अनोखा,.पिता ने पुत्र का नाम एसआईसी ऑफिस रखा

सुनील श्रीवास्तव          जकार्ता। इंडोनेशिया में एक पिता ने भी अपने बच्चे का नाम इतना अनोखा रख दिया है कि इसे साबित करने के लिए उन्हें हर बार बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र दिखाना पड़ता है। इंडोनेशिया में रहने वाले 38 साल के समेट वाहुदी स्टैटिस्टिकल इंफॉर्मेशन कम्युनिकेशन ऑफिस में काम करते हैं। उन्हें अपने काम और दफ्तर से काफी प्यार है। ये बात तो उनकी पार्टनर को भी पता थी, लेकिन उन्हें ये नहीं पता था कि पति का ये दफ्तर प्रेम उनके बेटे के नाम पर भी दिखाई देने लगेगा।

समेट वाहुदी को अपनी नौकरी और ऑफिस से इतना ज्यादा प्यार था कि उन्होंने अपने बच्चे का नाम ही दफ्तर के नाम पर रख दिया। अपनी मंगेतर से शादी ही उन्होंने इसी शर्त पर की थी कि उनके बच्चे का नाम उनके दफ्तर के नाम पर होगा। उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता था कि बच्चा लड़का होगा या लड़की। बस उन्होंने ये तय कर लिया था कि नाम तो ही होगा। जब उनका बेटा हुआ तो उन्होंने उसका नाम स्टैटिस्टिकल इंफॉर्मेशन कम्युनिकेशन ऑफिस रखा। अब हालत ये है कि हर बार उन्हें बच्चे का नाम साबित करने के लिए उसका जन्म प्रमाण पत्र दिखाना पड़ता है।
समेट वाहुदी को साल 2003 में ब्रेब्स शहर में एक सरकारी नौकरी मिली। उन्हें अपने दफ्तर से इतना प्यार था कि वे इसे अपना सेकेंड होम मानते थे। वे हमेशा से सोचते थे कि वे अपने बेटे का नाम ऑफिस के ही नाम पर रखेंगे और डिंको उसका उपनाम दिया गया है।