सोमवार, 5 दिसंबर 2022

फाउंडेशन के द्वारा गौमाताओं को हरा 'चारा' खिलाया 

फाउंडेशन के द्वारा गौमाताओं को हरा 'चारा' खिलाया 


सारथी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा गौ माताओं की सेवा

गोपीचंद/भानु प्रताप उपाध्याय

बागपत। सोमवार को सारथी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा बावली रोड स्थित गौशाला में जाकर गौमाताओं को हरा चारा खिलाया और सभी सदस्यो ने गौ माताओं की सेवा की। इसी के साथ साथ गौशाला की सफाई में भी एक विशेष योगदान दिया। इस मौके पर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के सभी सदस्यो ने कहा कि गौशाला में हम काफी समय से आ रहे हैं और आते रहेंगे और हमेशा इसी तरह गौ माता की सेवा के साथ-साथ बेसहारा पशुओं की सेवा का भी कार्य करते रहेंगे। नगरपालिका इंस्पेक्टर सुशील शर्मा जी ने कहा कि इस तरह का सहयोग सभी को करना चाहिए और सभी इस बात का जरूर ख्याल करे।

इस मौके पर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की चेयरपर्सन वंदना गुप्ता,उपाध्यक्ष शालू गुप्ता, रेणु गुप्ता,विकास गुप्ता, प्रवीन कुमार,हिमांशु अग्रवाल, आलोक शर्मा, सचिन शर्मा,शिवम राणा, अनिल अरोरा, ऋषभ जैन, नगर पालिका इंस्पेक्टर सुशील शर्मा आदि सभी ने गौ माता को सेवा की।

क्लब के द्वारा विज्ञान प्रयोगशाला की स्थापना की गई 

क्लब के द्वारा विज्ञान प्रयोगशाला की स्थापना की गई 

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। रोटरी क्लब शामली स्टार द्वारा ग्राम एरटी माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान प्रयोगशाला की स्थापना की गई। प्रयोगशाला का उद्घाटन सी डी ओ श्री शंभू नाथ तिवारी एवं क्लब अध्यक्ष निखिल ऐरन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बी डी ओ जितेंद्र मिश्रा, ग्राम प्रधान अखलेश भारद्वाज ने स्कूल एवं ग्राम में कराए गए कार्यों का संक्षिप्त ब्यौरा दिया। कार्यक्रम में बच्चों ने बहुत सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। श्री शंभू नाथ तिवारी ने क्लब की इस कार्य की बहुत प्रशंसा की एवं बच्चों को बताया कि वह किस प्रकार इस विज्ञान प्रयोगशाला का उपयोग कर सकते हैं।

अध्यक्ष द्वारा आगे भी इसी प्रकार ग्राम स्कूलों में प्रयोगशाला एवं ईलर्निंग लगवाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में सचिव आकाश गुप्ता कोषाध्यक्ष मोहित बंसल पूर्व अध्यक्ष प्रमोद ऐरन , राहुल तायल, सौरभ गोयल, संजीव जैन, विशाल, अंकित गोयल, दिनेश शर्मा एवं अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कांग्रेसी नेता के निधन से कांग्रेसियों में शौक की लहर

कांग्रेसी नेता के निधन से कांग्रेसियों में शौक की लहर

श्यामलाल शर्मा के निधन से शौक की लहर

कांग्रेसी झण्डे मे हुई अंतिम विदाई

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्यामलाल शर्मा के निधन से जनपद के कांग्रेसियों मे शौक की लहर दौड़ गई है। श्यामलाल शर्मा ने रविवार की सुबह अंतिम सांस ली। वो पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें शहर के डॉक्टर खुर्शीद अनवर के यहां एडमिट कराया गया था। श्याम लाल शर्मा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष के साथ साथ कई मुख्य पदों पर रह चुके थे।उन्होंने अपना सारा जीवन कांग्रेस को समर्पित कर दिया। रविवार शाम को कांग्रेस के झण्डे मे लपेट कर उनका अंतिम संस्कार किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने बताया कि श्याम लाल शर्मा के देहांत से कांग्रेस को जनपद में बहुत बडी क्षति पहुंची है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के दिल में उनका बहुत सम्मान था। वो सैकड़ों कांग्रेसियों के प्रेरणास्रोत हैं। उनकी कमी को कोई भी पूरा कर सकता।

कांग्रेस के इतिहास में जनपद से उनका नाम सदैव सम्मान के साथ लिया जाता रहेगा। कांग्रेस नेता अशवनी शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय श्याम लाल शर्मा जी से राजनिति के क्षेत्र में बहोत कुछ सीखा है। वो सदैव हमारे प्रेरणा स्रोत रहे हैं। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन पार्टी की सेवा में समर्पित कर दिया। यूवा जिला अध्यक्ष राजेंद्र गोल्डी ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनको नमन किया।

दीपक सैनी कांग्रेस जिलाध्यक्ष, प्रवीण तरार जिला उपाध्यक्ष, अश्वनी शर्मा प्रदेश महासचिव, वैभव गर्ग प्रदेश महासचिव, अनुज गोतम शहर अध्यक्ष, रमेश विश्वकर्मा प्रमुख समाजसेवी, सत्यप्रकाश अग्रवाल प्रमुख समाजसेवी, अब्दुल हाफिज जिला उपाध्यक्ष, धीरज उपाध्याय प्रदेश सचिव, लोकेश कटारिया जिलाध्यक्ष अनुचित, विनोद अन्नी ,निभॅय सिंह प्रोफेसर , निन्ना अन्सारी जिला चैयरमैन अल्पसंख्यक, रविंद्र आयॅ वरिष्ठ कांग्रेस, रिजवान सेवादल अध्यक्ष, महिपाल शर्मा, पुनित शर्मा, विनोद सेन, रामपाल पांचाल, महाबीर सैनी, सलमान राणा ,हारूण अन्सारी , आदि मौजूद रहे।

राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक का उद्घाटन: पीएम 

राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक का उद्घाटन: पीएम 


अकांशु उपाध्याय 

ई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यहां भाजपा मुख्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक का उद्घाटन किया। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव शामिल हो रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव की रणनीति और तैयारियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बूथ कमेटियों से लेकर विभिन्न सांगठनिक गतिविधियों पर भी चर्चा होगी।

साथ ही उपस्थिति में राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, भूपेंद्र यादव, बैजंत पांडा, तरुण चुघ, सी.टी. रवि शामिल हैं।

इसके अलावा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष यूपी भूपेंद्र चौधरी, उत्तराखंड पार्टी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत पार्टी के अन्य प्रदेश अध्यक्ष भी बैठक में शामिल होंगे।

टीचर ने छात्रा के साथ रेप किया, एफआईआर दर्ज 

टीचर ने छात्रा के साथ रेप किया, एफआईआर दर्ज 

अश्वनी उपाध्याय 

गाजियाबाद। गाजियाबाद के नंद ग्राम थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के साथ टीचर ने रेप किया। किसी को कुछ बताने पर परिजनों को मारने की धमकी भी दी। यह सिलसिला पिछले 2 साल से चल रहा था‌। डर की वजह से छात्रा शोषण का शिकार होती रही। अब उसने हिम्मत जुटाकर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के निजी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा का के साथ उसका टीचर 2 साल से शारीरिक शोषण कर रहा था। टीचर छात्रा को धमकी देता था कि अगर किसी को भी इस बारे में कुछ बताया तो वह छात्रा के परिवार को मार देगा. टीचर की धमकी से डरकर नौवीं क्लास की छात्रा दो साल तक शोषण का शिकार होती रही। अब छात्रा 11वीं क्लास में आ चुकी है।

पुलिस का कहना है कि टीचर छात्रा को डराता और धमकाता था। उसके भाई और पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी देता था। आरोपी टीचर छात्रा को अलग-अलग होटल और अपनी कार में ले जाकर घिनौना काम करता था। आरोप है कि टीचर ने छात्रा के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए थे। इससे छात्रा बेहद डरी हुई थी, लेकिन जब श्रद्धा हत्याकांड सुर्खियों में आया और आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया, तो यह खबरें देख छात्रा ने हिम्मत जुटाई। छात्रा ने अपने परिजनों को टीचर द्वारा किए जा रहे शोषण की बात बताई। इसके बाद परिजनों के होश उड़ गए

 उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी टीचर सौरव गुप्ता ग्रेटर नोएडा का रहने वाला है. वह स्कूल में कंप्यूटर टीचर था। पीड़ित छात्रा से वह लगातार 2 साल से शारीरिक शोषण कर रहा था। छात्रा को धमकी भी देता था। पुलिस ने आरोपी टीचर को अरेस्ट कर लिया है।

छत्तीसगढ़: विधायक ने कार्यों का भूमि-पूजन किया

छत्तीसगढ़: विधायक ने कार्यों का भूमि-पूजन किया


रायपुर पश्चिम विधानसभा में विभिन्न विकास कार्यों का विधायक विकास उपाध्याय ने किया भूमि-पूजन

सोनिया गाँधी जनसंपर्क यात्रा के दौरान विधायक विकास उपाध्याय ने जनता की समस्याओं का करवाया त्वरित निराकरण

दुष्यंत टीकम 

रायपुर। रायपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक विकास उपाध्याय अपने जनप्रतिनिधि होने का कर्तव्य निभाने हेतु अपने क्षेत्र में लगातार सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा कर रहे है। यात्रा का उद्देश्य पश्चिम विधानसभा के प्रत्येक नागरिक तक पहुँचकर उनकी समस्याओं का निराकरण करवाना है।विधायक विकास उपाध्याय द्वारा चलाए जा रहे सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा को जनता का अपार समर्थन प्राप्त हो रहा है। क्योंकि इस यात्रा के माध्यम से पश्चिम विधानसभा की जनता बड़े ही आसानी से अपने विधायक से मिलकर उनको होने वाली समस्याओं का समाधान करवा रही है।

जनता की मांगों के अनुरूप विधायक विकास उपाध्याय रायपुर पश्चिम विधानसभा में लगातार विकास कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। सोमवार को विधायक विकास उपाध्याय ने रायपुर पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 21 टाटीबंध ढांचा, पंडित ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 22 डागा ए.सी. से डूमर तालाब पहुंच मार्ग और माधव राव सपरे वार्ड 69 अग्रोहा में नाली निर्माण, सीसी रोड निर्माण और रोड डामरीकरण के कार्यों का भूमि-पूजन किया। 

विधायक विकास उपाध्याय ने भूमि पूजन अपनी उपस्थिति के वार्ड के वरिष्ठ नागरिक व महिलाओं के कर कमलों से करवाया। विधानसभा के नागरिकों ने अपनी माँगो के अनुरूप हो रहे विकास कार्यो को लेकर अपने विधायक विकास उपाध्याय का सहृदय आभार व्यक्त किया।

32 साल की उम्र में 317 किलो वजन, सर्जरी 

32 साल की उम्र में 317 किलो वजन, सर्जरी 

अखिलेश पांडेय 

जैक्सन। गलत खान-पान और गड़बड़ लाइफस्टाइल का क्या परिणाम हो सकता है। इसे आप इस बात से समझ सकते हैं कि इसी वजह से महज 32 साल की उम्र में एक महिला का वजन करीब 317 किलो हो गया था। हालांकि इस दौरान महिला की फिजिकल एक्टिविटी भी काफी कम थी और हार्मोनल इम्बैलेंस भी वजन बढ़ने का कारण था। मिसिसिपी की रहने वाली क्रिस्टीना फिलिप्स की ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी सुनकर आप दंग रहे जाएंगे। एक वक्त था जब इनका नाम दुनिया के सबसे भारी महिलाओं में लिया जाता था। महज 12 साल की उम्र में क्रिस्टीना का वजन करीब 136 किलो हो चुका था। करीब दो साल तक उन्होंने अपनी जिंदगी बिस्तर पर पड़े हुए ही गुजारी दी थी।

क्रिस्टीना बताती हैं कि उन्हें बचपन में बार-बार भूख लगती थी। इसलिए वह दिन में कई बार खाना खाती थीं। उनकी डाइट में फास्ट फूड की ज्यादा मात्रा थी। इस दौरान उनकी फिजिकल एक्टिविटी भी काफी कम थी और उनका वजन तेजी से बढ़ता गया। लेकिन बढ़ते हुए वजन ने क्रिस्टीना को परेशान कर दिया था। इसके बाद वजन कम करने को लेकर उन्होंने डॉक्टर से मुलाकात की और डॉक्टर ने बाईपास सर्जरी और हेल्दी डाइट का सुझाव दिया।

गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी को लेकर क्रिस्टीना के पति ने उनको बिलकुल भी सपोर्ट नहीं किया और बात-बात वह क्रिस्टीना को ताने मरते थे। इसके बाद क्रिस्टीना ने पति से तलाक ले लिया। बाद में गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी की मदद से उन्होंने अपना वजन कम किया। अब उनका वजन सिर्फ 90 किलो है। अब क्रिस्टीना हेल्दी डाइट लेती है और अपने रेगुलर चार्ट को फॉलो करती हैं।

बागपत: कमेटी की साप्ताहिक बैठक का आयोजन 

बागपत: कमेटी की साप्ताहिक बैठक का आयोजन 


आजाद नगर, मौहल्ला कमेटी बड़ौत ने मास्टर राजीव कुमार को वार्ड न0 3 से सभासद प्रत्यासी चुना

गोपीचंद 

बागपत। कल्याण भारती सेवा संस्थान के कार्यालय, आजाद नगर बड़ौत पर मौहल्ला कमेटी की साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन विस्तार पर विशेष बल देतेहुये कमेटी के निष्क्रिय सदस्यों को एक्टिव करने हेतु प्रयासों को प्रभावी करने हेतु व वर्तमान के कुछ अहम विषयों पर चिंतन मनन किया गया। 

बैठक की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष श्रीमान सतेन्द्र उज्ज्वल ने की संचालन कमेटी के महामन्त्री व मीडिया प्रभारी गोपी चंद सैनी ने किया। बैठक में उपस्थित कमेटी के संरक्षक श्री राजकुमार रुहेला, संरक्षक श्री रामकिशन कश्यप, संगठन मंत्री श्री सुंदर लाल रुहेला व प्रचार मंत्री श्री रामकिशन, श्री विनोद कुमार ने बैठक में रखे गये सभी बिंदुओं पर बारी बारी से अपने विचार रखे।

कमेटी की बैठक में उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यगणों की सहमति से नगरीय निकाय चुनाव हेतु बड़ौत वार्ड नं0 3 से मास्टर राजीव कुमार को सभासद प्रत्यासी के रूप में मौहल्ला कमेटी की और से उतारने की सामूहिक स्वकृति हुई।

जी-20 शिखर सम्मेलन, बैठक की अध्यक्षता की

जी-20 शिखर सम्मेलन, बैठक की अध्यक्षता की

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री ने जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर केंद्र सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक की सोमवार को अध्यक्षता की। राष्ट्रपति भवन में हुई यह बैठक जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर सुझाव मांगने एवं रणनीतियों पर चर्चा करने के लिये बुलाई गई थी। इस बैठक में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लिया हिस्सा लिया जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, सिक्किम में मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी शामिल हैं।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी, भाकपा महासचिव डी राजा, तेलगू देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू आदि शामिल हैं। इस बैठक में सरकार की ओर से गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल आदि मौजूद थे।

सूत्रों ने बताया कि बैठक में विदेश मंत्रालय की ओर से जी20 की भारत की अध्यक्षता को लेकर सरकार की योजनाओं एवं इससे जुड़े कार्यक्रमों के बारे में एक प्रस्तुति दी जायेगी । संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी की ओर से करीब 40 दलों के अध्यक्षों को बैठक में आमंत्रित किया गया है। भारत ने एक दिसंबर को आधिकारिक रूप से जी20 की अध्यक्षता ग्रहण की है। इस साल दिसंबर से देश के विभिन्न स्थानों पर 200 से अधिक जी20 बैठकों की मेजबानी किए जाने की उम्मीद है। अगले साल नौ और 10 सितंबर को नयी दिल्ली में जी20 नेताओं का शिखर सम्मेलन होना है। इससे पहले देश के विभिन्न हिस्सों में जी20 की कई बैठकें आयोजित की जाएंगी।

जी20 दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर सरकारी मंच है। इसमें अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं।

जी20 दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर सरकारी मंच है। इसमें अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं।
जी20 दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर सरकारी मंच है। इसमें अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं।
जी20 दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर सरकारी मंच है। इसमें अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं।

सरकार ने 6 दिसंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई 

सरकार ने 6 दिसंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले छ: दिसंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई है, जिसमें विभिन्न दलों के सदन के नेता हिस्सा लेंगे। इसमें बैठक में सदन का सुचारू रूप से कामकाज सुनिश्चित करने, सत्र के दौरान विधायी कार्यो एवं इससे जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा किये जाने की संभावना है। गौरतलब है कि संसद का शीतकालीन सत्र सात दिसंबर से शुरू होगा और यह 29 दिसंबर को समाप्त होगा।

इस सत्र में 17 बैठकें होंगी। सूत्रों ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सत्र मंगलवार को शाम में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक करेंगे। इस बार उन्होंने पारंपरिक तौर पर सत्र से पहले आयोजित किये जाने वाले सर्वदलीय बैठक की बजाए कार्य मंत्रणा समिति की बैठक बुलाने का निर्णय किया है। पिछले सप्ताह सरकार ने शीतकालीन सत्र के दौरान पेश किये जाने वाले 16 विधेयकों की सूची जारी की थी । संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस बैठक के लिये लोकसभा एवं राज्यसभा में विभिन्न दलों के नेताओं को निमंत्रण भेजा था। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मौजूद रहने की संभावना है।

इसमें कहा गया है कि संसद के आसन्न शीतकालीन सत्र में लिये जाने वाले संभावित विधायी कार्यों एवं महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिये लोकसभा एवं राज्यसभा में राजनीतिक दलों के सदन के नेताओं को आमंत्रित कर रहे हैं। सत्र के दौरान ही आठ दिसंबर को हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणाम भी सामने आएंगे। ऐसे में शीतकालीन सत्र पर इन दोनों राज्यों के चुनाव परिणाम की छाया भी देखने को मिलेगी। सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र के सुचारू रूप से संचालन के लिये सभी दलों के नेताओं का सहयोग मांगा है।

चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण के लिए मतदान खत्म 

चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण के लिए मतदान खत्म 

इकबाल अंसारी 

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण के लिए सोमवार (5 दिसंबर) को मतदान खत्म हो गया है। दूसरे फेज में शाम 5 बजे तक करीब 58.70 प्रतिशत मतदान हुआ है। जो लोग अभी वोटिंग की लाइन में लगे हैं वो निर्धारित समय 5 बजे के बाद भी वोट कर सकते हैं। मालूम हो कि राज्य के 14 जिलों की 93 सीट पर सोमवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। अहमदाबादवडोदरा एवं गांधीनगर सहित 14 जिलों के इन 93 विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित 61 राजनीतिक दलों के कुल 833 उम्मीदवार मैदान में हैं।

गुजरात चुनाव के दूसरे और अंतिम दौर में 14 जिलों में 93 सीटों पर वोटिंग हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने अहमदाबाद में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला है। अहमदाबादवडोदरागांधीनगर और अन्य जिलों में फैले इन विधानसभा क्षेत्रों में 61 राजनीतिक दलों के कुल 833 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान साबरकांठा में 65.84% हुआ और सबसे कम मतदान अहमदाबाद में 53.16% हुआ है।

गुजरात चुनाव के लिए मतदान
इससे पहले 1 दिसंबर को पहले फेज में 89 सीटों के लिए वोटिंग हुई थी जिसमें करीब 63 प्रतिशत मतदान हुआ था। गुजरात चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को हिमाचल के साथ जारी किए जाएंगे। गुजरात के पहले फेज में दक्षिण गुजरात
कच्छ और सौराष्ट्र में मतदान हुआ था। पहले फेज में 788 उम्मीदवार मैदान में थे। पहले चरण में सबसे ज्यादा मतदान डेडियापाडानर्मदा जिले में 82.71 प्रतिशत हुआ था। इसके बाद कपराडावलसाड जिले में 79.57 प्रतिशत वोट डाले गए थे। सबसे कम मतदान47.86%कच्छ जिले में गांधीधाम सीट पर हुआ था। नर्मदा जिले में सबसे ज्यादा 78.24% मतदान हुआ था। बोटाड जिले में सबसे कम 57.58% मतदान हुआ।

अब्दुल्ला को एक और कार्यकाल के लिए अध्यक्ष चुना

अब्दुल्ला को एक और कार्यकाल के लिए अध्यक्ष चुना

इकबाल अंसारी 

श्रीनगर। डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (डीएपी) के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष के तौर पर फारूक अब्दुल्ला के दोबारा निर्वाचित होने को लेकर सोमवार को उन्हें बधाई दी। अब्दुल्ला को एक और कार्यकाल के लिए सोमवार को नेकां का अध्यक्ष चुना गया।

आजाद ने 85 वर्षीय अब्दुल्ला के बेहतर स्वास्थ्य और जम्मू-कश्मीर की राजनीति में उनकी लंबी पारी की कामना की। आजाद ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं नेकां अध्यक्ष दोबारा चुने जाने पर अब्दुल्ला को बधाई देता हूं। चूंकि वह फिर से पार्टी अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं, इसलिये मुझे यकीन है कि जम्मू-कश्मीर की राजनीति फले-फूलेगी और लोकतांत्रिक दायरे का विस्तार होगा।’’

कोश्यारी को हटाने के लिए विरोध-प्रदर्शन किया

कोश्यारी को हटाने के लिए विरोध-प्रदर्शन किया

कविता गर्ग 

औरंगाबाद। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में सोमवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को हटाने के लिए विरोध-प्रदर्शन किया गया। राज्यपाल ने हाल ही में डॉ. बीएएमयू विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छत्रपति शिवाजी महाराज के खिलाफ टिप्पणी की थी। जिसके बाद शिवप्रेमी और मराठा क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय रेल और खान राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

गौरतलब है कि इससे पहले शिव प्रेमियों ने रविवार को राज्य के कैबिनेट मंत्री अतुल सावे के सामने 'ढोल बजाकर आंदोलन' किया था। शिव प्रेमी और मराठा समुदाय के आंदोलनकारी आज औरंगाबाद के सतारा परिसर इलाके में श्री दानवे के घर के सामने एकत्रित हुए और 'राज्यपाल हटाओ, महाराष्ट्र बचाओ' के नारे लगाने के साथ प्रदर्शन करने लगे।

उन्होंने कोश्यारी को राज्यपाल के पद से हटाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर महापुरुषों का अपमान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे सड़कों पर उतरकर अपना आंदोलन तेज करेंगे।

मीडिया ने 'भारत जोड़ो यात्रा' का बहिष्कार किया

मीडिया ने 'भारत जोड़ो यात्रा' का बहिष्कार किया

नरेश राघानी 

जयपुर/झालावाड़। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को मुख्यधारा की मीडिया से नाराजगी दिखाते हुए आरोप लगाया कि राष्ट्रीय मीडिया ने राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' का बहिष्कार किया है। क्योंकि संपादक और मालिक दबाव में हैं। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मीडिया लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपना कर्तव्य निभाने में पूरी तरह से विफल रहा है और इतिहास उसे माफ नहीं करेगा।

कांग्रेस महासचिव (संचार और मीडिया प्रभारी) जयराम रमेश ने मौके पर मौजूद पत्रकारों का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें दोष नहीं दिया जाना चाहिए क्योंकि वे तो अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। गहलोत ने कहा, ‘‘मेरा विशेष रूप से राष्ट्रीय मीडिया पर आरोप है कि उसने यात्रा को बहिष्कार कर रखा है।

हमारे (पत्रकार) साथी यहां बैठे हुए हैं, इनकी कोई गलती नहीं है।.. आप तो अपना धर्म निभाते हैं लेकिन (आपके) मालिक लोग, सम्पादक दबाव में हैं, उन्होंने बहिष्कार किया है।’’ उन्होंने कहा कि क्या गजब की यात्रा है, जो सोशल मीडिया देखते हैं, वह गर्व करते हैं कि किस प्रकार से लाखों लोग जुड़ रहे हैं। उनका कहना था कि इसका मतलब यह हुआ कि नेशनल मीडिया जो साथ नहीं दे रहा है उसे सामाजिक सरोकार से मतलब नहीं है.. जिसके लिये मीडिया वह बना है। उन्होंने कहा, ‘‘मीडिया चौथा स्तंभ है .. इसकी अहमियत है।’’ उन्होंने कहा,‘‘ राहुल गांधी की सकारात्मक यात्रा है.. किसी के प्रति कोई दुर्भावना नहीं है।

वह सबको गले लगा रहे हैं। अब बताईये इस देश को और क्या चाहिए।’’ गहलोत ने मीडिया को चेतावनी दी, ‘‘ अगर ऐसी यात्रा को आप नहीं दिखायेंगे तो आप अपना कर्तव्य पूरा नहीं करेंगे। कान खोल कर सुन लीजिए.. नेशनल मीडिया वाले भी और स्टेट मीडिया वाले भी। इतिहास आपको माफ नहीं करेगा।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया दबाव में है। उन्होंने सवाल किया कि पहले जब भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की यात्रा निकली थी तो क्या पूरे देश के मीडिया ने उसे नहीं उठाया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया घरानों के भी 'हाईकमान' होते हैं और मीडिया के लोग भी तबादलों और पोस्टिंग से डरते हैं।उन्होंने कहा, ‘‘मुझे मालूम है आपका स्थानांतरण एवं पदस्थापना होती है।

आप भी तबादला से घबरा जाते हैं। और तो और कोरोना वायरस महामारी के नाम पर तनख्वाह एक लाख से घटाकर 70 हजार.. 30 हजार कर दी गयी। मुझे मालूम है कि महामारी खत्म हो जाने के बाद तनख्वाह वापस नहीं बढ़ाई गयी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मैं कहना चाहूंगा कि आप अपने मालिक से कह दीजिए कि हम घबराने वाले नहीं है.. राहुल गांधी का रास्ता सच्चाई का है.. सत्य का रास्ता है.. अहिंसा का रास्ता है..उनका कारवां चल पड़ा है।’’ गहलोत ने कहा कि जब सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर ने यात्रा में भाग लिया तो उनका विरोध किया गया। उन्होंने कहा कि वह ही क्यों, आरएसएस, भाजपा के लोग भी यात्रा से जुड़ सकते हैं।

इसके बाद गहलोत के मीडिया पर तीखे हमले पर जयराम रमेश ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा “उन्हें दोष मत दीजिए अशोक जी। उनके पास भी आलाकमान हैं। उनके आलाकमान के लिये यात्रा की कोई मांग नहीं है। लेकिन कुछ पत्रकार हैं जो कन्याकुमारी से इस यात्रा को कवर कर रहे हैं। हमें उनके स्तर पर समर्थन और कवरेज मिल रहा है।’’ रमेश ने कहा कि यह अलग बात है कि मुख्यधारा की मीडिया में खबरों का कवरेज उम्मीद के मुताबिक नहीं होता।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-55, (वर्ष-06)

2. मंगलवार, दिसंबर 06, 2022

3. शक-1944, मार्गशीर्ष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-त्रयोदशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:44, सूर्यास्त: 05:24। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 11 डी.सै., अधिकतम- 21+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...