बुधवार, 9 सितंबर 2020

20.30 लाख एकड़ जंगल जलकर राख

कैलिफोर्निया में आग से जला 20.30 लाख एकड़ में फैला जंगल।


वाशिंगटन(यूए)। अमेरिका में कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजोम ने कहा है कि प्रांत के जंगलों में आग लगने के कारण लाखों अंडे और पक्षियों के लाखों छोटे बच्चे जलकर भुन गए। 20.30 लाख एकड़ में फैला जंगल जल गया है जो एक वर्ष में इतने बड़े क्षेत्र में जंगल जलने की सबसे बड़ी घटना है। वहीं 2019 में आग की वजह से 118,000 एकड़ में फैला जंगल नष्ट हो गया था। गेविन ने यह बातें मंगलवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कही।
उधर, कैलिफोर्निया के वानिकी एवं अग्नि नियंत्रण विभाग के अनुसार सैन डिएगो के जंगलों में लगी आग सोमवार तक 17000 एकड़ क्षेत्रफल में फैल चुकी थी। विभाग ने कहा था कि लगभग 14000 दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। आग में जलने के कारण कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी है तथा 3300 संरचनाएं नष्ट हो गयी हैं।                  


सीमा विवाद पर 'रूस' ने दिया बयान

नई दिल्ली/ बीजिंग/ मास्को। रूस ने भारत-चीन के बीच चल रहे विवाद में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है। रूस ने स्पष्ट किया है कि जब तक दोनों देश उससे मध्यस्थता की भूमिका निभाने के लिए नहीं कहेंगे, तब तक वह इस मामले में नहीं पड़ेगा। हालांकि वह दोनों देशों को बातचीत के जरिए आपसी विवाद हल करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

भारत में रूसी दूतावास के उप प्रमुख रोमन बबुश्किन ने कहा कि उनकी सरकार बातचीत के जरिये पूर्वी लद्दाख में तनाव कम होते देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि, 'हमें उम्मीद है कि भारत और चीन बातचीत के जरिये सीमा विवाद सुलझा लेंगे।' वे पत्रकारों के साथ ऑनलाइन बातचीत कर रहे थे।

रूस की यह टिप्पणी पूर्वी लद्दाख में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच ताजा झड़प के बाद बढ़े तनाव के एक दिन बाद आई है। बबुश्किन ने कहा कि, 'हम दोनों देशों के बीच विवादों के समाधान की प्रक्रिया में शामिल नहीं है। हम इसके लिये सकारात्मक माहौल बनाने पर ध्यान केन्द्रित कर रहे हैं। 'उधर भारतीय विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर आठ देशों के शंघाई सहयोग संगठन ( SCO) की मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने के लिये मंगलवार को चार दिवसीय यात्रा पर रूस दौरे पर गए हैं। इस दौरान वे बैठक से अलग हटकर चीन के विदेश मंत्री वांग यी से भी मुलाकात कर सकते है।     

पीडाः दुनिया से अलग-थलग हो गया 'चीन'

नई दिल्‍ली/ बीजिंग। अपनी सामरिक व आर्थिक ताकत के गुमान में पड़ोसियों के साथ-साथ अन्य देशों से पंगा लेने वाला चीन आज दुनिया से अलग-थलग पड़ गया है। कोरोना संक्रमण को लेकर अपने रहस्यमय रवैये के कारण पहले ही वह दुनियाभर के देशों के निशाने पर आ गया था। इस बीच लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारतीय सैनिकों के साथ चीनी सैनिकों की हिंसक झड़पों व तनातनी ने उसके नापाक इरादे को दुनिया के सामने ला दिया। अब तो चीन के बहकावे और कुटिल चालों में फंसे देशों ने भी उससे किनारा करना शुरू कर दिया है।


भूटान: चीन की नजर पूर्वी भूटान स्थित सकतेंग वन्यजीव अभयारण्य पर है। गत दिनों उसने इस अभयारण्य पर दावा भी ठोक दिया था, जिसका भूटान ने पुरजोर विरोध किया था। इसके बाद चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा था कि चीन-भूटान के बीच कभी सीमा निर्धारित नहीं हुई। सीमा को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है।                   


रूस में मिलेंगे भारत-चीन के विदेश मंत्री

मास्‍को। लद्दाख में भारत और चीन में जारी तनातनी के बीच आज शाम को भारत और चीन के विदेश मंत्री रूस की राजधानी मास्‍को में मुलाकात करेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक भारतीय समयानुसार शाम 5 बजकर 30 मिनट पर विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके चीनी समकक्ष वांग यी के बीच मुलाकात होगी। कहा जा रहा है कि रूस अपने दोनों मित्र देशों के बीच तनाव कम करने की जमीन तैयार करने में लगा हुआ है। हालांकि रूस ने इसका खंडन किया है।
इससे पहले रूस में ही भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से चीनी रक्षा मंत्री ने मास्‍को में मुलाकात की थी लेकिन इस बैठक का कोई परिणाम नहीं निकला था। यह बैठक ऐसे समय पर हो रही है जब भारत और चीन के बीच तनाव चरम पर है। वास्तविक नियंत्रण रेखा पर लद्दाख में दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (एससीओ) की बैठक में शामिल होने मंगलवार को मॉस्को पहुंच चुके हैं।             


भारत के तेवर देख बैकफुट पर आया चीन

नई दिल्‍ली/ बीजिंग। चीन घबराया हुआ है और अब अपने ही लोगों को समझाने की कोशिश कर रहा है कि उसकी सेना युद्ध लड़ सकती है। साथ ही वह यह भी समझा रहा है कि उसे भारत के साथ युद्ध करने का फायदा मिलेगा। इससे साफ जाहिर है कि सीमा पर भारत के आक्रामक रुख से चीन बैकफुट पर है। चीन के स्टेट मीडिया से संबद्ध ग्लोबल टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है, ‘‘भारत को लेकर चीन की नीति ताकत पर आधारित है और अगर आम लोग भारतीय उकसावे से नहीं डरते हैं, तो पीएलए कैसे डर सकता है? ऐसे में देश कैसे कमजोर हो सकता है? हर किसी को यह मानना होगा कि चीन भारत पर हावी है और ऐसे में हम भारत को चीन का फायदा नहीं उठाने देंगे।’’

लोगों को दे रहा भरोसा, जमीन नहीं गंवाएगा चीन
ग्लोबल टाइम्स के एडिटर-इन-चीफ हू शिजिन ने अपनी रिपोर्ट में आगे कहा, ‘‘चीन-भारत सीमा की सीमावर्ती स्थिति से परिचित लोगों ने मुझे बताया कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) का पूरी स्थिति पर द्दढ़ नियंत्रण है और युद्ध की स्थिति में इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि यह कैसे लड़ा जाता है। पीएलए के पास भारतीय सेना को हराने की पूरी क्षमता है। इतना ही नहीं भारत-चीन सीमा पर चीन अपनी एक इंच जमीन भी नहीं खोएगा। इसे लेकर हम चीनी लोगों को आश्वस्त करते हैं।’’             


पाक से भी खराब है 'भारत की हालत'

वॉशिंगटन डीसी। भारत के साथ दोस्‍ती का दंभ भरने वाले अमेरिका की नजर में भारत की हालत पाकिस्‍तान से भी खराब है और उसने अपने देशवासियों को भारत नहीं जाने की सलाह दी है। अमेरिका ने पाकिस्तान के लिए अपने यात्रा परामर्श में संशोधन किया है और इसे तीसरे स्तर पर रखते हुए देशवासियों से पाकिस्तान की ‘यात्रा की योजना पर पुनर्विचार’ करने को कहा है। भारत अभी भी न जाने वाले देशों की सूची में शामिल है।
इससे पहले पाकिस्‍तान को चौथे स्तर पर रखा गया था। चौथे स्तर पर रखे गए देश ‘यात्रा नहीं करने’ के परामर्श की श्रेणी में आते हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के परामर्श के अनुसार भारत अब भी यात्रा परामर्श के चौथे स्तर में है। भारत के अलावा सीरिया, ईरान, इराक और यमन समेत कई देश चौथे स्‍तर वाली सूची में शामिल हैं। अमेरिका ने भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर वहां ‘यात्रा नहीं करने’ का परामर्श छह अगस्त को जारी किया था।               


फुटबॉलः इटली ने नीदरलैंड्स को दी मात

रोम। इटली ने निकोलो बारेला के गोल दम पर यूईएफए नेशंस लीग के ग्रुप-ए के मैच में नीदरलैंड्स को 1-0 से हरा दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सोमवार को खेले गए मैच के पहले हाफ के स्टॉपेज टाइम में बारेला ने टीम के लिए गोल किया और उनका यह गोल उनकी टीम को जीत दिलाने में काफी रहा।


इस जीत ने इटली को ग्रुप-ए1 के मैच में शीर्ष पर पहुंचा दिया। उनके दो मैचों में चार अंक हैं। इटली के कोच ने इटली के ब्रॉडकास्टर राय से बात करते हुए कहा, मैं मानसिकता, प्रदर्शन, को लेकर काफी खुश हूं। खिलाड़ियों ने शानदार खेला। वहीं अपने स्टार स्ट्राइकर रोबर्ट लेवांडोव्स्की के बिना उतरी पोलैंड ने टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। 24वें मिनट में हैरिस हाजराडिनोविक ने गोल कर बोस्निया को आगे कर दिया। लेकिन ब्रेक से पहले कामिल ग्लीक ने पोलैंड को बराबरी पर ला दिया और 67वें मिनट में कामिल ग्रोसिस्की ने पौलेंड के लिए दूसरा गोल किया जो टीम के लिए विजयी साबित हुआ।               


जिंगपिंग पर सख्ती की तैयारी में अमेरिका

बीजिंग/ वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी संसद में एक बिल पेश किया गया है। इसमें कहा गया है कि अमेरिका में सरकारी तौर पर शी जिनपिंग को चीन का राष्ट्रपति यानी प्रेसिडेंट नहीं कहा जाना चाहिए। बिल के मुताबिक, चीन में लोकतंत्र नहीं है और न ही, जिनपिंग लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए हैं। लिहाजा, अमेरिका उन्हें राष्ट्रपति कहना बंद करे।


तकनीकी तौर पर बिल में कही गई हर बात सही है। दरअसल, 1980 के पहले किसी चीनी शासन प्रमुख को प्रेसिडेंट यानी राष्ट्रपति नहीं कहा जाता था। इतना ही नहीं, चीन के संविधान में भी ‘राष्ट्रपति या प्रेसिडेंट’ शब्द नहीं है।


‘चेयरमैन ऑफ एवरीथिंग’
2012 में जिनपिंग राष्ट्रपति बने। यह पद उन्हें चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के मुखिया होने के चलते मिला। संवैधानिक तौर पर देखें तो सीसीपी का चेयरमैन ही सरकार और सेना का प्रमुख होता है। लेकिन, जिनपिंग के मामले में ऐसा नहीं है। सीएनएन के मुताबिक, जिनपिंग ही सत्ता और पार्टी का एकमात्र केंद्र हैं। वे पार्टी की नई सुपर कमेटीज के चेयरमैन भी हैं। इसलिए, इंटरनेशनल एक्सपर्ट्स उन्हें ‘चेयरमैन ऑफ एवरीथिंग’ यानी ‘हर चीज का अध्यक्ष’ कहते हैं। ये एक तरह से तानाशाह होना ही है।


अमेरिका में लाए गए बिल में क्या है
ट्रम्प की पार्टी के सांसद स्कॉट पैरी ये बिल लाए। नाम दिया गया, ‘नेम द एनिमी एक्ट’। पैरी चाहते हैं कि जिनपिंग या किसी चीनी शासक को अमेरिका के सरकारी दस्तावेजों में न राष्ट्रपति कहा जाए और न लिखा जाए। बिल के मुताबिक- चीन में राष्ट्रपति जैसा कोई पद नहीं है। वहां कम्युनिस्ट पार्टी का जनरल सेक्रेटरी (महासचिव) होता है। और जब हम उसे राष्ट्रपति कहते हैं तो ऐसा लगता है, जैसे कोई व्यक्ति लोकतांत्रिक तौर पर चुना गया हो। चीन में तो लोकतंत्र नहीं है।


फिर सच्चाई क्या है..
इसे आसान भाषा में समझते हैं। दरअसल, जिनपिंग को ‘राष्ट्रपति’ कहे जाने पर भ्रम है। और इसीलिए विवाद भी हुए। चीन में जितने भी पदों पर जिनपिंग काबिज हैं, उनमें से किसी का टाईटिल ‘प्रेसिडेंट’ नहीं है। और न ही चीनी भाषा (मेंडेरिन) में इस शब्द का जिक्र है। 1980 में जब चीन की इकोनॉमी खुली, तब चीन के शासक को अंग्रेजी में प्रेसिडेंट कहा जाने लगा। जबकि, तकनीकि तौर पर ऐसा है ही नहीं। जिनपिंग सीसीपी चीफ हैं। इसलिए देश के प्रमुख शासक हैं। लेकिन, वे राष्ट्रपति तो बिल्कुल नहीं हैं। बस उन्हें ‘प्रेसिडेंट’ कहा जाने लगा।


सवाल क्यों उठते हैं...
स्कॉट पैरी के पहले भी अमेरिका में यह मांग उठती रही है कि कम से कम आधिकारिक तौर पर तो चीन के शासक को राष्ट्रपति या प्रेसिडेंट संबोधित न किया जाए। आलोचक कहते हैं- जिनपिंग ही क्यों? चीन के किसी भी शासक को राष्ट्रपति कहने से यह संदेश जाता है कि वो लोकतांत्रिक प्रतिनिधि है, और इंटरनेशनल कम्युनिटी को उन्हें यही मानना चाहिए। जबकि, हकीकत में वे तानाशाह हैं।


बात 2019 की है। तब यूएस-चाइना इकोनॉमिक एंड सिक्योरिटी रिव्यू कमीशन की एक रिपोर्ट में कहा गया था- चीन में लोकतंत्र नहीं है। मतदान का अधिकार नहीं है और न बोलने की आजादी है। जिनपिंग को राष्ट्रपति कहना उनकी तानाशाही को मान्यता देना है।


जिनपिंग के ओहदे
चीन में जिनपिंग के पास तीन अहम पद हैं। स्टेट चेयरमैन (गुओजिया झुक्शी)। इसके तहत वे देश के प्रमुख शासक हैं। चेयरमैन ऑफ द सेंट्रल मिलिट्री कमीशन (झोंगयांग जुन्वेई झुक्शी)। इसके मायने हैं कि वे सभी तरह की चीनी सेनाओं के कमांडर इन चीफ हैं। तीसरा और आखिरी पद है- जनरल सेक्रेटरी ऑफ द चाईनीज कम्युनिस्ट पार्टी या सीसीपी (झोंग शुजि) यानी सत्तारूढ़ पार्टी सीसीपी के भी प्रमुख। 1954 के चीनी संविधान के मुताबिक, अंग्रेजी में चीन के शासक को सिर्फ चेयरमैन कहा जा सकता है।           


अखिलेश ने योगी सरकार पर बोला हमला

लखनऊ - अखिलेश यादव ने आज 9 बजकर 9 मिनट पर की क्रांति की मशाल जलाने की अपील, योगी सरकार पर बोला हमला।


लखनऊ। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर युवाओं से अपील की है कि 9 सितंबर यानि आज रात 9 बजे 9 मिनट तक बेरोजगारी के खिलाफ क्रांति की मशाल जलाएं, ताकि आपकी आवाज सरकार के कानों तक पहुंचे। 
वहीं, अखिलेश यादव के समर्थन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट किया है, उन्होंने लिखा कि इस देश का युवा अपनी आवाज सुनाना चाहता है। उन्होंने भी लोगों से अपील है कि वह भी युवाओं का साथ दें। 
बुधवार को अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मुट्ठियां जब बंध जाती हैं नौजवानों की, नींद उड़ जाती है ‘ज़ुल्मी हुक्मरानों’ की। आइए युवाओं व उनके परिवार की बेरोज़गारी-बेकारी के इस अंधेरे में हम आज रात 9 बजे, 9 मिनट के लिए बत्तियां बुझाकर क्रांति की मशाल जलाएं, उनकी आवाज़ में आवाज़ मिलाएं!               


21 से खुलेंगे स्कूल, गाइडलाइन जारी की

21 सितम्बर से खुलेंगे स्कूल गाइडलाइन्सजारी , बच्चो को भेजने से पहले जाने नियम।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले लगातार बड़ा रहे है और मौत का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। इसी बिच अनलॉक - 4 की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। मॉल से लेकर मेट्रो तक सभी सेवाएं सभी संभव एहतियात के साथ खोली जा रही हैं। इस सबके बीच स्कूलों को लेकर लोगों के मन में बड़ा सवाल है।
अनलॉक-4 में सरकार ने कक्षा 9 से 12 तक-स्कूल खोलने की इजाज़त दी है। इसकी सरकार ने गाइडलाइन्स भी जारी कर दी है | सरकार ने कई ऐहतिहात भी दी है। 21 सितम्बर से खुलेंगे स्कूलः
जाने गाइडलाइन्स ...
सिर्फ कंटेंनमेंट जोन के बाहर के स्कूल खोले जा सकेंगे और कंटेंनमेंट जोन के बाहर रहने वाले स्टाफ और स्टूडेंट को ही स्कूल आने की इजाजत होगी।अगर आपके बच्चे का स्कूल कंटेंनमेंट जोन में है या फिर आपका घर कंटेनमेंट जोन में है तो आपके बच्चे को स्कूल जाने की इजाजत नहीं होगी।
स्कूल आने वाले छात्रों के पास अभिवावक की लिखित अनुमति होना अनिवार्य है। छात्रों का स्कूल आना किसी भी तरह से अनिवार्य नहीं होगा, यह सिर्फ वॉलेंटियरी बेसिस पर किया जा रहा है।
स्कूल में छात्रों, शिक्षकों और अन्य स्टाफ को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। क्लास में भी सभी तरह के नियम लागू होंगे। यह सभी नियम अन्य शिक्षण संस्थानों जैसे पर भी लागू होंगे। कोरोना से जंग को लेकर पहले से जारी नियमों और गाइड लाइंस के साथ सरकार ने स्कूलों के लिए अलग से विस्तार से निर्देश जारी किए हैं। इन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर जाकर देखा जा सकता है।
स्‍टूडेंट्स के बीच कम से कम 6 फीट की दूसरी होनी चाहिए।इसके अलावा फेस कवर/मास्‍क अनिवार्य किया गया है।फिलहाल बायोमीट्रिक अटेंडेंस नहीं होगी।
स्कूल के अंदर भी थोड़ी-थोड़ी देर में हाथों को साबुन से धुलना या सैनिटाइज करना होगा। परिसर में इधर-उधर थूकने पर पाबंदी है। गेट पर हर छात्र और स्टाफ की थर्मल स्क्रीनिंग होगी, गेट पर ही उनके हाथ भी सैनिटाइज कराए जाएंगे।
बच्चे अपना कोई भी सामान जैसे, पेन, पेंसिल, नोटबुक या कोई अन्य सामान आपस में शेयर नहीं करेंगे।
इसके साथ ही स्कूल के ग्राउंड में किसी भी तरह खेल या शारीरिक एक्टिविटी की मनाही है।
स्कूल आने वाले सभी लोगों के लिए आरोग्य सेतु एप रखना अनिवार्य है।इसके साथ ही सभी स्कूलों को पल्स ऑक्सिमीटर का इंतजाम करना होगा।                  


नीट स्थगन की नई याचिकाएं खारिज की

सुप्रीम कोर्ट में नीट स्थगन की नई याचिकाएं खारिज।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने 13 सितंबर को होने जा रही परीक्षा नीट 2020 के स्थगन की मांग के लिए लगाई गई नई याचिकाओं पर विचार करने से बुधवार को इनकार कर दिया। जस्टिस अशोक भूषण, आर. सुभाष रेड्डी और एम.आर. शाह की खंडपीठ ने कहा कि वे इस मामले की जांच करने के लिए इच्छुक नहीं हैं क्योंकि नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट कुछ दिनों में आयोजित होने वाला है।
शीर्ष अदालत ने परीक्षा स्थगन के लिए जनहित याचिकाओं के समूह के साथ-साथ गैर-भाजपा शासित राज्यों के छह मंत्रियों की याचिका को भी खारिज कर दिया। पीठ ने कहा, “अब सब कुछ खत्म हो गया है। एक समीक्षा को खारिज कर दिया गया है। जेईई हो चुकी है। अब हम इस पर कैसे विचार कर सकते हैं?”
याचिकाकर्ताओं में से एक की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद दतार ने दलील दी कि वे छात्रों को हो रहीं व्यावहारिक कठिनाइयों को उजागर कर रहे हैं। उन्होंने बिहार का उदाहरण दिया, जहां केवल दो परीक्षा केंद्र हैं। पीठ ने जवाब दिया कि नीट के लिए सभी व्यवस्थाएं की जाएंगी। अलग-अलग प्रवेश परीक्षा के लिए अलग-अलग तरीखें नहीं हो सकती हैं। दतार ने शीर्ष अदालत से नीट को तीन सप्ताह के लिए स्थगित करने पर विचार करने का आग्रह किया है।
एक अन्य याचिकाकर्ता के वकील के.टी.एस. तुलसी ने तर्क दिया कि कोविड-19 के एक दिन में 90 हजार मामले दर्ज हुए हैं। उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट के एक आदेश का भी हवाला दिया, जिसमें कहा गया था कि जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित नहीं हो सके, उनके बारे में उचित ढंग से विचार करना चाहिए। इस पर पीठ ने कहा कि यह परीक्षा निकाय को तय करनी थी, ना कि न्यायालय को।
एक अन्य अधिवक्ता शोएब आलम ने कंटेनमेंट जोन के लिए जारी दिशा-निर्देशों का हवाला दिया कि ऐसे में वहां के छात्र कैसे परीक्षा केन्द्र पहुंचेंगे। इस पर पीठ ने कहा कि संबंधित अधिकारी उम्मीदवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक सावधानी बरतेंगे।                


यूपीः 75 लाख की अवैध शराब बरामद

पुलिस ने बरामद की लगभग 75 लाख की अवैध शराब।


बृजेश केसरवानी


लखनऊ। राजधानी के चिनहट थाना क्षेत्र में पुलिस ने लगभग 75 लाख की अवैध शराब बरामद की है। डीसीपी चारु निगम के नेतृत्व में चिनहट एसएचओ धनन्जय पांडेय और उनकी टीम ने अवैध फैक्टरी का भांडा फोड़ किया। लंबे समय से राजधानी में अवैध तरीके से शराब की फैक्टरी चल रही थी।
इस मामले में सौरभ मिश्रा और अनूप जयसवाल नाम के दो अभियुक्तों को गिफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी आदित्य अभी भी फरार है। अभी कई लोगो की तलाश में पुलिस की खोजबीन जारी है। अवैध तरीके से चल रही फैक्ट्री में सौरभ मिश्रा, अनुज जयसवाल, आदित्य कुमार, गुलशन, उर्फ गुलू, अभिषेक, सिंह उर्फ रिंकू सिंह, परेस, विकास, आशुतोष, बबलू ,अंकित, अमित शामिल थे।
इस फैक्टरी में न केवल अवैध तरीके से शराब बन रही थी बल्कि रजिस्टर कंपनी का नाम भी इस्तेमाल किया जा रहा था। रॉयल चैलेंजर्स और विंडीज नाम की रजिस्टर देशी शराब का नाम इस्तेमाल कर रहे थे।                


सेक्स रैकेटः युवक-युवतियां किए गिरफ्तार

अतीश त्रिवेदी


लखीमपुर में पकड़ा गया सेक्स रैकेट की संचालिका सहित 5 युवती व 5 युवक हुए गिरफ्तार


लखीमपुर खीरी। मंगलवार को शाम 8:00 बजे कोतवाली लखीमपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जहां पुलिस ने चल रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए युवक युवतियों को धर दबोचा एफ आई आर दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। कोतवाली लखीमपुर क्षेत्र के अंतर्गत शहर के मोहल्ला गंगोत्री नगर में एक सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की शहर के मोहल्ला गंगोत्री नगर में कुछ लोगों द्वारा सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। जिससे मोहल्ले वाले भी बहुत परेशान हैं। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला थाना इंचार्ज सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया मौके पर पहुंची पुलिस को देख सेक्स रैकेट चला रहे लोगों में भगदड़ मच गई। हालांकि पुलिस की इस छापेमारी में पांच युवक आपत्तिजनक हालत में सेक्स रैकेट में पकड़े गए युवतियों के पुलिस को देखते ही चेहरे का रंग उड़ गया माफी मांगने लगे पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया। सीओ सिटी संजय नाथ तिवारी ने बताया कि मुखबिर द्वारा सेक्स रैकेट की सूचना मिली थी इसमें पांच युवक व पांच युवतियों के गिरफ्तारी की गई। कानूनी कार्यवाही की गई। भविष्य में ऐसे लोगों पर कार्यवाही होती रहेगी इस सेक्स रैकेट की एक महिला संचालिका को भी गिरफ्तार किया गया।               


मासूम के साथ छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

अतीश त्रिवेदी


पांच वर्षीय वालिका के साथ छेडखानी के बाद आरोपी गिरफ्तार


लखीमपुर खीरी। जनपद के गोला तहसील के अंतर्गत थाना मैलानी क्षेत्र के एक गांव मे ही कल एक व्यक्ति द्वारा पांच वर्षीय वालिका को बहलाफुसला कर अपने घर ले जाने व छेडखानी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पीडित वालिका के पिता द्वारा कोतवाली मैलानी मे दी गयी तहरीर मे अबगत कराया गया है कि गांव के ही निवासी मोनू पुत्र राम विलास उनकी नावालिग पुत्री को विल्ली के बच्चे दिखाने का लालच देकर अपने घर ले गया और वहां पर वालिका के साथ छेडखानी की कुछ देर होने पर जव वालिका की मां ने वालिका को घर ले जाना चाहा तो और बच्चो से मिली जानकारी के आधार पर वह सीधे मोनू के पास पहुंच गयी जहां मोनू वालिका के साथ छेडखानी कर रहा था। इसके बाद वालिका के पिता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिस पर मैलानी कोतवाल विद्या शंकर शुक्ला तत्काल अपने साथ पुलिस वल को लेकर मौके पर पहुंचे और पीडिता के पिता द्वारा दी गयी। सूचना के आधार पर तत्काल आरोपी सोनू  को हिरासत मे लेकर वालिका को पुलिस अभिरक्षा मे मेडिकल हेतु जिला हास्पिटल भेज दिया जहां पर मेडिकल कराया गया। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट मे पीडित वालिका के वदन पर न कोई चोट का निशान मिला है न रेप की ही पुष्टि हुयी है।
पीडित वालिका के  पिता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 278/2020 , ips की धारा 354 व पाक्सो एक्ट की धारा 7 8 छेडखानी व पाक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आरोपी मोनू को जेल भेज दिया है।               


विश्वकर्मा पूजा की सार्वजनिक छुट्टी की मांग

अतीश त्रिवेदी


विश्वकर्मा पूजा दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग


लखीमपुर खीरी। विश्कर्मा समाज के लोगो ने राज्यपाल को लिखा पत्र, डीएम खीरी को सौपा ज्ञापन जिसमे 17 सितंबर को प्रति वर्ष पूरे देश में भगवान विश्वकर्मा का पूजा दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर विश्वकर्मा समाज के सभी लोग लोहा लकड़ी के काम करने वाले सभी दुकानदारों कारीगर सरकारी कार्यालयों इन इन इन उद्योगों एवं तकनीकी संस्थानों में काम करने वाले सभी अधिकारियों व कर्मचारियों एवं दोहे लकड़ी के कार्य से संबंधित सभी लोग अपना कार्य बंद करके धूमधाम केवल भगवान विश्वकर्मा की पूजा आरती करने वाला कीड़ा निकालने का कार्यक्रम में समाज पार्टी की सरकार द्वारा घोषित किया जा चुका है। ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश के करोड़ों लोगों की भावनाओं को आदर करते हुए भगवान को विश्वकर्मा भगवान 17 सितंबर को अवकाश घोषित करने के सम्बंध में लिखा गया है। 
भगवान विश्वकर्मा पूजा दिवस 17 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग अखिल भारतीय विश्वकर्मा सरकार महासभा के प्रदेश महासचिव संतोष शर्मा ने की है।उन्होंने इसको लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में कहा है। के विश्वकर्मा समाज के सभी लोग 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा पूजा दिवस मनाते हैं। पूर्व में सपा सरकार ने 17 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था।                


'लोनी' विधायक को गोली मारने की धमकी

क्या हिंदूवादी नीतियों पर चलने का परिणाम भुगत रहे हैं विधायक नंदकिशोर गुर्जर


क्यों लगातार आ रही है देश और विदेश से जान से मारने की धमकियां


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। उत्तर-प्रदेश विधानसभा में हिंदू वादी नीतियों व अपने उभरते हुए नाम के चलते लोनी विधायक नंदकिशोर  हमेशा सेे हिंदूवादी छवि के कारण, उनकी जान को खतरा बना रहता है। कोई भी कारण और कोई भी वजह रही हो, लोनी विधायक को कोई भी विदेशी जान से मारने की धमकी देने का दुस्सास ना करें। हमारे परिवारिक और राजनीतिक संबंधों के अलावा हम सब भारतीय हैं। कोई भी किसी भारतीय के खिलाफ यदि शत्रुता रखता है तो हम सबका शत्रु है। हालांकि यह जिला गाजियाबाद है यहां कोई पतला नहीं मूूतता है।


जिसके कारण वह कहीं ना कहीं विदेशी ताकतों वह देश में छुपे हुए गद्दारों की नजरों में बने रहते हैं। जिसके चलते पहले भी कई बार देश और विदेश से धमकी आ चुकी है। अभी हाल ही में आपको बता दें कि 6 सितंबर को लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को फिर एक बार जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें कोतवाली लोनी पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, और मामले की जांच की जा रही है। फोन पर धमकी देने वाले युवक ने अपने आप को लखनऊ का रहने वाला बताया है। जबकि अन्य कई इंटरनेशनल कॉल हैं। जिनके नंबर पुलिस अधिकारियों को दे दिए गए हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। विधायक नंदकिशोर गुर्जर और धमकी देने वाले युवक के बीच की हॉट टाॅक सुनी जा सकती है।


प्रेमिका की संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


प्रेमी की मौत के बाद प्रेमिका ने संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या


हापुड़/ गढ़मुक्तेश्वर। थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव निवासी प्रेमिका ने संदिग्ध परिस्थितियों में सिंभावली स्टेशन पर पहुंचकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूत्रों का कहना अपने प्रेमी की मौत का सदमा किशोरी की मौत का कारण बना जिसकी 1 दिन पहले मौत हो गई। जिसका अंतिम संस्कार के लिए बृजघाट गंगा पर ले लेकर जा रहे थे। प्रेमी की मौत दवाई का साइड इफेक्ट हो जाने के कारण बताई जा रही है, जबकि मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। युवती के द्वारा सिंभावली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी पवन कुमार थाना प्रभारी महेंद्र कुमार त्रिपाठी जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची युवती का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा पुलिस क्षेत्राधिकारी पवन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने वाली लड़की की आत्महत्या करने के कारणों की जांच की जाएगी।                


हादसे में घायल ने तोड़ा दम, मचा कोहराम

अतुल त्यागी (मंडल प्रभारी)
मुकेश सैनी (जिला-प्रभारी हापुड़)
हापुड़। गढमुक्तेश्वर/बहादुरगढ़/बृजघाट…..स्कूटर पर जा रहे रविंद्र व साथी को पसबाड़ा के निकट तेजी से आ रही बाईक ने मारी टक्कर गंभीर रूप से घायल की एक सप्ताह बाद हुई मौत घर मे मचा कोहराम।


दिनांक 30.8 2020 को ग्राम पुष्पावती पूँठ को गमी(मौत) मे शामिल होने स्कूटर पर जा रहे चाचा रविंद्र व भतीजे को तेजी से आ रही बाईक सवार पालू पुत्र जुगला निवासी नवादा खुर्द बहादुरगढ़ व अनूप गूर्जर पुत्र रामपाल गूर्जर आलमनगर बहादुरगढ़ जो शराब के नशे मे थे ने मारी टक्कर दोनो गंभीर रूप से घायल किया मेरठ के लिए रैफर किया। आज दिनांक 8 .9. 2020 को घायल रविंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। बहादुरगढ थाना प्रभारी ने 30.8.2020 को घायल के भाई मुकेश के द्वारा दी गई। तहरीर पर कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और थाना प्रभारी नीरज कुमार ने परिजनों को शीघ्र ही गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। ब्रजघाट में मृतक रविंद्र के घर पर परिवार में कोहराम मचा हुआ।


वाहन चोर गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


सिंभावली क्षेत्र में वाहन चोर गिरोह की सक्रियता के चलते पुलिस हुई अलर्ट


वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्यों को एक बाइक के साथ किया गिरफ्तार


गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़। सिंभावली क्षेत्र में वाहन चोर गिरोह पशु चोर गिरोह की सक्रियता के चलते सिंभावली पुलिस हुई। अलर्ट एसपी संजीव सुमन की हापुड़ पुलिस के तेज तर्रार सिंभावलीे थाना प्रभारी महेंद्र कुमार त्रिपाठी के द्वारा अपनी पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर छापामार कार्यवाही करते हुए वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्यों को बाइक सहित गिरफतार कर पूछताछ जारी पुलिसिया पूछताछ में गिरफ्तार सदस्यों ने अपने नाम लोकेश पुत्र राजेंद्र वरुण पुत्र भूरे अनु पुत्र जगत सिंह मनोज पुत्र लीलाधर धीरज पुत्र भोले निवासी गण बंगाली थाना सिंभावली बताए हैं।
सूत्रों के अनुसार मनोज पुत्र लीलाधर पहले सिंभावली में बाईक मिस्त्री का कार्य करता था। लेकिन अब यह कुचेसर चोपला पर बाइक ठीक करने की दुकान करता है जो इस गिरोह का सरगना भी बताया जा रहा है। वही इनकी निशानदेही पर बहुत बड़ा खुलासा होने की उम्मीद भी जताई जा रही है। और पुलिस को इनके अन्य साथियों की तलाश जारी है। और क्षेत्र में बढ़ रही पशु चोरी की घटनाओं को मद्देनजर रखते हुए स्थानीय पुलिस का क्षेत्र में पशु चोर गिरोह के द्वारा की गई चोरियों का भी खुलासा करने के प्रयास जारी हैं।                 


कुख्यात अपराधी के 6 मददगार गिरफ्तार

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी
कुख्यात आशु के 6 मददगार गिरफ्तार


हापुड़। कुख्यात आशु जाट के मददगारों की कुंडली खगांलते हुए धौलाना पुलिस ने आशु के एक महिला सहित 6 मददगारों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह ने बताया कि आशु को छुपाने व आर्थिक रुप से मदद करनें के 6 आरोपियों प्रिस, शैंकी, राजवीर, राजेन्द्र, चंटीपाल और पिंकी को गिरफ्तार कर लिया।                 


आज़म के रिजॉर्ट गिराने पर स्थगन आदेश

आजम खान का रिजॉर्ट गिराने पर स्थगनादेश


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खान के एक रिजॉर्ट को गिराने के 27 अगस्त, 2020 के आदेश के खिलाफ अपील पर निर्णय आने तक इस कार्रवाई पर मंगलवार को रोक लगा दी।
ध्वस्तीकरण के आदेश के खिलाफ डॉक्टर तजीन फातिमा की अर्जी पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति एसके गुप्ता और न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल की पीठ ने यह आदेश पारित किया।
सरकारी वकील ने अर्जी का यह कहते हुए विरोध किया कि याचिकाकर्ता के पास उत्तर प्रदेश शहरी नियोजन एवं विकास कानून की धारा 27 (2) के तहत अपीलीय अधिकारी के समक्ष अपील का विकल्प है, लेकिन उसने इस विकल्प का लाभ उठाने के बजाय यहां रिट याचिका दाखिल की जो इस अदालत के समक्ष विचार करने योग्य नहीं है।
हालांकि याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि आज से दो सप्ताह के भीतर यह अपील दायर की जाएगी। इस पर अदालत ने कहा कि चूंकि ध्वस्तीकरण के आदेश के खिलाफ याचिकाकर्ता के पास अपील का वैकल्पिक विधिक उपचार है, वह इस (अदालत के) आदेश की एक प्रमाणित प्रति के साथ ध्वस्तीकरण के आदेश के खिलाफ आज से दो सप्ताह के भीतर अपील दायर कर सकता है।
अदालत ने कहा कि यदि याचिकाकर्ता द्वारा निर्धारित अवधि के भीतर इस तरह की अपील दायर की जाती है तो संबद्ध अपीलीय अधिकारी अपील दायर किए जाने की तिथि से चार सप्ताह के भीतर इस पर कानून के मुताबिक निर्णय करेंगे।
इस तरह से, चार सप्ताह के लिए या अपील के निस्तारण तक जो भी पहले हो, याचिकाकर्ता के खिलाफ कोई बलपूर्वक उपाय नहीं किए जाएंगे।                   


सेरेना का संघर्ष, सोफिया का सफर समाप्त

सेरेना विलियम्स ने किया संघर्ष, सोफिया का सफर समाप्त।न्यूयार्क। सेरेना विलियम्स ने कुछ विषम पलों से गुजरने के बाद दो सप्ताह पहले उन्हें हराने वाली मारिया सकारी के खिलाफ तीन सेट तक चले संघर्षपूर्ण मैच में जीत दर्ज करके लगातार 12वीं बार यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
खाली पड़े आर्थर ऐस स्टेडियम में तीसरी वरीयता प्राप्त सेरेना ने खुद ही अपना उत्साह बढ़ाया और यूनान की 15वीं वरीय सकारी को 6-3, 6-7 (6), 6-3 से हराने में सफल रही। सकारी ने वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन में सेरेना को पराजित किया था।
सेरेना ने मैच के दौरान जोर जोर से बोलकर खुद का हौसला बढ़ाती रही।
उन्होंने इस बारे में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि दर्शक हों या नहीं मैं काफी बोलती हूं। मैं बेहद जुनूनी हूं। यह मेरा काम है। मैं इस तरह से खुद का हौसला बढ़ाती हूं। मैं कोर्ट पर अपना सब कुछ झोंक देती हूं। ’’
इस महीने के आखिर में 39 वर्ष की होने वाली सेरेना सेमीफाइनल में पहुंचने के लिये बुल्गारिया की गैरवरीयता प्राप्त स्वेताना पिरिनकोवा से भिड़ेगी। बच्चे के जन्म के कारण तीन साल तक बाहर रहने के बाद वापसी करने वाली 32 वर्षीय पिरिनकोवा ने एलिज कोर्नेट पर 6-4, 7-6 (5), 6-3 से जीत दर्ज की।
अमेरिका की दूसरी वरीयता प्राप्त सोफिया केनिन हालांकि चौथे दौर से आगे नहीं बढ़ पायी। बेल्जियम की 16वीं वरीय एलिस मर्टेन्स ने उन्हें सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से पराजित किया। इस तरह से केनिन का लगातार दो ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने का सपना भी टूट गया। केनिन ने इस साल आस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीता था।
मर्टेन्स का सामना गैरवरीय विक्टोरिया अजारेंका से होगा जिन्होंने चेक गणराज्य की 20वीं वरीय कारोलिना मुचोवा को 5-7, 6-1, 6-4 से हराया। अजारेंका की यह लगातार नौवीं जीत है। उन्होंने इससे पहले वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन में खिताब जीता था जो न्यूयार्क में ही जैव सुरक्षित वातावरण में खेला गया था।                 


ब्लूलाइन, पिंक लाइन पर मेट्रो सेवा बहाल

171 दिन बाद फिर बहाल हुई ब्लूलाइन और पिंक लाइन पर मेट्रो सेवाएं।


पालूराम


नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की 3/4 ब्लूलाइन, द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा इलेक्ट्रानिक सिटी/वैशाली और लाइन सात (पिंक लाइन) मजलिस पार्क से शिव विहार का संचालन बुधवार से शुरू हो गया। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने आज ट्वीट कर कहा, ब्लूलाइन तथा पिंकलाइन की सेवा आज शुरू हो गयी। धीरे-धीरे मेट्रो पटरी पर आएगी और आपको आपके गंतव्य तक पहुंचाएगी।
डीएमआरसी के प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा, दोनों पर मेट्रो की सेवा सुबह सात बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक तथा शाम चार बजे से रात आठ बजे तक उपलब्ध रहेगी। इसी समय सारिणी के अनुसार येलोलाइन तथा रैपिडलाइन पर मेट्रो ट्रेनों का परिचालन सोमवार से शुरू हो गया है।
गौरतलब है कि वैश्विक महामारी कोरोना के प्रकोप के कारण एहतियात के तौर पर पिछले करीब पांच महीने से बंद दिल्ली मेट्रो की सीमित सेवाएं सात सितंबर को बहाल की गयी।                  


हर कमेटी को निर्धारित होगा टास्कः प्रियंका

प्रियंका गांधी वीडियो कान्फ्रेंसिंग से करेंगी संवाद, हर कमेटी का निर्धारित होगा टास्क।


लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जल्द ही हाल-फिलहाल में घोषित कमेटियों के सदस्यों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक करेंगी।
गौरतलब है कि पिछले दिनों यूपी कांग्रेस के लिए सात नई कमेटियों का गठन किया गया है| एक तरफ कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान चल रहा है, दूसरी तरफ सात कमेटियों के जरिये एक मजबूत व्यूह रचना की गई है जिसको आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी तैयारी के बतौर देखा जा रहा है| उत्तर प्रदेश की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी ने कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति, पंचायतों के चुनाव के लिए पंचायती राज चुनाव तैयारी समिति, प्रचार-प्रसार कमेटी, प्रशिक्षण एवं कैडर निर्माण समिति, मेनिफेस्टो निर्माण समिति, सदस्यता अभियान समिति और संपर्क एवं ज्वाइनिंग समिति बनाई है| इसके साथ ही साथ वह उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार के बाद सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों के साथ बैठक करके उन्हें निर्देश देंगी और आगामी संगठन निर्माण और रणनीतियों पर चर्चा करेंगी। 7 सितम्बत को प्रदेश कमेटी में विस्तार हुआ है। संगठन विस्तार में दो उपाध्यक्ष, 6 महासचिव, 22 सचिवों और प्रदेश में संगठन का कामकाज देखने के लिए दो संगठन सचिव बनाये गए हैं। महासचिव प्रियंका गांधी के साथ इस बैठक में सभी पदाधिकारियों और कमेटियों के सदस्यों की ठोस जिम्मेदारी, जबाबदेही और टॉस्क तय होंगे।                 


सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट

गोल्ड - सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी भी गिरी , जानें क्या है भाव।


नई दिल्ली। भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.4 फीसदी फिसलकर 51,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो पांच दिनों में चौथी गिरावट है। एमसीएक्स पर चांदी वायदा 0.75 फीसदी घटकर 67,982 रुपये प्रति किलोग्राम रही। 
पिछले सत्र में, सोने का वायदा भाव 0.6 फीसदी बढ़ा था जबकि चांदी 0.55 फीसदी बढ़ी थी। पिछले महीने 56,200 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद से भारत में सोने की कीमतें अस्थिर रही हैं। उस स्तर से, सोना अब करीब 5,000 रुपये नीचे है। 
भारत के सबसे बड़े कमोडिटी डेरिवेटिव एक्सचेंज, एमसीएक्स ने कहा है कि उसने एक्सचेंज प्लेटफॉर्म के माध्यम से चांदी के अनुबंध में ऑल-टाइम रिकॉर्ड डिलीवरी देखी। एक्सचेंज ने कहा कि अगस्त/सितंबर में समाप्त होने वाले कॉन्ट्रैक्ट में कुल 139.965 टन चांदी, जिसकी कीमत 937 करोड़ रुपये है, को एमसीएक्स चांदी अनुबंध में दिया गया है। वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम।
वैश्विक बाजारों में, अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने के कारण आज सोने की दरें सपाट थीं। पिछले सत्र में दो सप्ताह के निचले स्तर 1,906.24 डॉलर के पास गिरने के बाद आज हाजिर सोना 1,929.30 डॉलर प्रति औंस पर था। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.2 फीसदी गिरकर 26.66 डॉलर प्रति औंस पर आ गई जबकि प्लैटिनम 901.29 डॉलर पर स्थिर रहा।
पाउंड छह सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया इसलिए अमेरिकी डॉलर अन्य छह मुद्राओं के मुकाबले एक महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया। एक मजबूत बेंचमार्क सोने को अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए अधिक महंगा बनाता है। दूसरी ओर, रात भर वॉल स्ट्रीट लगातार तीसरे दिन डूब गया
गोल्ड निवेशक गुरुवार को होने वाली यूरोपीय सेंट्रल बैंक की पॉलिसी मीटिंग से मौद्रिक नीति की रणनीति का इंतजार कर रहे हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अगली बैठक अगले सप्ताह के लिए निर्धारित है।           


सरकार की प्राथमिकता में जल संचयन

कुशीनगर। जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा भविष्य हेतु जल संग्रहण करने हेतु जल संचयन के कार्यों को सरकार की प्राथमिकता में सम्मिलित किया गया है।


जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा भविष्य हेतु जल संग्रहण करने हेतु जल संचयन के कार्यों को सरकार की प्राथमिकता में सम्मिलित किया गया है।
इस क्रम में मा० जल शक्ति मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह द्वारा भी प्रदेश के समस्त जनपदों के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय भवनों तथा स्कूल-कालेजों के भवनों पर अनिवार्य रूप से रूफटाप रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना के निर्देश दिये गये है।
उन्होंने बताया कि जल संचयन को व्यापक जन सहभागिता के द्वारा जन आन्दोलन का रूप दिये जाने की आवश्यकता है। अतएव इसमें समस्त नागरिकों से सक्रिय योगदान की अपेक्षा है। उन्होंने समस्त व्यवसायिक प्रतिष्ठानों/औद्योगिक इकाइयों/गैर सरकारी संगठनों एवम् कृषकों इत्यादि से अनुरोध किया है कि अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली स्थापित करते हुये जल संचयन के कार्य प्रभावी रूप से किए जाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में महात्मा गाँधी राष्ट्रीय रोजगार गारन्टी योजना के अन्तर्गत भी व्यक्तिगत एवम् सार्वजनिक स्थलों पर जल संचयन के विविध कार्य किए जा रहे है। जिसमें गाँव के शासकीय विद्यालयों पर रूफटाप रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना तथा लाभार्थी कृषक के खेत में तालाब, रिचार्ज पिट, इत्यादि कार्य सम्मिलित है। इस हेतु खण्ड विकास अधिकारी से सम्पर्क किया जा सकता है। जल संचयन कार्यों हेतु सुलभ डिजाइन भूगर्भ जल विभाग की वेबसाइट 
upgwd.gov.in मनरेगा की वेबसाइट  www.nerga.nic.in अथवा जनपद के भूगर्भ जल विभाग/लघु सिंचाई विभाग से प्राप्त कर नई तकनीकि के आधार पर  कृषक भाई, आम नागरिक, औद्योगिक इकाईयाँ तथा गैर सरकारी संगठन इस विधि को अपना सकते है।
जिलाधिकारी ने समस्त विभागों को अपने कार्यालय भवन पर रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली स्थापना की प्रगति की सूचना विलम्बतम 3 दिवस के अंदर प्रारूप पर नोडल अधिकारी श्री मुकीम मुहम्मद लघु सिंचाई विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिये हैं।             


कोरोना के 124 नए संक्रमितः महाराजगंज

महाराजगंज जनपद में आज 124 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले पॉजिटिव l


महाराजगंज। जनपद में आज 124 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले पॉजिटिव l
महाराजगंज 8 सितंबर 2020, जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने बताया कि जनपद में 2036 व्यक्तियों की सैंपलिंग में आज 124 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं अब तक 59482 व्यक्तियों की सैंपलिंग किया जा चुका है l
इस प्रकार अब जनपद में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 3687 हो गई है तथा सक्रिय मामले 2758 एवं स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या 885 है होम आइसोलेशन में 1820 मरीज हैं तथा अब तक 44 संक्रमित मरीजों का उपचार के दौरान मृत्यु हो चुकी है l
कोरोना वायरस संक्रमित मरीज में महाराजगंज में 33 फरेंदा में 21 परतावल में 16 सिसवा में 13 बृजमनगंज में 12 नौतनवा में 7 निचलौल में 6 घुघुली में तीन अदर में तीन मिठौरा में तीन एमएएच मे 3 धानी में दो लक्ष्मीपुर में दो व्यक्ति पॉजिटिव मिले हैं l
जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील किया है कि कोरोना वायरस से बचाओ में सुझाए गए उपायों को अपनाएं अनावश्यक रूप में घर से बाजार हाट एवं बाहर न जाएं सभी व्यक्ति 2 गज की दूरी एवं मास्क का प्रयोग अवश्य करें l           


कुम्हार समाज ने मिट्टी के बर्तन भेंट किए

कुशीनगर। प्रजापति कुम्भकार महासंघ जनपद कुशीनगर द्वारा जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी को कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में मिट्टी के पात्र कुल्हड़, दीपक,इत्यादि भेंट की गई।


प्रजापति कुम्भकार महासंघ जनपद कुशीनगर द्वारा आज जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी को कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में मिट्टी के पात्र कुल्हड़, दीपक,इत्यादि भेंट की गई।
इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष हरिलाल प्रजापति ,उमेश प्रजापति,मैनेजर प्रसाद सहित अन्य सदस्य गण उपस्थित रहे।                   


6 महीने में हुई खरीददारी की होगी जांच

स्ट्रीट लाइट घोटाला – 6 महीने के दौरान हुई खरीद की होगी जांच, नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर का बड़ा फैसला।


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। गाज़ियाबाद नगर निगम के स्ट्रीट लाइट विभाग में हुए घोटाले से अब जल्द ही पर्दा उठता दिखाई दे रहा है। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने घोटाले की जांच के लिए तीन सदस्य जांच कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी पिछले छह महीनों के दौरान हुई खरीद आदि सामान की जांच करेगी।
आपको बता दें कि स्ट्रीट लाइट विभाग लंबे समय से घोटालों का सबसे बड़ा अड्डा बना हुआ है। यहां भ्रष्टाचार के चलते कई बड़े खेल खेले जा रहे है। स्ट्रीट लाइट के मामले में ही में एक और बड़ा घोटाला सामने आया था। इस घोटाले में बोर्ड से ब्लैक लिस्ट कंपनी के चालान पर नगर निगम के स्ट्रीट लाइट विभाग में करीब साढ़े तीन लाख रुपये के माल की सप्लाई हो गई। यह माल सीधे स्टोर में नहीं भेजा गया।
एक्सईएन मनोज प्रभात के ऑफिस में आउट सॉर्सिंग पर कार्य करने वाले कर्मचारी पवन कुमार ने इस माल को अपने साईन से रिसीव करने का कार्य किया। जबकि यह माल स्टोर में रिसीव होना चाहिए था। माल को रिसीव दिखाने में भी बड़ा खेल किया गया। नगर निगम के लाइट विभाग के स्टोर प्रभारी विनोद त्यागी ने बिना स्टोर में माल के आए उसे अपने यहां भी रजिस्टर में रिसीव दिखा दिया। स्ट्रीट लाइट विभाग में सप्लाई किए गए इलेक्ट्रॉनिक ड्राइवर को लेकर एक और बड़ा घोटाला सामने आया है। नगर निगम ने शिव कंस्ट्रक्शन कंपनी को 18 वॉट के इलैक्ट्रॉनिक ड्राइवर की सप्लाई का ठेका दिया था।
मगर कंपनी ने 21 वॉट के इलैक्ट्रॉनिक ड्राईवर की सप्लाई कर दी। इस पर भी निगम बोर्ड से ब्लैक लिस्ट हो चुकी कंपनी का लॉगो चस्पा था। इस पूरे घोटाले की जानकारी नगर आयुक्त को छोड़कर स्ट्रीट लाइट विभाग के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के पास है। वहीं अब इस घोटाले को दबाने के लिए कई पार्षद भी अब निगम प्रशासन पर दबाव बना रहे हैं।                   


गतिविधियों को तेजी से बढ़ाने के लिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही आर्थिक गतिविधियों को तेजी से बढ़ाने के दिए निर्देश l


लखनऊ। मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही आर्थिक गतिविधियों को तेजी से बढ़ाने के दिए निर्देश l
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करुणा संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही आर्थिक गतिविधियों को तेजी से बढ़ाने के निर्देश दिए l
एस जी पी जी आई केजीएमयू तथा डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा 1000 आईसीयू बेड तैयार किए जाएं l
प्रत्येक रविवार को बाजारों की प्रदेश व्यापी सप्ताहिक बंदी के स्थान पर अब बाजारों की सप्ताहिक बंदी पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप रहेगी l
कंटेनमेंट जोन को छोड़कर अन्य स्थानों पर सभी होटल एवं रेस्टोरेंट का संचालन कराया जाए
इस गतिविधि में संक्रमण से सुरक्षा के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए l
कंटेनमेंट जोन में सभी लोगों को कोविड-19 टेस्ट कराएं l
तहसील दिवस तथा थाना दिवस कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार संचालित करने के निर्देश दिए l
सभी विभागाध्यक्ष और कार्यालय अध्यक्ष कार्मिकों को उपस्थिति का नियमित निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण करें l
एलआरजे ऑफ लिविंग की दिशा में भी कार्य योजना बनाकर प्रयास करने की आवश्यकता इससे लोगों के जीवन में व्यापक परिवर्तन आएगा l
जीएसटी संग्रह में वृद्धि के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश
जीरो बजट खेती के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करें l
कुपोषित बच्चों के परिवार को माननीय मुख्यमंत्री निराश्रित बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना के अंतर्गत गो आश्रय स्थल से गाय उपलब्ध कराई जाए
स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किए जा रहे शहरों में कार्य की गति तेज की जाए l
नगर निकायों में अमृत योजना के कारोबार को गति दी जाए
लोक निर्माण विभाग को सड़कों को पूर्णतया गड्ढा मुक्त करने के निर्देश l              


6 गांव के किसानों का धरना जारी रहा

किसान सत्याग्रह आंदोलन 
अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। मंडोला विहार योजना से प्रभावित मंडोला समेत छह गांव के किसानों का धरना जारी रहा। बुधवार को किसानों के धरने पर जदयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी का प्रतिनिधित्व कर रहे महेंद्र सिंह त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद त्यागी,जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी,सुनील त्यागी आदि धरने पर पहुंचे। जिन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि परिषद कार्यालय की ताला बंदी के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों की मांगों पर सहमति बनाने के प्रयास तेज कर दिए है उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए यह भी कहा कि 10 दिन में किसानों की मांगों पर सहमति नहीं बनी तो शासन प्रशासन आंदोलन के क्रम की आगामी रणनीति का सामना करने को भी तैयार रहे ।


दिल्ली में 86 साल की वृद्ध महिला से रेप

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के छावला इलाके में 86 साल की एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस घटना के सिलसिले में रेवला खानपुर निवासी आरोपी सोनू (37) को गिरफ्तार किया गया है। वह नलों और पानी की लाइन ठीक करने का काम करता है।
पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार शाम को तब हुई जब बुजुर्ग महिला पास के एक गांव जा रही थी। रास्ते में आरोपी ने महिला को अपनी मोटरसाइकिल पर लिफ्ट देने की पेशकश की। उन्होंने कहा कि उसे उसके गंतव्य पर सुरक्षित रूप से छोड़ने के बहाने, वह उसे एक एकांत क्षेत्र में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।               


चीन-पाक के खिलाफ, फ्रांस का साथ

नई दिल्ली/ बीजिंग/ इस्लामाबाद/ पेरिस। लद्दाख सीमा पर भारत को आंखे दिखा रहे चीन को एक ओर बड़ा झटका लगने जा रहा है। गुरुवार को देश का महाबली फाइटर जेट राफेल औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना में शामिल हो जाएगा। इस मौके पर अंबाला में होने वाली सेरेमनी में शामिल होने के लिए फ्रांस की रक्षा मंत्री पार्ली अपने 80 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आ रही हैं। इन दोनों कदमों को चीन और पाकिस्तान के लिए एक बड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है।


अंबाला एयरबेस पर होगी
जानाकारी के मुताबिक गुरुवार को फ्रांस से मिले 5 राफेल लड़ाकू विमानों को औपचारिक तौर पर भारतीय वायु सेना में  induction किया जाएगा। अंबाला एयरबेस पर होने वाली induction ceremony भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीडीएस जनरल बिपिन रावत, एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया समेत मिलिट्री के आला अफसर मौजूद रहेंगे. इन विमानों को induction के बाद अंबाला एयरबेस पर ही तैनात किया जाएगा।             


'शिक्षा-नीति' के लिए समिति का गठन किया

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नई शिक्षा नीति लागू करने के लिए आज टास्क फोर्स का गठन किया गया है। जिसमें बीते देरशात अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसमें शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर को फोर्स का अध्यक्ष बनाया गया है। समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक आशीष कोहली सदस्य सचिव होंगे। सचिव शिक्षा राजीव शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान, प्रधान सचिव तकनीकी शिक्षा, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त, सचिव युवा सेवा एवं खेल विभाग, प्रधान सचिव जनजातीय विकास, अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अध्यक्ष स्कूल शिक्षा बोर्ड, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति, कलस्टर विश्वविद्यालय मंडी के कुलपति, तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के कुलपति, निदेशक उच्च शिक्षा, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा, प्रधानाचार्य एससीईआरटी सोलन, प्रधानाचार्य डाइट शिमला को टास्क फोर्स का सदस्य नियुक्त किया है। इनके अलावा कुछ अन्य सदस्यों को भी सदस्य बनाया है।


इनमें पीजी कॉलेज हमीरपुर में पत्रकारिता विभाग के सौरव सूद, पीजी कॉलेज बिलासपुर में बॉटनी विभाग के संजीव कुमार, संजौली कॉलेज के डॉ. इंद्र सिंह, राजकीय महाविद्यालय मंडी के डॉ. सुनील, केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के कुलपति डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री, केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के डॉ. भागचंद चौहान, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पर्यटन विभाग के डॉ चंद्रमोहन, डॉ नागेश ठाकुर, डॉ संजीव शर्मा, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. श्रेया बक्शी, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लक्कड़ बाजार शिमला के प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट के प्रवक्ता राजेंद्र वर्मा, डाइट कागड़ा में कार्यरत डॉ. जोगिंदर सिंह, उच्च शिक्षा निदेशालय में कार्यरत प्रवक्ता डॉ. सुनील बनयाल, यशवंत ठाकुर, प्रधानाचार्य सुधीर गौतम, टीजीटी काफोटा विजय कंवर, राजकीय उच्च विद्यालय मटियारा के स्कूल में कार्यरत राजेश कुमार, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदरनगर में पीजीटी डॉ. राकेश शर्मा के अलावा राजेश शर्मा, देशराज, दिलाराम चौहान, सुनीला, वर्षा ठाकुर सदस्य मनोनित किया है। सचिव शिक्षा राजीव शर्मा ने नई शिक्षा नीति को लागू करने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं।               


क्षेत्रों में लगे राशन कार्ड के ऑनलाइन कैंप

भीमताल/नैनीताल। जिलाधिकारी सविन बंसल के आदेशों पर नियत रोस्टर के अनुसार विभिन्न विकास खण्डों के न्याय पंचायतों में पूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्ड ऑन-लाईन, वैलिडेशन, ऑथटिकेंशन, त्रुटिसुधार हेतु कैम्प लगाये गये।
जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन ने कहा कि पूर्ति निरीक्षकों द्वारा ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के साथ जनपद के पहाड़ी विकास खण्डों के 05 न्याय पंचायतों में राशन कार्ड ऑनलाईन, वैलिडेशन, आथटिकेंशन, त्रुटि सुधार शिविर लगायें गये, जिसमें 302 राशन कार्ड ऑनलाईन, वैलिडेशन, आॅथटिकेंशन, त्रुटि सुधार हेतु आवदेन दस्तावेज प्राप्त हुए साथ ही 396 आधार कार्ड राशन कार्ड के साथ आॅनलाईन लिंक करने हेतु प्राप्त हुए।
उन्होंने बताया कि विकास खण्ड धारी के न्याय पंचायत मजयूली में 115 आवदेन, विकास खण्ड बेतालघाट के न्याय पंचायत बेतालघाट में 15 आवदेन, विकास खण्ड ओखलकाण्डा के न्याय पंचायत काला आगर में 65 आवेदन, विकास खण्ड भीमताल के न्याय पंचायत पिनरों में 08 आवदेन तथा विकास खण्ड रामगढ के न्याय पंचायत प्यूड़ा में 99 आवेदन प्राप्त हुये। जहां इन्टर नेट सुविधा प्राप्त थी वहां ऑनलाइन तथा त्रुटि सुधार मौके पर ही किया गया। जहां नेट सुविधा नहीं थी उनके आवेदन का शीघ्र निस्तारण किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि गांव में जिन पुत्रियों का विवाह हो गया और जिन व्यक्तियों की मृत्यु हो गई उनके राशन कार्ड से यूनिट निरस्त अथवा जोडे़ गये।
विभिन्न शिविर में ब्लाक प्रमुख धारी आशा रानी, प्रधान शिला लेख देवेन्द्र चन्द्र, अनर्पा रेखा आर्या, मनाघेर राजेन्द्र सिंह, क्षेत्र पंचायत सस्दय वीरेन्द्र कुमार, पूर्ति निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, पुष्कर सिंह असवाल, विजय जोशी, राहुल डांगी, दिवाकर लोहनी, जनता, जनप्रतिनिधि आदि मौजूद थे।             


हाथी ने पटक-पटक कर मारा डाला युवक

रामनगर/ नैनीताल। यहां वन्यजीवों के हमले की घटनाएं आये दिन बढ़ती ही जा रही हैं। लोग गुलदार के हमलों से पहले ही भयभीत हैं और अब हाथियों ने क्षेत्र में कई जगह तांडव मचा रखा है। रामनगर के मालधन गांव में जंगली हाथी ने एक व्यक्ति पर हमला कर उसे कुचलकर मार डाला। आज सुबह उसका शव खेत के किनारे पड़ा मिला। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग के अधिकारियों ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली गई।
बताया जा रहा है कि तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत तुमड़िया डैम द्वितीय मेें हिम्मत सिंह का जंगल से लगा हुआ खेत है। सोमवार रात मेें वह खेत से घर वापस लौट रहा था। इस बीच अचानक रात में जंगली हाथी ने उस पर हमला कर दिया। हाथी के कुचलने से उसकी मौत हो गई। घर न पहुंचने पर परिजन द्वारा उसकी तलाश भी की गई, लेकिन रात को उसका पता नहीं चल सका। आज मंगलवार सुबह उसका शव तलाशी के दौरान खेत के पास पड़ा हुआ मिला। सूचना पर वन विभाग के एसडीओ शिशुपाल रावत भी मौके पर पहुुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए रामनगर भेज दिया गया।             


प्रयागराज में 'हुनर हॉट' का आयोजन होगा

बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय कोरोना संकट के कारण छह महीने के विराम के बाद आगामी नौ अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक प्रयागराज में 'हुनर हाट' का आयोजन करेगा। इसकी थीम "लोकल से ग्लोबल" होगी और स्वदेशी खिलौने इसके आकर्षण होंगे। अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, ''देश का हर क्षेत्र, लकड़ी, ब्रास, बांस, शीशे, कपडे, कागज़, मिटटी के खिलौने बनाने वाले "हुनर के उस्तादों" से भरपूर है। इनके इस शानदार स्वदेशी उत्पादन को मौका-मार्केट मुहैया कराने के लिए 'हुनर हाट' बड़ा मंच देने जा रहा है।' नकवी ने इस बात पर जोर दिया, ''इस 'हुनर हाट' में 30 प्रतिशत से ज्यादा स्टाल स्वदेशी खिलौनों के कारीगरों के लिए होंगे। स्वदेशी खिलौनों की आकर्षक पैकेजिंग के लिए भी विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से दस्तकारों-शिल्पकारों की मदद की जाएगी।' उनके मुताबिक, पिछले पांच वर्षों में 5 लाख से ज्यादा भारतीय दस्तकारों, शिल्पकारों को रोजगार-रोजगार के अवसर प्रदान करने वाले 'हुनर हाट' के दुर्लभ हस्तनिर्मित स्वदेशी सामान लोगों में काफी लोकप्रिय हुए हैं।


कोरोना संकट के करण गत छह महीनों में 'हुनर हाट' आयोजित नहीं हो पाया। पिछला 'हुनर हाट' मार्च में रांची में आयोजित हुआ था।                 


योगी सरकार महिलाओं को देगी रोजगार

लखनऊ। यूपी सरकार जल्द ही राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए 59 हजार ग्राम पंचायतों में बीसी सखी (बैंकिंग संवाददाता सखी) की तैनाती करने जा रही है। इसके लिए, गाँव के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं या गाँव के सामाजिक कार्यों में सक्रिय महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। बीसी सखी को पहले 06 महीनों के लिए प्रति माह 4000 रुपये का मानदेय दिया जाएगा और इसके बाद उन्हें उनके द्वारा किए गए कार्यों पर प्रोत्साहन दिया जाएगा। ग्रामीणों और स्वयं सहायता समूहों के बैंकिंग कार्य में, बीसी सखी स्वयं सहायता समूहों और बैंकों के बीच समन्वय के अलावा, सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने में ग्रामीणों की मदद करेगी। बीसी सखी डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण परिवारों और स्वयं सहायता समूहों को प्रेरित करेगी और वंचित परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने में भी मदद करेगी।


बीसी सखी के चयन के बाद, उसका पुलिस सत्यापन करवाने के बाद, उसे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। बीसी सखी का एक ड्रेस कोड भी तय किया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद, राज्य आजीविका मिशन बीसी सखी को काम करने के लिए आवश्यक उपकरण प्रदान करेगा और प्रति माह 4000 रुपये का मानदेय भी 06 महीने तक दिया जाएगा। 06 महीने के बाद, वे अपने काम से मिलने वाले प्रोत्साहन से अपनी आय प्राप्त करेंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास मनोज कुमार सिंह के अनुसार, बीसी सखी के लिए ऑनलाइन आवेदन के तहत लगभग 3.59 लाख पंजीकरण थे। जिनमें से 2.51 लाख आवेदन सही पाए गए हैं। वर्तमान में, उनकी चयन प्रक्रिया चल रही है, जो इस महीने पूरा होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इसमें स्वयं सहायता समूह के सबसे वरिष्ठ सदस्य को वरीयता दी जा रही है। इसके अलावा, स्व-सहायता समूह जो वर्तमान में निष्क्रिय हैं।


लेकिन अगर इसका सदस्य सक्रिय है, तो उसे बीसी सखी में भी चुना जा सकता है। इसके साथ, ग्राम पंचायत के गरीब और कमजोर वर्गों के लाभ के लिए संघर्ष कर रही महिलाओं को भी बीसी-सखी के रूप में अवसर दिया जा सकता है। लेकिन बीसी सखी बनने के लिए, उन्हें सदस्यों के रूप में जुड़े रहना होगा या कुछ स्वयं सहायता समूह से अलग समूह बनाना होगा। बीसी-सखी के चयन में निर्धारित आरक्षण प्रणाली भी लागू की जाएगी।             


भ्रष्टाचार के आरोप में एसएसपी सस्पेंड

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था में शिथिलता और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में फंसे प्रयागराज के एसएसपी अभिषेक दीक्षित को निलंबित कर दिया है। वह तमिलनाडु काडर के वर्ष 2006 के तमिलनाडु काडर के आईपीएस हैं। वह राज्य प्रतिनियुक्त पर हैं। उनके स्थान पर लखनऊ में तैनात डीसीपी वेस्ट सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी को प्रयागराज का नया एसएसपी बनाया गया है। इसी के साथ शासन ने पांच अन्य आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।


गृह विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि अभिषेक दीक्षित द्वारा एसएसपी प्रयागराज के रूप में तैनाती की अवधि में गंभीरत अनियमितताएं की गईं। उन्होंने शासन के निर्देशों का अनुपालन सही ढंग से नहीं किया। अभिषेक दीक्षित पर पोस्टिंग में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के भी आरोप लगे हैं।


शासन और डीजीपी मुख्यालय के निर्देशों के अनुरूप नियमित रूप से फुट पेट्रोलिंग करने और बैंकों तथा आर्थिक व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा एवं बाईकर्स द्वारा की जा रही लूट की घटनाओं की रोकथाम में भी वह नाकाम रहे। इनके द्वारा अपेक्षित कार्यवाही नहीं की गई। चेंकिग व पर्यवेक्षण का काम भी सही ढंग से नहीं किया गया। प्रयागराज में बीते तीन महीने में लम्बित विवेचनाओं में भी निरंतर वृद्धि हुई है।               


उप- राष्ट्रपति के काफिले पर हुआ हमला

काबुल। तालिबान और पाकिस्‍तान के कट्टर आलोचक अफगानिस्‍तान के उपराष्‍ट्रपति अमरुल्‍ला सालेह के काफिले पर राजधानी काबुल में भीषण बम हमला हुआ है। इस हमले में सालेह बाल-बाल बच गए हैं। सालेह के बेटे ने बताया कि उनके काफिले पर हमला हुआ है लेकिन इसमें उनके साथ का कोई व्‍यक्ति हताहत नहीं हुआ है। बम हमले में तीन लोगों की मौत हो गई है और 12 लोग घायल हो गए हैं।


उपराष्‍ट्रपति सालेह के बेटे एबाद सालेह ने ट्वीट कर कहा, ‘मैं आश्‍वासन देना चाहता हूं कि मैं और मेरे पिता दोनों ही सुरक्षित हैं और हमारे साथ का कोई भी व्‍यक्ति शहीद नहीं हुआ है। सब लोग सुरक्षित हैं।’ एबाद अपने पिता के साथ यात्रा कर रहे थे। इससे पहले भी सालेह के ऊपर पिछले साल जानलेवा हमला हुआ था जिसमें 20 लोग मारे गए थे।                 


आक्रामक रूख से बैकफुट पर आया चीन

नई दिल्ली। चीन घबराया हुआ है और अब अपने ही लोगों को समझाने की कोशिश कर रहा है कि उसकी सेना युद्ध लड़ सकती है। साथ ही वह यह भी समझा रहा है कि उसे भारत के साथ युद्ध करने का फायदा मिलेगा। इससे साफ जाहिर है कि सीमा पर भारत के आक्रामक रुख से चीन बैकफुट पर है।


चीन के स्टेट मीडिया से संबद्ध ग्लोबल टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है, “भारत को लेकर चीन की नीति ताकत पर आधारित है और अगर आम लोग भारतीय उकसावे से नहीं डरते हैं, तो पीएलए कैसे डर सकता है? ऐसे में देश कैसे कमजोर हो सकता है? हर किसी को यह मानना होगा कि चीन भारत पर हावी है और ऐसे में हम भारत को चीन का फायदा नहीं उठाने देंगे।” ग्लोबल टाइम्स के एडिटर-इन-चीफ हू शिजिन ने अपनी रिपोर्ट में आगे कहा, “चीन-भारत सीमा की सीमावर्ती स्थिति से परिचित लोगों ने मुझे बताया कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) का पूरी स्थिति पर ²ढ़ नियंत्रण है और युद्ध की स्थिति में इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि यह कैसे लड़ा जाता है। पीएलए के पास भारतीय सेना को हराने की पूरी क्षमता है। इतना ही नहीं भारत-चीन सीमा पर चीन अपनी एक इंच जमीन भी नहीं खोएगा। इसे लेकर हम चीनी लोगों को आश्वस्त करते हैं।”


रिपोर्ट में आगे कहा गया, “भारतीय पक्ष हमेशा यह समझता है कि चीन भारत के साथ युद्ध करने की हिम्मत नहीं करेगा। शायद इसके पीछे कारण यह है कि चीन ने पिछले 30 से ज्यादा वर्षों से युद्ध नहीं लड़ा है और वह शांतिपूर्ण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कुछ बाहरी ताकतें सवाल उठाती हैं कि यदि आवश्यक होगा तो क्या हम लड़ेंगे या समझौता करेंगे।” चीन मौजूदा हालात की तुलना 1962 के युद्ध से कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया, “1962 के युद्ध से पहले भारत चीन के क्षेत्र में अतिक्रमण करने और पीएलए को चुनौती देने से नहीं डरता था और अंतत: भारत को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी। मौजूदा हालात 1962 की लड़ाई के बेहद करीब हैं। सीमावर्ती स्थिति काफी तनावपूर्ण है और दोनों पक्षों के बीच सीधे तौर पर गोलीबारी करने की गंभीर संभावना है।”


उन्होंने आगे लिखा, “मेरा चीनी सेना के साथ घनिष्ठ संपर्क है और मैं एक पूर्व सैनिक भी हूं। मुझे भारतीय पक्ष को चेतावनी देनी चाहिए कि पीएलए पहले गोली नहीं चलाती है, लेकिन अगर भारतीय सेना पीएलए पर पहली गोली चलाती है, तो इसका परिणाम मौके पर भारतीय सेना का सफाया होगा। यदि भारतीय सैनिकों ने संघर्ष को बढ़ाने की हिम्मत की, तो और अधिक भारतीय सैनिकों का सफाया हो जाएगा। भारतीय सेना ने हाल ही में शारीरिक संघर्ष में अपने 20 सैनिकों को खो दिया है, उनके पास पीएलए का मुकाबला करने का कोई मैच नहीं है।” इसके बाद उन्होंने लिखा, “बहुत से चीनी यह सोचकर पछता रहे हैं कि शायद शांतिपूर्ण विकास करना महान शक्ति चीन की नियति में नहीं है और शायद इसीलिए चीन को अपने दृढ़ संकल्प को प्रदर्शित करने के लिए युद्ध लड़ना पड़ रहा है।” रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दिल्ली को अपने कार्यों के लिए जिम्मेदार होना चाहिए, न कि चीन को मजबूर करना चाहिए कि वह जबरदस्ती उकसाने वाले भारतीय सैनिकों पर अपनी मजबूत इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करे।               


'वायु प्रदूषण' दूर करने का करें प्रयास

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित होने वाले आइपीएल 2020 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली दुबई रवाना हो गए हैं। सौरव गांगुली ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है।


भारतीय दिग्गज सौरव गांगुली ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए बताया है कि 6 महीने में वह पहली बार किसी फ्लाइट में बैठे हैं। एक चार्टर्ड प्लेन के जरिए दुबई के लिए रवाना हुए हैं, जहां 19 सितंबर से आइपीएल का आयोजन होना है। टूर्नामेंट की तैयारियों का जायदा लेने के लिए गांगुली दुबई पहुंच रहे हैं। गांगुली ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है, “IPL के लिए 6 महीने में मेरी पहली उड़ान दुबई के लिए… जिंदगी बदल गई है।”


सौरव गांगुली ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरों को पोस्ट किया है, जिसमें में से वे एक में अकेले चार्टर्ड प्लेन के बाहर नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वे प्लेन के अंदर हैं और उनके साथ एक और शख्स नजर आ रहा है। बता दें कि सौरव गांगुली को दुबई पहुंचने के बाद पहले 6 दिन के लिए क्वारंटाइन में रहना होगा, क्योंकि नियमों के मुताबिक उनको क्वारंटाइन अवधि से गुजरना है। इस दौरान गांगुली के तीन कोरोना वायरस टेस्ट भी होंगे, जिनमें नेगेटिव आना जरूरी है।                         


अपने नवाचार से ऊंचाइयां हासिल करेंगे

नई दिल्ली। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज कहा कि दुनिया के बड़े से बड़े अनुसंधान एवं नवाचार में भारतीय दिमाग होता है लेकिन हम अब तक दूसरों के लिए नवाचार करते रहे हैं, अब समय आ गया है कि हम अपने लिए नवाचार कर नई ऊँचाई हासिल करें।


भारत उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की ‘15वीं स्थायित्व बैठक’ को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित करते हुये जावडेकर ने कहा, “आत्मनिर्भर भारत आत्मकेंद्रित होने के बारे में नहीं है। यह नवाचार और अनुसंधान के बारे में है। नासा से लेकर दुनिया के किसी भी बड़े नवाचार में भारतीय दिमाग रहता है। हम अब तक नवाचार में सहायक रहे हैं, लेकिन उस पर हमारा हक नहीं होता है, उसका पेटेंट हमारे नाम नहीं होता है। अब हम अपने लिए नवाचार करेंगे जो हमें नयी ऊँचाई पर ले जायेगा।”

प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन के लिए विकसित देशों को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि जब तक बड़े देश उत्सर्जन कम करने की दिशा में काम नहीं करेंगे तब तक अन्य देशों के प्रयास सफल नहीं हो सकते। उन्होंने कहा “भारत उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार नहीं है। इसके लिए विकसित देश जिम्मेदार हैं। इसके बावजूद भारत हमेशा से समाधान का हिस्सा रहा है और इसलिए उसने स्वयं ही उत्सर्जन कम करने के लिए महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किये हैं तथा इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।”केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सभी देशों को यह बताना चाहिये कि स्थायित्व (सस्टेनेबिलिटी) हासिल करने के लिए उनकी क्या योजना है। यदि बड़े देश सक्रियता से प्रयास नहीं करेंगे तो भारत और कुछ अन्य देशों के प्रयास व्यर्थ हो जायेंगे।              


जायजा लेने 'दुबई' में रवाना हुए अध्यक्ष

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित होने वाले आइपीएल 2020 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली दुबई रवाना हो गए हैं। सौरव गांगुली ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। भारतीय दिग्गज सौरव गांगुली ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए बताया है कि 6 महीने में वह पहली बार किसी फ्लाइट में बैठे हैं। एक चार्टर्ड प्लेन के जरिए दुबई के लिए रवाना हुए हैं, जहां 19 सितंबर से आइपीएल का आयोजन होना है। टूर्नामेंट की तैयारियों का जायदा लेने के लिए गांगुली दुबई पहुंच रहे हैं। गांगुली ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है, “IPL के लिए 6 महीने में मेरी पहली उड़ान दुबई के लिए… जिंदगी बदल गई है।”


सौरव गांगुली ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरों को पोस्ट किया है, जिसमें में से वे एक में अकेले चार्टर्ड प्लेन के बाहर नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वे प्लेन के अंदर हैं और उनके साथ एक और शख्स नजर आ रहा है। बता दें कि सौरव गांगुली को दुबई पहुंचने के बाद पहले 6 दिन के लिए क्वारंटाइन में रहना होगा, क्योंकि नियमों के मुताबिक उनको क्वारंटाइन अवधि से गुजरना है। इस दौरान गांगुली के तीन कोरोना वायरस टेस्ट भी होंगे, जिनमें नेगेटिव आना जरूरी है।           


यूपी में जिम ट्रेनर को मारी गोली, हत्या

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में बेखौफ बदमाशों का तांडव जारी है। बदमाश एक के बाद एक वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र का है। जहां सुबह की सैर के पर निकले जिम ट्रेनर परविंदर की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। फिलहाल, पुलिस कर पूरे मामले की जांच कर रही है।


दरअसल, मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में जिम ट्रेनर परविंदर जाट सुबह की सैर पर निकला था। इस दौरान कुछ बदमाशों में परविंदर पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी। जिससे की परविंदर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए।             


ट्रक-बाइक की टक्कर, पत्नी की मौत

अयोध्या। चौरे बाजार हैदरगंज मोड़ के पास बुधवार सुबह एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


मृतका की पहचान थाना महाराजगंज क्षेत्र के ग्राम कृष्णापुर मजरा खानपुर जनपद अयोध्या के रहने वाली रीना पांडे (35) पत्नी रमाकांत पांडे के रूप में हुई है। पति-पत्नी और पुत्र तीनों बाइक पर सवार होकर 9 सितंबर को सुबह अपने साढू राकेश कुमार मिश्र जनपद अमेठी थाना गोसाईगंज क्षेत्र के पीठीपुर जा रहे थे। इस दौरान अयोध्या से प्रयागराज हाईवे मार्ग हैदरगंज चौरे बाजार मोड़ के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी व पुत्र को अपनी चपेट में ले लिया।ड्राइवर ट्रक को मौके पर छोड़ घटनास्थल से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी बीकापुर ले जाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक और स्कूटी को जब्त कर थाना ले आई। चौरे पुलिस चौकी प्रभारी अभिनन्दन पांडे ने बताया कि रमाकांत पांडेय की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 669/20-धारा 279,337,338,427,व304ए के तहत आज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दुर्घटना करने वाली ट्रक तथा बाइक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।            


राष्ट्रपति भवन में जवान ने की आत्महत्या

 अकाशुं उपाध्याय


नई दिल्ली। दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में सुरक्षाकर्मियों की बैरक में सेना के एक जवान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। आज (बुधवार) सुबह 4 बजे साउथ एवेन्यू थाना पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली। साउथ एवेन्यू पुलिस स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जवान को अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक जवान का नाम तेज बहादुर थापा है।


जानकारी के मुताबिक तेज बहादुर के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल खुदकुशी की वजह साफ नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि बैरक नंबर C में पंखे से लटककर तेज बहादुर ने खुदकुशी की है। नई दिल्ली के एडिशनल डीसीपी दीपक यादव ने न्यूज एजेंसी से कहा “आत्महत्या के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।”


सूत्रों के मुताबिक तेज बहादुर थापा का बेस अस्पताल में हाई ब्लडप्रेशर का इलाज चल रहा था। थापा गोरखा राइफल्स में तैनात थे और वह नेपाल के मूल निवासी थे। पुलिस के अनुसार, थापा ने यह कदम तब उठाया जब कमरे में उसके साथी सो रहे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।


पुलिस ने किया 10 हजार का इनाम घोषित

जगदलपुर। बस्तर में कोविड सेंटर से हत्या का आरोपी फरार हो गया है। तीन दिनों से आरोपी फरार है। बता दें आरोपी कोरोना का मरीज है। आरोपी को कोविड सेंटर में रखा गया था। पुलिस ने फरार आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज 2545 नए मामले सामने आए हैं और 615 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 12 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।



छत्तीसगढ़ में मंगलवार को मिले 2545 नए कोरोना मरीजों में से रायपुर से 629, बिलासपुर से 359, राजनांदगांव से 240, दुर्ग से 231, रायगढ़ से 103, बीजापुर से 98, बलौदाबाजार से 92, सरगुजा से 78, जाजंगीर सेचांपा से 65, मुंगेली से 62, कोरबा से 58, बालोद से 54। महासमुंद से 48, सूरजपुर से 48, धमतरी से 47, गरियाबंद से 44, कांकेर से 40, सुकमा से 33, कोंडागांव से 28, कवर्धा से 26, बलरामपुर से 25, जशपुर से 25, नारायणपुर से 25, कोरिया से 21, दंतेवाड़ा से 21, बस्तर से 20, बेमेतरा से 9, पेंड्रा से 9 और अन्य राज्य से 7 मरीज शामिल हैं।             



29 ₹लाख लेकर गई एटीएम वेन गायब

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीधी में भारतीय स्टेट बैंक से 39 लाख रुपये लेकर एटीएम में नोट डालने गई सीएमएस कंपनी की नकदी वैन सोमवार शाम से गायब है। भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक द्वारा नकदी वैन के गायब होने की मौखिक सूचना सोमवार को ही कोतवाली पुलिस सीधी को दे दी गई थी। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने जिले के समस्त थानों में नाकेबंदी व सीमावर्ती जिलों को घटना की सूचना दे दी। नगर निरीक्षक कोतवाली अरुण पाण्डेय ने मंगलवार को बताया कि बैंक से लिखित आवेदन मिलने के बाद इसकी विवेचना की जा रही है तथा सभी संभावित जगहों पर पुलिस दल भेज दिया गया है।


एटीएम में कैश डालने का काम सीएमएस कंपनी करती है


अरुण पाण्डेय ने कहा, ‘‘सीधी जिले के सभी बैंक एटीएम में कैश डालने का ठेका सीएमएस कंपनी के पास है। नकदी वैन कल शाम भारतीय स्टेट बैंक से 39 लाख रुपये लेकर निकली थी। इसके बावजूद जब एटीएम में नकदी नहीं होने की शिकायत मिली तो प्रबंधन ने वैन की खोज खबर शुरू की, जो लापता मिली।


ना तो नकदी वैन का पता चला और नाहीं इन कर्मचारियों का
पाण्डेय ने बताया कि इस नकदी वैन में सीएमएस कंपनी के तीन कर्मचारी थे. इनमें वैन चालक के अलावा, एक सुरक्षाकर्मी और एक तकनीकी कर्मचारी था।
उन्होंने कहा कि अब तक ना तो नकदी वैन का पता चला है और नाहीं इन कर्मचारियों का। उन्होंने कहा कि अब तक इस मामले में किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।          


बिहारः 24 घंटे में 1498 संक्रमित मिलेंं

मनोज सिंह ठाकुर


पटना। बिहार में कोरोना संक्रम की रफ़्तार अब धीमी हो गई है। लेकिन इसके बावजूद भी हर रोज हजारों की संख्या में पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है। इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 1498 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 152192 हो गई है।


स्वास्थ्य विभाग के जारी लिस्ट के अनुसार पटना में कोरोना के आज 203 कोरोना के मरीज मिले हैं। भागलपुर में 61, अररिया में 58, अरवल में 16, औरंगाबाद में 33, बांका में 18, मधुबनी में 24, पूर्वी चंपारण में 43, सहरसा में 111 कोरोना के मरीज मिले हैं। सारण में 41  कोरोना के मरीज मिले हैं. बेगूसराय में 32 ,बक्सर में 24, भोजपुर में 27 कोरोना के मरीज मिले हैं। मुजफ्फरपुर में 68  कोरोना के मरीज मिले हैं। कटिहार में 27 ,नवादा में 15, रोहतास में 36 कोरोना के मरीज मिले है।                      


पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...