बुधवार, 28 जून 2023

अपील: प्रतिबंधित पशुओं की न करें कुर्बानी

अपील: प्रतिबंधित पशुओं की न करें कुर्बानी

प्रिया तोमर

देवबंद। ईद-उल-अजहा और कांवड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट है। प्रशासन ने दारुल उलूम के उलेमा और मुस्लिम बुद्धिजिवियों से अपील जारी कराना शुरू कर दिया है। प्रशासन की पहल पर दारुल उलूम ने ईद-उल-अजाह पर अपील जारी करते हुए प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न करने का आह्वान किया। साथ ही खुले में कुर्बानी न करने और सफाई का ध्यान रखने की अपील की।

दारुल उलूम के वरिष्ठ उस्ताद मुफ्ती मुज़म्मिल मुजफ्फरनगरी ने संस्था की ओर से जारी अपील में ईद-उल-अज़हा की मुबारकबाद देते हुए कहा कि हमारे बुजुर्गों ने हमेशा प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी से मना किया है। इसलिए प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी से दूर रहे। कहा कि खुले में कुर्बानी करने से बचे। साथ ही अवशेष को सड़कों या नालियों में न डालने के बजाए पालिका द्वारा की गई व्यवस्था के अनुसार ही अवशेषों का निष्पादन करें। ईदगाह कमेटी के सचिव मो. अनस सिद्दीकी और मरकजी जामा मस्जिद के मुतवल्ली खुर्रम उस्मानी ने कहा मस्जिदों और ईदगाह में समय से नमाज के लिए पहुंचे। नमाज सड़कों पर अदा करने के बजाए ईदगाह और मस्जिदों के परिसर में ही अदा करें।

दिल्ली की सातों सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप 

दिल्ली की सातों सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप  

अकाशुं उपाध्याय  

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को कहा कि वह 2024 के आम चुनाव में दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और लोगों को यह बताने के लिए एक अभियान चलाएगी कि राजधानी में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण संबंधी केंद्र का अध्यादेश उनके खिलाफ है।

दिल्ली और हरियाणा के आप नेताओं के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए आप के महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने विपक्षी दलों के भाजपा के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि यह कांग्रेस के "रवैये" पर निर्भर करता है। केंद्र ने गत 19 मई को दिल्ली में ग्रुप ए अधिकारियों के तबादले और तैनाती के वास्ते राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण बनाने के लिए एक अध्यादेश जारी किया था, जिसे आप सरकार ने सेवाओं के नियंत्रण पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के साथ धोखा बताया था।

यह अध्यादेश उच्चतम न्यायालय द्वारा दिल्ली में निर्वाचित सरकार को पुलिस, सार्वजनिक व्यवस्था और भूमि से संबंधित मामलों को छोड़कर अन्य मामलों का नियंत्रण सौंपने के बाद लाया गया था। शीर्ष अदालत के 11 मई के फैसले से पहले दिल्ली सरकार के सभी अधिकारियों का स्थानांतरण और तैनाती उप राज्यपाल के कार्यकारी नियंत्रण में थी। आप इस मुद्दे पर कई गैर-भाजपा दलों का समर्थन हासिल करने में कामयाब रही है, वहीं कांग्रेस ने अभी तक अध्यादेश की निंदा नहीं की है। पाठक ने कहा कि आप 2024 के आम चुनाव में दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

विकास के लिए दिन रात काम कर रही सरकार

विकास के लिए दिन रात काम कर रही सरकार

सुनील श्रीवास्तव

ठाणे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि राज्य संतों की भूमि है और आचार्य श्री महाश्रमण जैसे संतों की उपस्थिति से यह और समृद्ध बनेगा। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए सरकार दिन-रात काम कर रही है। आचार्य श्री महाश्रमण जैन तेरापंथ संप्रदाय से हैं और मुख्यमंत्री ने यहां उनके द्वारा चतुर्मास (तप की अवधि) के आरंभ पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया।

शिंदे ने कहा कि आध्यात्मिक नेता नशे की लत छुड़ाने के लिए मिशन मोड में काम कर रहे हैं। शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार राज्य के विकास के लिए दिन-रात काम कर रही है और उन्होंने राज्य की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए आध्यात्मिक नेता का आशीर्वाद मांगा। मुख्यमंत्री ने कहा, आपके नशा-मुक्ति प्रयासों की तरह राज्य सरकार ने मादक पदार्थ-मुक्त मुंबई अभियान शुरू किया है।

ससुर ने बहू का गला काट कर हत्या की  

ससुर ने बहू का गला काट कर हत्या की  

संदीप मिश्रा  

आगरा। उत्तर प्रदेश के जनपद आगरा में मंगलवार को एक ससुर ने किचन में खाना बनाते समय अपनी पुत्रवधू की गला काटकर हत्या कर दी। गला काटने के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे उसके बाद कमरे का दर्दनाक मंजर देख लोगों की रूह कांप उठी। पड़ोसियों द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दिया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर ली। ससुर द्वारा पुलिस की पूछताछ में बताया गया कि बहू से उसका विवाद हुआ था, जिस पर बहू ने उसके ऊपर हाथ उठा दिया। इसी बात से नाराज होकर उसने उसकी गर्दन काट दी।

फिलहाल आरोपी ससुर को गिरफ्तार करके पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं सूचना मिलने के बाद विवाहिता के मायके पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए और जाम लगाने का प्रयास किए। हालांकि बाद में किसी तरह उन लोगों को पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत करा दिया।

 अंतर्गत मालिक पुर इलाके का है। गांव में रघुवीर नगर व्यक्ति का परिवार रहता है रघुवीर का छोटा बेटा गौरव यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर फर्रुखाबाद में तैनात है। बेटा गौरव ड्यूटी पर रहता है जबकि घर पर रघुवीर के अलावा रघुवीर की छोटी बहू बड़ी बहु और परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं।

बताया जा रहा है कि छोटी बहू प्रियंका से रघुवीर का विवाद काफी समय से चला आ रहा था। मंगलवार को भी किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई, कहासुनी के बाद प्रियंका रसोई में खाना बनाने चली गई जबकि ससुर भी घर से बाहर चला गया। थोड़ी देर बाद ससुर अपने हाथ में कुल्हाड़ी लेकर किचन में पहुंचा और बहू प्रियंका के ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। प्रियंका की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंचे तब तक रघुवीर ने प्रियंका का गला काट दिया था। वहां पहुंचने के बाद परिवार के लोग प्रियंका कि खून से लथपथ लाश देखकर चीखने चिल्लाने लगे। चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के लोग भी आ गए। उसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दिया।

यूपी: छोटे उद्यमियों के लिए बड़ी घोषणा की  

यूपी: छोटे उद्यमियों के लिए बड़ी घोषणा की  

संदीप मिश्रा   

लखनऊ। यूपी सरकार ने प्रदेश के छोटे उद्यमियों के लिए बड़ी घोषणा की है। प्रदेश सरकार सूक्ष्म उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा योजना लागू कर रही है। इसके तहत दुर्घटना में मृत्यु होने या स्थायी अपंगता होने पर उद्यमियों के परिजनों को पांच लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। वहीं, आंशिक स्थायी अपंगता होने पर विकलांगता के अनुपात में सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।

बैठक में ‘उप्र टाउनशिप नीति, 2023’ और ‘उप्र नगर योजना और विकास अधिनियम,1973 (संशोधन) अध्यादेश 2023’ को भी मंजूरी दी गई। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, प्रयागराज का नाम परिवर्तित कर डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय करने पर सहमति दे दी गई है।

बैठक में अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक संस्कृत विद्यालयों के जीर्णोद्घार, मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। जनपद आगरा एवं मथुरा में पर्यटन विकास के दृष्टिगत हेलीकॉप्टर सेवा संचालन के लिए हेलीपैड को पीपीपी मोड पर निजी निवेशकों के माध्यम से विकसित एवं संचालित कराए जाने की मंजूरी।

एसटीएफ लखनऊ के लिए छह इलेक्ट्रिक कार वाहनों के क्रय के लिए 99 लाख रुपये आवंटित किए जाने का निर्णय लिया गया। कुशीनगर में महात्मा बुद्घ कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए अधिग्रहित भूमि को हस्तांतरित करने की मंजूरी।

अखिलेश से गुजरात के पूर्व सीएम की मुलाकात

अखिलेश से गुजरात के पूर्व सीएम की मुलाकात

हरिओम उपाध्याय 

लखनऊ। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने बुधवार को लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। इसे एक शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है।

हालांकि, लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देश में बन रहे माहौल को भी इससे जोड़ा जा रहा है। सपा के ट्विटर अकाउंट से मुलाकात की एक तस्वीर पोस्ट की गई है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि विपक्षी एकता की बैठक में पटना में शामिल रहे अखिलेश यादव 2024 में कांग्रेस से हाथ मिला सकते हैं। हालांकि, अखिलेश पहले कह चुके हैं कि जिन राज्यों में जो भी पार्टी ज्यादा प्रभावी है कांग्रेस उसका समर्थन करे।

शंकर सिंह वाघेला लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते रहे हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी के बारे में दिए गए उनके कई बयान चर्चा में रहे हैं।

मन के भावों से उत्पन्न होता है संगीत: रजनी

मन के भावों से उत्पन्न होता है संगीत: रजनी

अश्वनी उपाध्याय

गाजियाबाद। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के तत्वावधान में तनाव व अकेलापन दूर करने के लिए "गीतों की बहार" कार्यक्रम का ऑनलाइन आयोजन किया गया।यह कोरोना काल से  552 वां वेबिनार था।

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि तनाव कम करने में संगीत सहायक है व अनेक बीमारियों का इलाज अब केवल दवाइयों से ही नहीं,बल्कि वैकल्पिक विधियों से भी किया जाने लगा है। संगीत द्वारा भी बहुत सी बीमारियों का निदान होता है।बहुत से शोधों के उपरांत चिकित्सा विज्ञान भी यह मानने लगा हैं कि प्रतिदिन 20 मिनट अपनी पसंद का संगीत सुनने से स्मरण शक्ति विकसित होती है और अनेक रोगों का ध्वनि तरंगों से उपचार भी सम्भव है।उच्च रक्तचाप में धीमी गति और निम्न रक्तचाप में तीव्र गति का गीत-संगीत लाभ देता है।वीणा वादन सुनना अति लाभदायक होता है। 

मुख्य अतिथि आर्य नेत्री रजनी गर्ग ने कहा कि परिषद ने किसी भी परिस्थिति में हार नही मानी है और सदैव अपने लक्ष्यों को समय पर पूर्ण किया है।जहाँ नही होता कभी विश्राम आर्य युवक परिषद है उसका नाम के उदघोष को भी सार्थक किया है।

आर्य नेता नरेन्द्र आर्य सुमन ने कहा कि संगीत मन के भावों से उत्पन्न होता है।बिना शब्दों वाला धीमी गति का मधुर संगीत सुनना मन को शांति देता है।तनाव कम होता है और बढ़ी हुई हृदय गति में सुधार आता है।श्वास प्रक्रिया सामान्य होती है।बेचैनी में तुरंत आराम मिलता है।संगीत चाहें सुनें,गाएं या बजाएं,सभी रूपों में इसका अच्छा प्रभाव देखने को मिलता है। प्रान्तीय महामंत्री प्रवीण आर्य ने कहा कि नियमित संगीत सुनना शारीरिक और मानसिक दोनों स्तर पर लाभ देता है।अच्छी नींद भी आती है।डर,कुंठा व क्रोध कम होता है व मन प्रसन्न रहता है।

आशु कवि डॉ. रीता जयहिन्द ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

गायक रजनी चुग, पिंकी आर्या, नरेश खन्ना, सुदेश आर्या, अशोक गुगलानी, नताशा कुमार, रवींद्र गुप्ता, कमलेश चांदना,कमला हंस, कुसुम भण्डारी, रचना वर्मा, सुनीता अरोड़ा, जनक अरोड़ा, विजय खुल्लर, डॉ. सुदेश चुघ आदि ने ओजस्वी गीतों से समा बांध दिया।

24 घंटे के भीतर दूसरे छात्र ने की आत्महत्या   

24 घंटे के भीतर दूसरे छात्र ने की आत्महत्या   

नरेश राघानी   

कोटा। राजस्थान के कोटा में 24 घंटे में दूसरे कोचिंग छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात जौनपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले छात्र ने सुसाइड किया। आदित्य के पास सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लिखा- मैं अपनी मर्जी से जीवन खत्म कर रहा हूं। मेरी मौत के पीछे किसी का हाथ नहीं है।

विज्ञान नगर थाने के एसआई देवेश भारद्वाज ने बताया- बुधवार देर रात करीब साढ़े आठ बजे छात्र के सुसाइड की जानकारी मिली थी। वह करीब डेढ़ महीने पहले ही कोटा आया था। नीट की कोचिंग कर रहा था। विज्ञान नगर में एक मकान में पीजी में रह रहा था। कमरा तीसरी मंजिल पर था। रोज दूसरी मंजिल पर रहने वाले एक छात्र के साथ खाना खाने जाता था। मंगलवार रात को आठ बजे तक भी वह कमरे से बाहर नहीं आया। उसके दोस्त ने उसे कॉल किया, लेकिन उसने फोन पिक नहीं किया।

निर्माणाधीन पुल से गिरा ट्रक, 12 लोगों की मौत

निर्माणाधीन पुल से गिरा ट्रक, 12 लोगों की मौत   

दुष्यंत टीकम  

दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया जिले के दुरसड़ा थाना क्षेत्र के एक निर्माणाधीन पुल के पास डीसीएम गाड़ी (मिनी ट्रक) पलट गया। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत होने की खबर है। इसके अलावा 30 से 35 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना पर दतिया कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना को लेकर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी संज्ञान लिया है। वह स्थानीय अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार दुरसड़ा थाना क्षेत्र के बुहारा गांव के पास पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते वाहनों को नदी पर रपटा बनाकर निकाला जा रहा था। मंगलवार रात को लोगों से भरी एक डीसीएम वहां से गुजर रही थी, इस वह अनियंत्रित होकर घुवारा नदी में गिर गई।

डीसीएम में सवार लोग ग्वालियर के बिलहेटी गांव के रहने वाले हैं और टीकमगढ़ के जतारा में लड़की को लेकर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान ये हादसा हो गया। दतिया पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा सहित अन्य आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। लोगों को रेस्क्यू करने का काम जारी है।

शुरुआत में खबर आई कि डीसीएम पलटने से हादसे में 12 से ज्यादा लोगों की मौत हुई हैं। हालांकि, प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि हादसे में तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत ही दुखद है। हमारी पहली प्राथमिकता लोगों का उपचार है।

तीन बच्चों सहित पांच के शव निकाले गए

हादसे का शिकार हुई डीसीएम में बच्चों और महिलाओं सहित 50-60 लोग सवार थे। अब तक पांच लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। इनमें एक 18 साल का युवक, 65 साल की महिला, 3 बच्चे शामिल है। वहीं, 10-12 लोगों के मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

राजस्थान: 250 चार्जिंग स्टेशन होंगे स्थापित

राजस्थान: 250 चार्जिंग स्टेशन होंगे स्थापित

नरेश राघानी   

जयपुर। महंगे पेट्रोल और डीजल के चलते अब राजस्थान में इलेक्ट्रिक वाहनों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। लोगों का रूझान अब इलेक्ट्रिक व्हीकल की तरफ बढ़ने लगा है। इसमें फोर व्हीलर और टू व्हीलर दोनों शामिल हैं। बढ़ते EV वाहनों के कारण अब ज्यादा चार्जिंग स्टेशन की जरूरत पड़ने लगी है और उसका समाधान परिवहन मंत्रालय ने निकाल लिया है। राजस्थान में अब जल्द ही 250 फास्ट चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

राजस्थान में जुलाई 2021 में सिर्फ कुल 2 हजार 202 इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे गए थे। जबकि उसी साल दिसंबर महीने में 3 हजार 866 वाहनों की खरीद हुई। जुलाई 2022 में इलेक्ट्रिक व्हीकल बिक्री लगभग दोगुनी हो गई थी। राजस्थान में कुल 6 हजार 698 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे गए। अब 2023 में ये संख्या तीन गुणा पहुंच चुकी है। यानि सिर्फ तीन साल में EV वाहनों में जबरदस्त इजाफा हुआ है। अब चूंकि EV वाहनों की गिनती बढ़ रही है तो उसके अनुपात में चार्जिंग स्टेशनों की भी जरूरत पड़ने लग गई है।

रील कंपनी को दिया गया है ऑफर

कम चार्जिंग स्टेशन होने के कारण वाहनों की भीड़ लगेगी। वाहनों को चार्ज होने में वक्त भी लगता है। लिहाजा परिवहन मंत्रालय ने इसके लिए रील नाम की कंपनी को ऑफर दिया है। इससे अनुबंध लगभग फाइनल है। अनुबंध में तय किया गया है कि रील पूरे प्रदेश में 250 चार्जिंग स्टेशन लगाएगी। सबसे ज्यादा राजधानी जयपुर में ये स्टेशन लगाए जाएंगे। हालांकि अभी ये तय नहीं हुआ है कि कौनसे जिले में कितने स्टेशन लगाए जाएंगे। लेकिन जल्द ही ये आंकड़ा भी सामने आ जाएगा।

कर्नाटक में देश में सबसे ज्यादा ईवी चार्जिंग स्टेशन हैं

परिवहन आयुक्त केएल स्वामी ने एक कमेटी गठित की है। यह कमेटी हर जिले में वाहनों की संख्या के हिसाब से चार्जिंग स्टेशन की रिपोर्ट तैयार करेगी। नए चार्जिंग स्टेशन महज 1 घंटे में 80 फीसदी तक इलेक्ट्रिक वाहन को चार्ज कर सकते हैं। फिलहाल भारतभर में कर्नाटक में देश में सबसे अधिक ईवी चार्जिंग स्टेशन हैं। उनकी संख्या 774 है। इसके बाद महाराष्ट्र में 660, दिल्ली में 539 और तमिलनाडु में 442 स्टेशन हैं।

चार्जिंग स्टेशनों की संख्या में और भी इजाफा होगा

राजस्थान में भी अब EV के आंकड़े बढ़ने लगे हैं। आने वाले समय में चार्जिंग स्टेशनों की संख्या में और भी इजाफा होगा। अब वो लोग भी EV खरीद सकते हैं जो इस पशोपेश में थे कि वाहन को चार्ज कहां करवाएंगे। अब जल्द ही सभी जिलों में चार्जिंग प्वांइट आसानी से मिल सकेंगे। ईवी वाहन चालकों को भी बड़ी बेसब्री से इनका इतंजार था। अब जल्द ही उनका यें इंतजार खत्म होने वाला है।

एंबुलेंस से आया दूल्हा, स्ट्रेचर पर  शादी रचाई  

एंबुलेंस से आया दूल्हा, स्ट्रेचर पर  शादी रचाई  

अविनाश श्रीवास्तव   

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले में कांडी थाना क्षेत्र के खुटहेरिया पंचायत के बेलोपाती गांव निवासी पुजारी सुदर्शन मिश्र के पुत्र चंद्रेश मिश्र की शादी तय हो गयी है। इसी बीच चंद्रेश ने स्विफ्ट डिजायर कार खरीदी, 22 जून को शादी से जुड़ी शॉपिंग के लिए चंद्रेश को जेल जाना पड़ा, वह दो बार कार चलाकर वापस आ गया, लेकिन तीसरी बार गांव से गढ़वा जाने के रास्ते में बोकेया गांव के पास कार एक पेड़ से टकरा गयी. हालांकि एयरबैग खुलने से जान बच गई, इस हादसे में चंद्रेश का कूल्हा फिसल गया और फ्रैक्चर हो गया।

डॉक्टर ने रॉड का सहारा दिया और कच्चे प्लास्टर से ऑपरेशन की सलाह दी। अगले दिन तिलकोत्सव था। रिश्तेदारों ने तिलक और शादी की तारीख आगे बढ़ाने की बात कही, लेकिन चंद्रेश ने कहा कि सब कुछ समय पर होगा। 23 जून को बालक चार लोगों के सहारे पैर सीधा कर बैठा और तिलकोत्सव किया। इसी तरह 25 जून को एंबुलेंस बुलाई गई और दूल्हा बरात लेकर गया।

दूल्हे को पलामू जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत पनेरीबांध गांव के मिथिलेश मिश्रा की बेटी प्रेरणा के साथ शाहपुर के एक होटल में एंबुलेंस से मंडप तक पहुंचाया गया। दर्द से बेहाल चंद्रेश ने प्रेरणा मांगी। सैकड़ों महिला-पुरुष इस अनोखी शादी के गवाह बने। दूल्हे की हिम्मत, जुनून और दुल्हन की प्रेरणा के प्रति प्यार देखकर हर कोई दंग रह गया।

गोवंश हत्या ना हो, पुलिस को सतर्क किया

गोवंश हत्या ना हो, पुलिस को सतर्क किया

इकबाल अंसारी   

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने कहा है कि बकरीद के मौके पर सामूहिक गोवंश हत्या हो सकती है। इसलिए राज्य के सीमावर्ती जिलों की पुलिस को सतर्क रहना चाहिए। नार्वेकर ने इस संबंध में पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के साथ भी अहम बैठक कर सकते एहतियाती कदम उठाने के लिए कहा है।

महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने राज्य पुलिस से सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखने और उन्हें सील करने को कहा है ताकि पड़ोसी राज्यों से मवेशियों को लाना-ले जाना बंद हो सके और ‘गोरक्षकों’ पर कोई हमला नहीं हो। नार्वेकर ने यह भी बताया कि उन्होंने पुलिस से संवेदनशील स्थानों का दौरा करने और गश्त करने के लिए दल बनाने को कहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने संस्थाओं और गैर-सरकारी संगठनों की इस आशंका को लेकर अवर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) और नांदेड़ के पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक की थी कि आगामी बकरीद के दौरान ‘सामूहिक गोवंश हत्या’ हो सकती है। उन्होंने कहा, ‘इसलिए एहतियाती कदम उठाये जाने चाहिए। नांदेड़ और अन्य स्थानों पर हुई हिंसा के संबंध में भी कदम उठाये जाने चाहिए।’

30 किलो चांदी से तैयार किया मंदिर का द्वार 

30 किलो चांदी से तैयार किया मंदिर का द्वार 

दुष्यंत टीकम  

भोपाल। मध्य प्रदेश की ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भक्तों की काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। सावन महीने की शुरुआत से पहले ही मंदिर में भक्तों के आने-जाने का सिलसिला शुरू हो चुका है। वहीं सावन में आने वाले भक्तों की सुविधाओं को देखते हुए कई सारी तैयारियां मंदिर प्रशासन द्वारा की जा चुकी है। कई कावड़ यात्री ओंकारेश्वर से जल लेकर उज्जैन के लिए रवाना होते हैं तो कई भक्त नर्मदा नदी में स्नान करने के लिए जाते हैं।

सावन का महीना बेहद पवित्र माना जाता है ऐसे में ओंकारेश्वर मंदिर में भक्त भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से आते हैं। मंदिर ट्रस्ट भक्तों की सुविधाओं को देखते हुए और मंदिर को नया स्वरुप देने के लिए लगातार प्रयास में जुटा हुआ है। हाल ही में मंदिर के गर्भ ग्रह में प्रवेश के लिए चांदी का द्वार लगाया गया है। जिसके बाद अब भक्तों को नए स्वरूप में मंदिर नजर आएगा।

दरअसल, 35 साल पुराना चांदी का द्वार क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद अब नया द्वारा लगाया जा रहा है। यह द्वार 30 किलो चांदी से बनाकर तैयार किया गया है। इस द्वार को बुधवार सुबह भोलेनाथ की पूजा के बाद भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर ट्रस्ट को करीब 30 किलो से ज्यादा चांदी दान की गई थी। उसी चांदी का इस्तेमाल करके मंदिर का द्वार बनाकर तैयार करवाया गया है। इसे इंदौर के कारीगरों द्वारा तैयार किया गया है।

शिवराज के आपत्तिजनक पोस्टर चिपकाए गए

शिवराज के आपत्तिजनक पोस्टर चिपकाए गए 

दुष्यंत टीकम 

भोपाल। मध्य प्रदेश में  विधानसभा चुनाव से पहले सीएम शिवराज और पूर्व सीएम कमल नाथ के समर्थक लगातार एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी तो कर ही रहे हैं और अब तो ये मामला पोस्टर वार में बदल गया है। प्रदेश में कई जगह सीएम शिवराज और पूर्व सीएम कमल नाथ के आपत्तिजनक पोस्टर चिपकाये जा रहे हैं, ग्वालियर में भी चौराहों पर मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाये गए जिसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज लिया है।

चुनाव से पहले भाजपा – कांग्रेस की आईटी सेल बहुत एक्टिव 

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां तैयारियों में लगी हुई हैं और एक दूसरे के खिलाफ आक्रामक हैं, दोनों पार्टियों की आई टी सेल बहुत एक्टिव है और सोशल मीडिया पर लगातार एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रही है।

सोशल मीडिया पर चल रहा तस्वीरों और कैप्शनों वाला युद्ध अब पोस्टर वार में बदल गया है, प्रदेश में इस समय कमल नाथ के खिलाफ करप्शन नाथ, पे नाथ लिखे पोस्टर चिपकाये जा रहे हैं तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ 50% कमीशन लाओ , काम कराओ , फोन पे लिखे पोस्टर चिपकाये जा रहे हैं।

सीएम शिवराज और कमल नाथ के आपत्तिजनक पोस्टर चौराहों पर 

ग्वालियर में भाजपा नेताओं में मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर चिपकाये जाने पर कड़ा एतराज जताया है और इसकी पड़ाव पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है, एसपी राजेश सिंह चंदेल का कहना हैं कि अभी अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है , इसको जाँच में लिया गया है आगे तकनीकी साक्ष्य जुटाकर दोषियों के खिलाफ एक्शन लिया जायेगा ।

17 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

17 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी 

हरिओम उपाध्याय   

नई दिल्ली। देश के 17 से अधिक राज्यों में भारी बारिश और अति भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। चमक सहित वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, गोवा, महाराष्ट्र सहित असम, मेघालय, मणिपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

वही वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया जबकि राजधानी दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे। तेज हवा का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मानसून आगे बढ़ रहा है। जल्द ही इसके भारत के अन्य क्षेत्रों को कवर करने की उम्मीद जताई जा रही है। 2 जुलाई तक मानसून देश के सभी राज्य में प्रवेश कर सकता है।

पीएम ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

पीएम ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया 

श्रीराम मौर्य   

देहरादून।अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव है जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी कमर कसनी शुरू कर दी है आपको बता दें कि बीजेपी का ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ ( वर्चुअल संवाद) कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ,पार्टी के सांसद ने इस कार्यक्रम में आज प्रतिभाग किया।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल के माध्यम से बीजेपी के सभी नेताओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा जिन लोगों ने देश में 60 वर्ष तक राज किया और तुष्टिकरण की राजनीति की ।

उन्होंने कहा भाजपा ने हमेशा गरीब लोगों के हित में काम किया है सबका साथ सबका विकास को ध्यान में रखकर पार्टी ने सब को सम्मान दिया है। भाजपा की जितनी भी योजनाएं आज तक आई है वह देश के हित में आई है।

विदेश दौरे से लौटे अधिकारियों ने नहीं दिया ब्यौरा 

विदेश दौरे से लौटे अधिकारियों ने नहीं दिया ब्यौरा 

श्रीराम मौर्य

देहरादून। विदेश दौरे में दिलचस्पी दिखाने वाले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ताइवान से यूं तो बहुत कुछ सीख कर आए हैं लेकिन अपने सीखे हुए कामों का ब्यौरा आज तक भी शासन को नहीं सौंपा है। जिससे यह कहा जा सके कि उनके सीखे हुए कामों का लाभ राज्य की आवाम को मिल सके।। दरअसल सरकारी खजाने से लाखों रुपए खर्च करके स्वास्थ्य विभाग की बड़ी फौज ताइवान दौरे पर गई थी जिसके द्वारा मेडिकल हेल्थ को लेकर तमाम जानकारियां जुटाई गई थी लेकिन वह जानकारियां क्या थी यह आज तक नहीं पता चला।

अब सचिव स्वास्थ्य ने मामले की गंभीरता को समझते हुए उनके अनुभव का लाभ लेने का दावा कर रहे हैं उन्होंने कहा कि ताइवान से लौटने के बाद टीम के द्वारा सीखे गए कार्यों का लाभ लिया जाएगा। अधिकारियों का विदेश दौरा कोई नई बात नहीं है लेकिन विदेश दौरे पर गए अधिकारी सरकारी खर्च के बावजूद भी सरकार को लाभ पहुंचाने में नाकाम ही साबित हुए हैं इस बार डॉक्टरों से यह उम्मीद जरूर की जा रही थी कि वह विदेश के हेल्थ सिस्टम को देखकर राज्य में नए आयाम स्थापित करेंगे लेकिन अभी तक एक भी मामला ऐसा देखने को नहीं मिला, जिसको लेकर सरकारी पैसे की बर्बादी का आरोप भी लगने लगा है।

नाबालिग से रेप और हत्या, फांसी की सजा   

नाबालिग से रेप और हत्या, फांसी की सजा   

संदीप मिश्रा  

औरैया। जिले में नाबालिग से दुष्कर्म और निर्मम हत्या के मामले में बुधवार को आरोपी को फांसी की सजा सुनाई गई है। विशेष न्यायाधीश पाक्सो मनराज सिंह ने तीन माह के अंदर सुनवाई पूरी करते हुए निर्णय दिया है। सजा का एलान होते ही पीड़ित परिवार की आंखे छलक आईं।

वहीं फैसला सुनते ही आरोपी सहम गया। जिला शासकीय अधिवक्ता अभिषेक मिश्रा ने बताया कि अयाना थाना क्षेत्र के एक गांव में 25 मार्च को मवेशी चरा रही आठ वर्षीय बालिका को टॉफी का लालच देकर आरोपी खेत में ले गया। शराब के नशे में बालिका का दुष्कर्म किया।

किसी को घटना की भनक न लगे इस मंशा से बालिका का गला दबाकर हत्या कर दी। लापता बेटी की तलाश में जुटे परिजन और पुलिस को दूसरे दिन में शव मिला। पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ की, तो आरोपी गौतम दोहरे की नाम सामने आया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया।

इस मामले में आठ दिन के अंदर पुलिस ने चार्जशीट दाखिल करते हुए फांसी की सजा को लेकर पुख्ता पैरवी की। यह मामला विशेष न्यायधीश पास्को मनराज सिंह की कोर्ट में चला। तीन माह के बाद बुधवार को विशेष न्यायाधीश पाक्सो मनराज सिंह ने आरोपी को फांसी की सजा सुनाई।

राज्य का पहला ट्रांसजेंडर रेस्टोरेंट खुला: बिहार

राज्य का पहला ट्रांसजेंडर रेस्टोरेंट खुला: बिहार 

अविनाश श्रीवास्तव

पटना। बिहार की राजधानी पटना में राज्य का पहला ट्रांसजेंडर रेस्टोरेंट खोला गया है। इस यूनिक रेस्तरां में लोग लजीज व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। दोस्ताना सफर की सचिव और ट्रांस कम्युनिटी एक्टिविस्ट रेशमा प्रसाद ने बताया कि देश के कुछ हिस्सों में ट्रांसजेंडर समुदाय की ओर से कुछ रेस्टोरेंट और कैफे चलाए जा रहे हैं। उनके द्वारा खोला गया सतरंगी रेस्टोरेंट राज्य में इस तरह का पहला रेस्टोरेंट है। सतरंगी दोस्ताना रेस्ट्रो के खुलने से ट्रांस कम्युनिटी के लोग रोजगार से जुड़ पाएंगे। आगे अन्य जगहों पर भी इस तरह के रेस्तरां खोले जा सकते हैं।

रेशमा प्रसाद ने बताया कि पटना के गांधी मैदान स्थित मोना सिनेमा हॉल के पीछे पटना नगर निगम की ओर से जमीन दी गयी थी। इस पर दो मंजिला इमारत बन कर तैयार हुआ है। इसके लिए उन्होंने बिहार सरकार और पटना नगर निगम के प्रति आभार प्रकट किया। रेशमा प्रसाद बताती हैं कि सतरंगी दोस्ताना रेस्ट्रो शुरू करने के लिए वो वर्ष 2017 से लगातार प्रयास कर रही थीं। इसकी ओपनिंग उनके इसी संघर्ष का नतीजा है। वो इसका श्रेय अपनी पूरी टीम और सहयोग करने वाले लोगों को देती हैं।

रेशमा बताती हैं कि सतरंगी दोस्ताना रेस्ट्रो में इंडियन और चाइनीज दोनों तरह के डिशेज मिलेंगे। यहां स्वीपर से लेकर मैनेजर और शेफ तक ट्रांस कम्युनिटी से हैं। इसके अलावा, यहां मार्जिनलाइज्ड कम्युनिटि के उत्थान के लिए शोध और चिंतन भी होगा। इसके लिए यहां अलग से जगह बनाई गई है। बता दें कि, इस यूनिक ट्रांसजेंडर रेस्टोरेंट के उद्घाटन समारोह में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास (कोलकाता) से मेलिंडा पावेक और पटना की मेयर सीता शाहू सहित अन्य लोग आए थे।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-258,(वर्ष-06) पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. बृहस्पतिवार, जून 29, 2023

3. शक-1944, आषाढ़, शुक्ल-पक्ष, तिथि- एकादशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। बकरीद पर्व।

4. सूर्योदय प्रातः 05:20, सूर्यास्त: 07:15। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 20 डी.सै., अधिकतम- 33+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...