वे रीड की हड्डी तोड़ दी गई। जोगी समाज की बेटी के साथ भी गलत किया गया इसकी कड़े शब्दों में निंदा की गई और दोषी इन दरिंदों को फांसी दिलाने की मांग की गई और बढ़ते उत्तर प्रदेश में महिलाओं का उत्पीड़न बंद कराने की उत्तर प्रदेश सरकार से की मांग इस अवसर पर नमो नमो महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष रीना उपाध्याय व राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच की प्रदेश प्रभारी कुमारी काजल वाल्मीकि अनुराधा देवी नगर अध्यक्ष नमो महिला मोर्चा राजेश देवी नगर सचिव ,कुमारी करुणा ,जमुरत, रेशमा, रेखा देवी, अंजला देवी, कुमारी लक्ष्मी ,अनमोल उपाध्याय, राकेश कुमार ,हर्ष कश्यप, राजकली देवी ,सरोज देवी ,अर्जुन ,अरविंद झंझोट दलित नेता ,नंदू प्रसाद वाल्मीकि अरुण झंझोट ,सुशील कुमार आदि शामिल रहे!


आजाद ने बोला योगी सरकार पर हमला

चंद्रशेखर आजाद का योगी सरकार पर हमला बोले दलितों को अपनी सुरक्षा खुद करने के लिए 20 लाख लाइसेंसी हथियार दे सरकार।


लखनऊ। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने हाथरस मामले को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जातिवादी है। इसलिए न्याय नहीं हो रहा है और पीड़ितों को मारा जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सबूतों के साथ छेड़छाड़ करना उससे भी बड़ा अपराध है। एविडेंस को खत्म करने के लिए ऐसा किया गया। उन्होंने कहा कि "मैं अपनी मां से वादा करके आया हूं कि जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा मैं घर नहीं आऊंगा।"
इसके साथ ही उन्होंने मांग करते हुए कहा कि दलितों को 2000000 लाइसेंसी हथियार मिलने चाहिए ताकि वह अपनी सुरक्षा खुद कर सके। मैं वाल्मीकि समाज से कहूंगा कि जब तक इंसाफ ना मिले तब तक सफाई ना करें काम पर ना जाए।
आपको बता दें कि हाथरस मामले को लेकर शुक्रवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर बड़ा प्रदर्शन हुआ था। जिसमें चंद्रशेखर भी शामिल हुए जहां उन्होंने इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में रोजाना होने की मांग भी रखी और कहा कि इस मामले में जो दोषी है उन्हें जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए ताकि दूसरे लोग इस तरह का प्राप्त करने से पहले डरे।           


ज्यादा चीनी-मीठा खाने से बेहद खतरा

अधिकतर लोग मीठा खाने के शौकीन होते हैं। ऐसे में ज्यादातर मीठे पकवान चीनी के इस्तेमाल से ही बनाए जाते हैं। यह भी एक सच्चाई है। कि चीनी का ज्यादा इस्तेमाल सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। क्योंकि चीनी में बहुत अधिक मात्रा में कैलोरी होती है। ऐसे में यदि हमारी दिनचर्या बहुत अधिक शारीरिक मेहनत करने वाली नहीं है। तो चीनी शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकती है। ऐसे में इन दिनों सामान्य शक्कर के स्थान पर ब्राउन शुगर का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है।
चीनी से कैसे अलग है। ब्राउन शुगर
चीनी  गुड़ आदि गन्ने से तैयार किए जाते हैं। लेकिन चीनी मिलों में जब शक्कर तैयार की जाती है तो उसे साफ करने और ज्यादा मिठास पाने के लिए कई प्रकार के केमिकल मिलाए जाते हैं। चूंकि गुड़ प्राकृतिक रूप है। लेकिन केमिकल डालकर जब और अधिक मिठास वाले तत्व एकत्रित करते हैं। तो शक्कर में मिठास बढ़ती है। इसी कारण शक्कर में कैलोरी की मात्रा भी बढ़ जाती है। वहीं इसमें उपयोग किए जाने वाले केमिकल के साइड इफेक्ट का खतरा बना रहता है। वहीं ब्राउन शुगर वास्तव में गुड़ का ही एक शुद्ध रूप होता है। वास्तव में यह गुड़ और शक्कर के बीच का एक रूप है। जिसे बगैर केमिकल तैयार किया जाता है। और सेहत के लिए फायदेमंद भी होती है।             


मास्क लगाए, लक्षण दिखते हैं टेस्ट करवाएं

सतर्कता ही बचाव। बीपी, शुगर, दमा वालों की ही मौत का मिथक अब टूट गया, 40/ मौतें ऐसी जो सिर्फ कोरोना की वजह से ही हुई।


मास्क जरूर लगाएं लक्षण दिखते ही टेस्ट करवाएं।


नई दिल्ली। राजधानी और प्रदेश में कोरोना से हुई मौतों ने वह सारे मिथक तोड़ दिए हैं। जो शुरुआती दौर में स्थापित थे और कहा जाता था कि शुगर, बीपी, हाईपरटेंशन और दमा रोगियों के साथ अधिक उम्र वालों के लिए खतरा ज्यादा है। अब प्रदेश में 400 से ज्यादा मौतें ऐसे लोगों की हुई हैं। जो स्वस्थ थे। और सिर्फ कोरोना संक्रमण से कारण मौत से जंग हार गए। डाक्टरों का कहना है। कि कोरोना वायरस से संक्रमित स्वस्थ लोगों को सही समय पर इलाज नहीं मिला तो यह फेफड़ों को इतना नुकसान पहुंचा सकता है। कि जीवन बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। राजधानी।प्रदेश में कोरोना के इलाज में लगे डाक्टरों ने इस आंकड़े के आधार पर अपील की है कि कोरोना वायरस से सुरक्षा बहुत जरूरी है। और जब तक वैक्सीन नहीं आती, मास्क ही वैक्सीन है। यही नहीं अगर स्वस्थ लोगों को भी महसूस होता है। कि उन्हें कोरोना के लक्षण हैं। जो जांच में बिलकुल देरी नहीं करनी चाहिए क्योंकि जल्दी जांच से जान आसानी से बच सकती है।
राजधानी में 18 मार्च को पहला केस आया और 29 मई को पहली मौत हुई तो लगा था कि कोरोना उतना खतरनाक नहीं होगा। जितना पड़ोसी या दूसरे राज्यों में था। भास्कर ने कोरोना का इलाज कर रहे डॉक्टरों से जाना कि कोरोना से मरने वालों में सबसे ज्यादा किस बीमारी के लोग हैं। डायबिटीज व हाइपरटेंशन वाले मरीजों के लिए कोरोना काल साबित हो रहा है। इसके अलावा कैंसर, हार्ट, किडनी, लीवर व दूसरी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की भी मौत हुई है। हाइपरटेंशन व डायबिटीज की चर्चा करना इसलिए भी जरूरी है। क्योंकि इसे कॉमन बीमारी माना जाता है। अनियमित खानपान व जीवनशैली से यह दोनों बीमारी होती है। एक खतरनाक आंकड़ा यह भी है कि कोरोना संक्रमण से मरनेवालों में अधिकांश 45 से 50 की उम्र के थे। हालांकि ज्यादा रिस्क 60 या इससे ज्यादा की उम्र वालों को है। लेकिन युवाओं की भी जान गई है। जानकारों का दावा है कि 150 से ज्यादा युवा होंगे, जिनकी मौत कोरोना से हुई। मृतकों में 18 वर्ष से कम उम्र के तीन से चार किशोर भी हैं।
एक्सपर्ट व्यू । स्वस्थ लोगों में भी लक्षण दिखें तो तुरंत जांच करवाएं।"मृतकों में आधे मरीज ऐसे हैं। जिन्हें डायबिटीज व हाइपरटेंशन था। डायबिटीज कैंसर, हार्ट या दूसरी बीमारी हो तो निश्चित रूप से कोरोना का रिस्क बढ़ जाता है। स्वस्थ लोगों को को लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करनी चाहिए क्योंकि ऐसे में इलाज आसान होता है। पॉजिटिव आने पर अस्पताल या होम आइसोलेशन में रहकर इलाज कराएं। इससे मौतों की संख्या कम की जा सकती है। जो लोग लक्षण के बावजूद जांच में देरी कर रहे हैं। उनके लिए खतरा ज्यादा है। क्योंकि देरी से इलाज मौतों के मामले में बड़ा फैक्टर है। लोग जांच से घबराएं, बीमारी पता चल जाएगी तो आइसोलेशन अच्छा इलाज है।                 


हैदराबाद ने चेन्नई को 7 रन से हराया

हैदराबाद ने चेन्नई को 7 रन से हराया।धोनी IPL में छठवीं बार नॉटआउट रहते हुए टीम को नहीं जीता सके सीजन में चेन्नई की लगातार तीसरी हार। प्रियम गर्ग जीत के हीरो।


चैन्नई। आईपीएल के 13वें सीजन के 14वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 7 रन से हरा दिया। हैदराबाद ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 165 रन का टारगेट दिया। जवाब में चेन्नई 5 विकेट पर 157 रन ही बना सकी।
चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नाबाद पवेलियन लौटे, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। आईपीएल में ऐसा उनके साथ छठी और इस सीजन में दूसरी बार हुआ है। इससे पहले वे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शारजाह में भी 29 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। चेन्नई की सीजन में यह लगातार तीसरी हार है। जीत के हीरो युवा बल्लेबाज प्रियम गर्ग (51) रहे।
धोनी-जडेजा ने 72 रन की पार्टनरशिप की
एमएस धोनी और रविंद्र जडेजा ने 5वें विकेट के लिए 72 रन जोड़े। जडेजा ने 35 बॉल पर 50 रन बनाए। जडेजा को नटराजन ने आउट किया। धोनी 47 रन बनाकर नॉट आउट रहे। इन दोनों के अलावा सिर्फ फाफ डु प्लेसिस ही 22 रन बना सके। बाकी बल्लेबाजों ने टीम को निराश किया।
वॉटसन और रायडू सस्ते में आउट
शेन वॉटसन और अंबाती रायडू मैच में कुछ खास नहीं कर सके। वॉटसन की खराब फॉर्म इस मैच में जारी रही। वे सिर्फ एक रन ही बना सके। वॉटसन को भुवनेश्वर कुमार ने आउट किया। इसके बाद रायडू (8) को टी नटराजन ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।
चेन्नई ने 10 ओवर में सीजन का सबसे कम स्कोर बनाया
चेन्नई ने 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 44 रन बनाए। ये इस सीजन में 10 ओवर में सबसे कम स्कोर है। इससे पहले भी चेन्नई ने इसी मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 10 ओवर में 3 विकेट पर 47 रन बनाए थे। वहीं, दिल्ली ने दुबई में ही किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 3 विकेट पर 49 रन बनाए थे।
प्रियम ने लगाई पहली फिफ्टी, हैदराबाद का स्कोर 164/5
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 5 विकेट पर 164 रन बनाए। हैदराबाद के लिए प्रियम गर्ग और अभिषेक शर्मा ने पांचवें विकेट के लिए 71 रन की पार्टनरशिप की। दोनों ने इसके लिए 43 बॉल खेलीं। प्रियम गर्ग ने आईपीएल के अपने चौथे ही। मैच में पहली फिफ्टी लगाई। उन्होंने 26 बॉल पर नाबाद 51 रन बनाए। वहीं, अभिषेक ने 24 बॉल पर 31 रन बनाए।
विलियम्सन और बेयरस्टो नहीं चले
हैदराबाद के बल्लेबाज इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके। जॉनी बेयरस्टो (0) को मैच के पहले ही ओवर में दीपक चाहर ने आउट किया। इसके बाद मनीष पांडे (29) और डेविड वॉर्नर (28) अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके। मनीष को शार्दुल ठाकुर और वॉर्नर को पीयूष चावला ने आउट किया। केन विलियम्सन 9 रन ही बना सके। उन्हें अंबाती रायडू और एमएस धोनी ने रनआउट किया।
धोनी के नाम एक और रिकॉर्ड
धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा 194 मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अब तक कुल 194 मैच खेले हैं। इसके बाद सुरैश रैना (193), रोहित शर्मा (192) और दिनेश कार्तिक (185) का नंबर आता है। रैना ने ट्विटर पर बधाई देते हुए लिखा कि मुझे खुशी है। कि मेरा रिकॉर्ड आपने तोड़ा।
सस्ते।महंगे खिलाड़ियों का परफॉर्मेंस
सीएसके में कप्तान धोनी सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। फ्रेंचाइजी उन्हें एक सीजन के 15 करोड़ रुपए देगी। धोनी मैच में 36 बॉल पर 47 रन बनाकर नाबाद रहे लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। 80 लाख रुपए कीमत वाले दीपक चाहर सबसे सस्ते खिलाड़ी रहे। उन्होंने मैच में 31 रन देकर 2 विकेट लिए।
वहीं  हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी डेविड वॉर्नर हैं। उन्हें इस सीजन का 12.50 करोड़ रुपए मिलेंगे। वॉर्नर अच्छी शुरुआत के बावजूद कुछ खास नहीं कर सके और 29 बॉल पर 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। प्लेइंग इलेवन में टी नटराजन सबसे सस्ते प्लेयर रहे। उन्होंने 43 रन देकर 2 विकेट लिए।
चेन्नई ने 3 और हैदराबाद ने 2 बार खिताब जीता
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने लगातार दो बार 2010 और 2011 में खिताब जीता था। पिछली बार यह टीम 2018 में चैम्पियन बनी थी। वहीं चेन्नई पांच बार( 2008, 2012, 2013, 2015 और 2019) आईपीएल की रनरअप भी रही। दूसरी ओर हैदराबाद ने 2 बार (2009 और 2016) खिताब अपने नाम किया।               


छत्तीसगढ़ः कुल 2637 नए संक्रमित मिलें

पहलें 100 मौतें 80 दिन में, सिर्फ 47 दिन में गई 903 जानें, प्रदेश में 2637 नए मरीज।


रायपुर में 395 नए मरीज मिले, 16 की गई जान


रायपुर। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कोरोना से 16 जानें गईं और इसी के साथ मौतों की संख्या 1003 पर पहुंच गई है। पिछले डेढ़ महीने यानी केवल 47 दिन में 903 मरीजों की कोरोना से जान गई है। जबकि शुरुआती सौ मौतें 80 दिन में हुई थीं। कोरोना से प्रदेश में मृत्यु की दर 0.8 प्रतिशत है। हालांकि यह राष्ट्रीय मृत्यु दर 1.6 प्रतिशत से अभी आधी ही है। छत्तीसगढ़ में 17 अगस्त से 2 अक्टूबर तक हुई 903 मौतें रोजाना लगभग 19 के औसत से हुई हैं। जबकि 29 मई से 16 अगस्त तक केवल 1.25 फीसदी मरीजों की जान गई। रायपुर समेत प्रदेश में अगस्त व सितंबर में सबसे ज्यादा मौतें हुईं। दरअसल कोरोना के शुरुआती दौर यानी मार्च से जून तक हल्के या बिना लक्षण वाले मरीज ज्यादा थे। जिनका प्रतिशत अब घटकर 65 फीसदी हो गया है। अर्थात, अब अस्पतालों में पहुंचने वाले कुल मरीजों में से 35 फीसदी सांस में तकलीफ या बुखार के साथ पहुंच रहे हैं। इनमें भी सांस में तकलीफ वाले ज्यादा हैं। इन्हें ऑक्सीजन बेड के साथ आईसीयू और कई बार वेंटिलेटर की भी जरूरत पड़ रही है।
प्रदेश में 1.18 लाख संक्रमित
प्रदेश में शुक्रवार को 2637 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई जिसमें 395 मरीज रायपुर के हैं। रायपुर में 3 समेत 16 मरीजों की मौत भी हुई है। नए केस के बाद प्रदेश में मरीजों की संख्या 118792 हो गई है। जबकि एक्टिव केस 29693 है। वहीं इलाज के बाद 88095 मरीज स्वस्थ हुए हैं। दूसरी ओर, रायपुर में मरीजों की संख्या 34582 व एक्टिव केस 10254 है। 23891 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 437 मरीजों की कोरोना से जान गई है।
गर्भवती महिलाओं के लिए महासमुंद में बने कोविड अस्पताल में संक्रमित महिला ने बच्ची काे दिया जन्म
महासमुंद। गर्भवती महिलाओं के लिए बनाए गए विशेष कोविड अस्पताल में गुरुवार की रात पहली डिलीवरी कराई गई। कोरोना पॉजिटिव महिला ने स्वस्थ बच्ची काे जन्म दिया। कोरोना के बढ़ते केस देखते हुए तुमगांव सीएचसी को प्रसूताओं के लिए कोविड हॉस्पिटल बनाया गया है। यहां उनकी जांच, इलाज के साथ इमरजेंसी में डिलीवरी की व्यवस्था भी है। एमआ डॉ. विकास चंद्राकर ने बताया कि ईमलीभाठा निवासी 32 वर्षीय महिला को 10 दिन से होम आइसोलेशन में थी। प्रसूता का वजन कम था। वह सदमे में भी थी। रायपुर एम्स या मेकाहारा में बेड नहीं हाेने पर यहीं डिलीवरी कराई गई। यहां टीम में एएमओ वीरेंद्र नायक, एएनएम अंकिता नेताम, रेखा बघेल और विनीता डोंगरे तैनात हैं।
मौत की रफ्तार
29 मई - पहली मौत
16 अगस्त - 100 मौतें
2 अक्टूबर- 1000 मौतें
ये है मौत होने की वजह
सीनियर गैस्ट्रोसर्जन डॉ. देवेंद्र नायक व चेस्ट एक्सपर्ट डॉ. आरके पंडा का कहना है। कि टेस्ट में देरी के कारण इलाज में देरी हो रही है। इसलिए अस्पताल में लोगों को बचाना मुश्किल हो रहा है। क्योंकि जब तक मरीज अस्पताल पहुंचते हैं। तब तक देर हो चुकी होती है। कई मरीजों ने अस्पताल पहुंचने के 10 से 12 घंटे के बीच दम तोड़ा है। वहीं 50 से ज्यादा मरीज मृत हालत में अस्पताल के दरवाजे तक पहुंचे हैं। कोरोना संक्रमितों का अस्पताल में ब्राॅट डेड पहुंचना इसलिए गंभीर है। क्योंकि इसी से साबित हो रहा है। कि लोग अब भी इस संक्रमण को लेकर उतने गंभीर नहीं हैं।                 


गुजरातः श्रद्धालु ने चढ़ाया सवा किलो 'सोना'

अंबाजी शक्तिपीठ में श्रद्धालु ने चढ़ाया सवा किलो सोना, पहचान गुप्त रखते हुए स्वर्णदान किया


गांधीनगर। अंबाजी शक्तिपीठ में एक श्रद्धालु ने सवा किलोग्राम (68.20 लाख रु. कीमत) सोना अर्पित किया है। मनोकामना पूरी होने पर राजकोट के इस श्रद्धालु ने पहचान गुप्त रखते हुए स्वर्णदान किया। अंबाजी शक्तिपीठ देवी की पावन 51 शक्तिपीठ में से एक है। देवी मंदिर को स्वर्णमय बनाने की योजना चल रही है। नए शिखर पर स्वर्ण आवरण चढ़ाने के लिए 223 किलोग्राम सोना चाहिए। मंदिर के पास 13 किलो 612 ग्राम सोना है।                         


एमपीः गुड्डू के खिलाफ मैदान में होगें गहलोत

मध्य प्रदेश उप चुनाव का घमासान।बसपा ने 10 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की सांवेर में सिलावट और गुड्डू के खिलाफ मैदान में होंगे विक्रांत सिंह गहलोत


भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने 10 प्रत्याशियों की दूसरी सूची आज यानी शुक्रवार को जारी कर दी। इसमें सांवेर से भाजपा के संभावित तुलसी सिलावट और कांग्रेस के प्रेमचंद गुड्डू के खिलाफ विक्रांत सिंह गहलोत को मैदान में उतारा है। उपचुनाव में यह प्रत्याशी भाजपा और कांग्रेस दोनों का ही गणित बिगाड़ सकते हैं। इससे पहले बसपा ने 8 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी।
मध्यप्रदेश उपचुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। कांग्रेसी 24 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी है। वहीं भाजपा भी अपने प्रत्याशियों की सूची एक-दो दिन में फाइनल कर सकती है। भाजपा की 25 सीटों पर सीटों पर प्रत्याशियों के नाम लगभग फाइनल हैं। शुक्रवार को बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के आदेश पर मध्य प्रदेश के बसपा अध्यक्ष इंजीनियर रामाकांत पीप्पल की ओर से 10 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है।
बसपा की शुक्रवार को जारी हुई 10 प्रत्याशियों की दूसरी सूची।
कौन-कहां से होगा बसपा का उम्मीदवार 
कुछ दिन पहले ही बसपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री महेंद्र बौद्ध को बसपा ने भांडेर (दतिया) से, इंजीनियर पूरन सिंह अहिरवार को सांची (रायसेन), हरपाल माझी को ग्वालियर, महेश बघेल को ग्वालियर पूर्व, रमेश डाबर को बमोरी (गुना), विक्रांत सिंह गहलोत को सांवेर (इंदौर) से चुनाव लड़ाया जाएगा। वहीं शंकर सिंह चौहान को सुवासरा (मंदसौर), जितेंद्र वाशिंदे को मांधाता (खंडवा), गोपाल सिंह भिलाला को ब्यावरा (राजगढ़), गजेंद्र बंजारा को आगर से प्रत्याशी चुना गया है। इसके पहले बसपा 8 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। इसमें मुरैना की जौरा, मुरैना, अंबाह, मेहगांव, गोहद, डबरा, पोहरी और करैरा सीटें शामिल थीं।
कांग्रेस को नुकसान पहुंचा सकती है। बसपा
ग्वालियर-चंबल अंचल में बसपा के वोटों की अच्छी-खासी संख्या है। 2018 के चुनावों में यहां की ज्यादातर सीटों में बसपा के प्रत्याशी दूसरी पोजीशन पर रहे थे। ऐसे में लड़ाई त्रिकोणीय होने की पूरी संभावना है। बसपा की भूमिका कांग्रेस के वोट बैंक को सेंध लगाने वाली हो सकती है। जिन सीटों की घोषणा की गई है। इनमें ज्यादातर सीटों पर 2018 में बसपा के उम्मीदवार सेकेंड पोजीशन पर रहे थे। अब कांग्रेस के साथ जैसे ज्योतिरादित्य सिंधिया भी नहीं हैं। ऐसे में इन चुनावों में बसपा भारतीय जनता पार्टी को ही फायदा पहुंचाती दिख रही है।
बसपा की 8 प्रत्याशियों की पहली सूची।
ग्वालियर-चंबल संभाग में कितनी वजनदार है। बसपा
बसपा का दावा है कि 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में ग्वालियर-चंबल संभाग की 15 सीटों पर उसे निर्णायक वोट मिले थे। दो सीटों पर उसके प्रत्याशी दूसरे क्रम पर रहे, जबकि 13 सीटें ऐसी थीं। जहां बसपा प्रत्याशियों को 15 हजार से लेकर 40 हजार तक वोट मिले थे। ग्वालियर-चंबल की जिन सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। उनमें से मेहगांव, जौरा, सुमावली, मुरैना, दिमनी, अंबाह, भांडेर, करैरा और अशोकनगर में पूर्व में बसपा जीत दर्ज करा चुकी है। पिछले चुनाव में गोहद, डबरा और पोहरी में बसपा दूसरा दल रहा । जबकि  ग्वालियर पूर्व और मुंगावली में उसकी मौजूदगी नतीजों को प्रभावित करने वाली साबित हुई। डेढ़ साल पहले मुरैना में भाजपा की पराजय में बसपा की मौजूदगी प्रमुख कारण था। इसके अलावा पोहरी, जौरा, अंबाह में बसपा के चलते भाजपा तीसरे नंबर पर पहुंच गई थी।           


पीड़िता की मृत्यु हो जाने पर रोष प्रकट किया

भानु प्रताप उपाध्याय 


जलालाबाद। समाजवादी पार्टी कार्यलय पर देर शाम को हाथरस रेप पीड़िता मनीषा बाल्मीकी की मृत्यु हो जाने पर हाथरस पुलिस द्वारा रात के समय दाह संस्कार करने पर कार्यकर्ताओ द्वारा रोष प्रकट किया गया। जिसमे पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मलक ने कहा की बिना औलाद वाले बिटिया का दर्द क्या जाने। योगी और  मोदी जी को बेटियों का दर्द जानकर समँझ कर दरिंदो को फांसी दे देनी चाहिए। कार्यकर्त्ताओ द्वारा मोमबत्ती जलाकर पीड़िता की आत्मा की  शांति के लिए प्राथर्ना  की. रविंद्र प्रधान जोगी, विपिन सैनी, समीर मंसूरी, जाबिर  राव, मरगूब राव, हाजी इम्तियाज़ तेली, दानिश मलक, जावेद कुरैशी आदि।                


वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए जाने पर दी शुभकामनाएं

भानु प्रताप उपाध्याय


शामली। हिंदू युवा वाहिनी जिला शामली परिवार ने गौरव कुमार कुमार को मुजफ्फरनगर के चकबंदी लेखपाल संघ का प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।
उत्तर प्रदेश चकबंदी लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक यादव ने चकबंदी आयुक्त को भेजे एक पत्र में कहा कि संघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित कुमार की नियुक्ति किसी अन्य विभाग में हो गई थी। इसी कारण उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे दिया था यह पद रिक्त हो गया था। इसलिए शामली निवासी गौरव कुमार जो मुजफ्फरनगर चकबंदी लेखपाल पर कार्यरत हैं उन्हें चकबंदी लेखपाल संघ का प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया हैl हिंदू युवा वाहिनी जिला शामली के जिला प्रभारी बिट्टू कुमार, जिला संयोजक चौधरी रविंदर सिंह कालखंडे, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कौशिक, ने संयुक्त रूप से कहा गौरव कुमार को चकबंदी लेखपाल संघ का प्रांतीय प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाकर प्रदेश अध्यक्ष आलोक यादव ने शामली का कद बढ़ाया है इसलिए हिंदू युवा वाहिनी जिला शामली परिवार श्री यादव का आभार व्यक्त करता है। और शुभकामनाएं देते हुए नव युक्त गौरव कुमार से आशा व्यक्त करता है। इसी पद पर रहते हुए लग्नसील व कर्मठता व ईमानदारी के साथ  लेखपाल संबंधित जनता की समस्याओं को सुनकर उसका समाधान करेंगे। हिंदू युवा वाहिनी जिला शामली के जिला संरक्षक अजय संगल, जिला प्रभारी बिट्टू कुमार, जिला संयोजक चौधरी रविंदर सिंह  कॉल खंडे, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कौशिक, जिला उपाध्यक्ष सुधीर राणा, प्रदीप निरवाल, अनुज गोयल, अमित गर्ग, जिला मंत्री अनुराग गोयल, जिला मीडिया प्रभारी निशांत सरोहा, नगर आशीष निरवाल जिला आईटी संयोजक ,नगर प्रभारी पंकज गुप्ता ,नगर संयोजक उपेंद्र  द्विवेदी, नगर अध्यक्ष मनोज  रुहेला, नगर महामंत्री महेश गोयल, कैराना ब्लॉक अध्यक्ष  सन्नी गर्ग, भानु प्रताप उपाध्याय, आदि ने अपने फोन के माध्यम से ही नव युक्त गौरव कुमार को चकबंदी लेखपाल  संघ का प्रांतीय प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।


दुष्कर्म करने वाले 4 दरिंदों को फांसी की मांग

भानु प्रताप उपाध्याय


देश की बेटी मनीषा वाल्मीकि दलित युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले चारों दरिंदों को फांसी की सजा दिलाए जाने की प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से की मांग अरविंद झंझोट


शामली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति विभाग उत्तर प्रदेश प्रदेश सचिव अरविंद झंझोट के नेतृत्व में वीरपाल सिंह, लोकेश कटारिया कुमारी, काजल बाल्मीकि, परविंदर कुमार, गो गलियां, प्रदीप कश्यप, अनुज गौतम, अरुण झंझोट, नंदू प्रसाद, वाल्मीकि डॉक्टर, सुरेश चंद बेहो त मुकेश झंझोट, प्रमोद कश्यप, जीत कुमार मिले श्रीमान उप जिलाधिकारी जनपद शामली को एक ज्ञापन पत्र संबोधित माननीय प्रधानमंत्री महोदय श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन पत्र देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद के गांव बुल गडी मैं देश की बेटी मनीषा वाल्मीकि दलित युवती के साथ 4 लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया और मनीषा को यातनाएं दी गई। जिसमें मनीषा की इनके द्वारा जीभ काटी गई और मनीषा की रीड की हड्डी भी तोड़ दी गई मनीषा का उपचार दिल्ली सफदरजंग हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था मनीषा वाल्मीकि अस्पताल में जिंदगी मौत से जूझते हुए दिनांक 29 09 2020 में मृत्यु हो गई। मृत्यु के पश्चात हाथरस जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा मनीषा वाल्मीकि के पीड़ित परिवार को मनीषा का अंतिम संस्कार तक नहीं करने दिया गया और उनके परिवार के साथ पुलिस द्वारा बदसलूकी की गई मनीषा वाल्मीकि का हाथरस जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार से अंतिम संस्कार का अधिकार भी छीन लिया गया और रात्रि में ही  2:30 के बीच में पुलिस द्वारा मनीषा वाल्मीकि का अंतिम संस्कार कर दिया गया ऐसे दोषी प्रशासनिक एवं पुलिस  अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई कराए जाने की मांग की और इस पूरे प्रकरण की गंभीरता उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की और देश की बेटी मनीषा वाल्मीकि दलित युवती के साथ जिन चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है।उन चारों दरिंदों को कड़ी सजा झांसी दिलाए जाने की मांग की ज्ञापन देने वालों में अरविंद झंझोट प्रदेश सचिव अनुसूचित जाति विभाग उत्तर प्रदेश कांग्रेश कुमारी काजल वाल्मीकि प्रदेश प्रभारी पश्चिम उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति अनुसूचित जाति विभाग उत्तर प्रदेश कांग्रेश लोकेश कटारिया जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेश उत्तर प्रदेश वीरपाल सिंह प्रदेश सचिव जन समस्या निस्तारण प्रकोष्ठ कॉन्ग्रेस उत्तर प्रदेश  प्रदीप कश्यप नगर अध्यक्ष जन समस्या निस्तारण प्रकोष्ठ कांग्रेश अनुज गौतम नगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी अरुण झंझोट नगर सचिव कांग्रेस कमेटी डॉ सुरेश चंद कुमारी लक्ष्मी नंदू प्रसाद बाल्मीकि जिला संयोजक राष्ट्रीय वाल्मीकि  समाज प्रतिनिधि मंच परविंदर कुमार गोवलिया प्रमोद कश्यप जीत कुमार मुकेश  झंझोट आदि सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।             


बीमारी के चलते पत्रकार का निधन हुआ

मुजफ्फरनगर। दैनिक समाचार पत्र के प्रभारी संजीव वालिया का लंबी बीमारी के चलते आकस्मिक निधन हो गया। जिससे पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई पत्रकारों ने 2 मिनट का मौन धारण कर भगवान से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान किए जाने की प्रार्थना की।
मुजफ्फरनगर से प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार संजीव वालिया का बुधवार को लंबी बीमारी के चलते निर्धन हो गया वह  सांस और लीवर की बीमारी से परेशान थे जिनका मेरठ के सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा था बुधवार दोपहर उन्होंने अपने छोटे भाई राजेश वालिया के घर पर अंतिम सांस ली माली हालत खराब होने के कारण उनको सही उपचार नहीं मिल पाया सूचना से पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई उन्होंने 2 मिनट का मौन धारण कर भगवान से उनकी आत्मा को शांति प्रदान किए जाने की प्रार्थना की
 इस अवसर पर दिनेश भारद्वाज नाजिद आजाद जितेंद्र भारद्वाज राजपाल पारवा दीपक शर्मा राहुल शर्मा नदीम अहमद अनुज सैनी प्रवीण वशिष्ठ अमित  पंकज वालिया रवि जागलान शाहनवाज अनवर अंसारी आकाश शर्मा अमित शर्मा पंकज मलिक पंकज जैन आदि मौजूद रहे।                 


वकीलों ने उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

भानु प्रताप उपाध्याय


शामली। मुरादाबाद में वकील पर हुए जानलेवा हमला तथा संपत्ति नष्ट करने के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से नाराज वकीलों ने हड़ताल रखी तथा कार्रवाई की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा गया। मुरादाबाद के अधिवक्ता भुवनेश कुमार के घर पर अपराधियों द्वारा किया गया जानलेवा हमला तथा संपत्ति को नष्ट करने के मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से नाराज अधिवक्ताओं ने हड़ताल रखी। बाद में उप जिलाधिकारी मणि अरोरा को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया जिसमें अधिवक्ता पर जानलेवा हमला करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में बार संघ के अध्यक्ष सम्राट सिंह, यशवीर सिंह, सचिन मलिक, नवीन सरोहा, अनुज कुमार, जसवीर सोदाइ, राकेश कुमार, जोगिंदर सिंह आदि शामिल रहे।                  


सीट बंटवारे को लेकर बड़ी बेचैनीः एनडीए

मनोज सिंह ठाकुर


पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद भी एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर बैठकों का दौर लगातार जारी है, लेकिन बीजेपी की तमाम कोशिशों के बावजूद जेडीयू और एलजेपी के बीच तल्खी कम नहीं होती दिख रही है। इधर बीजेपी और जदयू में भी सीट बंटवारे को लेकर बेचैनी बढ़ गई है।


देवेन्द्र और भूपेन्द्र फिर पहुंचे पटना
जदयू और बीजेपी में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है। दिल्ली में सीट शेयरिंग को लेकर हुए मंथन के बाद दोनों नेता पटना पहुंचे थे। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि पटना आने के बाद एनडीए में सीट शेयरिंग का ऐलान हो जाएगा। लेकिन ऐन वक्त पर पेच फंस गया और बीजेपी के दोनों नेता देवेन्द्र फडणवीस और भूपेन्द्र यादव जदयू के बड़े नेताओं से बिना मिले ही वापस चले गए थे। जिसके बाद यह हल्ला तेज हो गया कि सीट शेयरिंग को लेकर बीजेपी और जदयू की बात नहीं बन पाई। लेकिन आज फिर से दिल्ली से दोनों नेता देवेन्द्र फडणवीस और भूपेन्द्र यादव पटना पुहंच गए हैं।


अमित शाह से मिलने के बाद पटना पहुंचे दोनों नेता
गौरतलब है कि शुक्रवार की शाम देवेंद्र फडणवीस और भूपेंद्र यादव पार्टी के नेताओं के साथ बैठक खत्म कर दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली जाने के बाद देर रात इन दोनों नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह को रिपोर्ट दी है और बिहार की वर्तमान स्थिति के बारे में उन्हें बता दिया है। बीजेपी  नेतृत्व की तरफ से यह स्पष्ट किया गया है कि वह अपनी परंपरागत सीट को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे। साथ ही लोजपा को देकर जितनी सीटें बचेंगी उसमें आधा-आधा का बंटवारा होगा। आज  चिराग पासवान शाम में बड़ा निर्णय ले सकते हैं और बिहार की 143 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर सकते हैं। इधर अमित शाह से मिलने के बाद बीजेपी के दोनों बड़े नेता भी पटना पहुंच चुके हैं ऐसे में आज का दिन काफी अहम होने वाला है। वैसे बीजेपी चिराग पासवान को छोड़ना नहीं चाहती है। वहीं जिस तरीके से जदयू और बीजेपी के बीच तल्खी बढ़ी है, उससे NDA में बड़ी टूट से इनकार नहीं किया जा सकता।               


एलजेपीः 143 दावेदारों के नाम पर मुहर

मनोज सिंह ठाकुर


पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर एनडीए में टूट हो गई है। अब आज चिराग पासवान गठबंधन को लेकर अंतिम फैसला करने वाले हैं। आज एलजेपी संसदीय दल की बैठक होने वाली है। इसमें फाइनल फैसला हो जाएगा।


143 उम्मीदवारों के नामों पर लगेगी मुहर


बैठक में एलजेपी के कई सीनियर नेता शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में चिराग पासवान 143 उम्मीदवारों के नामों पर फाइन मुहर लगा देंगे। उसके बाद वह अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कभी भी कर सकते हैं। क्योंकि पहले चरण के चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया एक अक्टूबर से शुरू हो गई है, लेकिन अब तक उम्मीदवार भी फाइनल नहीं हुए है। नामांकन को लेकर अब सिर्फ पांच दिन का और समय बचा हुआ है।


सीएम पर किया पलटवार


चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सबसे बड़ा हमला बोल दिया। लोक जनशक्ति पार्टी ने आधिकारिक बयान जारी कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 7 निश्चय को भ्रष्टाचार का पिटारा करार दिया। चुनाव से ठीक पहले लोक जनशक्ति पार्टी ने आधिकारिक बयान जारी किया है। पार्टी ने कहा है कि वह नीतीश कुमार के 7 निश्चय को नहीं मानती। 7 निश्चय के सारे काम अधूरे रह गये। जिन लोगों ने 7 निश्चय का काम किया उनके पैसा का भुगतान नहीं हुआ। बिहार के किसी गांव में जाकर इसकी हकीकत देखी जा सकती है। लोक जनशक्ति पार्टी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सात निश्चय भ्रष्टाचार का पिटारा है। पहले सात निश्चय पूरे ही नहीं हुए अब सात निश्चय पार्ट-2 की बात कही जा रही है। लोक जनशक्ति पार्टी इसे नहीं मानती और आगे भी नहीं मानेगी। लोकजन शक्ति पार्टी ने कहा है कि वह चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट के एजेंडे पर कायम है। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद इस एजेंडे को लागू कराया जायेगा। बिहार में जो भी सरकार बनेगी वह लोजपा के समर्थन से ही बनेगी और उस सरकार के एजेंडे में बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट का एजेंडा शामिल होगा।


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)











 अक्टूबर 04, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-50 (साल-02)
2. रविवार, अक्टूबर 04, 2020
3. शक-1944, अश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि- तीज, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 60:00, सूर्यास्त 06:20।


5. न्‍यूनतम तापमान 21+ डी.सै.,अधिकतम-34+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                         











एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई

एससी ने एसबीआई को कड़ी फटकार लगाई  इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को कड़ी फटकार लग...